ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

निवेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
निवेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 6 मार्च 2021

बाँटना

 

          वर्ष 1995 में, अमेरिका के स्टॉक मार्किट में निवेश करने वालों को सबसे अधिक लाभ, औसतन 37.6 प्रतिशत, प्राप्त हुआ। फिर  वर्ष 2008 में निवेशकों को लगभग उतने ही की हानि हुई, 37.0 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इन दोनों वर्षों के मध्य की अवधि में निवेशकों को लाभांश में बहुत उतर-चढ़ाव देखने पड़े, और उन्हें चिंता लगी रही कि उनके लगाए हुए धन का क्या होगा?

          परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रभु यीशु ने अपने अनुयायियों को आश्वस्त किया, कि उनके द्वारा प्रभु में अपने जीवन निवेश करने से उन्हें अद्भुत लाभ मिलेंगे। उन्होंने प्रभु के पीछे हो लेने के लिए अपने घर, परिवार, नौकरियाँ, ओहदे, आदि सब कुछ छोड़ दिया था, अपना सब कुछ प्रभु यीशु के शिष्य होने में लगा दिया था। किन्तु जब उन्होंने एक धनी युवक को प्रभु के पीछे हो लेने के लिए अपने सांसारिक धन के छोड़ने की आवश्यकता के साथ संघर्ष करते देखा, तो प्रभु के शिष्यों के मन में प्रश्न उठे कि उन का क्या होगा; क्या उन्होंने सही निर्णय लिया था? प्रभु यीशु ने उन्हें उनके लाभांश के विषय आश्वस्त किया कि “और अब इस समय सौ गुणा न पाए, घरों और भाइयों और बहिनों और माताओं और लड़के-बालों और खेतों को पर उपद्रव के साथ और परलोक में अनन्त जीवन” (मरकुस 10:30)। यह संसार के किसी भी स्टॉक मार्किट से मिलने वाले लाभांश से कहीं अधिक बेहतर लाभ है।

          हमें परमेश्वर के राज्य में किए गए हमारे आत्मिक निवेश पर मिलने वाले “ब्याज की दर” की कभी चिंता नहीं करनी चाहिए; उसके समान कोई अन्य लाभांश है ही नहीं, और वह भी पूर्णतः सुरक्षित और निश्चित। पैसे के साथ तो उद्देश्य हमारे द्वारा लगाए गए पैसे से और पैसा कमाना होता है, जो अन्ततः नश्वर है। लेकिन परमेश्वर में किए गए निवेश के लाभांश को सांसारिक धन से नहीं नापा जा सकता है; उसे तो उस अविनाशी आनन्द और आशीष से देखा जा सकता है जो प्रभु परमेश्वर को जानने, उसकी निकटता में बढ़ते जाने से मिलती है, और अनन्तकाल तक मिलती रहेगी। सबसे अद्भुत बात, हम अपने इस निवेश को जितना अधिक औरों के साथ बाँटते हैं, यह उतना ही अधिक बढ़ता भी जाता है, उतना ही अधिक लाभ भी लाता जाता है। इसलिए उसे बढ़ाते जाने के लिए, प्रभु में अपने निवेश को औरों के साथ बाँटें। - कर्स्टन होल्मबर्ग

 

प्रभु परमेश्वर के लिए जीना, जीवन का एक उत्तम निवेश है।


और संसार और उस की अभिलाषाएं दोनों मिटते जाते हैं, पर जो परमेश्वर की इच्छा पर चलता है, वह सर्वदा बना रहेगा। - 1 यूहन्ना 2:17

बाइबल पाठ: मरकुस 10:17-31

मरकुस 10:17 और जब वह निकलकर मार्ग में जाता था, तो एक मनुष्य उसके पास दौड़ता हुआ आया, और उसके आगे घुटने टेककर उस से पूछा हे उत्तम गुरु, अनन्त जीवन का अधिकारी होने के लिये मैं क्या करूं?

मरकुस 10:18 यीशु ने उस से कहा, तू मुझे उत्तम क्यों कहता है? कोई उत्तम नहीं, केवल एक अर्थात परमेश्वर।

मरकुस 10:19 तू आज्ञाओं को तो जानता है; हत्या न करना, व्यभिचार न करना, चोरी न करना, झूठी गवाही न देना, छल न करना, अपने पिता और अपनी माता का आदर करना।

मरकुस 10:20 उसने उस से कहा, हे गुरु, इन सब को मैं लड़कपन से मानता आया हूं।

मरकुस 10:21 यीशु ने उस पर दृष्टि कर के उस से प्रेम किया, और उस से कहा, तुझ में एक बात की घटी है; जा, जो कुछ तेरा है, उसे बेच कर कंगालों को दे, और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले।

मरकुस 10:22 इस बात से उसके चेहरे पर उदासी छा गई, और वह शोक करता हुआ चला गया, क्योंकि वह बहुत धनी था।

मरकुस 10:23 यीशु ने चारों ओर देखकर अपने चेलों से कहा, धनवानों का परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना कैसा कठिन है!

मरकुस 10:24 चेले उस की बातों से अचम्भित हुए, इस पर यीशु ने फिर उन को उत्तर दिया, हे बालकों, जो धन पर भरोसा रखते हैं, उन के लिये परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना कैसा कठिन है!

मरकुस 10:25 परमेश्वर के राज्य में धनवान के प्रवेश करने से ऊंट का सूई के नाके में से निकल जाना सहज है!

मरकुस 10:26 वे बहुत ही चकित हो कर आपस में कहने लगे तो फिर किस का उद्धार हो सकता है?

मरकुस 10:27 यीशु ने उन की ओर देखकर कहा, मनुष्यों से तो यह नहीं हो सकता, परन्तु परमेश्वर से हो सकता है; क्योंकि परमेश्वर से सब कुछ हो सकता है।

मरकुस 10:28 पतरस उस से कहने लगा, कि देख, हम तो सब कुछ छोड़कर तेरे पीछे हो लिये हैं।

मरकुस 10:29 यीशु ने कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि ऐसा कोई नहीं, जिसने मेरे और सुसमाचार के लिये घर या भाइयों या बहिनों या माता या पिता या लड़के-बालों या खेतों को छोड़ दिया हो।

मरकुस 10:30 और अब इस समय सौ गुणा न पाए, घरों और भाइयों और बहिनों और माताओं और लड़के-बालों और खेतों को पर उपद्रव के साथ और परलोक में अनन्त जीवन।

मरकुस 10:31 पर बहुतेरे जो पहिले हैं, पिछले होंगे; और जो पिछले हैं, वे पहिले होंगे।

 

एक साल में बाइबल: 

  • व्यवस्थाविवरण 1-2
  • मरकुस 10:1-31

रविवार, 24 अगस्त 2014

जोखिम


   संसार भर में जब सन 2010 में आर्थिक संकट गहराता जा रहा था, विश्व में अनेक स्थानों पर कारोबार करने वाले एक बैंकिंग व्यवसायसंघ के उच्च प्रबन्धकों की, ग्राहकों को धोखा देने के लिए जाँच करी गई। वे लोग यह जानते हुए भी कि उन ग्राहकों के निवेश अवश्य ही असफल हो जाएंगे, ग्राहकों को यह आश्वासन देकर धोखा देते रहे कि उनके निवेश किए हुए धन से उन्हें बहुत पैसा वापस मिलने वाला है; और जब वह निवेश विफल हुआ तब उन निवेश करने वाले ग्राहकों के पास कुछ नहीं बचा।

   धोखा देना कोई नई बात नहीं है। प्रभु यीशु ने शैतान के लिए कहा, "...वह तो आरम्भ से हत्यारा है, और सत्य पर स्थिर न रहा, क्योंकि सत्य उस में है ही नहीं: जब वह झूठ बोलता, तो अपने स्‍वभाव ही से बोलता है; क्योंकि वह झूठा है, वरन झूठ का पिता है" (यूहन्ना 8:44)। हमारी आत्माओं का शत्रु, शैतान हमें फुसलाना चाहता है कि वर्तमान के लिए ही जीएं जबकि वह जानता है कि इसका परिणाम अनन्त मृत्यु एवं कभी ना पल्टी जा सकने वाली हानि है।

   इसके विपरीत, प्रभु यीशु ने कभी अपने चेलों से सांसारिक समृद्धि से भरा हुआ सरल जीवन मिलने का कोई वायदा नहीं किया, वरन उनसे कहा कि वे आत्म-बलिदान का जीवन जीने और उसके साथ तथा उसके नाम के लिए दुख उठाने को तैयार रहें। चेलों को यह समझाने के बाद कि वह मारा जाएगा और फिर तीसरे दिन मृतकों में से जी उठेगा, प्रभु यीशु ने उनसे कहा, "यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे, तो अपने आप से इन्कार करे और प्रति दिन अपना क्रूस उठाए हुए मेरे पीछे हो ले। क्योंकि जो कोई अपना प्राण बचाना चाहेगा वह उसे खोएगा, परन्तु जो कोई मेरे लिये अपना प्राण खोएगा वही उसे बचाएगा" (लूका 9:23-24)।

   आज हर बात के लिए दो आवाज़ें हैं जो हमसे कहती हैं कि अपने जीवन का निवेश कहाँ करें, एक प्रभु यीशु की और दूसरी शैतान की। धारणाओं, प्रथाओं, सुनी-सुनाई बातों, प्रमाण रहित दावों या अन्ध-विश्वास के अनुसार नहीं वरन भली भाँति देख परख कर तथा सभी दावों सच्चाई की जाँच कर के ही निर्णय लें तथा अपने जीवन का निवेश करें। गलत बात में निवेश करना बहुत जोखिम भरा है, और उस गलत निवेश की हानि को पलटने का फिर कोई साधन है ही नहीं। - डेविड मैक्कैसलैंड


यदि हम जीवते एवं सच्चे परमेश्वर के सत्यों को थामे रहेंगे तो शैतान के धोखों में फंसने नहीं पाएंगे।

पर जितने मसीह यीशु में भक्ति के साथ जीवन बिताना चाहते हैं वे सब सताए जाएंगे। - 2 तिमुथियुस 3:12

बाइबल पाठ: लूका 9:18-27
Luke 9:18 जब वह एकान्‍त में प्रार्थना कर रहा था, और चेले उसके साथ थे, तो उसने उन से पूछा, कि लोग मुझे क्या कहते हैं? 
Luke 9:19 उन्होंने उत्तर दिया, युहन्ना बपतिस्मा देनेवाला, और कोई कोई एलिय्याह, और कोई यह कि पुराने भविष्यद्वक्ताओं में से कोई जी उठा है। 
Luke 9:20 उसने उन से पूछा, परन्तु तुम मुझे क्या कहते हो? पतरस ने उत्तर दिया, परमेश्वर का मसीह। 
Luke 9:21 तब उसने उन्हें चिताकर कहा, कि यह किसी से न कहना। 
Luke 9:22 और उसने कहा, मनुष्य के पुत्र के लिये अवश्य है, कि वह बहुत दुख उठाए, और पुरिनए और महायाजक और शास्त्री उसे तुच्‍छ समझकर मार डालें, और वह तीसरे दिन जी उठे। 
Luke 9:23 उसने सब से कहा, यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे, तो अपने आप से इन्कार करे और प्रति दिन अपना क्रूस उठाए हुए मेरे पीछे हो ले। 
Luke 9:24 क्योंकि जो कोई अपना प्राण बचाना चाहेगा वह उसे खोएगा, परन्तु जो कोई मेरे लिये अपना प्राण खोएगा वही उसे बचाएगा। 
Luke 9:25 यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे, और अपना प्राण खो दे, या उस की हानि उठाए, तो उसे क्या लाभ होगा? 
Luke 9:26 जो कोई मुझ से और मेरी बातों से लजाएगा; मनुष्य का पुत्र भी जब अपनी, और अपने पिता की, और पवित्र स्वर्ग दूतों की, महिमा सहित आएगा, तो उस से लजाएगा। 
Luke 9:27 मैं तुम से सच कहता हूं, कि जो यहां खड़े हैं, उन में से कोई कोई ऐसे हैं कि जब तक परमेश्वर का राज्य न देख लें, तब तक मृत्यु का स्‍वाद न चखेंगे।

एक साल में बाइबल: 
  • यिर्मयाह 21-23


सोमवार, 21 अप्रैल 2014

निवेश


   वह वित्तीय सलाहकार अपने श्रोताओं से कह रहा था, "मैं आपकी सहायता करना चाहता हूँ जिससे आप अपने भविष्य के लिए बुद्धिमानी से अपने पैसे का निवेश कर सकें।" वह चाहता था कि उसके श्रोता सेवानिवृत्ति निधी में निवेश करें, स्टॉक मार्केट या शेयर बाज़ार तथा अर्थव्यवस्था के उतार चढ़ाव से निश्चिंत होकर; क्योंकि, उसके अनुसार, अन्ततः उसके परिणाम बहुत लाभदायक होने वाले थे।

   परमेश्वर भी चाहता है कि हम बुद्धिमानी के साथ एक अन्य निवेश करें - अपने आत्मिक भविष्य के लिए। जीवन और परिस्थितियों के उतार-चढ़ाव के दौरान हमें लगातार अपने "आत्मिक जमा-खाते" में अपने चरित्र का निवेश करते रहना चाहिए। मसीह यीशु पर उद्धार के लिए विश्वास ले आने के पश्चात, हमें अपने चरित्र के साथ इन अन्य सद्गुणों का निवेश करना चाहिए: विश्वास, सद्गुण, समझ, संयम, धीरज, भक्ति, भाई-चारे की प्रीति और प्रेम (2 पतरस 1:5-11)।

   चरित्र निर्माण में किए गए इस निवेश के भविष्य में मिलने वाले परिणाम होंगे, ईश्वरीय स्वभाव, मसीह यीशु के ज्ञान में बढ़ते हुए फलवन्त जीवन, हमारी बुलाहट के प्रति निश्चय, पाप पर मिलने वाली विजय (पद 5-10)।

   सेवानिवृत्ति निधी में निवेश करना सांसारिक धन पाने के दृष्टिकोण से लाभदायक हो सकता है, लेकिन वह निवेश या मिलने वाला धन आपके अनन्त भविष्य की सुरक्षा का निश्चय कतई नहीं है। आत्मिक जीवन में परमेश्वर के वचन बाइबल के निर्देशों के अनुसार समझदारी से किया गया निवेश ही पृथ्वी और स्वर्ग दोनों ही स्थानों पर निश्चित लाभ देना वाला निवेश है। यदि आपने आज तक यह निवेश नहीं किया है, तो अभी अवसर है, प्रभु यीशु में विश्वास लाने के द्वारा स्वर्ग में अपना खाता खोल लीजिए और फिर उसमें अपने चरित्र तथा अनन्त भविष्य का परमेश्वर के वचन के अनुसार निवेश करना आरंभ कर दीजिए। - ऐनी सेटास


अनन्त के लाभ के लिए निवेश करने का समय और अवसर अभी ही है।

पर आत्मा का फल प्रेम, आनन्द, मेल, धीरज, और कृपा, भलाई, विश्वास, नम्रता, और संयम हैं; ऐसे ऐसे कामों के विरोध में कोई भी व्यवस्था नहीं। - गलतियों 5:22-23

बाइबल पाठ: 2 पतरस 1:1-11
2 Peter 1:1 शमौन पतरस की और से जो यीशु मसीह का दास और प्रेरित है, उन लोगों के नाम जिन्होंने हमारे परमेश्वर और उद्धारकर्ता यीशु मसीह की धामिर्कता से हमारा सा बहुमूल्य विश्वास प्राप्त किया है। 
2 Peter 1:2 परमेश्वर के और हमारे प्रभु यीशु की पहचान के द्वारा अनुग्रह और शान्‍ति तुम में बहुतायत से बढ़ती जाए। 
2 Peter 1:3 क्योंकि उसके ईश्वरीय सामर्थ ने सब कुछ जो जीवन और भक्ति से सम्बन्‍ध रखता है, हमें उसी की पहचान के द्वारा दिया है, जिसने हमें अपनी ही महिमा और सद्गुण के अनुसार बुलाया है। 
2 Peter 1:4 जिन के द्वारा उसने हमें बहुमूल्य और बहुत ही बड़ी प्रतिज्ञाएं दी हैं: ताकि इन के द्वारा तुम उस सड़ाहट से छूट कर जो संसार में बुरी अभिलाषाओं से होती है, ईश्वरीय स्‍वभाव के समभागी हो जाओ। 
2 Peter 1:5 और इसी कारण तुम सब प्रकार का यत्‍न कर के, अपने विश्वास पर सद्गुण, और सद्गुण पर समझ। 
2 Peter 1:6 और समझ पर संयम, और संयम पर धीरज, और धीरज पर भक्ति। 
2 Peter 1:7 और भक्ति पर भाईचारे की प्रीति, और भाईचारे की प्रीति पर प्रेम बढ़ाते जाओ। 
2 Peter 1:8 क्योंकि यदि ये बातें तुम में वर्तमान रहें, और बढ़ती जाएं, तो तुम्हें हमारे प्रभु यीशु मसीह के पहचानने में निकम्मे और निष्‍फल न होने देंगी। 
2 Peter 1:9 और जिस में ये बातें नहीं, वह अन्‍धा है, और धुन्‍धला देखता है, और अपने पूर्वकाली पापों से धुल कर शुद्ध होने को भूल बैठा है। 
2 Peter 1:10 इस कारण हे भाइयों, अपने बुलाए जाने, और चुन लिये जाने को सिद्ध करने का भली भांति यत्‍न करते जाओ, क्योंकि यदि ऐसा करोगे, तो कभी भी ठोकर न खाओगे। 
2 Peter 1:11 वरन इस रीति से तुम हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता यीशु मसीह के अनन्त राज्य में बड़े आदर के साथ प्रवेश करने पाओगे।

एक साल में बाइबल: 
  • 1 इतिहास 24-26


शनिवार, 19 अक्टूबर 2013

निवेश

   जेसन बॉन कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र था जब उसने गॉल्फ के एक खेल में विजयी शॉट मारकर दस लाख अमेरीकी डॉलर जीते। जब कि दूसरे लोग उस धन को उड़ा देते, जेसन ने एक योजनागत तरीके से उसका उपयोग किया। क्योंकि जेसन एक व्यवासायिक गोल्फ खिलाड़ी बनना चाहता था, उसने उस धन का निवेश और अधिक अच्छा गोल्फ खेल सकने का प्रशिक्षण पाने में किया। वह धन उसके भविष्य के लिए निवेश बना, ऐसा निवेश जिसने उसे बड़ा प्रतिफल दिया जब जेसन ने सन 2005 की पी.जी.ए. टूर प्रतियोगिता को जीत लिया। बजाए धन को तत्काल मौज मस्ती में उड़ा देने के, उस धन का भविष्य के लिए निवेश करना जेसन का एक बुद्धिमता पूर्ण निर्णय था।

   एक प्रकार से यही प्रभु यीशु भी हमें करने के लिए कहता है - बुद्धिमता से निवेश। परमेश्वर ने हमें समय, योग्यताएं और अवसर प्रदान किए हैं; इनका उपयोग करना उसने हमारे हाथों में छोड़ दिया है। अब यह हमारे लिए चुनौती है कि हम किस प्रकार से इन संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं - दीर्घ कालीन प्रतिफलों के निवेश के लिए या अल्प कालीन लाभ पाने के लिए। प्रभु यीशु ने मत्ती 6:20 में कहा, "परन्तु अपने लिये स्वर्ग में धन इकट्ठा करो, जहां न तो कीड़ा, और न काई बिगाड़ते हैं, और जहां चोर न सेंध लगाते और न चुराते हैं" - प्रभु यीशु आश्वस्त करता है कि ये ही वे सुरक्षित धन और निवेश हैं जो कभी नष्ट नहीं होंगे, जो हमारे लिए सदा लाभकारी रहेंगे।

   परमेश्वर द्वारा आपको सेंत-मेंत दिए गए संसाधनों पर विचार कीजिए: योग्यताएं, समय, अवसर, ज्ञान आदि - ये सब पार्थिव एवं सीमित तो हैं, लेकिन यदि इस पृथ्वी पर आप इनका निवेश अनन्त पर ध्यान केन्द्रित करके करेंगे, तो इन नाशमान बातों के प्रभाव अविनाशी होंगे। आपका लक्ष्य क्या है - केवल वर्तमान या अनन्त कालीन निवेश?

   उस भविष्य में निवेश करें जो संसार के प्रत्येक जन के लिए अवश्यंभावी है, परमेश्वर के न्याय सिंहासन के सामने जिस भविष्य का सामना प्रत्येक को करना ही है। प्रभु यीशु के निर्देषों के अनुसार किया गया आपका निवेश ना केवल आपके अनन्त भविष्य को प्रभावित करेगा वरन प्रतिदिन के जीवन के प्रति आपके दृष्टिकोण को भी बदल देगा। - बिल क्राउडर


संसार के सबसे धनवान व्यक्ति वे ही हैं जिन्होंने स्वर्ग के लिए अपने जीवन निवेश किए हैं।

परन्तु अपने लिये स्वर्ग में धन इकट्ठा करो, जहां न तो कीड़ा, और न काई बिगाड़ते हैं, और जहां चोर न सेंध लगाते और न चुराते हैं। - मत्ती 6:20

बाइबल पाठ: मत्ती 6:19-24
Matthew 6:19 अपने लिये पृथ्वी पर धन इकट्ठा न करो; जहां कीड़ा और काई बिगाड़ते हैं, और जहां चोर सेंध लगाते और चुराते हैं। 
Matthew 6:20 परन्तु अपने लिये स्वर्ग में धन इकट्ठा करो, जहां न तो कीड़ा, और न काई बिगाड़ते हैं, और जहां चोर न सेंध लगाते और न चुराते हैं। 
Matthew 6:21 क्योंकि जहां तेरा धन है वहां तेरा मन भी लगा रहेगा।
Matthew 6:22 शरीर का दिया आंख है: इसलिये यदि तेरी आंख निर्मल हो, तो तेरा सारा शरीर भी उजियाला होगा। 
Matthew 6:23 परन्तु यदि तेरी आंख बुरी हो, तो तेरा सारा शरीर भी अन्धियारा होगा; इस कारण वह उजियाला जो तुझ में है यदि अन्धकार हो तो वह अन्धकार कैसा बड़ा होगा। 
Matthew 6:24 कोई मनुष्य दो स्‍वामियों की सेवा नहीं कर सकता, क्योंकि वह एक से बैर ओर दूसरे से प्रेम रखेगा, वा एक से मिला रहेगा और दूसरे को तुच्‍छ जानेगा; “तुम परमेश्वर और धन दोनों की सेवा नहीं कर सकते”।

एक साल में बाइबल: 
  • यशायाह 56-58 
  • 2 थिस्सुलुनीकियों 2