ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 18 फ़रवरी 2019

ज्योति



      अपने अस्तित्व से ही अफ्रीका के रवाण्डा देश में स्थित मसीही सेवकाई का एक केन्द्र, जिसका नाम “Lighthouse (प्रकाशस्तंभ)” है, छुटकारे को दर्शाता है। यह उस भूमि पर स्थित है जहाँ 1994 में हुए जातिवाद पर आधारित नरसंहार के समय राष्ट्रपति का भव्य घर था। परन्तु यह नया भवन अब मसीहियों द्वारा ज्योति और आशा का प्रकाशस्तंभ होने के लिए बनाया गया है। वहाँ पर एक बाइबल शिक्षण संस्थान स्थित है जहाँ से नई पीढ़ी के लिए मसीही अगुवे प्रशिक्षित किए जाते हैं, और साथ ही वहाँ के समाज के लिए उस भवन में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उस नरसंहार की राख में से नया जीवन निकल कर आया है। जिन्होंने Lighthouse (प्रकाशस्तंभ) को बनाया है वे प्रभु यीशु को अपनी आशा और छुटकारे का स्त्रोत मानते हैं।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में आया है कि जब प्रभु यीशु नासरत के आराधनालय में गए, तो उन्होंने यशायाह नबी की पुस्तक से पढ़ा, और घोषणा की, कि परमेश्वर की प्रसन्नता की घोषणा के लिए अभिषिक्त जन वे ही हैं (लूका 4:14-21)। वे कुचले हुओं को छुटकारा और क्षमा देने के लिए आए थे। प्रभु यीशु में हम राख में से सुंदरता को निकलकर आते हुए देखते हैं (यशायाह 61:3)।

      हम जब कबीलों और जनजातियों के परस्पर लड़ाई के कारण हुए नरसंहार में मारे गए पाँच लाख से भी अधिक लोगों के बारे में सोचते हैं तो यह हमारे मन-मस्तिष्क को झकझोर देने वाला होता है, और हम समझ नहीं पाते हैं कि उसके विषय हम क्या कहें। परन्तु फिर भी हम यह जानते हैं कि प्रभु परमेश्वर ऐसी क्रूरताओं और अत्याचारों से छुटकारा दे सकता है – चाहे यहाँ पृथ्वी पर, अथवा स्वर्ग में। वह जो शोक के स्थान पर हर्ष का तेल हमें दे सकता है, वही हमारे सबसे अंधकारमय पलों में आशा के ज्योति भी लेकर आता है। - एमी बाउचर पाई


प्रभु यीशु हमारी सबसे अंधकारमय परिस्थिति में भी आशा की ज्योति दें के लिए आए थे।

तब यीशु ने फिर लोगों से कहा, जगत की ज्योति मैं हूं; जो मेरे पीछे हो लेगा, वह अन्धकार में न चलेगा, परन्तु जीवन की ज्योति पाएगा। - यूहन्ना 8:12

बाइबल पाठ: यशायाह 61:1-6
Isaiah 61:1 प्रभु यहोवा का आत्मा मुझ पर है; क्योंकि यहोवा ने सुसमाचार सुनाने के लिये मेरा अभिषेक किया और मुझे इसलिये भेजा है कि खेदित मन के लोगों को शान्ति दूं; कि बंधुओं के लिये स्वतंत्रता का और कैदियों के लिये छुटकारे का प्रचार करूं;
Isaiah 61:2 कि यहोवा के प्रसन्न रहने के वर्ष का और हमारे परमेश्वर के पलटा लेने के दिन का प्रचार करूं; कि सब विलाप करने वालों को शान्ति दूं
Isaiah 61:3 और सिय्योन के विलाप करने वालों के सिर पर की राख दूर कर के सुन्दर पगड़ी बान्ध दूं, कि उनका विलाप दूर कर के हर्ष का तेल लगाऊं और उनकी उदासी हटाकर यश का ओढ़ना ओढ़ाऊं; जिस से वे धर्म के बांजवृक्ष और यहोवा के लगाए हुए कहलाएं और जिस से उसकी महिमा प्रगट हो।
Isaiah 61:4 तब वे बहुत काल के उजड़े हुए स्थानों को फिर बसाएंगे, पूर्वकाल से पड़े हुए खण्डहरों में वे फिर घर बनाएंगे; उजड़े हुए नगरों को जो पीढ़ी पीढ़ी में उजड़े हुए हों वे फिर नये सिरे से बसाएंगे।
Isaiah 61:5 परदेशी आ खड़े होंगे और तुम्हारी भेड़-बकरियों को चराएंगे और विदेशी लोग तुम्हारे चरवाहे और दाख की बारी के माली होंगे;
Isaiah 61:6 पर तुम यहोवा के याजक कहलाओगे, वे तुम को हमरो परमेश्वर के सेवक कहेंगे; और तुम अन्यजातियों की धन-सम्पत्ति को खाओगे, उनके वैभव की वस्तुएं पाकर तुम बड़ाई करोगे।

एक साल में बाइबल: 
  • लैव्यवस्था 23-24
  • मरकुस 1:1-22



रविवार, 17 फ़रवरी 2019

कल



      मुझे खुला नीला आकाश देखना अच्छा लगता है। आकाश हमारे महान सृष्टिकर्ता की अतिउत्तम कृतियों का एक सुन्दर भाग है जिसे हमें आनन्द प्रदान करने के लिए दिया गया है। कल्पना कीजिए कि वायुयान चालक उसके दृश्य को कितना पसन्द करते होंगे। वे उड़ने के लिए खुले आकाश का वर्णन करने के लिए उड़ान से संबंधित अनेकों अभिव्यक्तियों का प्रयोग करते हैं, जिनमें से मेरी पसंदीदा अभिव्यक्ति है “आप कल तक देख सकते हैं।”

      “कल को देखना” हमारी दृष्टि से परे है। कभी-कभी तो हम वह भी नहीं देख या समझ पाते हैं जो जीवन आज हमारी ओर भेज रहा है; हम हमारे आज के साथ भी संघर्ष करते हैं। परमेश्वर का वचन बाइबल हमें सिखाती है कि “और यह नहीं जानते कि कल क्या होगा: सुन तो लो, तुम्हारा जीवन है ही क्या? तुम तो मानो भाप समान हो, जो थोड़ी देर दिखाई देती है, फिर लोप हो जाती है” (याकूब 4:14)।

      परन्तु भविष्य को लेकर हमारी यह सीमित दृष्टि किसी चिंता का कारण नहीं है। वरन इसके ठीक विपरीत, क्योंकि हम मसीही विश्वासी उस परमेश्वर में विश्वास करते हैं जो हमारे कल को भली-भांति देख सकता है, इसलिए हम यह भी विश्वास करते हैं कि उसे यह भी पता है कि कल की चुनौतियों का सामना करने के लिए किन बातों की आवश्यकता होगी। प्रेरित पौलुस यह जानता था। इसीलिए उसने हमें आशापूर्णा शब्दों के द्वारा प्रोत्साहित किया: “क्योंकि हम रूप को देखकर नहीं, पर विश्वास से चलते हैं” (2 कुरिन्थियों 5:7)।

      जब हम परमेश्वर पर हमारे आज के दिन तथा हमारे अनदेखे कल की बातों के लिए भरोसा रखते हैं, तो फिर हमें जीवन द्वारा हमारी ओर भेजी जाने वाली किसी भी परिस्थिति के विषय चिन्तित होने की आवश्यकता नहीं है। हम बस अपने परमेश्वर पिता के साथ चलते रहें, क्योंकि वह जानता है कि कल क्या होगा; और वह हमारे कल की प्रत्येक परिस्थिति के लिए सामर्थी एवँ बुद्धिमान है। - बिल क्राउडर


परमेश्वर आरंभ से ही अन्त तक देख लेता है।

सो कल के लिये चिन्‍ता न करो, क्योंकि कल का दिन अपनी चिन्‍ता आप कर लेगा; आज के लिये आज ही का दुख बहुत है। - मत्ती 6:34

बाइबल पाठ: 2 कुरिन्थियों 5:1-9
2 Corinthians 5:1 क्योंकि हम जानते हैं, कि जब हमारा पृथ्वी पर का डेरा सरीखा घर गिराया जाएगा तो हमें परमेश्वर की ओर से स्वर्ग पर एक ऐसा भवन मिलेगा, जो हाथों से बना हुआ घर नहीं परन्तु चिरस्थाई है।
2 Corinthians 5:2 इस में तो हम कराहते, और बड़ी लालसा रखते हैं; कि अपने स्‍वर्गीय घर को पहिन लें।
2 Corinthians 5:3 कि इस के पहिनने से हम नंगे न पाए जाएं।
2 Corinthians 5:4 और हम इस डेरे में रहते हुए बोझ से दबे कराहते रहते हैं; क्योंकि हम उतारना नहीं, वरन और पहिनना चाहते हैं, ताकि वह जो मरनहार है जीवन में डूब जाए।
2 Corinthians 5:5 और जिसने हमें इसी बात के लिये तैयार किया है वह परमेश्वर है, जिसने हमें बयाने में आत्मा भी दिया है।
2 Corinthians 5:6 सो हम सदा ढाढ़स बान्‍धे रहते हैं और यह जानते हैं; कि जब तक हम देह में रहते हैं, तब तक प्रभु से अलग हैं।
2 Corinthians 5:7 क्योंकि हम रूप को देखकर नहीं, पर विश्वास से चलते हैं।
2 Corinthians 5:8 इसलिये हम ढाढ़स बान्‍धे रहते हैं, और देह से अलग हो कर प्रभु के साथ रहना और भी उत्तम समझते हैं।
2 Corinthians 5:9 इस कारण हमारे मन की उमंग यह है, कि चाहे साथ रहें, चाहे अलग रहें पर हम उसे भाते रहें।

एक साल में बाइबल: 
  • लैव्यवस्था 21-22
  • मत्ती 28



शनिवार, 16 फ़रवरी 2019

निपुण



      नोआ प्यूरिफोए ने अपने कार्य का आरंभ तीन टन मलबे के साथ किया। उस मलबे को लॉस एन्जिल्स के वॉट्स इलाके में 1965 में हुए दंगों के बाद एकत्रित किया गया था। टूटी हुई साईकिल के पहियों, गेंदों, ख़राब टायरों, पुराने टी.वी. सेटों – ऐसी वस्तुएँ जो अब उपयोगी नहीं रहीं थें – उन सब से उसने और उसके एक साथी ने मिलकर ऐसी प्रतिमाएं और कृतियाँ बनाईं जो आधुनिक समाज में लोगों को तिरीस्कृत कर देने की प्रवृत्ति के विषय प्रबल सन्देश देती हैं। एक पत्रकार ने श्री प्युरिफोए को “कबाड़खाना निपुण” कहकर संबोधित किया।

      प्रभु यीशु के समय में, बहुत से लोगों की धारणा थी कि जिन्हें बीमारियाँ या शारीरिक विकार हैं वे पापी हैं जिन्हें परमेश्वर द्वारा दण्ड दिया जा रहा है। उन्हें तिरीस्कृत और उपेक्षित रखा जाता था। परमेश्वर के वचन बाइबल में आया है कि जब प्रभु यीशु और उनके शिष्य एक अंधे व्यक्ति से मिले तो शिष्यों ने इसी धारणा के अन्तर्गत प्रभु से प्रश्न किया, और प्रभु ने शिष्यों से कहा कि उस व्यक्ति की वह दशा किसी पाप के कारण नहीं थी, वरन परमेश्वर की सामर्थ्य प्रगट करने का एक अवसर थी। जब उस अंधे व्यक्ति ने प्रभु यीशु के निर्देशों का पालन किया तो वह देखने लग गया।

      जब धर्म के अधिकारियों ने उस व्यक्ति से उसकी चंगाई के बारे में प्रश्न किए तो उसका सीधा सा उत्तर था, “मैं नहीं जानता कि वह पापी है या नहीं: मैं एक बात जानता हूं कि मैं अन्‍धा था और अब देखता हूं” (पद 25)।

      प्रभु यीशु आज भी सँसार के सबसे निपुण रचनाकार हैं, जो पाप और सांसारिकता से बिगड़े हुए लोगों को सुधार और संवार कर, अपने लिए उपयोगी नई कृतियाँ बना देते हैं। आप जैसे भी हैं, प्रभु यीशु के पास आ जाईए, उसे अपना जीवन समर्पित कर दीजिए, और उसके निर्देशों के अनुसार अपने जीवन को संवार लीजिए। - डेविड मैक्कैस्लैंड


प्रभु यीशु जीवन को नया कर देने में निपुण हैं।

सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्‍टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं। - 2 कुरिन्थियों 5:17

बाइबल पाठ: यूहन्ना 9:1-11
John 9:1 फिर जाते हुए उसने एक मनुष्य को देखा, जो जन्म का अन्‍धा था।
John 9:2 और उसके चेलों ने उस से पूछा, हे रब्बी, किस ने पाप किया था कि यह अन्‍धा जन्मा, इस मनुष्य ने, या उसके माता पिता ने?
John 9:3 यीशु ने उत्तर दिया, कि न तो इस ने पाप किया था, न इस के माता पिता ने: परन्तु यह इसलिये हुआ, कि परमेश्वर के काम उस में प्रगट हों।
John 9:4 जिसने मुझे भेजा है; हमें उसके काम दिन ही दिन में करना अवश्य है: वह रात आनेवाली है जिस में कोई काम नहीं कर सकता।
John 9:5 जब तक मैं जगत में हूं, तब तक जगत की ज्योति हूं।
John 9:6 यह कहकर उसने भूमि पर थूका और उस थूक से मिट्टी सानी, और वह मिट्टी उस अन्धे की आंखों पर लगाकर।
John 9:7 उस से कहा; जा शीलोह के कुण्ड में धो ले, (जिस का अर्थ भेजा हुआ है) सो उसने जा कर धोया, और देखता हुआ लौट आया।
John 9:8 तब पड़ोसी और जिन्हों ने पहले उसे भीख मांगते देखा था, कहने लगे; क्या यह वही नहीं, जो बैठा भीख मांगा करता था?
John 9:9 कितनों ने कहा, यह वही है: औरों ने कहा, नहीं; परन्तु उसके समान है: उसने कहा, मैं वही हूं।
John 9:10 तब वे उस से पूछने लगे, तेरी आंखें क्योंकर खुल गईं?
John 9:11 उसने उत्तर दिया, कि यीशु नाम एक व्यक्ति ने मिट्टी सानी, और मेरी आंखों पर लगाकर मुझ से कहा, कि शीलोह में जा कर धो ले; सो मैं गया, और धोकर देखने लगा।

एक साल में बाइबल: 
  • लैव्यवस्था 19-20
  • मत्ती 27:51-66



शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019

पाप



      चार-वर्षीय छोटे एलियास की माँ ने देखा कि वह बिल्ली के नवजात बच्चों के पास से भागकर जा रहा है; एलियास की माँ ने उसे उन बच्चों को छूने से मना किया था। माँ ने पूछा, “क्या तुम ने बिल्ली के उन बच्चों को छूआ है?” उसने बड़ी सच्चाई दिखाते हुए कहा, “नहीं तो!” तो माँ ने एक और प्रश्न किया, “क्या वे मुलायम थे?” एलियास बोल उठा, “हाँ! और काले वाले ने म्याऊँ भी बोला!”

      एक बच्चे के विषय हम इस दोगलेपन को लेकर मुस्कुराते हैं; परन्तु एलियास की यह दशा” हम सभी मनुष्यों की दशा है। चार वर्ष के बच्चे को कोई झूठ बोलना नहीं सिखाता है; यह उसकी स्वाभाविक प्रतिक्रया होती है। परमेश्वर के वचन बाइबल में दाऊद ने अपने पाप को स्वीकार करते हुए लिखा, “देख, मैं अधर्म के साथ उत्पन्न हुआ, और पाप के साथ अपनी माता के गर्भ में पड़ा” (भजन 51:5)। प्रेरित पुलुस कहता है, “इसलिये जैसा एक मनुष्य के द्वारा पाप जगत में आया, और पाप के द्वारा मृत्यु आई, और इस रीति से मृत्यु सब मनुष्यों में फैल गई, इसलिये कि सब ने पाप किया” (रोमियों 5:12); और यह निराशाजनक समाचार सभी पर लागू होता है, चाहे कोई राजा हो या बालक, आप हों या मैं।

      परन्तु सभी के लिए पर्याप्त आशा है! पौलुस ने लिखा, “और व्यवस्था बीच में आ गई, कि अपराध बहुत हो, परन्तु जहां पाप बहुत हुआ, वहां अनुग्रह उस से भी कहीं अधिक हुआ” (रोमियों 5:20)।

      परमेश्वर इस प्रतीक्षा में नहीं रहता है कि हम गलती करें और वह दण्ड देने के लिए हम पर टूट पड़े। परमेश्वर तो अनुग्रह, क्षमा, और बहाली के कार्य में लगा रहता है। हमें यह पहचानने की आवश्यकता है कि हमारे पाप न तो प्यारा लगने वाले होते हैं और न ही क्षमा करने योग्य; परन्तु यह परमेश्वर का अनुग्रह ही है कि वह हमें क्षमा करता है। इसलिए आज और अभी, समय रहते हम उसके पास पश्चाताप के साथ आएँ और प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास लाकर, उससे पापों की क्षमा प्राप्त करके। - टिम गुस्ताफ्सन


सो अब जो मसीह यीशु में हैं, उन पर दण्ड की आज्ञा नहीं: क्योंकि वे शरीर के अनुसार नहीं वरन आत्मा के अनुसार चलते हैं। - रोमियों 8:1

बाइबल पाठ:रोमियों 5:12-21
Romans 5:12 इसलिये जैसा एक मनुष्य के द्वारा पाप जगत में आया, और पाप के द्वारा मृत्यु आई, और इस रीति से मृत्यु सब मनुष्यों में फैल गई, इसलिये कि सब ने पाप किया।
Romans 5:13 क्योंकि व्यवस्था के दिए जाने तक पाप जगत में तो था, परन्तु जहां व्यवस्था नहीं, वहां पाप गिना नहीं जाता।
Romans 5:14 तौभी आदम से ले कर मूसा तक मृत्यु ने उन लोगों पर भी राज्य किया, जिन्हों ने उस आदम के अपराध के सामान जो उस आने वाले का चिन्ह है, पाप न किया।
Romans 5:15 पर जैसा अपराध की दशा है, वैसी अनुग्रह के वरदान की नहीं, क्योंकि जब एक मनुष्य के अपराध से बहुत लोग मरे, तो परमेश्वर का अनुग्रह और उसका जो दान एक मनुष्य के, अर्थात यीशु मसीह के अनुग्रह से हुआ बहुतेरे लागों पर अवश्य ही अधिकाई से हुआ।
Romans 5:16 और जैसा एक मनुष्य के पाप करने का फल हुआ, वैसा ही दान की दशा नहीं, क्योंकि एक ही के कारण दण्ड की आज्ञा का फैसला हुआ, परन्तु बहुतेरे अपराधों से ऐसा वरदान उत्पन्न हुआ, कि लोग धर्मी ठहरे।
Romans 5:17 क्योंकि जब एक मनुष्य के अपराध के कराण मृत्यु ने उस एक ही के द्वारा राज्य किया, तो जो लोग अनुग्रह और धर्म रूपी वरदान बहुतायत से पाते हैं वे एक मनुष्य के, अर्थात यीशु मसीह के द्वारा अवश्य ही अनन्त जीवन में राज्य करेंगे।
Romans 5:18 इसलिये जैसा एक अपराध सब मनुष्यों के लिये दण्ड की आज्ञा का कारण हुआ, वैसा ही एक धर्म का काम भी सब मनुष्यों के लिये जीवन के निमित धर्मी ठहराए जाने का कारण हुआ।
Romans 5:19 क्योंकि जैसा एक मनुष्य के आज्ञा न मानने से बहुत लोग पापी ठहरे, वैसे ही एक मनुष्य के आज्ञा मानने से बहुत लोग धर्मी ठहरेंगे।
Romans 5:20 और व्यवस्था बीच में आ गई, कि अपराध बहुत हो, परन्तु जहां पाप बहुत हुआ, वहां अनुग्रह उस से भी कहीं अधिक हुआ।
Romans 5:21 कि जैसा पाप ने मृत्यु फैलाते हुए राज्य किया, वैसा ही हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा अनुग्रह भी अनन्त जीवन के लिये धर्मी ठहराते हुए राज्य करे।

एक साल में बाइबल: 
  • लैव्यवस्था 17-18
  • मत्ती 27:27-50



गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019

प्रेम



      जब ओंटारियो के वेल्लैंड नगर में अनेकों स्थानों पर गुलाबी रंग के “मैं तुम से प्रेम करता हूँ” लिखे हुए दिखाई देने लगे तो स्थानीय पत्रकार मेरिएन फर्त ने इसकी पड़ताल करने का निर्णय लिया। किन्तु उसकी खोजबीन का कुछ परिणाम नहीं निकला। कुछ सप्ताह के बाद कुछ नए लेख दिखाई देने लगे जिन पर समय और तिथि के साथ एक स्थानीय उद्यान का पता लिखा हुआ था।

      नगर के जिज्ञासु लोगों की भीड़ के संग मेरिएन भी निर्धारित दिन और समय पर उस उद्यान में पहुँची। वहाँ उसे एक पुरुष मिला जिसने अपना चेहरा चुतराई से छिपा रखा था। उसके अचरज की कल्पना कीजिए जब उस पुरुष ने मेरिएन को फूलों का गुलदस्ता दिया और उससे विवाह करने का प्रस्ताव किया। वह रहस्यमय पुरुष मेरिएन का प्रेमी, रेयान सेंट डेनिस था; और मेरिएन ने सहर्ष उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

       अपनी प्रेमिका के प्रति रेयान सेंट डेनिस का प्रेम-प्रगटीकरण कुछ अजीब एवं आवश्यकता से अधिक नाटकीय प्रतीत हो सकता है, परन्तु हमारे प्रति परमेश्वर के प्रेम की अभिव्यक्ति अद्भुत और विलक्षण से ज़रा भी कम नहीं है। परमेश्वर के वचन बाइबल में लिखा है, “जो प्रेम परमेश्वर हम से रखता है, वह इस से प्रगट हुआ, कि परमेश्वर ने अपने एकलौते पुत्र को जगत में भेजा है, कि हम उसके द्वारा जीवन पाएं” (1 यूहन्ना 4:9)।

      प्रेम प्रगट करने के लिए एक दूसरे को दिए जाने लाल या गुलाबी गुलाब के फूल के समान प्रभु यीशु केवल प्रेम का प्रतीक मात्र ही नहीं हैं। वे वह दिव्य मनुष्य हैं जिन्होंने समस्त मानव जाति के लिए अपने प्राण बलिदान किए जिससे जो कोई भी उनपर विश्वास कर के पापों की क्षमा प्राप्त करता है वह उद्धार तथा परमेश्वर के साथ अनन्तकाल के लिए उसकी सन्तान होने का संबंध प्राप्त करता है। और फिर परमेश्वर के प्रेम से किसी मसीही विश्वासी को कभी कोई पृथक नहीं कर सकता है (रोमियों 8:39)। - जेनिफर बेन्सन शुल्ट


क्योंकि परमेश्वर ने अपने पुत्र को हमारे बचाए जाने के लिए भेजा, इससे हम हमारे प्रति उसके प्रेम की महानता को जान सकते हैं।

परन्तु जितनों ने उसे [प्रभु यीशु को] ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। - यूहन्ना 1:12

बाइबल पाठ: 1 यूहन्ना 4: 7-16
1 John 4:7 हे प्रियों, हम आपस में प्रेम रखें; क्योंकि प्रेम परमेश्वर से है: और जो कोई प्रेम करता है, वह परमेश्वर से जन्मा है; और परमेश्वर को जानता है।
1 John 4:8 जो प्रेम नहीं रखता, वह परमेश्वर को नहीं जानता है, क्योंकि परमेश्वर प्रेम है।
1 John 4:9 जो प्रेम परमेश्वर हम से रखता है, वह इस से प्रगट हुआ, कि परमेश्वर ने अपने एकलौते पुत्र को जगत में भेजा है, कि हम उसके द्वारा जीवन पाएं।
1 John 4:10 प्रेम इस में नहीं कि हम ने परमेश्वर ने प्रेम किया; पर इस में है, कि उसने हम से प्रेम किया; और हमारे पापों के प्रायश्‍चित्त के लिये अपने पुत्र को भेजा।
1 John 4:11 हे प्रियो, जब परमेश्वर ने हम से ऐसा प्रेम किया, तो हम को भी आपस में प्रेम रखना चाहिए।
1 John 4:12 परमेश्वर को कभी किसी ने नहीं देखा; यदि हम आपस में प्रेम रखें, तो परमेश्वर हम में बना रहता है; और उसका प्रेम हम में सिद्ध हो गया है।
1 John 4:13 इसी से हम जानते हैं, कि हम उस में बने रहते हैं, और वह हम में; क्योंकि उसने अपने आत्मा में से हमें दिया है।
1 John 4:14 और हम ने देख भी लिया और गवाही देते हैं, कि पिता ने पुत्र को जगत का उद्धारकर्ता कर के भेजा है।
1 John 4:15 जो कोई यह मान लेता है, कि यीशु परमेश्वर का पुत्र है: परमेश्वर उस में बना रहता है, और वह परमेश्वर में।
1 John 4:16 और जो प्रेम परमेश्वर हम से रखता है, उसको हम जान गए, और हमें उस की प्रतीति है; परमेश्वर प्रेम है: जो प्रेम में बना रहता है, वह परमेश्वर में बना रहता है; और परमेश्वर उस में बना रहता है।
                                                                                                                                                        
एक साल में बाइबल: 
  • लैव्यवस्था 15-16
  • मत्ती 27:1-26



बुधवार, 13 फ़रवरी 2019

विश्वास



      हमें उसे संदेही थोमा भी बुलाते हैं (देखें यूहन्ना 20:24-29), परन्तु उसे यह कहना ठीक कदापि नहीं है। आख़िरकार, हम में से कितने इस बात पर विश्वास कर लेंगे कि मारा गया हमारा अगुवा फिर से जीवित हो उठा है? हमें तो उसे “साहसी थोमा” कहना चाहिए; क्योंकि जब प्रभु यीशु, उन्हें उनकी मृत्यु तक ले जाने वाली घटनाओं की ओर उद्देश्यपूर्ण होकर बढ़ रहे थे, तो थोमा ही था जिसने प्रभावशाली साहस दिखाया था।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में लाज़र की मृत्यु के समय, जब प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से कहा “आओ, हम फिर से यहूदिया को चलें” (यूहन्ना 11:7) तो शिष्यों ने प्रतिरोध व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हे रब्बी, अभी तो यहूदी तुझे पत्थरवाह करना चाहते थे, और क्या तू फिर भी वहीं जाता है?” (पद 8)। थोमा ही था जिसने यह भी कहा, “...आओ, हम भी उसके साथ मरने को चलें।” (पद 16)।

      किन्तु थोमा के केवल ये विचार ही, उसके कार्यों से अधिक उत्तम निकले। प्रभु यीशु के पकड़वाए जाने के समय, थोमा भी औरों के साथ भाग निकला (मत्ती 26:56), और केवल पतरस और यूहन्ना ही महायाजक के आँगन तक गए, और उनमें से भी केवल यूहन्ना ही प्रभु यीशु के साथ, उसके क्रूसित होने के स्थान तक गया।

      लाज़र के पुनरुत्थान का गवाह होने के बावजूद (यूहन्ना 11:38-44) थोमा फिर भी विश्वास नहीं कर सका कि क्रूसित हुए प्रभु ने मृत्यु पर विजय पा ली है। जब तक कि उसकी संदेह करने वाले मानव प्रवृत्ति ने पुनरुत्थान हुए प्रभु को देख नहीं लिया वह यह नहीं कहा सका कि “हे मेरे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर” (यूहन्ना 20:28)। प्रभु यीशु की प्रतिक्रिया: “तू ने तो मुझे देखकर विश्वास किया है, धन्य वे हैं जिन्हों ने बिना देखे विश्वास किया” (यूहन्ना 20:29) से उस संदेह करने वाले को आश्वासन और आज हम सब को अपार शान्ति और सांत्वना प्राप्त होती है।
      प्रभु यीशु का पुनरुत्थान हमारे मसीही विश्वास का आधार है। - टिम गुस्ताफ्सन


वास्तविक संदेह सच्चाई की ज्योति खोज करता है; 
अविश्वास अपने अन्धकार में ही संतुष्ट रहता है।

और यदि मसीह नहीं जी उठा, तो तुम्हारा विश्वास व्यर्थ है; और तुम अब तक अपने पापों में फंसे हो। - 1 कुरिन्थियों 15:17

बाइबल पाठ: यूहन्ना 11: 1-16
John 11:1 मरियम और उस की बहिन मारथा के गांव बैतनिय्याह का लाज़र नाम एक मनुष्य बीमार था।
John 11:2 यह वही मरियम थी जिसने प्रभु पर इत्र डालकर उसके पांवों को अपने बालों से पोंछा था, इसी का भाई लाज़र बीमार था।
John 11:3 सो उस की बहिनों ने उसे कहला भेजा, कि हे प्रभु, देख, जिस से तू प्रीति रखता है, वह बीमार है।
John 11:4 यह सुनकर यीशु ने कहा, यह बीमारी मृत्यु की नहीं, परन्तु परमेश्वर की महिमा के लिये है, कि उसके द्वारा परमेश्वर के पुत्र की महिमा हो।
John 11:5 और यीशु मारथा और उस की बहन और लाज़र से प्रेम रखता था।
John 11:6 सो जब उसने सुना, कि वह बीमार है, तो जिस स्थान पर वह था, वहां दो दिन और ठहर गया।
John 11:7 फिर इस के बाद उसने चेलों से कहा, कि आओ, हम फिर यहूदिया को चलें।
John 11:8 चेलों ने उस से कहा, हे रब्बी, अभी तो यहूदी तुझे पत्थरवाह करना चाहते थे, और क्या तू फिर भी वहीं जाता है?
John 11:9 यीशु ने उत्तर दिया, क्या दिन के बारह घंटे नहीं होते यदि कोई दिन को चले, तो ठोकर नहीं खाता है, क्योंकि इस जगत का उजाला देखता है।
John 11:10 परन्तु यदि कोई रात को चले, तो ठोकर खाता है, क्योंकि उस में प्रकाश नहीं।
John 11:11 उसने ये बातें कहीं, और इस के बाद उन से कहने लगा, कि हमारा मित्र लाज़र सो गया है, परन्तु मैं उसे जगाने जाता हूं।
John 11:12 तब चेलों ने उस से कहा, हे प्रभु, यदि वह सो गया है, तो बच जाएगा।
John 11:13 यीशु ने तो उस की मृत्यु के विषय में कहा था: परन्तु वे समझे कि उसने नींद से सो जाने के विषय में कहा।
John 11:14 तब यीशु ने उन से साफ कह दिया, कि लाज़र मर गया है।
John 11:15 और मैं तुम्हारे कारण आनन्‍दित हूं कि मैं वहां न था जिस से तुम विश्वास करो, परन्तु अब आओ, हम उसके पास चलें।
John 11:16 तब थोमा ने जो दिदुमुस कहलाता है, अपने साथ के चेलों से कहा, आओ, हम भी उसके साथ मरने को चलें।
                                                                                                                                                        
एक साल में बाइबल: 
  • लैव्यवस्था 14
  • मत्ती 26:51-75



मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019

संसाधन



      वह लड़का केवल आठ वर्ष का ही था जब उसने अपने माता-पिता के मित्र, वॉली, को बताया, “मैं प्रभु यीशु से प्रेम करता हूँ और कभी परमेश्वर की सेवा विदेश में करना चाहता हूँ।” अगले दस वर्ष तक वॉली उसके लिए प्रार्थना करता रहा और उसे बढ़ते हुए देखता रहा। जब बाद में इस जवान ने एक मिशन एजेंसी में माली देश में जाकर सेवकाई करने के लिए आवेदन दिया, तो वॉली ने उससे कहा, “अब इसका समय आ गया है! जब मैंने सुना कि तुम क्या करना चाहते हो, तो मैंने कुछ पैसा तुम्हारे लिए निवेश कर दिया, और मैं उसे इस अच्छे समाचार को सुनने के लिए बचाकर रखे हुए हूँ।” वॉली के पास औरों की सहायता करने वाला हृदय है, और परमेश्वर के सुसमाचार को औरों तक पहुँचाने वाला भी।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में हम देखते हैं कि प्रभु यीशु और उसके साथियों को एक से दूसरे नगर जाने और परमेश्वर के राज्य के सुसमाचार को बताने के लिए आर्थिक संसाधनों की आवश्यकता थी (लूका 8:1-3)। उन स्त्रियों का एक समूह, जिन्हें दुष्टात्माओं और बीमारियों से चंगाई मिली थी, अपनी संपत्ति से प्रभु की सेवा करती थीं (पद 3); उनमें से एक मरियम मगदलीनी थी जिस में से सात दुष्टात्माएं निकाली गईं थीं। एक अन्य योअन्ना थी, जो हेरोदेस के भण्‍डारी खोजा की पत्‍नी थी। “सूसन्नाह और बहुत सी और स्‍त्रियां” के विषय में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, परन्तु हम यह जानते हैं कि प्रभु ने उनकी आत्मिक आवश्यकताओं को पूरा किया था। और अब वे अपने सांसारिक और आर्थिक संसाधनों द्वारा उसकी सहायता कर रही थीं।

      जब हम उस सब का ध्यान करते हैं जो प्रभु यीशु ने हम सबके लिए किया है, तो औरों के लिए उसके हृदय के भाव हमारे अन्दर भी उत्पन्न होते हैं। हम परमेश्वर से प्रार्थना में पूछें कि उसकी सेवकाई के लिए, उसके द्वारा हमें प्रदान किए गए संसाधनों का हम प्रयोग कैसे कर सकते हैं। - ऐनी सेटास


प्रभु यीशु ने अपना सर्वस्व हमारे लिए बलिदान कर दिया; 
वह हमारे सर्वस्व का हकदार है।

सो जैसे हर बात में अर्थात विश्वास, वचन, ज्ञान और सब प्रकार के यत्‍न में, और उस प्रेम में, जो हम से रखते हो, बढ़ते जाते हो, वैसे ही इस दान के काम में भी बढ़ते जाओ। - 2 कुरिन्थियों 8:7

बाइबल पाठ: लूका 8:1-8
Luke 8:1 इस के बाद वह नगर नगर और गांव गांव प्रचार करता हुआ, और परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार सुनाता हुआ, फिरने लगा।
Luke 8:2 और वे बारह उसके साथ थे: और कितनी स्‍त्रियां भी जो दुष्टात्माओं से और बीमारियों से छुड़ाई गई थीं, और वे यह हैं, मरियम जो मगदलीनी कहलाती थी, जिस में से सात दुष्टात्माएं निकली थीं।
Luke 8:3 और हेरोदेस के भण्‍डारी खोजा की पत्‍नी योअन्ना और सूसन्नाह और बहुत सी और स्‍त्रियां: ये तो अपनी सम्पत्ति से उस की सेवा करती थीं।
Luke 8:4 जब बड़ी भीड़ इकट्ठी हुई, और नगर नगर के लोग उसके पास चले आते थे, तो उसने दृष्‍टान्‍त में कहा।
Luke 8:5 कि एक बोने वाला बीज बोने निकला: बोते हुए कुछ मार्ग के किनारे गिरा, और रौंदा गया, और आकाश के पक्षियों ने उसे चुग लिया।
Luke 8:6 और कुछ चट्टान पर गिरा, और उपजा, परन्तु तरी न मिलने से सूख गया।
Luke 8:7 कुछ झाड़ियों के बीच में गिरा, और झाड़ियों ने साथ साथ बढ़कर उसे दबा लिया।
Luke 8:8 और कुछ अच्छी भूमि पर गिरा, और उगकर सौ गुणा फल लाया: यह कहकर उसने ऊंचे शब्द से कहा; जिस के सुनने के कान हों वह सुन ले।
                                                                                                                                                        
एक साल में बाइबल: 
  • लैव्यवस्था 13
  • मत्ती 26:26-50