ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 14 जून 2026

Blessed and Successful Life - 129 - Brief Recapitulation – 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 129 - संक्षिप्त पुनःअवलोकन – 2

आशीषित एवं सफल जीवन – 129

संक्षिप्त पुनःअवलोकन – 2

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पुनःअवलोकन – 2 

हमने हमारे विषय “आशीषित एवं सफल जीवन” पर अभी तक जो सीखा है, उस के पुनःअवलोकन को हम आज भी ज़ारी रखेंगे। यह श्रृंखला 1 राजाओं 2:2-4 पर आधारित है, जहाँ दाऊद अपने युवा और अनुभवहीन पुत्र सुलैमान को, जिसे हाल ही में इस्राएल का राजा बनाया गया है, को कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दे रहा है। इन तीन पदों में, दाऊद सुलैमान को चार बातें हमेशा ध्यान में रखने के लिए कहता है; और इन चार में से दूसरी बात में, आज के मसीही विश्वासियों के लिए चार और उप-बिन्दु हैं। अभी तक, अपने बाइबल अध्ययन में हम अभी तक इस विषय को लगभग आधा तय कर चुके हैं, अर्थात हमने पहले निर्देश को देख लिया है, और फिर दूसरे निर्देश के चार उप-बिंदुओं में से पहले दो को भी देख चुके हैं।

1. हिम्मत रख और पुरुषार्थ दिखा, कायर या निराशा-वादी न होना।

दाऊद का सुलैमान के लिए, और आज हमारे लिए भी, पहला निर्देश है "तू हियाव बांधकर पुरुषार्थ दिखा" (1 राजाओं 2:2)। दाऊद सुलैमान से कह रहा है कि यद्यपि वह परमेश्वर द्वारा चुना और नियुक्त किया गया राजा है, लेकिन फिर भी उसके लिए जीवन कभी भी आसान और आरामदेह नहीं होगा। परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वाह करने के लिए उसे कई तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, और उसकी घोर परीक्षा होगी। उन परिस्थितियों पर जयवन्त होने का एकमात्र तरीका है परमेश्वर की सहायता, जिसके लिए उसे साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार, तथा परमेश्वर का आज्ञाकारी होना पड़ेगा। उसे अपने आप को शारीरिक, मानसिक, तथा आत्मिक रीति से तैयार करना पड़ेगा, कि परमेश्वर के मार्गदर्शन में उन परिस्थितियों के साथ व्यवहार कर सके। यदि वह नकारात्मक रवैया रखेगा, या हार मान लेगा, तो वह कभी कुछ नहीं करने पाएगा।

इसी प्रकार से मसीही विश्वासियों को भी, जो परमेश्वर के द्वारा और उसे की इच्छा में उद्धार पाए हुए हैं, अपने मसीही जीवन जीने के लिये संघर्षों का सामना करना ही होगा। मसीही विश्वास का जीवन जीने के लिए, उसमें बढ़ने तथा परिपक्व होने के लिए, परमेश्वर की आज्ञाकारिता के द्वारा उससे मिलने वाली सहायता एवं मार्गदर्शन में होकर, एक तैयारी, प्रत्याशा, और दृढ़ निश्चय के साथ विभिन्न संभावनाओं के लिए परिश्रम करना पड़ता है। यह आराम से बैठकर और सहज समझकर बिताया जाने वाला जीवन नहीं है। 

मसीह यीशु में विश्वास करने के द्वारा नया-जन्म या उद्धार पाना प्रक्रिया का पूरा हो जाना नहीं है, वरन आरंभ मात्र है, नए जीवन में बढ़ाया गया पहला ही कदम है। इस नए जीवन में सभी पुरानी बातें बदल जाती हैं, नई बातों को सीखना है, उनके अनुसार जीना है, उनका पालन करना है। इस जीवन को अपने स्वार्थ के लिए या अपनी संतुष्टि के लिए नहीं, बल्कि प्रभु यीशु मसीह के लिए जीना है (2 कुरिन्थियों 5:15, 17)। हर कदम पर शैतान विश्वासी को भटकाने और भरमाने, उसकी आत्मिक उन्नति में बाधाएँ डालने, उसके लिए जीवन को कठिन और कुंठित करने वाला बनाने का प्रयास करेगा। शैतान यही प्रयास करता रहेगा कि किसी तरह से उसे पराजित और इस जीवन को जी पाने में अक्षम अनुभव करवाए। यह इसलिये ताकि मसीही विश्वासी फिर से वापस साँसारिक और शारीरिक जीवन जीने में लौट जाए। परमेश्वर प्रत्येक विश्वासी के जीवन में एक उद्देश्य के अंतर्गत ये सब बातें आने देता है, लेकिन हमेशा ही एक सीमा के अंदर, जैसा कि 1 कुरिन्थियों 10:13 में लिखा है। कोई भी मसीही विश्वासी इन संघर्षों से निकले बिना न तो सीख सकता है, और न ही उन्नति कर सकता है, और न परिपक्व हो सकता है। लेकिन जो पुरुषार्थ करते हैं, परिश्रम के साथ आगे बढ़ते हैं, जैसे पौलुस ने किया था (2 तीमुथियुस 4:6-8), वे परमेश्वर से बहुतायत से इनाम भी पाते हैं। इसलिए इस विश्वास के जीवन को जीने के लिए मसीही विश्वासी को पुरुषार्थ करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए, और फिर दृढ़ निश्चय के साथ इस निर्णय का निर्वाह करना चाहिए; और परमेश्वर पवित्र आत्मा इस में उसकी सहायता करेगा, उसका मार्गदर्शन करेगा, जैसा कि हम आगे देखेंगे।

2. परमेश्वर ने जो कुछ प्रदान किया है, उसके योग्य भण्डारी बनो।

जैसा दाऊद ने सुलैमान से कहा है, "जो कुछ तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे सौंपा है, उसकी रक्षा कर के उसके मार्गों पर चला करना", अर्थात, परमेश्वर ने जो कुछ उसे सौंपा है, वह उसका योग्य भण्डारी बने (1 राजाओं 2:3a)। पौलुस भी कहता है कि उसे परमेश्वर ने जो कुछ भी दिया है, उसका भण्डारी भी बनाया है, और उसे इस भण्डारी होने को भली-भाँति निभाना है (1 कुरिन्थियों 4:1-2)। यह न तो उसके चुनने की बात थी, न ही उसकी पसन्द अथवा नापसन्द की, वरन परमेश्वर का आज्ञाकारी होने की थी (1 कुरिन्थियों 9:16-17); अन्यथा उसे इसके साथ जुड़ी हुई ‘हाय’ को भोगना पड़ेगा। परमेश्वर जब भी किसी को कुछ देता है, तो वह व्यक्ति स्वतः ही उस बात का भण्डारी भी हो जाता है, और उसे इस ज़िम्मेदारी को योग्य रीति से पूरा करना है। मसीह यीशु का अनुयायी होने के कारण, पसन्द करने या न करने, या स्वीकार अथवा अस्वीकार करने का प्रश्न ही नहीं है। एक योग्य भण्डारी वह है जो उसे सौंपी गई प्रत्येक ज़िम्मेदारी का सही रीति से और परिश्रम के साथ निर्वाह करता है। प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को सिखाया कि परमेश्वर पिता अपेक्षा करता है कि उसके भण्डारी खराई और ज़िम्मेदारी के साथ अपना कार्य करेंगे। जो ऐसा करेंगे, वे बहुतायत से इनाम भी पाएंगे (लूका 12:41-44)। 

हम दो तरह से अयोग्य भण्डारी हो सकते हैं:

  • ज़िम्मेदारी के प्रति लापरवाह और उदासीन होने के द्वारा: मत्ती 25:24-30 के दृष्टांत के उस सेवक के समान होना, जिसने न तो उसे दिए गए एक तोड़े की कीमत को समझा, और न ही जिसने उसे वह दिया था उसको उचित आदर दिया। उसने अपने तोड़े का कोई उपयोग नहीं किया; और हिसाब लेने के समय उसे दण्ड दिया गया।

  • ज़िम्मेदारी को अधिकार समझ कर अनुचित हक जताने के द्वारा: लूका 12:45-46 के दृष्टांत के सेवक के समान, जिसने अपने भण्डारी होने को एक अधिकार के समान लेकर उसका दुरुपयोग किया। जब कि उसे इस ज़िम्मेदारी के निर्वाह में नम्र और देखभाल करने वाला होना चाहिए था (1 पतरस 5:1-4)।

हम अगले लेख में भी भण्डारी होने से संबंधित बातों का पुनःअवलोकन ज़ारी रखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 129

Brief Recapitulation – 2

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Recapitulation – 2

We will be continuing today with our recapitulation of what we have learnt so far under the topic “Blessed and Successful Life.” This series is based on 1 Kings 2:2-4, where David is giving some very important instructions to his young and inexperienced son Solomon, who has recently been crowned King of Israel. In these three verses, David gives four points to Solomon to always bear in mind; and in the second of these four points, for the Christian Believers today, there are four more sub-points. In our Bible study, so far we are about half-way through, i.e., we have considered the first point, and then under the second point, we have seen the first two of the four sub-points.

1. Be Strong and Manly, not timid or defeatist.

David’s first instruction for Solomon, and now for us is "be strong and prove yourself a man." (1 Kings 2:2). David was telling Solomon that though he is a God chosen and appointed King, still life will never be easy and convenient for him. He will have to face all kinds of situations and will be tested thoroughly in fulfilling his God given responsibilities. The only way to overcome the situations that will come is through the help of God, by being willing to face the situations courageously and being obedient to God. He will have to prepare himself, physically, mentally, as well as spiritually for handling them under God’s guidance. If he were to have a negative or a defeatist attitude, he will never be able to accomplish anything.

Similarly, for Christian Believers, who are saved by and in the will of God, living a Christian life is a life of struggles. Living the life of Christian faith, growing and maturing in it, etc., all require anticipation, preparation, and resolute laboring for the various possibilities, with the help and guidance of God, through being obedient to Him. It is not a life of sitting back and taking things easy. 

Being Born-Again or saved by coming into faith in the Lord Jesus, is not a completion, but only the beginning, the first step into a new life. In this new life, all the old things change, new things must be learnt, lived, and followed. It must be a life lived not for selfish purposes or for self-gratification, but for the Lord Jesus (2 Corinthians 5:15, 17). At every step, Satan will try to mislead the Believer, hamper his spiritual growth, make life difficult, and to frustrate and somehow cause him to feel defeated and incapable. Satan will keep on trying to revert the Believer into the former worldly and carnal life. God allows these things in every Believer’s life for a purpose, but always within certain limits, as given in 1 Corinthians 10:13. No Christian Believer can learn, grow, and mature without passing through these struggles. But those who are manly and strive, like Paul did (2 Timothy 4:6-8), will also be richly rewarded by God. Therefore, to live his life of faith the Christian Believer must commit to be a man, and then resolutely live out his decision; and God the Holy Spirit will help and guide him along, as we will see later.

2. Be a good Steward of whatever God has given.

As David said to Solomon, "keep the charge of the Lord God", i.e., he had to keep charge of whatever God had entrusted to him (1 Kings 2:3a); be a good steward of whatever God had given to him. Paul also says that he has been made a steward of everything that God has given him, and he has to fulfill his stewardship faithfully (1 Corinthians 4:1-2). It is neither a question of choice, nor of liking or disliking, but of being obedient to God (1 Corinthians 9:16-17); or else suffer the associated woe of not fulfilling the responsibility. When God gives anything to anyone, that person automatically also becomes its steward, and is expected to fulfill this responsibility worthily. As a follower of Christ Jesus, there is no question of liking or not liking, accepting or not accepting a stewardship. A good Steward is one who properly and diligently keeps charge of whatever has been entrusted to him. The Lord Jesus taught His disciples that God the Father expects His stewards to function responsibly and sincerely. Those who do so, will be richly rewarded (Luke 12:41-44). 

We can be poor stewards by either:

  • Being careless and unconcerned: being like the servant who neither considered the worth of the talent given to him, nor honored the one who had given it to him. He did not put the talent given to him to any use; and at the time of accounting, was punished (Matthew 25:24-30).

  • Being overly possessive and usurping: by being like the one who misused his stewardship as a position of authority (Luke 12:45-46); whereas he had to be gentle and caring in his responsibility (1 Peter 5:1-4).

We will continue recapitulating further about stewardship in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 13 जून 2026

Blessed and Successful Life - 128 - Recapitulation – 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 128 - पुनःअवलोकन – 1

आशीषित एवं सफल जीवन – 128

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पुनःअवलोकन – 1

चार महीने से कुछ पहले हमने बाइबल अध्ययन की इस श्रृंखला, जिसका शीर्षक है “आशीषित एवं सफल जीवन,” और जो 1 राजाओं 2:2-4 पर आधारित है, को आरंभ किया था। उस समय इस खण्ड से संबंधित हाथ में जो नोट्स थे उनके आधार पर ऐसा लगा था, कि यह श्रृंखला कुछ ही लेखों में; संभवतः जो 8-10 से अधिक नहीं होंगे, समाप्त हो जाएगी। इस की तो कल्पना भी नहीं की थी कि यह प्रभु के हाथों में दी गई पाँच रोटियों और दो मछलियों के समान हो जाएगा। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते गए, परमेश्वर ने हमारी आँखों, हृदयों, और बुद्धि को अपने वचन के इतने अद्भुत और विस्मयकारी सत्यों के लिए खोला कि उन के कारण हम बहुधा अभिभूत हुए और दिल में कँपकँपी भर गई। परमेश्वर ने हमारी आँखों को कितनी ही मानवीय बुद्धि के अनुसार गढ़ी हुई बातों की वास्तविकता की ओर खोला, जिन्हें हम बाइबल के सत्य और तथ्य समझते आ रहे थे; और हमारे समान कई अन्य लोग आज भी ऐसा ही कर रहे हैं। अब तक हम मेरे हाथों में उन आरम्भिक नोट्स में लिखे हुए बिंदुओं का लगभग आधा भाग तय कर चुके हैं, और अभी भी लगभग हर लेख में परमेश्वर अपने वचन के गहरे भेद और भी प्रकट कर रहा है। आइए, और आगे बढ़ने से पहले, जो अभी तक हमने सीखा है, उसका एक संक्षिप्त पुनःअवलोकन कर लेते हैं।

राजा दाऊद, अपने देहान्त से पहले, 1 राजाओं 2:2-4 में अपने युवा पुत्र सुलैमान को निर्देश दे रहा है; सुलैमान, अभी हाल ही में, परमेश्वर की इच्छा में राजा नियुक्त हुआ है (1 इतिहास 28:5; 29:1)। दाऊद सुलैमान को निर्देश दे रहा है कि यद्यपि परमेश्वर ने उसे राजा बनाया है, लेकिन उसे किसी भी बात को यूँ ही हलके में नहीं लेना है। उसे सीखने की आवश्यकता है कि कैसे जीवन जिए, परमेश्वर के अनुग्रह में बढ़े और उन्नति पाए, और अपने राज्य में आशीषित, सफल, और सुरक्षित रहे।

अपने जीवन काल में दाऊद बहुत साहसी व्यक्ति, और एक माना हुआ योद्धा था। उसके चारों के राजाओं और राज्यों में हिम्मत नहीं थी कि, जब तक वह सिंहासन पर था, राज्य कर रहा था, उस के साथ किसी भी प्रकार की कोई छेड़-छाड़ करें; उसके समय में इस्राएल राज्य में शान्ति रही (1 इतिहास 22:18; 23:25)।

लेकिन उसका उत्तराधिकारी, सुलैमान, युवा था और युद्ध कौशल में तथा शासन कला में अनुभवहीन था, जैसा कि उसने स्वयं ही स्वीकार किया था (1 राजाओं 3:7)। इसलिए चारों के राज्यों और दाऊद तथा इस्राएल के शत्रुओं के पास, दाऊद के देहान्त के बाद यह प्रलोभन हो सकता था कि जो वे दाऊद के साथ और उसके रहते इस्राएल के साथ नहीं कर सके, वह सुलैमान के साथ करें और अपना बदला उतार लें।

इसीलिए, दाऊद सुलैमान को निर्देश देता है कि एक “आशीषित एवं सफल जीवन” जीने के लिए, अर्थात जयवन्त रहने के लिए, उसे एक विशेष रीति से जीवन जीना होगा। दाऊद ने अपने जीवन काल में परमेश्वर के साथ अपने अनुभवों से जो सीखा था, उसके आधार पर दाऊद, सुलैमान से कहता है कि उसे परमेश्वर पर पूर्णतः निर्भर, उसका पूर्णतः आज्ञाकारी, और उस पर पूर्णतः भरोसा रखने वाला होना होगा, और केवल परमेश्वर को ही अपनी सुरक्षा बनाए रखना होगा। यह संभव हो पाने के लिए उसे इन चार बातों का निर्वाह करना होगा:

  1. "तू हियाव बांधकर पुरुषार्थ दिखा" (1 राजाओं 2:2)।

  2. "जो कुछ तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे सौंपा है, उसकी रक्षा कर के उसके मार्गों पर चला करना", अर्थात, परमेश्वर ने जो कुछ उसे सौंपा है, उसका योग्य भण्डारी बने (1 राजाओं 2:3a)।

  3. परमेश्वर के वचन में लिखी सभी बातों का आज्ञाकारी बना रहे (1 राजाओं 2:3b)।

  4. अपने सम्पूर्ण हृदय और सम्पूर्ण प्राण से, सच्चाई के साथ, हमेशा परमेश्वर के प्रति समर्पित और खरा बना रहे (1 राजाओं 2:4b)।  

यही चारों निर्देश प्रत्येक मसीही विश्वासी पर भी, उनके मसीही जीवनों में जयवन्त और सफल होने, तथा परमेश्वर की आशीषों के सम्भागी होने के लिए, लागू होते हैं। यह इन अन्त के दिनों में और भी आवश्यक है, जब हम विभिन्न तरीकों से अपने जीवनों के हर पक्ष में निरन्तर शैतानी हमलों का सामना कर रहे हैं। इस श्रृंखला में हमने इन्हीं चार सिद्धान्तों को लिया है ताकि एक प्रतिबद्ध मसीही जीवन को, जो परमेश्वर को महिमा देता है और हमारे अपने जीवनों में आशीषें लाता है, जी कर दिखा सकें।

अपने बाइबल अध्ययन में अभी हम इनमें से दूसरे सिद्धान्त, "जो कुछ तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे सौंपा है, उसकी रक्षा कर के उसके मार्गों पर चला करना" (1 राजाओं 2:3a), अर्थात, परमेश्वर द्वारा प्रदान की गई हर बात का भला भण्डारी होने के बारे में लगभग आधा देख चुके हैं। प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर ने न केवल उद्धार दिया है, बल्कि उद्धार के साथ ही कम से कम चार अन्य बातें भी अवश्य ही दी हैं। ये चार बातें हैं:

  • उसका वचन

  • उसकी पवित्र आत्मा

  • उसकी कलीसिया तथा उसके बच्चों की संगति

  • हमारी सेवकाई के लिए कोई न कोई आत्मिक वरदान

अपने बाइबल अध्ययन में इस समय हम मसीही विश्वासी के परमेश्वर के द्वारा दी गई बातों का भण्डारी होने को देख रहे हैं, और पिछले लेख तक हमने परमेश्वर के वचन का, तथा पवित्र आत्मा का भण्डारी होने के बारे में देखा है। अभी तक हमने जो सीखा है उसके पुनःअवलोकन के कुछ लेखों के बाद हम अपने बाइबल अध्ययन को फिर से आरंभ करेंगे, और मसीही विश्वासी के परमेश्वर की कलीसिया का तथा परमेश्वर के बच्चों के साथ संगति का भण्डारी होने के बारे में देखना आरंभ करेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 128

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Recapitulation – 1

Over four months ago, we had started on this series of Bible studies titled “Blessed and Successful Life,” based on 1 Kings 2:2-4. As it had seemed then, based on the notes I had in hand on this passage, it had seemed that the series would be completed in a few articles; quite likely not more than 8-10. It was beyond any imagination that this would turn out to be something like the five loaves and two fishes in the hands of the Lord. As we went along, God opened our eyes, heart, and mind to such awesome, stupendous truths from His Word, that it often overwhelmed us and brought trepidation to our hearts. God opened our eyes to so many humanly contrived things that we had been accepting and believing as Biblical truths and facts; and like us, so many others are still doing the same. Now we are about half-way into the points that I had in those initial notes, and God is still revealing more and deeper truths in nearly every article. Let us recapitulate what we have learnt so far, before proceeding any further.

In 1 Kings 2:2-4, King David, before his death, is instructing his young son, Solomon, who has recently been crowned as King of Israel, in the will of God (1 Chronicles 28:5; 29:1). David is instructing Solomon, though made a King by God, yet he should not take things for granted. He needs to learn about how to live, grow and prosper in God's favor, and be blessed, safe and successful in his reign.

David during his lifetime had been a very courageous person, a well-known warrior. The surrounding kings and kingdoms did not have the guts to meddle with him in any manner, while he was on the throne, ruling Israel; in his time there was peace in the kingdom of Israel (1 Chronicles 22:18; 23:25).

But his successor, Solomon, was young and inexperienced, in war as well as statesmanship, as he himself had acknowledged (1 Kings 3:7). Therefore, the surrounding kingdoms and the enemies of David and Israel, after David's demise, could easily be tempted to think of taking their revenge and do to Solomon what they could not do to David.

Therefore, David instructs Solomon that to lead a “Blessed and Successful Life,” i.e., to remain victorious, he needs to live and function in a particular manner. From what David had learnt through his life-experiences with God, David instructs Solomon that he has to remain totally trusting, obedient and dependent upon God, and to let God alone be his security. For this to happen, he must do the following 4 things:

  1. To "be strong and prove yourself a man." (1 Kings 2:2).

  2. To "keep the charge of the Lord God", i.e. to be a good Steward of whatever God has given to him (1 Kings 2:3a).

  3. To be obedient to the Word of God, in all things written in it. (1 Kings 2:3b).

  4. To be careful, taking heed, to remain sincere and committed to the Lord always (1 Kings 2:4b).

The same 4 instructions apply to every Christian Believer, for their being victorious and successful in their Christian lives, and being partakers of God's blessings. This is all the more necessary in these end times when we are facing the relentless attacks of satanic forces in various ways, and in every aspect of our lives. In this series, we have used these 4 principles to learn about living a committed Christian life that glorifies God, and brings blessings to our lives.

So far, in our Bible study we are about half-way through the second principle, i.e., "keep the charge of the Lord God", i.e. be a good Steward of whatever God has given (1 Kings 2:3a). To every Believer, God has not only given salvation, but at the very least, along with the salvation has also given the following four things:

  • His Word

  • His Holy Spirit

  • His Church and Fellowship of His Children

  • Some Gift of the Holy Spirit for our ministry

In our Bible study we are presently considering the Christian Believer being a steward of his God given provisions. While considering various aspects of our stewardship as Born-Again Christian Believers, till the last article we have seen about being stewards of God’s Word, and God’s Holy Spirit, so far. After having recapitulated what we have learnt so far in a few articles, we will take up and carry on with the Bible study; starting from the Believer being a steward of God’s Church and of fellowshipping with God’s children.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 12 जून 2026

Blessed and Successful Life - 127 - Learning From the Holy Spirit – 27 / आशीषित एवं सफल जीवन – 127 - पवित्र आत्मा से सीखना – 27

आशीषित एवं सफल जीवन – 127 - 

पवित्र आत्मा के भण्डारी – 47

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 27

परमेश्वर के द्वारा प्रदान की गई बातों के प्राप्त कर्ता होने के नाते, नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, परमेश्वर को उसके द्वारा दी गई हर बात के लिए उत्तरदायी हैं; और इसीलिए उन्हें परमेश्वर के सभी उपहारों के योग्य भण्डारी बन कर कार्य करना है। परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपी गई सेवकाई का और उनके मसीही विश्वास जीवन का सही निर्वाह करने के लिए, परमेश्वर ने प्रत्येक विश्वासी को विभिन्न बातें दीं हैं। प्रत्येक विश्वासी के उद्धार पाने के पल से ही उसे परमेश्वर पवित्र आत्मा भी प्रदान किया जाता है कि उसका सहायक, साथी, शिक्षक और मार्गदर्शक बनकर, आजीवन उसमें निवास करे। पवित्र आत्मा विश्वासी को उसके जीवन और सेवकाई के बारे में सिखाता है, और साथ ही उसे परमेश्वर का वचन बाइबल भी सिखाता है, यदि विश्वासी पवित्र आत्मा से सीखने के लिए तैयार हो, तो। इस श्रृंखला में हम प्राथमिक रीति से पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में, पवित्र शास्त्र के भिन्न खण्डों से सीख रहे हैं; और वर्तमान में हम 1 कुरिन्थियों 2:12-14 पर विचार कर रहे हैं। हमने पद 12 और 13 देख लिए हैं, और पिछले लेख से हमने पद 14 पर विचार करना आरंभ किया है।

पिछले लेख में हमने देखा था कि विश्वासी के जीवन में पवित्र आत्मा के प्रभावी और कार्यकारी होने के लिए, विश्वासी को अपने जीवन में से साँसारिक और शारीरिक बातों को बाहर निकालना है (1 पतरस 2:1)। जैसा कि इस पद 14 के पहले भाग में लिखा है, “परन्तु शारीरिक मनुष्य परमेश्वर के आत्मा की बातें ग्रहण नहीं करता, क्योंकि वे उस की दृष्टि में मूर्खता की बातें हैं;” शारीरिक मनुष्य ऐसा हर वह मनुष्य है जो सँसार की बातों और शारीरिक अभिलाषाओं के वश में रहता है – वह कोई उद्धार नहीं पाया हुआ जन हो सकता है; कोई ऐसा जन हो सकता है जो अपने आप को नया-जन्म पाया हुआ तो समझता है, किन्तु वास्तव में नया-जन्म पाया हुआ है नहीं, जैसे कि प्रेरितों 8 में शमौन टोन्हा करने वाला; या कोई नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी जो अभी भी साँसारिक और शारीरिक जीवन जी रहा है (1 कुरिन्थियों 3:1-3)। वे लोग जो साँसारिक और शारीरिक लालसाओं के नियंत्रण में रहते हैं, वे चाहे नया-जन्म पाए हुए हों अथवा न हों, वे अभी भी आत्मिक अन्धेपन में जी रहे हैं, “क्योंकि उनकी बुद्धि अन्‍धेरी हो गई है और उस अज्ञानता के कारण जो उन में है और उनके मन की कठोरता के कारण वे परमेश्वर के जीवन से अलग किए हुए हैं” (इफिसियों 4:18)। वे पवित्र आत्मा की कोई भी बात इसलिए स्वीकार नहीं करने पाते हैं, क्योंकि उनकी दृष्टि में वे मूर्खता की बातें हैं; और ऐसा इसलिए है क्योंकि वे बातें उन्हें अपने आँकलन के अनुसार असंगत अथवा असंभव लगती है। उनका आँकलन गलत इसलिए है क्योंकि उनकी बुद्धि अँधेरी हो गई है; और उनके मन की कठोरता के कारण उनमें अज्ञानता है।

उनकी दृष्टि में पवित्र आत्मा की बातें मूर्खता की बातें हैं, क्योंकि वे उन्हें समझ नहीं पाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके मन और बुद्धि सँसार और उनकी शारीरिक अभिलाषाओं के वश में हैं, इसीलिए वे बातों को अपने सांसारिक और सीमित दृष्टिकोण से देखना और समझना चाहते हैं। लेकिन जैसा कि पद 14 की दूसरे भाग में लिखा है, पवित्र आत्मा की बातें आत्मिक रीति से पहचानी और समझीं जाती हैं, न कि मानवीय बुद्धि और साँसारिक समझ-बूझ के द्वारा। उदाहरण के लिए, क्रूस की कथा को लीजिए; पौलुस ने लिखा, “क्योंकि क्रूस की कथा नाश होने वालों के निकट मूर्खता है, परन्तु हम उद्धार पाने वालों के निकट परमेश्वर की सामर्थ्य है” (1कुरिन्थियों 1:18) – क्रूस का वह सन्देश तो सभी के लिये एक ही है; किन्तु एक दृष्टिकोण रखने वालों के लिए वह मूर्खता है; और एक भिन्न दृष्टिकोण रखने वालों के लिए, वह परमेश्वर की सामर्थ्य है। इसी प्रकार से सुसमाचार के बारे में भी है, “क्योंकि मैं सुसमाचार से नहीं लजाता, इसलिये कि वह हर एक विश्वास करने वाले के लिये, पहिले तो यहूदी, फिर यूनानी के लिये उद्धार के निमित परमेश्वर की सामर्थ्य है” (रोमियों 1:16)। जो सुसमाचार पर विश्वास करते हैं और उसे स्वीकार कर लेते हैं, वे अपने जीवनों में परमेश्वर की सामर्थ्य को अनुभव करते हैं, किन्तु जो यह नहीं करते हैं, वे नाश हो जाते हैं। थोड़ा विचार कीजिए, बाइबल में लिखा प्रत्येक आश्चर्यकर्म लोगों के लिए तब तक एक मूर्खता था, असंभव था, जब तक कि वह हो नहीं गया; और वह इसलिए हुआ क्योंकि कुछ लोगों ने परमेश्वर में विश्वास किया। सम्पूर्ण इब्रानियों 11 अध्याय उन लोगों के विश्वास की गवाही है जिन्होंने परमेश्वर पर भरोसा रखा, अपने विश्वास को प्रदर्शित किया, असंभव लगने वाली परिस्थितियों में भी, और परमेश्वर ने उनके लिए वह किया जो किसी के भी सोचने और समझने से कहीं बढ़कर था।

    आज भी पवित्र आत्मा इच्छुक है, प्रतीक्षा में है कि, अपने जीवनों से साँसारिक और शारीरिक बातों को निकाल देने के बाद,  विश्वासी उसके पास भरोसा रखते हुए आएँ, जिस से कि वह उनके जीवनों में अपने कार्य को आरंभ कर सके। जब हम सँसार से हट कर पवित्र आत्मा की आज्ञाकारिता में चलने के लिए तैयार होते हैं, तब वह हमेशा ही मसीही विश्वास का जीवन जीने में और परमेश्वर का वचन हमें सिखाने में हमारा सहायक और मार्गदर्शक होने के लिए तैयार रहता है। लेकिन जैसा कि पहले भी कहा गया है, वह हमारे स्थान पर कभी काम नहीं करता है, अर्थात, वह कभी हम से हमारी ज़िम्मेदारी को, उसको जो हमें करने के लिए सौंपा गया है, लेकर उसे स्वयं हमारे स्थान पर पूरा नहीं करेगा। वह कार्य करने के लिए बुद्धि, सामर्थ्य, और मार्गदर्शन प्रदान करता है, लेकिन यह विश्वासी का दायित्व है कि उसके कहे के अनुसार करे। हमारे जीवनों में कई प्रलोभनों और परीक्षाओं पर जयवंत होने के लिए, हमें मत्ती 5:30, 18:8-9 पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, अर्थात, दृढ़ निश्चय होकर अपने जीवन से बहुत सी उन साँसारिक बातों को निकाल देना चाहिए जो हमें बारंबार ठोकर देने और परीक्षाओं में गिर जाने का कारण बनती हैं। चाहे यह करना हमें कितना भी कष्टदायक क्यों न लगे, वे बातें हमें कितनी भी आवश्यक क्यों न लगें, परन्तु हर वह बात जो हमें परमेश्वर और उसके वचन से दूर ले जाती है, वह हमारे लिये अनन्तकालीन हानि ही का कारण होगी, कभी भी किसी भी प्रकार से लाभकारी नहीं होगी। सही निर्णय करने में सहायता के लिए हमें उस कीमत के बारे में सोच लेना चाहिए जो हमें सही निर्णय नहीं लेने के कारण, बार-बार सांसारिक प्रलोभनों और पाप में पड़ते रहने के द्वारा चुकानी पड़ेगी; अर्थात्, हमारी अनन्तकाल की आशीषों और प्रतिफलों की हानि, और साथ ही पृथ्वी पर ताड़ना सहना। जब हम विश्वास में पहला कदम उठाते हैं, तो पवित्र आत्मा हमारी अगुवाई करता हुआ हमें जीवन में आगे बढ़ाता है, और परमेश्वर उन चीजों से, जिन्हें हमें उसकी आज्ञाकारिता में छोड़ना पड़ा था, और भी अधिक बेहतर तथा उपयोगी चीजें हमें देता है।

पिछले चार महीनों से भी अधिक समय से हम सफल और आशीशित जीवन जीना सीखने के बारे में विभिन्न बातों को देखते और सीखते आ रहे हैं। हमने बहुत सी बातों को देखा और सीखा है। अगले कुछ लेखों में हम उन बातों का एक पुनःअवलोकन करेंगे जो हमने अभी तक देखी और सीखी हैं; और फिर उसके बाद हमारे अध्ययन में आगे बढ़ेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 127 - Stewards of Holy Spirit - 47 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 27

As recipients of the God given things, the Born-Again Christian Believers are accountable to God for all that He has given to them; and therefore they must function as worthy stewards of All of God’s gifts. God has given various provisions to every Believer for living their Christian lives, as well as fulfilling their God assigned Christian ministry. God the Holy Spirit has also been given to reside in every Believer from the moment of his salvation, as his Helper, Companion, Teacher, and Guide. The Holy Spirit teaches the Believers about his life and ministry, and also teaches him God’s Word the Bible, if he is willing to learn from the Holy Spirit. In this series we are learning about primarily learning from the Holy Spirit through various Scriptural passages; and presently are considering 1 Corinthians 2:12-14. We have considered verses 12 and 13, and have started on verse 14 since the last article.

In the last article we have seen that for the Holy Spirit to be effective and working in the Believer’s life, he must get rid of the worldly and carnal things (1 Peter 2:1). As is written in the first phrase of this 14th verse, “the natural man does not receive the things of the Spirit of God, for they are foolishness to him;” the “natural man” is anyone who is under the control of carnal desires and things of the world – he could be someone who is not yet saved; or, someone thinking that he is Born-Again, but is not actually Born-Again, as Simon the sorcerer in Acts 8; or, a Born-Again Christian Believer who is still living a worldly and carnal life (1 Corinthians 3:1-3). Those who are controlled by the world and the carnal desires, whether Born-Again or not, are still in spiritual blindness, “having their understanding darkened, being alienated from the life of God, because of the ignorance that is in them, because of the blindness of their heart;” (Ephesians 4:18).  They are incapable of receiving the things of the Holy Spirit, for they are foolishness to them; this is because those things appear to be inconsistent and impossible to them, according to their own assessment. Their assessment is at fault because their understanding is darkened; and consequent to the blindness of their hearts, they are ignorant.

The things of the Holy Spirit are foolishness to them, because they are unable to understand them. This is since their minds and hearts are under the control of the world, and their carnal desires, and they try to evaluate and know about things from that worldly and limited perspective. But as is written in the second half of verse 14, the things of the Holy Spirit are discerned or understood spiritually, and not by human intellect and worldly wisdom. Take for example, the message of the Cross; Paul writes, “For the message of the cross is foolishness to those who are perishing, but to us who are being saved it is the power of God” (1 Corinthians 1:18) – that message of the Cross is the same for everyone, but for people having one point of view it is foolishness; but with those with another point of view, it is the power of God. Similarly, for the gospel, “For I am not ashamed of the gospel of Christ, for it is the power of God to salvation for everyone who believes, for the Jew first and also for the Greek” (Romans 1:16). Those who believe in the gospel and accept it, they experience the power of God in their lives, but those who don’t do this, they perish. Think it over, every miracle recorded in the Bible was foolishness, was something impossible for the people, till it happened; and it happened because of some people’s faith in God. The whole of Hebrews chapter 11 is a testimony of these people of faith who trusted God, exhibited their faith, even in seemingly impossible situations, and God did for them what was way beyond anyone could ever think or imagine.

Even today, God the Holy Spirit is willing and waiting for the Believers to remove the worldly and carnal things from their lives, and come to Him in faith, so that He can begin His work in them. When we are willing to step away from the world, and walk in obedience to the Holy Spirit, He is always there to help and guide us in living our Christian life, and teach God’s Word to us. But, as has been said earlier, He will never become our substitute, i.e., He will never take over from us and do for us what we are supposed to do in our lives. He provides the wisdom, the strength, the guidance, but it is for the Believers to act according to what He says. For overcoming many temptations in our lives, we need to pay serious heed to Matthew 5:30; 18:8-9, i.e., resolutely get rid of those worldly things in our lives that cause us to repeatedly stumble and fall into temptations. No matter how painful it may seem, no matter how necessary those things may seem to us, but anything that draws us away from God and His Word will only be eternally harmful, never beneficial in any manner. To help make the correct decision, consider the cost we will have to pay for not taking the correct decision and therefore keep falling into temptations and sin; i.e., the loss of eternal blessings and rewards, as well as chastisement on earth. When we take the first step in faith, the Holy Spirit leads us on in our lives, and God provides for things far better and useful than the ones we give up in obedience to Him.

    For the past over four months we have been learning about the various aspects of leading a blessed and successful life. We have covered a lot of ground, seen and learnt many things. In the next few articles, we will revise and recapitulate what we have learnt so far; and then move ahead in our study.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity. 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 11 जून 2026

Blessed and Successful Life - 126 - Learning From the Holy Spirit – 26 / आशीषित एवं सफल जीवन – 126 - पवित्र आत्मा से सीखना – 26

आशीषित एवं सफल जीवन – 126 - 

पवित्र आत्मा के भण्डारी – 46

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 26

    नया-जन्म पाया हुआ प्रत्येक मसीही विश्वासी, उसे परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए प्रावधानों का भण्डारी है; और उन प्रावधानों का अपने जीवन में ठीक से उपयोग करने के लिए परमेश्वर को उत्तरदायी है। परमेश्वर ने उसे ये प्रावधान उसके परमेश्वर की सन्तान होने के अनुसार विश्वास का जीवन योग्य रीति से जीने, तथा संसार में परमेश्वर के सच्चे गवाह होकर रहने के लिये दिये हैं। परमेश्वर द्वारा उद्धार के साथ ही विश्वासियों को प्रदान की गई विभिन्न बातों में से एक है परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो उसे उद्धार पाने के पल से ही दे दिया जाता है। पवित्र आत्मा, विश्वासी को अपना मसीही जीवन जीने तथा परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई का सही रीति से निर्वाह करने में उसका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है। उनका शिक्षक होने के नाते, वह विश्वासियों को उन्हें परमेश्वर द्वारा दी गई अन्य बातों के साथ, परमेश्वर का वचन भी सिखाता है, यदि वे उस से सीखने के लिए तैयार हों, तो। विश्वासियों में यह सामान्य प्रवृत्ति देखी जाती है कि बजाए पवित्र आत्मा से सीखने के, वे मनुष्यों और उनकी रचनाओं से सीखने पर अधिक निर्भर रहते हैं। क्योंकि कोई भी मनुष्य सिद्ध नहीं है, सभी से चूक होती रहती है, इसलिये मनुष्यों की बातों और शिक्षाओं की वचन से बारीकी से जाँच-परख और पुष्टि किये बिना उन्हें मान लेना, उन्हें गलत शिक्षाओं में पड़ने के खतरे में भी डाल देता है। इस श्रृंखला में हम पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में सीख रहे हैं, और वर्तमान में 1 कुरिन्थियों 2:12-14 से देख रहे हैं। हमने अभी तक पद 12 और 13 देख लिए हैं, आज से हम पद 14 पर विचार आरम्भ करने जा रहे हैं।

    जैसा कि ऊपर के अनुच्छेद में, तथा इस श्रृंखला के प्रत्येक लेख के आरंभिक अनुच्छेद में कहा गया है, परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रत्येक मसीही विश्वासी में उसके उद्धार पाने के क्षण से ही आ कर निवास करने लगता है; और उसमें आजीवन बना रहता है। इसका विश्वासी की आत्मिक परिपक्वता से कुछ संबंध नहीं है, क्योंकि आत्मिक परिपक्वता आत्मिक शिक्षा प्राप्त करने और आत्मिक कार्यों में संलग्न होने से संबंधित है। विश्वासी की आत्मिक परिपक्वता का स्तर चाहे कुछ भी हो, अर्थात, चाहे विश्वासी ने पवित्र आत्मा को अपने जीवन में सक्रिय और कार्यकारी होने दिया है अथवा नहीं, परमेश्वर पवित्र आत्मा उसमें विद्यमान रहता ही है। इसलिए, प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, उस में पवित्र आत्मा की उपस्थिति के कारण, परमेश्वर की बातों और वचन के प्रति संवेदनशील बन सकता है; चाहे वह उसके प्रति जो उस से कहा जा रहा है, हमेशा ही आज्ञाकारी न भी हो।

    विश्वासी का परमेश्वर की सन्तान होने का स्तर अपरिवर्तनीय है, और ऐसे ही प्रत्येक वास्तविक परमेश्वर की सन्तान के लिए उसमें पवित्र आत्मा की उपस्थिति भी अपरिवर्तनीय है; ये दोनों ही बातें उसकी आत्मिक परिपक्वता पर निर्भर नहीं हैं। इसीलिए हमें 1 कुरिन्थियों 3:15 “और यदि किसी का काम जल जाएगा, तो हानि उठाएगा; पर वह आप बच जाएगा परन्तु जलते जलते” दिया गया है। पृथ्वी पर भ्रष्ट जीवन जीने के लिए विश्वासियों की ताड़ना होती है (इब्रानियों 12:5-9) और वे अपनी आशीषों को, तथा स्वर्ग में अपने प्रतिफलों को गँवा देते हैं। लेकिन परमेश्वर की सन्तान तथा पवित्र आत्मा का मन्दिर होने का उनका सौभाग्य, और इस कारण उन में पवित्र आत्मा का निवास करते रहना उनसे कभी वापस नहीं लिए जाते हैं।

    एक बार विश्वासी को उस सामर्थ्य के भण्डार का एहसास हो जाता है, जिसे परमेश्वर ने उस में रखा है, और फिर वह उसमें निवास करने वाले पवित्र आत्मा के प्रति समर्पित और आज्ञाकारी हो जाता है, अर्थात वह “आत्मा के अनुसार” चलने और जीवित रहने (गलतियों 5:16, 25) के लिए समर्पित एवं आज्ञाकारी हो जाता है, तब फिर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य उसके जीवन में सक्रिय और प्रकट होने लग जाती है। तब ही, जैसा 1 कुरिन्थियों 2:14 में लिखा है वह “परमेश्वर के आत्मा की बातें ग्रहण” करना आरम्भ कर देता है। यहाँ पर हमें एक बहुत महत्वपूर्ण बात को ध्यान करना और उसे समझना आवश्यक है। प्रत्येक विश्वासी, इस लिए विश्वासी है, क्योंकि उसने साँसारिक से परमेश्वर के आत्मिक राज्य में जन्म लिया है। इसीलिए पवित्र आत्मा ने 1 पतरस 2:1-2 में लिखवाया है कि आत्मिक शिशु होने से आगे की अपनी आत्मिक उन्नति एवँ परिपक्वता की आत्मिक यात्रा का आरम्भ साँसारिक व्यवहार, “इसलिये सब प्रकार का बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी को दूर करके” उन बातों को त्याग देने के साथ करें। उनके जीवनों में इन बातों की उपस्थिति नया-जन्म पाए हुए विश्वासियों को पवित्र आत्मा के निर्देशों के प्रति असंवेदनशील और निष्क्रिय बना देती है। ध्यान कीजिए, यहाँ पर पतरस यह नहीं कह रहा है कि इन साँसारिक बातों को त्याग देने के द्वारा, उन्हें नया-जन्म प्राप्त हो जाएगा; वरन, क्योंकि उन्होंने नया-जन्म पाया है, इसलिए उन्हें अपनी आत्मिक यात्रा का आरंभ साँसारिक और शारीरिक व्यवहार को छोड़ देने के साथ करना है। पवित्र आत्मा इसी बात पर पौलुस के द्वारा 1 कुरिन्थियों 3:1-3 में भी बल देता है, जहाँ पर पौलुस कुरिन्थुस के विश्वासियों को डाँटता है, और उनको चिताता है कि उनके निरन्तर बने हुए साँसारिक और शारीरिक व्यवहार के कारण, वे सिवाए ‘आत्मिक दूध’ के और कुछ भी ग्रहण करने योग्य नहीं है, और इसीलिए आत्मिक रीति से बढ़ने नहीं पा रहे हैं।

    विश्वासी के इसी साँसारिक और शारीरिक व्यवहार के लिए 1 कुरिन्थियों 2:14 में “शारीरिक मनुष्य” शब्द उपयोग किया गया है। यहाँ पर मूल यूनानी भाषा में जो शब्द उपयोग किया गया है और जिसका अनुवाद “शारीरिक” हुआ है, उसका शब्दार्थ होता है “प्राण संबंधी,” अर्थात, शारीरिक, या इंद्रियों को सुख देने वाला – वह जो साँसारिक है, जिसका ध्यान शरीर की इंद्रियों पर, सँसार की बातों पर, और अपनी आंतरिक इच्छाओं पर रहता है। ऐसा व्यक्ति या तो वह हो सकता है जिसका अभी तक उद्धार नहीं हुआ है, या जिसने वास्तव में नया-जन्म नहीं पाया है; या, यद्यपि उसने नया-जन्म तो पाया है, वह परमेश्वर की सन्तान तो है, परमेश्वर पवित्र आत्मा उस में निवास तो करता है, किन्तु वह अभी तक 1 पतरस 2:1 तथा 1 कुरिन्थियों 3:3 की बातों से बाहर नहीं निकला है। वह इन दोनों में से जैसा भी हो, उसके लिए परिणाम एक ही है, वह “आत्मा के अनुसार” न तो चल रहा है और न ही जीवन जी रहा है, इसलिए वह “परमेश्वर के आत्मा की बातें ग्रहण नहीं करता” है, वह पवित्र आत्मा के निर्देशों के प्रति असंवेदनशील और निष्क्रिय है।

    अगले लेख में हम यहाँ से आगे देखेंगे और 1 कुरिन्थियों 2:14 के तात्पर्यों को और आगे देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 126 - Stewards of Holy Spirit - 46 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 26

    Every Born-Again Christian Believer is a steward of everything that God has given him, and is accountable to God for properly utilizing God’s provisions in his life. God has given him the provisions to help him live his life of faith properly, and to be a witness of God worthily. Amongst the various things given by God to the Believers with salvation, as promised by the Lord Jesus to His disciples, God the Holy Spirit has also been given to them, from the moment of their salvation. The Holy Spirit has been given to be the Believer’s Helper, Companion, Teacher, and Guide in living their Christian life, and fulfilling their God assigned ministry. As their Teacher, He also teaches the Believers, the Word of God and about the other things given to them by God; provided they are willing to learn from Him. The general tendency amongst Believers is, instead of the Holy Spirit, to rely upon learning from men and their works. Since no person is perfect and everyone is fallible, therefore accepting man’s sayings and teachings, without first minutely cross-checking them and confirming them from God’s Word, renders them prone to learning erroneous teachings. In this series we are learning about learning from the Holy Spirit, presently from 1 Corinthians 2:12-14. We have considered verses 12 and 13 in the preceding articles, and will start considering verse 14 today.

    As has been said in the above paragraph, as well as in every opening paragraph of this series, God the Holy Spirit comes to reside in every Born-Again Christian Believer, from the moment of his salvation; and stays in him throughout his life. It is not a question of the Believer’s spiritual maturity, since spiritual maturity is dependent upon spiritual learning and activity. Irrespective of the Believer’s spiritual maturity, i.e., whether or not the Believer has allowed the Holy Spirit to be active and working in his life, God the Holy Spirit is present in him. Therefore, every truly Born-Again Christian Believer, by virtue of the presence of God the Holy Spirit in him, can always be sensitive towards the things of God and the Word of God; although he may not always be obedient to what is being said to him.

    The Believer’s status of being a child of God is irrevocable, and so is the presence of the Holy Spirit in every actual child of God; neither of these is dependent upon the Believer’s spiritual maturity and activity. That is why we have 1 Corinthians 3:15 “If anyone's work is burned, he will suffer loss; but he himself will be saved, yet so as through fire.” The Believers can suffer loss of their blessings and be chastised for their wayward living on earth (Hebrews 12:5-9), as well as suffer loss of their rewards in heaven, because of their worldly and carnal living on earth. But, their privilege of being a child of God, being the Temple of the Holy Spirit, and therefore, always having the Holy Spirit residing in them, is never taken back from them.

    Once, the Believer realizes the power-house God has placed inside him, and once he becomes submissive and obedient to the Holy Spirit residing in him, i.e., once he becomes willing and active in walking or living “by the Spirit” (Galatians 5:16, 25), the power of the Holy Spirit starts becoming active and evident in his life. It is then, as it says in 1 Corinthians 2:14, that he starts to “receive the things of the Spirit of God.” We need to be aware of, and to understand a very important point here. Every Believer is a Believer because of being Born-Again from the worldly into the Spiritual kingdom of God. That is why the Holy Spirit has had it written in 1 Peter 2:1-2, that from being spiritual infants, move ahead in your spiritual journey of spiritual growth and maturity by getting rid of worldly behavior, “laying aside all malice, all deceit, hypocrisy, envy, and all evil speaking.” The presence of these things in them renders the Born-Again Believers insensitive and unresponsive to the instructions of the Holy Spirit. Notice, Peter is not saying that by getting rid of these worldly things, they will become Born-Again; rather, since they are Born-Again, therefore, they need to begin their spiritual journey by getting rid of the worldly or fleshly behavior. The Holy Spirit emphasizes this through Paul in 1 Corinthians 3:1-3, where Paul admonishes the Corinthian Believers, and points out to them that because of their persistent worldly and carnal behavior, they are not able to receive anything other than ‘spiritual milk,’ and therefore they are unable to grow spiritually.

    It is this worldly or carnal state of the Believer, that has been referred to as being the “natural man” in 1 Corinthians 2:14. The word used in the original Greek language and translated as “natural” here, literally means “soulish” i.e., natural, or sensual – one who is worldly, is focused on the natural senses, on the world, and on his internal motivations. Such a person could either be one who is not yet saved, not yet actually Born-Again; or, although he is Born-Again, and is a child of God, God the Holy Spirit is in him, but as yet he has not grown out of the things mentioned in 1 Peter 2:1 and 1 Corinthians 3:3. In either case, the result is the same; because he is not walking and living “by the Spirit,” therefore he “does not receive the things of the Spirit of God;” and he is insensitive, unresponsive to the instructions of the Holy Spirit.

    We will carry on from here in the next article and consider further the implications of 1 Corinthians 2:14.