ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 19 फ़रवरी 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 12 - Building the Lord's Church / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 12 - कलीसिया का बनाया जाना

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 12 

Click Here for the English Translation

कलीसिया का बनाया जाना

मसीही विश्वासियों की मण्डली, या प्रभु की कलीसिया के विषय इस अध्ययन में हम मत्ती 16:18 से, जहाँ “कलीसिया” शब्द बाइबल में सबसे पहले प्रयोग हुआ है, मसीही विश्वासियों के समूह, कलीसिया, के विषय वचन में दी गई बातों को देखते आ रहे हैं। हमने देखा है कि प्रभु यीशु की कलीसिया या मण्डली “इस पत्थर”, जो मत्ती 16:16 में पतरस को परमेश्वर से मिले दर्शन “तू जीवते परमेश्वर का पुत्र मसीह है,” पर आधारित है। हमने यह भी देखा कि पतरस को मिले इस ईश्वरीय दर्शन में “यीशु” की बजाए “मसीह”, अर्थात “परमेश्वर द्वारा नियुक्त और अभिषिक्त जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता” शब्द के प्रयोग का क्या महत्व है; और फिर पिछले लेख में हमने समझा था कि प्रभु यीशु मसीह के जगत का “एकमात्र उद्धारकर्ता” होने का क्या तात्पर्य है। संभव है कि कुछ लोगों को यह विश्लेषण नाहक ही ‘बाल की खाल निकालने’, शब्दों से खेलने, के समान लगता हो। किन्तु अनन्तकाल के दृष्टिकोण और मसीही विश्वासी होने के उद्देश्य की ठीक समझ रखने के लिए इन बातों को जानना और समझना अत्यावश्यक है, अनिवार्य है। 

मत्ती 16:18 में लिखे प्रभु के कहे वाक्य पर ध्यान कीजिए - “...मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा...”; प्रभु के इस वाक्य में तीन बातें बहुत महत्वपूर्ण हैं:

* पहली, प्रभु स्वयं ही अपनी कलीसिया, अर्थात उसे जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता मानने वालों के समूह को एकत्रित करेगा; वह यह कार्य किसी और से नहीं करवाएगा, यह ज़िम्मेदारी किसी और को नहीं सौंपेगा, वरन इस स्वयं ही पूरा करेगा। यही इस बात को दिखाता है कि यह कार्य कितना महत्वपूर्ण है, और इसे ठीक से करना कितना आवश्यक है; इसमें किसी भी प्रकार की कोई भी त्रुटि होने, कमी रहने का कोई स्थान, कोई गुंजाइश ही नहीं है। इसलिए वह सिद्ध, सर्वज्ञानी, सर्वशक्तिमान, सार्वभौमिक प्रभु परमेश्वर इसे स्वयं ही पूरा करेगा।  

* दूसरी, वह कलीसिया प्रभु यीशु की अपनी होगी; उसे किसी व्यक्ति या स्थान, या किसी अन्य भौतिक, नश्वर, नाशमान के नाम या गुण के आधार पर नहीं जाना जाएगा; वह केवल “प्रभु यीशु की कलीसिया” प्रभु यीशु द्वारा बुलाए और एकत्रित किए गए लोगों का और उस ही के नाम से पहचाने जाने वाले लोगों का समूह होगा। 

* तीसरी, प्रभु ने कहा कि वह ही अपनी इस कलीसिया को ‘बनाएगा’ - भविष्य काल; जब प्रभु ने यह बात कही कलीसिया उस समय वर्तमान नहीं थी, बनाई जानी थी। प्रभु द्वारा कही गई यह बात प्रेरितों 2 अध्याय में पतरस के प्रचार और उस प्रचार के प्रति यरुशलम में एकत्रित भक्त यहूदियों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के साथ आरंभ हुई थी। किसी वस्तु को ‘बनाने’ में समय और प्रयास लगता है, उसे उसके पूर्ण और अंतिम स्वरूप में लाने या ढालने के लिए एक प्रक्रिया से होकर निकलना पड़ता है। प्रभु की कलीसिया भी प्रभु के द्वारा ‘बनाई’ जा रही है, उसमें अभी भी संसार भर से लोग जोड़े जा रहे हैं। अभी वह पूर्ण नहीं हुई है। प्रभु उसे बना भी रहा है और जितनी बन गई है, उसे प्रभु निष्कलंक, बेझुर्री भी बनाता जा रहा है, जिससे अन्ततः अपने पूर्ण स्वरूप में वह तेजस्वी, पवित्र और निर्दोष होकर उसके साथ खड़ी हो (इफिसियों 5:27)। अभी प्रभु उसे बनाने में कार्यरत है, कलीसिया निर्माणाधीन है, इसीलिए आज हमें उसमें कुछ कमियाँ, दोष, अपूर्णता, और सुधार के योग्य बातें दिखती हैं।

अगले लेख से हम इन तीनों बातों को, परमेश्वर के वचन बाइबल के आधार पर, बारी-बारी से कुछ और विस्तार से देखना आरम्भ करेंगे।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो अपने आप को जाँच कर देखिए कि आप किस आधार पर अपने आप को मसीही विश्वासी कहते हैं, और किस प्रक्रिया के द्वारा कलीसिया से जुड़े हैं? जिस कलीसिया से आप जुड़े हैं, क्या वह वास्तव में प्रभु की कलीसिया है, या किसी मनुष्य, डिनॉमिनेशन, या संस्था की स्थापित की हुई, उनके नियमों और धारणाओं के अनुसार संचालित की जाने वाली कलीसिया है? प्रेरितों 2 अध्याय में, इस जाँचने और पहचानने के दो चिह्न दिए गए हैं; एक चिह्न है प्रथम कलीसिया की स्थापना के साथ कलीसिया के सदस्यों के जीवनों में आया परिवर्तन, यदि वे वास्तव में नया जन्म पाए हुए हैं। और दूसरा है उनका प्रेरितों 2:42 की बातों में लौलीन रहना। क्या ये दोनों बातें आपके जीवन में विद्यमान हैं? क्या प्रभु को उद्धारकर्ता ग्रहण कर लेने क बाद से आपके जीवन में परिवर्तन आया है? क्या प्रेरितों 2:42 की वे चार बातें, आपके जीवन का भी अनिवार्य और सर्वोपरि भाग हैं; क्या आप भी उनमें लौलीन रहते हैं?

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 12

English Translation

Building the Lord's Church

We have been looking at and considering various aspects from Matthew 16:18, where the word “Church” has been used for the very first time, about the Assembly or Church of the Lord Jesus Christ made up of the Christian Believers. We have seen that the Assembly or Church of the Lord Jesus Christ is built on “this rock,” which is the revelation God gave to Peter about Lord Jesus, “You are the Christ, the Son of the living God” (Matthew 16:16). We also saw the significance of Peter, instead of using the proper noun “Jesus” here, uses “the Christ”, i.e., the “one and only God anointed and appointed savior of the world”; and in the previous article we had seen what this phrase implies. It is possible that some people may consider this analysis an attempt of going after the inconsequential nitty-gritty of the matter, merely playing with words. But from the perspective of eternity and having a proper understanding of what it means to be a Christian Believer, it is not just important to know and understand these finer points; they are essential.

Take note of the sentence “...on this rock I will build My church…” said by the Lord Jesus in Matthew 16:18; there are three very important things in the Lord’s sentence:

* First, the Lord Jesus Himself will build, or gather together the called-out ones, who accept Him as the “one and only God anointed and appointed savior of the world.” He is not giving this job, this responsibility to anyone else, but will do it Himself. This by itself shows how important this work is, and how necessary it is to have it done properly; that there is no scope of any error or short-coming in its execution. That is why that perfect, omniscient, omnipotent, sovereign Lord God will do it Himself.

* Second, that Church will be the Lord’s Church; it will not be known according to any person or place, or by any other physical, temporal, perishable name or characteristic. It will only be “The Church of the Lord Jesus Christ” made up of people called-out by the Lord and gathered together, those who are known by His name.

* Thirdly, the Lord said that He will ‘build’ His Church - He has used the future tense here; when the Lord said this, the Church was not present, but was to be built. The fulfillment of what the Lord had said here began in Acts 2 with the preaching of Peter and the response by the audience to his preaching, the devout Jews gathered in Jerusalem at that time. To build a thing takes time and effort; to complete it and give it the final form and shape requires a process to be entered into and completed. The Church of the Lord is also presently ‘under-construction’, even today people called-out from the world are being added to it. It is not yet complete. The Lord is building it, as well as what has been built, the Lord is working on it to make it without spot or wrinkle, so that ultimately in its fully completed form, it would be a glorious, without any blemish, and holy Church that will stand by His side as His bride (Ephesians 5:27). Since the Lord is still engaged in building His Church, the Church is presently ‘under-construction’, therefore today we see many imperfections, incomplete things, places that need rectification and in the process of being set-right, etc.

From the next article we will start looking at these three things one by one from God’s Word, in some detail.

If you are a Christian Believer, then examine and evaluate yourself, ascertain on what basis you consider yourself to be a Christian Believer, and how, by whom or what process, have you been joined to the Church? The Church that you are joined with, is it actually the Church of the Lord Jesus, or is it of some person, or of an organization, or of a sect, or of a denomination? What are the rules, regulations and laws being followed and implemented in that Church; are they man-made, or of the Bible? In Acts 2 there are two criteria given for carrying out this evaluation and examination. The first is the change in the lives and priorities, and the commitment to the Lord that comes in the life of the Believers, if they are truly Born Again. The second is that those who are truly joined to the Lord, also “continue steadfastly” in the four things of Acts 2:42, into which those initial converts had immediately committed themselves. Are these two criteria present in your life? Has there been a change in your life since your accepting the Lord Jesus as your savior? Are the four things of Acts 2:42 the top priority of your life, and do you steadfastly continue in them as those Believers did?

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 11 - Meaning of Jesus Christ “The Only Savior” / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 11 - प्रभु यीशु के “एकमात्र उद्धारकर्ता” होने का अर्थ

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 11 

Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु के “एकमात्र उद्धारकर्ता” होने का अर्थ

पिछले लेखों में हम मत्ती 16:18 के आधार पर प्रभु यीशु मसीह की कलीसिया या मण्डली, अर्थात उसके द्वारा चुने और बुलाए गए लोगों का समूह होने के बारे में देखते आ रहे हैं। हम देख चुके हैं कि प्रभु ने अपने इन चुने हुए लोगों को पतरस पर आधारित करके नहीं बुलाया और स्थापित किया; वरन उन्हें अपने तथा अपने वचन की शिक्षाओं पर आधारित एवं स्थापित किया है। साथ ही हमने पिछले लेख में यह भी देखा था कि प्रभु की कलीसिया, अर्थात उसके बुलाए हुए लोग वे हैं जो उसे “मसीह” अर्थात परमेश्वर द्वारा नियुक्त और निर्धारित जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता स्वीकार करते हैं।

“मसीही” कहलाना या समझे जाना, और वास्तविकता में वह सच्चा “मसीही” होना जिसकी बात प्रभु यीशु ने मत्ती 16:18 में की है, व्यवहारिक रीति से दो बिलकुल भिन्न बातें हैं। यद्यपि सामान्यतः यही समझा और माना जाता है कि किसी परिवार विशेष में जन्म लेने के आधार पर, या किसी धर्म, डिनॉमिनेशन, अथवा संस्था, या “चर्च” का सदस्य होने और उसकी प्रथाओं के निर्वाह, और कुछ अनुष्ठानों की पूर्ति, आदि के द्वारा व्यक्ति जन्म से ही ईसाई या मसीही होता है या फिर बन जाता है। किन्तु इस आम लेकिन गलत धारणा के विपरीत, परमेश्वर के वचन बाइबल की वास्तविकता यही है कि ऐसा करने से वह व्यक्ति समाज, कुछ लोगों, अथवा उस “चर्च” या डिनॉमिनेशन या संस्था के द्वारा तो “मसीही” माना और कहा जा सकता है; किन्तु अनिवार्य नहीं है कि वह वास्तव में प्रभु की दृष्टि में भी “मसीही” हो, प्रभु की कलीसिया या बुलाए हुए लोगों में सम्मिलित हो। क्योंकि जो कोई भी अपने परिवार, अपने धर्म, अपनी धार्मिकता, अपने कर्मों, अपनी “चर्च” या डिनॉमिनेशन या संस्था की सदस्यता, अपने द्वारा प्रथाओं के निर्वाह और अनुष्ठानों की पूर्ति आदि पर आधारित होकर प्रभु की कलीसिया का सदस्य होना चाहता अथवा समझता है, वह इस प्राथमिक आधारभूत बात की वास्तविकता की उपेक्षा कर देता है कि वह फिर प्रभु यीशु के जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता होने पर नहीं, वरन प्रभु परमेश्वर के अतिरिक्त उस “चर्च” या डिनॉमिनेशन या संस्था की अन्य बातों पर भरोसा रख कर और उनका पालन करके ऐसा करना चाहता है, और यह प्रभु की कलीसिया में होने की मूल शर्त की अवहेलना करना है। यह इसलिए क्योंकि तब वह प्रभु यीशु के उसके लिए व्यक्तिगत रीति से उसका “मसीहा” होने पर, उसके परमेश्वर तक पहुँचने के एकमात्र मार्ग (यूहन्ना 14:6) के होने पर भरोसा नहीं कर रहा है, वरन, मनुष्यों द्वारा यीशु मसीह के नाम में बनाए गए नियमों और विधियों के पालन के द्वारा परमेश्वर तक पहुँचने पर भरोसा कर रहा है; मसीह यीशु के अतिरिक्त एक कर्मों के मार्ग द्वारा (इफिसियों 2:5, 8-9) परमेश्वर तक पहुँचने को मान रहा है और उसका पालन कर रहा है। जबकि बाइबल के अनुसार प्रभु को परमेश्वर का “मसीह” स्वीकार करना, पापों से पश्चाताप और मसीह यीशु को अपने जीवन के पूर्ण समर्पण के द्वारा होता है (रोमियों 10:9-10), वंश, धर्म, कर्मों, या अनुष्ठानों के द्वारा नहीं।

ध्यान कीजिए, जब यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने प्रभु के आगमन के लिए लोगों को तैयार करना आरंभ किया तो उसके प्रचार का प्रथम और मुख्य विषय पश्चाताप करना था (मत्ती 3:1-2); यही प्रभु यीशु की सेवकाई का भी प्रथम और मुख्य विषय था (मरकुस 1:15); तथा प्रभु द्वारा शिष्यों को दिए गए अंतिम निर्देश का भी विषय था (लूका 24:47); यही शिष्यों के द्वारा किए गए पहले प्रचार का मुख्य विषय था (मरकुस 6:12); और पश्चाताप करना ही पतरस के द्वारा किए गए पहले प्रचार का प्रथम और मुख्य विषय था (प्रेरितों 2:38), जिससे प्रथम कलीसिया की स्थापना हुई थी; यही पौलुस के द्वारा किए गए प्रचार का मुख्य विषय था (प्रेरितों 20:21); और पुराने नियम के भविष्यद्वक्ताओं की सेवकाई का विषय भी यही था (यिर्मयाह 25:4-5)। इसलिए जब प्रभु ने उसे जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता स्वीकार करने के आधार पर लोगों को बुलाने और अपने साथ एकत्रित करने, कलीसिया को बनाने की बात की, तो कोई अनूठा या नया विषय सामने नहीं रखा। प्रभु ने वही दृढ़ता से दोहराया और उसी की पुष्टि की जो पुराने नियम में भविष्यद्वक्ताओं की सेवकाई का विषय था, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले की सेवकाई का विषय था, प्रभु की अपनी सेवकाई का, और शिष्यों द्वारा की गई पहली सेवकाई का विषय था; और जो भविष्य में अन्य शिष्यों द्वारा की जाने वाली सेवकाई का भी विषय होना था। बिना अपने पापों से पश्चाताप किए और प्रभु यीशु को अपना जीवन पूर्णतः समर्पण करके जीवन में परिवर्तन किए (रोमियों 12:1-2) उद्धार पाने या परमेश्वर को स्वीकार्य प्रभु का जन हो जाने की कोई शिक्षा बाइबल में कहीं नहीं दी गई है। प्रभु का जन बनना प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा व्यक्तिगत रीति से और स्वेच्छा से अपने पापों के लिए किए गए पश्चाताप, उन पापों की क्षमा और निवारण के लिए प्रभु यीशु द्वारा क्रूस पर किए गए कार्य को स्वीकार करने, और अपना जीवन पूर्णतः प्रभु को समर्पित करने के द्वारा होता है, चाहे उस व्यक्ति का जन्म किसी भी परिवार अथवा धर्म में हुआ हो, और चाहे उसने कितनी भी “ईसाई या मसीही” रीतियों और अनुष्ठानों को निभाया हो (प्रेरितों 17:30-31)। प्रभु को “मसीह” या परमेश्वर द्वारा नियुक्त जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता होना स्वीकार करने का यही अभिप्राय है। प्रभु की कलीसिया या मण्डली उन ही लोगों से मिलकर बनी है जो इस मूल सिद्धांत को स्वीकार करके इसका पालन करते हैं; इसमें कुछ और जोड़ते-घटाते नहीं हैं, मनुष्यों की और उनके समझ-बुद्धि-ज्ञान की बातों को या बाइबल के बाहर की किसी अन्य बात को इसके साथ या इसके अतिरिक्त मानने या मनवाने का प्रयास नहीं करते हैं।

हम अगले लेख में देखेंगे कि क्यों ये बातें केवल शब्दों का खेल या भिन्न समझ रखने की बात नहीं है; क्यों ये इतनी महत्वपूर्ण हैं; और क्यों ये अनन्त जीवन का वारिस होने के लिए समझे और माने जाने के लिए अनिवार्य हैं। 

यदि आप मसीही हैं, तो अपने आप को जाँचिए और परखिए कि कहीं आप अपने परिवार, अपने कार्यों, अपने धर्म, अपने द्वारा रीतियों और अनुष्ठानों को निभाने, आदि बातों के आधार पर तो अपने आप को मसीही और प्रभु की कलीसिया का सदस्य तो नहीं समझ रहे हैं, या समझते आ रहे हैं? यदि ऐसा है तो आप एक बहुत बड़ी गलतफहमी में जी रहे हैं, और अभी समय रहते अपने पापों के लिए सच्चा पश्चाताप और प्रभु यीशु को संपूर्ण समर्पण कर के इसे सुधार लीजिए। कहीं ऐसा न  हो कि आप किसी झूठी, गढ़ी हुई बात, मानवीय बुद्धि द्वारा निर्मित विचारों, आदि के मसीहियत से सम्बन्धित भ्रम में जीते रह जाएं, और अंततः जब सच्चाई समझ में आए, आँख खुले, तब तक बहुत देर हो चुकी हो।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 11

English Translation

Meaning of Jesus Christ “The Only Savior”

In the previous articles, based on Matthew 16:18, we have been looking at the Church of the Lord Jesus Christ, i.e., considering about the group of people called out and gathered together by Him. We have seen that the Lord did not base the group of His called-out people on Peter; but has based them upon and established them on Himself and His teachings. We had also seen in the last article that the Church of the Lord Jesus Christ, i.e., the group of people called out and gathered together by Him, are the ones who accept Him as the “Christ”, i.e., the one and only Savior of the world from God.

To be called and known by the world as a “Christian”, and to actually be the true committed “Christian” that the Lord is talking about in Matthew 16:18, in practice, are two entirely different things altogether. Although it is commonly believed and accepted that because of being born in a particular family, or because of fulfilling the rites, rituals, traditions, and ceremonies of a particular religion, sect or denomination, or taking membership of a particular “church” according to its rules and regulations, one is either born as a “Christian”, or becomes one. But contrary to this common concept and belief, the Biblical teaching is that through all of these, though a person may be seen and accepted as a “Christian” by some people, the society, or a particular sect or denomination, but it is not necessary that he or she would also be considered a “Christian” by the Lord Jesus, will be seen by the Lord as one of those called-out ones gathered together to be His people. This is because, whoever considers and believes himself to be a “Christian” because of being born in a particular family, or because of his religion, because of being religious, doing good works, fulfilling the requirements of the sect or denomination he belongs to and because of following its rites, rituals, ceremonies, having such an understanding automatically ignores and disobeys the primary and basic requirement of being a member of the Lord’s Church. Because, he has then trusted not on Lord Jesus being his only “Messiah”, his one and only savior and way to God (John 14:6), but on his trusting and believing on the contrived things of the world, devised and implemented by men in the name of the Lord Jesus, to save him and take him to God; i.e., on a way other than the Lord Jesus Christ, a way of works to reach God (Ephesians 2:5, 8-9). Whereas, according to the Bible, accepting the Lord Jesus as the “Christ” from God is through repentance from sins and completely surrendering one’s life to Him (Romans 10:9-10); not by family, lineage, works, religion, fulfilling denominational teachings and rituals.

Take note, when John the Baptist started to prepare the people for the coming of the Lord Jesus, then the first and main subject of his preaching was repentance from sins (Matthew 3:1-2). This was also the subject of the first preaching and ministry of the Lord Jesus (Mark 1:15), as well as part of the last instructions of the Lord to His disciples before His ascension (Luke 24:47). This was also the subject of the preaching by the disciples when they first went out for ministry (Mark 6:12); and was also the subject of Peter’s first sermon to the devout Jews gathered in Jerusalem to fulfil the Law (Acts 2:38), through which the first Church was born. It was also the subject of the ministry of Paul after his conversion (Acts 20:21); and even of the prophets of the Old Testament (Jeremiah 25:4-5). Therefore, when the Lord Jesus put forth the essential requirement of accepting Him as the one and only Savior of the world, to become His called-out people and gathered together in His name, He was not putting forth some new or strange, previously unknown teaching. The Lord was only firmly reiterating and affirming that which was the theme of the ministry of the Old Testament prophets and men of God, of John the Baptist as His forerunner, of the beginning of the Lord’s own ministry, and of the disciples first ministry; and would be the theme of His other disciples in the days to come. There is no teaching given anywhere in the Bible of being saved and becoming one belonging to the Lord Jesus without repentance from sins and surrendering one’s life to the Lord, having a changed life (Romans 12:1-2). Every person becomes a person belonging to the Lord Jesus only by personally and willingly repenting of his sins, accepting the work of the Lord Jesus accomplished on the Cross of Calvary for the remission of his sins and based upon that asking the Lord’s forgiveness for his sins, and fully surrendering one’s life to the Lord; irrespective of what family he is born in and whatever religion, “Christian” rituals and ceremonies he may have fulfilled, repentance is mandatory for everyone (Acts 17:30-31). This is what accepting the Lord Jesus as the “Christ”, the one and only God appointed savior of the world implies. The Church of the Lord Jesus Christ is made up only of those who accept this basic doctrine and obey it as it is; do not add anything to it, nor take away anything from it; do not corrupt it in any manner by bringing into it things according to man’s understanding, knowledge, and wisdom; and do not join any extraneous teachings or doctrines to it.

In the next article we will see how this is not just playing around with words, nor a mere difference of understanding and opinion about some Biblical texts and teachings. Why they are so important, and why they are absolutely essential to accept and obey to become an inheritor of eternal life.

If you are a Christian Believer, then examine and evaluate yourself, whether it is because you were born in a particular family, or following a religion, fulfilling its rites, rituals and ceremonies, because of your being religious and doing good works, that you consider yourself to be a part of the Church of the Lord Jesus Christ. If this is the case, then you are living in a very deep deception, and need to extricate yourself out of it now, while you have the time and opportunity to do so. Repent and surrender your life to the Lord Jesus now, and rectify your situation. May it not be that you continue to live in false, contrived, man-made concepts and understanding about Christianity, and eventually when the reality becomes apparent, your eyes open up to the truth, it is too late.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 17 फ़रवरी 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 10 - Actual Church Comprises of Those who Accept Jesus as “Christ” / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 10 - वास्तविक कलीसिया प्रभु यीशु को “मसीह” स्वीकार करने वालों से है

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 10 

Click Here for the English Translation

वास्तविक कलीसिया प्रभु यीशु को “मसीह” स्वीकार करने वालों से है

पिछले लेख में हमने देखा और समझा था कि शब्द "मसीह" का क्या अर्थ और तात्पर्य है; तथा कैसे यह तात्पर्य परमेश्वर पिता ने पतरस को दिए गए दर्शन के द्वारा प्रकट किया, और फिर प्रभु यीशु ने उसका अनुमोदन किया। साथ ही हमने देखा था कि कैसे प्रभु यीशु को मसीह, अर्थात जगत का एकमात्र परमेश्वर द्वारा नियुक्त उद्धारकर्ता स्वीकार करने से कलीसिया से सम्बन्धित बहुत सी गलत धारणाओं का स्वतः ही समाधान हो जाता है; क्योंकि इस तथ्य को स्वीकार करना प्रभु यीशु को मसीही विश्वास और उद्धार के आधार होने के लिए स्थापित कर देता है। आज हम प्रभु यीशु के मसीह होने के कुछ और तात्पर्यों के बारे में विचार करेंगे। 

साथ ही अपने आप को उस समय की स्थिति में लाकर पतरस द्वारा कही गई इस बात, तथा उसके बाद प्रभु के प्रत्युत्तर के झकझोर देने वाले प्रभाव पर भी विचार कीजिए। व्यवस्थाविवरण 18:15, 18 में मूसा ने इस्राएलियों से अपने समान परमेश्वर के एक नबी के आने की बात कही थी, और फिर परमेश्वर की ओर से भविष्यद्वक्ता उसके आने की भविष्यवाणियाँ करते चले आ रहे थे। प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के दिनों में लोगों में एक उत्साह और आशा थी, कि परमेश्वर द्वारा प्रतिज्ञा किया हुआ मसीहा आने वाला है, हालात संकेत कर रहे थे कि वह अब कभी भी आ जाएगा, जैसा सामरी स्त्री ने कहा (यूहन्ना 4:25, 29), तथा यहूदियों में भी एक प्रत्याशा थी (यूहन्ना 6:14; 7:41)। पतरस से उसके भाई अंद्रियास ने आरंभ में ही यीशु के मसीहा होने की बात कह दी थी (यूहन्ना 1:41); और सामरी स्त्री की बात सुनकर तथा प्रभु यीशु को स्वयं अनुभव कर के सामरिया के उस गाँव के लोग भी मान गए थे कि यीशु ही मसीह है (यूहन्ना 4:39, 42)। किन्तु अभी तक प्रभु यीशु ने कभी उन लोगों के द्वारा उसका वह प्रतिज्ञा किए हुए मसीहा होने की बात को जानने और मानने को ऐसा महत्व नहीं दिया था, जितना अब पतरस को परमेश्वर से मिले प्रकाशन के द्वारा यह कहने पर दिया।

पतरस तथा प्रभु के शिष्यों के लिए प्रभु द्वारा पतरस की बात को पिता परमेश्वर द्वारा दिया गया स्वर्गीय दर्शन बताना, और इसे आधार बनाकर अपने शिष्यों को एकत्रित करने की बात करना प्रभु यीशु द्वारा कही गई एक अभूतपूर्व बात थी। अब और यहाँ से, यह मानवीय समझ और धारणाओं से निकलकर ईश्वरीय पुष्टि के साथ उन शिष्यों के भविष्य को निर्धारित करने वाली बात हो गई थी। प्रभु ने अभी तक के अपने किसी भी शिष्य को इस विश्वास के आधार पर नहीं बुलाया था। उसने पतरस को, तथा कुछ अन्य शिष्यों को “मनुष्यों को पकड़ने वाला” (मत्ती 4:19; लूका 5:10) बनाने के आश्वासन के साथ तो बुलाया था, किन्तु किसी के लिए यह नहीं कहा था कि जब तक वह उसे परमेश्वर का पुत्र और परमेश्वर द्वारा निर्धारित जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता स्वीकार नहीं कर लेते हैं, वे उसके जन नहीं हो सकते हैं; यदि कहा होता तो संभवतः यहूदा इस्करियोती आरंभ में ही बाहर हो गया होता! किन्तु अब प्रभु उनसे और उसके भावी लोगों के लिए कह रहा था कि केवल वही उसका बुलाया हुआ और उसके साथ रहने के लिए एकत्रित किया हुआ होगा जो उसे परमेश्वर का पुत्र और परमेश्वर द्वारा नियुक्त जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता स्वीकार करेगा। प्रभु यीशु की इस बात के कारण संभवतः उन शिष्यों के मनों में एक खलबली मच गई होगी, वे अपने आप को देखने लगे होंगे कि क्या हम इस कसौटी पर खरे उतरते हैं कि नहीं? थोड़ा थम कर विचार कीजिए क्या पतरस की कही इस बात की समझ आपके मन में भी यही खलबली मचा रही है? आप अपने आप को मसीही किस आधार पर कहते हैं? मनुष्यों के ज्ञान की बातें नहीं, परमेश्वर की बातें ही मनों को टटोलती हैं, झकझोरती हैं, मनों की वास्तविकता को सामने लाती हैं (इब्रानियों 4:12)।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं तो क्या आप का मसीही होना, अपने आप को मसीही विश्वासी कहना, पतरस द्वारा कही गई, और प्रभु द्वारा अनुमोदित की गई इसी बात, इसी स्वर्गीय दर्शन पर आधारित है? या आपने जिस परिवार में जन्म लिया है और किसी डिनॉमिनेशन अथवा मत या समुदाय की रीतियों और मान्यताओं के पालन के आधार पर अपने आप को “मसीही” समझते आ रहे हैं? 2 कुरिन्थियों 13:5 के अनुसार, अपने आप को परख कर देखें कि आप सच्चे मसीही विश्वास में हैं कि नहीं? कहीं आप किसी भ्रम में जीते आ रहे हों, और अंततः जब सच्चाई समझ में आए, आँख खुले, तब तक बहुत देर हो चुकी हो।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 10

English Translation

Actual Church Comprises of Those who Accept Jesus as “Christ” 

In the previous article we had seen and understood the meaning and implications of the word "Christ" and how this implication was given as a revelation by God to Peter, and was then affirmed by the Lord Jesus. We had also seen that once we realize and accept Lord Jesus as Christ, i.e., the God appointed one and only savior of the world, then it automatically resolves many wrong concepts about the Church; since accepting this fact establishes the Lord Jesus as the basis of Christian faith and salvation. Today we will consider some other implications of the Lord Jesus being Christ.

Also, carry yourself to the time and circumstances when Peter made this tremendous statement, followed by what the Lord said; how it would have impacted and shaken up the listeners. In Deuteronomy 18:15, 18, Moses had told the Israelites about the coming of a Prophet like him, and then God had been prophesying through His prophets about His coming. During the days of the Lord Jesus’s earthly ministry there was an anticipation and expectation of His arrival at any time, as the Samaritan woman had said (John 4:25, 29) and the Jews were expecting (John 6:14; 7:41). Peter’s brother Andrew had said to him about Jesus being the Messiah (John 1:41); and after listening to the Samaritan woman and then personally experiencing Him, the people of that village had also accepted that Jesus is that promised Messiah (John 4:39, 42). But till this time, the Lord Jesus had not given as much importance to this fact of His being the promised Messiah, as He did now after Peter’s statement through revelation from God.

For Peter and the disciples of the Lord, the Lord Jesus’s calling Peter’s statement a revelation from God, and then making that statement the basis of gathering His called-out ones into one community, was something unimaginable and unprecedented from the Lord. From here onwards, this had become something beyond and apart from human concepts and understanding about the Lord; now it was a statement revealed by God and affirmed by the Lord Jesus, that would set and determine their future. As yet, the Lord had not called any of His disciple on the basis of this statement of faith in Him. The Lord had called Peter and some others with an assurance to make them “fishers of men” (Matthew 4:19; Luke 5:10), but as yet He had never said to anyone that unless they accepted Him as the Son of God and the one and only savior and redeemer of mankind appointed by God, they cannot be His people; had He said it, then quite likely Judas Iscariot would have been cast out or would have moved away. But now, the Lord was saying to them and to all others who would come to Him, that only that person will be His ‘called out one,’ one gathered to be with Him, who would accept Him as the Son of God, the one and only savior and redeemer of mankind. Quite likely, because of what the Lord Jesus said, the disciples would have been thrown in a turmoil within themselves; they would have started to look at themselves whether or not they stood up to this standard of evaluation. Pause for a moment and think it over; is Peter’s statement creating a turmoil within you about your standing with the Lord Jesus? On what basis do you call yourself a Christian? Not the things of human wisdom, but the words of God examine the hearts, shake up, and bring out the true condition of one’s heart (Hebrew 4:12).

If you are a Christian Believer, then is your saying so based upon the heavenly revelation that Peter said and the Lord Jesus affirmed? Or, is it that you have been considering yourself to be a Christian because of your birth in a particular family and having fulfilled the rites, rituals, and traditions of your sect or denomination? According to 2 Corinthians 13:5, examine yourself and see for yourself whether or not you actually are in the Christian Faith. May it not be that you continue to live in erroneous, contrived, man-made concepts and understanding about Christianity, and eventually when the reality becomes apparent, your eyes open up to the truth, it is too late.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 16 फ़रवरी 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 9 - Meaning of Lord Jesus as “Christ” / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 9 - प्रभु यीशु का “मसीह” होने का अर्थ

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 9 

Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु का “मसीह” होने का अर्थ

पिछले लेखों में हमने परमेश्वर के वचन बाइबल में सबसे पहली बार “कलीसिया” शब्द के प्रयोग के पद - और मैं भी तुझ से कहता हूं, कि तू पतरस है; और मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा: और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे (मत्ती 16:18) के विश्लेषण से कलीसिया से संबंधित कुछ अति महत्वपूर्ण बातों को देखा और समझा था। सबसे पहले हमने देखा था कि बाइबल के अनुसार, कलीसिया शब्द का अर्थ कोई विशिष्ट भौतिक भवन अथवा आराधना स्थल नहीं है, वरन बुलाए गए या एकत्रित किए गए लोगों का समूह है। फिर हमने देखा और समझा था कि यह पद एक बहुत आम किन्तु बिलकुल गलत धारणा, कि प्रभु ने यहाँ पर अपनी कलीसिया को पतरस पर बनाने के लिए कहा है का कदापि समर्थन नहीं करता है। हमने यह भी देखा था कि कलीसिया किसी मनुष्य पर नहीं, वरन प्रभु यीशु मसीह और परमेश्वर के द्वारा उसके प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं में होकर दिये गए प्रभु के वचन पर स्थापित की गई है। पतरस से संबंधित इस गलत धारणा के विषय विस्तार से देखते हुए हमने यहाँ पर प्रभु के द्वारा कहे शब्द “इस पत्थर” और उसके वास्तविक अर्थ को समझा था, तथा यह भी देखा था कि वचन के अन्य किसी भी भाग में इस बात का कोई संकेत भी नहीं है कि प्रभु यीशु ने पतरस पर कलीसिया बनाने की बात कही, और न ही पतरस के मसीही व्यवहार में वह स्थिरता एवं दृढ़ता थी कि प्रभु की कलीसिया उस पर बनाई जा सके। कलीसिया के वास्तविक अर्थ और पतरस के कलीसिया का आधार नहीं होने के स्पष्ट हो जाने के बाद, अब हम इस पद में प्रभु द्वारा कही गई और बातों को देखेंगे तथा समझेंगे, जिससे प्रभु द्वारा लोगों को मसीही विश्वास में बुलाने और उनके जीवनों से प्रभु के प्रयोजन को, उसके उद्देश्यों को हम भली-भांति समझ सकें।

मत्ती 16:18 में पतरस से संबंधित बात कहने के पश्चात, प्रभु यीशु का अगला वाक्य था, ...और मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा…। हम पहले देख चुके हैं कि “इस पत्थर” से प्रभु का अभिप्राय पतरस द्वारा मत्ती 16:16 में कही गई बात है कि ... तू जीवते परमेश्वर का पुत्र मसीह है, जिसका अनुमोदन प्रभु ने पद 17 में किया, जिसके लिए पतरस को धन्य भी कहा, और यह भी कहा कि प्रभु यीशु के विषय पतरस को यह स्वर्गीय दर्शन परमेश्वर द्वारा दिया गया है, उसकी अपनी समझ अथवा बुद्धि की बात नहीं है। मत्ती 16:18 में प्रभु इसी दर्शन के अनुसार अपने द्वारा बुलाए हुए लोगों को एक समूह में एकत्रित करने, अपनी कलीसिया बनाने की बात करता है। मत्ती 16:18 की और बातों को आगे देखने से पहले यह बात समझना और ध्यान में रखना अनिवार्य है कि पतरस द्वारा पद 16 में कही गई बात कि ... तू जीवते परमेश्वर का पुत्र मसीह है क्यों परमेश्वर द्वारा पतरस को दिया गया एक स्वर्गीय दर्शन है, और क्यों यह बात इतनी महत्वपूर्ण है कि यही प्रभु द्वारा उसकी कलीसिया के बनाए जाने का आधार ठहरेगी।

ध्यान कीजिए कि पतरस द्वारा मत्ती 16:16 में कही गई बात, ... तू जीवते परमेश्वर का पुत्र मसीह है में प्रभु के लिए उसका नाम “यीशु” प्रयोग नहीं किया गया है, जबकि “यीशु” ही उसका नाम था, जो स्वर्गदूत ने यूसुफ को बताया था (मत्ती 1:20-21)। इसलिए यहाँ पर पतरस द्वारा यह कहना कि  ... तू जीवते परमेश्वर का पुत्र यीशु है अधिक उचित एवं सही होता। किन्तु न तो पतरस ने यह कहा, न ही प्रभु ने उसे सुधार के उससे यह कहलवाया, अपितु, उसकी इसी बात के लिए उसे सराहा और उसे धन्य कहा, तथा इसी बात को पिता परमेश्वर द्वारा उसे प्रदान किया गया स्वर्गीय दर्शन बताया। यह कलीसिया की सही समझ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य और अत्यावश्यक तथ्य है जिसकी अवहेलना करने के कारण कलीसिया के विषय अनेकों गलफहमियाँ ईसाई या मसीही समाज में व्याप्त हो गई हैं, शैतान ने फैला दी हैं। पतरस द्वारा “यीशु” के स्थान पर “मसीह” प्रयोग करने का क्या अर्थ एवं महत्व है?

आम धारणा के विपरीत, “मसीह” प्रभु का नाम नहीं है; वरन यह प्रभु को उसके कार्य एवं उद्देश्य के लिए दी गई उपाधि या पहचान है। “मसीह”, या अंग्रेजी का “Christ” शब्द मूल यूनानी भाषा के “Christos” शब्द से हैं; और “Christos” शब्द का शब्दार्थ होता है किसी विशेष कार्य के लिए अभिषिक्त या मस्सा किया हुआ, या अंग्रेजी में “the Anointed one”; और हिन्दी के “मस्सा किया हुआ” से ही “मसीह” शब्द आया है। अर्थात, जब पतरस ने प्रभु के प्रश्न के उत्तर में कहा कि ... तू जीवते परमेश्वर का पुत्र मसीह है, तो वास्तव में पिता परमेश्वर ने पतरस से प्रभु यीशु के लिए कहलवाया था कि “तू ही वह विशिष्ट जन, वह अभिषिक्त या मस्सा किया हुआ परमेश्वर का पुत्र है” - पतरस पर पिता परमेश्वर द्वारा प्रभु यीशु के परमेश्वर का पुत्र और जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता होने का दर्शन प्रकट किया गया, और उसने इस दर्शन को अपने शब्दों में बोल दिया। और तब प्रभु यीशु ने पतरस द्वारा कहे गए इस वाक्य को वह “पत्थर”, अर्थात वह ‘पेत्रा’, या वह “स्थिर, दृढ़, और अडिग चट्टान” कहा जिस पर वह अपनी कलीसिया, या अपने बुलाए और एकत्रित किए हुए लोगों के समूह को स्थापित करने जा रहा था; अर्थात प्रभु के कहने का अभिप्राय था कि “जो भी इस विश्वास के साथ उसके पास आएगा कि केवल प्रभु यीशु ही परमेश्वर का पुत्र और पिता परमेश्वर की ओर से ठहराया हुआ, अभिषिक्त किया हुआ जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता है, वही और केवल वही उसके एकत्रित किए हुओं में सम्मिलित होगा, उनके लोगों का एक भाग होगा।” प्रभु की कलीसिया का सदस्य होने के लिए इस वाक्य के महत्व पर ध्यान तथा मनन कीजिए, उस को समझिए, और आज “कलीसिया” या “चर्च” से संबंधित कई गलत धारणाओं की सच्चाई प्रकट हो जाएगी।

हम यीशु को मसीह स्वीकार करने के कुछ अन्य अभिप्रायों को अगले लेख में देखेंगे। 

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 9

English Translation

Meaning of Lord Jesus as “Christ”

In the previous articles we had seen, analyzed, and understood some very important truths about the Church of the Lord Jesus Christ from the Lord’s statement And I also say to you that you are Peter, and on this rock I will build My church, and the gates of Hades shall not prevail against it (Matthew 16:18), in which the word “Church” has been used for the very first time in the Bible. First, we had seen that according to the Bible, the word Church does not stand for any physical building, place of worship, or an organization; rather it means a group of ‘called out people.’ We then saw that this verse does not in any manner support or imply a very commonly held misunderstanding that the Lord, here, was talking about building His Church on Peter. We also saw that the Church is founded not on any man, but on the Lord Jesus and His Word - the teachings given by God through His apostles and prophets. Considering the wrong notion about Peter in detail, we had understood the actual meaning of the words “this rock” that had been used by the Lord Jesus, and had taken note of the fact that nowhere else in God’s Word has it ever been mentioned or even indicated that the Lord ever said anything about building His Church on Peter. We had also seen how the Christian life and behavior of Peter does not exhibit the firmness and qualities required to be the foundation for building the Church of Lord Jesus Christ. Having understood the actual meaning of the word “Church” and why the Church is not built on Peter, we will now look at and understand the other things said by the Lord in this verse, so that we can clearly understand the calling of the people by Lord Jesus into Christian Faith, His purpose for their lives, and what He is accomplishing through them.

In Matthew 16:18, after saying the part related to Peter, the next thing the Lord Jesus said was ...on this rock I will build My church... We have already seen that the words “this rock” are meant for what Peter had stated in Matthew 16:16 that ...You are the Christ, the Son of the living God which the Lord not only affirmed in verse 17, but also appreciated Peter and commended him for saying this, and said that Peter’s saying so was a heavenly revelation to him by God the Father. In Matthew 16:18, the Lord Jesus is talking about gathering together His called-out ones according to this heavenly revelation, to form His Church. Before looking at the other things said in Matthew 16:18, it is necessary to understand and bear in mind why what Peter said in verse 16, ...You are the Christ, the Son of the living God, is a heavenly revelation, and why this statement is so important that it would be the basis of the Lord building His Church.

Take note that in what Peter said in Matthew 16:16 ...You are the Christ, the Son of the living God, he did not use the proper noun, the actual name of the Lord, i.e., “Jesus”, which was the name of the Lord, and which the angel had told his earthly father Joseph, would be his name (Matthew 1:20-21). Therefore, it would have been more appropriate and specific for Peter to have said ...You are Jesus, the Son of the living God. But not only did Peter not say this, the Lord also did not correct him and had him say it. Rather, the Lord appreciated and commended Peter for what he said and called his statement a heavenly revelation given to Him by God. This is a very basic and important fact that is very necessary to learn and understand, to have a proper understanding of the Church. Because of neglecting to pay attention to it, because of ignoring it, many wrong doctrines and false teachings related to the Church have become rampant in Christendom, started and spread by Satan to cause harm to the Church. What is the meaning and importance of the word “Christ” used by Peter, instead of “Jesus”?

Contrary to the common belief and understanding, “Christ” is not the name of the Lord Jesus; it is a title given to Him in recognition of His work and purpose. The word “Christ” comes from the Greek word “Christos” used in the original Greek language, and its literal meaning is ‘one who is anointed to carry out a specific work’, which in English can also be stated as ‘the Anointed One.’ So, when Peter, in response to the Lord’s question, said to Him ...You are the Christ, the Son of the living God, what God the Father through the heavenly revelation had made him say was “you are the one, the Anointed Son of God” - God the Father had revealed to Peter that the Lord Jesus was the Son of God, the Anointed one and the one and only savior and redeemer of mankind, which Peter then spoke out in those words. Then, for the statement that Peter had made the Lord Jesus said that it, i.e., the revelation received by Peter from God, was the “petra” i.e., the firm, unshakeable, established “rock” on which He will be building His Church, establishing the group of His called-out ones. The implication of what the Lord said regarding Peter’s statement can be stated as follows: “whoever comes to Him with the faith that He, the Lord Jesus, is the Son of God and the only one anointed by God to be the one and only savior and redeemer, only that person will be included amongst His called-out ones, entitled to be one of His people.” Ponder over the importance of this statement about being a member of the Lord’s Church; understand it, and the actual truth about many of the wrong concepts and notions about the “Church” or “Assembly” prevalent today will be exposed and become clear.

We will consider some other implications of accepting Jesus as Christ in the next article.