ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Eternity लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Eternity लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 29 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 22c - Bible & Other Ancient Religious Writings / बाइबल और अन्य प्राचीन धार्मिक लेख - (3)

Click Here for the English Translation

अन्य प्राचीन सभ्यताओं एवं संस्कृतियों के धार्मिक लेखों की तुलना में बाइबल - भाग - 3

पृथ्वी पर के मनुष्य के जीवन का अंत होने के साथ ही, उनके अनंतकाल से संबंधित उनके द्वारा पृथ्वी के जीवन काल में लिए गए निर्णय लागू हो जाते हैं और अब वे अपरिवर्तनीय हैं। जिन्होंने प्रभु यीशु को और उनके द्वारा दिए जा रहे पापों की क्षमा के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, और उसके अनुसार अपने पापों से पश्चाताप कर लिया है, उससे अपने पापों की क्षमा मांग ली है, अपने जीवन उसे समर्पित कर दिए हैं, और उसकी तथा उसके वचन – बाइबल की आज्ञाकारिता में जीने का निर्णय ले लिया है, “तब सुनने वालों के हृदय छिद गए, और वे पतरस और शेष प्रेरितों से पूछने लगे, कि हे भाइयों, हम क्या करें? पतरस ने उन से कहा, मन फिराओ, और तुम में से हर एक अपने अपने पापों की क्षमा के लिये यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले; तो तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे। क्योंकि यह प्रतिज्ञा तुम, और तुम्हारी सन्‍तानों, और उन सब दूर दूर के लोगों के लिये भी है जिन को प्रभु हमारा परमेश्वर अपने पास बुलाएगा। उसने बहुत और बातों में भी गवाही दे देकर समझाया कि अपने आप को इस टेढ़ी जाति से बचाओ। सो जिन्हों ने उसका वचन ग्रहण किया उन्होंने बपतिस्मा लिया; और उसी दिन तीन हजार मनुष्यों के लगभग उन में मिल गए। और वे प्रेरितों से शिक्षा पाने, और संगति रखने में और रोटी तोड़ने में और प्रार्थना करने में लौलीन रहे” (प्रेरितों 2:37-42), वे, परमेश्वर की संतान होने के नाते से “परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। वे न तो लोहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं” (यूहन्ना 1:12-13), अपने पिता के पास उसके निवास-स्थान – स्वर्ग में रहने के लिए जाएंगे (कृपया रोमियों अध्याय 5 पढ़िए)। जिन्होंने प्रभु यीशु मसीह को और उसके साथ अनन्त जीवन स्वर्ग में व्यतीत करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, पृथ्वी पर उनके द्वारा किए गए उनके इस निर्णय के अनुसार, उन्हें फिर अनंतकाल के लिए, परमेश्वर की उपस्थिति से बाहर नरक भेज दिया जाएगा – जो कि शैतान और उसके दूतों का स्थान है: “तब वह बाईं ओर वालों से कहेगा, हे श्रापित लोगो, मेरे साम्हने से उस अनन्त आग में चले जाओ, जो शैतान और उसके दूतों के लिये तैयार की गई है” (मत्ती 25:41 – आयतें 31 से 46 देखिए)।

इस तथ्य से कदापि मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है कि, जैसा उस का दावा है, केवल बाइबल ही एक मात्र परमेश्वर का वचन है जिसके इस दावे की पुष्टि के लिए संसार के प्राचीन लेखों से, जिनमें गैर-मसीही लेख तथा वर्णन भी हैं, ऐतिहासिक प्रमाणों, और पुरातत्व विज्ञान से भी अटल और अकाट्य प्रमाण विद्यमान हैं। स्वयं बाइबल भी अपने विषय यही कहती है:
2 शमूएल 23:1-2 दाऊद के अन्तिम वचन ये हैं: यिशै के पुत्र की यह वाणी है, उस पुरुष की वाणी है जो ऊंचे पर खड़ा किया गया, और याकूब के परमेश्वर का अभिषिक्त, और इस्राएल का मधुर भजन गाने वाला है: यहोवा का आत्मा मुझ में हो कर बोला, और उसी का वचन मेरे मुंह में आया।
2 तीमुथियुस 3:15-17 और बालकपन से पवित्र शास्त्र तेरा जाना हुआ है, जो तुझे मसीह पर विश्वास करने से उद्धार प्राप्त करने के लिये बुद्धिमान बना सकता है। हर एक पवित्रशास्‍त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है। ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्‍पर हो जाए।
2 पतरस 1:21 क्योंकि कोई भी भविष्यद्वाणी मनुष्य की इच्छा से कभी नहीं हुई पर भक्त जन पवित्र आत्मा के द्वारा उभारे जा कर परमेश्वर की ओर से बोलते थे।

केवल बाइबल ही वह एकमात्र पूर्णतः दोषरहित, अचूक एवं अटल, अनन्तकालीन, अपरिवर्तनीय, परमसिद्ध, परमेश्वर का वचन है, “तेरा सारा वचन सत्य ही है; और तेरा एक एक धर्ममय नियम सदा काल तक अटल है” (भजन 119:160) जो सदा काल के लिए स्वर्ग में स्थापित है, “हे यहोवा, तेरा वचन, आकाश में सदा तक स्थिर रहता है” (भजन 119:89) – इसलिए वह किसी के भी द्वारा कभी भी न तो बदला जा सकता है और न ही कभी नष्ट किया जा सकता है, किसी भी प्रकार से नहीं, कोई चाहे कुछ भी कहता रहे या कैसे भी दावे करता रहे। बाइबल प्रभु यीशु का लिखित प्रगटीकरण है, जो कि बाइबल की विषय-वस्तु और अंतर्वस्तु हैं, और इसीलिए बाइबल को ‘जीवित वचन’ भी कहा जाता है: “आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था। यही आदि में परमेश्वर के साथ था। सब कुछ उसी के द्वारा उत्पन्न हुआ और जो कुछ उत्पन्न हुआ है, उस में से कोई भी वस्तु उसके बिना उत्पन्न न हुई। उस में जीवन था; और वह जीवन मुनष्यों की ज्योति थी” (यूहन्ना 1:1-4)। केवल प्रभु यीशु ही एक मात्र हैं जो परमेश्वर होते हुए भी, अपने आप को शून्य करके मानव जाति के उद्धार के लिए संसार में देहधारी हो कर आए, और एक सामान्य मनुष्य के समान जीवन बिताया तथा दुःख उठाए: “वरन अपने आप को ऐसा शून्य कर दिया, और दास का स्‍वरूप धारण किया, और मनुष्य की समानता में हो गया। और मनुष्य के रूप में प्रगट हो कर अपने आप को दीन किया, और यहां तक आज्ञाकारी रहा, कि मृत्यु, हां, क्रूस की मृत्यु भी सह ली” (फिलिप्पियों 2:7-8); “परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। वे न तो लोहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं। और वचन देहधारी हुआ; और अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण हो कर हमारे बीच में डेरा किया, और हम ने उस की ऐसी महिमा देखी, जैसी पिता के एकलौते की महिमा” (यूहन्ना 1:12-14); “सो जब हमारा ऐसा बड़ा महायाजक है, जो स्‍वर्गों से हो कर गया है, अर्थात परमेश्वर का पुत्र यीशु; तो आओ, हम अपने अंगीकार को दृढ़ता से थामें रहे। क्योंकि हमारा ऐसा महायाजक नहीं, जो हमारी निर्बलताओं में हमारे साथ दुखी न हो सके; वरन वह सब बातों में हमारी समान परखा तो गया, तौभी निष्‍पाप निकला। इसलिये आओ, हम अनुग्रह के सिंहासन के निकट हियाव बान्‍धकर चलें, कि हम पर दया हो, और वह अनुग्रह पाएं, जो आवश्यकता के समय हमारी सहायता करे” (इब्रानियों 4: 14-16)। क्योंकि परमेश्वर में कभी कोई परिवर्तन नहीं होता है, उसे कभी भी किसी भी प्रकार से बदला, या झूठा अथवा कपटी, या नष्ट नहीं किया जा सकता है इसी लिए उसके लिखित प्रगटीकरण बाइबल को भी कभी भी, किसी के भी द्वारा, बदला, या झूठा अथवा दोगला, या नष्ट नहीं किया जा सकता है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।
- क्रमशः
अगला लेख: बाइबल, अन्य लेखों की तुलना में 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
******************************************************************************************

The Bible, in Comparison to the Religious Writings of Other Ancient Civilizations & Cultures - Part - 3

Once men's life on earth comes to an end, their individual decisions for their eternity immediately come in to effect and they now are irrevocable. Those who have accepted the Lord Jesus and His offer of forgiveness of sins, and accordingly have repented of their sins, having asked forgiveness of their sins from Him, have submitted their lives to Him, to live in obedience to Him and His Word – the Bible “Now when they heard this, they were cut to the heart, and said to Peter and the rest of the apostles, "Men and brethren, what shall we do?" Then Peter said to them, "Repent, and let every one of you be baptized in the name of Jesus Christ for the remission of sins; and you shall receive the gift of the Holy Spirit. For the promise is to you and to your children, and to all who are afar off, as many as the Lord our God will call." And with many other words he testified and exhorted them, saying, "Be saved from this perverse generation." Then those who gladly received his word were baptized; and that day about three thousand souls were added to them. And they continued steadfastly in the apostles' doctrine and fellowship, in the breaking of bread, and in prayers” (Acts 2:37-42), they will, as the children of God “But as many as received Him, to them He gave the right to become children of God, to those who believe in His name: who were born, not of blood, nor of the will of the flesh, nor of the will of man, but of God” (John 1:12-13), go to be with their Father God in His abode – Heaven (please read Romans chpt. 5). Those who have rejected the Lord Jesus Christ and His offer of eternal life with Him in heaven, will, as per their choice and decision made on earth, be sent away for all eternity, from the presence of God into hell – the place of the devil and his angels: “Then He will also say to those on the left hand, 'Depart from Me, you cursed, into the everlasting fire prepared for the devil and his angels” (Matthew 25:41 – see verses 31 to 46).

There is no escaping the fact that, as it claims to be, The Bible is the one and only Word of God, that has irrefutable ancient textual, even from non-Christian texts and records, historical accounts and archeological proofs to back its claims. The Bible too states this for itself:
2 Samuel 23:1-2 Now these are the last words of David. Thus says David the son of Jesse; Thus says the man raised up on high, The anointed of the God of Jacob, And the sweet psalmist of Israel: "The Spirit of the Lord spoke by me, And His word was on my tongue.
2 Timothy 3:15-17 and that from childhood you have known the Holy Scriptures, which are able to make you wise for salvation through faith which is in Christ Jesus. All Scripture is given by inspiration of God, and is profitable for doctrine, for reproof, for correction, for instruction in righteousness, that the man of God may be complete, thoroughly equipped for every good work.
2 Peter 1:21 for prophecy never came by the will of man, but holy men of God spoke as they were moved by the Holy Spirit.

The Bible is the one and only inerrant, infallible, eternal, irrevocable, absolute, Word of God, “The entirety of Your word is truth, And every one of Your righteous judgments endures forever” (Psalms 119:160) that is settled in heaven for all times, “Forever, O Lord, Your word is settled in heaven” (Psalms 119:89) – therefore it can never ever be altered or destroyed by any one, through any means, no matter what any one might say or claim. The Bible is the written revelation of the Lord Jesus Christ, who is the theme and content of the Bible and therefore the Bible is also known as the ‘Living Word’: “In the beginning was the Word, and the Word was with God, and the Word was God. He was in the beginning with God. All things were made through Him, and without Him nothing was made that was made. In Him was life, and the life was the light of men” (John 1:1-4). Lord Jesus is the one and only God who made Himself of no reputation and came to earth in the flesh, lived and suffered as any other common man of earth, all for the salvation of the whole of mankind: “but made Himself of no reputation, taking the form of a bondservant, and coming in the likeness of men. And being found in appearance as a man, He humbled Himself and became obedient to the point of death, even the death of the cross” (Philippians 2:7-8); “But as many as received Him, to them He gave the right to become children of God, to those who believe in His name: who were born, not of blood, nor of the will of the flesh, nor of the will of man, but of God. And the Word became flesh and dwelt among us, and we beheld His glory, the glory as of the only begotten of the Father, full of grace and truth.” (John 1:12-14); “Seeing then that we have a great High Priest who has passed through the heavens, Jesus the Son of God, let us hold fast our confession. For we do not have a High Priest who cannot sympathize with our weaknesses, but was in all points tempted as we are, yet without sin. Let us therefore come boldly to the throne of grace, that we may obtain mercy and find grace to help in time of need” (Hebrews 4: 14-16). Since God can never change, never in any way be altered by any one, nor be falsified or made a liar, nor be destroyed, therefore neither can His written revelation the Bible ever be changed, be altered, falsified or made hypocritical, or be destroyed by anyone.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.
- To Be Continued
Next Article: Bible, Unique Compared to other Writings

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

मंगलवार, 14 जून 2022

बाइबल – पाप और उद्धार / The Bible, Sin, and Salvation – 32


Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 28 -

कुछ संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर (ज़ारी)

 

पिछले लेख में हमने उद्धार से संबंधित कुछ सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नों को देखा था। आज भी हम प्रश्नों की इसी शृंखला को ज़ारी रखेंगे, और एक अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न को देखेंगे। 

प्रश्न: क्या उद्धार खोया जा सकता है? क्या व्यक्ति का उद्धार उससे वापस लिया जा सकता है? 

उत्तर: जैसा हम उद्धार से संबंधित पिछले लेखों में बारंबार देखते चले आ रहे हैं, परमेश्वर ने अपने अनुग्रह में होकर हमें उद्धार एक उपहार के समान मुफ़्त में दिया है। उसका दिया गया यह उद्धार अनन्तकालीन है; कभी समाप्त नहीं होगा; कभी वापस नहीं लिया जाएगा; कोई व्यक्ति किसी भी रीति से अपने उद्धार को खो नहीं सकता है। 

इस प्रश्न के उत्तर को समझने के लिए, पहले परमेश्वर के कुछ गुणों का एक संक्षिप्त अवलोकन आवश्यक है; और फिर उन गुणों के आधार पर हम उत्तर को बेहतर समझने पाएंगे। 

परमेश्वर के गुण: संक्षेप में परमेश्वर के कुछ गुण और चरित्र हैं:     

  • वह ईमानदार है, कभी झूठ नहीं बोलता है और कभी धोखा नहीं देता है (तीतुस 1:2)।

  • वह न तो कभी गलती करता है, और न कभी बदलता है (इब्रानियों 6:17-18; याकूब 1:17)।

  • वह जो कहता है, वही करता है (गिनती 23:19; भजन 89:34), और जो वह कहता है, वह हो कर रहता है, कोई उसे रोक नहीं सकता है।

  • वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर है (उत्पत्ति 17:1; प्रकाशितवाक्य 21:22)। कोई भी, किसी भी रीति से, किसी भी शक्ति, बुद्धि, या युक्ति से, उस पर या उसकी योजनाओं और इच्छाओं पर प्रबल नहीं हो सकता है, उन्हें बदल नहीं सकता है, मिटा नहीं सकता है।

  • वह हर बात के बारे में सब कुछ जानता है – सर्वज्ञानी है – आरंभ से ही अन्त को भी जानता है (यशायाह 46:10)।

  • उसका वचन मनुष्य के अंदर के सबसे गहरे स्थान तक भी छेदता और उसे खोलता है, और हर बात को स्पष्ट एवं प्रकट कर देता है (इब्रानियों 4:12)।

  • वह मनुष्य के विचारों के पीछे की मनसा तक को भी भली-भांति जानता है (1 इतिहास 28:9)।

  • वह समय द्वारा सीमित नहीं है – उसके लिए समय का कोई अस्तित्व नहीं है (भजन 90:4; 2 पतरस 3:8) – वह कभी नहीं बदलता, कल आज और युगानुयुग तक एक समान है (मलाकी 3:6; इब्रानियों 13:8)।

 

    इसलिए परमेश्वर या परमेश्वर से संबंधित कोई भी धारणा या विचार यदि उसके उपरोक्त तथा बाइबल में वर्णित अन्य गुणों के अनुरूप नहीं है, तो वह धारणा या विचार अपूर्ण है, गलत है, परमेश्वर को अस्वीकार्य है; उसका तिरस्कार कर देना चाहिए। चाहे वह धारणा या विचार रखने वाला व्यक्ति परमेश्वर के प्रति कितने भी श्रद्धा या भक्ति-भाव रखने वाला क्यों न हो, किन्तु उसके वचन से असंगत किसी का भी कोई भी विचार परमेश्वर को कदापि स्वीकार्य नहीं है। इस अति-महत्वपूर्ण बात को ध्यान में रखते हुए बाइबल के परमेश्वर ने उद्धार के विषय जो कहा है, उसमें से कुछ बातें, और उनसे संबंधित अभिप्रायों को देखते हैं: 

 

उद्धार के विषय परमेश्वर के कुछ कथन:

  • उसका उद्धार अनन्तकाल का है (2 तिमुथियुस 2:10; इब्रानियों 5:9) – ऐसी कोई भी शिक्षा जो इसे अस्वीकार, या इसका इनकार करती है, तो ऐसा करने से वह शिक्षा यह अभिप्राय देती है कि परमेश्वर और उसका वचन झूठा है, अविश्वासयोग्य है, उनमें त्रुटियाँ तथा झूठे आश्वासन हैं।

  • चाहे हम अविश्वासी भी हों, तो भी वह हमारे प्रति विश्वासी बना रहेगा (2 तिमुथियुस 2:13 – यहाँ पद 12 उनके लिए है जो उद्धार के लिए प्रभु की पुकार को अस्वीकार करते रहते हैं; फिर मृत्योपरांत प्रभु भी उन्हें अस्वीकार कर देगा; 13 पद उद्धार पा लेने वालों, विश्वास करने वालों, के प्रति परमेश्वर का रवैया है); और वह हमें कभी नहीं छोड़ेगा न त्यागेगा (इब्रानियों 13:5)।

  • इसी प्रभु परमेश्वर ने यूहन्ना 10:27-29 में अपने लोगों/भेड़ों के लिए कहा है कि:

    • वह अपनी भेड़ों को जानता है

    • वह उन्हें अनन्त जीवन देता है

    • वे कभी नाश न होंगी

    • कोई उन्हें उसके हाथों से नहीं छीन सकता है

   

    अभिप्राय यह कि प्रभु के उपरोक्त दावों के होते हुए भी यह धारणा रखने और मानने/सिखाने कि उद्धार जा सकता है, का अर्थ यह कहना और सिखाना है कि:

  • परमेश्वर झूठा तथा अविश्वासयोग्य है – उसके कहने और करने में फर्क है। उसके दावों के बावजूद न तो वह अपनी भेड़ों को जानता है, न उन्हें अनन्त जीवन देता है, और न ही यह सुनिश्चित कर सकता है कि वे कभी नाश नहीं होंगी। अर्थात, इसलिए यह भी संभव है कि अपने दावे के बावजूद वह अपने विश्वासी के प्रति विश्वासयोग्य बना न रहे और किसी समय पर उसे त्याग दे या छोड़ दे।

  • परमेश्वर सर्वशक्तिमान नहीं है – वरन सृजा गया प्रधान स्वर्गदूत लूसिफर, जो परमेश्वर के विरुद्ध की गई बगावत के कारण शैतान बन गया, सृष्टिकर्ता परमेश्वर से अधिक शक्तिशाली है – वह परमेश्वर के हाथों में से उसके उद्धार पाए हुए लोगों को अपनी किसी युक्ति अथवा शक्ति द्वारा छीन के ले जा सकता है (मत्ती 12:29; मरकुस 3:27 के साथ मिलाकर देखिए), और परमेश्वर कुछ नहीं करने पाता।

  • परमेश्वर गलती कर सकता है – वह सर्वज्ञानी नहीं है; अर्थात, आदि से अन्त को नहीं जानता है, मनुष्य के विचारों और मनसा, उसके हृदय की गहराइयों को नहीं जानता है। तात्पर्य यह कि जब उसने उद्धार को अनन्तकाल का कहा, तब उसे पता नहीं था कि लोग उसके अनुग्रह का दुरुपयोग करेंगे और उद्धार पा लेने को निश्चिंत होकर पाप करते रहने का आधार बना लेंगे। उसने गलती से एक बात तो कह दी, किन्तु अब उसे निभा पाने में असमर्थ है, इसलिए अब चुपचाप से लोगों से उनके उद्धार को वापस ले लेता है।

  • उद्धार पा लेने के बाद मनुष्य अपने कर्मों और व्यवहार से इतना धर्मी बना रह सकता है कि परमेश्वर को उसे स्वर्ग में स्वीकार करना ही पड़ेगा (यशायाह 64:6; अय्यूब 14:4; 15:4; 25:4-6; इफिसियों 2:1-9 से तुलना करें)। यदि यह संभव होता, तो मनुष्य फिर उद्धार से पहले भी यह कर सकता था; तो फिर प्रभु यीशु मसीह को संसार में आने, अपमानित होने, एक घृणित मृत्यु सहने की क्या आवश्यकता थी? वह तो स्वर्ग से ही मनुष्यों को प्रोत्साहित कर सकता था, उनका मार्गदर्शन कर सकता था, कि अपने कर्मों के द्वारा उद्धार प्राप्त कर लें। 

   

    उपरोक्त अभिप्रायों से प्रकट है कि उद्धार के खोए जा सकने का विचार परमेश्वर के गुणों, चरित्र, अनुग्रह, और प्रेम, के विरुद्ध कितना गलत और निन्दनीय है; इसलिए पूर्णतः अस्वीकार्य है। ऐसा विचार रखने वाले को दीन होकर पश्चाताप करने, परमेश्वर से उसके विरुद्ध ऐसे कुविचार रखने के लिए क्षमा माँगने की आवश्यकता है। एक अन्य इससे संबंधित प्रश्न उठाया जाता है कि यदि उद्धार कभी नहीं जा सकता है, तब तो परमेश्वर ने मनुष्यों को पाप करने का लाइसेंस दे दिया है - एक बार उद्धार पा लो, और फिर उसके बाद जैसा चाहो वैसा करो, क्योंकि उद्धार तो जाएगा नहीं, स्वर्ग तो हर हाल में मिलेगा ही। यह भी शैतान द्वारा फैलाई जाने वाली एक गलत शिक्षा, एक गलत धारणा है, और इसे हम कल देखेंगे। अभी के लिए, आप से विनम्र निवेदन है कि यदि आप ने अभी तक प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार नहीं किया है, उसके शिष्य नहीं बने हैं, तो आज और अभी, जब यह अवसर आपके पास है, तो इसे व्यर्थ न जाने दें; प्रभु के इस आह्वान को स्वीकार कर लें, अपने जीवन में कार्यान्वित कर लें। कल तो क्या, अगले पल को भी किसी ने नहीं देखा है, कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता है; इसलिए अवसर को बहुमूल्य समझें और सही निर्णय ले लीजिए। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ आपके द्वारा की गई एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को आशीषित तथा स्वर्गीय जीवन बना देगा। अभी अवसर है, अभी प्रभु का निमंत्रण आपके लिए है - उसे स्वीकार कर लीजिए।


एक साल में बाइबल: 

  • एज्रा 9-10

  • प्रेरितों 1

****************************************************************

English Translation

The Solution for Sin - Salvation - 28

Some Related Questions and their Answers (Contd.)


In the previous article, we had seen some commonly asked questions regarding salvation, and their answers. We will continue looking at further questions, and today we will be considering one very important question.


Question: Can salvation be lost? Can a person’s salvation be taken away from him?


Answer: As we have been repeatedly seeing in the previous articles concerning salvation, God has given salvation to us in His grace, as a free gift. This salvation that He has bestowed upon us is eternal; it will never come to an end; it will never be taken back; no person, once saved, can ever lose his salvation by any means.


To understand this answer, we need to first do a quick review of some of God’s characteristics and attributes; and then based on them, we will be able to understand the answer better.


Some Attributes and Characteristics of God, in brief, are:

  • He is completely honest, and never lies, never deceives anybody (Titus 1:2).

  • He neither makes any mistake, nor ever changes (Hebrews 6:17-18; James 1:17).

  • He always does what He says (Numbers 23:19; Psalms 89:34), and whatever He has said, always happens; no one stop it from being fulfiled.

  • He is the omnipotent God (Genesis 17:1; Revelations 21:22). No one, by any means, or power, or wisdom, or trick, can ever overpower or outwit Him, His will, or His plans - they cannot be changed or overturned by anyone.

  • He knows everything about everything - is omniscient - He knows the end from the beginning (Isaiah 46:10).

  • His Word pricks and lays open the deepest part of man, exposing and making evident everything inside him (Hebrews 4:12).

  • He very well knows even the intents behind the thoughts of man (1 Chronicles 28:9).

  • He is not limited by time - time does not exist for Him (Psalm 90:4; 2 Peter 3:8) - He never changes, remains the same, yesterday, today and tomorrow (Malachi 3:6; Hebrews 13:8).

    Therefore, if any notion, any thought or point-of-view is not in accordance with the attributes and characteristics of God, then it is false, incomplete, unacceptable before God, and has to be rejected. It is absolutely inconsequential, how pious and religious the person having such wrong notions is, but anything inconsistent with what God’s Word teaches about God, is never to be accepted from anyone. Keeping this extremely important fact in mind, let us look at some of the things that the God of the Bible has stated about salvation, and their implications.


Some Statements of God regarding Salvation:

  • His salvation is eternal (2 Timothy 2:10; Hebrews 5:9) - any teaching or doctrine that negates or rejects these verses, implies that God is a liar and His Word is a lie, they cannot be relied and believed upon, there are errors and false assurances in them.

  • Even if we are unbelieving and faithless towards Him, yet He always remains faithful towards us (2 Timothy 2:13; Note - this verse 13 is God’s attitude towards those who are Believers, who have obtained salvation; the preceding verse 12 is regarding those who keep on rejecting God’s call to salvation to them; therefore, after their death, God too will reject them); and He has promised to never leave nor forsake us, ever (Hebrews 13:5). 

  • That is why, in John 10:27-29, God has said about His sheep, i.e., His people:

    • He knows them

    • He gives them eternal life

    • They will never perish

    • No one can snatch them out of His hands

    Therefore, the evident implication of the above statements is that despite the afore-mentioned facts about God and His salvation, if someone still maintains, and teaches that salvation can be lost, then what that person believes in and teaches is tantamount to saying: 

  • God is a liar, and cannot be relied upon - there is no consistency between what He says and what He does. Despite His claims to the contrary, He neither knows all His sheep, nor does He give all of them eternal life, nor can He make sure that they will never perish. Therefore, He cannot be relied upon to always remain faithful towards His Believers, and is liable to abandon His people at any time.

  • God is not omnipotent - rather, the created archangel Lucifer, who became Satan because of rebelling against God, he is more powerful and wiser than God - because he can by his power and devious tricks, take the people away, out of the hands of God (read Matthew 12:29 along with Mark 3:27), and God can do nothing, remaining helpless about it.

  • God can make mistakes - He is not omniscient; i.e., does not actually know the end from the beginning, does not know what is in the heart of man, nor knows the intents and thoughts of man. Meaning, when He called salvation to be “eternal”, He had not actually realized that people will misuse His grace, and having been saved, will become complacent about salvation, continue to sin with impunity, being assured of heaven for eternity. He erroneously gave an assurance, a statement, and is now incapable of fulfilling it, therefore quietly, He takes away the salvation from people.

  • After salvation, man can, through his works and behavior, make himself so holy and righteous, that God will be compelled to accept him in heaven (compare this thought with Isaiah 64:6; Job 14:4; 15:4; 25:4-6; Ephesians 2:1-9). If this would be possible, then man could have done the same works and behavior before being saved, and there would have been no need for the Lord Jesus Christ to come to earth, be humiliated, and suffer a shameful and demeaning death? Instead, He could have encouraged and guided people from heaven itself, how they could be saved and become righteous by their works and behavior.

    It is clear from the above, how wrong and abhorrent to God’s attributes, characteristics, love, and grace this notion of salvation being lost is; and is absolutely unacceptable. Anyone harboring such thoughts should repent, humble himself, and ask for God’s forgiveness for allowing such thoughts against God to come in him. Another related question that is raised with this question is that if salvation can never be lost, then God has given an unbridled licence to sin to man - be saved once, and after that do what you feel like, live as you want to, since salvation will not be lost, entry into heaven will never be denied. This too is a wrong teaching taught and popularized by Satan, and we will start considering it from the next article.


For now, rest assured that the Lord Jesus has done His part; He has made ready and available salvation with all the benefits freely to everyone; but have you accepted His offer? Have you taken His hand of love and grace extended towards you and the free gift He offers; or are you still determined to do that which no man can ever accomplish through his own efforts?


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Through the Bible in a Year: 

  • Ezra 9-10

  • Acts 1