ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सीमा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सीमा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 58 - Appropriately Handling God’s Word – 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 58 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 58 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 43

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 3

 

पिछले लेख में हमने पौलुस के जीवन और सेवकाई से संबंधित आधारभूत सिद्धान्तों को देखा था, उन्हीं सिद्धान्तों को पौलुस वचन के साथ उसके व्यवहार पर भी लागू करता था। आज से हम उसके द्वारा परमेश्वर के वचन से किए जाने वाले व्यवहार के कुछ विशिष्ट उदाहरणों को देखना आरम्भ करेंगे। हम उसके रवैये, उसके द्वारा रखी जाने वाले सावधानियाँ और वह किन बातों का ध्यान रखता था, आदि पर ध्यान करेंगे। उसे तब उपलब्ध पवित्र शास्त्र, केवल पुराने नियम ही के लेखों और शिक्षाओं के प्रति ही नहीं, बल्कि जो सन्देश परमेश्वर उस औरों को देने, प्रचार करने, सिखाने, पत्री लिखने आदि के लिए देता था; उनके बारे में भी उसका क्या व्यवहार था, हम उसे देखेंगे। इस सन्दर्भ में हमें एक सिद्धान्त का ध्यान रखना भी आवश्यक है, जिस सिद्धान्त को परमेश्वर अपने वचन, अपने सन्देश को, किसी के द्वारा औरों को दिए जाने के बारे में, अपने संदेशवाहकों के प्रति उपयोग करता है। परमेश्वर अपनी बात में बहुत विशिष्ट रहता है; वह इधर-उधर की बातें नहीं करता है, और प्रत्येक व्यक्ति को उसकी सेवकाई के अनुसार ही आगे पहुंचाने के लिए सन्देश देता है (रोमियों 12:6-8)।


नए नियम का एक बड़ा भाग वे पत्रियाँ हैं जो कुछ कलीसियाओं को या कुछ लोगों को लिखी गई थीं। इनमें से अधिकांश पत्रियाँ पौलुस द्वारा लिखी गई थीं। एक आम धारणा के विपरीत, प्रभु यीशु के शिष्यों या पौलुस के द्वारा विभिन्न कलीसियाओं और लोगों को केवल यही पत्रियाँ ही नहीं लिखी गई थीं; नि:सन्देह, इनके अलावा, पवित्र आत्मा की प्रेरणा द्वारा और भी पत्रियाँ लिखी गई थीं। जब वे लिखी जा रही थीं, तब कोई नहीं जानता था कि इन में से कुछ पत्रियाँ, और किसी को नहीं पता था कौन सी पत्रियाँ, आगे चलकर संकलित की जाएंगी, और स्वर्ग में अनन्तकाल के लिए स्थापित (भजन 119:89) परमेश्वर के वचन का भाग बन जाएँगी। लेकिन चाहे वे पौलुस द्वारा लिखी गई हों या किसी अन्य शिष्य के द्वारा; चाहे उन्हें पवित्रशास्त्र का भाग बनना था या नहीं बनना था; परन्तु पवित्र आत्मा की प्रेरणा से लिखी गई सभी पत्रियों का मुख्य उद्देश्य था मसीही जीवन के सही सिद्धांतों और व्यवहार को सिखाना। और साथ ही उन भ्रांतियों और गलतियों को सुधारना और समझाना जो कलीसियाओं में और मसीही विश्वासियों के जीवनों में घुस आई थीं। इसलिए उन पत्रियों के लेखकों पर यह बाध्य था कि वे जो कुछ भी लिखें, वह वास्तव में परमेश्वर का दिया हुआ वचन ही हो, न कि कलीसिया के, अथवा किसी मसीही विश्वासी के जीवन से संबंधित किसी बात के विषय उनकी अपनी कोई समझ, धारणा, या कल्पना हो।


कुरिन्थुस की कलीसिया के नाम पौलुस की पत्रियाँ, उन में तथा वहाँ के कई मसीही विश्वासियों के जीवनों घुस आई कुछ बहुत गंभीर गलतियों को दिखाने और उन्हें सही करने के लिए लिखी गई थीं। उसकी लिखी पहली पत्री के पहले अध्याय में, हमारे विषय के सन्दर्भ में, पौलुस उन आरंभिक सिद्धान्तों का उल्लेख करता है, जिन से आरम्भ कर के, हम आने वाले दिनों में, कुछ विशिष्ट उदाहरणों को देखेंगे। पौलुस, पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखता है, “क्योंकि मसीह ने मुझे बपतिस्मा देने को नहीं, वरन सुसमाचार सुनाने को भेजा है, और यह भी शब्दों के ज्ञान के अनुसार नहीं, ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे” (1 कुरिन्थियों 1:17)। यद्यपि इस पद में व्याख्या करने के लिए बहुत कुछ है, किन्तु हम अपने आप को अपने विषय तक ही सीमित रखेंगे – “परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार करना।”  पौलुस यहाँ पर, मसीह के द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई के बारे में तीन बातें कहता है: पहली, उसे बपतिस्मा देने के लिए नहीं भेजा गया था; दूसरी, उसे सुसमाचार प्रचार करने के लिए भेजा गया था; और तीसरी उसका प्रचार “शब्दों के ज्ञान के अनुसार नहीं” था, और यह करने का कारण भी वह बताता है, “ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे।”


यदि हम इस अध्याय के इससे पहले के पदों, पद 12 से इस पद तक, को देखें, तो पौलुस के यह कहने का अभिप्राय स्पष्ट हो जाता है। कुरिन्थुस की कलीसिया की स्थापना, उनके मध्य पौलुस द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष तक की गई सेवकाई का परिणाम था (प्रेरितों 18:1-11)। और अब पौलुस को यह पता चला था कि कुरिन्थुस की कलीसिया में बहुत सारी गलतियाँ घुस आई हैं। पौलुस उनमें पाई जाने वाली गलतियों से व्यवहार का आरम्भ, उनमें देखी जाने वाली गुट-बाज़ी, विभाजनों से करता है। उनमें यह विभाजन उनके मध्य काम करने वाले मसीही अगुवों का अनुसरण करने पर आधारित था। और इस विभाजन के लिए एक आधार यह भी था, कि किस अगुवे ने किसे बपतिस्मा दिया था। पौलुस, तुरंत, सीधे ही, कलीसिया में प्रभु का अनुसरण करने की बजाए मनुष्यों का अनुसरण करने तथा मंडली में विभाजन लाने की इन प्रवृत्तियों की निन्दा और उन्हें दबाने के द्वारा इस प्रवृत्ति को सही करता है। 


पौलुस उन्हें स्पष्ट कहता है कि मसीह ने उसे उनके मध्य में किस लिए भेजा था। पौलुस द्वारा इस पद में बपतिस्मे के बारे में कहे गए कथन से उद्धार तथा बपतिस्मे में संबंध के बारे में बहुत कुछ देखा और समझा जा सकता है, लेकिन यह हमारा विषय नहीं है। हमारे विषय के लिए, हम 1 कुरिन्थियों 1:17 के इस आरंभिक भाग से जो सीख और समझ सकते हैं, वह है, जो लोग परमेश्वर के वचन को बांटने, प्रचार करने, सिखाने की सेवकाई में लगे हैं, उन को परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपी गई सेवकाई के बारे में पता होना चाहिए, उन्हें उसका ध्यान रखना चाहिए, और उसे पूरा करना चाहिए। उनके लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित सेवकाई से बाहर की किसी भी बात में संलग्न होने से पहले, उसे बहुत ध्यान से जाँचने-परखने के, उसमें जुड़ने के लिए अच्छे से सुनिश्चित कर लेने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए, कहीं ऐसा न हो कि शैतान कुछ अनुचित करवाने के लिए बहका रहा हो।


इस पद में परमेश्वर के वचन के प्रति व्यवहार से संबंधित अन्य बातों को हम अगले लेख में देखेंगे। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 58 - Be Stewards of God’s Word – 43 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 3

 

In the last article we have seen the foundational principles of the Apostle Paul’s life and ministry; the principles that he also applied in his handling of God’s Word. From today we will start looking at some specific examples of his handling God’s Word. We will take note of his approach, the precautions he took, and the considerations he kept, etc., when he handled God’s Word. Not just the text and teachings of the Old Testament Scriptures then available to him; but also to the messages that God gave him to be delivered to others for preaching, teaching and writing. In this context, we need to remember a principle that God uses when giving His Word, His message, to be delivered by His messengers. God is very specific; He does not beat around the bush, and gives every person the message, that is related to that person’s ministry, to pass on to others (Romans 12:6-8).


A major part of the New Testament text are the various letters written to the different Churches and to some people. Most of these letters are those which were written by Paul. Unlike a popular misconception, these are not the only letters that were written by the disciples of the Lord, or even by Paul, to the various Churches and people; for sure, there were other inspired writings too. When they were being written, no one knew that eventually some of these letters, no one knew which ones, would be compiled to become a part of the eternal Word of God, forever settled in heaven (Psalm 119:89). But whether written by Paul, or by some other disciple of the Lord Jesus; whether destined to be incorporated into God’s Word or not; all of these letters, that were written under the inspiration and guidance of God the Holy Spirit, were written with the primary intention of teaching sound doctrine and practices of Christian living. They were also written to clarify and rectify the errors that had crept into the Churches and the personal lives of the Christian Believers. Hence, it was incumbent upon the writers of those letters to make sure that whatever they wrote, it was in fact the Word given by God; and not something of their own understanding, imagination, or some fanciful opinion, regarding some issue in the Church or in the life of some Believer.


Paul’s letters to the Church in Corinth, were written to them, to address and provide the remedy for some very gross errors that had crept into that Church and the lives of the members of that Church. In the very first chapter of the first letter to the Corinthians, in context of our topic, Paul puts down the initial principles that we will consider, as we begin to see some of the specific examples. Paul, under the guidance of God’s Holy Spirit writes, “For Christ did not send me to baptize, but to preach the gospel, not with wisdom of words, lest the cross of Christ should be made of no effect” (1 Corinthians 1:17). Although there is much to expound upon in this verse, but we will keep ourselves confined to our topic – ‘Handling God’s Word’. Paul, here, says three things about his Christ appointed ministry: Firstly, he was not sent to baptize; secondly, he was sent to preach the gospel; and, thirdly, he preached ‘not with wisdom of words’, and the reason for doing so was, ‘lest the cross of Christ should be made of no effect.


If we look at the preceding verses of this chapter, from verse 12 to this one, the reason for Paul’s saying this becomes clear. The Corinthian Church had been established by Paul’s ministry of about a year and a half among them (Acts 18:1-11). And now, Paul got to know that many errors had come into the Corinthian Church. Paul begins his handling of the errors that had come into them, by first addressing the problem of the Corinthian congregation getting divided. Factions had come up, and groupism had taken hold, based upon following the Christian leaders working amongst them. For this factionalism, one of the criteria being used was, which Christian leader had baptized them. Paul, straightaway sets this right, strongly denounces and discourages any factionalism and their tendency to follow men rather than the Lord in the Church. 


Paul expressly states to them what the Lord had sent him for, amongst them. Much can be said and understood from this statement of Paul in this verse, regarding the role of baptism in salvation of a person, but that is not our subject. For our subject, what we can see and learn from this first part of 1 Corinthians 1:17 is that those engaged in the ministry of sharing, preaching, teaching the Word of God, should be aware of their God appointed ministry, they should take care of it, and fulfill it. Anything outside of their God given ministry, should diligently be cross checked and confirmed, before proceeding with it, lest Satan be deceiving them into doing something inappropriate.


We will take up the further understanding of handling God’s Word based on this verse in the next article. 


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life. Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 21 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 28 - Law’s Purpose - 1 / व्यवस्था और उद्धार – 28 - व्यवस्था का उद्देश्य - 1

 

व्यवस्था और उद्धार – 28 - व्यवस्था का उद्देश्य – 1


Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था का उद्देश्य - 1 

 

पिछले लेखों में हमने रोमियों 7 अध्याय से व्यवस्था की सीमाओं को देखा है कि व्यवस्था केवल पाप की पहचान करवा कर मनुष्य को पाप के लिए दोषी तो ठहरा सकती है। साथ ही व्यवस्था उस पाप और दोष के लिए दण्ड भी बता सकती है, किन्तु मनुष्य को पाप करने से रोक नहीं सकती है। और न ही पापी को दंडित करने के बाद भी परमेश्वर के साथ संगति में बहाल कर सकती है। साथ ही हमने यह भी देखा कि क्योंकि व्यवस्था अपना उद्देश्य पूरा कर चुकी है, उसका समय पूरा हो चुका है (रोमियों 10:4), और प्रभु यीशु में होकर परमेश्वर ने व्यवस्था को हमारे सामने से हटा दिया गया है (Colossians 2:13-15), इसलिए अब मसीही विश्वासियों के लिए व्यवस्था की बातों में जाने और उनका पालन करने के प्रयास करने की कोई आवश्यकता नहीं है; बल्कि यह करना व्यवस्था के श्राप को आमंत्रित करना है (गलातियों 3:10; याकूब 2:10)। अब, व्यवस्था का पालन करने का हट करना, परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता ही नहीं, वरन परमेश्वर के द्वारा हटा दी गई बात को पुनःस्थापित करने के द्वारा, परमेश्वर की अवहेलना और उसका अपमान करना भी है। व्यवस्था की इतनी सीमाओं और अक्षमताओं के बावजूद, परमेश्वर ने मनुष्यों को, अपने चुने हुए लोगों को व्यवस्था दी ही क्यों? परमेश्वर कोई भी कार्य निरुद्देश्य नहीं करता है, उसकी हर बात में एक योजना, एक उपयोगिता होती है। तो व्यवस्था के दिए जाने में क्या योजना और क्या उद्देश्य है? आज और अगले लेख में हम इसी प्रश्न के उत्तर को देखेंगे और समझेंगे।

 

इस शृंखला के आरंभिक लेखों में हमने मानव इतिहास का एक बहुत संक्षिप्त अवलोकन किया था, और इस निष्कर्ष पर पहुँचे थे कि चाहे मनुष्य अपनी बुद्धि, अपने प्रयासों, अपने द्वारा निर्धारित किए गए कार्यों के द्वारा धर्मी और पवित्र होने का प्रयास करे, अथवा परमेश्वर द्वारा दिए गए नियमों, विधियों, बलिदानों, आदि,अर्थात व्यवस्था के पालन के द्वारा यह करना चाहे, परिणाम एक ही है - मनुष्य कर्मों के द्वारा धर्मी, पवित्र, और सिद्ध कदापि नहीं बन पाता है। परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस के द्वारा रोमियों की पत्री में लिखवाया है कि, “हम जानते हैं, कि व्यवस्था जो कुछ कहती है उन्हीं से कहती है, जो व्यवस्था के आधीन हैं: इसलिये कि हर एक मुंह बन्द किया जाए, और सारा संसार परमेश्वर के दण्ड के योग्य ठहरे” (रोमियों 3:19); अर्थात, व्यवस्था का उद्देश्य है संसार के सभी लोगों को उनकी वास्तविक पापमय दशा को दिखाना, और उसके परिणाम से अवगत करवाना। परमेश्वर की व्यवस्था मनुष्य के हाथों में होते हुए भी वह उसका पालन कर पाने में असमर्थ रहता है। अन्ततः हर मनुष्य को परमेश्वर के अनुग्रह और क्षमा के सहारे ही, पश्चाताप के द्वारा ही परमेश्वर को स्वीकार्य होना होता है; न कि किसी भी व्यवस्था के पालन के द्वारा - वह चाहे मानव-निर्मित हो, अथवा परमेश्वर-प्रदत।

 

यही व्यवस्था का पहला उद्देश्य है - मनुष्य में विद्यमान पाप के कारण, उसे उसकी क्षमताओं की सीमाओं से अवगत कराना, और उन सीमाओं के प्रति जागरूक रखना। इब्रानियों का लेखक, इस बात को इन शब्दों में व्यक्त करता है, “क्योंकि व्यवस्था जिस में आने वाली अच्छी वस्तुओं का प्रतिबिम्ब है, पर उन का असली स्वरूप नहीं, इसलिये उन एक ही प्रकार के बलिदानों के द्वारा, जो प्रति वर्ष अचूक चढ़ाए जाते हैं, पास आने वालों को कदापि सिद्ध नहीं कर सकती। नहीं तो उन का चढ़ाना बन्द क्यों न हो जाता? इसलिये कि जब सेवा करने वाले एक ही बार शुद्ध हो जाते, तो फिर उन का विवेक उन्हें पापी न ठहराता। परन्तु उन के द्वारा प्रति वर्ष पापों का स्मरण हुआ करता है।” पद 11 “और हर एक याजक तो खड़े हो कर प्रति दिन सेवा करता है, और एक ही प्रकार के बलिदान को जो पापों को कभी भी दूर नहीं कर सकते; बार बार चढ़ाता है” (इब्रानियों 10:1-3, 11)। अगले लेख में हम व्यवस्था के उद्देश्यों के बारे में आगे देखेंगे।

 

किन्तु अभी के लिए हमें यह समझने और फिर उसके अनुसार उचित निर्णय लेने, कदम उठाने की आवश्यकता है कि हमारे किसी भी प्रकार के कोई भी कर्म नहीं, केवल परमेश्वर की क्षमा और अनुग्रह ही पापों के परिणाम से बचा सकते हैं; और परमेश्वर ने यह प्रभु यीशु मसीह में होकर - सवेछा से उसे अपना प्रभु और उद्धारकर्ता स्वीकार करने तथा उसका समर्पित शिष्य बन जाने का का निर्णय ले लेने के द्वारा, संसार के सभी लोगों को मुफ्त में उपलब्ध करवा दिया है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 28 - The Law’s Limitations – 20

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Law’s Purpose - 1

 

In previous articles, we've seen the limitations of the Law from Romans 7 that the Law can only get man to recognize sin, and it can hold man guilty of sin. The law can also prescribe the punishment for that sin and offense, but it cannot prevent man from committing sin. Nor can it restore the sinner to fellowship with God even after he has been punished. Also, we have seen that because the Law has fulfilled its purpose, has run its course (Romans 10:4), and has been taken away from us by God through the Lord Jesus (Colossians 2:13-15), therefore, the Christian Believers have no need to go into observing the things of the Law; doing so is inviting the curse of the Law (Galatians 3:10; James 2:10). Rather, their still insisting to do so is not only disobedience to God, but by trying to reinstate what has been taken away by God, it is also demeaning and insulting Him. Despite the many limitations and incapabilities of the Law, why did God give His Law to men, to His chosen people? God does not do anything in vain, He has a plan, a purpose in everything. So, what is the plan and what is the purpose in the giving of the Law? Today and in the next article we will see and understand the answer to this question.


In the initial articles of this series, we took a very brief look at human history, and came to the conclusion that whether man seeks to be righteous and holy through his own wisdom, his efforts, his self-devised deeds and actions, or through the Laws given by God, by the observance of statutes, sacrifices, etc., the result is the same man never becomes righteous, holy, and perfect, by any works. God, the Holy Spirit, had it written through the apostle Paul that, “Now we know that whatever the law says, it says to those who are under the law, that every mouth may be stopped, and all the world may become guilty before God" (Romans 3:19), i.e., the purpose of the Law is to bring before all the people of the world their sinful condition, and make them aware of its consequence. Even though the Law of God is in the hands of man, man is still unable to obey it. Ultimately, every human being becomes acceptable to God only through repentance of sins, and through God's grace and forgiveness; not through any Law - man-made or God-given.

 

This is the first purpose of the Law - to make man aware of the limits of his abilities because of the sin in him, and to keep him conscious of those limits. The author of Hebrews expressed this in these words, "For the law, having a shadow of the good things to come, and not the very image of the things, can never with these same sacrifices, which they offer continually year by year, make those who approach perfect. For then would they not have ceased to be offered? For the worshipers, once purified, would have had no more consciousness of sins. But in those sacrifices, there is a reminder of sins every year.” Verse 11 “And every priest stands ministering daily and offering repeatedly the same sacrifices, which can never take away sins” (Hebrews 10:1-3, 11).

 

In the next article we will consider further about the purpose of the Law. But for now we need understand, and then take the appropriate steps about it that none of our works of any kind can save us from the consequences of our sins, it is only the grace and forgiveness of God that can do this for us; and God has made it freely available for all of mankind through the Lord Jesus - by voluntarily accepting Him as our Lord and savior and deciding to become His committed disciple.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 17 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 24 - Law’s Capabilities & Incapabilities - 1 / व्यवस्था और उद्धार – 24 - व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ - 1

 

व्यवस्था और उद्धार – 24 - व्यवस्था की सीमाएँ – 16

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ (भाग 1)  


पिछले लेख में हमने देखा और समझा था कि प्रेरितों 17:30 के अनुसार, परमेश्वर क्यों मनुष्यों के पापों के लिए उन्हें दण्ड देने में आनाकानी करता है, उन पापों को अज्ञानता के समय में की गई बातें मानने के लिए तैयार है, उन्हें पाप क्षमा का अवसर मिल सके। हमने यह भी देखा था कि चाहे मसीही याँ हों, चाहे प्रभु यीशु पर विश्वास करते हों या न करते हों, दोनों के पापों के समाधान के लिए परमेश्वर के मानक और उपाय एक ही हैं - वे पापों से पश्चाताप करें, उन्हें मान लें, और प्रभु परमेश्वर से उनके लिए क्षमा माँग लें, प्रभु को अपना उद्धारकर्ता मान कर उसे समर्पित हो जाएं। साथ ही हमने एक और बहुत महत्वपूर्ण बात भी देखी थी, पापों के समाधान के लिए परमेश्वर ने न तो किसी को भी व्यवस्था का पालन करने के लिए कहा; और न ही प्रभु के लोगों पर दिन-रात दोष लगाते रहने वाले शैतान ने कभी उन पर व्यवस्था का पालन न करने के आधार पर पापी होने का दोष लगाया। अर्थात, पापी होने और पाप के समाधान में व्यवस्था की कोई भूमिका नहीं है।

 

हमारे सामने अब यह असमंजस में डालने वाला प्रश्न है कि जब पापों के समाधान और परमेश्वर को स्वीकार्य होने में व्यवस्था के पालन की कोई भूमिका ही नहीं है, तो फिर परमेश्वर ने अपनी वह व्यवस्था दी ही क्यों, और उसके पालन के लिए क्यों कहा, उसे इतना महत्व क्यों दिया? आज से हम इन प्रश्नों पर विचार आरंभ करेंगे। इन बातों को समझने के लिए हमें यह समझना और ध्यान में रखना होगा कि व्यवस्था की कुछ सीमाएं – कुछ क्षमताएँ और अक्षमताएँ हैं, व्यवस्था की कुछ माँगें हैं, और व्यवस्था का एक उद्देश्य था। आज पहले हम परमेश्वर पवित्र आत्मा के द्वारा पौलुस प्रेरित में होकर, रोमियों 7 अध्याय में व्यवस्था की सीमाओं - क्षमताओं और अक्षमताओं के बारे में जो बातें लिखवाई गई हैं, उन पर विचार करना और समझना आरम्भ करेंगे।


रोमियों 7 अध्याय से व्यवस्था के बारे में जो पहली सीमा हमारे सामने आती है, वह पहले पद में ही है - “हे भाइयो, क्या तुम नहीं जानते मैं व्यवस्था के जानने वालों से कहता हूं, कि जब तक मनुष्य जीवित रहता है, तक उस पर व्यवस्था की प्रभुता रहती है?” (रोमियों 7:1)। व्यवस्था प्रभुता करती है - आज्ञा देती है, निर्धारित कार्य करवाती है, न करने पर दोषी ठहराती है, और दोषी होने के दण्ड को लागू करने की माँग करती है। किन्तु व्यवस्था में दया, करुणा, व्यक्ति की परिस्थितियों और मजबूरियों आदि का ध्यान करने और तब व्यक्ति के दोष और दण्ड को निर्धारित करने का कोई स्थान नहीं है। इसके विपरीत, जैसा हम पिछले लेखों में प्रेरितों 17:30 से देख चुके हैं, परमेश्वर मनुष्य की परिस्थितियों और दुर्बलताओं को समझते हुए, पापों को अज्ञानता के समय के कार्य मानने, उनके लिए दण्ड देने में आनाकानी करने, दण्ड से बचने का पर्याप्त अवसर और समाधान देने, आदि बातों के लिए तैयार है। हम देखते हैं कि प्रभु यीशु ने हमेशा पापियों के प्रति दया, करुणा, और धीरज से काम लिया। जबकि व्यवस्था के अनुसार दोष लगाने वाले बिना किसी अन्य बात को ध्यान में रखे, तुरंत कठोर दण्ड दिए जाने की माँग करते थे। यदि पाप किए जाने से संबंधित बातों का ध्यान रखे बिना, केवल दोष के अनुसार दण्ड दे दिया जाएगा, तो क्या वह न्याय वास्तव में खरा और उचित न्याय समझा जाएगा? प्रभु यीशु मसीह में परमेश्वर हमारे साथ हमारी रचना में निहित हमारी सीमाओं और क्षमताओं, विभिन्न बातों के आधार पर हमारी व्यक्तिगत सीमाओं, और हमारी परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए व्यवहार करता है, और इनमें से कुछ भी व्यवस्था के अन्तर्गत संभव नहीं है।


अगले लेख में हम व्यवस्था की अन्य सीमाओं को देखेंगे। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप कर के, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 24 - The Law’s Limitations – 16

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Law’s Capabilities & Incapabilities (Part 1)

 

In the previous article we saw and understood why God, according to Acts 17:30, refuses to immediately punish men for their sins, and is willing to consider those sins as things done in times of ignorance, so that they get an opportunity for having their sins forgiven. We had also seen that whether they are Christians or not, whether they believe in the Lord Jesus or not, God's standards and ways for the remission of sins remain the same - that men repent of their sins, confess them, and ask for the Lord God to forgive them, accept the Lord as their Savior, and submit to Him. We also saw another very important thing, God never asked anyone to obey the Law in order to resolve the problem of their sins; Nor did Satan, who keeps accusing the Lord's people day and night, ever accused them of being guilty of not keeping the Law. This implies that the Law has no role in being a sinner, or in the remission of sins.


We now have this perplexing question before us that when the observance of the Law has no role in the solution of sins and being made acceptable to God, then why did God give that Law, why did He ask for its observance, and why has He given so much importance to it? From today we will start considering these questions. To understand these things, we have to understand and keep in mind that the Law has certain limitations - some capabilities and some incapabilities, the Law makes some demands, and the Law also has a purpose. From today, we will begin to consider and understand what is written about the limitations - the capabilities and incapabilities of the Law in Romans 7 by the apostle Paul through God's Holy Spirit.


The first limitation that comes before us about the Law from Romans 7 is in the first verse itself - "Or do you not know, brethren (for I speak to those who know the law), that the law has dominion over a man as long as he lives?" (Romans 7:1). The law rules i.e., it commands, demands, and compels that the prescribed things be done; it declares a person guilty or a transgressor for not obeying, and then, having declared the person to be guilty, it demands the punishment of the transgression. But there is no place in the Law for mercy, compassion, consideration of an individual's circumstances and compulsions etc. and then to determine the individual's guilt and punishment accordingly. On the contrary, as we have seen from Acts 17:30 in the preceding articles, God, understanding and considering man's circumstances and weaknesses, is willing to consider the sins to be acts of ignorance, remains reluctant to punish them, gives sinners ample opportunity to avoid punishment, and has provided His solutions to man’s problem of sins. Similarly, we see that the Lord Jesus always showed mercy, compassion, and patience toward sinners; whereas those who accused according to the Law, regardless of any other thing, demanded immediate merciless punishment. If punishment is given only according to the guilt, regardless of the various circumstances and factors involved in the committing of the sin, will that justice really be true and just? In the Lord Jesus Christ, God treats us keeping in mind our limits and capabilities inherent in us because of our creation, one’s personal limitations based on various factors affecting us, and our prevailing circumstances, etc.; and none of this is possible under the Law.

 

We will look at the other limitations of the Law in the next article. If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language