ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

न्यायी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
न्यायी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 13 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 20 - Man’s Ignorance - 2 / व्यवस्था और उद्धार – 20 - मनुष्य की अज्ञानता - 2

 

व्यवस्था और उद्धार – 20 - व्यवस्था की सीमाएँ – 12

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

मनुष्य की अज्ञानता - 2  


हम पिछले कुछ लेखों में अपरिवर्तित मनुष्य के पापों को परमेश्वर द्वारा,प्रेरितों 17:30 में, “अज्ञानता के समय का पाप” कहे जाने को समझने का प्रयास कर रहे हैं। प्रेरित पौलुस द्वारा, अथेने के घोर मूर्तिपूजा और परमेश्वर के लिए घृणित, अस्वीकार्य व्यवहार में लिप्त लोगों के लिए, परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में किए गए प्रचार में, उन लोगों के लिए परमेश्वर के प्रकोप से बचने और परमेश्वर के साथ संगति में बहाल होने के लिए दिया गया समाधान था, “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है” (प्रेरितों 17:30); और इस समाधान में तीन रोचक तथा बहुत महत्वपूर्ण बातें हैं:

1. परमेश्वर पाप के लिए तुरंत दण्ड देने के स्थान पर, उन पापों को अज्ञानता के समय में किए गए कार्य बता कर, उनके दण्ड से बच जाने का अवसर देता है।

2. पापी मनुष्यों द्वारा पापों के लिए पश्चाताप करना, सब जगह के सभी मनुष्यों के लिए, परमेश्वर की इच्छा-मात्र नहीं, आज्ञा है। 

3. परमेश्वर उन लोगों से, उनके पापों के समाधान के लिए, व्यवस्था का पालन करने के लिए नहीं कहता है; बल्कि सभी लोगों से मन फिराने, तथा पश्चाताप करने के द्वारा पापों की क्षमा पाने और विश्वास करने के लिए कहता है।

अब हमारे सामने प्रश्न है कि क्यों प्रेरितों 17:30 में परमेश्वर अपरिवर्तित मनुष्यों के घोर पापों को भी अज्ञानता के समय के कार्य मानकर, उनके विषय उन लोगों को दण्ड देने से आनाकानी करता है, उन्हें दण्ड से बचने का अवसर प्रदान करता है, सभी को अपने-अपने पापों के लिए पश्चाताप करने की आज्ञा देता है? असमंजस में डालने वाले इस प्रश्न का उत्तर परमेश्वर के चरित्र और गुणों में, उसके सच्चा खरा न्यायी होने में छुपा हुआ है। निर्गमन 34:6-7 में परमेश्वर ने स्वयं को मूसा पर इस रीति से प्रकट किया: “और यहोवा उसके साम्हने हो कर यों प्रचार करता हुआ चला, कि ‘यहोवा, यहोवा, ईश्वर दयालु और अनुग्रहकारी, कोप करने में धीरजवन्त, और अति करूणामय और सत्य, हजारों पीढिय़ों तक निरन्तर करूणा करने वाला, अधर्म और अपराध और पाप का क्षमा करने वाला है, परन्तु दोषी को वह किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा, वह पितरों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों वरन पोतों और परपोतों को भी देने वाला है।’” बाद में मूसा ने परमेश्वर के विषय व्यवस्थाविवरण 32:4 में लिखा कि “वह चट्टान है, उसका काम खरा है; और उसकी सारी गति न्याय की है। वह सच्चा ईश्वर है, उस में कुटिलता नहीं, वह धर्मी और सीधा है।” व्यक्ति धर्मी हो या अधर्मी, पापी हो या उद्धार और पाप क्षमा पाया हुआ, परमेश्वर हर किसी के साथ अपनी सच्चाई, खराई, ईमानदारी, और पक्षपात रहित होने के गुणों के अनुसार ही व्यवहार करता है। उसके ये गुण, उसका यह चरित्र बदलता नहीं है, सदा ही सभी के लिए समान बना रहता है, कार्यकारी रहता है।  

परमेश्वर हम मनुष्यों की रचना और क्षमता को भली-भांति जानता है; उसे सदा ध्यान रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है: “क्योंकि वह हमारी सृष्टि जानता है; और उसको स्मरण रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है” (भजन 103:14)। परमेश्वर किसी दुष्ट की भी मृत्यु से प्रसन्न नहीं होता है, वरन चाहता है कि सभी लोग पाप का दंड पाने से बच जाएँ “सो तू ने उन से यह कह, परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, मैं दुष्ट के मरने से कुछ भी प्रसन्न नहीं होता, परन्तु इस से कि दुष्ट अपने मार्ग से फिर कर जीवित रहे; हे इस्राएल के घराने, तुम अपने अपने बुरे मार्ग से फिर जाओ; तुम क्यों मरो?” (यहेजकेल 33:11)।

परमेश्वर की यह कदापि इच्छा नहीं है कि मनुष्य किसी बुराई में फंसे, और गिरे; न तो वह स्वयं बुराई के द्वारा परखा जाता है, और न ही वह बुराई के द्वारा किसी की परीक्षा करता है: “जब किसी की परीक्षा हो, तो वह यह न कहे, कि मेरी परीक्षा परमेश्वर की ओर से होती है; क्योंकि न तो बुरी बातों से परमेश्वर की परीक्षा हो सकती है, और न वह किसी की परीक्षा आप करता है” (याकूब 1:13)। 

साथ ही परमेश्वर का आश्वासन भी है कि वह हमें हमारी सामर्थ्य से बाहर किसी परीक्षा में नहीं पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकासी का मार्ग भी देगा: “तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े, जो मनुष्य के सहने से बाहर है: और परमेश्वर सच्चा है: वह तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में न पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकास भी करेगा; कि तुम सह सको” (1 कुरिन्थियों 10:13)। इसी लिए परमेश्वर हम मनुष्यों को शैतान द्वारा धूर्तता और चतुराई से लाई गई हमारी सामर्थ्य से बाहर परीक्षाओं में गिरा देने और पाप कर बैठने के लिए बहका देने से उत्पन्न स्थिति की आनाकानी करने और सभी मनुष्यों को पाप के दण्ड से बचने का अवसर देने के लिए तैयार है। हम अगले लेख में इसके बारे में थोड़ा और देखेंगे। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 20 - The Law’s Limitations – 12

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Man’s Ignorance - 2


Over the last few articles, we've been trying to understand why God has called the sins of the unregenerate man the "sins of the time of ignorance" in Acts 17:30. The Apostle Paul while preaching under the guidance of God's Holy Spirit, to those in Athens, a people given to blatant idolatry and works detested by God, speaks to them about the way to their becoming acceptable to God, being restored to fellowship with God, and escaping His wrath. The God given solution was, "Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent" (Acts 17:30). There are three interesting and very important points in what Paul said here:


1. Instead of immediately punishing them for their sins, God gives an opportunity for them to be saved from their punishment, by treating those sins as done in times of ignorance.

2. That all men everywhere repent for their sins is God’s command, not a mere desire expressed by God.

3. God is not asking the people to obey the Law; but is asking everyone to repent, to seek forgiveness of sins, and to believe in the Lord Jesus, for the redressal of their sins.


Now the question before us is why in Acts 17:30 is God reluctant to punish even those who are unregenerate, the unsaved? Why is He willing to consider the grievous sins of unconverted men to be acts of ignorance, and give them the opportunity to escape punishment, by commanding them to repent of their sins? The answer to this perplexing question lies in the character and attributes of God, in His being the honest and upright Judge. In Exodus 34:6-7, God had revealed Himself to Moses as: “And the Lord passed before him and proclaimed, ‘The Lord, the Lord God, merciful and gracious, longsuffering, and abounding in goodness and truth, keeping mercy for thousands, forgiving iniquity and transgression and sin, by no means clearing the guilty, visiting the iniquity of the fathers upon the children and the children's children to the third and the fourth generation.’” Later, in Deuteronomy 32:4 Moses says of God that, “He is the Rock, His work is perfect; For all His ways are justice, A God of truth and without injustice; Righteous and upright is He." Whether a person is righteous or unrighteous, sinner or saved and forgiven, God treats everyone according to His own attributes of truth, integrity, honesty, and being impartial. These qualities of His, His character never ever changes; His character and attributes always remain the same for all.


God knows all too well the creation and capabilities of us humans; He always remembers that man is dust: “For He knows our frame; He remembers that we are dust" (Psalm 103:14). Even the death of a wicked person does not please God; God wants everyone to be saved from the punishment of sin “Say to them: 'As I live,' says the Lord God, 'I have no pleasure in the death of the wicked, but that the wicked turn from his way and live. Turn, turn from your evil ways! For why should you die, O house of Israel?'” (Ezekiel 33:11).


It is never in the will of God that man should ever be ensnared by evil, and fall into sin. Neither is He ever tempted by evil, nor does He ever tempt anyone with evil: “Let no one say when he is tempted, "I am tempted by God"; for God cannot be tempted by evil, nor does He Himself tempt anyone" (James 1:13).


Also, it is God's assurance that He will not allow us to be tempted beyond our ability, but will also give us a way out of the temptation: “No temptation has overtaken you except such as is common to man; but God is faithful, who will not allow you to be tempted beyond what you are able, but with the temptation will also make the way of escape, that you may be able to bear it" (1 Corinthians 10:13). That's why God is ready to overlook these times of our ignorance and give us humans the opportunity and the way to be delivered from the consequences of the devious and cunning tricks of Satan, his satanic ploys that are beyond our capabilities to manage, through which he leads us into sin. We will see some more on this in the next article. 


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 5 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 121

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 82


अन्तिम न्याय – 3

 

हम वर्तमान में इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरम्भिक बात, “अन्तिम न्याय” पर अध्ययन कर रहे हैं। पिछले दो लेखों में हम ने परमेश्वर के वचन बाइबल से देखा है कि सँसार का – सारे सँसार के समस्त लोगों का, न्याय अवश्यंभावी है; यह परमेश्वर द्वारा निर्धारित है, और इस न्याय को करने वाला न्यायी प्रभु यीशु मसीह होगा। उन अधिकाँश लोगों में, जो अपने आप को ईसाई या मसीही कहते हैं, यह एक आम किन्तु बाइबल से पूर्णतः असंगत धारणा पाई जाती है कि क्योंकि उन का जन्म एक परिवार विशेष में हुआ है, इसलिए वे सभी परमेश्वर के लोग हैं। और यह भी कि क्योंकि वे अपने मत या डिनॉमिनेशन के नियमों और तौर-तरीकों का पालन करते हैं, उन बातों को मानते हैं जो उन की डिनॉमिनेशन के धार्मिक अगुवे उन्हें प्रचार करते और सिखाते हैं, इस लिए वे परमेश्वर के द्वारा स्वीकार कर लिए जाएँगे कि स्वर्ग में प्रवेश करें और उस के साथ रहें। उनकी सोच है कि यह इस के बावजूद होगा कि वे परमेश्वर और उस के वचन के आज्ञाकारी रहे हैं कि नहीं; उन्होंने अपने पापों से पश्चाताप कर के अपना जीवन प्रभु को समर्पित किया है कि नहीं; और अपने आप को ईसाई या मसीही कहने के बाद भी उन्होंने अपना जीवन किस को समर्पित कर के, किस की इच्छा के अनुसार जिया है। हम देख चुके हैं कि ऐसी सभी धारणाएं झूठी हैं, ये सभी बाइबल से बिल्कुल असंगत कल्पनाएं हैं, और हमने यह भी देखा था कि अधिकाँश धार्मिक अगुवे इन गलत और बाइबल से असंगत धारणाओं और विचारों के, उन की मण्डली में, जड़ पकड़ लेने के लिए दोषी हैं।

इस का मुख्य कारण है कि धार्मिक अगुवे, अपने मत या डिनॉमिनेशन के नियमों और सिद्धांतों तथा प्रथाओं का प्रचार करने और सिखाने की चिन्ता अधिक करते हैं, न कि परमेश्वर और उस के वचन को प्राथमिक स्थान दे कर, मनुष्य के वचन की बजाए, परमेश्वर के वचन का प्रचार करें और सिखाएं। दूसरी बात है कि अधिकाँश धार्मिक अगुवे, लोगों को ठेस पहुँचाने के डर से, अपनी मण्डली के लोगों से उन के पापों के बारे में, पापों से पश्चाताप के बारे में – जो कि परमेश्वर की दृष्टि में पापों की क्षमा प्राप्त करने और धर्मी होने का एकमात्र तरीका है, कोई बात नहीं करते हैं। इस की बजाए वे परमेश्वर को स्वीकार्य और उसकी दृष्टि में धर्मी होने के लिए “भले बनो, भला करो, डिनॉमिनेशन के नियमों और सिद्धान्तों का पालन करो” की शिक्षा देते हैं, प्रचार करते हैं – जो कि एक बिल्कुल झूठी धारणा है, जिस की बाइबल से कोई समर्थन अथवा पुष्टि नहीं है। क्योंकि ये धार्मिक अगुवे मनुष्य के वचन को परमेश्वर के वचन से बढ़कर महत्व देते हैं, और मनुष्य के वचन के अनुसार प्रचार करते, शिक्षा देते हैं, इस लिए ईसाई या मसीही कहलाने वाले असंख्य लोग हमेशा के लिए नरक जा चुके हैं और अनेकों नरक जाने के रास्ते पर चल रहे हैं। आज हम इस आने वाले न्याय से सम्बन्धित बाइबल की कुछ अन्य शिक्षाओं को देखेंगे।

जैसा कि परमेश्वर ने प्रेरितों 17:31 में लिखवाया है, प्रभु यीशु को मनुष्यों का न्यायी नियुक्त किया गया है। प्रभु यीशु मसीह का मृतकों में से पुनरुत्थान, परमेश्वर की ओर से मानवजाति के लिए प्रमाण है कि प्रभु यीशु परमेश्वर है (रोमियों 1:4 + यूहन्ना 5:18), और वही समस्त मानवजाति का न्यायी होगा (प्रेरितों 10:42)। प्रेरितों 17:31 यह भी स्पष्ट कहता है कि प्रभु धर्म से न्याय करेगा, न कि चंचलता या अविश्वसनीयता से। दूसरे शब्दों में, उस के द्वारा न्याय करने के मानक या मापदण्ड बिल्कुल खरे, अपरिवर्तनीय, और अनन्तकाल के लिए स्थिर और स्थापित होंगे। यदि न्याय करने के उस के मानक या मापदण्ड परिवर्तनशील होते, अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग, तथा समय और स्थान के साथ बदलते रहते, तो फिर उस का न्याय कभी भी धर्म के साथ किया हुआ नहीं माना जा सकता था। परमेश्वर का वचन ही है जो इन गुणों को पूरा करता है; वह सत्य है “तेरा सारा वचन सत्य ही है; और तेरा एक एक धर्ममय नियम सदा काल तक अटल है” (भजन 119:160); वह सदा काल के लिए स्थिर है “घास तो सूख जाती, और फूल मुर्झा जाता है; परन्तु हमारे परमेश्वर का वचन सदैव अटल रहेगा” (यशायाह 40:8; साथ ही भजन 119:89, 152 भी देखें); और वह अपरिवर्तनीय है “मैं अपनी वाचा न तोडूंगा, और जो मेरे मुंह से निकल चुका है, उसे न बदलूंगा” (भजन 89:34; साथ ही गिनती 23:19 और मत्ती 24:35 भी देखें)। प्रकट निहितार्थ है कि प्रभु का न्याय उस के वचन के अनुसार ही होगा, अर्थात उस के अनुसार जो बाइबल में लिखा हुआ है, क्योंकि वही एकमात्र मानक या मापदण्ड है जो धर्म से न्याय करने के गुणों को पूरा करता है। मनुष्य का हर वचन परिवर्तनशील है, और बदलता रहता है, प्रत्येक डिनॉमिनेशन के नियम और सिद्धान्त समय और आवश्यकता के अनुसार बदले गए हैं, वे कभी स्थिर और अटल नहीं थे और न रहेंगे; इस लिए वे कभी भी परमेश्वर के वचन बाइबल का स्थान नहीं ले सकते हैं।

यह कोरी अटकलें लगाना नहीं है, और न ही यह किसी मानवीय बुद्धि की उपज है। स्वयं प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी की सेवकाई के दौरान यह बात कही है, कि न्याय उस के वचन के अनुसार होगा “जो मुझे तुच्छ जानता है और मेरी बातें ग्रहण नहीं करता है उसको दोषी ठहराने वाला तो एक है: अर्थात जो वचन मैं ने कहा है, वही पिछले दिन में उसे दोषी ठहराएगा” (यूहन्ना 12:48), न कि प्रभु की कही बात की किसी मानवीय व्याख्या के अनुसार। इसी प्रकार से प्रेरित पौलुस ने पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखते हुए, कहा है “जिस दिन परमेश्वर मेरे सुसमाचार के अनुसार यीशु मसीह के द्वारा मनुष्यों की गुप्त बातों का न्याय करेगा” (रोमियों 2:16); प्रभु द्वारा न्याय प्रचार किए गए सुसमाचार के अनुसार होगा, और पौलुस ने लिखा है कि जो सुसमाचार वह प्रचार करता है, वह उसे दिया गया है (1 कुरिन्थियों 15:3; गलतियों 1:11-12), और वह पवित्र शास्त्र के अनुसार है (1 कुरिन्थियों 15:3-4)। हमारी सहायता और लाभ के लिए, परमेश्वर ने बहुत पहले से ही हमें बता दिया है कि उस का न्याय अनिवार्य है, हो कर रहेगा, उस ने उस के लिए एक दिन भी निर्धारित कर रखा है, उस ने हमें यह भी बता दिया है कि न्यायी कौन होगा, और यह भी बता दिया है कि न्याय किन मानकों या मापदण्ड के आधार पर होगा। इसलिए यह सामान्य समझ की बात है कि हमें परमेश्वर के कहे हुए पर ध्यान देना चाहिए, और मनुष्य तथा मनुष्यों के वचन का नहीं बल्कि परमेश्वर के वचन का पालन करना चाहिए।

न्याय के बारे में हमारे अध्ययन को हम अगले लेख में यहाँ से आगे जारी रखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 82


Eternal Judgment – 3

 

We are presently studying about the sixth elementary principle, “Eternal Judgment” given in Hebrews 6:1-2. In the previous two articles we have seen from God’s Word the Bible that the judgment of the world – of all people of the world is inevitable; has been ordained by God, and The Lord Jesus will be the Judge to carry out the judgment. There is an unBiblical notion amongst the majority of the so called “christians” that because of their being born in a particular family, they are all the people of God. And that because of their fulfilling their denominational rules and practices, following what their denominational leaders preach and teach to them, they will be accepted by God to enter heaven and be with Him. They think that this will be irrespective of whether or not they have been obedient to God and His Word; whether or not they have repented of their sins and submitted their lives to the Lord Jesus; and despite calling themselves Christians, no matter how and under whose submission they have lived their lives. We have seen that these are all false, unBiblical assumptions, and also saw that most of the religious leaders are guilty of allowing this wrong and unBiblical thinking to take root in their congregations.

This is primarily because the religious leaders are more concerned about preaching and practicing their denominational rules and practices, than they are about giving the primary place to God and His Word and preaching and teaching the Word of God instead of the word of man. Secondly, most of the religious leaders, because of the fear of offending people, do not preach, teach, and talk to their congregation members about their sins, about the necessity of repentance for sins, which is the only way to obtain God’s forgiveness for sins and be righteous in God’s eyes. Instead, they preach and teach about “being good, doing good, obeying denominational rules and practices” to be righteous and acceptable to God – a totally false notion that has no support or affirmation from the Bible at all. Because these religious leaders place the word of man over and above the Word of God, preach man’s word, therefore, countless numbers of so called “christians" have gone to hell for eternity, and very many others are headed there. Today we will see some other Biblical teachings and facts about this coming judgment.

As God has written in Acts 17:31 – the Lord Jesus has been appointed the Judge of mankind. The Lord Jesus’s resurrection from the dead is God’s proof for mankind that he is God (Romans 1:4 + John 5:18), and will be the Judge of mankind (Acts 10:42). Acts 17:31 also clearly says that the Lord will judge in righteousness; not fickleness. In other words, the standard of His judgment will be absolutely true, unchanging and unchangeable, and eternally established. If the standards of His judgment were to be variable, or changeable, being different for different people, varying across different times and places, then the judgement could never be considered as done in righteousness. It is the Word of God that fulfills these criteria; it is true “The entirety of Your word is truth, And every one of Your righteous judgments endures forever” (Psalm 119:160); it is established forever “The grass withers, the flower fades, But the word of our God stands forever” (Isaiah 40:8; see also Psalm 119:89, 152); and it is unchanging and unchangeable “My covenant I will not break, Nor alter the word that has gone out of My lips” (Psalm 89:34; See also Numbers 23:19; Matthew 24:35). The obvious implication is that the Lord’s judgment will be according to His Word, i.e., according to what is written in the Bible, since that is the only standard that fulfills the criteria for providing a righteous standard. Every word of man is fickle and keeps changing, the rules, regulations, and practices of every denomination have changed with time and necessity, they have never been unchanging or absolute, nor will they ever be; therefore, they can never replace God’s word the Bible.

This not mere conjecture, nor is it a derivation of a human mind. The Lord Jesus Himself had said during His earthly ministry that the judgement will be according to the Word He has spoken “He who rejects Me, and does not receive My words, has that which judges him--the word that I have spoken will judge him in the last day” (John 12:48), and not by men’s interpretation of what He has said. Similarly, the Apostle Paul, writing under the guidance of the Holy Spirit, says in Romans 2:16 “in the day when God will judge the secrets of men by Jesus Christ, according to my gospel” – and as Paul has said about the gospel, he preached what he had received (1 Corinthians 15:3; Galatian 1:11-12), and it was according to the Scriptures (1 Corinthians 15:3-4). For our help and benefit, God has told us much beforehand that His judgment is inevitable, He has already fixed a day for it, He has also told us who the Judge will be, and He has also made known to us the standard, the criteria that will be used for the judgment. Therefore, common sense says that we should pay attention to all God has said and follow God and His Word, instead of man and man’s word.

We will carry on our study about judgment from here, in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 30 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 55

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 16

परमेश्वर पर विश्वास करना – 3

 

    पिछले लेख में, इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भिक बातों में से दूसरी आरंभिक बात, अर्थात “परमेश्वर पर विश्वास करना” पर विचार करते हुए, हमने देखा था कि किसी काल्पनिक ईश्वर अथवा सृजे गई वस्तु या जन पर नहीं बल्कि एकमात्र सच्चे परमेश्वर, प्रभु परमेश्वर यहोवा, पर दृढ़ और स्थिर विश्वास रखना क्यों आवश्यक है। यही परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह के रूप में देहधारी होकर पृथ्वी पर आया, ताकि समस्त मानवजाति के लिए उद्धार और अनन्त जीवन का मार्ग तैयार कर के दे, और जो भी अपने पापों से पश्चाताप करता है, उस पर विश्वास लाता है, और अपना जीवन उसे समर्पित करता है कि उसकी तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता में जीवन व्यतीत करे, वह प्रभु से पापों के लिए क्षमा और अनन्त जीवन सेंत-मेंत प्राप्त करता है। जैसा हमने पिछले लेख में इब्रानियों 11:6 से देखा था, परमेश्वर को प्रसन्न करने के लिए यह विश्वास होना अनिवार्य है। यदि व्यक्ति परमेश्वर के प्रति अपने विश्वास में स्थिर और दृढ़ नहीं होगा, तो शैतान उसके मन में परमेश्वर, परमेश्वर के गुणों और विशेषताओं, परमेश्वर के चरित्र के बारे में सन्देह उत्पन्न कर देगा, और फिर उन्हें पाप करने के मार्ग में बहका देगा, जैसा उसने अदन की वाटिका में हव्वा के साथ किया था। एक बार जब व्यक्ति गलती और पाप करने में गिर जाता है, तो फिर वह औरों को भी उनमें ले आता है, जैसे हव्वा ने आदम से पाप करवा दिया। इसलिए यह अनिवार्य है कि हम शैतान को कोई अवसर न दें कि वह अपनी किसी भी युक्ति से हमें परमेश्वर पर सन्देह करने और पाप में डालने में सफल हो जाए; और इसका एकमात्र मार्ग है परमेश्वर में स्थिर और दृढ़ विश्वास को बनाए रखना, जो कि परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन से भली-भांति परिचित होने से होता है, क्योंकि तब शैतान परमेश्वर के वचन की कोई गलत व्याख्या या किसी हवाले का गलत उपयोग हमारे सामने लाकर हमें किसी झूठी शिक्षा अथवा गलत सिद्धान्त पर विश्वास करने में नहीं फँसाने पाता है।

    परमेश्वर का वचन बाइबल हमें यह भी बताती है कि परमेश्वर की दृष्टि में विश्वास रखने का क्या अर्थ है – “अब विश्वास आशा की हुई वस्तुओं का निश्चय, और अनदेखी वस्तुओं का प्रमाण है” (इब्रानियों 11:1)। यहाँ पर जिस वाक्यांश को प्रमुख किया गया है वह हमारे वर्तमान विचार के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बाइबल का परमेश्वर आत्मा है, न कि कोई भौतिक शरीर (1 यूहन्ना 4:12, 20); और जब तक वह स्वयं ही अपने आप को प्रत्यक्ष नहीं दिखाता है, कोई उसे देख नहीं सकता है। जैसा कि प्रभु यीशु ने कहा, परमेश्वर की आराधना उसके अदृश्य आत्मा रूप में ही होनी है “परमेश्वर आत्मा है, और अवश्य है कि उसके भजन करने वाले आत्मा और सच्चाई से भजन करें” (यूहन्ना 4:24)। इसलिए सच्चा विश्वास, बाइबल की परिभाषा के अनुसार, यह माँग करता है कि हम परमेश्वर में विश्वास रखें, उस पर भरोसा रखें, उसकी उपासना करें और उसके आज्ञाकारी रहें, चाहे वह हमें दिखाई न भी दे। हमारे ऐसा करने के लिए परमेश्वर ने न तो हमें हमारी कल्पनाओं पर छोड़ा है, और न ही हम से उस पर अन्धविश्वास रखने के लिए कहा है। उसने हमारी सहायता के लिए न केवल स्वयं के विषय आवश्यक प्रमाण उपलब्ध करवाए हैं, बल्कि साथ ही खुला निमंत्रण भी दिया है कि हम उसे परख कर देख लें कि वह कितना भला है, “परखकर देखो कि यहोवा कैसा भला है! क्या ही धन्य है वह पुरुष जो उसकी शरण लेता है” (भजन 34:8)। यह एक अनुपम बात है, जो सारे सँसार भर में, किसी भी अन्य ईश्वर के प्रति विश्वास रखने के साथ कदापि नहीं देखी जाती है। मसीही विश्वास के अतिरिक्त, अन्य सभी विश्वास और किसी भी अन्य ईश्वर की उपासना में, माँग एक अन्धविश्वास की रहती है, जिस में कोई सन्देह करने अथवा प्रश्न उठाने का कोई स्थान नहीं होता है। और यदि कोई उस ईश्वर या देवी-देवता के अस्तित्व, या उसकी सामर्थ्य, या उसकी क्षमताओं पर कोई प्रश्न उठाता है, तो उसे विधर्मी माना जाता है। साथ ही उस ईश्वर पर सन्देह करने, या उसके बारे में प्रश्न उठाने को उस ईश्वर का अपमान करना समझा जाता है और फिर उसके अनुयायी सन्देह करने या प्रश्न उठाने वाले को यह अपमान करने के लिए दण्ड देते हैं।

    बाइबल के परमेश्वर के साथ ऐसा नहीं है; उसे कोई आपत्ति नहीं है कि कोई उसके बारे में जाँचे-परखे, वह इसे बुरा नहीं मानता है; और जाँचने-परखने वाले पर छोड़ देता है कि यह सब करने के बाद स्वयं ही उस पर विश्वास करने के बारे में निष्कर्ष निकालें, वह उन्हें विश्वास करने के लिए बाध्य नहीं करता है। उसने अपनी सृष्टि में अपने बारे में बहुतेरे प्रमाण रखे हैं (अय्यूब 12:7-9; भजन 8:3; 19:1-3; 33:6-9; रोमियों 1:20), और लोकप्रिय किन्तु गलत शैतानी धारणा के विपरीत, विज्ञान बाइबल के विरुद्ध नहीं है और न ही परमेश्वर के अस्तित्व को नकारता है। इस धारणा के विपरीत, सभी वैज्ञानिक आविष्कार एक सृष्टिकर्ता की ओर संकेत करते हैं, एक बुद्धिमान हस्ती के द्वारा की गई सुनियोजित, और व्यवस्थित सृष्टि की ओर, न कि विज्ञान के नाम पर किए जाने वाले खोखले दावों के अनुसार अनियंत्रित और अनायास ही कुछ भी हो जाने के द्वारा सभी कुछ बन जाने की ओर। इसलिए, चाहे बाइबल का परमेश्वर आत्मा है, अदृश्य है, लेकिन फिर भी उस ने अपनी सृष्टि में अपने बारे में प्रमाण रखे हैं जो कि उसके अनदेखे होने पर भी अस्तित्व में होने को प्रमाणित करते हैं। ये प्रमाण, अर्थात हम जो उसके वचन से, और उसकी सृष्टि से उसके गुणों, विशेषताओं, और उसके चरित्र के बारे में सीखते हैं, वह हमें वह आधार प्रदान करते हैं कि हम “परमेश्वर पर विश्वास” करें। अब हम परमेश्वर के कुछ महत्वपूर्ण गुणों और विशेषताओं के बारे में देखेंगे, और उसके चरित्र के बारे में भी सीखेंगे।

    बाइबल का परमेश्वर ही वह एकमात्र परमेश्वर है जो अपनी समस्त सृष्टि की देखभाल करता है, चाहे उसके सृजे हुए लोग उस में विश्वास करें या न करें, उसका अंगीकार करके उसके आज्ञाकारी रहें अथवा न रहें; वह फिर भी उनकी भौतिक या शारीरिक आवश्यकताओं का ध्यान रखता है, उनके लिए उपलब्ध करवाता है “यहोवा सभों के लिये भला है, और उसकी दया उसकी सारी सृष्टि पर है” (भजन 145:9; साथ ही मत्ती 5:45; लूका 6:35; प्रेरितों 14:15-17 भी देखें)। वह धीरजवन्त और विलम्ब से क्रोध करने वाला परमेश्वर है, और सभी के भले या बुरे कामों को धैर्य के साथ बर्दाश्त करता रहता है, उन्हें पर्याप्त अवसर देता रहता है, स्मरण दिलाता रहता है कि लोग अपने पापों से पश्चाताप करें और उसकी ओर लौट आएँ, “प्रभु अपनी प्रतिज्ञा के विषय में देर नहीं करता, जैसी देर कितने लोग समझते हैं; पर तुम्हारे विषय में धीरज धरता है, और नहीं चाहता, कि कोई नाश हो; वरन यह कि सब को मन फिराव का अवसर मिले” (2 पतरस 3:9)। किन्तु वह न्यायी परमेश्वर भी है, और जो पापों से पश्चाताप करके उसे समर्पण नहीं करते हैं, उसके आज्ञाकारी नहीं बनते हैं, उस से क्षमा प्राप्त नहीं करते हैं, उन्हें फिर अन्ततः उसका सामना एक न्यायी के समान करना पड़ेगा और उसके न्याय को झेलना पड़ेगा “… यहोवा, यहोवा, ईश्वर दयालु और अनुग्रहकारी, कोप करने में धीरजवन्त, और अति करुणामय और सत्य, हजारों पीढ़ियों तक निरन्तर करुणा करने वाला, अधर्म और अपराध और पाप का क्षमा करने वाला है, परन्तु दोषी को वह किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा, वह पितृों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों वरन पोतों और परपोतों को भी देने वाला है” (निर्गमन 34:6-7 )।

    अगले लेख में हम परमेश्वर के कुछ और गुणों, विशेषताओं पर, और उसके चरित्र के बारे में विचार करेंगे, यह जानने के लिए कि क्यों बाइबल का परमेश्वर विश्वास करने के योग्य है, और क्यों विश्वासियों को उसमें स्थिर और दृढ़ विश्वास बनाए रखना चाहिए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 16

Faith Towards God - 3

 

    In the last article, considering the second i.e., the principle of “Faith Towards God,” of the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2, we had seen the necessity of having a firm, unshakeable faith towards not any imaginary deity or created being, but in the one true God, the Lord God Jehovah, who manifested on earth as the Lord Jesus Christ, to provide the way of salvation and eternal life for all of mankind. Anyone who repents of his sins, believes in Him, and submits his life to Him, to live in obedience to Him and His Word, obtains His pardon for their sins and eternal life freely, from Him. As we saw from Hebrews 11:6 in the previous article, this faith is necessary to be pleasing to Him. Unless one is firm and unshakeable in his faith towards God, Satan will be able to create doubts in him about God, God’s attributes and characteristics, God’s character, and then mislead them into committing sin, as he did with Eve in the Garden of Eden. Once a person falls into errors and sins, he leads others also into them, as Eve led Adam into sinning. Hence, it is imperative that we do not provide Satan any opportunity to make us fall into doubting God and sinning through any of his ploys; and the way to do that is to have a firm, unshakeable faith in God and to be well versed in all of God’s Word, so that Satan is unable to misquote and misinterpret God’s Word to us, and make us believe in some false teaching or wrong doctrine.

    God’s Word the Bible also tells us what God considers having faith – “Now faith is the substance of things hoped for, the evidence of things not seen” (Hebrews 11:1). The phrase made prominent here is important for our current consideration since the God of the Bible is a Spirit, and not a physical being (1 John 4:12, 20); and unless He chooses to make Himself visible, no one can see Him. As the Lord Jesus has said, God is to be worshipped as Spirit, i.e., in His invisible form “God is Spirit, and those who worship Him must worship in spirit and truth” (John 4:24). So, true faith, going by the Biblical definition, demands that we believe in God, trust Him, worship and obey Him, though He remains invisible to us. For this, God has neither left us to our own imaginations, nor has He asked us to have a blind faith in Him. To help us He has not only provided the requisite proofs, but has also given the open invitation to taste and see how good He is “Oh, taste and see that the Lord is good; Blessed is the man who trusts in Him” (Psalm 34:8). This is something unique, quite unlike any other belief in any other deity, anywhere in the world. Except for the Christian Faith, in practically every other belief and form of worship of any deity, having a blind, unquestioning faith is often the demand; and anyone who questions the existence, or the power, or the abilities of that deity is seen as a heretic. Moreover, having doubts and raising any questions about the deity is taken as insulting the deity, deserving of punishment, and those who doubt or question are punished by the followers of that deity for demeaning that deity.

    Not so with the God of Bible; He is willing to be examined and prove Himself without any ill-will towards anyone about this; and still leaving it to those checking Him out to draw their own conclusions about believing in Him, instead of forcing them to believe in Him. He has put many proofs about Himself in His creation (Job 12:7-9; Psalm 8:3; 19:1-3; 33:6-9; Romans 1:20), and unlike the popular but satanic notion, science does not contradict the Bible nor disproves the existence of God. On the contrary, all scientific discoveries are pointing towards the creator and an intelligent, planned, orderly creation, instead of the random occurrences by chance that are claimed and taught in the name of science. So, even though the God of the Bible is a Spirit, is invisible, yet He has placed abundant proofs about Himself in His creation, that provide the evidence of Him who is not seen. This evidence, i.e., what we learn about His attributes, characteristics, and character from His Word and from His creation provide for us the basis of our having “Faith Towards God.” We will now look at some important attributes and characteristics about the Lord, and also learn of His character.

    The God of the Bible, is the only God who takes care of all His creation, whether or not they believe in Him, acknowledge Him, obey Him; He still meets their physical needs and provides for them “The Lord is good to all, And His tender mercies are over all His works” (Psalm 145:9; see also Matthew 5:45; Luke 6:35; Acts 14:15-17). He is a longsuffering God, who patiently puts up with the deeds, whether right or wrong, of everyone, and provides ample opportunities and reminders for people to repent of their sins and return to Him, “The Lord is not slack concerning His promise, as some count slackness, but is longsuffering toward us, not willing that any should perish but that all should come to repentance” (2 Peter 3:9). But He is also a God of justice, and those who do not repent and submit to Him in obedience to be forgiven, will eventually have to face Him as their Judge and suffer His judgment “…The Lord, the Lord God, merciful and gracious, longsuffering, and abounding in goodness and truth, keeping mercy for thousands, forgiving iniquity and transgression and sin, by no means clearing the guilty, visiting the iniquity of the fathers upon the children and the children's children to the third and the fourth generation” (Exodus 34:6-7).

    In the next article we will consider some more attributes and characteristics of God, and His Character, to see why the God of the Bible is worthy of being believed in, and the Believers should be firm and unshakeable in their Faith Towards God.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 22 – The Law’s Limitation / व्यवस्था की सीमा – 14

 Click Here for the English Translation

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? – 14

मनुष्यों की अज्ञानता (भाग 3)

हम पिछले कुछ लेखों में अपरिवर्तित मनुष्य के पापों को परमेश्वर द्वारा “अज्ञानता के समय का पाप” कहे जाने को समझने का प्रयास कर रहे हैं। प्रेरित पौलुस द्वारा, अथेने के घोर मूर्तिपूजा और परमेश्वर के लिए घृणित, अस्वीकार्य व्यवहार में लिप्त लोगों के लिए, परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में किए गए प्रचार में, उन लोगों के लिए परमेश्वर के प्रकोप से बचने और परमेश्वर के साथ संगति में बहाल होने के लिए दिया गया समाधान था, “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है” (प्रेरितों 17:30); और इस समाधान में तीन रोचक तथा बहुत महत्वपूर्ण बातें हैं:

1. परमेश्वर पाप के लिए तुरंत दण्ड देने के स्थान पर, उन पापों को अज्ञानता के समय में किए गए कार्य बता कर दण्ड, उनके से बच जाने का अवसर देता है।

2. पापी मनुष्यों द्वारा पापों के लिए पश्चाताप करना, सब जगह के सभी मनुष्यों के लिए, परमेश्वर की इच्छा-मात्र नहीं, आज्ञा है। 

3. परमेश्वर उन लोगों से, उनके पापों के समाधान के लिए, व्यवस्था का पालन करने के लिए नहीं कहता है; बल्कि सभी लोगों से मन फिराने, तथा पश्चाताप करने के द्वारा पापों की क्षमा पाने और विश्वास करने के लिए कहता है।


अब हमारे सामने प्रश्न है कि क्यों प्रेरितों 17:30 में परमेश्वर अपरिवर्तित मनुष्यों के घोर पापों को भी अज्ञानता के समय के कार्य मानकर, उनके विषय उन लोगों को दण्ड देने से आनाकानी करता है, उन्हें दण्ड से बचने का अवसर प्रदान करता है, सभी को अपने-अपने पापों के लिए पश्चाताप करने की आज्ञा देता है? असमंजस में डालने वाले इस प्रश्न का उत्तर परमेश्वर के चरित्र और गुणों में, उसके सच्चा खरा न्यायी होने में छुपा हुआ है। परमेश्वर के विषय व्यवस्थाविवरण 32:4 में लिखा है “वह चट्टान है, उसका काम खरा है; और उसकी सारी गति न्याय की है। वह सच्चा ईश्वर है, उस में कुटिलता नहीं, वह धर्मी और सीधा है।” व्यक्ति धर्मी हो या अधर्मी, पापी हो या उद्धार और पाप क्षमा पाया हुआ, परमेश्वर हर किसी के साथ अपनी सच्चाई, खराई, ईमानदारी, और पक्षपात रहित होने के अनुसार ही व्यवहार करता है। उसके ये गुण, उसका यह चरित्र बदलता नहीं है, सदा ही सभी के लिए समान बना रहता है, कार्यकारी रहता है।  


परमेश्वर हम मनुष्यों की रचना और क्षमता को भली-भांति जानता है; उसे सदा ध्यान रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है: “क्योंकि वह हमारी सृष्टि जानता है; और उसको स्मरण रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है” (भजन 103:14)। परमेश्वर किसी दुष्ट की भी मृत्यु से प्रसन्न नहीं होता है, वरन चाहता है कि सभी पाप का दंड पाने से बच जाएँ “सो तू ने उन से यह कह, परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, मैं दुष्ट के मरने से कुछ भी प्रसन्न नहीं होता, परन्तु इस से कि दुष्ट अपने मार्ग से फिर कर जीवित रहे; हे इस्राएल के घराने, तुम अपने अपने बुरे मार्ग से फिर जाओ; तुम क्यों मरो?” (यहेजकेल 33:11)।


परमेश्वर की यह कदापि इच्छा नहीं है कि मनुष्य किसी बुराई में फंसे, और गिरे; वह बुराई के द्वारा न तो परखा जाता है, और न ही वह बुराई से किसी की परीक्षा करता है: “जब किसी की परीक्षा हो, तो वह यह न कहे, कि मेरी परीक्षा परमेश्वर की ओर से होती है; क्योंकि न तो बुरी बातों से परमेश्वर की परीक्षा हो सकती है, और न वह किसी की परीक्षा आप करता है” (याकूब 1:13)। 


    साथ ही परमेश्वर का आश्वासन भी है कि वह हमें हमारी सामर्थ्य से बाहर किसी परीक्षा में नहीं पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकासी का मार्ग भी देगा: “तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े, जो मनुष्य के सहने से बाहर है: और परमेश्वर सच्चा है: वह तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में न पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकास भी करेगा; कि तुम सह सको” (1 कुरिन्थियों 10:13)। इसी लिए परमेश्वर हम मनुष्यों को शैतान द्वारा धूर्तता और चतुराई से लाई गई हमारी सामर्थ्य से बाहर परीक्षाओं में गिर जाने और पाप कर बैठने के लिए मार्ग देने, और उनकी आनाकानी करने के लिए तैयार है।


    हम अगले लेख में इसके बारे में थोड़ा और देखेंगे। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Why The Law Cannot Save Us – 14

Man’s Ignorance (Part 3)

 

    In the last few articles, we've been trying to understand why God has called the sins of the unregenerate man the "sins of the time of ignorance". The Apostle Paul while preaching under the guidance of God's Holy Spirit, to those in Athens, given to blatant idolatry and works detested by God, speaks to them about the way to their becoming acceptable to God, being restored to fellowship with God, and escaping His wrath. The God given solution was, "Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent" (Acts 17:30). There are three interesting and very important points in what Paul said here.:

1. Instead of immediately punishing them for their sins, God gives an opportunity for them to be saved from their punishment, by treating those sins as done in times of ignorance.

2. That all men everywhere repent for their sins is God’s command, not a mere desire expressed by God.

3. God is not asking the people to obey the Law; but is asking everyone to repent, to seek forgiveness of sins, and to believe in the Lord Jesus, for the redressal of their sins.


    Now the question before us is why in Acts 17:30 is God refusing to punish even those who are unregenerate, the unsaved? Why is He willing to consider the grievous sins of unconverted men to be acts of ignorance, and give them the opportunity to escape punishment, by commanding them to repent of their sins? The answer to this confusing question lies in the character and attributes of God, in His being the honest and upright Judge. Deuteronomy 32:4 says of God, “He is the Rock, His work is perfect; For all His ways are justice, A God of truth and without injustice; Righteous and upright is He." Whether a person is righteous or unrighteous, sinner or saved and forgiven, God treats everyone according to His truth, integrity, honesty, and non-partisan character. These qualities of His, His character never ever changes; His character and attributes always remain the same for all.


    God knows all too well the creation and capabilities of us humans; He always remembers that man is dust: “For He knows our frame; He remembers that we are dust" (Psalm 103:14). Even the death of a wicked person does not please God; God wants everyone to be saved from the punishment of sin “Say to them: 'As I live,' says the Lord God, 'I have no pleasure in the death of the wicked, but that the wicked turn from his way and live. Turn, turn from your evil ways! For why should you die, O house of Israel?'” (Ezekiel 33:11).


    It is never in the will of God that man should ever be ensnared by evil, and fall into sin. He is neither tempted by evil, nor does He tempt anyone with evil: “Let no one say when he is tempted, "I am tempted by God"; for God cannot be tempted by evil, nor does He Himself tempt anyone" (James 1:13).


    Also, it is God's assurance that He will not allow us to be tempted beyond our ability, but will also give us a way out of the temptation: “No temptation has overtaken you except such as is common to man; but God is faithful, who will not allow you to be tempted beyond what you are able, but with the temptation will also make the way of escape, that you may be able to bear it" (1 Corinthians 10:13). That's why God is ready to overlook these times of our ignorance and give us humans the opportunity and the way to be delivered from the consequences of the devious and cunning tricks of Satan, his satanic devices that are beyond our capabilities to manage, through which he leads us into sin.


    We will see some more on this in the next article. If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well