ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Present लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Present लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Growth through God’s Word - Faith Towards God - 4 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - परमेश्वर पर विश्वास करना – 4

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी

Click Here for the English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

आरम्भिक बातें – 17

परमेश्वर पर विश्वास करना – 4

 

    वर्तमान में हम प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी के सीखने के लिए अनिवार्य, इब्रानियों 6:1-2 में उल्लेखित छः आरम्भिक बातों में से दूसरी, “परमेश्वर पर विश्वास रखना” के बारे में विचार कर रहे हैं। किसी व्यक्ति में विश्वास रखने के लिए, न केवल उसके गुणों, विशेषताओं, और चरित्र को जानना आवश्यक है, वरन उसके साथ एक निकट सम्बन्ध भी होना चाहिए, जिससे उस पर भरोसा किया जा सके, और किसी आवश्यकता के समय उस से सहायता मिलने आश्वस्त रहा जा सके। पिछले लेख में हमने देखा है कि यद्यपि परमेश्वर आत्मा है, अदृश्य है, फिर भी उसने अपने विषय प्रमाण अपनी सृष्टि में रखे हैं; और उसका वचन, बाइबल, हमें उसके गुणों, विशेषताओं, और चरित्र के बारे में बताती है। पिछले लेख में हमने उसके गुणों और विशेषताओं में से दो के बारे में देखा था: पहला कि वह धीरजवन्त, विलम्ब से क्रोध करने वाला परमेश्वर है; और दूसरा, वह न्यायी परमेश्वर है जो पाप की अनदेखी नहीं करता है। परमेश्वर ने जैसी आज्ञा दी है, पाप के दो ही समाधान हैं; या तो पाप परमेश्वर के द्वारा प्रभु यीशु के कलवरी के क्रूस पर दिए गए प्रायश्चित वाले बलिदान के आधार पर क्षमा किया जा सकता है; अन्यथा, यदि पापों के लिए यह क्षमा प्राप्त नहीं की गई है, तो फिर अन्ततः उनका न्याय होगा, उन के लिए दण्ड दिया जाएगा। यह प्रत्येक व्यक्ति का सोचा-समझा निर्णय है कि वह अपने पापों के लिए क्या व्यवहार चाहता है – प्रभु यीशु में विश्वास में आने के द्वारा परमेश्वर से पापों की क्षमा प्राप्त करना चाहता है, या अपने पापों में बने रहने का निर्णय लेने के द्वारा वह उनके लिए परमेश्वर के न्याय और दण्ड का सामना करना चाहता है। आज हम परमेश्वर के एक ऐसे गुण और विशेषता के बारे में बात करेंगे, जिसके बारे में शायद ही कभी कोई चर्चा होती है, और जो बहुत कम समझा जाता है।

    जैसा कि बाइबल के आरम्भिक पद, उत्पत्ति 1:1-5 दिखाते हैं, परमेश्वर स्थान (आकाश/space), पदार्थ (पृथ्वी और आकाश की सामग्री), ऊर्जा (उजियाला), और समय (दिन से रात का अन्तराल जो पहला दिन कहलाया) का सृष्टिकर्ता है। सृष्टि या सृजी गई वस्तुएं, वे ‘आकाश’ या ‘अंतरिक्ष/space’ तथा समय के विस्तार और उन की सीमाओं में विद्यमान पदार्थ और ऊर्जा के विभिन्न स्वरूप हैं; ये परमेश्वर द्वारा उनकी निर्धारित स्थिति और रूप में रहते हैं, उसके अनुसार परस्पर एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं, और कार्य करते हैं। परमेश्वर जो स्थान/आकाश, पदार्थ, ऊर्जा, और समय का सृष्टिकर्ता है, स्वयं इन सब से ऊपर और पृथक है। वह न तो इनकी सीमाओं से बन्धा है, और न ही उनकी सीमाओं और क्षमताओं से सीमित होकर काम करता है, जैसा कि हम, जो सृजे गए हैं, करते हैं। बल्कि सृष्टि में जो कुछ भी है वह उसी में विद्यमान है और कार्य करता है (कुलुस्सियों 1:17)। परमेश्वर समय के अस्तित्व से बन्धा नहीं है; वह कल, आज, और युगानुयुग एक सा है; कभी नहीं बदलता है (भजन 90:2; 102:27; विलापगीत 5:19; मलाकी 3:6; यूहन्ना 8:56-58; इब्रानियों 1:12; 7:24; 13:8; याकूब 1:17; प्रकाशितवाक्य 1:8, 17-18)। परमेश्वर, हमारे समय को नापने या बीतने के माप से बन्धा हुआ नहीं है (भजन 39:5; 90:4; 2 पतरस 3:8)। बल्कि, इसके विपरीत, परमेश्वर समय को नियंत्रित करता है; वह न केवल समय को आगे बढ़ने से रोक सकता है (यहोशू 10:12-14), बल्कि उसे पीछे भी कर सकता है (2 राजाओं 20:9-11)।

    अधिकाँश लोगों, यहाँ तक कि विश्वासियों के लिए भी, इस तथ्य का एहसास करना और इसे मानना – कि परमेश्वर समय से पृथक और परे है (अय्यूब 10:5), कठिन होता है। क्योंकि वे इस तथ्य का एहसास करके, इसे स्वीकार नहीं करते हैं और इसे परमेश्वर के वचन में लिखी हुई बातों पर लागू नहीं करते हैं, इसलिए वे कई बातों को गलत समझते हैं, उनकी गलत व्याख्या करते हैं, और उन्हें गलत रीति से लागू करते हैं। क्योंकि परमेश्वर के वचन की बातों के प्रति उनकी समझ, व्याख्या, और उन बातों को लागू करना इसी समझ के साथ है कि परमेश्वर भी समय के विस्तार और सीमाओं में काम करता है, इसलिए वे परमेश्वर की कई बातों के बारे में बहुत सी गलतियाँ करते हैं। जैसा हम समझते और देखते हैं, तथा अपनी समझ के लिए समय से सम्बन्धित बातों को लागू करते हैं, उसकी बजाए यदि हम परमेश्वर के समय के विस्तार और सीमाओं से परे होने, और उसके लिए हर बात के वर्तमान और अभी में होने, न कि भूतकाल-वर्तमान-भविष्यकाल में होने के दृष्टिकोण से बाइबल की बातों को देखें और समझें, तो परमेश्वर के पूर्व-ज्ञान, पूर्व-निर्धारण या पूर्व-निर्धारित नियति, चुने जाना, कुछ लोगों के लिए परमेश्वर द्वारा पहले से ही दण्ड निर्धारित करके रखना, उद्धार के अनन्तकालीन होने कभी खोए न जाने, आदि को समझने में बहुत सहायता मिलेगी। यद्यपि हमारी सहायता के लिए और हमारा समझना सहज करने के लिए परमेश्वर भूतकाल-वर्तमान-भविष्यकाल के सन्दर्भ में बात करता है, अपने विषय में भी और अपने कामों और योजनाओं के बारे में भी, किन्तु यह इसलिए नहीं है कि वह समय से बन्धा हुआ है, बल्कि इसलिए है क्योंकि हम बात को उसी रीति से समझते हैं। परमेश्वर जो कहता है वह हमारे समझने, सीखने और पालन करने के लिए है; इसलिए वह उन अभिव्यक्तियों को उपयोग करता है जिन्हें हम समझ सकते हैं, पालन कर सकते हैं; परन्तु परमेश्वर स्वयं उन अभिव्यक्तियों की सीमाओं से बँधा हुआ नहीं है।

    यह बात कि परमेश्वर समय से पृथक और परे है, बाइबल के परमेश्वर का एक और अनुपम गुण है। सँसार के किसी भी अन्य विश्वास या मान्यता में ईश्वर के समय से पृथक और परे होने की धारणा नहीं पाई जाती है। मसीही विश्वास को छोड़कर, किसी भी अन्य विश्वास या मान्यता में समय को हमेशा ही उस विश्वास या मान्यता के ईश्वर से ऊपर, तथा उन ईश्वरों को मनुष्यों के समान ही समय और भौगोलिक सीमाओं के अन्तर्गत कार्य करने वाला ही दिखाया गया है। यह इस बात का सूचक है कि वे सभी ईश्वर मनुष्य की कल्पनाओं की उपज हैं; क्योंकि मनुष्य का सीमित मस्तिष्क केवल समय और स्थान की सीमाओं के अन्तर्गत काम करने के बारे में ही जानता और मानता है। मनुष्य कभी भी किसी के भी समय और स्थान के विस्तार और सीमाओं से परे, उसके असीमित होने की कल्पना भी नहीं कर सकता है, समय को नियंत्रित करने वाला होने का विचार भी नहीं कर सकता है।

    अगले लेख में हम यहाँ से और आगे बढ़ेंगे और परमेश्वर के गुणों, विशेषताओं, और चरित्र के बारे में और बातों को देखेंगे, जिस से कि हमारा “परमेश्वर पर विश्वास” मात्र कल्पनाओं और धारणाओं पर आधारित कोई अन्ध-विश्वास न हो; बल्कि हमारा “परमेश्वर पर विश्वास” उसके बारे में दिए गए बाइबल के तथ्यों पर आधारित हो। ऐसा विश्वास स्थिर और दृढ़ होगा, अडिग होगा, और शैतान के लिए हमें किसी झूठी शिक्षा अथवा गलत सिद्धान्त तथा तरह-तरह की त्रुटिपूर्ण बातों के द्वारा बहका या भरमा कर गलत मार्ग पर डाल देना सम्भव नहीं होगा।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Elementary Principles – 17

Faith Towards God - 4

 

    We are presently considering “Faith Towards God,” the second of the six elementary principles mentioned in Hebrews 6:1-2, that every Born-Again Christian Believer should learn. To have faith in someone requires not only knowing the attributes, characteristics, and the character of that person, but also being in a close relationship with him, thereby being able to trust him and rely on him in any time of need. In the previous article we have seen that though God is Spirit, is invisible, yet He has placed proofs about Him in His creation; and His Word, the Bible, speaks to us about His attributes, characteristics, and character. In the last article we also saw two of the attributes and characteristics of God: firstly, that though He is a patient, long-suffering God; secondly, but He is also a just God who does not condone sin. As God has commanded, there are only two remedies for sin; sin can either be forgiven by Him on the basis of the atoning sacrifice of the Lord Jesus made on the Cross of Calvary; or, if this forgiveness for sins has not been obtained, then eventually it will be judged and punished by Him. It is every person’s considered decision, how he wants his sins to be handled – by God forgiving them through his coming to faith in the Lord Jesus, or by God judging them and punishing him for his deciding to continue in sins. Today we will look at a rarely talked about and often very poorly understood attribute and characteristic of God.

    As the opening verses of the Bible, Genesis 1:1-5 show, God is the creator of Space (heavens), Matter (that which has mass and occupies space in the heavens and on earth), Energy (light), and Time (a period spanning day and night, called the first day). The creation as we know it, is matter and energy in their various forms; they exist, mutually interact and function in the manner determined by God for them, in space and time. God as the creator of matter, energy, space, and time is over and above them. He is neither bound by them, nor does He function within their boundaries and limits, as we – the created beings do. But everything exists and functions in Him (Colossians 1:17). For God, time does not exist; He is the same yesterday, today and forever; never changing (Psalm 90:2; 102:27; Lamentations 5:19; Malachi 3:6; John 8:56-58; Hebrews 1:12; 7:24; 13:8; James 1:17; Revelation 1:8, 17-18). God is not bound by our measures and concepts of the passage of time (Psalm 39:5; 90:4; 2 Peter 3:8). Rather, God controls time; He can not only stop it from moving forward (Joshua 10:12-14), but also reverse it, move it back (2 Kings 20:9-11).

    For most people, even the Believers, this is a difficult concept to realize and accept – that God is outside of time (Job 10:5). Since they do not realize, accept, and apply this fact, while trying to understand, interpret, and apply the things written in God’s Word; therefore, they misunderstand, misinterpret, and misapply many things written in the Bible. Because their understanding, interpretation, and application of God’s Word is as if God too functions within the scope and limits of time, therefore they commit many errors about the things of God. Problems related to understanding the concepts of fore-knowledge, pre-destination, election, God’s pre-ordained retribution for some, salvation being eternal, etc., become much easier to understand and follow, when seen from this perspective of God being outside of time, and for Him everything being in the present and now, instead of happening in past-present-future, as we perceive them, as we think and apply them for our understanding and interpretation of things. Though for our convenience and to help us understand, God does speak about past-present-future even in context of Himself, His works, and His actions. But that is not because He is bound by time, but since that is how we understand things, and what He is saying is for us to understand, learn, and follow, so He uses expressions that we can understand and apply; but God is not bound by the limits of the expressions He uses.

    God being outside of time is another concept that is unique to the God of the Bible. In no other faith or belief is this concept of the deity being over and above time, being outside of it seen. In every faith and belief other than the Christian Faith, time is shown as being over and above even the deities, all of the deities function within the scope and limits of time, and geographical locations, just like the human beings. This is an indicator of those deities being products of human imagination, since the finite human mind, that only knows about functioning within the limits of space and time, can never imagine anything or anyone to be infinite and beyond the limits of time, let alone being one who even controls time.

    In the next article we will move ahead and consider further about attributes, characteristics, and the character of God, so that we do not have a blind “Faith towards God” based on suppositions; rather our faith in Him be based on Biblical facts about Him. Such a faith will be firm and unshakeable, rendering it impossible for Satan to mislead us into false teachings, wrong doctrines, and various kinds of errors.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 15 मई 2026

Blessed and Successful Life - 99 - Holy Spirit & The World – 2/ आशीषित एवं सफल जीवन – 99 - पवित्र आत्मा और सँसार – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 99 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 19

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा और सँसार – 2


हम मसीही विश्वासी के, उसे परमेश्वर द्वारा प्रदान किये गए संसाधनों का भण्डारी होने के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। परमेश्वर ने उसे ये संसाधन प्रभु के लिए गवाही का जीवन जीने, परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई को पूरा करने के लिये दिये है। ऐसा जीवन जीने के परिणामस्वरूप, पृथ्वी पर तथा अनन्त काल के लिए स्वर्ग में, उसका जीवन आशीषित और सफल बना रहेगा। परमेश्वर द्वारा अपने बच्चों – नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को उपलब्ध करवाए गए विभिन्न संसाधनों में से एक है परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो उसे प्रभु यीशु पर विश्वास लाने के द्वारा उद्धार पाने के पल से ही दे दिया जाता है (इफिसियों 1:13-14)। पवित्र आत्मा को प्रत्येक विश्वासी को उसका सहायक, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया जाता है, कि उसे उसके मसीही जीवन और सेवकाई के बारे में सिखा सके और उसका मार्गदर्शन कर सके। पवित्र आत्मा का योग्य भण्डारी होने के लिए, विश्वासी को उसके बारे में परमेश्वर के वचन से सीखना चाहिए। इसके बारे में मुख्य शिक्षाएँ यूहन्ना रचित सुसमाचार के 14 से 16 अध्यायों में दी गई हैं; और हम यहीं से हमारे सन्दर्भ में पवित्र आत्मा के बारे में सीख रहे हैं। पहले के लेखों में यूहन्ना 14:16 को देख लेने के बाद, अब हम यूहन्ना 14:17 को देख रहे हैं, जहाँ पर प्रभु यीशु ने पवित्र आत्मा के बारे में तीन बातें कही हैं। हम इनमें से पहली बात, पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है के अर्थ और अभिप्राय को देख चुके हैं, और अब पिछले लेख से हम ने इस पद में दिए गए दूसरे कथन – “…जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता, क्योंकि वह न उसे देखता है और न उसे जानता है…” को देखना आरंभ किया है। पिछले लेख में हम ने इस कथन के आरंभिक भाग “…जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता …” को देखा था और शब्द ‘सँसार’ के अर्थ को तथा क्यों “सँसार,” अर्थात् संसार के लोग उसे ग्रहण नहीं कर सकते हैं को समझा था। आज से हम इस कथन के शेष भाग “…क्योंकि वह न उसे देखता है और न उसे जानता है…” को देखेंगे।


हम शब्द ‘देखता’ का गलत अर्थ लगा सकते हैं कि यह संसार के लोगों द्वारा पवित्र आत्मा को शारीरिक आँखों से देखने, उसके प्रत्यक्ष प्रकट होने की बात है, और इसलिए इस पद के अर्थ और तात्पर्य के बारे में असमंजस में पड़ सकते हैं। लेकिन इस से पहले कि हम इस इस पद को भौतिक स्वरूप में देखने के अर्थ में लें, हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बाइबल की शिक्षा है कि किसी ने भी कभी भी परमेश्वर को नहीं देखा है, प्रभु यीशु, जो देह में अवतरित परमेश्वर हैं, ने उसे हम पर प्रकट किया है (निर्गमन 33:20; यूहन्ना 1:18; 1 यूहन्ना 4:12)। शब्द ‘देखना’ के सही अर्थ को समझने के लिए हमें इस शब्द को उसके मूल रूप में, मूल यूनानी भाषा में, जिस में से यह अनुवाद किया गया है, देखना होगा। यूनानी भाषा में जो शब्द उपयोग किया गया है वह ‘थ्योरियो’ है, जिसका अर्थ होता है ध्यान पूर्वक देखना, अर्थात, उद्यम के साथ उस पर ध्यान और विचार करना। इसलिए, प्रभु यीशु के शब्दों से अर्थ यह है कि सँसार पवित्र आत्मा के बारे में विचार या ध्यान न करता है; और न ही कर सकता है। मसीही विश्वासी के लिए इसका तात्पर्य है, जैसा कि इस पद के तीसरे भाग में भी दिया गया है, कि नया जन्म पाए हुए परमेश्वर के बच्चों को, जिन में पवित्र आत्मा निवास करता है, और उनकी सहायता, मार्गदर्शन करता है, उन्हें सामर्थ्य प्रदान करता है, उनको उससे सीखने के लिये उसे बड़े ध्यान से उसे ‘देखना’ अर्थात उस पर और उसकी बातों पर ध्यान और विचार करना चाहिए। यह सामान्य जीवन का एक साधारण तथ्य है कि हम जितना अधिक किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में जानेंगे, उतना ही अधिक अच्छे से उसे उपयोग करने, उस के गुणों और योग्यताओं की सहायता लेने पाएंगे। उसी प्रकार से, मसीही विश्वासी जितना अधिक परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में ध्यान और विचार करता है, उसके बारे में सीखता है, उतना ही बेहतर वह उसकी सहायता, मार्गदर्शन, और सामर्थ्य को लेने और उपयोग करने पाएगा, और परिणामस्वरूप उसका जीवन उतना अधिक आशीषित और सफल होगा।


इस वाक्याँश में प्रभु यीशु ने जो दूसरी बात कही है, वह है कि सँसार पवित्र आत्मा को नहीं जानता है। तो अब, हम उसे किस प्रकार से जान सकते हैं? यद्यपि विश्वासी भी उसे अपनी आँखों से देख नहीं सकते हैं, लेकिन फिर भी उसकी उपस्थिति को महसूस किया जा सकता है, पहचाना जा सकता है। प्रभु यीशु ने कहा है, “हवा जिधर चाहती है उधर चलती है, और तू उसका शब्द सुनता है, परन्तु नहीं जानता, कि वह कहां से आती और किधर को जाती है? जो कोई आत्मा से जन्मा है वह ऐसा ही है” (यूहन्ना 3:8)। हवा, जो कि अदृश्य होती है, के उदाहरण के द्वारा प्रभु ने समझाया है कि जिस प्रकार हवा के प्रभाव उसके उपस्थित होने का प्रमाण हैं, उसी प्रकार से विश्वासी के जीवन में पवित्र आत्मा के प्रभाव उस में उसकी उपस्थिति को प्रमाणित करते हैं; और उन प्रभावों के होने से हम पवित्र आत्मा के व्यक्ति में उपस्थित होने के बारे में जानने पाते हैं।

एक प्रभाव जिस के द्वारा हम व्यक्ति में पवित्र आत्मा की उपस्थिति को जानने पाते हैं, वह है उस व्यक्ति में पवित्र आत्मा के कार्य करते रहने के द्वारा उस व्यक्ति का अंश-अंश कर के प्रभु यीशु की समानता में परिवर्तित होते चले जाना। यह बात 2 कुरिन्थियों 3:18 में कही गई है, जहाँ लिखा गया है कि पवित्र आत्मा अंश-अंश कर के निरन्तर विश्वासी को प्रभु की समानता में परिवर्तित करता रहता है। इसलिए, विश्वासी का निरन्तर मसीह की समानता और आत्मिक परिपक्वता में बढ़ते चले जाना उस के जीवन में पवित्र आत्मा के कार्यरत होने का एक प्रमाण है, जो पवित्र आत्मा के वास्तविक और क्रियाशील होने को भी दिखाता है और उसके बारे में जानने में भी सहायता करता है।

अगले लेख में हम मसीही विश्वासियों से सम्बंधित पवित्र आत्मा के अन्य प्रभावों के बारे में देखेंगे, और साथ ही बहुत ही संक्षिप्त रीति से यह भी देखेंगे के बहुधा बड़े जोर-शोर से कही जाने वाली “अन्य-भाषाएँ” क्यों न तो पवित्र आत्मा के होने का और न ही उसे जानने का प्रमाण हैं।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 99 - Stewards of Holy Spirit - 19 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit & The World – 2

 

We are studying about the Christian Believer being the steward of his God given provisions. These provisions have been given to him by God for leading a life that witnesses for the Lord, fulfills the ministry entrusted to him by God. Living in this manner makes his life blessed and successful by God, on earth as well as for all eternity. Amongst the various provisions given by God to His children – the Born-Again Christian Believers, God the Holy Spirit is given to every Believer the moment he is saved through coming to faith in the Lord Jesus (Ephesians 1:13-14). The Holy Spirit is given to be the Helper, Teacher, and Guide of every Believer, to teach and guide him in his Christian life and ministry. To be a worthy steward of the Holy Spirit, the Believer must learn about Him from God’s Word. The main teachings for this are given in John’s gospel, chapters 14 to 16; and we are studying about the Holy Spirit in our context from these chapters. Having seen from John 14:16 in the earlier articles, we are now considering John 14:17, where the Lord Jesus has stated three things about the Holy Spirit. We have already seen the meaning and implications of the first of these three, i.e., the Holy Spirit is the Spirit of Truth; and since the last article we have started on the second statement in this verse - “…whom the world cannot receive, because it neither sees Him nor knows Him…”. In the last article, we have seen about the first part of this statement, “…whom the world cannot receive…”, understood the meaning of ‘world’ and why the “world” i.e., the people of the world cannot receive Him. From today we will consider the rest of this statement “…because it neither sees Him nor knows Him…”.


We can misunderstand the word ‘sees’ as meaning people of the world cannot visualize, or see Him with physical eyes, and therefore get confused about the meaning and implication of this word in this verse. But before we try to understand this verse as meaning to physically see, we need to remember that the Bible also teaches that no one has ever seen God, the Lord Jesus, God incarnated in flesh, has declared or manifested Him to us (Exodus 33:20; John 1:18; 1 John 4:12). To understand the proper meaning of the word ‘sees’, we need to look at the word used in the original Greek language, that has been translated as ‘sees’ in English. The word used in the Greek language is ‘theoreo’ which means to look upon closely, i.e., to diligently ponder over. So, the Lord Jesus’s words mean that the world neither ponders over, or thinks about the Holy Spirit; nor is capable of doing so. For the Christian Believers, the implication, as stated in the third part of this verse, is that the Born-Again children of God, in whom God the Holy Spirit dwells, helps, guides, and empowers, they should be diligently ‘seeing Him’, i.e., be diligently pondering over Him. It is a common-sense fact of life that the more and better we know about someone or something, the better we can utilize him, his abilities, and his services. Similarly, the more the Believer learns about and ponders about God the Holy Spirit, the better he will be able to utilize His help, guidance, and power for his life and ministry, and thereby the more blessed and successful he will be.


The second thing the Lord Jesus has said in this phrase is that the world does not know the Holy Spirit. So, how can we know Him? Although, not even the Believers can see the Holy Spirit with their eyes, yet His presence can be known and perceived. The Lord Jesus has said, “The wind blows where it wishes, and you hear the sound of it, but cannot tell where it comes from and where it goes. So is everyone who is born of the Spirit” (John 3:8). Using the analogy of the wind which also is invisible, the Lord explained that just as the effects of the wind manifest and prove the wind’s presence, similarly, the effects of the Holy Spirit in a Believer's life prove His presence in them; and through those effects, we can learn about the Holy Spirit being present in a person.

An effect by which we know of the presence of the Holy Spirit in a person is his gradual transformation into the likeness of the Lord Jesus by the working of Holy Spirit in his life. This has been stated in 2 Corinthians 3:18 it says that Holy Spirit is continually and gradually changing the Believers into the likeness of the Lord, bit by bit. So, this continual progressive change in the life of the Believer, his growing in ‘Christ-likeness’ and spiritually maturing, provides a way to show and know the working of the Holy Spirit in a Believer's life; an evidence of the Holy Spirit being real and working in his life.

In the next article we will see about the other effects of God the Holy Spirit residing in the Christian Believer, and will also very briefly see why the much touted ‘tongues’ is neither a proof of the presence of the Holy Spirit nor of knowing Him.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.




Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 1 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 56

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 17

परमेश्वर पर विश्वास करना – 4

 

    वर्तमान में हम प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी के सीखने के लिए अनिवार्य, इब्रानियों 6:1-2 में उल्लेखित छः आरम्भिक बातों में से दूसरी, “परमेश्वर पर विश्वास रखना” के बारे में विचार कर रहे हैं। किसी में विश्वास रखने के लिए, न केवल उस व्यक्ति के गुणों, विशेषताओं, और चरित्र को जानना आवश्यक है, वरन उसके साथ एक निकट सम्बन्ध भी होना चाहिए, जिससे उस पर भरोसा किया जा सके, और किसी आवश्यकता के समय उस से सहायता मिलने आश्वस्त रहा जा सके। पिछले लेख में हमने देखा है कि यद्यपि परमेश्वर आत्मा है, अदृश्य है, फिर भी उसने अपने विषय प्रमाण अपनी सृष्टि में रखे हैं; और उसका वचन, बाइबल, हमें उसके गुणों, विशेषताओं, और चरित्र के बारे में बताती है। पिछले लेख में हमने उसके गुणों और विशेषताओं में से दो के बारे में देखा था: पहला कि वह धीरजवन्त, विलम्ब से क्रोध करने वाला परमेश्वर है; और दूसरा, वह न्यायी परमेश्वर है जो पाप की अनदेखी नहीं करता है। परमेश्वर ने जैसी आज्ञा दी है, पाप के दो ही समाधान हैं; या तो पाप परमेश्वर के द्वारा प्रभु यीशु के कलवरी के क्रूस पर दिए गए प्रायश्चित वाले बलिदान के आधार पर क्षमा किया जा सकता है; अन्यथा, यदि पापों के लिए यह क्षमा प्राप्त नहीं की गई है, तो फिर अन्ततः उनका न्याय होगा, उन के लिए दण्ड दिया जाएगा। यह प्रत्येक व्यक्ति का सोचा-समझा निर्णय है कि वह अपने पापों के लिए क्या व्यवहार चाहता है – प्रभु यीशु में विश्वास में आने के द्वारा परमेश्वर से पापों की क्षमा प्राप्त करना चाहता है, या अपने पापों में बने रहने का निर्णय लेने के द्वारा वह उनके लिए परमेश्वर के न्याय और दण्ड का सामना करना चाहता है। आज हम परमेश्वर के एक ऐसे गुण और विशेषता के बारे में बात करेंगे, जिसके बारे में शायद ही कभी कोई चर्चा होती है, और जो बहुत कम समझा जाता है।

    जैसा कि बाइबल के आरम्भिक पद, उत्पत्ति 1:1-5 दिखाते हैं, परमेश्वर स्थान (आकाश/space), पदार्थ (पृथ्वी और आकाश की सामग्री), ऊर्जा (उजियाला), और समय (दिन से रात का अन्तराल जो पहला दिन कहलाया) का सृष्टिकर्ता है। सृष्टि जिसे आज हम जानते हैं, वह ‘आकाश’ या ‘अंतरिक्ष/space’ तथा समय के विस्तार और उन की सीमाओं में विद्यमान पदार्थ और ऊर्जा के विभिन्न स्वरूप हैं, जो परमेश्वर द्वारा उनकी निर्धारित स्थिति और रूप में रहते हैं, उसके अनुसार परस्पर एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं, और कार्य करते हैं। परमेश्वर जो स्थान/आकाश, पदार्थ, ऊर्जा, और समय का सृष्टिकर्ता है, स्वयं इन सब से ऊपर और पृथक है। वह न तो इनकी सीमाओं से बन्धा है, और न ही उनकी सीमाओं और क्षमताओं से सीमित होकर काम करता है, जैसा कि हम, जो सृजे गए हैं करते हैं; बल्कि सृष्टि में जो कुछ भी है वह उसी में विद्यमान है और कार्य करता है (कुलुस्सियों 1:17)। परमेश्वर समय के अस्तित्व से बन्धा नहीं है; वह कल, आज, और युगानुयुग एक सा है; कभी नहीं बदलता है (भजन 90:2; 102:27; विलापगीत 5:19; मलाकी 3:6; यूहन्ना 8:56-58; इब्रानियों 1:12; 7:24; 13:8; याकूब 1:17; प्रकाशितवाक्य 1:8, 17-18)। परमेश्वर, हमारे समय को नापने या बीतने के माप से बन्धा हुआ नहीं है (भजन 39:5; 90:4; 2 पतरस 3:8)। बल्कि, इसके विपरीत, परमेश्वर समय को नियंत्रित करता है; वह न केवल समय को आगे बढ़ने से रोक सकता है (यहोशू 10:12-14), बल्कि उसे पीछे भी कर सकता है (2 राजाओं 20:9-11)।

    अधिकाँश विश्वासियों के लिए यह एहसास करना और मानना – कि परमेश्वर समय से पृथक और परे है (अय्यूब 10:5), कठिन होता है। क्योंकि वे इसका एहसास करके, इसे स्वीकार नहीं करते हैं और इसे परमेश्वर के वचन में लिखी हुई बातों पर लागू नहीं करते हैं, इसलिए वे कई बातों को गलत समझते हैं, उनकी गलत व्याख्या करते हैं, और उन्हें गलत रीति से लागू करते हैं। क्योंकि परमेश्वर के वचन की बातों के प्रति उनकी समझ, व्याख्या, और उन बातों को लागू करना इसी समझ के साथ है कि परमेश्वर भी समय के विस्तार और सीमाओं में काम करता है, इसलिए वे परमेश्वर की कई बातों के विषय कई गलतियाँ करते हैं। जैसा हम समझते और देखते हैं, तथा अपनी समझ के लिए समय से सम्बन्धित बातों को लागू करते हैं, उसकी बजाए यदि हम परमेश्वर के समय के विस्तार और सीमाओं से परे होने, और उसके लिए हर बात के वर्तमान और अभी में होने, न कि भूतकाल-वर्तमान काल-भविष्यकाल में होने के दृष्टिकोण से बाइबल की बातों को देखें और समझें तो परमेश्वर के पूर्व-ज्ञान, पूर्व-निर्धारण या पूर्व-निर्धारित नियति, चुने जाना, कुछ लोगों के लिए परमेश्वर द्वारा पहले से ही दण्ड निर्धारित करके रखना, उद्धार के अनन्तकालीन होने कभी खोए न जाने, आदि को समझने में बहुत सहायता मिलेगी। यद्यपि हमारी सहायता के लिए और हमें समझना सहज करने के लिए परमेश्वर भूतकाल-वर्तमान काल-भविष्यकाल के सन्दर्भ में बात करता है, अपने विषय में भी और अपने कामों और योजनाओं के बारे में भी, किन्तु यह इसलिए नहीं है कि वह समय से बन्धा हुआ है, बल्कि इसलिए है क्योंकि हम बात को उसी रीति से समझते हैं। और वह जो कह रहा है वह हमारे समझने, सीखने और पालन करने के लिए है; इसलिए वह उन अभिव्यक्तियों को उपयोग करता है जिन्हें हम समझ सकते हैं, पालन कर सकते हैं।

    यह बात कि परमेश्वर समय से पृथक और परे है, बाइबल के परमेश्वर का एक और अनुपम गुण है। सँसार की किसी भी अन्य विश्वास या मान्यता में ईश्वर के समय से पृथक और परे होने की धारणा नहीं पाई जाती है। मसीही विश्वास को छोड़कर, किसी भी अन्य विश्वास या मान्यता में समय को हमेशा ही उस विश्वास या मान्यता के ईश्वर से ऊपर, तथा उन को समय और भौगोलिक सीमाओं के अन्तर्गत कार्य करने को ही दिखाया गया है। यह इस बात का सूचक है कि वे सभी ईश्वर मनुष्य की कल्पनाओं की उपज हैं; क्योंकि मनुष्य का सीमित मस्तिष्क केवल समय और स्थान की सीमाओं के अन्तर्गत काम करने के बारे में ही जानता और मानता है। मनुष्य कभी भी किसी के भी समय और स्थान के विस्तार और सीमाओं से परे, उसके असीमित होने की कल्पना भी नहीं कर सकता है, समय को नियंत्रित करने वाला होने का विचार भी नहीं कर सकता है।

    अगले लेख में हम यहाँ से और आगे बढ़ेंगे और परमेश्वर के गुणों, विशेषताओं, और चरित्र के बारे में और बातों को देखेंगे, जिस से कि हमारा “परमेश्वर पर विश्वास” मात्र कल्पनाओं और धारणाओं पर आधारित कोई अन्ध-विश्वास न हो; बल्कि हमारा “परमेश्वर पर विश्वास” उसके बारे में दिए गए बाइबल के तथ्यों पर आधारित हो। ऐसा विश्वास स्थिर और दृढ़ होगा, अडिग होगा, और शैतान के लिए हमें किसी झूठी शिक्षा अथवा गलत सिद्धान्त तथा तरह-तरह की त्रुटिपूर्ण बातों के द्वारा बहका या भरमा कर गलत मार्ग पर डाल देना सम्भव नहीं होगा।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 17

Faith Towards God - 4

 

    We are presently considering “Faith Towards God,” the second of the six elementary principles mentioned in Hebrews 6:1-2, that every Born-Again Christian Believer should learn. To have faith in someone requires not only knowing the attributes, characteristics, and the character of that person, but also being in a close relationship with him, thereby being able to trust him and rely on him for any time of need. In the previous article we have seen that though God is Spirit, is invisible, yet He has placed proofs about Him in His creation; and His Word, the Bible speaks to us about His attributes, characteristics, and character. In the last article we also saw two of the attributes and characteristics of God: firstly, that though He is a patient, long-suffering God; secondly, but He is also a just God who does not condone sin. As God has commanded, there are only two remedies for sin; sin can either be forgiven by Him on the basis of the atoning sacrifice of the Lord Jesus made on the Cross of Calvary; or, if this forgiveness for sins has not been obtained, then eventually it will be judged and punished by Him. It is every person’s considered decision, how he wants his sins to be handled – by God forgiving them through their coming to faith in the Lord Jesus, or by God judging them and punishing him for their deciding to continue in their sins. Today we will look at a rarely talked about and often very poorly understood attribute and characteristic of God.

    As the opening verses of the Bible, Genesis 1:1-5 show, God is the creator of Space, Matter, Energy (heavens, earth, matter in the heavens) and Time (period spanning day and night, called the first day). The creation as we know it, is matter and energy in their various forms, that exist, interact, and function in the manner determined by God for them, in space and time. God as the creator of matter, energy, space, and time is over and above them. He is neither bound by them, nor does He function within their boundaries and limits, as we – the created beings do; but everything exists and functions in Him (Colossians1:17). For God time does not exist; He is the same yesterday, today and forever; never changing (Psalm 90:2; 102:27; Lamentations 5:19; Malachi 3:6; John 8:56-58; Hebrews 1:12; 7:24; 13:8; James 1:17; Revelation 1:8, 17-18). God is not bound by our measures and concepts of passage of time (Psalm 39:5; 90:4; 2 Peter 3:8). Rather, God controls time; He can not only stop it from moving forward (Joshua 10:12-14), but also reverse it, move it back (2 Kings 20:9-11).

    This, for most Believers is a difficult concept to realize and accept – that God is outside of time (Job 10:5). Since they do not realize, accept, and apply this, while trying to understand, interpret, and apply the things written in God’s Word; therefore, they misunderstand, misinterpret, and misapply many things written in the Bible. Because their understanding, interpretation, and application of God’s Word is as if God too functions within the scope and limits of time, and therefore they commit many errors about the things of God. Problems related to understanding the concepts of fore-knowledge, pre-destination, election, God’s retribution for some, salvation being eternal, etc., become much easier to understand and follow, when seen from this perspective of God being outside of time, and for Him everything being in the present and now, instead of happening in past-present-future, as we perceive them, as we think and apply them for our understanding and interpretation of things. Though for our convenience and to help us understand, God does speak about past-present-future even in context of Himself, His works, and His actions. But that is not because He is bound by time, but since that is how we understand things, and what He is saying is for us to understand, learn, and follow, so He uses expressions that we can understand and apply.

    God being outside of time is another concept that is unique to the God of the Bible. In no other faith or belief is this concept of the deity being over and above time seen. In every faith and belief other than the Christian Faith, time is shown as being over and above even the deities, all of whom function within the scope and limits of time, and their geographical location. This is an indicator of those deities being products of human imagination, since the finite human mind that only knows about functioning within the limits of space and time, can never imagine anything or anyone to be infinite and beyond the limits of time, let alone being one who even controls time.

    In the next article we will move ahead and consider further about attributes, characteristics, and the character of God, so that we do not have a blind “Faith towards God” based on suppositions; rather our faith in Him be based on Biblical facts about Him. Such a faith will be firm and unshakeable, rendering it impossible for Satan to mislead us into false teachings, wrong doctrines, and various kinds of errors.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 24 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 90 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 19

 

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा और सँसार – 2

 

        हम मसीही विश्वासी के, उसे परमेश्वर द्वारा प्रदान किये गए संसाधनों का भण्डारी होने के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। परमेश्वर ने उसे ये संसाधन प्रभु के लिए गवाही का जीवन जीने, परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई को पूरा करने, और परिणामस्वरूप परमेश्वर द्वारा पृथ्वी पर तथा अनन्त काल के लिए एक आशीषित और सफल जीवन जीने के लिए उपलब्ध करवाए हैं। परमेश्वर द्वारा अपने बच्चों – नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को उपलब्ध करवाए गए विभिन्न संसाधनों में से एक है परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो उसे प्रभु यीशु पर विश्वास लाने के द्वारा उद्धार पाने के पल से ही दे दिया जाता है। पवित्र आत्मा को प्रत्येक विश्वासी को उसका सहायक और साथी होने के लिए दिया जाता है, कि उसे उसके मसीही जीवन और सेवकाई के बारे में सिखा सके और उसका मार्गदर्शन कर सके। पवित्र आत्मा का योग्य भण्डारी होने के लिए, विश्वासी को उसके बारे में परमेश्वर के वचन से सीखना चाहिए। इसके बारे में मुख्य शिक्षाएँ यूहन्ना रचित सुसमाचार के 14 से 16 अध्यायों में दी गई हैं; और हम यहीं से इसी सन्दर्भ में पवित्र आत्मा के बारे में सीख रहे हैं। पहले यूहन्ना 14:16 को देख लेने के बाद अब हम यूहन्ना 14:17 को देख रहे हैं, जहाँ पर प्रभु यीशु ने पवित्र आत्मा के बारे में तीन बातें कही हैं। हम इनमें से पहली बात, पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है के अर्थ और अभिप्राय को देख चुके हैं, और अब पिछले लेख से हम ने इस पद में दिए गए दूसरे और तीसरे कथनों – “…जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता, क्योंकि वह न उसे देखता है और न उसे जानता है…” को देखना आरंभ किया है। पिछले लेख में हम ने इस कथन के आरंभिक भाग “…जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता …” को देखा था और शब्द ‘सँसार’ के अर्थ को तथा क्यों सँसार उसे ग्रहण नहीं कर सकता है को समझा था। आज से हम इस कथन के शेष भाग “…क्योंकि वह न उसे देखता है और न उसे जानता है…” को देखेंगे।


        हम शब्द ‘देखता’ का गलत अर्थ लगा सकते हैं कि यह पवित्र आत्मा को शारीरिक आँखों से देखने, उसके प्रत्यक्ष प्रकट होने की बात है, और इसलिए इस पद के अर्थ और तात्पर्य के बारे में असमंजस में पड़ सकते हैं। लेकिन इस से पहले कि हम इस अर्थ के उपयोग के द्वारा इस पद को समझने का प्रयास करें, हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बाइबल की शिक्षा है कि किसी ने भी कभी भी परमेश्वर को नहीं देखा है, प्रभु यीशु, जो देह में अवतरित परमेश्वर हैं, ने उसे हम पर प्रकट किया है (निर्गमन 33:20; यूहन्ना 1:18; 1 यूहन्ना 4:12)। शब्द ‘देखना’ के सही अर्थ को समझने के लिए हमें इस शब्द को उसके मूल रूप में, मूल यूनानी भाषा में, जिस में से यह अनुवाद किया गया है, देखना होगा। यूनानी भाषा में जो शब्द उपयोग किया गया है वह ‘थ्योरियो’ है, जिसका अर्थ होता है ध्यान पूर्वक देखना, अर्थात, उद्यम के साथ उस पर ध्यान और विचार करना। इसलिए, प्रभु यीशु के शब्दों से अर्थ यह है कि सँसार पवित्र आत्मा के बारे में विचार या ध्यान नहीं करता है। मसीही विश्वासी के लिए इसका तात्पर्य है, जैसा कि इस पद के तीसरे भाग में भी दिया गया है, कि नया जन्म पाए हुए परमेश्वर के बच्चों को, जिन में पवित्र आत्मा निवास करता है, और उनकी सहायता, मार्गदर्शन करता है, जिन्हें सामर्थ्य प्रदान करता है, उन्हें उसे बड़े ध्यान से ‘देखना’ अर्थात उस पर ध्यान और विचार करना चाहिए। यह सामान्य जीवन का एक साधारण तथ्य है कि हम जितना अधिक किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में जानेंगे, उतना ही अधिक अच्छे से उसे उपयोग करने, उस के गुणों और योग्यताओं की सहायता लेने पाएंगे। उसी प्रकार से, मसीही विश्वासी जितना अधिक परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में ध्यान और विचार करता है, उसके बारे में सीखता है, उतना ही बेहतर वह उसकी सहायता, मार्गदर्शन, और सामर्थ्य को लेने और उपयोग करने पाएगा, और परिणामस्वरूप उसका जीवन उतना अधिक आशीषित और सफल होगा।


इस वाक्याँश में प्रभु यीशु ने जो दूसरी बात कही है, वह है कि सँसार पवित्र आत्मा को नहीं जानता है। तो अब, हम उसे किस प्रकार से जान सकते हैं? यद्यपि विश्वासी भी उसे अपनी आँखों से देख नहीं सकते हैं, लेकिन फिर भी उसकी उपस्थिति को महसूस किया जा सकता है, पहचाना जा सकत है। प्रभु यीशु ने कहा है, “हवा जिधर चाहती है उधर चलती है, और तू उसका शब्द सुनता है, परन्तु नहीं जानता, कि वह कहां से आती और किधर को जाती है? जो कोई आत्मा से जन्मा है वह ऐसा ही है” (यूहन्ना 3:8)। हवा, जो कि अदृश्य होती है, के उदाहारण के द्वारा प्रभु ने समझाया है कि जिस प्रकार हवा के प्रभाव उसके उपस्थित होने का प्रमाण हैं, उसी प्रकार से विश्वासी के जीवन में पवित्र आत्मा के प्रभाव उस में उसकी उपस्थिति को प्रमाणित करते हैं, और उन से हम पवित्र आत्मा के बारे में जानने पाते हैं।

एक प्रभाव जिस के द्वारा हम व्यक्ति में पवित्र आत्मा की उपस्थिति को जानने पाते हैं है उस व्यक्ति में पवित्र आत्मा के कार्य के द्वारा उसका अंश-अंश कर के प्रभु यीशु की समानता में परिवर्तित होते चले जाना। यह बात 2 कुरिन्थियों 3:18 में कही गई है, जहाँ लिखा गया है कि पवित्र आत्मा अंश-अंश कर के निरन्तर विश्वासी को प्रभु की समानता में परिवर्तित करता रहता है। इसलिए, विश्वासी का निरन्तर मसीह की समानता और आत्मिक परिपक्वता में बढ़ते चले जाना उस के जीवन में पवित्र आत्मा के कार्यरत होने का एक प्रमाण है, जो पवित्र आत्मा के वास्तविक और क्रियाशील होने को भी दिखाता है और उसके बारे में जानने में भी सहायता करता है।

अगले लेख में हम मसीही विश्वासियों से सम्बंधित पवित्र आत्मा के अन्य प्रभावों के बारे में देखेंगे, और साथ ही बहुत ही संक्षिप्त रीति से यह भी देखेंगे के बहुधा बड़े जोर-शोर से कही जाने वाली “अन्य-भाषाएँ” क्यों न तो पवित्र आत्मा के होने का और न ही उसे जानने का प्रमाण हैं।

        यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Holy Spirit & The World – 2

 

    We are studying about the Christian Believer being the steward of his God given provisions for leading a life that witnesses for the Lord, fulfils the ministry entrusted to him by God, and thereby makes his life blessed and successful by God, on earth as well as for all eternity. Amongst the various provisions given by God to His children – the Born-Again Christian Believers, God the Holy Spirit is given to every Believer the moment he is saved through coming to faith in the Lord Jesus. The Holy Spirit is given to be the Helper and Companion of every Believer, to teach and guide him in his Christian life and ministry. To be a worthy steward of the Holy Spirit, the Believer has to learn about Him from God’s Word. The main teachings for this are given in John’s gospel, chapters 14 to 16; and we are studying about the Holy Spirit in this context from these chapters. Having seen John 14:16, we are now considering John 14:17, where the Lord Jesus has stated three things about the Holy Spirit. We have already seen the meaning and implications of the first of these three, i.e., the Holy Spirit is the Spirit of Truth, and since the last article have started on the second and third statements in this verse - “…whom the world cannot receive, because it neither sees Him nor knows Him…”. In the last article, we have seen about the first part of this statement, “…whom the world cannot receive…”, understood the meaning of ‘world’ and why the world cannot receive Him. From today we will consider the rest of this statement “…because it neither sees Him nor knows Him…”.

    

    We can misunderstand the word ‘sees’ as meaning to visualize or to see Him with our physical eyes, and therefore get confused about the meaning and implication of this word in this verse. But before we try to understand this verse by using this meaning, we need to remember that the Bible also teaches that no one has ever seen God, the Lord Jesus, God incarnated in flesh, has declared or manifested Him to us (Exodus 33:20; John 1:18; 1 John 4:12). To understand the proper meaning of the word ‘sees’, we need to look at the word used in the original Greek language, that has been translated as ‘sees’ in English. The word used in the Greek language is ‘theoreo’ which means to look upon closely, i.e., to diligently ponder over. So, from the Lord Jesus’s words, the world does not ponder over, or think about the Holy Spirit. For the Christian Believers, the implication, as stated in the third part of this verse, is that the Born-Again children of God, in whom God the Holy Spirit dwells, helps, guides, and empowers, should be diligently ‘seeing Him’, i.e., pondering over Him. It is a common-sense fact of life that the more and better we know about someone or something, the better we can utilize him, his abilities, and his services. Similarly, the more the Believer learns about and ponders about God the Holy Spirit, the better will he be able to utilize His help, guidance, and power for his life and ministry, and thereby the more blessed and successful he will be.


    The second thing the Lord Jesus has said in this phrase is that the world does not know the Holy Spirit. So, how can we know Him? Although, not even the Believers can see the Holy Spirit with their eyes, yet His presence can be known and perceived. The Lord Jesus has said, “The wind blows where it wishes, and you hear the sound of it, but cannot tell where it comes from and where it goes. So is everyone who is born of the Spirit” (John 3:8). Using the analogy of the wind which also is invisible, the Lord explained that just as the effects of the wind manifest and prove its presence, similarly, the effects of the Holy Spirit in a Believers life prove His presence in them and we can learn about the Holy Spirit.

    An effect by which we know of the presence of the Holy Spirit in a person is his gradual transformation into the likeness of the Lord Jesus by the working of Holy Spirit in his life. This has been stated in 2 Corinthians 3:18 it says that Holy Spirit is continually and gradually changing the Believers into the likeness of the Lord. So, this continual progressive change in the life of the Believer, his growing in ‘Christ-likeness’ and spiritually maturing, provides a way to show and know the working of the Holy Spirit in a Believer's life; an evidence of the Holy Spirit being real and working.

    In the next article we will see about the other effects of God the Holy Spirit residing in the Christian Believer, and will also very briefly see why the much touted ‘tongues’ is neither a proof of the presence of the Holy Spirit nor of knowing Him.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well