ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Penalty लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Penalty लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024

The Lord Jesus WAS Crucified & Died on the Cross / प्रभु यीशु ही क्रूस पर चढ़ाए और मारे गए (1)

 

पाप और उद्धार को समझना – 21

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 18

प्रभु यीशु ही क्रूस पर चढ़ाए और मारे गए (1)


    हम उन गुणों को, और उनके कारणों को देखते आ रहे हैं, जो उस सिद्ध मनुष्य में होने चाहिएं जो मनुष्यों के पाप का समाधान और निवारण करने के लिए अपना बलिदान दे। हमने देखा कि ऐसा मनुष्य स्वाभाविक प्रणाली से मानव जन्म लेने वाला नहीं हो सकता है; किन्तु प्रभु यीशु के मानव स्वरूप में अवतरित होकर पृथ्वी पर आने के लिए परमेश्वर ने एक विशेष प्रयोजन किया, और उन्होंने मनुष्य के रूप जन्म तो लिया, किन्तु अन्य सभी मनुष्यों के समान उनके मानव शरीर में पाप का दोष और स्वभाव में पाप करने की प्रवृत्ति नहीं थी। वे पूर्णतः परमेश्वर थे, यद्यपि मनुष्य रूप में अवतरित होते समय उन्होंने अपने आप को अपने परमेश्वरत्व से शून्य कर लिया था; और पूर्णतः मनुष्य भी। उन्होंने सामान्य, साधारण मनुष्यों के समान ही सब कुछ सहते हुए, सभी अनुभवों में से होकर निकलते हुए जीवन बिताया, किन्तु निष्पाप, निष्कलंक, निर्दोष, पवित्र, और सिद्ध बने रहे। पिछले लेख में हमने देखा था कि उन्होंने स्वेच्छा से सभी मनुष्यों के बदले उनके पापों के दण्ड को सहने, यातनाएं सहने और अपने आप को बलिदान करने को स्वीकार किया, और इसके लिए अपने आप को पकड़ लिए जाने दिया। आज हम उनकी मृत्यु के बारे में देखेंगे।


    बहुत से लोगों, और कुछ धर्मों तथा मतों का यह मानना है, कि प्रभु यीशु क्रूस पर नहीं मारे गए, वरन उनके स्थान पर उनके समान दिखने वाला कोई और व्यक्ति क्रूस पर चढ़ा दिया गया, और लोगों ने समझ लिया कि प्रभु यीशु को क्रूस पर मार डाला गया है। यह शैतान द्वारा फैलाए गए उस भ्रम का एक भाग है, जिसके द्वारा उसने प्रभु द्वारा उपलब्ध करवाए गए पापों की क्षमा और उद्धार के मार्ग को व्यर्थ और निष्क्रिय दिखाने का प्रयास किया है। लेकिन परमेश्वर के वचन बाइबल में दिए गए विवरणों के साथ तुलना करके देखने से इन सभी दावों का खोखलापन तुरंत प्रकट हो जाता है।

 

    प्रभु के पकड़वाए जाने के समय से लेकर, उनके क्रूस पर चढ़ाए जाने तक वे निरंतर पहरे में तथा विभिन्न लोगों की उपस्थिति में रहे; एक से दूसरे स्थान पर ले जाए गए, विभिन्न अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किए गए, और अन्ततः रोमी गवर्नर पिलातुस के सामने लाए गए, जहाँ से फिर उन्हें क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए रोमी सैनिकों को सौंप दिया गया, और उन्होंने उसे यातनाएँ देने के बाद ले जाकर क्रूस पर चढ़ा दिया। दिन के उजाले में वे धार्मिक अगुवों के सामने भी प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उन्हें पहचाना, और उनके मसीह और परमेश्वर का पुत्र होने के बारे में उनसे पूछा (लूका 22:66-71)। इस दौरान उन्हें भयानक यातनाओं, कोड़े खाने, उपहास आदि के अनुभव से भी निकलना पड़ा, जिसे वे चुपचाप बिना कोई प्रतिक्रिया दिए, या कोई अपशब्द कहे सहते रहे। इस पूरी प्रक्रिया में वे कभी अपने विरोधियों और बैरियों की दृष्टि से ओझल नहीं हुए, तो फिर उनके स्थान पर कोई दूसरा कब और कैसे आता; और क्यों? जिन यातनाओं से होकर प्रभु को निकलना पड़ा, उनमें कोई भी अन्य मनुष्य कुछ भी भला-बुरा कह सकता था, कोई पापमय प्रतिक्रिया दे सकता था, जो नहीं हुआ। यदि वह प्रभु यीशु नहीं था तो फिर इन बातों को सहन करने वाला अपनी वास्तविक पहचान बता कर अपने आप को इस हृदय विदारक वेदना से बचा सकता, जो नहीं हुआ।


    यदि यह कहें कि पकड़ने के समय ही कोई गलती हुई, रात के अंधेरे में लोगों ने किसी गलत व्यक्ति को पकड़ लिया, तो इसका भी कोई आधार अथवा प्रमाण नहीं है। उन्हें उनके शिष्य, यहूदा इस्करियोती द्वारा पहचाने जाने के बाद पकड़ा गया था, और उस समय उनके और यहूदा के मध्य अन्य लोगों के सामने वार्तालाप भी हुआ था (मत्ती 26:47-50); इसलिए किसी गलत व्यक्ति के पकड़े जाने की कोई संभावना नहीं थी। उनके पकड़े जाने के समय दो आश्चर्यकर्म भी हुए; एक तो जब पकड़ने आए लोगों ने प्रभु से उनकी पहचान के लिए पूछा, और प्रभु ने कहा कि “मैं ही हूँ” तब उन्हें पकड़ने आए हुए सभी लोग तुरंत स्वतः ही पीछे की ओर गिर पड़े “तब यीशु उन सब बातों को जो उस पर आनेवाली थीं, जानकर निकला, और उन से कहने लगा, किसे ढूंढ़ते हो? उन्होंने उसको उत्तर दिया, यीशु नासरी को: यीशु ने उन से कहा, मैं ही हूं: और उसका पकड़वाने वाला यहूदा भी उन के साथ खड़ा था। उसके यह कहते ही, कि मैं हूं, वे पीछे हटकर भूमि पर गिर पड़े” (यूहन्ना 18:4-6) - जो किसी साधारण मनुष्य के पकड़े जाने पर नहीं हो सकता था। दूसरा, प्रभु के शिष्य, पतरस ने तलवार चलाकर उन लोगों में से एक का कान काट दिया, जिसे प्रभु ने तुरंत चंगा भी कर दिया “और उन में से एक ने महायाजक के दास पर चला कर उसका दाहिना कान उड़ा दिया। इस पर यीशु ने कहा; अब बस करो: और उसका कान छूकर उसे अच्छा किया” (लूका 22:50-51) - यह भी कोई सामान्य जन नहीं कर सकता था।


    इसके अतिरिक्त, दिन के समय में, और उन्हें क्रूस पर चढ़ाए जाने के समय वहाँ खड़े लोगों और धर्म-गुरुओं ने पहचाना कि वे प्रभु यीशु मसीह ही हैं, और उनका उनके ईश्वरत्व के लिए उपहास किया “लोग खड़े खड़े देख रहे थे, और सरदार भी ठट्ठा कर कर के कहते थे, कि इस ने औरों को बचाया, यदि यह परमेश्वर का मसीह है, और उसका चुना हुआ है, तो अपने आप को बचा ले। सिपाही भी पास आकर और सिरका देकर उसका ठट्ठा कर के कहते थे। यदि तू यहूदियों का राजा है, तो अपने आप को बचा” (लूका 23:35-37)। फिर, क्रूस पर से प्रभु यीशु ने अपनी माता मरियम की देखभाल की ज़िम्मेदारी अपने शिष्य को दी “परन्तु यीशु के क्रूस के पास उस की माता और उस की माता की बहिन मरियम, क्‍लोपास की पत्नी और मरियम मगदलीनी खड़ी थी। यीशु ने अपनी माता और उस चेले को जिस से वह प्रेम रखता था, पास खड़े देखकर अपनी माता से कहा; हे नारी, देख, यह तेरा पुत्र है। तब उस चेले से कहा, यह तेरी माता है, और उसी समय से वह चेला, उसे अपने घर ले गया” (यूहन्ना 19:25-27); जो कोई दूसरा जन नहीं कर सकता था।


    इसलिए किसी अन्य जन को उनके स्थान पर पकड़े जाने और क्रूस पर चढ़ाए जाने का कोई आधार अथवा प्रमाण नहीं है। शैतान द्वारा एक अन्य धारणा प्रचलित की गई है कि प्रभु यीशु क्रूस पर मरे नहीं, बस बेहोश हुए, और बाद में कब्र के ठन्डे वातावरण में होश में आकर, वे कब्र से बाहर आ गए, जिसे उनके शिष्यों ने उनके पुनरुत्थान के रूप में प्रस्तुत कर दिया। इसके बार में हम कल देखेंगे, कि यह बात भी परमेश्वर के वचन बाइबल में दिए गए प्रभु यीशु मसीह की मृत्यु और पुनरुत्थान के विवरण से बिल्कुल मेल नहीं खाती है।

 

किन्तु अभी के लिए, हमारे विचार करने के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है - यदि वह निष्पाप, निष्कलंक, निर्दोष, पवित्र, और सिद्ध प्रभु मेरे और आपके पापों के लिए घोर यातनाएं सहने और क्रूस की अत्यंत पीड़ादायक मृत्यु सहने के लिए तैयार हो गया, तो क्या हम उससे आशीष और अनत जीवन पाने, नरक की अनन्त पीड़ा से बचने के लिए तैयार नहीं होंगे? वह तो केवल हमारा भला ही चाहता है, जिसके लिए उसने हमारा सारा दुख सह लिया; तो फिर हम क्यों उसके इस प्रेमपूर्ण आमंत्रण को अस्वीकार करें? शैतान की किसी बात में न आएं, किसी गलतफहमी में न पड़ें, अभी समय और अवसर के रहते स्वेच्छा और सच्चे मन से अपने पापों से पश्चाताप कर लें, अपना जीवन उसे समर्पित कर के, उसके शिष्य बन जाएं।

 

स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा। 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 21

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 18

The Lord Jesus WAS Crucified & Died on the Cross (1)


    We have been looking at the characteristics that are required in that perfect man who can sacrifice himself to atone for the sins of mankind and provide the solution to the problem of sin. We have seen that such a man cannot be born according to the natural manner of men; but for the Lord Jesus to be incarnated as man and be born on earth, God had made a special provision. Though He was born as any other man, yet in His human body there was no sin, nor any effect of sin. He was fully God, but had emptied Himself of His divinity at the time of being born on earth; and was fully man as well. He lived His life like any other common man of His time, passing through those same experiences, suffering the same problems as any other person, yet always remained sinless, spotless, blameless, holy, and perfect. We saw in the previous article that He voluntarily suffered the punishment for the sins of all mankind, suffered their afflictions, allowed Himself to be caught and tortured, and let Himself be sacrificed for them all. Today, we will look into His death.


    Many people, some religions, and certain sects have a belief that the Lord Jesus did not die on the cross, but somebody who appeared to be like Him was crucified in His place, and people believed that Lord Jesus had died on the cross. This notion is a part of the deception spread by Satan through which he tries to nullify the work of the Lord Jesus accomplished on the cross, to render vain the Lord’s sacrifice to atone for the sins of mankind and make available the way to salvation. But the hollowness of all these claims becomes apparent as soon as we see them in light of the details given in God’s Word, the Bible.


    Since the time of His being caught, till His crucifixion, the Lord had continually remained under guard and surrounded by His detractors; He was taken from one place to another, was produced before different officials, even before the Roman Governor, from where He was handed over to the Roman soldiers, who after torturing Him took Him away to be being crucified. In the light of the day, He was also produced before the religious leaders, they recognized Him to be who He was, and questioned Him about His being the Messiah and the Son of God (Luke 22:66-71). During all this, He was also subjected to severe torture, being whipped and humiliated; and He went through it all silently, without any retaliation, without any harsh words coming from His mouth. Throughout all that He was being made to go through, He was never out of sight of His opponents and enemies for even a moment; so, how and when could somebody have been substituted to take His place? All that the Lord Jesus had to suffer before being crucified, any other human being suffering all that would have reacted in some sinful manner against his tormentors, which never happened. Moreover, if the person being tormented was not actually the Lord, then he could have spoken up, stated his true identity, and saved himself from this undeserving and unnecessary excruciating torture and pain; which never happened.


    If it is argued that there was some error at the time of taking the Lord into custody, people caught the wrong person in the darkness of the night, then this too is a baseless statement, without any proof. He was caught after he had been identified by His disciple, Judas Iscariot; and at that time, a conversation between Him and Judas in the presence of the people had also taken place (Matthew 26:47-50); therefore, there is no possibility that a wrong person had been taken into custody. At the time of His being caught, two miraculous events also took place; one was that when those who had come to catch Him asked Him about His identity, the Lord responded, “Jesus therefore, knowing all things that would come upon Him, went forward and said to them, "Whom are you seeking?" They answered Him, "Jesus of Nazareth." Jesus said to them, "I am He." And Judas, who betrayed Him, also stood with them.  Now when He said to them, "I am He," they drew back and fell to the ground” (John 18:4-6) - which was something that could never have happened if an ordinary person had been mistakenly caught. Secondly, one of the Lord’s disciples, Peter, used a sword, and cut off the ear of one of those who had come to catch Him, and the Lord healed that person immediately, “And one of them struck the servant of the high priest and cut off his right ear. But Jesus answered and said, "Permit even this." And He touched his ear and healed him” (Luke 22:50-51) - this too no ordinary man could have done.


    Besides this, during the daytime, and at the time of His being crucified, the people standing there and the religious leaders recognized that it was the Lord Jesus Christ, and they mocked Him for His claims of divinity, “And the people stood looking on. But even the rulers with them sneered, saying, "He saved others; let Him save Himself if He is the Christ, the chosen of God." The soldiers also mocked Him, coming and offering Him sour wine, and saying, "If You are the King of the Jews, save Yourself."” (Luke 23:35-37). Then, He also gave the responsibility of taking care of His mother to His disciple John “Now there stood by the cross of Jesus His mother, and His mother's sister, Mary the wife of Clopas, and Mary Magdalene. When Jesus therefore saw His mother, and the disciple whom He loved standing by, He said to His mother, "Woman, behold your son!" Then He said to the disciple, "Behold your mother!" And from that hour that disciple took her to his own home” (John 19:25-27); which is something no one else would do.

 

    Therefore, there is no basis or proof of someone else having been caught instead of Him, or having been crucified in His place. Another wrong notion spread by Satan is that the Lord Jesus did not die on the cross but only became unconscious and only appeared to be dead on the cross; in the cool environment of the tomb, He revived, and walked out of the tomb, which His disciples claimed as the Lord being resurrected. We will see about this in the next article, and see how this too cannot stand the scrutiny in light of all that is written in God’s Word the Bible about the death and resurrection of the Lord Jesus.

    

    But for now, we have another very important thing to ponder over - if that sinless, spotless, blameless, holy, and perfect man, the Lord Jesus, was willing to suffer such excruciating torture and suffer the unimaginably painful death of the cross for my sins and yours, then why should we not accept His offer of eternal life and blessings, and consent to be saved form the torments of hell for eternity? He only wants our benefit, to only do good for us; and for this He suffered all the pain; so then why should we not accept His loving invitation He is extending to us? Do not let Satan deceive you through his smooth-talks, do not get carried away in any contrived misrepresentations or misconceptions. While you have the time and opportunity now, surrender your life to Him and agree to become His obedient disciple.


    If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 11 दिसंबर 2024

The Lord Jesus Voluntarily Suffered for All (1) / प्रभु यीशु ने स्वेच्छा से सभी का दण्ड सह लिया (1)

 

पाप और उद्धार को समझना – 19

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 16

प्रभु यीशु ने स्वेच्छा से सभी का दण्ड सह लिया (1)


    हम देखते आ रहे हैं कि मनुष्य के पाप में पड़ने के कारण उत्पन्न हुई बातों के समाधान के लिए जिस मनुष्य की आवश्यकता थी, उस में निम्नलिखित बातों का होना अनिवार्य था:

* वह पाप के दोष और पाप करने के प्रवृत्ति से रहित एक मनुष्य हो; 

* वह अपना जीवन और सभी कार्य परमेश्वर की इच्छा और आज्ञाकारिता में होकर, उसे समर्पित रहकर करे। वह सदा ही परमेश्वर पर अपना पूरा भरोसा बनाए रखे, उस की किसी भी बात पर कोई संदेह न करे, उसकी आज्ञाकारिता के लिए कोई आनाकानी न करे;  

* वह पृथ्वी के किसी भी अन्य साधारण और सामान्य मनुष्य के समान सभी परिस्थितियों और बातों के अनुभव में से होकर निकले, किन्तु फिर भी वह अपने जीवन भर, अपने  मन-ध्यान-विचार-व्यवहार में पूर्णतः निष्पाप, निष्कलंक, और पवित्र रहा हो;

* वह स्वेच्छा से सभी मनुष्यों के पापों को अपने ऊपर लेने और उनके दण्ड - मृत्यु को सहने के लिए तैयार हो; 

* वह मृत्यु से वापस लौटने की सामर्थ्य रखता हो; मृत्यु उस पर जयवंत नहीं होने पाए;

* वह अपने इस महान बलिदान के प्रतिफलों को सभी मनुष्यों को सेंत-मेंत देने के लिए तैयार हो; 


   अभी तक हमने देखा है कि प्रभु यीशु मसीह के जीवन में उपरोक्त सूची की पहली तीन बातें सटीक पूरी होती हैं। आज से हम चौथी बात, प्रभु के स्वेच्छा से अपना बलिदान देने के बारे में देखना आरम्भ करेंगे। 


    उत्पत्ति 3 अध्याय में दिए गए प्रथम पाप के संसार में प्रवेश और कार्यान्वित होने के समय के विवरण में हम आदम द्वारा परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करके, उस वर्जित फल को खा लेने और पाप करने के बारे में लिखा पाता हैं: “सो जब स्त्री ने देखा कि उस वृक्ष का फल खाने में अच्छा, और देखने में मनभाऊ, और बुद्धि देने के लिये चाहने योग्य भी है, तब उसने उस में से तोड़कर खाया; और अपने पति को भी दिया, और उसने भी खाया” (उत्पत्ति 3:6)। दिए गए क्रम के अनुसार, शैतान की बातों के प्रभाव में आकर, उस फल से आकर्षित होकर, पहले स्त्री ने अनाज्ञाकारिता की - फल को तोड़कर खाया, और फिर अपने पति, आदम, को भी दिया। हव्वा शैतान की बातों से प्रभावित हो गई और लालच में पड़ गई, उस वर्जित फल की ओर आकर्षित हो गई। पहले उसने अनाज्ञाकारिता की, फल को पहले उसने खाया, और उसके बाद उसने अपने पति आदम को खाने के लिए दिया। उत्पत्ति 3:6 के इस वृतांत की घटनाओं के क्रम से प्रकट है कि शैतान ने आदम को प्रभावित नहीं किया था; केवल हव्वा को ही किया था। हव्वा ने अपनी बुद्धि, समझ, और आँकलन के अनुसार, पहले अपने मन में पाप करने का निर्णय लिया, और फिर अपने उस निर्णय को शारीरिक क्रिया में कार्यान्वित भी किया। पहले स्वयं पाप कर लेने के बाद, उसने आदम को भी यही करने के लिए कहा। पौलुस इस बात का कि पहले हव्वा बहकाई गई थी, हवाला तिमुथियुस और कुरिन्थियों को लिखी अपनी पत्रियों में देता है (1 तिमुथियुस 2:14; 2 कुरिन्थियों 11:3)।


    आदम के पास यह अवसर था कि वह परमेश्वर की आज्ञाकारिता में बना रहता, स्त्री के समान फल को न खाता, और न केवल उसके निर्णय से अपने आप को अलग रखता, वरन उसे उसके पाप में गिरने के बारे में और परमेश्वर से इसके लिए सहायता माँगने के बारे में सिखाता। किन्तु उसने ऐसा नहीं किया। यद्यपि आदम बहकाया नहीं गया था; किन्तु अपनी स्वेच्छा के अंतर्गत, स्त्री के समान उसने भी पहले अपने मन में परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करने, और पाप करने का निर्णय लिया, और फिर उसे शारीरिक रीति से कार्यान्वित कर लिया। यह हमारे समक्ष एक बहुत महत्वपूर्ण बात को लेकर आता है - हव्वा धोखे में आ गई, प्रभावित की गई, और पाप करने के लिए लालच में फंसा ली गई। लेकिन आदम ने, जो बहुत अच्छे से जानता था कि परमेश्वर ने उससे इस बारे में क्या कहा है, स्वेच्छा से और जान-बूझकर, अपने इस निर्णय के परिणामों से भली-भांति अवगत होने के बावजूद, पाप में गिरे हुए एक अन्य मनुष्य अर्थात हव्वा की बात का पालन करने और परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करने का निर्णय ले लिया, और उसे कार्यान्वित भी कर भी लिया। इसलिए, आदम का पाप और अधिक गंभीर था, और आदम द्वारा की गई इन बातों को पलटने के द्वारा ही पाप का समाधान किया जा सकता था।

  

    अब पाप के लिए प्रायश्चित, और पाप के परिणामों के समाधान को उपलब्ध करवाने वाले मनुष्य के लिए भी यही बात आवश्यक थी कि वह आदम द्वारा किए गए कार्य को उलट दे; अर्थात उसे स्वेच्छा से पाप के निवारण से संबंधित सभी बातों का अपने निर्णय के अनुसार परमेश्वर के पक्ष में होकर पालन करना था। अर्थात, उसे इस प्रक्रिया में निहित परेशानियों, अपमान, तिरस्कार, कष्टों और यातनाओं, और अन्ततः एक भयानक मृत्यु को भली-भांति जानते-बूझते हुए भी, जो शैतान और संसार के लोग उस पर लाएँगे, स्वेच्छा से उन सभी को स्वीकार करने और सहने के लिए तैयार होना था; उसे इस बात के लिए भी तैयार होना था लोगों से परमेश्वर की इच्छा और निर्देशों का पालन करने के लिए आग्रह करे, उन्हें परमेश्वर को समर्पित जीवन जीने, और जब कभी भी परमेश्वर की सहायता की आवश्यकता हो तो परमेश्वर को पुकारने के लिए सिखाए और तैयार करे; और, इन सभी में होकर निकलने में भी अपने पवित्र, सिद्ध, निष्पाप, निष्कलंक अस्तित्व को बनाए रखने वाला हो।


    यदि आप ने अभी भी उद्धार नहीं पाया है, अपने पापों के लिए प्रभु यीशु से क्षमा नहीं मांगी है, तो अभी आपके पास अवसर है। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 19

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 16

The Lord Jesus Voluntarily Suffered for All (1)


    We have seen in the previous articles that the man God required to atone for and provide the solution to the problem of sin should have the following characteristics:

* He should be a man without any guilt of sin, devoid of the sin nature or the tendency to sin that is found in all human beings.

* He should do all things in his life according to the will of God and in obedience to God, living a life of submission to God. He must always have full faith in God, never doubt anything God says, and never be reluctant to obey God for anything.

* He should pass through all the situations and circumstances that any average normal human being on earth passes through; but yet throughout his life, in all his thoughts, attitudes, behavior, and actions should remain totally sinless, spotless, and holy.

* He should voluntarily be willing to take upon himself all the sins of entire mankind, and be willing to suffer their punishment, i.e., death in the place of all of mankind.

* He should have the power to overcome death and to return back to life from death; death should not have any hold on him.

* He should be voluntarily and freely willing to share the benefits of his great sacrifice with mankind.


    We have also seen that in the life of the Lord Jesus Christ, the first three characteristics of the above list are fulfilled. Today we will start looking at the 4th characteristic, that is about His voluntarily taking the sins of mankind upon Himself and sacrificing Himself for mankind.


    In chapter 3 of Genesis, we find the account of how sin entered into the world and affected the whole of creation. This happened because of the disobedience of Adam and Eve, in eating the forbidden fruit, “So when the woman saw that the tree was good for food, that it was pleasant to the eyes, and a tree desirable to make one wise, she took of its fruit and ate. She also gave to her husband with her, and he ate'' (Genesis 3:6). Going by the order of the events given in this account, we see that it was Eve, who was influenced and enticed by Satan’s talk, and was attracted to the forbidden fruit. It was she who first disobeyed, first ate the fruit, and then she gave it to her husband Adam to eat. From this description given in Genesis 3:6, it is evident that Satan had not influenced Adam to sin; he had only influenced Eve. It was Eve who, based on her own wisdom, understanding, and assessment, first decided in her mind to disobey God, commit the sin, and then went ahead to do accordingly, i.e., she then committed it physically as well. After doing so, she then asked Adam to do the same as well. Paul gives a reference to this incident of Eve being deceived, in his letters to Timothy and to the Corinthian Church (1 Timothy 2:14; 2 Corinthians 11:3).


    Adam had the opportunity to remain obedient to God, not eat the forbidden fruit, and not only keep himself separate from Eve’s decision, but also to educate her about her fallen state and ask her to seek God’s help for the remedy.  But he did not do so. Although Adam was not deceived by Satan; but of his own free will, like Eve, he too first mentally decided to disobey God and commit sin, and then he too, like Eve, acted upon his decision and physically committed the sin. This brings us to a very important point - Eve was deceived, influenced, and enticed to sin by Satan. But Adam, knowing fully well what God had said to him, voluntarily and volitionally decided to disobey God, and obey another human being already fallen into sin i.e., Eve, and committed the sin by his own choice, knowing fully well the consequences that would follow. Therefore, it was Adam’s sin that was more serious, and it was through the reversal of what Adam had done that the remedy for sin could be brought about.


    Therefore, now for the one who was going to provide the atonement, the solution to the effects of sin, it was necessary that he act in a reverse manner to what Adam had done; i.e., he had to voluntarily do everything in accordance with God’s will, instead of doing against what God had said. He should voluntarily, being well aware of all the consequences of his action, be willing to fulfill all things stated by God for the solution for sin. This meant that knowing very well the inherent serious problems, insults, rejections, sufferings, and torture culminating in a terrible death that would come his way from Satan and the people of the world, he would still be willing to undergo all of this volitionally; he would be willing and committed to urge people to obey God’s instructions and will, submit to Him, and seek God’s remedy as and when it was required for them to do so; and while passing through all of this he should remain holy, perfect, sinless, and blameless, on all accounts, throughout.


    If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 25 नवंबर 2024

Consequences of Sin / पाप का परिणाम

 

पाप और उद्धार को समझना – 4

Click Here for the English Translation

पाप का परिणाम


पिछले तीन लेखों में हमने देखा है कि परमेश्वर के वचन बाइबल के अनुसार पाप क्या है, और परमेश्वर किसे पाप मानता है। संक्षेप में, बाइबल बताती है कि परमेश्वर की व्यवस्था, अर्थात, उसकी आज्ञाओं का उल्लंघन, [और साथ ही उसकी दस आज्ञाओं (निर्गमन 20:1-20) का, तथा उन दो महान आज्ञाओं (मत्ती 22:35-40) का जो परमेश्वर की सारी व्यवस्था का और उसके द्वारा अपने भविष्यद्वक्ताओं में होकर प्रकट की गई शिक्षाओं का आधार हैं, उल्लंघन भी सम्मिलित है], और हर प्रकार का अधर्म पाप है।


    पवित्र, निष्पाप परमेश्वर पाप के साथ संगति नहीं कर सकता है; वह बुराई को देख ही नहीं सकता है “तेरी आंखें ऐसी शुद्ध हैं कि तू बुराई को देख ही नहीं सकता, और उत्पात को देखकर चुप नहीं रह सकता …” (हबक्कूक 1:13); पाप परमेश्वर और मनुष्य के मध्य में दीवार ले आता है, परस्पर संगति को तोड़ देता है “परन्तु तुम्हारे अधर्म के कामों ने तुम को तुम्हारे परमेश्वर से अलग कर दिया है, और तुम्हारे पापों के कारण उस का मुँह तुम से ऐसा छिपा है कि वह नहीं सुनता” (यशायाह 59:2)। परमेश्वर की सारी सृष्टि में केवल मनुष्य ही है जिसे उसे अपने स्वरूप में, अपने हाथों से रचा, और उसमें अपनी श्वास डालकर उसे जीवित प्राणी बनाया, तथा समस्त पृथ्वी और सभी प्राणियों पर उसे अधिकार प्रदान कर दिया (उत्पत्ति 1:27-28; 2:7)। परमेश्वर मनुष्य के साथ संगति करता था, उससे मिलने आया करता था (उत्पत्ति 3:8)। इसीलिए परमेश्वर ने प्रथम मनुष्यों, आदम और हव्वा को सचेत किया था कि यदि वे वाटिका के उस वर्जित फल को खाएंगे, तो मर जाएंगे (उत्पत्ति 2:17; 3:3)। 


    मर जाना, मानवीय क्षमताओं और संदर्भ में, एक अपरिवर्तनीय बिछड़ने को दिखाता है। जब कोई व्यक्ति शारीरिक रीति से मर जाता है, तो वह अपने सगे-संबंधियों, मित्रों, परिवार जनों, संसार से ऐसा पृथक होता है कि किसी भी मानवीय प्रयास द्वारा वह फिर न लौट सकता है और न लौटाया जा सकता है। इसी बात को आलंकारिक भाषा में संबंधों को तोड़ने के लिए भी व्यक्त किया जाता है; जब किसी से कहा जाए “आज से तू मेरे लिए मर गया” तो तात्पर्य यही होता है कि उन दोनों के मध्य का संबंध ऐसा समाप्त हो गया है मानों मृत्यु ने अलग कर दिया हो। आदम और हव्वा के द्वारा किए गए परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता के पाप के कारण, परमेश्वर और मनुष्य की यह संगति टूट गई, और मनुष्य मृत्यु, अर्थात परमेश्वर से सदा के लिए अलग रहने के खतरे में आ गया। यह बहुत महत्वपूर्ण तथा आधारभूत तथ्य है, जिसे समझे बिना उद्धार के बारे में समझना असंभव है।


    अब परमेश्वर के समक्ष दो विकल्प थे - या तो वह मनुष्य को उसके पाप में पड़ा रहने दे, और उस पाप के परिणामों को भुगतने दे; अथवा, वह उन दोनों प्रथम मनुष्यों, आदम और हव्वा, को नष्ट करके नए मनुष्य सृजे और इस क्रिया को फिर से आरंभ करे। किन्तु परमेश्वर मनुष्य से इतना प्रेम करता है कि उसे इन दोनों में से कोई भी विकल्प स्वीकार्य नहीं था। न तो वह मनुष्य को पाप की दुर्दशा पड़े हुए देखना चाहता है, और न ही उसे नष्ट करना चाहता है; परमेश्वर तो दुष्ट के नाश होने से भी प्रसन्न नहीं होता है “सो तू ने उन से यह कह, परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, मैं दुष्ट के मरने से कुछ भी प्रसन्न नहीं होता, परन्तु इस से कि दुष्ट अपने मार्ग से फिर कर जीवित रहे; हे इस्राएल के घराने, तुम अपने अपने बुरे मार्ग से फिर जाओ; तुम क्यों मरो?” (यहेजकेल 33:11)।


    पाप द्वारा उत्पन्न इस समस्या के समाधान के लिए या तो पाप को क्षमा किया जाना था; अन्यथा पाप के दोषी को पाप का दंड भुगताना था। यह एक बड़ी विडंबना थी; यदि परमेश्वर, उन दोनों के प्रति अपने महान प्रेम के अंतर्गत, आदम और हव्वा के पाप की अनदेखी करता और उन्हें ऐसे ही छोड़ देता, तो यह उसके सच्चे, खरे, न्यायी, पक्षपात रहित चरित्र और गुण के विरुद्ध होता, जो परमेश्वर को कदापि स्वीकार्य नहीं है। यदि उन्हें उनके पाप के परिणाम भुगतने के लिए छोड़ देता, तो न तो उसका प्रेमी हृदय इसे स्वीकार करता, और न ही यह उसके प्रेमी, अनुग्रहकारी, दयावान, कृपालु चरित्र और गुण के अनुरूप होता। मनुष्य के पाप ने परमेश्वर को एक बड़ी विडंबना की स्थिति में डाल दिया।


    जो मनुष्य के लिए असंभव है, वह परमेश्वर के लिए संभव है “उस [यीशु] ने कहा; जो मनुष्य से नहीं हो सकता, वह परमेश्वर से हो सकता है” (लूका 18:27)। परमेश्वर ने ही इस असंभव प्रतीत होने वाली समस्या का समाधान निकाला - जो समस्त मानव जाति को परमेश्वर की ओर से सेंत-मेंत उपलब्ध करवाया गया प्रभु यीशु में लाए गए विश्वास द्वारा मनुष्यों के लिए उद्धार का मार्ग है; जिसके बारे में हम अगले लेखों में देखेंगे। परमेश्वर द्वारा बनाए और उपलब्ध करवाए गए इस उद्धार के मार्ग को जब हम बिना किसी पूर्व-धारणा के, और निष्पक्ष दृष्टिकोण रखते हुए देखते हैं, तो तुरंत प्रकट हो जाता है कि पाप की समस्या का इससे अधिक सहज, सरल, स्वीकार्य, मनुष्यों द्वारा बनाई गई धर्म-जाति-कुल-सभ्यता-स्थान आदि की सीमाओं से स्वतंत्र, संसार के सभी लोगों के लिए संपूर्णतः लाभकारी, और कोई समाधान हो ही नहीं सकता है।

 

    अभी के लिए, आप से विनम्र निवेदन है, यदि आपने अभी तक उद्धार नहीं पाया है, परमेश्वर के इस समाधान को स्वीकार नहीं किया है, तो अभी अवसर और समय रहते यह कर लीजिए; पता नहीं फिर यह अवसर और स्थिति हो या न हो। आपके द्वारा स्वेच्छा से, सच्चे मन से पापों के लिए पश्चाताप करते हुए, की गई समर्पण की एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु, मैं स्वीकार करता हूँ कि मैंने मन-ध्यान-विचार-व्यवहार से आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किया है। मैं स्वीकार करता हूँ कि आपने मेरे पापों को अपने ऊपर लेकर, कलवरी के क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा, उनके दंड को भी मेरे लिए सह लिया; और फिर मृतकों में से पुनरुत्थान के द्वारा मेरे लिए जीवन का मार्ग बना कर दे दिया। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपना आज्ञाकारी शिष्य बना लें, और अपने साथ कर लें” आपको तुरंत ही अब से लेकर अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय जीवन में लाकर खड़ा कर देगी। निर्णय आपका है। 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें


*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 4

English Translation

Consequences of Sin


In the previous three articles we have considered what sin is according to God's Word, the Bible; and what God defines as sin. In short, the Bible states that the violation of God’s commandments, the transgression of His Law, [and also the transgression of His Ten Commandments (Exodus 20:1–20), and of the Two Great Commandments (Matthew 22:35–40) upon which all of God's Commandments and all of the instructions and the teachings given by Him through His prophets are based], and every kind of iniquity or unrighteousness is sin.


The holy, sinless God cannot associate with sin; since He is so pure that He cannot even see evil “You are of purer eyes than to behold evil, And cannot look on wickedness…” (Habakkuk 1:13); Sin creates a barrier between God and man, and breaks down the fellowship "But your iniquities have separated you from your God; And your sins have hidden His face from you, So that He will not hear" (Isaiah 59:2). In all of God's creation, man is the only one whom He created in His image, with His hands, and by breathing life into him made him into a living being, and gave Him authority over all the earth and all creatures (Genesis 1:27–28; 2:7). God used to have fellowship with man, and used to visit him (Genesis 3:8). That is why God had warned the first humans, Adam and Eve, that if they ate the forbidden fruit of the Garden, they would die (Genesis 2:17; 3:3).


To die shows an irreversible separation; irreversible both in terms of human capabilities and context. When a person dies physically, he is so permanently separated from his relatives, friends, family members, and everyone in the world that he cannot return or be brought back by any human effort. The same thing is also expressed in figurative language to break ties permanently; when someone is told "from today you have died for me", it means that the relationship between them has so permanently ended, as if death has separated them. Because of the sin of disobedience towards God, committed by Adam and Eve, this fellowship between God and man was broken, and man came into the danger of death, i.e., eternal separation from God. Without clearly understanding this very important and fundamental fact, it is impossible to grasp the Biblical understanding of salvation.


Now God had two options - either to allow man to stay in his sin, and to suffer the consequences of that sin; Or, he destroys those first two humans, Adam and Eve; and then creates new humans, and starts the process all over again. But God loves man so much that neither of these two options were acceptable to him. Neither did He want to see man suffering in the plight of sin, nor did He want to destroy him. He is such a loving God, that He is not pleased even with the death of the wicked. "Say to them: 'As I live,' says the Lord God, 'I have no pleasure in the death of the wicked, but that the wicked turn from his way and live. Turn, turn from your evil ways! For why should you die, O house of Israel?'" (Ezekiel 33:11).


The solution to this problem caused by sin was to either forgive the sin; or else, the one guilty of sin had to suffer the penalty of sin. It was a great dilemma; If God, in His great love for both of them, ignored the sin of Adam and Eve and left them unpunished, it would go against His true, upright, just, non-partisan character and attributes; which is never acceptable to God. If he had left them to suffer the consequences of their sin, neither his loving heart would accept it, nor would it conform to his loving, gracious, caring, and merciful character and attributes. Man's sin had put God in a position of great dilemma.


What is impossible for man is possible for God, “But He [Jesus] said, ‘The things which are impossible with men are possible with God’” (Luke 18:27). God Himself solved this seemingly impossible problem — He freely made available the way of salvation for all of mankind through faith in the Lord Jesus; about which we will see in the coming articles. When we, without any preconceived notions, and with an impartial perspective, ponder over this way of salvation created and provided by God, it immediately becomes apparent that there can be no solution to the problem of sin, that is so comprehensively beneficial to all the people of the world, absolutely free of all the man-made limits of religion-caste-clan-civilization-place etc. that divide the people.


For now, I humbly request you, if you haven't yet been saved, haven't accepted God's solution, then please do it now while you have the opportunity and time; for you never know whether this opportunity or situation will remain, or, for how long will it remain. A short prayer of submission made by you voluntarily, while sincerely repenting of your sins, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, and have committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." This sincere decision to allow the Lord to change your heart and mind, taken with an honest heart will make this life of yours and the life of the hereafter into heavenly life. The decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well