ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 11 जनवरी 2023

प्रभु भोज – भाग लेने में गलतियाँ (11) / The Holy Communion - The Pitfalls (11)

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - भाग लेने योग्य बनना

पिछले दो लेखों में हमने 1 कुरिन्थियों 11:27 से देखा था कि प्रभु भोज में अयोग्य तथा योग्य रीति से भाग लेने का क्या अभिप्राय है। मूल यूनानी भाषा में प्रयोग किए गए जिस शब्द का अनुवाद “अनुचित रीत से” हुआ है, उसका शब्दार्थ होता है मूल से कुछ भी भिन्न। प्रभु यीशु द्वारा मेज़ की स्थापना के समय दिए गए उसके अभिप्राय, तरीके, और उद्देश्य से भिन्न जो भी अन्य कोई भी अभिप्राय, तरीका, या उद्देश्य होगा, वह “अनुचित रीत से” भाग लेना होगा। पिछले लेख में हमने साथ ही यह भी देखा था कि इसका यह अर्थ कदापि नहीं है कि केवल जो निष्पाप सिद्ध हों, केवल वही प्रभु भोज में भाग ले सकते हैं; क्योंकि यह तो एक असंभवता है - प्रभु भोज की स्थापना के समय प्रभु के साथ जो शिष्य बैठे हुए थे, वे भी निष्पाप और सिद्ध नहीं थे। लेकिन इसका यह अर्थ अवश्य है कि भाग लेने वालों को प्रभु यीशु के सामने अपने पापों का अंगीकार करने, उन्हें मान लेने, उनके लिए पश्चाताप करने वाले होना है, जिससे कि वे परमेश्वर से 1 यूहन्ना 1:7-10 की प्रतिज्ञा, विशेषकर पद 9 में दी गई प्रतिज्ञा का लाभ ले सकें, और प्रभु भोज में योग्य रीति से भाग लेने वाले बन सकें, अपने पापों को छुपाने या ढिठाई से उनमें बने रहने की बजाए।

इसी आधार पर, पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा 1 कुरिन्थियों 11:28 में प्रभु भोज में भाग लेने के लिए योग्य बनने की विधि दी है, चाहे भाग लेने वाले का जीवन पहले योग्य नहीं भी रहा हो। ध्यान रखें, जैसे कि हम पहले 1 कुरिन्थियों 11:25-26 से देख चुके हैं, प्रभु भोज में भाग लेने वालों को भाग लेते समय प्रभु यीशु के जीवन और उनके लिए दिए गए बलिदान को याद करना है, और भाग लेने के द्वारा वे प्रभु की मृत्यु का प्रचार करते हैं। इसलिए, प्रभावी रीति, उस समय पर वे आत्मा और मानसिकता में प्रभु के जीवन, उसके स्वर्ग छोड़कर पृथ्वी पर आने, उसके द्वारा उनके लिए अपने आप को बलिदान करने के उद्देश्य, आदि के समक्ष होते हैं। अब इस स्थिति में, भाग लेने वाले को अपने आप से यह प्रश्न पूछना चाहिए, “क्योंकि मेरे प्रति अपने प्रेम और देखभाल के कारण, प्रभु ने अपने आप को मेरे लिए बलिदान कर दिया, जिससे कि मैं पाप से छुड़ाया जा सकूँ, और सदा के लिए परमेश्वर के साथ मेल में रहूँ (रोमियों 5:1, 11), इसलिए मेरे जीवन में क्या ऐसा कुछ है जो जिससे परमेश्वर को घृणा है, उसे पसंद नहीं है, उसके वचन के विरुद्ध है, तथा मेरे और परमेश्वर के मध्य बाधा (यशायाह 59:1-2) बन रहा है?” भाग लेने वाले को, भाग लेने से पहले परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए कि वह उसके जीवन में विद्यमान पापों को दिखाए, अपने जीवन को जाँचना है; और परमेश्वर जो भी पाप दिखाता है उनका अंगीकार करके, उन्हें मान के, उनके लिए पश्चाताप करके प्रभु से उनके लिए क्षमा माँगनी है, और 1 यूहन्ना 1:9 के आधार पर परमेश्वर से अपने आप को ठीक करवाना है।

सीधी सी बात यही है कि अपनी स्वाभाविक या सामान्य स्थिति में कोई भी प्रभु की मेज़ में भाग लेने के योग्य कभी नहीं होता है, जैसा कि हम 1 यूहन्ना 1:8, 10 से देखते हैं। हर एक जन पाप करता है, मसीही विश्वासी और प्रभु के शिष्य भी; और जो कोई यह कहता है कि उसमें कोई पाप नहीं है, वह परमेश्वर को झूठा ठहराता है - जो होना संभव नहीं है, और यह असंभवता स्वतः ही उनके निष्पाप होने के दावे को तुरन्त ही झूठा साबित कर देती है। इस बात को प्रभु यीशु ने शिष्यों के पाँव धोने के द्वारा बहुत अच्छी तरह से कहा और समझाया है (यूहन्ना 13:4-15)। जब प्रभु यह कार्य कर रहा था, और वह पतरस के पास पहुँचा, तब पतरस सहमत नहीं था कि प्रभु उसके पाँव धोए। उस समय प्रभु यीशु ने कुछ बहुत महत्वपूर्ण कहा था जिसका हमारे संदर्भ में बहुत महत्व है। प्रभु यीशु ने पतरस से कहा कि यद्यपि वह “नहा चुका है” साफ है, किन्तु फिर भी उसे समय-समय पर पाँव धुलवाने की आवश्यकता है। संसार में चलते समय, अर्थात संसार के साथ संपर्क में आने के कारण, पतरस तथा अन्य सभी के पाँवों पर, उनके संसार से संपर्क के स्थान पर, सांसारिकता की धूल लग जाती है। उन्हें उस सांसारिकता की धूल से साफ होने के लिए आवश्यक है कि वे समय-समय पर प्रभु यीशु को उन्हें साफ करने दें “...यदि मैं तुझे न धोऊं, तो मेरे साथ तेरा कुछ भी साझा नहीं।”

ठीक से उनकी सफाई किए जाने के लिए यह आवश्यक था कि वे बारंबार प्रभु यीशु के पास इसके लिए आते रहें। प्रभु उनकी सफाई करने का अनिच्छुक नहीं था, वरन वह तो इच्छुक है, प्रतीक्षा में है और चाहता है कि उसके लोग उसके पास आएं, उनमें विद्यमान सांसारिकता की धूल, पाप का अंगीकार करें, और प्रभु को उन्हें साफ कर लेने तथा योग्य बना लेने दें। इसीलिए, जब तक कि प्रभु की मेज में भाग लेने वाला हमेशा ही भाग लेने से पहले अपने को जाँचते हुए, पापों को मानते और उनके लिए पश्चाताप करके परमेश्वर से उनके लिए क्षमा प्राप्त नहीं कर लेता है, तब तक वह कभी भी योग्य रीत से प्रभु की मेज़ में भाग नहीं लेने पाएगा। भाग लेने से पहले सभी को यह करना है, क्योंकि सभी के जीवनों में कोई न कोई पाप अवश्य होता है, जो उन्हें अयोग्य बनाता है। लेकिन प्रभु यीशु द्वारा दिए गए इस तरीके के द्वारा, प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, हमेशा प्रभु भोज में भाग लेता रह सकता है, यदि उसके अन्दर भाग लेने की एक सच्ची और खरी लालसा है, कि वह उसकी आज्ञाकारिता के द्वारा, प्रभु यीशु को आदर दे, प्रभु द्वारा उसके प्रतिबद्ध शिष्यों को दिए गए निर्देशों का पालन करे।

अगले लेख में हम इस पद से और आगे सीखेंगे, और देखेंगे कि प्रभु की मेज़ में भाग लेना क्यों वैकल्पिक नहीं है, शिष्यों की अपनी इच्छा के अनुसार नहीं, वरन उनके लिए अनिवार्य है। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 27-28          

  • मत्ती 8:18-34     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation

The Lord’s Table - Being Worthy to Participate

  In the last two articles, we have seen from 1 Corinthians 11:27, what it means to participate in the Holy Communion in an unworthy manner and then in a worthy manner, respectively. Based on the word used in the original Greek language, translated “unworthily” or in an “unworthy manner”; any participation in a manner, or purpose, different from the one instituted by the Lord Jesus while establishing the Lord’s Table for His committed disciples, will be participating “unworthily” or in an “unworthy manner.” We had also seen in the last article that this does not mean that only those who are sinless and perfect can participate in the Holy Communion; for this will be an impossibility - even the disciples sitting with the Lord at the time of the initiation of the Holy Communion were not sinless or perfect. What it means is that the participants should be willing to acknowledge, confess, and repent of their sins before the Lord, and get the promised benefit of 1 John 1:7-10, particularly of verse 9 here, from God, and be made worthy of participating in the Holy Communion, instead of hiding their sins or persisting in them.

On this basis, the Holy Spirit, through Paul, in 1 Corinthians 11:28, gives the method of participating worthily in the Lord’s Table, even though the participant’s life initially may not be worthy of doing so. Remember, as we have seen earlier from 1 Corinthians 11:25-26, the participants in the Lord’s Table at the time of participation are remembering the Lord Jesus’s life and sacrifice for them, and through their participation, they are proclaiming His death. So, in effect, mentally and spiritually, they are in the presence of the Lord’s life, the purpose of His coming to earth, the reason of His sacrificing His life for them. Now, in this state, the participant should ask himself the question, “since the Lord out of His love and care for me, sacrificed His life, so that I can be delivered from sin, be eternally reconciled with God and be at peace with Him (Romans 5:1, 11), therefore, is there anything in my life that is offensive to God, is not pleasing to Him, is contrary to His Word, and is creating a barrier between God and myself (Isaiah 59:1-2) and hindering my spiritual life?” The Participant, before partaking in the Table, has to examine his own life, praying to God to show him the sins he has to acknowledge, confess, and seek forgiveness for. Then whatever God points out in his life, he should get it corrected from God on the basis of 1 John 1:9.

The simple fact of the matter is, that in his normal or usual state, no one is ever worthy of participating in the Lord’s Table, since as we see from 1 John 1:8, 10, everybody sins, including the Christian Believers and Lord’s disciples; and anyone claiming to have no sin, makes God a liar - an impossibility that by itself immediately nullifies their claim of being without sin. This was stated and well-illustrated by the Lord Jesus in His washing the feet of the disciples (John 13:4-15). As the Lord was doing this, when He came to Peter, Peter was not willing to have the Lord wash His feet. At that time the Lord said something very important in John 13:8 and 10, which is of great significance and relevance here. The Lord Jesus said to Peter that although he was “bathed and clean”, but still he needs to have his feet washed from time to time. While walking in the world, i.e., interacting with the world, Peter as well as everyone else would get the “dust” of the worldliness on their feet, i.e., their point of contact with the world. To cleanse them from the “dust of the world”, it was necessary for them to let the Lord Jesus Himself, "If I do not wash you, you have no part with Me", wash and cleanse them from time to time.

To have proper cleansing done, it was essential that time and again they had to keep coming to the Lord, for Him to cleanse them. The Lord is not averse to doing so, rather is willingly waiting and desirous that His people would come to Him, acknowledging the presence of their “dust”, i.e., their worldliness and sin, and allow Him to cleanse them from it, make them clean and worthy once again. Therefore, without the participant always examining, acknowledging, confessing, and seeking God’s forgiveness, no one can ever participate in the Holy Communion, because some sin or the other is always in everyone’s life, always rendering them unworthy of participation. But through this method given by the Lord Jesus, every Born-Again Christian Believer can always participate, provided he has a sincere and honest desire to honor the Lord by being obedient to the Lord’s instructions, given to His committed disciples.

In the next article we will learn further from this verse, and see why participating in the Communion cannot be optional and at the discretion of the Lord’s disciples. If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Genesis 27-28

  • Matthew 8:18-34

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

मंगलवार, 10 जनवरी 2023

प्रभु भोज – भाग लेने में गलतियाँ (10) / The Holy Communion - The Pitfalls (10)

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - योग्य रीति से भाग लेना

पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 11:27 से देखा था कि प्रभु की मेज़ में अनुचित रीति से भाग लेने का अर्थ है उसमें प्रभु द्वारा फसह के समय अपने शिष्यों के साथ मेज़ की स्थापना करते समय दिए गए तरीके से भिन्न प्रकार से भाग लेना। हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि परमेश्वर हमेशा ही उसके द्वारा दिए गए निर्देशों और आज्ञाओं के निर्वाह के लिए बहुत अनिवार्य रहा है, विशेषकर उसके आदर और आराधना से संबंधित बातों के प्रति। परमेश्वर ने कभी भी उसके द्वारा दी गई आज्ञाओं और निर्देशों में किसी के भी द्वारा कोई परिवर्तन या ‘सुधार’ या किसी की व्यक्तिगत व्याख्या के अनुसार निर्वाह को अनुमति नहीं दी है, ऐसा करना स्वीकार नहीं किया है। यही बात प्रभु भोज के लिए भी लागू होती है। प्रभु यीशु ने प्रभु भोज की स्थापना अपने प्रतिबद्ध शिष्यों के लिए की थी, जो उसके साथ परीक्षाओं में भी लगातार बने रहे (लूका 22:28)। प्रभु ने मेज़ में भाग लेने के बारे में केवल उन्हें ही निर्देश दिए थे; यहूदा इस्करियोती ने प्रभु द्वारा स्थापित मेज़ में भाग नहीं लिया था। इससे हम यह सीख सकते हैं कि प्रभु भोज केवल परमेश्वर के समर्पित और प्रतिबद्ध लोगों के लिए ही है, उनके लिए जो उसके लिए खड़े होने के लिए तैयार हैं; न कि उनके लिए जो किसी रीति अथवा अनुष्ठान के निर्वाह के द्वारा, या किसी स्वार्थ के अंतर्गत प्रभु के साथ संबंधित और जुड़े हुए रहते हैं।

हम यह भी देख चुके हैं कि फसह मनाने के लिए अपने निज परिवारों के पास जाने के स्थान पर, प्रभु के साथ बने रहने और उसके निर्देशों के अनुसार फसह की तैयारी करने और भाग लेने के द्वारा उन शिष्यों ने प्रभु यीशु के प्रति आज्ञाकारिता और प्रतिबद्धता के एक स्तर को दिखाया; यह ऐसी बात है जो वर्तमान में प्रभु भोज में रीति के समान भाग लेने वालों में बहुत ही कम देखने को मिलती है। लेकिन इसका यह अर्थ भी नहीं है कि वे शिष्य बिल्कुल निष्पाप और आलोचना से परे थे, फसह के भोज के लिए बैठे होने के बावजूद, उनमें विवाद चल रहा था कि उनमें से बड़ा कौन है (लूका 22:24-27)। शायद इसीलिए प्रभु यीशु ने भोजन से उठकर शिष्यों के पाँव धोए थे, जैसा कि यूहन्ना 13:4-17 में लिखा है; यहूदा इस्करियोती के भी, क्योंकि वह फसह के भोज में तो सम्मिलित था, किन्तु रोटी का टुकड़ा लेते ही बाहर चला गया था (यूहन्ना 13:30)। उसके बाहर चले जाने के बाद ही प्रभु यीशु ने प्रभु भोज की स्थापना की थी, जिसे हम पहले देख चुके हैं। प्रभु को यह भी पता था कि थोड़े ही समय में उसके शिष्य क्या करने वाले हैं। अपने सभी दावों के विपरीत, वे न तो उसके साथ प्रार्थना करने के लिए जागेंगे, और न ही जब लोग उसे पकड़ने आएंगे, तब उसके साथ खड़े रहेंगे, वरन उसे अकेला छोड़ कर भाग खड़े होंगे। लेकिन प्रभु को यह भी पता था कि वे उसे हमेशा के लिए नहीं त्याग देंगे, उसकी मृत्यु के बाद भी वापस अपने परिवारों और व्यवसाय को नहीं लौटेंगे। इसके बाद वे पश्चातापी होंगे, और प्रभु के पुनरुत्थान के बाद, एक बार जब उनकी प्रतिबद्धता फिर से नई हो जाएगी, ये ही लोग सारे संसार में जाकर हर कीमत पर सुसमाचार को सुनाएंगे। उसे पता था कि उनके पश्चाताप और प्रतिबद्धता का आने वाले दिनों में क्या परिणाम होगा।

इसलिए यह मानना कि केवल बिल्कुल सिद्ध और निष्पाप लोग ही प्रभु की मेज़ में भाग ले सकते हैं, नासमझी है, तथ्यों की गलत व्याख्या है। प्रभु द्वारा अपने चूक और गलतियाँ करने वाले शिष्यों के लिए मेज़ को स्थापित करना, इस धारणा का समर्थन नहीं करता है। प्रभु को पता है कि कोई भी मनुष्य कभी निष्पाप और सिद्ध नहीं हो सकता है; सभी को, उसके प्रतिबद्ध शिष्यों को भी पश्चाताप करने और क्षमा माँगने की आवश्यकता होगी (1 यूहन्ना 1:7-10)। इसलिए प्रभु की मेज़ में भाग लेने वालों को ऐसे लोग होना चाहिए जो अपने पापों और कमियों को मानने के लिए, उनके लिए क्षमा माँगने के लिए तैयार हों; वे प्रभु के साथ बने रहने और उसकी आज्ञाकारिता में चलने वाले होने चाहिएं, अपनी असिद्धता, अपूर्णता के बावजूद भी। प्रभु को जो बात कतई स्वीकार्य नहीं है, वह है घमण्ड, स्व-धर्मी रवैया, और गढ़ी हुई धार्मिकता। हम इसके बारे में तथा प्रभु की मेज़ में भाग लेने के बारे में कुछ और देखेंगे और सीखेंगे, अगले कुछ लेखों में इससे आगे के पदों का अध्ययन करते हुए।

प्रभु के मेज़ में योग्य रीति से भाग लेने से संबंधित कुछ अन्य बातों को - प्रभु भोज में प्रभु के जीवन और उद्देश्य को स्मरण करते हुए भाग लेना, उसकी मृत्यु और पुनरुत्थान का प्रचार करना और उसके गवाह होना, तथा रोटी और कटोरे को चिह्नों के रूप में इस्तेमाल करना, आदि के बारे में हम पहले देख चुके हैं। अगले लेख में हम देखेंगे प्रभु द्वारा दिए गए उस तरीके को जिसके द्वारा असिद्ध, गलतियाँ करने वाले, और पाप करने की संभावना में बने रहने वाले प्रभु के शिष्य भी किस प्रकार से, प्रभु के प्रति आज्ञाकारिता के अंतर्गत मेज़ में योग्य रीति से भाग ले सकते हैं, बिना अपने ऊपर प्रभु के न्याय को न्यौता दिए।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 25-26          

  • मत्ती 8:1-17     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation

The Lord’s Table - Participating Worthily

  In the previous article, we have seen from 1 Corinthians 11:27 that to participate in the Lord’s Table in an unworthy manner means to participate in it in a manner different from what the Lord has given while instituting the Table with His disciples at the time of the Passover. We have seen in the earlier articles that God has always been very particular about the things He has said and asked to be done, especially in relation to His honor and worship. God has never permitted or accepted any deviation or modification or anyone’s personal interpretation of His directions and commandments. The same stands for the Holy Communion too. The Lord Jesus established the Communion for His committed disciples, those who had continued with Him in His trials (Luke 22:28). He instructed only them about participating in it; Judas Iscariot did not participate in the Holy Communion established by the Lord. Therefore, we can learn that partaking in the Lord’s Table is only for the committed people of God, who are willing to take a stand for Him; and not for everyone who ritualistically, or for any selfish reasons remains associated and attached with the Lord.

We have also seen that in their remaining with the Lord instead of going to their individual families to celebrate the Passover, and preparing for the Passover in accordance with the instructions of the Lord, they had shown a level of commitment and obedience to the Lord; which is something not often seen amongst the people who partake of the Communion ritualistically nowadays. But this does not mean that they were perfect and above reproach, even while sitting and eating the Passover meal, there was a dispute amongst them about who among them was the greatest (Luke 22:24-27). Probably it was because of this that the Lord got up from the meal and washed the disciple’s feet, as is recorded in John 13:4-17, including Judas Iscariot’s, since he was present for the Passover meal, and went out only after taking the ‘sop’ (John 13:30). The Lord instituted the Holy Communion after his going out, as we have seen earlier. The Lord also knew what the disciples would be doing shortly. Despite all their claims to the contrary, they would neither stay up with Him to pray, nor stand with Him when people came to arrest Him, but will leave Him alone and run away. But the Lord also knew that they would not permanently abandon Him and go back to their families and professions after His death. They will be penitent after this, and after His resurrection once their commitment to Him is renewed, they will be the ones who will go into the world and spread the Gospel at any cost. He knew what their repentance and re-commitment would accomplish in the days to come. Therefore, to think and believe that only absolutely perfect and totally sinless people can participate in the Lord’s Table, is a misunderstanding and misinterpretation of facts. The Lord’s instituting the Table with His fallible and errant disciples does not support such a thinking. The Lord also knows that no man can ever be perfect and sinless; everyone, including His committed disciples will sin, will repent, will need forgiveness (1 John 1:7-10). So those who participate in the Table should be the ones who are willing to accept their sins and short-comings before the Lord and ask His forgiveness for them; they should be willing to stay with Him, be obedient to Him, and trust Him even in their imperfections and with their limitations. What the Lord does not like or accept is arrogance, self-righteousness, and contrived religiosity. We will see more about this and participating in the Lord’s Table as we study the coming verses in the subsequent articles.

We have already seen about the other things related to worthily participating in the Table – about partaking the Holy Communion in remembrance of the life and purpose of the Lord’s coming to earth, of being His witnesses and proclaiming His death and resurrection, and using the bread and cup in a symbolic manner. In the next article we will see the Lord given mechanism through which the imperfect, errant, and prone to sinning disciples of the Lord, in obedience to the Lord, can still participate worthily, or in the correct manner in the Lord’s Table, without inviting judgment upon themselves.

 If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Genesis 25-26

  • Matthew 8:1-17

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

सोमवार, 9 जनवरी 2023

प्रभु भोज – भाग लेने में गलतियाँ (9) / The Holy Communion - The Pitfalls (9)

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - अयोग्य रीति से भाग लेना

हमने पिछले लेखों में, 1 कुरिन्थियों 11:25-26 से देखा है कि प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के लिए यह निर्धारित किया था कि वे उसकी यादगार के लिए प्रभु भोज में भाग लेंगे, और रोटी तथा प्याले को उनके तोड़ी गई उसकी देह था बहाए गए लहू के चिह्न ठहराया था। यहाँ पर पवित्र आत्मा पौलुस के द्वारा प्रभु यीशु को याद करने से संबंधित एक और तथ्य को भी उजागर करता है; प्रभु की मेज़ में भाग लेने में निहित है कि भाग लेने वाला, प्रभु के आने तक, उसकी मृत्यु का प्रचार भी करेगा। दूसरे शब्दों में, भाग लेने वाला जानता है, मानता है, और फिर से पुष्टि करता है कि वह प्रभु की मृत्यु और पुनरुत्थान का गवाह है, उसे औरों को यह गवाही देनी है, यह परमेश्वर के द्वारा उसे सौंपी गई ज़िम्मेदारी है, और जब वह प्रभु के सामने खड़ा होगा तब प्रभु को इसका हिसाब भी देगा। प्रभु की मेज़ के इस अभिप्राय के बारे में हम पिछले लेख में देख चुके हैं।

अपने पाठकों को इन बातों के बारे में याद दिलाने के बाद, पौलुस पवित्र आत्मा की अगुवाई में, 1 कुरिन्थियों 11:27 में, प्रभु की मेज़ से संबंधित एक बहुत गंभीर तथ्य को प्रस्तुत करता है। इस तथ्य के बारे में सामान्यतः कलीसियाओं में, विशेषकर डिनॉमिनेशन से संबंधित कलीसियाओं में, जहाँ पर लोग प्रभु भोज में भाग बारंबार दोहराई जाने वाली रीति के समान लेते हैं, शायद ही कभी बताया या सिखाया जाता है। ये लोग रीति के समान भाग लेने के द्वारा संतुष्ट और प्रसन्न हो जाते हैं कि यह कर लेने के द्वारा परमेश्वर के साथ उनके संबंध ठीक हो गए हैं, अब उन्होंने अपनी डिनॉमिनेशन की प्रथा को पूरा कर लिया है। इस पद में पौलुस गलती में पड़ी कलीसिया के सामने उनके प्रभु भोज में गलत रीति से भाग लेने और इस कारण से इसके लिए उनके प्रभु यीशु को उत्तरदायी होने के तथ्य को रखता है। ध्यान कीजिए कि पौलुस इसे एक संभावना के तौर पर नहीं लिखता है, वरन एक स्थापित सत्य के समान कहता है; न ही वह यह कहता है कि केवल कुछ ही लोग, जैसे कि वे जो बारंबार गलती करते हैं, या जिनके जीवनों में इसके अतिरिक्त भी कुछ अन्य गलतियाँ पाई जाती हैं, आदि, उन्हीं के लिए जवाबदेही होगी। वरन, पौलुस लिखता है, “जो कोई”, अर्थात, जिसने भी, कभी भी, चाहे एक बार या चाहे बारंबार, अनुचित रीति से भाग लिया है, वह प्रभु की देह और लहू का दोषी ठहर चुका है। प्रभु भोज में भाग लेने वालों ने यह अपने डिनॉमिनेशन, मत, या समूह की रीति के अनुसार किया होगा; किन्तु यदि उन्होंने परमेश्वर के वचन के अनुसार “अनुचित रीति से” भाग लिया है, तो चाहे वे अपनी रीति के अनुसार सही भी हों, फिर भी प्रभु की देह और लहू के दोषी हैं। यह हमारे सामने इस वाक्यांश “अनुचित रीति से” के अर्थ एवं अभिप्राय को समझने की अनिवार्यता को रखता है।

ध्यान कीजिए कि यहाँ पर पद 27 का आरंभ “इसलिए” के साथ होता है, जो यह दिखाता है कि आने वाली बात, इससे पहले की बात पर आधारित है। पद 27 के कथन से पहले, पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा, पद 25-26 में दो बातों पर जोर दिया है। पहली यह कि प्रभु की मेज़ में भाग लेना किसी भी अन्य उद्देश्य से नहीं वरन केवल प्रभु को याद करने ही के लिए हो, जैसा कि स्वयं प्रभु यीशु ही ने कहा था; और दूसरी बात, भाग लेना अपने आप में यह निश्चित करता है कि भाग लेने वाला प्रभु के आने तक प्रभु की मृत्यु का प्रचार करेगा, अर्थात उसका गवाह बनकर रहेगा। जिस शब्द का अनुवाद “अनुचित रीति से” किया गया है, मूल यूनानी भाषा में वह है “एनाक्सिऑस” और इसका शब्दार्थ होता है कसी बात या चीज़ को, जैसा उसका वास्तव में है, उससे भिन्न मूल्य या वज़न लगाना या बताना। इससे हम यह समझ सकते हैं कि प्रभु यीशु द्वारा प्रभु भोज को दिए गए अर्थ और अभिप्राय से भिन्न किसी भी अर्थ अथवा अभिप्राय के साथ उसमें भाग लेना, “अनुचित रीति से” भाग लेना है।

हम पद 25-26 में देखते हैं कि प्रभु की मेज़ का विषय या ध्यान पूर्णतः केवल प्रभु यीशु पर ही केंद्रित है। मेज़ में भाग लेना उसकी यादगार में होना है, उसकी देह के तोड़े जाने और लहू के बहाए जाने के उद्देश्य को ध्यान करते हुए होना है, प्रभु की मृत्यु के प्रचार के लिए होना है। इसमें किसी भी अन्य बात का न तो कोई उल्लेख है और न ही संभावना है, विशेषकर किसी मनुष्य से संबंधित किसी भी बात की तो बिल्कुल भी नहीं। इस पद के आरंभ के “इसलिए” के संदर्भ में, यदि कोई भी प्रभु यीशु को याद करने और उसकी मृत्यु का प्रचार करने, अर्थात उसका समर्पित और विश्वासयोग्य गवाह होने, के अतिरिक्त, किसी भी अन्य उद्देश्य से यदि भाग लेता है, तो वह “अनुचित रीति से” भाग लेना होगा। जो लोग इसमें प्रभु पर ध्यान केंद्रित करने की बजाए, अपने ऊपर ध्यान केंद्रित करते हुए, कि भाग लेने से वे धर्मी हो जाएंगे, या परमेश्वर को स्वीकार्य हो जाएंगे, या स्वर्ग में प्रवेश पाने के योग्य बन जाएंगे, या अपने मत अथवा डिनॉमिनेशन के धार्मिक अगुवों को प्रसन्न करने वाले बन जाएंगे, इत्यादि, बातों को मानते हुए भाग लेते हैं, वे प्रभु भोज पर अपने ही मन-गढ़ंत धारणाएं थोप रहे हैं, उसे ऐसे अर्थ और अभिप्राय दे रहे हैं जो प्रभु यीशु ने कभी नहीं कहे अथवा दिए; और प्रभु की देह और लहू के दोषी हैं। जो पाठक इन लेखों को पहले से पढ़ते आ रहे हैं, उन्हें ध्यान होगा कि पिछले लेखों में कितनी ही बार इस बात को जोर देकर कहा गया था कि सामान्य, विशेषकर डिनॉमिनेशन के अनुसार चलने वाली कलीसियाओं, की धारणाओं और मान्यताओं के विपरीत, प्रभु भोज का उद्देश्य भाग लेने वाले को धर्मी, या परमेश्वर को स्वीकार्य, या स्वर्ग में प्रवेश करने के योग्य बनाना कदापि नहीं है। आज के इस लेख से उन्हें और भी स्पष्ट हो जाना चाहिए कि किसी डिनॉमिनेशन अथवा मत या समुदाय द्वारा दी जाने वाली ऐसी कोई भी शिक्षा बाइबल के अनुसार सही नहीं है, बिल्कुल गलत है, और तुरन्त उसे पूर्णतः तिरस्कार कर देना चाहिए।

अगले लेख में हम उचित रीत से प्रभु भोज में भाग लेने के बारे में देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 23-24          

  • मत्ती 7     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation

The Lord’s Table - Participating Unworthily

  We have seen in the previous articles, from 1 Corinthians 11:25-26, that the Lord Jesus decreed partaking the Holy Communion for His disciples in remembrance of Him, called the bread and the cup symbols of His body broken for them and blood shed for them. The Holy Spirit, here, through Paul also brings out another fact to this remembrance of the Lord; inherent in participating in the Lord’s Table is fact that the participant is also proclaiming the death of the Lord till He comes. In other words, the participant knows, accepts, and affirms that he is to witness the Lord’s death and resurrection, it is his God given responsibility, and he will give an account of this to the Lord when he stands before Him. We have seen about this aspect of the Lord’s Table in the previous article.

After reminding his readers about these things, in 1 Corinthians 11:27, Paul under the guidance of the Holy Spirit presents a very serious aspect of the Lord’s Table; one that is hardly ever emphasized, or taught, in most Churches, especially where people participate in the Holy Communion as a recurring ritual, and feel satisfied that having done so now they are right with God, for now they have fulfilled their denominational requirement. In this verse Paul puts before the errant Church the fact of doing wrong about participating in the Holy Communion and therefore being accountable for it, to the Lord Jesus. Note that Paul does not state this as a possibility, but as an established fact; neither does he say that it will be only for certain people, e.g., those who do keep doing it over and over again, or those in whose lives certain other things besides this error are also seen. Paul says “whoever”, i.e., anyone, at any time, whether once or repetitively, participates in an unworthy manner, without any exception, becomes guilty of the body and blood of the Lord Jesus. The participants in the Holy Communion may have done it according to the teachings or practices of their denomination, sect, or group; but if they have done it in an “unworthy manner” according to the Word of God, despite being ritually and denominationally correct, they are guilty of the body and blood of the Lord Jesus. This places before us the necessity of understanding what the phrase “unworthy manner” means and denotes.

Note that here, verse 27 begins with “Therefore”, making it conditional that what follows, is a consequence or result of what has been stated before it. Before the statement of verse 27, in verses 25 and 26, the Holy Spirit through Paul has emphasized two things - first, the partaking in the Lord’s Table has to be done, for nothing else but in remembrance of the Lord, as the Lord Himself had said; and secondly, the partaking by itself mandatorily places upon the partaker the responsibility of proclaiming the Lord’s death till He comes, i.e., of witnessing for the Lord. The word translated as “unworthy manner” or “unworthily”, in the original Greek language is “anaxios”, which literally means to weigh or value something differently from what it actually is, i.e., ascribe a different value or meaning to the thing, than the actual value or meaning. So, we can see from this that participating in the Holy Communion in any manner, or with any purpose or intention, other than originally given or ascribed to it by the Lord Jesus, is participating in an unworthy manner, or unworthily.

From verses 25-26 we see that the focus of the Lord’s Table is not any man, but the Lord Jesus Himself. Participation has to be in His remembrance, to remember the purpose of His body being broken and blood being shed, and to proclaim the Lord’s death. There is no mention or scope of anything else, particularly anything related to any other person, for whatever else. In context of the “Therefore” at the beginning of the verse, anyone participating in it for any purpose other than remembering the Lord and proclaiming the death of the Lord, i.e., affirming being the Lord’s committed and faithful witness, till He comes, is participating unworthily. Those who participate in it with focus not on the Lord but on themselves, thinking it will make them righteous, or acceptable to God, or worthy of entering heaven, or pleasing in the eyes of their religious elders and leaders, etc. are concocting and ascribing their own contrived meanings to the Holy Communion; meanings not given to it by the Lord Jesus, and are guilty of the body and blood of the Lord. Those who have been reading these articles and following their contents, can recall that it has been said many times in these articles that contrary to the popular thinking and belief, particularly amongst the denominational Churches, the Lord’s Table is not meant to make the participants righteous, or acceptable to God, or worthy of entering heaven. This should now make it clear to them, why this has repeatedly been emphasized, and why any such denominational teaching is unBiblical, wrong, and to be discarded out-rightly.

In the next article we will see about participating worthily, or in the correct manner. If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Genesis 23-24

  • Matthew 7

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

रविवार, 8 जनवरी 2023

प्रभु भोज – भाग लेने में गलतियाँ (8) / The Holy Communion - The Pitfalls (8)

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - उसकी मृत्यु और पुनरुत्थान की गवाही

 पौलुस द्वारा कुरिन्थुस की कलीसिया को लिखी गई पहली पत्री में से प्रभु भोज के बारे में अध्ययन करते हुए, हमने पिछले लेख में देखा है कि मसीही विश्वासी को, अपने उद्धारकर्ता प्रभु यीशु का अनुसरण करते हुए, परमेश्वर पर सदा भरोसा रखने और उसके प्रति धन्यवादी रहने वाला होना चाहिए, हर परिस्थिति में, हर बात के लिए, चाहे वह प्रसन्न करने वाली हो या दुख देने वाली, समझ में आए अथवा न आए; हमेशा ही अपने विश्वास के लंगर को रोमियों 8:28 पर डाले रखना चाहिए। 1 कुरिन्थियों 11:26 में, पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस मसीही विश्वास के एक अन्य अनोखे गुण को सामने लाता है - प्रभु की मृत्यु का प्रचार करना। पौलुस यहाँ पर लिख रहा है कि जब भी मसीह यीशु के अनुयायी प्रभु की मेज़ में भाग लेते हैं, तो साथ ही स्वतः ही वे प्रभु की मृत्यु का भी प्रचार करते हैं, जब तक कि वह न आए। इस पद के अंत की ओर दिया गए वाक्यांश, “जब तक वह न आए” का तात्पर्य है कि यद्यपि प्रभु मारा गया था, परंतु अभी वह जीवित है, और एक दिन फिर से वापस आएगा, अर्थात इस वाक्यांश में प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान और लौट कर आना भी निहित है।

इसलिए, प्रभु की मेज़ प्रभु यीशु मसीह के मारे जाने, गाड़े जाए और जी उठने की यादगार है। जब कोई प्रभु भोज में भाग लेता है, तो वह प्रभु यीशु को याद करने के लिए यह करता है, और साथ ही वह प्रभु यीशु के मारे जाने, गाड़े जाने, जी उठने की गवाही भी देता है। भाग लेने वाले को यह गवाही देने के लिए अलग से कुछ विशेष करने की आवश्यकता नहीं है; यह उनके द्वारा मेज़ में भाग लेने के साथ ही जुड़ा हुआ है, उसमें निहित है। दूसरे शब्दों में, जो भी प्रभु भोज में भाग ले, वह इस एहसास के साथ भाग ले कि उसमें भाग लेने के द्वारा वह प्रभु यीशु के मारे जाने, गाड़े जाने और जी उठने की गवाही भी दे रहा है। परमेश्वर की दृष्टि और आँकलन में, वह यह सहमति व्यक्त कर रहा है कि वह अपने और समस्त संसार के उद्धारकर्ता प्रभु यीशु का संसार के सामने गवाह होकर जीने के लिए तैयार है, और वह अपने जीवन को इस एहसास तथा उद्देश्य के साथ जीएगा। प्रभु भोज में भाग लेते समय वह व्यक्ति एक बार फिर से उस पर प्रभु भोज में भाग लेने के द्वारा डाली गई इस ज़िम्मेदारी की पुष्टि करता है और उसे निभाने की स्वीकृति देता है।

संसार के किसी भी अन्य धर्म, विश्वास, या मान्यता के विपरीत, केवल मसीही विश्वास ही है जो उसके केन्द्रीय, या, मुख्य व्यक्ति - प्रभु यीशु मसीह, के जन्म एवं जीवन पर नहीं, परन्तु उसकी मृत्यु और पुनरुत्थान पर आधारित है। थोड़ा सा आगे चलकर पौलुस प्रभु यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान के महत्व एवं अभिप्रायों पर एक लंबा वृतांत लिखता है, इस पत्री के 15 अध्याय में, और पाठकों के लिए इस 15 अध्याय को अध्ययन करना अच्छा रहेगा। इस 15 अध्याय का निष्कर्ष और उपसंहार है कि यदि मसीह यीशु का पुनरुत्थान नहीं हुआ होता, अर्थात, यदि प्रभु यीशु मसीह मारे, गाड़े, और जी उठे नहीं होते, तो फिर मसीही विश्वास का कोई आधार ही नहीं है, यह सब व्यर्थ प्रचार और गवाही देना है, उसका कोई भविष्य नहीं है। किन्तु मसीह यीशु का पुनरुत्थान मसीही विश्वासियों को यह पूर्ण आश्वासन देता है कि प्रभु के समान उनका भी पुनरुत्थान होगा, प्रभु के साथ उन्हें भी अनन्त जीवन मिलेगा। यही तथ्य, अभी इस पृथ्वी पर, उन्हें प्रभु के गवाह और राजदूत बनकर (2 कुरिन्थियों 5:20; इफिसियों 6:20) मसीही जीवन जीने का आधार देता है, कि वे अपने आप को तथा उन्हें जिनके सामने वे इसकी गवाही देते हैं, प्रभु के साथ अनन्त जीवन जीने के लिए तैयार करें।

क्योंकि प्रभु भोज में भाग लेने वाला, स्वतः ही, प्रभु यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान की गवाही देता है, इसलिए जब पृथ्वी का उसका जीवन समाप्त होगा, तब उसे प्रभु के सामने खड़े होकर अपने जीवन का तथा उसे सौंपी गई जिम्मेदारियों का हिसाब भी प्रभु को देना होगा (प्रेरितों 17:30-31; 2 कुरिन्थियों 5:10)। यह प्रभु भोज में भाग लेने वाले पर एक बहुत गंभीर ज़िम्मेदारी डाल देता है; क्योंकि नीतिवचन 19:9 में लिखा है “झूठा साक्षी निर्दोष नहीं ठहरता, और जो झूठ बोला करता है, वह नाश होता है”, और हम 1 कुरिन्थियों 11:30 से देखते हैं कि यह बात कुरिन्थुस की मण्डली के उन लोगों के लिए सत्य भी हुई जिन्होंने अयोग्य रीति से मेज़ में भाग लिया। यह एक बार फिर से इस बात पर ज़ोर देता है कि प्रभु की मेज़ में भाग लेना कोई रीति अथवा रस्म नहीं है, क्योंकि यदि अनुचित प्रकार से इसमें भाग लिया जाए तो इसके गंभीर और हानिकारक परिणाम भी हैं; किन्तु यदि जिस प्रकार से प्रभु ने इसे स्थापित किया और सिखाया, यदि वैसे ही, उचित रीति से इसमें भाग लें, तो बहुत आशीष भी है।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 20-22          

  • मत्ती 6:19-34     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation

The Lord’s Table - Witnessing His Death & Resurrection

  In our study about the Holy Communion from Paul’s first letter to the Corinthians, we have seen in the last article that the Christian Believer, emulating his savior Lord Jesus Christ, like the Lord, should be one who trusts God and is thankful to Him, in and for every circumstance or situation, whether it pleasing or distressing, understandable or not understandable; anchoring himself and his faith on Romans 8:28. In 1 Corinthians 11:26, Paul, through the Holy Spirit, presents another unique feature of the Christian Faith - the proclamation of the Lord’s death. Paul says here that whenever the followers of Christ Jesus partake of the Lord’s Table, they also automatically proclaim the Lord’s death, till He comes. This ending phrase of the verse “till He comes”, implies that though the Lord had died, but He is alive now, and will come again someday, i.e., implies the resurrection and return of the Lord Jesus.

Therefore, the Lord’s Table is a reminder of the death, burial and resurrection of the Lord Jesus Christ. When one participates in the Holy Communion, it is in remembrance of the Lord, and as witnessing for the death, burial, and resurrection of the Lord Jesus. The participants do not have to make any extra or special efforts to do so, it is inherent in their participating in the Table, it is an implied fact of their participation. In other words, those who participate in the Holy Communion, should do so with the realization that through their participation they are also witnessing about the Lord’s death, burial, and resurrection. In God’s eyes and assessment, they have agreed to be witnesses for their savior Lord in the world, and they agree to live their lives with this realization and for this purpose. They are participating in the Holy Communion to once again affirm their resolve about this responsibility that the Communion places upon them.

Unlike practically every other religion, belief, or faith of the world, the Christian Faith is founded not on the birth and life of its central or key figure - the Lord Jesus Christ; but on His death and resurrection. And a little ahead, Paul writes a detailed account of the significance and implications of the death and resurrection of the Lord Jesus - chapter 15 of this letter, and the readers would do well to study this chapter too. The theme and conclusion of chapter 15 is that if the resurrection of Christ Jesus did not happen, i.e., had Christ not died, been buried, and then resurrected, there is no basis of the Christian Faith, then it is all a false preaching and witnessing, and it has no future. The resurrection of the Lord Jesus Christ assures the Believers in Christ, that they too will be resurrected to life, they too will have an eternal life with the Lord. It establishes the grounds of Christian living now, while alive on earth, as witnesses and Ambassadors of the Lord (2 Corinthians 5:20; Ephesians 6:20), who are preparing themselves and others, to whom they witness, for eternity with the Lord Jesus.

Since the participant in the Holy Communion, ipso facto, is also a testifying witness to the Lord’s death and resurrection; he will also be called to account for this when at the end of his earthly life he stands before the Lord to give and account of his life and answer for what he had been trusted with (Acts 17:30-31; 2 Corinthians 5:10). This places a grave responsibility upon every participant; for it is written in Proverbs 19:9 “A false witness will not go unpunished, And he who speaks lies shall perish”, and we see from 1 Corinthians 11:30 that this had come upon those of the Corinthian Church who had participated unworthily. This again emphasizes why participating in the Lord’s Table cannot be taken lightly or as ritual, since it has serious implications and grave consequences if done inappropriately; but also has rich blessings if done in the manner and for the purpose it was established by the Lord.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Genesis 20-22

  • Matthew 6:19-34

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well