ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Fulfil लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Fulfil लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

The Law & Salvation - 40 - Utility of the Law – 1 / व्यवस्था और उद्धार – 40 - व्यवस्था की उपयोगिता – 1

 

व्यवस्था और उद्धार – 40 - व्यवस्था और जीवन – 7

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था की उपयोगिता – 1

 

पुनःअवलोकन: हमने इस श्रृंखला के आरंभ में तीन प्रश्न अपने सामने रखे थे: पहला, यदि उद्धार व्यवस्था के पालन से नहीं है, तो फिर पुराने और नए नियम में व्यवस्था द्वारा जीवन मिलने की बात क्यों कही गई? दूसरा, व्यवस्था के दिए जाने का उद्देश्य क्या था? और तीसरा प्रश्न है कि आज हम मसीही विश्वासियों, प्रभु के लोगों के लिए, क्या व्यवस्था की कोई उपयोगिता अथवा भूमिका है? पिछले लेखों में हम इनमें से पहले प्रश्न, व्यवस्था के द्वारा जीवन मिलने को देख और समझा है। हमने देखा है कि परमेश्वर ने जो कहा है, उसे पूरा भी किया है। हमने समझा था की “व्यवस्था” की सही परिभाषा, परमेश्वर और मनुष्यों के साथ सही संबंध बनाने और निभाने का सही निर्वाह करना (मत्ती 22:37-40), उसे पूरा करना, उसके अनुसार जीवन जीना है। साथ ही हमने बाइबल के अनुसार “जीवन” का तात्पर्य को भी समझा था कि यह प्रभु परमेश्वर में विश्वास में आना है (यूहन्ना 6:63: 6:68; 14:6; 17:3; रोमियों 8:1-2); अर्थात, स्वेच्छा से अपने जीवन को प्रभु को समर्पित करके उसका प्रतिबद्ध एवं आज्ञाकारी शिष्य बनने का निर्णय लेना, और परमेश्वर के परिवार का सदस्य बन जाना है (यूहन्ना 1:12-13)। इस सन्दर्भ में हमने देखा था कि, पुराने नियम में भी (इब्रानियों 11 अध्याय तथा हनोक - उत्पत्ति 5:24 और एलिय्याह - 2 राजाओं 2:9-12, के जीवनों से), और नए नियम में भी लोगों ने केवल इसी विश्वास में स्वेच्छा से आने के आधार पर ही अनन्त जीवन में प्रवेश किया है, और आज भी कर रहे हैं। आज से हम दूसरे प्रश्न, परमेश्वर के लोगों को व्यवस्था के दिए जाने के उद्देश्य को समझना आरम्भ करेंगे।

 

इसके लिए कृपया परमेश्वर के वचन बाइबल में से गलातियों 3 अध्याय को अपने सामने रखिए। इस अध्याय के पहले 12 पदों में व्यवस्था के श्राप, अर्थात उसके संपूर्ण पालन की अनिवार्यता को समझाने के बाद, 13 पद में लिखा है कि मसीह यीशु ने हमारे लिए श्रापित होकर, अर्थात, व्यवस्था का उसकी पूर्णता में पालन कर के, हमें व्यवस्था के पालन के बंधन से छुड़ा लिया है। और उसने यह इसलिए किया कि, “यह इसलिये हुआ, कि इब्राहिम की आशीष मसीह यीशु में अन्यजातियों तक पहुंचे, और हम विश्वास के द्वारा उस आत्मा को प्राप्त करें, जिस की प्रतिज्ञा हुई है” (गलातियों 3:14)। परमेश्वर ने अब्राहम को सारे जगत की आशीषों का मूल, और उसमें होकर परमेश्वर की आशीषों को संसार के सभी लोगों में पहुँचाने की प्रतिज्ञा, व्यवस्था के दिए जाने से 430 वर्ष पहले ही दे दी थी (उत्पत्ति 12:1-3; गलातियों 3:16-18)। और जैसा गलातियों 3:16 में लिखा है, अब्राहम को दी गई यह प्रतिज्ञा उसके वंश में से जन्म लेने वाले प्रभु यीशु मसीह में होकर संसार के सभी लोगों के लिए दी गई थी। और 3:17 के अनुसार, व्यवस्था आकर इस प्रतिज्ञा को टाल नहीं देती है; व्यवस्था तो प्रतिज्ञा में जोड़ी गई है। फिर परमेश्वर पवित्र आत्मा, पौलुस में होकर 3:19 में व्यवस्था के दिए जाने के उद्देश्य को बताता है, “तब फिर व्यवस्था क्यों दी गई? वह तो अपराधों के कारण बाद में दी गई, कि उस वंश के आने तक रहे, जिस को प्रतिज्ञा दी गई थी, और वह स्‍वर्गदूतों के द्वारा एक मध्यस्थ के हाथ ठहराई गई” (गलातियों 3:19)। अर्थात, अब्राहम को प्रतिज्ञा के दिए जाने से लेकर, मसीह यीशु में प्रतिज्ञा के पूरे किए जाने के समय यानि कि प्रभु यीशु के उद्धारकर्ता होकर आने के समय तक, लोगों को निरंतर उनके पाप की दशा का एहसास करवाते रहने के लिए (इब्रानियों 10:3), व्यवस्था का दिया जाना आवश्यक था।

 

व्यवस्था के कारण लोगों को उनके पाप का ही नहीं, वरन पाप के लिए उनकी जवाबदेही का भी एहसास हुआ, क्योंकि उन्हें बार-बार अपने पापों को स्वीकार करते हुए उनके लिए निर्धारित भेंट और बलिदान चढ़ाने पड़ते थे। व्यवस्था, यानि कि परमेश्वर के मानकों के द्वारा ही उन्हें पाप के बारे में सीखा और उन्हें पाप क्या है की पहचान हुई (रोमियों 3:20; 5:13)। व्यवस्था एक शिक्षक के समान लोगों को पाप के बारे में सिखाने, और उन्हें यह स्मरण दिलाते रहने के लिए थी कि “क्योंकि अनहोना है, कि बैलों और बकरों का लहू पापों को दूर करे” (इब्रानियों 10:4)। व्यवस्था, प्रभु के उन्हें बचाने और छुड़ाने के लिए आने तक, उन्हें संभाले रखने के लिए थी (गलातियों 3:23-24)। हम देख चुके हैं कि व्यवस्था का अर्थ है परमेश्वर और मनुष्यों के साथ सही संबंध में आना और बने रहना। व्यवस्था में दिए गए सभी पर्व, भेंट, बलिदान, रीतियाँ, आदि, सभी प्रभु यीशु मसीह के चरित्र, जीवन, और समस्त मानव जाति उद्धार के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य के विभिन्न पहलुओं के प्ररूप या प्रतीक हैं।

 

दूसरे शब्दों में, व्यवस्था में दी गई ये सभी बातें मिलकर प्रभु यीशु मसीह के सम्पूर्ण स्वरूप और उस के उद्धार के कार्य को उसकी परिपूर्णता में दिखाती हैं, और यह यूहन्ना 1:1 - वचन के परमेश्वर तथा परमेश्वर के साथ होने की भी पुष्टि है। इसीलिए व्यवस्था में दी गई इन बातों - पर्वों, भेंट, बलिदान, रीतियों, आदि को यदि निभाना है तो उनकी संपूर्णता में ही निभाना पड़ेगा, तब ही प्रभु का सम्पूर्ण स्वरूप और कार्य पूरा किया गया माना जा सकेगा। किसी भी, कोई एक भी बात को नहीं निभाना, या सही रीति से, सच्चे और पूरे मन से नहीं निभाना, प्रभु यीशु के व्यक्तित्व, उसके जीवन और कार्यों, उसके उद्धार के कार्य को, उसके लिखित, अथवा आत्मिक में, या दोनों ही स्वरूपों में अधूरा छोड़ देने, उसे केवल एक ऊपरी, औपचारिक रीति बना देने के समान है, और ऐसे अधूरे तथा बिना खराई तथा पूर्ण सच्चे समर्पण से किये गये कार्य पूर्णता नहीं हैं, और इसीलिये ऐसे निर्वाह से उद्धार नहीं है। इसीलिए व्यवस्था का यह निर्वाह केवल प्रभु यीशु मसीह ही कर सकता था, और उसी ने किया भी। इसीलिए किसी भी मनुष्य के लिए प्रभु यीशु के समान सिद्ध रीति से संपूर्ण व्यवस्था का पालन असंभव है - क्योंकि तब तो वह मनुष्य प्रभु यीशु के - परमेश्वर के समान हो जाएगा - जो कि असंभव है।

 

कृपया एक पल के लिये थोड़ा रुक कर, इस बात के अर्थ और अभिप्राय को समझिये, उस पर मनन कीजिये। मनुष्य का अपने प्रयास से व्यवस्था को पूरा करने और उद्धार पाने का अभिप्राय है, परमेश्वर के समान हो जाना, उसके स्तर तक पहुँच जाना। और प्रधान स्वर्गदूत लूसिफर यही करने के प्रयास के कारण स्वर्ग से गिराया गया, शैतान बन गया; और आज वह मनुष्यों को धर्म और व्यवस्था का पालन करने, अपनी समझ और प्रयासों से धर्मी होने, अपने ही गढ़े हुए तरीकों के द्वारा परमेश्वर को स्वीकार्य होने, आदि की अपनी कुटिल युक्तियों के द्वारा अपने किये गये के समान के घातक प्रयास में फँसाए रखता है। शैतान अपने अनुभव से भली-भाँति जानता है कि ऐसे सभी प्रयास व्यर्थ हैं, कभी सफल नहीं हो सकते हैं; परन्तु साथ ही वह यह भी जानता है कि ये लोगों को परमेश्वर तथा स्वर्ग से दूर रखने के अचूक तरीके भी हैं। इसलिये, लोगों को इन प्रयासों में उलझाए रखने के द्वारा, वह उन्हें परमेश्वर और स्वर्ग से दूर बनाए रखता है, और वे यही सोचते, समझते रहते हैं कि वे भक्त, धर्मी, परमेश्वर के निकट और उसे स्वीकार्य हैं। इसीलिये, बाइबल हमें किसी भी प्रकार की - मनुष्यों की बनाई हुई या परमेश्वर के द्वारा दी गई व्यवस्था के पालन के द्वारा उद्धार मिलने के लिये नहीं कहती है। बल्कि हमारे लिये परमेश्वर की व्यवस्था के पालन को पूर्ण करके उसे हमारे मार्ग से हटा देने वाले (कुलुस्सियों 2:12-14) उद्धारकर्ता प्रभु यीशु में स्वेच्छा से विश्वास लाने, उसका आज्ञाकारी शिष्य बन जाने के द्वारा उद्धार को परमेश्वर से एक उपहार के समान स्वीकार करने के लिये सिखाती है।

   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 40 - Law & Life - 7

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Utility of the Law – 1 


Review: At the beginning of this series, we had three questions before us: First, if salvation is not from the observance of the Law, then why does the Old and New Testaments speak of having life through the law? Second, why was the Law given? And the third question is, does the Law have any utility or role, for us Christians, the people of the Lord, today? In the previous articles, we have looked at and understood the first of these questions, the receiving of life through the Law. We have seen that what God has said, He has also fulfilled it. We understood that the correct definition of "the Law," is coming into and maintaining the right relationship with God and fellow human beings (Matthew 22:37-40), fulfilling it and living by it. Then we had also understood what it means to “have life.” We had seen that according to the Bible, to have life means to come into faith in the Lord God (John 6:63: 6:68; 14:6; 17:3; Romans 8:1-2); i.e., it is to voluntarily submit one’s life to the Lord and become His committed, obedient disciple, and by faith become a part of God’s family (John 1:12-13). In this context we saw that people in the Old Testament (Hebrews 11 and the lives of Enoch - Genesis 5:24 and Elijah - 2 Kings 2:9-12), and in the New Testament have entered eternal life by voluntarily coming into faith, and continue to do so even today. Today onwards we'll consider the second question, the purpose of the Law being given to God's people.


For this please keep Galatians, chapter 3 before you from God’s Word, the Bible. In this chapter, after explaining the “curse of the Law”, i.e., the necessity of its absolutely perfect observance, in the first 12 verses of this chapter, verse 13 states that Christ Jesus, became cursed for us, i.e., suffered and kept the Law in its fullness for us, and thereby gave us the freedom from the bondage of Law. And why did He do it, "that the blessing of Abraham might come upon the Gentiles in Christ Jesus, that we might receive the promise of the Spirit through faith" (Galatians 3:14). God had promised Abraham that he would be the source of blessings for the whole world. This promise of God's blessings coming upon all people of the world through Abraham, had been made to him 430 years before the Law was given (Genesis 12:1-3; Galatians 3:16-18). And as it is written in Galatians 3:16, this promise given to Abraham was to be made available to all the people of the world through his seed, through the Lord Jesus Christ. According to 3:17, the coming of the Law did not nullify this promise; the promise remained very much in place, awaiting its fulfilment. Then in 3:19, the Holy Spirit through Paul states the purpose of giving the Law - Law was only added to it, as God the Holy Spirit, states through Paul, "What purpose then does the law serve? It was added because of transgressions, till the Seed should come to whom the promise was made; and it was appointed through angels by the hand of a mediator” (Galatians 3:19). From the time the promise was given to Abraham, until the fulfilment of the promise in Christ Jesus, through the coming of the Lord Jesus as Savior of the world, the Law was given, to keep people continually aware of the state of their sinfulness, by repeated reminders (Hebrews 10: 3).


The Law not only made people realize their state of sinfulness, but also of their accountability for sin, as they repeatedly had to confess their sins and offer the prescribed offerings and sacrifices for them time and again. It was by the Law, i.e., through God's standards, that they could learn of, and identify sin, in and around them (Romans 3:20; 5:13). The Law was meant to be a teacher to teach people about sin, and to keep reminding them that “... For it is not possible that the blood of bulls and goats could take away sins” (Hebrews 10:4). The Law was meant to safeguard them until the Lord came to deliver and redeem them (Galatians 3:23-24). We already have seen that the actual meaning of the Law is to come into and remain in the right relationship with God and human beings. All the feasts, offerings, sacrifices, rituals, etc. mentioned in the Law, are all fore-types and representations of various aspects of the character, life, and work of the Lord Jesus Christ for the salvation of all mankind.

 

In other words, all these things given in the Law, put together, fully show the nature of the Lord Jesus Christ and His work of salvation in all its fullness; and this is also an affirmation of John 1:1 - of the Word being God and being with God. That is why, if these things that are given in the Law, i.e., the feasts, offerings, sacrifices, rituals, etc. are to be fulfilled by any person, then they have to be fulfilled, in-toto, in letter and in spirit, in true reverence, by that person. A partial fulfilment, i.e., leaving out even one thing, or not fulfilling it in the proper manner, i.e., not with full integrity and a fully surrendered and committed heart, will be merely doing it as a ritual, and will be the same as non-fulfilment, since that would leave the life and work of Christ Jesus incomplete in either the letter or the spirit, or both; and therefore cannot be a complete and proper fulfillment, so will be never be able to save anyone. That is why only the Lord Jesus Christ could fulfill the Law for us, and He did it too. And that is why it is impossible for any person to perfectly fulfil the Law like the Lord Jesus did - for that would imply that the person has become equal to God - an impossibility.

 

Please stop here for a moment, and ponder over this, consider its implication. For man being able to attain salvation by his efforts and methods implies becoming equal to God, to reach up to God’s level and standards. And, the archangel Lucifer was cast out of heaven and became Satan, for trying to do this very thing. Today,  through his devious ploys of fulfilling Law and religion, being righteous through their works and understanding, becoming acceptable to God by their own methods, etc., Satan keeps mankind trapped in doing the very same and fatal thing that led to his own downfall. Satan knows from his own experience that such efforts are all futile and unattainable; but he also knows that they are sure-shot ways of keeping people away from God and heaven. So, through getting people caught up in attempting them, he keeps the people away from God and heaven, while they keep thinking that they are godly, righteous, near and acceptable to God. That is why the Bible teaches us to stop striving to attain salvation through observing any Law - whether man-made or God-given. Instead, to accept salvation as a gift from God by voluntarily coming to faith in the only one who has fulfilled God’s Law for us, and put it out of our way (Colossians 2:12-14), and becoming His obedient disciple. 


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 13 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 68

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 29

बपतिस्मों – 8


बपतिस्मे का उद्देश्य (3) - आज्ञाकारिता


पिछले दो लेखों से हम बपतिस्मे के उद्देश्यों के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। परमेश्वर ने अपने पुत्र के अग्रदूत, यूहन्ना, की सेवकाई का एक बहुत महत्वपूर्ण भाग, पानी में बपतिस्मा देना निर्धारित किया था। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर के दृष्टिकोण से, उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह की सेवकाई को समझने और स्वीकार करने के लिए लोगों की तैयारी में बपतिस्मे की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी, जिसे स्वयं यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले कहा है (यूहन्ना 1:31)। हमने यह भी देखा है कि किसी ने भी बपतिस्मे के लिए यूहन्ना का विरोध नहीं किया, न ही उस पर पवित्र शास्त्र, अर्थात हमारे पुराने नियम, से बाहर की किसी बात को आरंभ करने का दोषी ठहराया। बल्कि स्वयं धार्मिक अगुवे, फरीसी और सदूकी उसके पास बपतिस्मा लेने के लिए आए। अभी तक, बाइबल में से हम बपतिस्मे के दो उद्देश्य देख चुके हैं - पहला, गवाही देना, अर्थात, पापों के अंगीकार और उनके लिए पश्चाताप के द्वारा आए भीतरी परिवर्तन के बारे में सार्वजनिक रीति से बाहरी प्रकटीकरण करना। दूसरा, तैयारी, अर्थात, इस पाप अंगीकार और पश्चाताप के द्वारा, लोगों को उनकी आते समय में परमेश्वर के प्रति जवाबदेही और उसके प्रतिफलों के बारे में समझाना, और तैयार करना, क्योंकि अन्ततः, प्रत्येक को इसका सामना करना ही पड़ेगा। आज हम इसके तीसरे उद्देश्य, अर्थात परमेश्वर की आज्ञाकारिता के बारे में विचार करेंगे।


हम सुसमाचारों के वृतांतों में देखते हैं कि प्रभु यीशु मसीह ने भी, जहां पर वे थे, वहीं पर बपतिस्मा नहीं ले लिया, लेकिन वे गलील से बैतनिय्याह, जहाँ पर यूहन्ना बपतिस्मा दे रहा था, लगभग 30 वर्ष की आयु में बपतिस्मा लेने के लिए आए (मत्ती 3:13, यूहन्ना 1:28; लूका 3:23)। यदि इसे नक्शे पर देखा जाए तो यह काफी लंबी दूरी है, लेकिन अपनी सेवकाई का आरंभ करने से पहले, बपतिस्मा लेने के लिए, प्रभु यीशु यह दूरी तय कर के आए। यद्यपि अपनी माताओं के द्वारा, यूहन्ना और यीशु, संबंधी थे (लूका 1:36); किन्तु यीशु की वास्तविकता, उनके बपतिस्मे के समय तक, यूहन्ना पर प्रकट नहीं की गई थी, न परमेश्वर के द्वारा, और न ही प्रभु यीशु के द्वारा। जब प्रभु यीशु बपतिस्मा लेने के लिए यूहन्ना के पास आए, तब ही यूहन्ना पर प्रकट किया गया कि यीशु वास्तव में कौन है; और तब यूहन्ना प्रभु के लिए कहता है “यह परमेश्वर का मेम्ना है, जो जगत के पाप उठा ले जाता है” (यूहन्ना 1:29-36)। इससे पहले यूहन्ना बस इतना ही जानता था कि मसीहा बहुत शीघ्र आने वाला है (मत्ती 3:11-12; यूहन्ना 1:26-27), और उसकी सेवकाई लोगों को मसीहा को पहचानने और स्वीकार करने के लिए तैयार करने की थी; और इस सेवकाई में बपतिस्मे की प्रमुख भूमिका थी (यूहन्ना 1:31)। इसीलिए प्रभु यीशु मसीह भी बपतिस्मा लेने के लिए यूहन्ना के पास आया था; यूहन्ना के साथ अपनी रिश्तेदारी निबाहने के लिए नहीं, वरन परमेश्वर द्वारा उन दोनों को सौंपी गई उनकी अपनी-अपनी सेवकाइयों का निर्वाह करने के लिए। और अब जब यूहन्ना जान गया कि यीशु वास्तविकता में कौन है, तो उसने उसके सामने खड़े बपतिस्मा मांगने वाले यीशु से स्वाभाविक रीति से कहा, “परन्तु यूहन्ना यह कहकर उसे रोकने लगा, कि मुझे तेरे हाथ से बपतिस्मा लेने की आवश्यकता है, और तू मेरे पास आया है?” (मत्ती 3:14)। हमारे इस अध्ययन के लिए ध्यान देने योग्य बात यहाँ पर प्रभु यीशु के द्वारा यूहन्ना को दिया गया उत्तर है, “यीशु ने उसको यह उत्तर दिया, कि अब तो ऐसा ही होने दे, क्योंकि हमें इसी रीति से सब धामिर्कता को पूरा करना उचित है, तब उसने उस की बात मान ली” (मत्ती 3:15)।


प्रभु यीशु निष्पाप था; उसे किसी बात के लिए पश्चाताप करने की कोई आवश्यकता नहीं थी; उसे धर्मी बनाए जाने की आवश्यकता नहीं थी, वह तो पहले ही से धर्मी थे। जब प्रभु यीशु यूहन्ना के पास आए, तब न केवल यूहन्ना ने उन्हें परमेश्वर का पुत्र कहा, परन्तु साथ ही यह भी कहा कि प्रभु यीशु उसे बपतिस्मा दे, न कि उससे बपतिस्मा ले। लेकिन फिर भी प्रभु यीशु ने यूहन्ना ही से कहा कि वही उसे बपतिस्मा दे - धार्मिकता को पूरा करने के लिए; अर्थात, पिता परमेश्वर की आज्ञाकारिता के लिए, प्रभु ने अपने आप को, परमेश्वर द्वारा किसी अन्य को सौंपी गई सेवकाई के अधीन कर लिया। परमेश्वर के प्रति यह बिना किसी भी संकोच के पूर्ण आज्ञाकारिता, प्रभु यीशु के जीवन का प्रमुख गुण था, जिसकी पुष्टि उस ने बारम्बार की (यूहन्ना 4:34; 5:30; 6:38; 8:29)। बपतिस्मा, प्रभु यीशु मसीह की धार्मिकता को और उसके निष्पाप होने को किसी भी प्रकार से ज़रा सा भी निखार या संवार अथवा सिद्ध नहीं कर सकता था। परन्तु परमेश्वर पुत्र ने फिर भी एक मनुष्य से बपतिस्मा लेना इसलिए स्वीकार कर लिया क्योंकि यह पिता परमेश्वर की इच्छा में था। ध्यान कीजिए, प्रभु यीशु मसीह ने यह नहीं कहा कि “यह मेरे धर्मी होने के लिए उचित है;” बल्कि प्रभु ने कहा, “हमें इसी रीति से सब धामिर्कता को पूरा करना उचित है।” बपतिस्मा देना परमेश्वर द्वारा यूहन्ना को सौंपी गई सेवकाई थी, और उसे भी यह परमेश्वर की आज्ञाकारिता में होकर करना था। इसीलिए यहाँ पर अपने उत्तर में प्रभु यीशु ने “हम” कहने के द्वारा उसे भी अपने साथ सम्मिलित कर लिया। साथ ही, प्रभु ने यह नहीं कहा, “धर्मी बनाने के लिए”, बल्कि कहा “धार्मिकता को पूरा करने के लिए”, अर्थात, धार्मिकता के पूर्ण निर्वाह के लिए, या “परमेश्वर ने जो कहा है उसका पालन करने के लिए।”

    यूहन्ना 3:22, और 4:1-2 में लिखा है कि लोगों में यह धारणा थी कि प्रभु यीशु औरों को बपतिस्मा दे रहा है; किन्तु 4:2 यह स्पष्ट कर देता है कि यीशु नहीं, उसके शिष्य बपतिस्मा देते थे। प्रभु यीशु के आरम्भिक शिष्यों में से कुछ पहले यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्य थे, फिर वे प्रभु के साथ हो लिए (यूहन्ना 1:37-38)। हमारे आज के अध्ययन के दृष्टिकोण से, यह ध्यान देने योग्य बात है कि प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को बपतिस्मा देने से रोका नहीं; उसने उन्हें यह कर लेने दिया। बाइबल में, बाद में, हम कहीं पर भी ऐसा कुछ भी लिखा हुआ नहीं पाते हैं कि किसी ने भी प्रभु के शिष्यों के द्वारा दिए गए इस बपतिस्मे के बारे में कुछ भी कहा हो। किसी भी व्यक्ति ने कभी भी ऐसा कुछ भी नहीं कहा कि प्रभु के उपस्थिति में, या प्रभु के शिष्यों के द्वारा मिले बपतिस्मे के कारण उन्हें कुछ विशेष प्राप्त हुआ, या कोई अतिरिक्त लाभ हुआ। लेकिन यह तथ्य, कि न केवल प्रभु यीशु ने स्वयं बपतिस्मा लिया, बल्कि शिष्यों को भी औरों को देने दिया, हमारे सामने प्रभु की दृष्टि में परमेश्वर की आज्ञाकारिता के परम-महत्व को रखता है। आज, यह प्रभु की आज्ञा है की उसके शिष्य बपतिस्मा लें (मत्ती 28:19)। इसलिए स्वयं प्रभु के द्वारा, तथा उसके शिष्यों के द्वारा दिए गए उदाहरणों से, तथा प्रभु की आज्ञा से यह प्रकट है कि बपतिस्मा लेना व्यक्ति के द्वारा परमेश्वर के निर्देशों के प्रति सचेत और आज्ञाकारी होने का चिह्न है; क्योंकि परमेश्वर ने कहा है, इसलिए यह करना है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 29

Baptisms - 8


The Purpose of Baptism (3) - Obedience

 

    Since the previous two articles we have been studying about the purposes of baptism. God had John, the forerunner of His Son, baptize people in water, as an integral part of his ministry. In other words, from God’s point of view, baptism was important to prepare the people to understand and accept the ministry of the Savior Lord Jesus Christ - the Savior of the world, and John the Baptist has himself said so (John 1:31). We have seen that no one opposed John or questioned him about starting something not mentioned in the then Scriptures, i.e., our present-day Old Testament; rather, even the Pharisees and Sadducees came to him to be baptized. So far, from the Biblical accounts of baptism, we have seen two purposes - first, Witnessing, i.e., to publicly and externally witness about the inner change brought about by confession and repentance for sins; second, Preparation, i.e., to prepare people through this confession and repentance to understand and get ready for the accounting and judgment of God, which will come upon everyone. Today we will look at the third purpose, Obedience to God.

    We see in the Gospel accounts that even the Lord Jesus did not take baptism just where He was, but, to be baptized, He came all the way from Galilee to Bethabara, the place where John was baptizing, at around thirty years of age (Matthew 3:13, John 1:28; Luke 3:23). A look at the map shows that this was a considerable distance, but Jesus traveled the distance to be baptized, before He began His ministry. Though John and Jesus were related, through their respective mothers (Luke 1:36), but apparently, the true identity of the Lord Jesus had not been revealed to John, neither by God nor by the Lord Jesus, till the time Jesus came to him to be baptized. It is only at the time of the Lord’s baptism that John came to know who Jesus actually was, and he then addresses Him as “The Lamb of God that takes away the sins of the world” (John 1:29-36). Prior to this, all that John knew was that the Messiah was about to come (Matthew 3:11-12; John 1:26-27), and his ministry was to prepare the people to recognize and accept him; and baptizing people was a necessary part of that ministry (John 1:31). Therefore, when the Lord Jesus came to John to be baptized, He came not because of their familial relationship, but to fulfil the ministries entrusted by God to each of them. Now, John, being made aware of who the one standing before him and asking for baptism actually was, quite understandably, John’s response was: And John tried to prevent Him, saying, "I need to be baptized by You, and are You coming to me?" (Matthew 3:14). What is important to note for our study is the reply the Lord Jesus gave to John, “But Jesus answered and said to him, "Permit it to be so now, for thus it is fitting for us to fulfil all righteousness." Then he allowed Him” (Matthew 3:15).

    The Lord Jesus was sinless; He did not need to repent for anything; He did not need to be made righteous; He already was righteous. When Jesus came to him, John not only declared Him as the Son of God, but also asked that the Lord Jesus baptize him, instead of taking baptism from him. Yet the Lord Jesus asked John to baptize Him - to fulfill all righteousness, i.e., in obedience to God the Father, subjected Himself to the other’s God given ministry. This unflinching obedience to God was something the Lord Jesus affirmed repeatedly during His earthly ministry (John 4:34; 5:30; 6:38; 8:29). There was nothing that baptism could do to increase or perfect the Lord’s holiness and being sinless. But God the Son still took baptism from a human being because it was God the Father’s will. Notice, the Lord Jesus did not say “thus it is fitting for me to become righteous”; instead, He said “thus it is fitting for us to fulfil all righteousness.” It was John’s ministry, his God assigned work to baptize people, and he too had to do it in obedience to God. Therefore, the Lord Jesus included him in the response by using “us.” Also, instead of saying “becoming righteous,” the Lord said “to fulfil all righteousness,” i.e., “to fulfil what God has said is to be done.”

   In John 3:22, and 4:1-2, we see it mentioned that people thought that the Lord Jesus baptized others; but 4:2 clarifies that not Jesus but His disciples baptized. Some of the initial disciples of the Lord Jesus were John the Baptist’s disciples initially, but then switched over to the Lord Jesus (John 1:37-38). But from the point of view of our study today, it is important to take note that the Lord Jesus did not stop His disciples from baptizing; He allowed them to do so. Later on, nowhere in the Bible do we ever find any mention of anyone speaking of anything related to this baptism given by the Lord’s disciples. No person ever said that their being baptized in the presence of the Lord Jesus, or by the disciples of the Lord Jesus, had given them anything extra, or any special advantage. But the very fact that the Lord Jesus not only took baptism Himself, but also allowed His disciples to continue baptizing speaks to us of the high value the Lord held for obeying God. Today, it is the Lord’s commandment that His disciples take baptism (Matthew 28:19). So, from the example of the Lord Jesus, and His disciples, and from His commandment, it is evident that baptism is a way of expressing a person’s being aware of what God has said, and fulfilling it in obedience to God.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 22 अगस्त 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 41 – Law & Life / व्यवस्था और जीवन – 5

व्यवस्था की उपयोगिता – 1

 

हमने इस श्रृंखला के आरंभ में तीन प्रश्न अपने सामने रखे थे, जिनके उत्तर अभी पूरे नहीं हुए हैं: पहला है कि यदि उद्धार व्यवस्था के पालन से नहीं है, तो फिर पुराने और नए नियम में व्यवस्था द्वारा जीवन मिलने की बात क्यों कही गई? और दूसरा है तो फिर व्यवस्था के दिए जाने का क्या उद्देश्य था? और तीसरा प्रश्न है कि आज हम मसीही विश्वासियों, प्रभु के लोगों के लिए, क्या व्यवस्था की कोई उपयोगिता अथवा भूमिका है? पिछले लेखों में हम इनमें से पहले प्रश्न, व्यवस्था के द्वारा जीवन मिलने को देख और समझ चुके हैं। हमने देख लिया है कि परमेश्वर ने जो कहा है, उसे पूरा भी किया है। “व्यवस्था” की सही परिभाषा, अर्थात, परमेश्वर और मनुष्यों के साथ सही संबंध बनाने और निभाने के सही निर्वाह, तथा बाइबल के अनुसार “जीवन” का तात्पर्य को समझने के द्वारा हमने देखा है कि, पुराने नियम में भी और नए नियम में भी लोगों ने अनन्त जीवन में प्रवेश किया है, और आज भी कर रहे हैं। आज हम दूसरे प्रश्न, परमेश्वर के लोगों को व्यवस्था के दिए जाने के उद्देश्य को समझेंगे। 


इसके लिए कृपया गलातीयों 3 अध्याय अपने सामने रखिए। इस अध्याय के पहले 12 पदों में व्यवस्था के श्राप, अर्थात उसके संपूर्ण पालन की अनिवार्यता को समझाने के बाद, 13 पद में लिखा है कि मसीह यीशु ने हमारे लिए श्रापित होकर, अर्थात, व्यवस्था का उसकी पूर्णता में पालन कर के, हमें व्यवस्था के पालन के बंधन से छुड़ा लिया है। और उसने यह इसलिए किया कि, “यह इसलिये हुआ, कि इब्राहिम की आशीष मसीह यीशु में अन्यजातियों तक पहुंचे, और हम विश्वास के द्वारा उस आत्मा को प्राप्त करें, जिस की प्रतिज्ञा हुई है” (गलातियों 3:14)। परमेश्वर ने अब्राहम को सारे जगत की आशीषों का मूल, और उसमें होकर परमेश्वर की आशीषों को संसार के सभी लोगों में पहुँचाने की प्रतिज्ञा, व्यवस्था के दिए जाने से 430 वर्ष पहले ही दे दी थी (उत्पत्ति 12:1-3; गलातीयों 3:16-18)। और जैसा गलातीयों 3:16 में लिखा है, अब्राहम को दी गई यह प्रतिज्ञा उसके वंश में से जन्म लेने वाले प्रभु यीशु मसीह में होकर संसार के सभी लोगों के लिए दी गई थी। और 3:17 के अनुसार, व्यवस्था आकर प्रतिज्ञा को टाल नहीं देती है; व्यवस्था तो प्रतिज्ञा में जोड़ी गई है। फिर परमेश्वर पवित्र आत्मा, पौलुस में होकर 3:19 में व्यवस्था के दिए जाने के उद्देश्य को बताता है, “तब फिर व्यवस्था क्यों दी गई? वह तो अपराधों के कारण बाद में दी गई, कि उस वंश के आने तक रहे, जिस को प्रतिज्ञा दी गई थी, और वह स्‍वर्गदूतों के द्वारा एक मध्यस्थ के हाथ ठहराई गई” (गलातियों 3:19)। अर्थात, अब्राहम को प्रतिज्ञा के दिए जाने से लेकर, मसीह यीशु में प्रतिज्ञा के पूरे किए जाने के समय यानि कि प्रभु यीशु के उद्धारकर्ता होकर आने के समय तक, लोगों को निरंतर उनके पाप की दशा का एहसास करवाए रखने के लिए (इब्रानियों 10:3), व्यवस्था का दिया जाना आवश्यक था। 


व्यवस्था के कारण लोगों को उनके पाप का ही नहीं, वरन पाप के लिए उनकी जवाबदेही का भी एहसास हुआ, क्योंकि उन्हें बार-बार अपने पापों को स्वीकार करते हुए उनके लिए निर्धारित भेंट और बलिदान चढ़ाने पड़ते थे। व्यवस्था, यानि कि परमेश्वर के मानकों के द्वारा ही उन्हें पाप की पहचान हुई (रोमियों 3:20; 5:13)। व्यवस्था एक शिक्षक के समान लोगों को पाप के बारे में सिखाने, और उन्हें स्मरण दिलाते रहने के लिए कि “क्योंकि अनहोना है, कि बैलों और बकरों का लहू पापों को दूर करे” (इब्रानियों 10:4) और प्रभु के उन्हें बचाने और छुड़ाने के लिए आने तक उन्हें संभाले रखने के लिए थी (गलातियों 3:23-24)। हम देख चुके हैं कि व्यवस्था का अर्थ है परमेश्वर और मनुष्यों के साथ सही संबंध में आना और बने रहना। व्यवस्था में दिए गए सभी पर्व, भेंट, बलिदान, रीतियाँ, आदि, सभी प्रभु यीशु मसीह के चरित्र, जीवन, और समस्त मानव जाति उद्धार के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य के विभिन्न पहलुओं के प्ररूप या प्रतीक हैं। तात्पर्य यह कि व्यवस्था में दी गई ये सभी बातें मिलकर प्रभु यीशु मसीह के संपूर्ण स्वरूप और उनके उद्धार के कार्य को उसकी परिपूर्णता में दिखाती हैं। इसीलिए व्यवस्था में दी गई इन बातों - पर्वों, भेंट, बलिदान, रीतियों, आदि को यदि निभाना है तो उनकी संपूर्णता में ही निभाना पड़ेगा, तब ही प्रभु का सम्पूर्ण स्वरूप और कार्य पूरा किया गया माना जा सकेगा। किसी भी, कोई एक भी बात को नहीं निभाना, प्रभु के उद्धार के कार्य को अधूरा छोड़ देने के समान है, और अधूरे कार्य से उद्धार नहीं है। इसीलिए यह केवल प्रभु यीशु मसीह ही कर सकता था, और उसी ने किया भी; और इसीलिए किसी भी मनुष्य के लिए प्रभु यीशु के समान संपूर्ण व्यवस्था का पालन असंभव है। 


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

The Utility of the Law – 1

 

    At the beginning of this series, we had three questions before us, and we are yet to complete their answers: First, if salvation is not from the observance of the Law, then why does the Old and New Testaments speak of having life through the law? The second, then why was the Law given? And the third question is, does the Law have any utility or role, for us Christians, the people of the Lord, today? In the previous articles, we have looked at and understood the first of these questions, the receiving of life through the Law. We have seen that what God has said, He has also fulfilled it. People in the Old Testament and in the New Testament have entered eternal life, and continue to do so, through living by and the fulfilling of the correct definition of "the Law," i.e., coming into and maintaining the right relationship with God and fellow human beings, and what it means to “have life” according to the Bible. Today we'll consider the second question, the purpose of the Law being given to God's people.


    For this please keep Galatians, chapter 3 before you from God’s Word, the Bible. In this chapter, after explaining the “curse of the Law”, i.e., the absolute necessity of its perfect observance, in the first 12 verses of this chapter, verse 13 states that Christ Jesus, became cursed for us, i.e., suffered and kept the Law in its fullness for us, and thereby gave us the freedom from the bondage of Law. And why did He do it, "that the blessing of Abraham might come upon the Gentiles in Christ Jesus, that we might receive the promise of the Spirit through faith" (Galatians 3:14). God had promised Abraham that he would be the source of blessings for the whole world. This promise of God's blessings coming upon all people of the world through him, was made to him 430 years before the Law was given (Genesis 12:1-3; Galatians 3:16-18). And as it is written in Galatians 3:16, this promise given to Abraham was to be made available to all the people of the world through his seed, through the Lord Jesus Christ. According to 3:17, the Law did not nullify this promise; the promise remained very much in place, awaiting its fulfilment. The Law was only added to it, as God the Holy Spirit, states through Paul, "What purpose then does the law serve? It was added because of transgressions, till the Seed should come to whom the promise was made; and it was appointed through angels by the hand of a mediator” (Galatians 3:19). From the time the promise was given to Abraham, until the fulfilment of the promise in Christ Jesus, through the coming of the Lord Jesus as Savior of the world, the Law was given, to keep people continually aware of the state of their sinfulness, by repeated reminders (Hebrews 10: 3).


    The Law not only made people realize their state of sinfulness, but also of their accountability for sin, as they repeatedly confessed their sins and offered the prescribed offerings and sacrifices for them time and again. It was by the Law, i.e., by coming before God's standards, that they could learn of and identify sin in and around them (Romans 3:20; 5:13). The Law was meant to be a teacher to teach people about sin, and to keep reminding them “... For it is not possible that the blood of bulls and goats could take away sins” (Hebrews 10:4) and to safeguard them until the Lord comes to deliver and redeem them (Galatians 3:23-24). We already have seen that the actual meaning of the Law is to come into and remain in the right relationship with God and humans. All the feasts, offerings, sacrifices, rituals, etc. mentioned in the Law, are all fore-types and representations of various aspects of the character, life, and work of the Lord Jesus Christ for the salvation of all mankind. The implication is that all these things in the Law, put together, show the full nature of the Lord Jesus Christ and His work of salvation in all its fullness. That is why, if these things that are given in the Law, i.e., the feasts, offerings, sacrifices, rituals, etc. are to be fulfilled by any person, then they have to be fulfilled, in-toto, in letter and in spirit, in true reverence, by him. A partial fulfilment, or a ritualistic fulfilment will tantamount to non-fulfilment, since that leaves the life and work of Christ Jesus incomplete and therefore inefficacious to save anyone. That's why only the Lord Jesus Christ could do it, and He did it too, for us; And that is why it is impossible for any person to perfectly fulfil the Law like the Lord Jesus did.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well