ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

उपलब्ध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उपलब्ध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 68 - Appropriately Handling God’s Word – 13 / आशीषित एवं सफल जीवन – 68 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 13

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 68 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 53

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 13

 

पिछले लेख में 1 कुरिन्थियों 4:6 में पौलुस द्वारा कही गई बात “लिखे हुए से आगे न बढ़ना” पर विचार करते हुए हमने यह देखा था कि, पौलुस और अपुल्लोस पवित्रशास्त्र के अच्छे ज्ञाता थे, उसकी समझ-बूझ रखते थे, पवित्रशास्त्र की व्याख्या एवं उससे प्रचार कर सकते थे। परन्तु उन्होंने अपनी सेवकाई के लिये यह निर्णय ले रखा था कि वे परमेश्वर द्वारा दिए गए प्रावधानों - उसका वचन, उसके द्वारा दी गई वचन की समझ, तथा परमेश्वर पवित्र आत्मा की आज्ञाकारिता में रहते हुए ही, जब और जहाँ परमेश्वर उन्हें उपयोग करना चाहेगा, पवित्र आत्मा के द्वारा उन्हें जो भी उपयुक्त सन्देश उपलब्ध करवाएगा, वे उसी के अनुसार प्रचार और सेवकाई करेंगे। आज हम पौलुस द्वारा कही गई इस बात को आगे देखेंगे, उसके व्यवहारिक उपयोग को देखेंगे।


हमने यह भी देखा था कि, प्रभु की पृथ्वी की सेवकाई और प्रारम्भिक कलीसिया के समय, उस समय के पवित्रशास्त्र, अर्थात्, हमारे वर्तमान पुराने नियम के अध्ययन के द्वारा वे उद्धार, और परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करने के बारे में सीख सकते थे; क्योंकि सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र प्रभु यीशु मसीह के बारे में बताता है। और अपने शिष्यों के लिए, प्रभु यीशु ने, पर्याप्त प्रावधान भी किए थे जिससे कि वे बिना किसी बात की कमी-घटी का अनुभव किये, परमेश्वर के उपयुक्त वचन का प्रचार कर सकें, शिक्षा दे सकें। हमारे लिए प्रेरित पतरस ने भी इस बात की पुष्टि 2 पतरस 1:3-4 में की है, यह कहने के द्वारा की, कि प्रभु यीशु मसीह की पहचान के द्वारा (जो केवल पवित्र शास्त्र को जानने तथा सीखने से ही हो सकता है), परमेश्वर ने हमें, अर्थात्, मसीही विश्वासियों को, सब कुछ जो जीवन और भक्ति से सम्बन्ध रखता है, तथा बुरी अभिलाषाओं के कारण होने वाली सँसार की सड़ाहट से छूटने, और ईश्वरीय स्वभाव के संभागी होने का मार्ग, पहले ही से दे रखा है।


इस प्रकार से, तब पौलुस और अपुल्लोस को जो कुछ भी चाहिए था, चाहे पवित्र शास्त्र से अथवा प्रभु से, और आज हमें जो कुछ भी चाहिए, सुसमाचार का प्रचार करने के लिए या परमेश्वर के गुप्त भेदो की बातें, या वचन में से कुछ और भी बताने और सिखाने के लिए, किसी भी प्रकार के श्रोताओं को संबोधित करने के लिए, वह पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन तथा सामर्थ्य के द्वारा, परमेश्वर के वचन में हमारे लिए पहले से ही उपलब्ध करवा दिया गया है। पौलुस और अपुल्लोस की सेवकाई के समय यह उन्हें न केवल पुराने नियम में उपलब्ध था, बल्कि पवित्र आत्मा ने उनकी समझ को, उनकी सेवकाई में उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए, परमेश्वर के वचन की गूढ़ और गुप्त बातों को समझने के लिए खोल दिया था। इसलिए, पौलुस इस बात से भली-भांति अवगत था कि, अपनी सेवकाई में प्रचार और शिक्षा देने के लिए, जो कुछ पवित्र शास्त्र में लिखा है, उसे उपलब्ध करवाया गया है, उसे उससे बाहर जाने की उसे कोई आवश्यकता नहीं है। लेकिन पवित्र आत्मा ने, भावी विश्वासियों के लिए इस बात को उस से लिखवा भी दिया, जिससे कि और लोग भी उससे तथा अपुल्लोस से यह सीखें कि अपनी सेवकाई में, परमेश्वर के वचन के प्रति अपने व्यवहार तथा उसका उपयोग करने में, सभी को 1 कुरिन्थियों 4:6 में पौलुस द्वारा कही गई बात “लिखे हुए से आगे न बढ़ना” का ध्यान रखना चाहिए।


वचन हमें यह भी बताता है कि सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र पवित्र आत्मा की प्रेरणा से लिखा गया है और उसके विभिन्न प्रकार के उल्लेखित उपयोगों के द्वारा वह विश्वासियों को सिद्ध बनाता है (2 तीमुथियुस 3:15-17)। इसलिये, इस तथ्य, उपरोक्त तथ्यों, तथा पवित्रशास्त्र के अपने आप में पूर्ण, सिद्ध, और अपरिवर्तनीय होने के आधार पर यह बात प्रकट है कि वचन के प्रचार और शिक्षा में जो कुछ भी पहले से ही वचन लिखे गये के अतिरिक्त होगा, वह परमेश्वर पवित्र आत्मा से नहीं होगा। अर्थात्, वह परमेश्वर का वचन नहीं होगा, वरन् मनुष्यों द्वारा अपनी ही बुद्धि और समझ के अनुसार गढ़ा गया, शैतान की किसी युक्ति के अन्तर्गत लिखा गया होगा।

 

और हम 1 कुरिन्थियों 1:17 से यह भी देख चुके हैं कि परमेश्वर के वचन में मनुष्य की बुद्धि और समझ की मिलावट, क्रूस के सन्देश को और अधिक प्रभावी बनाने के स्थान पर, उसे व्यर्थ कर देती है। इसलिए, जैसे पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा कहा है, किसी को भी उद्धार, पाप क्षमा, अनन्त जीवन, और सच्ची भक्ति से संबंधित कुछ भी बताने और सिखाने के लिए, परमेश्वर के वचन से बाहर की किसी भी बात का सहारा लेने की कोई आवश्यकता अथवा विवशता नहीं है। बल्कि ऐसा करना बहुत हानिकारक है, क्योंकि यह शैतान की युक्तियों में फंसना और उनका निर्वाह करना है।


आने वाले लेखों में हम पौलुस के लेखों में से कुछ उदाहरणों को देखेंगे, कुछ बातों को जो “लिखे हुए से आगे न बढ़ना” का उल्लंघन थीं, और जिनका उपयोग अन्य लोग कर रहे थे किन्तु पौलुस बड़े ध्यान से जिन से बचकर रहता था।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 68 - Be Stewards of God’s Word – 53 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 13

 

In considering the background to Paul’s statement “not to think beyond what is written” in 1 Corinthians 4:6), we had seen in the previous article, that both Paul and Apollos knew the Scriptures very well, had a good understanding about them, and could interpret them, preach from them. But they had resolved for their ministries that they would serve only through the provisions made by God - God’ Word, its understanding, and serving in obedience to God the Holy Spirit. Whenever and wherever God wanted to use them, they would preach only that message. Today we will look further into the practical application of Paul’s statement.


We had also seen that, at the time of the Lord’s earthly ministry and the time of the first Church, through studying the then Scriptures, i.e., the Old Testament for us today, they, were could learn about salvation, about entering into God’s Kingdom; since all of the Scriptures spoke of the Lord Jesus. And, for His disciples, the Lord Jesus had made adequate provisions, so that they could preach and teach without any kind of lack, the appropriate Word of God. The Apostle Peter has affirmed this further in 2 Peter 1:3-4, by saying that in the knowledge about the Lord Jesus (which could only be through knowing and learning the Scriptures), God has given to us – the Christian Believers, beforehand, everything that pertains to life and godliness, and also, the way to become partakers of the divine nature, and the way escape the corruption that is in the world through lust.


Hence everything Paul and Apollos required then, whether from the Scriptures or from the Lord, and we need now, to preach the gospel, or the mysteries of God, or anything else from the Word of God, to any kind of audience, through the help and under the guidance and power of the Holy Spirit, everything has already been made available to us by God in His Word. At the time of the ministry of Paul and Apollos, this was available to them not only from the Old Testament, but God the Holy Spirit had opened their understanding to the deeper and hidden meanings of the Scriptures; and, the Holy Spirit was also always in them to help them in their ministry. Therefore, Paul was well aware that there was no need for him to go beyond what has already been given in the Scriptures for his preaching and teaching, related to his ministry. But the Holy Spirit, also had him write it for posterity, that others should learn from him and Apollos that in their ministry, in their handling the Word of God, everyone should follow what Paul has said, “not to think beyond what is written” (1 Corinthians 4:6).


The Word also teaches us that the whole of Scriptures have been written through the inspiration of the Holy Spirit, and by utilizing it in the various mentioned ways, it makes the Christian Believers perfect (2 Timothy 3:15-17). Therefore, on the basis of this fact, the above mentioned facts, and the fact that God’s Word is complete, perfect, and unalterable, it is evident that in preaching and teaching God’s Word, if anything that is not already present in the Word is stated or used, then it cannot be from God the Holy Spirit. In other words, it will not be God’s Word; rather it will be something contrived by man’s own wisdom and understanding, written under some satanic ploy.

 

And earlier, we have seen from 1 Corinthians 1:17 that any addition or mixing of human wisdom and understanding in God’s Word, instead of making the message of the Cross more effective, only renders it vain. Therefore, as the Holy Spirit, through Paul has said, there is neither need nor necessity for anyone to use anything, or, to go beyond God’s Word in any manner, to teach and explain to anyone, anything, pertaining to salvation, forgiveness of sins, eternal life and true godliness. Rather, doing this will be very detrimental, since it will tantamount to getting entangled in satanic ploys and following them.


In the subsequent articles, we will see from Paul’s writings, some things that were “beyond what is written”, things that some others were using, but Paul diligently avoided.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 67 - Appropriately Handling God’s Word – 12 / आशीषित एवं सफल जीवन – 67 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 12

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 67 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 52

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 12

 

पौलुस से परमेश्वर के वचन का उपयोग और उसके प्रति व्यवहार को सीखते हुए, हमने पिछले लेख में 1 कुरिन्थियों 4:6 को देखना आरम्भ किया था। इस पद में हमने देखा था कि पौलुस ने स्वयं को तथा अपुल्लोस को उदाहरण बनाकर, परमेश्वर के वचन के प्रति उनके द्वारा पालन किए जाने वाले दो सिद्धान्त बताए थे। पहला सिद्धान्त था कि परमेश्वर के वचन में लिखे हुए से आगे न बढ़ना। और दूसरा सिद्धान्त था कि किसी को भी उन दोनों, या अन्य किसी भी परमेश्वर के सेवक को, परस्पर एक-दूसरे से बेहतर या बढ़कर नहीं समझना है। साथ ही कलीसिया के लोगों को किसी भी मनुष्य का अनुसरण कभी नहीं करना है, केवल प्रभु परमेश्वर का ही अनुसरण करना है। हमने, पिछले लेख में, दूसरे सिद्धांत को पहले देख लिया था, और आज हम इस पद में कहे गए पहले सिद्धान्त के बारे में देखेंगे।


पहले सिद्धान्त को देखते हुए, पहले हम पौलुस द्वारा कही गई इस बात की पृष्ठभूमि को देखते हैं।

  • पौलुस, जैसा कि हम जानते हैं, एक फरीसी था, फरीसी वंश से था (प्रेरितों 23:6), और उसने अपने समय के सुविख्यात शिक्षक गमलीएल से शिक्षा पाई थी (प्रेरितों 22:3)। इसी प्रकार से, अपुल्लोस भी पवित्र शास्त्र को बहुत अच्छे से जानता था, और एक अच्छा वक्ता था (प्रेरितों 18:24-25)। तो, ये दोनों ही पवित्र शास्त्र, अर्थात हमारे लिए जो पुराना नियम है, उसे बहुत अच्छे से जानते थे।

  • प्रभु यीशु मसीह ने, पृथ्वी की अपनी सेवकाई के समय में, यहूदियों से बहुत स्पष्ट कहा था कि पवित्रशास्त्र उसकी गवाही देता है, और मूसा ने उसके बारे में लिखा था (यूहन्ना 5:39, 46)।

  • प्रभु यीशु ने फरीसियों के एक सरदार, निकुदेमुस से बल देकर यह कहा था कि नया जन्म पाए बिना कोई परमेश्वर के राज्य को देख भी नहीं सकता है, उसमें प्रवेश करना तो दूर की बात है (यूहन्ना 3:3, 5, 7)। जब निकुदेमुस ने इस पर अचरज किया, और उसे हँसी में टालने का प्रयास किया, तब प्रभु ने बहुत गंभीरता से निकुदेमुस से प्रश्न किया “तू इस्राएलियों का गुरु हो कर भी क्या इन बातों को नहीं समझता?” (यूहन्ना 3:10)। दूसरे शब्दों में, पवित्र शास्त्र का अच्छा ज्ञाता और परमेश्वर के वचन की शिक्षाएँ सिखाने वाला होने के नाते, निकुदेमुस से अपेक्षा थी कि वह प्रभु द्वारा नया जन्म पाने की बात को, तथा किसी व्यक्ति के स्वर्ग में प्रवेश पाने के बारे में जानता और समझता होगा।

  • अपने पुनरुत्थान के बाद, अपने दो शिष्यों के साथ इम्माऊस के मार्ग पर वार्तालाप करते हुए, प्रभु ने सम्पूर्ण पवित्र शास्त्र में उसके बारे में जो लिखा गया है, उन्हें बताया (लूका 24:27)।

  • अपने स्वर्गारोहण के समय, अपने शिष्यों को दी गई अपनी महान आज्ञा में, प्रभु यीशु ने एक बार फिर उन से बल देकर सारे सँसार में जाने और शिष्य बनाने के लिए कहा, और उन शिष्यों को जो कुछ प्रभु ने सिखाया था, वही सिखाने के लिए कहा (मत्ती 28:19-20)।

  •  प्रभु ने अपने शिष्यों से यह भी कहा था कि उनका सहायक होने के लिए वह पवित्र आत्मा को भेजेगा, और पवित्र आत्मा का एक कार्य होगा कि उसके शिष्यों को प्रभु यीशु के वचनों, अर्थात उसने जो उन्हें सिखाया था, उस को स्मरण करवाए (यूहन्ना 14:16, 26)।

 

तो, इस प्रकार से हम देखते हैं कि न केवल पौलुस और अपुल्लोस को, वरन प्रभु के अन्य सभी शिष्यों को, तब भी और आज भी, परमेश्वर की ओर से उनकी सेवकाई के लिये पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवा दिए गए हैं। ये संसाधन हैं, तब और अब उपलब्ध परमेश्वर के वचन, उस वचन की उचित समझ-बूझ, और सहायक तथा शिक्षक परमेश्वर पवित्र आत्मा जो प्रभु यीशु के प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए विश्वासी में निवास करता है। ताकि परमेश्वर अपने सेवकों को जब भी, जो भी, और जहाँ भी प्रचार करने और सिखाने के लिए कहे, वे उसे बिना किसी हिचक के कर सकें। और इसी बात को 2 पतरस 1:3-4 में कहा गया है कि जीवन से, भक्ति से, संसार की सड़ाहट से बचने, और ईश्वरीय स्वभाव का सम्भागी होने के लिये जो कुछ भी चाहिये, वे सभी बातें परमेश्वर ने अपने वचन में पहले से ही उपलब्ध करवा दी हैं। और इसलिये किसी को भी प्रभु की सेवकाई के लिये कोई भी नई बात माँगने, या अपने मन से गढ़ने की कोई आवश्यकता नहीं है। और न ही किसी को अपनी ही समझ के अनुसार कोई भिन्न व्याख्या करने की आवश्यकता है, क्योंकि पवित्रशास्त्र स्वयं ही अपनी सर्वोत्तम व्याख्या करता है।

 

अगले लेख में हम उपरोक्त तथ्यों के पौलुस तथा अपुल्लोस, तथा तब और अब के अन्य प्रभु के शिष्यों की सेवकाई में व्यवहारिक उपयोगिता के बारे में देखेंगे।

   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 67 - Be Stewards of God’s Word – 52 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 12

 

In learning from Paul about utilizing and handling the Word of God, in the previous article we had started looking at 1 Corinthians 4:6. We had seen from this verse, that using himself and Apollos as examples, Paul states two principles that they followed about utilizing God’s Word. The first principle was not to go beyond what is written. The second principle was that no one was to consider either of them, or any of God’s ministers, as better than another. And none was to follow any man, but only the Lord God. We had seen about the second principle first, in the previous article, and today we will be considering the first principle stated in this verse.


In considering the first principle, let us first look at the background of this statement from Paul.

  • Paul, as we know, was a Pharisee, from the family of Pharisees (Acts 23:6), and had been trained under the renowned teacher of that time, Gamaliel (Acts 23:6). Similarly, Apollos too, was well versed in the Scriptures, and an eloquent man (Acts 18:24-25). So, both of them knew the Scriptures, i.e., what is now the Old Testament for us, very well.

  • The Lord Jesus, during His earthly ministry had very clearly said to the Jews, that the Scriptures testified of Him; and Moses wrote about Him (John 5:39, 46).

  • In His conversation with Nicodemus, a leader of the Pharisees, the Lord Jesus had categorically stated to Nicodemus that without being Born-Again, he too would not even see the Kingdom of God, let alone enter in it (John 3:3, 5, 7). When Nicodemus expressed surprise at this, tried to laugh it away, the Lord very seriously, asked Nicodemus the question, “Are you the teacher of Israel, and do not know these things?” (John 3:10). In other words, as one well versed in the Scriptures, and teaching God’s Word to the people of God, Nicodemus was expected to know what the Lord meant by his having to be Born-Again, and how a person would enter the Kingdom of God.

  • After His resurrection, in the conversation with two of His disciples, on the road to Emmaus, He had expounded to them from all the Scriptures the things concerning Him (Luke 24:27).

  • At the time of His ascension, in His Great Commission to His disciples, the Lord Jesus once again emphatically told them to go into the world and make disciples, and to those new disciples, teach all that He, the Lord, had taught them (Matthew 28:19-20).

  • The Lord had also told His disciples that He will send the Holy Spirit to be with them as helper, and one of the functions of the Holy Spirit will be to remind them of the Words of the Lord Jesus, i.e., what He had taught them (John 14:16, 26).

 

So, we see that not only to Paul and Apollos, but even to the other disciples of the Lord, then as well as now, God has provided ample resources to them for their ministries. These resources are, God’s Word - then as well as now, a proper understanding of God’s Word, and God the Holy Spirit, residing in every Born-Again Believer of Lord Jesus Christ, to be their Helper and Teacher. This is so that as and when God asks His ministers to preach and teach, wherever, whenever, and whatever God wants them to, they would be able to do so, without any problems. This is also affirmed from 2 Peter 1:3-4, where it is said that everything pertaining to life, to godliness, to escape the corruption of the world, and to be partakers of divine nature, has already been provided by God in His Word. Therefore, for serving the Lord, now no one needs to ask God for anything new, nor needs to contrive anything on their own. Neither does anyone need to bring in any newer interpretations according to their own understanding, sins the Scripture is its own best interpreter.


In the next article, we will learn about the application of the above facts to the ministry of Paul, Apollos and the other disciples, then, as well as now.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

The Lord Jesus Provided the Way to Salvation for All / प्रभु यीशु में उद्धार का मार्ग सभी के लिए

 

पाप और उद्धार को समझना – 27

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 24

प्रभु यीशु में उद्धार का मार्ग सभी के लिए



पिछले लेखों में हम देखते आ रहे हैं कि मनुष्य के पाप से उत्पन्न हुई स्थिति के समाधान और निवारण के लिए एक ऐसे सिद्ध मनुष्य की आवश्यकता थी जो परमेश्वर के पूर्ण आज्ञाकारिता में जीवन व्यतीत करे, और सभी के पापों के लिए अपने आप को स्वेच्छा से बलिदान करके, उनके लिए मृत्यु को सह ले। किन्तु उसे मृत्यु को पराजित भी करना था, अर्थात मृतकों में से लौट कर आना था, जिससे मनुष्यों पर से मृत्यु की पकड़ मिट जाए, और फिर उसके द्वारा दिए गए अपने बलिदान, अपने पुनरुत्थान, और मृत्यु पर विजय को सारे संसार के सभी मनुष्यों के साथ सेंत-मेंत बांटने को तैयार हो। अभी तक हमने देखा कि प्रभु यीशु मसीह ही वह एकमात्र ऐसा निष्पाप, निष्कलंक, पवित्र, सिद्ध मनुष्य था जिसने अपने पृथ्वी के जीवन में इन सभी आवश्यक बातों को पूरा किया, और मृतकों में से जी भी उठा। 


    आज हम परमेश्वर के वचन बाइबल से देखेंगे कि प्रभु यीशु ने अपने जीवन, बलिदान, और पुनरुत्थान के लाभ को सेंत-मेंत समस्त मानवजाति को उपलब्ध भी करवा दिया है। उसने अपने लिए कुछ नहीं रख छोड़ा, अपना सब कुछ हम पापी मनुष्यों के प्रति अपने प्रेम के अंतर्गत न्योछावर कर दिया। यह हम पापी मनुष्यों के प्रति उसका अनुग्रह है, अर्थात उसकी वह भलाई है, जिसके हम योग्य नहीं हैं, और न ही जिसे कभी अपने किसी धर्म-कर्म, रीतियों, और धार्मिकता के कार्यों के द्वारा कमा सकते हैं। भला एक पापी मनुष्य कुछ भी कर ले, किन्तु क्या वह कभी भी एक निर्दोष, निष्पाप, निष्कलंक, पवित्र मनुष्य से बढ़कर योग्य हो सकता है? क्या पापी मनुष्य उस सिद्ध के द्वारा अपने प्राणों के एक भयानक, वीभत्स, अत्यंत यातनाएँ सहते हुए दिए गए बलिदान की कोई कीमत लगा सकता है; और फिर उस कीमत को चुकाने के योग्य हो सकता है? मनुष्य केवल प्रभु यीशु के कार्य को कृतज्ञ और धन्यवादी होकर एक भेंट के रूप में स्वीकार ही कर सकता है; उसे किसी भी रीति से प्रभु से खरीद नहीं सकता है, प्रभु के कार्य के प्रत्युत्तर में उसके समान या उससे बढ़कर कुछ ऐसा नहीं कर सकता है जिसके सहारे वह फिर प्रभु के कार्य के लाभों कीमत चुका कर उससे उसको प्राप्त कर सके। 


    परमेश्वर के वचन बाइबल में लिखे इन पदों पर ध्यान कीजिए: “पर जैसा अपराध की दशा है, वैसी अनुग्रह के वरदान की नहीं, क्योंकि जब एक मनुष्य के अपराध से बहुत लोग मरे, तो परमेश्वर का अनुग्रह और उसका जो दान एक मनुष्य के, अर्थात यीशु मसीह के अनुग्रह से हुआ बहुतेरे लोगों पर अवश्य ही अधिकाई से हुआ। और जैसा एक मनुष्य के पाप करने का फल हुआ, वैसा ही दान की दशा नहीं, क्योंकि एक ही के कारण दण्ड की आज्ञा का फैसला हुआ, परन्तु बहुतेरे अपराधों से ऐसा वरदान उत्पन्न हुआ, कि लोग धर्मी ठहरे। क्योंकि जब एक मनुष्य के अपराध के कारण मृत्यु ने उस एक ही के द्वारा राज्य किया, तो जो लोग अनुग्रह और धर्म रूपी वरदान बहुतायत से पाते हैं वे एक मनुष्य के, अर्थात यीशु मसीह के द्वारा अवश्य ही अनन्त जीवन में राज्य करेंगे। इसलिये जैसा एक अपराध सब मनुष्यों के लिये दण्ड की आज्ञा का कारण हुआ, वैसा ही एक धर्म का काम भी सब मनुष्यों के लिये जीवन के निमित धर्मी ठहराए जाने का कारण हुआ। क्योंकि जैसा एक मनुष्य के आज्ञा न मानने से बहुत लोग पापी ठहरे, वैसे ही एक मनुष्य के आज्ञा मानने से बहुत लोग धर्मी ठहरेंगे” (रोमियों 5:15-19)। इन पदों से प्रकट बातें हैं:


* प्रभु यीशु मसीह द्वारा किया गया कार्य, परमेश्वर द्वारा अनुग्रह के वरदान समान उपलब्ध करवाया गया है। 


* यह कुछ सीमित और परिभाषित लोगों के लिए नहीं वरन “बहुतेरों” के लिए है; अर्थात उनके लिए जो उसके इस बलिदान और अनुग्रह की भेंट को स्वीकार कर लेंगे।


* जो भी प्रभु यीशु से उसके इस अनुग्रह के दान को स्वीकार करेगा, वही परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी ठहरेगा; और प्रभु यीशु मसीह के द्वारा अनन्त जीवन में राज्य करेगा। 


* प्रभु यीशु मसीह का यह कार्य “सब मनुष्यों के लिए” उन्हें अनन्त जीवन के लिए धर्मी ठहराए जाने के लिए है; सभी के लिए पर्याप्त है, उपलब्ध है। किन्तु इसे स्वीकार अथवा अस्वीकार करना, प्रत्येक व्यक्ति का अपना निर्णय है। 


* प्रभु यीशु मसीह द्वारा की गई परमेश्वर की आज्ञाकारिता, आदम और हव्वा द्वारा की गई अनाज्ञाकारिता के परिणामों को पलट कर वापस लोगों को धर्मी ठहराने के लिए सक्षम और पर्याप्त है। 


     प्रभु यीशु का यह कार्य सारे संसार के सभी मनुष्यों के लिए है, उसके अनुग्रह से उसके द्वारा समस्त मानवजाति को दान के समान उपलब्ध करवाया गया है। दान को कृतज्ञता के साथ स्वीकार तथा प्रयुक्त किया जाता है; दान को किसी भी प्रकार से मोल लेने का प्रयास करना, उस दान की कीमत और महत्व को गौण करना, तथा उस दान और दान देने वाले, दोनों का ही अपमान करना है। 


    इसी प्रकार से प्रभु ने अपने पुनरुत्थान और उससे मृत्यु पर मिली विजय को भी अपने अनुग्रह के दान के समान समस्त मानव जाति के लिए सेंत-मेंत उपलब्ध करवा दिया है: “इसलिये जब कि लड़के मांस और लहू के भागी हैं, तो वह आप भी उन के समान उन का सहभागी हो गया; ताकि मृत्यु के द्वारा उसे जिसे मृत्यु पर शक्ति मिली थी, अर्थात शैतान को निकम्मा कर दे। और जितने मृत्यु के भय के मारे जीवन भर दासत्व में फंसे थे, उन्हें छुड़ा ले” (इब्रानियों 2:14-15)।


    प्रभु यीशु ने हम पापी मनुष्यों के उद्धार और परमेश्वर से मेल-मिलाप को बहाल करवाने के लिए जो कुछ भी आवश्यक था, वह सब संपूर्ण करके दे दिया, उसे हमें सेंत-मेंत में अर्थात मुफ़्त में, उपलब्ध भी करवा दिया। यह उद्धार और बहाली परमेश्वर की ओर से हमारे प्रति उसके अनुग्रह का कार्य है, जिसे वह हमारे प्रति अपने प्रेम के अंर्तगत एक दान, एक भेंट के रूप में उपलब्ध करवाता है। भेंट या दान इसलिए, क्योंकि किसी मनुष्य में यह योग्यता अथवा क्षमता नहीं है कि वह प्रभु परमेश्वर यीशु मसीह के द्वारा किए गए इस कार्य के लाभ को मोल ले सके; और यदि परमेश्वर इसकी कोई कीमत लगा देता, तो उनका क्या होता जो किसी भी कारण से वह कीमत चुका पाने में असमर्थ होते - वे तो फिर उद्धार के लाभ से वंचित रह जाते। परमेश्वर सभी से समान प्रेम करता है, इसलिए सभी के लिए, वह कोई भी, कैसा भी, कहीं भी क्यों न हो, सभी को एक समान अवसर प्रदान किया है।


    प्रभु यीशु ने तो अपना काम कर के दे दिया है; किन्तु क्या आपने उसके इस आपकी ओर बढ़े हुए प्रेम और अनुग्रह के हाथ को थाम लिया है, उसकी भेंट को स्वीकार कर लिया है? या आप अभी भी अपने ही प्रयासों के द्वारा वह करना चाह रहे हैं जो मनुष्यों के लिए कर पाना असंभव है। यदि अभी भी आपने प्रभु यीशु के बलिदान के कार्य को स्वीकार नहीं किया है, तो अभी समय और अवसर के रहते स्वेच्छा और सच्चे मन से अपने पापों से पश्चाताप कर लें, अपना जीवन उसे समर्पित कर के, उसके शिष्य बन जाएं। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा। 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 27

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 24

The Lord Jesus Provided the Way to Salvation for All



We have been seeing in the previous articles that to atone for and provide the remedy for the situation arisen from the sin of man, God required a man who would live a life of complete obedience to Him, and was willing to voluntarily sacrifice himself for the sins of the whole world, be willing to suffer death for the entire mankind. Also, he should defeat death, i.e., return back from death, so that the hold of death on mankind would be abolished; and then he should be willing to freely share with everyone the benefits of the victory he achieved by his sacrificial death, his victory over death, and his resurrection. So far, we have seen that the Lord Jesus was the one and only sinless, blameless, holy, perfect man, who fulfilled all of God’s requirements for this solution; and He came back from the dead as well.


Today we will see that as required, the Lord Jesus also freely made available the benefits of His life, sacrifice, and resurrection to mankind. He kept back nothing for Himself, but out of His love for us sinful humans, He gave everything to us. This is His grace towards us sinners, i.e., it is His unmerited favor towards us for which we are not deserving in any manner; and neither can we ever qualify for it through any kind of works - religious or good, or by fulfilling of rituals, traditions, and observing feasts, or through our own contrived works of righteousness. Just pause for a moment and ponder, whatever a sinful man does, can he ever be able to do anything over and above or better than what a sinless, spotless, holy person can do? Can a sinful man be able to put any price for that holy and perfect person’s sacrifice, accomplished by suffering such a terrible, painful, and horrifying death; and then be able to pay that price? Man can only accept the Lord Jesus’s work of redemption as a gift with a grateful and thankful heart; he can never earn it or pay for it in any manner. Neither can man ever do anything that would be better than the work of the Lord, through which he would then be able to pay back to the Lord for what the Lord has done for the sinful man.


Ponder over these verses from God’s Word: “But the free gift is not like the offense. For if by the one man's offense many died, much more the grace of God and the gift by the grace of the one Man, Jesus Christ, abounded to many. And the gift is not like that which came through the one who sinned. For the judgment which came from one offense resulted in condemnation, but the free gift which came from many offenses resulted in justification. For if by the one man's offense death reigned through the one, much more those who receive abundance of grace and of the gift of righteousness will reign in life through the One, Jesus Christ. Therefore, as through one man's offense judgment came to all men, resulting in condemnation, even so through one Man's righteous act the free gift came to all men, resulting in justification of life. For as by one man's disobedience many were made sinners, so also by one Man's obedience many will be made righteous” (Romans 5:19). It is evident from these verses that:


* The work accomplished by the Lord Jesus, has been made available as a gracious gift to mankind.


* It is not just for a few or some special or chosen people, but for “many”; i.e., for them who would accept this sacrifice as a gift of grace.


* Only those who accept this gift of grace from God, will be accepted as righteous in the eyes of God; and will enter into eternal life through the Lord Jesus.


* This work of the Lord Jesus is for all men, to make them righteous for eternal life; is sufficient for everyone in all respects, and is freely available. But to accept it or reject it is every person’s own decision.


* The work of obedience towards God by the Lord Jesus, is not only able to undo the effect of the disobedience by Adam and Eve, is more than enough to make those who accept it, righteous again.


This work of the Lord Jesus is for all the people of the whole world, has been made available through His grace as a gift to the entire mankind. A gift is always to be accepted and used with thankfulness and gratitude; any attempts to pay for it in any manner, implies demeaning the value and importance of that gift, and is tantamount to insulting both, the gift as well as the giver of the gift.


Similarly, the Lord Jesus too has made available His victory over sin and death achieved through His sacrificial death and resurrection, as a gracious gift to entire mankind: “Inasmuch then as the children have partaken of flesh and blood, He Himself likewise shared in the same, that through death He might destroy him who had the power of death, that is, the devil, and release those who through fear of death were all their lifetime subject to bondage” (Hebrews 2:14-15).


The Lord Jesus has done and made freely available, all that was required for the salvation of sinful men and for their reconciliation with God. This salvation and restoration into fellowship with God, is an act of grace, a gift, prepared and provided to us because of His great and indescribable love for us. It is a free and gracious gift since no man has the capability to put a price and pay in any manner for what the Lord Jesus Christ has done; and if God were to put a price to it, then no man, not even the entire mankind collectively, could ever have been able to pay that price. Even if there was a price which some men could have somehow paid and bought this salvation for themselves, what of those who were incapable of paying that price? They then would have been rendered incapable of being saved. God loves everyone just the same, therefore, He desires to see everyone saved, provide the same and equal opportunity to everyone - whosoever the person may be; therefore, it had to be a free gift of grace for everyone, to be received and utilized voluntarily, by each person through his own free will.


The Lord Jesus has done His part; He has made ready and available salvation with all the benefits freely to everyone; but have you accepted His offer? Have you taken His hand of love and grace extended towards you and the free gift He offers; or are you still determined to do that which no man can ever accomplish through his own efforts?


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Labels:

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well