ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सम्पूर्ण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सम्पूर्ण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 23 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 30 - Law’s Demand - 1 / व्यवस्था और उद्धार – 30 - व्यवस्था की माँग - 1

 

व्यवस्था और उद्धार – 30 - व्यवस्था की माँग - 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था की माँग - 1

पिछले कुछ लेखों में व्यवस्था की सीमाओं और फिर व्यवस्था के उद्देश्यों को देखने के बाद, हमने पिछले लेख के समापन पर व्यवस्था की एक बड़ी माँग का उल्लेख किया था, जो उसके उद्धार या पापों की क्षमा न दे पाने का एक और भी कारण है।

 

व्यवस्था के अनुसार चलने और जीने के लिए दो बड़ी कठिन शर्तें हैंजिनका पूरा करना अनिवार्य है:

  • गलातियों 3:10 सो जितने लोग व्यवस्था के कामों पर भरोसा रखते हैं, वे सब श्राप के आधीन हैं, क्योंकि लिखा है, कि जो कोई व्यवस्था की पुस्तक में लिखी हुई सब बातों के करने में स्थिर नहीं रहता, वह श्रापित है।

  •  याकूब 2:10 क्योंकि जो कोई सारी व्यवस्था का पालन करता है परन्तु एक ही बात में चूक जाए तो वह सब बातों में दोषी ठहरा।


अर्थात यदि व्यवस्था का पालन होना है तो उसकी संपूर्णता में, बिना किसी एक भी बात में चूके हुए होना है। यदि एक भी बात में चूके तो, पूरी व्यवस्था में चूके, और पूरी व्यवस्था के दोषी माने जाएंगे। और हम पहले देख चुके हैं कि पाप मनुष्य में बसा हुआ है, यहाँ तक कि उद्धार पाए हुए मसीही विश्वासियों से भी बहुधा पाप होता ही रहता है (रोमियों 7:15-20, याकूब 3:1-2, 1 यूहन्ना 1:8-10)। तो तात्पर्य प्रकट है, क्योंकि प्रत्येक मनुष्य से, मन-ध्यान-विचार-व्यवहार में पाप, अर्थात व्यवस्था का उल्लंघन, होता ही रहता है, इसलिए कोई भी मनुष्य कभी व्यवस्था का उसकी संपूर्णता में, उस खराई से जो कि उसका पालन करने के लिए अनिवार्यतः चाहिए, कभी पालन नहीं करने पाया है। इसे एक सामान्य उदाहरण से समझिए; आप घर से बाहर बिलकुल साफ कपड़े पहन कर निकलते हैं, और बाहर सड़क पर चल रहे किसी वाहन से कीचड़ उछलती है, और कुछ छीटें आपके कपड़ों पर इधर-उधर गिर जाते हैं। आपके शेष सभी वस्त्र साफ हैं, केवल गंदगी की कुछ छीटें ही इधर-उधर लगी हैं, किन्तु फिर भी पूरे वस्त्र ही गंदे माने जाएंगे, बदले जाएंगे, और धोए जाएंगे। इसी प्रकार एक भी बात में व्यवस्था का दोषी होना, पूरे चरित्र पर “दोषी” का लेबल लगा देता है, व्यवस्था की धार्मिकता और शुद्धता के अयोग्य ठहरा देता है।

 

इसीलिए पतरस ने कहा, “तो अब तुम क्यों परमेश्वर की परीक्षा करते हो कि चेलों की गरदन पर ऐसा जूआ रखो, जिसे न हमारे बाप दादे उठा सके थे और न हम उठा सकते” (प्रेरितों 15:10)। केवल प्रभु यीशु मसीह ने हमारे लिए व्यवस्था को पूरा किया, और व्यवस्था तथा उसके पालन को हमारे सामने से हटा दिया: “और उसने तुम्हें भी, जो अपने अपराधों, और अपने शरीर की खतनारहित दशा में मुर्दा थे, उसके साथ जिलाया, और हमारे सब अपराधों को क्षमा किया। और विधियों का वह लेख जो हमारे नाम पर और हमारे विरोध में था मिटा डाला; और उसको क्रूस पर कीलों से जड़ कर सामने से हटा दिया है। और उसने प्रधानताओं और अधिकारों को अपने ऊपर से उतार कर उन का खुल्लमखुल्ला तमाशा बनाया और क्रूस के कारण उन पर जय-जय-कार की ध्वनि सुनाई” (कुलुस्सियों 2:13-15)। इसलिए व्यवस्था का पालन या कर्मों की धार्मिकता उद्धार दे पाने के लिए अपर्याप्त है (मत्ती 5:20), अक्षम है; और पतरस इसे बाप-दादों से चले आ रहा निकम्मा चाल-चलन कहता है जो कभी भी किसी को भी बचा नहीं सका (1 पतरस 1:18)। अगले लेख में हम व्यवस्था की एक इतनी गंभीर और असम्भव अयोग्यता के बारे में देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 30 - Law’s Demand - 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Law’s Demand - 1

 

After looking at the limitations of the Law and then the Law's purposes in the previous articles, at the end of the last article, we had concluded with the mention of a great demand of the Law, which is yet another reason why it is unable to give salvation or the forgiveness of sins.


To live and walk according to the law, two very difficult conditions have to be adhered to; they are:

  • Galatians 3:10 “For as many as are of the works of the law are under the curse; for it is written, ‘Cursed is everyone who does not continue in all things which are written in the book of the law, to do them’”.

  • James 2:10 “For whoever shall keep the whole law, and yet stumble in one point, he is guilty of all”.


In other words, if the Law is to be followed, it has to be done in its entirety, without missing out on anything. If one misses on even one thing, he will be guilty of disobeying the whole Law, and will be considered guilty of the whole Law. And we've seen before that sin is ingrained in man, so much so that even the saved Christians often sin (Romans 7:15-20, James 3:1-2, 1 John 1:8-10). So, the implication is evident; since everyone sins, in mind-thoughts-deeds-behavior; therefore, everyone violates the Law. So, no man can ever follow the Law in its entirety, with the diligence that is required to obey it. Let us understand this with a simple example; You walk out of the house wearing very clean clothes, and a vehicle on the road outside splatters some roadside debris and mud; some of the drops fall here and there on your clothes. All the rest of your clothes are clean, with only a few specks of dirt splattered here and there; still your whole garment will be considered dirty, will have to be changed, and washed. Similarly, being guilty of transgressing or being unable to follow the Law in even one thing, labels the person as "guilty", and disqualifies from being declared righteous and pure by the Law.


That's why Peter said, "Now therefore, why do you test God by putting a yoke on the neck of the disciples which neither our fathers nor we were able to bear?" (Acts 15:10). The Lord Jesus Christ was the only one who fulfilled the Law for us, and took away the necessity of obeying the Law from before us: “And you, being dead in your trespasses and the uncircumcision of your flesh, He has made alive together with Him, having forgiven you all trespasses, having wiped out the handwriting of requirements that was against us, which was contrary to us. And He has taken it out of the way, having nailed it to the cross. Having disarmed principalities and powers, He made a public spectacle of them, triumphing over them in it" (Colossians 2:13-15). Therefore, the keeping of the Law or trying to be righteous by works is insufficient to give salvation (Matthew 5:20), the Law is unable to do so; and Peter refers to pursuing righteousness through works as aimless or futile conduct which was never able to save (1 Peter 1:18). In the next article we will look at an equally impossible limitation of the Law and its being unable to provide salvation.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 29 जून 2025

The Holy Communion – 18 - A Reminder of the Deliverance of God’s People (1) / प्रभु भोज – 18 - परमेश्वर के लोगों के छुटकारे का स्मरण (1)

 

प्रभु भोज – 18

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:8-10 (5) - प्रभु की मेज़ - परमेश्वर के लोगों के छुटकारे का स्मरण (1)

 

       प्रभु की मेज़, या प्रभु भोज, जिसे प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के साथ फसह के पर्व को मनाते हुए, फसह की सामग्री के द्वारा स्थापित किया था, पर हमारे ज़ारी अध्ययन में हम निर्गमन 12 में दिए गए फसह से संबंधित परमेश्वर के निर्देशों का उपयोग करते हुए प्रभु की मेज़ से संबंधित तथ्यों को सीखते और समझते आ रहे हैं, क्योंकि फसह, प्रभु भोज का प्ररूप है। अब क्योंकि लोग परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने और सीखने के प्रति बेपरवाह हो गए हैं, और उन्हें जो भी पुल्पिट से बता और सिखा दिया जाता है, उसे बिना पहले परमेश्वर के वचन बाइबल से परखे और उसकी पुष्टि करे, उसे स्वीकार करने और पालन करने वाले बन गए हैं, इसलिए शैतान भी अपनी गलत शिक्षाओं, झूठे सिद्धांतों, और बाइबल की शिक्षाओं से संबंधित उसकी शैतानी, भ्रष्ट व्याख्याओं को लोगों तथा कलीसियाओं में आसानी से घुसाने पाया है। क्योंकि शायद ही कोई होता है जो उसकी युक्तियों को परमेश्वर के वचन से परखता है और उसकी गलत बातों को चुनौती देता है, इसलिए उसकी गलत शिक्षाएं और अनुचित व्याख्याएँ ईसाई या मसीही समाज में इतनी गहराई से बैठ गई हैं कि लोग अब परमेश्वर के वचन की खरी शिक्षाओं पर संदेह करने लगे हैं, किन्तु शैतान के धोखे को स्वीकार करने और मानने में संतुष्ट और प्रसन्न रहते हैं। इसी प्रकार से शैतान ने प्रभु भोज को भी बिगाड़ दिया है, और लोगों को भरमा दिया है जिससे वे यह मानने लगे हैं कि किसी भी रीति से, जैसे भी उनके समुदायों और डिनॉमिनेशन में वह मनाया जाता है, उसे मना लेने से वे धर्मी, परमेश्वर को स्वीकार्य, और स्वर्ग में प्रवेश करने के लिए योग्य हो जाते हैं - जो बाइबल के बिल्कुल विपरीत ऐसी बात है, जिसने बहुतेरों को अनंत विनाश के मार्ग पर डाल दिया है। इसका केवल एक ही समाधान है कि लोग परमेश्वर के वचन का अध्ययन आरंभ करें, प्रत्येक बात को पहले बाइबल से सत्यापित करें तब ही स्वीकार करें, और परमेश्वर तथा उसके वचन के आज्ञाकारी बनें, न कि मनुष्यों के; अर्थात, मनुष्यों को नहीं किन्तु परमेश्वर को प्रसन्न करने वाले बनें, चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े।

        पिछले कुछ समय से हम निर्गमन 12:8-10 से, वहाँ दिए गए विभिन्न प्रतीकों और चिह्नों, तथा प्रभु यीशु के विषय उनके प्रयोग के द्वारा प्रभु की मेज़ के अर्थ, महत्व, और उसमें भाग लेने के बारे में समझते और सीखते आ रहे हैं। पिछले लेखों में हमने देखा था कि मेज़ में भाग लेते समय “प्रभु के दुखों को याद करने” का वास्तविक अभिप्राय क्या है, और किस प्रकार से शैतान ने उसे एक व्यर्थ, महत्वहीन परंपरा बना दिया है, जिसमें लोग एक औपचारिकता निभाने के लिए भाग लेते रहते हैं, और फिर भी यही समझते तथा मानते हैं कि वे सही कर रहे हैं, परमेश्वर की दृष्टि में सही हैं। आज भी हम इसी भाग, निर्गमन 12:8-10 से इससे आगे की बातों को देखेंगे और अपने विषय के बारे में और सीखेंगे।

        निर्गमन 12:9-10 में लिखा है कि संपूर्ण मेमने को आग पर पकाया और फिर खाया जाना था; और प्रातः होने तक यदि कुछ रह भी जाए तो उसे जला देना था। हम पिछले लेख में सीधे आग पर पकाने के अर्थ और तात्पर्य को देख चुके हैं। आज हम संपूर्ण मेमने के पकाए जाने और प्रातः होने पर उसके शेष बचे भाग को जला देने के बारे में देखेंगे। उस समय पर इस्राएलियों को यह नहीं पता था कि मिस्र को छोड़कर निकल जाने की पुकार कब आ जाएगी, लेकिन उन्हें जब भी जाना पड़ता, जाने से पहले उन्हें शेष बचे हुए मेमने को जला देना था।

        हमने पिछले लेख में देखा था कि समस्त मानवजाति के सारे पापों को अपने ऊपर लेकर उनका प्रायश्चित करने के लिए, प्रभु यीशु को परमेश्वर ने पाप ठहरा दिया (2 कुरिन्थियों 5:21), अर्थात साकार पाप - अपनी संपूर्णता में, अन्दर-बाहर, प्रभु यीशु पाप ठहराया गया था। उसका साकार पाप होना, बलि के मेमने को उसकी संपूर्णता में आग पर पकाए जाने का एक कारण था। क्योंकि समस्त मानवजाति के सभी पापों को अपने ऊपर ले लेने के कारण यीशु संपूर्णता में पाप ठहराया दिया गया, इसीलिए उसके शरीर के प्रत्येक भाग को परमेश्वर के प्रकोप की ज्वाला को सहना था। संपूर्ण मेमने का आग पर पकाया जाना परमेश्वर के मेमने को अपनी संपूर्णता में मानव-जाति के पापों के प्रायश्चित के लिये, परमेश्वर के प्रकोप की अग्नि को सहने का प्रतीक था। पाप के प्रति परमेश्वर के प्रकोप को उसके हर अंग पर आना था।

        इसका एक और कारण यह भी था कि बलि के मेमने को आग पर लाने से पहले काट कर उसके कुछ भागों को अलग करके फेंका और फिर शेष बचे भागों को आग पर नहीं ले जाया जा सकता था, क्योंकि इससे यह तात्पर्य निकलता कि परमेश्वर के मेमने में कुछ अपूर्णताएं थीं, उसके कुछ भाग अनुपयोगी और व्यर्थ थे, वह पूर्णतः सिद्ध नहीं था। किन्तु प्रभु यीशु सिर से पाँव तक, अन्दर-बाहर, हर रीति से सिद्ध था। इब्रानियों 10:5 “इसी कारण वह जगत में आते समय कहता है, कि बलिदान और भेंट तू ने न चाही, पर मेरे लिये एक देह तैयार किया” पर ध्यान कीजिए, प्रभु यीशु मरियम के गर्भ में मनुष्यों की सामान्य रीति से नहीं आए थे। परमेश्वर ने उनके लिए एक देह तैयार की थी और उसे मरियम के गर्भ में रखा, जिसमें होकर वे किसी भी अन्य सामान्य मानव-शिशु के समान विकसित हुए, हर शिशु, सामान्य रीति से जन्म लेते समय जिन बातों को सहन करता है प्रभु ने भी उन्हें सहा और जन्म लिया, और फिर बड़े हुए। सो, इस प्रकार से सिद्ध परमेश्वर के लिए उनकी मानव देह भी पूर्णतः सिद्ध और बिना किसी विकार अथवा त्रुटि की थी। उनके किसी भी भाग को अपूर्ण अथवा अनुपयोगी कहकर फेंका नहीं जा सकता था।

        अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे, और मिस्र से निकलने से पहले मेमने के शेष भागों को जलाए जाने के बारे में, तथा आज प्रभु-भोज में भाग लेने के लिए उसके महत्व के बारे में देखेंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 18

English Translation

Exodus 12:8-10 (5) - The Lord’s Table - A Reminder of the Deliverance of God’s People (1)

        In our ongoing study of the Lord’s Table, or, the Holy Communion, which was established by the Lord Jesus, while observing the Passover with His disciples, using the elements of the Passover, we are using God’s instructions about the Passover, the antecedent of the Holy Communion, given in Exodus 12, to understand and learn the Biblical truths about the Lord’s Table. Since people have become disinterested in studying and learning God’s Word, and are content with accepting everything told and taught to them from the pulpit, and following it, without first verifying it from God’s Word the Bible, Satan has easily been able to infiltrate many wrong teachings, false doctrines, and his devious, corrupt interpretations of God’s Word amongst the people and the Church. Since hardly anyone bothers to cross-check his ploys through God’s Word, and challenge him for the false things he says, therefore his misinterpretations and false teachings have become so firmly entrenched in Christendom, that people now doubt the true teachings from God’s Word, but are comfortable to accept Satan’s deceptions and follow them. Satan has similarly corrupted the Holy Communion as well, and has made people think that by participating in it in any manner, as practiced in their sects and denominations, they become righteous, acceptable to God, and worthy of being admitted to heaven - a totally unBiblical belief, which has put many onto the path of eternal destruction. The only way to rectify is to study God’s Word, verify everything from the Bible before accepting it, become obedient to God and His Word, not man; i.e., strive to be and live as a God-pleaser, not as men-pleasers, at any cost.

        For the past some time we have been studying the various symbolisms given in Exodus 12:8-10, and their application to the Lord Jesus, and how it helps us understand about the meaning, significance, and participation in the Lord’s Table. In the recent articles we saw what it means to “remember the Lord’s sufferings” while partaking of the Table, and how Satan has taken away the very heart of the remembrance and turned it into a vain, inconsequential ritual, in which people participate perfunctorily, and yet believe that they are doing the right thing, are okay with God. We will carry on from here, and using the same portion, Exodus 12:8-10, learn further about the subject.

        It says in Exodus 12:9-10, that the whole of the sacrificial lamb was to be roasted on fire, and eaten; and anything that remained by morning was to be burnt up. We have seen the significance and implication of directly roasting on the fire in the previous article. Today we will see about the whole lamb being used, and its remaining portion being burnt by morning. At that time the Israelites did not know when the call to leave Egypt would come, but before they left, they had to burn up the remaining portion of the sacrificial lamb.

        We saw in the previous article that in taking all the sins of entire mankind upon Himself and atoning for them, Jesus was made sin by God (2 Corinthians 5:21), i.e., sin personified - all of Him, inside-out was made sin. His becoming sin personified was one reason that the whole of the Passover sacrificial lamb had to be roasted on fire; since, in taking the sins of all of mankind upon Himself, the whole of the Lord Jesus became sin, and therefore every part of Him had to endure the fire of God’s wrath. The roasting of the entire lamb signified that the whole of God’s sacrificial Lamb, for atoning the sin of mankind, had to suffer the heat of God’s wrath upon sin. Every part of Him had to bear the heat of God’s wrath for sin.

        Another reason that the lamb could not be cut and certain parts discarded before being put on fire, while the rest were roasted on fire was that this would have implied that God’s sacrificial Lamb too had some imperfections, some discardable or unnecessary parts, that could be removed and thrown away. Lord Jesus, His whole self, head to toe, inside out, was perfect in every manner. Consider Hebrews 10:5, “Therefore, when He came into the world, He said: "Sacrifice and offering You did not desire, But a body You have prepared for Me.” The Lord Jesus was not conceived in Mary’s womb in the natural manner of mankind. God prepared a body for Him and placed it within Mary’s womb to grow and be born as just any other baby and suffer the same things that every baby suffers in its natural birth and then growing up. So, in essence, His was a perfect body, for the perfect God; absolutely sinless and flawless in every conceivable aspect. No part of His body could be called imperfect or unnecessary, and discarded.

        In the next article we will move ahead from here and consider about the remaining parts of the lamb being burnt before leaving Egypt, and its significance today when participating in the Lord's Table.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 14 अगस्त 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 33 – The Law’s Demands / व्यवस्था की माँगें – 1

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? – 24

व्यवस्था की माँगें (भाग 1)

पिछले कुछ लेखों में व्यवस्था की सीमाओं और फिर व्यवस्था के उद्देश्यों को देखने के बाद, हमने पिछले लेख के समापन पर व्यवस्था की एक बड़ी माँग का उल्लेख किया था, जो उसके उद्धार या पापों की क्षमा न दे पाने का एक और भी कारण है।

 

व्यवस्था के अनुसार चलने और जीने के लिए दो बड़ी कठिन शर्तें हैं:

·        गलातियों 3:10 सो जितने लोग व्यवस्था के कामों पर भरोसा रखते हैं, वे सब श्राप के आधीन हैं, क्योंकि लिखा है, कि जो कोई व्यवस्था की पुस्तक में लिखी हुई सब बातों के करने में स्थिर नहीं रहता, वह श्रापित है।

·        याकूब 2:10 क्योंकि जो कोई सारी व्यवस्था का पालन करता है परन्तु एक ही बात में चूक जाए तो वह सब बातों में दोषी ठहरा।


अर्थात यदि व्यवस्था का पालन होना है तो उसकी संपूर्णता में, बिना किसी एक भी बात में चूके हुए होना है। यदि एक भी बात में चूके तो, पूरी व्यवस्था में चूके, और पूरी व्यवस्था के दोषी माने जाएंगे। और हम पहले देख चुके हैं कि पाप मनुष्य में बसा हुआ है, यहाँ तक कि उद्धार पाए हुए मसीही विश्वासियों से भी बहुधा पाप होता ही रहता है (रोमियों 7:15-20, याकूब 3:1-2, 1 यूहन्ना 1:8-10)। तो तात्पर्य प्रकट है, क्योंकि प्रत्येक मनुष्य से, मन-ध्यान-विचार-व्यवहार में पाप, अर्थात व्यवस्था का उल्लंघन होता ही रहता है, इसलिए कोई भी मनुष्य कभी व्यवस्था का उसकी संपूर्णता में, उस खराई से जो कि उसका पालन करने के लिए अनिवार्यतः चाहिए, कभी पालन नहीं करने पाया है। इसे एक सामान्य उदाहरण से समझिए; आप घर से बाहर बिलकुल साफ कपड़े पहन कर निकलते हैं, और बाहर सड़क पर चल रहे किसी वाहन से कीचड़ उछलती है, और कुछ छीटें आपके कपड़ों पर इधर-उधर गिर जाते हैं। आपके शेष सभी वस्त्र साफ हैं, केवल गंदगी की कुछ छीटें ही इधर-उधर लगी हैं, किन्तु फिर भी पूरे वस्त्र ही गंदे माने जाएंगे, बदले जाएंगे, और धोए जाएंगे। इसी प्रकार एक भी बात में व्यवस्था का दोषी होना, पूरे चरित्र पर “दोषी” का लेबल लगा देता है, व्यवस्था की धार्मिकता और शुद्धता के अयोग्य ठहरा देता है। 


इसीलिए पतरस ने कहा, “तो अब तुम क्यों परमेश्वर की परीक्षा करते हो कि चेलों की गरदन पर ऐसा जूआ रखो, जिसे न हमारे बाप दादे उठा सके थे और न हम उठा सकते” (प्रेरितों 15:10)। केवल प्रभु यीशु मसीह ने हमारे लिए व्यवस्था को पूरा किया, और व्यवस्था तथा उसके पालन को हमारे सामने से हटा दिया: “और उसने तुम्हें भी, जो अपने अपराधों, और अपने शरीर की खतनारहित दशा में मुर्दा थे, उसके साथ जिलाया, और हमारे सब अपराधों को क्षमा किया। और विधियों का वह लेख जो हमारे नाम पर और हमारे विरोध में था मिटा डाला; और उसको क्रूस पर कीलों से जड़ कर सामने से हटा दिया है। और उसने प्रधानताओं और अधिकारों को अपने ऊपर से उतार कर उन का खुल्लमखुल्ला तमाशा बनाया और क्रूस के कारण उन पर जय-जय-कार की ध्वनि सुनाई” (कुलुस्सियों 2:13-15)। इसलिए व्यवस्था का पालन या कर्मों की धार्मिकता उद्धार दे पाने के लिए अपर्याप्त है (मत्ती 5:20), अक्षम है।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Why The Law Cannot Save Us – 24

Law’s Demands (Part 1)

 

    After looking at the limitations of the Law and then the Law's purposes in the previous articles, at the end of the previous article, we concluded with the mention of a great demand of the Law, which is yet another reason why it was unable to give salvation or forgiveness of sins.


    To live and walk according to the law, two very difficult conditions have to be adhered to; they are:

  • Galatians 3:10 “For as many as are of the works of the law are under the curse; for it is written, ‘Cursed is everyone who does not continue in all things which are written in the book of the law, to do them’”.
  • James 2:10 “For whoever shall keep the whole law, and yet stumble in one point, he is guilty of all”.


    In other words, if the Law is to be followed, it has to be done in its entirety, without missing out on anything. If one misses on even one thing, he will be guilty of disobeying the whole Law, and will be considered guilty of the whole Law. And we've seen before that sin is ingrained in man, that even the saved Christians often sin (Romans 7:15-20, James 3:1-2, 1 John 1:8-10). So, the implication is evident; since everyone sins, in mind-thoughts-deeds-behavior; therefore, everyone violates the Law. So, no man can ever follow the Law in its entirety, with the diligence that is required to obey it. Let us understand this with a simple example; You walk out of the house wearing very clean clothes, and a vehicle on the road outside splatters some roadside debris and mud; some of the drops fall here and there on your clothes. All the rest of your clothes are clean, with only a few specks of dirt splattered here and there; still your whole garment will be considered dirty, will have to be changed, and washed. Similarly, being guilty of transgressing or being unable to follow the Law in even one thing, labels the person as "guilty", and disqualifies from being declared righteous and pure by the Law.


    That's why Peter said, "Now therefore, why do you test God by putting a yoke on the neck of the disciples which neither our fathers nor we were able to bear?" (Acts 15:10). The Lord Jesus Christ was the only one who fulfilled the Law for us, and took away the necessity of obeying the Law from before us: “And you, being dead in your trespasses and the uncircumcision of your flesh, He has made alive together with Him, having forgiven you all trespasses, having wiped out the handwriting of requirements that was against us, which was contrary to us. And He has taken it out of the way, having nailed it to the cross. Having disarmed principalities and powers, He made a public spectacle of them, triumphing over them in it" (Colossians 2:13-15). Therefore, the keeping of the Law or trying to be righteous by works is insufficient to give salvation (Matthew 5:20), the Law is unable to do so.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well