ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

कृति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कृति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 19 नवंबर 2019

उत्कृष्ट कृति



      मेरे पिता, तीरंदाजों के लिए उनकी पसंद के अनुसार तरकश बनाते हैं, जिसमें वे अपने तीर ले जा सकें। वे असली चमड़े के भागों पर पहले वन्य जीव-जंतुओं की आकृतियाँ काट और खोद कर बनाते हैं, और फिर उन भागों को साथ मिलाकर सिल देते हैं। मैं जब उनसे मिलाने गई हुई थी, तो मैंने बैठकर उन्हें अपनी एक कृति को बनाते हुए देखा। उनके सावधान हाथों ने चाकू की नोक से चमड़े पर उचित दबाव के साथ कटाई और खुदाई की, और विभिन्न आकृतियों को बनाया, और फिर एक कपड़े को रंग में डुबोकर उनपर रंग चढ़ा दिया जिससे वे और अधिक सुन्दर लगने लगीं।

      मैं बैठी अपने पिता की कारीगरी की सराहना कर रही थी, तो मुझे ध्यान आया कि कितनी ही बार मैं अपने स्वर्गीय पिता परमेश्वर की कारीगरी की, जो मुझमें तथा औरों में विदित है, सराहना और अंगीकार करने से चूक जाती हूँ। परमेश्वर की अद्भुत कारीगरी पर मनन करते हुए मुझे परमेश्वर के वचन बाइबल में राजा दाऊद द्वारा परमेश्वर की रचना की पुष्टि स्मरण हो आई, कि परमेश्वर ने ही हमारे आतंरिक अस्तित्व को रचा है, और हम भयानक तथा अद्भुत रीति से रचे गए हैं (भजन 139:13-14)।

      क्योंकि हम जानते हैं कि हमारे सृष्टिकर्ता की प्रत्येक रचना अद्भुत है (पद 14), इसलिए हम भरोसे के साथ उसकी स्तुति और प्रशंसा कर सकते हैं। हम अपना तथा दूसरों का भी और अधिक आदर करने के लिए प्रोत्साहित हो सकते हैं, क्योंकि परमेश्वर ही हमारा और उनका रचियता है, और समस्त सृष्टि के सृष्टिकर्ता ने हमारे अस्तितिव में आने से पहले ही हमें पूरी तरह से, अन्दर और बाहर, न केवल जाना, वरन हमारे सभी दिन भी ठहराए (पद 15-16)।

      जैसे वह चमड़े का टुकड़ा मेरे पिता के कुशल हाथों में तराशा जाकर एक सुन्दर तरकश बन गया, वैसे ही हम भी परमेश्वर की अनुपम और एकमात्र सुन्दर रचना हैं, इसलिए बहुमूल्य हैं। हम में से प्रत्येक को परमेश्वर ने अपनी इच्छा के अनुसार अद्वितीय और एक उद्देश्य के साथ बनाया है, जिससे हम उसकी एक उत्कृष्ट कृति होकर परमेश्वर की भव्यता और महानता को प्रगट करें। - जोशील डिक्सन

परमेश्वर प्रत्येक व्यक्ति को एक उद्देश्य और विशिष्टता के साथ अद्भुत रीति से बनाता है।

तब यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुंचा, गर्भ में रचने से पहिले ही मैं ने तुझ पर चित्त लगाया, और उत्पन्न होने से पहिले ही मैं ने तुझे अभिषेक किया; मैं ने तुझे जातियों का भविष्यद्वक्ता ठहराया। - यिर्मयाह 1:4-5

बाइबल पाठ: भजन 139:11-18
Psalms 139:11 यदि मैं कहूं कि अन्धकार में तो मैं छिप जाऊंगा, और मेरे चारों ओर का उजियाला रात का अन्धेरा हो जाएगा,
Psalms 139:12 तौभी अन्धकार तुझ से न छिपाएगा, रात तो दिन के तुल्य प्रकाश देगी; क्योंकि तेरे लिये अन्धियारा और उजियाला दोनों एक समान हैं।
Psalms 139:13 मेरे मन का स्वामी तो तू है; तू ने मुझे माता के गर्भ में रचा।
Psalms 139:14 मैं तेरा धन्यवाद करूंगा, इसलिये कि मैं भयानक और अद्भुत रीति से रचा गया हूं। तेरे काम तो आश्चर्य के हैं, और मैं इसे भली भांति जानता हूं।
Psalms 139:15 जब मैं गुप्त में बनाया जाता, और पृथ्वी के नीचे स्थानों में रचा जाता था, तब मेरी हडि्डयां तुझ से छिपी न थीं।
Psalms 139:16 तेरी आंखों ने मेरे बेडौल तत्व को देखा; और मेरे सब अंग जो दिन दिन बनते जाते थे वे रचे जाने से पहिले तेरी पुस्तक में लिखे हुए थे।
Psalms 139:17 और मेरे लिये तो हे ईश्वर, तेरे विचार क्या ही बहुमूल्य हैं! उनकी संख्या का जोड़ कैसा बड़ा है।
Psalms 139:18 यदि मैं उन को गिनता तो वे बालू के किनकों से भी अधिक ठहरते। जब मैं जाग उठता हूं, तब भी तेरे संग रहता हूं।

एक साल में बाइबल: 
  • यहेजकेल 11-13
  • याकूब 1



शनिवार, 16 फ़रवरी 2019

निपुण



      नोआ प्यूरिफोए ने अपने कार्य का आरंभ तीन टन मलबे के साथ किया। उस मलबे को लॉस एन्जिल्स के वॉट्स इलाके में 1965 में हुए दंगों के बाद एकत्रित किया गया था। टूटी हुई साईकिल के पहियों, गेंदों, ख़राब टायरों, पुराने टी.वी. सेटों – ऐसी वस्तुएँ जो अब उपयोगी नहीं रहीं थें – उन सब से उसने और उसके एक साथी ने मिलकर ऐसी प्रतिमाएं और कृतियाँ बनाईं जो आधुनिक समाज में लोगों को तिरीस्कृत कर देने की प्रवृत्ति के विषय प्रबल सन्देश देती हैं। एक पत्रकार ने श्री प्युरिफोए को “कबाड़खाना निपुण” कहकर संबोधित किया।

      प्रभु यीशु के समय में, बहुत से लोगों की धारणा थी कि जिन्हें बीमारियाँ या शारीरिक विकार हैं वे पापी हैं जिन्हें परमेश्वर द्वारा दण्ड दिया जा रहा है। उन्हें तिरीस्कृत और उपेक्षित रखा जाता था। परमेश्वर के वचन बाइबल में आया है कि जब प्रभु यीशु और उनके शिष्य एक अंधे व्यक्ति से मिले तो शिष्यों ने इसी धारणा के अन्तर्गत प्रभु से प्रश्न किया, और प्रभु ने शिष्यों से कहा कि उस व्यक्ति की वह दशा किसी पाप के कारण नहीं थी, वरन परमेश्वर की सामर्थ्य प्रगट करने का एक अवसर थी। जब उस अंधे व्यक्ति ने प्रभु यीशु के निर्देशों का पालन किया तो वह देखने लग गया।

      जब धर्म के अधिकारियों ने उस व्यक्ति से उसकी चंगाई के बारे में प्रश्न किए तो उसका सीधा सा उत्तर था, “मैं नहीं जानता कि वह पापी है या नहीं: मैं एक बात जानता हूं कि मैं अन्‍धा था और अब देखता हूं” (पद 25)।

      प्रभु यीशु आज भी सँसार के सबसे निपुण रचनाकार हैं, जो पाप और सांसारिकता से बिगड़े हुए लोगों को सुधार और संवार कर, अपने लिए उपयोगी नई कृतियाँ बना देते हैं। आप जैसे भी हैं, प्रभु यीशु के पास आ जाईए, उसे अपना जीवन समर्पित कर दीजिए, और उसके निर्देशों के अनुसार अपने जीवन को संवार लीजिए। - डेविड मैक्कैस्लैंड


प्रभु यीशु जीवन को नया कर देने में निपुण हैं।

सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्‍टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं। - 2 कुरिन्थियों 5:17

बाइबल पाठ: यूहन्ना 9:1-11
John 9:1 फिर जाते हुए उसने एक मनुष्य को देखा, जो जन्म का अन्‍धा था।
John 9:2 और उसके चेलों ने उस से पूछा, हे रब्बी, किस ने पाप किया था कि यह अन्‍धा जन्मा, इस मनुष्य ने, या उसके माता पिता ने?
John 9:3 यीशु ने उत्तर दिया, कि न तो इस ने पाप किया था, न इस के माता पिता ने: परन्तु यह इसलिये हुआ, कि परमेश्वर के काम उस में प्रगट हों।
John 9:4 जिसने मुझे भेजा है; हमें उसके काम दिन ही दिन में करना अवश्य है: वह रात आनेवाली है जिस में कोई काम नहीं कर सकता।
John 9:5 जब तक मैं जगत में हूं, तब तक जगत की ज्योति हूं।
John 9:6 यह कहकर उसने भूमि पर थूका और उस थूक से मिट्टी सानी, और वह मिट्टी उस अन्धे की आंखों पर लगाकर।
John 9:7 उस से कहा; जा शीलोह के कुण्ड में धो ले, (जिस का अर्थ भेजा हुआ है) सो उसने जा कर धोया, और देखता हुआ लौट आया।
John 9:8 तब पड़ोसी और जिन्हों ने पहले उसे भीख मांगते देखा था, कहने लगे; क्या यह वही नहीं, जो बैठा भीख मांगा करता था?
John 9:9 कितनों ने कहा, यह वही है: औरों ने कहा, नहीं; परन्तु उसके समान है: उसने कहा, मैं वही हूं।
John 9:10 तब वे उस से पूछने लगे, तेरी आंखें क्योंकर खुल गईं?
John 9:11 उसने उत्तर दिया, कि यीशु नाम एक व्यक्ति ने मिट्टी सानी, और मेरी आंखों पर लगाकर मुझ से कहा, कि शीलोह में जा कर धो ले; सो मैं गया, और धोकर देखने लगा।

एक साल में बाइबल: 
  • लैव्यवस्था 19-20
  • मत्ती 27:51-66