ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 4 नवंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 241

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 86


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (28) 


जैसा कि हम प्रेरितों 2:42 से देखते हैं, आरम्भिक मसीही विश्वासी, व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित चार बातों में लौलीन रहते थे। हम व्यवहारिक मसीही जीवन जीने से सम्बन्धित इन चारों बातों के वास्तविक मूल स्वरूप और पालन का अध्ययन इन से सम्बन्धित परमेश्वर के वचन में दिए गए उदाहरणों एवं पदों से करते आ रहे हैं। वर्तमान में इन चार में से चौथी बात, प्रार्थना, के अन्तर्गत, हम तथा-कथित “प्रभु की प्रार्थना” के बारे में मत्ती 6:5-15 से अध्ययन कर रहे हैं। हमने देखा है कि जिसे प्रभु द्वारा दी गई “प्रार्थना” मान कर, मसीहियों द्वारा बचपन से रट लिया जाता है, और फिर हर अवसर पर, हर बात के लिए, बिना उस पर विचार किए, बिना उसे समझे, यूँ ही बोला जाता है, वास्तव में वह “प्रार्थना” नहीं, वरन प्रभु द्वारा दी गई प्रार्थना की एक रूपरेखा, प्रार्थना का एक ढाँचा है। मसीहियों को परमेश्वर को स्वीकार्य प्रार्थनाओं को प्रभु द्वारा दी गई इस रूपरेखा या ढाँचे के अनुसार बनाना है। अभी तक हमने देखा है कि मत्ती 6:5-8 के अनुसार, प्रार्थना करने वाले को एक तैयारी के साथ, कि वह परमेश्वर से क्या बोलने जा रहा है, उससे क्या माँगने जा रहा है, क्यों उस बात को माँगने जा रहा है, आदि बातों पर सोच-विचार करके, परमेश्वर की हस्ती और गरिमा के अनुसार उससे कुछ माँगना, या उससे वार्तालाप करना चाहिए। फिर हमने देखना आरंभ किया है कि जिसे “प्रभु की प्रार्थना” कहा जाता है, वह मत्ती 6:9-13 में लिखित है; और इसका आरम्भ, पद 9-10 में, परमेश्वर को ऊँचे पर उठाने, उसका गुणानुवाद करने, उसकी आराधना के साथ होता है। तात्पर्य यह कि परमेश्वर से कुछ प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले को परमेश्वर का आराधक होना चाहिए। और यह तब ही सम्भव है, जब वह परमेश्वर के वचन बाइबल में, परमेश्वर के विषय लिखी बातों, उसके गुणों, उसके चरित्र, उसकी पसन्द-नापसन्द आदि को जानेगा। और इसी बात को हम पहले के लेखों में देखते आए हैं कि जो परमेश्वर के वचन को, परमेश्वर की इच्छा को जानते हैं, वे ही उसे स्वीकार्य, और उससे सकारात्मक उत्तर मिलने वाली प्रार्थना कर सकते हैं। परमेश्वर को ऊँचे पर उठाने से सम्बन्धित पद 9 की तीन बातों, उससे पिता-सन्तान का सम्बन्ध, उसके और हमारे स्थानों का तुलनात्मक महत्व का एहसास, और उसके नाम को आदर देने के महत्व, को देखने के बाद एवं प्रभावों, आज हम पद दस की दो बातों पर ध्यान करना आरम्भ करेंगे।

 

प्रभु ने अपने शिष्यों को दी इस रूपरेखा में, मत्ती 6:10 में कहा, “तेरा राज्य आए; तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी होती है, वैसे पृथ्वी पर भी हो।” यहाँ पर दो विषय हैं - पृथ्वी पर परमेश्वर का राज्य आना, और पृथ्वी पर भी परमेश्वर की इच्छा की पूर्ति उसी प्रकार से होना, जैसी स्वर्ग में होती है। स्वाभाविक है कि परमेश्वर का राज्य, परमेश्वर की प्रजा, उसके लोगों पर ही होगा। और परमेश्वर की इच्छा, वास्तव में उसके अपने लोग, अर्थात वे जो उसे समर्पित और उसके आज्ञाकारी हैं, वे ही पूरी करेंगे। जो लोग केवल अपनी स्वार्थ-सिद्धि के लिए परमेश्वर से जुड़ते हैं, उसके नाम को केवल इसलिए लेते हैं, उससे प्रार्थनाएं केवल इसलिए करते हैं ताकि परमेश्वर उनकी इच्छाएं उनके लिए पूरी कर दे, वे न तो परमेश्वर की प्रजा हैं, और न ही उसकी इच्छा की पूर्ति के लिए कुछ करते हैं। ऐसे लोग तो केवल अपनी इच्छा की पूर्ति के लिए परमेश्वर को प्रयोग करना चाहते हैं। हम परमेश्वर के वचन बाइबल में परमेश्वर के बारे में दी गई बातों से जानते हैं कि परमेश्वर किसी पर ज़बरदस्ती नहीं करता है; अपना अनुयायी बनने के लिए किसी को बाध्य नहीं करता है। परमेश्वर लोगों को अपने पीछे आने के लिए कभी किसी बल, धोखे, लालच, बहकावे, डराने-धमकाने, आदि बातों का प्रयोग नहीं करता है। वह हमेशा प्रेम और धीरज के साथ व्यवहार करता है; लोगों के सामने सही और गलत का, और उनके पालन करने तथा न करने के परिणामों का वर्णन और विकल्प रखता है। अब यह प्रत्येक व्यक्ति का अपना व्यक्तिगत निर्णय है कि वह क्या चुनाव करता है, किसके पीछे चलने का निर्णय लेता है - परमेश्वर के, या अपनी इच्छाओं, लालसाओं और संसार के। जो जैसा चुनाव करता है, उसे वैसे ही परिणाम मिलते हैं, सँसार में भी और सँसार से जाने के बाद भी।

 

यदि पृथ्वी पर परमेश्वर का राज्य आना है, उसकी इच्छा पूरी होनी है, तो पृथ्वी के लोगों को परमेश्वर के लोग भी होना होगा। और यह सुसमाचार के संसार भर में फैलाए जाने के द्वारा ही होगा, क्योंकि ऐसा होने के लिए प्रभु परमेश्वर द्वारा अपने शिष्यों को सिखाया और सौंपा गया यही एकमात्र मार्ग है। तो निष्कर्ष यह हुआ कि जो भी व्यक्ति या मसीही यह चाहता है कि परमेश्वर का राज्य आए, पृथ्वी पर परमेश्वर की इच्छा पूरी हो, उसे इसे पूरा करने के लिए सुसमाचार का तथा परमेश्वर के वचन का प्रचार में संलग्न व्यक्ति होना होगा। और जो सच में सुसमाचार का तथा परमेश्वर के वचन का प्रचार में संलग्न व्यक्ति होगा, वह स्वतः ही परमेश्वर के वचन और परमेश्वर की इच्छा को जानने वाला भी होगा। और यह उसी बात की पुष्टि है जिसे हम प्रार्थना के सकारात्मक उत्तर मिलने के लिए अनिवार्य बात कहते और देखते चले आ रहे हैं। हमने पिछले लेखों में बारम्बार इस बात को देखा और कहा है कि परमेश्वर ने हर किसी की कोई भी प्रार्थना पूरी करने का आश्वासन नहीं दिया है; वरन परमेश्वर ने अपने सच्चे, समर्पित, और आज्ञाकारी शिष्यों की उन प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर देने का वायदा किया है जो उसके वचन को जानते और मानते हैं तथा उसकी इच्छा के अनुसार कुछ माँगते हैं। अब इस तथा-कथित “प्रभु की प्रार्थना” के इस भाग के आरम्भिक विश्लेषण से भी ठीक यही बात प्रकट है, उसी की पुष्टि होती है।


अगले लेख में हम इन बातों के बारे में यहीं से आगे बढ़ेंगे।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 86


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (28)


As we see from Acts 2:42, the initial Christian Believers steadfastly observed four things related to practical Christian living. We have been considering and learning about these four things through the Biblical examples and Bible verses related to them, to learn their original form and observance. Presently we are considering the fourth of these four things, i.e., prayer. We are seeing from Matthew 6:5-15 about the so-called “Lord’s Prayer.” We have seen that what is commonly known as the “Lord’s Prayer” which the Christians memorize from their childhood and then keep saying it by rote on all occasions, for all things, without understanding it or pondering over it, is actually not a “prayer” but an outline, a framework given by the Lord on which the Christians have to build their prayers for them to be acceptable to God. So far, we have seen that as given in Matthew 6:5-8, the one praying to God should approach Him with a preparation. The person should think over things like what is he going to God for, what will he be asking for from God, why will he be asking God for it, etc., and then after pondering over these things, he should ask God or converse with God keeping in mind God’s stature and dignity. Then we had begun to see that what is called the “Lord’s Prayer” is given in Matthew 6:9-13; and its initial verses, verses 9-10, are about exalting God, praising and worshiping Him. The implication is that anyone who desires to receive something from God should also be one who worships God. This is only possible if he knows about the attributes, characteristics, character of God and what He likes or dislikes, as given in God’s Word the Bible. And we have been seeing this thing since the earlier articles that those who know God’s Word, those who know His will, only they can ask prayers that are acceptable to God, which He answers affirmatively. Having seen about the three things given in verse 9 about exalting God, i.e., having a Father and child relationship with Him, having a realization of our position in comparison to His position, and the importance and effects of honoring His name, from today we will start considering about the things given in verse 10.


In this outline given by the Lord to his disciples, He said in Matthew 6:10, “Your kingdom come. Your will be done On earth as it is in heaven.” We see two points for consideration here - God’s kingdom on earth, and God’s will being fulfilled on earth just as it is being fulfilled in heaven. It is only natural that God’s kingdom will be on His people, his subjects. And God’s will on earth can only be carried out by those who actually are His people, i.e., those who are truly surrendered and obedient to Him. Those who are only joined to God for their selfish motives, those who take His name and pray to Him only so that God fulfills their desires for them, are neither the people of God, nor do anything to fulfill God’s will. Such people only want to use God to have their will fulfilled. We see from what is given about God in His Word the Bible that God does not compel anybody; to make anyone His follower He does not coerce them to do so. God never uses any force, enticements, threats of harm, tricks or seduction to mislead anyone, etc., for people to become His followers. He always works very patiently, in love, and places before people the choice between right and the wrong, and the consequences of following or not following His advice. Then it is every person’s own decision, what he wants to do, whom he wants to follow - God, or the world and his own desires and lusts. Whatever decision anyone makes, receives the consequences accordingly; in this world, as well as the next.


If God’s Kingdom has to be present on earth, then the people of the world will have to be the people of God. And this is possible only through the gospel being preached throughout the world, since this is the one and only way taught and handed over by the Lord to His disciples. Therefore, the conclusion is that whoever or if any Christian desires that God’s kingdom should be present on earth, God’s will should be done on earth, then to help achieve this, he should be one who is actively engaged in spreading the gospel and God’s Word. And he, who truly is engaged in spreading the gospel and God’s Word, will automatically be one who knows God’s Word and will. And this is an affirmation of what we have repeatedly been saying in the previous articles, is an essential condition for receiving affirmative answers for prayers. Over and over again, we have seen in the earlier articles that God has not assured to affirmatively answer every prayer made by anyone; rather God has said that He will answer those prayers of His true, surrendered, obedient disciples, that are according to His will and consistent with His Word. Now, through this initial analysis of this part of the so-called “Lord’s Prayer,” the same thing comes up, the same thing is affirmed.


We will carry on from here in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 3 नवंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 240

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 85


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (27) 


प्रार्थना करना, प्रेरितों 2:42 में दी गई उन चार व्यावहारिक बातों में से चौथी है, जो मसीही जीवन के अभिन्न अँग हैं। आरम्भिक मसीही विश्वासी इन चारों का लौलीन होकर पालन किया करते थे। आज भी, शायद ही कोई ऐसा मसीही होगा, जो किसी-न-किसी रूप में प्रार्थना न करता हो। चाहे नियमित ना सही, किन्तु किसी संकट, परेशानी, कठिनाई में तो, उन्हें जैसे भी प्रार्थना करना आता है, वैसे सभी करते हैं। एक “प्रार्थना” है, “प्रभु की प्रार्थना” जो बचपन से ही मसीहियों को रटा दी जाती है, और सामान्यतः सभी मसीही हर अवसर पर, हर बात में, इस प्रार्थना को उसके रटे हुए स्वरूप में बोलते अवश्य हैं। जैसा हम पिछले लेखों में देखते आ रहे हैं, मत्ती 6:9-13 में दी गई यह “प्रार्थना” वास्तव में प्रभु द्वारा दी गई कोई प्रार्थना नहीं है। यह एक रूपरेखा, एक ढाँचा है, जिसके अनुसार मसीहियों को अपनी प्रार्थनाओं को, परमेश्वर से अपने वार्तालाप को एक ऐसा स्वरूप देना है, जिससे उनकी प्रार्थनाएँ को परमेश्वर को स्वीकार्य हो। जैसा हम देख चुके हैं, इस रूपरेखा तक पहुँचने से पहले, मत्ती 6:5-8 में दी गई शिक्षाओं के अनुसार, व्यक्ति को परमेश्वर के सम्मुख आने से, और उससे कुछ कहने से पहले अपने आप को तैयार करना है। लोगों को पद 9-13 में दिए गए शब्द ही “प्रभु की प्रार्थना” के रूप में याद रहते हैं, और वे उन्हें ही बिना विचारे, बिना उन्हें समझे बोलते रहते हैं। इस तथा-कथित “प्रार्थना” का आरम्भ पद 9-10 में, परमेश्वर को ऊँचे पर उठाने, उसका गुणानुवाद करने, उसे आदर और सम्मान देने के साथ होता है; फिर उसके बाद पद 11 से 13a में परमेश्वर से माँगने के विषय हैं; और अन्त फिर से पद 13b में परमेश्वर को आदर और महिमा देने के साथ होता है। तात्पर्य यह कि परमेश्वर से कुछ माँगने, और उससे कुछ प्राप्त करने की आशा रखने वाले को केवल माँगने वाला ही नहीं, वरन परमेश्वर की आराधना करने वाला, अपने जीवन और व्यवहार द्वारा परमेश्वर को आदर सम्मान देने वाला, संसार के सामने उसे ऊँचे पर उठाने वाला भी होना चाहिए। जब व्यक्ति परमेश्वर को आदर और आराधना देगा, तो परमेश्वर भी उसकी आवश्यकताओं को उसे देगा। इस बात को हमने पिछले दो लेखों में परमेश्वर के आरम्भिक सम्बोधन “हे हमारे पिता” और फिर इस सम्बोधन के बाद के वाक्य “तू जो स्वर्ग में है” से जुड़ी हुई, परमेश्वर को आदर और महिमा देने की बातों से सीखा और समझा है। आज हम परमेश्वर से माँगने से पहले, उसकी आराधना करने के विषय को आगे ज़ारी रखेंगे।

 

इस पद, मत्ती 6:9 का अन्तिम वाक्यांश है “...तेरा नाम पवित्र माना जाए।” अर्थात, परमेश्वर को आदर और महिमा देने, अपने जीवन और व्यवहार से संसार के सामने उसे ऊँचे पर उठाने, में केवल परमेश्वर के साथ पिता और सन्तान का सम्बन्ध, और परमेश्वर के स्थान की तुलना में हमारे स्थान के एहसास की ही भूमिका नहीं है। वरन, जैसा इस पद का यह तीसरा वाक्यांश दिखाता है, परमेश्वर के नाम की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रभु यीशु ने यहाँ पर अपने शिष्यों को सिखाया कि उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि उनके जीवनों और व्यवहार से परमेश्वर के नाम की पवित्रता संसार पर प्रकट होनी चाहिए। यह प्रभु द्वारा उन शिष्यों से कही गई कोई नई बात नहीं थी। प्रभु के वे सभी शिष्य यहूदी थे, और इसलिए मूसा द्वारा उन्हें पहुँचाई गई परमेश्वर की व्यवस्था एवं “दस आज्ञाओं” से परिचित थे। उन “दस आज्ञाओं” में से तीसरी आज्ञा है “तू अपने परमेश्वर का नाम व्यर्थ न लेना; क्योंकि जो यहोवा का नाम व्यर्थ ले वह उसको निर्दोष न ठहराएगा” (निर्गमन 20:7)। इसलिए सभी यहूदी, उस समय भी और आज भी परमेश्वर के वास्तविक नाम ‘यहोवा’ को न लेकर, उसके संक्षिप्त किए और गढ़े गए स्वरूप ‘यहवह’ का उपयोग करते हैं। निहितार्थ यह है कि यदि किसी कारण, जाने-अनजाने में, उनके मुँह से परमेश्वर के नाम के साथ कुछ अनुचित निकल भी जाए, तो भी ‘तकनीकी’ या वैध-अवैध होने के आधार पर क्योंकि उन्होंने परमेश्वर का वास्तविक नाम ‘यहोवा’ नहीं लिया था, गढ़ा गया शब्द ‘यहवह’ बोला था, इसलिए नियम के अनुसार वे तीसरी आज्ञा के उल्लंघन के दोषी नहीं ठहरेंगे। यह एक उदाहरण है कि किस प्रकार शैतान अपनी बातों के जाल में बहका और फंसा कर लोगों को पाप में डाले रखता है। उन यहूदियों के जीवन, लालसाएँ, व्यवहार, कार्य, आदि चाहे जैसे भी हों, किन्तु ‘कानूनी तौर पर’ वे परमेश्वर के नाम को दूषित करने वाले नहीं कहे जा सकते थे। और ऐसी ही अनेकों अनुचित धारणाओं और व्यवहार में शैतान ने आज के मसीहियों को भी फँसा रखा है। ऐसे ही अव्यावहारिक तर्कों के आधार पर वे अपने आप को धर्मी और सही मानते हैं, चाहे उनके जीवनों में कितना भी पाप क्यों न हो। सामान्य समझ से ही यह प्रकट है कि वास्तव में यह परमेश्वर के नाम को पवित्र मानना नहीं है।


इसकी तुलना में, प्रभु ने अपने पकड़वाए जाने से पहले की अपनी प्रार्थना में अपने शिष्यों के सामने परमेश्वर के नाम के सन्दर्भ में जो रखा, उस पर विचार कीजिए, “मैं ने तेरा नाम उन मनुष्यों पर प्रगट किया जिन्हें तू ने जगत में से मुझे दिया: वे तेरे थे और तू ने उन्हें मुझे दिया और उन्होंने तेरे वचन को मान लिया है। अब वे जान गए हैं, कि जो कुछ तू ने मुझे दिया है, सब तेरी ओर से है। क्योंकि जो बातें तू ने मुझे पहुंचा दीं, मैं ने उन्हें उन को पहुंचा दिया और उन्होंने उन को ग्रहण किया: और सच सच जान लिया है, कि मैं तेरी ओर से निकला हूं, और प्रतीति कर ली है कि तू ही ने मुझे भेजा” (यूहन्ना 17:6-8)। प्रभु ने उन लोगों से, जिन्हें परमेश्वर ने उसे सौंपा था, और जो प्रभु के बाद संसार भर में सुसमाचार और परमेश्वर के वचन को फैलाने जा रहे थे, परमेश्वर के नाम को छुपाया नहीं, उसके स्थान पर कोई और गढ़ा हुआ नाम प्रयोग करना नहीं सिखाया, उस नाम को लेने और बताने, और उपयोग करने से नहीं रोका। जैसा यहाँ पर लिखा है, प्रभु यीशु के अपने शब्दों में, परमेश्वर के नाम को जान और समझ लेने से उन शिष्यों में जो प्रभाव आए, उनपर भी ध्यान कीजिए: “(i) उन्होंने तेरे वचन को मान लिया है। (ii) अब वे जान गए हैं, कि जो कुछ तू ने मुझे दिया है, सब तेरी ओर से है। (iii) क्योंकि जो बातें तू ने मुझे पहुंचा दीं, मैं ने उन्हें उन को पहुंचा दिया और उन्होंने उन को ग्रहण किया: (iv) और सच सच जान लिया है, कि मैं तेरी ओर से निकला हूं, (v) और प्रतीति कर ली है कि तू ही ने मुझे भेजा।” 


प्रभु ने जैसे परमेश्वर के नाम को अपने शिष्यों प्रगट किया, वैसे ही, जब मूसा ने परमेश्वर के नाम को जानना और समझना चाहा, तब परमेश्वर ने मूसा पर भी अपने नाम को प्रगट किया था; और उस प्रकटीकरण को अपने वचन में लिखवा कर अपने सभी लोगों के लिए सार्वजनिक कर दिया। परमेश्वर ने मूसा पर जो नाम प्रगट किया है, वह है “तब यहोवा ने बादल में उतर के उसके संग वहां खड़ा हो कर यहोवा नाम का प्रचार किया। और यहोवा उसके सामने हो कर यों प्रचार करता हुआ चला, कि यहोवा, यहोवा, ईश्वर दयालु और अनुग्रहकारी, कोप करने में धीरजवन्त, और अति करुणामय और सत्य, हजारों पीढ़ियों तक निरन्तर करुणा करने वाला, अधर्म और अपराध और पाप का क्षमा करने वाला है, परन्तु दोषी को वह किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा, वह पितरों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों वरन पोतों और परपोतों को भी देने वाला है। तब मूसा ने फुर्ती कर पृथ्वी की ओर झुककर दण्डवत की” (निर्गमन 34:5-8)। परमेश्वर का नाम, परमेश्वर के गुणों, चरित्र, व्यवहार, आदि का प्रकटीकरण है। परमेश्वर के नाम को पवित्र मानना, परमेश्वर के नाम, अर्थात उसके गुणों, चरित्र, व्यवहार को अपने जीवनों में ऐसे लागू करना और प्रदर्शित करना है कि उस पर किसी भी तरह से कोई आँच न आए। न कि उन यहूदियों के समान किसी गढ़े हुए नाम का प्रयोग करते हुए, सांसारिकता और पाप का व्यवहार करते रहना, यह मानते हुए कि क्योंकि परमेश्वर के वास्तविक ‘नाम’ के साथ कुछ नहीं किया है, इसलिए दोषी ठहराए जाने से बचे हुए हैं। 


आज यदि प्रभु के सिखाए अनुसार, हम मसीही विश्वासी भी अपने जीवनों में परमेश्वर के नाम को उसकी वास्तविकता में जानें, सीखें, और आदर दें, उस नाम को पवित्र ठहराएं, तो वे ही प्रभाव जो उन शिष्यों के जीवन में आए थे, स्वतः ही वे हमारे जीवनों में भी आएंगे। परमेश्वर का नाम जानकर जैसा मूसा ने किया, “तब मूसा ने फुर्ती कर पृथ्वी की ओर झुककर दण्डवत की” वही नम्रता, समर्पण, और आज्ञाकारिता यदि आज मसीही विश्वासियों में भी हो, तो मूसा ही के समान वे कितने आशीषित तथा परमेश्वर के लिए उपयोगी हो जाएंगे। और तब, क्यों उनकी प्रार्थनाएं परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं होंगी? और तब परमेश्वर सहज ही उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर भी देगा। इसलिए, प्रार्थना माँगने से पहले व्यक्ति को परमेश्वर को, उसके नाम को अपने जीवन और व्यवहार के द्वारा संसार के सामने ऊँचे पर उठाने वाला, उसके वचन को जानने और पालन करने वाला होना अनिवार्य है। अगले लेख में हम यहीं से आगे बढ़ेंगे। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 85


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (27)


Prayer is the fourth of the four things given in Acts 2:42, that are essential for practical Christian living. The initial Christian Believers used to observe these four things steadfastly. Even today, there would be hardly any Christian who, in some form or the other, does not pray. Maybe not regularly, but when in any danger, problem, or difficulty, then all pray in whatever way they know to pray. There is a “prayer” commonly known as the “Lord’s Prayer” that the Christians are made to memorize from their childhood, and generally speaking, all Christians, on all occasions, for everything, say it by rote. As we have been seeing in the earlier articles, given in Matthew 6:9-13, this “prayer” given by the Lord, is actually not a prayer. It is an outline, a form, upon which every Christian should build and form their individual prayers, their conversation with God so that it is acceptable to God. As we have seen, before we reached this point, according to the Lord’s teachings given in Matthew 6:5-8, before approaching God, before saying anything to Him, everyone must prepare themselves. But people only remember the words written in Matthew 6:9-13 as the “Lord’s Prayer” and they keep speaking them out by rote, without understanding them or pondering over them. At the beginning of this so-called “prayer,” in verses 9-10, is the exaltation of God, His praise and worship, giving Him honor and glory; then in verses 11 to 13a are the things that should be asked of from God; and then it ends by again giving honor and glory to God in verse 13b. The implication is that the person who expects to be able to ask from God and receive something from Him, should also be one who knows how to worship God, who gives God glory and honor through his life and behavior, and exalts Him before the world. When a person will give glory and honor to God, then God will also give to him according to his needs. We have seen and learnt about this in the previous two articles, through the things related to the opening addressing of God as “Our Father” and then the next related sentence “who art in heaven.” Today we will continue to look about worshiping God before asking for anything from Him.


The last sentence of this verse, Matthew 6:9 is “...Hallowed be Your name.” In other words, for giving God the glory and honor, our exalting Him before the world through our life and behavior, our Father and child relationship with Him, our realization of our comparative positions of being on earth and of His being in heaven, are not the only factors that have a role. Rather, as this third sentence of this verse shows, even the name of God has an important role to play. Here the Lord Jesus has taught His disciples that they should be careful to exhibit the holiness of the name of God through their life and behavior before the world. This was not something new taught by the Lord to those disciples. All of the Lord’s disciples were Jews, therefore were familiar with the Law and the “Ten Commandments” that had come to them through Moses. The third of those “Ten Commandments” is “You shall not take the name of the Lord your God in vain, for the Lord will not hold him guiltless who takes His name in vain” (Exodus 20:7). Therefore, all Jews, then, and even today, instead of taking the actual name of God “Jehovah” take an abbreviated and contrived name “YHWH.” The implication is that if for some reason, knowingly or unknowingly, if they happen to say something inappropriate with the name of God, then on ‘technical’ or, on a valid-invalid reasoning, since they have not used the actual or correct name of God, “Jehovah,” therefore they will not be held guilty of having violated the third Commandment. This is an example of how Satan misleads and misguides people through his arguments, entraps people in them, and keeps the people in their sins. Whatever be the lives, desires, behavior, works of those Jews, but “legally speaking” they could not be held guilty of defiling God’s name. And Satan has entangled so many Christians in the same manner in many notions and behaviors. On the basis of similar untenable arguments, they believe themselves to be righteous and correct, irrespective of the number of sins in their lives. It is apparent even through common sense that this is not upholding the holiness of God’s name.


In contrast, consider the prayer that the Lord said before His being caught, and ponder over the context that He placed before the disciples regarding the name of God, “I have manifested Your name to the men whom You have given Me out of the world. They were Yours, You gave them to Me, and they have kept Your word. Now they have known that all things which You have given Me are from You. For I have given to them the words which You have given Me; and they have received them, and have known surely that I came forth from You; and they have believed that You sent Me” (John 17:6-8). The Lord did not hide the name of God from those who God had entrusted to Him, and who would be going all over the world to spread the gospel and the Word of God. He did not teach them to use any abbreviated or contrived name, did not keep them from speaking, using, or teaching that name. As has been written here, In Jesus’s own words, the effects that came upon the disciples by knowing and learning about the name of God, just ponder over them: “(i) they have kept Your word. (ii) Now they have known that all things which You have given Me are from You. (iii) For I have given to them the words which You have given Me; and they have received them, (iv) and have known surely that I came forth from You; and (v) they have believed that You sent Me.


As the Lord manifested the name of God to His disciples, similarly, when Moses had desired to know and understand the name of God, then God made His name evident to him; and then by having it written in His Word, made it public for everyone. The name that God made evident to Moses is, “Now the Lord descended in the cloud and stood with him there, and proclaimed the name of the Lord. And the Lord passed before him and proclaimed, "The Lord, the Lord God, merciful and gracious, longsuffering, and abounding in goodness and truth, keeping mercy for thousands, forgiving iniquity and transgression and sin, by no means clearing the guilty, visiting the iniquity of the fathers upon the children and the children's children to the third and the fourth generation." So, Moses made haste and bowed his head toward the earth, and worshiped” (Exodus 34:5-8). The name of God, is the manifestation of the attributes, characteristics, behavior etc. of God. To hallow God’s name is to apply and make evident the attributes, characteristics, behavior etc. of God, in a manner that does not defile it in any way. It is not, like those Jews, using some contrived name, and continuing in sinful and worldly behavior, believing that since they have not used or done anything against the actual ‘name’ of God, therefore they have escaped being held guilty of defiling God’s name.


Today, if we, the Christian Believers learn and understand God’s name in its reality, give it its honor, and hold it holy in our lives, in the same manner as the Lord had taught to His disciples, then why will those effects that automatically came into the lives of those disciples, not come into our lives as well? As Moses did, when God’s name was made evident to Him “So, Moses made haste and bowed his head toward the earth, and worshiped” if we too show the same humility, submission, and obedience, then why will we not become blessed and useful for the Lord as Moses was? And then why won’t our prayers be accepted and answered by God? Therefore, before asking something from God in prayer, the one praying should first be a person who through his life and behavior exalts God and His name before the world, and one who knows and obeys God’s Word. We will move ahead from here in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 2 नवंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 239

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 84


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (26) 


इस समय हम व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातों के बारे में, परमेश्वर के वचन बाइबल में दिए गए उदाहरणों और पदों से सीख रहे हैं। हम यह उन बातों के वास्तविक और मूल स्वरूप और आरम्भिक मसीही विश्वासियों तथा कलीसियाओं द्वारा उनका पालन लिए जाने के बारे में जानने के लिए कर रहे हैं। क्योंकि आज के मसीहियों में परमेश्वर के वचन का व्यक्तिगत रीति से अध्ययन करने की रुचि नहीं है, और वे पास्टरों, कलीसिया के अगुवों, और प्रचारकों के द्वारा कही तथा सिखाई गई बातों पर अन्ध-विश्वास करते हैं, इसलिए शैतान को मसीही जीवन और विश्वास के बारे में बहुत सी गलत धारणाओं और गलत शिक्षाओं को घुसाने और दृढ़ता से बैठाने का अवसर बना रहता है, और वह इसका भरपूरी से फायदा उठा रहा है। हमने देखा है कि प्रेरितों 2:42 में व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित चार बातें दी गई हैं, जिनका आरम्भिक मसीही विश्वासी लौलीन होकर पालन किया करते थे। इन चार में से चौथी बात है प्रार्थना करना, यानि कि परमेश्वर से वार्तालाप करना; और वर्तमान में हम इसी पर मत्ती 6:5-15 से अध्ययन कर रहे हैं। प्रार्थना पर इस अध्ययन में अभी तक, प्रार्थना से सम्बन्धित कुछ आधारभूत बातों को, और फैली हुई गलत धारणाओं तथा गलत शिक्षाओं के बारे में देखने के बाद, अब हमने तथा-कथित “प्रभु की प्रार्थना” और उससे सम्बन्धित गलत धारणाओं और गलत शिक्षाओं के बारे में देखना आरम्भ किया है।

 

पिछले लेखों में हमने देखा है कि जिसे “प्रभु की प्रार्थना” कहा जाता है, वह अपने आप में कोई “प्रार्थना” नहीं है। किन्तु फिर भी इसे रट कर हर अवसर पर और हर बात के लिए, बिना सोचे समझे प्रार्थना कहकर, यूँ ही बोला जाता है। वास्तव में यह प्रभु द्वारा दी गई प्रार्थना की एक रूपरेखा, एक ढाँचा है। इस रूपरेखा या ढाँचे के अनुसार प्रत्येक मसीही विश्वासी को अपनी प्रार्थनाओं को स्वरूप देना चाहिए, ताकि उनकी प्रार्थनाएं परमेश्वर को स्वीकार्य हों। हमने मत्ती 6:5-8 से देखा है कि प्रार्थना करने से पहले अपने आप को किस तरह से परमेश्वर के सम्मुख आने के लिए तैयार करना चाहिए। जिसे सामान्यतः “प्रभु की प्रार्थना” कहा जाता है, वह मत्ती 6:9-13 में दी गई है। इसके विषय हमने देखा है कि परमेश्वर से कुछ माँगने वाले होने से पहले, हमें परमेश्वर की आराधना, उसका गुणानुवाद करने वाला, उसे आदर और महिमा देने वाला होना चाहिए। अब हम मत्ती 6:9-10 से देख रहे हैं कि परमेश्वर से कुछ भी प्राप्त करने का आधार, उसके साथ हमारा सम्बन्ध है। यहाँ प्रभु यीशु ने परमेश्वर से कुछ माँगने के लिए “हे हमारे पिता” सम्बोधन का उपयोग किया है; और प्रार्थनाओं का उत्तर पाने के लिए इस पिता तथा सन्तान के सम्बन्ध के महत्व के बारे में हमने देखा है। आज हम इन्हीं पदों में आगे बढ़ेंगे।


परमेश्वर को पिता कहकर सम्बोधित करने के बाद, प्रभु द्वारा कहा गया अगला वाक्य है “तू जो स्वर्ग में है;” अर्थात हमें ध्यान करना है कि परमेश्वर की और हमारी तुलनात्मक स्थिति क्या है। यह न केवल परमेश्वर को ऊँचे पर उठाना, उसे आदर और सम्मान देना है, वरन साथ ही उससे कुछ माँगने से पहले उसके सामने अपनी स्थिति का ध्यान करना भी है। राजा सुलैमान ने पवित्र आत्मा की अगुवाई में सभोपदेशक 5:2 में लिखा “बातें करने में उतावली न करना, और न अपने मन से कोई बात उतावली से परमेश्वर के सामने निकालना, क्योंकि परमेश्वर स्वर्ग में हैं और तू पृथ्वी पर है; इसलिये तेरे वचन थोड़े ही हों।” यद्यपि सच्चे मसीही विश्वासी का परमेश्वर के साथ पिता और सन्तान का सम्बन्ध है, और परमेश्वर चाहता है कि हम खुले दिल से उसके पास आएं, और उससे अपनी सभी बातें साफ-साफ कहें; किन्तु, जैसे हम पृथ्वी के अपने परिवारों में देखते और सीखते हैं, परिवार के अगुवों और बड़ों के साथ एक आदर का व्यवहार भी बनाए रखना होता है। परमेश्वर से कुछ भी कहते या माँगते समय मर्यादा का ध्यान रखना अनिवार्य है। उसके सामने हमें किसी भी अशिष्ट व्यवहार, अनादरपूर्ण शब्दों, या छिछोरी बातों से बचकर रहना है। भजनकार ने लिखा है “यहोवा के नाम की ऐसी महिमा करो जो उसके योग्य है; भेंट ले कर उसके आंगनों में आओ!” (भजन 96:8)। यह एक बहुत महत्वपूर्ण बात है; यहोवा को आदर देने की केवल एक औपचारिकता ही पूरी नहीं करनी है, वरन उसे वह आदर और महिमा देनी है, जिसके वह योग्य है। परमेश्वर को उसका योग्य आदर और महिमा देने के लिए, पहले उसके बारे में, उसके गुणों और चरित्र के बारे में, उसके वचन में उसके बारे में लिखी बातों के बारे में जानना होगा, तब ही यह करना सम्भव हो पाएगा। एक बार फिर यह उस बात की पुष्टि करता है जो हमने प्रार्थना से सम्बन्धित अध्ययन के आरम्भ में देखी है, कि परमेश्वर से प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर पाने के लिए, व्यक्ति को परमेश्वर की इच्छा के अनुसार और उसके वचन से सुसंगत बात माँगनी चाहिए। और साथ ही यह “प्रभु की प्रार्थना” से सम्बन्धित अध्ययन के इस खण्ड के आरम्भ में कही गई बात की भी पुष्टि करता है कि परमेश्वर से कुछ माँगने से पहले, उसकी आराधना करना, उसका गुणानुवाद करना, उसे उचित आदर और सम्मान देना आना चाहिए। जो परमेश्वर को आदर देते हैं, परमेश्वर भी उनका आदर करता है, उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर देता है।

  

परमेश्वर को उसका उचित आदर और सम्मान देने की ओर प्रभु द्वारा, और राजा सुलैमान द्वारा कही गई यह बातें संकेत कर रही हैं। राजा सुलैमान ने सभोपदेशक 5:2 में परमेश्वर को उसका उचित आदर देने से सम्बन्धित बात के एक पक्ष को हमारे सामने रखा है। वह कहता है कि क्योंकि परमेश्वर स्वर्ग में है, और हम पृथ्वी पर, इसलिए उसके आदर रखते हुए, हम जो भी कहें या माँगें, वह संक्षिप्त शब्दों में हो, और उतावली में न कहा जाए। अर्थात, प्रार्थना में परमेश्वर से कुछ माँगने वाले को सोच-समझ कर, माँगी गई बात के बारे में विचार करके, तब परमेश्वर के सम्मुख उसे अपने मुँह से निकालना चाहिए। और यही बात हमने मत्ती 6:5-8 पर विचार करते समय, प्रार्थना माँगने से पहले प्रार्थना के बारे में तैयारी करने पर विचार करते समय देखी थी। इससे हमें एक और बहुत महत्वपूर्ण शिक्षा भी मिलती है; जब हम अपने जीवनों में, अपने जीवनों के द्वारा, परमेश्वर को और उसके वचन को ऊँचे पर उठाते हैं, परमेश्वर का गुणानुवाद करने वाले, उसे आदर और महिमा देने वाले बनते हैं, तो उससे न केवल हमारी प्रार्थनाएं उचित, सार्थक, और स्वीकार्य होने लगती हैं, बल्कि हमारी बोलचाल और व्यवहार भी सुधरने लगता है। हमारा जीवन और व्यवहार बदलने लगता है, और अशिष्ट व्यवहार, अनादरपूर्ण शब्दों का प्रयोग, तथा छिछोरी बातें हमारे जीवनों से हटने लग जाती हैं। यह होना 2 कुरिन्थियों 3:18 की पुष्टि है कि पवित्र आत्मा अंश-अंश करके वास्तविक मसीही विश्वासियों प्रभु के तेजस्वी स्वरूप में बदलता चला जाता है।


अगले लेख में हम यहीं से आगे बढ़ेंगे।

   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 84


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (26)


We are now learning about practical Christian living from the examples and verses of God’s Word the Bible. We are doing this to learn the actual and original form of those things and to see how the initial Christian Believers and the church used to follow them. Since today the Christians are no longer interested in studying God’s Word for themselves, and they prefer to have a blind faith in whatever their Pastor, Church Elders, or preachers may say to them, therefore Satan has an open opportunity to bring in and firmly establish many wrong concepts and teachings related to Christian living and Christian faith, and he is making full use of it. We have seen that in Acts 2:42, four things regarding practical Christian living have been given, and the initial Christian Believers used to steadfastly follow them. The fourth of these four things is prayer, i.e., conversing with God; and presently we are studying about it from Matthew 6:5-15. In this study, on prayer, having seen some fundamental and basic things related to prayer, and having seen about the prevalent wrong concepts and false teachings about prayer, now we have begun to study the wrong concepts and false teachings about the so-called “Lord’s Prayer.”


In the previous articles we have seen that what is known as the “Lord’s Prayer” is actually not a prayer by itself. Yet, it is spoken by rote on all occasions, for everything, perfunctorily without ever giving it any serious thought. In reality, it is an outline, a framework for prayer given by the Lord. Every Christian Believer should give form to their prayers and mold them based on this outline or framework, so that their prayers are acceptable to God. We have seen from Matthew 6:5-8, how we should prepare ourselves for approaching God in prayer. That which is generally called the “Lord’s Prayer” is found in Matthew 6:9-13. About this we have seen that before asking God for something, we should be those who exalt and worship God, praise Him, give honor and glory to Him. Now, we are seeing from Matthew 6:9-10 that the basis of our receiving anything from God is our relationship with Him. Here, the Lord Jesus has used the address “Our Father” for asking anything from God; and we have seen the importance of this Father and child relationship for receiving anything from God. Today, we will proceed ahead on these same verses.


Having addressed God as Father, the next phrase spoken by the Lord is “in heaven” and so we have to keep in mind our position in comparison to God’s position. This is not only exalting God, giving Him honor and glory, but also reminding ourselves of our position in comparison to Him, before we ask Him for anything. King Solomon, under the guidance of the Holy Spirit wrote in Ecclesiastes 5:2 “Do not be rash with your mouth, And let not your heart utter anything hastily before God. For God is in heaven, and you on earth; Therefore let your words be few.” Although the true Christian Believers have a Father-child relationship with God, and though God wants that we come to Him with an open heart, and openly speak whatever we need to speak about with Him; but as we see and learn in our earthly families, we have to maintain the honor and appropriate behavior towards the family elders and seniors. Similarly, while saying something to God, asking Him for something, this dignity has to be maintained. We have to avoid all inappropriate behavior, all disrespectful words, and all frivolous things. The Psalmist has written “Give to the Lord the glory due His name; Bring an offering, and come into His courts” (Psalm 96:8). This is a very important thing; we don’t have to just fulfill a formality of honoring God; rather, we have to give Him the honor and glory that He is worthy of. To give God the glory and honor He is worthy of, we first need to learn about His attributes, characteristics, about the things written in His Word about Him; only then will we be able to appropriately honor and glorify Him. Once again, this affirms what we have seen about prayer in the initial articles, that to receive a positive response from God for our prayers, we should ask prayers based on God’s will and consistent with His Word. It also affirms what we have said in the initial articles on this topic of “Lord’s Prayer” that before asking anything from God, we should know how to worship and exalt God, praise Him, and give Him the honor and glorify He is worthy of. Those who honor God, God also honors them, and answers their prayers.


That which the Lord, and King Solomon have said, is pointing towards giving the appropriate honor and glory to God. King Solomon, in Ecclesiastes 5:2, has placed before us an aspect of giving God His due honor. He says that since God is in heaven, and we are on earth, therefore, in accordance with His honor, whatever we say to Him or ask of Him, must be in few words, and should not be said hastily. In other words, those who ask God for anything, should first think about it, prepare themselves for it, and then utter anything before God with their mouths. And this very thing, we had seen while considering Matthew 6:5-8, that before asking for anything in prayer, one must prepare himself for it. From this, we also derive another very important lesson; when we exalt God and His Word in and through our lives, when we become those who praise and worship the Lord, those who give Him and His Word glory and honor, it not only starts transforming our prayers into being appropriate, meaningful, and acceptable to God, but even our behavior and conversation start changing for the better. Our life, attitude, and the way we conduct ourselves starts changing, all inappropriate behavior, all disrespectful words, and all frivolous things start going out of our lives. This is an affirmation of 2 Corinthians 3:18, that the Holy Spirit keeps transforming the true Christian Believers bit by bit into the glorious form of the Lord.


In the next article we will proceed ahead from here. 


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well