ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022

प्रभु यीशु की कलीसिया या मण्डली - प्रबल और जयवंत / The Church, or, Assembly of Christ Jesus - Victorious and Overcoming


Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु में जयवंत


हमने प्रभु यीशु मसीह की कलीसिया, अर्थात प्रभु यीशु के विश्वासी समर्पित शिष्यों के समूह या समुदाय विषय परमेश्वर के वचन बाइबल से, मत्ती 16:18 के साथ, जहाँ बाइबल में कलीसिया शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया गया है, सीखना आरंभ किया था। हमने कलीसिया शब्द के अर्थ को समझा, यह देखा कि आम धारणा के विपरीत प्रभु यीशु ने कलीसिया पतरस पर स्थापित नहीं की; और यह देखा कि क्यों ऐसा समझना इस पद की गलत व्याख्या करना है। हमने देखा कि प्रभु यीशु स्वयं ही अपनी कलीसिया का बनाने वाला और उसकी देख-भाल करने वाला है, उसने यह कार्य किसी अन्य अथवा किसी मनुष्य, या संस्था, यहाँ तक कि स्वर्गदूतो को भी नहीं सौंपा है। फिर हमने कलीसिया के लिए बाइबल में प्रयुक्त विभिन्न रूपकों (metaphors) के द्वारा कलीसिया के उद्देश्य और कार्यों को समझा था, और देखा था कि कोई भी मानवीय अथवा संस्थागत रीति अथवा विधि से बनाई गई ‘कलीसिया’ इन रूपकों पर खरी नहीं उतरती है, और केवल प्रभु यीशु मसीह द्वारा बनाई गई उसकी कलीसिया ही इन रूपकों के गुणों का निर्वाह कर सकती है; इसलिए कोई भी मनुष्य किसी भी रीति से प्रभु की कलीसिया को नहीं बना अथवा बनवा सकता है; और न ही स्वयं उसमें जुड़ सकता है न ही किसी अन्य को जोड़ सकता है।

 

फिर हमने प्रेरितों 2:38-42 में से उन सात बातों को देखा है, जो कलीसिया के आरंभ से ही सच्ची मसीही कलीसिया तथा उसके सदस्यों के जीवनों का अभिन्न अंग रही हैं। प्रेरितों 2:42 में उन सात में से चार ऐसी बातें दे गई हैं जिन्हें कलीसिया और मसीही जीवन के स्तंभ कहा जाता है, जो कलीसिया और मसीही जीवन की स्थिरता और दृढ़ता के लिए अनिवार्य हैं। किसी भी “कलीसिया” में इन सात बातों की उपस्थिति दिखाती एवं प्रमाणित करती है कि वह “कलीसिया” प्रभु की कलीसिया है। अन्यथा वह “कलीसिया” प्रभु की नहीं, वरन किसी मानवीय अथवा संस्थागत रीतियों के आधार पर मनुष्यों द्वारा बनाई गई ऐसी “कलीसिया” है जिसका प्रभु की सच्ची कलीसिया से कोई संबंध नहीं है; कलीसिया के लिए प्रभु की आशीषों और अनन्तकालीन योजनाओं तथा प्रतिफलों में जिसका कोई भाग नहीं है। वरन वह अनन्त विनाश के लिए रखे गए प्रभु के खेत में उगने वाले उन जंगली पौधों के समान है जो खेत में रहते हुए पलते, बढ़ते और पोषित तो होते रहे, किन्तु कटनी के समय पृथक कर के उन्हें उनके पूर्व-निर्धारित अनन्त विनाश के लिए फेंक दिया गया (मत्ती 13:24-30, 37-42)।


मत्ती 16:18 में प्रभु यीशु ने अपनी कलीसिया के एक और गुण को भी बताया है “... और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे”; अर्थात प्रभु की कलीसिया प्रभु में रहने और प्रभु से प्राप्त सुरक्षा के कारण सदा जयवंत बनी रहेगी, शैतान की कोई योजना, कोई षड्यंत्र उसके विरुद्ध सफल नहीं होगा। प्रभु की कही इस बात के अभिप्राय को समझने के लिए प्रभु द्वारा यहाँ पर प्रयुक्त वाक्यांश अधोलोक के फाटक के इन शब्दों को समझना आवश्यक है। शब्द “अधोलोक” यूनानी भाषा के शब्द hades (हेडीस) का अनुवाद है और एक ऐसे पीड़ा के स्थान के लिए प्रयोग किया जाता है जहाँ पर पार्थिव जीवन में परमेश्वर के साथ अपने संबंधों को ठीक नहीं करने वालों की आत्माएं उनके अंतिम न्याय के लिए रखी गई हैं; जैसे कि प्रभु द्वारा लाजरस और धनी व्यक्ति के दृष्टांत (लूका 16:19-31) में दिखाया गया है, उस धनी व्यक्ति की आत्मा अधोलोक डाली गई (लूका 16:23)। अर्थात अधोलोक शैतानी आत्माओं और शक्तियों का स्थान है। बाइबल में, विशेषकर पुराने नियम में, किसी नगर या शहर का फाटक वह स्थान होता था जहाँ पर उस नगर अथवा शहर के मुख्य अधिकारी और न्यायी बैठा करते थे, और लोगों का न्याय करते थे (व्यवस्थाविवरण 16:18; व्यवस्थाविवरण 21:19-20; रूत 4:1-2; अय्यूब 29:7-10)। अर्थात किसी स्थान के फाटक का जन होने से तात्पर्य होता था उस स्थान का प्रमुख न्यायिक या प्रशासनिक अधिकारी। इसलिए मत्ती 16:18 में इन दोनों शब्दों को साथ देखने से अभिप्राय बनता है शैतानी स्थान की प्रमुख शक्तियां। और प्रभु यीशु मसीह ने दावा किया है कि उसकी कलीसिया के विरुद्ध शैतान की कोई शक्ति प्रबल नहीं हो सकेगी, उसे पराजित नहीं कर सकेगी।

 

प्रभु के इस दावे को हम आज वास्तविकता में कार्यान्वित होते हुए क्यों नहीं देखते हैं? ध्यान कीजिए कि, जैसा हम पहले देख चुके हैं, प्रभु की कलीसिया अभी निर्माणाधीन है; अभी अपने अंतिम स्वरूप में नहीं आई है। प्रभु अपने लोगों को तैयार कर के कलीसिया में उनके निर्धारित स्थान पर जोड़ता चला जा रहा है। प्रभु अभी अपनी कलीसिया को वचन के जल के स्नान के द्वारा बेदाग और बेझुर्री, पवित्र और निर्दोष बना रहा है (इफिसियों 5:26-27); यह प्रक्रिया चल रही है, पूरी नहीं हुई है। साथ ही एक बार फिर मत्ती 13:24-30 के प्रभु के दृष्टांत पर ध्यान कीजिए - प्रभु की कलीसिया में प्रभु के जनों के अतिरिक्त शैतान के ‘पौधे’ भी हैं - जो उनके अनन्त विनाश के लिए पहचान कर लिए गए हैं और कटनी के समय अलग कर दिए जाएंगे। इन कारणों से कलीसिया अभी इस पृथ्वी पर अपने उस तेजस्वी और जयवंत स्वरूप में देखने को नहीं मिलती है, जिसका वर्णन उसके विषय वचन में किया गया है। किन्तु प्रभु की कलीसिया में प्रभु के अनेकों समर्पित जन व्यक्तिगत रीति से, पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से, यह जयवंत जीवन जीते हुए देखे जा सकते हैं। प्रभु के दूसरे आगमन पर कलीसिया प्रभु के पास उठाई जाएगी, और फिर प्रभु की दुल्हन, आत्मिक यरूशलेम के रूप में प्रभु के साथ रहेगी (प्रकाशितवाक्य 21:2, 9-10)। प्रभु की इस कलीसिया, उसकी दुल्हन, उस आत्मिक यरूशलेम के लिए लिखा है, “और उस में कोई अपवित्र वस्तु या घृणित काम करने वाला, या झूठ का गढ़ने वाला, किसी रीति से प्रवेश न करेगा; पर केवल वे लोग जिन के नाम मेम्ने के जीवन की पुस्‍तक में लिखे हैं” (प्रकाशितवाक्य 21:27)।


यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो अभी आपके पास इस बात को जाँचने और परखने का समय है कि क्या आपका नाम वास्तव में मेमने की जीवन की पुस्तक में लिखा गया है कि नहीं? क्या आप प्रभु की कलीसिया के वास्तविक सदस्य हैं, या मनुष्यों के द्वारा बनाई गई किसी डिनोमिनेशन या मत या समूह के सदस्य मात्र हैं; अथवा, मत्ती 13:24-30 के प्रभु के दृष्टांत के जंगली बीजों के उस पौधे के समान तो नहीं हैं जो स्वामी की देखभाल, पालन-पोषण, और सुरक्षा के कारण अपने आप को उसके खलिहान में जाने के लिए निश्चिंत समझे हुए है, किन्तु कटनी के समय जो कटु सत्य सामने आएगा, उसके लिए तैयार नहीं है। वह जंगली बीज अपनी नियति नहीं बदल सकता था; किन्तु आपके पास अभी अपनी अनन्तकालीन नियति समझने और सुधारने के लिए समय और अवसर है। प्रभु द्वारा दिए गए इस समय और अवसर को व्यर्थ न जानें दें; उसका सदुपयोग करें और अपने अनन्तकाल को सुरक्षित एवं आशीषित कर लें।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • यशायाह 53-55 

  • 2 थिस्सलुनीकियों 1


*********************************************************************

English Translation


The Church Lord's - Victorious and Overcoming


We had started this series on the Church of the Lord Jesus, i.e., the called-out group of people who have believed in and surrendered their lives to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His word, with considering Matthew 16:18, where the word “Church” has been used for the first time. We had seen that contrary to common thinking and popular belief, the Lord did not establish His Church on Peter; and we also saw how and why having this concept is a misinterpretation and misuse of this verse. We saw that the Lord Jesus Himself is the one who builds, looks-after and maintains His Church, and He has not entrusted this work to any man, institution, or even angels. Then, through the various metaphors used in the Bible about the Church, we had seen and understood the purposes and works of the Church. These things had also made it apparent to us that no “church” established and functioning through any man devised methods, or man-made institutional rules and regulations, will ever be able to live according to the characteristics and qualities that are present in the Lord’s Church. Therefore, no man can ever make or maintain the Church of the Lord Jesus; no man can ever join himself or anyone else to the Lord’s Church.


Then from Acts 2:38-42 we saw the seven things which have always been an integral part of the Lord’s Church, since its inception. In Acts 2:42, four of those seven things are grouped together, which are also known as the “pillars of Christian life and the Church”, essential for stability and being firmly established. The presence of these seven things in any local Church demonstrates that the Church is the Lord’s Church. Else, that church is not the Lord’s but man-made and managed, and is a church which has no true relationship with the Lord God and His actual Church; such a man-made church and its members will have nothing to do with the eternal blessings and rewards that God has kept in place for His Church. Rather, they will be like the tares sown in God’s field, that were planted and grew, that were nurtured and looked after, along with the plants of the ‘good seed’ in the field; but since their being sown, they had been ear-marked and kept for being separated out and cast away into eternal destruction (Matthew 13:24-30, 37-42).


Matthew 16:18 also states another characteristic of the Church of the Lord Jesus, “... the gates of Hades shall not prevail against it”; meaning that the Church of the Lord, because of remaining in the Lord and His safety, will always remain overcoming and victorious against the wile and devices of the devil; none of Satan’s devious strategies against it will ever succeed. To understand this statement of the Lord, it is necessary to understand the phrase “the gates of Hades” used here by the Lord. The Greek word ‘hades’ is used for a place of terrible torment where the souls of the people who did not set their lives right with God while alive and living earth have been kept, awaiting their final judgement, as the Lord indicated in the parable of Lazarus and the Rich man (Luke 16:19-31), in which the soul of the Rich man was cast into hades (Luke 16:23). In other words, Hades is a place of satanic powers and spirits. In the Bible, particularly in the Old Testament, the gate of the city or town used to be the place where the elders and judges of that town or city used to sit and judge people, dispense justice for various matters (Deuteronomy 16:18; Deuteronomy 21:19-20; Ruth 4:1-2; Job 29:7-10). Therefore, to be a person belonging to the gate of a place implied being an elder, or an administrative officer, or a judge of that place. Therefore, by placing these meanings into the phrase of Matthew 16:18, we can infer it implies the prominent or ruling powers of that satanic place Hades. So, through this phrase, the Lord was assuring that no powers of Satan could ever prevail against His Church.


So, then, why do we not see this assurance given by the Lord practically before us today? Remember and recall, as we have seen earlier, the Church of the Lord is still “under-construction”; it has not yet reached its ultimate form and strength. The Lord is still adding His people into it; is still cleaning and purifying His Church by His Word to make it without spot or wrinkle (Ephesians 5:26-27); this process is still underway; it has not been completed as yet. Also, once again take a look at the parable of Matthew 13:24-30 - in God’s field, in the Church of the Lord, presently, the tares, earmarked for eternal destruction at the end time, are still present along with the ‘good seed.’ For these reasons, we do not get to see the Lord’s Church in that holy and glorious form that has been described in God’s Word, in which it is meant to be. But in the Church of the Lord, many of the Lord’s surrendered, obedient, and committed people can be seen living this overcoming and victorious life individually, through the power of the Holy Spirit residing in them. With the second coming of the Lord, the Church of the Lord will be caught up to be with the Lord, and then this Bride of Christ will live as the Spiritual Jerusalem with the Lord (Revelation 21:2, 9-10). For this Church of the Lord, His Bride, the Spiritual Jerusalem, it is written, “But there shall by no means enter it anything that defiles, or causes an abomination or a lie, but only those who are written in the Lamb's Book of Life” (Revelation 21:27).


If you are a Christian Believer, then you now have the time and opportunity to evaluate and ensure that your name is written in the Lamb’s Book of Life. Carefully examine and ascertain that you are a member of the actual Church of the Lord Jesus, and not just of any man-made sect, group, or denomination; or like the tares of Matthew 13:24-30, are resting contended because of the imputed care and security provided by the Master to His ‘good seed’ that they too are safe and secure, whereas they were actually earmarked for eternal destruction - a bitter, unpalatable truth that will come out at the end. Do not waste away this time and opportunity given to you by the Lord; make full use of it and secure your eternal future, blessings, and rewards with the Lord God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


 

Through the Bible in a Year: 

  • Isaiah 53-55 

  • 2 Thessalonians 1



सोमवार, 17 अक्टूबर 2022

प्रभु यीशु की कलीसिया या मण्डली - चौथा स्तंभ - प्रार्थना / The Church, or, Assembly of Christ Jesus - The Fourth Pillar - Prayer


Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु के लोगों के लिए चौथे स्तंभ, प्रार्थना का महत्व 


प्रभु की कलीसिया में, प्रभु द्वारा जोड़ दिए लोगों के जीवनों में, कलीसिया के आरंभ के समय से ही सात बातें देखी जाती रही हैं, जिन्हें प्रेरितों 2:38-42 में दिया गया है। इनमें से अंतिम चार, एक साथ, प्रेरितों 2:42 में दी गई हैं, और इन्हें मसीही जीवन तथा कलीसिया की स्थिरता के लिए चार स्तंभ भी कहा जाता है; तथा इनके लिए इसी पद में यह भी लिखा है कि उस आरंभिक कलीसिया के लोग इन बातों का पालन करने में “लौलीन रहे”। हमने इन चारों में से पहली तीन, और सातों में से पहली छः बातों को पिछले लेखों में देखा है। आज इन चार में से चौथी तथा सात में से सातवीं बात, प्रार्थना में लौलीन रहने के बारे में देखते हैं।

 

यहाँ हम देखते हैं कि प्रभु यीशु के उन आरंभिक अनुयायियों के जीवन में, आरंभ से ही प्रार्थना करने का बहुत महत्व रहा है। सामान्यतः परमेश्वर से प्रार्थना करने को परमेश्वर से कुछ माँगने या उससे प्राप्त करने के प्रयास करने के अभिप्राय से देखा और समझा जाता है। किन्तु परमेश्वर के वचन बाइबल के अनुसार परमेश्वर से प्रार्थना का अभिप्राय होता है परमेश्वर से वार्तालाप करना, जैसा प्रभु यीशु मसीह बहुधा किया करते थे (मरकुस 1:35; मत्ती 14:23; लूका 5:16; 6:12-13)। यह वार्तालाप औपचारिकता का निर्वाह नहीं, अपितु, किसी अंतरंग मित्र के साथ दिल खोल कर बात करने के समान है। अपने मन की बात परमेश्वर से खुल कर कहना, और परमेश्वर के मन की बात को उससे सुनना। अर्थात, प्रार्थना करना, परमेश्वर से संगति करने के समान है, निरंतर हर बात के लिए उसके संपर्क में बने रहना, हर बात के लिए उसकी इच्छा जानकर उसके अनुसार कार्य करना। जब मसीही विश्वासी परमेश्वर के साथ ऐसे निकट संबंध और संपर्क में रहेगा, परमेश्वर की इच्छा के अनुसार अपना हर निर्णय और कार्य करेगा, तो स्वतः ही उसके जीवन में परमेश्वर की सामर्थ्य भी प्रकट रहेगी, उसके कार्य भी सफल होंगे, और वह परिस्थितियों द्वारा विचलित और निराश भी नहीं होगा, क्योंकि उसे विश्वास रहेगा के जो कुछ भी उसके जीवन में हो रहा है, वह परमेश्वर की इच्छा और योजना के अंतर्गत है, और अन्ततः उससे उसकी भलाई ही होगी (रोमियों 8:28)।

 

इसीलिए परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस द्वारा लिखवाया, “निरन्तर प्रार्थना में लगे रहो” (1 थिस्स्लुनीकियों 5:17)। इसका यह तात्पर्य नहीं है कि सब कार्य छोड़कर किसी एकांत स्थान में आँख बंद करके और हाथ जोड़कर बैठे रहो और परमेश्वर से कुछ न कुछ कहते रहो। वरन यह कि हर समय, हर बात के लिए, परमेश्वर के साथ मन में एक मूक संवाद, एक वार्तालाप चलते रहना चाहिए, हर बात के लिए उसकी इच्छा जानते रहना चाहिए, उसकी इच्छा के अनुसार करते रहना चाहिए। जो इस प्रकार परमेश्वर के साथ अपना घनिष्ठ संबंध बनाए रखते हैं, वे प्रभु के इस वचन को भी समझ सकते हैं और उसके प्रति आश्वस्त रह सकते हैं कि समय और आवश्यकता के अनुसार उन्हें प्रभु से वचन और सहायता मिलती रहेगी (यशायाह 30:21; लूका 12:11-12); तथा इन अंत के दिनों की भयानक घटनाओं से बचने और शांति के साथ रहने वाले भी हो सकते हैं (लूका 21:34-36; प्रकाशितवाक्य 3:10)।


मसीही विश्वासियों के लिए प्रार्थना करना कोई निर्धारित संख्या के अनुसार गिनकर करना नहीं है, जैसा हम पुराने नियम के कुछ संतों और परमेश्वर के भक्तों के साथ देखते हैं (भजन 55:17; भजन 119:164; दानिय्येल 6:10), वरन हर पल, हर समय परमेश्वर के साथ संपर्क में बने रहना, उससे हर बात के लिए वार्तालाप में बने रहना है। जो इस भाव में जीवन व्यतीत करेगा, फिर वह इस एहसास के साथ भी जीवन जीएगा कि मैं परमेश्वर के साथ, और परमेश्वर मेरे साथ निरंतर विद्यमान हैं। और ऐसी स्थिति में फिर उसके लिए किसी लोभ-लालच, बुरे विचार आदि में बहक कर पाप में गिरना कठिन हो जाएगा, वह शैतान के द्वारा सरलता से बहकाया-गिराया नहीं जाएगा। आप स्वयं अनुमान लगा सकते हैं कि जो इस प्रकार से प्रार्थना में “लौलीन” रहेगा, उसके  आत्मिक जीवन का स्तर कैसा होगा। साथ ही, परमेश्वर के साथ इस प्रकार से संगति और संपर्क वही बना कर रख सकता है, जो प्रभु द्वारा अपनाया गया हो, प्रभु की कलीसिया के साथ जोड़ा गया हो। किसी मानवीय या संस्थागत प्रक्रिया के निर्वाह के द्वारा “कलीसिया” से जुड़ने वाले व्यक्ति के लिए परमेश्वर के साथ इस प्रकार प्रार्थना में जुड़े रहना संभव ही नहीं होगा।

 

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपका प्रार्थना का जीवन कैसा है? क्या आपके लिए प्रार्थना करना परमेश्वर से कुछ माँगना ही है, या एक अंतरंग मित्र के समान उससे अपने दिल की सभी बातें साझा करना, तथा उसके दिल की बातों को जानकर उनके अनुसार कार्य एवं व्यवहार करना है? आप का प्रार्थना का जीवन और प्रार्थना के प्रति आपका रवैया प्रकट करेगा कि आप वास्तव में प्रभु द्वारा उसकी कलीसिया से जोड़े गए जन हैं कि नहीं। यदि कहीं कोई कमी है, किसी सुधार की आवश्यकता है, तो अभी समय रहते जो भी ठीक करना है, वह कर लीजिए; कहीं बाद में समय और अवसर न मिले और कोई बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ जाए।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • यशायाह 50-52 

  • 1 थिस्सलुनीकियों 5


**********************************************************************

English Translation


The Importance for the Lord’s People of the Fourth Pillar, Prayer


In the Church of the Lord Jesus, in the lives of the people joined to the Church by the Lord, since the inception of the Church, seven things have been seen, which are given in Acts 2:38-42. Of these seven the last four have been given together in one sentence, in Acts 2:42; it is also written in the same sentence that the members of the first Church “continued steadfastly” in them. These four have also been called the four pillars giving stability and firmness to Christian life and the Church. We have seen the first three of these four, i.e, the first six of the seven things in the previous articles. Today, we will look at the last one, the importance of praying steadfastly amongst the Lord’s people.


We see from this verse that in the lives of those initial disciples of the Lord, prayer had a very important place. Usually, prayer is seen and understood as asking something from God, or pleading to get something from Him. But according to God’s Word the Bible, prayer was conversing with God, as the Lord Jesus often used to do (Mark 1:35; Matthew 14:23; Luke 5:16; 6:12-13). This conversation was not the fulfilling of a formality, rather, it is having an open-hearted conversation with a close and dear friend. It is unhesitatingly, freely sharing all you have on your heart with God, and also listening to what God has to say to you. In other words, to pray is like having a fellowship session with God, to be in close touch with Him for everything, learning His will and way for everything and doing accordingly. When a Christian Believer will remain in such close contact and relationship with God, will take every decision in God’s will and fulfill it too, then automatically the power of God too will be manifest in his life, he will be successful in all that he does, and he will never be discouraged or overwhelmed with situations and problems, since he will keep trusting that whatever is happening in his life is in the will of God and eventually will turn out to be for his good (Romans 8:28).


That is why God the Holy Spirit had it written through the Apostle Paul, “pray without ceasing” (1 Thessalonians 5:17). This does not mean to leave everything aside and be sitting all the time with closed eyes and folded hands and keep telling something or the other to God. Rather, it means to be in a constant state of silent conversation with God about everything happening in and around you, and keep doing as the Lord God guides and directs in every situation. Those who maintain their close, intimate relationship with God in this manner, they can well understand this verse; they will always remain assured and confident that as and when they need God’s help and guidance, they will keep receiving it (Isaiah 30:21; Luke 12:11-12). They will also be able to live in peace and with confidence through the terrible events and things of these end times that we are in (Luke 21:34-36; Revelation 3:10).


For the Christian Believers there are no set times of the day or the prescribed number of times to pray, as we see in the lives of some of the Old Testament saints and prophets of God (Psalm 55:17; Psalm 119:164; Daniel 6:10). The Born-Again child of God is expected to remain in constant conversation and touch with God about everything. The person who lives with this attitude, will also be confident that at all times and for everything he is with God and God is with him. Then, with such confidence it will be very difficult for him to be led astray into sin through any temptation, covetousness, wrong thoughts and desires etc. and Satan will not be able to make him fall into his traps. You can imagine for yourself the high spiritual state of those who “continue steadfastly” in prayer in this manner. This also implies that this kind of constant fellowship and conversation is only possible for a person who has been accepted by the Lord and been joined to His Church by the Lord. No person joined by any man, or Institution devised process to the Church will be able to remain in prayer with God in this manner.


If you are a Christian Believer, then what is the state of your prayer life? Does prayer only mean asking God for things, or is it a time of sharing your heart with a close intimate friend, learning what is on His heart for you, and then living your life accordingly? Your prayer life and your attitude towards prayer will make evident whether you actually have been joined to the Lord’s Church or not. Evaluate and see, and if there is any deficiency anywhere, if there is anything that needs to be rectified, do it now while you have time and opportunity available from God. May it not be so that by the time you realize, and want to take any remedial measures, it is too late, and you end up paying a heavy price.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


 

Through the Bible in a Year: 

  • Isaiah 50-52 

  • 1 Thessalonians 5



रविवार, 16 अक्टूबर 2022

प्रभु यीशु की कलीसिया या मण्डली - तीसरा स्तंभ; प्रभु की मेज़ में संभागी क्यों? / The Church, or, Assembly of Christ Jesus - The Third Pillar; Holy Communion - It’s Necessity


Click Here for the English Translation

प्रभु के लोगों के साथ प्रभु की मेज़ में सम्मिलित होने का महत्व एवं अनिवार्यता

प्रभु की कलीसिया में, प्रभु द्वारा जोड़ दिए लोगों के जीवनों में, कलीसिया के आरंभ के समय से ही सात बातें देखी जाती रही हैं, जिन्हें प्रेरितों 2:38-42 में दिया गया है। इनमें से अंतिम चार, एक साथ, प्रेरितों 2:42 में दी गई हैं, और इन्हें मसीही जीवन तथा कलीसिया की स्थिरता के लिए चार स्तंभ भी कहा जाता है; तथा इनके लिए इसी पद में यह भी लिखा है कि उस आरंभिक कलीसिया के लोग इन बातों का पालन करने में “लौलीन रहे”। हमने इन चारों में से तीसरी, और सातों में से छठी बात, “रोटी तोड़ना” या प्रभु के मेज़ में सम्मिलित होने के बारे में, पिछले लेख से देखना आरंभ किया है। पिछले लेख में हमने अपने शिष्यों के साथ फसह के पर्व का भोज खाने के दौरान प्रभु द्वारा अपनी इस मेज़ की स्थापना किए जाने के बारे में कुछ बातें और मसीही जीवन के लिए उनके अभिप्राय को देखा था। आज इसी विषय को आगे बढ़ाते हुए प्रभु की मेज़ के महत्व के बारे में कुछ बातों को देखते हैं।

 

प्रभु की मेज़ में भाग लेने के विषय पवित्र आत्मा द्वारा 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में, प्रेरित पौलुस में होकर लिखवाया गया है, क्योंकि उस मण्डली में प्रभु की मेज़ का निरादर हो रहा था, वे लोग उस मेज़ में भाग लेने की गंभीरता और महत्व को अनदेखा करने लग गए थे। इस खंड के 23 पद में पौलुस यह स्पष्ट बता देता है कि प्रभु की मेज़ का यह दर्शन उसे प्रभु से ही प्राप्त हुआ, और उसने उन्हें भी पहुँचा दिया। इस खंड में प्रभु की मेज़ के विषय जो अनुचित बातें उन में देखी जा रही थीं, संक्षिप्त में, वे हैं:

  • अनुचित रीति से भाग लेने के कारण प्रभु की मेज़ उनके लिए हानि का कारण बन गई थी (पद 17, 27-32)

  • उन लोगों में परस्पर फूट और मतभेद थे, और विधर्मी लोग भी थे जो उस मेज़ में सम्मिलित होते थे (पद 18, 19)

  • प्रभु की मेज़ उनके लिए साथ मिलकर बैठने का नहीं, वरन भेद-भाव का और एक दूसरे को ऊँचा-नीचा दिखाने का माध्यम बन गई थी (पद 20-22, 33-34)

  • इस अनुचित व्यवहार के कारण उन्हें प्रभु से ताड़ना का सामना करना पड़ रहा था, यहाँ तक कि कुछ कि मृत्यु भी हो गई थी (पद 29-32)

    पौलुस के द्वारा, पवित्र आत्मा ने उन्हें गंभीरता के साथ सचेत किया कि प्रभु की मेज़ में भाग लेते समय उन्हें भी, और आज हमें भी, उपरोक्त गलतियों को हटाना है, उचित रीति से भाग लेना है।

 

साथ ही इस खंड में दी गई मेज़ के उद्देश्य और महत्व की तीन बातों को भी ध्यान रखना है। ये तीन बातें हैं:

  1. प्रभु की मेज़ खाने-पीने का भोज मनाने के लिए नहीं, वरन प्रभु के द्वारा दिए गए अपने बलिदान को स्मरण करने का अवसर है (पद 24-25)। प्रभु ने अपनी देह और लहू का बलिदान क्यों और कैसे दिया, क्या कुछ सहा। उचित गंभीरता, आदर, एवं श्रद्धा के साथ यह स्मरण करना प्रभु के दूसरे आगमन तक चलते रहना चाहिए। 

  2. प्रभु के मेज़ में भाग लेना, उसकी मृत्यु को प्रचार करने के लिए है (पद 26); अर्थात प्रभु के बलिदान के बारे में औरों को बताने, उन तक सुसमाचार पहुँचाने के लिए। मेज़ में भाग लेने के द्वारा भाग लेने वाला प्रभु की मृत्यु के प्रचार के प्रति अपने समर्पण और आज्ञाकारिता को स्मरण करता तथा दोहराता है। 

  3. प्रभु की मेज़ में भाग लेने से पहले प्रत्येक व्यक्ति को अपने आप को, न किसी अन्य अथवा औरों को, जाँचना है कि वह उचित रीति से भाग ले रहा है कि नहीं; क्योंकि अनुचित रीति से भाग लेने वाला अपने ऊपर दण्ड को लाता है (पद 27-32)। अपने आप को जाँच कर, अपनी गलतियों और पापों को प्रभु के सामने मान कर, उनके लिए पश्चाताप करने और प्रभु से क्षमा माँगने के बाद ही मेज़ में भाग लेना उचित है।


प्रभु के द्वारा उसकी मेज में भाग लेने के औचित्य, उद्देश्य, और महत्व को समझने के द्वारा हम समझ सकते हैं कि प्रभु ने अपने लोगों को शैतान की चालाकियों और उसकी भ्रष्ट बातों से शुद्ध और पवित्र रखने के लिए (यूहन्ना 13:8b, 10a), तथा अपने शिष्यों को उसके सुसमाचार प्रचार के प्रति समर्पित एवं आज्ञाकारी बनाए रखने के लिए इस मेज़ की स्थापना की, और उसमें नियमित भाग लेते रहने के लिए कहा। इससे हम यह भी समझ सकते हैं कि क्यों यहूदा इस्करियोती को मेज़ में भाग नहीं मिला - क्योंकि वह मेज़ के उद्देश्यों को पूरा ही नहीं करता था। साथ ही हम यह भी समझने पाते हैं कि क्यों जो लोग एक रस्म के समान इसमें भाग लेते हैं, वे अपने लिए कितना बड़ा दण्ड मोल ले रहे हैं; क्योंकि मेज़ में भाग लेने से कोई प्रभु की दृष्टि में धर्मी नहीं बनता है - प्रभु ने तो जो उसकी दृष्टि में धर्मी हैं, उन्हीं के लिए मेज़ को स्थापित किया था, अधर्मियों को धर्मी बनाने के लिए नहीं। किन्तु अनुचित रीति से भाग लेने, या किसी को भाग दिलवाने के द्वारा व्यक्ति अपने लिए प्रभु से दण्ड और ताड़ना का भागी अवश्य बन जाता है। उचित रीति से भाग लेना आशीष का कारण है, क्योंकि व्यक्ति अपने आप को जाँच और सुधार कर मसीही जीवन में आगे बढ़ सकता है; और अनुचित रीति से या रस्म के समान भाग लेने और देने से व्यक्ति स्वयं ही अपने लिए दण्ड कमा लेता है।

 

क्योंकि प्रभु की मेज़ में भाग लेने से पहले, व्यक्ति को अपने आप को जाँचना है, अपने पाप और गलतियों को प्रभु के सामने स्वीकार करना है, इसलिए मेज़ में भाग लेना भी एक उचित समय-अवधि के अनुसार होना चाहिए, जिससे अपने पिछले दिनों के जीवन को सहजता से स्मरण और पुनःअवलोकन किया जा सके। आरंभिक कलीसिया के लोग इसमें लौलीन रहते थे, प्रतिदिन, घर-घर में प्रभु की मेज़ में सम्मिलित होते थे (प्रेरितों 2:46); किन्तु कुछ समय के पश्चात, यह सामूहिक एकत्रित होना, और रोटी तोड़ना या प्रभु के मेज़ में भाग लेना, सप्ताह के पहले दिन की आराधना सभा (1 कुरिन्थियों 16:2) के साथ जुड़ गया (प्रेरितों 20:7)। सप्ताह भर की यह अवधि, मेज़ में भाग लेने से पहले अपने जीवन का पुनः अवलोकन करने और हफते भर में हुई किसी भी गलती, बुराई, या पाप को ध्यान करके प्रभु के सामने मानने के लिए सहज रहती है। महीने में एक बार, या अन्य किसी समय-अवधि के अनुसार मेज़ में भाग लेने का वचन में कोई समर्थन नहीं है। साथ ही यह कोई रस्म भी नहीं है, इसे भी हम देख चुके हैं।


यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो प्रभु की मेज़ में भाग लेने के महत्व के प्रति आपका क्या दृष्टिकोण है? ध्यान कीजिए, 1 कुरिन्थियों 11:17-32 के पदों में प्रभु और पवित्र आत्मा ने मेज़ में भाग लेने को वैकल्पिक, या, इच्छानुसार नहीं लिखा है, वरन अनिवार्य किया है। इन पदों में स्पष्ट आया है कि मण्डली के लोगों को भाग लेना था; किन्तु यह भी उतना ही स्पष्ट है कि उचित रीति से भाग लेना था। प्रभु की मेज़ में भाग न लेना, प्रभु की अनाज्ञाकारिता है, दण्डनीय है; और अनुचित रीति से भाग लेना भी दण्डनीय है। अर्थात, प्रभु ने अपने लोगों के लिए एक बहुत संकरा किन्तु बहुत उत्तम मार्ग दिया है, जिससे हम अपनी पिछली बुराइयों, गलतियों, पापों को लिए हुए मसीही जीवन में आगे न बढ़ें, वरन प्रभु से क्षमा और आशीष के साथ मसीही जीवन में उन्नत होते चले जाएं।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • यशायाह 47-49 

  • 1 थिस्सलुनीकियों 4


*****************************************************************************

English Translation


The Importance & Necessity of Breaking of Bread with Lord’s People


In the Church of the Lord Jesus, in the lives of the people joined to the Church by the Lord, since the inception of the Church, seven things have been seen, which are given in Acts 2:38-42. Of these seven the last four have been given together in one sentence, in Acts 2:42; it is also written in the same sentence that the members of the first Church “continued steadfastly” in them. They have also been called the four pillars giving stability and firmness to Christian life and the Church. We had started to consider the third amongst these four, and the sixth of the seven things - “the breaking of bread” in the last article. In that article we had seen the facts related to the Lord celebrating the Passover with His disciples and instituting the Holy Communion, and seen their implication and application in Christian life. Today, continuing forward with the same theme, we will look at the importance of breaking of bread with the Lord’s people.


God the Holy Spirit has had it written in some detail about participating in the Lord’s Table in 1 Corinthians 11:17-34, since the people of that Church had started to take it lightly, ignore its importance and necessity, and the Holy Communion was being dishonored. In verse 23 of this passage, Paul clearly states that he has received these instructions about the Lord’s Table from the Lord, and as he received them, he is passing them on to the Church.

In this passage from 1 Corinthians, in brief, the inappropriate and wrong things related to the Lord’s Table that were being seen amongst them, were:

  • Because of partaking in it in a wrong manner, the Lord’s Table had become a cause for harm for them (verses 17, 27-32).

  • They were taking part with divisions and dissensions amongst them, and even factions on doctrinal matters existed (verses 18, 19).

  • The Lord’s Table, instead of being a place for fellowship and sitting together, had become a place to show discrimination and being superior or better than others (verses 20-22, 33-34).

  • Because of this inappropriate behavior, they were facing the Lord’s Judgement, so-much-so, that some had even died (verses 29-32). 


 Through Paul, they were admonished by the Holy Spirit that to participate in the Lord’s Table, they had to remove these wrong things from amongst them. The same holds true for us today as well; we too need to make sure that none of these wrong practices are seen amongst us Christian Believers.


Along with the above three things about the purpose and importance of the Lord’s Table have been given here, which they, as well as us today, need to adhere to. These three things are:

  1. The Lord’s Table is not a place for feasting and showing off, but for remembering the Lord’s sacrificing Himself (verses 24-25). While partaking of the Holy Communion one should ponder over why and how the Lord gave His body to be broken and blood to be shed; what all He suffered undergoing this sacrifice. This has to be done and continued with due reverence, honor, and seriousness, till the Lord comes again.

  2. Partaking of the Holy Communion is to preach the death of the Lord (verse 26); i.e., to tell others about the Lord’s sacrifice, and to take the gospel to them. By participating in the Lord’s Table, the participant reminds himself about his committing himself to be obedient to the Lord and propagating the Lord’s sacrifice; and renews his surrender and commitment.

  3. Before partaking in the Lord’s Table, the person has to examine himself, not anyone else or others, to ascertain that he is participating worthily, in the proper manner. Since, the one participating unworthily or in an inappropriate manner brings judgement upon himself (verses 27-32). After examining oneself, acknowledging and accepting the wrongs, sins, and shortcomings before the Lord, repenting of them and asking the Lord’s forgiveness for them, only then should a person partake in the Holy Communion.


It is only after understanding and learning about the rational, purpose, and importance of the “Breaking of Bread” can we realize and know why the Lord instituted this for His true and committed disciples, and asked them to regularly take part in it till He comes again - so that they may remain safe and secure from the wiles of the devil, remain pure and clean from the corruption Satan brings upon them (John 13:8b, 10a), and to keep His disciples committed to propagating the gospel and remain obedient to Him and His Word. With this understanding we can also see why Judas Iscariot was not made a partaker of the Holy Communion - since he did not fulfill the purposes of the Lord’s Table. This also shows us that those who partake in the Lord’s Table as a ritual, without understanding its importance and being committed to its purposes, what terrible retribution they are bringing upon themselves. We all need to understand and be very clear in our minds that no one becomes righteous in God’s eyes by participating in the “Breaking of Bread”; rather, the Lord established this Table for those to partake, who already are righteous and holy in His sight, and not to make the unrighteous into righteous people. On the other hand, a person’s partaking in an unworthy manner, or getting someone else to partake in an unworthy manner makes him liable for Lord’s judgement and retribution. Participating worthily is a source of blessings, since the Christian Believer examines and corrects himself and grows in his Christian life and nearness to the Lord; whereas by participating unworthily or as a mere ritual, a person invites the Lord’s punishment upon himself.


Since, before participating in the Holy Communion, a person has to examine himself, has to accept and acknowledge his wrongs and mistakes before the Lord, therefore, the participation too must be within an appropriate time-period, so that the doings of the past days can be easily recalled and evaluated. The members of the initial Church “continued steadfastly” in it, gathering from house to house, and breaking bread daily (Acts 2:46). But after sometime, this gathering together and Breaking of Bread, got joined with gathering together on the first day of the week for worship (1 Corinthians 16:2; Acts 20:7). This time period of one week is a convenient period to recall and recollect what a person may have done or said, and then bring before the Lord wherever he may have erred or fallen short. There is no support or affirmation in God’s Word of the practice of participating in the Lord’s Table once a month, or according to any other time period. We have also already seen that participating in it is not a ritual or a formality that has to be carried out.


If you are a Christian Believer, then what is your understanding and perspective about partaking in the Breaking of Bread instituted by the Lord. Take careful note that in 1 Corinthians 11:17-32, the Lord and the Holy Spirit have not made this participation a matter of choice, or according to one’s convenience; rather it has been made mandatory for the Christian Believers. It has been clearly stated in this passage that the members of the Church had to participate in the Breaking of Bread. But it has also been equally clearly stated that they had to do it in an appropriate manner, worthily. Not to partake of the Lord’s Table is disobeying the Lord, and therefore, renders a person accountable to the Lord for this disobedience; and, participating unworthily or in an inappropriate manner too invites the Lord’s retribution. In other words, the Lord has given a very narrow, but a very beneficial and blessed way for the Christian Believer, so that no one moves forward in life carrying the burden of past mistakes, wrongs, and unforgiven sins; rather having obtained Lord’s forgiveness, His people should move forwards with blessings and be edified in their Christian life.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


 

Through the Bible in a Year: 

  • Isaiah 47-49 

  • 1 Thessalonians 4