ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Deeds लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Deeds लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 30 नवंबर 2024

The Solution For Sin - Salvation / पाप का समाधान - उद्धार - 5

 

पाप और उद्धार को समझना – 8

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 5

    पिछले चार लेखों से हम बाइबल की प्रथम पुस्तक, उत्पत्ति के 3 अध्याय में दिए गए प्रथम पाप और उसके परिणामों और प्रभावों के विवरण पर आधारित पाप के समाधान, तथा उद्धार से संबंधित तीन महत्वपूर्ण प्रश्नों को देख रहे हैं। हमने पहले प्रश्न – “उद्धार किससे और क्यों” पर विचार करने और उसके निष्कर्ष पर पहुँचने के पश्चात, पिछले लेख में दूसरे प्रश्न “व्यक्ति इस उद्धार को कैसे प्राप्त कर सकता है?” पर विचार आरंभ किया था। इस दूसरे प्रश्न के अंतर्गत हमने देखा कि पाप व्यक्ति के द्वारा व्यक्तिगत रीति से की गई परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता है; जब प्रथम पाप किया गया, उस समय न तो वहाँ कोई धर्म था, और न ही किसी धर्म का कोई उल्लंघन हुआ, और न ही परमेश्वर ने किसी धर्म के द्वारा उस पाप के समाधान और निवारण की बात की। पाप करने का आधार तथा कारण मनुष्य का परमेश्वर की मनुष्य के प्रति योजनाओं और इच्छाओं में अविश्वास करना था। इसीलिए, परमेश्वर ने मनुष्य के जीवन में आई पाप की इस समस्या का समाधान मनुष्य के स्वेच्छा और सच्चे मन से उसकी पूर्ण आज्ञाकारिता में आ जाने और पापों से पश्चाताप तथा प्रभु यीशु मसीह को उद्धारकर्ता स्वीकार कर लेने और उसके साथ उस खोए हुए विश्वास के संबंध को बहाल कर लेने के द्वारा दिया।

 

    पाप के इस समाधान में निहित कुछ अन्य आधारभूत और अति महत्वपूर्ण तात्पर्य हैं। इस संबंध की पुनः स्थापना के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत रीति से इन तात्पर्यों को भी स्वीकार करना और उनके अनुसार अपने जीवन के विषय निर्णय लेना और जीवन को सुधारना भी अनिवार्य है। 

    

ये निहित तात्पर्य हैं:

* क्योंकि पाप का प्रवेश व्यक्तिगत अनाज्ञाकारिता के कारण हुआ - अनाज्ञाकारी होकर उस वर्जित फल को हव्वा ने भी खाया और आदम ने भी खाया (उत्पत्ति 3:6), इसीलिए पाप का समाधान और निवारण भी किसी धर्म विशेष को मानने वाले परिवार में जन्म लेने, और उस धर्म से संबंधित रीति-रिवाज़ों के निर्वाह के द्वारा नहीं, वरन, प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा अपने पापों के लिए परमेश्वर के समक्ष व्यक्तिगत पश्चाताप, परमेश्वर को सम्पूर्ण समर्पण, और फिर उसकी आज्ञाकारिता में बने रहने के निर्णय के द्वारा ही है।

 

* यह समाधान पैतृक विरासत अथवा वंशागत नहीं व्यक्तिगत है; अर्थात, माता-पिता या परिवार के किसी अन्य सदस्य अथवा परिवार के प्राचीनों के पश्चाताप और समर्पण के द्वारा उनकी संतान, संबंधी, और भावी पीढ़ी उद्धार नहीं पाती है। हर पीढ़ी, और हर व्यक्ति को, अपने पापों के लिए स्वयं ही पश्चाताप और समर्पण करना होता है “परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं” (यूहन्ना 1:12-13)।

 

* कोई भी व्यक्ति मसीही विश्वासी के रूप में जन्म नहीं लेता है; प्रत्येक व्यक्ति को मसीही विश्वासी तथा परमेश्वर की संतान बनने के लिए शारीरिक जन्म के बाद स्वेच्छा और सच्चे समर्पण के द्वारा, परमेश्वर के परिवार में, एक आत्मिक जन्म लेना पड़ता है – अपने पापों के पश्चाताप और प्रभु यीशु मसीह को अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता स्वीकार करने के द्वारा यह “नया जन्म” लेना पड़ता है। उसके सांसारिक परिवार के लोगों और पूर्वजों की धार्मिकता और उनका उद्धार, उसे उद्धार प्रदान नहीं करते हैं।

 

* मनुष्य किसी भी प्रकार से परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए इस सिद्ध कार्य को न तो संवार सकता है, न ही सुधार कर और बेहतर कर सकता है। अपनी बुद्धि, समझ, और योजनाओं को इसमें मिलाने के द्वारा इसे बिगाड़ कर व्यर्थ अवश्य कर सकता है “क्योंकि मसीह ने मुझे बपतिस्मा देने को नहीं, वरन सुसमाचार सुनाने को भेजा है, और यह भी शब्दों के ज्ञान के अनुसार नहीं, ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे” (1 कुरिन्थियों 1:17)। 


* इस उद्धार के लिए जो भी करना था, जो भी कीमत चुकानी थी, वह सब कुछ परमेश्वर ने पूर्ण कर के दे दिया है। मनुष्य को परमेश्वर द्वारा किए गए इस उद्धार के कार्य में अब और कुछ नहीं जोड़ना है, कुछ नहीं करना है, “क्योंकि तुम जानते हो, कि तुम्हारा निकम्मा चाल-चलन जो बाप दादों से चला आता है उस से तुम्हारा छुटकारा चान्दी सोने अर्थात नाशमान वस्तुओं के द्वारा नहीं हुआ। पर निर्दोष और निष्कलंक मेम्ने अर्थात मसीह के बहुमूल्य लहू के द्वारा हुआ” (1 पतरस 1:18-19)। न कोई कर्म-कांड, न कोई विधि-विधान, न किसी अन्य मनुष्य की मध्यस्थता अथवा सहयोग की आवश्यकता। बस स्वेच्छा से प्रभु यीशु को अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता स्वीकार कर लेना है, उसके प्रति समर्पित होकर, अपने जीवन को उसके प्रति आज्ञाकारी कर लेना है – इसे ही नया जन्म पाना कहते हैं, जिसके बिना कोई स्वर्ग में प्रवेश तो दूर, उसे देख भी नहीं सकता है “यीशु ने उसको उत्तर दिया; कि मैं तुझ से सच सच कहता हूं, यदि कोई नये सिरे से न जन्मे तो परमेश्वर का राज्य देख नहीं सकता।” “यीशु ने उत्तर दिया, कि मैं तुझ से सच सच कहता हूं; जब तक कोई मनुष्य जल और आत्मा से न जन्मे तो वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता” (यूहन्ना 3:3, 5)। 


* बाइबल यह स्पष्ट बताती है कि मनुष्य के लिए धर्म के निर्वाह की धार्मिकता अपर्याप्त है “क्योंकि मैं तुम से कहता हूं, कि यदि तुम्हारी धामिर्कता शास्त्रियों और फरीसियों की धामिर्कता से बढ़कर न हो, तो तुम स्वर्ग के राज्य में कभी प्रवेश करने न पाओगे” (मत्ती 5:20); परमेश्वर के दृष्टि में मैले चिथड़ों के समान व्यर्थ है “हम तो सब के सब अशुद्ध मनुष्य के से हैं, और हमारे धर्म के काम सब के सब मैले चिथड़ों के समान हैं। हम सब के सब पत्ते के समान मुर्झा जाते हैं, और हमारे अधर्म के कामों ने हमें वायु के समान उड़ा दिया है” (यशायाह 64:6)। 


     पाप और उद्धार से संबंधित चर्चा के इस महत्वपूर्ण दूसरे प्रश्न का निष्कर्ष है कि पाप का समाधान और उद्धार किसी धर्म के कार्य अथवा धर्म के निर्वाह के द्वारा नहीं है; न ही यह किसी धर्म विशेष की बात है; और न ही पैतृक अथवा वंशागत है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने पापों के लिए स्वयं पश्चाताप करना होगा, उनके लिए स्वयं प्रभु यीशु से क्षमा माँगनी होगी, स्वयं ही अपना जीवन प्रभु यीशु को समर्पित करना होगा, उसका आज्ञाकारी शिष्य बनने का स्वयं ही निर्णय लेना होगा।


    क्या आपने वास्तव में उद्धार पाया है? यदि नहीं, तो स्वेच्छा से, सच्चे पश्चाताप और समर्पण के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं स्वीकार करता हूँ कि मैं पापी हूँ और आपकी अनाज्ञाकारिता करता रहता हूँ। मैं स्वीकार करता हूँ कि आपने मेरे पापों को अपने ऊपर लेकर, मेरे बदले में उनके दण्ड को कलवरी के क्रूस पर सहा, और मेरे लिए अपने आप को बलिदान किया। आप मेरे लिए मारे गए, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए तीसरे दिन जी उठे। कृपया मुझ पर दया करके मेरे पापों को क्षमा कर दीजिए, मुझे अपनी शरण में ले लीजिए, अपना आज्ञाकारी शिष्य बनाकर, अपने साथ कर लीजिए।” सच्चे मन से की गई पश्चाताप और समर्पण की एक प्रार्थना आपके जीवन को अभी से लेकर अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय जीवन बना देगी, स्वर्गीय आशीषों का वारिस कर देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 8

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 5


For the last four articles, we have been looking at the three important questions regarding sin and its consequences, based on the description of the first sin given in chapter 3 of Genesis, the first book of the Bible, and regarding salvation - the solution of sin and its effects. Having considered and reached conclusions for the first question – “Salvation from whom and why;” We then, in the previous article, took up the second question “How can one attain this salvation?” and had begun pondering over it. Under this second question we saw that sin is an individual condition because of every person’s individual disobedience to God. We also saw that no religion has any role to play in this, since when the first sin was committed, at that time there was neither any religion, nor a violation of any religion was done, nor did God talk about the solution and remission of that sin through any religion. The basis and reason for committing sin was man's disbelief in God's plans and desires for him. Therefore, the God prescribed solution to this problem of sin in man's life is by reverting back to a state of faith and trust in God; i.e., for man to willingly and sincerely repent of sins, accept the Lord Jesus Christ as Savior and submit into complete obedience to God, to restore that lost relationship with Him, through faith.


There are some other fundamental and very important implications of this God given solution to sin. For the re-establishment of relationship with God, it is absolutely necessary for each person to personally understand and accept these implications, decide about their effects on his life, and conduct himself accordingly for improvement.


These implications are:

* Because the entry of sin was due to personal disobedience committed individually - Eve ate the forbidden fruit in disobedience and then Adam also ate (Genesis 3:6), so the solution and remission of sin is also by every individual's personal repentance for their sins, their total submission to God individually, and then to remain in obedience to Him. Being born in a family following a particular religion, and the observance of the customs associated with that religion, is neither the solution, nor is an option for obtaining salvation.


* This solution is on an individual and personal basis; it is not based on familial inheritance or genealogy; i.e., because of the repentance and submission of the parents, or any other family member, or the elders of the family, their children, relatives, and future generations are not saved. Every generation, and every person, has to repent and surrender for their own sins “But as many as received Him, to them He gave the right to become children of God, to those who believe in His name: who were born, not of blood, nor of the will of the flesh, nor of the will of man, but of God" (John 1:12-13).


* No one is born a Christian; Each person, after their physical birth, must be spiritually Born Again to be a Christian and a child of God, by repentance of their sins and accepting the Lord Jesus Christ as their personal Savior. This "new birth" has to be taken by a willing and genuine submission to God, to become part of the family of God. The righteousness and salvation of their earthly family members and ancestors do not grant anyone their salvation.


* Man can by no means, neither improve upon, nor render more efficacious, this perfect solution granted by God. But by mixing his wisdom, understanding, and plans into it, he can spoil it, render it ineffective, for sure “For Christ did not send me to baptize, but to preach the gospel, not with wisdom of words, lest the cross of Christ should be made of no effect" (1 Corinthians 1:17).


* Whatever had to be done for this salvation, whatever price had to be paid, God has completed all of it, has done and provided it. Man has nothing to add to this work of salvation made available by God, he has nothing other to do than accept and apply it, just as it is, "knowing that you were not redeemed with corruptible things, like silver or gold, from your aimless conduct received by tradition from your fathers, but with the precious blood of Christ, as of a lamb without blemish and without spot” (1 Peter 1:18–19). No religious works, no rituals, no need for mediation or any kind of assistance by any other person is required. One only has to voluntarily accept the Lord Jesus as their personal Savior, surrender to Him, make himself obedient to Him – this is what is meant by being “Born Again”, without which one cannot even see, let alone enter heaven. “Jesus answered and said to him, "Most assuredly, I say to you, unless one is born again, he cannot see the kingdom of God." “Jesus answered, "Most assuredly, I say to you, unless one is born of water and the Spirit, he cannot enter the kingdom of God" (John 3:3, 5).


* The Bible makes it abundantly clear that righteousness of religion or works is insufficient for man to be righteous "For I say to you, that unless your righteousness exceeds the righteousness of the scribes and Pharisees, you will by no means enter the kingdom of heaven" (Matthew 5:20); it is like dirty rags that are worthless in the eyes of God. “But we are all like an unclean thing, And all our righteousnesses are like filthy rags; We all fade as a leaf, And our iniquities, like the wind, Have taken us away” (Isaiah 64:6).


This conclusion of the important second question regarding the discussion of sin and salvation is that the solution of sin and salvation is not by any act of righteousness or by the practice of religious works; Nor is it a matter of any particular religion; and neither is it hereditary or ancestral. Everyone has to individually repent for their own sins, ask for forgiveness from the Lord Jesus for the sins himself, decide to submit his own life to the Lord Jesus, and to become his obedient disciple.


Have you really obtained salvation; or have you been trusting your religion and religious works, works of righteousness etc.? If you are not yet Born Again, then a short prayer said voluntarily with a sincere heart and with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible or not, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 29 नवंबर 2024

The Solution For Sin - Salvation / पाप का समाधान - उद्धार - 4

 

पाप और उद्धार को समझना – 7

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 4

    पिछले तीन लेखों में हमने उद्धार से संबंधित पहले प्रश्न – “उद्धार किससे और क्यों” को बाइबल की प्रथम पुस्तक, उत्पत्ति के 3 अध्याय में दिए गए विवरण के अनुसार विस्तार से देखा है; और पिछले लेख में हम इस प्रश्न के निष्कर्ष पर पहुंचे थे। निष्कर्ष में हमें दोनों बातों, “उद्धार किससे” तथा “उद्धार क्यों” को देखा था, जो संक्षेप में इस प्रकार है:

* किस से - उद्धार या बचाव पाप के दुष्प्रभावों से होना है, जिन के कारण मनुष्यों में आत्मिक एवं शारीरिक मृत्यु, डर, अहं, दोष, लज्जा, परमेश्वर से दूरी, अपनी गलतियों के लिए बहाने बनाना तथा दूसरों पर दोषारोपण करने, परमेश्वर की कृपा को नजरंदाज करने जैसी प्रवृत्ति और भावनाएं आ गई हैं।

* क्यों - क्योंकि हमारा सृष्टिकर्ता परमेश्वर हमारे पापों में पड़े हुए होने की दशा में भी, हम सभी मनुष्यों से अभी भी प्रेम करता है, हमारे साथ संगति रखना चाहता है; वह चाहता है कि हम उस से मेल-मिलाप कर लें, और उसके पुत्र-पुत्री होने के दर्जे को स्वीकार कर लें (यूहन्ना 1:2-13)। वह हमें विनाश में नहीं आशीष में देखना चाहता है और अपने साथ स्वर्ग में स्थान देना चाहता है। परमेश्वर की इस मनसा को स्वीकार करना अथवा नहीं करना, प्रत्येक मनुष्य का अपना निर्णय है।


उद्धार - कैसे? 

     आज से हम दूसरे प्रश्न, “व्यक्ति इस उद्धार को कैसे प्राप्त कर सकता है?” पर विचार आरंभ करेंगे, और हमारे विचार का आधार बाइबल की प्रथम पुस्तक, उत्पत्ति के 3 अध्याय में दिया गया पहले पाप का विवरण ही रहेगा।

 

    हम देख चुके हैं कि उद्धार का अर्थ है, उस प्रथम पाप द्वारा कार्यान्वित हुई विनाशक प्रक्रिया और उसके परिणामों को उलट कर वापस सृष्टि के समय की हमारी प्रथम स्थिति में बहाल किए जाने, तथा परिणामस्वरूप परमेश्वर के साथ टूटी हुई इस संगति में पुनः पहले के समान स्थापित हो जाना, तथा मृत्यु अर्थात परमेश्वर से उस अनन्त दूरी से बच जाना।


     मनुष्य उद्धार कैसे प्राप्त करे के संदर्भ में कुछ अति-महत्वपूर्ण, समझने के लिए अनिवार्य, एवं समाधान के लिए निर्णायक बातों पर ध्यान कीजिए: 

* मनुष्य के उस प्रथम पाप के कारण किसी धर्म के निर्वाह का उल्लंघन नहीं हुआ था – क्योंकि जब वह प्रथम पाप हुआ, तब वहाँ कोई धर्म तो था ही नहीं! और क्योंकि परमेश्वर का न तो कोई धर्म है, और न ही परमेश्वर ने कभी कोई भी धर्म बनाया अथवा बनवाया। संसार के सभी धर्म, ईसाई धर्म सहित, पाप में गिरे हुए मनुष्य के मन और विचारों की उपज हैं और पाप के कारण मनुष्यों में आई हुई परमेश्वर से विमुख कर देने वाली प्रवृत्ति एवं मानसिकता, मनुष्य को परमेश्वर की ओर फेर देना वाला उपाय नहीं प्रदान कर सकती है “अशुद्ध वस्तु से शुद्ध वस्तु को कौन निकाल सकता है? कोई नहीं” (अय्यूब 14:4)। 

* इसीलिए, अपने सभी दावों और आश्वासनों के बावजूद, आज तक कभी भी कोई भी धर्म किसी भी मनुष्य को निष्पाप, पवित्र, और परमेश्वर के समक्ष खड़ा होने योग्य नहीं बना सका है “हम तो सब के सब अशुद्ध मनुष्य के से हैं, और हमारे धर्म के काम सब के सब मैले चिथड़ों के समान हैं। हम सब के सब पत्ते के समान मुर्झा जाते हैं, और हमारे अधर्म के कामों ने हमें वायु के समान उड़ा दिया है” (यशायाह 64:6)। 

* मनुष्य को पाप से उभारने का एक मात्र उपाय पापों से पश्चाताप करना, उनके लिए प्रभु यीशु मसीह से क्षमा माँगना, और स्वेच्छा तथा सम्पूर्ण समर्पण के साथ प्रभु यीशु मसीह का शिष्य बनना, ईसाई या किसी धर्म में नहीं, बल्कि मसीही विश्वास में आना है, “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है” (प्रेरितों 17:30)। “यदि तू अपने मुंह से यीशु को प्रभु जानकर अंगीकार करे और अपने मन से विश्वास करे, कि परमेश्वर ने उसे मरे हुओं में से जिलाया, तो तू निश्चय उद्धार पाएगा। क्योंकि धामिर्कता के लिये मन से विश्वास किया जाता है, और उद्धार के लिये मुंह से अंगीकार किया जाता है” (रोमियों 10:9-10)।

* क्योंकि पाप धर्म के उल्लंघन से नहीं है, इसलिए इसके निवारण में भी किसी भी धर्म का (वह चाहे कोई भी धर्म, चाहे ईसाई धर्म ही क्यों न हो), कोई भी स्थान या महत्व नहीं है “क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है, और यह तुम्हारी ओर से नहीं, वरन परमेश्वर का दान है। और न कर्मों के कारण, ऐसा न हो कि कोई घमण्ड करे” (इफिसियों 2:8-9)। 

* समस्या व्यक्तिगत रीति से परमेश्वर और मनुष्य के मध्य विश्वास में विच्छेद से उत्पन्न हुई; आदम और हव्वा ने व्यक्तिगत रीति से, अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार, अनाज्ञाकारिता, अर्थात, पाप करने का निर्णय लिया। मनुष्य ने शैतान की बातों में आकर परमेश्वर की कही बातों, उसके द्वारा मनुष्य के लिए दिए प्रावधानों, तथा मनुष्य के प्रति परमेश्वर की इच्छा तथा योजना के सर्वोत्तम और भले होने पर अविश्वास किया; और इसी अविश्वास के अन्तर्गत मनुष्य ने अपनी समझ-बूझ, अपने आँकलन को परमेश्वर की समझ-बूझ और उसके आँकलन से बेहतर समझा, जिसके कारण फिर उन्होंने परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता भी की। 

* इसीलिए प्रत्येक मनुष्य के पाप का समाधान भी परमेश्वर और प्रत्येक मनुष्य के मध्य व्यक्तिगत रीति से विश्वास को पुनः स्थापित करने के द्वारा ही है। 

* इसके लिए अनिवार्य है कि प्रत्येक मनुष्य स्वेच्छा से परमेश्वर की हर बात को, हर बात के लिए परमेश्वर की समझ-बूझ और हर बात के लिए परमेश्वर के आँकलन एवं समाधान को, अपनी बात, अपनी समझ-बूझ और अपने आँकलन से उत्तम तथा सर्वोपरि स्वीकार करे, और अपने आप को, अपनी हर सोच-समझ, दृष्टिकोण, प्रवृत्ति, सूझ-बूझ और व्यवहार को पूर्णतः परमेश्वर के हाथों में समर्पित कर दे। 

* अपनी नहीं वरन केवल और केवल परमेश्वर के कहे के अनुसार ही करे - उस आज्ञाकारिता की दशा में आ जाए, जिसमें उसकी रचना की गई थी, और जिसके निर्वाह के लिए उसे कहा गया था।

    

    हम इस प्रश्न पर विचार को ज़ारी रखेंगे; किन्तु अभी के लिए आपके सामने यह प्रश्न है - आप अपने आप को परमेश्वर के समक्ष ग्रहण योग्य किस प्रकार बना रहे हैं - अपने धर्म-कर्म के द्वारा, अथवा प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास के द्वारा? परमेश्वर के वचन बाइबल में दिया गया उद्धार का मार्ग किसी धर्म का पालन करना नहीं वरन केवल प्रभु यीशु मसीह को उद्धारकर्ता स्वीकार का लेना ही है “यीशु ने उस से कहा, मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता” (यूहन्ना 14:6)। यदि आपने अभी तक उसे अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता स्वीकार नहीं किया है, तो अभी यह करने का अवसर आपके पास है। आपकी स्वेच्छा, सच्चे मन और अपने पापों के लिए पश्चाताप के साथ की गई एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु, मैं मान लेता हूँ कि मैंने मन-ध्यान-विचार-व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता करके पाप किया है। मैं धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों को अपने ऊपर लेकर, मेरे स्थान पर उनके मृत्यु-दण्ड को कलवरी के क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा सह लिया। आप मेरे स्थान पर मारे गए, और मेरे उद्धार के लिए मृतकों में से जी भी उठे। कृपया मुझ पर दया करें और मेरे पाप क्षमा करें। मुझे अपना शिष्य बना लें, और अपनी आज्ञाकारिता में अपने साथ बना कर रखें” आपको पाप के विनाश से निकालकर परमेश्वर के साथ संगति और उसकी आशीषों में लाकर खड़ा कर देगी। क्या आप यह प्रार्थना अभी समय रहते करेंगे - निर्णय आपका है?



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 7

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 4


In the last three articles, we've looked at our first question related to considering salvation, “from whom and why"; based on the description given in the first book of the Bible, Genesis chapter 3; And in the previous article we had seen the conclusion of this question. In the conclusion, we had looked at both of these points, “salvation from whom or what” and “salvation - why”. These conclusions are summarized as follows:

* From whom - Salvation or being saved is from the ill effects of sin, which cause spiritual and physical death in humans, and create fear, ego, guilt, shame, distance from God, tendency of making excuses for one's mistakes and blaming others, and of ignoring God's grace. And we see all of these to be rampant in all of the people of the world, since everyone is under the effect and control of sin. 

* Why - because our Creator God still loves all of us human beings, wants to be in fellowship with us, despite our being in sin. He wants to see us reconciled to Him, and to voluntarily accept the status of becoming His sons and daughters (John 1:2-13). He does not want to see us in destruction, but in blessings and wants to give us a place in heaven with Him. To accept or not to accept this intention and invitation of God is the personal decision of each person.


Salvation - How?

From today we will look into the second question, “How can one attain this salvation?” And our discussion will continue to be based on the description of the first sin as is given in chapter 3 of the first book of the Bible, Genesis.


We've seen that salvation, or to be saved, means to obtain a reversal of the destructive process and consequences brought about by that first sin, to be restored back to our original state of creation, and consequently to be restored back into the fellowship with God which was broken because of sin. And thereby we get to escape from coming into that eternal separation from the Lord God, i.e., from eternal death.


Consider a few concepts that are very important to know, essential to grasp, and crucial to understand how man receives salvation:

* Because of that first sin of man nothing related to the practice of any religion was violated – because when that first sin happened, then there was no religion at all! Because God has no religion, and God never created or made any religion, therefore religion has nothing whatsoever to do with this situation and its consequences. All religions of the world, including Christianity, are the product of the mind and thoughts of a fallen man, and therefore, no religion can reverse the tendency and mentality brought by sin into mankind, to turn them away from God. The product of a sinful mind and heart cannot ever provide a way to return man back to the state of holiness and purity from God. “Who can bring a clean thing out of an unclean? No one!" (Job 14:4).

* That is why, in spite of all the claims and assurances, no religion has ever been able to make any man sinless, holy, and capable to stand before God. “But we are all like an unclean thing, And all our righteousnesses are like filthy rags; We all fade as a leaf, And our iniquities, like the wind, Have taken us away” (Isaiah 64:6).

* The only way to lift man out from sin is through his acceptance and repentance of sins, his asking forgiveness for them from the Lord Jesus Christ, and his becoming a disciple of the Lord Jesus Christ willingly and with complete submission. It is not by coming into Christianity or any religion, but into the Christian faith. “Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent" (Acts 17:30). “that if you confess with your mouth the Lord Jesus and believe in your heart that God has raised Him from the dead, you will be saved. For with the heart one believes unto righteousness, and with the mouth confession is made unto salvation” (Romans 10:9-10) - nothing related to any religion; only repentance, confession and faith in Christ Jesus.

* Since sin did not result from the violation of any religion, so no religion (whatever religion it may be, even it be Christianity) has any place or importance in its solution and resolution "For by grace you have been saved through faith, and that not of yourselves; it is the gift of God, not of works, lest anyone should boast” (Ephesians 2:8-9).

* The problem arose because of a personal falling away from trust of man in God and His Word, His instructions. Adam and Eve on their own and individually, according to their own wisdom and understanding, took the decision to disobey God, i.e., to sin. Man, being enticed by the words of Satan, disbelieved in what God had said, he disbelieved in the provisions God had made for man, and disbelieved in trusting that God’s desires and plans are the best for man. And under this unbelief, man considered his own understanding, his own assessment to be better than God's understanding and God’s assessment, due to which he decided to disobey God.

* That is why the solution to each man's sin is also by re-establishing this trust between God and each man in a personal way.

* For this it is necessary for every man to willingly accept everything of God, to accept that the understanding of God for everything and the assessment and solution of God for everything, is over and above man’s own thoughts, man’s own understanding and assessment. That man should voluntarily and completely surrender himself into the hands of God; in each and every of his thoughts, wisdom, attitude, point of view, understanding and behavior.

* It is also necessary that man instead of doing according to his own understanding, will and desires, should do only and only according to what God says - that he come back into the state of obedience in which he was created, and to which he was called.


    We will continue to consider this question in the subsequent articles; But the question before you for now is - how are you making yourself acceptable to God - through your own contrived works of righteousness, or by faith in the Lord Jesus Christ? The only way to salvation given in God's Word the Bible is not following any religion but accepting the Lord Jesus Christ as savior “Jesus said to him, "I am the way, the truth, and the life. No one comes to the Father except through Me" (John 14:6). If you haven't yet accepted Him as your personal Savior, now is your chance to do so. A short prayer said voluntarily with a sincere heart and with heart-felt repentance for your sins, and in a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible or not, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 23 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 19 - Salvation by Works OR Grace / उद्धार कर्मों अथवा अनुग्रह के द्वारा

Click Here for the English Translation

मत्ती 25:31-46 के आधार पर, क्या उद्धार कर्मों, अर्थात भले कार्यों के द्वारा है?


इसमें लेशमात्र भी कोई संदेह या अस्पष्टता नहीं है की बाइबल के अनुसार उद्धार केवल परमेश्वर के अनुग्रह ही से है, अन्य किसी रीति से नहीं। उद्धार को किसी भी प्रकार से, कैसे भी भले कार्यो अथवा अच्छे आचरण के द्वारा 'कमाया' नहीं जा सकता है, वरन यह परमेश्वर का उपहार है, जिसे प्रभु यीशु मसीह द्वारा कलवारी के क्रूस पर किए गए कार्य के द्वारा समस्त मानव जाति के लिए सेंतमेंत उपलब्ध करवाया गया है, और उद्धार प्राप्त करने में किसी भी मनुष्य द्वारा किए गए किसी भी कार्य की कोई भी, लेशमात्र भी, भूमिका  नहीं है (इफिसियों 2:1-9, रोमियों 3:27-28)।

परमेश्वर के अनुग्रह से एक बार मिला उद्धार अनन्तकाल के लिए होता है, उसे कभी गंवाया या मिटाया नहीं जा सकता है (यूहन्ना 10:28-29), और उद्धार पाए हुए व्यक्ति अनन्तकाल तक प्रभु परमेश्वर के साथ रहेंगे (यूहन्ना 14:3)। परमेश्वर ने उद्धार पाई हुई अपनी प्रत्येक संतान के करने के लिए पहले ही से कुछ न कुछ कार्य निर्धारित करके रखे हैं (इफिसियों 2:10), और परमेश्वर की इच्छा तथा आशा है की उसकी संतान उन कार्यों को भली-भांति पूर्ण करें; और ऐसा जीवन व्यतीत करें जो उन्हें परमेश्वर से उपहार के रूप में मिले उद्धार को प्रदर्शित करता है और उसकी गवाही देता है, तथा परमेश्वर को महिमा देता है (रोमियों 6:11-14; 12:1-2; 14:7-8; 1 कुरिन्थियों 6:19-20; 2 कुरिन्थियों 5:15).

परमेश्वर द्वारा निर्धारित और मसीही विश्वासियों को सौंपे गए कार्यों को परमेश्वर के वचन और निर्देशों के अनुसार किया जाना है। मसीही विश्वासियों के सभी कार्य बहुत बारीकी से उनके स्वीकार्य एवं स्थाई बने रहने वाली गुणवत्ता के लिए जाँचे जाएंगे (1 कुरिन्थियों 3:11-15); उन कार्यों की इसी बने रहने वाली गुणवत्ता के अनुसार विश्वासियों को अनन्तकाल के लिए प्रतिफल दिए जाएंगे। कुछ विश्वासियों को तब पता चलेगा की उनके कोई भी कार्य जांच से सफलतापूर्वक नहीं निकलने पाए हैं, उनके सभी कार्यों को अस्वीकृत करके रद्द कर दिया गया है, और वे अब खाली हाथ रह गए हैं; परन्तु कार्यों के अस्वीकार तथा रद्द हो जाने के बावजूद, उनका उद्धार रद्द नहीं किया गया; वे अभी भी 'उद्धार' पाए हुए हैं, स्वर्ग में प्रभु के साथ हैं, परन्तु अनन्तकाल के लिए खाली हाथ हैं (पद 15)। विश्वासियों के न्याय के समय (1 पतरस 4:17), उनका न्याय उद्धार के लिए उनकी योग्यता की जांच करने या प्रदान करने के लिए नहीं होगी – यह तो सदा के लिए उस एक पल में ही निर्धारित होकर स्थापित हो गया था जिस पल उन्होंने अपने पापों से पश्चाताप करके प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण किया था, जब वे पृथ्वी पर जीवित थे। उनके कर्मों के अनुसार उनका न्याय अर्थात, परमेश्वर और उसके वचन के प्रति उनके समर्पण तथा आज्ञाकारिता की गुणवत्ता की जांच मसीही विश्वासियों को उनके अनन्तकाल के लिए दिए जाने वाले प्रतिफलों के लिए होगी। दाख की बारी के स्वामी के दृष्टान्त  (मत्ती 20:1-16) से हम देखते हैं कि उन्हें भी जिन्होंने, औरों की अपेक्षा कम समय तक कार्य किया, परंतु स्वामी की इच्छानुसार किया, उन्हें भी वही पारिश्रमिक मिला जो अन्य सभी को दिया गया। परमेश्वर द्वारा हमें भेजे गए कार्य करने के अवसरों को उपयोग में लाना और उन अवसरों का हम किस रीति से सदुपयोग करते हैं, परमेश्वर और उसके वचन के प्रति हमारे समर्पण का अडिग और संपूर्ण होना, ही हमारे अनन्तकालीन प्रतिफलों को निर्धारित करता है।

मत्ती 25:31-46 में दिया गया दृष्टान्त मसीही विश्वासियों के इसी न्याय के संदर्भ में है – वे परमेश्वर तथा उसके वचन के आज्ञाकारी रहे हैं की नहीं, और परमेश्वर की संतान होने के नाते उनसे जैसी आशा रखी गई थी, उन्होंने वैसे कार्य किए हैं कि नहीं। हम इस दृष्टान्त में देखते हैं कि पद 33 में एक पृथक करना दिखाया गया है – भेड़ों और बकरियों का – ध्यान करें की वे 'भेड़' या 'बकरियां' बने या बनाए नहीं गए, वरन वे पहले से ही 'भेड़' और 'बकरियां' थे; पद 34 और 37 में, प्रभु भेड़ों को "पिता के धन्य" और "धर्मी" कहता है – ये उपनाम भूतकाल में हैं, अर्थात उनका यह स्तर निर्धारित करके उन्हें दिया जा चुका था, उन्हें राजा के समक्ष प्रस्तुत करने से पहले ही से (पद 31-32)। इस पूरे दृष्टान्त में प्रभु कहीं पर भी 'भेड़ों' से यह कहता या संकेत देता नहीं दिखाई देता है कि “मेरे नाम में किए गए भले कार्यों के आधार पर, मैं अब तुम्हें मेरी भेड़ें होने का अधिकार देता हूँ, उद्धार पाने का अधिकार देता हूँ, धर्मी स्वीकार किए जाने का अधिकार देता हूँ, और परमेश्वर के धन्य कहलाए जाने का अधिकार देता हूँ।” ये भेड़ें ही थीं जिन्होंने नए जन्म पाने और उद्धार तथा परमेश्वर के परिवार का सदस्य, धर्मी, और परमेश्वर के धन्य होने के कारण उनमें विद्यमान स्वर्गीय स्वभाव के कारण ऐसे कार्य किए जो उनके स्वर्गीय स्वभाव के अनुरूप थे और उस स्वभाव को प्रदर्शित करते थे जिससे वे 'बकरियों' से पृथक दिखते हैं।  उन बकरियों के पास भी वही अवसर आए किन्तु क्योंकि इनमें वैसा स्वर्गीय स्वभाव तथा गुण नहीं थे, इसलिए उन्होंने कुछ भी स्वर्गीय करने या दिखाने की कोई प्रवृत्ति अथवा इच्छा नहीं प्रदर्शित की। 'भेड़ों' ने उद्धार पाने और परिवर्तित होने से उनमें विद्यमान स्वर्गीय स्वभाव के अनुसार कार्य किए; और उसी प्रकार 'बकरियों' ने अपनी अपरिवर्तित, उद्धार नहीं पाई हुई दशा के अनुसार कार्य किए। उनके कार्यों ने उन्हें 'भेड़' या 'बकरी' नहीं बनाया, परन्तु उनके 'भेड़' अथवा 'बकरी' होने से उन्होंने अपनी उस प्रवृत्ति एवं दृष्टिकोण के अनुसार कार्य किए और दिखाए।

कार्यों ने उद्धार नहीं दिया, वरन उद्धार की दशा ने नया जन्म पाए हुए परिवर्तित लोगों से स्वर्गीय कार्य करवाए। यही बात अन्य सभी भले कार्यों और उद्धार से संबंधित बाइबल के हवालों पर भी लागू होती है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*************************************************************************************

On the basis of Matthew 25:31-46, is Salvation by works i.e. by doing good deeds?


Without any doubt or ambiguity, salvation is by grace and grace alone. It can in no way be ‘earned’ by any good deeds, but is a gift given by God, freely made available to mankind through the accomplished work of Lord Jesus Christ on the Cross of Calvary, and no human works of any kind have any role whatsoever in the salvation of any person (Ephesians 2:1-9, Romans 3:27-28).

Once saved by God’s grace, we are saved for eternity (John 10:28-29), and the saved ones will be with the Lord God for ever (John 14:3). God has prepared plans, of works to be done by every one of His saved children (Ephesians 2:10), and God expects His children to accomplish them well; and to live in a manner that exhibits and witnesses for the salvation they have received from God, and glorifies Him (Romans 6:11-14; 12:1-2; 14:7-8; 1 Corinthians 6:19-20; 2 Corinthians 5:15).

These God appointed works entrusted to the Believers, are to be done on the basis of God's Word, and God’s instructions. Every Christian Believer's works will eventually be minutely scrutinized for the enduring quality of his works (1 Corinthians 3:11-15); and based on the enduring quality of their works the Believer will receive their rewards for eternity. Some will find that none of their works could pass the scrutiny, all their works were rejected and thrown away, leaving them empty-handed; but their salvation was not rejected; they are still 'saved', are still in heaven with the Lord, but have nothing for their eternity (v.15). At the time of judgment of the Believers (1 Peter 4:17), their judgement will not be for determining or conferring salvation – that has already been decided and settled once and for all at the very moment of their repenting from their sins and accepting Lord Jesus as Saviour, while they lived on earth. Their judgment according to their works i.e. according to the quality of their commitment and obedience to God and to His Word will be to determine the rewards the Believers will receive for their eternity. From the parable of the Owner of the vineyard (Matthew 20:1-16) we see that even those who, though worked for lesser time than the others, but did it as per the master’s instructions, still received the same rewards as everybody else. Our making the most of the opportunities sent our way by God and the manner in which we have utilized those opportunities, the enduring quality of our commitment to God and His Word is what counts for our eternal rewards.

Matthew 25:31-46 is referring to this judgment of the Believers – whether or not they have been obedient to God and His Word, and done the things expected of them as children of God. We see in this parable that in v.33 segregation is done – between the sheep and the goats – here notice that they neither qualified nor failed to become one or the other; but they already were “sheep” and “goats. In vs.34 and 37 the Lord calls the sheep “blessed of my father” and “righteous” – all of these titles are in the past tense i.e. denote a status already accomplished and granted, before their being presented to the King (v.31-32). Nowhere in the parable is the Lord saying or indicating to the sheep that “in recognition of your good deeds done in my name, I am now conferring upon you the status of being my sheep, of obtaining salvation, of being considered righteous, and of being called the blessed of God.” It were the sheep, the righteous, the blessed of God, who by virtue of the heavenly nature imbued in them because of their salvation and being Born Again into the family of God, that did works that demonstrated their heavenly nature and set them apart from the “goats” who despite having similar opportunities had no inclination or desire to exhibit anything heavenly. The “sheep” acted in accordance with their inherent nature due to being saved by faith and regenerated, while the “goats” acted in accordance with their inherent nature due to their unsaved and unregenerate state. Their deeds did not make them “sheep” or “goats”, rather their already being “sheep” and “goats” caused them to live out what already was within them.

Their works did not grant them salvation, but their being saved and Born Again, being regenerated, caused them to behave in heavenly manner. The same applies to all other references and situations in the Bible pertaining to the relationship between works and salvation.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well