ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

खतना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खतना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 36 - Altering God’s Word - 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 36 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 36 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 21

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 5

 

परमेश्वर के वचन के प्रति मसीही विश्वासी के भण्डारी होने के सन्दर्भ में हम देखते आ रहे हैं कि किस प्रकार से शैतान बड़े चुपके से और चालाकी से परमेश्वर के वचन पर आक्रमण करता है, उसमें फेर-बदल करवाता है, और उसे परिवर्तित करके मनुष्य का व्यर्थ और अप्रभावी वचन बना देता है। हम उल्लेख कर चुके हैं कि शैतान न केवल परमेश्वर के वचन में जोड़ने या उसमें से कुछ निकालने के द्वारा यह करता है, किन्तु यह भी कि इससे भी बढ़कर वह बड़ी कुटिलता से बहुधा समर्पित मसीही विश्वासियों, बाइबल के प्रचारकों और शिक्षकों को उकसाता है कि बाइबल के लेखों और वाक्यांशों को लेकर ऐसे अर्थ और अभिप्राय के साथ प्रचार करें जो उनके लिए बाइबल में तो नहीं दिए गए हैं, बल्कि उन प्रचारकों और शिक्षकों ने अपनी धारणाओं से गढ़े हैं।

 

हमने कलीसिया के अगुवों और बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों द्वारा इस अकसर अनजाने में की जाने वाली गलती के दो स्वरूप देखे हैं। हमने यह भी देखा है कि या तो उनकी यह गलती पहचानी ही नहीं जाती है, अथवा उसकी अवहेलना की जाती है या उसे गलती मानने से अस्वीकार कर दिया जाता है। इन दो में से पहला स्वरूप था बाइबल के लेख को सही स्वरूप में लेना किन्तु उसके द्वारा बाइबल के बाहर का गलत अर्थ और सन्देश व्यक्त करना; और दूसरा स्वरूप था परमेश्वर के पक्ष में तो बात कहना, किन्तु अनजाने में ही ऐसी बातें कहना जो या तो परमेश्वर की दृष्टि में सही नहीं हैं, अथवा यद्यपि वे परमेश्वर की भक्ति और आदर में कही गई हैं, किन्तु परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं हैं। आज हम इस गलती के एक तीसरे स्वरूप को देखेंगे, उद्धार में मनुष्य के द्वारा किसी प्रकार के कार्यों की भूमिका को सही ठहराना।


यह तीसरी प्रकार की गलती, बाइबल के लेखों के द्वारा मनुष्य के उद्धार के जीवन में उसके किसी प्रकार के कार्यों की अनिवार्यता को सही ठहराना, यह उपरोक्त पहली गलती – बाइबल के सही लेख को गलत अर्थ देकर उपयोग करना से बहुत मिलता-जुलता है। उद्धार के जीवन में कुछ विशेष कर्मों को घुसाने की इस गलती को दो स्वरूपों में देखा जाता है। एक है कि मसीही विश्वास का जीवन जीने के लिए, विश्वास के साथ उस कलीसिया के बनाए हुए कुछ रीति-रिवाज़ और नियम भी निभाने होते हैं; और दूसरा है कि विश्वास के साथ ‘परमेश्वर को स्वीकार्य होने के लिए भला करो, भले बनो, अन्यथा उद्धार खोया जा सकता है’ के सिद्धान्त को भी मानना है। आज हम इन दोनों में से पहले स्वरूप को देखेंगे, अर्थात्, कलीसिया के रीति रिवाज़ और नियम मानने की आवश्यकता, जैसा यह आरंभिक कलीसिया में देखा गया था।


इस गलती का आरंभ पहली कलीसिया के समय से ही हो गया था। हम कलीसिया के इतिहास से जानते हैं कि कलीसिया का आरंभ, जैसा प्रेरितों 2 अध्याय में दिया गया है, पतरस द्वारा यरूशलेम में पर्व मनाने आए हुए भक्त यहूदियों के मध्य किए गए प्रचार से हुआ था। सुसमाचार का आरंभिक प्रचार यहूदियों - प्रभु यीशु के शिष्यों के द्वारा, यरूशलेम में व्यवस्था का पालन करने के लिये एकत्रित यहूदियों में हुआ था, और उन्हीं यहूदियों में से ही उद्धार पाए हुए लोग आरंभिक कलीसिया में जुड़ते जा रहे थे। जब सुसमाचार का प्रसार हुआ, तो फिर गैर-यहूदी, अर्थात्  अन्य-जातीय लोग भी उद्धार पा कर कलीसियाओं में जुड़ने लगे। तब यहूदी विश्वासियों और अन्य-जाति विश्वासियों के मध्य एक विवाद उठ खड़ा हुआ – प्रेरितों 15 अध्याय देखिए। कुछ यहूदी विश्वासी इस बात के लिए बहुत ज़ोर देने लगे कि अन्य-जाति मसीही विश्वासियों को भी खतना करवाने और यहूदी परम्पराओं का पालन करना अनिवार्य है।

 

हम पौलुस की सम्पूर्ण सेवकाई में देखते हैं कि उसे किस प्रकार से इस समस्या का अनेकों तरह से सामना करना पड़ा था, और कैसे वह बारम्बार सिखाता और डाँटता भी रहा कि सभी मसीही विश्वासियों के लिए मूसा द्वारा दी गई व्यवस्था की सभी परम्पराएँ प्रभु यीशु मसीह द्वारा पूरी करके मार्ग से हटा दी गई हैं। इसलिए अब किसी भी मसीही विश्वासी को मूसा की व्यवस्था और उसकी परम्पराओं के निर्वाह की कोई आवश्यकता नहीं है (रोमियों 10:4; गलातियों 3:10-14; कुलुस्सियों 2:13-14)। यहूदियों से परिवर्तित हुए उन मसीही विश्वासियों को इस बात का एहसास करने की आवश्यकता थी कि उद्धार केवल परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा, विश्वास और केवल विश्वास ही के द्वारा है; वह विश्वास जो प्रभु यीशु पर हो, जो समस्त मानव-जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए प्रभु द्वारा कलवरी के क्रूस पर दिए गए बलिदान पर हो, और जो प्रभु के मृतकों में से फिर से जी उठने पर हो। इसलिए अब किसी को भी लौट कर मूसा के द्वारा दी गई परमेश्वर की व्यवस्था और उसकी परम्पराओं पर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है; यद्यपि यहूदी उसी व्यवस्था और परम्पराओं के द्वारा परमेश्वर से जुड़े हुए थे और संसार के सभी लोगों में अनुपम थे।


अगले लेख में हम देखेंगे कि हमारे वर्तमान समय में यही गलती किस रूप में कलीसियाओं में विद्यमान है, और बहुत ही प्रचलित भी है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 36 - Be Stewards of God’s Word – 21 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 5

 

In a Christian Believer’s stewardship towards the Word of God, we have been seeing how Satan subtly attacks God’s Word, gets it altered, and thereby converts it into an ineffective and vain word of man. We have mentioned that Satan not only adds to or subtracts from God’s Word, but much more deviously, he very often and very subtly induces the committed Christian Believers, the Bible preachers and teachers, to preach texts or phrases from the Bible with meanings and implications that have not been given for those texts in the Bible, but have been contrived by those preachers and teachers according to their own concepts.

 

We have seen two forms of this frequent error, that is often inadvertently but commonly practiced by Church leaders, elders, Bible preachers and teachers। We have also seen that the error is often unrecognized, and usually is either ignored or is not accepted as an error. One form of the error is to use the right Biblical text to convey a wrong message through extra-Biblical meanings ascribed to it; and the second one, which we saw in the previous article, is to say things in favor of God, but, again inadvertently, say things that are not correct in the eyes of God, things that are not acceptable to God, even though they have been said reverentially and to honor Him. We will see a third form of this error today, justifying the role of some works of man in salvation.


This third form of the error, trying to justify, through Biblical texts, the necessity of some kinds of works in man’s life for salvation, is very similar to the first kind of error – using the right Biblical text, but ascribing wrong meanings to it. This error of inserting the necessity of certain works in the life of salvation is seen in two forms, one is that to live a life of Christian Faith, faith has to be accompanied by the fulfilling and obeying certain rituals and traditions of the Church; and the second is along with faith also accept the doctrine, ‘do good and be good to be acceptable to God, or else salvation will be lost.’ Today we will consider the first form, i.e., about the necessity of following church rituals and traditions, as it was first seen in the first Church.


This error started off with the beginning of the first Church itself. We know from the history of the Church that the Church began with the preaching of Peter in Jerusalem amongst the devout Jews gathered there to observe the Jewish feasts, as is recorded in Acts 2. The initial preaching of the gospel was by the Jews - the disciples of the Lord Jesus, amongst the Jews - gathered in Jerusalem for observing the Law; and the people being saved and being joined to the initial Church were from the Jews in Jerusalem. As the gospel spread, and the non-Jewish people, the Gentiles, were also saved and started joining the Church. Then a contention amongst the Jewish converts and the Gentile converts arose – see Acts chapter 15. Some of the Jewish converts insisted that the Gentile converts to Christianity should also be circumcised and be made to follow the Jewish customs.

 

We see throughout Paul’s ministry, how he repeatedly had to face this problem in various forms, and how he kept teaching and admonishing that Mosaic Law and customs have been fulfilled for all Believers by the Lord Jesus, and have now been taken out of the way. Therefore, now no Christian Believer needs to do anything to fulfil the Mosaic Law and customs stated in it (Romans 10:4; Galatians 3:10-14; Colossians 2:13-14). Those Jewish converts and Believers needed to realize that salvation is by the grace of God, through faith and faith alone, in the Lord Jesus Christ, in His sacrifice on the Cross of Calvary to atone for the sins of all mankind, and His resurrection from the dead. Therefore, no one needs to revert back to the customs and rituals given in the Law delivered to Israel by God through Moses, although it is those God given Laws and customs that have connected the Israelites to God and made them unique amongst the people of the world.


In the next article we will see how this error is rampant and very much in vogue in our present-day Churches.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 30

 

Click Here for the English Translation


सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 27

 

    हम बाइबल में से सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं को सीख रहे हैं, और पिछले लेख में हमने देखा था कि वह सुसमाचार जो 1 कुरिन्थियों 15:1-4 में और गलतियों 1:4 में लिखा गया है, वही परिशुद्ध सुसमाचार है, वही पवित्र शास्त्र के अनुसार है, और वही परमेश्वर के द्वारा मानवजाति के उद्धार के लिए दिया गया है। यही वह सुसमाचार है जो सभी समयों, स्थानों, व्यक्तियों, परिस्थितियों आदि में कार्यकारी और प्रभावी है; इसी में लोगों को उनके पापों के लिए कायल करने और उन्हें परिवर्तित करने की सामर्थ्य है। इसे और सामर्थी या प्रभावी बनाने की या किसी भी अन्य कारण से इसमें और कुछ भी जोड़ने की, या इसे किसी भी तरह से सुधारने या बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमने गलतियों 1:4-9 से देखा है कि किसी को भी, वह चाहे स्वर्गदूत हो अथवा प्रभु यीशु का प्रेरित, सुसमाचार में कोई भी बदलाव लाने का कोई अधिकार, कोई अनुमति नहीं है; ऐसा करने को सुसमाचार को बिगाड़ना कहा गया है, और जो यह करते हैं, उन्हें श्रापित कहा गया है। शैतान का निरन्तर यह प्रयास रहता है कि लोगों से अपनी बुद्धि और समझ के द्वारा सुसमाचार में कुछ बदलाव करवाए या उस में और कुछ जोड़े, बहुधा उसे और अधिक आकर्षक, या मनोहर बनाने के लिए, अथवा तात्कालिक परिस्थिति के अनुसार प्रासंगिक करने के लिए; किन्तु जैसा हमने 1 कुरिन्थियों 1:17 से देखा है, इससे  सुसमाचार केवल अप्रभावी ही होता है, न कि किसी भी रीति से उसके प्रभावी होने में कोई बढ़ोतरी होती है। आज हम कुछ शैतानी युक्तियों को देखेंगे जिनके द्वारा सुसमाचार बिगाड़ा जाता है और अप्रभावी किया जाता है।

    एक तो हम पिछले लेख में भी देख ही चुके हैं, और उसका उल्लेख ऊपर भी किया गया है, अर्थात सुसमाचार में मानवीय बुद्धि और समझ की बातें मिलाना (1 कुरिन्थियों 1:17) जिससे कि वह मनोहर और आकर्षक, परिस्थिति के लिए प्रासंगिक बन सके। किन्तु इससे वह साथ ही अप्रभावी भी हो जाता है।

    सुसमाचार को बिगाड़ने के लिए शैतान की एक और युक्ति है कि या तो उसे भले और धार्मिक कार्यों पर आधारित दिखाए, अर्थात भले बनो और भले कार्य करो तथा धार्मिक निर्देशों का पालन करो, और ऐसा कर के स्वयं को परमेश्वर को स्वीकार्य बनाओ, और फिर उसके पास उससे उद्धार प्राप्त करने के लिए जाओ। इस में अनकही और छुपी हुई हानि की बात यह है कि परमेश्वर का वचन स्पष्ट कहता है कि कोई भी मनुष्य, किसी भी प्रकार के कार्यों के द्वारा, कभी भी परमेश्वर को ग्रहण योग्य होने योग्य भला नहीं हो सकता है (अय्यूब 14:4; 15:14-16; 25:4; यशायाह 64:6); और इसलिए, जो लोग इस विचारधारा के अनुसार चलते हैं वे कभी भी उद्धार पाने के लिए परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं बनने पाएँगे, और अपने पापों में ही मर जाएँगे। ऐसे बिगाड़े जाने का एक अन्य स्वरूप है कि प्रभु यीशु में विश्वास लाने के साथ भले कार्यों और धार्मिक बातों के निर्वाह की अनिवार्यता को भी जोड़ देना। इसका अभिप्राय यह है कि प्रभु यीशु का बलिदान मानवजाति के पापों का निवारण करने के लिए पर्याप्त नहीं है, और इसमें मनुष्य के भले एवं धार्मिक कामों का भी जोड़ा जाना आवश्यक है, तभी उद्धार प्राप्त होने पाएगा। जैसा हमने अभी देखा है, मनुष्य कभी भी किसी भी प्रकार के धार्मिक या भले कार्यों के द्वारा उद्धार पाने के लिए परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं हो सकता है, तो फिर मनुष्य के ये भले और धार्मिक कार्य उद्धार देने के लिए परमेश्वर पुत्र, प्रभु यीशु मसीह के बलिदान में सहायता किस प्रकार से कर सकते हैं? इफिसियों 2:1-9 और तीतुस 3:5 इस धारणा को पूर्णतः नकार देते हैं कि मनुष्य के उद्धार में किसी भी प्रकार के कर्मों की कोई भी भूमिका है; और स्पष्ट कर देते हैं कि उद्धार केवल परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा, कलवरी के क्रूस पर प्रभु यीशु द्वारा पूर्ण किये गए कार्य में विश्वास करने से ही है; उसमें किसी भी प्रकार से मनुष्य द्वारा कुछ भी जोड़ने का कोई स्थान नहीं है।

    एक अन्य बहुत आम देखे जाने वाला बिगाड़ वह है जिसका आरम्भिक कलीसिया को सामना करना पड़ा था और जिसके साथ काफी संघर्ष भी हुआ था कि उद्धार पाने के लिए अन्य-जातियों से आए हुए लोगों को खतना करवाना और व्यवस्था का पालन करना आवश्यक है (प्रेरितों 15:1, 5); किन्तु इस बात पर बहुत विचार और वाद-विवाद के बाद यरूशलेम में कलीसिया के अगुवों ने यह स्पष्ट कर दिया कि ऐसी कोई आज्ञा कहीं पर भी नहीं दी गई है, और ऐसा करने की कोई आवश्यकता भी नहीं है (प्रेरितों 15:24)। यह भी एक और तरीका है, इस बात को कहने का कि प्रभु यीशु का बलिदान अपर्याप्त है और पापों से निवारण के लिए उसमें कुछ और जोड़े जाने की आवश्यकता है – जो यहाँ पर ख़तना और व्यवस्था का पालन थे। प्रेरितों 15:7-10 में दिए गए पतरस के प्रत्युत्तर ने यरूशलेम की सभा के लिए समस्या का समाधान स्थापित कर दिया; पतरस ने कहा कि जब व्यवस्था और ख़तना अभी तक किसी को भी धर्मी नहीं बना सके थे, तो फिर उनके द्वारा प्रभु के बलिदान में सहायता कैसे हो सकती है? पौलुस ने भी गलतियों 5:1-6 में व्यवस्था के पालन तथा ख़तना करने की अनिवार्यता का विरोध किया, और बताया कि प्रभु यीशु ने व्यवस्था को पूरा करने के द्वारा उसे क्रूस पर ठोक दिया है और मसीही विश्वासियों के लिए अलग हटा दिया है, और उनके लिए ख़तना बन गया है (कुलुस्सियों 2:11-14)। आज हमारे समय में सुसमाचार में यह बिगाड़ सामान्यतः दी जाने वाली इस शिक्षा के द्वारा किया जाता है कि कलीसिया या डिनॉमिनेशन की धार्मिक रीतियों, परम्पराओं, और आज्ञाओं का पालन करना उद्धार के लिए अनिवार्य है। इसके पीछे का तर्क वही है जो उस समय “मूसा की व्यवस्था” के लिए दिया जाता था, और आज उसी तर्क को “कलीसिया या डिनॉमिनेशन की व्यवस्था” के पालन के लिए दिया जाता है। यह एक प्रकार की गलत शिक्षा और झूठा सिद्धान्त है जो “कर्मों द्वारा उद्धार” पर आधारित है, जिसके मिथ्या होने को हम ऊपर देख चुके हैं।

    अगले लेख में हम सुसमाचार में किये जाने वाले कुछ और बिगाड़ों, अर्थात सुसमाचार में डाले जाने वाले बदलावों और परिवर्तनों  को देखेंगे, जिन्हें बिना जाँचे-समझे-बूझे यूँ ही बातों को मान लेने वाले लोगों को सिखा दिया जाता है, उन पर थोप दिया जाता है; किन्तु वे बातें बाइबल के अनुसार सही नहीं हैं, व्यर्थ हैं, और उन्हें अस्वीकार कर के उनका तिरस्कार कर देना चाहिए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Teachings Related to the Gospel – 27

 

    We are learning teachings related to the gospel from the Bible, and in the last article we have seen that the gospel, as stated in 1 Corinthians 15:1-4 and Galatians 1:4, is the pure gospel, is according to the Scriptures, and is the gospel given by God for salvation of all of mankind. This gospel is effective and applicable across all times, places, persons, circumstances etc., having the power to convict people of their sins and change them. There is no need to supplement it in any way, and nor for any alteration or modification in it, for any reason. We have seen from Galatians 1:4-9 any alteration or modification of the gospel by anyone, be it an angel or an Apostle of the Lord Jesus, is forbidden, has been called perverting it, and those who modify it have been called accursed. Satan relentlessly tries to have people modify or supplement the gospel by using their wisdom and understanding, often to make it sound more attractive and appealing, or more relevant to the situation at hand; but as we have seen from 1 Corinthians 1:17 in the last article, this only renders the gospel ineffective, instead of increasing its effectiveness in any way. Today we will look at some of the satanic ploys through which the gospel is ‘perverted’ and rendered ineffective.

    One, we have already seen in the last article and has been mentioned above, i.e., adding thoughts of human wisdom and understanding to the gospel (1 Corinthians 1:17) to make it sound more attractive and appealing, or more relevant to the situation at hand. But by doing this, it also simultaneously becomes ineffective.

    Another satanic ploy to pervert the gospel is to either base it upon good and religious works, i.e., to be good and do good, and follow religious instructions, and thereby make oneself acceptable to the Lord, and then approach Him for being saved. The unspoken, hidden pitfall here is that God’s Word clearly says that man, through his works of any kind, can never be good enough to become acceptable to God (Job 14:4; 15:14-16; 25:4; Isaiah 64:6); and therefore, those go by this line of thought will never be able to become acceptable to God for being considered for salvation, and will die in their sins. A variant of this perversion is adding the necessity of doing good or religious works along with coming to faith in the Lord Jesus. This implies that the sacrifice of the Lord Jesus was insufficient to atone for the sins of mankind, and it has to be supplemented by good and religious works done by man, for salvation to be achieved. As we have just seen, since man can never be good enough through any works of any kind to be acceptable to God for being saved, how then can any of man’s works supplement the sacrifice of the God the Son, the Lord Jesus for the salvation of man? Ephesians 2:1-9 and Titus 3:5 absolutely negate the role of any kind of works in the salvation of man; stating that salvation is purely and only by the grace of God, through faith in the accomplished work of the Lord on the Cross of Calvary, without any kind of human supplementations added to the Lord’s work.

    Another very common perversion, which the initial Church had to face and struggle against was the teaching that the gentiles had to be circumcised and obey the Law also, to be saved (Acts 15:1, 5); but the Elders in Jerusalem, after debating the matter, made it clear that this was not commanded, and there was no need to do this (Acts 15:24). This is another way of saying that the Lord’s sacrifice by itself is insufficient atonement, and has to be supplemented by something more – here circumcision and obeying the Law. Peter’s response in Acts 15:7-10, settled the matter for the Council in Jerusalem; he said that since the Law and circumcision could never make anyone righteous till now, so how can they be a necessary supplement to complete the atoning work of the Lord? Paul too argued against the necessity of keeping the Law and circumcision in Galatians 5:1-6; and stated that the Lord Jesus by fulfilling the Law, has nailed it to the Cross and has taken it out of the way for the Christian Believers, and He has become their circumcision (Colossians 2:11-14). This perversion is seen in our times in the form of the commonly held teaching of the necessity of fulfilling religious creeds, rites and rituals of the church or denomination for salvation. The basic argument remains the same, only, what was the “Law of Moses” for the Jews then, has been replaced by the “Law of the church or of the denomination” now. This is another form of the false teaching and wrong doctrine of “salvation by works,” and we have seen its fallacy above.

    In the next article we will consider a few more perversions, i.e., alterations and modifications of the gospel, that are commonly seen and imposed upon the gullible people, but those things are unBiblical, vain, and must be rejected and discarded.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well