ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Sunday लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sunday लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 9 सितंबर 2025

The Holy Communion – 90 - How Often? (2) / प्रभु भोज – 90 - कितने समय में? (2)

 

प्रभु भोज – 90

Click Here for the English Translation

कितने समय में? (2)


    पिछले लेख में हमने देखा था कि प्रभु भोज को प्रभु यीशु ने अपनी साढ़े-तीन वर्ष की सेवकाई के दौरान, अपने पकड़वाए जाने से ठीक पहले, केवल उसी फसह के पर्व को मनाते हुए, स्थापित किया था; उससे पहले के किसी पर्व के समय नहीं। और फिर, अपने पुनरुत्थान के बाद, स्वर्ग पर उठाए जाने से पहले, या शिष्यों के पवित्र आत्मा प्राप्त करने के लिए प्रतीक्षा करते समय, किसी अन्य अवसर पर प्रभु भोज मनाए जाने का कोई उल्लेख नहीं है। इसलिए हमें यहाँ से प्रभु भोज को मनाने के लिए समय-अवधि का कोई उत्तर नहीं मिलता है। फिर पतरस द्वारा पिन्तेकुसत के दिन किये गये प्रचार और 3000 भक्त यहूदियों के शिष्यों के साथ जुड़ जाने के बाद से हमने देखा कि प्रभु की मेज में सम्मिलित होना एक बहुधा होने वाली, मसीही उपासना का भाग थी, और सम्भवतः यह प्रतिदिन हुआ करता था। आज हम इसी विषय पर विचार करना ज़ारी रखते हुए, बाइबल से कुछ अन्य सम्बन्धित बातों को देखेंगे।

    फिर, प्रेरितों 20:7 में हमें एक और संकेत मिलता है; विश्वासी लोग “रोटी तोड़ने के लिए” सप्ताह के पहले दिन, अर्थात इतवार को, जिस दिन प्रभु मृतकों में से जी उठा था (मरकुस 16:2, 9), एकत्रित होने लगे थे; और प्रेरितों 20:5-6 से यह पता चलता है कि यह अन्य-जातियों के स्थान त्रोआस की बात है। यहूदी लोग पारंपरिक रीति से, व्यवस्था और दस आज्ञाओं (निर्गमन 20:8-11) के निर्वाह के लिए सप्ताह के सातवें दिन, सबत के दिन को मानते थे। जब सुसमाचार अन्य-जातियों में फैला और उनमें फल लाने लगा, तब प्रभु यीशु के शिष्य, प्रभु के पुनरुत्थान के दिन - सप्ताह के पहले दिन, संगति रखने, आराधना करने, रोटी तोड़ने, प्रार्थना करने और वचन से सीखने के लिए एकत्रित होने लगे। शिष्यों का इस प्रकार से सप्ताह के पहले दिन - इतवार के दिन एकत्रित होना, कलीसिया में स्वीकार्य और मान्य रीति बन गया, और प्रेरितों 2:42 की चार बातें उस दिन एकत्रित होने में नियमित होने लगीं। हमारे प्रश्न के संदर्भ में, सप्ताह में कम से कम एक बार प्रभु की मेज़ में भाग लेना एक उपयुक्त समय-अवधि है, जिससे मेज़ में भाग लेने वाला अपने जीवन के उस समय को याद कर सकता है, उन दिनों का निरीक्षण कर सकता है। लेकिन परमेश्वर के संपूर्ण वचन में कहीं पर भी प्रभु की मेज़ के महीने में एक बार रखे जाने, या महीने के पहले इतवार को रखे जाने, या किसी अन्य दिन अथवा समय-अवधि के बाद मनाए जाने का कोई उल्लेख नहीं है - ऐसी सभी रीतियाँ मनुष्यों द्वारा बनाई और निर्धारित की गई हैं, लोगों की अपनी ही समझ, सुविधा, और आवश्यकता के आधार पर।

    1 कुरिन्थियों 11 अध्याय में भी, जहाँ पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस ने प्रभु की मेज़ के बारे में मसीही विश्वासियों की गलत समझ और धारणाओं को सही किया और समझाया है, प्रभु भोज के लिए किसी भी समय-अवधि का या कितनी बार भाग लेना है, उस संख्या का कोई उल्लेख नहीं है। बल्कि पद 25-26 में यही लिखा है कि “जब कभी” इसमें भाग लो; इससे से हम समझ सकते हैं कि यह कभी भी, या बहुधा की जा सकने वाली बात थी, जिसकी समय-अवधि अथवा संख्या को नहीं निर्धारित किया गया है - यहाँ पर सप्ताह में एक बार इतवार के दिन को एकत्रित होना भी अनिवार्य अथवा निर्धारित नहीं किया गया है। इसलिए, बाइबल के इन तथ्यों के आधार पर हम निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि प्रभु भोज में भाग लेने के लिए कोई विशेष दिन, समय-अवधि, संख्या नहीं निर्धारित की गई है। इसलिए, किसी को भी इसकी समय-अवधि या कितनी बार भाग लेना है, इसके बारे में कट्टर या हठधर्मी होने का कोई अधिकार नहीं है। सप्ताह में एक बार आराधना, संगति, प्रार्थना, परमेश्वर के वचन से सीखने के लिए एकत्रित होना, और साथ ही प्रभु भोज में भी भाग लेना, न केवल सुविधाजनक और सहज है, वरन इसे बाइबल का समर्थन भी प्राप्त है। यह भाग लेने वाले को एक उचित समय-अवधि प्रदान करता है कि अपने जीवन के पिछले दिनों को याद करे, उनका निरीक्षण करे, और फिर योग्य रीति से भाग ले।

    किन्तु इसका यह अर्थ कदापि नहीं समझना या बनाना चाहिए कि अपने जीवन का अवलोकन करना और पापों का अंगीकार तथा पश्चाताप करना केवल इतवार के दिन या प्रभु भोज के दिन ही होना चाहिए। जब भी और जैसे ही पाप हो, या आपका विवेक जब भी आपको पाप के लिए कायल करे, या फिर परमेश्वर पवित्र आत्मा जैसे ही और जब भी आपको आपके पाप को स्मरण करवाए, तुरन्त, तभी, उसी समय उसका अंगीकार कर के, उसके लिए क्षमा माँग लेनी चाहिए। किसी को भी, कभी भी, किसी भी अंगीकार न किए हुए, उसके लिए पश्चाताप नहीं किए हुए, उस पाप के लिए प्रभु से बिना क्षमा मांगे, कैसे भी पाप को जीवन में साथ लेकर नहीं चलना चाहिए। साथ ही, किसी समय-अवधि अथवा भाग लेने की संख्या का निर्धारित नहीं होना, इस बात की भी स्वतंत्रता प्रदान करता है कि विश्वासी लोग जब भी घरों में या किसी आराधना के स्थान पर किसी बात के लिए एकत्रित हों, और प्रभु भोज को आयोजित करना चाहें, तो यह निःसंकोच किया जा सकता है परमेश्वर के वचन में इसे मना करने का कोई आधार नहीं है; बस यह ध्यान रहे कि ऐसा पूरी श्रद्धा और वचन के निर्देशों का पालन करते हुए किया जाए, लापरवाही से नहीं।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 90

English Translation

How Often? (2)

    In the previous article, we had seen that in His three and a half years of ministry, the Lord Jesus had established the Holy Communion only in the last Passover He celebrated with His disciples, immediately before being caught, never before that. Then, after His resurrection and till the time He was taken up to heaven, and while the disciples waited to receive the Holy Spirit, there is no mention of the Lord’s Table at any time. Therefore, from this, we do not get any answer to our question about the time-frequency for observing the Holy Communion. Then, from the time of Peter’s preaching on the day of Pentecost and 3000 devout Jews joining the disciples, we see that participating in the Lord’s Table was a frequent and regular part of Christian worship, probably done daily. Today, we will continue our consideration of this topic, and see some other related things from the Bible.

    Then, in Acts 20:7, we have another indicator; the disciples had started gathering together “to break bread” on the first day of the week, i.e., on Sunday, the day the Lord Jesus had resurrected form the dead (Mark 16:2, 9); from Acts 20:5-6 it seems that this happened in Troas, i.e., in a location of the Gentiles. The Jews ceremonially kept the Sabbath, the seventh day of the week, in accordance with the Law and the Ten Commandments (Exodus 20:8-11). As the Gospel spread amongst the Gentiles and brought fruit amongst them, the disciples of the Lord Jesus started to gather to fellowship together, worship, break bread, pray and learn God’s Word on the resurrection day of the Lord - the first day of the week. This gathering of the disciples on the resurrection day of the Lord, Sunday, the first day of the week then became an accepted practice of the Church, and the four components, mentioned in Acts 2:42, were regularly observed on that day. In context of our question, participating in the Lord’s Table at least once in a week provided a reasonable time frame, for the participant to recall, review and examine his life, between successive participations. But throughout God’s Word, there is no mention, or even any indication of the Holy Communion being kept once a month, on the first Sunday of the month, or according to any other days or frequency - these are all man-made traditions, based on people’s own understanding, reasoning, or convenience.

    Even in 1 Corinthians 11 where the Holy Spirit through Paul is correcting and clarifying the misconceptions about the Lord’s Table for the Christian Believers, no frequency or time interval is mentioned. Rather, in verses 25-26 it is written “as often as” the Believers participated; so, what we can understand is that it was an “often” done event, though of an unspecified frequency and time interval - the requirement of gathering once a week on Sundays is not prescribed or ordained here. Therefore, what we can derive from these Biblical facts is that there is no categorically stated or ordained day or time frequency for participating in the Holy Communion. Hence, none can be dogmatic about any time interval or frequency of participation. Participating once a week in the Holy Communion, while gathering for worship, fellowship, prayers, and learning from God’s Word is not only convenient and reasonable, but also has Biblical support. It allows the participant a convenient time frame of his past days to recall and review his life, and then participate worthily.

    But this does not mean, nor should it ever be thought that confession and repentance for sins is only to be done on a Sunday or the day of taking part in the Lord’s Table. As and when a person sins, whenever one’s conscience convicts him for any sin, whenever God the Holy Spirit reminds a person about any sin in a person’s life, then and there, at that very moment, sin should be accepted, confessed, repented of and God’s forgiveness for it should be obtained. No one should ever carry on or persist in unconfessed, unrepented, unforgiven sin. Not specifying a time or frequency provides the freedom that as and when people gather in houses, or a place of worship, for something, and want to have the Holy Communion, there is nothing in God’s Word to prevent them from doing so; so long as it is done with due reverence and obedience to God’s instructions about it, and never casually.

    If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 30 अप्रैल 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 1 - Sabbath or Sunday? / सबत या सन्डे?

 Click Here for the English Translation


प्रश्न: सबत क्या है; क्या यह और सन्डे एक ही हैं? मसीहियों को आराधना सन्डे को करनी चाहिए या सबत के दिन करनी चाहिए?


उत्तर:

     सीधा, स्पष्ट और एक वाक्य का उत्तर है कि सबत और सन्डे एक ही दिन नहीं है, और बाइबल के अनुसार मसीहियों को सन्डे के दिन आराधना करनी चाहिए।


     ‘सबत’ शब्द का अर्थ होता है विश्राम। सामान्यतः इसका अभिप्राय यहूदी कैलेंडर के सातवें दिन, और हमारे वर्तमान कैलेंडर के शनिवार का दिन होता है, क्योंकि इस दिन परमेश्वर ने अपनी सृष्टि के कार्य को पूर्ण करके विश्राम किया (उत्पत्ति 2:2-3) और यह सातवाँ दिन अपनी दस आज्ञाओं में अपने लोगों के विश्राम के लिए ठहरा दिया (निर्गमन 20:8-11)। किन्तु पुराने नियम में सबत या विश्राम दिन अनिवार्यतः यहूदी सप्ताह का सातवाँ दिन नहीं है – कोई भी ‘विश्राम दिन’ या ‘काम न करने का दिन,’ सबत का दिन कहा जा सकता है – लैव्यव्यवस्था 23 अध्याय देखें, जहाँ परमेश्वर के अन्य पर्व और उन्हें मनाने की विधियां दी गई हैं, और 25 अध्याय देखें, जहाँ एक पूरे निर्धारित वर्ष को ही सबत या विश्राम का वर्ष कहा गया है। इसी प्रकार निर्गमन 31:13 और लैव्यव्यवस्था 19:3 तथा 26:2 में भी बहुवचन ‘विश्राम दिनों’ आया है (अंग्रेज़ी अनुवादों में शब्द sabbaths का प्रयोग हुआ है), अर्थात एक ही दिन सबत का दिन नहीं था, जो यह स्पष्ट करता है कि पुराने नियम में शब्द ‘सबत’ केवल यहूदी सप्ताह के सातवें दिन के लिए ही नहीं था, वरन परमेश्वर द्वारा निर्धारित किसी भी विश्राम या काम से अवकाश लेने के समय के लिए था। शब्द के प्रयोग का संदर्भ निर्धारित करता था कि यह किस अभिप्राय से कहा जा रहा है; किन्तु सामान्यतः यह यहूदी सप्ताह के सातवें दिन, हमारे शनिवार, के लिए था, जिसे परमेश्वर की व्यवस्था और दस आज्ञाओं के अनुसार कोई भी कार्य करने के लिए नहीं वरन परमेश्वर की उपासना के लिए व्यतीत किया जाना था – यह व्यवस्था की माँग थी, उनके लिए जो व्यवस्था के अंतर्गत परमेश्वर के लोग थे, वे चाहे जन्म से अब्राहम के वंशज हों, या स्वेच्छा से यहूदियों के साथ रहने वाले हों (निर्गमन 20:10), या जिन्होंने यहूदी धर्म और व्यवस्था को अपना लिया हो – जैसे कि उन लोगों की वह मिली-जुली भीड़ जो इस्राएलियों के साथ मिस्र से निकलकर आई थी (निर्गमन 12:38), या बाद में जो लोग यहूदी बने (एस्तेर 8:17; 9:27; यशायाह 14:1; 45:14; ज़कर्याह 8:20-23) – उन सभी पर परमेश्वर द्वारा दी गई व्यवस्था लागू होती थी, और उसका उन्हें पालन करना था, सबत का दिन या शनिवार परमेश्वर के लिए पृथक एवं पवित्र रखना था और व्यवस्था में दी गई विधि के अनुसार उसका पालन करना था।


     हमारा आज का इतवार, या सन्डे, यहूदी कैलेंडर का सप्ताह का पहला दिन है; और हमारे वर्तमान कैलेंडर का सातवाँ दिन। यह दिन हम मसीही विश्वासियों के लिए विशेष इस लिए है क्योंकि इस दिन प्रभु यीशु मसीह मृतकों में से जी उठे थे (मरकुस 16:9, देखें पद 1-9)। इसीलिए प्रभु यीशु मसीह के अनुयायी, प्रभु की आराधना करने और प्रभु-भोज में सम्मिलित होने के लिए ‘सप्ताह के पहले दिन’ अर्थात सन्डे के दिन एकत्रित हुआ करते थे (प्रेरितों 20:7; 1 कुरिन्थियों 16:2) – और यह बात परमेश्वर के पवित्र आत्मा ने लिखवाई है (2 तिमुथियुस 3:16-17), हमारी शिक्षा और पालन के लिए। और नए नियम में कहीं भी ऐसा करने के लिए मसीही विश्वासियों की न तो निन्दा की गई है और न ही इसे सुधारने, तथा वापस ‘सबत’ या शनिवार के दिन पर जाने के लिए कहा गया है। अर्थात, सब्त के स्थान पर सन्डे के दिन आराधना करने की यह बात परमेश्वर की ओर से है, परमेश्वर को स्वीकार्य है, और मसीही विश्वासियों के लिए उचित एवं मान्य है। बाद में इसे ‘प्रभु का दिन’ भी कहा गया है (प्रकाशितवाक्य 1:10) – और यह भी पवित्र आत्मा ही के द्वारा लिखवाया गया है। इसे वापस यहूदी सबत पर पलट देने का न तो कोई निर्देश है, और न ही कोई औचित्य, अथवा अनिवार्यता है।


     आज बहुत से लोग मसीही विश्वासियों को भरमा कर सन्डे के स्थान पर सबत के दिन की ओर ले जाना चाहते हैं, और अपनी बात के समर्थन में पुराने नियम से व्यवस्था के हवाले देते हैं। किन्तु वे बाइबल से यह नहीं दिखाते हैं कि मसीह यीशु ने हमारे लिए व्यवस्था को पूरा कर दिया, उसे हमारे सामने से हटा कर क्रूस पर ठोक दिया, और व्यवस्था के पालन के लिए हम भी मसीह के साथ क्रूस पर मर गए हैं (रोमियों 7:4; 10:4; कुलुस्सियों 2:13-15) – इन पदों में ध्यान कीजिए, मसीह में व्यवस्था पूरी हो गई, अर्थात, उसकी सभी आवश्यकताएँ पूरी कर दी गई हैं; और अब उसका अन्त, अर्थात परिपूर्ण होने के कारण समापन हो गया है; अब व्यवस्था टूट नहीं सकती है – उसका संपूर्ण पालन कर के, उस पुस्तक को बन्द कर के, उसके स्थान पर परमेश्वर ने मसीह यीशु में लाए गए विश्वास के द्वारा अपने अनुग्रह की धार्मिकता लागू कर दी गई है। मसीह ने व्यवस्था को क्रूस पर जड़ कर उसे हमारे सामने से हटा दिया है – अब धार्मिकता के लिए हमें उसके मार्ग पर चलने की कोई आवश्यकता ही नहीं रह गई है; मसीह में होकर हम व्यवस्था के लिए मर गए हैं – इसलिए अब न तो व्यवस्था का हम पर कुछ अधिकार रह गया है और न ही हम उसके पालन कर पाने की दशा में हैं; अब हम मसीह में विश्वास के द्वारा जीते हैं – अब हमें व्यवस्था और उसकी बातों के पालन करने की कोई आवश्यकता नहीं है; हम प्रभु यीशु मसीह में विश्वास के द्वारा धर्मी ठहरते हैं, न कि व्यवस्था के पालन के द्वारा (रोमियों 3:22-31; 10:8-11)।


      इस पर भी ध्यान करें कि पहली कलीसिया और प्रेरितों – प्रभु यीशु के शिष्यों, के समय पर ही इस बात पर खुलकर और विस्तार से चर्चा हुई थी, और निष्कर्ष निकाल कर यह आज्ञा दे दी गई थी कि न तो कभी कोई व्यवस्था को पूरा करने पाया है (प्रेरितों 15:10) और न ही व्यवस्था की बातों को पूरा करने की कोई आवश्यकता है (प्रेरितों 15:24)। साथ ही, पौलुस ने पवित्र आत्मा के अगुवाई में अपनी पटरियों में यह बिलकुल स्पष्ट कर दिया था कि व्यवस्था के पालन से कोई भी परमेश्वर के दृष्टि में धर्मी नहीं ठहरेगा (रोमियों 3:20; गलातियों 3:11), और जो भी व्यवस्था के अनुसार जीना चाहता है वह संपूर्ण व्यवस्था का पालन करने के श्राप के अधीन है (गलातियों 3:10), परन्तु मसीह यीशु ने हमें इस श्राप के अधीन आने से छुड़ा लिया है (गलातियों 3:13); और याकूब लिखता है कि जो व्यवस्था के एक भी बिंदु का दोषी है, वह संपूर्ण व्यवस्था का दोषी है (याकूब 2:10) – तो हम क्यों अपने आप को इस असम्भव और पूर्णतया अनावश्यक बोझ के नीचे ले कर आएँ?  


     अब, जो भी अपने आप को व्यवस्था की बातों के पालन के अधीन लाना चाहता है, उसके लिए कहा गया है कि वह ‘श्रापित है’, व्यवस्था के द्वारा धर्मी नहीं ठहरता है, और व्यवस्था का विश्वास से कोई संबंध नहीं है (गलातियों 3:10-13)। और शैतान के ये लोग, धर्मी बनकर (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15), मसीह यीशु के नाम में हमें वापिस व्यवस्था के पालन में ढकेलने का प्रयास कर रहे हैं हमें श्रापित करना चाह रहे हैं जिससे हम मसीह में विश्वास की हमारी आशीषों को गँवा दें, व्यर्थ कर दें।


     इनसे सावधान रहें, इनकी चिकनी-चुपड़ी बातों में न आएँ, क्योंकि सबत के पालन का यह झूठ बहुत बल के साथ अनेकों रीतियों और सभी माध्यमों से प्रचार किया जा रहा है, लोगों को भरमाया जा रहा है। इनसे बच कर रहें, इनकी बातों से दूर रहें।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें


**************************************************************************************************

English Translation


Question: What is the Sabbath; is it the same as Sunday? Should Christians worship on Sunday or on Sabbath day?

 

Answer:


     The simple, straightforward, one line answer is that Sabbath and Sunday are not the same, and Biblically, Christians ought to worship on Sunday.


     The word ‘sabbath’ means rest. Usually this alludes to the seventh day of the Jewish calendar, which is the Saturday of our current calendar, because on this day the Lord God completed His Creation work and rested (Genesis 2:2-3) and He established this seventh day as a day of rest for His people in His Ten Commandments (Exodus 20:8-11). But in the Old Testament, a sabbath day or a day of rest is not necessarily the seventh day of the Jewish week – it can be any ‘day of rest’ or of ‘cessation of work’ – see Leviticus chapter 23, where the feasts of the Lord and the methods of celebrating them are given, and see chapter 25, where the whole particular year is called the sabbath year. Similarly, in Exodus 31:13 and Leviticus 19:3 and 26:2 also the word is used in plural ‘sabbaths’ indicating more days than one were designated as ‘sabbath’ and this makes it clear that in the Old Testament the word ‘Sabbath’ was not used for just the seventh day of the Jewish week, but was for any day appointed by God for rest or not doing the routine work. The context of the word decided the meaning of the word; but generally speaking it meant the seventh day of the Jewish week, our Saturday, that, according to God’s Law and the Ten Commandments was to be a day of not doing any work, but to be spent in worshiping the Lord God – this was the demand of the Law, from them who were the people of God under the Law, whether they were the natural descendants of Abraham, or those residing with the Jews (Exodus 20:10), or those who had accepted to follow Judaism – like those people of the mixed-multitude who came out of Egypt with the Jews (Exodus 12:38), or those who became Jews later on (Esther 8:17; 9:27; Isaiah 14:1; 45:14; Zechariah 8:20-23) – they were all under the Law of God, and it was necessary for them to follow it, they were to maintain the sanctity of the Sabbath, or Saturday and observe it appropriately as commanded in the Law.


     Our Sunday is the first day the Jewish week; and is the seventh day of our current calendar. This day is of special significance for the Christians, because the Lord Jesus rose from the dead on this day (Mark 16:9, see verses 1-9). Therefore the followers of the Lord Jesus, started to gather for worshiping the Lord and participating in the Lord’s Table or Holy Communion on ‘the first day of the week’ i.e. on Sunday (Acts 20:7; 1 Corinthians 16:2) – and this God’s Holy Spirit got recorded for us (2 Timothy 3:16-17), for our instruction and observance. Nowhere in the New Testament have the Christian Believers been reprimanded for doing this, and neither have they been instructed at any place to rectify this and revert back to the ‘Sabbath’ or Saturday. In other words, worshiping God on Sunday, is from God, is accepted by God, and is appropriate to observe for the Christians. Later, this ‘first day of the week’ was also called ‘the Lord’s Day’ (Revelation 1:10) – again recorded in the Bible through the Holy Spirit. There is no instruction, reason, or compulsion to revert this back to the Jewish Sabbath day.


     Today many people are deceiving Christians into reverting to the Sabbath day in place of Sunday, and they quote from the Old Testament to support their arguments. But what they do not show from the Bible is that Christ Jesus has fulfilled the Law for us, has nailed it to the Cross and has taken it out of our way, and we too have died on the Cross with Christ for the Law (Romans 7:4; 10:4; Colossians 2:13-15) – pay attention to these verses, the Law has been fulfilled in Christ, in other words, all its requirements have been completed; and now it has come to its conclusion, i.e. by having been fulfilled it is now closed; now the Law cannot be broken – because it has been fully fulfilled, it is a closed chapter, and in its place God has made applicable the righteousness of His grace through coming to faith in the Lord Jesus. By nailing the Law to the Cross Christ has taken it out of our way – we simply don’t have to walk that path to righteousness anymore; in Christ we have died to the Law – therefore neither does the Law have any hold on us nor are we in any state to follow it; now we live by faith in Christ – now we have no reason to observe the Law and its instructions; we are made righteous by our faith in Christ, and not by observing the things of the Law (Romans 3:22-31; 10:8-11).


     In any case, right at the time of the first Church and the Apostles – the disciples of Christ, it had been thoroughly discussed and unanimously accepted and decreed for all times that no one had been able to keep the Law (Acts 15:10) and there is no need for observing the Law (Acts 15:24). Moreover, Paul, writing his letters under the guidance of the Holy Spirit has very clearly stated that no one is justified before God by observing the Law (Romans 3:20; Galatians 3:11), and anyone wanting to live by the Law is condemned to striving to fulfill all of it (Galatians 3:10), but Christ has redeemed us from coming into this condemnation (Galatians 3:13); and James wrote that anyone who breaks even one point of the Law is guilty of breaking the whole Law (James 2:10) – so why at all should we bring ourselves under such an impossible and absolutely unnecessary burden?


    Now whosoever wants to bring himself under observing the things of the Law, he is called ‘cursed’, he is not justified and made righteous by the Law, and the Law has nothing to do with Faith (Galatians 3:10-13).And these agents of Satan, under the garb of being religious and righteous (2 Corinthians 11:3, 13-15), in the name of the Lord Jesus are trying to push us back into observing the Law, are trying to make us cursed, so that we end up loosing our blessings in Christ, rendering them infructuous.

Beware of them, do not fall for their smooth talk, for the lie of the necessity of observance of Sabbath is being very energetically being preached in many ways and by all means, people are being deceived and led astray. Stay safe from such people, stay away from them.


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well