ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 16 नवंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 253

 

Click Here for the English Translation


व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 98


मसीही जीवन और व्यवस्था का पालन (3) 


व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातों को हम परमेश्वर के वचन बाइबल में से प्रेरितों 15 अध्याय से देख और सीख रहे हैं। पिछले लेखों में हमने देखा है कि शैतान ने प्रभु यीशु मसीह और कलवरी के क्रूस पर दिए गए उसके बलिदान, उसके मृतकों में से पुनरुत्थान में विश्वास और परमेश्वर के अनुग्रह द्वारा पापों की क्षमा तथा परमेश्वर से मेल-मिलाप के सुसमाचार को मसीही विश्वास के आरम्भ से ही भ्रष्ट करना और बदलना शुरू कर दिया था। शैतान ने यह काम मसीही विश्वासियों में ही होकर, उनसे पवित्र शास्त्र की गलत समझ रखने और उसके अनुचित प्रयोग करने द्वारा, “वचन की आज्ञाकारिता” के बहकावे और धोखे में डालने का उपयोग करते हुए करवाया। उसने सुसमाचार में परमेश्वर द्वारा दी गई व्यवस्था के पालन के द्वारा परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी ठहरने की बात को भी मिला देने के द्वारा यह करवाया। तब भी बहुत से लोग उसके इस बहकावे में पड़ कर सही मार्ग से भटक गए थे; और आज भी यही होता है। अधिकाँश मसीही यही मानते हैं कि अपने मत या डिनॉमिनेशन के बनाए और स्थापित किए गए नियमों, रीतियों, और परम्पराओं के पालन करने से वे परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य हो जाते हैं; और यही उनके द्वारा सुसमाचार का पालन करना, उद्धार के लिए विश्वास करना भी है, जो कि उनकी एक बिलकुल गलत धारणा है। कुछ लोग इसके साथ ही फिर से व्यवस्था की बातों का पालन करने के महत्व पर भी ज़ोर देने लग गए हैं। किन्तु प्रेरितों 15 की चर्चा, उसका निष्कर्ष, और यरूशलेम में कलीसिया के अगुवों द्वारा पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में लिए गए और सभी स्थानों पर पहुंचाए गए निर्देश से यह प्रकट है कि सुसमाचार के मूल स्वरूप (1 कुरिन्थियों 15:1-4) के पालन के अतिरिक्त उद्धार का तथा परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी होने, उसे स्वीकार्य होने का अन्य कोई उपाय नहीं है। इस मूल सुसमाचार में अन्य जो कुछ भी जोड़ा जाएगा, वह सुसमाचार को भ्रष्ट करेगा, चाहे वह जोड़ी गई बात पवित्र शस्त्र से ही क्यों न ली गई हो, और जोड़ने वाले को धर्मी नहीं वरन श्रापित बनाएगा। साथ ही यरूशलेम के अगुवों ने, उन्हें जो मसीही विश्वास में आ गए थे, अब उद्धार पाकर विश्वास में आ जाने के बाद, उनके द्वारा मसीही विश्वास के जीवन से सुसंगत जीवन शैली अपनाने के लिए, अपने पिछले जीवन और व्यवहार की चार बातों को छोड़ देने के लिए भी कहा। आज से हम इन्हीं बातों को देखना आरम्भ करेंगे। 


यरूशलेम की कलीसिया, जो उस समय की सभी कलीसियाओं में सर्वप्रथम, तथा एक तरह से अन्य कलीसियाओं की “जननी” थी, में ही प्रभु के शिष्य, प्रेरित, तथा अन्य अगुवे और प्राचीन रहा करते थे। उनकी प्राथमिकता प्रार्थना और वचन का अध्ययन तथा सेवकाई थे (प्रेरितों 6:4); तथा मसीही विश्वास का जीवन जीने से सम्बन्धित विवाद और कठिनाइयाँ, अन्तिम निवारण के लिए उन्हीं के पास लाई जाती थीं। इसीलिए, व्यावहारिक मसीही जीवन में व्यवस्था के पालन का मुद्दा भी, जब स्थानीय स्तर पर सुलझाया नहीं जा सका, तब उसे निवारण के लिए उनके सामने प्रस्तुत किया गया। इसके निवारण के बाद कलीसिया के उन अगुवों ने अन्यजातियों में से मसीही विश्वास में आए हुए लोगों को चार बातों को छोड़ने के लिए कहा। ये चार बातें थीं, मूरतों की अशुद्धता (अर्थात मूरतों को बलि किए हुओं के माँस), व्यभिचार, गला घोंटे हुओं का माँस, और लहू (प्रेरितों 15:20, 29)। उनके द्वारा वर्जित की गई ये बातें, पतरस के पहले प्रचार में दी गई व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित तीन में से तीसरी बात - अपने आप को ‘इस टेढ़ी जाति’ अर्थात संसार की बातों से अलग करना (प्रेरितों 2:40) को स्मरण दिलाती है। प्रेरित पौलुस ने भी कुरिन्थुस की मण्डली को लिखी अपनी दूसरी पत्री में मसीही विश्वासियों के लिए अनिवार्य इस अलगाव और परिवर्तन के बारे में लिखा “सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं” (2 कुरिन्थियों 5:17)। प्रेरित यूहन्ना ने मसीही विश्वासियों को लिखी अपनी पहली पत्री में स्पष्ट और दो टूक कहा “तुम न तो संसार से और न संसार में की वस्तुओं से प्रेम रखो: यदि कोई संसार से प्रेम रखता है, तो उस में पिता का प्रेम नहीं है” (1 यूहन्ना 2:15)। अर्थात, मसीही विश्वास में आ जाने का दावा करने के बाद फिर भी संसार और संसार की बातों से, अपने पुराने मनुष्यत्व की बातों और व्यवहार से प्रेम बनाए रखना दिखाता है कि वह व्यक्ति अभी भी परमेश्वर पिता से प्रेम नहीं करता है। तात्पर्य यह कि सम्भवतः वास्तव में उसका उद्धार नहीं हुआ है। और प्रभु के भाई याकूब ने अपनी पत्री में इसे और भी तीखे शब्दों में कहा “हे व्यभिचारिणयों, क्या तुम नहीं जानतीं, कि संसार से मित्रता करनी परमेश्वर से बैर करना है सो जो कोई संसार का मित्र होना चाहता है, वह अपने आप को परमेश्वर का बैरी बनाता है” (याकूब 4:4)। कुल मिलाकर प्रकट निष्कर्ष यही है कि मसीही विश्वास में आने के बाद, मसीही विश्वासी के जीवन शैली में एक परिवर्तन दिखना चाहिए, उसका जीवन और व्यवहार संसार और संसार के लोगों के व्यवहार से भिन्न होना चाहिए, और इस भिन्नता का एक स्पष्ट और सहज माप है, “सो तुम चाहे खाओ, चाहे पीओ, चाहे जो कुछ करो, सब कुछ परमेश्वर की महिमा के लिये करो” (1 कुरिन्थियों 10:31)। और जैसा प्रभु यीशु मसीह ने अपने जीवन के उदाहरण के द्वारा दिखाया और कहा, परमेश्वर की महिमा उसकी आज्ञाकारिता, उसके वचन के पालन के द्वारा ही होती है (यूहन्ना 17:4)।


प्रेरितों 15:20, 29 में दी गई चार बातों पर, जिनसे मसीही विश्वासियों को अलग रहना था, अर्थात, मूरतों की अशुद्धता (अर्थात मूरतों को बलि किए हुओं के माँस), व्यभिचार, गला घोंटे हुओं का माँस, और लहू, पर ध्यान करने से प्रकट है कि पहली और दूसरी बात (मूरतों की अशुद्धता, व्यभिचार) परमेश्वर द्वारा दी गई दस आज्ञाओं का उल्लंघन हैं; और तीसरी तथा चौथी बात (गला घोंटे हुओं का माँस, और लहू) भी एक ही बात के दो स्वरूप हैं, अर्थात लहू को खाना। परमेश्वर द्वारा मूसा में होकर इस्राएलियों को दी गई व्यवस्था में भी लहू और लहू लगा हुआ माँस खाना वर्जित था (लैव्यव्यवस्था 3:17; 7:26; 17:10, 14; 19:26)। गला घोंट कर मारे गए पशु में से उसके लहू का बह जाना सम्भव नहीं होगा, इसलिए इस प्रकार से घात किए गए पशु का माँस खाने में, लहू के साथ उसको खा लेने की सम्भावना बनी रहेगी, इसलिए यह वर्जित है।

 

अब यहाँ पर एक प्रश्न उठता है कि एक ओर तो विवाद और चर्चा करके पवित्र आत्मा की अगुवाई में यह कहा जा रहा है कि व्यवस्था की बातों का पालन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। किन्तु साथ ही व्यवस्था की कुछ बातों का पालन करना अनिवार्य करके उससे सम्बन्धित निर्देश भी सभी के पालन के लिए दिए जा रहे हैं। क्या यह वचन में, परमेश्वर की बातों में, एक विरोधाभास को, मनमानी बात को लागू करने को नहीं दिखाता है?


हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि परमेश्वर के वचन की किसी भी गलत व्याख्या और अनुचित समझ से बचने के लिए, हमेशा ही हर बात को उसके तात्कालिक और दूरस्थ, दोनों ही सन्दर्भों में देखना आवश्यक है। तब ही बात की वास्तविकता प्रकट होती है। साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि परमेश्वर का वचन स्वयं ही अपना सर्वोत्तम स्पष्टीकरण देता है। अगले लेख में इन्हीं बातों के आधार पर हम प्रतीत होने वाले विरोधाभास को समझेंगे, और देखेंगे कि परमेश्वर का वचन कितना सही और सटीक है। 

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Practical Christian Living – 98


Christian Living and Observing the Law (3)

 

We are considering and learning things related to practical Christian living from Acts chapter 15. In the previous articles we have seen that Satan had started to corrupt and change the gospel of salvation and reconciliation with God through believing in the sacrifice of the Lord Jesus made on the Cross of Calvary, His resurrection from the dead, and the forgiveness of sins through the grace of God. Satan did this through the Christian Believers, by making them misunderstand and misuse the Scriptures, beguiling and deceiving them about being “obedient to the Word.” Satan also deceived them into adding the observance of the God given Law to the gospel to be righteous and acceptable to God. At that time many people fell into this deception and got misled into the wrong way, and today also many others are doing the same. Most Christians believe that by observing and fulfilling the rules, rituals, and traditions made and established by their sect or denomination, they become righteous in the eyes of God and acceptable to Him; and according to their understanding, this is obeying the gospel and believing to be saved, but it is an absolutely wrong belief. Along with this, some people have started to revert to emphasizing on obeying and fulfilling the Law. But the discussion given in Acts 15, its conclusion, and the decision taken by the Elders in the Church at Jerusalem under the guidance of the Holy Spirit, which was then conveyed to all the other churches makes it clear that other than obeying and following the gospel in its original form (1 Corinthians 15:1-4), there is no other way of being righteous in the eyes of God and acceptable to Him. Whatever else is added to this original gospel will only corrupt it, even if that which is being added has been taken from the Scriptures, and will make the one doing the addition cursed, not blessed. Along with this, the Elders in Jerusalem, gave instructions for those who had come into the Christian faith from the Gentiles, to adopt a behavior and life-style consistent with the Christian living, and leave four things which they had been doing till coming into the Christian faith. From today, we will start considering these four things.


The Church in Jerusalem, which was the first Church, and in a way the “mother-Church” was where the disciples of the Lord, the Apostles, and other Elders and church leaders were. Their priority was to pray and the ministry of the Word (Acts 6:4); and the things related to disputes, misunderstandings and difficulties related to Christian faith and living were brought to them for resolution. Therefore, the issue of obeying the Law in practical Christian living was also brought to them, when it could not be resolved at the local level. After the issue had been resolved, those Elders asked the Gentile converts in the churches to give up on four things which they had been doing since before. These four things were, to abstain from things polluted by idols (things offered to idols), from sexual immorality, from things strangled, and from blood (Acts 15:20, 29). These things forbidden by the Elders, bring to mind the third of the three things said by Peter in his first sermon – to save themselves from this perverse generation, i.e., to separate themselves from the world and the things of the world (Acts 2:40). The Apostle Paul also wrote about the necessity of this separation and change in his second letter to the Corinthians “Therefore, if anyone is in Christ, he is a new creation; old things have passed away; behold, all things have become new” (2 Corinthians 5:17). The Apostle John, in his first letter said to the Christian Believers “Do not love the world or the things in the world. If anyone loves the world, the love of the Father is not in him” (1 John 2:15). In other words, after claiming to have come into the Christian faith, still continuing to love the world, the things of the world, things related to the ‘old man’ is an indicator that the person does not love God. The implication is that possibly he might not really be Born Again. James, the brother of the Lord Jesus said it in even sharper words in his letter “Adulterers and adulteresses! Do you not know that friendship with the world is enmity with God? Whoever therefore wants to be a friend of the world makes himself an enemy of God” (James 4:4). The overall evident conclusion is that having come into Christian faith, there should be an evident change in the behavior and living of the Christian Believer, that shows him separate from the world and the people of the world, and a clear and easy measure of this change is “Therefore, whether you eat or drink, or whatever you do, do all to the glory of God” (1 Corinthians 10:31). As the Lord Jesus has shown from His example and has said, God is glorified by being obedient to Him, by following His Word (John 17:4).


Of the four things given in Acts 15:20, 29, from which the Christian Believers are to separate themselves, i.e., from things polluted by idols (things offered to idols), from sexual immorality, from things strangled, and from blood, it is apparent that the first two (things polluted by idols and sexual immorality) are a disobeying of part of the Ten Commandments, and the third and fourth things (things strangled, and blood) are two forms of one things, i.e., eating blood. In the Law given by God through Moses, eating of blood and anything with blood has been forbidden (Leviticus 3:17; 7:26; 17:10, 14; 19:26). In an animal strangled to death, it would not be possible for its blood to flow out, therefore in eating an animal killed in this manner the possibility of eating something with the blood will remain, therefore, it was forbidden.


Now, this raises a question here that on the one hand after a lot of debate and discussion, under the guidance of the Holy Spirit, it has been decided and instructed that there is no need to observe and follow the Law. But then, on the other hand, some things from the Law are being stated as mandatory and everyone is to observe and follow the related instructions. Does this not show a contradiction, an arbitrariness in implementing God’s Word?


We have seen in the earlier articles that to avoid any misinterpretations and misunderstandings related to God’s Word, it should always be considered in its immediate as well as remote, both contexts. Only then the reality of the thing becomes clear. We should also take note that the best clarification of an issue related to God’s Word always comes from within God’s Word itself. On the basis of these things, in the next article we will see about this apparent contradiction and arbitrariness, and see how correct and precise God’s Word is.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 15 नवंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 252

 

Click Here for the English Translation


व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 97


मसीही जीवन और व्यवस्था का पालन (2) 


व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातों के हमारे वर्तमान अध्ययन में, हम प्रेरितों 2 अध्याय में दी गई सात बातों को देख चुके हैं। पिछले लेख से हमने प्रेरितों 15 अध्याय में दी गई बातों के बारे में विचार करना आरंभ किया है; और इस सन्दर्भ में हमने 15 अध्याय की एक संक्षिप्त समीक्षा देखी। इस 15 अध्याय से प्रकट है कि मसीही विश्वास के आरम्भ से ही शैतान ने प्रभु के बलिदान और पुनरुत्थान के द्वारा मानव जाति के उद्धार और परमेश्वर से मेल-मिलाप के लिए पूर्ण किए गए कार्य को स्वीकार करके उसपर विश्वास करने को भ्रष्ट करने के प्रयास आरम्भ कर दिए थे। मसीही विश्वासियों तथा प्रभु की कलीसिया में शैतान द्वारा सुसमाचार को भ्रष्ट और व्यर्थ करने के ये प्रयास “वचन के पालन” और “धार्मिकता के कार्यों” के रूप में लाए गए; जैसा कि आज भी होता है। हमने 15 अध्याय की समीक्षा में देखा था कि यहूदियों और फरीसियों में से मसीही विश्वास में आए कुछ लोगों का यह दृढ़ किन्तु सर्वथा गलत मत था कि उद्धार पाने और परमेश्वर से मेल-मिलाप होने के लिए न केवल प्रभु यीशु पर विश्वास करना है, वरना साथ ही व्यवस्था का पालन और खतना करवाना भी आवश्यक है। यरूशलेम में एकत्रित प्रभु के शिष्यों, प्रेरितों, प्राचीनों, और अगुवों ने बहुत चर्चा और वाद-विवाद के बाद, पवित्र आत्मा की अगुवाई में, यह निर्णय लिया कि उद्धार केवल प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास ही से है। उसमें किसी अन्य बात के मिलाए या जोड़े जाने की कोई आवश्यकता नहीं है, चाहे वह बात परमेश्वर के वचन से, जो आज हमारे लिए पुराना नियम है, ही क्यों न ली गई हो। फिर हमने देखा था कि पौलुस अपनी मसीही सेवकाई की यात्राओं में इन बातों को भी बताता और सिखाता चला गया; और कलीसियाएं तथा मसीही विश्वासी बढ़ते गए, उन्नत होते चले गए।

 

यहाँ पर हमें यह समझना और ध्यान रखना आवश्यक है कि प्रभु यीशु में विश्वास द्वारा पापों की क्षमा और उद्धार का, परमेश्वर के वचन में दिया गया यह सुसमाचार प्रभु यीशु मसीह के आगमन के बाद दी गई कोई नई बात नहीं है। वरन यह पूर्णतः पवित्र शास्त्र के अनुसार ही है; और उद्धार तथा परमेश्वर से मेल-मिलाप को किसी के कैसे भी और कितने भी कर्मों पर निर्भर नहीं करता है, वरन केवल परमेश्वर के अनुग्रह पर आधारित करता है (1 कुरिन्थियों 15:1-4)। यद्यपि यह बात इस 15 अध्याय में सभी कलीसियाओं और मसीही विश्वासियों के लिए, पवित्र आत्मा की अगुवाई में, हमेशा के लिए ठहरा दी गई थी, और कलीसियाओं में पहुँचा भी दी गई थी, किन्तु हम पत्रियों में दी गई बातों से देखते हैं कि फिर भी यह विवाद का विषय बना रहा और शैतान ने इसे शांत नहीं होने दिया। आज भी यह विवाद का विषय है, अन्तर केवल इतना है कि तब मूसा की व्यवस्था के पालन और खतना जैसे कर्मों को अनिवार्य दिखाकर सुसमाचार को भ्रष्ट किया जाता था, और आज अलग-अलग मतों तथा डिनॉमिनेशंस के द्वारा, उनके बनाए और स्थापित किए गए नियमों, रीतियों, और परम्पराओं के उनके सदस्यों द्वारा पालन करने को अनिवार्य दिखाकर उद्धार के सुसमाचार को भ्रष्ट किया जाता है। साथ ही कुछ लोगों द्वारा 15 अध्याय के विवाद के विषय, अर्थात व्यवस्था की बातों के पालन और निर्वाह को भी फिर से अनिवार्य दिखाने का प्रयास किया जाता है, ताकि लोग परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी हो जाएं। यह और कुछ नहीं विश्वास के स्थान पर कर्मों के द्वारा धर्मी बनाए की बातें हैं, जिनका प्रेरितों 15 अध्याय में पतरस ने खण्डन करते हुए कहा था कि न तो ये बातें पहले किसी को धर्मी बना सकी थीं, और न अब बना सकती हैं; और प्रभु के भाई याकूब ने भी पतरस की बात का अनुमोदन करते हुए इनके पालन किए जाने की आवश्यकता को नकार दिया था। पौलुस ने भी पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखा है कि उस मूल सुसमाचार का, जो आरम्भ में दिया गया, अर्थात कर्मों से नहीं वरन केवल प्रभु में विश्वास द्वारा पापों की क्षमा और उद्धार, में जो भी मिलावट करे, उसे बदले, वह श्रापित है; फिर चाहे वह बदलने वाला कोई स्वर्गदूत हो अथवा स्वयं पौलुस ही क्यों न हो (गलातियों 1:6-9)।


प्रेरितों 15 अध्याय की समीक्षा में हमने देखा था कि खतना करवाने और व्यवस्था का पालन करने से सम्बन्धित विवाद का समाधान हो जाने के बाद, साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि अन्यजातियों में से जो मसीही विश्वास में आते हैं, उन्हें अपने विश्वास में आने से पहले की कुछ बातों को छोड़ देना चाहिए। ध्यान कीजिए, यह बात उद्धार तथा पापों की क्षमा से सम्बन्धित विवाद की बात का भाग नहीं थी; और इसे उस विषय पर विवाद का निर्णय हो जाने के बाद कहा गया। इसलिए, उन बातों को छोड़ने का निर्देश, उद्धार पाने या उद्धार को प्रमाणित करने के सन्दर्भ में नहीं है, जैसा कि खतना करवाने और व्यवस्था का पालन करने की बातों के साथ था। वरन इन बातों को छोड़ना मसीही विश्वास के व्यावहारिक जीवन से सुसंगत जीवन जीने के समान है। अर्थात, उद्धार पाने के लिए उन बातों को नहीं छोड़ना है; बल्कि क्योंकि उद्धार पा लिया है, इसलिए उद्धार पाए हुए जीवन के अनुरूप जीवन शैली के लिए उन्हें छोड़ना है। इसे यदि एक और उदाहरण से समझें, परमेश्वर को आदर देते हुए ईमानदारी का जीवन जीने से उद्धार नहीं मिलता है; वरन, जिन्होंने उद्धार पा लिया है, उन्हें अपने जीवनों से परमेश्वर को आदर देना है और ईमानदारी का जीवन जीना है।

 

अगले लेख में हम इस विषय पर चर्चा को आगे बढ़ाएंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Practical Christian Living – 97


Christian Living and Observing the Law (2)

 

In our present study on things related to practical Christian living, we have seen seven things from Acts chapter 2. From the previous article we have begun to consider the things given in Acts chapter 15; and have seen a brief review of this chapter. From this chapter 15, it is evident that from the very beginning of the Christian faith, Satan had started to corrupt the completed and accomplished sacrificial work of the Lord and His resurrection for the salvation of mankind through faith in Him and accepting Him. These attempts by Satan to corrupt the gospel in the churches and amongst the Christian Believers were brought in, as “obeying the Scriptures” and as “works of righteousness” just as it happens today also. We had seen in the review of chapter 15 that some of those who had come into the Christian faith from the Jews and the Pharisees, were very firm in their totally incorrect opinion that to be saved and reconciled with God, not only is it necessary to accept and believe in the Lord Jesus, but also to be circumcised and to obey the Law. The disciples of the Lord, the Apostles, The Elders, and other leaders of the churches assembled in Jerusalem to discuss and sort this matter, and after a lot of discussions and debate, under the guidance of the Holy Spirit the matter was concluded and it was decided that salvation is only through faith in the Lord Jesus. There is no need to mix or add anything else to this, even though it may have been taken from the Scriptures, which meant our present-day Old Testament. Then we had seen that Paul in his missionary journeys used to preach and teach these things; and the churches and Christian Believers grew and were edified.


It is necessary to understand and keep in mind that the gospel of forgiveness of sins and salvation through faith in the Lord Jesus was not something new that had been brought in after the coming of the Lord Jesus. Rather, it was fully consistent with the Scriptures; and salvation and reconciliation with God is not in any way dependent upon any kind of or number of works done by anyone, it is solely dependent upon the grace of God (1 Corinthians 15:1-4). Although this matter was settled and the necessary action was determined here in this 15th chapter for all churches and all Christian Believers under the guidance of the Holy Spirit, for all times, and was also spread around in the churches, but as we see from the Epistles in the New Testament, it still remained a contentious issue, and Satan did not allow this matter to settle down. Even today, it is still a contentious issue, the only difference is that at that time the gospel was being corrupted by saying that works like circumcision and observing the Law were necessary, and today, the different sects and denominations corrupt the gospel by making it necessary for their members to follow the rules, traditions, and rituals of the sects and denominations. Also, some have again reverted back to the matter of Acts 15, i.e., have started to say it is necessary to obey the things of the Law, so that people can be seen as righteous by God. This is nothing other than trying to show being righteous not by faith but by works. Peter, in Acts 15 had refuted this very argument and had said that these things could not make anyone righteous earlier or now; and James, the brother of the Lord affirmed what Peter said and rejected the observance of these things. Paul also wrote under the guidance of the Holy Spirit that if anyone corrupts or alters that original gospel that was given initially, he is cursed, even though it might be an angel or even Paul himself who is altering or corrupting the gospel (Galatians 1:6-9).


In the review summary of Acts 15 we had seen that after settling and deciding about the dispute related to circumcision and observing the things of the Law, another decision was also taken, that those who come to the Christian faith from the Gentiles, should give up some of the things they had been doing earlier. Take note, this thing was not a part of the dispute related to salvation and forgiveness of sins; and was stated after this dispute had been settled. Therefore, the instruction to leave some things, is not in context of receiving salvation, or proving having received it, as was the state with circumcision and observing things of the Law. Rather, leaving those things was more in line with living a life consistent with practical Christian living. In other words, those things were to be left, not for being saved; but having been saved, to now exhibit a life consistent with Christian living, and therefore leave them. We can understand it through another example, salvation is not by having a reverence for God and being honest; but those who have been saved, should have reverence for God and live an honest life.


We will look further into this topic in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Labels:  

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well


गुरुवार, 14 नवंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 251

 

Click Here for the English Translation


व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 96


मसीही जीवन और व्यवस्था का पालन (1)


परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी की इस श्रृंखला के आरम्भ में हमने देखा था कि प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन को जानना, पढ़ना, और सीखना आवश्यक है। जितना अधिक वह वचन में दृढ़ होगा, उतना ही अधिक उन्नत और बेहतर उसके मसीही विश्वास का जीवन होगा, वह परमेश्वर की निकटता में बढ़ेगा, परमेश्वर के लिए उपयोगी होगा, तथा आशीषित होगा - इस जीवन में भी और आने वाले जीवन में भी। साथ ही हमने यह भी देखा था कि परमेश्वर के वचन बाइबल में तीन प्रकार या श्रेणियों की शिक्षाएं हैं, जिनके पालन को मसीही विश्वासी तथा कलीसियाओं की उन्नति और बढ़ोतरी के साथ विशेषकर दिखाया गया है। ये तीन श्रेणियाँ हैं उद्धार, पश्चाताप तथा परमेश्वर के राज्य से सम्बन्धित शिक्षाएं; इब्रानियों 6:1-2 में दी गई मसीही विश्वास की छः आरम्भिक शिक्षाएं; और प्रेरितों 2 तथा 15 अध्याय में दी गई व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित शिक्षाएं। हमने इन्हीं तीन श्रेणियों की शिक्षाओं के बारे में बाइबल के उदाहरणों और हवालों से देखना और सीखना किया था, ताकि हम इनके बारे में डिनॉमिनेशंस, मतों, मनुष्यों द्वारा दी गई शिक्षाओं की बजाए, इनके बारे में सीधे परमेश्वर के वचन से इन बातों के मूल स्वरूप, परमेश्वर के निर्देशों, और उनके निर्वाह तथा पालन के बारे में सीख सकें। पिछले 250 लेखों में हमने इसी आधार पर पहली दो श्रेणियों को देखा, और फिर तीसरी श्रेणी, अर्थात व्यावहारिक मसीही जीवन की शिक्षाओं को देखना आरम्भ किया, जो अभी जारी है। प्रेरितों 2 अध्याय में दी गई सात सम्बन्धित शिक्षाओं के बारे में देखने, समझने, और सीखने के बाद, आज से हम प्रेरितों 15 में दी गई व्यावहारिक मसीही जीवन बातों से सम्बन्धित शिक्षाओं को देखना आरम्भ करेंगे। इसके लिए पाठकों से निवेदन है कि कृपया कम से कम एक बार इस अध्याय को अवश्य ही पढ़ लें, ताकि बातों को समझने में आसानी रहे। आज हम इस अध्याय का संक्षेप यहाँ पर देखेंगे। 


प्रेरितों 15 अध्याय का आरम्भ एक विवाद के साथ होता है। इसकी पृष्ठभूमि के लिए, हमें इससे पहले के कुछ पद, अर्थात प्रेरितों 14:26-28 को देखना होगा, जहाँ पर पौलुस और बरनबास की सेवकाई के बारे में लिखा है। संक्षेप में पौलुस और बरनबास सेवकाई करते हुए, अन्‍ताकिया वापस लौटे (पद 26) और वहाँ पर कलीसिया को एकत्रित करके उन्होंने अपनी सेवकाई का ब्यौरा उन्हें दिया (पद 27), और वहाँ पर प्रभु के अन्य चेलों के साथ बहुत दिन तक रहे (पद 28)। इसके बाद प्रेरितों 15:1 में लिखा है कि उनके वहाँ रहते हुए, यहूदिया से, जो इस्राएल में है, बहुत से लोग अन्‍ताकिया पहुँचे और “भाइयों,” अर्थात अन्‍ताकिया के मसीही विश्वासियों को सिखाने लगे कि उन्हें न केवल प्रभु यीशु पर विश्वास करना है, वरन मूसा की रीति के अनुसार खतना भी करवाना है, तभी उनका उद्धार पूर्ण और स्वीकार्य होगा। फिर हम पद 2-4 में देखते हैं कि इस बात को लेकर पौलुस और बरनबास का उन लोगों के साथ बहुत झगड़ा और वाद-विवाद हुआ, किन्तु समाधान कोई नहीं निकला। अन्ततः यह निर्णय लिया गया कि यरूशलेम जाकर, जहाँ पर प्रभु के शिष्य, प्रेरित, और मण्डली के अगुवे थे, उनके सामने इस विषय पर चर्चा हो, और उनका निर्णय सर्वमान्य होगा, सभी कलीसियाओं में लागू माना जाएगा।


जब यरूशलेम में प्रेरितों, प्रभु के शिष्यों, कलीसिया के अगुवों के सामने इस बात को रखा गया, तो वहाँ उपस्थित फरीसियों के पन्थ से मसीही विश्वास में आए लोगों ने भी ना केवल खतना करने, बल्कि साथ ही मूसा की व्यवस्था का पालन करने के लिए कहा। इसलिए प्रेरित और प्राचीन इस बात पर विचार करने और निर्णय लेने के लिए एकत्रित हुए (पद 5-6)। काफी वाद-विवाद और चर्चा के बाद, पतरस ने अपनी अन्यजातियों में अपनी सेवकाई तथा व्यवस्था पालन के साथ सम्बन्धित अनुभवों के आधार पर समझाया कि खतना और मूसा की व्यवस्था का पालन करना क्यों व्यर्थ है, और उद्धार केवल प्रभु यीशु के अनुग्रह ही से है; और बात सभी की समझ में आ गई, वाद-विवाद शान्त हो गया (पद 7-12)। इसके बाद प्रभु के भाई, याकूब ने पतरस की बात तथा पवित्र शास्त्र के आधार पर समीक्षा की और निर्णय दिया कि जो लोग अन्यजातियों में से प्रभु की ओर फिर रहे हैं, उनपर कोई और बात थोपने की आवश्यकता नहीं है। उनका विश्वास कर लेना और प्रभु को स्वीकार कर लेना ही उद्धार के लिए पर्याप्त है (पद 13-21)। लेकिन साथ ही उन अन्य जातियों में पाई जाने वाली चार व्यावहारिक बातों को उन्हें छोड़ देना चाहिए (पद 20)। 


इसके बाद, सम्भवतः यह प्रमाणित करने के लिए कि पौलुस और बरनबास स्वयं ही अपनी ही बात औरों में नहीं पहुँचा रहे हैं, इन चारों बातों को एक पत्र में लिखकर, यरूशलेम की कलीसिया के अगुवों में से यहूदा और सीलास के साथ अन्‍ताकिया की कलीसिया को पहुँचा दिया (पद 22-31)। साथ ही, जैसा यरूशलेम के प्राचीनों ने लिखा (पद 28), उनका यह निष्कर्ष और निर्देश, केवल उनकी अपनी चर्चा और विचारों का परिणाम नहीं था, वरन यह निर्णय, और ये बातें पवित्र आत्मा की अगुवाई में हुई थीं; अर्थात परमेश्वर की ओर से थीं। इसके बाद, पौलुस फिर से अपनी मसीही सेवकाई की यात्रा पर निकला, और जैसा प्रेरितों 16:4-5 में लिखा है वह यरूशलेम के प्राचीनों के द्वारा पवित्र आत्मा कि अगुवाई में ठहराई गई इन बातों को भी विधियों के रूप में बताता चला गया, और परिणामस्वरूप कलीसियाएं विश्वास में स्थिर और गिनती में प्रतिदिन बढ़ती चली गईं “और नगर नगर जाते हुए वे उन विधियों को जो यरूशलेम के प्रेरितों और प्राचीनों ने ठहराई थीं, मानने के लिये उन्हें पहुंचाते जाते थे। इस प्रकार कलीसिया विश्वास में स्थिर होती गई और गिनती में प्रति दिन बढ़ती गई।”


अगले लेख में हम इस विषय पर यहाँ से आगे देखेंगे। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Practical Christian Living – 96


Christian Living and Observing the Law (1)


 

At the beginning of this series on Growth Through God’s Word we had seen that it is essential for every Christian Believer to know, read, and study the whole Word of God. The more he is established in the Word of God, the more edified and better will his Christian life be, the more he will grow in the nearness of God, the more useful will he be for God, and more blessed will he be – in this life, as well as the next. We had also seen that there are three kinds or categories of teachings in God’s Word the Bible, which have particularly been shown to be associated with the edification and growth of the Christian Believers and the churches. These categories are, teachings related to repentance, salvation, and God’s Kingdom; the teachings related to the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2; and the things related to practical Christian living given in Acts chapters 2 and 15. To learn their original form, God’s instructions about them, and the way they were followed and practiced in the initial Church, we had begun to see and learn about these three categories of teachings, directly from God’s Word the Bible; to see and learn directly from the examples and references given in the Bible, instead of learning about them from the teachings given by men, or the teachings of various denominations and sects. In the past 250 articles, on this basis, we have considered the first two categories, and then started on the third category, i.e., teachings related to practical Christian living, and we are on it even now. Having seen, understood, and learnt from the seven teachings given in Acts chapter 2, from today we will begin with things given in Acts chapter 15. The readers are requested to please read this chapter at least once, so that it becomes easier to understand what is being said. Today we will see a summary of the chapter here.


Acts chapter 15 begins with a dispute. For the background to the dispute, we will have to consider the preceding few verses, i.e., Acts 14:26-28, where some things related to the ministry of Paul and Barnabas have been mentioned. In brief, Paul and Barnabas, returned to Antioch from their ministry journey (verse 26), they called the Church together, and gave them an account of their ministry (verse 27), and they continued with the disciples of the Lord for a long time (verse 28). After this, it is written in Acts 15:1 that some men came there from Judea, which is in Israel, and started telling the “brothers” i.e., the Christian Believers, that not only should they believe in the Lord Jesus, but according to the custom of Moses, they should also be circumcised, only then will their salvation be completed and accepted. Then we see in verses 2-4 that Paul and Barnabas had had a big argument with them about this, but the matter was not resolved. Eventually, it was decided that the matter will be referred to Jerusalem, where the Lord’s disciples, the Apostles, and other Elders and leaders of the Assembly were, and the matter will be discussed there; then whatever be the decision it will be accepted by all, and will be applicable to all the Assemblies.


When the matter was placed before the disciples of the Lord, the Apostles, and other leaders of the Church, those Believers who had come from amongst the Pharisees, not only insisted on circumcision being done, but also added that the Law of Moses should also be followed. So, the Apostles and the Elders gathered together to discuss this matter and come to a conclusion (verses 5-6). After much dispute and discussion, Peter, on the basis of his ministry amongst the Gentiles and the experiences related to the observance of the Law, explained how circumcision and following the Law were vain, and salvation is only through faith in the Lord Jesus; all those gathered, understood, the dispute settled, the matter was resolved (verses 7-12). After this, James, the brother of the Lord Jesus, on the basis of what Peter had said, and from the Scriptures, reviewed and summarized the matter, and gave the decision that those who are turning to the Lord from the Gentiles, there is no need to impose anything else upon them. Their having accepted the Lord and believed in Him was sufficient for their salvation (verse 13-21). But at the same time, they should stop doing four things that they had been practicing as non-believers (verse 20).


After this, possibly to affirm that Paul and Barnabas, based on their beliefs, had not simply cooked up this conclusion on their own, the Elders in the Church at Jerusalem, wrote the things in a letter and through Judas Barsabas and Silas, the leaders of the Jerusalem Church, had it delivered to the Church in Antioch (verses 22-31). Moreover, as is written in verse 28, this decision by the Elders in Jerusalem, was not just their own, but was reached under the guidance of the Holy Spirit, i.e., was from God. After this, Paul once again set out on his missionary journey, and as is written in Acts 16:4-5, he also told these things that had been decided by the  Elders of Jerusalem under the guidance of the Holy Spirit as decrees to be kept; the result was that the churches were strengthened and grew in numbers “And as they went through the cities, they delivered to them the decrees to keep, which were determined by the apostles and elders at Jerusalem. So, the churches were strengthened in the faith, and increased in number daily.”


In the next article we will see more on this topic from here onwards.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 13 नवंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 250

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 95


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (37) 


व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातों के इस अध्ययन में, हमने देखा है कि प्रेरितों 2 अध्याय में से सात बातें दी गई हैं। पहली तीन बातें पतरस द्वारा भक्त यहूदियों को किए गए प्रचार के अन्त की ओर, प्रेरितों 2:38-41 में हैं, और मसीही विश्वास में आने से सम्बन्धित हैं। शेष चार, आरम्भिक मसीही विश्वासियों द्वारा लौलीन होकर पालन की जाने वाली बातें, जिन्हें “मसीही विश्वास के स्तम्भ” भी कहा जाता है, प्रेरितों 2:42 में दी गई हैं। इस समय हम इन चार में से चौथी बात, प्रार्थना करने, के बारे में सीखते आ रहे हैं। इस विषय के आरम्भिक लेखों में हमने देखा था कि प्रार्थना परमेश्वर से बातचीत करना है; अर्थात अपनी हर बात उससे कहना, और साथ ही उसकी बात को भी सुनना। हमें शैतान द्वारा बहकाए और भरमाए जाने से बचाने के लिए, परमेश्वर ने अपने वचन में कहा है कि उसके लोग हर बात के लिए उसके साथ निरन्तर प्रार्थना, या वार्तालाप करते रहें। फिर हमने प्रार्थना से सम्बन्धित कुछ आम गलतफहमियों के बारे में विचार किया था; और वचन के हवालों से देखा था कि परमेश्वर ने किन के द्वारा की गई, और किन बातों के बारे में की गई प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर देने की प्रतिज्ञा की है। एक बहुत आम गलतफहमी के सम्बन्ध में हमने देखा था कि परमेश्वर ने ऐसी कोई प्रतिज्ञा नहीं की है कि कोई भी व्यक्ति, किसी भी बात के लिए यदि “विश्वास से” और “यीशु के नाम में” कुछ भी माँगेगा, तो परमेश्वर उसे पूरा कर देगा। इस सन्दर्भ में हमने “विश्वास से” माँगने, तथा “यीशु के नाम” में माँगने के बारे में वचन की बातों से समझा था। हमने यह भी देखा था कि ये गलतफहमियाँ वचन की गलत व्याख्या और समझ के कारण हैं, जो इन बातों से सम्बन्धित वचन के हवालों की, उनके सन्दर्भ का ध्यान रखे बिना, कर दी जाती हैं।

 

इसी प्रकार से मसीहियों में बहुत प्रचलित एक और गलतफहमी भी है, तथा-कथित “प्रभु की प्रार्थना” के बारे में। पिछले कुछ लेखों से हम इसी पर विचार करते आ रहे हैं। हमने देखा है कि पूरे नए नियम में, इस “प्रार्थना” का केवल दो बार उल्लेख है, दोनों ही तब, जब प्रभु ने इसे अपने शिष्यों को सिखाया (मत्ती 6:9-13; लूका 11:1-4)। इन दो हवालों के अतिरिक्त, न तो प्रभु के शिष्यों ने, और न ही मसीही विश्वास में आने वाले आरम्भिक मसीही विश्वासियों ने कभी इसे कहीं पर भी, किसी भी बात के लिए बोला या उपयोग किया। न ही कभी किसी भी पत्री में, प्रभु के लोगों से इस “प्रार्थना” को बोलने, उपयोग करने की कोई शिक्षा दी, और न कभी किसी से पूछा कि उन्होंने यह “प्रभु की प्रार्थना” का प्रयोग क्यों नहीं किया, अथवा क्यों किया। अपने विश्लेषण में हमने देखा है कि यह प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों को दी गई कोई “प्रार्थना” नहीं है; वरन यह एक रूपरेखा, एक ढाँचा है, जिसके अनुसार उन्हें अपनी व्यक्तिगत प्रार्थनाएं बनानी हैं, ताकि वे परमेश्वर को स्वीकार्य हों, और उनके सकारात्मक उत्तर मिलें। यह रट कर, हर अवसर पर, हर बात के लिए, बिना उसके बारे में जाने, या सोचे-समझे, औपचारिकता पूरी करने के लिए यूँ ही बोल देने वाली बात नहीं है। साथ ही हमने देखा है कि प्रभु द्वारा सिखाई गई इस रूपरेखा में परमेश्वर से माँगने के लिए तीन महत्वपूर्ण बातें दी गई हैं। ये तीन बातें हैं, परमेश्वर पर निर्भर रहना, क्षमाशील और धीरजवन्त बनना, और परमेश्वर द्वारा परीक्षाओं में डाले जाने से बचाए रखना तथा बुराई में न जाने देना। आज शायद ही कोई मसीही होगा जो सच्चे मन से, वास्तविकता में, अपने लिए परमेश्वर से इन तीनों बातों को माँगता होगा। किन्तु इसके विपरीत, लगभग सभी, परमेश्वर से मत्ती 6:19-34 में दी गई उन बातों को प्रार्थना में माँगते हैं, जिनके लिए परमेश्वर ने कहा है कि वह उन्हें उन लोगों को स्वतः ही प्रदान कर देगा जो उसे और उसके राज्य की खोज करने को अपने जीवनों में प्राथमिकता देते हैं। अर्थात, जो माँगना चाहिए, जिसे माँगने के लिए कहा है, वह नहीं माँगते हैं; और जिसे नहीं माँगना है, जो माँगने से नहीं आज्ञाकारिता के परिणामस्वरूप स्वतः ही मिलेगा, उसे माँगते रहते हैं, और फिर अपनी प्रार्थनाओं के निष्फल रहने के लिए निराश होते हैं।

 

प्रेरितों 15 अध्याय में व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित कुछ और बातें दी गई हैं, जिन पर हम विचार करेंगे। वहाँ जाने से पहले, एक स्पष्टीकरण शेष है, विश्वास से माँगी गई प्रार्थनाओं के सन्दर्भ में। इस बारे में सीखते हुए हमने देखा था कि परमेश्वर के वचन की यह शिक्षा है कि उसके सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी शिष्यों की वे प्रार्थनाएं, जो परमेश्वर के वचन से सुसंगत, तथा उसकी इच्छा के अनुसार होती हैं, परमेश्वर ने केवल उन्हीं का सकारात्मक रीति से उत्तर देने की प्रतिज्ञा की है। किन्तु वचन में हम यह भी देखते हैं कि प्रभु यीशु ने अनेकों बार ऐसे लोगों को चंगा किया, ऐसे लोगों की प्रार्थनाओं का उत्तर दिया, जो उसके शिष्य नहीं थे, केवल अपनी आवश्यकता के लिए उसके पास आए थे, और प्रभु द्वारा आवश्यकता पूरी करने के बाद वे अपने स्थानों को लौट गए, और उनकी प्रभु के शिष्य होने का कोई उल्लेख वचन में नहीं है। और उन्हें चंगा करते समय या उनकी आवश्यकता को पूरा करते समय, प्रभु ने उनसे यही कहा कि उनके विश्वास ने उन्हें चंगा, या उनकी बात को सार्थक किया है। तो फिर क्या ये घटनाएं और उदाहरण प्रार्थनाओं का उत्तर दिए जाने से सम्बन्धित उपरोक्त बात को असत्य प्रमाणित नहीं करती हैं? तर्क और उदाहरण बिलकुल सही हैं, किन्तु एक बार फिर, हमें सन्दर्भ का ध्यान करना चाहिए - तात्कालिक और दूरस्थ, दोनों संदर्भों का, बात तभी स्पष्ट होगी।


ध्यान कीजिए, यह बात केवल प्रभु यीशु मसीह ने सुसमाचारों में कही है। पूरे नए नियम में किसी को भी चंगाई देते समय प्रभु के शिष्यों ने कभी यह नहीं कहा। जैसे हमने प्रेरितों 3 में, पतरस और यूहन्ना के द्वारा जन्म के लँगड़े के चंगे किए जाने के बारे में देखा था, शिष्य हमेशा उनके द्वारा होने वाले आश्चर्यकर्मों का, उन्हें करने की उनमें विद्यमान सामर्थ्य का श्रेय, हमेशा ही परमेश्वर को देते थे; अपनी इस योग्यता का स्त्रोत वे परमेश्वर को ही बताते थे। हमने यूहन्ना 2:24-25 से देखा है, तथा सुसमाचारों की अन्य घटनाओं से भी जानते हैं कि प्रभु यीशु हर एक के मन की बात को जानते थे, किस के मन में क्या है, और क्यों है, उनसे कुछ छिपा नहीं था। साथ ही प्रभु द्वारा इस तरह से जितने भी आश्चर्यकर्म हुए, वे व्यक्ति के प्रभु द्वारा कही गई बात का पालन करने के कारण हुए। व्यक्ति का प्रभु के पास अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए आना, प्रभु के प्रति उसके समर्पण का सूचक है; व्यक्ति द्वारा प्रभु के कहे को करने के कारण मिली चंगाई, उसकी प्रभु के प्रति आज्ञाकारिता का सूचक है, और प्रभु का उसे चंगाई देना, उसके विश्वास की सराहना करना, उसे वह चंगाई देना प्रभु की इच्छा में होने का सूचक है। और यही शिष्यों के साथ भी था; जो भी शिष्यों के पास आया, वह विश्वास से आया, शिष्यों ने उसकी चंगाई या आश्चर्यकर्म होने को परमेश्वर के हाथों में सौंपा, और जो किया वह परमेश्वर ने किया, उस व्यक्ति के विश्वास और आज्ञाकारिता कि दशा को जानते हुए किया। अर्थात, व्यक्ति का विश्वास और परमेश्वर की इच्छा दोनों कार्यकारी थे; किसी को भी अपने विश्वास को प्रमाणित करने या उसका दावा करने की आवश्यकता नहीं थी, परमेश्वर स्वतः ही उनके मन की, उनके विश्वास की दशा को जानता था। साथ ही हम यह भी देखते हैं कि न तो प्रभु द्वारा और न ही शिष्यों द्वारा कभी कोई ऐसा आश्चर्यकर्म किया गया या किसी ऐसी प्रार्थना का उत्तर दिया गया जो अनुचित या ओछी हो, अर्थात परमेश्वर के वचन और शिक्षाओं से असंगत हो। इसलिए, जब सन्दर्भ से सम्बन्धित बातों के साथ देखते हैं, तो कहीं को विरोधाभास नहीं मिलता है, बल्कि वचन की सच्चाई और खराई ही प्रमाणित होती है।


अगले लेख से हम प्रेरितों 15 में दी गई व्यावहारिक मसीही जीवन की बातों पर विचार करना आरम्भ करेंगे।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु  के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 95


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (37)


In this study on things related to practical Christian living, we have seen that there are seven things given in Acts chapter 2. The first three are given towards the end of Peter’s sermon to the devout Jews, in Acts 2:38-41, and are related to coming into Christian Faith. The remaining four, the things that the initial Christian Believers observed steadfastly, which are also known as the “Pillars of Christian Faith,” are given in Acts 2:42. Presently, we have been learning about the fourth of these four, i.e., praying. In the initial articles on this topic, we had seen that to pray is to converse with God; i.e., to share with Him about ourselves, and to listen to what He has to say to us. To keep us safe from being misled and deceived by Satan, God has had it written in His Word that His people should continually be praying to Him, i.e., be conversing with Him about everything. Then we had considered about some common misunderstandings related to prayer; and through the references in God's Word, we had seen whose prayers, and prayers about what, God has promised to answer affirmatively. We had considered about a very common misunderstanding about answers to prayers. We saw tthat God has not made any such promise that if anyone prays to Him and asks for anything “in faith” and “in the name of Jesus” then He will fulfill it. In this context we had seen from the Word what it means to ask “in faith” and “in the name of Jesus.” We had also seen that these misunderstandings are because of misinterpreting and misunderstanding the Word, done without keeping the context in mind.


There is another very popular and prevalent misunderstanding amongst Christians, about the so-called “Lord’s Prayer.” For the past few articles, we have been considering about it. We have seen that in the whole of the New Testament, the “prayer” has been mentioned only twice, and both times, it was when the Lord was teaching the disciples about prayer (Matthew 6:9-13; Luke 11:1-4). Except for these two references, there is no mention of either the Lord’s disciples, or the initial Christian Believers ever using it or speaking it. Nor did the people of the Lord, in their letters ever teach the initial Believers this prayer, or to use it, to speak it; neither did anyone ask someone why they did not use or speak this prayer, nor, why did they use or speak it. In our analysis we have seen that this is not a “prayer” that has been given by the Lord to His disciples; rather, it is an outline, a framework, on which they have to build their individual prayers, for them to be acceptable to God and be answered in the affirmative. It is not something meant to be memorized, and then spoken by rote to fulfill a formality on every occasion, for everything, without knowing anything about it or understanding it. We have also seen that in this outline, there are three important things that the Lord has said should be asked from God. These three things are, to be dependent upon God, to be forgiving and patient, to ask that God not lead them into temptation and keep them from evil. Today, hardly any Christian Believer asks God these three things for themselves. But on the contrary, practically everyone asks God for the things given in Matthew 6:19-34; things about which God has said that He will automatically give to those who make seeking Him and His Kingdom the priority in their lives. In other words, that which has been instructed to be asked, is never asked; and that which is not to be asked, for it is meant to be given by God not as an answer to prayer, but automatically as an answer to obedience, is asked for in prayer. And then people become discouraged because of not receiving answers to their prayers.


In Acts chapter 15, there are some other things given that are related to practical Christian living and we will consider them also. But before going there, there is one clarification that remains to be given, regarding the prayers made “in faith.” While learning about this we had seen that God’s Word teaches us that He will answer in affirmative those prayers that are made to Him by His true, surrendered, obedient disciples, and which are in His will and consistent with His Word. But we also see in the Word that the Lord Jesus on many occasions has healed many people, and has answered the prayers of many people who were not His disciples. They had come to Him for their needs, and once the Lord fulfilled their needs, they returned to their places, and there is no mention of them ever having become the disciples of the Lord in the Word. And while healing them or fulfilling their requests, the Lord said to them that their faith had healed them or fulfilled their desire. So, don’t these incidents disprove the above-mentioned statement about God’s answering prayers in the affirmative? The logic and argument, and the examples are very correct, but once again, we should interpret the matter in context - immediate as well the remote, both contexts, only then will we be able to correctly understand the matter.


Take note, it is only the Lord Jesus who has said this thing in the Gospels. In the whole of the New Testament, while healing anyone, none of the Lord’s disciples have ever said this. As we have seen from the incidence of the healing of the man lame since birth by Peter and John, in Acts chapter 3, the disciples always ascribed the power in them and the miracles done through them to God, they always said that the source of their power was God. We have seen from John 2:24-25, and other places in the gospels that the Lord Jesus knew everything about everyone, whatever was in anyone’s heart, and there was nothing that was ever hidden from Him. Moreover, the miracles that happened through the Lord, happened because the concerned person obeyed what the Lord told him to do. The person’s coming to the Lord for his need, shows his surrender to the Lord, the person doing what the Lord said and receiving the healing shows his obedience to the Lord, and the Lord healing him, appreciating, and commending his faith shows that the miracle was done in the will of the Lord. And the same was applicable to the disciples as well; whoever came to the disciples, came in faith, the disciples placed his healing or required miracle into the hands of God, and whatever God did, He did it knowing the state of that person’s faith and obedience. In other words, the person’s faith as well God’s willingness, both were simultaneously at work; and no one had to make any claims about their faith, or prove their faith in any manner; God automatically knew about what was in their hearts and the state of their faith. We also see that in the healings and miracles done by the Lord and by the disciples, there was nothing that was done in answer to any inappropriate or frivolous prayer, i.e., a prayer that was inconsistent with the teachings of God’s Word. Therefore, when the matters are considered in their context, along with the related things, then we do not see any contradiction; rather the truth and integrity of God’s Word is proven and affirmed.


From the next article we will start considering the things related to practical Christian living in Acts chapter 15.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well