ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Forget लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Forget लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 5 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 150

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 112


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 18


क्षमा किए और भुलाए गए पापों का स्मरण – 10

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरम्भिक बातों में से छठी बात, “अन्तिम न्याय” के हमारे इस अध्ययन में, पिछले लेखों में हमने देखा है कि प्रथम पाप के साथ तीन और बातें मानवजाति में आ गईं – पहली, मृत्यु, दोनों आत्मिक तथा शारीरिक; दूसरी, मनुष्य के लिए जीवन भर दुःख और परेशानी उठाना और परिश्रम करना; और तीसरी, उनके लिए जो परमेश्वर की ओर मुड़ने और उसे जीवन समर्पित करने का निर्णय लेते हैं, उनके परमेश्वर के साथ बहाल किए जाने और अनन्तकालीन प्रतिफल प्राप्त करने की प्रतिज्ञा। हम देख चुके हैं कि आत्मिक मृत्यु और शारीरिक मृत्यु का क्या बाइबल के अनुसार क्या अर्थ है, और आने वाले लेख में हम इस मृत्यु के सन्दर्भ में प्रभु यीशु के क्रूस पर दिए गए बलिदान के क्या निहितार्थ हैं। हमने यह भी देखा है कि किस प्रकार से मनुष्य के लिए जीवन भर दुःख और परेशानी उठाना, परिश्रम करना, केवल दण्ड देने और परमेश्वर की आज्ञा का उल्लंघन, अर्थात पाप करने के परिणामों को याद दिलाते रहने के लिए ही नहीं है; वरन यह परमेश्वर द्वारा उसके विश्वासियों को लाभ प्रदान करने का भी एक उपाय है, यदि वे उसमें विश्वास बनाए रखकर उसकी आज्ञाकारिता में रहें, और उनके लिए उसकी योजनाओं पर भरोसा रखें। हम देख चुके हैं कि ये लाभ, इस पृथ्वी के तथा स्वर्ग, दोनों स्थानों के लिए हैं; और पृथ्वी पर ये लाभ शारीरिक भी हैं और आत्मिक भी। स्वर्गीय प्रतिफलों के बारे में हम देख चुके हैं कि, अन्तिम न्याय नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों का होगा, यह निर्धारित करने के लिए कि परमेश्वर द्वारा अपनी सन्तानों को दिए जाने के लिए तैयार किए गए प्रतिफलों में से किसे क्या और कितना दिया जाएगा।

इस से हम इस प्रश्न पर आए थे कि यदि क्षमा किए गए पाप भी, अन्ततः खोल कर प्रकट कर दिए जाएँगे, तो फिर उन्हें क्षमा कर देने के बाद, परमेश्वर उन्हें भुला क्यों देता है? स्वर्गीय प्रतिफलों के इस सन्दर्भ में हमने देखा था कि बहुत से विश्वासी परमेश्वर की पापों को क्षमा करके भुला देने की प्रतिज्ञा का दुरुपयोग, पाप करने के लाइसेंस के समान करते हैं। वे पाप करते हैं, उसके लाभ और मज़े लेते हैं, पापमय साँसारिक बातों का आनन्द लेते हैं, और फिर अपने अनन्तकालीन प्रतिफलों को सुरक्षित रखने के लिए पाप को मान लेते हैं, परमेश्वर से उसके लिए क्षमा माँग लेते हैं, इस विश्वास के साथ कि परमेश्वर उनके पाप को भुला देगा, और उसे भूल जाएगा; और यह चक्र चलता रहता है। यदि अनन्तकालीन प्रतिफल देने के लिए परमेश्वर के इस प्रावधान का यह जानबूझकर किया गया दुरुपयोग बिना हिसाब लिए, यूँ ही छोड़ दिया जाएगा, तो फिर वह सही और खरा न्याय कभी नहीं हो सकता है। इसी लिए, कि सभी जान और मान सकें कि न्याय बिल्कुल निष्पक्ष और खरा है, उसकी आलोचना के लिए कोई कारण नहीं है, इस न्याय को खुला, प्रकट, और सबके सामने किया जाएगा, जहाँ हर किसी के बारे में हर बात खोल कर रख दी जाएगी, और तब प्रतिफलों के लिए आँकलन किया जाएगा। इसी लिए, इसका तात्पर्य है कि सभी पाप, वे भी जिन्हें परमेश्वर क्षमा करके भुला चुका है, स्वर्ग में रखे गए उनके लेख भी खोले जाएँगे, और उनका भी हिसाब लिया जाएगा। आज हम अपने जीवनों में प्रतिदिन होने वाली एक बात के द्वारा समझेंगे कि परमेश्वर पाप क्षमा करने के बाद भुला क्यों देता है।

हम बाइबल से अपनी रचना के बारे में जानते हैं कि परमेश्वर ने हमें अपने स्वरूप और समानता में सृजा है। इसका अर्थ है कि हमारे सभी गुण, जो पाप या बुराई से सम्बन्धित नहीं हैं, वे परमेश्वर से हैं, उसके गुणों के अनुरूप हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए, ध्यान कीजिए, क्या होता है जब हम किसी से मिलते हैं, चाहे बहुधा मिलते हों, या फिर कभी-कभी मिलते हैं। हम जब भी किसी भी व्यक्ति से मिलते हैं, तो तुरन्त ही और स्वाभाविक रीति से हमारा ध्यान उस व्यक्ति के जीवन, व्यवहार, आदतों, रवैये, प्रतिष्ठा आदि की ओर, तथा उसके साथ हमारे अनुभवों, वार्तालापों, उसके प्रति हमारी राय, उससे रखी गई हमारी आशाएं, उससे हमें मिले लाभ या हानि, आदि बातों की ओर जाता है; और जो प्रतिक्रिया उस व्यक्ति से मिलने पर हम उसे देते हैं, वह इन सभी बातों के कुल निष्कर्ष के अनुसार होती है। यदि हमारा कुल निष्कर्ष भला और मनोहर है, तो हम उससे मिलकर प्रसन्न होते हैं; यदि वह दुःखद और विचलित करने वाला है तो हम उससे मिलकर अप्रसन्न होते हैं, या हम केवल उदासीन और बेपरवाह होने की भी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। लेकिन हम जो भी प्रतिक्रिया देते हैं, वह उस व्यक्ति के प्रति हमारी यादों पर आधारित होती है।

अब हमारे इस गुण पर, इसे परमेश्वर में भी विद्यमान इसी गुण के सन्दर्भ में विचार करें; और फिर इस तथ्य को परमेश्वर द्वारा अपने वास्तव में नया-जन्म पाए हुए सभी असंख्य सन्तानों से, दिन में अनेकों बार, उनकी प्रार्थनाओं, आराधना, वचन के अध्ययन, परस्पर संगति और सहभागिता आदि में मिलते रहने पर लागू कीजिए; जबकि वह उनके बारे में और उनके विचारों तथा मन में रखी हुई सभी बातों के बारे में सब कुछ जानता है। बाइबल हमें सिखाती है कि किसी के विरुद्ध किया गया कोई भी पाप, वास्तव में परमेश्वर के विरुद्ध किया गया पाप होता है (उत्पत्ति 20:6; 39:9; 2 शमूएल 12:13; भजन 41:4; 51:4; लूका 15:21; 1 कुरिन्थियों 8:12)। अब इस तथ्य के साथ परमेश्वर के केवल दो और गुण भी जोड़ दीजिए; पहला, “तेरी आंखें ऐसी शुद्ध हैं कि तू बुराई को देख ही नहीं सकता, और उत्पात को देखकर चुप नहीं रह सकता; फिर तू विश्वासघातियों को क्यों देखता रहता, और जब दुष्ट निर्दोष को निगल जाता है, तब तू क्यों चुप रहता है?” (हबक्कूक 1:13); और दूसरा, “परन्तु तुम्हारे अधर्म के कामों ने तुम को तुम्हारे परमेश्वर से अलग कर दिया है, और तुम्हारे पापों के कारण उस का मुँह तुम से ऐसा छिपा है कि वह नहीं सुनता” (यशायाह 59:2)। इन सभी बातों को साथ रखिए, और कल्पना कीजिए, कि परमेश्वर के लिए, और हमारे लिए कैसा होता यदि, जितनी बार पिता परमेश्वर हम से मिलता और उसे वह जो हमारे बारे में वह जानता है और उसे याद रहता है, वह उसके अनुसार और उपरोक्त दोनों पदों के आधार पर प्रतिक्रिया देता?

ऐसी स्थिति में, हमारे लिए जीवन कैसा होता; और हमसे मिलते समय हमारे प्रति परमेश्वर की क्या प्रतिक्रिया होती? और फिर सोचिए कि यह बात परमेश्वर के साथ प्रतिदिन अनेकों बार उसकी असंख्य सन्तानों के लिए होती रहती। क्या परमेश्वर कभी भी, किसी से भी मिलने या संगति करने पाता? क्या वह कभी भी हमारी प्रार्थनाओं को सुनने पाता? क्या हम कभी भी संगति के लिए उसके निकट भी आने पाते? लेकिन अब, हम जैसे ही अपने पापों को मान लेते हैं, परमेश्वर से उनके लिए क्षमा माँग लेते हैं, वह उन्हें क्षमा करके अपने में से उनकी याद को मिटा देता है, यद्यपि स्वर्ग में वे लिख कर रखे गए हैं, और इससे जीवन हमारे तथा परमेश्वर के लिए कितना सहज और सुगम हो गया है। ज़रा विचार कीजिए कि परमेश्वर के ऐसा करने से हमारी कितनी भलाई हुई है, और परमेश्वर के लिए अपनी सन्तानों से मिलना कितना आनन्द पूर्ण हो गया है, क्योंकि उसे, उसके विरुद्ध किए गए उसके बच्चों के पाप कभी याद नहीं आते हैं। थोड़ा सा रुक कर इस बात पर कुछ मनन कीजिए, यह कितनी सीधी और सहज है, लेकिन कितनी अथाह और गम्भीर तथा हमारे प्रति परमेश्वर के प्रेम और देखभाल के बारे में कितना कुछ प्रकट करती है; कैसे परमेश्वर जो भी करता है, वह केवल उसकी सन्तानों के लाभ और भलाई के लिए ही होता है।

हमारे पापों को क्षमा करके भुला देने के द्वारा, लेकिन साथ ही स्वर्ग में उनका लेखा रखने के द्वारा, परमेश्वर ने उपाय किया है जिससे कि हम लाभ पाएँ, हमारे परमेश्वर पिता के साथ हमारी संगति सप्रेम और मनोहर रहे; साथ ही हम उद्धार पाए हुए किन्तु पापी स्वभाव वाले उसके बच्चे उसके इस प्रेम भरे तथा भले प्रावधान का दुरुपयोग नहीं करने पाएँ। अपने वचन में इसके बारे में लिखवाने और इन बातों को प्रकट कर देने के द्वारा कि वह तो पापों को क्षमा करके भूल गया है, लेकिन स्वर्ग में वे लिखे हुए हैं, और उचित समय पर उन्हें खोल कर प्रकट किया जाएगा, उनका उपयुक्त उपयोग किया जाएगा, उसने हर बात में हमारे साथ अपने खुले, पारदर्शी, और स्पष्ट होने का प्रमाण भी दे दिया है।

अगले लेख में हम प्रभु यीशु के बलिदान का मनुष्यों के पापों पर प्रभाव के निहितार्थों को देखेंगे, और फिर परमेश्वर के वचन बाइबल के एक बहुत जाने-माने पात्र के जीवन से इन बातों को समझेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 112


God’s Forgiveness and Justice – 18


Remembrance of Sin Forgiven and Forgotten - 10

   

In this study on “Eternal Judgement,” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, in the previous articles we have seen that along with the first sin, came three things – first, death, spiritual as well as physical; second, life-long suffering, problems, and toil for mankind; and third, a promise of restoration and eternal rewards for those who turn back to God and submit themselves to Him. We have seen what spiritual death and physical death mean Biblically, and in the coming articles we will see the implications of the Lord’s sacrifice on the Cross in context of death. We have seen how the life-long suffering, problems, and toil for mankind are not just an act of retribution and for reminding of the consequences of transgressing God’s command, i.e., committing sin; but the sufferings are also a God given mechanism of providing benefits to His Believers, if they believe in Him, obey Him, and trust His plans for them. We have seen that these benefits through sufferings are both for the earthly life and for the eternal heavenly life; and on earth, they are physical as well as spiritual benefits. For the heavenly rewards, we have seen that the eternal judgment will be of the Born-Again Christian Believers, to ascertain who will get what and how much of the heavenly things prepared by God for His children.

This had brought us to the question that if the forgiven sins, eventually, will have to be brought out into the open, then why does God forget them after forgiving them? In context of these heavenly rewards, we have seen that many Believers tend to misuse God’s promise of forgiving sin and forgetting it, as a license to sin. They do this by committing sin, partaking its earthly benefits, enjoying sinful, worldly things, and then to keep their eternity unaffected, they then ask for God’s forgiveness for the sin, believing that God will forgive and then forget about the sin; and this cycle keeps repeating. If this tendency of deliberately misusing God’s provision is not taken into account while deciding the eternal rewards, then it cannot be a just and fair judgment. So, to show to everyone that this judgment is absolutely fair and above any kind of criticism, it will be done openly, where everything about everyone will be laid open, and evaluated. Therefore, this means that even the sins that God has forgiven and forgotten, their records in heaven will be opened, and the rewards will be given while taking those sins into account. Today we will try to understand why God forget sin after forgiving them, through a daily occurrence in our lives.

We know from the Bible about our creation that we have been created in the image or likeness of God. This implies that all our non-sinful, non-evil characteristics are in conformity with, and derived from the characteristics of God. Keeping this in mind, think of what happens when we meet someone – whether frequently, or infrequently. But whenever we meet a person, immediately and spontaneously our thoughts go towards that person’s life, behavior, habits, attitudes, reputation etc., and also towards our experiences, conversations, opinions, expectations, benefits or losses because of that person, etc.; and our response to meeting that person, is the net result of all these things that have come to our mind about him. If the net result is a good and pleasant one, we are happy to meet him, if it is sad and painful, we are unhappy to meet him, or we might just be indifferent and uncaring about him. But whatever be the response to meeting him, it is the result of the memories we have of that person.

Now, think of this characteristic of ours, as also being a characteristic of God; and apply it to the fact that God meets all His countless truly Born-Again children, many times every day, throughout their lives, through their prayers, worship, Bible study, communion, fellowship, etc. and knows everything about them and their thoughts, what they have in mind and hearts etc. The Bible teaches us that every sin committed against anyone, is eventually a sin against God (Genesis 20:6; 39:9; 2 Samuel 12:13; Psalm 41:4; 51:4; Luke 15:21; 1 Corinthians 8:12). Now to this fact, add just two other characteristics of God; first, “You are of purer eyes than to behold evil, And cannot look on wickedness. Why do You look on those who deal treacherously, And hold Your tongue when the wicked devours A person more righteous than he?” (Habakkuk 1:13); and second, “But your iniquities have separated you from your God; And your sins have hidden His face from you, So that He will not hear” (Isaiah 59:2). Put these together, and imagine what it would be like for God and for us, if every time He met with us, His response towards us, would be according what He knows and remembers about us, and responds according to just these two verses.

In such a scenario, what would life be like for us; and what would God have to do in His response to meeting us? And then think that this would be something happening with God multiple times every day, with every one of His children, all over the world. Would God ever be able to commune with any of us? Will He at all be able to listen to our prayers? Coud we ever have been able to approach Him for fellowship with Him? But then, as soon as we confess our sins, ask for God’s forgiveness for them, receive the forgiveness from Him, and then he wipes out that sin from His own memory, although they remain in the record books in heaven, how beneficial and convenient life becomes for us as well as for God. Just think, how much good this has made it for us, and how pleasant it is for God to meet His children without having to remember the sins they have committed against Him. Just ponder over this thought, its sheer simplicity, as well as the unfathomable depth of what it conveys about the love and care of God towards us; how everything He does is only centered to help and benefit us His children.

By forgiving and forgetting our sins, yet maintaining their record in heaven, God has put in place a mechanism that benefits us, keeps our communion and fellowship with our heavenly Father loving and sweet; but does not allow any misuse of His loving and caring provision for us – the saved yet sinful children of God. By letting us know through His Word that though He has forgiven and forgotten the sins, yet the records are being kept, they will be opened and utilized at the appropriate time for judging us, He has let us know how open and transparent He is with us about everything.

In the next article we will see the implications of the Lord Jesus’s sacrifice, on the effects of sin on mankind; and will then illustrate it through the life of a very well-known character of God’s Word the Bible.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 25 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 141

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 102


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 8


पाप के प्रभाव, प्रतिफल, और परिणाम – 5

 

पिछले लेख में, यह समझने का प्रयास करते हुए कि यह क्यों अनिवार्य है कि प्रत्येक मसीही विश्वासी के बारे में सब कुछ – उसके क्षमा कर के भुला दिए गए पाप भी, प्रकट किए जाएँ और उनका आँकलन हो, जिस से कि सभी को बिल्कुल सही और उचित स्वर्गीय प्रतिफल एवं परिणाम मिलें, हम इस बिन्दु पर आकर रुके थे कि बहुत से विश्वासियों ने परमेश्वर की पापों को क्षमा करके उन्हें भुला देने की प्रतिज्ञा का दुरुपयोग किया है और उसे पाप करते रहने के लिए एक लाइसेंस बना लिया है। अपनी इस गलत धारणा के अन्तर्गत, वे सँसार की बातों के मज़े और पाप के शारीरिक लाभ भी लेते हैं, तथा सोचते हैं कि उनके स्वर्गीय प्रतिफल भी सुरक्षित हैं। किसी समझ में न आने वाले कारण से, वे यह सोचते हैं कि वे परमेश्वर से अधिक चतुर हो गए हैं; और क्योंकि उनके पाप क्षमा करके भुला दिए गए हैं, इसलिए उन्हें अब उनके बारे में चिन्ता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, और वे परमेश्वर से अधिक बुद्धिमान हो गए हैं। दूसरी ओर ऐसे सत्यनिष्ठ और प्रतिबद्ध विश्वासी भी हैं जो पाप न करने, पाप के द्वारा सँसार की बातों से बच कर रहने, और पाप से शारीरिक लालसाओं के लाभ न उठाने का यथा-सम्भव प्रयत्न करते हैं, चाहे इस के कारण उन्हें कठिनाइयों से भरा हुआ जीवन ही क्यों न जीना पड़े। क्या ऐसे लोग मूर्ख हैं? क्या उनकी प्रतिबद्धता और लगन को मान और उचित परिणाम नहीं मिलने चाहिएँ? सामान्य विचार हमें बता देता है कि जो परमेश्वर के प्रावधान का दुरुपयोग करते हैं, उन्हें उनके किए हुए के लिए जवाबदेह किया जाना ही चाहिए, अन्यथा “अन्तिम न्याय” के समय विश्वासियों को दिए जाने वाले स्वर्गीय प्रतिफल और परिणाम कभी भी सही, उचित, और न्यायपूर्ण नहीं होंगे। आज हम अंतिम न्याय के इसी पक्ष पर विचार करेंगे।

अब ज़रा गंभीरता से विचार करें, प्रतिफल देने के लिए किए जाने वाले अन्तिम न्याय में, क्या यह उचित और न्यायपूर्ण होगा कि ऐसे विश्वासियों की इस बार-बार पाप करने और क्षमा माँग लेने की प्रवृत्ति का कोई ध्यान न रखा जाए? क्या उन्हें जानते-बूझते हुए पाप करने, उसके लाभ उठाने, और फिर क्षमा माँग कर बहाल हो जाने के प्रावधान का अनुचित लाभ उठाने दिया जाए, उनसे कोई जवाब न लिया जाए? जब इस बात पर विचार करते हैं, और यदि उन विश्वासियों की मान्यता बाइबल के अनुसार सही है, तब तो फिर उनके द्वारा बारम्बार पाप करते रहने और परमेश्वर के प्रावधान का दुरुपयोग करके बहाल होते रहने के कारण, उन्हें प्रतिफल देने के लिए उनके नाम पर केवल भली बातें ही जमा होती रहेंगी और वे अपनी जीवन शैली के कारण पृथ्वी पर पाप का लाभ भी उठाते रहेंगे और स्वर्ग में बहुतायत से आशीषें भी प्राप्त कर लेंगे। ऐसे में फिर इन वचनों का क्या होगा, “हे व्यभिचारणियों, क्या तुम नहीं जानतीं, कि संसार से मित्रता करनी परमेश्वर से बैर करना है सो जो कोई संसार का मित्र होना चाहता है, वह अपने आप को परमेश्वर का बैरी बनाता है” (याकूब 4:4), और “तुम न तो संसार से और न संसार में की वस्तुओं से प्रेम रखो: यदि कोई संसार से प्रेम रखता है, तो उस में पिता का प्रेम नहीं है” (1 यूहन्ना 2:15)? क्या फिर इस प्रकार का व्यवहार जिसे अनेकों विश्वासी नियमित करते रहते हैं, परमेश्वर के वचनों में कोई विरोधाभास नहीं ले आते हैं? क्या ऐसे मसीही जीवनों का हिसाब नहीं लिया जाना चाहिए और उनके द्वारा परमेश्वर के प्रावधान के दुरुपयोग और परमेश्वर का मज़ाक बना देने के लिए जवाब नहीं लिया जाना चाहिए? परमेश्वर मूर्ख नहीं है, और हम देख चुके हैं कि ऐसा मसीही जीवन, 1 कुरिन्थियों 3:13-15 के अनुसार बारीकी से जाँचा भी जाएगा और उपयुक्त प्रतिफल भी पाएगा।

साथ ही, उन विश्वासियों का क्या जो सत्यनिष्ठ होकर पाप और सँसार के साथ समझौता न करने के प्रयासों के साथ जीवन जीते रहे, और इस कारण से पृथ्वी पर बहुत सी समस्याओं का सामना करते रहे? यदि वे लोग जो जानबूझकर पाप करते हैं और फिर क्षमा माँग लेते हैं, ऐसे ही, बिना हिसाब दिए, सस्ते में छूट जाएँगे, तो फिर क्या ये सत्यनिष्ठ विश्वासी अपने आप को ठगा हुआ और मूर्ख नहीं समझेंगे, कि उन्होंने औरों के समान सँसार का मज़ा नहीं लिया? जबकि जिन्होंने सँसार का भी मज़ा लिया वे अब परमेश्वर के प्रावधान के दुरुपयोग करने का कोई हिसाब दिए बिना ही भरपूरी से स्वर्गीय आशीषों को भी ले रहे हैं। क्या इन सत्यनिष्ठ विश्वासियों के लिए इस प्रकार से किया गया कोई भी न्याय सही और उचित हो सकता है? क्या ऐसा न्याय परमेश्वर के चरित्र और गुणों से मेल खा सकता है?

इसलिए, सही और उचित न्याय के लिए प्रत्येक को वही प्रतिफल मिलने चाहिएँ जो उनके लिए वैध और उपयुक्त हैं। यह होने के लिए हर एक व्यक्ति की हर एक बात खोली और प्रकट की जानी आवश्यक है, और हर बात का हिसाब करना अनिवार्य है; उन पापों का भी जिन्हें परमेश्वर के सामने मान लिया गया और परमेश्वर द्वारा क्षमा कर दिया और भुला दिया गया है। अब इस से परमेश्वर द्वारा प्रत्येक विश्वासी की प्रत्येक बात की जाँच करने, हिसाब लेने का कारण समझ में आ जाना चाहिए। लेकिन हमें अभी भी इस सब का बाइबल के उन लेखों के साथ ताल-मेल बैठाना बाकी है, जो यह कहते हैं कि परमेश्वर पाप को क्षमा करके भूल जाता है; और यह भी देखना बाकी है कि इससे क्यों परमेश्वर के वचन में कोई विरोधाभास नहीं है। और न ही परमेश्वर की इस बात में कोई गलती है कि वह पाप क्षमा करके भूल जाता है, लेकिन सभी की सभी बातों का न्याय करके उन्हें उनके उचित और उपयुक्त प्रतिफल ही देगा, न कि वे प्रतिफल जिनकी अपेक्षा लोग अपनी ही मान्यताओं और धारणाओं के आधार पर कर रहे हैं। अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे, और इन बातों को चित्रित करने वाले बाइबल के बहुत प्रमुख पात्र के जीवन को भी देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 102


God’s Forgiveness and Justice – 8


The Effects, Results and Rewards of Sin - 5

   

In the last article, while trying to understand why it is necessary that everything – including the sins forgiven and forgotten by God, about every Believer be laid open and judged so that every one gets fair and just rewards and consequences, we had stopped at the point that it is not uncommon for many Believers to misuse God’s promise of forgiving sins and forgetting them, as a license to sin. Under this misconception of theirs, they enjoy the earthly pleasures and physical benefits of deliberate sin, and think that their heavenly rewards are safe as well. For some inexplicable reason, such Believers think that they have outsmarted God; and since their sins are forgive and forgotten, therefore they need not worry about them anymore – as if God was a fool, and they are wiser than God. On the other hand, there are many very sincere and committed Believers who try not to sin and fall for earthly pleasures and physical benefits through sin, even though this means living a difficult life. Are they fools? Should not their diligence be acknowledged and rewarded? Common sense tells us that those who misuse God’s provision in this manner, should be made accountable for what they have done, else it will never be a fair and just giving of heavenly rewards to the Believers at the final “Eternal Judgment.” We will look into this aspect of Eternal Judgment today.

Now seriously think it over, in the final judgement for rewards, would it be fair not to take into account the tendency of such Believer’s to sin repeatedly, enjoy its pleasures and benefits, then misuse the provision of confessing and asking forgiveness, and be made clean? If one ponders over this scenario, then, if this line of thinking is correct and Biblical, then despite their continuing to sin over and over again, and misusing a provision made by God, such Believers, despite abundantly doing the bad, will only accumulate the good things for their rewards, and end up enjoying both sides – the world and its pleasures, as well as the heavenly rewards. So, how does one account this behavior with verses like James 4:4 “Adulterers and adulteresses! Do you not know that friendship with the world is enmity with God? Whoever therefore wants to be a friend of the world makes himself an enemy of God;” and 1 John 2:15 “Do not love the world or the things in the world. If anyone loves the world, the love of the Father is not in him.” Does this kind of a behavior, as is routinely done by many Believers, not bring in a contradiction in God’s Word? Should such a Christian life not be called to account, and dealt with for the misuse they do and mock God? God is not a fool, and we have seen that such a Christian life, in light of 1 Corinthians 3:13-15, actually will be judged and rewarded accordingly.

What of those Believers who have tried not to sin and compromise with the world, and have suffered problems in their lives because of that on earth? If those who deliberately sin and then ask forgiveness, are not taken to task and made to give an account of their misdeeds, would these sincere and committed Believers not end up thinking that they were fools to have not enjoyed the world like those others, who have enjoyed the world, and now are enjoying the heavenly rewards as well, without any accounting of their misuse of God’s provision. Would such a judgment and giving of rewards indeed be fair and just for the sincere Believers? Would it go with the character of God?

 Therefore, for a fair and just judgement, everyone must get what they actually deserve to get. This requires that everything about everyone gets exposed and taken into account, even the sins that they confessed and were forgiven by God. This should make clear the rationale behind God taking into account everything about every Believer, to give him his rewards.

But we still need to reconcile this logic, with Biblical texts of God forgiving sin and forgetting it, to see how there is no contradiction in God’s Word, and God has made no mistake in assuring that He forgives sin and forgets it, but at the same time will fairly and justly give to everyone what they actually deserve, and not what they have assumed they will get by misusing His provisions. We will carry on from here in the next article, and see about these things from the life of a very prominent character of the Bible.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 24 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 140

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 101


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 7


पाप के प्रभाव, प्रतिफल, और परिणाम – 4

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरंभिक बातों में से छठी बात, “अन्तिम न्याय” पर हमारे इस अध्ययन में, हम इस समय एक महत्वपूर्ण बिन्दु पर हैं, जहाँ हम प्रत्येक मसीही विश्वासी के प्रभु यीशु मसीह द्वारा किए जाने वाले न्याय को समझने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले लेखों में देख चुके हैं कि परमेश्वर का वचन बाइबल इस बात को बिलकुल स्पष्ट कर देता है कि यह न्याय स्वर्ग अथवा नरक जाने का निर्धारण करने के लिए नहीं होगा, क्योंकि यह निर्णय तो प्रत्येक व्यक्ति स्वयं अपने लिए, यहीं पृथ्वी पर ही कर लेता है। जो यीशु को प्रभु स्वीकार कर के अपना जीवन उसे समर्पित कर देते हैं, और उसके साथ रहने का निर्णय ले लेते हैं, वे अपने निर्णय के अनुसार, पृथ्वी से जाने के बाद प्रभु के साथ, उसके निवास स्थान, अर्थात स्वर्ग में रहेंगे। लेकिन जो प्रभु यीशु का अपना उद्धारकर्ता होने का, उसको समर्पित रहने का तिरस्कार करते हैं, उस से दूर रहने का निर्णय लेते हैं, वे अपने इस निर्णय के अनुसार, पृथ्वी से कूच करने के बाद, वहाँ भेज दिए जाएँगे जहाँ पर प्रभु परमेश्वर नहीं है, अर्थात नरक में।

हमने यह भी देखा है कि बाइबल हमें बताती है कि प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही के जीवन को बारीकी से जाँचा जाएगा और उद्धार पाने के बाद से उसने जैसा मसीही जीवन जिया है, मन में जो बातें रखी हैं, उसके अनुसार उसे प्रतिफल और परिणाम देने के लिए उसका न्याय किया जाएगा। परमेश्वर का वचन हमें सिखाता है कि इस न्याय के लिए विश्वासी के जीवन की प्रत्येक बात, भली हो या बुरी, प्रकट की जाएगी और सभी का न्याय किया जाएगा। उनके लिए जो यह मानते हैं कि क्योंकि परमेश्वर का वचन हमें आश्वस्त करता है कि परमेश्वर पाप क्षमा करके उन्हें अपनी पीठ के पीछे फेंक देता है, और उन्हें भुला देता है, न्याय की इस बात से उन्हें ऐसा प्रतीत होता है कि परमेश्वर के वचन में विरोधाभास लाया जा रहा है, क्योंकि वे कहते हैं कि तो फिर वे पाप फिर से कैसे प्रकट किये जाएंगे, सब बातों का न्याय कैसे हो सकेगा? इसमें ज़रा सा भी, लेश मात्र भी सन्देह नहीं है कि परमेश्वर का वचन निश्चित ही यह प्रतिज्ञाएँ और आश्वासन देता है। लेकिन इन आश्वासनों के कारण परमेश्वर के वचन में कोई विरोधाभास नहीं है, यदि परमेश्वर के इन प्रावधानों को पवित्र शास्त्र के अन्य सम्बन्धित खण्डों और पदों के साथ देखा और समझा जाए तो। हम इसी दुविधा का परमेश्वर के वचन से निवारण करने का प्रयास कर रहे हैं; और इसके लिए हम वापस अदन की वाटिका में गए हैं, यह देखने के लिए कि मानव जाति और सृष्टि में पाप के प्रवेश के साथ और क्या कुछ हुआ है।

पिछले दो लेखों में हमने देखा है कि पहले पाप के साथ मानव जाति के लिए मुख्यतः तीन बातें साथ में आईं – सबसे पहली – मृत्यु, दो प्रकार से – आत्मिक (मनुष्य का परमेश्वर से अलग हो जाना) और शारीरिक (मनुष्य का मनुष्य से अलग हो जाना); और जैसा हम देख चुके हैं, कलवरी के क्रूस पर प्रभु यीशु द्वारा दिए गए बलिदान में विश्वास करने के द्वारा उद्धार प्राप्त करना, मृत्यु की इस दशा को अनन्त जीवन की बहाली के लिए पलट दिया जाना, और मनुष्य का परमेश्वर के, तथा मनुष्य का मनुष्यों के साथ मेल-मिलाप हो जाना है। दूसरी बात, पाप आजीवन दुःख, परिश्रम, और तकलीफें सहने का श्राप भी लेकर आया; यह ऐसा श्राप है जो इस पापमय देह के साथ जुड़ा हुआ है। इसीलिए ये बातें परमेश्वर द्वारा प्रत्येक जन की देखभाल करने से भी नहीं जाती हैं, और न ही उद्धार पाने और पापों की क्षमा प्राप्त होने, तथा परमेश्वर की सन्तान बन जाने से हट जाती हैं। तीसरी बात है, परमेश्वर से मिला आश्वासन कि जो सच में उसके पास लौट आते हैं, उसे अपना जीवन समर्पित कर देते हैं, उनके लिए उनके स्वर्गीय निवास-स्थान में उसने कुछ अत्यन्त अद्भुत तैयार कर के रखा हुआ है; वह इतना विलक्षण है कि मानवीय समझ की क्षमताओं से बिल्कुल परे है; और उनके द्वारा उद्धार पाने के बाद जीए गए मसीही जीवन और मनों में रखी गई बातों के अनुपात में उन्हें दिया जाएगा। दूसरे शब्दों में परमेश्वर अपने प्रत्येक विश्वासी को उसके लिए सर्वथा उचित और उपयुक्त प्रतिफल देगा। जो परमेश्वर के लिए जीते और उसकी तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता में कार्य करते हैं, उनके लिए स्वर्गीय प्रतिफलों वाला अनन्तकाल प्रतीक्षा कर रहा है।

लेकिन यहाँ पर एक व्यावहारिक समस्या भी है; क्योंकि यहाँ पर यह मान लिया जाता है कि विश्वासी के द्वारा की गई केवल भली बातों का ही न्याय होगा, और उन्हीं के लिए प्रतिफल मिलेंगे। यह मान्यता इसलिए है क्योंकि जो वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी हैं, वे अपने पाप, जो उनसे जाने-अनजाने में प्रतिदिन के जीवन में होते रहते हैं, जब भी उन्हें उन पापों का एहसास होता है, वे उनका अँगीकार करके, उनके लिए परमेश्वर से क्षमा भी माँगते रहते हैं। और यह परमेश्वर का आश्वासन है कि यदि हम अपने पापों को मान लें तो वह उन्हें क्षमा करके हमें बहाल भी कर देता है (1 यूहन्ना 1:9)। इसलिए उन थोड़े से पापों के अतिरिक्त, जो किसी कारण से अँगीकार किए जाने और क्षमा माँगे जाने से रह गए हों, सच्चे विश्वासी के अधिकाँश पाप क्षमा हो चुके हैं; और क्योंकि परमेश्वर क्षमा करके भुला देता है, इसलिए सच्चे विश्वासियों के जीवनों में बहुत ही कम कुछ ऐसा होगा जो बुरा है और जिसका न्याय किया जाना चाहिए। लेकिन इसी मान्यता ने विश्वासियों में यह प्रवृत्ति भी उत्पन्न की है कि वे परमेश्वर के इस प्रावधान का दुरुपयोग करें। इस प्रवृत्ति के अन्तर्गत, बहुत से विश्वासी पाप करते हैं, उसका लाभ उठाते हैं, उसके बाद उसका अँगीकार करके उसके लिए परमेश्वर से क्षमा माँग लेते हैं; और फिर आवश्यकता के अनुसार फिर से पाप कर लेते हैं, और यही चक्र चलता रहता है, क्योंकि पाप क्षमा होने के बाद भुला दिया गया और विश्वासी बहाल कर दिया गया। उन्होंने यह सोच भी कैसे लिया कि परमेश्वर ऐसा मूर्ख है कि पापों को क्षमा करने और भुला देने की प्रतिज्ञा देते समय उसने इस सम्भावना के बारे में सोचा नहीं होगा, इसका कोई प्रावधान नहीं किया होगा? ये लोग ऐसा क्यों समझते हैं कि परमेश्वर को यह एहसास नहीं हुआ होगा कि पापी मनुष्य, शैतान के मार्गदर्शन में, परमेश्वर की क्षमा और उदारता का इस तरह से दुरुपयोग करेगा?

परमेश्वर के न्याय के साथ इन बातों के ताल-मेल को हम अगले लेख में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 101


God’s Forgiveness and Justice – 7


The Effects, Results and Rewards of Sin - 4

   

In our consideration of “Eternal Judgment,” the sixth elementary principle of Hebrews 6:1-2, we are in a crucial stage of trying to understand the judgment that every Christian Believer will have to go through, with the Lord Jesus as our judge. In the previous articles we have seen that God’s Word the Bible makes it very clear that this judgment will not be to decide going to heaven or hell, for that decision is made by every person on his own, while here on earth. Those who accept Jesus as Lord and savior and decide to be with Him, they, after departure from earth will go to be with Him, where He is, in heaven. Whereas those who reject the Lord Jesus as their savior and decide not to submit to him, decide to stay away from Him here on earth, after their departure from earth, will, as per their own choice, be sent to the place away from the Lord God, i.e. hell.

We have also seen that the Bible tells us that every Born-Again Christian Believer will be thoroughly evaluated and judged, to give him his rewards and consequences of the Christian life he has lived and the things he has kept in his heart since his being saved or being Born-Again. God’s Word teaches us that for this judgement everything about the Believer, whether good or bad, will be laid open and judged. This seems to bring in a contradiction in God’s Word for those who believe that since God’s Word assures us that God forgives sins, throws them behind His back, and forgets them, so how can these forgiven sins be brought up again? There is no absolutely no doubt that God’s Word does make those promises and gives these assurances; but these assurances do not bring in any contradiction if God’s provisions are seen and interpreted properly in light of other related Scriptural passages. It is this very dilemma that we are trying to understand from God’s Word; and to do this we have gone back to the Garden of Eden to see what all happened with the entry of sin into mankind and the creation.

In the previous two articles we have seen that essentially, the first sin brought in three things for mankind – firstly death – both spiritual (man’s separation from God) and physical (man’s separation from man); and as we have seen, salvation, through faith in the sacrifice of the Lord Jesus on the cross of Calvary, is the reversal of this state of death to eternal life, and for restoration of fellowship between man and God, and also man and man. Secondly sin brought the curse of lifelong toil, pain, and misery; and this curse is tied to this sinful body for a person’s lifetime. Therefore, these are not eliminated despite the care given by God to every person, nor even with salvation, forgiveness of sins, and becoming children of God. Thirdly, God have the assurance that those who return back to Him and submit to Him, for them in their eternal heavenly abode, He has kept ready something so marvelous, that it is beyond human capacity and capabilities of understanding; and will be given in proportion to the Christian lives His people have lived and the things they have kept in heart while here on earth after, since after their salvation. In other words, God will give every Believer his fair and just rewards, and an eternity of heavenly rewards awaits those who live and work for God, in obedience to Him and His Word.

But there is a practical problem here; because the inherent assumption is that it is only everything good that the Believers have done that will be evaluated for these rewards. This assumption is because the truly Born-Again Christian Believers, since they very often keep confessing the sins they may commit in their day-to-day lives, and ask for God’s forgiveness for them, as and when they realize them; and it is God’s assurance that if we confess our sins He forgives and restores us (1 John 1:9), therefore except for a few sins that may inadvertently have gone unconfessed, most of the sins would already be confessed and forgiven. Hence, since what God has forgiven, He has also forgotten, so there is hardly anything bad that remains to be judged in a Believer’s life. This belief has given rise to the tendency of misusing God’s forgiving and forgetting as a license to sin by many Believers. As per their need, they sin, enjoy the benefits of their sin, then confess and ask its forgiveness from God, and then repeat it again, as and when required; and this cycle keeps getting repeated, since after being forgiven, sin is forgotten and the Believer is restored back. Why do they even think that God was foolish had not thought about this possibility, and had made no arrangements for it, when He gave this promise of forgiving and forgetting sin? Why do they assume that God did not realize sinful mankind under the guidance of Satan, would so misuse His provision and benevolence?

We will consider how these things count with God’s justice in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 21 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 137

 

Click Here for the English Translation

आरम्भिक बातें – 98


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 4


पाप के प्रभाव, प्रतिफल, और परिणाम – 1

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरम्भिक बात, “अन्तिम न्याय” पर पिछले लेखों में हमने देखा है कि परमेश्वर का वचन बाइबल इस बात के लिए बिल्कुल स्पष्ट है कि यह अन्तिम न्याय मसीही विश्वासियों का होगा, प्रभु यीशु मसीह द्वारा किया जाएगा, और विश्वासी की प्रत्येक बात, वह चाहे भली हो या बुरी, जो उसने की या अपने मन में रखी है, वह सब प्रकट की जाएगी और उसका न्याय किया जाएगा, ताकि प्रत्येक को उद्धार पाने के बाद से उसने जो मसीही जीवन जिया है, उसके प्रतिफल और परिणाम उसे दिए जाएँ। लेकिन अधिकाँश मसीहियों के लिए यह स्वीकार करना कठिन है कि उनके बारे में सभी बातें, वे भी जो उनके मनों में हैं, और उनके वे पाप भी जिनका अंगीकार करके वे क्षमा माँग चुके हैं, उनके न्याय के लिए वे सभी प्रकट कर दी जाएंगी। इसके लिए अपनी आपत्ति को प्रमाणित करने के लिए वे बाइबल के उन पदों को दिखाते हैं जो कहते हैं कि परमेश्वर पापों को क्षमा करके उन्हें भुला देता है, अपनी पीठ के पीछे फेंक देता है। हम इन पदों को पिछले लेखों में देख चुके हैं, और कह चके हैं कि इन पदों को उनके सन्दर्भ में, न केवल तात्कालिक सन्दर्भ, बल्कि दूर के अर्थात अन्य स्थानों दिए गए पर बाइबल के सम्बन्धित पदों और खण्डों के सन्दर्भ में देखना और समझना चाहिए। जब परमेश्वर द्वारा पापों को क्षमा करने और भुला देने को उसके सही सन्दर्भ में देखा और समझा जाता है, तो फिर वचन में कोई विरोधाभास नहीं रहता है, वरन ये पद परमेश्वर के न्याय का समर्थन करते हैं, और परमेश्वर के वचन की अखण्डता की पुष्टि करते हैं। इन पदों की गलत समझ और व्याख्या का एक बहुत दुखद और दुर्भाग्य पूर्ण परिणाम है कि इन का पाप करने का लाइसेंस होने के समान दुरुपयोग किया जाता है – हम इसके बारे में भी पिछले लेखों में देख चुके हैं। सही सन्दर्भ को समझने, और फिर उसे लागू करके इन पदों की सही व्याख्या और समझ तक पहुँचने के लिए, हमें यह समझना पड़ेगा कि पहले पाप के किए जाने के समय अदन की वाटिका में क्या कुछ हुआ। इस विषय को इसी ब्लॉग पर पाप तथा उद्धार के बारे में एक पुरानी श्रृंखला में विस्तार से देखा जा चुका है, लेकिन आज से हम हमारे वर्तमान विषय से सम्बन्धित बातों को बहुत संक्षेप में देखेंगे।

परमेश्वर ने मनुष्य को अपने ही स्वरूप में रचा और उसे पृथ्वी पर अधिकार दिया (उत्पत्ति 1:26-29)। परमेश्वर ने मनुष्य के लिए एक वाटिका लगाई, और उस वाटिका के मध्य में, अन्य वृक्षों के अतिरिक्त, जीवन का वृक्ष तथा भले और बुरे के ज्ञान का वृक्ष भी लगाया (उत्पत्ति 2:7-9)। मनुष्य को सभी वृक्षों के फलों को खाने की अनुमति थी, केवल भले और बुरे के ज्ञान के वृक्ष के फल को खाना मना था; परमेश्वर ने मनुष्य को चेतावनी दी, कि यदि वह उस वर्जित फल को खाएगा, तो वह मर जाएगा (उत्पत्ति 2:15-17)। वर्जित फल को खाने से सम्बन्धित प्रचलित और मान्य धारणा से भिन्न, मूल इब्रानी भाषा में यह नहीं लिखा है कि मनुष्य फल खाते ही, तुरन्त ही मर जाएगा; यह “तुरन्त” अंग्रेजी या हिन्दी अनुवादों में भी नहीं लिखा गया है; और वास्तव में यह “तुरन्त” लेख के अर्थ में बाहर से डाला गया है। इब्रानी भाषा के मूल वाक्य का वास्तविक अर्थ है कि जिस पल मनुष्य फल को खाएगा, उसी पल से उसके मरने की प्रक्रिया आरम्भ जो जाएगी, अर्थात, उसका मरते चले जाना और मिट्टी में मिलने के लिए बढ़ते जाना आरम्भ हो जाएगा, उसी पल से जिस पल वह परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करेगा और उस फल को खा लेगा। और तब से मनुष्यों के साथ यही होता चला आ रहा है, अपने जन्म के समय से ही प्रत्येक मनुष्य के जीवन की उलटी गिनती आरम्भ हो जाती है, वह मरना आरम्भ कर देता है, और अन्ततः, एक निर्धारित समय पर उसके लिए यह मरने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है, वह मर जाता है, फिर मिट्टी में मिल जाता है। मृत्यु उस फल में नहीं थी; मृत्यु परमेश्वर द्वारा मनुष्य को दी आज्ञा की अनाज्ञाकारिता करने में थी। इस से हम दो मुख्य शब्दों, पाप और मृत्यु पर आते हैं।

संक्षेप में, बाइबल कहती है कि पाप परमेश्वर के नियम का उल्लंघन करना, उसकी व्यवस्था को तोड़ना है, “जो कोई पाप करता है, वह व्यवस्था का विरोध करता है; और पाप तो व्यवस्था का विरोध है” (1 यूहन्ना 3:4)। इस व्यवस्था में परमेश्वर के द्वारा दी गई दस आज्ञाएँ (निर्गमन 20:1-20) तथा वे दो महान आज्ञाएँ (मत्ती 22:35-40) भी सम्मिलित हैं जिन पर परमेश्वर के द्वारा, उसके नबियों में होकर दिए गए सभी निर्देश और दी गईं सभी आज्ञाएँ आधारित हैं। साथ ही, “सब प्रकार का अधर्म तो पाप है...” (1 यूहन्ना 5:17), वह चाहे किसी भी प्रकार से, किसी भी परिस्थिति में, किसी भी उद्देश्य से, किसी भी व्यक्ति के द्वारा क्यों न किया गया हो। बाइबल के अनुसार पाप की दशा में होना, एक मानसिक दशा है। पाप मनुष्य के मन में निवास करता है, उसकी जड़ें मनुष्य के हृदय या मन में होती हैं। पाप का बाहरी प्रकटीकरण मनुष्य के मन से निकलकर होता है, तथा उपयुक्त परिस्थितियों और समय के अनुसार, यह पाप विभिन्न प्रकार की पापमय शारीरिक क्रियाओं में, या भावनाओं में, या मन के विचारों में प्रकट हो जाता है।

मानवीय क्षमताओं के सन्दर्भ में, मृत्यु का अर्थ होता है मानवीय रीति से कभी वापस पलटा न जा सकने वाला हमेशा के लिए अलग हो जाना। यही बात आलंकारिक भाषा में भी व्यक्त की जाती है जब किसी सम्बन्ध के पूर्णतः टूट जाने के लिए कहा जाता है, “आज से तू मेरे लिए मर गया,” अर्थात परस्पर सम्बन्ध ऐसी स्थायी रीति से तोड़ दिया है मानो मृत्यु ने अलग कर दिया हो। बाइबल के अनुसार मृत्यु दो तरह की हो सकती है – शारीरिक और आत्मिक। शारीरिक मृत्यु में व्यक्ति अपने रिश्तेदारों, मित्रों, परिवार के सदस्यों, और सँसार के सभी लोगों से स्थायी रीति से ऐसा अलग हो जाता है कि उसे किसी भी मानवीय प्रयास से वापस नहीं लाया जा सकता है; उसके शरीर और आत्मा का सम्बन्ध समाप्त हो जाता है। आत्मिक मृत्यु मनुष्य और परमेश्वर के मध्य जो संगति और सहभागिता अदन की वाटिका में, मनुष्य के पाप करने से पहले थी, उस सम्बन्ध का टूट जाना है। परमेश्वर के प्रति आदम और हव्वा की अनाज्ञाकारिता के कारण परमेश्वर के साथ यह सम्बन्ध टूट गया, और मनुष्य मृत्यु, अर्थात परमेश्वर से हमेशा के लिए अलग हो जाने के लिए दोषी होने की दशा में आ गया। उद्धार परमेश्वर के साथ इसी सम्बन्ध को फिर से स्थापित कर देना है, जो प्रभु यीशु द्वारा कलवरी के क्रूस पर दिए गए बलिदान और प्रायश्चित के द्वारा ही सम्भव होता है। इस मूल तथ्य और सिद्धान्त को सही रीति से समझे बिना, बाइबल के अनुसार उद्धार के सिद्धान्त को, तथा हमारे विषय – परमेश्वर द्वारा पापों को क्षमा करना और भुला देना, को ठीक से कभी नहीं समझा जा सकता है।

अगले लेख में हम यहीं से आगे बढ़ेंगे और देखेंगे कि पाप ने मनुष्य पर तथा परमेश्वर के साथ उसके सम्बन्ध पर क्या प्रभाव डाला।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Elementary Principles – 98


God’s Forgiveness and Justice – 4


The Effects, Results and Rewards of Sin - 1

   

In the preceding articles on “Eternal Judgment,” the sixth elementary principle of Hebrews 6:1-2 we have seen that the Word God, the Bible is very clear that this final judgment will be of the Christian Believers, will be carried out by the Lord Jesus, and everything, whether good or bad that the Believer has done or kept in heart, will laid open, and judged, to give everyone the rewards and consequences of the Christian lives they have lived since salvation. But for most Christians this is something very difficult to accept, especially that everything about them, including that in their hearts, and the sins that they have confessed and asked forgiveness for, will also be laid open for this judgment. In defense of their objections, they show verses from God’s Word that say that God forgives and forgets sin, throwing the sins behind His back. We have mentioned these verses in the earlier articles, and have said that these verses need to be seen and interpreted in their context – not just the immediate one, but also the remote context of related verses and passages, at other places in the Bible. When these verses about God’s forgiveness and forgetting sin are seen in the proper context, there remains no contradiction, rather the verses complement God’s judgment, and affirm the integrity of God’s Word. The very sad and unfortunate consequence of the prevalent incomplete understanding and interpretation of these verses is that they have been misused as a license to sin – we have seen about it in the earlier articles. To understand the proper context and then to correctly interpret and understand these verses, we need to understand what happened in the Garden of Eden along with the committing of the first sin. This topic has been considered in detail in an earlier series on sin and salvation in this blog, but from today we will consider very briefly the points relevant to our present consideration.

God created man in His image and gave him dominion over everything on earth (Genesis 1:26-29). God planted a garden specifically for man, and besides the other trees, also put the tree of life and the tree of the knowledge of good and evil in the midst of the garden (Genesis 2:7-9).  Man was permitted to eat the fruits of every tree except for the fruit of the tree of the knowledge of good and evil; God warned man that if he eats the forbidden fruit, he will die (Genesis 2:15-17). Quite unlike the popular misconception about eating the forbidden fruit and dying, in the original Hebrew language it is not written that God said man would die immediately on eating the fruit; that “immediately” is not said even in the English translations of the Bible, and actually is an inaccurate extrapolation of the text. What the actual sentence in Hebrew language means is that from the time man ate the fruit, he will begin to die, i.e., the process of his succumbing to death and returning to dust will get initiated, i.e., from the moment he disobeys God and eats that fruit. And that has what has been happening since then, every person begins to die at the moment of his birth, and eventually, after a certain time this process of dying is completed and the person dies, then turns back into dust. The death was not in the fruit; the death was in the disobedience of God’s commandment given to man. This brings us to two key words that we need to understand – sin and death.  

In short, the Bible states that the violation of God’s commandments, the transgression of His Law is sin. This Law includes His Ten Commandments (Exodus 20:1–20), and the Two Great Commandments (Matthew 22:35–40) upon which all of God's Commandments and all the instructions and the teachings given by Him through His prophets are based, “Whoever commits sin also commits lawlessness, and sin is lawlessness" (1 John 3:4). Secondly, every kind of iniquity or unrighteousness is sin, “All unrighteousness is sin …” (1 John 5:17), in whatever manner, under whatever circumstances, for whatever purpose this may have been done, by any person. According to the Bible, being in sin is a state of the mind. Sin lives in, and has its roots in the heart or mind of man. Its outward manifestations have their origin the heart or mind of man, then in conducive circumstances and a favorable time it manifests itself externally in various kinds of ‘sinful’ bodily actions, or in feelings, and thoughts kept in one’s mind.

Death means a humanly irreversible separation; irreversible both in terms of human capabilities and context, i.e., an irreversible and permanent disassociation or separation. The same thing is also expressed in figurative language to express the breaking of relationship permanently; when a person says to another "from today you have died for me", it means that the relationship between them has so irreversibly and permanently ended, as if it was death that has separated them. Biblically, death can be of two kinds – physical and spiritual. When a person dies physically, he is so permanently separated from his relatives, friends, family members, and everyone in the world, that he cannot return or be brought back by any human effort; his body and soul are separated from each other. Spiritual death is the separation of man’s spirit from the communion and fellowship man had with God in the Garden of Eden, before man sinned. Salvation is the restoration of this communion and fellowship of man with God, through the atoning work of the Lord Jesus Christ on the Cross of Calvary. Because of the sin of disobedience towards God, committed by Adam and Eve, this fellowship between God and man was broken, and man came under the condemnation of death, i.e., of being eternally separated from God forever. Without clearly understanding this very important and fundamental fact, it is impossible to grasp the Biblical understanding of salvation, and our topic of God forgiving and forgetting sins.

We will carry on from here and see how sin affected man and his relationship with God in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well