ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 14 मार्च 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 35 - Provision To Be Firm & Stable (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 35 - स्थिरता और दृढ़ता का उपाय (1)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 35 

Click Here for the English Translation

कलीसिया और मसीही विश्वासी - स्थिरता और दृढ़ता का उपाय (1)

पिछले लेखों में हम देखते आ रहीं कि प्रभु यीशु की कलीसिया में जुड़ने के साथ ही, सच्चे मसीही विश्वासी में, वास्तविकता में प्रभु के जन बन जाने वाले व्यक्ति में, सात बातें देखी जाती हैं, जो प्रेरितों 2:38-42 में दी गई हैं। ये मसीही विश्वासी होने के गुण या पहचान हैं, और जिन्हें हम पिछले कुछ लेखों में क्रमवार देखते आ रहे हैं। अभी तक हम पहली तीन बातों - अपने पापों के लिए पश्चाताप और उनके लिए प्रभु यीशु से क्षमा माँगने के साथ यीशु को प्रभु स्वीकार करना; प्रभु द्वारा किए गए भीतरी परिवर्तन की बपतिस्मे के द्वारा सार्वजनिक गवाही देना; और प्रभु के प्रति पूर्णतः समर्पित एवं आज्ञाकारी होकर, अपने आप को संसार तथा सांसारिक लालसाओं से पृथक करके प्रभु के कार्य में संलग्न रहना, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े - पर विचार कर चुके हैं। प्रकट है कि प्रभु के प्रति सच्चे और वास्तविक समर्पण के बिना यह कर पाना संभव नहीं है, क्योंकि सताव और विपरीत परिस्थितियों में भी प्रभु के प्रति प्रतिबद्ध और आज्ञाकारी बने रहना परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य के बिना संभव नहीं है; और पवित्र आत्मा की सामर्थ्य केवल प्रभु यीशु के वास्तविक शिष्यों के साथ ही होगी, किसी मानवीय अथवा संस्थागत रीति से, अपनी ही ओर से ‘कलीसिया’ से जुड़ जाने वालों के साथ नहीं। यहीं पर प्रभु के सच्चे और समर्पित लोगों तथा दिखाने भर के लिए ‘कलीसिया’ से जुड़ने वालों के मध्य अंतर प्रकट हो जाता है।

प्रेरितों 2:41 में जीवन में आया एक महत्वपूर्ण परिवर्तन दिखाया गया है, पतरस द्वारा किए गए उस प्रचार के फलस्वरूप, सो जिन्होंने उसका वचन ग्रहण किया उन्होंने बपतिस्मा लिया; और उसी दिन तीन हजार मनुष्यों के लगभग उन में मिल गए। सात में से पहली तीन के बाद, शेष चार बातें उन लोगों के प्रभु के शिष्यों के साथ जुड़ जाने के बाद उनके जीवन में निरंतर पाई जाने वाली बातें थीं। इन चार बातों के लिए प्रेरितों 2:42 में लिखा है कि ये नए मसीही विश्वासी इसके बाद से इन में “लौलीन रहे”, अर्थात, ये बातें उनके जीवन का अभिन्न अंग, उनके लिए प्राथमिकता से निर्वाह का विषय बन गईं। ये चार बातें हैं प्रेरितों से शिक्षा पाना, अर्थात प्रभु के वचन की शिक्षा और अध्ययन, प्रभु के लोगों के साथ संगति में बने रहना, प्रभु के नाम से रोटी तोड़ना या प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ में सम्मिलित होते रहना, और प्रार्थना करना। ये चार बातें कलीसिया के लिए, मसीही विश्वासी के मसीही जीवन के लिए स्थिरता और दृढ़ता देने वाले चारों कोनों के चार स्तंभ हैं। जिस भी मसीही विश्वासी के जीवन में इनमें से एक भी स्तंभ कमजोर पड़ेगा, या हट जाएगा, उसका मसीही विश्वास का जीवन तुरंत कमजोर पड़ जाएगा। जिस स्थानीय कलीसिया में ये बातें नहीं होंगी, या इनकी प्राथमिकता नहीं होगी, वह स्थानीय कलीसिया दुर्बल पड़ जाएगी, प्रभु के लिए अप्रभावी हो जाएगी, और शैतान को उस कलीसिया में अपने कार्य करने के लिए प्रचुर अवसर मिलने लगेंगे। इन चारों बातों के एक साथ निर्वाह करने और इनके सामूहिक महत्व को दिखाने के लिए ही इन्हें एक साथ, एक ही वाक्य में लिखवाया गया है, और साथ ही यह भी लिखवाया गया है कि वे आरंभिक विश्वासी इन चारों में “लौलीन रहे”।

अपने आप को ईसाई या मसीही कहने वाले अधिकांश लोगों में, उनके व्यक्तिगत जीवन में तथा उनकी ‘कलीसिया’ की सामूहिक जीवन में भी, इन चारों बातों का महत्व और निर्वाह आज देखने को या मिलता ही नहीं है, या इनमें से किसी एक या दो का पालन करना एक औपचारिकता मात्र बन कर रह गया है। यही इस बात का एक बड़ा प्रमाण है कि उनका जीवन वास्तव में प्रभु के साथ जुड़ा हुआ नहीं है; वे केवल ऊपरी रीति से, दिखाने भर के लिए प्रभु की कलीसिया से जुड़े हैं, वास्तविकता में नहीं। वास्तविकता में वे अभी भी संसार के साथ ही जुड़े हुए हैं, संसार ही के जन हैं, इसीलिए संसार और सांसारिकता की बातें उनके लिए अधिक महत्व रखती हैं और उन्हीं बातों का पालन करना उनकी प्राथमिकता है। यदि वे नश्वर संसार की नाशमान बातों से कुछ समय निकालने पाते हैं, तो प्रभु के प्रति अपने दायित्व के लिए, दिखाने भर का औपचारिकता का हल्का सा प्रयास कर लेते हैं। यदि इन सातों बातों के क्रम के अनुसार देखें, तो जो वास्तव में सच्चा पश्चाताप करेगा, मन फिराएगा, और अपने इस मन फिराव की वास्तविकता की सार्वजनिक गवाही देगा, और अपने आप को संसार तथा सांसारिकता की बातों से अलग करेगा, उसके अन्दर स्वतः ही इन शेष चार बातों के लिए भी स्वाभाविक लालसा बनी रहेगी, और वे इनमें लौलीन भी रहेंगे। 

हम अगले लेख में इसी विषय पर कुछ और विचार करेंगे।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 35

English Translation

The Church & Believer - Provision To Be Firm & Stable (1)

We have been seeing in the previous articles about the seven things, given in Acts 2:38-42. They are the characteristics that are seen in the life of truly Born-Again Christian Believer, from the moment he becomes a part of the Church of the Lord Jesus. We have been considering these in the previous articles, and have seen the first three so far. These three are - First, repentance for and asking the Lord Jesus’s forgiveness for sins, and accepting the Lord Jesus as savior; Second, witnessing for the inner transformation done by the Lord externally, publicly, through baptism; Third, being surrendered and obedient to the Lord, separating out from the world and worldliness and being devoted to the work of the Lord, at any cost. It is evident that without a true and commitment and full surrender to the Lord, doing any of these is not possible for anyone, because it is not possible to remain true and committed to the Lord in adverse circumstances and trying situations without having the power of the Holy Spirit. And, the power of the Holy Spirit is only with the actual disciples of the Lord Jesus; not with those who have joined the Church through some man-made process or institutional activity. This by itself brings out the difference between the truly committed people of the Lord and those not joined to the Church by the Lord, but who have joined the Church on their own.

In Acts 2:41, a very important change in lives has been shown, consequent to the preaching of Peter, Then those who gladly received his word were baptized; and that day about three thousand souls were added to them. After the first three things, the next four are seen in Acts 2:42 as things in which they “continued steadfastly” i.e., these were continually seen in the lives of those who were joined with the disciples of the Lord. Having been joined to the Church of the Lord Jesus, these four things became an integral part and priority of their lives. These four things are, “apostles' doctrine [i.e., studying and learning the Word of God from the disciples of the Lord], and fellowship [i.e., remaining in the company of Lord’s people or God’s children], in the breaking of bread [i.e., participating in Holy Communion with Lord’s disciples], and in prayers [i.e., communicating with the Lord God at a personal level].” These four things are like four pillars for the Christian life and the Church, to provide it stability and firmness, against the wiles and attacks of the devil. If in Christian Believer’s life, any one of these pillars becomes weak, or breaks down, his Christian life will immediately become weak and unstable. In whichever local Assembly or Church these four are not seen as being practiced or adhered to “steadfastly”, that Assembly or Church will become weak, will become unfruitful for the Lord, and Satan will have ample opportunity to do his work there and disrupt it. To indicate their collective application and importance, they have been stated together in one sentence, along with the fact that the Christian Believers “continued steadfastly” in them.

In the personal lives of most of those who call themselves Christians, and even in their collective gatherings, in their “churches”, the importance and adherence to these four things is usually not seen, or not seen with the intensity or steadfastness it ought to be present. Rather, what is seen is that usually either one or two of these four is practiced as a formality. This by itself is a great proof that their lives are not really joined with the Lord; they are attached to the Church externally, only for a ‘show’, and not really. In reality they are still joined to the world, they are still the people of the world, not the Lord; therefore, they give more importance to the world and the things of the world, and follow them. If they are able to find some time after their involvement with the things of the world, then to show their association with the Lord, as a formality, they may perfunctorily fulfill one thing or the other. If we consider these seven things in the order they have been given, then it is apparent that the person who really repents of sins and is transformed within, witnesses of this inner transformation publicly by baptism, and separates himself away from the things of the world and worldliness, he will automatically also have a natural desire to remain steadfastly involved in these four things.

We will ponder over some other related things on this topic in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 13 मार्च 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 34 - Separated from the World & Worldliness (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 34 - संसार और सांसारिकता से पृथक (2)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 34 

Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु की कलीसिया - संसार और सांसारिकता से पृथक (2)

    पिछले लेख में हमने प्रेरितों 2:38-42 में दिए गए सच्चे मसीही विश्वासियों के सात गुणों में से तीसरे गुण से सम्बन्धित कुछ बातों को देखा था। यह तीसरा गुण, प्रेरितों 2:40 में दिया गया है, और सच्चे मसीही विश्वासियों से माँग करता है कि वे सभी प्रभु के विरोधियों तथा संसार के लोगों से स्वयं को पृथक कर लें। हमने आरम्भिक मसीही विश्वासियों के उदाहरणों से देखा था कि, ऐसा करने से उन्हें किस प्रकार से घोर विरोध और सताव का सामना करना पड़ा था। किन्तु इन बातों के कारण घबराए बिना, वे दृढ़ता से अपनी सेवकाई में लगे रहे, यहा तक कि प्रभु के लिए दुख उठाने के कारण वे आनन्दित भी हुए। आज हम उनके पृथक हो जाने स सम्बन्धित कुछ पदों को देखेंगे और समझेंगे कि क्यों यह पृथक होना प्रत्येक प्रतिबद्ध मसीही के लिए अनिवार्य है।  

    हम उन के उदाहरणों से देखते हैं कि उन प्राथमिक मसीही विश्वासियों के अन्दर तुरंत ही कितना भारी परिवर्तन, और अपने मसीही विश्वास के दायित्व के प्रति कितना गहरा समर्पण आ गया था। वे हर हाल, हर परिस्थिति में, सताव सह कर भी, संसार और संसार के लोगों के साथ समझौते का नहीं, वरन विपरीत हालात में भी प्रभु की आज्ञाकारिता का जीवन जीते थे; उसके लिए सब कुछ सहने के लिए तैयार थे। परमेश्वर पवित्र आत्मा ने इसके विषय मसीही विश्वासियों के लिए लिखवाया है:

    * और वह इस निमित्त सब के लिये मरा, कि जो जीवित हैं, वे आगे को अपने लिये न जीएं परन्तु उसके लिये जो उन के लिये मरा और फिर जी उठा। (2 कुरिन्थियों 5:15)। 

    * तुम न तो संसार से और न संसार में की वस्तुओं से प्रेम रखो: यदि कोई संसार से प्रेम रखता है, तो उस में पिता का प्रेम नहीं है। क्योंकि जो कुछ संसार में है, अर्थात शरीर की अभिलाषा, और आंखों की अभिलाषा और जीविका का घमण्ड, वह पिता की ओर से नहीं, परन्तु संसार ही की ओर से है। और संसार और उस की अभिलाषाएं दोनों मिटते जाते हैं, पर जो परमेश्वर की इच्छा पर चलता है, वह सर्वदा बना रहेगा। (1 यूहन्ना 2:15-17)।

    * हे व्यभिचारिणयों, क्या तुम नहीं जानतीं, कि संसार से मित्रता करनी परमेश्वर से बैर करना है सो जो कोई संसार का मित्र होना चाहता है, वह अपने आप को परमेश्वर का बैरी बनाता है। (याकूब 4:4)।

    इसीलिए प्रभु यीशु मसीह ने कहा था, उसने सब से कहा, यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे, तो अपने आप से इनकार करे और प्रति दिन अपना क्रूस उठाए हुए मेरे पीछे हो ले (लूका 9:23)। आज प्रभु की खेती में शैतान द्वारा बोए गए झूठे ‘मसीही’ तरह-तरह की गलत शिक्षाओं का प्रचार और संसार के साथ समझौते का जीवन जीने की बातों को सिखाते और दिखाते हैं। वे संसार के साथ समझौता कर के एक आराम और समृद्धि का जीवन जीने की बातें करते हैं। जैसे जब इस्राएली मिस्र के दासत्व से छुड़ाए गए, तो उनके साथ एक मिली-जुली भीड़ भी निकल आई (निर्गमन 12:38)। ये भीड़ इस्राएलियों के साथ ही रहती और चलती थी; उन्हें भी मन्ना मिलता था, परमेश्वर की देखभाल और सुरक्षा उन पर भी रहती थी। किन्तु यह मिली-जुली भीड़ इस्राएलियों के लिए दुख और पतन का कारण बन गई, उसने इस्राएलियों को परमेश्वर के कोप का भागी बना दिया (गिनती 11:4-6, 10, 33), और अन्ततः कनान में प्रवेश के समय उस मिली-जुली भीड़ का इस्राएलियों के साथ होने का कोई उल्लेख नहीं है; सम्भवतः बलवाई इस्राएलियों के साथ वे भी जंगल में नाश हो गए, आशीष की भूमि तक नहीं पहुँच सके।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो हर परिस्थिति में प्रभु और उसके निर्देशों के प्रति सच्चे और आज्ञाकारी बने रहने में ही आपकी आशीष और सुरक्षित भविष्य है। आज के ईसाई या मसीही समाज में शैतान के द्वारा कलीसिया में घुसाए गए झूठे ‘विश्वासियों’ की कमी नहीं है। ये झूठे विश्वासी हमेशा संसार के समान कार्य और व्यवहार करने, संसार के लोगों के साथ समझौते करने, परमेश्वर के वचन की अनदेखी और अनाज्ञाकारिता करने के लिए ही उकसाते रहते हैं, विश्वासियों के मसीही विश्वास और जीवन में अग्रसर होने को बाधित करते रहते हैं। प्रत्येक सच्चे मसीही विश्वासी के लिए प्रभु का निर्देश है, अपने आप को इस टेढ़ी जाति से बचाओ (प्रेरितों 2:40)।

  यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 34

English Translation

The Church of Lord Jesus - Separated from the World & Worldliness (2)

    In the previous article we had seen some aspects of the third of the seven characteristics of a true Christian Believer given in Acts 2:38-42. This third characteristic is given in Acts 2:40, and calls the true Christian Believers to separate out from the opponents of the Lord and the people of the world. We had seen from the example of the initial Christian Believers, how doing this brought severe opposition and persecution upon them; but undaunted by these things, they continued in thier ministry steadfastly, even rejoicing for being counted worthy of suffering for the Lord. Today we will understand through some verses why this separating out is essential for the committed followers of the Lord.

    We see from their examples that how great a transformation had come in those initial Christian Believers, and how committed they had become to their responsibility to their faith. In every situation, every circumstance, even while suffering persecution, they never compromised with the world, or with the people of the world. Rather, even in adverse situations, they lived in obedience to the Lord Jesus, and were willing to suffer everything for Him. In this context, for the instructing the Christian Believers, the Holy Spirit has got it written:

    * and He died for all, that those who live should live no longer for themselves, but for Him who died for them and rose again. (2 Corinthians 5:15).

    * Do not love the world or the things in the world. If anyone loves the world, the love of the Father is not in him. For all that is in the world--the lust of the flesh, the lust of the eyes, and the pride of life--is not of the Father but is of the world. And the world is passing away, and the lust of it; but he who does the will of God abides forever. (1 John 2:15-17).

    * Adulterers and adulteresses! Do you not know that friendship with the world is enmity with God? Whoever therefore wants to be a friend of the world makes himself an enemy of God. (James 4:4).

    That is why the Lord Jesus Christ had said, If anyone desires to come after Me, let him deny himself, and take up his cross daily, and follow Me (Luke 9:23). Today in the field of God, the ‘tares’ sown by Satan, masquerading as “Christians” are spreading many false teachings and beguiling people to live a comfortable life, even compromising with the world. When the Israelites were brought out of Egypt, a great ‘mixed-multitude’ also came out with them (Exodus 12:38). This great multitude lived and moved with the Israelites; they too ate of the manna, and enjoyed the safety and care of the Lord God. But this mixed-multitude was a cause for much trouble and suffering for the Israelites, made the Israelites suffer the wrath of God (Numbers 11:4-6, 10, 33); and eventually, at the time of the Israelites entering Canaan, there is no mention of this ‘mixed-multitude;’ probably, along with the rebellious Israelites, they too perished, not being worthy to enter the Promised Land of blessings. The same fate awaits these “tares” who are creating troubles and problems for the Christian Believers presently.

    If you are a Christian Believer, then make it point to remain true and obedient to the Lord and His instructions, His commandments; that is the only way to receive and grow in your blessings and safety. In today’s Christendom, there is no dearth of “false believers” infiltrated into the Church by Satan and his angels. These false believers, though living in the name of the Lord, as ‘Christians’, always act and behave like the people of the world, compromise with the world, and for personal benefits and comforts do not hesitate in disobeying the Lord; they not only do this but also provoke and instigate the actual Believers to do the same, and obstruct the spiritual growth and life of the Christian Believers, like the mixed-multitude did with the Israelites. To every true and actual Christian Believer, the commandment of the Lord, since the beginning of the Church is Be saved from this perverse generation (Acts 2:40).

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 12 मार्च 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 33 - Separated from the World & Worldliness (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 33 - संसार और सांसारिकता से पृथक (1)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 33 

Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु की कलीसिया - संसार और सांसारिकता से पृथक (1)   

    प्रभु यीशु की कलीसिया में, प्रभु यीशु द्वारा व्यक्ति के जोड़े जाने साथ ही, उस सच्चे और वास्तविक मसीही विश्वासी के जीवन में कुछ बातों की उपस्थिति भी अनिवार्य और आवश्यक हो जाती है। प्रभु का जन कहलाए जाने वाले व्यक्ति के जीवन में इन बातों की उपस्थिति यह दिखाती और प्रमाणित करती है कि वह प्रभु का जन है, प्रभु की कलीसिया में प्रभु द्वारा जोड़ा गया है। इन बातों के द्वारा वह जन अपने मसीही जीवन में बढ़ता जाता है, प्रभु की कलीसिया के लिए उपयोगी बना रहता है, और उसके द्वारा अन्य लोग भी प्रभु की निकटता में आने लगते हैं। प्रेरितों 2 अध्याय में प्रथम कलीसिया स्थापित हो जाने के साथ ही उन प्रथम विश्वासियों के जीवनों में भी ये सात बातें दिखने लगीं थीं, और तब से लेकर आज तक संसार के हर स्थान में प्रभु की कलीसिया के प्रत्येक सच्चे सदस्य में ये सात बातें होना ही उसके वास्तविक मसीही विश्वासी होने का प्रमाण रही हैं (प्रेरितों 2:39)। ये सात बातें हमें प्रेरितों 2:38-42 में मिलती है, और इनमें से पद 38 में दी गई पहली दो, पापों के लिए पश्चाताप और बपतिस्मे द्वारा मसीही विश्वास में आ जाने की सार्वजनिक गवाही देने से संबंधित कुछ बातों को हम पिछले लेखों में देख चुके हैं।

    तीसरी बात प्रेरितों 2:40 में दी गई है - उसने बहुत ओर बातों में भी गवाही दे देकर समझाया कि अपने आप को इस टेढ़ी जाति से बचाओ; अर्थात, बुरे और प्रभु विरोधी लोगों से अलग होकर प्रभु के साथ और उसकी आज्ञाकारिता में बने रहो। एक सच्चे मसीही विश्वासी का जीवन, संसार और सांसारिकता से बच कर रहने, संसार की नश्वर बातों से हटकर परमेश्वर के वचन के अनुसार चलने का जीवन होता है। मसीही विश्वासी हर परिस्थिति में प्रभु को महिमा देता है, उसके कार्य को, सुसमाचार को औरों तक पहुँचाने में संलग्न रहता है। 

    इस संदर्भ में बाइबल के कुछ पद देखते हैं:

    * जब पतरस और यूहन्ना को यहूदी धर्म के अगुवों ने प्रभु यीशु के बारे में कुछ भी कहने से मना किया, तब उनकी प्रतिक्रिया थी: तब उन्हें बुलाया और चितौनी देकर यह कहा, कि यीशु के नाम से कुछ भी न बोलना और न सिखलाना। परन्तु पतरस और यूहन्ना ने उन को उत्तर दिया, कि तुम ही न्याय करो, कि क्या यह परमेश्वर के निकट भला है, कि हम परमेश्वर की बात से बढ़कर तुम्हारी बात मानें। क्योंकि यह तो हम से हो नहीं सकता, कि जो हम ने देखा और सुना है, वह न कहें (प्रेरितों 4:18-20)।

    * जब उनसे फिर भी प्रभु यीशु के सुसमाचार का प्रचार करते रहने के विषय पूछा गया, तो उनका उत्तर: क्या हम ने तुम्हें चिताकर आज्ञा न दी थी, कि तुम इस नाम से उपदेश न करना? तौभी देखो, तुम ने सारे यरूशलेम को अपने उपदेश से भर दिया है और उस व्यक्ति का लहू हमारी गर्दन पर लाना चाहते हो। तब पतरस और, और प्रेरितों ने उत्तर दिया, कि मनुष्यों की आज्ञा से बढ़कर परमेश्वर की आज्ञा का पालन करना ही कर्तव्य कर्म है। (प्रेरितों 5:28-29)।

    * और जब अपने इस उत्तर के लिए वे पीटे गए, तो उनकी प्रतिक्रिया: तब उन्होंने उस की बात मान ली; और प्रेरितों को बुलाकर पिटवाया; और यह आज्ञा देकर छोड़ दिया, कि यीशु के नाम से फिर बातें न करना। वे इस बात से आनन्दित हो कर महासभा के सामने से चले गए, कि हम उसके नाम के लिये निरादर होने के योग्य तो ठहरे। और प्रति दिन मन्दिर में और घर घर में उपदेश करने, और इस बात का सुसमाचार सुनाने से, कि यीशु ही मसीह है न रुके। (प्रेरितों 5:40-42)।

    * स्तिफनुस के मारे जाने के बाद उस प्रथम कलीसिया पर भारी क्लेश आया, और उन सताए गए मसीही विश्वासियों की प्रतिक्रिया थी, उसी दिन यरूशलेम की कलीसिया पर बड़ा उपद्रव होने लगा और प्रेरितों को छोड़ सब के सब यहूदिया और सामरिया देशों में तित्तर बित्तर हो गए। (प्रेरितों 8:1); जो तित्तर बित्तर हुए थे, वे सुसमाचार सुनाते हुए फिरे। (प्रेरितों 8:4) - जिस बात के लिए वे सताए और बेघर किए गए, तित्तर बित्तर हो गए, वे उस बात से - अपने मसीही विश्वास और उसके दायित्व से पीछे नहीं हटे, वरन जहाँ भी गए, सुसमाचार सुनाते हुए ही गए।

    ये पद उन आरम्भिक मसीही विश्वासियों की प्रभु के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाते हैं, कि किस प्रकार उन्होंने अपने आप को प्रभु के विरोधियों और संसार के लोगों से अलग रखते हुए, सब कुछ सहते हुए भी, प्रभु की सेवकाई पूरी निष्ठा के साथ की। 

    यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 33

English Translation

The Church of Lord Jesus - Separated from the World & Worldliness (1)

    Once a person gets joined to the Church of the Lord Jesus Christ, in the life of that true and actual Christian Believer, the presence of certain things becomes necessary and important. In the life of the person known as a person of the Lord God, the presence of these things demonstrates and proves that he really is a person of God and has been joined into the Church by the Lord. Through these things, that person grows in his Christian life, remains useful for the Church, and through him others too are attracted to the Church. In Acts 2, with the establishment of the first Church, in the lives of those initial Christian Believers, these seven things were seen; and since then, till now, all over the world, in every true and actual member of the Church of the Lord Jesus Christ, these seven things have remained the hallmark of every Born-Again child of God (Acts 2:39). We see these seven things in Acts 2:38-42; and of these we have seen the first two, given in Acts 2:38 - repentance from sins, and publicly witnessing about coming to faith in Christ Jesus through baptism, in the previous articles.

    The third thing is given in Acts 2:40 - And with many other words he testified and exhorted them, saying, "Be saved from this perverse generation"; i.e., separate out from the evil people and opponents of the Lord, and remain obedient to the Lord God. The life of a true Christian Believer is a life of living in accordance with the Word of God, obedient to the Lord, separated from the world, worldliness, and its temporal things. A true Christian Believer is to glorify the Lord God in and through all situations and circumstances of life, and always be involved in propagating the gospel, telling the world about the works of the Lord.

    Consider some Bible verses in this context:

    * When the Jewish religious leaders forbade Peter and John to say or preach anything about the Lord Jesus, their response was: And they called them and commanded them not to speak at all nor teach in the name of Jesus. But Peter and John responded by saying to them, "Whether it is right in the sight of God to listen to you more than to God, you judge. For we cannot but speak the things which we have seen and heard (Acts 4:18-20).

    * When they were once again brought before them, and were questioned about continuing to preach the Gospel of the Lord Jesus, they answered, saying, "Did we not strictly command you not to teach in this name? And look, you have filled Jerusalem with your doctrine, and intend to bring this Man's blood on us!" But Peter and the other apostles answered and said: "We ought to obey God rather than men" (Acts 5:28-29).

    * And, when they were beaten up for this answer, there reaction was: And they agreed with him, and when they had called for the apostles and beaten them, they commanded that they should not speak in the name of Jesus, and let them go. So, they departed from the presence of the council, rejoicing that they were counted worthy to suffer shame for His name. And daily in the temple, and in every house, they did not cease teaching and preaching Jesus as the Christ. (Acts 5:40-42).

    * After the martyrdom of Stephen, a great persecution came upon the first Church, and the Believers were scattered all over; but even in this persecution and being scattered, their activity was, At that time a great persecution arose against the church which was at Jerusalem, (Acts 8:1); and they were all scattered throughout the regions of Judea and Samaria, except the apostles. Therefore, those who were scattered went everywhere preaching the word. (Acts 8:4). They did not give up on the very thing for which they were persecuted and scattered, they continued to fulfill their responsibility of propagating the gospel, wherever they went.

    These verses illustrate the commitment those initial Christian Believers had towards the Lord, how having separated themselves from the opponents of the Lord and the people of the world, they continued with full integrity in their ministry for the Lord, despite all the sufferings they had to go through. 

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 11 मार्च 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 32 - Witnessing through Baptism -2 / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 32 - बपतिस्मे के द्वारा गवाही-2

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 32 

Click Here for the English Translation

बपतिस्मे के द्वारा गवाही - 2

पिछले लेख से हमने प्रभु द्वारा निर्धारित उसकी कलीसिया से जुड़ने की प्रक्रिया के सात कदमों में से दूसरे, बपतिस्मा, पर विचार करना आरम्भ किया था। पश्चाताप और बपतिस्मा प्रेरितों 2:38 में दिए गए दो कदम हैं, जिन्हें पतरस ने उन भक्त यहूदियों को बताया था, जिनके हृदय छिद गए थे और वे जानना चाहते थे कि अब आगे क्या करें।  बपतिस्मे से सम्बन्धित बाइबल के विभिन्न पदों के द्वारा, पिछले लेख में हमने देखा था कि बाइबल में जिस बपतिस्मे की माँग की गई है वह हमेशा ही वयस्कों का हुआ है, कभी भी किसी बच्चे अथवा शिशु का नहीं; हमेशा ही पानी अन्दर जाने और फिर बाहर आने के द्वारा, अर्थात, डुबकी का हुआ है; और हमेशा केवल उनका ही हुआ है जिन्होंने पहले प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार कर लिया और अपने जीवन उसे समर्पित कर दिए। आज हम बापतिसमे के इसी विषय से सम्बन्धित कुछ अन्य बातों को देखेंगे जिनको लेकर लोगों में अक्सर असमंजस रहता है। 

जो प्रभु के शिष्य बन गए, अर्थात जिन्होंने प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार कर लिया और अपना जीवन उन्हें समर्पित कर दिया, वे स्वतः ही, बपतिस्मा लेने से पहले ही प्रभु के अनुयायी, परमेश्वर की संतान (यूहन्ना 1:12-13), और जिस पल से वे प्रभु यीशु में विश्वासी हुए हैं उसी पल से स्वर्ग में जाने के अधिकारी हो गए। बाइबल की शिक्षाओं और उदाहरणों के अनुसार, बपतिस्मा न तो उद्धार प्रदान करता है, और न ही व्यक्ति को परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी अथवा स्वीकार्य बनाता है – बपतिस्मा केवल प्रभु यीशु में लाए गए विश्वास के द्वारा बदले हुए जीवन की सार्वजनिक रीति से गवाही देने का एक माध्यम है। ध्यान कीजिए, क्रूस पर टंगे हुए डाकू ने पापों की क्षमा पाई, और स्वर्ग चला गया – बिना बपतिस्मा लिए। ऐसे न जाने कितने लोग होंगे जिन्होंने वास्तव में प्रभु पर विश्वास किया, पापों से पश्चाताप किया, किन्तु किसी-न-किसी कारण वश, कोई बाधा अथवा विपरीत परिस्थिति के कारण बपतिस्मा नहीं लेने पाए – किसी दुर्घटना के बाद, किसी युद्ध भूमि में घायल होने के बाद अंतिम साँसें लेते हुए; रेगिस्तान अथवा बर्फीले इलाके में प्रभु को ग्रहण करने पर भी बपतिस्मे की सुविधा न होने के कारण; किसी सुदूर एकांत के इलाके में रेडियो पर सुसमाचार सुनकर विश्वास करने किन्तु किसी अन्य विश्वासी जन के उनके पास या साथ न होने के कारण – ऐसी कितनी ही परिस्थितियाँ हो सकती हैं, जिनके अंतर्गत बपतिस्मा लेना कई बार संभव नहीं होता है, और मनुष्य चाह कर भी बपतिस्मा नहीं लेने पाता है। क्या ऐसे लोग केवल इसलिए स्वर्ग में प्रवेश नहीं पाएँगे, क्योंकि सांसारिक परिस्थितियों के कारण वे चाहते हुए भी बपतिस्मा नहीं लेने पाए? यदि क्रूस पर लटका हुआ डाकू पश्चाताप करके, बिना बपतिस्मा लिए स्वर्ग जा सकता है, तो अन्य कोई क्यों नहीं?

साथ ही, ध्यान कीजिए, शमौन टोन्हा करने वाले के समान (प्रेरितों 8:9-13, 18-24), सभी कलीसियाओं में ऐसे अनगिनत लोग हैं जिन्होंने रस्म के समान बपतिस्मा तो लिया, किन्तु उन्होंने सच्चा पश्चाताप कभी नहीं किया। बपतिस्मा लेने से उनके जीवनों में कोई परिवर्तन नहीं आया, वे अभी भी अपने पापों और सांसारिकता के जीवन में बने हुए हैं। वे प्रभु भोज में भी भाग लेते हैं, कलीसिया के सदस्य भी हैं, त्यौहार और पर्व भी मनाते हैं, किन्तु पाप और समझौते तथा सांसारिकता का जीवन भी जीते हैं। उनके बपतिस्मे से उन्हें क्या लाभ हुआ? क्या परमेश्वर उनके बपतिस्मे से मजबूर हो गया कि उसे अब उन्हें स्वर्ग में प्रवेश देना ही पड़ेगा, यद्यपि उनके जीवन दिखा रहे हैं कि उन्होंने उद्धार नहीं पाया है?

एक अन्य व्यर्थ बहस करने की बात बपतिस्मा प्रभु यीशु मसीह के नाम से दिया गया, या “पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा” के नाम से को लेकर उठाई जाती है। मत्ती 28:19 के अनुसार, प्रभु यीशु मसीह के ही शब्दों में बपतिस्मा “पिता, पुत्र, और पवित्र आत्मा” के नाम से दिया जाना है – ये तीनों ही त्रिएक परमेश्वर के स्वरूप हैं और पूर्णतः एक समान हैं, कोई भी दूसरे से न तो भिन्न है और न किसी रीति से कम है। यही “त्रिएक परमेश्वर” जब इस धरती पर अवतरित होकर सदेह आया, तो परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार उसका नाम “यीशु” रखा गया; अर्थात “यीशु” त्रिएक परमेश्वर ही का नाम है, जो उसके उद्धारकर्ता स्वरूप को दिखाता है (मत्ती 1:21)। इसलिए चाहे तीनों का नाम लो, या किसी एक का, अभिप्राय तो उसी एक परमेश्वर को आदर देने और उसकी आज्ञाकारिता को पूरा करना है। इसलिए कोई फर्क नहीं पड़ता है कि केवल प्रभु यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा दिया/लिया जाए, या तीनों, पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से कहकर दिया/लिया जाए, बात एक ही है; विशेषकर जब, जैसा हम ऊपर देख चुके हैं बपतिस्मा उद्धार मिलने के लिए अनिवार्य है ही नहीं। यह शिक्षा, कि केवल यीशु के नाम में दिया गया बपतिस्मा ही सही है अन्यथा नहीं, Jesus Only समुदाय के द्वारा फैलाई जाती रही है; और ये लोग त्रिएक परमेश्वर पर विश्वास नहीं रखते हैं। वे केवल यीशु ही को मानते हैं, इसलिए त्रिएक परमेश्वर के अस्तित्व और बातों पर जहाँ और जैसे संभव है, संदेह उत्पन्न करते हैं, और बाइबल के त्रिएक परमेश्वर के तथ्य के विरोध में धारणाएं उत्पन्न करते हैं। और उनके इसी प्रयास की एक कड़ी उनके द्वारा बपतिस्मे के बारे फैलाई जाने वाली यह गलत शिक्षा है।

परमेश्वर के नाम, तथा पानी के स्थान के साथ बपतिस्मे को जायज़-नाजायज़ दिखाना, शैतान के द्वारा लोगों को गलत शिक्षाओं और व्यर्थ के वाद-विवादों में फंसा कर, उनका ध्यान कर्मों की धार्मिकता की ओर लगाने का प्रयास है, जिससे वे परमेश्वर के अनुग्रह से मिलने वाली क्षमा और धार्मिकता की सादगी और आशीष से निकलकर व्यर्थ के अनुचित कर्मों में फँसे रहें, आपस में विवाद करते, लड़ते रहें, पापों से पश्चाताप के स्थान पर विधि-विधानों के निर्वाह के चक्करों में पड़कर प्रभु के मार्गों से भटक जाएँ। इन बातों को ध्यान में रखते हुए, यह प्रकट है कि महत्व प्रभु यीशु मसीह की आज्ञाकारिता में होकर बपतिस्मे को लेने का है, बपतिस्मे के समय किस या किन नामों का उच्चारण किया जाता है, उसे बहते पाने में दिया/लिया जाता है अथवा खड़े पानी में, इन बातों का नहीं। इसलिए बपतिस्मे को अनावश्यक रीति से ऐसा कोई महत्व नहीं देना चाहिए जो प्रभु ने उसके लिए नहीं कहा अथवा सिखाया है। बपतिस्मा लेना प्रभु की आज्ञा है, और आज्ञाकारिता में आशीष है। किन्तु बपतिस्मा न लेने से उद्धार नहीं चला जाता है; और बपतिस्मा ले लेने से उद्धार नहीं मिल जाता है।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं तो आपके लिए यह बिलकुल स्पष्ट समझना बहुत आवश्यक है कि प्रत्येक उद्धार पाए हुए मसीही विश्वासी को, समय और अवसर के अनुसार, प्रभु की आज्ञा के अनुसार बपतिस्मा अवश्य ही लेना है – अनुग्रह से मिले उद्धार को स्थापित करने के लिए नहीं, वरन उस उद्धार की सार्वजनिक गवाही देने के लिए। यह बपतिस्मा व्यक्ति चाहे पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से ले अथवा दे, या यीशु के नाम से; बहते पाने में ले या खड़े पानी में – इससे उसके उद्धार की दशा और परमेश्वर के साथ बने संबंध पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। किन्तु जैसे पश्चाताप के लिए, वैसे ही बपतिस्मे के लिए भी है - यह कोई रस्म का निर्वाह करना, एक औपचारिकता पूरी करना नहीं है। इसका आपना महत्व और उद्देश्य है, और इसे केवल प्रभु द्वारा सिखाई गई सीमाओं के अंतर्गत ही देखना, समझना, और निभाना चाहिए; इससे अधिक कोई और शिक्षा को इसके साथ जोड़ने या महत्व देने की कोई आवश्यकता नहीं है।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।    

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 32

English Translation

Witnessing through Baptism -2

In the previous article we began to consider baptism, the second of the seven step process for joining the Lord’s Church through His ordained way. Repentance and baptism are two steps given in Acts 2:38, stated by Peter to those devout Jews who were convicted and wanted to know what to do to be saved. From the various references related to baptism, in the last article we have seen that the baptism asked for in the Bible has always been of adults, never of infants or children; always through entering and coming out of water, i.e., immersion or water baptism; and always of those who have first accepted the Lord as their savior, and have surrendered their lives to Him. Today we will consider some other matters related to baptism that often create confusion amongst people.

Now, those who have become the disciples of the Lord Jesus, i.e., those who have received the Lord Jesus as their personal savior and have surrendered their lives to Him, they have already become the children of God (John 1:12-13), and are destined to be in heaven from the moment they have come into faith in the Lord Jesus, even before their having taken baptism. Biblically speaking, baptism neither saves anybody, nor makes anyone righteous and acceptable in the eyes of God. Baptism is nothing more than a method of giving a public testimony of a person’s coming into faith in the Lord Jesus and the inner change that has come into him because of his faith in the Lord. Take note, the thief who repented while hanging on the cross, received forgiveness from the Lord and went to heaven - without being baptized. There will be countless people all over the world, who have accepted the Lord Jesus as savior, believed in Him, have repented of their sins, but due to some reason, due to some problem or impediment, could not be baptized despite being desirous of and willing for it, e.g., after being involved in an accident, or being wounded on a battlefield and taking their last breaths; or having accepted Jesus as Lord in some desert or snow-bound area where they could not be baptized; or having heard the gospel in some remote distant area through radio transmission, where there was no one to baptize them - there can be so many different situations and circumstances in which it may not be possible for a person to get baptized, although wanting to get it done. Will all such people be denied entry into heaven just because despite truly having repented of sins, having come into faith and having accepted the Lord Jesus as savior, due to some earthly situation or circumstance, they could not get baptized? If the thief on the cross could repent and go to heaven, without getting baptized, then why can’t anyone else?

Also take note that like Simon the sorcerer (Acts 8:9-13, 18-24), in every local Church there are numerous people who have taken baptism ritualistically, but have never ever truly repented of their sins. Their taking of baptism has not brought any change in their lives, they are still living in their sins, in worldliness. They partake of the Holy Communion, are members of their local Church, celebrate the traditions, feasts, and festivals, but also live a life of compromising with the world and in sin. Of what benefit is their baptism for them? Has their baptism put God under a compulsion to accept them into heaven, although their lives are demonstrating that they never came into faith in the Lord Jesus?

Another point of contention related to baptism is whether it has been administered “in the name of Jesus”, or, “in the name of the Father, the Son, and the Holy Spirit”! According to Matthew 28:19, in the words of the Lord Jesus Christ, baptism was to be given “in the name of the Father, the Son, and the Holy Spirit” - all three of them are God, co-equal in every manner, none is less than or different than the other. This “Triune” God, when He was born on earth as a man, His incarnation was named “Jesus” by divine instructions (Matthew 1:21). In other words, “Jesus” is the name of the Triune God that depicts His being the Savior of the world. Therefore, whether one takes the name of all three, or of anyone, it is the same God who is being honored and obeyed. So then, what difference will it make if baptism is given “in the name of Jesus”, or, “in the name of the Father, the Son, and the Holy Spirit”; more so, when as we have seen above baptism has nothing to do with obtaining salvation? This wrong teaching has been spread by the “Jesus Only” group, because they do not believe in the Triune God. Since they Believe only in the Lord Jesus, therefore wherever possible they create doubts and confusions about the teachings related to the Holy Trinity, i.e., the Triune God; they create and spread concepts that speak against the Biblical fact of Trinity. One of their false doctrines is this confusion they have spread about the name under which baptism is to be administered.

If one carefully considers these issues, it becomes apparent that through trying to show baptism to be valid or invalid because of the name it has been administered in, the place it has been administered in, etc. Satan has tried to beguile people away into vain arguments and dissensions, into trusting in righteousness of works. These are satanic ploys to turn the minds of people away from the salvation by grace of God through simple faith in the Lord Jesus Christ; to get them entangled in trying to be acceptable to God through vain works and methodologies; to get entangled in unnecessary disputes, keep fighting amongst themselves, instead of preaching and propagating the gospel, as they ought to be doing. By keeping these things in mind, it is clear that what is important is the taking of baptism to fulfill the commandment of the Lord Jesus; and not what names were being spoken while administering it and whether it was taken in flowing or still water. Therefore, besides what the Lord Jesus has said and instructed, no other unnecessary and unintended importance should be attached to baptism. Being baptized is a commandment of the Lord, and obeying the Lord brings blessings. But baptism neither gives salvation; nor, not being baptized takes salvation away.

If you are a Christian Believer, then as instructed by the Lord Jesus, it is essential that every Born-Again Believer take baptism at the first available opportunity - not to confirm or establish the salvation received by the grace of God, but to publicly witness for it. Whether this baptism is taken “in the name of Jesus”, or, “in the name of the Father, the Son, and the Holy Spirit”; in flowing water or still water - will not impact the state of salvation of the person one way or the other. As it is for repentance, similarly for baptism too, taking or giving baptism is not a formality to be fulfilled, it is not merely for keeping a tradition. Baptism has its purpose and importance, and other than what has been taught by the Lord, no other concepts and teachings should be attached to it and given undue importance.