ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

पानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 21 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 42 - The Water Cycle / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 42 - जल का चक्र

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 42

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल और विज्ञान – 23

बाइबल और भौतिक-विज्ञान - 1 - जल का चक्र

हम परमेश्वर के वचन बाइबल और विज्ञान के सम्बन्ध को, बाइबल तथा जीव-विज्ञान विषय के अन्तर्गत पिछले कुछ लेखों से देखते चले आ रहे हैं। हमने देखा है कि न तो विज्ञान बाइबल और परमेश्वर के विरुद्ध है, और न ही परमेश्वर या बाइबल, विज्ञान के विरुद्ध हैं। वास्तव में विज्ञान तो केवल परमेश्वर की सृष्टि और उसकी कार्यविधि का अध्ययन करने, उसे समझने का एक साधन मात्र है। विज्ञान केवल तथ्य बताता है, जानकारी देता है। क्योंकि विज्ञान सृष्टि की केवल जानकारी उपलब्ध करवाता है, इसलिये विज्ञान सृष्टि के सृष्टिकर्ता के विरुद्ध कुछ उजागर अथवा प्रस्तुत कर ही नहीं सकता है। विज्ञान पर एक मिथ्या आरोप है कि विज्ञान ने परमेश्वर के अस्तित्व को नकार दिया है। जिस प्रकार से किसी रची हुई वस्तु के बारे में सीख-समझ लेने से यह प्रमाणित नहीं हो जाता है कि उसका कोई रचनाकार नहीं था, उसी प्रकार से विज्ञान द्वारा सृष्टि के तथ्य प्रकट कर देने से यह प्रमाणित नहीं होता है कि कोई सृष्टिकर्ता नहीं है। बल्कि विज्ञान ने सृष्टि की अद्भुत बातों को प्रकट करने के द्वारा सृष्टिकर्ता की अद्भुत बुद्धि, सामर्थ्य, क्षमता, और कौशल के प्रमाण दिये हैं। 

विज्ञान द्वारा उजागर और प्रस्तुत किये गये तथ्यों का विश्लेषण करना और उनके आधार पर निष्कर्ष और धारणाएँ बनाना, वैज्ञानिकों का कार्य है; और जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आते चले जाते हैं, व्याख्या, धारणा, और निष्कर्ष भी बदलते चले जाते हैं - उन में सुधार हो सकता है, या वे पूर्णतः बदले भी जा सकते हैं। इसलिये विज्ञान पर आधारित कोई भी बात कभी भी स्थिर और अटल नहीं हो सकती है; सदा परिवर्तनीय ही रहती है। इस संदर्भ में विज्ञान को लेकर दो बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक है। पहली तो यह कि वैज्ञानिक भी मनुष्य ही हैं। इसलिये, उन से अपनी व्याख्याओं और निष्कर्षों में गलतियाँ हो सकती हैं, व्याख्या करने से सम्बन्धित उनके अपने पूर्वाग्रह भी हो सकते हैं, और इसी लिये उनकी व्याख्या पक्षपाती भी हो सकती है; और यह भी एक जाना-माना तथ्य है कि कुछ वैज्ञानिकों ने अपनी ही धारणा को सही दिखाने के लिये स्वयं ही कुछ बातों को गढ़ा, और उन्हें “तथ्य” कहकर प्रस्तुत किया। इन सभी बातों को, और इन से सम्बन्धित प्रमाणों को हम पिछले लेखों में देख चुके हैं। और दूसरी बात यह कि एक बहुत आम प्रयोग किया जाने वाला कथन है “विज्ञान कहता है…; विज्ञान का दृष्टिकोण है…” आदि - किन्तु वास्तविकता यह है कि विज्ञान कभी कुछ नहीं कहता है; विज्ञान तो केवल तथ्य उजागर या प्रकट कर देता है। किन्तु उन तथ्यों के लेकर कुछ भी कहने का काम - कहा गया सही हो या गलत - हमेशा लोग - वैज्ञानिक ही करते हैं। विज्ञान को आधार बनाकर, या उसकी आड़ में, जो भी कहना होता है, उसे लोग या वैज्ञानिक ही कहते हैं; और जैसा हमने अभी देखा है, आवश्यक नहीं है कि उनकी कही हर बात हमेशा सही ही हो, या सच ही हो। 

बाइबल और जीव-विज्ञान से सम्बन्धित कुछ बातों को देखने के बाद, आज से हम बाइबल और भौतिक विज्ञान तथा पृथ्वी के बारे कुछ बातों को देखेंगे। न केवल जीव-विज्ञान, वरन अन्य प्रकार के विज्ञान से सम्बन्धित बातें भी परमेश्वर के वचन बाइबल की पुस्तकों में हजारों वर्ष पहले लिख दी गईं हैं। इनमें से कुछ को हम पहले के लेखों में सृष्टि की रचना, अंतरिक्ष, आदि शीर्षकों के अन्तर्गत देख चुके हैं। पृथ्वी और भौतिक विज्ञान से सम्बन्धित कुछ अन्य बातों को हम आज से देखेंगे। 

एक बहुत ही सामान्य सी बात से आरंभ करते हैं - पेड़-पौधों, जीव-जन्तुओं, और जल के प्रति मनुष्य की ज़िम्मेदारी। आज हम जानते हैं कि किस प्रकार से पानी सागर, आकाश और पृथ्वी के मध्य एक निरंतर चलती रहने वाली क्रिया में घूमता रहता है, और सारी पृथ्वी की सिंचाई होती रहती है, तथा सभी के पीने के लिए पानी उपलब्ध बना रहता है। किन्तु मनुष्य ने अपने स्वार्थ के लिए और “ज्ञान” के नाम पर परमेश्वर द्वारा बनाए गए और सुचारु रीति से चलते रहने वाले इस पूरे चक्र बिगाड़ दिया है जिससे आज स्थान-स्थान पर या तो सूखा पड़ रहा है, अथवा अप्रत्याशित और अनपेक्षित बाढ़ आ रही हैं, जिससे सभी के लिए बहुत खतरा उत्पन्न हो गया है। यह बात कि प्रकृति के विधान मनुष्यों के द्वारा इस प्रकार से बिगाड़ दिए जाएंगे भी परमेश्वर ने अपने वचन में पहले से ही लिखवा रखा है - इसके बारे में हम अगले लेख में देखेंगे।  

पहले आज केवल पानी के चक्र ही के बारे में देखते हैं। आज यह सामान्य ज्ञान में स्कूलों में सिखाया जाता है कि सागर का पानी, सूर्य की गर्मी से भाप बनकर उठता है, हवा के साथ बहकर ठन्डे इलाकों, मैदानों, पहाड़ों आदि की ओर जाता है, ओस और वर्षा के रूप में उन सभी स्थानों पर पड़ता है। यहाँ से उसका कुछ भाग धरती में सोख लिया जाता है वह पृथ्वी के भीतरी भागों में स्थित जलाशयों में भी जाता है और सतह पर बहने वाली नदियों में भी जाता है, तथा फिर नदी के साथ बहकर सागर में जा मिलता है। आज जो खोज-बीन तथा उपकरणों आदि के माध्यम से उपलब्ध जानकारी हमें साधारण, सामान्य ज्ञान की बात लगती है, उसे आज से हजारों वर्ष पहले रहने वाले मनुष्यों के लिए जान पाना कितनी जटिल और असंभव सी बात रही होगी, इसकी कल्पना कीजिए। उस समय बहुत कम आबादी थी, शिक्षा बहुत सीमित थी, तथा मुख्यतः स्थानीय बातों से संबंधित होती थी; आज के समान यातायात के साधन नहीं थे, लंबी दूरी की यात्राएँ करना, अपनी जान जोखिम में डालने की बात होती थी; जानकारी एकत्रित करके उसका परस्पर ताल-मेल बैठाने और विश्लेषण करने की ऐसी क्षमता नहीं थी जैसी आज है। निःसन्देह, यद्यपि कुछ लोग पहाड़ों, मैदानों, समुद्रों की यात्राएँ किया करते थे, और अपनी यात्राओं के किससे भी बताते थे; परन्तु सामान्यतः जो पर्वतों पर या उनके आस-पास रहते थे उनमें से अधिकांश सम्भवतः यह नहीं जानते होंगे कि सागर भी होते हैं। इसी प्रकार जो सागर तट के आस-पास रहते थे उन्हें पहाड़ों और पर्वतों की जानकारी होने की कम ही संभावना होगी, और जो विशाल मैदानी क्षेत्रों में रहते थे, उनके लिए पर्वत और सागर, दोनों के बारे पता भी होगा कि नहीं, यह कल्पना की बात है। ऐसे में पानी कहाँ से आया, कहाँ को गया, और कैसे, यह सब यदि उस समय के जीवन के आधार पर देखें, तो इसका विश्लेषण करना और उसकी सटीक जानकारी लिख दिया जाना, और वह भी ऐसे व्यक्ति के द्वारा जो न विज्ञान और न वैज्ञानिक जानकारी रखने वाला व्यक्ति हो, लगभग असंभव बात है।

अब बाइबल के कुछ पदों को देखिए:

  • अय्यूब 36:27-28 क्योंकि वह तो जल की बूंदें ऊपर को खींच लेता है वे कुहरे से मेंह हो कर टपकती हैं, वे ऊंचे ऊंचे बादल उंडेलते हैं और मनुष्यों के ऊपर बहुतायत से बरसाते हैं। 

  • आमोस 9:6 जो आकाश में अपनी कोठरियां बनाता, और अपने आकाशमण्डल की नेव पृथ्वी पर डालता, और समुद्र का जल धरती पर बहा देता है, उसी का नाम यहोवा है

  • यिर्मयाह 10:13 जब वह बोलता है तब आकाश में जल का बड़ा शब्द होता है, और पृथ्वी की छोर से वह कुहरे को उठाता है। वह वर्षा के लिये बिजली चमकाता, और अपने भण्डार में से पवन चलाता है। 

  • सभोपदेशक 1:7 सब नदियां समुद्र में जा मिलती हैं, तौभी समुद्र भर नहीं जाता; जिस स्थान से नदियां निकलती हैं; उधर ही को वे फिर जाती हैं

साथ ही इन लेखकों से सम्बन्धित इन तथ्यों पर भी विचार कीजिए: कि अय्यूब आज से लगभग 4000 वर्ष पहले का एक समृद्ध जमींदार था; आमोस आज से लगभग 2750 पहले का एक चरवाहा था; यिर्मयाह आज से लगभग 2600 वर्ष पूर्व परमेश्वर का भविष्यद्वक्ता था; और सभोपदेशक के लेखक राजा सुलैमान ने यह पुस्तक लगभग 3000 वर्ष पहले लिखी थी। उस समय के इन लिखने वाले लोगों के जीवन, ज्ञान, और वैज्ञानिक समझ तथा विश्लेषण करने की क्षमता के बारे में विचार कर के, बाइबल के उपरोक्त पदों पर विचार कीजिए - क्या यह सामान्य, साधारण मानवीय बुद्धि में आने वाली, और उससे उत्पन्न होने वाली बात हो सकती है? 

जिस परमेश्वर ने अपने वचन में साधारण लोगों द्वारा वैज्ञानिक तथ्य हजारों वर्ष पहले लिखवा दिये थे, उसी ने संसार के अवश्यंभावी अन्त और सभी लोगों के अपने जीवनों का हिसाब देने और न्याय का सामना करने के बारे में भी लिखवा दिया था (प्रेरितों 17:30-31; 2 कुरिन्थियों 5:10)। अब यह आपके लिए विचार करने और निर्णय लेने का समय है - क्या आप परमेश्वर के उस अवश्यंभावी न्याय का सामना करने, उसके सामने खड़े होकर अपने जीवन के हर एक पल का हिसाब देने, अपने मन, ध्यान, विचार, और व्यवहार की हर बात, हर सोच, हर कल्पना का हिसाब देने को तैयार हैं? 

परमेश्वर आपको अवसर दे रहा है; यदि आज तक भी आपने उसकी आपको दी जाने वाली पापों की क्षमा के इस अवसर को स्वीकार नहीं किया है, तो अभी फिर आपके पास मौका है। आप अभी स्वेच्छा से, सच्चे मन से, अपने पापों के लिए पश्चातापी मन के साथ यह छोटी सी प्रार्थना कर सकते हैं, “हे प्रभु यीशु मैं स्वीकार करता हूँ कि मैंने मन, ध्यान, विचार, और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किया है। मैं यह भी मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों की सजा को अपने ऊपर उठाया लिया, और उसे पूर्णतः चुका दिया है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और अपना आज्ञाकारी शिष्य बना लें, और अपने साथ बनाकर रखें।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी यह छोटी सी प्रार्थना आपके मन और जीवन को बदल देगी, आपको परमेश्वर की संतान बनाकर, पापों के दण्ड से मुक्ति तथा अब से लेकर अनन्तकाल तक के लिए स्वर्गीय आशीषों का वारिस बना देगी। निर्णय आपका है।  


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 42

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Word of God – Bible & Science – 23

Bible and Physical Sciences - 1 - The Water Cycle


We have been examining the relationship between the Bible, the Word of God, and science, under the subject of the Bible and biology, through the past few articles. We have seen that neither is science opposed to the Bible and God, nor are God or the Bible opposed to science. In reality, science is merely a means to study and understand God’s creation and the manner in which it functions. Science only presents facts and provides information. Since science only brings to light and provides information about creation, therefore, there is no way it  can possibly reveal or present anything against the Creator of creation. There is a false accusation against science, that science has disproven the existence of God. Just as learning and understanding something about a created object does not prove that it had no creator, in the same way, the revelation of facts about creation by science does not prove that there is no Creator. Rather, by revealing the wondrous aspects of creation, science has provided evidence of the Creator’s marvelous wisdom, power, capability, and skill.

Analyzing the facts revealed and presented by science, and forming conclusions and theories based on them, is the work of scientists; and as new facts continue to come to light, the interpretations, theories, and conclusions also continue to change—the existing ones may be improved, or they may be completely discarded and replaced by new ones. Therefore, anything based on science can never be infallible and immutable; it always remains changeable. In this context, it is extremely important to always keep two things in mind regarding science. First is that scientists too are human beings. Therefore, they can make mistakes in their interpretations and conclusions; they may also have their own biases related to interpretation, and thus their interpretations can be prejudiced; and it is also a well-known fact that some scientists have themselves fabricated certain things in order to prove their own theories correct and have presented them as “facts.” We have already seen all these things, and the evidence related to them, in previous articles. The second point is that a very commonly used statement is, “science says…; the viewpoint of science is…” etc.—but the reality is that science itself never says anything; science only reveals or presents facts. However, the task of saying anything on the basis of those facts—whether what is said is right or wrong—is always done by people - the scientists. Whatever is to be said on the basis of science, or under its cover, is said by the people, the scientists themselves; and as we have just seen, it is not necessary that whatever they say will always be correct, or be the truth.

After considered some matters related to the Bible and Bio-Sciences, from today we will examine some matters related to the Bible and Physical Sciences, and the earth. Not only Bio-Sciences, but matters related to other branches of science were also written in the books of God’s Word, the Bible, thousands of years ago. Some of these we have already seen in the earlier articles under headings such as the creation of the universe, outer space, etc. From today, we will look at some other matters related to the earth and Physical Science.

Let us begin with a very simple and common matter—the responsibility of human beings toward plants, animals, and water. Today we know how water continues to circulate in an ongoing cycle between the oceans, the sky, and the earth, and how the whole earth continues to be irrigated, and water remains available for everyone to drink. But for the sake of his own selfish interests and in the name of “knowledge,” human beings have disrupted this entire cycle created by God that had been functioning smoothly. Consequently, today, in various places, either there are droughts, or unexpected and unforeseen floods are happening, putting everyone in great danger. The fact that the laws of nature would be disrupted by human beings in this manner has also already been written by God in His Word—we will see about this in the next article. For now, today, we will look only at the water cycle itself.

First let's look at the water cycle - today it is taught in schools in “general knowledge” that ocean water, vaporizes by the heat of the sun, is carried by the wind towards cold areas, of the land plains, mountains etc., and it falls in the form of dew and rain over all those places. From here some part of it is absorbed into the earth, and goes into the water bodies located below the surface of the earth and some flows into the rivers flowing on the earth’s surface, and then flows back into the ocean. Today, because of the investigative equipment and tools etc. this information available through research done by various people at various places, seems to us to be a matter of simple, common sense. But imagine how complex and impossible it must have been for humans living thousands of years ago to know all this and put it together as parts one cycle. At that time the population was quite sparse, learning and education was not only very limited, but was mainly concerned with local matters; there were no means of transport or communication and exchange of information as we have today; and traveling long distances was a risk to life. There were no such facilities to collect, collate together and analyze information as are available today. Undoubtedly, surely there were some people who travelled over mountains, land, and sea and shared about their travels with others. But generally speaking, most of those who lived on or near mountains quite likely, would not know that there are oceans. Similarly, those who lived near the sea coast quite likely would not be aware of hills and mountains, and those who lived in the vast plains might not be aware of either the mountains or the oceans. In such a situation, looking at all this on the basis of the life and circumstances of that time thousands of years ago, for anyone to know and accurately document information about from where the water came, and to where did it go - the water cycle, and that too by persons who were neither scientists, nor knew any science, is almost impossible.

With this background, now consider some verses from the Bible:

  • Job 36:27-28 “For He draws up drops of water, Which distill as rain from the mist, Which the clouds drop down And pour abundantly on man.

  • Amos 9:6 “He who builds His layers in the sky, And has founded His strata in the earth; Who calls for the waters of the sea, And pours them out on the face of the earth-- The Lord is His name.

  • Jeremiah 10:13 “When He utters His voice, There is a multitude of waters in the heavens: "And He causes the vapors to ascend from the ends of the earth. He makes lightning for the rain, He brings the wind out of His treasuries."

  • Ecclesiastes 1:7 “All the rivers run into the sea, Yet the sea is not full; To the place from which the rivers come, There they return again.”

Now, also consider the facts about these writers: that Job was a wealthy and prosperous landlord who lived about 4000 years ago; Amos was a shepherd from about 2750 ago; Jeremiah was God's prophet about 2600 years ago; And King Solomon, the author of Ecclesiastes, wrote this book about 3000 years ago. Considering their life, their knowledge, their scientific understanding, and their ability to interpret and analyze data scientificआली, by these writers of those times, think again about the above verses of the Bible — is it at all possible that these simple, mostly unlearned, unscientific people could have known and written down this information by themselves?

The God who had got scientific facts written down by common people, thousands of years ago, had also got written down about the inevitable end of the world and every person having to give an account of their life and face judgment (Acts 17:30-31; 2 Corinthians 5:10). Now it's time for you to reflect and decide - are you ready and prepared to face that inevitable judgment of God? To stand before Him and give an account of every single moment of your life, of everything in your mind, attitude, thought, and behavior? 

God is giving you the opportunity; If till today you have not accepted this opportunity of forgiveness of your sins, that has been given to you, then you still have this opportunity available to you. You can utilize it just now by voluntarily, sincerely, with a repentant heart for your sins, saying this short prayer, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You and sinned in mind, attitude, thought, and behavior. I also believe that you have taken upon yourself the punishment for my sins by your sacrifice on the Cross, and have paid for them in full. Please forgive my sins, take me under your care, make me your obedient disciple, and keep me with you." This small prayer of yours, said with a sincere and committed heart will transform your mind and life, make you a child of God, free you from the punishment of your sins, and make you an heir of heavenly blessings from now to eternity. The decision is yours.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 3 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 89

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 50

बपतिस्मों – 30

आग तथा पानी से बपतिस्मा

 

    बपतिस्मे के हमारे इस अध्ययन में, बपतिस्मे के विषय कुछ कम समझी जाने वाली, और असमंजस में डालने वाली बातों के बारे में अभी तक हमने परमेश्वर के वचन बाइबल की शिक्षाओं के आधार पर कुछ अस्वीकार्य धारणाओं को देखा है; और हमने जाना है कि बाइबल के अनुसार बपतिस्मा केवल एक ही है, जो पानी में डुबकी के साथ दिया जाता है। साथ ही, न तो पवित्र आत्मा का बपतिस्मा बाइबल में कहीं लिखा गया है, और न ही मसीही विश्वासियों के लिए उसे अलग से प्राप्त करने की कोई शिक्षा बाइबल में कहीं दी गई है। इसी तथाकथित “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” से संबंधित एक और गलत शिक्षा है “आग का बपतिस्मा” जिसके बारे में हम आज के इस लेख में वचन की बातों के आधार पर देखेंगे। 

    मत्ती 3:11 में यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले द्वारा कही गई बात “वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा” को लेकर भी गलत शिक्षाएं और व्याख्या दी जाती है कि पवित्र आत्मा का बपतिस्मा, आग का बपतिस्मा भी है। इसे समझने के लिए एक बार फिर “से” शब्द के अर्थ, प्रयोग, और महत्व पर ध्यान कीजिए, साथ ही यहाँ प्रयुक्त संयोजक शब्द “और” का भी ध्यान रखिए। इस पद में यूहन्ना यह नहीं कह रहा है कि “वह तुम्हें पवित्र आत्मा अर्थात आग से बपतिस्मा देगा”, जैसा कि यह गलत शिक्षा देने वाले इस पद को लेकर कहते और सिखाते हैं। किन्तु वाक्य स्पष्ट है वरन “वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा” - यानि कि प्रभु के पास दो वस्तुओं, या दो माध्यमों से दिए जाने वाले बपतिस्मे हैं - एक तो पवित्र आत्मा से, और दूसरा आग से। जिन्होंने प्रभु यीशु को स्वीकार कर लिया, उस पर विश्वास कर लिया, अर्थात उद्धार पा लिया, उन्हें स्वतः ही, विश्वास करते ही तुरंत पवित्र आत्मा मिल जाएगा। जैसा हम पहले देख चुके हैं, पवित्र आत्मा प्राप्त करना ही पवित्र आत्मा से बपतिस्मा मिल जाना है, जैसा कि प्रेरितों 1:5, तथा प्रेरितों 11:15-16 में लिखा और स्पष्ट किया गया है। जिन्होंने प्रभु को स्वीकार नहीं किया, उद्धार नहीं पाया, फिर वे अनन्त काल के लिए नरक की आग में डुबोए जाएंगे - उनके लिए फिर प्रभु के पास आग से बपतिस्मा है। नरक को बाइबल में एक “झील” कहा गया है, जिसमें शैतान और उसके अनुयायी अनन्तकाल के लिए डाल दिए जाएंगे, और पीड़ा में रहेंगे, “और उन का भरमाने वाला शैतान आग और गन्धक की उस झील में, जिस में वह पशु और झूठा भविष्यद्वक्ता भी होगा, डाल दिया जाएगा, और वे रात दिन युगानुयुग पीड़ा में तड़पते रहेंगे” (प्रकाशितवाक्य 20:10)। समस्त मानव जाति को इस भयंकर, अवर्णनीय, असहनीय पीड़ा से बचने का मार्ग और उपाय देने के लिए ही प्रभु यीशु मसीह स्वर्ग छोड़कर पृथ्वी पर आया था, और उसने हमें वह मार्ग बनाकर दे भी दिया है। अब उसके द्वारा सेंतमेंत में, केवल उस पर लाए गए विश्वास के द्वारा ग्रहण किए जाने वाले इस प्रयोजन को स्वीकार करना या न करना प्रत्येक का अपना व्यक्तिगत निर्णय है। 

    प्रेरितों 17:30-31 में जैसा लिखा है, आज जो जगत का उद्धारकर्ता है, जगत के अंत के समय, वही प्रभु जगत का न्यायी भी होगा। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा, अपने पृथ्वी के जीवन काल के समय में लिए गए निर्णय के अनुसार, जिसने प्रभु यीशु को अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता ग्रहण किया है वह प्रभु के साथ रहने के लिए स्वर्ग में जाएगा; किन्तु जिसने प्रभु यीशु को अस्वीकार किया है, वह अपने इस निर्णय के अनुसार, शैतान, जिसके साथ रहने का उसने निर्णय लिया है, के साथ नरक में जाएगा। तो हर एक व्यक्ति को प्रभु के हाथों इन दोनों माध्यमों में से एक न एक से बपतिस्मा मिलेगा - या तो पवित्र आत्मा से; अन्यथा आग से। इसीलिए प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को सचेत किया, “जो शरीर को घात करते हैं, पर आत्मा को घात नहीं कर सकते, उन से मत डरना; पर उसी से डरो, जो आत्मा और शरीर दोनों को नरक में नाश कर सकता है” (मत्ती 10:28)। 

    साथ ही यह भी ध्यान कीजिए कि प्रेरितों 2:3 में, प्रभु के शिष्यों द्वारा पवित्र आत्मा को प्राप्त करने के विषय में लिखा है, “और उन्हें आग की सी जीभें फटती हुई दिखाई दीं; और उन में से हर एक पर आ ठहरीं”; किन्तु इस घटना - आग की सी जीभों का आकर प्रभु के शिष्यों पर ठहर जाना और फिर उन्हें पवित्र आत्मा की सामर्थ्य प्राप्त होना, को न तो यहाँ पर और न ही कभी कहीं अन्य किसी स्थान पर “पवित्र आत्मा की आग से बपतिस्मा” कहा गया। जब कि यदि पवित्र आत्मा का बपतिस्मा पाना और आग से बपतिस्मा पाना एक ही होते, तो यह सबसे उपयुक्त अवसर एवं घटना होती इस बात को दिखाने और प्रमाणित करने के लिए कि पवित्र आत्मा का बपतिस्मा, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के द्वारा कहा गया वह आग का बपतिस्मा ही है। किन्तु बाइबल स्पष्ट है कि पवित्र आत्मा का बपतिस्मा है ही नहीं; और पानी के समान, आग भी वह माध्यम है जिसमें उन्हें डाला जाएगा जिन्होंने प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास नहीं किया है। उनके लिए यही वह आग का बपतिस्मा होगा।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 50

Baptisms - 30

Baptism With Fire and Water

 

    So far, we have seen in our studies on Baptism, based on the teachings of the Word of God, the Bible, that despite some poorly understood, at times confusing, and Biblically unacceptable assumptions about baptism, Biblically the one and only true baptism is the one which is given by immersing in water.  Also, the baptism of the Holy Spirit is neither written anywhere in the Bible, nor is there any instruction in the Bible to receive it, by any Believer at any time. Another misconception related to this so called “baptism of the Holy Spirit” is the "baptism of fire," about which, based on the teachings of the Scripture, we will look at in today's article. 

    John the Baptist’s statement, "He will baptize you with the Holy Spirit and fire" in Matthew 3:11, is also often misinterpreted and wrongly taught as a form of the baptism of the Holy Spirit, i.e., it is wrongly taught that the baptism of fire stated by John here, is also about “baptism of the Holy Spirit”. To understand this, consider once again the meaning, usage, and significance of the word "with", as well as the conjunction "and" used here in this verse. Those giving wrong teachings about the Holy Spirit say and teach that in this verse John implied that the Holy Spirit and fire are the same; but take note that John is not saying that "He will baptize you with the Holy Spirit, i.e., with fire". But the sentence is clear, but "He will baptize you with the Holy Spirit and fire" - i.e., the Lord will baptize with one of two different mediums - with the Holy Spirit, and with fire. Those who have accepted the Lord Jesus, believed in Him, and are saved, they will automatically also receive the Holy Spirit immediately upon believing. As we have seen earlier, receiving the Holy Spirit is the same as being baptized with the Holy Spirit, as is written and explained in Acts 1:5, and Acts 11:15-16. Whereas those who do not accept the Lord, i.e., are not saved, they will be cast into the fire of hell for eternity - for them then the Lord has baptism with fire. Hell is called a "lake" in the Bible, in which Satan and his followers will be cast into, for eternity, and will be in torment, "The devil, who deceived them, was cast into the lake of fire and brimstone where the beast and the false prophet are. And they will be tormented day and night forever and ever" (Revelation 20:10). The Lord Jesus Christ left heaven and came to earth to prepare and give to all of mankind a way and a deliverance out of this terrible, indescribable, unbearable pain, and He has made available that way for everybody. Now it is a personal decision of each person, whether or not to accept this provision made freely available by the Lord. This provision from the Lord can only be accepted and applied to one’s life through the trust placed in him by the person.

    As it is written in Acts 17:30-31, He, who is the Savior of the world today, at the time of the end of the world, the same Lord will also be the Judge of the world. Everyone who has received the Lord Jesus as his personal Savior will go to heaven to stay with the Lord, according to the decision taken by each person during his earthly lifetime to be with the Lord. But whoever rejects the Lord Jesus, will, according to his decision of staying away from the Lord, go to hell to be with Satan, with whom he has decided to be. So, each person will be baptized by the Lord by one of these two mediums - either by the Holy Spirit; or else by fire. That is why the Lord Jesus cautioned his disciples, “And do not fear those who kill the body but cannot kill the soul. But rather fear Him who is able to destroy both soul and body in hell” (Matthew 10:28).

    Also note, in Acts 2:3, about the receiving of the Holy Spirit by the Lord's disciples, it is written, “Then there appeared to them divided tongues, as of fire, and one sat upon each of them”; But this event — the coming of the tongues as of fire and staying on the disciples of the Lord and then their receiving the power of the Holy Spirit — has never been called or referred to as "the baptism with the fire of the Holy Spirit", neither here nor anywhere else. Whereas if the baptism of the Holy Spirit and being baptized with fire were one and the same, this would be the most appropriate occasion and event to show and to prove that the baptism of the Holy Spirit was the same as with fire that was spoken by John the Baptist. But the Bible is clear that there is no baptism of the Holy Spirit; and the fire, like water, is only a medium into which those who have not believed in the Lord Jesus Christ will be cast. That would be the baptism of fire for them, the unbelievers in the Lord, those not saved by coming to faith in the Lord Jesus.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 17 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 72

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 33

बपतिस्मों – 12

 बपतिस्मा - किस विधि से?

 

    पिछले दो लेखों में हमने परमेश्वर के वचन से देखा है कि प्रभु यीशु द्वारा कहा गया बपतिस्मा हमेशा केवल वयस्कों को ही दिया गया, उन्हीं के द्वारा लिया गया है। अर्थात, उनके द्वारा, जिन्होंने सुसमाचार को सुन कर, उसे स्वीकार किया और उस पर विश्वास किया, और फिर या तो बपतिस्मे के लिए सहमत थे, अथवा उन्होंने उसकी माँग की थी। बाइबल में कभी भी बपतिस्मा किसी को भी निष्क्रियता के साथ नहीं दिया गया है, अर्थात, किसी भी आयु के किसी ऐसे व्यक्ति को जिसे कोई अन्य व्यक्ति ‘बपतिस्मे’ के लिए लेकर आया, और बपतिस्मा लेने वाले उस जन को यह पता ही नहीं कि उसके साथ क्या हो रहा है और क्यों; वह उस संपूर्ण प्रक्रिया में, जो बिना उसके द्वारा उसे समझे, उसकी सहमति अथवा अनुमति के की गई, बस एक मूक, निष्क्रिय भागीदार बना रहा; और यह हमेशा ही शिशुओं या बच्चों के बपतिस्मे के साथ देखा जाता है, किन्तु बाइबल में लिखे किसी भी बपतिस्मे के साथ कभी भी नहीं।

    जैसा हम पहले देख चुके हैं, मूल यूनानी भाषा के शब्द “बैपटिज़ो”, जिसे हिन्दी में “बपतिस्मा” लिखा गया है, का नए नियम के लोगों के लिए अर्थ था किसी तरल पदार्थ में डुबो देना, उस से ढाँप दिया जाना। इसलिए उस समय उनके लिए “बैपटिज़ो” के साथ कोई अन्य ऐसा शब्द जोड़ने और उपयोग करने की आवश्यकता ही नहीं थी जिस से यह प्रकट किया जाए की तात्पर्य डुबकी देने का है। यह आवश्यकता तो बहुत बाद में उठी, जब बपतिस्मे को विभिन्न रीतियों और विधियों से दिया जाने लगा; और तब यह भी बताना आवश्यक हो गया कि बपतिस्मा डुबकी से था, या छिड़काव से या पानी को माथे पर लगाने के द्वारा, या अन्य किसी विधि से। उसके मूल यूनानी स्वरूप में, नए नियम के मूल लेखों में, इस शब्द का एक ही अर्थ था - डुबकी देना। इसीलिए इसे कभी भी किसी अन्य शब्द के द्वारा परिभाषित करने की कोई आवश्यकता ही नहीं थी, और न ही किया गया, क्योंकि शब्द का शब्दार्थ ही यही था। और इस तथ्य को हमेशा ध्यान में रखने की आवश्यकता है, विशेषकर तब, जब बिना डुबकी के दिए गए तथाकथित बपतिस्मों को जायज़ ठहराने वाले तर्कों का सामना करना पड़े।

    लेकिन फिर भी, नए नियम के लेखों में, इस शब्द “बैपटिज़ो” के साथ, जब भी इसका प्रयोग बपतिस्मा लेने या देने के लिए किया गया है, कुछ और शब्द भी प्रयोग किए गए हैं जो स्पष्ट कर देते हैं कि तात्पर्य डुबकी द्वारा बपतिस्मा देने से है, न कि छिड़काव या अन्य किसी विधि के द्वारा। इस से संबंधित बाइबल के कुछ पद देखिए:

  • यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले द्वारा दिए जाने वाले बपतिस्मे के लिए, मत्ती 3:6 में लिखा है कि “यरदन नदी में उस से बपतिस्मा लिया”; यहाँ पर “में” के प्रयोग के द्वारा यह स्पष्ट हो जाता है कि बपतिस्मे के लिए लोग नदी में उतरे थे। यदि ऐसा नहीं हुआ होता, तो फिर लिखा जाता “यरदन नदी के पानी से बपतिस्मा लिया।”

  • यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले की सेवकाई के लिए, यूहन्ना 3:23 में लिखा है “और यूहन्ना भी शालेम् के निकट ऐनोन में बपतिस्मा देता था। क्योंकि वहां बहुत जल था और लोग आकर बपतिस्मा लेते थे।” यदि यूहन्ना को केवल छिड़काव या पानी को लगाना ही था, तो उसे बहुत जल वाले स्थान की क्या आवश्यकता थी? उसका काम तो थोड़े से पानी से ही छिड़काव या लगाने के द्वारा हो जाता। यूहन्ना लोगों को भी कह सकता था कि जब वे उसके पास बपतिस्मे के लिए आएँ तो अपने साथ थोड़ा सा पानी भी लेते आएँ, यदि इतने ही की आवश्यकता थी। तब तो उसे नदी के किनारे होने की कोई आवश्यकता ही नहीं थी, वह लोगों के घरों में ही उन्हें “बपतिस्मा” दे सकता था।

  • प्रभु यीशु के बपतिस्मे के लिए मत्ती 3:16 और मरकुस 1:10 में लिखा है कि बपतिस्मे के तुरंत बाद प्रभु पानी में से निकल कर ऊपर आया। वह निकल कर ऊपर तब ही आ सकता था, जब वह पहले पानी के अंदर उतरा हो। और यदि केवल छिड़काव द्वारा या पानी के लगाए जाने के द्वारा बात बन जाती, तो उसे पानी में उतारने की क्या आवश्यकता थी? यदि वह पानी में उतरा और फिर पानी में से निकलकर ऊपर आया, तो अभिप्राय स्पष्ट है कि प्रभु का बपतिस्मा, “बैपटिज़ो” शब्द के शब्दार्थ की विधि से - डुबकी के द्वारा हुआ था। अब यदि प्रभु यीशु का ही बपतिस्मा डुबकी से हुआ है, तो क्या प्रभु के अनुयायियों का उससे किसी भिन्न विधि से हो सकता है; या किसी भिन्न विधि से किया गया जायज़ माना जा सकता है?

  • फिलिप्पुस द्वारा कूश देश के खोजे को दिए गए बपतिस्मे को देखिए; प्रेरितों 8:36-39 लिखा है कि मार्ग के किनारे जल की जगह देखकर उस खोजे ने बपतिस्मा लेने की इच्छा व्यक्त की (पद 36)। यदि बात केवल छिड़काव द्वारा या पानी के लगाए जाने के द्वारा बन जाती, तो उतने भर के लिए पर्याप्त पीने का पानी तो खोजा भी अपने साथ ले कर चल ही रहा होगा, यह वह कुछ प्रतीक्षा कर के किसी ऐसे स्थान से जहाँ उन्हें एक कटोरी साफ पानी मिल जाता, यह कर सकते थे; और उसे मार्ग के किनारे के पानी के प्रयोग की कोई आवश्यकता नहीं होती। साथ ही पद 38-39 पर ध्यान कीजिए, जहां स्पष्ट लिखा हुआ है कि खोजा और फिलिप्पुस, दोनों ही जल के अंदर गए और फिर जल में से बाहर आए। उनके लिए यह करना तो तब ही आवश्यक था, यदि वे “बैपटिज़ो” शब्द के शब्दार्थ की विधि से कार्य करते; अन्यथा उन्हें मार्ग के किनारे के पानी के अंदर जाने की क्या आवश्यकता थी?  

परमेश्वर के वचन में जहाँ कहीं भी बपतिस्मा देने के बारे में लिखा गया है, साथ ही यह संकेत भी दे दिया गया है कि यह डुबकी के द्वारा किया गया। अन्यथा, किसी भी अन्य विधि से दिए गए किसी भी बपतिस्मे का कोई भी उल्लेख नहीं है; और न ही घरों में बर्तनों या मटकों में रखे हुए पानी का, या कुएं से पानी लेकर, अथवा किसी छोटे या उथले नाले के पानी के प्रयोग द्वारा जिसके पानी से छिड़काव या पानी को लगाना किया जा सकता था, अर्थात ऐसे किसी भी पानी के स्थान में, जिसमें व्यक्ति को डुबकी न दी जा सके, बपतिस्मा देने का कोई उल्लेख नहीं है। प्रकट तात्पर्य यही है कि प्रथम कलीसिया के लिए बपतिस्मा केवल “बैपटिज़ो” शब्द के शब्दार्थ की विधि से ही था, अन्य किसी विधि से नहीं। परमेश्वर के वचन में छिड़काव, या पानी के लगाने, या अन्य किसी विधि से “बपतिस्मा” लिए या दिए जाने का कोई उल्लेख अथवा समर्थन नहीं है। बाइबल के अनुसार एकमात्र जायज़ और स्वीकार्य बपतिस्मा डुबकी का बपतिस्मा ही है; और यह स्वतः ही शिशुओं और बच्चों के बपतिस्मे को नकार देता है क्योंकि शिशुओं और बच्चों को डुबकी का बपतिस्मा देना न केवल अव्यावहारिक, वरन उनके जीवन के लिए खतरनाक भी होता।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 33

Baptisms - 12

Baptism - How?

 

    In the previous two articles we have seen form God’s Word, the Bible that the baptism instructed by the Lord Jesus was always given and taken by adults; i.e., by those who had heard, accepted and believed the gospel, and were either consenting for it, or had asked to be baptized. In the Bible baptism has never been given passively, i.e., to a person, of any age, brought by someone else and then ‘baptized’, without his being aware of or understanding of what was being done to him, and why it was being done; he just remained a passive participant in the whole process that was carried out on him, without his knowledge or consent; as is always seen in infant or child ‘baptisms’, but this scenario is never seen in any baptism recorded in the Bible.

    As we had seen earlier, the original Greek word “baptizo,” from which the English word “baptism” has been derived, to the people of the New Testament time meant being immersed or being dipped into, i.e., being covered by whatever liquid was being used for “baptizo.” So, for them there was no need to add some other words to specify that their use of “baptizo” meant being immersed or being dipped into. It was only much later, when different forms and ways of “baptism” started being practiced, that it became necessary to specify whether the “baptism” was by immersion, or by sprinkling, or by application of water to the forehead, or in some other manner. In its original form, and in the use of the Greek word “baptizo” in the original writings of the New Testament books and letters, it only meant one thing - being immersed into. That is why this immersion has never been specified through use of any other defining or clarifying word, since the word by itself meant just that. And this needs to be borne in mind when considering the various arguments put forward to justify the so-called non-immersion baptisms.

    But still, with the use of this word “baptizo” in the New Testament texts, there are other clear and unambiguous indicators that whenever baptism was given or taken, it always implied immersion into the water, and never sprinkling or anything else. Consider some verses:

  • For the baptism given by John the Baptist, in Matthew 3:6 it is said that people came to John “and were baptized by him in the Jordan.” The use of “in” clarifies that the people being baptized went into the river Jordan. Had it not been so, it would have been written “using the water of the river Jordan.”

  • For John’s baptism, it says in John 3:23 that “Now John also was baptizing in Aenon near Salim, because there was much water there”; why would John use a place having much water, if all he needed was a little water to sprinkle or apply? John could have told the people to bring a little water with them when they came to him for baptism, if that is all that was required. Then there would have been no need for him to be at the riverside either, he could have given it in their homes.

  • For the baptism of the Lord Jesus, it is written in Matthew 3:16 and Mark 1:10 that immediately after being baptized the Lord came up from the water. The implication is obvious, He could come up from the water, only if He had first gone into it. And, why would He need to go into water, if mere sprinkling or application of water would have sufficed and served the purpose? If He went into the water, it could only be because of the literal meaning of the word “baptizo” - to be immersed or dipped into for being baptized. Now, if the baptism of the Lord Himself was by immersion, then can the followers of the Lord Jesus be baptized in any other manner; or, any ‘baptism’ done in some other manner be accepted as correct?

  • In the baptism of the Ethiopian Eunuch by Philip, it says in Acts 8:36-39, that on seeing some water by the roadside, the Eunuch asked to be baptized (verse 36). If all that was required was sprinkling or application of water, the Eunuch would have been carrying enough drinking water for that with him, or he could have waited till they reached some place where they could get a cup of clean water, which would have been sufficient, and there would have been no need for him to ask for baptism from a roadside place of water. Also, consider verse 38-39, where it is clearly mentioned that Philip and the Eunuch went into the water and came out of it. This would have been necessary only to fulfil the literal meaning of “baptizo”, not otherwise.

Wherever the act of baptism has been mentioned in God’s Word, an indicator has also been provided that it was through immersion. Otherwise, there is no mention of any “baptism” having being given by using water stored in pots in the houses, or by drawing from a well, or taking it from a small or shallow stream, etc., i.e., some water body into which the person cannot be immersed into water, but still had mere sprinkling or an application of water served the purpose, then it could have been done. The evident conclusion is that at the time of the first Church, as meant by the word “baptizo”, baptism was always and only by immersion. There is no evidence form God’s Word to support the concept of sprinkling or application of water or any other method for baptizing anyone. The only Biblically acceptable baptism is baptism by immersion; and this by itself rules out infant or child baptism, since it not only would be impractical but also dangerous to the lives of infants and children.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well