ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

इनकार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इनकार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 8 - Be a Man - 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 8 - पुरुषार्थ कर - 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 8 - पुरुषार्थ कर - 5

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

 पुरुषार्थ कर - 5

 

पिछले लेख में हमने देखा था की यद्यपि परमेश्वर ने हमें किसी भी परिस्थिति में से जयवंत होकर निकल पाने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए हैं, और साथ ही वह स्वयं भी हमारी सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए, सभी बातों में हमारे साथ-साथ बना रहता है, लेकिन फिर भी अधिकांश मसीही विश्वासी परेशानियों का सामना करने से, या परमेश्वर की आज्ञाकारिता और अपनी बुलाहट का निर्वाह करने के लिए कष्ट उठाने से कतराते हैं। बल्कि उनकी प्रवृत्ति, उनकी तथा-कथित “विश्वास की प्रार्थनाओं” के पीछे छिपने की होती है। वे यही चाहते हैं कि या तो परिस्थिति उनके सामने से हटा ली जाए, या उन्हें परिस्थिति में से निकाल लिया जाए। उनकी इस से भी बदतर धारणा यह होती है कि वे अपने आप को परिस्थिति का सामना करने के लिए अयोग्य और अक्षम घोषित करते हैं, और परमेश्वर से कहते हैं कि वह ही उनके स्थान पर उस कार्य को, उनके लिए कर दे। किन्तु, जैसा हमने पिछले लेख में देखा था, बाइबल तथा सामान्य जीवन में से परमेश्वर के लोगों के जीवनों के उदाहरण इस तरह से तथा-कथित “विश्वास की प्रार्थनाओं” के पीछे छिपने और इन मन-गढ़ंत तरीकों द्वारा जिम्मेदारियों के निर्वाह से बचने के प्रयास करने का कोई समर्थन नहीं करते हैं।


थोड़ा विचार कीजिए, यह कहना कि “मेरे लिए यह कर पाना संभव नहीं है”, या, यह प्रार्थना करना कि “प्रभु मैं अयोग्य और अक्षम होने के कारण यह नहीं कर सकता हूँ, इसलिए आप ही मेरे लिए इसे करें”, वास्तव में परमेश्वर पर अविश्वास करना है, उसके द्वारा इन बातों और परिस्थितियों के लिए हमें प्रदान किए गए संसाधनों एवं क्षमताओं के बावजूद उनके हमें उपलब्ध होने का इनकार करना है, यह उसके सदा हमारे साथ बने रहने और हमेशा हमारी सहायता करने के आश्वासन को झूठा ठहराना है, यह परमेश्वर की सहायता के स्थान पर केवल अपनी क्षमताओं पर अधिक विश्वास रखना है, और ऐसा करने के कारण शैतान की युक्तियों का शिकार बनना है। संक्षेप में, यह परमेश्वर को झूठा ठहराना है, क्योंकि उसकी प्रतिज्ञा है कि वह हमें हमारी सामर्थ्य से बाहर किसी परीक्षा में नहीं पड़ने देगा (1 कुरिन्थियों 10:13), और हम कह रहे कि उसने हमें हमारी सामर्थ्य से बाहर परीक्षा या परिस्थिति में जा लेने दिया है। परमेश्वर कहता है कि मैं तुम्हारे बारे में सब कुछ जानता हूँ, और हम कह रहे हैं कि उसे पता ही नहीं है कि हमारी क्षमताएं और सीमाएं क्या हैं। ऐसा करने की बजाए, जब भी शैतान हमें हताश करके असहाय तथा हारा हुआ समझने के लिए उकसाता है, मसीही विश्वासी को परमेश्वर से फिलिप्पियों 4:13 को माँगना चाहिए, उस पर भरोसा करते हुए अपने कार्य के लिए विश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।


जब भी यह प्रलोभन आए कि हम परमेश्वर से कहें कि वही हमारे स्थान पर हमारे लिए कुछ करे, तब हमें यह ध्यान करना चाहिए कि पवित्र आत्मा जो हम में निवास करता है, उसे हमारा सहायक होने के लिए दिया गया है, न कि हमारे स्थान पर हमारे काम करने के लिए। वह हमारी सहायता और मार्गदर्शन करेगा, आगे बढ़ने का मार्ग बताएगा, किन्तु हमारे कार्य को स्वयं पर लेकर, हमारे स्थान पर हमारी ज़िम्मेदारियों को पूरा नहीं करेगा। विचार कीजिये, परमेश्वर के अनुग्रह से हमें सक्षम और योग्य करने के लिये, जो कुछ हमें दिया जा चुका है, उससे अधिक या बेहतर कोई, या परमेश्वर ही, और क्या दे सकता है? हमें अपणी कमजोरियों और प्रार्थनाओं के पीछे छिपने की बजाए परमेश्वर पवित्र आत्मा की आवाज़ और मार्गदर्शन के प्रति संवेदनशील तथा आज्ञाकारी होना पड़ेगा। जब तक कि हम आगे बढ़कर, पुरुषार्थ दिखाकर, अपने दायित्व, अपने कार्य को पूरा नहीं करेंगे, हमारा काम अधूरा और अपूर्ण ही बना रहेगा। परमेश्वर ने जो हमारे करने के लिए तय किया है, हमें पूरा करने के लिए सौंपा है, वह केवल हम ही कर सकते हैं, उसका हम ही निर्वाह कर सकते हैं; हमारे स्थान पर कोई और उसे नहीं करेगा।


ध्यान कीजिए, जिस प्रकार से किसी भी सांसारिक काम में पदोन्नति दिए जाने से पहले जांचना और परखना होता है, उसी तरह से आशीषें मिलने से पहले, मसीही विश्वासी को भी परीक्षाओं से होकर निकलना पड़ता है, अगले स्तर के लिए तैयार होना पड़ता है; तब ही और अधिक आशीष मिलती है। इसलिए, हम या तो इन परीक्षाओं और परिस्थितियों को अवसर और चुनौती के रूप में लेकर जीवन, विश्वास, और आशीषों में और बढ़ते जा सकते हैं; या हम उनके लिए कुड़कुड़ाते रह सकते हैं, परमेश्वर के विरुद्ध शिकायत करने वाले बन सकते हैं, और परमेश्वर की आशीषें पाने के अवसरों को गँवा सकते हैं। जब हम इन परिस्थितियों और अवसरों का उपयोग सँसार के सामने मसीही जीवन की गवाही को रखने के लिए करते हैं, हम पृथ्वी पर परमेश्वर की महिमा तथा स्वर्ग में अपने लिए अनन्त काल के लिए आशीष अर्जित करते हैं।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 8 - Be a Man - 5

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Be a Man - 5


In the previous article we had seen that although God has given us all the resources that we need to come through victoriously from any situation, and He Himself is with us to help and guide us through them all, yet most Christian Believers tend to shy away from facing the difficulties, as well as from taking the pain of obeying God and fulfilling their calling. Instead, they have a tendency to try to hide behind their so called “prayer of faith” to either have the situation removed from them, or remove them from the situation. An even worse concept that they have is, to step back and say that they are unqualified and incapable of facing the situation or fulfilling the responsibility, therefore, God should take over and do it for them. But, as we have seen in the previous articles, the examples of people of God from the Bible, as well as in real life, lend no support to either of these contrived ways of escaping by hiding behind the alleged “prayers of faith” and avoiding the fulfilling of responsibilities.

Come to think of it, to say, "I cannot do it", or to pray that "Lord, I am unqualified and incapable of doing it, therefore, you do it for me", is actually disbelieving God, is blatantly denying the resources and capabilities God has provided to us, is denying His ever-present help and assurances; instead it is trusting only in our own abilities, and thereby falling prey to Satan's devices. In short, it is calling God a liar, because He has promised that He will never let us come into any temptation that is beyond our ability to handle (1 Corinthians 10:13), whereas we are saying that He has let us get into a temptation or circumstance that is beyond our abilities. God says I know everything about you, and we are saying that he does not know about the limits of our abilities. Rather, when Satan tries to overwhelm us by making us fall prey to such defeatist attitudes and feelings, we should claim Philippians 4:13, and then move ahead in faith.

When tempted to back away, and ask God to do the work for us, we should remember that the Holy Spirit residing in us has been given to us to be our helper, not our substitute. He will help and guide us, show us the way forward, but He will not take over and do our work for us. Ponder over it, what more can God, or anyone ever give us, to enable us, to equip us better, to make us more capable of fulfilling our responsibilities, than has already been given to us by the grace of God? We have to learn to be sensitive to the voice and be obedient to God the Holy Spirit’s instructions, instead of hiding behind our weaknesses and prayer. Till we step up to the task, be a man, and fulfill it under His guidance, it will remain incomplete, unfulfilled. What God has kept for us to do, for us to fulfill, can only be done and fulfilled by us, and no one else.

Remember, like before every promotion in the world there is an evaluation or an assessment. Similarly, before every blessing, there are trials and every Christian Believer has to clear them to rise up to the next level, to be blessed even more. So, we can either take our trials as challenges and opportunities to rise higher in faith, blessings and life; or else we can grumble about them, complain against God for them, and lose our God given opportunities for gaining His blessings. When we use these situations and problems to show a Christian witness to the world, to glorify God on earth, we gain eternal blessings.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 21 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 107

 

Click Here for the English Translation

आरम्भिक बातें – 68


मरे हुओं का जी उठना – 3

प्रभु यीशु का पुनरुत्थान – प्रमाणित (1)

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरंभिक बातों में से हम अब पाँचवीं, “मरे हुओं का जी उठना” पर अध्ययन कर रहे हैं। हम ने देखा है कि परमेश्वर की सन्तानों को जिस जिलाए जाने की प्रतिज्ञा दी गई है, वह प्रभु यीशु मसीह के मृतकों में से जिलाए जाने पर आधारित है; और प्रभु यीशु का जिलाया जाना मसीही विश्वास की धुरी है। यदि प्रभु यीशु मसीह ने कलवरी के क्रूस पर समस्त मानव जाति के पापों के लिए अपने प्राणों का बलिदान न दिया होता, यदि वह गाड़ा गया और फिर जी उठा न होता, तो फिर मसीहियत में ऐसा कुछ भी नहीं है जो उसे सँसार के अन्य किसी भी धार्मिक विश्वास या प्रचलन से अलग करे। इस लिए मसीही विश्वासियों के लिए प्रभु यीशु के पुनरुत्थान के अर्थ और अभिप्रायों को जानना और सीखना बहुत महत्वपूर्ण है, और हम इन्हें तीन शीर्षकों के अन्तर्गत देख रहे हैं। पिछले लेख में हम ने पहले अभिप्राय को देखा था कि प्रभु यीशु का पुनरुत्थान पवित्र शास्त्र में, प्रभु यीशु के जन्म से सैकड़ों और हजारों वर्ष पहले से भविष्यवाणी की हुई बात है। आज से हम दूसरे अभिप्राय को देखना आरम्भ करेंगे कि प्रभु यीशु का पुनरुत्थान एक प्रमाणित घटना है।

प्रभु यीशु का मृतकों में से जिलाया जाना कोई मन-गढ़न्त कहानी नहीं है। क्योंकि प्रभु यीशु का मृतकों में से जिलाया जाना मसीही विश्वास का केंद्र, उस का आधार है, इसी लिए, प्रभु यीशु के पुनरुत्थान को नकारने या बिगाड़ने के लिए उस से सम्बन्धित बहुत सारी गलत शिक्षाएँ और झूठी बातें प्रचार की जाती हैं, सिखाई जाती हैं। प्रभु यीशु मसीह की कलीसिया के आरंभ के साथ ही प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की वास्तविकता पर हमले होने, उसका इनकार करने के प्रयास आरंभ हो गए थे। पुनरुत्थान को झुठलाने के शैतान के ये प्रयास दिखाते हैं कि यह तथ्य उसके तथा उसके राज्य के लिए कितना खतरनाक और घातक है। प्रभु के पुनरुत्थान से संबंधित सामान्यतः देखी और कही जाने वाली गलत शिक्षाएं हैं:

·                  पुनरुत्थान को झूठा ठहराने का पहला प्रयास तो पुनरुत्थान के दिन ही किया गया था – मत्ती 28:11-15 – लोगों में यह बात फैला दी गई कि प्रभु जी नहीं उठा, वरन उसकी लोथ उसके चेलों ने चुरा ली – किन्तु कोई भी, कभी भी, उन भयभीत और प्रभु को छोड़ कर भागे हुए, अपनी जान बचाकर लोगों से छुपे हुए शिष्यों के पास से उस लोथ को निकलवाकर, नहीं ला सका, और कुछ ही दिन के बाद उन शिष्यों के द्वारा किए जा रहे प्रभु के पुनरुत्थान के प्रचार को आज तक भी झूठ प्रमाणित नहीं कर सका। यदि लोथ को निकलवा कर दिखा दिया जाता तो तुरन्त ही पुनरुत्थान की बात झूठी प्रमाणित हो जाती; किन्तु ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि दिखाए जाने के लिए कोई लोथ थी ही नहीं।

·                  प्रभु की लोथ चुराने से संबंधित कुछ अन्य कहानियाँ यह भी हैं:

o        अरिमतिया के यूसुफ ने, जिसने निकुदेमुस के साथ मिल कर प्रभु यीशु को दफनाया था (यूहन्ना 19:38-42), बाद में उसी ने प्रभु को किसी और स्थान पर ले जाकर दफना दिया, क्योंकि उस दिन सबत आरंभ होने वाला था, इसलिए उसे दफनाने का कार्य शीघ्रता से करना पड़ा था। इसीलिए जहाँ यीशु को पहले दफनाया गया, वह कब्र खाली पाई गई। किन्तु, यूसुफ क्योंकि एक गुप्त शिष्य था, इसलिए उस ने बाद में, बिना अन्य शिष्यों को बताए, गाड़े जाने के स्थान को बदल दिया। उसके द्वारा बिना अन्य शिष्यों को इसके विषय बताए, किसी और स्थान पर ले जाकर दफनाना उचित नहीं लगता है; और ऐसा करने से या करने पर उसे गुप्त रखने से क्या लाभ होने वाला था? और फिर यदि वे जानते थे कि यीशु जी नहीं उठा है तो फिर शिष्यों में इतनी हिम्मत कैसे आ गई कि वे हर सताव और दुःख सहते हुए भी प्रभु के पुनरुत्थान और सुसमाचार का प्रचार करने से रोके नहीं जा सके?

o        रोमियों ने लोथ ले जाकर कहीं और दफना दी – ध्यान कीजिए कि पिलातुस ने यीशु के निर्दोष होने पर भी उसको इसलिए क्रूस पर चढ़ाए जाने दिया क्योंकि वह यरूशलेम में शान्ति बनाए रखना चाहता था – यीशु की लोथ को निकालने और इधर से उधर करने से तो यहूदियों में अशान्ति फैलने की सम्भावना अधिक थी।

o        यहूदियों ने ही लोथ निकाल कर कहीं और दफना दी – तो फिर जब शिष्य उसके पुनरुत्थान का प्रचार करने लगे, तो उन्होंने वह लोथ निकालकर क्यों नहीं दिखाई, और उन के प्रचार का अंत कर दिया?

हम अगले लेख में प्रभु यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान पर सन्देह उत्पन्न करने या उसे नकारने के लिए गढ़ी गई कुछ अन्य कहानियों पर विचार करेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Elementary Principles – 68


Resurrection of the Dead – 3

Lord Jesus’s Resurrection – Proven (1)

 

Of the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2, we are now studying about the fifth, i.e., “Resurrection from the Dead.” We have seen that the resurrection promised to God’s Children, the truly Born-Again Christian Believers, is based upon the resurrection of the Lord Jesus Christ from the dead; and the resurrection of the Lord Jesus is the pivotal event of the Christian Faith. If the Lord Jesus had not sacrificed His life for the sins of mankind on the Cross of Calvary, had not been buried, and then risen again from the dead, then there is nothing is Christianity, to set it apart from any other religious belief or system of the world. Therefore, it is important for the Christian Believers to learn about the implications of the Lord’s resurrection, which we are doing under three headings. In the last article we have seen the first implication, that the resurrection of the Lord Jesus was a prophesied event, prophesied in the Scriptures hundreds and thousands of years before the birth of the Lord Jesus. From today we will begin considering the second heading, that the resurrection of the Lord Jesus is a proven event.

The resurrection of Christ is not a concocted story. Since the resurrection of the Lord Jesus is central to the Christian Faith, therefore, many wrong things are preached and propagated about the resurrection of the Lord Jesus, to negate it or to bring doubts into it. From the inception of the Church of the Lord Jesus, attacks and attempts to falsify and discredit the fact of the Lord’s resurrection had started. These satanic attempts at falsifying and disproving the resurrection of the Lord Jesus indicate how detrimental and fatal this fact of the Lord’s resurrection is for the satanic kingdom. Some of the commonly preached wrong teachings about the Lord’s resurrection are:

·        The first attempt of showing the resurrection to be false was made on the very day of the resurrection of the Lord Jesus - Matthew 28:11-15 - it was spread among the people that the Lord did not rise again, rather, His dead body was stolen away by His disciples - but no one could ever bring back and show the dead body of the Lord from those frightened disciples who had abandoned Him and run away for their lives, hidden themselves, and did not have any courage to face the people; but who within a few days started talking and preaching about the resurrection of the Lord, to show that their preaching was false. If the body could have been produced, the resurrection would have been proven false immediately, but it never happened because the dead body was never there; nor has it ever been presented till date!

·        Some more stories about the body being taken away are:

o   Joseph of Arimathea, who along with Nicodemus, had buried the Lord Jesus, later took the body, and buried it at some other location, because on the day of crucifixion he could not do the last rites properly since the Sabbath was about to begin, and so he had done them hurriedly. Therefore, the place where the Lord was first buried was found to be empty. But since Joseph was a ‘secret disciple’ of the Lord, therefore he later changed the burial site without informing the other disciples. But this is hardly an acceptable explanation; why would Joseph not inform the disciples, then or later; and how would keeping this a secret be of any benefit? Moreover, if the disciples knew that their Lord had not risen again from the dead, how did so much courage and commitment come in them, that undaunted by the severe persecution for their faith, they could not keep themselves from preaching the Gospel of the Lord Jesus?

o   The Romans took the body of the Lord and buried it elsewhere - remember, Pilate though well aware that He was innocent allowed Jesus to be crucified because he wanted to maintain peace in Jerusalem - by taking out the buried body of Jesus and moving it elsewhere, the possibility of unrest and protests by the Jews was far more; so why would he allow and risk it?

o   The Jews took the body and buried it at some other place. If so, then when the disciples started to claim and preach the resurrection of the Lord, then why did the Jews not show them where the body was and put an end to their preaching?

We will look up some more concocted stories created to deny or bring doubts about the death and resurrection of the Lord Jesus in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 2 सितंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 8 – Be a Man / पुरुषार्थ कर – 5

पुरुषार्थ करना – 5

 

    पिछले लेख में हमने देखा था की यद्यपि परमेश्वर ने हमें किसी भी परिस्थिति में से जयवंत होकर निकल पाने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए हैं, और साथ ही वह स्वयं भी हमारी सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए हमारे साथ-साथ बना रहता है, लेकिन फिर भी अधिकांश मसीही विश्वासी परेशानियों का सामना करने से, या परमेश्वर की आज्ञाकारिता और अपनी बुलाहट का निर्वाह करने के लिए कष्ट उठाने से कतराते हैं। बल्कि उनकी प्रवृत्ति “विश्वास की प्रार्थनाओं” के पीछे छिपने की होती है। वे यही चाहते हैं कि या तो परिस्थिति उनके सामने से हटा ली जाए, या उन्हें परिस्थिति में से निकाल लिया जाए, या इस से भी बदतर यह कि वे अपने आप को परिस्थिति का सामना करने के लिए अक्षम घोषित करते हैं, और परमेश्वर से कहते हैं कि वह ही उनके स्थान पर उस कार्य को, उनके लिए कर दे। किन्तु बाइबल तथा सामान्य जीवन में से परमेश्वर के लोगों के जीवनों के उदाहरण इस तरह से “विश्वास की प्रार्थनाओं” के पीछे छिपने और इन मन-गढ़ंत तरीकों द्वारा जिम्मेदारियों के निर्वाह से बचने के प्रयास करने का कोई समर्थन नहीं करते हैं।


    थोड़ा विचार कीजिए, यह कहना कि “मेरे लिए यह कर पाना संभव नहीं है”, या, यह प्रार्थना करना कि “प्रभु मैं यह नहीं कर सकता हूँ, इसलिए आप ही मेरे लिए इसे करें”, वास्तव में परमेश्वर पर अविश्वास करना है, उसके द्वारा इन बातों और परिस्थितियों के लिए हमें प्रदान किए गए संसाधनों एवं क्षमताओं के बावजूद उनके हमें उपलब्ध होने का इनकार करना है, यह उसके सदा हमारे साथ बने रहने और हमेशा हमारी सहायता करने के आश्वासन को झूठा ठहराना है, यह परमेश्वर की सहायता के स्थान पर अपनी अक्षमताओं पर अधिक विश्वास रखना है, और ऐसा करने के कारण शैतान की युक्तियों का शिकार बनना है। ऐसा करने की बजाए, जब भी शैतान हमें हताश करके असहाय तथा हारा हुआ समझने के लिए उकसाता है, मसीही विश्वासी को परमेश्वर से फिलिप्पियों 4:13 को माँगना चाहिए, उस पर भरोसा करते हुए अपने कार्य के लिए विश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।


    जब भी यह प्रलोभन आए कि हम परमेश्वर से कहें कि वही हमारे स्थान पर हमारे लिए कुछ करे, तब हमें यह ध्यान करना चाहिए कि पवित्र आत्मा जो हम में निवास करता है, उसे हमारा सहायक होने के लिए दिया गया है, न कि हमारे स्थान पर हमारे काम करने के लिए। वह हमारी सहायता और मार्गदर्शन करेगा, आगे बढ़ने का मार्ग बताएगा, किन्तु हमारे स्थान पर हमारी ज़िम्मेदारियों को पूरा नहीं करेगा। हमें अपने कमजोरियों और प्रार्थनाओं के पीछे छिपने की बजाए परमेश्वर पवित्र आत्मा की आवाज़ और मार्गदर्शन के प्रति संवेदनशील तथा आज्ञाकारी होना पड़ेगा। जब तक कि हम आगे बढ़कर, पुरुषार्थ दिखाकर, अपने दायित्व, अपने कार्य को पूरा नहीं करेंगे, हमारा काम अधूरा और अपूर्ण ही बना रहेगा। परमेश्वर ने जो हमारे करने के लिए तय किया है, हमें पूरा करने के लिए सौंपा है, वह केवल हम ही कर सकते हैं, उसका हम ही निर्वाह कर सकते हैं; हमारे स्थान पर कोई और उसे नहीं करेगा।


    ध्यान कीजिए, जिस प्रकार से किसी भी सांसारिक काम में पदोन्नति दिए जाने से पहले जांचना और परखना होता है, उसी तरह से आशीषें मिलने से पहले, मसीही विश्वासी को भी परीक्षाओं से होकर निकलना पड़ता है, अगले स्तर के लिए तैयार होना पड़ता है; तब ही और अधिक आशीष मिलती है। इसलिए, हम या तो इन परीक्षाओं और परिस्थितियों को अवसर और चुनौती के रूप में लेकर जीवन, विश्वास, और आशीषों में और बढ़ते जा सकते हैं; या हम उनके लिए कुड़कुड़ाते रह सकते हैं, परमेश्वर के विरुद्ध शिकायत करने वाले बन सकते हैं, और परमेश्वर की आशीषें पाने के अवसरों को गँवा सकते हैं। जब हम इन परिस्थितियों और अवसरों का उपयोग सँसार के सामने मसीही जीवन की गवाही को रखने के लिए करते हैं, हम पृथ्वी पर परमेश्वर की महिमा तथा स्वर्ग में अपने लिए अनन्त काल के लिए आशीष अर्जित करते हैं।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Being a Man - 5

 

    In the previous article we have seen that although God has given us all the resources that we need to come through any situation victoriously, and He Himself is with us to help and guide us through, yet most Christian Believers tend to shy away from facing the difficulties, or to take the pain of obeying God and fulfilling their calling. Instead, they have a tendency to try to hide behind “prayer of faith” to either have the situation removed from them, or remove them from the situation; or even worse, to step back and say that they are incapable of facing the situation or fulfilling the responsibility, therefore, God should take over and do it for them. But examples of people of God from the Bible, as well as in real life, lend no support to either of these contrived ways of escaping by hiding behind “prayers of faith” and avoiding the fulfilling of responsibilities.

    Come to think of it, to say, "I cannot do it", or to pray that "Lord, I am incapable, therefore, you do it for me", is actually disbelieving God, is blatantly denying the resources and capabilities God has provided to us, is denying His ever-present help and assurances, instead it is trusting our own inabilities, and thereby falling prey to Satan's devices. Rather, when Satan tries to overwhelm us by making us fall prey to such defeatist attitudes and feelings, we should claim Philippians 4:13, and then move ahead in faith.

    When tempted to back away and ask God to do the work for us, we should remember that the Holy Spirit residing in us has been given to us to be our helper, not our substitute. He will help and guide us, show us the way forward, but He will not do our work for us. We have to learn to be sensitive to the voice and be obedient to God the Holy Spirit’s instructions, instead of hiding behind our weaknesses and prayer. Till we step up to the task and fulfill it under His guidance, it will remain incomplete, unfulfilled. What God has kept for us to do, for us to fulfill, can only be done and fulfilled by us, and no one else.

    Remember, like before every promotion in the world there is an evaluation or an assessment. Similarly, before every blessing, there are trials and every Christian Believer has to clear them to rise up to the next level, to be blessed even more. So, we can either take our trials as challenges and opportunities to rise higher in faith, blessings and life; or else we can grumble about them, complain against God for them, and loose our God given opportunity for gaining His blessings. When we use these situations and problems to show a Christian witness to the world, to glorify God on earth, we gain eternal blessings.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 24 नवंबर 2014

सर्वोत्तम


   हम एक बहुत आकर्षक स्थान पर किराए के मकान में दस वर्ष से रह रहे थे कि अचानक ही हमारे मकान मालिक को वह घर बेचना पड़ गया। हम ने परमेश्वर से प्रार्थना करी कि वह परिस्थितियों में परिवर्तन कर दे और हमें उस स्थान पर ही रह लेने दे जिसे हमने अपना घर बनाया था, जहाँ हमारे बच्चे बड़े हुए। परन्तु परमेश्वर ने हमारी प्रार्थना का उत्तर ’नहीं’ में दिया।

   जब मेरी आवश्यकताओं की बात आती है तो मुझे लगता है कि कहीं मैं प्रार्थना में परमेश्वर से कोई अनुचित चीज़ तो नहीं माँग रहा, या कहीं जो मैं माँग रहा हूँ मैं उसके अयोग्य तो नहीं हूँ। लेकिन परमेश्वर के इनकार से परमेश्वर में हमारा विश्वास हिलना नहीं चाहिए क्योंकि हम सर्वदा उसके प्रेम में बने रहते हैं। परमेश्वर के वचन बाइबल में इफिसुस की मण्डली को लिखे अपने पत्र में प्रेरित पौलुस ने लिखा कि जो प्रभु यीशु को निकटता से जानते हैं वे यह भी जानते हैं कि परमेश्वर के इनकार के पीछे भी कोई प्रेम भरा भला कारण ही है (इफिसियों 3:16-17)।

   परमेश्वर से ’नहीं’ सुनने के कुछ ही दिनों के बाद हमारे चर्च के कुछ मित्रों ने हमें एक अन्य घर किराए पर लेने का प्रस्ताव किया क्योंकि वे उसे खाली कर रहे थे। हमने यह प्रस्ताव सहर्ष स्वीकार कर लिया; अब हमारे पास रहने का एक नया स्थान था जिसमें सब कुछ नया किया गया था - नए उपकरण, पानी की नई व्यवस्था, बिजली के नए तार और हमारे पुराने घर से एक अधिक शयनकक्ष। इतना ही नहीं, हमारा यह नया घर समुद्र के किनारे है और वहाँ से आते-जाते पानी के जहाज़ों और नौकाएं दिखती रहती हैं तथा समुद्र तट की मनोरम ध्वनियाँ सुनाई देती रहती हैं। यह सब कुछ हमें स्मरण दिलाता है कि हमारा परमेश्वर हमारी हर परिस्थिति से बड़ा है, हर बात में हमारी भलाई ही चाहता है। उसने ही अपने महान प्रेम में होकर हमारे लिए यह निर्धारित किया कि हमारे प्रेमी मित्र हमें कुछ ऐसा उपलब्ध कराएं जो हमारे माँगने और सोचने से भी कहीं बढ़कर था (इफिसियों 3:20)।

   चाहे परमेश्वर हमारी कलपनाओं से भी अधिक हमें प्रदान करे या हमारी इच्छाओं से कहीं कम हमें दे, हम मसीही विश्वासी एक बात का सदा विश्वास रख सकते हैं - हमारे लिए उसकी योजनाएं सर्वोत्तम योजनाएं हैं, वह जो देगा सदा सर्वोत्तम ही देगा। - रैंडी किलगोर


जब परमेश्वर किसी प्रार्थना के लिए इनकार करे तो विश्वास रखें कि वह हमारे भले के लिए ही है।

और परमेश्वर सब प्रकार का अनुग्रह तुम्हें बहुतायत से दे सकता है जिस से हर बात में और हर समय, सब कुछ, जो तुम्हें आवश्यक हो, तुम्हारे पास रहे, और हर एक भले काम के लिये तुम्हारे पास बहुत कुछ हो। - 2 कुरिन्थियों 9:8 

बाइबल पाठ: इफिसियों 3:14-21
Ephesians 3:14 मैं इसी कारण उस पिता के साम्हने घुटने टेकता हूं, 
Ephesians 3:15 जिस से स्वर्ग और पृथ्वी पर, हर एक घराने का नाम रखा जाता है। 
Ephesians 3:16 कि वह अपनी महिमा के धन के अनुसार तुम्हें यह दान दे, कि तुम उसके आत्मा से अपने भीतरी मनुष्यत्‍व में सामर्थ पाकर बलवन्‍त होते जाओ। 
Ephesians 3:17 और विश्वास के द्वारा मसीह तुम्हारे हृदय में बसे कि तुम प्रेम में जड़ पकड़ कर और नेव डाल कर। 
Ephesians 3:18 सब पवित्र लोगों के साथ भली भांति समझने की शक्ति पाओ; कि उसकी चौड़ाई, और लम्बाई, और ऊंचाई, और गहराई कितनी है। 
Ephesians 3:19 और मसीह के उस प्रेम को जान सको जो ज्ञान से परे है, कि तुम परमेश्वर की सारी भरपूरी तक परिपूर्ण हो जाओ।
Ephesians 3:20 अब जो ऐसा सामर्थी है, कि हमारी बिनती और समझ से कहीं अधिक काम कर सकता है, उस सामर्थ के अनुसार जो हम में कार्य करता है, 
Ephesians 3:21 कलीसिया में, और मसीह यीशु में, उस की महिमा पीढ़ी से पीढ़ी तक युगानुयुग होती रहे। आमीन।

एक साल में बाइबल: 
  • 1 कुरिन्थियों 5-8