ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 3 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 24 - Bible and the Earth Part - 1 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 24 - बाइबल और पृथ्वी भाग - 1

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 24

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल – और विज्ञान - 5

बाइबल और पृथ्वी भाग - 1 


सृष्टि और अंतरिक्ष से संबंधित बाइबल में लिखी बातों को से देखने के बाद, पृथ्वी से संबंधित बाइबल में लिखी कुछ वैज्ञानिक बातों को देखते हैं, जिन्हें विज्ञान के जानने से पहले ही परमेश्वर ने अपने वचन में लिखवा दिया था। साथ ही हम यह भी देखेंगे कि पृथ्वी को लेकर जो बाइबल के बारे में प्रचलित गलत धारणाएं हैं, वे निराधार और झूठ हैं; बाइबल ऐसा कुछ नहीं कहती है जैसा उसके विषय गलत फैलाया जाता रहा है।  

पृथ्वी पर जीवन अनायास अथवा आकस्मिक ही नहीं पनप गया। परमेश्वर ने पृथ्वी को एक बहुत योजनाबद्ध तरीके से बनाया है। पृथ्वी की भीतरी, सतही, वायुमंडलीय रचना, आकाश, और अंतरिक्ष में उसकी स्थिति, तथा पृथ्वी पर इन सब बातों के प्रभाव, ये सभी बातें बहुत ही बारीकी से रचे और स्थिर किए गए हैं, जिससे जीवन, विशेषकर मानवीय जीवन, इस पृथ्वी पर संभव हो सके। पृथ्वी की संरचना और सूर्य से उसकी दूरी, तथा उसकी धुरी का सही 23.5 डिग्री का झुकाव जीवन को बनाए रखने के लिए उपयुक्त है। यदि सूर्य से दूरी थोड़ी सी भी बढ़ जाए, तो पृथ्वी पर ठंड बहुत हो जाएगी, तथा जल जम जाएगा, जिससे जीवन संभव नहीं रहेगा; यदि पृथ्वी की दूरी सूर्य के थोड़ी सी भी निकट हो जाए, तो गर्मी बहुत बढ़ जाएगी और पानी भाप कर उड़ जाएगा, और जीवन संभव नहीं होगा; सूर्य से इस उपयुक्त दूरी के क्षेत्र को “Goldilocks Zone” या “निवास योग्य क्षेत्र” कहते हैं। पृथ्वी की धुरी का यह सही झुकाव ही, पृथ्वी पर मौसम उत्पन्न करता है, जिससे जीव-जन्तुओं और वनस्पतियों की विविधता तथा जीवन के लिए सहायता, साधन और उपयुक्त वातावरण बना रहता है; यदि यह झुकाव थोड़ा सा भी भिन्न होगा तो वातावरण और मौसम पर होने वाले प्रभाव जीवन को सम्भव नहीं होने देंगे। इसी प्रकार पृथ्वी की भीतरी रचना - जिसमें सही प्रकार की धातुओं का सही मिश्रण और पिघले हुए होने की स्थिति, उसके चारों ओर बना हुआ उसका चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करता है, जो सूर्य से आने वाली प्रचण्ड सोलर विंड से हमारे वातावरण की रक्षा करता है, धरती की सतह पर ज़ारी अनेकों परस्पर सम्बन्धित एवं एक दूसरे पर निर्भर रहने वाली गतिविधियां उसे जीवन के लिए उपयुक्त दशा में रखती हैं। पृथ्वी के चारों ओर के वातावरण की सही रचना उसे जीवन के लिए उपयुक्त बनाते हैं। चंद्रमा तथा अन्य ग्रहों के बिलकुल सही आकार के होने और सटीक दूरी पर होने से उनके गुरुत्वाकर्षण बल के द्वारा पृथ्वी को मिलने वाली स्थिरता तथा सुरक्षा, आदि भी उसे जीवन के लिए विशिष्ट और उपयुक्त बनाते हैं। पृथ्वी की रचना और जीवन के योग्य होने के लिए विशेषताओं का वर्णन, जिसे वैज्ञानिकों ने पिछले कुछ समयों से समझना आरंभ किया है, यहाँ पर बता पाने के लिए बहुत बड़ा है। 

    बाइबल में यशायाह नबी (सेवकाई का काल लगभग 700 ईस्वी पूर्व, या आज से लगभग 2700 वर्ष पूर्व) और यिर्मयाह नबी (सेवकाई का काल लगभग 600 ईस्वी पूर्व, या आज से लगभग 2600 वर्ष पूर्व) की पुस्तकों से हम कुछ पदों को देखेंगे जो यह प्रकट कर देते हैं कि पृथ्वी को परमेश्वर ने मनुष्य को बसाने के लिए बनाया था “क्योंकि यहोवा जो आकाश का सृजनहार है, वही परमेश्वर है; उसी ने पृथ्वी को रचा और बनाया, उसी ने उसको स्थिर भी किया; उसने उसे सुनसान रहने के लिये नहीं परन्तु बसने के लिये उसे रचा है। वही यों कहता है, मैं यहोवा हूं, मेरे सिवा दूसरा और कोई नहीं है” (यशायाह 45:18); और “अपने अपने स्वामी से यों कहो कि पृथ्वी को और पृथ्वी पर के मनुष्यों और पशुओं को अपनी बड़ी शक्ति और बढ़ाई हुई भुजा के द्वारा मैं ने बनाया, और जिस किसी को मैं चाहता हूँ उसी को मैं उन्हें दिया करता हूँ” (यिर्मयाह 27:5)। परमेश्वर द्वारा पृथ्वी को मनुष्यों के निवास के लिए बनाए जाने, उसे इस उद्देश्य के लिए स्थिर या उपयुक्त करने, और इसके लिए आकाश को उसके ऊपर 'तानने' के संदर्भ में बाइबल के कुछ अन्य पदों को भी देखिए: यशायाह 45:12; यिर्मयाह 10:12; 32:17; 51:15। यह सब तब लिखा गया जब न विज्ञान था, न खगोल-शास्त्र और खगोल-विद्या थी, और न ही आज के समान दूरबीन, उपकरण और कंप्यूटर थे जिनके द्वारा इन जटिल बातों का विश्लेषण और आँकलन किया जा सकता। किन्तु परमेश्वर ने अपने वचन बाइबल में यह आज से लगभग 2700 -2600 वर्ष पहले ही लिखवा दिया था कि उसने पृथ्वी की विशेष रीति से मनुष्य के निवास के लिए रचना की है; और उसे इस उद्देश्य के लिए स्थिर भी किया।

अगले लेख में हम इसी विषय को ज़ारी रखेंगे, और बाइबल में लिखी पृथ्वी से सम्बन्धित कुछ अन्य बातों को देखेंगे। परन्तु उपरोक्त बातें, जिन्हें विज्ञान ने न केवल हाल ही में पहचाना है, वरन् उन के महत्व को भी हाल ही में समझा है। ये सभी ऐसी महत्वपूर्ण और अनिवार्य बातें हैं जो कि यदि ये सभी न केवल एक साथ बल्कि सभी साथ ही जीवन को संभव करने वाले स्वरूप में नहीं होती, इन में से एक या दो भी थोड़ी सी भी इधर या उधर होती, तो पृथ्वी पर जीवन सम्भव नहीं था। ये बारी-बारी कुछ-कुछ करके भी जीवन के लीये उपयुक्त स्वरूप में नहीं आसक्ती थीं, क्योंकि जब तक कुछ उस उचित स्वरूप में आती, तब तक जारी बदलाव के कारण, अन्य उस स्वरूप से हट चुकी होती, जिससे जीवन असंभव ही रहता। इसलिये, इनका एक साथ होना, और इनमें किसी भी परिवर्तन का न होना अनिवार्य था; तब ही ऐसे हालत हो सकते थे जिन में जीवन बनता और विकसित होता। अब, यह एक असम्भव स्थिति को जन्म देता है; क्रमिक विकासवाद निरन्तर ज़ारी परिवर्तन पर आधारित है, और आरंभिक स्थिति में, ज़ारी परिवर्तन जीवन के उत्पन्न होने लायक स्थिति को कभी होने नहीं देता; तो फिर समाधान कैसे सम्भव हुआ? विशेषकर तब जब इन में से एक या दो या थोड़ी सी बातों का अनायास ही, आकस्मिक रीति से हो जाना गणित की सम्भावना हो सकती है; किन्तु इन सभी बातों के एक साथ ही अनायास हो जाने की गणित के अनुसार सम्भावना इतनी कम है, कि गणित के अनुसार उसे असम्भव की श्रेणी में रखा जाता है। किन्तु जैसा हमने देखा है, बाइबल बताती है कि परमेश्वर ने योजना बद्ध तरीके से पृथ्वी की हर बात को जीवन के लिये निर्धारित, स्थापित, और कार्यान्वित किया, और पृथ्वी पर जीवन उत्पन्न किया। अर्थात विज्ञान बाइबल की बात को नकारता नहीं है, उसका समर्थन करता है, और तथ्यों के भेस में प्रचलित की जाने वाली काल्पनिक कहानियों की वास्तविकता को उजागर कर देता है। 

इस अद्भुत और विलक्षण पृथ्वी को अद्भुत और विलक्षण योजनाबद्ध रीति से रच कर, उस पर रहने के लिए आपकी भी रचना करने वाला, प्रेमी परमेश्वर है। उसे आपकी लालसा है, आप चाहे जैसे भी हों – भले-बुरे, अमीर-गरीब, शिक्षित-अशिक्षित, किसी भी जाति, समाज, रंग, देश, धर्म के मानने वाले या न मानने वाले, या परमेश्वर को न भी मानने वाले क्यों न हों, फिर भी उसे आप से प्रेम है, आपके जीवन की कोई भी बात या बुराई उसकी क्षमा की सीमा से बाहर नहीं है। चाहे आप अपने आप को कितना भी क्षमा के अयोग्य क्यों न समझते हों, वह तब भी आप से प्रेम करता है, आपको अपने साथ लेना चाहता है - यदि आप आने को तैयार हैं तो!। आपको केवल स्वेच्छा और सच्चे मन से अपने पापों को मानते हुए, उससे क्षमा माँगनी है, और अपना जीवन उसे समर्पित करना है। स्वेच्छा और सच्चे मन से की गई एक छोटी प्रार्थना, "हे  प्रभु यीशु मेरे पाप क्षमा कर, और मुझे अपनी शरण में लेकर अपनी आज्ञाकारी संतान बना, मुझे मेरे पापों से मुक्त करके अपने लिए उपयोगी जन बना" आपको अभी से लेकर अनन्तकाल के लिए परमेश्वर की संतान होकर उसके साथ स्वर्ग में निवास करने का आदर प्रदान कर देगी। क्या आप यह निर्णय करेंगे?


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 24

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Word of God – Bible & Science - 5

Bible and the Earth Part - 1


After considering the things related to the universe, astronomy, and space written in the Bible, let's look at some of the scientific things written in the Bible about the earth; things which God had written in his Word even before science knew about them. Simultaneously, we will also see that the popular misconceptions about the Bible regarding the earth are actually baseless and false; The Bible doesn't say anything like it has been accused of.

Life on earth did not develop spontaneously or accidentally. God created the earth in a very planned way. Earth's interior construction, its surface activities and workings, the atmospheric, sky, and space conditions, and the mutual interactions and effects of all these things on Earth and life on earth have been very precisely designed and stabilized, so that life, especially human life, is possible on this earth. The structure of the Earth and its distance from the Sun, and the inclination of its axis are suitable for sustaining life. If the distance from the Sun increases a little bit, the earth will become very cold, and the water will freeze, making life impossible. If the Earth's distance becomes closer to the Sun a little bit, then the heat will increase greatly and the water will evaporate, and again life will not be possible. The region at this appropriate distance from the Sun is called the "Goldilocks Zone" or the "Habitable Zone" (Goldilocks Zone). The exact 23.5 degree tilt of the Earth's axis produces the exact weather patterns on the Earth, which provides support, means and a suitable environment for the diversity of flora and fauna and for life; any alteration of the tilt will create atmospheric and weather conditions destructive to life. Similarly, the inner composition of the Earth - the right  kind of metals in the right kings of molten state produces magnetic shield against the solar-wind for the earth’s atmosphere, the numerous interdependent and inter-related natural activities going on, on the surface of the Earth keep it capable of supporting and sustaining life. The right composition of the earth’s atmosphere around it for supporting and sustaining life, the stability and protection it gets by the gravitational force of the right sized Moon and other planets - all placed at the precise distance they need to be for this to happen, and many other such features and factors operative in and around the earth, are all very precise and appropriate for sustaining and nurturing life; any small variations in any of these factors will render the earth incapable of permitting life. The details of Earth's structure, composition, and various characteristics that render it capable of sustaining life, are things which scientists have recently begun to understand, and are quite voluminous to describe here. 

In the Bible, from the books of the prophet Isaiah (whose ministry was in about 700 AD, i.e. about 2700 years ago) and the prophet Jeremiah (the period of whose ministry was in about 600 AD, or about 2600 years ago), we have some verses that reveal that the earth was purposely created by God to be inhabited by man “For thus says the Lord, Who created the heavens, Who is God, Who formed the earth and made it, Who has established it, Who did not create it in vain, Who formed it to be inhabited: “I am the Lord, and there is no other”.” (Isaiah 45:18); and "I have made the earth, the man and the beast that are on the ground, by My great power and by My outstretched arm, and have given it to whom it seemed proper to Me." (Jeremiah 27:5). Some other Bible verses regarding God's making the earth for human habitation, precisely establishing it and equipping it for this purpose, and 'stretching' the heavens over it for this are: Isaiah 45:12; Jeremiah 10:12; 32:17; 51:15. Bear in mind that all of this was written when there was no science, no astronomy, and no telescopes, instruments and computers like today, by which these complex things could have been seen, recognized, analyzed and assessed. But God had them written in his Word the Bible, about 2700-2600 years ago, making it clear that he had specially created the earth for human habitation; And also established it for this purpose.

We will continue with this topic in the next article, and consider some other things written in the Bible about the earth. But the above mentioned things, that science has learnt recently and also has realized their importance only recently. These are such important and essential things that had they all not been together simultaneously, if only one or two of them had been slightly off-course, then life would not have been possible on earth. They could not have developed gradually, one or two, or few at a time, since by the time some came to the form of being able to sustain life, due to the ongoing change and development, the others would have changed, making life an impossibility. Therefore, not only did they have to be present simultaneously, but there should also have been no on-going change, to create conditions where life could begin and be sustained. Now, this creates an impossible situation; evolution requires a constant on-going change and development, and in the imagined initial stages of the earth, the constant change and development would never have let things be together in a form where life could begin and develop; so how did things work out? More so, when Mathematically, the probability of one or two or a few of these things happening together unexpectedly or suddenly may be considered acceptable. But the statistical probability of all of them happening and coming together by chance is so very low, that it is seen as a mathematical impossibility. But as we have seen above, the Bible tells us that God minutely planned each and every thing, and implemented them, so that there could be life on earth. In other words, science does not contradict, but supports the Bible; and exposes the falsehood of imaginary stories being popularized as ‘facts.’

Having created this wonderful and astounding earth in a wonderful, intricately and precisely planned manner, the Creator, the loving God, has also created and put you on earth to live on it. He desires you, however you may be – good or bad, rich-poor, educated-uneducated, you may be from any caste, society, of any color, or country; you may be a believer or non-believer in God - no matter what, yet He loves you, nothing in your life, nothing, howsoever base or bad it may be in your own eyes or in the eyes of the world, absolutely nothing is beyond the limits of His forgiveness for you. No matter how unforgivable you feel, he still loves you, wants to take you with him - if you're ready to come! All you have to do is to voluntarily and sincerely confess your sins, ask Him for forgiveness, and surrender your life to Him. A short prayer of true heartfelt repentance, said voluntarily and sincerely, "Lord Jesus forgive my sins, take me under your shelter and make me your obedient child, free me from my sins and make me a useful man" will make you a child of God, a member of God’s family, from now to eternity; and as a child of God, will give you the honor of living in heaven with Him. Will you make this decision and take this step for your own benefit?


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 23 - Bible and Space Part - 2 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 23 - बाइबल और अंतरिक्ष भाग - 2

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 23

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

परमेश्वर का वचन – बाइबल और विज्ञान - 4 

बाइबल और अंतरिक्ष भाग - 2


    पिछले लेख में हमने परमेश्वर के वचन बाइबल में अन्तरिक्ष, सितारों, खगोल-शास्त्र आदि से सम्बन्धित, परमेश्वर के वचन बाइबल में लिखी हुई बातों के बारे में देखना आरम्भ किया था। जैसा हमने पिछले लेख के आरम्भ में कहा था, आज भी उस बात को दोहराना आवश्यक है। हमने दो मुख्य बातों को देखा था, पहली टो यह कि बाइबल की पुस्तकें, हजारों वर्ष पहले सीधे-सादे और मुख्यतः अनपढ़ लोगों को परमेश्वर के सन्देश देने के लिये लिखी गई थीं, ऐसी भाषा और शब्दों में जिन्हे नवे जानते और समझते थे; बाइबल को कभी भी विज्ञान पर एक समीक्षा होने के लिये नहीं लिखा गया था। लेकिन फिर भी, उन प्राचीन लेखों में परमेश्वर ने अनेकों ऐसे तथ्य दिये हैं जिन्हें विज्ञान ने हाल के समय में सीखा और पहचाना है। दूसरी बात, यह एक सामान्य ज्ञान और समझ का मूलभूत तथ्य है कि कोई भी, किसी भी प्रकार्र की रचना, केवल अपने रचनाकार के पक्ष में ही गवाही देगी; कभी उस के विरुद्ध कुछ नहीं कहेगी। हम यह भली-भाँति जानते और समझते हैं कि यदि हम किसी रचना के बारे में सीख और समझ लेते हैं, उसकी कार्य-विधि को बता सकते हैं, तो इसका यह तात्पर्य नहीं हो जाता है कि उसका कोई रचनाकार था ही नहीं, वह स्वतः ही बन गई। बल्कि यह ज्ञान उसके रचनाकार के पक्ष में, उसकी बुद्धि, योग्यता, रचनात्मक होने, आदि के बारे में ही गवाही देता है। ठीक इसी प्रकार से परमेश्वर की सृष्टि भी अपने सृष्टिकर्ता परमेश्वर के पक्ष में ही गवाही देती है, उसकी बुद्धि, योग्यता, रचनात्मक होने आदि के बारे में बताती है - न कि उसके विरुद्ध कहती है। विज्ञान, अपने विभिन्न स्वरूपों में, परमेश्वर की सृष्टि के बारे में सीखने, समझने, उसकी परतें खोलने, उसकी रचना को दिखाने और उसकी कार्य-विधि को बताने का एक साधन है। विज्ञान ने जो कुछ प्रकट किया है, और कर रहा है, वह हमारे सामने परमेश्वर की बुद्धि, योग्यता, रचनात्मक होने, आदि के बारे में ही गवाही देता है; न कि उसके अस्तित्व को नकारता है। इसलिये, यह धारणा कि विज्ञान और बाइबल एक दूसरे के विरुद्ध हैं, झूठी है, कृत्रिम है, गढ़ी हुई है। इसे उन लोगों ने बनाया और फैलाया है, जो किसी भी तरह से परमेश्वर के अस्तित्व और उसके वचन बाइबल के सत्य को दबाना और नकारना चाहते हैं। आज हम वहीं से आगे देखेंगे, जहाँ पिछले लेख में रुके थे। 

  • यद्यपि सितारों, नक्षत्रों और विभिन्न खगोल पिंडों की कुल संख्या मनुष्य आज तक ठीक जान नहीं पाया है, किन्तु यह भी एक वैज्ञानिक तथ्य है कि यह संख्या चाहे बहुत विशाल हो, किन्तु अंततः सीमित (finite) है। बाइबल में परमेश्वर के एक अन्य नबी, यशायाह ने यह बात आज से लगभग 2750 वर्ष पहले, जब कोई दूरबीन नहीं थी, अपनी भविष्यवाणी की पुस्तक में परमेश्वर की प्रेरणा से लिख दी थी: "अपनी आंखें ऊपर उठा कर देखो, किस ने इन को सिरजा? वह इन गणों को गिन गिनकर निकालता, उन सब को नाम ले ले कर बुलाता है? वह ऐसा सामर्थी और अत्यन्त बली है कि उन में के कोई बिना आए नहीं रहता" (यशायाह 40:26)। न केवल यहाँ पर, वरन भजन संहिता में भी परमेश्वर ने लिखवा दिया था कि वह तारों को गिनता है, उनमें से प्रत्येक का नाम रखता है: "वह तारों को गिनता, और उन में से एक एक का नाम रखता है" (भजन 147:4) - अर्थात उनकी संख्या कितनी भी विशाल क्यों न हो, सीमित (finite) है। 

  • दूरबीन के आविष्कार से सदियों पहले बाइबल में लिख दिया गया था कि प्रत्येक सितारा या नक्षत्र अपने आप में अनुपम है, अनूठा है:  "सूर्य का तेज और है, चान्‍द का तेज और है, और तारागणों का तेज और है, (क्योंकि एक तारे से दूसरे तारे के तेज में अन्तर है)" (1 कुरिन्थियों 15:41)। जिसे वैज्ञानिक अब जानने और पहचानने लगे हैं, वह बाइबल में लगभग दो हज़ार वर्ष पहले लिखा जा चुका था। 

  • यह तथ्य कि अन्तरिक्ष फैलता चला जा रहा है, जिसे वैज्ञानिकों मे अब जाना है, बाइबल में परमेश्वर ने लगभग 2000 वर्ष पहले से, बारंबार यह कहा है कि वह आकाश या आकाशमण्डल को 'तानता' या 'फैलाता' है:

    • अय्युब 9:8 – “वह आकाशमण्डल को अकेला ही फैलाता है, और समुद्र की ऊंची ऊंची लहरों पर चलता है;”

    • यशायाह 42:5 – “ईश्वर जो आकाश का सृजने और तानने वाला है, जो उपज सहित पृथ्वी का फैलाने वाला और उस पर के लोगों को सांस और उस पर के चलने वालों को आत्मा देने वाला यहोवा है, वह यों कहता है:”

    • यिर्मयाह 51:15 – “उसी ने पृथ्वी को अपने सामर्थ्य से बनाया, और जगत को अपनी बुद्धि से स्थिर किया; और आकाश को अपनी प्रवीणता से तान दिया है।”

    • ज़कर्याह 12:1 “इस्राएल के विषय में यहोवा का कहा हुआ भारी वचन: यहोवा को आकाश का तानने वाला, पृथ्वी की नेव डालने वाला और मनुष्य की आत्मा का रचने वाला है, उसकी यह वाणी है।” 

  • बीसवीं सदी के आरंभिक समय तक भी वैज्ञानिकों (आईंस्टाईन सहित) का यही मानना था कि अंतरिक्ष या आकाशमण्डल गतिहीन या स्थिर (static) है। कुछ अन्य यह कहते थे कि गुरुत्वाकर्षण के बल के कारण अंतरिक्ष को सिकुड़ कर संक्षिप्त (collapsed) हो जाना चाहिए था। फिर खगोल-शास्त्री और अंतरिक्ष वैज्ञानिक एडविन हबल ने 1929 में यह दिखाया कि दूर स्थित नक्षत्र (galaxies) पृथ्वी से और भी दूर होते चले जा रहे हैं, तथा वे जितने अधिक दूर स्थित हैं, उतनी ही अधिक तेजी से और दूर होते चले जा रहे हैं। इस खोज ने अंतरिक्ष विज्ञान में खलबली मचा दी, और अनेकों नई धारणाओं को जन्म दिया, तथा आईंस्टाईन ने भी अपनी गलती को माना और सुधारा। 

  • जिसे अंतरिक्ष वैज्ञानिक आज तथ्य मानने लगे हैं, वह परमेश्वर ने 4000 वर्ष से भी पहले अपने वचन बाइबल में लिख दिया था। बाइबल की प्राचीनतम पुस्तकों में से एक, अय्यूब की पुस्तक में, लगभग 4000 वर्ष पहले, परमेश्वर अय्यूब से प्रश्न करता है, “क्या तू कचपचिया (Pleiades) का गुच्छा गूंथ सकता वा मृगशिरा (Orion) के बन्धन खोल सकता है? ["Can you bind the cluster of the Pleiades, Or loose the belt of Orion?]” (अय्यूब 38:31)। यह विज्ञान को अब पता चला है कि कचपचिया (Pleiades) का गुच्छा गुरुत्वाकर्षण के बल के द्वारा परस्पर गूँथा या बंधा हुआ है; जबकि मृगशिरा (Orion) के बन्धन खुले हुए हैं और इस कारण उसके सितारे एक-दूसरे से दूर होते चले जा रहे हैं क्योंकि उनका परस्पर गुरुत्वाकर्षण बल उन्हें एक साथ बांधे रखने के लिए पर्याप्त नहीं है। 

  • बाइबल में लगभग 3000 वर्ष पहले भजन 19:6 में, सूर्य के विषय लिखा है “वह आकाश की एक छोर से निकलता है, और वह उसकी दूसरी छोर तक चक्कर मारता है; और उसकी गर्मी सब को पहुंचती है।” एक समय था जब वैज्ञानिक बाइबल के इस पद का उपहास करते थे, और उन्हें लगता था कि यह पद पृथ्वी को केंद्र और सूर्य को उसके चारों ओर घूमने वाला बताता है। साथ ही, उनकी यह भी धारणा थी कि सूर्य अंतरिक्ष में अपने स्थान पर स्थिर (stationary) है। किन्तु अब विज्ञान यह जान गया है कि बाइबल की बात सही है, सूर्य एक स्थान पर स्थिर नहीं है, वरन वास्तव में अंतरिक्ष में एक बहुत विशाल चक्र की परिधि पर लगभग 600,000 मील प्रति घंटे की गति से चक्कर लगा रहा है। 

एक बार फिर, सृष्टि अपने सृष्टिकर्ता की पुष्टि करती है, उसकी महिमा करती है; उसके विरुद्ध कोई गवाही नहीं देती है। यही अद्भुत सृष्टिकर्ता, आपके प्रति अपने महान प्रेम के अंतर्गत, आपको, स्वेच्छा से प्रभु यीशु में विश्वास करने और स्वयं ही उसका शिष्य बनकर परमेश्वर के साथ रहने, और संसार पर आने वाले न्याय और उसके परिणामों से बच जाने के लिए निमंत्रण दे रहा है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 23

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion

Word of God – Bible & Science - 4

Bible and Space Part - 2


    In the previous article we had started to consider things related to Space, stars and Astronomy, written in God’s Word the Bible. As we had said at the beginning of the previous articles, similarly now, it is necessary to reiterate two basic things that need to be kept in mind when considering things of science and things written in the Bible. First is that books of the Bible were written thousands of years ago, to give God’s message to simple, mostly uneducated people, in language and words that they could relate to and understand; the Bible was never meant to be a treatise on science. And yet, in those ancient writings, God has given many facts that modern science has learnt and identified of late. Second, is the common sense dictum that any and every creation of any kind only speaks of its creator; never says anything against its creator. We well know and understand that if we learn, understand, and are able to explain about any humanly created thing, that in no way proves that no one created it, it just came about on its own; rather this knowledge only testifies in favor of its creator and his knowledge, ability, creativity etc. Similarly, God’s creation testifies in favor of its creator - God; not against Him. Science, in its various forms, is a tool, a method to learn about, unravel, and explain the construction and working of God’s creation. The things that science has and is revealing, puts before us God’s knowledge, abilities, and creativity etc. rather than disproving His existence. Therefore, the assumption that the Bible and science are contrary to each other is false, is artificial and contrived. It has been created and spread by those who want to suppress and deny the existence of God and the truth of His Word the Bible. Today, we will continue considering further from where we left off in the previous article.

  • Although the actual total number of stars, galaxies, constellations, and various celestial bodies is not known to man, yet it is a scientific fact that this number, however large it may be, ultimately is finite. A prophet of God, Isaiah, through the inspiration of God wrote this in his prophetic book in the Bible, about 2750 years ago, when there were no telescopes: “Lift up your eyes on high, And see who has created these things, Who brings out their host by number; He calls them all by name, By the greatness of His might And the strength of His power; Not one is missing" (Isaiah 40:26). Not only here, but also in the Psalms, God had it written down that He counts the stars, and names each one of them: "He counts the number of the stars; He calls them all by name" (Psalm 147:4) - i.e., their number, however large it may be, is still finite, and known to God.

  • Centuries before the invention of the telescope, it had been written in the Bible that each star or constellation is unique in itself, one of a kind: "There is one glory of the sun, another glory of the moon, and another glory of the stars; for one star differs from another star in glory" (1 Corinthians 15:41).

  • What scientists are now beginning to know and recognize, that space is expanding, or being stretched out, was written in the Bible about two thousand years ago. God has repeatedly said in the Bible that He 'stretches' or 'expands' the sky or the sky:

    • Job 9:8 - “He alone spreads out the heavens, And treads on the waves of the sea;”

    • Isaiah 42:5 – “Thus says God the Lord, Who created the heavens and stretched them out, Who spread forth the earth and that which comes from it, Who gives breath to the people on it, And spirit to those who walk on it”

    • Jeremiah 51:15 - “He has made the earth by His power; He has established the world by His wisdom, And stretched out the heaven by His understanding

    • Zechariah 12:1 “The burden of the word of the Lord against Israel. Thus says the Lord, who stretches out the heavens, lays the foundation of the earth, and forms the spirit of man within him

  • Even until the early twentieth century, scientists (including Einstein) believed that space or the sky was static. Others said that space should have collapsed due to the force of gravity. Then, astronomer and space scientist, Edwin Hubble showed in 1929 that the distant galaxies are getting further away from Earth, and the more distant they are, the faster they are receding. This discovery caused an uproar in space science, and gave rise to many new concepts; Einstein also accepted and corrected his mistake. 

  • What space scientists are beginning to accept as fact today, about the mutual bonding and relationship of galaxies, God had written his word in the Bible more than 4000 years ago. In the Book of Job, one of the oldest books of the Bible, about 4000 years ago, God asks Job, “Can you bind the cluster of the Pleiades, Or loose the belt of Orion?" (Job 38:31). Science has now come to know that the stars of the constellation Pleiades are bound together by their strong gravitational force; whereas the constellation Orion's stars are loosely bound together, and because of this its stars are moving away from each other, since their mutual gravitational force is not enough to hold them together.

  • About 3000 years ago in the Bible, in Psalm 19:6, it is written of the Sun “Its rising is from one end of heaven, And its circuit to the other end; And there is nothing hidden from its heat." There was a time when scientists ridiculed this Biblical verse, and they thought this verse implies that the Earth is the center and the Sun revolves around it. At the same time, they also believed that the Sun is stationary at its place in space. But now science has learned that the Bible is true, the Sun is not stationary in one place, but is actually moving around a very large circuit in space at a speed of about 600,000 miles per hour.

Once again, creation affirms, and glorifies its Creator; does not testify against Him. This wonderful Creator, in His great love for you, is inviting you to voluntarily come to faith in the Lord Jesus and decide for yourself to become His disciple, to be able to with Him for eternity, and escape the impending judgement and its consequences for the world. 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 22 - Bible and Space Part - 1 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 22 - बाइबल और अंतरिक्ष भाग - 1

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 22

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

परमेश्वर का वचन – बाइबल और विज्ञान - 3

बाइबल और अंतरिक्ष भाग - 1


पिछले लेख में हमने बाइबल और विज्ञान के मध्य तथाकथित विरोधाभास के विषय में कुछ बहुत महत्वपूर्ण और आधारभूत बातों को देखा था। वास्तविकता यह है कि न तो बाइबल विज्ञान के विरुद्ध है, और न विज्ञान बाइबल अथवा परमेश्वर के विरुद्ध है, और न उन्हें झूठ या गलत प्रमाणित करता है। प्रत्येक मानवीय रचना के समान, समस्त सृष्टि भी अपने सृष्टिकर्ता परमेश्वर के पक्ष में गवाही देती है, उसके विरुद्ध नहीं जाती है। विज्ञान, परमेश्वर की रचना का अध्ययन करने, उस को दिखाने और समझाने का एक साधन है। परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप, अपनी समानता में बनाया है (उत्पत्ति 1:26-27); अपने गुणों का एक अंश मनुष्यों में डाला है, इसीलिये मनुष्यों की रचनात्मकता, कौशल, ज्ञान, विज्ञान, कला, साहित्य तथा अन्य हर रचना, तथा उसके सभी सकारात्मक गुण, जो अन्य किसी भी पशु से कहीं अधिक बढ़कर है, परमेश्वर के द्वारा उसे दिये गए गुणों को प्रमाणित नहीं कर रहा है। सृष्टि हमेशा, अपने सृष्टिकर्ता को प्रमाणित ही करती है। 

हमने एक अन्य बात पर भी ध्यान दिया था, जिसे बाइबल और विज्ञान से सम्बन्धित किसी भी चर्चा में हमेशा ही ध्यान में रखा चाहिये, कि बाइबल न तो विज्ञान की पुस्तक है, और न ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण से और वैज्ञानिक शब्दावली में लिखी गई है। इस की पुस्तकों को, हजारों वर्ष पहले, जब अधिकाँश लोग अशिक्षित होते थे, साधारण लोगों तक, उन्हें समझ में आने वाली भाषा में, परमेश्वर का सन्देश पहुँचाने के लिये लिखा गया था। पिछले लेख में हमने सृष्टि की रचना से सम्बन्धित कुछ वैज्ञानिक बातों के द्वारा देखा था कि हजारों वर्ष पहले लिखी हुई बाइबल की वे बातें और जानकारियाँ परमेश्वर और उस के वचन का समर्थन करती हैं। आज से इसी कड़ी में हम बाइबल में अन्तरिक्ष और सितारों से सम्बन्धित कुछ बातों को देखेंगे कि वे भी परमेश्वर और उस के वचन का समर्थन करते हैं।

   आजके लिए अंतरिक्ष अर्थात खगोल-शास्त्र से संबंधित केवल दो तथ्यों पर ध्यान कीजिए:

  • दूरबीन और अंतरिक्ष में स्थापित किए गए हबल टेलिस्कोप से भी लगभग 4000 हजार वर्ष पहले बाइबल में व्यवस्थाविवरण 10:14 में "स्वर्ग(आकाश) और सबसे ऊंचा स्वर्ग (आकाश)" ("heavens and the highest heavens") तथा "सबसे ऊंचे स्वर्ग; heaven of heavens" (1 राजाओं 8:27) की बात लिखी है। अब दूरबीन तथा हबल टेलिस्कोप के द्वारा विज्ञान यह कहने पाया है कि आकाशमण्डल में एक तो हमारे चारों ओर का वातावरण वाला 'आकाश' अर्थात ‘स्थान’ है, तथा उससे आगे फिर सुदूर अंतरिक्ष है जिसमें सितारे और नक्षत्र आदि स्थित हैं - अर्थात्  "स्वर्ग(आकाश) और सबसे ऊंचा स्वर्ग (आकाश)" यानि कि अशिक्षित, साधारण लोगों के समझ पाने की भाषा में पृथ्वी का आकाश और उससे परे एक बहुत ही विशाल स्थान (स्पेस)। और हाल ही में अन्तरिक्ष में भेजा गया जेम्स वेब टेलिस्कोप ऐसी अद्भुत जानकारियाँ दे रहा है जो वैज्ञानिकों और खगोल-शास्त्रियों को सृष्टि की उत्पत्ति, रचना, आकार, सीमा, आदि के बारे में अपनी अनेकों धारणाओं पर विचार करने, उन्हें सुधरने या बदलने के लिये प्रेरित कर रहा है। किन्तु उसकी एक भी जानकारी ने परमेश्वर के वचन बाइबल की किसी बात का खण्डन नहीं किया है, गलत नहीं दिखाया है। 

  • बिना किसी उपकरण की सहायता के, मानवीय आँखों से देखे जा सकने वाले सितारों की संख्या लगभग 5000 ही आँकी गई है। दूरबीन के आविष्कार से हजारों वर्ष पहले, जब किसी भी मनुष्य के पास अंतरिक्ष में दूर तक देख पाने का कोई साधन नहीं था, आज से लगभग 2600 वर्ष पहले परमेश्वर ने अपने नबी, यिर्मयाह की भविष्यवाणी में अपने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी की तुलना देने के लिए लिखवाया था, "जैसा आकाश की सेना की गिनती और समुद्र की बालू के किनकों का परिमाण नहीं हो सकता है उसी प्रकार मैं अपने दास दाऊद के वंश और अपने सेवक लेवियों को बढ़ा कर अनगिनत कर दूंगा" (यिर्मयाह 33:22); अर्थात समुद्र-तट  के बालू के किनकों के समान आकाशमंडल के सितारों की संख्या अनगिनत है। गैलीलियो ने 17वीं शताब्दी में दूरबीन का आविष्कार किया और आकाशमंडल के सितारों और नक्षत्रों को देखना तथा अध्ययन करना आरंभ किया, और पहचाना कि अंतरिक्ष कितना विशाल है और उसके खगोलीय पिंड कितने अनगिनत हैं। आज भी वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में अनेकों प्रकार के बहुत दूर तक देख पाने वाले उपकरणों के द्वारा अरबों-खरबों सितारों, नक्षत्रों, खगोल पिंडों के होने का अनुमान लगाया है, उनके बारे में बहुत सी बातों की खोज की है, किन्तु अंतरिक्ष का कुल आकार, उसकी सीमाएं, और सितारों की सही संख्या अभी भी एक अनुमान है, स्थापित तथ्य नहीं। यिर्मयाह में होकर परमेश्वर द्वारा बाइबल में लिखवाई गई बात, लिखवाए जाने के 2600 वर्ष बाद भी सही है, अकाट्य है। 

अगले लेख में हम अन्तरिक्ष से सम्बन्धित बाइबल की बातों को देखना और समझना ज़ारी रखेंगे। हम देख रहे हैं कि एक बार फिर, सृष्टि अपने सृष्टिकर्ता की पुष्टि करती है, उसकी महिमा करती है; उसके विरुद्ध कोई गवाही नहीं देती है। यही अद्भुत सृष्टिकर्ता, आपके प्रति अपने महान प्रेम के अंतर्गत, आपको, स्वेच्छा से प्रभु यीशु में विश्वास करने और उसका शिष्य बनकर परमेश्वर के साथ रहने और संसार पर आने वाले विनाश से बच जाने के लिए निमंत्रण दे रहा है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 22

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Word of God – Bible & Science - 3

Bible and Space Part - 1


In the previous article, we had considered some very important and very basic things about the alleged contradiction between the Bible and science. The truth is that neither is the Bible contrary to science, nor is science against God and the Bible, nor does it disprove their existence nor proves them wrong or false. Like every human creativity, the creation also testifies in favor its creator God, not against Him. Science is a tool, a method of studying and explaining God’s creation. God created man in His image (Genesis 1:26-27); and placed in man a part of His attributes. Therefore, man’s creativity, his abilities, knowledge, science, arts, literature and every other creation and his positive attributes - far beyond any and every animal, testifies of his God given attributes. Creation always only testifies in favor of its Creator.

We had also taken note of another thing, that should always be kept in mind during any discussion about the Bible and science. The Bible is not a book about science; neither is it written with a scientific perspective, nor does it use any scientific terminology and expressions. Its books were written thousands of years ago, at a time when people were largely illiterate, and were written to convey God’s message to those people in a manner that they could conveniently understand. In the previous article we saw through some of the scientific facts about the creation of the universe, that the scientific information given in God's Word, the Bible, written there centuries before scientists discovered them only now, only supports God and God’s Word. In this series, today we will begin to see some things about Space and stars given in the Bible, and how they too speak in favor of God and His Word.

For today just consider two facts related to space and astronomy:

  • About 4000 thousand years before the invention of the telescope and the Hubble telescope being installed in space, in the Bible, in Deuteronomy 10:14 "heaven and the highest heavens" has been mentioned; and 1 Kings 8:27 speaks of "heaven and the heaven of heavens". Now, through the use of the telescope and the Hubble Telescope, science has been able to say that one ‘heaven’ or ‘space’ is the sky and the atmosphere around us on earth, and beyond that there is another ‘heaven’, i.e., a vast space in which stars and constellations etc. are located - effectively "heaven and the highest heavens" and "heaven and the heaven of heavens" when stated in an uneducated common man’s easy-to-understand language. And, the James Web Telescope, recently sent into space has been providing such astounding information about this outer space that the Scientists and Astronomers are being compelled to re-evaluate and re-formulate their concepts and beliefs about the origin of the Universe, its construction, form, limits, etc., to modify and change their beliefs. But nothing that James Web Telescope has provided, has contradicted or proved anything about God’s Word the Bible to be wrong.

  • The number of stars that can be seen by the human eye without the aid of any equipment has been estimated to be only about 5000. Thousands of years before the invention of the telescope, when no man had any means of seeing far into space, about 2600 years ago, God through the prophecy of His prophet, Jeremiah had compared the increase in the number of his people to. "As the host of heaven cannot be numbered, nor the sand of the sea measured, so will I multiply the descendants of David My servant and the Levites who minister to Me." (Jeremiah 33:22); i.e., the number of stars in the sky is as innumerable as the grains of sand on the beach. Galileo invented the telescope in the 17th century and began observing and studying the stars and constellations of the sky, and recognized how vast space is and the celestial bodies are innumerable. Even today, through many types of very far-seeing instruments in space, scientists have only been able to estimate the existence of trillions of stars, constellations, celestial bodies. And though they have discovered many things about them, but the actual size and limits of space and the exact number of stars still remains an estimate, not an established fact. What God wrote in the Bible through Jeremiah remains irrefutable, it is still true, 2600 years after it was written.

In the next article, we will continue to see and understand some other things related to Space and stars, written in the Bible. We are seeing that once again, the creation is only testifying in favor of its Creator; is glorifying Him; is not speaking against Him. This same Creator, because of His unfathomable love for you, is inviting you to voluntarily come to faith in the Lord Jesus and become His disciple to live with God for eternity, and escape the judgment and destruction impending upon the world.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language