ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

साहस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
साहस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 18 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 72 - Appropriately Handling God’s Word – 17 / आशीषित एवं सफल जीवन – 72 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 17

आशीषित एवं सफल जीवन – 72 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 57

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 17

पिछले कुछ लेखों से हम पौलुस द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और उसके साथ व्यवहार के बारे में 2 कुरिन्थियों 2:17 से सीखते आ रहे हैं, जिस से कि हम भी वैसा ही करने वाले बनें। पौलुस द्वारा लिखे गए लेखों में से हमने देखा है कि पहली कलीसिया के समय से ही, कुछ नहीं वरन बहुतेरे प्रचारकों और शिक्षकों ने, परमेश्वर के वचन की शिक्षा और उपदेश देने को व्यक्तिगत लाभ कमाने के लिए उपयोग करना आरम्भ कर दिया था। ऐसा करने के लिए वे परमेश्वर के वचन और सुसमाचार को बिगाड़ते और भ्रष्ट करते थे। आज से हम अपने ध्यान को पौलुस द्वारा कुरिन्थुस की मण्डली को लिखी दूसरी पत्री के एक अन्य खण्ड, 2 कुरिन्थियों 4:1-5 पर ले कर जाएंगे, और वहाँ से पौलुस के द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और उसके साथ व्यवहार के बारे में कुछ और बातों को सीखेंगे।

पौलुस ने इस से पिछले अध्याय में, अर्थात 2 कुरिन्थियों अध्याय 3 में कुरिन्थुस की मण्डली के लोगों से कहा था कि वे ही उसकी सेवकाई का प्रमाण और उसके लिए सिफारिश की पत्रियाँ हैं, जिन्हें लोग पढ़ सकते हैं और देख तथा समझ सकते हैं कि वह क्या प्रचार कर रहा और सिखा रहा था। पौलुस, 2 कुरिन्थियों 3:12 में अपनी सेवकाई से संबंधित एक और बात कहता है – क्योंकि, जिस सुसमाचार का वह प्रचार करता था, उस से उसके पास जो आशा थी, अनन्तकाल की और धन्य आशा, उसके कारण वह हिम्मत या साहस के साथ प्रचार करता था। हम पहले देख चुके हैं कि पौलुस ने निःसंकोच अपने बारे में यह कहा था कि लोग उसे कोई अच्छा या प्रभावी वक्ता नहीं समझते थे (2 कुरिन्थियों 10:1, 10)। किन्तु इस से उसे कोई परेशानी नहीं होती थी, क्योंकि वह वही कहता था जो पवित्र आत्मा उसे बोलने के लिए कहता था, और तब ही बोलता था जब और जहाँ पवित्र आत्मा उसे बोलने के लिए कहता था। इसलिए, जैसे उसने 1 कुरिन्थियों 3:6-8 में कहा है, वह केवल उसे दिए गए बीज का बोने वाला था, केवल उसे सौंपे गये सन्देश का सन्देश-वाहक था; उसके इस परिश्रम को परिणाम परमेश्वर देता था। इसलिए, परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई को पूरी करने के लिए, पौलुस को अपनी किसी योग्यता अथवा कौशल पर कभी भी निर्भर नहीं होना पड़ता था। वह अच्छे से जानता और समझता था कि यदि वह पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन एवं सामर्थ्य में होकर प्रचार और शिक्षा देना करता रहेगा, तो परमेश्वर उपयुक्त परिणाम भी देगा और उसके परिश्रम को आशीषित भी करेगा। तो फिर, पौलुस ने यहाँ पर यह क्यों लिखा, “हम हियाव के साथ बोलते हैं”?

वर्तमान में हमारे इस शब्द हियाव या साहस के उपयोग के अनुसार, हम इसके अर्थ को जोखिम उठाने, मुंहफट या उद्दण्ड होने के साथ लेते हैं। किन्तु मूल यूनानी भाषा में जिस शब्द का उपयोग किया गया है, और जिसका अनुवाद यहाँ ‘हियाव’ या ‘साहस’ किया गया है, उसका वास्तविक अर्थ है स्पष्ट बोलने वाला या सीधी बात बोलने वाला, वह जो अपनी बात के प्रति निःसंकोच है और उसको खुल कर या बेबाक होकर कहता है। दूसरे शब्दों में, पौलुस को अपने सन्देश के बारे में कभी कोई संकोच नहीं था, वह अपनी बात के लिए कभी कोई हिचकिचाहट नहीं रखता था, और जो भी बोलता था उसे दृढ़ता से कहता था। परमेश्वर के द्वारा उसे दिए गए सन्देश को देने के लिए वह कभी चतुराई की बातों का या बात को सांकेतिक भाषा में कहने का प्रयास नहीं करता था; न ही किसी आलंकारिक भाषा का, या बात को घुमा-फिरा कर कहने की शैली का उपयोग करता था; और न ही उसे अपने सन्देश को आकर्षक, लुभावना, और श्रोताओं के लिए रुचिकर बनाने का कोई प्रयास करता था। ध्यान कीजिये कि 2 कुरिन्थियों 3:12 में वह केवल “साहस” नहीं वरन् “बड़े साहस” [as given in Hindi IBP Bible and English translations] के साथ बोलता था, अर्थात् वह इस बात पर ज़ोर देता है कि वह अभिव्यक्ति की इस स्पष्टता के बारे में बहुत ध्यान रखता था। ऐसा इसलिए था क्योंकि वह इस बात के प्रति बहुत दृढ़ था कि उसने परमेश्वर से जैसा सन्देश प्राप्त किया है, उसे वैसा ही प्रस्तुत भी करे, बिना उस में अपनी और से कुछ भी जोड़े, या अपने द्वारा उसकी प्रस्तुति को और बेहतर बनाने का प्रयास किए (1 कुरिन्थियों 11:23; 15:3; गलातियों 1:12; 1 थिस्सलुनीकियों 4:2)।

पौलुस इसी सन्दर्भ में 2 कुरिन्थियों 4:1 में, अपने और अपने सह-कर्मियों के लिए, उन्हें परमेश्वर द्वारा दी गई सेवकाई की विषय कहता है, “तो हम हियाव नहीं छोड़ते।” इसे हम अगले लेख से देखना आरम्भ करेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 72 - Be Stewards of God’s Word – 57 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 17

For the past few articles, we have been considering Paul’s utilizing and handling God’s Word from 2 Corinthians 2:17, so that we can learn to do the same. Through Paul’s writings, we have seen how, not a few, but many preachers and teachers, right from the time of the first Church, had started to use the preaching and the teaching of God’s Word for personal gain and benefit. They did this by distorting and corrupting God’s Word and the gospel. From today we will shift our focus to another section of Paul’s second letter to the Corinthians, to 2 Corinthians 4:1-5, and from there learn some more things from Paul about utilizing and handling the Word of God.

Paul had said to the Corinthian Believers in the previous chapter, i.e., 2 Corinthians chapter 3, that they were the proof of his ministry and his letter of recommendation, for the world to see, read, and understand what he was preaching and teaching. Paul in 2 Corinthians 3:12 also states another thing related to his ministry – because of the hope, the eternal and blessed hope, that he had, through the gospel which he preached, he used great boldness of speech in his preaching. We have seen earlier that Paul unhesitatingly admitted that he was not considered to be a great or skillful orator (2 Corinthians 10:1, 10) by the people. But this did not bother him, since he only spoke what the Holy Spirit asked him to say; and said it when and where the Holy Spirit asked him to speak. So, as he had stated in 1 Corinthians 3:6-8, he was only the sower of the seed that had been given to him, merely the conveyor of the given message; it was God who gave results to his labor. Hence, he did not have to bother about or depend upon any of his personal skills and abilities to fulfill his God assigned ministry. He well knew and understood that if he continued to preach and teach under the guidance and power of the Holy Spirit, God would give the required results, and bless his efforts. Why then did he need to use “great boldness of speech” in preaching the gospel and teaching God’s Word?

We tend to misunderstand this word ‘boldness’ in our present manner of using this word; since we understand it to mean being impudent, or being aggressive, or taking risks in face of dangers. But the word used in the original Greek language and translated as ‘boldness’ here, means being out-spoken, or speaking very plainly, being frank, forthright, and clear about what was being spoken. In other words, Paul had no doubts, never vacillated, and was firm in what he spoke. In conveying his God given message, he neither ‘beat around the bush’, did not use any flowery or idiomatic language, nor did he have to resort to anything that would make his preaching attractive, appealing, and pleasing to the audience. Notice that Paul does not only say ‘boldness’ but ‘great boldness’ in 2 Corinthians 3:12; i.e., he emphasizes this to convey that he was very particular about maintaining clarity of expression. This was because, as we have seen about him in the previous articles, he was very particular to present God’s message just as he had received it, without adding anything to it from his side, or trying to improve its presentation by any means (1 Corinthians 11:23; 15:3; Galatians 1:12; 1 Thessalonians 4:2).

It is in this context, that Paul says in 2 Corinthians 4:1, that he and his colleagues ‘do not lose heart’’ in their ministry given to them by God. We will start considering this in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 7 - Be a Man - 4 / आशीषित एवं सफल जीवन – 7 - पुरुषार्थ कर - 4

आशीषित एवं सफल जीवन – 7 - पुरुषार्थ कर - 4

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

 पुरुषार्थ कर - 4 

हमने पिछले लेख में देखा था कि एक मसीही विश्वासी को, अपनी बुलाहट का निर्वाह करने के लिए, परमेश्वर से आशीषित और सफल होने के लिए, और अपने जीवन के द्वारा उसकी महिमा करने के लिए, सीखना होगा कि सभी परिस्थितियों का सामना साहस के साथ, पुरुषार्थ करते हुए करे, यह जानते हुए कि उसके जीवन में जो कुछ भी होगा वह परमेश्वर की अनुमति और उसके द्वारा निर्धारित सीमा के अन्दर ही होगा। हमारे जीवन में चाहे जो भी परिस्थिति आए, परमेश्वर ने उसके लिए हमें पहले से ही उपयुक्त संसाधन दे रखे हैं कि हम उस स्थिति का भली-भांति सामना कर सकें। दाऊद, सुलैमान को यही बात सिखा रहा है – पुरुषार्थ करना सीख और ठान ले, विपरीत परिस्थितियों के मध्य में भी विश्वास में दृढ़ होकर खड़ा रह और साहसी हो कर हर बात का सामना कर। परमेश्वर में भरोसा बनाए रख, और ध्यान करता रह कि परमेश्वर ने पहले भी किस प्रकार से सहायता की है (1 शमूएल 17:37)।

परमेश्वर के लोगों में बहुधा यह प्रवृत्ति देखी जाती है, कि परमेश्वर द्वारा दिए गए संसाधनों और सहायता के सहारे खड़े होकर परिस्थितियों का सामना करने की बजाए, वे “विश्वास की प्रार्थनाओं” के पीछे छिपना चाहते हैं। उनकी यही प्रार्थना होती है कि या तो परमेश्वर उनके लिए, उन परिस्थितियों को हटा दे, या उन्हें उन परिस्थितियों से बाहर निकाल ले। इससे भी बढ़कर उनकी यह गलत प्रवृत्ति भी होती है कि वे परमेश्वर के आगे यह विनती करते रहते हैं कि वे स्वयं तो इन परिस्थितियों का सामना करने के लिए असमर्थ या अक्षम हैं, इसलिए परमेश्वर स्वयं ही उनके लिए, उनके स्थान पर, उन परिस्थितियों का सामना कर ले। लेकिन वास्तविकता यही है कि मसीही विश्वासी इस प्रकार से प्रार्थनाओं के पीछे नहीं छुप सकते हैं, ऐसे बहाना बनाकर अपने आप को बचा नहीं सकते हैं, और अपने स्थान पर परमेश्वर को उनकी ज़िम्मेदारी पूरी करने के लिए नहीं कह सकते हैं। जयवन्त और आशीषित होने के लिए, उन्हें उन परिस्थितियों में से सक्रिय होकर जाना ही पड़ेगा। ऐसा संभव नहीं है कि विश्वासी प्रार्थना कर लें कि परमेश्वर हमारे लिए परिस्थिति का सामना कर ले, और फिर वे स्वयं आराम से घर पर बैठ जाएँ, इस प्रतीक्षा में कि परमेश्वर उनके लिए काम को करके दे देगा।

इस संबंध में परमेश्वर के वचन में से कुछ उदाहरणों को देखिए:

  • जब यहोशू के नेतृत्व में अमालेकियों के साथ इस्राएलियों का युद्ध हो रहा था, तब युद्ध की स्थिति का निर्धारण मूसा के प्रार्थना में उठे हुए हाथों से हो रहा था (निर्गमन 17:10-13)। किन्तु फिर भी उन इस्राएलियों को वहाँ युद्ध-भूमि पर विद्यमान रहना और युद्ध करते रहना अनिवार्य था। इस्राएली केवल मूसा की प्रार्थनाओं और उठे हुए हाथों में युद्ध को छोड़ कर अपनी विजय की प्रतीक्षा करते हुए, आराम से छावनी में नहीं बैठ सकते थे।

  • परमेश्वर ने यहोशू को कनान पर विजय प्राप्त करने के लिए भेजने से पहले यही निर्देश दिए थे की वह साहसी, सामर्थी, और आज्ञाकारी बना रहे (यहोशू 1:5-9)। उसका विजयी होना और योग्य रीति से इस्राएलियों का नेतृत्व करना इस बात पर निर्भर था कि वह इस्राएलियों का नेतृत्व करते हुए व्यक्तिगत रीति से कितना साहस दिखाता है और विश्वास में कितना आज्ञाकारी रहता है। यहोशू तब ही पराजित हुआ जब उसने परमेश्वर से पूछे बिना, अपनी ही बुद्धि के सहारे कार्य किया, जैसे कि ऐ (यहोशू 7 अध्याय) और गिब्बोनियों (यहोशू 9 अध्याय) के बारे में हुआ, केवल तब ही उसे पराजय का सामना करना पड़ा।

  • यिर्मयाह से, जब परमेश्वर ने उसे इस्राएलियों के लिए अपना प्रवक्ता होने की नियुक्ति के बारे में बताया, परमेश्वर ने कहा कि उसे अपनी आयु के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, और न ही लोगों से डरने की, बस वह परमेश्वर पर भरोसा रखे, और परमेश्वर जो करने को कहे वही करता रहे (यिर्मयाह 1:6-8, 17-19)। यिर्मयाह के लिए जीवन और सेवकाई आसान नहीं थी, उसे बहुत विरोध का सामना करना पड़ा, दुःख उठाना पड़ा, किन्तु उसके पुरुषार्थ और परमेश्वर के लिए वफादारी से किए गए परिश्रम ने उसे अनन्तकाल के लिए परमेश्वर के वचन में आदरणीय स्थान दे दिया।

  • राजा यहोशापात को परमेश्वर की और से आश्वस्त किया गया था कि युद्ध उसका नहीं है, बल्कि परमेश्वर का है; लेकिन फिर भी उसे अपनी सेना को लेकर युद्ध भूमि में विद्यमान रहना था (2 इतिहास 20:15-17)। उसे आराम से घर बैठकर परमेश्वर के द्वारा काम पूरा किए जाने की प्रतीक्षा नहीं करनी थी।

  • पवित्र आत्मा की अगुवाई में, पौलुस ने तिमुथियुस को भी यही निर्देश दिए – कि दृढ़, साहसी, और आज्ञाकारी बना रहे, और दुःख उठाकर भी अपनी सेवकाई को पूरा करे (2 तिमुथियुस 1:8, 4:1-5)।

आज हमारे लिए, इन बढ़ते हुए विरोध और सताव के समयों में, हमें यह स्मरण रखने की आवश्यकता है कि परमेश्वर ही, अपनी योजना में, हमें ऐसे समयों में संसार में लाया है, और जहाँ पर हम हैं, वहाँ पर, तथा इन समयों और परिस्थितियों में रखा है। इसलिए, यह स्वतः ही प्रगट है कि उसने न केवल हमें इन परिस्थितियों का सामना करने के योग्य किया है, उनके लिए उचित और उपयुक्त योग्यता, क्षमता, और बुद्धिमानी प्रदान की है, बल्कि वह स्वयं भी हमेशा ही हमारे साथ बना रहता है, हमें जिस भी बात का सामना करना पड़े उसमें हमारी सहायता करने और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए; वह हमें कभी अकेला या असुरक्षित नहीं छोड़ता है।

इसलिए परमेश्वर के लोगों को पुरुषार्थ के साथ खड़े होने और साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार बने रहना चाहिए। विरोध और सताव के इन समयों में भी, जिन में परमेश्वर हमें इस सँसार में ले कर आया है, जिन में हमें जीवन जीना है, हमें परमेश्वर पर अपना भरोसा बनाए रखना है। अगले लेख में हम इसे और आगे देखेंगे, तथा अभिभूत करने वाली परिस्थितियों का सामना करने के बारे में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 7 - Be a Man - 4

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Be a Man - 4

We have seen in the previous article that a Christian Believer, to fulfill his calling, to be successful and blessed by God, and to glorify Him through his life, must learn and accept to face all situations courageously, being a man, knowing that whatever comes in his life is with the permission of God, and to the extent that God has allowed. For all the situations that come our way in our lives, God has also already given, beforehand, the resources and ability required to manage the situation. That is what David is instructing Solomon - learn and resolve to be a man, in the midst of adverse situations stand firm in the faith and handle everything bravely, having faith in God, and recalling how God has helped in the past (1 Samuel 17:37).

One very common tendency seen amongst God’s children is that instead of standing up and facing the situations through the help of the God given resources, they tend to hide behind “prayers of faith” for God to either remove those situations for them, or else to remove them from those situations; or even worse, they often plead their being incapable of or unable to manage the situation, and ask God to handle the situation for them instead. But the fact of the matter is that a Christian Believer cannot just hide behind prayers, excuse himself, and ask God to do things for them in their place. To be victorious and blessed, one has to be present in the situations and be active in them. It cannot be that the Believers, having prayed for God to manage the situation for them, can sit back and rest at home, waiting for God to sort out the situation for them. 

Consider some examples from God’s Word:

  • Though it was the prayers and lifted hands of Moses that were deciding the fate of Israel's battle against the Amalekites, the Israelites under Joshua had to be in the battlefield and physically be fighting to defeat them (Exodus 17:10-13). The Israelites could not just hand the battle over to Moses for prayer and God for action, and sit back in their camp, waiting for the outcome of the battle in their favor.

  • To Joshua also, before sending him to conquer Canaan, God gave the same instructions that he had to be strong, courageous, and obedient (Joshua 1:5-9). His being victorious and leading the Israelites worthily, depended upon how courageously and in faith he personally behaved as the leader of the Israelites. Joshua faced defeat only when he stopped consulting God and relied on his own wisdom and thinking, as happened in the incidents of Ai (Joshua chapter 7) and the Gibeonites (Joshua chapter 9).

  • To Jeremiah, when informing him of being appointed God’s spokes-person for Israelites, God said not to worry about his age, nor be afraid of the people, but just be faithful to say and do whatever God told him to say and do (Jeremiah 1:6-8; Jeremiah 1:17-19). Life and ministry were not easy for Jeremiah; he had to face a lot of opposition and sufferings, but his “being a man” and striving faithfully for God have given him an honorable place in God’s Word for eternity.

  • King Jehoshaphat was assured that the battle was not his, but God's; yet he had to be present and position his army in the battlefield (2 Chronicles 20:15-17). He could not just casually sit back and wait for God to do things for him.

  • To Timothy also, through the Holy Spirit, Paul gave the same instructions - to be strong, and courageous, and obedient and fulfill his ministry even while suffering for it (2 Timothy 1:8; 4:1-5).

For us, today, in these times of increasing opposition and persecution, we need to remember that it is God, who in His plans, has brought us into this world and placed us in the places that we are in these times, in these situations. Therefore, it goes without saying that He not only has made us capable of handling the situations, having given us the required abilities and wisdom to face and overcome the situations, but He is also there with us to help and guide us in whatever we face, never leaving us alone or unprotected.

Therefore, God's people have to learn to stand up, be a man, and face situations bravely, in faith, in these testing times the time that God has brought us into this world, and the time that we have been given to live through. In the next article we will consider this further, and consider about facing daunting situations.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 28 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 63 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 49

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 17

    पिछले कुछ लेखों से हम पौलुस द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और उसके साथ व्यवहार के बारे में 2 कुरिन्थियों 2:17 से सीखते आ रहे हैं, जिस से कि हम भी वैसा ही करने वाले बनें। पौलुस द्वारा लिखे गए लेखों में से हमने देखा है कि पहली कलीसिया के समय से ही, कुछ नहीं वरन बहुतेरे प्रचारकों और शिक्षकों ने सुसमाचार का प्रचार और परमेश्वर के वचन की शिक्षा देने को व्यक्तिगत लाभ कमाने के लिए उपयोग करना आरम्भ कर दिया था, जिसके लिए वे परमेश्वर के वचन और सुसमाचार को बिगाड़ते और भ्रष्ट करते थे। आज से हम अपने ध्यान को पौलुस द्वारा कुरिन्थुस की मण्डली को लिखी दूसरी पत्री के एक अन्य खण्ड, 2 कुरिन्थियों 4:1-5 पर ले कर जाएंगे, और वहाँ से पौलुस के द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और उसके साथ व्यवहार के बारे में कुछ और बातों को सीखेंगे।

    पौलुस ने इस से पिछले अध्याय में, अर्थात 2 कुरिन्थियों अध्याय 3 में कुरिन्थुस की मण्डली के लोगों से कहा था कि वे ही उसकी सेवकाई का प्रमाण और उसके लिए सिफारिश की पत्रियाँ हैं, जिन्हें लोग पढ़ सकते हैं और देख तथा समझ सकते हैं कि वह क्या प्रचार कर रहा और सिखा रहा था। पौलुस, 2 कुरिन्थियों 3:12 में अपनी सेवकाई से संबंधित एक और बात कहता है – क्योंकि, जिस सुसमाचार का वह प्रचार करता था, उस से उसके पास जो आशा थी, अनन्तकाल की और धन्य आशा, उसके कारण वह हिम्मत या साहस के साथ प्रचार करता था। हम पहले देख चुके हैं कि पौलुस ने निःसंकोच अपने बारे में यह कहा था कि लोग उसे कोई अच्छा या प्रभावी वक्ता नहीं समझते थे (2 कुरिन्थियों 10:1, 10)। किन्तु इस से उसे कोई परेशानी नहीं होती थी, क्योंकि वह वही कहता था जो पवित्र आत्मा उसे बोलने के लिए कहता था, जब और जहाँ उसे बोलने के लिए कहता था। इसलिए, जैसे उसने 1 कुरिन्थियों 3:6-8 में कहा है, वह केवल उसे दिए गए बीज का बोने वाला था, केवल सन्देश-वाहक था; उसके इस परिश्रम को परिणाम परमेश्वर देता था। इसलिए, परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई को पूरी करने के लिए, पौलुस को अपनी किसी योग्यता अथवा कौशल पर कभी भी निर्भर नहीं होना पड़ता था। वह अच्छे से जानता और समझता था कि यदि वह पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन एवं सामर्थ्य में होकर प्रचार और शिक्षा देना करता रहेगा, तो परमेश्वर उपयुक्त परिणाम भी देगा और उसके परिश्रम को आशीषित भी करेगा। तो फिर, पौलुस ने यहाँ पर यह क्यों लिखा, “हम हियाव के साथ बोलते हैं”?

    वर्तमान में हमारे इस शब्द हियाव या साहस के उपयोग के अनुसार, हम इसके अर्थ को जोखिम उठाने, मुंहफट या उद्दण्ड होने के साथ लेते हैं। किन्तु मूल यूनानी भाषा में जिस शब्द का उपयोग किया गया है, और जिसका अनुवाद यहाँ ‘हियाव’ या ‘साहस’ किया गया है, उसका वास्तविक अर्थ है स्पष्ट बोलने वाला या सीधी बात बोलने वाला, वह जो अपनी बात के प्रति निःसंकोच है और उसको खुल कर या बेबाक होकर कहता है। दूसरे शब्दों में, पौलुस को अपने सन्देश के बारे में कभी कोई संकोच नहीं था, वह अपनी बात के लिए कभी कोई हिचकिचाहट नहीं रखता था, और जो भी बोलता था उसे दृढ़ता से कहता था। परमेश्वर के द्वारा उसे दिए गए सन्देश को देने के लिए वह कभी चतुराई की बातों का या उसे संकेतों के द्वारा कहने का प्रयास नहीं करता था, न ही किसी आलंकारिक भाषा का या बात को घुमा-फिरा कर कहने की शैली का उपयोग करता था, और न ही उसे अपने सन्देश को आकर्षक, लुभावना, और श्रोताओं के लिए रुचिकर बनाने की कोई आवश्यकता होती थी। वह इस के बारे में बहुत ध्यान रखता था। ऐसा इसलिए था क्योंकि वह इस बात के प्रति बहुत दृढ़ था कि उसने परमेश्वर से जैसा सन्देश प्राप्त किया है, उसे वैसा ही प्रस्तुत भी करे, बिना उस में अपनी और से कुछ भी जोड़े, या अपने द्वारा उसकी प्रस्तुति को और बेहतर बनाने का प्रयास किए (1 कुरिन्थियों 11:23; 15:3; गलातियों 1:12; 1 थिस्सलुनीकियों 4:2)।

    पौलुस इसी सन्दर्भ में 2 कुरिन्थियों 4:1 में, अपने और अपने सह-कर्मियों के लिए, उन्हें परमेश्वर द्वारा दी गई सेवकाई की विषय कहता है, “तो हम हियाव नहीं छोड़ते।” इसे हम अगले लेख से देखना आरम्भ करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Appropriately Handling God’s Word – 17

    For the past few articles, we have been considering Paul’s utilizing and handling God’s Word from 2 Corinthians 2:17, for our learning of doing the same. Through Paul’s writings, we have seen how, not a few, but many preachers and teachers, right from the time of the first Church, had started to use the preaching of the gospel and the teaching of God’s Word for personal gain and benefit, by distorting and corrupting God’s Word and the gospel. From today we will shift our focus to another section of Paul’ second letter to the Corinthians, to 2 Corinthians 4:1-5, and from there learn some more things from Paul about utilizing and handling the Word of God.

    Paul had said to the Corinthian Believers in the previous chapter, i.e., 2 Corinthians chapter 3, that they were the proof of his ministry and his letter of recommendation, for the world to see, read and understand, what he was preaching and teaching. Paul in 2 Corinthians 3:12 also states another thing related to his ministry – because of the hope, the eternal and blessed hope, that he had, through the gospel which he preached, he used great boldness of speech in his preaching. We have seen earlier, that Paul unhesitatingly admitted that he was not considered to be a great or skillful orator (2 Corinthians 10:1, 10). But this did not bother him, since he spoke what the Holy Spirit asked him to say, when and where the Holy Spirit asked him to speak. So, as he had stated in 1 Corinthians 3:6-8, he was only the sower of the seed given to him, merely the conveyor of the message, it was God who gave results to his labor. Hence, he did not have to bother about or depend upon any of his personal skills and abilities to fulfill his God assigned ministry. He well knew and understood that if he continued to preach and teach under the guidance and power of the Holy Spirit, God would give the required results, and bless his efforts. Why then did he need to use “great boldness of speech” in preaching the gospel and teaching God’s Word?

    We tend to misunderstand this word ‘boldness’ in our present manner of using this word; i.e., being impudent or aggressive or taking risks in face of dangers. But the word used in the original Greek language and translated as ‘boldness’ here means being out-spoken, or speaking very plainly, being frank, forthright, and assured of what was being spoken. In other words, Paul had no doubts, never vacillated, and was firm in what he spoke. In conveying his God given message, he neither ‘beat around the bush’, did not use any flowery or idiomatic language, nor did he have to resort to anything to make his preaching attractive, appealing, and pleasing to the audience. Notice that Paul does not only say ‘boldness’ but ‘great boldness’; i.e., he emphasizes on this to convey that he was very particular about doing this. This was because, as we have seen about him in the previous articles, he was particular to present God’s message as he had received it, without adding anything to it from his side, or trying to improve its presentation by any means (1 Corinthians 11:23; 15:3; Galatians 1:12; 1 Thessalonians 4:2).

    It is in this context, that Paul says in 2 Corinthians 4:1, that he and his colleagues ‘do not lose heart’’ in their ministry given to them by God. We will start considering this in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

शुक्रवार, 1 सितंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 7 – Be a man / पुरुषार्थ कर – 4

पुरुषार्थ करना – 4

    हमने पिछले लेख में देखा था कि एक मसीही विश्वासी को, अपनी बुलाहट का निर्वाह करने के लिए, परमेश्वर से आशीषित और सफल होने के लिए, और अपने जीवन के द्वारा उसकी महिमा करने के लिए सीखना होगा कि सभी परिस्थितियों का सामना साहस के साथ, पुरुषार्थ करते हुए करे, यह जानते हुए कि उसके जीवन में जो कुछ भी होगा वह परमेश्वर की अनुमति और उसके द्वारा निर्धारित सीमा के अन्दर ही होगा। हमारे जीवन में चाहे जो भी परिस्थिति आए, परमेश्वर ने उसके लिए हमें पहले से ही उपयुक्त संसाधन दे रखे हैं कि हम उस स्थिति का भली-भांति सामना कर सकें। दाऊद सुलैमान को यही बात सिखा रहा है – पुरुषार्थ करना सीख और ठान ले, विपरीत परिस्थितियों के मध्य में भी विश्वास में दृढ़ होकर खड़ा रह और साहसी हो कर हर बात का सामना कर। परमेश्वर में भरोसा बनाए रख, और ध्यान करता रह कि परमेश्वर ने पहले भी किस प्रकार से सहायता की है (1 शमूएल 17:37)।

    परमेश्वर के लोगों में बहुधा यह प्रवृत्ति देखी जाती है, कि परमेश्वर द्वारा दिए गए संसाधनों और सहायता के सहारे खड़े होकर परिस्थितियों का सामना करने की बजाए, वे “विश्वास की प्रार्थनाओं” के पीछे छिपना चाहते हैं। उनकी यही प्रार्थना होती है कि या तो परमेश्वर उनके लिए उन परिस्थितियों को हटा दे, या उन्हें उन परिस्थितियों से बाहर निकाल ले। इससे भी बढ़कर उनकी यह गलत प्रवृत्ति भी होती है कि वे परमेश्वर के आगे यह विनती करते रहते हैं कि वे तो इन परिस्थितियों का सामना करने के लिए अक्षम हैं, इसलिए परमेश्वर स्वयं ही उनके लिए, उनके स्थान पर, उन परिस्थितियों का सामना कर ले। लेकिन वास्तविकता यही है कि मसीही विश्वासी इस प्रकार से प्रार्थनाओं के पीछे नहीं छुप सकते हैं, ऐसे बहाना बनाकर अपने आप को बचा नहीं सकते हैं, और अपने स्थान पर परमेश्वर को उनकी ज़िम्मेदारी पूरी करने के लिए नहीं कह सकते हैं। जयवन्त और आशीषित होने के लिए, उन्हें उन परिस्थितियों में से सक्रिय होकर जाना ही पड़ेगा। ऐसा संभव नहीं है कि विश्वासी प्रार्थना कर लें कि परमेश्वर हमारे लिए परिस्थिति का सामना कर ले, और फिर वे स्वयं आराम से घर पर बैठ जाएँ, इस प्रतीक्षा में कि परमेश्वर उनके लिए काम को करके दे देगा। इस संबंध में परमेश्वर के वचन में से कुछ उदाहरणों को देखिए:

  • जब यहोशू के नेतृत्व में अमालेकियों के साथ इस्राएलियों का युद्ध हो रहा था, तब युद्ध की स्थिति का निर्धारण मूसा के प्रार्थना में उठे हुए हाथों से हो रहा था (निर्गमन 17:10-13)। किन्तु फिर भी उन इस्राएलियों को वहाँ युद्ध-भूमि पर विद्यमान रहना और युद्ध करते रहना अनिवार्य था। इस्राएली केवल मूसा की प्रार्थनाओं और उठे हुए हाथों में युद्ध को छोड़ कर अपनी विजय की प्रतीक्षा करते हुए, आराम से छावनी में नहीं बैठ सकते थे।

  • परमेश्वर ने यहोशू को कनान पर विजय प्राप्त करने के लिए भेजने से पहले यही निर्देश दिए थे की वह साहसी, सामर्थी, और आज्ञाकारी बना रहे (यहोशू 1:5-9)। उसका विजयी होना और योग्य रीति से इस्राएलियों का नेतृत्व करना इस बात पर निर्भर था कि वह इस्राएलियों का नेतृत्व करते हुए व्यक्तिगत रीति से कितना साहस दिखाता है और विश्वास में कितना आज्ञाकारी रहता है। यहोशू तब ही पराजित हुआ जब उसने परमेश्वर से पूछे बिना, अपनी ही बुद्धि के सहारे कार्य किया, जैसे कि ऐ (यहोशू 7 अध्याय) और गिब्बोनियों (यहोशू 9 अध्याय) के बारे में हुआ, तब ही उसे पराजय का सामना करना पड़ा।

  • यिर्मयाह से, जब परमेश्वर ने उसे इस्राएलियों के लिए अपना प्रवक्ता होने की नियुक्ति के बारे में बताया, परमेश्वर ने कहा कि उसे अपनी आयु के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, और न ही लोगों से डरने की, बस वह परमेश्वर पर भरोसा रखे, और परमेश्वर जो करने को कहे वही करता रहे (यिर्मयाह 1:6-8, 17-19)। यिर्मयाह के लिए जीवन और सेवकाई आसान नहीं थी, उसे बहुत विरोध का सामना करना पड़ा, दुःख उठाना पड़ा, किन्तु उसके पुरुषार्थ और परमेश्वर के लिए वफादारी से किए गए परिश्रम ने उसे अनंतकाल के लिए परमेश्वर के वचन में आदरणीय स्थान दे दिया।

  • राजा यहोशापात को परमेश्वर की और से आश्वस्त किया गया था कि युद्ध उसका नहीं है, बल्कि परमेश्वर का है; लेकिन फिर भी उसे अपनी सेना को लेकर युद्ध भूमि में विद्यमान रहना था (2 इतिहास 20:15-17)। उसे आराम से घर बैठकर परमेश्वर के द्वारा काम पूरा किए जाने की प्रतीक्षा नहीं करनी थी।

  • पवित्र आत्मा की अगुवाई में, पौलुस ने तिमुथियुस को भी यही निर्देश दिए – कि दृढ़, साहसी, और आज्ञाकारी बना रहे, और दुःख उठाकर भी अपनी सेवकाई को पूरा करे (2 तिमुथियुस 1:8, 4:1-5)।

    आज हमारे लिए, इन बढ़ते हुए विरोध और सताव के समयों में, हमें यह स्मरण रखने की आवश्यकता है कि परमेश्वर ही, अपनी योजना में, हमें ऐसे समयों में संसार में लाया है, और जहाँ पर हम हैं, वहाँ पर, तथा इन समयों और परिस्थितियों में रखा है। इसलिए, यह स्वतः ही प्रगट है कि उसने न केवल हमें इन परिस्थितियों का सामना करने के योग्य किया है, उनके लिए उचित और उपयुक्त योग्यता, क्षमता, और बुद्धिमानी प्रदान की है, बल्कि वह स्वयं भी हमेशा ही हमारे साथ बना रहता है, हमें जिस भी बात का सामना करना पड़े उसमें हमारी सहायता करने और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए; वह हमें कभी अकेला या असुरक्षित नहीं छोड़ता है।

    इसलिए परमेश्वर के लोगों को पुरुषार्थ के साथ खड़े होने और साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार बने रहना चाहिए। विरोध और सताव के इन समयों में भी जिन में परमेश्वर हमें इस सँसार में ले कर आया है, जिन में हमें जीवन जीना है, हमें परमेश्वर पर अपना भरोसा बनाए रखना है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Being a Man - 4

    We have seen in the previous article that a Christian Believer, to fulfill his calling, to be successful and blessed by God, and glorify Him through his life, has to learn and accept to face all situations courageously, in a manly manner, knowing that whatever comes in his life is with the permission of God, and to the extent that God has allowed. For all the situations that come our way, God has also already given beforehand to us the resources and ability to manage the situation. That is what David is instructing Solomon - learn and resolve to be a man, in the midst of adverse situations stand firm in the faith and handle everything bravely, having faith in God, and recalling how God has helped in the past (1 Samuel 17:37).

One very common tendency seen amongst God’s children is that instead of standing up and facing the situations through the help of the God given resources, they tend to hide behind “prayers of faith” for God to either remove those situations for them, or else to remove them from those situations; or even worse, they often plead their inability to manage the situation and ask God to handle the situation for them. But the fact of the matter is that a Christian Believer cannot just hide behind prayers, excuse himself, and ask God to do things for them instead. To be victorious and blessed, one has to be present in the situations and be active in them. The Believers, having prayed for God to manage the situation, should not be resting at home, and waiting for God to sort out the situation for them. Consider some examples from God’s Word:

  • Though it was the prayers and lifted hands of Moses that were deciding the fate of Israel's battle against the Amalekites, the Israelites under Joshua had to be in the battlefield and physically be fighting to defeat them (Exodus 17:10-13). The Israelites could not just hand the battle over to Moses for prayer and God for action, and sit back in their camp, waiting for the outcome of the battle in their favor.

  • To Joshua also, before sending him to conquer Canaan, God gave the same instructions that he had to be strong, courageous, and obedient (Joshua 1:5-9). His being victorious and leading the Israelites worthily, depended upon how courageously and in faith he personally behaved as the leader of the Israelites. Joshua faced defeat only when he stopped consulting God and relied on his own wisdom and thinking, as happened in the incidents of Ai (Joshua chapter 7) and the Gibeonites (Joshua chapter 9).

  • To Jeremiah, when informing him of being appointed God’s spokes-person for Israelites, God said not to worry about his age, nor be afraid of the people, but just be faithful to say and do whatever God told him to say and do (Jeremiah 1:6-8; Jeremiah 1:17-19). Life and ministry were not easy for Jeremiah; he had to face a lot of opposition and sufferings, but his “being a man” and striving faithfully for God have given him an honorable place in God’s Word for eternity.

  • King Jehoshaphat was assured that the battle was not his, but God's; yet he had to be present and position his army in the battlefield (2 Chronicles 20:15-17). He could not just casually sit back and wait for God to do things for him.

  • To Timothy also, through the Holy Spirit, Paul gave the same instructions - to be strong, and courageous, and obedient and fulfill his ministry even while suffering for it (2 Timothy 1:8; 4:1-5).

    For us, today, in these times of increasing opposition and persecution, we need to remember that it is God, who in His plans, has brought us into this world and placed us in the places that we are in these times, in these situations. Therefore, it goes without saying that He not only has made us capable of handling the situations, having given us the required abilities and wisdom to face and overcome the situations, but He is also there with us to help and guide us in whatever we face, never leaving us alone or unprotected.

    Therefore, God's people have to learn to stand up like a man and face situations bravely, in faith, in these testing times the time that God has brought us into this world, and the time that we have been given to live through.