ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 5 अक्टूबर 2020

बर्बाद


         एक कहानी बताई जाते है, कुछ मछुआरे दिन भर की मछली पकड़ने की मेहनत के बाद एक ढाबे में एकत्रित होकर दिन भर के अपने अनुभवों का बखान कर रहे थे। एक मछुआरे ने अपने द्वारा पकड़ी गई मछली के आकार को बताने के लिए जैसे ही तेज़ी से हाथ फैलाया, उसका हाथ मेज़ पर रखे गिलास पर लगा जो जाकर दीवार से टकराया और उसके अन्दर के पेय से दीवार पर एक धब्बा पड़ गया। उसने तुरंत ही ढाबे के मालिक से क्षमा माँगी और उस की क्षति की भरपाई की कीमत चुकाने का प्रस्ताव किया। परन्तु अब कुछ किया नहीं जा सकता था, वह दीवार खराब हो चुकी थी। उनके साथ बैठे एक आदमी ने उनसे कहा, “चिंता मत करो।” वह उठा, उसने अपने पास से कुछ चित्रकारी करने के  उपकरण निकाले, और दीवार पर पड़े उस धब्बे पर और उसके चारों ओर चित्रकारी करने लगा। थोड़ी ही देर में, जो दीवार को खराब करने वाला धब्बा था वह एक शानदार बारहसिंगे के सिर में परिवर्तित हो गया। यह करने वाला व्यक्ति स्कॉटलैंड के जीव-जंतुओं के चित्र बनाने वाले सर्वश्रेष्ठ कलाकार सर ई. एच. लैंडसिअर थे।

         परमेश्वर के वचन बाइबल में हम पाते हैं कि इस्राएल के प्रसिद्ध राजा दाऊद, जिसने कई भजन लिखे हैं, ने अपने पापों के कारण अपने ऊपर तथा अपने राष्ट्र पर लज्जा लाने का काम किया। उसने अपने एक वफादार सेना नायक की पत्नी के साथ व्यभिचार किया और अपने इस पाप को छिपाने के लिए उस वफादार सेना नायक को मरवा डालने का षड्यंत्र रचकर उसे कार्यान्वित भी करवा दिया – उसके दोनों ही कुकृत्य मृत्यु दण्ड के योग्य थे। ऐसा लगता था मानो उसका जीवन व्यर्थ हो गया। परन्तु उसने अपने पाप के लिए पश्चाताप किया जिसे पश्चाताप के एक भजन में व्यक्त किया गया है, जो हमारे पास बाइबल के भजन 51 के रूप में है। दाऊद परमेश्वर के सम्मुख गिड़गिड़ाया, “अपने किए हुए उद्धार का हर्ष मुझे फिर से दे, और उदार आत्मा देकर मुझे सम्हाल” (पद 12)।

         दाऊद के समान, हमारे अतीत में भी शर्मनाक कार्य पड़े हैं। उन कार्यों की स्मृतियाँ हमें परेशान करते हैं, रातों को ठीक से सोने नहीं देते हैं। कितना कुछ है जिसके लिए हम सोचते हैं कि काश हम उसे सुधार सकते या मिटाने पाते।

         प्रभु परमेश्वर अपने बड़े अनुग्रह में होकर हमें स्मरण कराता है कुछ बर्बाद नहीं होगा, वह सब कुछ क्षमा करने और उसके दुष्परिणामों को सुधारने की क्षमता रखता है। हम बस अपने पापों को उसके सामने मान लें, उससे क्षमा माँग लें, और वह कुछ बर्बाद नहीं होने देगा, सब भरपाई कर देगा। - डेविड एच. रोपर

 

परमेश्वर के पास दोनों हैं – सब कुछ देखने वाली दृष्टि, 

और सब कुछ क्षमा करने वाला हृदय


यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने, और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है। - 1 यूहन्ना 1:9

बाइबल पाठ: भजन 51:9-13

भजन संहिता 51:9 अपना मुख मेरे पापों की ओर से फेर ले, और मेरे सारे अधर्म के कामों को मिटा डाल।

भजन संहिता 51:10 हे परमेश्वर, मेरे अन्दर शुद्ध मन उत्पन्न कर, और मेरे भीतर स्थिर आत्मा नए सिरे से उत्पन्न कर।

भजन संहिता 51:11 मुझे अपने सामने से निकाल न दे, और अपने पवित्र आत्मा को मुझ से अलग न कर।

भजन संहिता 51:12 अपने किए हुए उद्धार का हर्ष मुझे फिर से दे, और उदार आत्मा देकर मुझे सम्हाल।

भजन संहिता 51:13 तब मैं अपराधियों को तेरा मार्ग सिखाऊंगा, और पापी तेरी ओर फिरेंगे।

 

एक साल में बाइबल: 

  • यशायाह 23-25
  • फिलिप्पियों 1

रविवार, 4 अक्टूबर 2020

साहस


         टेरेसा प्रेकेरोवा किशोरी ही थी जब दूसरे विश्व-युद्ध के आरंभ के समय उसके देश पोलैंड पर जर्मनी की नात्ज़ी सेनाओं ने आक्रमण किया। यह यहूदियों के विरुद्ध नात्ज़ियों की सर्वनाश की नीति का भी आरंभ था, और टेरेसा के यहूदी पड़ौसी गायब होने लगे – नात्ज़ियों द्वारा बंदी बना लिए गए। तब टेरेसा और पोलैंड के अन्य निवासियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उन लोगों को उन यहूदी बंदियों की बस्तियों और मार डाले जाने से बचाना आरंभ किया। बाद में टेरेसा उस युद्ध और नात्ज़ियों के अत्याचारों की प्रमुख इतिहासकार बनी। बुराई की उस बाढ़ के विरुद्ध खड़े रहने के उसके साहस ने ‘याद वशेम होलोकोस्ट मेमोरियल’ के ‘राईचस अमंग द नेशंस’ के नामों में उसका नाम सम्मिलित करवाया।

         बुराई के विरुद्ध खड़े रहने के लिए साहस की आवश्यकता होती है। परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रेरित पौलुस ने इफिसुस के मसीही विश्वासियों की मण्डली को लिखा, क्योंकि हमारा यह मल्लयुद्ध, लहू और मांस से नहीं, परन्तु प्रधानों से और अधिकारियों से, और इस संसार के अन्धकार के हाकिमों से, और उस दुष्टता की आत्मिक सेनाओं से है जो आकाश में हैं” (इफिसियों 6:12)। यह स्पष्ट है कि हम अपने आप में उन अनदेखे विरोधियों का सामना अकेले नहीं कर सकते हैं, इसीलिए परमेश्वर ने हमारी सहायता के लिए आवश्यक आत्मिक संसाधनों को हमें दिया है, जिससे हम उसके द्वारा दिए गए उन हथियारों को बाँध कर शैतान की युक्तियों के विरुद्ध दृढ़ खड़े रहें (पद 11)।

         इस प्रकार साहस के साथ खड़े रहना किस प्रकार होता है? यह किसी के प्रति हो रहे अन्याय के विरुद्ध कार्य करना हो सकता है, या किसी ऐसे व्यक्ति के पक्ष में होकर हस्तक्षेप करना हो सकता है, जिसके लिए हम जानते हैं कि उसका शोषण किया जा रहा है, या उसे निशाना बना कर सताया जा रहा है। इस संघर्ष का स्वरूप कैसा भी हो, हम साहस के साथ खड़े रह सकते हैं, क्योंकि हमारी हर परिस्थिति के लिए हमारे परमेश्वर ने हमें प्रावधान तैयार करके उपलब्ध करवा दिए हैं। बुराई के विरुद्ध और परमेश्वर के पक्ष में साहस के साथ डटे रहें। - बिल क्राउडर

 

परमेश्वर हमें उसके पक्ष में खड़े रहने के लिए सक्षम करता है।


हमारे प्रभु यीशु मसीह के परमेश्वर और पिता का धन्यवाद हो, कि उसने हमें मसीह में स्वर्गीय स्थानों में सब प्रकार की आशीष दी है। - इफिसियों 1:3

बाइबल पाठ: इफिसियों 6:10-18

इफिसियों 6:10 निदान, प्रभु में और उस की शक्ति के प्रभाव में बलवन्‍त बनो।

इफिसियों 6:11 परमेश्वर के सारे हथियार बान्ध लो; कि तुम शैतान की युक्तियों के सामने खड़े रह सको।

इफिसियों 6:12 क्योंकि हमारा यह मल्लयुद्ध, लहू और मांस से नहीं, परन्तु प्रधानों से और अधिकारियों से, और इस संसार के अन्धकार के हाकिमों से, और उस दुष्टता की आत्मिक सेनाओं से है जो आकाश में हैं।

इफिसियों 6:13 इसलिये परमेश्वर के सारे हथियार बान्ध लो, कि तुम बुरे दिन में सामना कर सको, और सब कुछ पूरा कर के स्थिर रह सको।

इफिसियों 6:14 सो सत्य से अपनी कमर कसकर, और धार्मिकता की झिलम पहन कर।

इफिसियों 6:15 और पांवों में मेल के सुसमाचार की तैयारी के जूते पहन कर।

इफिसियों 6:16 और उन सब के साथ विश्वास की ढाल ले कर स्थिर रहो जिस से तुम उस दुष्‍ट के सब जलते हुए तीरों को बुझा सको।

इफिसियों 6:17 और उद्धार का टोप, और आत्मा की तलवार जो परमेश्वर का वचन है, ले लो।

इफिसियों 6:18 और हर समय और हर प्रकार से आत्मा में प्रार्थना, और बिनती करते रहो, और इसी लिये जागते रहो, कि सब पवित्र लोगों के लिये लगातार बिनती किया करो।

 

एक साल में बाइबल: 

  • यशायाह 20-22
  • इफिसियों 6

शनिवार, 3 अक्टूबर 2020

बताएँ


         एक व्यस्त दिन के अन्त के निकट मेरी सहेली का ईमेल आया, परन्तु काम की व्यस्तता के कारण मैंने उसे खोल कर पढ़ा नहीं। मैं अपने एक परिवार जन की उसकी गंभीर बीमारी में सहायता कर रही थी, इसलिए मेरे पास ध्यान भटकाने वाली सामाजिक बातों के लिए समय नहीं था। किन्तु जब अगली सुबह मैंने उस ईमेल को खोलकर देखा, तो मेरे सामने मेरी सहेली द्वारा पूछ गया प्रश्न था, “क्या मैं किसी भी प्रकार से तुम्हारी कोई भी सहायता कर सकती हूँ?” मुझे शर्म आई, और मैं उसे उत्तर में “नहीं” लिखने ही वाली थी कि मुझे कुछ ध्यान आया, और मैं रुक गई, मैंने एक लम्बी साँस ली, क्योंकि उसका वह प्रश्न मुझे उस समय बहुत परिचित और ईश्वरीय लग रहा था।

         ऐसा इसलिए क्योंकि परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रभु यीशु ने अंधे भिखारी बरतिमाई से इसी अभिप्राय का प्रश्न पूछा था। सड़क के किनारे बैठकर भीख माँग रहे बरतिमाई को जब पता चला कि प्रभु यीशु वहां से गुज़र रहा है, तो वह उसका नाम लेकर उसे पुकारने लगा। प्रभु यीशु ने उसकी पुकार को सुनकर उसे अपने पास बुलवाया और उससे पूछा, तू क्या चाहता है कि मैं तेरे लिये करूं?” (मरकुस 10:51); अर्थात “क्या मैं तुम्हारी कुछ सहायता कर सकता हूँ?

         प्रभु द्वारा पूछा गया यह प्रश्न दिखाता है कि प्रभु हमारी सहायता करने की इच्छा रखता है, वह हमारी समस्याओं का निवारण कर सकता है। परन्तु पहले हमें, बरतिमाई के समान उसे बताना होगा कि हमें उसकी सहायता की आवश्यकता है, जो अपने आप में एक दीन कर देने वाली बात है। वह भिखारी आवश्यकता में था, अकेला था, निर्धन था, और संभवतः भूखा और निराश भी था। उसे एक नए जीवन की आवश्यकता थी, किन्तु प्रभु के प्रश्न के उत्तर में उसने अपनी सबसे आधारभूत आवश्यकता को स्पष्ट सीधे शब्दों में प्रभु के सामने रखा; उसने कहा “हे रब्बी, यह कि मैं देखने लगूं” (मरकुस 10:51)।

         उस अंधे आदमी का यह एक ईमानदारी से किया गया निवेदन था, और प्रभु यीशु ने तुरंत ही उसे चंगा कर दिया। मेरी सहेली को भी मुझ से ऐसी ही ईमानदारी की आशा थी। इसलिए मैंने उसे उत्तर लिखा कि मैं उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करके नम्रता के साथ उसे अपनी सबसे आधारभूत आवश्यकता उसे अवश्य ही बताऊंगी।

         क्या आज आपको अपनी आधारभूत आवश्यकता – पापों की क्षमा और उद्धार पाए हुए जीवन का एहसास है? क्या आपने अपनी यह आवश्यकता प्रभु यीशु को बताई है? आप अविलम्ब अपनी इस आवश्यकता को पहचानें और यदि अभी तक प्रभु से पापों की क्षमा मांगकर उद्धार नहीं पाया है तो उसे अपनी यह आवश्यकता बताएँ और अभी उससे उद्धार प्राप्त कर लें, अपना अनन्त जीवन सुरक्षित कर लें। - पैट्रीसिया रेबोन

 

परमेश्वर अभिमानियों का सामना करता है, परन्तु दीनों पर अनुग्रह करता है। - 1 पतरस 5:5


तेरा परमेश्वर यहोवा मैं हूं, जो तुझे मिस्र देश से निकाल लाया है। तू अपना मुंह पसार, मैं उसे भर दूंगा। - भजन 81:10

बाइबल पाठ: मरकुस 10:46-52

मरकुस 10:46 और वे यरीहो में आए, और जब वह और उसके चेले, और एक बड़ी भीड़ यरीहो से निकलती थी, तो तिमाई का पुत्र बरतिमाई एक अन्‍धा भिखारी सड़क के किनारे बैठा था।

मरकुस 10:47 वह यह सुनकर कि यीशु नासरी है, पुकार पुकार कर कहने लगा; कि हे दाऊद की सन्तान, यीशु मुझ पर दया कर।

मरकुस 10:48 बहुतों ने उसे डांटा कि चुप रहे, पर वह और भी पुकारने लगा, कि हे दाऊद की सन्तान, मुझ पर दया कर।

मरकुस 10:49 तब यीशु ने ठहरकर कहा, उसे बुलाओ; और लोगों ने उस अन्धे को बुलाकर उस से कहा, ढाढ़स बान्ध, उठ, वह तुझे बुलाता है।

मरकुस 10:50 वह अपना कपड़ा फेंककर शीघ्र उठा, और यीशु के पास आया।

मरकुस 10:51 इस पर यीशु ने उस से कहा; तू क्या चाहता है कि मैं तेरे लिये करूं? अन्धे ने उस से कहा, हे रब्बी, यह कि मैं देखने लगूं।

मरकुस 10:52 यीशु ने उस से कहा; चला जा, तेरे विश्वास ने तुझे चंगा कर दिया है: और वह तुरन्त देखने लगा, और मार्ग में उसके पीछे हो लिया।

 

एक साल में बाइबल: 

  • यशायाह 17-19
  • इफिसियों 5:17-33

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

आग से निकाले

 

         घबराई हुई नौकरानी ने सबसे छोटे बच्चों को अपने हाथों में उठाया और तेज़ी से जलाते हुए घर में से बाहर की ओर भागी; भागते हुए वह पाँच वर्षीय जैकी को पुकार कर बाहर आने के लिए कह रही था। लेकिन जैकी उसके पीछे बाहर की ओर नहीं आया, वह घबराया हुआ वहीं पहली मंजिल की खिड़की के पास ही खड़ा रहा। तुरंत ही वहाँ खड़े एक आदमी ने कार्यवाही की, एक दूसरे आदमी के कंधों पर खड़े होकर उसने जैकी को खिड़की में से बाहर सुरक्षित खींच लिया – और तभी घर की छत गिर पड़ी। छोटे जैकी की माता सुसाना  ने कहा, “यह आग से निकाले हुई लकुटी है”; वह बालक जैकी आगे चलकर सुप्रसिद्ध घूमते फिरते मसीही प्रचारक जॉन वेस्ली (1703-1791) के नाम से विख्यात हुआ।

         सुसाना वेस्ली ने जो उस समय अपने बेटे के लिए कहा था, वह परमेश्वर के वचन बाइबल में से ज़कर्याह नबी की पुस्तक में से लिया गया एक वाक्य था। ज़कर्याह नबी के द्वारा हम परमेश्वर के चरित्र के बारे में मूल्यवान अंतदृष्टि प्राप्त करते हैं। ज़कर्याह अपने एक दर्शन में एक न्याय कक्ष के दृश्य में ले चलता है,जहाँ शैतान यहोशू महायाजक के निकट खड़ा है और उस पर दोष लगा रहा है (ज़कर्याह 3:1)। परन्तु प्रभु परमेश्वर शैतान को डांट लगाता है और यहोशू के लिए कहता है फिर प्रभु यहोशू से कहता है, हे शैतान यहोवा तुझ को घुड़के! यहोवा जो यरूशलेम को अपना लेता है, वही तुझे घुड़के! क्या यह आग से निकाली हुई लुकटी सा नहीं है?” (ज़कर्याह 3:2)।

         इसके बाद प्रभु यहोशू को यह चुनौती – वास्तविकता में एक अवसर, देता है: “... देख, मैं ने तेरा अधर्म दूर किया है, और मैं तुझे सुन्दर वस्त्र पहना देता हूं” (ज़कर्याह 3:4)।

         यह हमें प्रभु यीशु में लाए गए विश्वास के कारण परमेश्वर से मिलने वाले वरदान का एक सुन्दर चित्रण है! प्रभु परमेश्वर हमें नरक की आगे से खींच कर निकालता है, हमें साफ करता है, और जैसे-जैसे हम पवित्र आत्मा की अगुवाई में चलते हैं, वह हम में कार्य करता रहता है, अपने लिए उपयोगी बनाता चला जाता है। हम भी परमेश्वर के लिए आग से निकाले हुए हैं। - टिम गुस्ताफ्सन

 

क्योंकि परमेश्वर हम से प्रेम करता है, इसलिए हमें बचाता है; 

फिर वह हमें उसके प्रेम को औरों के साथ बांटने के लिए सक्षम करता है।


यदि कोई अपने आप को इन से शुद्ध करेगा, तो वह आदर का बरतन, और पवित्र ठहरेगा; और स्वामी के काम आएगा, और हर भले काम के लिये तैयार होगा। - 2 तीमुथियुस 2:21

बाइबल पाठ:  ज़कर्याह 3:1-7

ज़कर्याह 3:1 फिर उसने यहोशू महायाजक को यहोवा के दूत के सामने खड़ा हुआ मुझे दिखाया, और शैतान उसकी दाहिनी ओर उसका विरोध करने को खड़ा था।

ज़कर्याह 3:2 तब यहोवा ने शैतान से कहा, हे शैतान यहोवा तुझ को घुड़के! यहोवा जो यरूशलेम को अपना लेता है, वही तुझे घुड़के! क्या यह आग से निकाली हुई लुकटी सी नहीं है?

ज़कर्याह 3:3 उस समय यहोशू तो दूत के सामने मैला वस्त्र पहने हुए खड़ा था।

ज़कर्याह 3:4 तब दूत ने उन से जो सामने खड़े थे कहा, इसके ये मैले वस्त्र उतारो। फिर उसने उस से कहा, देख, मैं ने तेरा अधर्म दूर किया है, और मैं तुझे सुन्दर वस्त्र पहना देता हूं।

ज़कर्याह 3:5 तब मैं ने कहा, इसके सिर पर एक शुद्ध पगड़ी रखी जाए। और उन्होंने उसके सिर पर याजक के योग्य शुद्ध पगड़ी रखी, और उसको वस्त्र पहनाए; उस समय यहोवा का दूत पास खड़ा रहा।

ज़कर्याह 3:6 तब यहोवा के दूत ने यहोशू को चिता कर कहा,

ज़कर्याह 3:7 सेनाओं का यहोवा तुझ से यों कहता है: यदि तू मेरे मार्गों पर चले, और जो कुछ मैं ने तुझे सौंप दिया है उसकी रक्षा करे, तो तू मेरे भवन का न्यायी, और मेरे आंगनों का रक्षक होगा; और मैं तुझ को इनके बीच में आने जाने दूंगा जो पास खड़े हैं।

 

एक साल में बाइबल: 

  • यशायाह 14-16
  • इफिसियों 5:1-16


गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020

प्रेम

 

         एमिली ब्रौंटे के विख्यात उपन्यास Wuthering Heights में एक चिड़चिड़ा और झगड़ालू व्यक्ति है जिसके लिए वर्णन किया गया है कि वह दूसरों की आलोचना करने के लिए परमेश्वर के वचन बाइबल में से उदाहरण देता रहता था; उसके लिए लिखा है कि वह “एक उबा देने वाला, स्वधर्मी फरीसी था, जो बाइबल से सदा अपने लिए आशीष पाने की और अपने पड़ोसियों के लिए श्राप की बातें ढूँढ़ता रहता था।”

         उस व्यक्ति के इस विवरण को पढ़ने से कुछ विशेष प्रकार के लोग ध्यान में आते हैं। परन्तु क्या, कुछ सीमा तक, हम सभी ऐसे ही नहीं होते हैं? औरों की असफलताओं और दोषों के लिए उनकी आलोचना करने वाले और अपने अन्दर उन्हीं बातों की अवहेलना कर देने वाले लोग।

         जब कि पवित्र शास्त्र में हम कुछ लोगों के देखते हैं कि उन्होंने इसके ठीक विपरीत किया; वे अपने प्रति परमेश्वर की भलाइयों की प्रतिज्ञाओं को छोड़ने के लिए तैयार थे, यदि उनके ऐसा करने से औरों का लाभ हो जाता; यदि उससे और लोग बचा लिए जाते, तो वे उनके लिए श्रापित होने के लिए भी तैयार थे। मूसा के बारे में विचार कीजिए, जिसने कहा कि वह परमेश्वर की जीवन की पुस्तक में से अपना नाम काटे जाने के लिए तैयार है, बजाए इसके कि इस्राएल को क्षमा न किया जाए (निर्गमन 32:32)। या पौलुस को लीजिए, जो मसीह से श्रापित होने के लिए तैयार था, यदि ऐसा होने से उसके लोग, यहूदी, प्रभु यीशु को पहचानने पाते (रोमियों 9:3)।

         हम तो स्वधर्मी हैं, किन्तु पवित्र शास्त्र उनके जीवनों को प्रमुख करता है जो औरों से अपने आप से अधिक प्रेम रखते थे। और इसका सबसे बड़ा उदाहरण प्रभु यीशु मसीह स्वयं ही हैं। प्रभु यीशु ने अपने क्रूस पर बलिदान होने के लिए पकड़वाए जाने से कुछ ही देर पहले अपने शिष्यों को सिखाया, इस से बड़ा प्रेम किसी का नहीं, कि कोई अपने मित्रों के लिये अपना प्राण दे” (यूहन्ना 15:13)। इससे पहले कि हम उसे जानते, प्रभु यीशु ने हम से प्रेम किया (पद 13:1), और हमें जीवन देने के लिए स्वयं मृत्यु सहन कर ली।

         अब हम सभी को परमेश्वर के परिवार में सम्मिलित होने का निमंत्रण है, कि हम प्रभु से और प्रभु के समान प्रेम प्राप्त कर सकें (15:9-12)। जब हम प्रभु यीशु मसीह के अवर्णनीय प्रेम को औरों के जीवनों में उडेलते हैं, तो उस प्रेम में होकर लोगों को प्रभु परमेश्वर की एक झलक प्राप्त होती है। - मोनिका ब्रैंड्स

 

जब हम मसीह से प्रेम करते हैं, तो हम औरों से भी प्रेम रखते हैं।


परन्तु परमेश्वर हम पर अपने प्रेम की भलाई इस रीति से प्रगट करता है, कि जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिये मरा। - रोमियों 5:8

बाइबल पाठ: यूहन्ना 15:5-17

यूहन्ना 15:5 मैं दाखलता हूं: तुम डालियां हो; जो मुझ में बना रहता है, और मैं उस में, वह बहुत फल फलता है, क्योंकि मुझ से अलग हो कर तुम कुछ भी नहीं कर सकते।

यूहन्ना 15:6 यदि कोई मुझ में बना न रहे, तो वह डाली के समान फेंक दिया जाता, और सूख जाता है; और लोग उन्हें बटोरकर आग में झोंक देते हैं, और वे जल जाती हैं।

यूहन्ना 15:7 यदि तुम मुझ में बने रहो, और मेरी बातें तुम में बनी रहें तो जो चाहो मांगो और वह तुम्हारे लिये हो जाएगा।

यूहन्ना 15:8 मेरे पिता की महिमा इसी से होती है, कि तुम बहुत सा फल लाओ, तब ही तुम मेरे चेले ठहरोगे।

यूहन्ना 15:9 जैसा पिता ने मुझ से प्रेम रखा, वैसा ही मैं ने तुम से प्रेम रखा, मेरे प्रेम में बने रहो।

यूहन्ना 15:10 यदि तुम मेरी आज्ञाओं को मानोगे, तो मेरे प्रेम में बने रहोगे: जैसा कि मैं ने अपने पिता की आज्ञाओं को माना है, और उसके प्रेम में बना रहता हूं।

यूहन्ना 15:11 मैं ने ये बातें तुम से इसलिये कही हैं, कि मेरा आनन्द तुम में बना रहे, और तुम्हारा आनन्द पूरा हो जाए।

यूहन्ना 15:12 मेरी आज्ञा यह है, कि जैसा मैं ने तुम से प्रेम रखा, वैसा ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो।

यूहन्ना 15:13 इस से बड़ा प्रेम किसी का नहीं, कि कोई अपने मित्रों के लिये अपना प्राण दे।

यूहन्ना 15:14 जो कुछ मैं तुम्हें आज्ञा देता हूं, यदि उसे करो, तो तुम मेरे मित्र हो।

यूहन्ना 15:15 अब से मैं तुम्हें दास न कहूंगा, क्योंकि दास नहीं जानता, कि उसका स्वामी क्या करता है: परन्तु मैं ने तुम्हें मित्र कहा है, क्योंकि मैं ने जो बातें अपने पिता से सुनीं, वे सब तुम्हें बता दीं।

यूहन्ना 15:16 तुम ने मुझे नहीं चुना परन्तु मैं ने तुम्हें चुना है और तुम्हें ठहराया ताकि तुम जा कर फल लाओ; और तुम्हारा फल बना रहे, कि तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से मांगो, वह तुम्हें दे।

यूहन्ना 15:17 इन बातें की आज्ञा मैं तुम्हें इसलिये देता हूं, कि तुम एक दूसरे से प्रेम रखो।

 

एक साल में बाइबल: 

  • यशायाह 11-13
  • इफिसियों 4


बुधवार, 30 सितंबर 2020

एकता

 

         एक दिन जब मैं काम से वापस घर आया तो मुझे सड़क से अन्दर घर तक आने वाले मार्ग के किनारे ऊँची एड़ी वाली जूतियों का जोड़ा रखा हुआ दिखाई दिया। मैं अपने में निश्चित था कि वे जूतियाँ किसकी थीं; यह मानते हुए कि वे मेरी बेटी ही की होंगी, मैंने उन्हें उठाकर गैराज के अन्दर रख लिया, कि जब हमारी बेटी लीसा दोबारा घर आएगी, तो उसे दे दूँगा। लेकिन जब मैंने लीसा को यह बताने के लिए फोन किया, तो उसने कहा कि वे उसकी जूतियाँ नहीं थीं! हमारे परिवार में और किसी ने भी उन जूतियों को अपना नहीं कहा; इसलिए मैंने उन्हें बाहर निकाल कर वापस वहीं रख दिया, जहाँ वे मुझे मिली थीं। अगले दिन, वे जूतियाँ गायब हो चुकी थीं। रहस्यमय!

         क्या आप जानते हैं कि परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रेरित पौलुस ने भी अपनी पत्रियों में एक रहस्य के बारे में लिखा है? किन्तु जिस रहस्य की बात वह करता है, वह किसी जासूसी कथानक से बहुत भिन्न है। उदाहरण के लिए, इफिसियों 3 अध्याय में, पौलुस ने एक ऐसे रहस्य के बारे में लिखा जो इससे पहले के समयों में मनुष्यों पर प्रकट नहीं किया गया था (पद 5)। यह रहस्य था कि पहले के समयों में परमेश्वर ने अपने आप को इस्राएल के द्वारा प्रकट किया था; और अब वह अपने आप को प्रभु यीशु मसीह में होकर प्रगट कर रहा था और साथ ही अब गैर-यहूदी अन्यजाति लोगों के लिए भी इस्राएल के साथ ईश्वरीय मीरास में सम्मिलित हो पाने का मार्ग खुल गया था।

         इस बात के अभिप्रायों पर ध्यान कीजिए: जो कोई भी प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करेगा, उसे अपना निज उद्धारकर्ता स्वीकार करेगा, वह बिना किसी भिन्नता या भेद-भाव के सभी के साथ मिलकर परमेश्वर से प्रेम कर सकता है, उसकी सेवा कर सकता है, उसके राज्य में निवास कर सकता है। हम सभी परमेश्वर के पास स्वतंत्रता और भरोसे के साथ निःसंकोच आ सकते हैं (पद 12)। और चर्च की एकता में होकर संसार परमेश्वर की बुद्धिमत्ता और भलाई को देखने पाएगा (पद 10)।

         प्रभु यीशु मसीह के अनुग्रह में होकर हमें मिले हमारे इस उद्धार के लिए परमेश्वर की स्तुति और आराधना हो। इससे हमारे लिए एकता का रहस्य खुल गया है, कि अब प्रभु यीशु मसीह में लाए गए विश्वास के द्वारा संसार के सभी लोग, वे चाहे किसी भी स्थान या कैसी भी पृष्ठभूमि के क्यों न हों, सभी एकता में आ गए हैं। - डेव ब्रैनन

 

मसीह में एकता, दीवारों को गिरा देती है और चर्च की उन्नति करती है।


परमेश्वर की उस कलीसिया के नाम जो कुरिन्थुस में है, अर्थात उन के नाम जो मसीह यीशु में पवित्र किए गए, और पवित्र होने के लिये बुलाए गए हैं; और उन सब के नाम भी जो हर जगह हमारे और अपने प्रभु यीशु मसीह के नाम की प्रार्थना करते हैं। हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे। - 1 कुरिन्थियों 1:2-3

बाइबल पाठ: इफिसियों 3:1-12

इफिसियों 3:1 इसी कारण मैं पौलुस जो तुम अन्यजातियों के लिये मसीह यीशु का बन्‍धुआ हूं

इफिसियों 3:2 यदि तुम ने परमेश्वर के उस अनुग्रह के प्रबन्‍ध का समाचार सुना हो, जो तुम्हारे लिये मुझे दिया गया।

इफिसियों 3:3 अर्थात यह, कि वह भेद मुझ पर प्रकाश के द्वारा प्रगट हुआ, जैसा मैं पहिले संक्षेप में लिख चुका हूं।

इफिसियों 3:4 जिस से तुम पढ़ कर जान सकते हो, कि मैं मसीह का वह भेद कहां तक समझता हूं।

इफिसियों 3:5 जो और और समयों में मनुष्यों की सन्तानों को ऐसा नहीं बताया गया था, जैसा कि आत्मा के द्वारा अब उसके पवित्र प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं पर प्रगट किया गया है।

इफिसियों 3:6 अर्थात यह, कि मसीह यीशु में सुसमाचार के द्वारा अन्यजातीय लाग मीरास में साझी, और एक ही देह के और प्रतिज्ञा के भागी हैं।

इफिसियों 3:7 और मैं परमेश्वर के अनुग्रह के उस दान के अनुसार, जो उसकी सामर्थ्य के प्रभाव के अनुसार मुझे दिया गया, उस सुसमाचार का सेवक बना।

इफिसियों 3:8 मुझ पर जो सब पवित्र लोगों में से छोटे से भी छोटा हूं, यह अनुग्रह हुआ, कि मैं अन्यजातियों को मसीह के अगम्य धन का सुसमाचार सुनाऊं।

इफिसियों 3:9 और सब पर यह बात प्रकाशित करूं, कि उस भेद का प्रबन्‍ध क्या है, जो सब के सृजनहार परमेश्वर में आदि से गुप्त था।

इफिसियों 3:10 ताकि अब कलीसिया के द्वारा, परमेश्वर का नाना प्रकार का ज्ञान, उन प्रधानों और अधिकारियों पर, जो स्वर्गीय स्थानों में हैं प्रगट किया जाए।

इफिसियों 3:11 उस सनातन मनसा के अनुसार, जो उसने हमारे प्रभु मसीह यीशु में की थी।

इफिसियों 3:12 जिस में हम को उस पर विश्वास रखने से हियाव और भरोसे से निकट आने का अधिकार है।

 

एक साल में बाइबल: 

  • यशायाह 9-10
  • इफिसियों 3


मंगलवार, 29 सितंबर 2020

सहायता


         तंज़ानिया में रहने वाली मेरी एक सहेली, रूत, का दर्शन है कि वह राजधानी दोदोमा में एक उजाड़ पड़े भूमि के भाग को खरीद ले। रूत की बहुत इच्छा है कि वह कुछ स्थानीय विधवाओं की सहायता के लिए कुछ करे; और वह इस धूल भरे और गंदे पड़े भू-भाग पर खेती और मुर्गी-पालन करना चाहती है। उन विधवाओं की सहायता करने की उसकी इच्छा परमेश्वर के वचन बाइबल में उसकी हमनाम स्त्री, रूत, के जीवन की प्रेरणा से है।

         बाइबल में, निर्धनों और परदेशियों को परमेश्वर की ओर से यह अधिकार दिया गया था कि फसल की कटाई के समय वे खेतों के किनारों से गिर जाने वाली अनाज की बालियाँ अपने उपयोग के लिए बटोर लें (लैव्यव्यवस्था 19:9-10), खेतों के मालिक और मज़दूर उन्हें ऐसा करने से नहीं रोकते थे। बाइबल वाली रूत, जो विधवा थी और उस समय वहाँ बैतलहम में एक परदेशी थी, इसलिए उसे खेतों में फसल की कटाई के समय, अपने और अपनी सास, नाओमी, के भोजन के लिए अनाज की बालियाँ बटोरने की अनुमति थी।

         उनके परिवार के एक निकट संबंधी, बोआज़, के खेतों में अनाज की बालियाँ बटोरने से रूत बोअज़ की नज़रों में आई; और क्योंकि रूत अपने अच्छे चरित्र तथा अपने सास के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती थी, इसलिए बोअज़ ने उसके कुटुम्बी होने के अपने दायित्व का निर्वाह किया, उससे विवाह किया, और रूत तथा नाओमी को एक घर और परिवार मिल गया, तथा परमेश्वर ने उन्हें आशीष दी। यही रूत दाऊद की परदादी बनी, और उसी के वंश में आगे चलकर सारे जगत के एकमात्र उद्धारकर्ता, प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ।

         सहायता करने के लिए मेरी सहेली रूत, तथा बाइबल की रूत, दोनों ही की लालसा, मुझे परमेश्वर का धन्यवाद और आराधना करने के लिए उभारते हैं, कि वह किस प्रकार से निर्धनों और तिरस्कृत लोगों के लिए प्रावधान करता है। उनके जीवन मुझे प्रोत्साहित करते हैं कि मैं भी अपने समुदाय में औरों की सहायता में योगदान करूं और अपने कार्यों के द्वारा परमेश्वर के प्रति अपने धन्यवाद को व्यक्त करूं।

         औरों की सहायता करने के द्वारा आप भी परमेश्वर की आराधना कर सकते हैं, उसके प्रति अपने धन्यवाद को व्यक्त कर सकते हैं। - एमी बाउचर पाई

 

परमेश्वर दुर्बलों और निःसहायों का सहायक है।


फिर जब तुम अपने देश के खेत काटो तब अपने खेत के कोने कोने तक पूरा न काटना, और काटे हुए खेत की गिरी पड़ी बालों को न चुनना। और अपनी दाख की बारी का दाना दाना न तोड़ लेना, और अपनी दाख की बारी के झड़े हुए अंगूरों को न बटोरना; उन्हें दीन और परदेशी लोगों के लिये छोड़ देना; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं। - लैव्यव्यवस्था 19:9-10

बाइबल पाठ: रूत 2:1-12

रूत 2:1 नाओमी के पति एलीमेलेक के कुल में उसका एक बड़ा धनी कुटुम्बी था, जिसका नाम बोअज़ था।

रूत 2:2 और मोआबिन रूत ने नाओमी से कहा, मुझे किसी खेत में जाने दे, कि जो मुझ पर अनुग्रह की दृष्टि करे, उसके पीछे पीछे मैं सिला बीनती जाऊं। उसने कहा, चली जा, बेटी।

रूत 2:3 सो वह जा कर एक खेत में लवने वालों के पीछे बीनने लगी, और जिस खेत में वह संयोग से गई थी वह एलीमेलेक के कुटुम्बी बोअज़ का था।

रूत 2:4 और बोअज़ बेतलेहेम से आकर लवने वालों से कहने लगा, यहोवा तुम्हारे संग रहे, और वे उस से बोले, यहोवा तुझे आशीष दे।

रूत 2:5 तब बोअज़ ने अपने उस सेवक से जो लवने वालों के ऊपर ठहराया गया था पूछा, वह किस की कन्या है।

रूत 2:6 जो सेवक लवने वालों के ऊपर ठहराया गया था उसने उत्तर दिया, वह मोआबिन कन्या है, जो नाओमी के संग मोआब देश से लौट आई है।

रूत 2:7 उसने कहा था, मुझे लवने वालों के पीछे पीछे पूलों के बीच बीनने और बालें बटोरने दे। तो वह आई, और भोर से अब तक यहीं है, केवल थोड़ी देर तक घर में रही थी।

रूत 2:8 तब बोअज ने रूत से कहा, हे मेरी बेटी, क्या तू सुनती है? किसी दूसरे के खेत में बीनने को न जाना, मेरी ही दासियों के संग यहीं रहना।

रूत 2:9 जिस खेत को वे लवतीं हों उसी पर तेरा ध्यान बन्धा रहे, और उन्हीं के पीछे पीछे चला करना। क्या मैं ने जवानों को आज्ञा नहीं दी, कि तुझ से न बोलें? और जब जब तुझे प्यास लगे, तब तब तू बरतनों के पास जा कर जवानों का भरा हुआ पानी पीना।

रूत 2:10 तब वह भूमि तक झुककर मुंह के बल गिरी, और उस से कहने लगी, क्या कारण है कि तू ने मुझ परदेशिन पर अनुग्रह की दृष्टि कर के मेरी सुधि ली है?

रूत 2:11 बोअज़ ने उत्तर दिया, जो कुछ तू ने पति मरने के पीछे अपनी सास से किया है, और तू किस रीति अपने माता पिता और जन्मभूमि को छोड़कर ऐसे लोगों में आई है जिन को पहिले तू न जानती थी, यह सब मुझे विस्तार के साथ बताया गया है।

रूत 2:12 यहोवा तेरी करनी का फल दे, और इस्राएल का परमेश्वर यहोवा जिसके पंखों के तले तू शरण लेने आई है तुझे पूरा बदला दे

 

एक साल में बाइबल: 

  • यशायाह 7-8
  • इफिसियों 2