ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

उपासना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उपासना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 27 सितंबर 2025

The Holy Communion – 108 - Responsibility Because of Participation (2) / प्रभु भोज – 108 - भाग लेने से ज़िम्मेदारी (2)

 

प्रभु भोज – 108

Click Here for the English Translation

भाग लेने से ज़िम्मेदारी (2)


    पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 8 अध्याय में दी गई बात के आधार पर देखा था कि मसीही विश्वासी को संसार की बातों और व्यवहार से बिल्कुल अलग रहना है। इसका ध्यान रखना है कि उसके जीवन और व्यवहार से नए या अपरिपक्व विश्वासियों को किसी भी प्रकार से ठोकर न लगे, अनजाने में भी नहीं; और संसार के अन्य लोगों के समान प्रभु परमेश्वर की उपासना नहीं करनी है। बल्कि प्रभु की उपासना केवल प्रभु द्वारा अपने वचन में दिए गए तरीकों से ही करनी है। आज हम इसी बात को और आगे देखेंगे।

    एक प्रकार से यह उसी बात को चित्रित करता और उसकी पुष्टि करता है जो हाग्गै 2:11-14 में कही गई है, कि किस प्रकार किसी अशुद्ध वस्तु के साथ संपर्क में आने से अशुद्ध, शुद्ध नहीं हो जाता है, बल्कि शुद्ध ही अशुद्ध होता है। इसी बात को पौलुस ने भी इसी पत्री में थोड़ा और आगे कहा है, “धोखा न खाना, बुरी संगति अच्छे चरित्र को बिगाड़ देती है” (1 कुरिन्थियों 15:33)। यह हमें दिखाता है कि कैसे शैतान सीधी, सरल और महत्वहीन दिखने वाली बातों के द्वारा भी बहका देता है, हमें लगता है कि हम विश्वास में स्थिर और दृढ़ खड़े हैं, और इस पर घमण्ड भी करते हैं, किन्तु शैतान हमें बहका कर हमसे परमेश्वर के प्रतिकूल व्यवहार करवा रहा होता है (1 कुरिन्थियों 10:12)। इसी लिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को बहुत चौकन्ना होकर, और बहुत जाँच-परख कर कुछ भी करने वाला होना चाहिए, विशेषकर जब बात किसी भी रीति से किसी अन्य-जाति उपासना या मूर्ति पूजा से सम्बन्धित होती है। परमेश्वर ने इसके विषय इस्राएलियों को पहले ही चिता दिया था, जब उन्हें मिस्र के दासत्व से छुड़ा कर लाया था, कि वे किसी भी रीति से अन्य-जातियों के साथ संबंध न रखें, विशेषकर वैवाहिक संबंध तो कदापि नहीं (निर्गमन 34:12-16)। इस्राएल का इससे आगे का इतिहास इस बात का चित्रण और प्रमाण है कि जब भी उन्होंने परमेश्वर के इस निर्देश की अनदेखी की, वे हमेशा ही अनेकों प्रकार से गंभीर समस्याओं में पड़ गए। समझदारी और सुरक्षा हमेशा ही अन्य-जातियों की उपासना और मूर्तिपूजा से बचकर और अलग रहने में ही है, नहीं तो हम भी अपने विश्वास के साथ समझौता कर बैठने की स्थिति में आ सकते हैं।

    अगले लेख में हम मसीही विश्वासियों द्वारा अपने आप को संसार और सांसारिक उपासना के तरीकों से अलग रखने के कुछ और उदाहरणों और निर्देशों के बारे में देखेंगे।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 108

English Translation

Responsibility Because of Participation (2)


    In the previous article we had seen on the basis of 1 Corinthians chapter 8 that the Christian Believer has to stay separated from the ways and behavior of the world. He should be careful that his life and behavior does not in any way cause a new or an immature Believer to stumble, not even unknowingly. He is not to worship the Lord God in a manner similar to the way the other people of the world do. Rather, God’s worship must be done, only in the manner given by God in His Word. Today, we will consider further about this.

    This, in a way, serves to illustrate the point made in Haggai 2:11-14, how coming in contact with unholy things defiles the holy, and not vice-versa; i.e., the holy does not make the unholy to be holy, but it is the holy that becomes unholy. This same thing is stated by Paul in this very letter a little later, in 1 Corinthians 15:33, “Do not be deceived: Evil company corrupts good habits.” This shows how Satan tricks us through seemingly simple, straightforward and inconsequential activities, and while we may think and even take pride in standing firm in our faith, Satan has actually tricked us into acting contrary to God (1 Corinthians 10:12). Therefore, a Christian Believer needs to be very wary, very discerning about whatever he does, especially when it comes to coming in any contact with Pagan worship in any manner. God had warned the Israelites about this soon after bringing them out of Egypt, while they were on their way to Canaan, to not mingle with the Gentiles, and not to make any matrimonial alliances with them (Exodus 34:12-16). The subsequent history of Israel amply demonstrates that by disregarding this instruction from God, they always fell into serious trouble in more ways than one. The safe thing is to always avoid and stay away from anything related to or involving Pagan worship, lest we be misled and inadvertently end up compromising our Faith.

    We will look into some other examples and instructions about the responsibility of the Believers to keep themselves separate from the world, particularly anything related to worldly ways of worship, in the next article.

    If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

The Holy Communion – 107 - Responsibility Because of Participation (1) / प्रभु भोज – 107 - भाग लेने से ज़िम्मेदारी (1)

 

प्रभु भोज – 107

Click Here for the English Translation

भाग लेने से ज़िम्मेदारी (1)


    पिछले कुछ लेखों से हम प्रभु की मेज़ में भाग लेने से संबंधित बातों को देखते आ रहे हैं, और अब हम 1 कुरिन्थियों 10:16-22 से कुछ बातों को देख रहे हैं। हम इस खण्ड से देख चुके हैं कि न केवल यह परमेश्वर की आशा है कि उसके रखे गए प्रभु भोज में भाग लेने वाले, संसार के लोगों से भिन्न रीति से जीवन जीएंगे और व्यवहार करेंगे; बल्कि परमेश्वर का वचन उनके लिए ऐसा करना अनिवार्य बताता है। यह खण्ड दिखाता है कि प्रभु की मेज़ में भाग लेने वाले के लिए इस भाग लेने के दो अभिप्राय हैं और एक ज़िम्मेदारी है। दो अभिप्राय यह हैं कि भाग लेने वाला प्रभु के साथ निरन्तर सहभागिता में अर्थात निकट संगति में बना रहेगा, तथा अन्य विश्वासियों के साथ एकता में रहेगा; और एक ज़िम्मेदारी है कि भाग लेने वाला संसार से अलगाव का जीवन जिएगा। पिछले लेखों में हम इन दोनों अभिप्रायों को देख चुके हैं, और इस बात का ध्यान किया था कि प्रभु भोज में भाग लेने के द्वारा, भाग लेने वाला इन अभिप्रायों की पुष्टि करता है, यह दोहराता है कि वह प्रभु के साथ निकट संगति में रहने तथा अन्य विश्वासियों के साथ एकता में रहने के लिए प्रतिबद्ध है। मसीही विश्वासी के लिए संसार से पृथक होकर रहने की ज़िम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण है, और इस ज़िम्मेदारी का निर्वाह न करने के परिणाम बहुत हानिकारक हैं। परन्तु जैसे कि उपरोक्त अभिप्रायों को मण्डलियों में शायद ही कभी बताया और सिखाया जाता है, उसी प्रकार से, इस ज़िम्मेदारी और उसके निर्वाह के बारे में भी शायद ही कभी बताया और सिखाया जाता है। इसका मुख्य कारण यही है कि अधिकांश ईसाई या मसीही, यहाँ तक कि विश्वासी भी, प्रभु की मेज़ को एक रीति के समान लेते हैं, और उसमें भाग लेने से संबंधित बातों के बारे में या तो अनभिज्ञ हैं अथवा भाग लेने वाले के लिए मेज़ से संबंधित बातों और उनके अभिप्रायों के बारे में गंभीर नहीं हैं।

    आगे बढ़ने से पहले एक निवेदन है - बेहतर समझने के लिए कृपया 1 कुरिन्थियों 8 अध्याय पढ़ लीजिए। इसकी अध्याय की बातों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि यह है कि मूर्तियों को बलि चढ़ाए गए पशुओं को लोगों द्वारा भोजन के समान उपयोग करने के लिए लाया जाता था, और जन-सामान्य उन्हें उस देवी या देवता के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए भोजन के रूप में उपयोग करते थे। इस प्रकार से अप्रत्यक्ष रीति से वे न केवल उस देवी या देवता के वास्तविक होने को स्वीकार करते थे, वरन साथ ही उस देवी या देवता के साथ जुड़ी हुई जो भी शक्तियाँ मानी जाती थीं, उनका होना भी स्वीकार करते थे। किन्तु, मूर्ति-पूजकों के विपरीत, मसीही विश्वासी उसे केवल एक भोजन वस्तु के समान लेते थे, किसी देवी या देवता के प्रति श्रद्धा दिखने या उसकी शक्ति को मानने के लिए नहीं। किन्तु इससे कुछ नए मसीही विश्वासियों के लिए समस्या उत्पन्न होने लगी थी। ये नए विश्वासी समझने लगे थे कि बलि किए हुए पशु को खाने का तात्पर्य था कि वरिष्ठ मसीही विश्वासी भी उन देवी-देवताओं को तथा उनकी शक्तियों कुछ महत्व और अस्तित्व प्रदान कर रहे हैं, और इस कारण ये नए विश्वासी, दोनों - प्रभु यीशु तथा किसी देवी या देवता को आदर देने के द्वारा, अनजाने में, न चाहते हुए भी, मूर्ति पूजा, तथा एक से अधिक ईश्वरों की उपासना में फंस रहे थे। इसीलिए पौलुस 8 अध्याय का अंत इस घोषणा के साथ करता है कि “इस कारण यदि भोजन मेरे भाई को ठोकर खिलाए, तो मैं कभी किसी रीति से मांस न खाऊंगा, न हो कि मैं अपने भाई के ठोकर का कारण बनूं” (1 कुरिन्थियों 8:13)। पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस 1 कुरिन्थियों 10:19-20 में, मूर्तियों को बलि चढ़ाई हुई वस्तुओं में भाग लेने के अभिप्रायों को समझाने के द्वारा, मसीही विश्वासी की ज़िम्मेदारी को बताता है, कि वह संसार और उपासना के सांसारिक तरीकों से अलग रहे। और यह बात परमेश्वर अपने लोगों, इस्राएलियों, को बहुत पहले ही बता चुका था (व्यवस्थाविवरण 12:1-4, 29-32)।

    यह निर्देश देने और समझाने के द्वारा, पौलुस यहाँ पर मूर्तियों और गैर-मसीही देवी-देवताओं को चढ़ाई हुई भोजन वस्तुओं को खाने के बारे में एक और बहुत महत्वपूर्ण बात सामने लेकर आता है। संभवतः वो मसीही विश्वासी या तो अभी तक इस बात से अनभिज्ञ थे, या उन्होंने इस पर कभी गंभीरता से विचार नहीं किया था। पौलुस पद 19 में, आलंकारिक प्रश्नों को पूछने के द्वारा, मसीही विश्वासियों के लिए किसी मूर्ति या देवी-देवता के अस्तित्व और महत्व के होने, या उसे चढ़ाए हुए किसी बलिदान का कोई महत्व होने के विषय किसी भी गलत धारणा को नकाराने के साथ बात आरंभ करता है। फिर वह अपनी मुख्य बात पर आता है, कि वे देवी-देवता, जिनका प्रतीक वे मूर्तियाँ थीं, ईश्वर नहीं दुष्टात्माएँ हैं। इसलिए उन देवी-देवताओं को चढ़ाए गए बलिदान ईश्वर को नहीं दुष्टात्माओं को चढ़ाए गए हैं। और फिर पद 18 में कही गई अपनी बात के आधार पर वह समझाता है कि जिस प्रकार इस्राएल के बलिदानों में भाग लेने वाले परमेश्वर की वेदी के भी भागीदार होते थे, उसी प्रकार, मूर्तियों या उन देवी-देवताओं, अर्थात दुष्टात्माओं को चढ़ाए गए बलिदानों में भाग लेने वाले भी स्वतः ही अपने आप को दुष्टात्माओं के साथ सहभागी कर लेते हैं। और पौलुस, जो उनका शिक्षक और आत्मिक मार्गदर्शक था, नहीं चाहता था कि वे किसी भी प्रकार से इस अपवित्र संबंध में जुड़ें। मसीही विश्वासियों को, अपने आप को दुष्टात्माओं की उपासना से संबंधित अथवा प्रभावित और दूषित किसी भी बात से बिल्कुल पृथक रखना है। क्योंकि पौलुस ने यह पत्री पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखी है, पौलुस द्वारा मसीही विश्वासियों के लिए किसी बात का न चाहना, परमेश्वर द्वारा उनके लिए उस बात के न चाहने के तुल्य है।

    हम अगले लेख में इस बात को और इसके तात्पर्यों को और आगे देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 107

English Translation

Responsibility Because of Participation (1)


    For the past few articles, we have been considering some matters related to participation in the Lord’s Table, and are now looking about this from 1 Corinthians 10:16-22. We have seen from this passage that not only does God expect that the participants in His Holy Communion will live their life and behave differently than the people of the world; but God’s Word informs that doing this is mandatory for them. This passage shows that for those who partake of the Lord’s Table, doing so has two implications, and one responsibility. The implications are that the participant lives a life of continual communion or close fellowship with the Lord, and of unity with the other participants; and one responsibility is that the participant lives a life of separation from the world. We have considered both the implications in the previous articles, and noted that through participation in the Holy Communion, the participants affirm and renew their commitment of remaining in, and living in close fellowship with the Lord Jesus, and of living in unity with the other Believers. The responsibility of living a life of separation from the world is of great importance for the Christian Believer, and not fulfilling it has grave consequences. But just as the implications are hardly, if ever, told and taught to the congregation, similarly emphasizing the responsibility and its fulfilment too are usually neglected. The main reason is because most Christians, even Believers, take the Lord’s Table like a ritual, and are either unaware or are not serious about what participating in it means and implies for the participant.

    Before we proceed further, a request – please read 1 Corinthians chapter 8 here, for a better understanding. The historical background of things given here in this chapter is that the animals sacrificed to idols were made available for consumption by the public, and the public ate them as an act of reverence towards the deity, thereby indirectly not only acknowledging the deity’s existence, but were also accepting the reality of whatever powers were believed to be associated with that deity. But unlike the idolaters, the Christian Believers were taking and eating that meat, neither in reverence to the deity, nor as an acknowledgment of its supposed powers, but merely as a food item. But this was causing some problems for the new Believers. These new Believers assumed that eating that meat of the sacrifice, implied that the senior Believers were giving some recognition and importance to the Pagan deities, and thus the new Believers were unknowingly, indirectly falling into the trap of polytheism and idol worship, by honoring both, the Lord Jesus as well as the Pagan deities. Therefore, Paul concludes chapter 8 with the declaration that “Therefore, if food makes my brother stumble, I will never again eat meat, lest I make my brother stumble” (1 Corinthians 8:13). In 1 Corinthians 10:19-20, Paul, through the Holy Spirit, states the responsibility of the Christian Believer, of staying separate from the world and its ways of worship, by explaining the implications of their partaking in things sacrificed to idols. God had already forbidden His people, the Israelites, to not fall for this tendency of worshiping like the Gentiles worship their deities, much earlier (Deuteronomy 12:1-4, 29-32).

    In explaining and instructing in this manner, Paul here brings up another very important aspect of eating the food items that had been sacrificed to idols and non-Christian deities. Probably those Christian Believers were still not aware of this point, or had not considered it seriously enough. Paul, using rhetorical questions, starts with a clarification in verse 19, negating any possible misconceptions the Believers may have about the importance of an idol or anything sacrificed to it having any bearing on their lives. Then, he comes to his main point, the deities physically represented by those idols, are demons, not God. Therefore, the sacrifices made to those deities are made not to God but to demons. Drawing upon his earlier statement of verse 18, he explains his point, that just as the partakers of Israel’s sacrifices are also automatically partakers of the altar of God; similarly, the partakers of these sacrifices to the idols, i.e., to demons, automatically bring themselves into fellowship with demons. And Paul, as their mentor, their spiritual guide, does not want them to get into this unholy alliance, even inadvertently. They, the Christian Believers, have to keep themselves away from anything tainted by any demonic worship or influence. Since Paul is writing this letter under the guidance of the Holy Spirit, therefore, Paul’s not wanting the Christian Believers to do a thing means that actually God does not want them to do it.

    We will consider this, and its implications, further in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 12 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 218

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 63


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (5) 


हम प्रेरितों 2:42 में दी गई व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातों को देखते चले आ रहे हैं, जिनका पालन आरम्भिक मसीही विश्वासी लौलीन होकर किया करते थे। इससे वे, हर परिस्थिति में अपने मसीही विश्वास में स्थिर और दृढ़ खड़े रह सके, आत्मिक जीवन में उन्नति कर सके, और कलीसियाएं भी बढ़ती चली गईं। प्रेरितों 2:42 में चार बातें दी गई हैं, जिनमें से तीन हम देख चुके हैं, और चौथी, प्रार्थना करने, को देख रहे हैं। अभी तक हमने देखा है कि प्रार्थना करना केवल परमेश्वर से माँगना या कुछ करने के लिए कहना नहीं है, वरन उसके साथ वार्तालाप करना, अपनी हर बात उसके साथ साझा करना, उससे मार्गदर्शन, निर्देश, और सहायता प्राप्त करना है। हमने यह भी देखा है कि परमेश्वर चाहता है कि उसके लोग उसके साथ हर बात के लिए निरन्तर प्रार्थना के भाव में बने रहें। और फिर हमने परमेश्वर के ऐसा चाहने के कारण, और ऐसा करने से मसीही विश्वासियों को होने वाले लाभ, मिलने वाली सुरक्षा के बारे में भी देखा और समझा है। आज हम इसी विषय पर आगे बढ़ते हुए परमेश्वर के साथ प्रार्थना में बने रहने से सम्बन्धित कुछ अन्य बातों को देखेंगे।

 

परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में, प्रेरित पौलुस ने लिखा है “किसी भी बात की चिन्‍ता मत करो: परन्तु हर एक बात में तुम्हारे निवेदन, प्रार्थना और बिनती के द्वारा धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख उपस्थित किए जाएं। तब परमेश्वर की शान्‍ति, जो समझ से बिलकुल परे है, तुम्हारे हृदय और तुम्हारे विचारों को मसीह यीशु में सुरक्षित रखेगी” (फिलिप्पियों 4:6-7)। अर्थात, हर बात के लिए प्रार्थना और बिनती में परमेश्वर के सम्मुख बने रहने से हमारे हृदय और विचार परमेश्वर की शान्ति और सुरक्षा में स्थिर बने रहेंगे। हम पिछले लेखों में देख चुके हैं कि जब हम परमेश्वर के साथ निरन्तर प्रार्थना, या उससे वार्तालाप में बने रहते हैं, तो किस प्रकार से यह शैतान को हमारे अन्दर कोई गलत बात को डालने से रोके रहता है, और हमें भी अपने मनों को शुद्ध और स्वच्छ रखने के लिए तैयार करता है, उकसाता है। साथ ही अब हम यहाँ से देखते हैं कि प्रार्थना के भाव में बने रहना, परमेश्वर की संगति में बने रहना हमारे लिए एक अद्भुत, ईश्वरीय शान्ति का स्त्रोत है, जो किसी भी परिस्थिति में हमें विचलित नहीं होने देगा, और शैतान द्वारा बहकाए जाने, पथभ्रष्ट किए जाने से भी बचाए रखेगा।


प्रार्थना करना, परमेश्वर की सेवा करना भी है। लूका 2:36-37 में लिखा है “हन्नाह नाम की एक नबिया थी जो आशेर-वंशी फनुएल की बेटी थी। वह अत्यंत बूढ़ी हो चली थी और विवाह के पश्चात सात वर्ष तक अपने पति के साथ रही थी, और चौरासी वर्ष की आयु तक विधवा रही। वह मन्दिर को कभी नहीं छोड़ती थी वरन् रात-दिन उपवास और प्रार्थना करके सेवा में लगी रहती थी। [IBP बाइबल ]” (BSI की हिन्दी बाइबल में “सेवा” के स्थान पर “उपासना” शब्द प्रयोग किया गया है। अधिकाँश अंग्रेजी अनुवादों में मूल यूनानी भाषा के शब्द का अनुवाद “serve अर्थात सेवा” ही किया गया है, किन्तु कुछ ने “worship अर्थात आराधना या उपासना” भी किया है।) अर्थात, परमेश्वर के वचन के अनुसार, उपवास और प्रार्थना करना, परमेश्वर की सेवा करने, उसकी आराधना या उपासना करने का एक स्वरूप भी है। हम सभी अपने अनुभवों से जानते हैं कि कुछ लोगों को प्रार्थना करने का वरदान प्राप्त हुआ होता है, और बाइबल में भी इसके विषय एक संकेत मिलता है, “यदि तुम में कोई दुखी हो तो वह प्रार्थना करे: यदि आनन्‍दित हो, तो वह स्‍तुति के भजन गाए। यदि तुम में कोई रोगी हो, तो कलीसिया के प्राचीनों को बुलाए, और वे प्रभु के नाम से उस पर तेल मल कर उसके लिये प्रार्थना करें। और विश्वास की प्रार्थना के द्वारा रोगी बच जाएगा और प्रभु उसको उठा कर खड़ा करेगा; और यदि उसने पाप भी किए हों, तो उन की भी क्षमा हो जाएगी। इसलिये तुम आपस में एक दूसरे के सामने अपने अपने पापों को मान लो; और एक दूसरे के लिये प्रार्थना करो, जिस से चंगे हो जाओ; धर्मी जन की प्रार्थना के प्रभाव से बहुत कुछ हो सकता है” (याकूब 5:13-16)। यहाँ पर प्रार्थना के विभिन्न प्रभावों के साथ, अन्त में, पद 16 में लिखा है “धर्मी जन की प्रार्थना के प्रभाव से बहुत कुछ हो सकता है।” प्रार्थना के ये विभिन्न प्रभाव, प्रार्थना द्वारा परमेश्वर की विभिन्न प्रकार की सेवकाई और उपासना को दिखाते हैं।

 

प्रार्थना न करना, परमेश्वर के विरुद्ध पाप करना है। इस्राएल ने अपनी मन-मानी की, परमेश्वर के स्थान पर, अपनी अगुवाई करने के लिए एक राजा की मांग की। शमूएल नबी इस बात को लेकर बहुत दुखी हुआ, किन्तु परमेश्वर ने उसे ढाढ़स दिया और शाऊल को इस्राएल पर राजा नियुक्त करवा दिया - 1 शमूएल 12 अध्याय देखिए। उनके किए के कारण शमूएल की चेतावनी को सुनकर इस्राएल के लोगों ने शमूएल से विनती की, कि वह उनकी जान बचाने के लिए यहोवा से प्रार्थना करे (1 शमूएल 12:19)। तब शमूएल ने यह कहते हुए, कि उन्होंने बुराई तो की है (पद 20) उन्हें आश्वस्त किया कि न तो यहोवा उनको तजेगा, और न वह स्वयं उनके लिए प्रार्थना करना छोड़ेगा (पद 22, 23)। यहाँ पर पद 23 पर विशेष ध्यान कीजिए “फिर यह मुझ से दूर हो कि मैं तुम्हारे लिये प्रार्थना करना छोड़कर यहोवा के विरुद्ध पापी ठहरूं; मैं तो तुम्हें अच्छा और सीधा मार्ग दिखाता रहूंगा।” इस्राएल के लोगों के बुरा करने, परमेश्वर के स्थान पर एक मनुष्य को अपनी अगुवाई के लिए चुनने के बावजूद, परमेश्वर का नबी शमूएल यह समझता था कि उनके लिए प्रार्थना करना छोड़ना, परमेश्वर के विरुद्ध पाप करना है। साथ ही शमूएल उन पथभ्रष्ट इस्राएलियों के लिए उसकी प्रार्थना का विषय भी बताता है “मैं तो तुम्हें अच्छा और सीधा मार्ग दिखाता रहूंगा।” परमेश्वर के प्रति उनके दुर्व्यवहार के बावजूद जब परमेश्वर ने ही उन्हें नहीं छोड़ा, तो फिर परमेश्वर का नबी उन्हें क्योंकर छोड़ सकता था? यह हमारे लिए एक बहुत गम्भीर और महत्वपूर्ण शिक्षा रखता है - परमेश्वर के लोगों के लिए प्रार्थना करते रहें, चाहे हम उनसे, उनकी बातों से, उनके व्यवहार से सहमत न हों, तब भी। हमें परमेश्वर के विरुद्ध उनकी बातों और कार्यों में सम्मिलित नहीं होना है, किन्तु शमूएल के समान उन्हें अच्छा और सीधा मार्ग दिखाने के लिए प्रार्थना करते रहना है।


आज हमने प्रार्थना से सम्बन्धित तीन महत्वपूर्ण बातों को देखा है - प्रार्थना परमेश्वर की शान्ति का स्त्रोत है; परमेश्वर की सेवा और उपासना करना है; और प्रार्थना न करना परमेश्वर के विरुद्ध पाप करना है। अगले लेख में हम यहाँ से आगे देखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 63


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (5)


We have been studying practical Christian living from Acts 2:42, things that the initial Christian Believers continued doing steadfastly. Because of this they could stand firm and steady in their Christian lives in all circumstances, were edified in their spiritual lives, and the churches continued to grow. There are four things given in Acts 2:42, and we have seen about three of them, and are now considering the fourth one, prayer. So far, we have seen that praying is not just asking for something from God, or asking God to do something. Rather, it is conversing with God, sharing about everything with Him, and receiving guidance, instructions, and help from Him. We have also seen that God wants His people to always remain in an attitude of prayer with Him for everything. And then, we saw why God wants this, and have also seen and understood about the benefits, the security, a Christian Believer receives on doing this. Today, we will move ahead on this topic and see some more things related to being in an attitude of prayer before God.


Under the guidance of the Holy Spirit, the Apostle Paul has written “Be anxious for nothing, but in everything by prayer and supplication, with thanksgiving, let your requests be made known to God; and the peace of God, which surpasses all understanding, will guard your hearts and minds through Christ Jesus” (Philippians 4:6-7). In other words, by remaining in prayer before God for everything keeps our hearts and minds in peace and security from God. In the previous articles we have seen that when we continually remain in prayer, or conversation with God, then how it prevents Satan from placing anything wrong in us, and also prepares us, makes us keep our hearts pure and clean. Now, here we see that remaining in an attitude of prayer, being in fellowship with God, is the source for a wonderful divine peace for our lives, that will not let us become perturbed in any circumstance, and will also keep us safe and secure from being misled by Satan.


To pray is also to serve God. It is written in Luke 2:36-37 “Now there was one, Anna, a prophetess, the daughter of Phanuel, of the tribe of Asher. She was of a great age, and had lived with a husband seven years from her virginity; and this woman was a widow of about eighty-four years, who did not depart from the temple, but served God with fastings and prayers night and day.” Most Bible translations have translated the original Greek word as “serve,” but some have also translated it as “worship.” In other words, according to the Word of God, fasting and praying is also a way of serving God, or worshiping God. We all know from our own experiences that some of God’s people have the gift of praying for others, and we have an indication about this in the Bible, “Is anyone among you suffering? Let him pray. Is anyone cheerful? Let him sing psalms. Is anyone among you sick? Let him call for the elders of the church, and let them pray over him, anointing him with oil in the name of the Lord. And the prayer of faith will save the sick, and the Lord will raise him up. And if he has committed sins, he will be forgiven. Confess your trespasses to one another, and pray for one another, that you may be healed. The effective, fervent prayer of a righteous man avails much” (James 5:13-16). Here, along with the various effects of prayer, at the end, in verse 16 is written “The effective, fervent prayer of a righteous man avails much.” These various effects of prayer place before us the various types of worship and serving of God.


Not to pray, is to sin against God. Israel insisted on getting what they wanted, i.e., have a human king to lead them, instead of being led by God. God’s prophet Samuel was very hurt by this, but God consoled him, and asked him to anoint Saul as the King of Israel - see 1 Samuel chapter 12. On hearing Samuel’s warnings for what they had done, the people of Israel wanted Samuel to pray for them to God to save their lives (1 Samuel 12:19). Then, Samuel said to them that though they had done wrong (verse 20), assured them that neither will God forsake them, nor will he himself stop praying for them (verses 22, 23). Here, pay attention to verse 23 “Moreover, as for me, far be it from me that I should sin against the Lord in ceasing to pray for you; but I will teach you the good and the right way.” Although the people of Israel had acted wrongly, had gone against God, yet God’s prophet Samuel understood that to stop praying for them, would be sinning against God. Samuel also told those mistaken Israelites what he would be praying for about them “but I will teach you the good and the right way.” When despite their derogatory behavior towards Him, God did not forsake them, then how could God’s prophet forsake them? This puts before us a very serious and important lesson - to keep praying for God's people, even when we do not agree with them, with their behavior, with what they have to say. We must not join with them in what they say and do contrary to God, but like Samuel, we should continue to pray for God to show to them the good and right way.


Today we have seen three important things related to prayer - prayer is the source of God’s peace; it is to serve and worship God; and not praying is to sin against God. In the next article we will see ahead from here.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 2 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 208

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 53


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (28) 

भाग लेने से ज़िम्मेदारी (1) 


पिछले कुछ लेखों से हम प्रभु की मेज़ में भाग लेने से संबंधित बातों को देखते आ रहे हैं, और अब हम 1 कुरिन्थियों 10:16-22 से कुछ बातों को देख रहे हैं। हम इस खण्ड से देख चुके हैं कि न केवल यह परमेश्वर की आशा है कि उसके प्रभु भोज में भाग लेने वाले, संसार के लोगों से भिन्न रीति से जीवन जीएंगे और व्यवहार करेंगे; बल्कि परमेश्वर का वचन उनके लिए ऐसा करना अनिवार्य बताता है। यह खण्ड दिखाता है कि प्रभु की मेज़ में भाग लेने वाले के लिए इस भाग लेने के दो अभिप्राय और एक ज़िम्मेदारी है। दो अभिप्राय यह हैं कि भाग लेने वाला प्रभु के साथ निरंतर सहभागिता में अर्थात निकट संगति में बना रहेगा, तथा अन्य विश्वासियों के साथ एकता में रहेगा। पिछले लेखों में हम इन दोनों अभिप्रायों को देख चुके हैं, और इस बात का ध्यान किया था कि प्रभु भोज में भाग लेने के द्वारा, भाग लेने वाला इन बातों की पुष्टि करता है, इन्हें दोहराता है कि वह प्रभु के साथ निकट संगति में रहने तथा अन्य विश्वासियों के साथ एकता में रहने के लिए प्रतिबद्ध है। मसीही विश्वासी के लिए संसार से पृथक होकर रहने की ज़िम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण है, और इस ज़िम्मेदारी का निर्वाह न करने के परिणाम बहुत हानिकारक हैं। परंतु जैसे कि उपरोक्त अभिप्रायों को मण्डलियों में शायद ही कभी बताया और सिखाया जाता है, उसी प्रकार से, इस ज़िम्मेदारी और उसके निर्वाह के बारे में भी शायद ही कभी बताया और सिखाया जाता है। इसका मुख्य कारण यही है कि अधिकांश ईसाई या मसीही, यहाँ तक कि विश्वासी भी, प्रभु की मेज़ को एक रीति के समान लेते हैं, और उसमें भाग लेने से संबंधित बातों के बारे में या तो अनभिज्ञ हैं अथवा भाग लेने वाले के लिए मेज़ से संबंधित बातों और उनके अभिप्रायों के बारे में गंभीर नहीं हैं।


आगे बढ़ने से पहले एक निवेदन है - बेहतर समझने के लिए कृपया 1 कुरिन्थियों 8 अध्याय पढ़ लीजिए। इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि यह है कि मूर्तियों को बलि चढ़ाए गए पशुओं को लोगों द्वारा भोजन के समान उपयोग करने के लिए लाया जाता था, और जन-सामान्य उन्हें उस देवी या देवता के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए भोजन के रूप में उपयोग करते थे। इस प्रकार से अप्रत्यक्ष रीति से वे न केवल उस देवी या देवता के अस्तित्व का अंगीकार करते थे वरन साथ ही उस देवी या देवता के साथ जुड़ी हुई जो भी शक्तियाँ मानी जाती थीं, उन्हें भी स्वीकार करते थे। किन्तु मसीही विश्वासी उसे केवल एक भोजन वस्तु के समान लेते थे, किसी देवी या देवता के प्रति श्रद्धा दिखने या उसकी शक्ति को मानने के लिए नहीं। किन्तु इससे कुछ नए मसीही विश्वासियों के लिए समस्या उत्पन्न होने लगी थी। ये नए विश्वासी समझने लगे थे कि बलि किए हुए पशु को खाने का तात्पर्य था कि वरिष्ठ मसीही विश्वासी भी उन देवी-देवताओं को तथा उनकी शक्तियों कुछ महत्व और अस्तित्व प्रदान कर रहे हैं, और इस कारण ये नए विश्वासी, दोनों - प्रभु यीशु तथा किसी देवी या देवता को आदर देने के द्वारा, अनजाने में, न चाहते हुए भी, मूर्ति पूजा, तथा एक से अधिक ईश्वरों की उपासना में फंस रहे थे। इसीलिए पौलुस 8 अध्याय का अंत इस घोषणा के साथ करता है कि “इस कारण यदि भोजन मेरे भाई को ठोकर खिलाए, तो मैं कभी किसी रीति से मांस न खाऊंगा, न हो कि मैं अपने भाई के ठोकर का कारण बनूं” (1 कुरिन्थियों 8:13)। पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस 1 कुरिन्थियों 10:19-20 में, मूर्तियों को बलि चढ़ाई हुई वस्तुओं में भाग लेने के अभिप्रायों को समझाने के द्वारा, मसीही विश्वासी की ज़िम्मेदारी को बताता है, कि वह संसार और उपासना के सांसारिक तरीकों से अलग रहे। और यह बात परमेश्वर अपने लोगों, इस्राएलियों, को बहुत पहले ही बता चुका था (व्यवस्थाविवरण 12:1-4, 29-32)।


यह निर्देश देने और समझाने के द्वारा, पौलुस यहाँ पर मूर्तियों और गैर-मसीही देवी-देवताओं को चढ़ाई हुई भोजन वस्तुओं को खाने के बारे में एक और बहुत महत्वपूर्ण बात सामने लेकर आता है। संभवतः वो मसीही विश्वासी या तो अभी तक इस बात से अनभिज्ञ थे, या उन्होंने इस पर कभी गंभीरता से विचार नहीं किया था। पौलुस पद 19 में, आलंकारिक प्रश्नों को पूछने के द्वारा, मसीही विश्वासियों के लिए किसी मूर्ति या देवी-देवता के अस्तित्व और महत्व के होने, या उसे चढ़ाए हुए किसी बलिदान का कोई महत्व होने के विषय किसी भी गलत धारणा को नकारने के साथ बात आरंभ करता है। फिर वह अपनी मुख्य बात पर आता है, कि वे देवी-देवता, जिनका प्रतीक वे मूर्तियाँ थीं, ईश्वर नहीं दुष्टात्माएँ हैं। इसलिए उन देवी-देवताओं को चढ़ाए गए बलिदान ईश्वर को नहीं दुष्टात्माओं को चढ़ाए गए हैं। और फिर पद 18 में कही गई अपनी बात के आधार पर वह समझाता है कि जिस प्रकार इस्राएल के बलिदानों में भाग लेने वाले परमेश्वर की वेदी के भी भागीदार होते थे, उसी प्रकार, मूर्तियों या उन देवी-देवताओं, अर्थात दुष्टात्माओं को चढ़ाए गए बलिदानों में भाग लेने वाले भी स्वतः ही अपने आप को दुष्टात्माओं के साथ सहभागी कर लेते हैं। और पौलुस, जो उनका शिक्षक और आत्मिक मार्गदर्शक था, नहीं चाहता था कि वे किसी भी प्रकार से इस अपवित्र संबंध में जुड़ें। मसीही विश्वासियों को, अपने आप को दुष्टात्माओं की उपासना से संबंधित अथवा प्रभावित और दूषित किसी भी बात से बिल्कुल पृथक रखना है। क्योंकि पौलुस ने यह पत्री पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखी है, पौलुस द्वारा मसीही विश्वासियों के लिए किसी बात का न चाहना, परमेश्वर द्वारा उनके लिए उस बात के न चाहने के तुल्य है।


एक प्रकार से यह उसी बात को चित्रित करता और उसकी पुष्टि करता है जो हाग्गै 2:11-14 में कही गई है, कि किस प्रकार किसी अशुद्ध वस्तु के साथ संपर्क में आने से अशुद्ध शुद्ध नहीं हो जाता है, बल्कि शुद्ध ही अशुद्ध होता है। इसी बात को पौलुस ने भी इसी पत्री में थोड़ा और आगे कहा है, “धोखा न खाना, बुरी संगति अच्छे चरित्र को बिगाड़ देती है” (1 कुरिन्थियों 15:33)। यह हमें दिखाता है कि कैसे शैतान सीधी, सरल और महत्वहीन दिखने वाली बातों के द्वारा भी बहका देता है, हमें लगता है कि हम विश्वास में स्थिर और दृढ़ खड़े हैं, और इस पर घमण्ड भी करते हैं, किन्तु शैतान हमें बहका कर हमसे परमेश्वर के प्रतिकूल करवा रहा होता है (1 कुरिन्थियों 10:12)। इसी लिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को बहुत चौकन्ना होकर, और बहुत जाँच-परख कर कुछ भी करने वाला होना चाहिए, विशेषकर जब बात किसी भी रीति से किसी अन्य-जाति उपासना या मूर्ति पूजा से संबंधित होती है। परमेश्वर ने इसके विषय इस्राएलियों को पहले ही चिता दिया था, जब उन्हें मिस्र के दासत्व से छुड़ाकर लाया था, कि वे किसी भी रीति से अन्य-जातियों के साथ संबंध न रखें, विशेषकर वैवाहिक संबंध तो कदापि नहीं (निर्गमन 34:12-16)। इस्राएल का इससे आगे का इतिहास इस बात का चित्रण और प्रमाण है कि जब भी उन्होंने परमेश्वर के इस निर्देश की अवहेलना की, वे हमेशा ही अनेकों प्रकार से गंभीर समस्याओं में पड़ गए। समझदारी और सुरक्षा हमेशा ही अन्य-जातियों की उपासना और मूर्तिपूजा से बचकर और अलग रहने में ही है, नहीं तो हम भी अपने विश्वास के साथ समझौता कर बैठने की स्थिति में आ सकते हैं। अगले लेख में हम मसीही विश्वासियों द्वारा अपने आप को संसार और सांसारिक उपासना के तरीकों से अलग रखने के कुछ और उदाहरणों और निर्देशों के बारे में देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 53


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (28)

Responsibility Because of Participation (1)

 

For the past few articles, we have been considering some matters related to participation in the Lord’s Table, and have now been looking at this from 1 Corinthians 10:16-22. We have seen from this passage that not only does God expect that the participants in His Holy Communion will live life and behave differently than the people of the world; but God’s Word states this is mandatory for them. This passage shows that for those who partake of the Lord’s Table, doing so has two implications and one responsibility. The implications are that the participant lives a life of continual communion or close fellowship with the Lord, and of unity with the other participants; and one responsibility is that the participant lives a life of separation from the world. We have considered both the implications in the previous articles, and noted that through participation in the Holy Communion, the participants affirm and renew their commitment of remaining in, and living in close fellowship with the Lord Jesus, and of living in unity with the other Believers. The responsibility of living a life of separation from the world is of great importance for the Christian Believer, and not fulfilling it has grave consequences. But just as the implications are hardly, if ever, told and taught to the congregation, similarly emphasizing the responsibility and its fulfillment too are usually neglected. The main reason is because most Christians, even Believers, take the Lord’s Table like a ritual, and are either unaware or not serious about what participating in it means and implies for the participant.


       Before we proceed further, a request – please read 1 Corinthians chapter 8 here, for a better understanding. The historical background here is that the animals sacrificed to idols were made available for consumption by the public, and the public ate them as an act of reverence towards the deity, thereby quietly not only acknowledging the deity’s existence but also accepting as fact whatever powers were believed to be associated with that deity. But the Christian Believers were taking and eating that meat, not in reverence to the deity, but merely as a food item. But this was causing some problems for the new Believers. These new Believers assumed that eating that meat of the sacrifice, implied that the senior Believers were giving some recognition and weightage to the Pagan deities, and thus the new Believers were inadvertently, indirectly falling into the trap of polytheism and idol worship, by honoring both, the Lord Jesus as well as the Pagan deities. Therefore, Paul concludes chapter 8 with the declaration that “Therefore, if food makes my brother stumble, I will never again eat meat, lest I make my brother stumble” (1 Corinthians 8:13). In 1 Corinthians 10:19-20, Paul, through the Holy Spirit, states the responsibility of the Christian Believer, of staying separate from the world and its ways of worship, by explaining the implications of their partaking in things sacrificed to idols. God had already forbidden His people, the Israelites, to fall for this tendency of worshiping like the Gentiles worship their deities, much earlier (Deuteronomy 12:1-4, 29-32).


In explaining and instructing in this manner, Paul here brings up another very important aspect of eating the food items that had been sacrificed to idols and non-Christian deities. Probably those Christian Believers were still not aware of this point, or had not considered it seriously enough. Paul, using rhetorical questions, starts with a clarification in verse 19, negating any possible misconceptions the Believers may have about the importance of an idol or anything sacrificed to it having any bearing on their lives. Then, he comes to his main point, the deities physically represented by those idols, are demons, not God. Therefore, the sacrifices made to those deities are made not to God but to demons. Drawing upon his earlier statement of verse 18, he explains his point, that just as the partakers of Israel’s sacrifices are also automatically partakers of the altar of God; similarly, the partakers of these sacrifices to the idols, i.e., to demons, automatically bring themselves into fellowship with demons. And Paul, as their mentor, their spiritual guide, does not want them to get into this unholy alliance, even inadvertently. They, the Christian Believers, have to keep themselves aloof from anything tainted by any demonic worship or influence. Since Paul is writing this letter under the guidance of the Holy Spirit, Paul’s not wanting the Christian Believers to do a thing is tantamount to actually God not wanting them to do it.


This, in a way, serves to illustrate the point made in Haggai 2:11-14, how coming in contact with unholy things defiles the holy, and not vice-versa; i.e., the holy does not make the unholy holy, but the holy becomes unholy. This same thing is stated by Paul in this very letter a little later, in 1 Corinthians 15:33, “Do not be deceived: Evil company corrupts good habits.” This shows how Satan tricks us through seemingly simple, straightforward and inconsequential activities, and while we may think and even take pride in standing firm in our faith, Satan has actually tricked us into acting contrary to God (1 Corinthians 10:12). Therefore, a Christian Believer needs to be very wary, very discerning about whatever he does, especially when it comes to coming in any contact with Pagan worship in any manner. God had warned the Israelites about this soon after bringing them out of Egypt, while they were on their way to Canaan, to not mingle with the Gentiles, and not to make any matrimonial alliances with them (Exodus 34:12-16). The subsequent history of Israel amply demonstrates that by disregarding this instruction from God, they always fell into serious trouble in more ways than one. The safe thing is to always avoid and stay away from anything related to or involving Pagan worship, lest we be misled and inadvertently end up compromising our Faith. We will look into some other examples and instructions about the responsibility of the Believers to keep themselves separate from the world, particularly anything related to worldly ways of worship, in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well