ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

पुनःआगमन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुनःआगमन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 1 जनवरी 2018

इस वर्ष


सभी पाठकों को नव-वर्ष की शुभकामनाएँ

मेरे पिताजी पास्टर थे, और प्रत्येक नए वर्षा के प्रथम इतवार को वे प्रभु यीशु मसीह के पुनःआगमन पर संदेश देते थे, जिसका आधार बहुधा वे परमेश्वर के वचन बाइबल के 1 थिस्सलुनीकियों 4 अध्याय को बनाते थे। उनके उस सन्देश का सदैव एक ही बिंदु होता था – “हो सकता है कि प्रभु यीशु मसीह का आगमन इस वर्ष हो। क्या आप उससे मिलने, उसे हिसाब देने के लिए तैयार हैं?” छः वर्ष की आयु में सुना गया यह सन्देश मुझे कभी नहीं भूलेगा, क्योंकि उस सन्देश को सुनकर मेरे अन्दर विचार उठा, “यदि यह सही है, तो मुझे नहीं लगता की प्रभु मुझे ले जाने के लिए आएगा, या मैं प्रभु यीशु के साथ जाने पाऊँगा।”

मुझे यह निश्चित था की मेरे माता-पिता प्रभु यीशु के साथ स्वर्ग जाएँगे, और मैं भी उनके साथ जाना चाहता था। इसलिए उस शाम जब पिताजी घर आए, तो मैं ने उन से पूछा की मैं कैसे सुनिश्चित कर सकता हूँ की मैं भी उनके साथ स्वर्ग जाऊँगा। उन्होंने अपनी बाइबल खोली, उसमें से कुछ पद मुझे पढकर सुनाए, और मेरे लिए आवश्यक उस उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के बारे में मुझ से बातें कीं। मुझे मेरे पापों के प्रति कायल करने के लिए उन्हें कुछ विशेष प्रयास नहीं करना पड़ा। उस दिन मेरे पिताजी ने मुझे प्रभु यीशु मसीह से मिलवाया। परमेश्वर के इन सत्यों को मेरे हृदय में रोपने के लिए मैं सदैव उनका कृतज्ञ रहूँगा।

पाप और गड़बड़ी से भरे इस संसार में, जहाँ दुराचार बढ़ता ही जा रहा है, यह कितना आशाजनक विचार है की संभवतः इस वर्ष प्रभु यीशु का पुनःआगमन हो जाए। उससे भी अधिक शांतिदायक यह सत्य है कि जितनों ने प्रभु यीशु पर अपने पापों की क्षमा और उद्धार के लिए विश्वास किया है, उसे अपना जीवन समर्पित किया है, वे उसके साथ एकत्रित किए जाएँगे, और इस सँसार की पीड़ा, दुःख, पाप, और भय से सदा के लिए मुक्त हो जाएँगे। और सर्वोत्तम सत्य यह है कि फिर हम सभी मसीही विश्वासी प्रभु यीशु के साथ स्वर्गीय स्थानों में सदा काल के लिए निवास करेंगे। -  जो स्टोवैल


प्रभु यीशु का पुनः आगमन शायद आज ही हो! – डा० एम. आर. डी हौंन

फिर मैं ने सिंहासन में से किसी को ऊंचे शब्द से यह कहते सुना, कि देख, परमेश्वर का डेरा मनुष्यों के बीच में है; वह उन के साथ डेरा करेगा, और वे उसके लोग होंगे, और परमेश्वर आप उन के साथ रहेगा; और उन का परमेश्वर होगा। और वह उन की आंखों से सब आंसू पोंछ डालेगा; और इस के बाद मृत्यु न रहेगी, और न शोक, न विलाप, न पीड़ा रहेगी; पहिली बातें जाती रहीं। और जो सिंहासन पर बैठा था, उसने कहा, कि देख, मैं सब कुछ नया कर देता हूं: फिर उसने कहा, कि लिख ले, क्योंकि ये वचन विश्वास के योग्य और सत्य हैं। - प्रकाशितवाक्य 21:3-5

बाइबल पाठ: 1 थिस्सलुनीकियों 4:13-18
1 Thessalonians 4:13 हे भाइयों, हम नहीं चाहते, कि तुम उनके विषय में जो सोते हैं, अज्ञान रहो; ऐसा न हो, कि तुम औरों के समान शोक करो जिन्हें आशा नहीं।
1 Thessalonians 4:14 क्योंकि यदि हम प्रतीति करते हैं, कि यीशु मरा, और जी भी उठा, तो वैसे ही परमेश्वर उन्हें भी जो यीशु में सो गए हैं, उसी के साथ ले आएगा।
1 Thessalonians 4:15 क्योंकि हम प्रभु के वचन के अनुसार तुम से यह कहते हैं, कि हम जो जीवित हैं, और प्रभु के आने तक बचे रहेंगे तो सोए हुओं से कभी आगे न बढ़ेंगे।
1 Thessalonians 4:16 क्योंकि प्रभु आप ही स्वर्ग से उतरेगा; उस समय ललकार, और प्रधान दूत का शब्द सुनाई देगा, और परमेश्वर की तुरही फूंकी जाएगी, और जो मसीह में मरे हैं, वे पहिले जी उठेंगे।
1 Thessalonians 4:17 तब हम जो जीवित और बचे रहेंगे, उन के साथ बादलों पर उठा लिये जाएंगे, कि हवा में प्रभु से मिलें, और इस रीति से हम सदा प्रभु के साथ रहेंगे।
1 Thessalonians 4: 18 सो इन बातों से एक दूसरे को शान्‍ति दिया करो।


एक साल में बाइबल: 
  • उत्पत्ति 1-3
  • मत्ती 1



गुरुवार, 25 अगस्त 2016

प्रतीक्षा एवं पुनःआगमन


   मैं यह तो नहीं जानती कि आप जहाँ रहते हैं वहाँ कैसे होता है, लेकिन मैं जहाँ रहती हूँ वहाँ यदि मेरा कोई उपकरण खराब हो जाए और मैं उपकरण की कंपनी को फोन करके उसकी मरम्मत के लिए कहूँ, तो वो मुझे कुछ ऐसा उत्तर देते हैं: "मरम्मत करने वाला आपके पास दोपहर बाद 1:00 से 5:00 के बीच में पहुँच जाएगा"। अब क्योंकि मैं यह नहीं जानती हूँ कि वह किस समय आएगा, इस लिए सिवाय प्रतीक्षा करने के मेरे पास और कोई चारा नहीं होता।

   प्रभु यीशु ने पृथ्वी पर अपनी सेवकाई के समय में अपने अनुयायियों से कहा था कि वे शीघ्र उन्हें छोड़कर जाएंगे और उन लोगों को कुछ समय के लिए (यूहन्ना 16:16) उनके पुनःआगमन की प्रतीक्षा करनी होगी। प्रभु यीशु के पुनरुत्थान के बाद चेलों ने उन्हें देखा और चेलों को लगा कि प्रभु अब पृथ्वी पर अपना राज्य स्थापित करेंगे; लेकिन प्रभु यीशु ने उन से कहा, "...उन समयों या कालों को जानना, जिन को पिता ने अपने ही अधिकार में रखा है, तुम्हारा काम नहीं" (प्रेरितों 1:7); अब उनकी प्रतीक्षा का समय और बढ़ गया।

   लेकिन प्रभु ने अपने चेलों से केवल प्रतीक्षा-मात्र ही करने के लिए नहीं कहा, वरन उस प्रतीक्षा के समय में चेलों को प्रभु का गवाह भी होना था: "परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ पाओगे; और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होगे" (प्रेरितों 1:8)। ऐसा करने के लिए प्रभु यीशु ने अपने चेलों को परमेश्वर का पवित्र-आत्मा भी दिया जो उन्हें इस सेवकाई के लिए सिखाने, संवारने, संभालने और सामर्थ देने के लिए था।

   हम मसीही विश्वासी आज भी प्रभु यीशु के पुनःआगमन की प्रतीक्षा में हैं। इस प्रतीक्षा के समय में हमें पवित्र-आत्मा कि अगुवाई और सामर्थ से औरों को यह बताना और दिखाना है कि प्रभु यीशु कौन है, उसने समस्त संसार के प्रत्येक जन के लिए कैसे अपने बलिदान और पुनरुत्थान के द्वारा पापों की क्षमा और उद्धार का मार्ग तैयार करके दे दिया है, जिससे अपने पुनःआगमन पर वह अपने चेलों को अपने साथ लेकर जा सके। - ऐनी सेटास


प्रभु यीशु के पुनःआगमन तक प्रतीक्षा करें और उसकी गवाही दें।

यीशु ने उन के पास आकर कहा, कि स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है। इसलिये तुम जा कर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें पिता और पुत्र और पवित्रआत्मा के नाम से बपतिस्मा दो। और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्‍त तक सदैव तुम्हारे संग हूं। - मत्ती 28:18-20

बाइबल पाठ: प्रेरितों 1:1-11
Acts 1:1 हे थियुफिलुस, मैं ने पहिली पुस्तिका उन सब बातों के विषय में लिखी, जो यीशु ने आरम्भ में किया और करता और सिखाता रहा। 
Acts 1:2 उस दिन तक जब वह उन प्रेरितों को जिन्हें उसने चुना था, पवित्र आत्मा के द्वारा आज्ञा देकर ऊपर उठाया न गया। 
Acts 1:3 और उसने दु:ख उठाने के बाद बहुत से बड़े प्रमाणों से अपने आप को उन्हें जीवित दिखाया, और चालीस दिन तक वह उन्हें दिखाई देता रहा: और परमेश्वर के राज्य की बातें करता रहा। 
Acts 1:4 ओर उन से मिलकर उन्हें आज्ञा दी, कि यरूशलेम को न छोड़ो, परन्तु पिता की उस प्रतिज्ञा के पूरे होने की बाट जोहते रहो, जिस की चर्चा तुम मुझ से सुन चुके हो। 
Acts 1:5 क्योंकि यूहन्ना ने तो पानी में बपतिस्मा दिया है परन्तु थोड़े दिनों के बाद तुम पवित्रात्मा से बपतिस्मा पाओगे। 
Acts 1:6 सो उन्हों ने इकट्ठे हो कर उस से पूछा, कि हे प्रभु, क्या तू इसी समय इस्त्राएल को राज्य फेर देगा? 
Acts 1:7 उसने उन से कहा; उन समयों या कालों को जानना, जिन को पिता ने अपने ही अधिकार में रखा है, तुम्हारा काम नहीं। 
Acts 1:8 परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ पाओगे; और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होगे। 
Acts 1:9 यह कहकर वह उन के देखते देखते ऊपर उठा लिया गया; और बादल ने उसे उन की आंखों से छिपा लिया। 
Acts 1:10 और उसके जाते समय जब वे आकाश की ओर ताक रहे थे, तो देखो, दो पुरूष श्वेत वस्‍त्र पहिने हुए उन के पास आ खड़े हुए। 
Acts 1:11 और कहने लगे; हे गलीली पुरूषों, तुम क्यों खड़े स्वर्ग की ओर देख रहे हो? यही यीशु, जो तुम्हारे पास से स्वर्ग पर उठा लिया गया है, जिस रीति से तुम ने उसे स्वर्ग को जाते देखा है उसी रीति से वह फिर आएगा।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 119:1-88
  • 1 कुरिन्थियों 7:20-40


शुक्रवार, 20 मई 2016

सत्य वचन


   बहुत से लोगों का मानना है कि परमेश्वर का वचन बाइबल केवल कालपनिक कहानियों का संकलन है - एक लड़के ने दैत्य को मारा; एक मनुष्य को बड़ी सी मछली ने निगल लिया; एक व्यक्ति ने पानी का जहाज़ बनाकर अपने परिवार तथा जानवरों को जलप्रलय से बचा लिया, आदि। यहाँ तक कि कुछ धार्मिक लोग भी यही मानते हैं कि बाइबल की बातें अच्छी नैतिक कहानियां हैं जो हमें कुछ आत्मिक बातों की शिक्षाएं प्रदान करने के लिए लिखी गई हैं।

   किंतु स्वयं प्रभु यीशु ने बाइबल की इन घटनाओं को सत्य घटनाएं कहकर लोगों के सामने इनकी पुष्टि करी। नूह द्वारा जलप्रलय से बचने के लिए जहाज़ बनाने के द्वारा प्रभु यीशु ने समझाया कि उसका पुनःआगमन भी ऐसे ही होगा, जब लोग उसकी आशा भी नहीं कर रहे होंगे: "जैसे नूह के दिन थे, वैसा ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा। क्योंकि जैसे जल-प्रलय से पहिले के दिनों में, जिस दिन तक कि नूह जहाज पर न चढ़ा, उस दिन तक लोग खाते-पीते थे, और उन में ब्याह शादी होती थी। और जब तक जल-प्रलय आकर उन सब को बहा न ले गया, तब तक उन को कुछ भी मालूम न पड़ा; वैसे ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा" (मत्ती 24:37-39)।

   प्रभु यीशु ने मछली के पेट में काटे गए योना के तीन दिनों के उदाहरण के द्वारा कब्र में बिताए जाने वाले अपने तीन दिनों को समझाया "यूनुस तीन रात दिन जल-जन्‍तु के पेट में रहा, वैसे ही मनुष्य का पुत्र तीन रात दिन पृथ्वी के भीतर रहेगा" (मत्ती 12:40)। प्रेरित पतरस ने अपनी पत्री में नूह और जलप्रलय की घटना के द्वारा भविष्य में प्रभु यीशु के पुनःआगमन के विषय में सचेत किया (2 पतरस 2:4-9)।

   परमेश्वर ने हमें अपना वचन दिया है, जो सत्य है, यथार्थ है और प्रमाणित है; ना कि कालपनिक कहानियों का संकलन है। अनेक प्रयासों के बावजूद आज तक बाइबल की कोई एक बात भी गलत प्रमाणित नहीं हो पाई है। परमेश्वर का यह अटल वचन हमें चिताता है कि प्रभु यीशु का पुनःआगमन होगा और वह अपने अनुयायियों को अनन्त काल तक अपने साथ सुख और शान्ति में रहने के लिए ले जाएगा तथा जगत न्याय में जाएगा। प्रभु यीशु ने जो चिन्ह उसके पुनःआगमन के समय के पूरा होने के सम्बंध में दिए हैं (मत्ती 24), वे आज के इस समय में हमारी आंखों के सामने पूरे हो रहे हैं; क्या आप उसके पुनःआगमन और अपने न्याय के लिए तैयार हैं? - सिंडी हैस कैस्पर

यदि हम प्रभु यीशु के पुनःआगमन की प्रतीक्षा में हैं 
तो हमारे पास आशावान रहने का उचित और भला कारण है।

आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था। - यूहन्ना 1:1

बाइबल पाठ: मत्ती 24:32-44
Matthew 24:32 अंजीर के पेड़ से यह दृष्‍टान्‍त सीखो: जब उस की डाली को मल हो जाती और पत्ते निकलने लगते हैं, तो तुम जान लेते हो, कि ग्रीष्म काल निकट है। 
Matthew 24:33 इसी रीति से जब तुम इन सब बातों को देखो, तो जान लो, कि वह निकट है, वरन द्वार ही पर है।
Matthew 24:34 मैं तुम से सच कहता हूं, कि जब तक ये सब बातें पूरी न हो लें, तब तक यह पीढ़ी जाती न रहेगी। 
Matthew 24:35 आकाश और पृथ्वी टल जाएंगे, परन्तु मेरी बातें कभी न टलेंगी। 
Matthew 24:36 उस दिन और उस घड़ी के विषय में कोई नहीं जानता, न स्वर्ग के दूत, और न पुत्र, परन्तु केवल पिता। 
Matthew 24:37 जैसे नूह के दिन थे, वैसा ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा। 
Matthew 24:38 क्योंकि जैसे जल-प्रलय से पहिले के दिनों में, जिस दिन तक कि नूह जहाज पर न चढ़ा, उस दिन तक लोग खाते-पीते थे, और उन में ब्याह शादी होती थी। 
Matthew 24:39 और जब तक जल-प्रलय आकर उन सब को बहा न ले गया, तब तक उन को कुछ भी मालूम न पड़ा; वैसे ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा। 
Matthew 24:40 उस समय दो जन खेत में होंगे, एक ले लिया जाएगा और दूसरा छोड़ दिया जाएगा। 
Matthew 24:41 दो स्‍त्रियां चक्की पीसती रहेंगी, एक ले ली जाएगी, और दूसरी छोड़ दी जाएगी। 
Matthew 24:42 इसलिये जागते रहो, क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा प्रभु किस दिन आएगा। 
Matthew 24:43 परन्तु यह जान लो कि यदि घर का स्‍वामी जानता होता कि चोर किस पहर आएगा, तो जागता रहता; और अपने घर में सेंध लगने न देता। 
Matthew 24:44 इसलिये तुम भी तैयार रहो, क्योंकि जिस घड़ी के विषय में तुम सोचते भी नहीं हो, उसी घड़ी मनुष्य का पुत्र आ जाएगा।

एक साल में बाइबल: 
  • 1 इतिहास 10-12
  • यूहन्ना 6:45-71


सोमवार, 25 जनवरी 2016

सामन्य दिन


   संग्रहालय की एक प्रदर्श्नी, जिसका शीर्षक था "पॉम्पेई का एक दिन" देखते हुए मैं यह देखकर आश्चर्यचकित हुआ कि वहाँ की बातें बारंबार यह दर्शा रहीं थी कि पॉम्पेई के 20,000 लोगों के लिए 24 अगस्त सन 79 ईसवीं का दिन एक सामन्य दिन के समान ही आरंभ हुआ था, और लोग घरों, बाज़ारों और उस समृद्ध रोमी नगर की बन्दरगाह में अपनी सामान्य दिनचर्या में लगे हुए थे। प्रातः लगभग 8 बजे, निकट के वेसुवियस पहाड़ में एक के बाद एक कुछ छोटे विस्फोट दिखाई दिए और दोपहर होते होते एक भयानक ज्वालामुखी विस्फोट हो गया। 24 घंटे से कम के अन्दर ही पॉम्पेई और उसके अधिकांश लोग ज्वालामुखी की राख की मोटी परत के नीचे दफन हो गए थे। सब कुछ बिलकुल अनेपक्षित था।

   प्रभु यीशु ने अपने अनुयायियों से कहा कि एक दिन वे लौट कर आएंगे। उस दिन भी लोग रोज़ की तरह अपने कार्यों में, व्यवसाय में, भोजन करने में, शादी-ब्याह में लगे होंगे: "जैसे नूह के दिन थे, वैसा ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा" (मत्ती 24:37); लोगों को ज़रा सा अन्दाज़ा भी नहीं होगा कि क्या होने जा रहा है और प्रलय तथा विनाश उन पर आ पड़ेगा।

   यह बताने में प्रभु का उद्देश्य था कि उनके चेले उनके पुनःआगमन के लिए सदा जागरूक और तैयार रहें: "इसलिये तुम भी तैयार रहो, क्योंकि जिस घड़ी के विषय में तुम सोचते भी नहीं हो, उसी घड़ी मनुष्य का पुत्र आ जाएगा" (मत्ती 24:44)।

   किसी एक सामन्य दिन में अचानक ही सृष्टि के प्रभु का स्वागत करना आपके लिए कैसा रहेगा - अनन्त आनन्द का कारण या अनन्त शोक का कारण? - डेविड मैक्कैसलैंड


तैयार रहिए; आज ही प्रभु यीशु का पुनःआगमन संभव है।

सब बातों का अन्‍त तुरन्त होने वाला है; इसलिये संयमी हो कर प्रार्थना के लिये सचेत रहो। - 1 पतरस 4:7

बाइबल पाठ: मत्ती 24:36-44
Matthew 24:36 उस दिन और उस घड़ी के विषय में कोई नहीं जानता, न स्वर्ग के दूत, और न पुत्र, परन्तु केवल पिता। 
Matthew 24:37 जैसे नूह के दिन थे, वैसा ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा। 
Matthew 24:38 क्योंकि जैसे जल-प्रलय से पहिले के दिनों में, जिस दिन तक कि नूह जहाज पर न चढ़ा, उस दिन तक लोग खाते-पीते थे, और उन में ब्याह शादी होती थी। 
Matthew 24:39 और जब तक जल-प्रलय आकर उन सब को बहा न ले गया, तब तक उन को कुछ भी मालूम न पड़ा; वैसे ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा। 
Matthew 24:40 उस समय दो जन खेत में होंगे, एक ले लिया जाएगा और दूसरा छोड़ दिया जाएगा। 
Matthew 24:41 दो स्‍त्रियां चक्की पीसती रहेंगी, एक ले ली जाएगी, और दूसरी छोड़ दी जाएगी। 
Matthew 24:42 इसलिये जागते रहो, क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा प्रभु किस दिन आएगा। 
Matthew 24:43 परन्तु यह जान लो कि यदि घर का स्‍वामी जानता होता कि चोर किस पहर आएगा, तो जागता रहता; और अपने घर में सेंध लगने न देता। 
Matthew 24:44 इसलिये तुम भी तैयार रहो, क्योंकि जिस घड़ी के विषय में तुम सोचते भी नहीं हो, उसी घड़ी मनुष्य का पुत्र आ जाएगा।

एक साल में बाइबल: 
  • निर्गमन 12-13
  • मत्ती 16


शुक्रवार, 23 अगस्त 2013

पुनःआगमन

   कुछ वर्ष पहले की बात है, तब मेरे बच्चे उम्र मे छोटे ही थे; मैं मिशन सेवकाई के अपने 10 दिनों के दौरे से वापस घर लौटा तो हवाई-अड्डे पर मेरी पत्नि और मेरे बच्चे मुझे लेने के लिए आए। मेरे बाहर आते ही बच्चे मुझे देखकर खुशी के मारे चिल्लाने लगे, रोने लगे, और मैंने देखा कि मेरी पत्नि की आँखों में भी आँसू। मैं भी भावावेश में कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था, और हमारा यह हाल देखकर वहाँ उपस्थित कई अन्य अपिरिचित लोगों की आँखें भी नम हो गईं। वह एक बहुत भावुक और अद्भुत अवसर था।

   उस घटना के भावावेश की तीव्रता की यादें मेरी प्राथमिकताओं के बारे में मेरे हृदय की भावनाओं के लिए हल्की सी फटकार का कार्य करती हैं। प्रेरित यूहन्ना ने, प्रभु यीशु के पुनःआगमन की लालसा रखते हुए लिखा "जो इन बातों की गवाही देता है, वह यह कहता है, हां मैं शीघ्र आने वाला हूं। आमीन। हे प्रभु यीशु आ" (प्रकाशितवाक्य 22:20)। एक अन्य खण्ड में प्रेरित पौलुस ने भी इसी भाव को व्यक्त करते हुए यह भी लिखा कि जो प्रभु यीशु के पुनःआगमन को प्रीय जानते हैं, उनके लिए एक मुकुट प्रतीक्षा कर रहा है (2 तिमुथियुस 4:8)। लेकिन कई बार मैं प्रभु यीशु के पुनःआगमन की प्रतीक्षा उतनी लालसा से भी नहीं करता जितनी लालसा से मेरे बच्चे और पत्नि तब मेरे लौट आने की कर रहे थे।

   प्रभु यीशु हमारे सर्वोत्तम प्रेम और भक्ति के योग्य है - और उसे आमने-सामने देखने के विचार से बढ़कर हमारे लिए और कुछ इस संसार में नहीं होना चाहिए। जैसे जैसे हम अपने और समस्त जगत के उद्धारकर्ता के पुनःआगमन की प्रतीक्षा में रहते हैं और उसके आने का समय और निकट आता जाता है, उसके प्रति हमारा प्रेम और उससे मिलने की हमारी लालसा भी बढ़ती जाए। - बिल क्राउडर


जो मसीह यीशु के हैं उन्हें उससे मिलने की लालसा भी रहनी चाहिए।

तो जब कि ये सब वस्तुएं, इस रीति से पिघलने वाली हैं, तो तुम्हें पवित्र चाल चलन और भक्ति में कैसे मनुष्य होना चाहिए। और परमेश्वर के उस दिन की बाट किस रीति से जोहना चाहिए और उसके जल्द आने के लिये कैसा यत्‍न करना चाहिए; जिस के कारण आकाश आग से पिघल जाएंगे, और आकाश के गण बहुत ही तप्‍त हो कर गल जाएंगे। - 2 पतरस 3:11-12

बाइबल पाठ: 2 तिमुथियुस 4:1-8
2 Timothy 4:1 परमेश्वर और मसीह यीशु को गवाह कर के, जो जीवतों और मरे हुओं का न्याय करेगा, उसे और उसके प्रगट होने, और राज्य को सुधि दिलाकर मैं तुझे चिताता हूं।
2 Timothy 4:2 कि तू वचन को प्रचार कर; समय और असमय तैयार रह, सब प्रकार की सहनशीलता, और शिक्षा के साथ उलाहना दे, और डांट, और समझा।
2 Timothy 4:3 क्योंकि ऐसा समय आएगा, कि लोग खरा उपदेश न सह सकेंगे पर कानों की खुजली के कारण अपनी अभिलाषाओं के अनुसार अपने लिये बहुतेरे उपदेशक बटोर लेंगे।
2 Timothy 4:4 और अपने कान सत्य से फेरकर कथा-कहानियों पर लगाएंगे।
2 Timothy 4:5 पर तू सब बातों में सावधान रह, दुख उठा, सुसमाचार प्रचार का काम कर और अपनी सेवा को पूरा कर।
2 Timothy 4:6 क्योंकि अब मैं अर्घ की नाईं उंडेला जाता हूं, और मेरे कूच का समय आ पहुंचा है।
2 Timothy 4:7 मैं अच्छी कुश्‍ती लड़ चुका हूं मैं ने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैं ने विश्वास की रखवाली की है।
2 Timothy 4:8 भविष्य में मेरे लिये धर्म का वह मुकुट रखा हुआ है, जिसे प्रभु, जो धर्मी, और न्यायी है, मुझे उस दिन देगा और मुझे ही नहीं, वरन उन सब को भी, जो उसके प्रगट होने को प्रिय जानते हैं।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 113-115 
  • 1 कुरिन्थियों 6


बुधवार, 19 सितंबर 2012

प्रतीक्षा


   जब हमारे बच्चे छोटे थे, तब हम एडवेंट को मनाते थे - यह क्रिसमस से चार इतवार पहले से लेकर क्रिसमस तक मनाया जाने वाला वह समय होता था जिसमें पत्तों से भरी डालियों और फूलों से एक गोलाकार माला बना कर सजाई जाती और रोज़ शाम को मोमबत्तियां जलाई जाती थीं तथा अपने मनों को क्रिसमस के लिए तैयार करने के लिए हम लोग परमेश्वर के वचन बाइबल से प्रभु यीशु के जन्मे से संबंधित खंड पढ़ते और स्तुति गीत गाते। यह एक विशेष समय होता था।

   लेकिन एडवेंट का महत्व इससे कहीं अधीक होता है। जब चौथी इसवीं में इसाई समाज ने इसे मनाना आरंभ किया था, तो वे लोग इसे केवल प्रभु यीशु के जन्म का त्यौहार मनाने की तैयारी ही नहीं मानते थे, परन्तु साथ ही प्रभु यीशु के दूसरे आगमन की आशा को भी स्मरण करते थे। प्रभु यीशु के पुनःआगमन की निश्चितता को स्मरण करके वे उसमें आशा और आनन्द पाते थे।

   लूका रचित सुसमाचार परमेश्वर की उस महिमा के तेज के बारे में बताता है जो प्रभु यीशु के जन्म के समाचार के उन तक पहुंचने के समय उनके चारों ओर चमका था (लूका २:९)। लूका रचित सुसमाचार में ही हम प्रभु यीशु के बड़ी सामर्थ और महिमा के साथ पुनःआगमन का वायदा भी पाते हैं। प्रभु यीशु के पहले और दूसरे आगमन की घटनाओं में उनके पृथ्वी पर आने का उद्देश्य निहित है - संसार के लिए पापों से मुक्ति और उद्धार का मार्ग देना तथा संसार के अन्त और न्याय के समय में अपने विश्वासियों को अपने साथ निवास के लिए स्वर्ग में अनन्त काल के लिए लेकर जाना।

   लैटिन भाषा में एडवेंट शब्द का अर्थ होता है आगमन। क्रिसमस से पहले के यह सप्ताह पश्चाताप और आशा के लिए एक अच्छा समय हैं जब हम संसार के उद्धारकर्ता प्रभु यीशु के बैतलहम में पहले आगमन का त्यौहार मनाते हैं और उसके अपनी महिमा में दूसरे आगमन की प्रतीक्षा करते हैं।

   संसार का उद्धारकर्ता मसीह यीशु आ चुका है! संसार का न्यायी मसीह यीशु आने वाला है! क्या आप उसके आगमन के लिए तैयार हैं? - डेविड मैक्कैसलैंड


संसार का उद्धारकर्ता मसीह यीशु आ चुका है! संसार का न्यायी मसीह यीशु आने वाला है!

और प्रभु का एक दूत उन के पास आ खड़ा हुआ; और प्रभु का तेज उन के चारों ओर चमका, और वे बहुत डर गए। - लूका २:९

बाइबल पाठ: लूका२:८-१२; २१:२५-२८
Luk 2:8  और उस देश में कितने गड़ेरिये थे, जो रात को मैदान में रहकर अपने झुण्‍ड का पहरा देते थे। 
Luk 2:9   और प्रभु का एक दूत उन के पास आ खड़ा हुआ; और प्रभु का तेज उन के चारों ओर चमका, और वे बहुत डर गए। 
Luk 2:10 तब स्‍वर्गदूत ने उन से कहा, मत डरो; क्‍योंकि देखो मैं तुम्हें बड़े आनन्‍द का सुसमाचार सुनाता हूं जो सब लोगों के लिये होगा। 
Luk 2:11  कि आज दाऊद के नगर में तुम्हारे लिये एक उद्धारकर्ता जन्मा है, और यही मसीह प्रभु है। 
Luk 2:12  और इस का तुम्हारे लिये यह पता है, कि तुम एक बालक को कपड़े मे लिपटा हुआ और चरनी में पड़ा पाओगे। 

Luk 21:25 और सूरज और चान्‍द और तारों में चिन्‍ह दिखाई देंगें, और पृथ्वी पर, देश देश के लोगों को संकट होगा; क्‍योंकि वे समुद्र के गरजने और लहरों के कोलाहल से घबरा जाएंगे। 
Luk 21:26 और भय के कारण और संसार पर आने वाली घटनाओं की बांट देखते देखते लोगों के जी में जी न रहेगा क्‍योंकि आकाश की शक्तियां हिलाई जाएंगी। 
Luk 21:27  तब वे मनुष्य के पुत्र को सामर्थ और बड़ी महिमा के साथ बादल पर आते देखेंगे। 
Luk 21:28 जब ये बातें होने लगें, तो सीधे होकर अपने सिर ऊपर उठाना; क्‍योंकि तुम्हारा छुटकारा निकट होगा।

एक साल में बाइबल: 
  • यहेजकेल ३०-३२ 
  • १ पतरस ४

रविवार, 8 जुलाई 2012

झूठी भविष्यवाणीयां

   इस समाचार के साथ कि २२ जुलाई २००९ को सूर्य ग्रहण होगा, एक आतंकित कर देने वाली भविष्यवाणी भी सुनाई देने लगी। कुछ लोगों ने यह भ्रम फैला दिया कि ग्रहण के समय पृथ्वी के गुरुत्वाकर्ष्ण पर प्रभाव पड़ेगा जिसके कारण एक बड़ा भूकम्प होगा और जापान पर विनाशकारी सुनामी आएगी। शीघ्र ही अमेरिका के भूगर्भीय अनुसन्धान केंद्र ने इस भविष्यवाणी को गलत घोषित किया और सूचना दी कि "अभी तक कहीं भी कोई भी वैज्ञानिक कभी भी किसी भूकम्प की भविष्यवाणी नहीं कर सका है; ना ही उनके पास ऐसी भविष्यवाणी करने के कोई साधन हैं और ना ही निकट भविश्य में ऐसा कोई साधन उपलब्ध होने की संभावना है।"

   प्रभु यीशु मसीह के पुनःआगमन के समय और तिथि के बारे में भी समय समय पर कई झूठी भविश्यवाणीयां होती रहीं हैं; बावजूद इसके कि स्वयं प्रभु यीशु ने ज़ोर देकर कहा था कि "उस दिन और उस घड़ी के विषय में कोई नहीं जानता, न स्‍वर्ग के दूत, और न पुत्र, परन्‍तु केवल पिता" (मत्ती २४:३६)। प्रभु यीशु मसीह ने अपने चेलों को बताया कि उसके दूसरे आगमन के समय के बारे में चिंतित रहने की बजाए उन्हें सतर्क रहना है (पद ४२) और प्रतीक्षा करनी है (पद ४६) और परमेश्वर द्वारा दिए गए कार्य को पूरा करते रहना है।

   प्रेरित पतरस ने भी अपनी पत्री में इसी के बारे में लिखते समय मसीही विश्वासियों को अपनी गवाही के बनाए रखने के विषय में सचेत रहने का आग्रह किया : "परन्‍तु प्रभु का दिन चोर की नाईं आ जाएगा, उस दिन आकाश बड़ी हड़हड़ाहट के शब्‍द से जाता रहेगा, और तत्‍व बहुत ही तप्‍त होकर पिघल जाएंगे, और पृथ्वी और उस पर के काम जल जाऐंगे। तो जब कि ये सब वस्‍तुएं, इस रीति से पिघलने वाली हैं, तो तुम्हें पवित्र चालचलन और भक्ति में कैसे मनुष्य होना चाहिए" (२ पतरस ३:१०-११)।

   प्रभु यीशु चाहते हैं कि सभी मसीही विश्वासी अपनी अपनी ज़िम्मेवारियों के पूरा करने और परमेश्वर के लिए कार्य करने में लगे रहें, "और उस धन्य आशा की अर्थात अपने महान परमेश्वर और उद्धारकर्ता यीशु मसीह की महिमा के प्रगट होने की बाट जोहते रहें" (तीतुस २:१३)। जो सजग होकर बाट जोहेगा वह अपनी गवाही और चरित्र को ठीक रखेगा, अपने कार्य को पूरा रखेगा जिससे प्रभु जब भी आए उसे तैयार पाए।

   हो सकता है कि यह आज ही हो; क्या आप आज ही मसीह के दूसरे आगमन और उसे अपने जीवन का हिसाब देने के लिए तैयार हैं?- सी. पी. हिया


मसीह के दूसरे आगमन की बाट जोहने लगिए, आप मसीह की महिमा के लिए जीवन व्यतीत करने लगेंगे।

जब वह जैतून पहाड़ पर बैठा था, तो चेलों ने अलग उसके पास आकर कहा, हम से कह कि ये बातें कब होंगी और तेरे आने का, और जगत के अन्‍त का क्‍या चिन्‍ह होगा? - मत्ती २४:३

बाइबल पाठ: मत्ती २४:३५-४४
Mat 24:35  आकाश और पृथ्वी टल जाएंगे, परन्‍तु मेरी बातें कभी न टलेंगी।
Mat 24:36  उस दिन और उस घड़ी के विषय में कोई नहीं जानता, न स्‍वर्ग के दूत, और न पुत्र, परन्‍तु केवल पिता।
Mat 24:37   जैसे नूह के दिन थे, वैसा ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा।
Mat 24:38  क्‍योंकि जैसे जल-प्रलय से पहिले के दिनों में, जिस दिन तक कि नूह जहाज पर न चढ़ा, उस दिन तक लोग खाते-पीते थे, और उन में ब्याह शादी होती थी।
Mat 24:39   और जब तक जल-प्रलय आकर उन सब को बहा न ले गया, तब तक उन को कुछ भी मालूम न पड़ा; वैसे ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा।
Mat 24:40   उस समय दो जन खेत में होंगे, एक ले लिया जाएगा और दूसरा छोड़ दिया जाएगा।
Mat 24:41  दो स्‍त्रियां चक्की पीसती रहेंगी, एक ले ली जाएगी, और दूसरी छोड़ दी जाएगी।
Mat 24:42  इसलिये जागते रहो, क्‍योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा प्रभु किस दिन आएगा।
Mat 24:43  परन्‍तु यह जान लो कि यदि घर का स्‍वामी जानता होता कि चोर किस पहर आएगा, तो जागता रहता, और अपने घर में सेंध लगने न देता।
Mat 24:44  इसलिये तुम भी तैयार रहो, क्‍योंकि जिस घड़ी के विषय में तुम सोचते भी नहीं हो, उसी घड़ी मनुष्य का पुत्र आ जाएगा।


एक साल में बाइबल: 

  • अय्युब ३६-३७ 
  • प्रेरितों १५:२२-४१