ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

माँग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
माँग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 25 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 32 - Review & Conclusions - 1 / व्यवस्था और उद्धार – 32 - पुनःअवलोकन एवं निष्कर्ष – 1

 

व्यवस्था और उद्धार – 32 - पुनःअवलोकन एवं निष्कर्ष – 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पुनःअवलोकन एवं निष्कर्ष – 1


पिछले कुछ समय से, लेखों की इस शृंखला “परमेश्वर की व्यवस्था हमें क्यों उद्धार नहीं दे सकती है” में हम परमेश्वर के वचन बाइबल से, व्यवस्था और उद्धार से संबंधित विभिन्न बातों को देखते और उनका विश्लेषण करते हुए आ रहे हैं। इस आम धारणा की सच्चाई परखने के लिए कि भला मनुष्य ही परमेश्वर को स्वीकार्य हो सकता है, इसलिए मनुष्य को भला बनना चाहिए, हमने शृंखला का आरंभ यह देखने के साथ किया था कि भला क्या है, भला कौन है? हमने देखा कि कि बाइबल के अनुसार भला होने और भलाई की परिभाषा, मनुष्य और संसार नहीं, केवल परमेश्वर ही निर्धारित करता है; और जो परमेश्वर के अनुसार भला है, परमेश्वर को केवल वही स्वीकार्य भी है। और उसने इससे संबंधित अपनी मनसा अपने वचन बाइबल में बता दी है। साथ ही हमने देखा था कि वास्तव में भला केवल परमेश्वर है (मरकुस 10:18); और मनुष्य अपने किसी भी प्रयास से भला और परमेश्वर को स्वीकार्य हो ही नहीं सकता है (यशायाह 64:6; अय्यूब 14:4; 15:14; 25:4)। किन्तु हमने यह भी देखा है कि परमेश्वर दुष्ट के नाश से भी प्रसन्न नहीं होता है, बल्कि चाहता है कि वह पश्चाताप कर ले (यहेजकेल 33:11)। इसलिये परमेश्वर मनुष्य को उसकी स्वाभाविक पापी दशा में ही, जैसा भी वो है, चाहे उसके पाप कितने भी अधिक हों कितने भी घोर और जघन्य क्यों न हों, स्वीकार करने, और उसे स्वयं पापों से शुद्ध करने, अपने राज्य में प्रवेश देने, अपनी संगति में बहाल करने के लिए सर्वदा तैयार है, यदि वह मनुष्य उसके पास पापों के लिए पश्चाताप और परमेश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण एवं आज्ञाकारिता के साथ आता है (1 यूहन्ना 1:9)। परमेश्वर हर किसी को अपने राज्य में प्रवेश देने, अपने साथ संगति में बहाल करने के लिए तैयार है, किन्तु इसके लिए मनुष्य को अपनी नहीं वरन परमेश्वर की शर्तों के साथ आना होगा।


हमने यह भी देखा था कि व्यवस्था का पालन करने का अर्थ रीतियों, त्यौहारों, भेंट-बलिदानों आदि का परमेश्वर को चढ़ाना नहीं है। वरन व्यवस्था का पालन करने का अर्थ है परमेश्वर से सच्चा प्रेम करना, उसके प्रति पूर्णतः समर्पित और आज्ञाकारी रहना, और अन्य मनुष्यों से भी अपने समान ही प्रेम करना (मत्ती 22:35-40)। हमने संसार के इतिहास का एक बहुत संक्षिप्त अवलोकन करने के द्वारा समझा था कि चाहे स्वाभाविक, अपरिवर्तित, उद्धार नहीं पाया हुआ मनुष्य हो, जो अपनी ही बनाई हुई नैतिकता और धार्मिकता की बातों का पालन करता है; या परमेश्वर की व्यवस्था और नैतिकता एवं धार्मिकता की जानकारी रखने वाले, और परमेश्वर के नबियों की अगुवाई प्राप्त करने वाले परमेश्वर के चुने हुए लोग हों; दोनों में से कोई भी परमेश्वर को स्वीकार्य नैतिकता और धार्मिकता के स्तर तक नहीं पहुँच सका है। जिनके पास परमेश्वर की व्यवस्था थी, वो भी उसका पालन करने में असमर्थ रहे हैं (प्रेरितों 15:10), और अन्ततः उन लोगों के समान ही परमेश्वर को अस्वीकार्य रहे हैं, जिनके पास परमेश्वर की व्यवस्था नहीं थी। 


फिर हमने व्यवस्था पालन के लिए मनुष्य की इस दुर्बलता को देखना आरंभ किया, और समझा था कि मनुष्य अपनी सृष्टि से ही स्‍वर्गदूतों कम स्तर का है (इब्रानियों 2:6-9)। साथ ही, पाप में गिरने और उसके अन्य अनुयायी स्‍वर्गदूतों के साथ स्वर्ग से निकाले जाने से पहले शैतान सर्वोच्च स्वर्गदूत था। क्योंकि परमेश्वर अपने दिए हुए अधिकार और वरदान किसी से वापस नहीं लेता है (रोमियों 1:29), इसलिए आज भी शैतान और उसके दूत, मनुष्य से अधिक सामर्थी और बुद्धिमान हैं। इसीलिए वे मनुष्यों को अपनी कुटिलता में फँसा कर पाप में गिरा देते हैं (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15)। किन्तु जो मनुष्य परमेश्वर को समर्पित होकर, परमेश्वर की आज्ञाकारिता में, उसके वचन और उसकी विधि के अनुसार शैतान का सामना करता है, वह शैतान पर और उसकी युक्तियों पर परमेश्वर की सामर्थ्य के द्वारा जयवन्त भी होता है। और क्योंकि शैतान ने कुटिलता से, धोखे से मनुष्यों को पाप में गिराया है, इसीलिए परमेश्वर ने, जो ईमानदार, खरा, और सच्चा न्यायी है, कभी पक्षपात नहीं करता है, उसी ने सभी मनुष्यों को पापों से पश्चाताप करने की आज्ञा दी है (प्रेरितों 17:30), जिससे परमेश्वर के साथ उनके संबंध बहाल हो जाएं; क्योंकि वह जानता है कि मनुष्य किसी भी “व्यवस्था” के पालन से, वह “व्यवस्था” चाहे परमेश्वर की दी हुई हो, या मनुष्यों की बनाई हुई हो, पापों से छुटकारा नहीं पा सकता है। यह छुटकारा केवल प्रभु यीशु मसीह के द्वारा दिए गए बलिदान, उसके काम से ही संभव है। इसीलिए वह सभी को समान अवसर और आज्ञा देकर पापों के दण्ड से बचने का पूरा अवसर दे रहा है। 


फिर हमने व्यवस्था के उद्देश्य, उसकी सीमाओं को भी देखा था, और समझा था कि व्यवस्था मनुष्य को पाप की पहचान करवा सकती है; उसे पाप करने का दोषी ठहरा सकती है; किन्तु पाप से बचने का मार्ग नहीं दे सकती है, और न ही पाप करने से रोक सकती है (रोमियों 3:20-22)। हमने यह भी देखा था कि व्यवस्था परमेश्वर द्वारा दिया गया उसकी धार्मिकता को समझने का एक पैमाना है, जिसके समक्ष हर बात को लाकर मनुष्य देख और समझ सकता है कि उस बात में वह परमेश्वर की धार्मिकता के स्तर के अनुसार कहाँ खड़ा है, उसकी अपनी धार्मिकता का स्तर क्या है। व्यवस्था पाप और धार्मिकता की पहचान करने के लिए है, पाप का समाधान करने और धर्मी बनाने के लिए नहीं। हमारे पापों का समाधान और हमें धर्मी बनाना तो पापों से पश्चाताप करने और प्रभु यीशु मसीह में लाए गए विश्वास और उसे उद्धारकर्ता स्वीकार करने से है, अन्य किसी प्रकार से नहीं। अगले लेख में हम अपने इस पुनःअवलोकन एवं निष्कर्ष को ज़ारी रखेंगे। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 32 - Review & Conclusions - 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Review & Conclusions - 1

 

For the past some time, in this series on "Why God's Law Can't Save Us", we've been looking at and analyzing various aspects of the Law and salvation, from God’s Word the Bible. To check and verify the truth of the common belief, that since only good persons can be acceptable to God, therefore, man must be good, we began this series by looking at what is good, who is good? We saw that according to the Bible, the definition of good and of being good is only given by God, not by any person nor by the world. And only that which is good according to God, is what is acceptable to Him. And, God has given His criteria about this in His Word, the Bible. We also saw that it is only God who actually is good (Mark 10:18). Man can never be good and acceptable to God through any of his efforts (Isaiah 64:6; Job 14:4; 15:14; 25:4). But we have also seen that God is not pleased with the death of even the wicked, rather wants him to repent (Ezekiel 33:11). Therefore, God is ever willing to accept man, even in his natural sinful state, just as he is, no matter how many and how heinous his sins may be. God is willing to accept, and cleanse the natural man, who comes to Him in repentance of his sins, and with full submission and obedience towards Him (1 John 1:9). God is willing to give everyone an entry into His kingdom, to be restored to fellowship with, but only on God’s terms and conditions, not man’s.


We have also seen that keeping the Law does not mean fulfilling rituals, observing and celebrating festivals, giving offerings to God, etc. Rather, to obey the Law means to truly love God, to be completely devoted and obedient to Him, and to similarly to love other human beings as oneself (Matthew 22:35-40). We understood by taking a very brief look at the history of the world that whether a natural, unregenerate, unsaved man, who follows the morality and righteousness of man’s own making; or whether God's chosen people, having the knowledge of God's Law and His morality and righteousness, and being led by God's prophets; neither of them could reach the level of morality and righteousness acceptable to God. Those who had God's Law were unable to keep it (Acts 15:10), and ultimately were as unacceptable to God as those who did not have God's law.


Then we began to look at the reasons for man's weakness to keep God’s Law. We saw that man, from his creation itself, is inferior to the angels (Hebrews 2:6-9). Satan was the supreme angel before he fell into sin and was cast out of heaven along with other angels following him. Because God does not take away from anyone the authority and gifts He has given (Romans 11:29), Satan and his demons are still more powerful and wiser than man. That is why they easily entrap human beings by their deviousness and make them fall into sin (2 Corinthians 11:3, 13-15). But the man who, in submission to God, in obedience to God, confronts Satan according to God’s Word and His method, can overcome Satan and his ploys through the power of God. And because Satan has made men commit sin deceitfully, through his deviousness, therefore God, who is honest, upright, and true Judge, is impartial, commands all men to repent of their sins (Acts 17:30) so that their relationship with God gets restored; since God knows that man cannot be redeemed of his sins by observing any "law", whether that "law" is given by God, or made by men. This redemption is possible only through the work of the sacrifice made by the Lord Jesus Christ. That is why he is giving equal opportunity and the command to all, to escape from the punishment of sins. In the next article, we will continue with our review and conclusion.


Then we also looked at the purpose of the Law, and its limitations; and understood that the Law can help man to recognize sin; can convict him of sinning; but it cannot give man a way to escape from sin, nor can it prevent him from committing sin (Romans 3:20-22). We also saw that the Law is a measure of God's standard of righteousness. By bringing everything before it for comparison, man can see and understand where he stands according to the standard of God's righteousness, what is the level of his morality? The Law is meant to identify sin and righteousness, not to remedy and solve the problem of sin. The solution of our sins and the way to make us righteous is only by repenting of our sins and by believing in the Lord Jesus Christ, accepting Him as Savior; there is no other way.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 23 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 30 - Law’s Demand - 1 / व्यवस्था और उद्धार – 30 - व्यवस्था की माँग - 1

 

व्यवस्था और उद्धार – 30 - व्यवस्था की माँग - 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था की माँग - 1

पिछले कुछ लेखों में व्यवस्था की सीमाओं और फिर व्यवस्था के उद्देश्यों को देखने के बाद, हमने पिछले लेख के समापन पर व्यवस्था की एक बड़ी माँग का उल्लेख किया था, जो उसके उद्धार या पापों की क्षमा न दे पाने का एक और भी कारण है।

 

व्यवस्था के अनुसार चलने और जीने के लिए दो बड़ी कठिन शर्तें हैंजिनका पूरा करना अनिवार्य है:

  • गलातियों 3:10 सो जितने लोग व्यवस्था के कामों पर भरोसा रखते हैं, वे सब श्राप के आधीन हैं, क्योंकि लिखा है, कि जो कोई व्यवस्था की पुस्तक में लिखी हुई सब बातों के करने में स्थिर नहीं रहता, वह श्रापित है।

  •  याकूब 2:10 क्योंकि जो कोई सारी व्यवस्था का पालन करता है परन्तु एक ही बात में चूक जाए तो वह सब बातों में दोषी ठहरा।


अर्थात यदि व्यवस्था का पालन होना है तो उसकी संपूर्णता में, बिना किसी एक भी बात में चूके हुए होना है। यदि एक भी बात में चूके तो, पूरी व्यवस्था में चूके, और पूरी व्यवस्था के दोषी माने जाएंगे। और हम पहले देख चुके हैं कि पाप मनुष्य में बसा हुआ है, यहाँ तक कि उद्धार पाए हुए मसीही विश्वासियों से भी बहुधा पाप होता ही रहता है (रोमियों 7:15-20, याकूब 3:1-2, 1 यूहन्ना 1:8-10)। तो तात्पर्य प्रकट है, क्योंकि प्रत्येक मनुष्य से, मन-ध्यान-विचार-व्यवहार में पाप, अर्थात व्यवस्था का उल्लंघन, होता ही रहता है, इसलिए कोई भी मनुष्य कभी व्यवस्था का उसकी संपूर्णता में, उस खराई से जो कि उसका पालन करने के लिए अनिवार्यतः चाहिए, कभी पालन नहीं करने पाया है। इसे एक सामान्य उदाहरण से समझिए; आप घर से बाहर बिलकुल साफ कपड़े पहन कर निकलते हैं, और बाहर सड़क पर चल रहे किसी वाहन से कीचड़ उछलती है, और कुछ छीटें आपके कपड़ों पर इधर-उधर गिर जाते हैं। आपके शेष सभी वस्त्र साफ हैं, केवल गंदगी की कुछ छीटें ही इधर-उधर लगी हैं, किन्तु फिर भी पूरे वस्त्र ही गंदे माने जाएंगे, बदले जाएंगे, और धोए जाएंगे। इसी प्रकार एक भी बात में व्यवस्था का दोषी होना, पूरे चरित्र पर “दोषी” का लेबल लगा देता है, व्यवस्था की धार्मिकता और शुद्धता के अयोग्य ठहरा देता है।

 

इसीलिए पतरस ने कहा, “तो अब तुम क्यों परमेश्वर की परीक्षा करते हो कि चेलों की गरदन पर ऐसा जूआ रखो, जिसे न हमारे बाप दादे उठा सके थे और न हम उठा सकते” (प्रेरितों 15:10)। केवल प्रभु यीशु मसीह ने हमारे लिए व्यवस्था को पूरा किया, और व्यवस्था तथा उसके पालन को हमारे सामने से हटा दिया: “और उसने तुम्हें भी, जो अपने अपराधों, और अपने शरीर की खतनारहित दशा में मुर्दा थे, उसके साथ जिलाया, और हमारे सब अपराधों को क्षमा किया। और विधियों का वह लेख जो हमारे नाम पर और हमारे विरोध में था मिटा डाला; और उसको क्रूस पर कीलों से जड़ कर सामने से हटा दिया है। और उसने प्रधानताओं और अधिकारों को अपने ऊपर से उतार कर उन का खुल्लमखुल्ला तमाशा बनाया और क्रूस के कारण उन पर जय-जय-कार की ध्वनि सुनाई” (कुलुस्सियों 2:13-15)। इसलिए व्यवस्था का पालन या कर्मों की धार्मिकता उद्धार दे पाने के लिए अपर्याप्त है (मत्ती 5:20), अक्षम है; और पतरस इसे बाप-दादों से चले आ रहा निकम्मा चाल-चलन कहता है जो कभी भी किसी को भी बचा नहीं सका (1 पतरस 1:18)। अगले लेख में हम व्यवस्था की एक इतनी गंभीर और असम्भव अयोग्यता के बारे में देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 30 - Law’s Demand - 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Law’s Demand - 1

 

After looking at the limitations of the Law and then the Law's purposes in the previous articles, at the end of the last article, we had concluded with the mention of a great demand of the Law, which is yet another reason why it is unable to give salvation or the forgiveness of sins.


To live and walk according to the law, two very difficult conditions have to be adhered to; they are:

  • Galatians 3:10 “For as many as are of the works of the law are under the curse; for it is written, ‘Cursed is everyone who does not continue in all things which are written in the book of the law, to do them’”.

  • James 2:10 “For whoever shall keep the whole law, and yet stumble in one point, he is guilty of all”.


In other words, if the Law is to be followed, it has to be done in its entirety, without missing out on anything. If one misses on even one thing, he will be guilty of disobeying the whole Law, and will be considered guilty of the whole Law. And we've seen before that sin is ingrained in man, so much so that even the saved Christians often sin (Romans 7:15-20, James 3:1-2, 1 John 1:8-10). So, the implication is evident; since everyone sins, in mind-thoughts-deeds-behavior; therefore, everyone violates the Law. So, no man can ever follow the Law in its entirety, with the diligence that is required to obey it. Let us understand this with a simple example; You walk out of the house wearing very clean clothes, and a vehicle on the road outside splatters some roadside debris and mud; some of the drops fall here and there on your clothes. All the rest of your clothes are clean, with only a few specks of dirt splattered here and there; still your whole garment will be considered dirty, will have to be changed, and washed. Similarly, being guilty of transgressing or being unable to follow the Law in even one thing, labels the person as "guilty", and disqualifies from being declared righteous and pure by the Law.


That's why Peter said, "Now therefore, why do you test God by putting a yoke on the neck of the disciples which neither our fathers nor we were able to bear?" (Acts 15:10). The Lord Jesus Christ was the only one who fulfilled the Law for us, and took away the necessity of obeying the Law from before us: “And you, being dead in your trespasses and the uncircumcision of your flesh, He has made alive together with Him, having forgiven you all trespasses, having wiped out the handwriting of requirements that was against us, which was contrary to us. And He has taken it out of the way, having nailed it to the cross. Having disarmed principalities and powers, He made a public spectacle of them, triumphing over them in it" (Colossians 2:13-15). Therefore, the keeping of the Law or trying to be righteous by works is insufficient to give salvation (Matthew 5:20), the Law is unable to do so; and Peter refers to pursuing righteousness through works as aimless or futile conduct which was never able to save (1 Peter 1:18). In the next article we will look at an equally impossible limitation of the Law and its being unable to provide salvation.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 17 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 24 - Law’s Capabilities & Incapabilities - 1 / व्यवस्था और उद्धार – 24 - व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ - 1

 

व्यवस्था और उद्धार – 24 - व्यवस्था की सीमाएँ – 16

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ (भाग 1)  


पिछले लेख में हमने देखा और समझा था कि प्रेरितों 17:30 के अनुसार, परमेश्वर क्यों मनुष्यों के पापों के लिए उन्हें दण्ड देने में आनाकानी करता है, उन पापों को अज्ञानता के समय में की गई बातें मानने के लिए तैयार है, उन्हें पाप क्षमा का अवसर मिल सके। हमने यह भी देखा था कि चाहे मसीही याँ हों, चाहे प्रभु यीशु पर विश्वास करते हों या न करते हों, दोनों के पापों के समाधान के लिए परमेश्वर के मानक और उपाय एक ही हैं - वे पापों से पश्चाताप करें, उन्हें मान लें, और प्रभु परमेश्वर से उनके लिए क्षमा माँग लें, प्रभु को अपना उद्धारकर्ता मान कर उसे समर्पित हो जाएं। साथ ही हमने एक और बहुत महत्वपूर्ण बात भी देखी थी, पापों के समाधान के लिए परमेश्वर ने न तो किसी को भी व्यवस्था का पालन करने के लिए कहा; और न ही प्रभु के लोगों पर दिन-रात दोष लगाते रहने वाले शैतान ने कभी उन पर व्यवस्था का पालन न करने के आधार पर पापी होने का दोष लगाया। अर्थात, पापी होने और पाप के समाधान में व्यवस्था की कोई भूमिका नहीं है।

 

हमारे सामने अब यह असमंजस में डालने वाला प्रश्न है कि जब पापों के समाधान और परमेश्वर को स्वीकार्य होने में व्यवस्था के पालन की कोई भूमिका ही नहीं है, तो फिर परमेश्वर ने अपनी वह व्यवस्था दी ही क्यों, और उसके पालन के लिए क्यों कहा, उसे इतना महत्व क्यों दिया? आज से हम इन प्रश्नों पर विचार आरंभ करेंगे। इन बातों को समझने के लिए हमें यह समझना और ध्यान में रखना होगा कि व्यवस्था की कुछ सीमाएं – कुछ क्षमताएँ और अक्षमताएँ हैं, व्यवस्था की कुछ माँगें हैं, और व्यवस्था का एक उद्देश्य था। आज पहले हम परमेश्वर पवित्र आत्मा के द्वारा पौलुस प्रेरित में होकर, रोमियों 7 अध्याय में व्यवस्था की सीमाओं - क्षमताओं और अक्षमताओं के बारे में जो बातें लिखवाई गई हैं, उन पर विचार करना और समझना आरम्भ करेंगे।


रोमियों 7 अध्याय से व्यवस्था के बारे में जो पहली सीमा हमारे सामने आती है, वह पहले पद में ही है - “हे भाइयो, क्या तुम नहीं जानते मैं व्यवस्था के जानने वालों से कहता हूं, कि जब तक मनुष्य जीवित रहता है, तक उस पर व्यवस्था की प्रभुता रहती है?” (रोमियों 7:1)। व्यवस्था प्रभुता करती है - आज्ञा देती है, निर्धारित कार्य करवाती है, न करने पर दोषी ठहराती है, और दोषी होने के दण्ड को लागू करने की माँग करती है। किन्तु व्यवस्था में दया, करुणा, व्यक्ति की परिस्थितियों और मजबूरियों आदि का ध्यान करने और तब व्यक्ति के दोष और दण्ड को निर्धारित करने का कोई स्थान नहीं है। इसके विपरीत, जैसा हम पिछले लेखों में प्रेरितों 17:30 से देख चुके हैं, परमेश्वर मनुष्य की परिस्थितियों और दुर्बलताओं को समझते हुए, पापों को अज्ञानता के समय के कार्य मानने, उनके लिए दण्ड देने में आनाकानी करने, दण्ड से बचने का पर्याप्त अवसर और समाधान देने, आदि बातों के लिए तैयार है। हम देखते हैं कि प्रभु यीशु ने हमेशा पापियों के प्रति दया, करुणा, और धीरज से काम लिया। जबकि व्यवस्था के अनुसार दोष लगाने वाले बिना किसी अन्य बात को ध्यान में रखे, तुरंत कठोर दण्ड दिए जाने की माँग करते थे। यदि पाप किए जाने से संबंधित बातों का ध्यान रखे बिना, केवल दोष के अनुसार दण्ड दे दिया जाएगा, तो क्या वह न्याय वास्तव में खरा और उचित न्याय समझा जाएगा? प्रभु यीशु मसीह में परमेश्वर हमारे साथ हमारी रचना में निहित हमारी सीमाओं और क्षमताओं, विभिन्न बातों के आधार पर हमारी व्यक्तिगत सीमाओं, और हमारी परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए व्यवहार करता है, और इनमें से कुछ भी व्यवस्था के अन्तर्गत संभव नहीं है।


अगले लेख में हम व्यवस्था की अन्य सीमाओं को देखेंगे। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप कर के, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 24 - The Law’s Limitations – 16

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Law’s Capabilities & Incapabilities (Part 1)

 

In the previous article we saw and understood why God, according to Acts 17:30, refuses to immediately punish men for their sins, and is willing to consider those sins as things done in times of ignorance, so that they get an opportunity for having their sins forgiven. We had also seen that whether they are Christians or not, whether they believe in the Lord Jesus or not, God's standards and ways for the remission of sins remain the same - that men repent of their sins, confess them, and ask for the Lord God to forgive them, accept the Lord as their Savior, and submit to Him. We also saw another very important thing, God never asked anyone to obey the Law in order to resolve the problem of their sins; Nor did Satan, who keeps accusing the Lord's people day and night, ever accused them of being guilty of not keeping the Law. This implies that the Law has no role in being a sinner, or in the remission of sins.


We now have this perplexing question before us that when the observance of the Law has no role in the solution of sins and being made acceptable to God, then why did God give that Law, why did He ask for its observance, and why has He given so much importance to it? From today we will start considering these questions. To understand these things, we have to understand and keep in mind that the Law has certain limitations - some capabilities and some incapabilities, the Law makes some demands, and the Law also has a purpose. From today, we will begin to consider and understand what is written about the limitations - the capabilities and incapabilities of the Law in Romans 7 by the apostle Paul through God's Holy Spirit.


The first limitation that comes before us about the Law from Romans 7 is in the first verse itself - "Or do you not know, brethren (for I speak to those who know the law), that the law has dominion over a man as long as he lives?" (Romans 7:1). The law rules i.e., it commands, demands, and compels that the prescribed things be done; it declares a person guilty or a transgressor for not obeying, and then, having declared the person to be guilty, it demands the punishment of the transgression. But there is no place in the Law for mercy, compassion, consideration of an individual's circumstances and compulsions etc. and then to determine the individual's guilt and punishment accordingly. On the contrary, as we have seen from Acts 17:30 in the preceding articles, God, understanding and considering man's circumstances and weaknesses, is willing to consider the sins to be acts of ignorance, remains reluctant to punish them, gives sinners ample opportunity to avoid punishment, and has provided His solutions to man’s problem of sins. Similarly, we see that the Lord Jesus always showed mercy, compassion, and patience toward sinners; whereas those who accused according to the Law, regardless of any other thing, demanded immediate merciless punishment. If punishment is given only according to the guilt, regardless of the various circumstances and factors involved in the committing of the sin, will that justice really be true and just? In the Lord Jesus Christ, God treats us keeping in mind our limits and capabilities inherent in us because of our creation, one’s personal limitations based on various factors affecting us, and our prevailing circumstances, etc.; and none of this is possible under the Law.

 

We will look at the other limitations of the Law in the next article. If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 16 अगस्त 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 35 – Review & Conclusions / पुनःअवलोकन एवं निष्कर्ष – 1


व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? – 26

पुनःअवलोकन एवं निष्कर्ष (भाग 1)


हम पिछले कुछ समय से, लेखों की इस शृंखला “परमेश्वर की व्यवस्था हमें क्यों उद्धार नहीं दे सकती है” में हम व्यवस्था और उद्धार से संबंधित विभिन्न बातों को देखते और उनका विश्लेषण करते हुए आ रहे हैं। इस आम धारणा की सच्चाई परखने के लिए कि भला मनुष्य ही परमेश्वर को स्वीकार्य हो सकता है, इसलिए मनुष्य को भला बनना चाहिए, हमने शृंखला का आरंभ यह देखने के साथ किया था कि भला क्या है, भला कौन है? हमने देखा कि भला होने और भलाई की परिभाषा, मनुष्य और संसार नहीं, केवल परमेश्वर ही निर्धारित करता है; और जो उसके अनुसार भला है, केवल वही उसे स्वीकार्य भी है। और उसने इससे संबंधित अपनी मनसा अपने वचन बाइबल में बता दी है। साथ ही हमने देखा था कि वास्तव में भला केवल परमेश्वर है; और मनुष्य अपने किसी भी प्रयास से भला और परमेश्वर को स्वीकार्य हो ही नहीं सकता है। किन्तु हमने यह भी देखा है कि परमेश्वर मनुष्य को उसकी स्वाभाविक पापी दशा में ही, जैसा भी वो है, चाहे उसके पाप कितने भी अधिक हों कितने भी घोर और जघन्य क्यों न हों, स्वीकार करने, और उसे स्वयं पापों से शुद्ध करने, अपने राज्य में प्रवेश देने, अपनी संगति में बहाल करने के लिए सर्वदा तैयार है, यदि वह मनुष्य उसके पास पापों के लिए पश्चाताप और परमेश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण एवं आज्ञाकारिता के साथ आता है। परमेश्वर हर किसी को अपने राज्य में प्रवेश देने, अपने साथ संगति में भाल करने के लिए तैयार है, किन्तु इसके लिए मनुष्य को अपनी नहीं वरन परमेश्वर की शर्तों के साथ आना होगा।


हमने यह भी देखा था कि व्यवस्था का पालन करने का अर्थ रीतियों, त्यौहारों, भेंट-बलिदानों आदि का परमेश्वर को चढ़ाना नहीं है। वरन व्यवस्था का पालन करने का अर्थ है परमेश्वर से सच्चा प्रेम करना, उसके प्रति पूर्णतः समर्पित और आज्ञाकारी रहना, और अन्य मनुष्यों से भी अपने समान ही प्रेम करना (मत्ती 22:35-40)। हमने संसार के इतिहास का एक बहुत संक्षिप्त अवलोकन करने के द्वारा समझा था कि चाहे स्वाभाविक, अपरिवर्तित, उद्धार नहीं पाया हुआ मनुष्य हो, जो अपनी ही बनाई हुई नैतिकता और धार्मिकता की बातों का पालन करता है; या परमेश्वर की व्यवस्था और नैतिकता एवं धार्मिकता की जानकारी रखने वाले, और परमेश्वर के नबियों की अगुवाई प्राप्त करने वाले परमेश्वर के चुने हुए लोग हों; दोनों में से कोई भी परमेश्वर को स्वीकार्य नैतिकता और धार्मिकता के स्तर तक नहीं पहुँच सका है। जिनके पास परमेश्वर की व्यवस्था थी, वो भी उसका पालन करने में असमर्थ रहे हैं, और अन्ततः उन लोगों के समान ही परमेश्वर को अस्वीकार्य रहे हैं, जिनके पास परमेश्वर की व्यवस्था नहीं थी। 


फिर हमने व्यवस्था पालन के लिए मनुष्य की इस दुर्बलता को देखना आरंभ किया, और समझा था कि मनुष्य अपनी सृष्टि से ही स्‍वर्गदूतों कम स्तर का है। साथ ही, पाप में गिरने और उसके अन्य अनुयायी स्‍वर्गदूतों के साथ स्वर्ग से निकाले जाने से पहले शैतान सर्वोच्च स्वर्गदूत था। क्योंकि परमेश्वर अपने दिए हुए अधिकार और वरदान किसी से वापस नहीं लेता है, इसलिए आज भी शैतान और उसके दूत, मनुष्य से अधिक सामर्थी और बुद्धिमान हैं। इसीलिए वे मनुष्यों को अपनी कुटिलता में फँसा कर पाप में गिरा देते हैं। किन्तु जो मनुष्य परमेश्वर को समर्पित होकर, परमेश्वर की आज्ञाकारिता में, उसके वचन और उसकी विधि के अनुसार शैतान का सामना करता है, वह शैतान पर और उसकी युक्तियों पर परमेश्वर की सामर्थ्य के द्वारा जयवन्त भी होता है। और क्योंकि शैतान ने कुटिलता से, अनैतिक रीति से मनुष्यों को पाप में गिराया है, इसीलिए परमेश्वर ने, जो खरा और सच्चा न्यायी है, कभी पक्षपात नहीं करता है, उसी ने सभी मनुष्यों को पापों से पश्चाताप करने की आज्ञा दी है जिससे परमेश्वर के साथ उनके संबंध बहाल हो जाएं। क्योंकि वह जानता है कि मनुष्य किसी भी “व्यवस्था” के पालन से, वह “व्यवस्था” चाहे परमेश्वर की दी हुई हो, या मनुष्यों की बनाई हुई हो, पापों से छुटकारा नहीं पा सकता है। यह छुटकारा केवल प्रभु यीशु मसीह के द्वारा दिए गए बलिदान, उसके काम से ही संभव है। इसीलिए वह सभी को समान अवसर और आज्ञा देकर पापों के दण्ड से बचने का पूरा अवसर दे रहा है। 


    फिर हमने व्यवस्था के उद्देश्य, उसकी सीमाओं को भी देखा था, और समझा था कि व्यवस्था मनुष्य को पाप की पहचान करवा सकती है; उसे पाप करने का दोषी ठहरा सकती है; किन्तु पाप से बचने का मार्ग नहीं दे सकती है, और न ही पाप करने से रोक सकती है। हमने यह भी देखा था कि व्यवस्था परमेश्वर द्वारा दिया गया उसकी धार्मिकता को समझने का एक पैमाना है, जिसके समक्ष हर बात को लाकर मनुष्य देख और समझ सकता है कि उस बात में वह परमेश्वर की धार्मिकता के स्तर के अनुसार कहाँ खड़ा है, उसकी अपनी धार्मिकता का स्तर क्या है। व्यवस्था पाप और धार्मिकता की पहचान करने के लिए है, पाप का समाधान करने और धर्मी बनाने के लिए नहीं। हमारे पापों का समाधान और हमें धर्मी बनाना तो पापों से पश्चाताप करने और प्रभु यीशु मसीह में लाए गए विश्वास और उसे उद्धारकर्ता स्वीकार करने से है, अन्य किसी प्रकार से नहीं।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Why The Law Cannot Save Us – 26

Review and Conclusion (Part 1)

 


    For the past some time, in this series on "Why God's Law Can't Save Us", we've been looking at and analyzing various aspects of the Law and salvation. To check the reality and truth of the common belief that only good persons can be acceptable to God, therefore, man must be good, we began the series by looking at what is good, who is good? We saw that the definition of good and of being good is only by God, not by man or the world. And only that which is good according to God is acceptable to Him; and He has given His criteria related to this in His word the Bible. We also saw that it is only God who actually is good. Man can never be good and acceptable to God through any of his efforts. But we have also seen that God is ever willing to accept man, even in his natural sinful state, just as he is, no matter how many and how heinous his sins may be. God is willing to accept, and cleanse the natural man, who comes to Him in repentance of his sins, and with full submission and obedience towards Him. God is willing to give everyone an entry into His kingdom, to be restored to fellowship with, but only on God’s terms and conditions, not man’s.


    We have also seen that keeping the Law does not mean fulfilling rituals, observing and celebrating festivals, giving of offerings to God, etc. Rather, to obey the Law means to truly love God, to be completely devoted and obedient to Him, and to similarly love other human beings as well (Matthew 22:35-40). We understood by taking a very brief look at the history of the world that whether a natural, unregenerate, unsaved man, who follows the morality and righteousness of man’s own making; or whether God's chosen people, having knowledge of God's Law and His morality and righteousness, and being led by God's prophets; neither of them could reach the level of morality and righteousness acceptable to God. Those who had God's Law were unable to keep it, and ultimately were as unacceptable to God as those who did not have God's law.


    Then we began to look at the reasons for man's weakness to keep God’s Law. We saw that man, from his creation itself, is inferior to the angels. Satan was the supreme angel before he fell into sin and was cast out of heaven along with other angels following him. Because God does not take away from anyone the authority and gifts He has given, Satan and his demons are still more powerful and wiser than man. That is why they easily entrap human beings by their wickedness and make them fall into sin. But the man who, in submission to God, in obedience to God, confronts Satan according to God’s Word and His method, can overcome Satan and his tactics through the power of God. And because Satan has brought men into committing sin through his deviousness, therefore God, who is the upright and true Judge, is impartial, commands all men to repent of their sins so that their relationship with God gets restored; since God knows that man cannot be redeemed of his sins by observing any "law", whether that "law" is given by God, or made by men. This redemption is possible only through the work of the sacrifice made by the Lord Jesus Christ. That is why he is giving equal opportunity and the command to all, to escape from the punishment of sins.


    Then we also looked at the purpose of the Law, and its limitations; and understood that the Law can help man to recognize sin; can convict him of sinning; but it cannot give man a way to escape from sin, nor can it prevent him from committing sin. We also saw that the Law is a measure of God's standard of righteousness. By bringing everything before it for comparison, man can see and understand where he stands according to the standard of God's righteousness, what is the level of his morality? The Law is meant to identify sin and righteousness, not to remedy and solve the problem of sin. The solution of our sins and the way to make us righteous is only by repenting of our sins and by believing in the Lord Jesus Christ, accepting Him as Savior; there is no other way.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well