ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 23 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई और पवित्र आत्मा के वरदान / Gifts of The Holy Spirit in Christian Ministry – 3


Click Here for the English Translation

परमेश्वर की आज्ञाकारिता या ‘धर्म’ और ‘भलाई’ के काम?


मसीही जीवन और सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा दिए जाने वाले वरदानों के विषय अध्ययन करते हुए, हम पिछले दोनों लेखों में देख चुके हैं कि परमेश्वर प्रत्येक मसीही विश्वासी को कार्यशील चाहता है, और उसने हर एक के लिए कोई न कोई कार्य पहले से निर्धारित कर रखा है। हमने यह भी देखा था कि परमेश्वर ने जिसके लिए जो सेवकाई निर्धारित की है, उस सेवकाई को वही व्यक्ति ही ठीक से कर सकता है, चाहे उसे अपने ऊपर तथा अपनी योग्यताओं एवं क्षमताओं पर कितना भी अविश्वास क्यों हो। परमेश्वर द्वारा प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए निर्धारित कार्य को भली-भांति करने, और इस संसार में रहते हुए परमेश्वर के लिए उपयोगी होने, तथा संसार के लोगों के समक्ष मसीही जीवन की सही गवाही प्रदर्शित करने के उद्देश्य से परमेश्वर पिता ने अपने लोगों के लिए एक अद्भुत प्रयोजन किया है। मसीही विश्वासियों में सर्वदा निवास करने और उनका मार्गदर्शन तथा सहायता करने वाला परमेश्वर पवित्र आत्मा, प्रत्येक मसीही विश्वासी को उसकी निर्धारित सेवकाई के लिए कोई न कोई उपयुक्त एवं उपयोगी वरदान भी देता है। इस वरदान की सहायता तथा सही उपयोग के द्वारा मसीही विश्वासी, परमेश्वर की महिमा के लिए तथा अपने अनन्तकालीन लाभ एवं प्रतिफलों के लिए, एक सच्चा मसीही जीवन जी सकता है और अपनी निर्धारित सेवकाई को पूरा भी कर सकता है।


शैतान और उसके दूत सदा ही परमेश्वर के कार्यों में बाधा डालने, उन्हें बिगाड़ने, और परमेश्वर की योजनाओं के कार्यान्वित होने में किसी न किसी रीति से रुकावटें लाने के प्रयास में लगे रहते हैं। वे सदा ही संसार के लोगों के समक्ष मसीही विश्वास को व्यर्थ, मसीही जीवन को निरर्थक, तथा सुसमाचार को अप्रभावी एवं अनुपयोगी दिखाने के प्रयास में लगे रहते हैं। अपने इस शैतानी उद्देश्य की पूर्ति के लिए वे कई प्रकार के साधन अपनाते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि वे हर किसी को दुराचारी तथा समाज की दृष्टि में पतित व्यक्ति बनाएं, या बनाए रखें। वे अपने इस उद्देश्य को व्यक्ति को ‘धर्मी’, ‘धर्म’ के तथा ‘भलाई’ के कार्य करने वाला, और इन कार्यों के द्वारा लोगों में प्रतिष्ठित एवं उच्च स्थान और मान रखने वाला बना कर भी परमेश्वर का विरोध करने की अपनी युक्तियों और योजनाओं को कार्यान्वित कर सकते हैं - और बहुधा यही करते भी हैं। यह एक बार को बहुत अटपटा और अस्वीकार्य प्रतीत हो सकता है, किन्तु यदि परमेश्वर के वचन बाइबल में दी गई बातों पर थोड़ी गंभीरता से तथा पिछले लेखों को स्मरण करते हुए विचार करें तो प्रकट हो जाएगा कि यह कहना गलत नहीं है।

 

ध्यान कीजिए, सृष्टि के आरंभ में, जब पृथ्वी पर पाप नहीं था, शैतान और उसकी सेनाओं का कोई बोल-बाला नहीं था, आदम और हव्वा परमेश्वर के साथ संगति में तथा परमेश्वर द्वारा उनके लिए लगाई गई अदन की वाटिका में बड़े आनन्द और स्वच्छ मन से रहते थे, ऐसे में शैतान ने संसार में पाप को कैसे प्रवेश दिलाया? उसने हव्वा में वह करने की इच्छा जागृत की जो हव्वा की अपनी बुद्धि और समझ, तथा दृष्टि में अच्छा और लाभदायक था, यद्यपि हव्वा में जागृत हुई वह लालसा परमेश्वर की प्रकट एवं ज्ञात इच्छा के अनुसार नहीं थी। फिर भी हव्वा ने स्वयं भी वह अनुचित कार्य किया, और आदम से भी करवाया; ऐसा कार्य जो चाहे प्रतीत होने में अहानिकारक था, किन्तु वास्तविकता में परमेश्वर की इच्छा के अनुसार नहीं था, और पाप को संसार में प्रवेश मिल गया, संसार पाप और शैतान के चंगुल में फंस गया। मनुष्यों द्वारा किया गया प्रथम पाप परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता था; इसके विपरीत, विचार कीजिए, परमेश्वर ने किस बात को मनुष्यों के द्वारा उसकी भक्ति और सेवा के लिए उसकी दृष्टि में सबसे उत्तम तथा सर्वोपरि कहा है? उत्तर कठिन नहीं है - परमेश्वर ने मनुष्यों से सदा केवल अपनी आज्ञाकारिता ही चाही है। इस संदर्भ में बाइबल से कुछ बातों को देखिए और विचार कीजिए:

  • परमेश्वर द्वारा कही गई बात, और दिए गए निर्देशों के निर्वाह को बाइबल में सभी बलिदानों और भेंटों से अधिक बढ़कर कहा गया है (1 शमूएल 15:22)। 

  • परमेश्वर यहोवा ने यशायाह में होकर अपने लोगों इस्राएलियों पर यह स्पष्ट कर दिया कि उसे उनके पर्वों, भेंटों, बलिदानों से घृणा है, क्योंकि वे उसकी आज्ञाकारिता में नहीं चल रहे थे (यशायाह 1:11-19); यहाँ पद 19 में परमेश्वर स्पष्ट कहता है, “यदि तुम आज्ञाकारी हो कर मेरी मानो,... ”

  • पुराने नियम की अंतिम पुस्तक, मलाकी 1:10 में परमेश्वर ने इस्राएल की अनाज्ञाकारिता और मन-मर्ज़ी का जीवन जीने और कार्य करने के संदर्भ में उन से बहुत दुखी मन से कहा, “भला होता कि तुम में से कोई मन्दिर के किवाड़ों को बन्द करता कि तुम मेरी वेदी पर व्यर्थ आग जलाने न पाते! सेनाओं के यहोवा का यह वचन है, मैं तुम से कदापि प्रसन्न नहीं हूं, और न तुम्हारे हाथ से भेंट ग्रहण करूंगा” और फिर मलाकी के समय से लेकर प्रभु यीशु मसीह के आगमन तक 400 वर्ष का वह अंधकारमय समय है जब परमेश्वर ने इस्राएलियों से बात करना बंद कर दिया, उन्हें उनकी इच्छाओं पर छोड़ दिया। प्रभु यीशु उनके मध्य पापों से पश्चाताप और परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप के सुसमाचार को लेकर आया, किन्तु उन्होंने उसका तिरस्कार किया, उसे क्रूस पर चढ़ा कर मरवा दिया। इसके कुछ समय बाद इस्राएल का एक राष्ट्र के रूप में अस्तित्व का अन्त हो गया, और परमेश्वर ने यहूदियों को सारे संसार में विस्थापित कर दिया और लगभग 2000 वर्ष तक वे संसार भर में ताड़नाओं को सहते रहे।  

  • प्रभु यीशु मसीह का संसार में आने और समस्त मानवजाति के लिए पापों से मुक्ति तथा परमेश्वर के साथ संगति और सहभागिता पुनःस्थापित करने का मार्ग बना कर देना परमेश्वर की आज्ञाकारिता, तथा बाइबल में लिखी बातों के पूरा करने के द्वारा था (1 कुरिन्थियों 15:1-4; इब्रानियों 10:5-9)।

  • प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को बल देकर प्रभु की बातें मानने के लिए कहा (लूका 6:46-49)। 

  • जब शिष्यों ने रूपांतरण के पहाड़ पर प्रभु के लिए मंडप बनाकर प्रभु को आदर देना चाहा, तो परमेश्वर ने आकाशवाणी के द्वारा उन्हें यह करने की बजाए प्रभु यीशु की बातें मानने के लिए कहा (लूका 9:33-35)। 

  • प्रभु ने परमेश्वर की इच्छा को पूरा करने के लिए क्रूस की मृत्यु को सहना भी स्वीकार कर लिया (मत्ती 26:38-44)। 

अब उपरोक्त प्रथम पाप के कारण को और परमेश्वर की मनुष्य के लिए इच्छा की बातों को साथ मिलाकर देखिए, तो बात स्पष्ट हो जाएगी। हर वह कार्य जो परमेश्वर की इच्छा से बाहर, मनुष्य की अपनी इच्छा और अपनी ही दृष्टि में भला, उपयोगी, तथा लाभप्रद होने के अंतर्गत किया गया हो, वह परमेश्वर को कदापि स्वीकार नहीं है - चाहे वह भक्ति, श्रद्धा, भलाई, आदि की भावनाओं के अंतर्गत किया गया और मनुष्यों में कितना भी आदरणीय क्यों न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि न केवल यह परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता है, वरन इसलिए भी क्योंकि ऐसे कार्यों में होकर शैतान मनुष्यों के अंदर उनकी स्व-धार्मिकता, उनके द्वारा स्वयं-निर्धारित भलाई के माप-दण्ड, और अन्य मनुष्यों के साथ अपनी तुलना करने और ‘बड़े-छोटे’ होने का आँकलन करने आदि भावनाओं को जागृत करके, अहम तथा अपने कार्यों के लिए घमंड में डाल देता है - यह घमंड चाहे नम्रता और दीनता के आवरण में अप्रत्यक्ष और कितना भी छिपा हुआ क्यों न हो। और कैसा भी, कितना ही लेश-मात्र भी घमण्ड परमेश्वर स्वीकार नहीं करता है; जहाँ जरा सा भी घमण्ड है, वहाँ परमेश्वर का साथ और स्वीकृति कदापि नहीं हो सकते हैं। और इस प्रकार से शैतान लोगों को उनकी धार्मिकता, उनके भले कार्यों, उनके द्वारा मनुष्यों में मान-सम्मान अर्जित करने, मनुष्यों में प्रतिष्ठित होने आदि जैसी बातों की लालसा रखने तथा करते रहने में फंसा कर, परमेश्वर की इच्छा जानने, परमेश्वर का आज्ञाकारी होने, परमेश्वर द्वारा उनके लिए नियुक्त और निर्धारित कार्य को करने से, अर्थात उनकी आशीषों से उन्हें वंचित कर देता है। उस व्यक्ति के लिए परमेश्वर ने जो योजना बनाई और निर्धारित की, उसका पालन करने के स्थान पर, हव्वा के समान, वह शैतान के फुसलाए जाने में आकर अपनी ही दृष्टि में सही और लाभदायक करने के द्वारा, फिर वह आदम और हव्वा के समान ही परमेश्वर के विमुख हो जाता है और शैतान के हाथों की कठपुतली बन जाता है। परिणाम-स्वरूप उसके ये सभी ‘धर्म’ अथवा ‘भलाई’ के कार्य परमेश्वर की दृष्टि में अस्वीकार्य (यशायाह 64:6), और जो वरदान परमेश्वर ने उसके लिए रखे हैं, वे सभी व्यर्थ हो जाते हैं। अगले लेख में हम इसे मसीही जीवन के संदर्भ में और विस्तार से देखेंगे।

 

 यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो अपने जीवन, व्यवहार और कार्यों को जाँचिए कि आप परमेश्वर की इच्छा में होकर, उसकी आज्ञाकारिता में चल रहे हैं कि नहीं (2 कुरिन्थियों 13:5)? या आप अपने ‘ईसाई धर्म’ और मत-समुदाय-डिनोमिनेशंस के नियमों तथा उनके अगुवों की बातों का निर्वाह करने के आधार पर यह मानकर चल रहे हैं कि आप अपने लिए परमेश्वर की इच्छा को पूरा कर रहे हैं। ध्यान कीजिए, राजा दाऊद ने भी परमेश्वर के नबी नातान की सहमति के साथ परमेश्वर के लिए भवन बनवाना चाहा था, किन्तु परमेश्वर ने इसे तुरंत ही अस्वीकार कर दिया था (1 इतिहास 17:1-4)। हर बात में, हर बात के लिए प्रार्थना में रहकर हर कार्य के विषय परमेश्वर से उसकी इच्छा जानने के बाद ही उस बात को करें। परम्पराएं और धार्मिक रीति-रिवाज़ निभाने के चक्करों में न रहें। आज के ईसाई धर्म और मसीही समाज की अधिकांश परम्पराएं और धार्मिक उत्सव तथा रीतियाँ परमेश्वर द्वारा दी हुई या बाइबल में पाई जाने वाली बातें नहीं, वरन अन्यजातियों के धर्मों में से ईसाई धर्म में अपनाई गई बातें हैं। इसलिए उनके निर्वाह को लेकर अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य मत समझिए।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • भजन 113-115
  • 1 कुरिन्थियों 6

*********************************************************************

English Translation

Works of Righteousness vs. Obedience to God


While considering the role of the gifts of the Holy Spirit in Christian Living and Ministry, we have seen in the previous articles that God wants to see every Christian Believer to be active and working to fulfill his God assigned work and ministry. We also saw that the work and ministry God has determined for a person, that work or assignment can be properly fulfilled only by that very person, no matter how much he may doubt his ability and qualifications for that work and ministry. God the Father has made ready and available a wonderful provision for every Christian Believer to be able to fulfill his work and ministry well, to be effective and fruitful for the Lord in this world, and to be able to present a worthy witness of Christian living before the people of this world. God the Holy Spirit, permanently residing in every Christian Believer since the moment of his salvation for his guidance and help, also gives to every Christian Believer some gift or the other, appropriate and helpful in fulfilling his God assigned Christian ministry. By the help and proper utilization of this gift, the Christian Believer can live an effective Christian life and fulfill his ministry as well, for the glory of God and his own eternal benefits and rewards.


Satan and his angels always keep trying to obstruct and spoil God’s plans, and to somehow prevent God’s work being carried out and bear fruit. They always try to present before the people of the world that Christian Faith is vain, Christian life is of no benefit, and the Gospel is ineffective and useless in today’s world. They take recourse to many schemes to fulfill their devious intentions. In doing so, it is not necessary that they should make and show every person to be corrupt, wayward, one who is depraved and immoral in the eyes of the society. They can accomplish their nefarious designs just as well by deceiving a person into being ‘self-righteous’, ‘religious’, engaged in ‘righteous works’ etc., and through these works make him to be an honorable person of a high stature in the society. The person stays busy and engaged in these self-assigned or world-assigned activities, having no time or thought of seeking God’s will about them. He vainly and falsely assumes that the acceptance, praise, and adoration by the people of the world about his life and works is also tantamount to acceptance, praise, and adoration by God. This may seem to be a very odd and unacceptable notion, but if one were to consider what God’s Word the Bible says somewhat seriously, and recalls what we have seen in the previous articles, then it becomes apparent that there is nothing wrong in saying this.


Take note, at the beginning of creation, when there was no sin on earth, Satan and his angels had no say about anything on earth, Adam and Eve were living a very joyful life with pure hearts and minds in fellowship with God. Then how did Satan bring about the entry of sin into the world and the lives of men? Satan planted a thought and desire in Eve to do that which seemed good and beneficial to her, in her own eyes, in her own assessment, although that thought and desire was not in accordance with the revealed and stated will of God for Adam and Eve. Still, Eve did it and got Adam to do it as well; what they did seemed to be harmless, rather beneficial for them, but actually speaking was not in the will of God, and their doing it allowed sin to enter into the world, the world fell into the trap of Satan. The first sin committed by man was disobedience of God; in contrast, think and see, what has God said is the best and most acceptable thing from man that makes Him happy? The answer is not difficult - God has only desired His obedience from man - always and for all things. In this context, consider and ponder over some Biblical facts:

  • God has called the fulfilling of His commands and instructions as something greater than all gifts and sacrifices offered to Him (1 Samuel 15:22).

  • God made it clear to His people the Israelites through His prophet Isaiah that He abhors their ritualistic observance of feasts, gifts, and sacrifices, because they were not living in obedience to Him (Isaiah 1:11-19); here, in verse 19 God very clearly says, “If you are willing and obedient, …”

  • In Malachi, the last book of the Old Testament, God with a very sad heart, because of the disobedient life of the Israelites, where they were doing everything according to their own likes and fancy says, “Who is there even among you who would shut the doors, So that you would not kindle fire on My altar in vain? I have no pleasure in you, Says the Lord of hosts, Nor will I accept an offering from your hands” (Malachi 1:10). After Malachi, there is a dark period of 400 years in which God stopped speaking to His people, and left them to their own desires, till the coming of the Lord Jesus, with the gospel of repentance for sins and being reconciled with God. But the Israelites in their own contrived religiosity and self-righteousness, rejected and crucified Him. Soon after that Israel as a nation ceased to exist, God dispersed the Israelites all over the world to be severely chastened, for about 2000 years.

  • The coming of the Lord Jesus into the world and preparing the way for forgiveness of sins and reconciliation with God, restoration of fellowship with God for the entire mankind was through obedience to God and fulfilling the things written in the Bible about Him (1 Corinthians 15:1-4; Hebrews 10:5-9).

  • The Lord Jesus emphatically asked His disciples not to just offer a ‘lip-service’, but to actually be obedient to Him (Luke 6:46-49).

  • When the disciples wanted to build tabernacles for the Lord on the Mount of Transfiguration to honor Him, God spoke from heaven asking them to obey the Lord Jesus, instead (Luke 9:33-35).

  • The Lord, in obedience to God, was willing to suffer the death of the cross (Matthew 26:38-44).


Now, when you place together and consider the reason behind the committing of the first sin, and the desire of God for man, then it becomes clear that everything that is outside the will of God, but still is done by man because it seems to be good, beneficial, and commendable to man in his own sight, is not acceptable to God - even though it may be done as an act of devotion, godliness, and goodness, and may be seen to be very commendable and honorable to the people of the world. This is so because not only is this act a disobedience to God, but also because through such works, Satan deceives men into self-righteousness, into putting up their own self-made standards of goodness over and above God’s, assessing themselves, and imposing their assessments upon God and men. Through this, Satan causes men to fall into feelings of superiority-inferiority, creates problems through their ego, and gives them a sense of pride in their ‘good’ works - although that pride may be cloaked in expressions of humility and meekness. We know that God does not tolerate any pride; any pride disrupts relationships with Him. In this manner Satan deprives men of their eternal blessings and benefits by beguiling them into having a desire for getting honour and commendations from people because of their own godliness, righteousness, and good works, instead of being desirous of knowing God’s will, being obedient to God, and doing the works and ministry assigned to them by God. Like it happened with Eve, the person, instead of fulfilling the plan God had made for him,  under Satan’s deception, falls away into doing that which seems right and beneficial to him in his own eyes, into taking a stand contrary to God, and ends up becoming a puppet in the hands of Satan. Therefore, all his works of self-righteousness and own goodness are unacceptable in the eyes of God (Isaiah 64:6), and all the gifts that God has kept ready for him become vain and useless. In the next article, we will see this in some more details in context of Christian Living.


 If you are a Christian Believer, and have surrendered your life to the Lord God, then it is mandatory for you to live and do according to what God asks you to do (2 Corinthians 5:15); and not try to coerce and manipulate God into accepting what you plan and decide to do in God’s name. Your blessings are only in carrying out your ministry in obedience and submission to God, nothing else. Whatever work and ministry God has kept for you, to help you fulfill it and to give you the required ability and power for it, He has also put in place gifts of the Holy Spirit commensurate with the task He has assigned to you. The purpose of the gifts of the Holy Spirit is to enable you, to empower you to carry out your God assigned ministry in the most efficient and effective manner, so that eventually you are eternally benefitted by God’s blessings and rewards.


If you are a Christian Believer, then examine and evaluate your life and make sure that you are walking and working in the will of God (2 Corinthians 13:5). If you are assuming that you are fulfilling the will of God by living according to the tenets of religion, or of your sect or denomination and its elders, then you may be in a very precarious position. Remember, King David wanted to build a house for God, and God’s prophet, Nathan was in agreement with him about it; but God rejected the proposal immediately (1 Chronicles 17:1-4). Always, first pray and confirm that whatever you are wanting to do, it is in the will of God or not; and then do it only if you are sure that it is in the will of God. Do not fall into the deception of fulfilling traditions and religious rituals to consider yourself to be in the will of God. Today, most of the so-called “Christian” traditions, religious feast and festivals, and rituals so enthusiastically being observed in the Christian religion and society are actually not God-given, but have been adopted into the Christian religion from other pagan religions. Therefore, their observation and celebration does not in any way make you acceptable and pleasing to God at all.


If you are still thinking of yourself as being a Christian, a child of God, entitled to a place in heaven, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start learning, understanding, and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 113-115 

  • 1 Corinthians 6



सोमवार, 22 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई और पवित्र आत्मा के वरदान / Gifts of The Holy Spirit in Christian Ministry – 2


Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा के वरदानों का उद्देश्य एवं आज्ञाकारिता


पिछले लेख से मसीही जीवन और सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा की भूमिका के अंतर्गत हमने मसीही विश्वासियों को दिए जाने वाले पवित्र आत्मा के वरदानों के बारे में देखना आरंभ किया है। उन वरदानों को और उनकी आवश्यकता तथा उपयोगिता को समझने के लिए उन वरदानों के उद्देश्य को जानना और समझना आवश्यक है, तब ही सही परिप्रेक्ष्य में रखने के बाद उनकी आवश्यकता तथा उपयोगिता को समझा जा सकता है, और उनके विषय सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं से बचा जा सकता है। इस संदर्भ में हमने पिछले लेख में देखा था कि परमेश्वर सृष्टि के आरंभ से आज तक सृष्टि के निरीक्षण, प्रबंधन, और संचालन से संबंधित विभिन्न कार्यों में कार्यरत है, तथा उसने यह भी निर्धारित किया है कि उसके विश्वासी भी कार्यरत रहें, निठल्ले न रहें। हमने यह भी देखा था कि परमेश्वर ने अपने प्रत्येक जन के करने के लिए कोई न कोई कार्य पहले से ठहराया है (इफिसियों 2:10); और यहाँ तक कहा है कि यदि कोई जन कार्य न करे तो वह खाने भी न पाए (2 थिस्स्लुनीकियों 3:10-12)।


तात्पर्य यह कि मसीही विश्वास का जीवन, आराम से घर पर निष्क्रिय और निष्फल बैठे रहने का नहीं, वरन प्रभु परमेश्वर के लिए कार्य करने और फल लाने का जीवन है। पौलुस ने अपने विषय लिखा, “परन्तु मैं जो कुछ भी हूं, परमेश्वर के अनुग्रह से हूं: और उसका अनुग्रह जो मुझ पर हुआ, वह व्यर्थ नहीं हुआ परन्तु मैं ने उन सब से बढ़कर परिश्रम भी किया: तौभी यह मेरी ओर से नहीं हुआ परन्तु परमेश्वर के अनुग्रह से जो मुझ पर था” (1 कुरिन्थियों 15:10); “(मैं पागल के समान कहता हूं) मैं उन से बढ़कर हूं! अधिक परिश्रम करने में; बार बार कैद होने में; कोड़े खाने में; बार बार मृत्यु के जोखिमों में” (2 कुरिन्थियों 11:23)। यद्यपि पौलुस, अन्य प्रेरितों की तुलना में प्रभु की सेवकाई के लिए बहुत बाद में आया था, किन्तु उसने अपने अथक परिश्रम के द्वारा अपना स्थान उनके अन्य प्रेरितों के समान बना लिया। और उसने यही करते रहने शिक्षा अपनी पत्रियों में भी दी (1 कुरिन्थियों 4:12; 1 थिस्सलुनीकियों 4:11), और तिमुथियुस को भी यही करने का निर्देश दिया (2 तिमुथियुस 2:1-6; 4:5)।


प्रभु ने जो कार्य जिसके करने के लिए निर्धारित किया है, या जिसे जिस कार्य के लिए नियुक्त किया है, उसी कार्य को करने और जैसा प्रभु ने कहा है वैसा ही करने में उस व्यक्ति के लिए आशीष है। बहुत बार प्रभु द्वारा किया गया निर्धारण हमारे मानवीय बुद्धि के अनुसार नहीं होता है, और न ही समझ में आता है। उदाहरण के लिए, यहूदी धर्मशास्त्रों के उच्च शिक्षा प्राप्त किए हुए पौलुस को प्रभु ने अन्यजातियों में प्रचार करने के लिए भेजा (प्रेरितों 9:15; रोमियों 11:13; 15:16; गलातीयों 1:16), जो उन यहूदी शास्त्रों के बारे में कुछ नहीं जानते थे; और अनपढ़ तथा साधारण (प्रेरितों 4:13) मछुआरे, पतरस को यहूदियों में सेवकाई के लिए नियुक्त किया (गलातीयों 2:7-8)। सामान्य मानवीय बुद्धि के अनुसार यहूदियों के मध्य में यहूदियों के शास्त्रों का ज्ञानी और प्रशिक्षित व्यक्ति सबसे उपयुक्त होता, किन्तु परमेश्वर की सोच और योजनाएं मनुष्यों के समान नहीं हैं, वरन कहीं ऊंची हैं (यशायाह 55:8-9)। मनुष्य का कर्तव्य, आज्ञाकारिता, और परमेश्वर के प्रति समर्पण परमेश्वर की कही बात को जैसा वह कह रहा है, वैसा ही करने में है; अपनी इच्छा के अनुसार कुछ करके उसे परमेश्वर के नाम में किया गया कार्य बताने में नहीं है। जब शिष्यों ने प्रभु यीशु से कहा कि वे शिष्यों को प्रार्थना करना सिखाएं, तो प्रभु ने अपने द्वारा सिखाई गई प्रार्थना में सबसे पहली बात जो उन्हें सिखाई वह थी, “सो तुम इस रीति से प्रार्थना किया करो; “हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्य आए; तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी होती है, वैसे पृथ्वी पर भी हो” (मत्ती 6:9-10)।


यह केवल नए नियम का, या, नए नियम में दिया गया कोई नया सिद्धांत नहीं है, वरन पुराने नियम के समय से चला आ रहा, कभी न बदलने वाले प्रभु परमेश्वर (इब्रानियों 13:8) का स्थापित और अटल सिद्धांत है। यदि इस्राएलियों को मिस्र के दासत्व से मूसा ने छुड़ाना था, तो उसके हर एतराज़ के बावजूद, मूसा को ही उन्हें छुड़ाने के लिए जाना पड़ा (निर्गमन 4 अध्याय); यदि यिर्मयाह को इस्राएलियों के पास अंतिम चेतावनी देने के लिए खड़ा होना था, तो उसकी आयु आदि के बावजूद उसे ही यह सेवकाई करनी पड़ी (यिर्मयाह 1 अध्याय); यदि योना नबी को नीनवे में प्रचार करना था, तो अपने सभी प्रयासों के बावजूद अन्ततः उसे ही नीनवे जाना पड़ा (योना नबी की पुस्तक)। जब परमेश्वर ने नूह को जल-प्रलय से बचाव के लिए जहाज़ बनाने को कहा, तो उस जहाज़ का आकार, लकड़ी, नक्शा, आदि सभी कुछ परमेश्वर ने तय करके दीं, और नूह तथा उसके परिवार से ही उसे बनवा कर तैयार भी किया (उत्पत्ति 6:14-22), उन्हें परमेश्वर द्वारा दिए गए विवरण में कुछ भी परिवर्तन अथवा ‘सुधार’ करने की कोई अनुमति नहीं थी। जब मूसा को जंगल की यात्रा के दौरान परमेश्वर ने मिलापवाले तंबू को बनाने का दायित्व सौंपा, तो न केवल उसे उसका नमूना दिखाया, वरन पूरे विवरण के साथ सभी वस्तुओं के लिए कौन से चीज़ प्रयोग करने है, किस चीज़ का क्या आकार होगा, उसमें क्या सामग्री लगेगी, आदि सभी कुछ दिखाया और बताया, और साथ ही उन कारीगरों को भी तैयार करके दिया जो इस कार्य में मूसा के निर्देशन में कार्य करेंगे (निर्गमन 35 अध्याय)। साथ ही परमेश्वर ने बारंबार मूसा को सचेत किया कि वह केवल उसे दिखाए और बताए गए नमूने के अनुसार कार्य करेगा, उससे हट कर कुछ नहीं करेगा (निर्गमन 40:16; निर्गमन 35 से 40 अध्याय में लगभग 40 बार परमेश्वर ने मूसा से कहा कि वह केवल उसे बताए और दिखाए गए के अनुसार ही करे, उससे अतिरिक्त कुछ न करे), उस मिलापवाले तंबू में वह अपने आप से कोई परिवर्तन या ‘सुधार’ नहीं करेगा।

 

मनुष्य परमेश्वर को प्रसन्न करने के लिए केवल परमेश्वर की योजना में परमेश्वर की आज्ञाकारिता में ही कार्य कर सकता है, अपनी योजनाओं और तरीकों को परमेश्वर पर थोप कर यह नहीं मान सकता है कि उसने परमेश्वर को प्रसन्न करने योग्य कुछ कर लिया है (1 शमूएल 15:22)। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं और आपने अपना जीवन प्रभु को समर्पित किया है, तो यह आपके लिए अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के कहे के अनुसार चलें (2 कुरिन्थियों 5:15), न कि परमेश्वर को अपने कहे के अनुसार चलाने का प्रयास करें। आपकी आशीष उसी की आज्ञाकारिता में होकर की गई सेवकाई के निर्वाह से है, अन्य कुछ करने से नहीं। परमेश्वर ने आपके लिए जो कार्य और सेवकाई निर्धारित की है, उसी के निर्वाह और पूर्ति के लिए आपको सक्षम तथा योग्य करने के लिए, उसके लिए आप को उपयोग करने के लिए परमेश्वर पवित्र आत्मा उपयुक्त वरदान भी देंगे। पवित्र आत्मा के द्वारा दिए गए वरदानों का उद्देश्य आप से परमेश्वर द्वारा आपके लिए निर्धारित सेवकाई को, उसके कहे के अनुसार, भली भाँति करवाना है, जिससे अन्ततः आप ही परमेश्वर की आशीषों और प्रतिफलों के भागी हो सकें।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

  

एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 110-112 

  • 1 कुरिन्थियों 5


********************************************************************

English Translation

Purpose of Gifts & Obedience


From the previous article, in this series on the role of the Holy Spirit in Christian living, we have started to look into the gifts of the Holy Spirit given to the Christian Believers. To understand the necessity and utility of those gifts, it is necessary to know and understand the purpose of those gifts. It is only then that we can consider them in a correct perspective, understand their necessity and utility, and stay safe from the wrong teachings often preached and taught about them. In this context we had seen in the previous article that God, since creation till today, has constantly been involved and working in keeping His eyes on, managing, and directing the various activities of creation. God has also determined that His Believers also remain involved in various works, should not be lazy and wasting their time, being unproductive for Him. We also saw that God has assigned some work or the other for every Believer, beforehand (Ephesians 2:10), and has gone to the extent of saying that if someone does not work then he should not eat either (2 Thessalonians 3:10-12).


The implication is that the Christian life is not a life of ease and sitting back at home doing nothing for God; rather it is a life of being active and working for the Lord and bearing fruits for Him. Paul wrote about himself, “But by the grace of God I am what I am, and His grace toward me was not in vain; but I labored more abundantly than they all, yet not I, but the grace of God which was with me” (1 Corinthians 15:10); and, “Are they ministers of Christ?--I speak as a fool--I am more: in labors more abundant, in stripes above measure, in prisons more frequently, in deaths often” (2 Corinthians 11:23). Although, in comparison to the other Apostles, Paul came into the Christian Ministry much later, but with his relentless laboring for the Lord’s work, he made a comparable place for himself amongst the Apostles. He then taught the same through his letters (1 Corinthians 4:12; 1 Thessalonians 4:11), and instructed the same to his protégé Timothy (2 Timothy 2:1-6; 4:5).


The work the Lord has assigned to a person, or whoever has been appointed to carry out a particular work, his blessings are in doing that work, and doing it in the manner the Lord has asked it to be done. Many times, the Lord’s assigning a work is not in accordance with our human wisdom and often we cannot understand what He is doing or asking to be done. For example, Paul the Pharisee, highly educated and rigorously trained in the Jewish Scriptures was sent to preach amongst the Gentiles (Acts 9:15; Romans 11:13; 15:16; Galatians 1:16), who knew nothing about the Jewish Scriptures. And, God sent Peter, the crude, unlearned, untrained (Acts 4:13) fisherman, to preach and serve amongst the Jews (Galatians 2:7-8). According to general human wisdom and understanding, a person knowledgeable about and trained in Jewish Scriptures would have been the most appropriate to minister amongst the Jews; but God’s thinking and plans are not according to human thoughts and wisdom, rather are very much higher (Isaiah 55:8-9). Man’s duty, obedience, and commitment to God are in fulfilling what God has said, in the manner He has said that it is to be done; not in doing whatever a man may decide to do in the name of God, and then claim it to be God’s work. When the disciples asked the Lord Jesus to teach them to pray, then the very first thing that the Lord taught them about prayer was, “In this manner, therefore, pray: Our Father in heaven, Hallowed be Your name. Your kingdom come. Your will be done On earth as it is in heaven” (Matthew 6:9-10).


This is not just a principle of the New Testament, nor is it a doctrine given in only the New Testament, but it is the eternal, established, never changing doctrine of the eternal unchanging God (Hebrews 13:8). If it was Moses who had to deliver the Israelites from the Egyptian bondage, then despite all his objections and excuses, he had to go and do it (Exodus chapter 4); if it was Jeremiah who was to stand and give the final warning to the wayward Israelites before God’s retribution and destruction came upon them, then despite his age and other factors Jeremiah had to fulfill this ministry (Jeremiah chapter 1); if the prophet Jonah was meant to go and preach the Ninevites, then despite all his efforts to the contrary and unwillingness, Jonah had to go and do it (the book of Jonah). When God asked Noah to build an Ark of wood to escape from the flood, then He gave Noah the dimensions, the blueprint, and the wood that was to be used, and had it made accordingly by Noah and his family (Genesis 6:14-22); they had no permission to modify or “improve” in any way what God had given to them. When Moses was given the responsibility of building the Tabernacle during the wilderness journey, then not only was he shown the design, but was also given the details of the dimensions, materials, and construction of everything to be used in it; and also, God prepared the artisans who would work and build it all according to His specifications under the supervision of Moses (Exodus chapter 35). God also repeatedly cautioned Moses to make sure that everything was to be done exactly how it has been told and instructed, no deviations or modification were permitted (Exodus 40:16); from Exodus chapter 35 to chapter 40, God has told Moses about 40 times to stick to doing only that which He has shown and told, and not to deviate at all from His instructions in making the Tabernacle and its things.


Man can only please God by living and working according to God’s plans and instructions. Man can never impose his own plans and ways upon God, and then think that he has done something worthy of pleasing God (1 Samuel 15:22). If you are a Christian Believer, and have surrendered your life to the Lord God, then it is mandatory for you to live and do according to what God asks you to do (2 Corinthians 5:15); and not try to coerce and manipulate God into accepting what you plan and decide to do in God’s name. Your blessings are only in carrying out your ministry in obedience and submission to God, nothing else. Whatever work and ministry God has kept for you, to help you fulfill it and to give you the required ability and power for it, He has also put in place gifts of the Holy Spirit commensurate with the task He has assigned to you. The purpose of the gifts of the Holy Spirit is o enable you, o empower you to carry out your God assigned ministry in the most efficient and effective manner, so that eventually you are eternally benefitted by God’s blessings and rewards.


If you are a Christian Believer, then are you aware of the ‘good works’ God has kept for you, assigned to you? Are you actively involved in doing those works in accordance with God’s will? Or, is it that by doing anything according to your fancy in the name of the Lord Jesus, you are assuming that you have appropriately fulfilled your responsibility towards the Lord God? If you are as yet unaware of the work that God wants you to do for Him, then you should put this in prayer before God, and ask Him to help you identify and understand the work He wants you to do for Him. Your blessings and rewards are only according to your fulfilling your God assigned responsibility, not through anything else you may assume and do.


If you are still thinking of yourself as being a Christian, a child of God, entitled to a place in heaven, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start learning, understanding, and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 110-112 

  • 1 Corinthians 5


रविवार, 21 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई और पवित्र आत्मा के वरदान / Gifts of The Holy Spirit in Christian Ministry – 1


Click Here for the English Translation


मसीही जीवन, कार्यशील जीवन


मसीही जीवन और सेवकाई से संबंधित बातों के अध्ययन की इस ज़ारी शृंखला में हम मसीही विश्वास, मसीही जीवन, और मसीही सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा की भूमिका के बारे में देख चुके हैं। पिछले कुछ लेखों में हम परमेश्वर पवित्र आत्मा और उनके कार्यों से संबंधित सामान्यतः सिखाई और प्रचार की जाने वाली गलत शिक्षाओं के बारे में देख रहे थे, कि बाइबल की वास्तविक शिक्षाएं क्या हैं, और इन्हें गलत रूप और अर्थ के साथ बताने सिखाने वालों की गलतियों को कैसे पहचाना जाए, और उनसे बच कर रहा जाए। आज से हम एक और संबंधित बात के बारे में अध्ययन करना आरंभ करेंगे - जो मसीही सेवकाई और जीवन के लिए भी आवश्यक है, और जिसकी गलत समझ के कारण परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित गलत शिक्षाएं बताने और फैलाने वाले इसके विषय भी बहुत से गलत धारणाएं तथा शिक्षाएं बताते, सिखाते, और फैलाते रहते हैं। और इसलिए इनके विषय भी परमेश्वर के वचन की वास्तविकता को जानना एवं समझना अनिवार्य है ताकि गलतियों और व्यर्थ बातों से बचा जा सके, वचन की सच्चाइयों के साथ चला जा सके।

 

हमारे प्रभु परमेश्वर का एक बहुत बड़ा गुण है कि वह सदा अपनी सृष्टि के संचालन और प्रबंधन में सक्रिय रहता है, उसकी देखभाल में और संबंधित कार्यों में जुटा रहता है। प्रभु यीशु ने कहा, “इस पर यीशु ने उन से कहा, कि मेरा पिता अब तक काम करता है, और मैं भी काम करता हूं” (यूहन्ना 5:17)। आज भी हमारा परमेश्वर पिता और हमारा उद्धारकर्ता परमेश्वर पुत्र हमारे लिए कार्य कर रहे हैं; और परमेश्वर पवित्र आत्मा हम में होकर संसार में कार्य कर रहा है। हमारा परमेश्वर पिता हम पर अपनी दृष्टि लगाए रखता है (2 इतिहास 16:9), अपनी आँख की पुतली के समान हमारी रखवाली करता है (व्यवस्थाविवरण 32:10; ज़कर्याह 2:8), हमारे मन और विचार की बातों को देखता और जाँचता रहता है (1 इतिहास 28:9), हमारी प्रार्थनाओं को सुनता और अपनी योजनाओं के अनुसार उनका उचित उत्तर देने के लिए कार्य करता है (भजन 143:1; 1 यूहन्ना 5:14-15), इत्यादि। हमारा उद्धारकर्ता परमेश्वर पुत्र, प्रभु यीशु पिता के सामने हमारा सहायक है (1 यूहन्ना 2:1), हमारे लिए विनती और प्रार्थना करता है (यूहन्ना 17:9, 11, 15; रोमियों 8:34), शैतान के दोषारोपण से हमें बचाए रखता है (प्रकाशितवाक्य 12:10), हमारे लिए स्थान तैयार कर रहा है, हमें लेने आने की तैयारी में लगा है (यूहन्ना 14:3), इत्यादि। कार्यशील रहना न केवल परमेश्वर का एक गुण है, वरन उसने मनुष्य में जिसे उसने अपने स्वरूप में बनाया है, उसमें भी अपने समान कार्यशील होने का गुण डाला है। सृष्टि के आरंभ से ही कार्यशील रहने से संबंधित परमेश्वर के इस सिद्धांत को हम लागू देखते हैं। परमेश्वर ने आदम के लिए अच्छे फलों के वृक्षों की अदन की वाटिका लगा कर दी, किन्तु उस वाटिका की देखभाल करने की ज़िम्मेदारी परमेश्वर ने आदम को सौंपी (उत्पत्ति 2:8, 9, 15)। यद्यपि आदम अकेला था, किन्तु परमेश्वर ने उसे निठल्ला नहीं रहने दिया, उसे वाटिका में काम पर लगाया। इसी सिद्धांत के अनुसार, पवित्र आत्मा की अगुवाई में प्रेरित पौलुस ने लिखा, “और जब हम तुम्हारे यहां थे, तब भी यह आज्ञा तुम्हें देते थे, कि यदि कोई काम करना न चाहे, तो खाने भी न पाए। हम सुनते हैं, कि कितने लोग तुम्हारे बीच में अनुचित चाल चलते हैं; और कुछ काम नहीं करते, पर औरों के काम में हाथ डाला करते हैं। ऐसों को हम प्रभु यीशु मसीह में आज्ञा देते और समझाते हैं, कि चुपचाप काम कर के अपनी ही रोटी खाया करें” (2 थिस्स्लुनीकियों 3:10-12)।


और कार्यशील रहने से संबंधित यही सिद्धांत उद्धार पाने के बाद के मसीही जीवन एवं सेवकाई पर भी इसी प्रकार से लागू है “और जैसी हम ने तुम्हें आज्ञा दी, वैसे ही चुपचाप रहने और अपना अपना काम काज करने, और अपने अपने हाथों से कमाने का प्रयत्न करो” (1 थिस्स्लुनीकियों 4:11)। परमेश्वर ने उद्धार पाए हुए अपने लोगों के लिए पहले से ही कार्य निर्धारित करके तैयार रखे हुए हैं, “क्योंकि हम उसके बनाए हुए हैं; और मसीह यीशु में उन भले कामों के लिये सृजे गए जिन्हें परमेश्वर ने पहिले से हमारे करने के लिये तैयार किया” (इफिसियों 2:10)। और जब परमेश्वर ने ज़िम्मेदारी दी है, तो फिर हम सभी से उस ज़िम्मेदारी के निर्वाह का हिसाब भी लेगा तथा हमारे कार्यों के अनुसार हमें प्रतिफल भी देगा (मत्ती 16:27; 1 कुरिन्थियों 3:13-15; 4:5; 2 कुरिन्थियों 5:10; 1 पतरस 4:17)। जो काम परमेश्वर ने हमारे लिए निर्धारित किए हैं, हम उन्हें ठीक से करने पाएं, इसके लिए परमेश्वर ने हमारे लिए उपाय भी किया है - हम मसीही विश्वासियों में निवास करने वाला पवित्र आत्मा हमारा मार्गदर्शन और सहायता करता है; और साथ ही परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रत्येक मसीही विश्वासी की सेवकाई के अनुसार उसे उपयुक्त वरदान भी दिए हैं, जिनकी सहायता से हम अपनी इस ज़िम्मेदारी को पूरा कर सकें (1 कुरिन्थियों 7:7; 12:11), ठीक से निभा सकें, और इस से परमेश्वर की महिमा हो सके (1 पतरस 4:10-11)। साथ ही इन आत्मिक वरदानों से संबंधित कुछ बातें भी हैं, जिनके अनुसार इनका प्रयोग किया जाना है। आगे हम इन बातों और वरदानों के बारे में कुछ और विस्तार से देखेंगे।

 

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं तो क्या आपको यह पता है कि परमेश्वर ने आपके लिए कौन से भले कार्य निर्धारित करके रखे हुए हैं? और क्या आप उन कार्यों को उसकी इच्छा के अनुसार पूरा कर रहे हैं? कहीं आप अपनी ही इच्छा और सुविधा के अनुसार प्रभु यीशु के नाम में कुछ भी करने के द्वारा यह तो नहीं समझ रहे हैं कि आप ने परमेश्वर के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का सही निर्वाह कर लिया है? यदि आपको अभी भी उस कार्य का पता नहीं है जो परमेश्वर ने आपके लिए नियुक्त किया है, तो आपको प्रार्थना में परमेश्वर के सम्मुख इस बात को रखना चाहिए और उससे अपनी उस सेवकाई की पहचान माँगनी चाहिए, जो वह चाहता है कि आप उसके लिए करें। आपकी आशीष और प्रतिफल उसी सेवकाई के निर्वाह से है, अन्य कुछ करने से नहीं।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 107-109 

  • 1 कुरिन्थियों 4

*********************************************************************

English Translation

Christian Living - Active and Working


In this on-going series about Christian Life, Living, and Ministry, in the previous articles we have seen the role of God the Holy Spirit in Christian Faith, Life, and Ministry. In the preceding articles we had been considering and evaluating from God’s Word the Bible, the false teachings and wrong doctrines that are being commonly taught these days about the Holy Spirit and His works. In this context we had seen what are the actual teachings of the Bible, and how to identify the wrong meanings and implications ascribed to these Biblical teachings, to be able to avoid the false and wrong and stay safe from them. From today we will start studying another related topic, which is very important for Christian Living and Ministry, and which is also the subject of many misinterpretations, misunderstandings, and wrong teachings; since those who preach and teach wrong doctrines about the Holy Spirit, have also formed and spread many wrong teachings and notions about this topic as well. Hence, it is essential to know and learn the truths of God’s Word about this topic, stay safe from errors and false doctrines, and only go by the truths of God’s Word.


One of the great characteristics of our Lord God is that He is always actively involved in taking care of His creation, always at work in managing and running it. The Lord Jesus said, “My Father has been working until now, and I have been working” (John 5:17). Even today our Father God and our Savior God the Son are at work for us; and, God the Holy Spirit is working through us in this world. Our Father God always keeps His eyes on us (2 Chronicles 16:9), protects us as the apple of His eyes (Deuteronomy 32:10; Zechariah 2:8), looks at and evaluates the thoughts arising in our heart (1 Chronicles 28:9), listens to our prayers and answers them in accordance with His plans related to them (Psalms 143:1; 1 John 5:14-15), etc. Our savior Lord, God the Son, is our advocate before God the Father (1 John 2:1). He prays and intercedes for us (John 17:9, 11, 15; Romans 8:34), and delivers us from the accusations of the devil (Revelation 12:10), He is preparing a place for us and preparing to come and take us to be with Him for eternity (John 14:3), etc. Being active and working is not only an attribute of God, but He has also placed this in man whom He created in His likeness. From the very beginning of creation, we see this principle of being active and working being in force. God made a garden of good fruit bearing plants, the Garden of Eden, for Adam; but gave the task and responsibility of tending that garden, looking after and maintaining it to Adam (Genesis 2:8, 9, 15). Although Adam was alone at that time, but God did not let him be lazy and inactive, but put him to work in the Garden. In accordance with this principle, under the guidance of the Holy Spirit, the apostle Paul wrote, “For even when we were with you, we commanded you this: If anyone will not work, neither shall he eat. For we hear that there are some who walk among you in a disorderly manner, not working at all, but are busybodies. Now those who are such we command and exhort through our Lord Jesus Christ that they work in quietness and eat their own bread” (2 Thessalonians 3:10-12).


This principle of being active and working is in force upon the Christian Believers after their being saved, “that you also aspire to lead a quiet life, to mind your own business, and to work with your own hands, as we commanded you” (1 Thessalonians 4:11). God has already determined works to be done by His people, the Born-Again Christian Believers, “For we are His workmanship, created in Christ Jesus for good works, which God prepared beforehand that we should walk in them” (Ephesians 2:10). When God has given a responsibility, then He will also take an account from each one of us about how we have fulfilled it and reward us accordingly (Matthew 16:27; 1 Corinthians 3:13-15; 4:5; 2 Corinthians 5:10; 1 Peter 4:17). So that we are able to do our God assigned works and responsibilities well enough, God has also made provisions for our help - God the Holy Spirit residing in every truly Born-Again Christian Believer from the moment of his salvation, guides and helps us. The Holy Spirit also gives to every Christian Believer appropriate gifts (1 Corinthians 7:7; 12:11), through which we can not only fulfill our responsibility, but do it well and glorify God through it (1 Peter 4:10-11). There are some important things related to these spiritual gifts, and these gifts have to be used keeping those things in mind. We will look into these things and the spiritual gifts in the coming articles.


If you are a Christian Believer, then are you aware of the ‘good works’ God has kept for you, assigned to you? Are you actively involved in doing those works in accordance with God’s will? Or, is it that by doing anything according to your fancy in the name of the Lord Jesus, you are assuming that you have appropriately fulfilled your responsibility towards the Lord God? If you are as yet unaware of the work that God wants you to do for Him, then you should put this in prayer before God, and ask Him to help you identify and understand the work He wants you to do for Him. Your blessings and rewards are only according to your fulfilling your God assigned responsibility, not through anything else you may assume and do.


If you are still thinking of yourself as being a Christian, a child of God, entitled to a place in heaven, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start learning, understanding, and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 107-109 

  • 1 Corinthians 4