ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 24 दिसंबर 2019

सन्देश



      रेजिनल्ड फेसेंडेन कई वर्षों से बेतार रेडियो संचार पर कार्य कर रहे थे जिससे बेतार रेडियो संपर्क किया जा सके। अन्य वैज्ञानिकों को उनके विचार अविश्वसनीय और अपारंपरिक लगते थे, और उन्हें संदेह रहता था कि वे कभी अपने प्रयासों में सफल हो भी पाएंगे। परन्तु फेसेंडेन का दावा है कि 24 दिसंबर, 1906 की संध्या को वे रेडियो पर संगीत प्रसारित करने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति बन गए।

      फेसेंडेन का एक फलों का व्यापार करने वाली कंपनी के साथ अनुबंध था, और उस कंपनी ने अपनी लगभग एक दर्जन नावों पर बेतार प्रणाली लगा रखी थे जिससे केलों की फसल की काटने और बेचने से संबंधित जानकारी भेजी जा सके। उस क्रिसमस की पूर्व-संध्या को, फेसेंडेन ने बताया, कि उन्होंने उन सभी नावों के बेतार यंत्रों के चलाने वालों को बताया कि वे ध्यान दें, और उन्होंने संध्या 9 बजे, फेसेंडेन की आवाज़ सुनी।

      कहा जाता है कि फेसेंडेन ने एक संगीत नाटक का रिकॉर्ड बजाया, फिर अपने वायलिन पर “ओ पवित्र रात” गीत बजाया, और बजाते हुए उसके अंतिम छंद के शब्दों को गाया भी। अंत में उन्होंने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए परमेश्वर के वचन बाइबल से लूका 2 में से स्वर्गदूतों द्वारा बैतलेहम में चरवाहों को प्रभु यीशु के जन्म का समाचार सुनाए जाने वाले खंड को पढ़ा भी।

      दो हज़ार से भी अधिक वर्ष पहले के उन चरवाहों, तथा 1906 में उस फल व्यापार की कंपनी के नाविकों ने, अंधेरी रात में एक अप्रत्याशित तथा चकित कर देने वाला आशा से भरा सन्देश सुना। और आशा का यही सन्देश परमेश्वर आज हमें भी देता है। हमारे लिए एक मुक्तिदाता ने जन्म लिया है – प्रभु यीशु मसीह! (लूका 2:11)। इस अद्भुत आशा के सन्देश के प्रत्युत्तर में हम सदियों से मसीह यीशु में विश्वास लाने वाले लोगों के साथ सम्मिलित होकर, स्वर्गदूतों द्वारा की बात को दोहरा सकते हैं कि, “आकाश में परमेश्वर की महिमा और पृथ्वी पर उन मनुष्यों में जिनसे वह प्रसन्न है शान्‍ति हो” (पद 14)। - एमी पीटरसन

मसीह यीशु के बिना कोई आशा नहीं है। - चार्ल्स स्पर्जन

और उस स्त्री से कहा, अब हम तेरे कहने ही से विश्वास नहीं करते; क्योंकि हम ने आप ही सुन लिया, और जानते हैं कि यही सचमुच में जगत का उद्धारकर्ता है। - यूहन्ना 4:42

बाइबल पाठ: लूका 2:10-20
Luke 2:10 तब स्वर्गदूत ने उन से कहा, मत डरो; क्योंकि देखो मैं तुम्हें बड़े आनन्द का सुसमाचार सुनाता हूं जो सब लोगों के लिये होगा।
Luke 2:11 कि आज दाऊद के नगर में तुम्हारे लिये एक उद्धारकर्ता जन्मा है, और यही मसीह प्रभु है।
Luke 2:12 और इस का तुम्हारे लिये यह पता है, कि तुम एक बालक को कपड़े में लिपटा हुआ और चरनी में पड़ा पाओगे।
Luke 2:13 तब एकाएक उस स्वर्गदूत के साथ स्‍वर्गदूतों का दल परमेश्वर की स्‍तुति करते हुए और यह कहते दिखाई दिया।
Luke 2:14 कि आकाश में परमेश्वर की महिमा और पृथ्वी पर उन मनुष्यों में जिनसे वह प्रसन्न है शान्‍ति हो।
Luke 2:15 जब स्वर्गदूत उन के पास से स्वर्ग को चले गए, तो गड़ेरियों ने आपस में कहा, आओ, हम बैतलहम जा कर यह बात जो हुई है, और जिसे प्रभु ने हमें बताया है, देखें।
Luke 2:16 और उन्होंने तुरन्त जा कर मरियम और यूसुफ को और चरनी में उस बालक को पड़ा देखा।
Luke 2:17 इन्हें देखकर उन्होंने वह बात जो इस बालक के विषय में उन से कही गई थी, प्रगट की।
Luke 2:18 और सब सुनने वालों ने उन बातों से जो गड़िरयों ने उन से कहीं आश्चर्य किया।
Luke 2:19 परन्तु मरियम ये सब बातें अपने मन में रखकर सोचती रही।
Luke 2:20 और गड़ेरिये जैसा उन से कहा गया था, वैसा ही सब सुनकर और देखकर परमेश्वर की महिमा और स्‍तुति करते हुए लौट गए।

एक साल में बाइबल: 
  • हबक्कूक 1-3
  • प्रकाशितवाक्य 15



सोमवार, 23 दिसंबर 2019

साथ



      जब मैं परमेश्वर के वचन बाइबल में मत्ती रचित सुसमाचार में प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित विवरण को पढ़ता हूँ, तो मुझे पांचवीं सदी के केल्टिक मसीही, संत पैट्रिक द्वारा लिखे गए एक मसीही भजन के शब्द याद आ जाते हैं। उन्होंने लिखा था, “मसीह मेरे साथ, मसीह मेरे आगे, मसीह मेरे पीछे, मसीह मेरे ऊपर, मसीह मेरे दाएं, मसीह मेरे बाएँ...” जिससे मुझे अनुभव होता है कि मैं कभी अकेला नहीं हूँ, मसीह ने मुझे अपने आलिंगन में ले रखा है।

      मत्ती द्वारा लिखा गया विवरण हमें बताता है कि क्रिसमस का मर्म है परमेश्वर हम मनुष्यों के साथ निवास करता है। मत्ती ने यशायाह नबी द्वारा की गई भविष्यवाणी का संदर्भ दिया कि एक कुंवारी से एक पुत्र जन्म लेगा जिसका नाम इम्मानुएल अर्थात “परमेश्वर हमारे साथ” होगा (यशायाह 7:14)। मत्ती बताता है कि यह भविष्यवाणी, पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से प्रभु यीशु के जन्म के द्वारा, पूरी हुई; मसीह यीशु हमारे साथ रहने वाला परमेश्वर है। यह सत्य इतना महत्वपूर्ण है कि मत्ती अपने द्वारा रचित सुसमाचार का आरम्भ और अंत इसी के साथ करता है। मत्ती रचित सुसमाचार का अंत प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों से कहे गए इन शब्दों के साथ ओता है: “उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्‍त तक सदैव तुम्हारे संग हूं” (मत्ती 28:20)।

      संत पैट्रिक द्वारा लिखित गीत के शब्द मुझे स्मरण दिलाते हैं कि मसीह यीशु अपने विश्वासियों के साथ सर्वदा बना रहता है, उनमें निवास करने वाले पवित्र आत्मा के द्वारा। मैं जब भी घबराता या परेशान होता हूँ तो मैन उसकी प्रतिज्ञा कि वह मुझे कभी नहीं छोड़ेगा का ध्यान करके शांत हो सकता हूँ। जब मैं बेचैन होता हूँ और ठीक से सो नहीं पाता हूँ, तो मैं उससे उसकी शान्ति को मांग सकता हूँ। जब मैं आनंदित होता हूँ और उत्सव मना रहा होता हूँ, तब मैं उसका धन्यवादी एवं कृतज्ञ हो सकता हूँ मेरे जीवन में उसके द्वारा किए गए अनुग्रह के कार्य और उसकी अनगिनित भलाईयों के लिए।

      प्रभु यीशु, इम्मानुएल – परमेश्वर हमारे साथ। - एमी बाउचर पाई

परमेश्वर का प्रेम बैतलहेम में देहधारी होकर प्रकट हुआ।

इस कारण प्रभु आप ही तुम को एक चिन्ह देगा। सुनो, एक कुमारी गर्भवती होगी और पुत्र जनेगी, और उसका नाम इम्मानूएल रखेगी। - यशायाह 7:14

बाइबल पाठ: मत्ती 1:18-23
Matthew 1:18 अब यीशु मसीह का जन्म इस प्रकार से हुआ, कि जब उस की माता मरियम की मंगनी यूसुफ के साथ हो गई, तो उन के इकट्ठे होने के पहिले से वह पवित्र आत्मा की ओर से गर्भवती पाई गई।
Matthew 1:19 सो उसके पति यूसुफ ने जो धर्मी था और उसे बदनाम करना नहीं चाहता था, उसे चुपके से त्याग देने की मनसा की।
Matthew 1:20 जब वह इन बातों के सोच ही में था तो प्रभु का स्वर्गदूत उसे स्‍वप्‍न में दिखाई देकर कहने लगा; हे यूसुफ दाऊद की सन्तान, तू अपनी पत्‍नी मरियम को अपने यहां ले आने से मत डर; क्योंकि जो उसके गर्भ में है, वह पवित्र आत्मा की ओर से है।
Matthew 1:21 वह पुत्र जनेगी और तू उसका नाम यीशु रखना; क्योंकि वह अपने लोगों का उन के पापों से उद्धार करेगा।
Matthew 1:22 यह सब कुछ इसलिये हुआ कि जो वचन प्रभु ने भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा था; वह पूरा हो।
Matthew 1:23 कि, देखो एक कुंवारी गर्भवती होगी और एक पुत्र जनेगी और उसका नाम इम्मानुएल रखा जाएगा जिस का अर्थ यह है परमेश्वर हमारे साथ

एक साल में बाइबल: 
  • नहूम 1-3
  • प्रकाशितवाक्य 14



रविवार, 22 दिसंबर 2019

जन्म



      पोलैंड के एक मसीही मठ में रहने वाले एक साधु, सिलेसियस ने सन 1657 में अपनी एक कविता “काश आपकी आत्मा शांत रात बन जाती”, लघु कविताओं के संग्रह, द चेरुबिक पिलग्रिम में प्रकाशित की थी, जो उस शांत धन्य रात के बारे में थी, जब प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ। यह जोसफ मोहर और फ्रैन्ज़ ग्रूबर द्वारा लिखित, और विश्व भर में लोकप्रीय तथा प्रचलित क्रिसमस कैरल “धन्य रात” से बहुत पहले की बात है। सिलेसियस ने लिखा:
      देखो! रात के अँधेरे में परमेश्वर का पुत्र जन्मा है,
      और जो कुछ भी खोया या त्यागा हुआ था, वह सभी बचा लिया गया है।
      हे मनुष्य यदि तेरा मन भी एक शांत रात बन जाता     
      तो परमेश्वर तुझ में भी जन्म लेता और सब कुछ ठीक कर देता।
     
      हमारे चर्च की सालाना क्रिसमस की पूर्व-संध्या की आराधना सभा में, हमारी संगीत मण्डली ने सिलेसियस की इस कविता को गाया था।

      क्रिसमस का रहस्य यही है कि परमेश्वर हम मनुष्यों के समान एक हो गया, जिससे कि वह हमें अपने साथ एक बना सके। प्रभु यीशु मसीह ने हर वह बात सही जो गलत हो सकती थी, जिससे कि हम सही किए जा सकें। इसीलिए परमेश्वर के वचन बाइबल में पौलुस प्रेरित यह लिखा सका, “सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्‍टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं। और सब बातें परमेश्वर की ओर से हैं, जिसने मसीह के द्वारा अपने साथ हमारा मेल-मिलाप कर लिया, और मेल-मिलाप की सेवा हमें सौंप दी है” (2 कुरिन्थियों 5:17-18)।

      हमारा क्रिसमस चाहे परिवार और मित्र जनों से भरा हुआ हो, या हम जो कुछ भी चाहते हैं, उस सब से रिक्त हो, लेकिन हम यह जानते हैं कि प्रभु यीशु हम में जन्म लेने के लिए आए हैं, और जन्म लेना चाहते हैं। - डेविड मैक्कैसलैंड

परमेश्वर हमारे समान बन गया, जिससे हमें अपने साथ एक कर ले।

क्योंकि जो काम व्यवस्था शरीर के कारण दुर्बल हो कर न कर सकी, उसको परमेश्वर ने किया, अर्थात अपने ही पुत्र को पापमय शरीर की समानता में, और पाप के बलिदान होने के लिये भेज कर, शरीर में पाप पर दण्ड की आज्ञा दी। - रोमियों 8:3

बाइबल पाठ: 2 कुरिन्थियों 5:14-21
2 Corinthians 5:14 क्योंकि मसीह का प्रेम हमें विवश कर देता है; इसलिये कि हम यह समझते हैं, कि जब एक सब के लिये मरा तो सब मर गए।
2 Corinthians 5:15 और वह इस निमित्त सब के लिये मरा, कि जो जीवित हैं, वे आगे को अपने लिये न जीएं परन्तु उसके लिये जो उन के लिये मरा और फिर जी उठा।
2 Corinthians 5:16 सो अब से हम किसी को शरीर के अनुसार न समझेंगे, और यदि हम ने मसीह को भी शरीर के अनुसार जाना था, तौभी अब से उसको ऐसा नहीं जानेंगे।
2 Corinthians 5:17 सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्‍टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं।
2 Corinthians 5:18 और सब बातें परमेश्वर की ओर से हैं, जिसने मसीह के द्वारा अपने साथ हमारा मेल-मिलाप कर लिया, और मेल-मिलाप की सेवा हमें सौंप दी है।
2 Corinthians 5:19 अर्थात परमेश्वर ने मसीह में हो कर अपने साथ संसार का मेल मिलाप कर लिया, और उन के अपराधों का दोष उन पर नहीं लगाया और उसने मेल मिलाप का वचन हमें सौंप दिया है।
2 Corinthians 5:20 सो हम मसीह के राजदूत हैं; मानो परमेश्वर हमारे द्वारा समझाता है: हम मसीह की ओर से निवेदन करते हैं, कि परमेश्वर के साथ मेल मिलाप कर लो।
2 Corinthians 5:21 जो पाप से अज्ञात था, उसी को उसने हमारे लिये पाप ठहराया, कि हम उस में हो कर परमेश्वर की धामिर्कता बन जाएं।

एक साल में बाइबल: 
  • मीका 6-7
  • प्रकाशितवाक्य 13



शनिवार, 21 दिसंबर 2019

घर



      एक वर्ष, क्रिसमस के समय मैं काम पर एक ऐसे स्थान को गया हुआ था जिसे मेरे बहुत से मित्र नक़्शे पर भी ढूँढ़ नहीं पा रहे थे। एक संध्या काम समाप्त करके जब मैं थका हुआ घर की ओर चला जा रहा था, तो तेज़ बहती सर्द हवाएं मुझे परेशान कर रहीं थीं, और मेरा मन हो रहा था, काश मैं घर पर होता। जब मैनें कमरे पर पहुँच कर दरवाज़ा खोला तो वह एक चमत्कारिक पल था। मेरे साथ रहने वाले मेरे कला प्रेमी साथी ने अपनी कला का एक नया नमूना तैयार कर रखा था – चीनी मिट्टी से बना उन्नीस इंच ऊँचा क्रिसमस ट्री, जिस पर रंगीन बत्तियां जगमगा रहीं थीं, और जो उस समय हमारे कमरे के अँधेरे को रंगीन बना रही थीं। चाहे थोड़ी से देर ही के लिए सही, मुझे लगा जैसे मैं घर पहुँच गया था।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में हम देखते हैं कि जब याकूब अपने भाई एसाव से बचकर भाग रहा था, तो एक रात उसने अपने आप को एक अकेले और सुनसान स्थान पर पाया। वह वहीं धरती पर सो गया और रात को एक स्वप्न में परमेश्वर ने उसे दर्शन दिए, और याकूब को घर के लिए एक स्थान देने का वायदा किया। परमेश्वर ने उससे कहा, “...जिस भूमि पर तू पड़ा है, उसे मैं तुझ को और तेरे वंश को दूंगा। और तेरा वंश भूमि की धूल के किनकों के समान बहुत होगा, और पच्छिम, पूरब, उत्तर, दक्खिन, चारों ओर फैलता जाएगा: और तेरे और तेरे वंश के द्वारा पृथ्वी के सारे कुल आशीष पाएंगे” (उत्पत्ति 28:13-14)।

      आगे चलकर याकूब के वंशजों में से ही प्रतिज्ञागत मसीहा – संसार के उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह, अपना स्वर्गीय घर छोड़कर आए, और उन्होंने उन पर विश्वास लाने वालों को यह वायदा दिया कि, “और यदि मैं जा कर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूं, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहां ले जाऊंगा, कि जहां मैं रहूं वहां तुम भी रहो” (यूहन्ना 14:3)।

      उस दिसंबर की रात को मैं अपने कमरे के अँधेरे में बैठा उस क्रिसमस ट्री को निहार रहा था; और निश्चय ही मैंने जगत की उस ज्योति के बारे में सोचा होगा, जो समस्त संसार के लोगों सभी लोगों को घर वापसी का मार्ग प्रदान करने आई थी। - टीम गुस्ताफ्सन

घर नक़्शे पर स्थित कोई स्थान नहीं है; 
वह अपनेपन का स्थान है; और परमेश्वर ही हमें वह स्थान देता है।

तब यीशु ने फिर लोगों से कहा, जगत की ज्योति मैं हूं; जो मेरे पीछे हो लेगा, वह अन्धकार में न चलेगा, परन्तु जीवन की ज्योति पाएगा। - यूहन्ना 8:12

बाइबल पाठ: उत्पत्ति 28:10-17
Genesis 28:10 सो याकूब बेर्शेबा से निकल कर हारान की ओर चला।
Genesis 28:11 और उसने किसी स्थान में पहुंच कर रात वहीं बिताने का विचार किया, क्योंकि सूर्य अस्त हो गया था; सो उसने उस स्थान के पत्थरों में से एक पत्थर ले अपना तकिया बना कर रखा, और उसी स्थान में सो गया।
Genesis 28:12 तब उसने स्वप्न में क्या देखा, कि एक सीढ़ी पृथ्वी पर खड़ी है, और उसका सिरा स्वर्ग तक पहुंचा है: और परमेश्वर के दूत उस पर से चढ़ते उतरते हैं।
Genesis 28:13 और यहोवा उसके ऊपर खड़ा हो कर कहता है, कि मैं यहोवा, तेरे दादा इब्राहीम का परमेश्वर, और इसहाक का भी परमेश्वर हूं: जिस भूमि पर तू पड़ा है, उसे मैं तुझ को और तेरे वंश को दूंगा।
Genesis 28:14 और तेरा वंश भूमि की धूल के किनकों के समान बहुत होगा, और पच्छिम, पूरब, उत्तर, दक्खिन, चारों ओर फैलता जाएगा: और तेरे और तेरे वंश के द्वारा पृथ्वी के सारे कुल आशीष पाएंगे।
Genesis 28:15 और सुन, मैं तेरे संग रहूंगा, और जहां कहीं तू जाए वहां तेरी रक्षा करूंगा, और तुझे इस देश में लौटा ले आऊंगा: मैं अपने कहे हुए को जब तक पूरा न कर लूं तब तक तुझ को न छोडूंगा।
Genesis 28:16 तब याकूब जाग उठा, और कहने लगा; निश्चय इस स्थान में यहोवा है; और मैं इस बात को न जानता था।
Genesis 28:17 और भय खा कर उसने कहा, यह स्थान क्या ही भयानक है! यह तो परमेश्वर के भवन को छोड़ और कुछ नहीं हो सकता; वरन यह स्वर्ग का फाटक ही होगा।

एक साल में बाइबल: 
  • मीका 4-5
  • प्रकाशितवाक्य 12



शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

हो रहा है



      परमेश्वर के वचन बाइबल के पुराने नियम खण्ड के अंत में ऐसा लगता है मानो परमेश्वर कहीं छिप गया है। चार सदियों तक, यहूदी प्रतीक्षा करते रहे, असमंजस में पड़े रहे। परमेश्वर निष्क्रीय, बेपरवाह, और उनकी प्रार्थनाओं के प्रति कानों को बंद किए हुए बैठा रहा। एक ही आशा शेष थी – मसीहा के आगमन की प्राचीन प्रतिज्ञा। और फिर कुछ अति-महत्वपूर्ण हो जाता है; एक विशेष शिशु के जन्म लेने का समाचार सुनाया जाता है।

      लूका द्वारा लिखे गए इस घटना के विवरण में हम इस घटना के प्रति लोगों की प्रतिक्रियाओं से उनके उत्साह और उत्तेजना को समझने पाते हैं। कई चरित्र उस घटनाक्रम से संबंधित हैं; एक प्रतीक्षा कर रहा वृद्ध (लूका 1:5-25); एक चकित कुंवारी (लूका 1:26-38), एक वृद्ध भाविश्यद्वक्तन हन्ना (2:36)। शिशु की माता मरियम भी एक सुन्दर गीत को गा उठती है (1:46-55)। और मरियम के आगमन पर शिशु यीशु की मौसी का अजन्मा बच्चा, अपने माँ की कोख में आनन्द से उछल पड़ता है (1:41)।

      लूका पुराने नियम में दी गई मसीहा के जन्म की प्रतिज्ञा के साथ इन घटनाओं का सीधा संपर्क बनाता है। जिब्राइल स्वर्गदूत प्रभु का मार्ग तैयार करने के लिए भेजे गए यूहन्ना बप्तिस्मा देने वाले को “एल्लियाह” संबोधित करता है (1:17)। स्पष्ट है कि पृथ्वी पर कुछ हो रहा है। परमेश्वर ने कुछ अच्छा करके दिया है; लोगों के लिए पापों से छुटकारे का मार्ग तैयार हो रहा है। - फिलिप यैंसी

हमारे इस संसार में, एक बार एक चरनी में कुछ ऐसा आया था 
जो हमारी सारी सृष्टि से भी बड़ा था। - सी. एस. ल्युइस (The Last Battle में से)

जंगल में एक पुकारने वाले का शब्द सुनाई दे रहा है कि प्रभु का मार्ग तैयार करो, और उस की सड़कें सीधी करो। - मरकुस 1:3

बाइबल पाठ: लूका 1:11-17
Luke 1:11 कि प्रभु का एक स्वर्गदूत धूप की वेदी की दाहिनी ओर खड़ा हुआ उसको दिखाई दिया।
Luke 1:12 और ज़करयाह देखकर घबराया और उस पर बड़ा भय छा गया।
Luke 1:13 परन्तु स्वर्गदूत ने उस से कहा, हे ज़करयाह, भयभीत न हो क्योंकि तेरी प्रार्थना सुन ली गई है और तेरी पत्‍नी इलीशिबा से तेरे लिये एक पुत्र उत्पन्न होगा, और तू उसका नाम यूहन्ना रखना।
Luke 1:14 और तुझे आनन्द और हर्ष होगा: और बहुत लोग उसके जन्म के कारण आनन्‍दित होंगे।
Luke 1:15 क्योंकि वह प्रभु के साम्हने महान होगा; और दाखरस और मदिरा कभी न पिएगा; और अपनी माता के गर्भ ही से पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो जाएगा।
Luke 1:16 और इस्राएलियों में से बहुतेरों को उन के प्रभु परमेश्वर की ओर फेरेगा।
Luke 1:17 वह एलिय्याह की आत्मा और सामर्थ में हो कर उसके आगे आगे चलेगा, कि पितरों का मन लड़के बालों की ओर फेर दे; और आज्ञा न मानने वालों को धर्मियों की समझ पर लाए; और प्रभु के लिये एक योग्य प्रजा तैयार करे।

एक साल में बाइबल: 
  • मीका 1-3
  • प्रकाशितवाक्य 11



गुरुवार, 19 दिसंबर 2019

उपाय



      कुछ वर्ष पहले की बात है, मेरी एक मित्र का पुत्र शिकागो के यूनियन स्टेशन की भीड़ में चलते हुए उससे अलग हो गया। कहने की आवश्यकता नहीं है कि यह उसके लिए बहुत ही भयावह समय था। बहुत चिंता और व्याकुलता के साथ वह उसके नाम को पुकारती हुई, नीचे उतरने वाली स्वचालित सीढ़ियों पर उनके ऊपरी छोर को भागी, और अपने बच्चे को ढूँढने के लिए जिन स्थानों से होकर वह आई थी, वापस उन्हीं पर चलने लगी। कुछ मिनिटों का वह बिछुड़ना घंटों के समान लग रहा था, और फिर अचानक ही भीड़ में से निकलकर उसका बेटा भागता हुआ अपनी माँ की बांहों में आ गया।

      मेरी उस मित्र के साथ घटित उस घटना पर विचार करते समय, जो अपने बेटे को वापस पा लेने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार थी, मेरा मन परमेश्वर के प्रति नई कृतज्ञता से भर जाता है, हमें पापों से छुड़ाने और बचाने के लिए उसके द्वारा किए गए अद्भुत कार्य के लिए। जब से आदम और हव्वा, जिन्हें परमेश्वर ने अपने स्वरूप में बनाया था, पाप में पड़कर परमेश्वर से दूर चले गए हैं, परमेश्वर अपने लोगों के साथ संगति न कर पाने के लिए दुखी रहता है। जैसा परमेश्वर का वचन बाइबल हमें बताती है, इस संगति को बहाल करने के लिए उसने महान प्रयास किया और कीमत को चुकाया; उसने अपने एकलौते पुत्र को “खोए हुओं को ढूँढने और उनका उद्धार करने के लिए भेजा” (लूका 19:10)। यदि प्रभु यीशु मसीह ने इस संसार में जन्म न लिया होता, और हमारे पापों के कीमत चुकाने के लिए अपना बलिदान देना स्वीकार न किया होता, तो हमारे पास परमेश्वर के साथ संगति को बहाल करने का कोई उपाय न होता, और न ही क्रिसमस पर कुछ उत्सव मनाने के लिए होता।

      इसलिए इस क्रिसमस के समय हम परमेश्वर के धन्यवादी हों, उसके उस महान उपाय के लिए, जिसके द्वारा उसके साथ हमारी संगति बहाल हो सकी। हम सभी तो अपने पापों में खोए हुए थे; परन्तु प्रभु यीशु  के कारण हम खोज लिए गए हैं। परमेश्वर के इस महान और अद्भुत उपाय के लिए उसके बहुत धन्यवादी रहें। - जो स्टोवैल

पाप में खोए हूँ को खोज लाने के लिए परमेश्वर ने प्रभु यीशु मसीह को भेजा।

परमेश्वर को उसके उस दान के लिये जो वर्णन से बाहर है, धन्यवाद हो। - 2 कुरिन्थियों 9:15

बाइबल पाठ: लूका 19:1-10
Luke 19:1 वह यरीहो में प्रवेश कर के जा रहा था।
Luke 19:2 और देखो, ज़क्कई नाम एक मनुष्य था जो चुंगी लेने वालों का सरदार और धनी था।
Luke 19:3 वह यीशु को देखना चाहता था कि वह कौन सा है परन्तु भीड़ के कारण देख न सकता था। क्योंकि वह नाटा था।
Luke 19:4 तब उसको देखने के लिये वह आगे दौड़कर एक गूलर के पेड़ पर चढ़ गया, क्योंकि वह उसी मार्ग से जाने वाला था।
Luke 19:5 जब यीशु उस जगह पहुंचा, तो ऊपर दृष्टि कर के उस से कहा; हे ज़क्कई झट उतर आ; क्योंकि आज मुझे तेरे घर में रहना अवश्य है।
Luke 19:6 वह तुरन्त उतर कर आनन्द से उसे अपने घर को ले गया।
Luke 19:7 यह देख कर सब लोगे कुड़कुड़ा कर कहने लगे, वह तो एक पापी मनुष्य के यहां जा उतरा है।
Luke 19:8 ज़क्कई ने खड़े हो कर प्रभु से कहा; हे प्रभु, देख मैं अपनी आधी सम्पत्ति कंगालों को देता हूं, और यदि किसी का कुछ भी अन्याय कर के ले लिया है तो उसे चौगुना फेर देता हूं।
Luke 19:9 तब यीशु ने उस से कहा; आज इस घर में उद्धार आया है, इसलिये कि यह भी इब्राहीम का एक पुत्र है।
Luke 19:10 क्योंकि मनुष्य का पुत्र खोए हुओं को ढूंढ़ने और उन का उद्धार करने आया है।

एक साल में बाइबल: 
  • योना 1-4
  • प्रकाशितवाक्य 10



बुधवार, 18 दिसंबर 2019

आशा



      क्रिसमस को एक सप्ताह शेष था, और मेरी माँ के देहांत के दो महीने हुए थे, ऐसे में त्यौहार के लिए ख़रीदारी करना और घर को सजाना मेरी प्राथमिकताओं की सूची में बहुत नीचे था। मैं अपनी माँ के देहांत का शोक मना रही थी, और मुझे सान्तवना देने के मेरे पति के सभी प्रयासों का प्रतिरोध कर रही थी। जब मेरा बेटे जेवियर, क्रिसमस की बत्तियों को दीवारों पर लगा रहा था, तब भी मैं बहुत उदास और निष्क्रीय थी। मेरे व्यवहार को देख कर मेरे बेटे ने बिना कुछ कहे उन बत्तियों के तार को बिजली के प्लग के साथ जोड़कर अपने पिता के साथ घर से बाहर काम पर जाते हुए, उन्हें चालू कर दिया।

      उन रंगीन बत्तियों के जगमगाहट में होकर परमेश्वर ने मुझे धीरे से मेरे अन्धकार में से बाहर खींचा। परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी पीड़ादायक क्यों न हों मेरी आशा परमेश्वर के उस सत्य की ज्योति में सुरक्षित है, जो सदा ही उसके अपरिवर्तनीय चरित्र को दिखाता है।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में भजन 146 हमें स्मरण करवाता है कि मेरी अनन्त आशा “परमेश्वर यहोवा पर है” जो मेरा सहायक, मेरा सर्वशक्तिमान और करुणामय परमेश्वर है (पद 5)। वह हम सभी का सृष्टिकर्ता है और हमारे प्रति “अपना वचन सदा के लिए पूरा करता रहेगा” (पद 6)। वही “पिसे हुओं का न्याय चुकाता हिया और भूखों को रोटी देता है” (पद 7)। “यहोवा झुके हुओं को सीधा खड़ा करता है” (पद 8)। वह “ रक्षा करता है,” “संभालता है,” और वही “पीढ़ी पीढ़ी राज्य करता रहेगा” (पद 9, 10)।

      कभी कभी जब क्रिसमस आता है तब हमारे दिन आनन्द भरे होंगे। और कभी कभी हम किसी हानि का सामना कर रहे होंगे, किसी दुःख में से होकर निकल रहे होंगे, या अपने आप को अकेला अनुभव कर रहे होंगे। परन्तु हर समय में और हर परिस्थिति में हमारा परमेश्वर हमारे प्रत्येक अन्धकार में हमारी ज्योति बने रहने का वायदा करता है, हमें वास्तविक सहायता और अनंतकाल की आशा प्रदान करता है। - जोशील डिक्सन

परमेश्वर अपने कभी न बदलने वाले चरित्र द्वारा हमारी आशा को सुरक्षित बनाए रहता है।

यीशु मसीह कल और आज और युगानुयुग एकसा है। - इब्रानियों 13:8

बाइबल पाठ: भजन 146
Psalms 146:1 याह की स्तुति करो। हे मेरे मन यहोवा की स्तुति कर!
Psalms 146:2 मैं जीवन भर यहोवा की स्तुति करता रहूंगा; जब तक मैं बना रहूंगा, तब तक मैं अपने परमेश्वर का भजन गाता रहूंगा।
Psalms 146:3 तुम प्रधानों पर भरोसा न रखना, न किसी आदमी पर, क्योंकि उस में उद्धार करने की भी शक्ति नहीं।
Psalms 146:4 उसका भी प्राण निकलेगा, वही भी मिट्टी में मिल जाएगा; उसी दिन उसकी सब कल्पनाएं नाश हो जाएंगी।
Psalms 146:5 क्या ही धन्य वह है, जिसका सहायक याकूब का ईश्वर है, और जिसका भरोसा अपने परमेश्वर यहोवा पर है।
Psalms 146:6 वह आकाश और पृथ्वी और समुद्र और उन में जो कुछ है, सब का कर्ता है; और वह अपना वचन सदा के लिये पूरा करता रहेगा।
Psalms 146:7 वह पिसे हुओं का न्याय चुकाता है; और भूखों को रोटी देता है। यहोवा बन्धुओं को छुड़ाता है;
Psalms 146:8 यहोवा अन्धों को आंखें देता है। यहोवा झुके हुओं को सीधा खड़ा करता है; यहोवा धर्मियों से प्रेम रखता है।
Psalms 146:9 यहोवा परदेशियों की रक्षा करता है; और अनाथों और विधवा को तो सम्भालता है; परन्तु दुष्टों के मार्ग को टेढ़ा मेढ़ा करता है।
Psalms 146:10 हे सिय्योन, यहोवा सदा के लिये, तेरा परमेश्वर पीढ़ी पीढ़ी राज्य करता रहेगा। याह की स्तुति करो!

एक साल में बाइबल: 
  • ओबद्याह
  • प्रकाशितवाक्य 9