ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

इसहाक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इसहाक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 5 फ़रवरी 2011

हमारा उपलब्ध कराने वाला परमेश्वर

इब्राहिम की मनोस्थिति का अन्दाज़ा कीजिए जब परमेश्वर ने उससे कहा कि अपने पुत्र इसहाक को बलिदान कर दे। ज़रा विचार कीजिए कि इब्राहिम के अन्दर कैसी भावनाएं चल रही होंगी जब वह मोरिय्यह के पर्वत पर अपने पुत्र के साथ, परमेश्वर की आज्ञा अनुसार उसे बलिदान करने को चढ़ रहा था, और जब उसके पुत्र ने उससे पूछा कि बलि का मेढ़ा कहां है? लेकिन परमेश्वर पर इब्राहिम का विश्वास ज़रा नहीं डगमगाया, और उसने अपने पुत्र से कहा, कि परमेश्वर मेढ़ा भी उपलब्ध कराएगा। इब्रहिम सही था। जब इब्राहिम ने अपने पुत्र को वेदी पर रख दिया और उसे बलिदान करने के लिये अपना हाथ उठाया, ऐन मौके पर परमेश्वर ने उसका हाथ रोक कर, वहां झाड़ी में फंसा बलिदान का मेढ़ा उसे दे दिया। इब्राहिम ने उस स्थान का नाम "यहोवा यीरे" रखा, जिसका अर्थ है "परमेश्वर उपलब्ध कराएगा।"

आज भी वह उपलब्ध कराने वाला परमेश्वर है। एक चिकित्सक दम्पति डॉ. रौबर्ट शिंडलर और उनकी पत्नि मेरियन ने लाईबीरिया देश में ELWA रेडियो स्टेशन के साथ मिलकर एक मिशन अस्पताल खोला। उन्होंने लिखा कि, "हमारे लिये यह एक प्रतिदिन निरंतर विश्वास से चलने और काम करने की बात थी कि मरीज़ों के इलाज के लिये हमारी सभी सही आवश्यक्ताएं सही समय पर पूरी भी हो जाएंगी। हमें याद है कि हम अपनी एक्स-रे मशीन पर कितना निर्भर थे, एक ऐसी बुनियादी सुविधा जिसे हम अपने देश में कोई खास महत्व नहीं देते, लेकिन उस स्थान पर हमारे लिये वह बहुत बहुमूल्य थी। जब अमेरीकी दूतावास में चिकित्सक के पद पर कार्य कर रहा हमारा एक मित्र हमें मिलने आया और उसने हमें एक सचल एक्स-रे मशीन भेंट देने का प्रस्ताव किया, तो हम बहुत उत्सहित हुए। लेकिन महीनों बीतने पर भी जब कोई मशीन नहीं आई तो हमारी उम्मीद धूमिल हो गई और हमने सोच लिय कि वह कहीं समुद्र् में खो गई होगी। फिर एक दिन हमारी एकलौती एक्स-रे मशीन ने भी काम करना बन्द कर दिया। लेकिन उस ही दोपहर को ELWA का एक बड़ा सा ट्रक एक बड़े से क्रेट को लेकर हमारे अस्पताल पर आकर रुका। जी हां, आपका अन्दाज़ा सही है, उसमें वह सचल एक्स-रे मशीन थी जिसका हमें महीनों से इंतिज़ार था। हमारे विश्वासयोग्य परमेश्वर ने ऐन मौके पर हमारी आवश्यक्ता को उपलब्ध करवा दिया।"

हे प्रभु आपका धन्यवाद हो कि आप हमारे "उपलब्ध करवाने वाले परमेश्वर" हैं। - डेव एगनर


परमेश्वर की देने की क्षमता हमारी आव्श्यक्ताओं से सदा बड़ी रहती है।

इब्राहीम ने कहा, हे मेरे पुत्र, परमेश्वर होमबलि की भेड़ का उपाय आप ही करेगा। - उत्पत्ति २२:८


बाइबल पाठ: उत्पत्ति २२:१-१४

इन बातों के पश्चात्‌ ऐसा हुआ कि परमेश्वर ने, इब्राहीम से यह कहकर उसकी परीक्षा की, कि हे इब्राहीम, उस ने कहा, देख, मैं यहां हूं।
उस ने कहा, अपने पुत्र को अर्थात अपने एकलौते पुत्र इसहाक को, जिस से तू प्रेम रखता है, संग लेकर मोरिय्याह देश में चला जा, और वहां उसको एक पहाड़ के ऊपर जो मैं तुझे बताऊंगा होमबलि करके चढ़ा।
सो इब्राहीम बिहान को तड़के उठा और अपने गदहे पर काठी कसकर अपने दो सेवक, और अपने पुत्र इसहाक को संग लिया, और होमबलि के लिये लकड़ी चीर ली, तब कूच करके उस स्थान की ओर चला, जिसकी चर्चा परमेश्वर ने उस से की थी।
तीसरे दिन इब्राहीम ने आंखें उठाकर उस स्थान को दूर से देखा।
और उस ने अपने सेवकों से कहा गदहे के पास यहीं ठहरे रहो; यह लड़का और मैं वहां तक जाकर, और दण्डवत करके, फिर तुम्हारे पास लौट आएंगे।
सो इब्राहीम ने होमबलि की लकड़ी ले अपने पुत्र इसहाक पर लादी, और आग और छुरी को अपने हाथ में लिया, और वे दोनों एक साथ चल पड़े।
इसहाक ने अपने पिता इब्राहीम से कहा, हे मेरे पिता, उस ने कहा, हे मेरे पुत्र, क्या बात है? उस ने कहा, देख, आग और लकड़ी तो हैं, पर होमबलि के लिये भेड़ कहां है?
इब्राहीम ने कहा, हे मेरे पुत्र, परमेश्वर होमबलि की भेड़ का उपाय आप ही करेगा।
सो वे दोनों संग संग आगे चलते गए। और वे उस स्थान को जिसे परमेश्वर ने उसको बताया या पहुंचे; तब इब्राहीम ने वहां वेदी बनाकर लकड़ी को चुन चुनकर रखा, और अपने पुत्र इसहाक को बान्ध के वेदी पर की लकड़ी के ऊपर रख दिया।
और इब्राहीम ने हाथ बढ़ाकर छुरी को ले लिया कि अपने पुत्र को बलि करे।
तब यहोवा के दूत ने स्वर्ग से उसको पुकार के कहा, हे इब्राहीम, हे इब्राहीम; उस ने कहा, देख, मैं यहां हूं।
उस ने कहा, उस लड़के पर हाथ मत बढ़ा, और न उस से कुछ कर : क्योंकि तू ने जो मुझ से अपने पुत्र, वरन अपने एकलौते पुत्र को भी, नहीं रख छोड़ा इस से मैं अब जान गया कि तू परमेश्वर का भय मानता है।
तब इब्राहीम ने आंखे उठाई, और क्या देखा, कि उसके पीछे एक मेढ़ा अपने सींगो से एक झाड़ी में फंसा हुआ है : सो इब्राहीम ने जाके उस मेंढ़े को लिया, और अपने पुत्र की सन्ती होमबलि करके चढ़ाया।
और इब्राहीम ने उस स्थान का नाम यहोवा यिरे रखा : इसके अनुसार आज तक भी कहा जाता है, कि यहोवा के पहाड़ पर उपाय किया जाएगा।

एक साल में बाइबल:
  • निर्गमन ३६-३८
  • मत्ती २३:१-२२

शनिवार, 18 दिसंबर 2010

उपाय करने वाला परमेश्वर

अपने पास्टर होने के आरंभिक समय में मैंने छोटे चर्चों में सेवकाई करी, जहां आर्थिक स्थिति अकसर तंग हुआ करती थी। कभी कभी घर के खर्च के लिये पैसे कम पड़ जाते थे। एक अवसर ऐसा आया जब हमारे घर में भोजन वस्तुएं बिलकुल समाप्ति की कगार पर आ गईं और वेतन मिलने में अभी कुछ दिन बाकी थे। मैं और मेरी पत्नी चिंतित थे और आपस में बातचीत कर रहे थे कि आते दिनों में हम अपने बच्चों के भोजन का प्रबंध कैसे करेंगे? इतने में घर के दरवाज़े की घंटी बजी। जब हमने जाकर दरवाज़ा खोला तो बाहर कोई नहीं था, लेकिन दरवाज़े पर भोजन वस्तुओं से भरे दो थैले रखे थे। हमने किसी को भी अपनी स्थिति नहीं बताई थी, लेकिन फिर भी हमारे उपाय करने वाले परमेश्वर ने किसी को हमारी आवश्यक्ता की पूर्ति के लिये प्रेरित करके भेजा।

इस घटना से मुझे पुराने नियम में एब्राहम के साथ हुई घटना को याद दिलाया, जब परमेश्वर ने उसे अपने पुत्र इसहाक को बलिदान करने को कहा। एब्राहम आज्ञाकारी हुआ और अपने पुत्र को परमेश्वर द्वारा बताए स्थान पर लेजा कर बलिदान के लिये वेदी पर लेटा दिया, परन्तु उसे बलि करने से ठीक पहले परमेश्वर ने एब्राहम के हाथ को रोक दिया और इसहाक के स्थान पर बलि के लिये एक मेढ़ा उपलब्ध करा दिया। एब्राहम ने उस स्थान का नाम ’यहोवा-यीरे’ अर्थात ’परमेश्वर-उपाय-करेगा’ रखा (उतपत्ति २२:१४); परमेश्वर आज भी अपने बच्चों की अत्याधिक चिंता करता है।

प्रभु यीशु ने कहा "...तुम्हारा पिता तुम्हारे मांगने से पहिले ही जानता है, कि तुम्हारी क्‍या क्‍या आवश्यक्ता है।" (मती ६:८) वो लगातार हमारा ध्यान रखता है और हमारे लिये जो सर्वोत्तम है करता है। पतरस ने लिखा "इसलिये परमेश्वर के बलवन्‍त हाथ के नीचे दीनता से रहो, जिस से वह तुम्हें उचित समय पर बढ़ाए। और अपनी सारी चिन्‍ता उसी पर डाल दो, क्‍योंकि उस को तुम्हारा ध्यान है।" (१ पतरस ५:६, ७) यह हमें याद दिलाने के लिये कि कठिनाइयों, आवश्यक्ताओं और भय के समयों में एक है जिसे सदा हमारी चिन्ता रहती है। पौलुस ने कहा "और मेरा परमश्‍ेवर भी अपने उस धन के अनुसार जो महिमा सहित मसीह यीशु में है तुम्हारी हर एक घटी को पूरी करेगा।" (फिलिप्पियों ४:१९)

यदि आप परमेश्वर की सन्तान हैं तो अपनी चिन्ताएं उसपर डाल दीजिए और बस स्मरण रखिये आप यहोवा-यीरे की सन्तान हैं। - बिल क्राउडर


परमेश्वर जो वायदा करता है उसे पूरा भी करता है।

...तुम्हारा पिता तुम्हारे मांगने से पहिले ही जानता है, कि तुम्हारी क्‍या क्‍या आवश्यक्ता है। - मती ६:८


बाइबल पाठ: मती ६:५-१५

और जब तू प्रार्थना करे, तो कपटियों के समान न हो क्‍योंकि लोगों को दिखाने के लिये सभाओं में और सड़कों के मोड़ों पर खड़े होकर प्रार्थना करना उन को अच्‍छा लगता है; मैं तुम से सच कहता हूं, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके।
परन्‍तु जब तू प्रार्थना करे, तो अपनी कोठरी में जा और द्वार बन्‍द कर के अपने पिता से जो गुप्‍त में है प्रार्थना कर और तब तेरा पिता जो गुप्‍त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा।
प्रार्थना करते समय अन्यजातियों की नाई बक बक न करो क्‍योंकि वे समझते हैं कि उनके बहुत बोलने से उन की सुनी जाएगी।
सो तुम उन की नाई न बनो, क्‍योंकि तुम्हारा पिता तुम्हारे मांगने से पहिले ही जानता है, कि तुम्हारी क्‍या क्‍या आवश्यक्ता है।
सो तुम इस रीति से प्रार्थना किया करो - हे हमारे पिता, तू जो स्‍वर्ग में हैं, तेरा नाम पवित्र माना जाए।
तेरा राज्य आए, तेरी इच्‍छा जैसी स्‍वर्ग में पूरी होती है, वैसे पृथ्वी पर भी हो।
हमारी दिन भर की रोटी आज हमें दे।
और जिस प्रकार हम ने अपने अपराधियों को क्षमा किया है, वैसे ही तू भी हमारे अपराधों को क्षमा कर।
और हमें परीक्षा में न ला, परन्‍तु बुराई से बचा, क्‍योंकि राज्य और पराक्रम और महिमा सदा तेरे ही है। आमीन।
इसलिये यदि तुम मनुष्य के अपराध क्षमा करोगे, तो तुम्हारा स्‍वर्गीय पिता भी तुम्हें क्षमा करेगा।
और यदि तुम मनुष्यों के अपराध क्षमा न करोगे, तो तुम्हारा पिता भी तुम्हारे अपराध क्षमा न करेगा।

एक साल में बाइबल:
  • ओबादियाह
  • प्रकाशितवाक्य ९