ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 18 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 194

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 39


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (14) 



हमने पिछले लेखों में देखा है कि व्यावहारिक मसीही जीवन जीने के लिए परमेश्वर ने अपने लोगों को, अपने वचन बाइबल में शिक्षाएं और निर्देश दिए हैं। बाइबल में स्थान-स्थान पर दिए गए इन शिक्षाओं और निर्देशों में से प्रेरितों 2 और 15 अध्याय में कुछ ऐसी शिक्षाएं और निर्देश हैं, जिनके पालन और निर्वाह से उस समय के आरम्भिक मसीही विश्वासी अपने आत्मिक जीवनों में उन्नत हुए; सभी विरोध, सताव और विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी वे मसीही विश्वास में स्थिर और दृढ़ बने रहे; और कलीसियाएं भी बढ़ती चली गईं। प्रेरितों 2 अध्याय में सात बातें दी गई हैं, जिनमें से पहली तीन, जो मसीही विश्वास में आने, प्रभु के शिष्य बनाने से सम्बन्धित हैं, वे पतरस द्वारा किए गए प्रचार में दी गई हैं। शेष चार, जो मसीही विश्वास में उन्नति और बढ़ोतरी से सम्बन्धित हैं, और इसीलिए जिन्हें “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है, और जिनका पालन आरम्भिक मसीही विश्वासी लौलीन होकर किया करते थे, प्रेरितों 2:42 में दी गई हैं। अभी तक हम इन सात में से पाँच बातों को देख चुके हैं; और छठी बात, अर्थात प्रेरितों 2:42 के चार में से तीसरे स्तम्भ, “रोटी तोड़ना” यानि प्रभु भोज में या प्रभु की मेज़ में भाग लेने पर विचार कर रहे हैं।

 

हमने देखा है कि प्रभु भोज में भाग लेने की एकमात्र सही विधि और सम्बन्धित बातें, प्रभु ने प्रभु भोज की स्थापना किए जाने के समय बता दीं हैं; और ये बातें हमें चारों सुसमाचारों में दिए गए प्रभु भोज से सम्बन्धित वृतान्तों में मिलती हैं। आरम्भिक मसीही विश्वासियों को वे बातें सिखाई गई थीं; और इसीलिए वे तेज़ी से अपने विश्वास तथा संख्या में बढ़ते गए। लेकिन जैसे आज हो रहा है, थोड़े ही समय में लोगों ने प्रेरितों 2:42 की बातों को एक रीति बना लिया, उनमें लौलीन होकर नहीं, बल्कि औपचारिकता निभाने के लिए उनका निर्वाह करने लगे। परिणामस्वरूप, मसीही विश्वासियों तथा कलीसियाओं के आत्मिक स्तर और विश्वास का जीवन जीने के स्तर में भारी गिरावट आ गई; तथा मसीही विश्वासियों और कलीसियाओं में बहुत सी गलत और अनुचित बाते देखी जाने लगीं। कुरिन्थुस की मण्डली में यह समस्या बहुत विकट थी, और परमेश्वर पवित्र आत्मा ने उनकी गलतियों को दिखाने और सही करने के लिए, प्रेरित पौलुस द्वारा उन्हें पत्रियाँ लिखवाईं। इनमें से पहली पत्री में प्रभु भोज में अनुचित तथा उचित रीति से भाग लेने से सम्बन्धित शिक्षाएं 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में मिलती हैं। अब हम इन्हीं शिक्षाओं को सात बिन्दुओं के अन्तर्गत देख रहे हैं। पिछले लेख में हमने पाँचवें बिन्दु, उचित और अनुचित रीति से भाग लेने का निष्कर्ष; और उचित रीति से भाग लेने के लिए, भाग लेने वाले को अपने आप को किन बातों के आधार पर जाँचना और सुधारना है, उसके बारे में 27-28 पदों से देखा था। आज से हम छठे बिन्दु, अनुचित रीति से भाग लेने के दुष्परिणामों के बारे में, पद 29-30 से देखेंगे।    

6. प्रभु-भोज में भाग लेना - पद 29-30 - (भाग 1)

 

हमने 1 कुरिन्थियों 11:17-27 में दी गई उन गलतियों को देखा है, इनके कारण मसीही विश्वासी प्रभु भोज में अनुचित रीति से भाग लेते हैं। पिछले लेख और पाँचवें बिन्दु के समापन पर हमने उन गलतियों पर आधारित बातों के अनुसार, प्रभु की मेज़ में भाग लेने से पहले, प्रभु भोज में भाग लेने वालों को अपने आप को जाँचने और सुधारने के लिए एक सूची दी थी। यह जाँचना और सुधारना, और इसे भी एक औपचारिकता के समान नहीं, वरन बहुत गम्भीरता तथा सही रीति से करना, बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि जैसा पद 27 में लिखा है, अनुचित रीति से मेज़ में भाग लेने से, भाग लेने वाला स्वतः ही प्रभु की देह और लहू का अपराधी हो जाता है; और पद 28 में यह परमेश्वर की आज्ञा है कि मनुष्य अपने आप को जाँच ले, और तब ही प्रभु भोज में सम्मिलित हो। सच्चे, दीन, और समर्पित मन से, तथा पवित्र आत्मा से सहायता मांगने की प्रार्थना के साथ, पिछले लेख की सूची की सहायता लेते हुए, अपने आप को जाँचने से, व्यक्ति को अपनी गलतियों और कमियों का एहसास होगा। और तब वह एक वास्तविक पश्चातापी मन के साथ, अपनी गलतियों का अंगीकार करते हुए, 1 यूहन्ना 1:9 के आधार पर प्रभु से उनके लिए क्षमा मांगते हुए, उचित रीति से प्रभु भोज में भाग लेने पाएगा। तब प्रभु भोज उसके लिए वास्तव में आत्मिक उन्नति, विश्वास में बढ़ोतरी, और प्रभु से आशीषों का माध्यम ठहरेगा। साथ ही, प्रभु भोज में भाग लेते समय व्यक्ति को अपने विषय यह भी जाँच और देख लेना चाहिए कि क्या मैं अपने मसीही जीवन और विश्वास में, वचन की समझ और आज्ञाकारिता में बढ़ता जा रहा हूँ कि नहीं? कहीं मैं एक ही स्तर और स्थान पर आकर अटक तो नहीं गया हूँ? कहीं मैं फिर से औपचारिकताओं का ही निर्वाह तो नहीं करने लग गया हूँ? या, कहीं मैं अपने आत्मिक जीवन और विश्वास में फिर से गिरने तो नहीं लग गया हूँ?


प्रभु ने अपने लोगों को शैतान और उसके लोगों से, तथा शैतान की युक्तियों से सुरक्षित रखने के लिए, उनके आत्मिक तथा मसीही विश्वास के जीवन में प्रभु भोज के द्वारा एक बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक “चेक-पोस्ट” या जाँचने का नाका लगाया है। यदि प्रभु द्वारा स्थापित इस नाके का सही उपयोग किया जाए, तो हर बार प्रभु भोज में भाग लेते समय, व्यक्ति के पास यह अवसर होता है कि वह अपने जीवन के छिपे अथवा प्रत्यक्ष पापों और कमियों की गठरी को वहीं पर उतार कर, प्रभु के कदमों पर रखकर, आशीषित और सुरक्षित होकर, शुद्ध मन और विवेक के साथ आगे बढ़ जाए। नहीं तो जीवन में बनी रहने वाली गलतियाँ और पाप, शैतान को अन्दर आने, और भारी नुकसान करते रहने का मार्ग और अवसर प्रदान करते रहेंगे। लेकिन बात केवल यहीं तक ही सीमित नहीं है। जैसा हमने ऊपर देखा है, प्रभु भोज में अनुचित रीति से भाग लेना, भाग लेने वाले को प्रभु की देह और लहू का अपराधी बनाता है, उसे दोषी ठहरा कर, प्रभु से भारी दण्ड का भागी बनाता है। और जैसे पद 29-30 में लिखा है, अनुचित रीति से भाग लेने वालों को, यहीं, पृथ्वी पर ही, यह दण्ड मिलता भी है। शैतान इस दोषी ठहरने और दण्ड के भागी होने को भी, अविश्वासियों, तथा विश्वासियों, दोनों के विरुद्ध उपयोग करता है।


ध्यान कीजिए, अदन की वाटिका में, हव्वा को परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करने और वर्जित फल को खाने के लिए शैतान ने उसे उकसाया था, परमेश्वर द्वारा दण्ड मिलने की बात को झूठा कहकर, अनाज्ञाकारिता के घातक दुष्परिणाम से उसे निश्चिन्त करके, उसके सामने फल खा लेने से होने वाले लाभों को रखा था। हव्वा उसके छल में आ गई, और परमेश्वर के कहे की अनाज्ञाकारिता कर बैठी, पाप को प्रवेश दे दिया, परमेश्वर से मिली सभी आशीषों और सुरक्षा को गँवा दिया। अविश्वासियों को प्रभु की मेज़ में भाग लेने के लिए उकसा कर भी शैतान उन पर यही दांव खेलता है। प्रभु भोज के यथार्थ, और भाग लेने से सम्बन्धित बाइबल की सच्चाइयों को उनसे छुपाए रखकर, उन्हें भ्रमित करके मेज़ में भाग लेने से मिलने वाले फायदे दिखाकर, वह उनसे प्रभु की अनाज्ञाकारिता करवाता है। उन्हें भाग लेने के द्वारा धर्मी, प्रभु को स्वीकार्य, तथा स्वर्ग में प्रवेश के योग्य होने की गलतफहमी में फंसा कर, उन्हें वास्तव में पश्चाताप करने और प्रभु को उद्धारकर्ता ग्रहण करने से रोके रहता है। वह उन्हें दण्ड का भागी बनाकर उनकी हानि करता है, और इसके द्वारा उन्हें मसीही विश्वास तथा परमेश्वर के प्रति उदासीन बना देता है; और उनके मनों में परमेश्वर के वचन, मसीही विश्वास, आदि के प्रति अविश्वास उत्पन्न कर देता है। कुल मिलाकर परिणाम यह कि वह उस भाग लेने वाले अविश्वासी को, किसी न किसी तरह से प्रभु में विश्वास करने से बाधित कर देता है, अपने चंगुल से बचने नहीं देता है, और अपने साथ अनन्त विनाश का भागी बनाए रखता है। यह सब केवल इसलिए होता है क्योंकि किसी ने भी उन अविश्वासियों को प्रभु भोज के बारे में, और उसमें उचित रीति से भाग लेने के बारे में नहीं समझाया। 

 

ऐसे लोगों की इस दुर्दशा, इस अनन्त विनाश में जाने के लिए ज़िम्मेदार, और उसके लिए जवाबदेह तथा दण्ड के भागी वे पादरी, और कलीसिया के अगुवे भी होंगे जिन्होंने कभी सही शिक्षाएं देकर लोगों को सचेत नहीं किया; बल्कि उन्हें उनकी गलतियों में बने रहने दिया (यहेजकेल 13 अध्याय तथा 33:1-6 देखिए)। वे लोग केवल औपचारिकताएं पूरी करते रहे, अपनी नौकरी करते रहे, अधिकारियों और अन्य मनुष्यों की कही बात मानते रहे। मनुष्यों के डर के आगे, उन्होंने परमेश्वर का भय रखने की अनदेखी कर दी; मनुष्यों से हानि उठाने से बचने के लिए, वे परमेश्वर से हानि उठाने के लिए तैयार हो गए। सत्य को जानते हुए भी, वे सत्य को दबाए और छुपाए रहे; लोगों से केवल औपचारिकताएं और मनुष्यों के द्वारा गढ़ी गई रीतियों तथा नियमों का निर्वाह करवाते रहे; और असंख्य लोगों को अनन्तकाल के लिए नरक का भागी बना दिया। क्या वे अपनी ज़िम्मेदारी और जवाबदेही से बचने पाएँगे (यहेजकेल 34:7-10)? प्रभु की मेज़ में भाग लेने वाले, और भाग देने वाले, दोनों ही को बहुत सावधान और सचेत रहना है। प्रभु की देह और लहू की ज़िम्मेदारी बहुत भारी और गम्भीर है।


अगले लेख में हम प्रभु की ताड़ना और वास्तविक मसीही विश्वासियों द्वारा अनुचित रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेने के बारे में देखेंगे।  


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 39


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (14)



We have seen in the previous articles that God has given teachings and instructions in His Word, the Bible for living a practical Christian life. Of the teachings and instructions given at various places in the Bible, in Acts chapters 2 and 15 there are some teachings and instructions, and their following and observance led to the Christian Believers being edified in their spiritual lives; being well established and standing firm in their faith despite facing opposition, persecution, and adverse circumstances; and the churches too continued to grow. There are seven things given in Acts 2, of them, the first three, related to coming into the Christian faith and becoming the disciples of the Lord Jesus are given in Peter’s sermon. The other four are given in Acts 2:42, and are related to the edification and growth in the Christian faith, because of which they are also known as the “Pillars of Christian Living,” and the initial Christian Believers used to steadfastly follow them. Till now, we have seen five of these seven, and are presently considering the sixth one, i.e., the third of the four pillars of Acts 2:42, the “breaking of bread” or the Holy Communion, or partaking of the Lord’s Table.


We have seen that the Lord has given the one and only correct manner of partaking in the Lord’s Table, and its related things, at the time of instituting the Table, as is given in the gospel accounts. The initial Christian Believers were taught these things, and that is why they rapidly grew in their faith and numbers. But as is happening now, then too, after some time, the people made the things of Acts 2:42 into a ritual, and instead of doing them steadfastly, they started observing them to fulfill a formality. The consequence was that there was a great decline in the state of spiritual lives and faith amongst the Christian Believers as well as of the churches; and many wrong and inappropriate things came in. This problem was quite severe in the church at Corinth, and God the Holy Spirit, to show them their errors and to correct them, had the Apostle Paul write letters to them. In these letters, in the first letter, in 1 Corinthians 11:17-34, we have the instructions about the errors and about the participation in the Holy Communion in a worthy or unworthy manner. Presently, we are considering these things under seven points. In the last article, we have seen the conclusion of the fifth point, i.e., partaking in a worthy and unworthy manner; and from verses 27-28 have seen the matters about which the person partaking in the Table has to examine and correct himself before partaking. From today, we are going to begin considering the sixth of the seven points, i.e., the harmful consequences of unworthily partaking in the Holy Communion, from verses 29-30.

 

6. Partaking in the Holy Communion - verses 29-30 - (Part 1)


From 1 Corinthians 11:17-27, we have seen the errors, because of which the participation in the Holy Communion by the Christian Believers, becomes participating unworthily. In the last article, the concluding article on the firth point, based on the errors, we have provided a list, so that those partaking in the Holy Communion may examine and correct themselves with its help. It is very necessary that this examination and correcting is not done as a formality. Since, as is written in verse 27, by partaking unworthily, the one partaking automatically becomes guilty of the body and blood of the Lord Jesus; and in verse 28, it is the Lord’s commandment that a person should examine himself, and only then partake of the Table. With a truly contrite, surrendered, and humble heart, and with the prayer for the Holy Spirit to help do so, with the aid of the list given in the previous article, the person partaking can examine himself and see where he has gone wrong, see his short-comings. Then, with a truly repentant heart, accepting his sins, and asking for their forgiveness on the basis of 1 John 1:9, the person can partake in the Holy Communion in a worthy manner. It is then that the Holy Communion will bring blessings in his life and will be a cause for spiritual edification and growing in faith for him. The person partaking of the Lord’s Table, should also examine himself to see whether he has been increasing in his Christian life, faith, understanding and obedience of God’s Word, or not. Whether he has got stuck at one stage, and is stagnating there. Whether he has again started only fulfilling formalities. Or, has he started to decline in his spiritual life and faith. 


The Lord, in the Holy Communion, has given His people a very important and necessary barrier, a “check-post” to keep them safe in their spiritual lives and faith, from the schemes of the devil. If this Lord given barrier is utilized worthily, then every time one participates in the Holy Communion, he has the opportunity to unburden himself of his hidden or evident sins and short-comings, and leave them at the Lord’s feet, then proceed ahead with a clear conscience and a purified heart, with the Lord’s blessings and security. Otherwise, the sins and short-comings that remain in one’s life provide Satan the opening and opportunity to enter in and create great harm. The problem does not just end there. As we have seen above, partaking in the Holy Communion in an unworthy manner, makes the participant guilty of the body and blood of the Lord Jesus, and liable to judgment and severe punishment from the Lord. And, as is written in verse 29-30, the one partaking unworthily, is punished here on earth for it. Satan uses this being guilty and its punishment against both, the unbelievers, as well as the Believers.


Recall that in the Garden of Eden, Satan had instigated Eve to disobey God and eat the forbidden fruit. By calling the punishment of disobedience a lie, he thereby made her careless about the fatal consequences of disobedience and placed before her the advantages of eating the fruit. Eve fell for his guile, disobeyed God, gave entry to sin, and lost all the blessings and security God had provided. By making the unbelievers to partake in the Lord’s Table, Satan uses the same ploy against them. Satan hides from them the reality and necessities of partaking of the Lord’s Table, misleads them into disobeying God by partaking in the Holy Communion, by putting before them the advantages of partaking. Satan entices them by falsely making them believe that by partaking they will become righteous, acceptable to God, and qualified to enter heaven; and thus, keeps them from truly repenting of their sins and accepting the Lord Jesus as their savior and Lord. Satan brings them to harm by making them guilty, and bringing punishment upon them. Through this he makes them indifferent and unresponsive to God, and creates unbelief in their hearts about God’s Word, Christian faith, etc. The net result is that the unbelievers partaking in the Lord’s Table are hindered in some way from coming to faith in the Lord. They remain in the clutches of the devil, to go to hell with him. All because no one explained to the unbelievers about the Holy Communion and participating in it in the God given worthy manner.


The Pastors and church elders who never gave the correct teachings and warned the people, but allowed them to stay in their errors, will be held responsible and accountable for the sorry state and eternal damnation of such people (see Ezekiel chapter 13, and 33:1-6). They only kept fulfilling formalities, merely doing a job, and following the instructions of other men and officials. To stay safe from offending men, they were uncaring of offending God; to stay safe from suffering loss from people, they chose to suffer loss at the hands of God. Though knowing the truth, they hid and suppressed it; they only had people continue fulfilling formalities, man-made rules, and contrived rituals. Thereby they have sent countless numbers into hell forever. Will they ever escape from their responsibility and accountability (Ezekiel 34:7-10)? Those who serve the Holy Communion, and those who receive it, both need to be very careful and cautious. The responsibility of the body and blood of the Lord is very serious and very grave.


In the next article we will see about the Lord’s chastening and about Christian Believers unworthily partaking in the Lord’s Table.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 17 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 193

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 38


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (13) 



व्यावहारिक मसीही जीवन जीने के लिए परमेश्वर ने अपने वचन में निर्देश और आज्ञाएँ दी हैं। जब परमेश्वर द्वारा दिए गए इन निर्देशों और आज्ञाओं का उचित रीति से, यत्न के साथ, सार्थक पालन किया जाता है, तो परमेश्वर की आशीष और बढ़ोतरी भी प्राप्त होती है। किन्तु जब उन्हें एक औपचारिकता, एक रीति या परम्परा बनाकर, निर्वाह मात्र करने के लिए किया जाता है, तो फिर उन के निर्वाह द्वारा करने वालों पर परमेश्वर की कोई आशीष नहीं आती है, उनमें कोई आत्मिक बढ़ोतरी नहीं होती है। वरन, फिर उन बातों में मानवीय बुद्धि की बातें, कुरीतियाँ, परमेश्वर के वचन और निर्देशों के साथ खिलवाड़, और उनमें परिवर्तन, आदि बातें आ जाती हैं; जो परिस्थिति को और भी बिगाड़ देती हैं, दण्डनीय बना देती हैं। हम इस बात को प्रेरितों 2:42 में, आरम्भिक मसीही विश्वासियों के द्वारा, लौलीन होकर चार बातों का निर्वाह करते रहने के उदाहरण से देखते हैं; और उनकी तुलना में कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को देखते हैं जिन्हें सुधारने के लिए प्रेरित पौलुस ने दो पत्रियाँ लिखी हैं। क्योंकि वे आरम्भिक विश्वासी, सत्यनिष्ठ और यत्न के साथ इन चारों बातों का निर्वाह करते थे, इसलिए परमेश्वर की आशीष भी उन पर थी। परिणामस्वरूप, सभी विरोध, सताव, और शैतानी हमलों के बावजूद, वे अपने आत्मिक जीवन में उन्नत होते चले गए, अपने मसीही विश्वास में दृढ़ और स्थिर होते चले गए, और कलीसियाएं भी बढ़ती चली गईं। परमेश्वर ने हर परिस्थिति में उन्हें सहायता और सुरक्षा दी, और बढ़ाता चला गया। इसीलिए, प्रेरितों 2:42 की इन चार बातों को “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है। वर्तमान में हम इन चार में से तीसरे स्तम्भ, “रोटी तोड़ना” अर्थात प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ में भाग लेने के बारे में वचन से देख और समझ रहे हैं। पिछले कुछ लेखों से हम प्रभु भोज में उचित और अनुचित रीति से भाग लेने के बारे में देख और समझ रहे हैं। आज भी इसी विषय को आगे बढ़ते हुए, हम उचित रीति से प्रभु के मेज़ में भाग लेने के बारे में आगे देखेंगे।    

5. प्रभु-भोज में भाग लेना - पद 27-28 - (भाग 4)


प्रेरितों 2 अध्याय के आरम्भिक मसीही विश्वासियों की तुलना में कुरिन्थुस की मण्डली के लोग हैं। कुरिन्थुस की मण्डली पौलुस के डेढ़ वर्ष के कठिन परिश्रम और विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी प्रभु के लिए कार्यरत बने रहने का परिणाम थी। किन्तु उस मण्डली को स्थापित करने के बाद, जब पौलुस अपनी सेवकाई के लिए अन्य स्थानों पर चला गया। लेकिन उसके बाद, शीघ्र ही उस मण्डली के लोगों ने परमेश्वर के निर्देशों और आज्ञाओं को एक रीति बना लिया, और मात्र औपचारिकता पूरी करने के लिए परमेश्वर की बातों का पालन करने लगे। परिणामस्वरूप, मण्डली में बहुत सी गलतियाँ आ गईं, और उनके आत्मिक जीवन का, उनके विश्वास की दृढ़ता का स्तर बहुत गिर गया। मण्डली में उन्नति और बढ़ोतरी की बजाए, बैर, फूट, और विभाजन आने लग गए। उन्हें उनकी गलतियों को दिखाने और उन गलतियों के सुधार के लिए पवित्र आत्मा ने पौलुस द्वारा उन्हें पत्र लिखवाए। और फिर, उन पत्रों को परमेश्वर के वचन में सम्मिलित करने के द्वारा, उन पत्रों में लिखी बातों को प्रभु की विश्वव्यापी सार्वभौमिक कलीसिया के लिए भी लागू करवा दिया। जो गलतियाँ तब कुरिन्थुस की कलीसिया में देखी जाती थीं, वही आज की कलीसियाओं में भी देखी जाती हैं। इसीलिए, जो समाधान कुरिन्थुस की कलीसिया के लिए था, वही आज की कलीसियाओं के लिए भी है।  आज की कलीसिया के लोगों और कलीसियाओं के अगुवों ने अपनी ही गढ़ी हुई बातों को, अपनी समझ के अनुसार बनाए गए नियमों और निर्देशों को, परमेश्वर के वचन के स्थान पर लागू कर दिया है; परमेश्वर के वचन का स्थान, मनुष्य के वचन ने ले लिया है। परिणाम वही है जो तब कुरिन्थुस की मण्डली के साथ हुआ - आत्मिक उन्नति और बढ़ोतरी रुक गई है, तथा कलीसिया के लोगों में और कलीसियाओं में परस्पर बैर, विरोध, फूट, विभाजन आ गया है। 


कुरिन्थुस की मण्डली को लिखी गई पहली पत्री में, 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में हमारे वर्तमान विषय से सम्बन्धित गलतियों को पहचानने और सुधारने की बातें लिखी हैं। प्रभु भोज में उचित रीति से भाग लेने से सम्बन्धित इन्हीं बातों को हम सात बिन्दुओं के अन्तर्गत देखते आ रहे हैं। वर्तमान में हम पाँचवें बिन्दु, भाग लेने, को पद 27-28 से देख रहे हैं। पिछले लेख तक हमने पद 27 से प्रभु भोज में अनुचित रीति से भाग लेने के बारे में, उसके विभिन्न पक्षों को समझा है। इस बिन्दु का अगला पद, पद 28 उचित रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेने के लिए कहता है। जैसा हम पहले भी ध्यान कर चुके हैं, चारों सुसमाचारों में, प्रभु यीशु के द्वारा मेज़ को स्थापित करने और उसके निर्वाह के तरीके - सभी के लिए एक ही रोटी और एक ही प्याला के अतिरिक्त, फिर प्रभु भोज की और कोई विधि कहीं नहीं दी गई है। परमेश्वर के वचन के अनुसार, यही प्रभु भोज में भाग लेने की एकमात्र उचित विधि है। इसलिए, इसमें किया गया कोई भी बदलाव, मनुष्यों की व्यक्तिगत धारणा है, परमेश्वर का निर्देश अथवा आज्ञा नहीं। प्रभु भोज में अनुचित रीति से भाग लेना, न केवल किसी बदली हुई विधि के अनुसार भाग लेना है, न केवल उन लोगों के द्वारा भाग लेना है जो प्रभु के सच्चे समर्पित विश्वासी नहीं हैं, बल्कि सच्चे समर्पित मसीही विश्वासियों द्वारा, उन गलतियों के जीवन में होते हुए भी भाग ले लेना है, जिनके बारे में पवित्र आत्मा ने इस खण्ड के पद 17-27 में लिखवाया है। और 27 पद बहुत स्पष्ट कहता है कि जो अनुचित रीति से भाग लेगा, वह प्रभु की देह और लहू का अपराधी ठहरेगा; अर्थात, आशीष का नहीं बल्कि उस न्याय और दण्ड का भागी ठहरेगा, जिसके बारे में पद 29-30 में लिखा है। उस न्याय और दण्ड से बचने के लिए, पद 28 में पवित्र आत्मा द्वारा प्रभु भोज में भाग लेने वालों को सचेत किया गया है, कि वे अपने आप को जाँच लें, और तब भाग लें। निष्कर्ष यह कि, उचित-अनुचित, गलतियाँ और उनके सुधार, बता दिए गए हैं (पद 17-27); इन चेतावनियों और मार्गदर्शन का पालन करने अथवा न करने के भले और बुरे परिणाम भी सामने रख दिए गए हैं। अब यह प्रभु भोज में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है कि वह इन सभी बातों के आधार पर अपने आप को जाँचे, अपनी गलतियों को सुधारे, और तब उचित रीति से प्रभु की मेज़ में भाग ले। 


इस खण्ड, 1 कुरिन्थियों 11:17-27 में दी गई बातों के अनुसार, प्रत्येक भाग लेने वाले व्यक्ति द्वारा अपने आप को जाँचने के लिए निम्न बातों पर विचार करना चाहिए:

  • मैं इस मेज़ में क्यों, और किस उद्देश्य से भाग ले रहा हूँ?

  • कलीसिया और कलीसिया के लोगों के मध्य मेरा क्या व्यवहार और रवैया रहता है? क्या मैं सभी के साथ बिना किसी भेद-भाव के, प्रेम और मेलजोल के साथ रहता हूँ? कहीं मैं, किसी भी बात में या किसी भी तरह से, अपने आप को प्रमुख या बड़ा दिखाने तथा औरों को नीचा दिखाने वाला तो नहीं हूँ?

  • क्या मेरे कारण कलीसिया में कोई बैर, फूट, विभाजन, आदि तो नहीं आ रहे हैं; या, कहीं मैं ऐसा करने वालों के साथ जुड़ा हुआ तो नहीं हूँ?

  • क्या मैं हर परिस्थिति में प्रभु पर भरोसा रखता हूँ और हर बात के लिए प्रभु का धन्यवादी रहता हूँ; और केवल परमेश्वर पर ही निर्भर रहता हूँ?

  • क्या मैंने अपने आप को परमेश्वर को सच्चे मन से और पूर्णतः समर्पित करके, स्वयं को उसे उपलब्ध करवाया है कि वह मुझे अपनी योजनाओं के अनुसार, अपने राज्य और अपनी महिमा के लिए प्रयोग करे?

  • क्या मैं प्रभु यीशु द्वारा मुझे मेरे पापों से छुड़ाने के लिए दिए गए बलिदान और चुकाई गई कीमत को सदा स्मरण रखते हुए, हर काम को करता और हर निर्णय को लेता हूँ?

  • क्या मैं संसार के सामने प्रभु यीशु मसीह का सच्चा गवाह और जन बनकर, संसार के साथ बिना किसी भी बात के लिए समझौता किए, संसार की बातों और रीतियों को अपनाए बिना, एक खरा मसीही जीवन बिताता हूँ?

  • और साथ ही 2 कुरिन्थियों 13:5 में, पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा स्वयं को जाँचने के लिए एक और बहुत महत्वपूर्ण बात लिखवाई है, “अपने आप को परखो, कि विश्वास में हो कि नहीं; अपने आप को जांचो, क्या तुम अपने विषय में यह नहीं जानते, कि यीशु मसीह तुम में है नहीं तो तुम निकम्मे निकले हो।”


यदि प्रभु भोज में भाग लेने वाला हर व्यक्ति अपने आप को इस प्रकार से जाँच ले, सुधार ले, तो कोई व्याख्या करने की आवश्यकता नहीं है कि मसीहियों का व्यक्तिगत जीवन, कलीसिया की स्थिति, और मसीही विश्वास की संसार के समक्ष गवाही कहाँ पहुँच जाएगी। तब मसीही विश्वासियों और कलीसियाओं में उन्नति एवं बढ़ोतरी क्यों नहीं होगी? लोगों के जीवन परमेश्वर द्वारा आशीषित और सुरक्षित क्यों नहीं होंगे?


अगले लेख में हम प्रभु भोज में भाग लेने से सम्बन्धित छठे बिन्दु, अनुचित रीति से भाग लेने के परिणामों पर, पद 29-30 से विचार करेंगे। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 38


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (13)



God has given His instructions and commandments in His Word to live a practical Christian life. When these instructions and commandments given by God are followed properly, diligently, and meaningfully, then God’s blessings and edification are also received. But when they are followed as a ritual or tradition, as a formality, merely for the sake of carrying them out, then those who do so, do not receive any blessings from God, and do not grow in their spiritual lives. Instead, things of man’s mind and wisdom, wrong things and rituals, playing around with God’s Word and instructions and altering it, etc. come in; which only serve to further worsen the situation and make it punishable. We see this through the lives of the initial Christian Believers steadfastly following the four things given in Acts 2:42; and contrasted with the lives of the Corinthian Believers, to whom the Apostle Paul wrote two letters to correct them. Because those initial Christian Believers honestly and diligently followed these four things, therefore, God’s blessings were also with them. Consequently, despite all opposition, persecution, satanic attacks on them, they were continually edified in their spiritual lives, constantly grew, remained well established in their Christian faith, and the churches also continued to grow. That is why, the four things of Acts 2:42 are known as the “Four Pillars of Christian Living.” Presently, we are considering the third of these four pillars, i.e., “breaking of bread,” or partaking in the Holy Communion or the Lord’s Table, through God’s Word. For the past few articles, we have been looking at partaking worthily or unworthily. Today too, we will continue further on this topic, and see about worthily partaking in the Lord’s Table.

 

5. Partaking in the Holy Communion - verses 27-28 - (Part 4)


In contrast to the initial Christian Believers of Acts chapter 2, are the members of the church in Corinth. It took Paul one and a half years of hard labor, persevering even in adverse circumstances, to establish the church in Corinth. Once the church was established, Paul moved on to other places for his ministry. But after him, soon the members of that church changed the observance of God’s instructions and commands into a ritual, and began to observe them merely to fulfill a formality. Consequently, many wrongs came into the Assembly, and the level of their spiritual lives, of their being strong in their faith, dropped drastically. Instead of growth and edification in the church, mutual ill-will, disunity, factionalism and divisions started to crop up. To point out their wrongs, and how to correct them, the Holy Spirit had Paul write two letters to them. Then, by making those letters a part of God’s Word, made the things written in them applicable to the universal, worldwide Church of God. The wrongs that were then seen in the church at Corinth, are also seen in most of the churches today. Therefore, the solution applicable to the church in Corinth for correction, is also similarly applicable to the churches today.  Today, the people and the elders of the churches have replaced God’s instructions and commandments, with their own contrived modifications, rules and regulations made up through their own understanding and wisdom; man’s word has replaced God’s Word. The result is also the same as had happened to the church in Corinth - their spiritual edification and growth has stopped, and there is mutual ill-will, oppositions, disunity, factionalism and divisions in the churches.


In his first letter written to the church in Corinth, in 1 Corinthians 11:17-34, we find the instructions to identify and correct the things related to our present topic. We have been considering the things related to partaking in the Holy Communion, given in this section, under seven points. Presently we are looking at the fifth point, about partaking in the Table, from verses 27-28. In the previous article, we have seen and understood the various aspects of unworthily partaking of the Lord’s Table from verse 27. The next verse of this fifth point, verse 28. Is about worthily partaking of the Lord’s Table. As we have taken note of earlier, in the four gospels, other than the Lord given method of one bread and one cup for everyone participating in the Table, no other method has ever been given, anywhere. Therefore, as per God’s Word, this is the one and only method of worthily partaking of the Holy Communion. Any alterations made to this, are nothing more than man’s own ideas, and not God’s instructions or method. To participate unworthily in the Lord’s Table, is not only by participating using a man-altered method, but also the participation by those who are not the really fully surrendered and true Believers in the Lord, and even the participation by true Christian Believers with the wrongs given in this section of verses 17-27, still being present, still uncorrected in their lives. And it says very clearly in verse 27 that whoever participates unworthily is guilty of the body and blood of the Lord Jesus; therefore, will not get any blessings, but will come under the condemnation and judgment given in verses 29-30. In verse 28, those partaking in the Lord’s Table have been cautioned about that judgment and condemnation, and have been asked to first examine themselves, and only then partake. The conclusion is that the wrongs and their corrections have been pointed out (verses 17-27), worthily and unworthily participating has been explained; and the deleterious consequences of not heeding these warnings and guidance have also been informed. Now, it is the responsibility of the one participating in the Lord’s Table to examine himself through all that has been shown, correct his mistakes, and then participate worthily in the Lord’s Table.


In accordance with the things that we have seen in this section of 1 Corinthians 11:17-27, everyone participating in the Table, should examine himself on these points:

  • Why, and for what reason am I participating in the Table?

  • What is my attitude and behavior in the church and towards all the people of the church? Do I live harmoniously and with love towards everyone, without any differentiation? Is it that I try to make myself superior or better than anyone else, in any manner; or try to deprecate or play down anyone else in the church?

  • Is there any ill-will, disunity, factionalism and divisions in the church because of me; or, am I joined with those who do these things in the church?

  • Do I trust the Lord in every circumstance, and remain thankful to Him for everything; and remain dependent only upon God for everything?

  • Have I truly and fully surrendered myself to the Lord, and have made myself available to Him, so that He may use me as per His plans, for His kingdom and glory?

  • Do I always keep in mind the sacrifice made by the Lord on the Cross and the price paid by Him for my redemption, and accordingly take all decisions and do all things?

  • Do I actually live the life of a Christian Believer that witnesses my faith before the world, without in any way compromising with the world or adopting and living according to the ways and methods of the world?

  • Besides this, in 2 Corinthians 13:5, through Paul, the Holy Spirit has had another very important point for self-examination written “Examine yourselves as to whether you are in the faith. Test yourselves. Do you not know yourselves, that Jesus Christ is in you? -- unless indeed you are disqualified.”


If every person participating in the Lord’s Table would examine and correct himself through the points given above, then there is no need to explain to what levels will the lives of the Christian Believers, the state of the Church, and the status of the witness of the Christian faith rise to, before the world. Then, why wouldn’t there be edification and growth in the Christian Believers and the churches? Why wouldn’t the lives of people be blessed and made secure by God?


In the next article, we will take up the sixth point regarding partaking of the Holy Communion, given in verses 29-30.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 16 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 192

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 37


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (12) 



प्रभु भोज में भाग लेना, प्रेरितों 2:42 में दी गई उन चार बातों में से तीसरी बात है जिन का आरम्भिक मसीही विश्वासी लौलीन होकर पालन किया करते थे। उन आरम्भिक मसीही विश्वासियों के द्वारा इन चारों बातों में लौलीन रहने के कारण वे अपने आत्मिक जीवन में उन्नत हुए, मसीही विश्वास में स्थिर और दृढ़ हुए, और सँख्या में भी बहुत तेज़ी से बढ़े। साथ ही कलीसियाएं भी बढ़ती चली गईं। इन बातों के इसी सकारात्मक और उन्नत करने वाले प्रभाव के कारण, इन्हें मसीही जीवन के चार स्तम्भ कहा जाता है। इस बाइबल अध्ययन में हम, वर्तमान में, इनमें से तीसरे स्तम्भ, “रोटी तोड़ना,” अर्थात प्रभु भोज में या प्रभु की मेज़ में भाग लेने के बारे में सीख रहे हैं। हमने देखा है कि प्रभु की मेज़ की स्थापना और उस में भाग लेने की विधि से सम्बन्धित बातें हमें चारों सुसमाचारों में मिलती हैं। सुसमाचारों में दिया गया है कि प्रभु यीशु ने प्रभु भोज की स्थापना किस प्रकार से की, और शिष्यों को उसमें किस प्रकार से भाग लेना है। कलीसियाओं में कुछ गलत व्यवहार और शिक्षाओं के आ जाने के कारण, मसीही विश्वासी प्रभु भोज में भी गलत रीति से भाग लेने लग गए थे, जैसा कि हम कुरिन्थुस की मण्डली के बारे में देखते हैं। परमेश्वर पवित्र आत्मा ने, पौलुस प्रेरित में होकर, कुरिन्थुस की मण्डली को लिखी पत्री में अन्य बातों को सुधारने के साथ ही, प्रभु भोज में भाग लेने को भी सही करने के निर्देश दिए। प्रभु भोज से सम्बन्धित ये निर्देश हमें मुख्यतः 1 कुरिन्थियों 11:17-34 पदों में मिलते हैं। प्रभु भोज से सम्बन्धित इन्हीं निर्देशों को हम सात बिन्दुओं के अन्तर्गत देख रहे हैं। पिछले दो लेखों में हमने इस खण्ड के पद 27-28 के आधार पर प्रभु की मेज़ में भाग लेने से सम्बन्धित बातों को पाँचवें बिन्दु के अन्तर्गत देखा है। हमने समझा है कि प्रभु की मेज़ में अनुचित रीति से भाग लेने का, और उचित रीति से भाग लेने का क्या अर्थ है। पिछले लेख में हमने देखा और समझा था कि जैसा 1 कुरिन्थियों 11:27 में लिखा है, प्रभु भोज में भाग लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति उस में उचित रीति से भाग लेने के लिए व्यक्तिगत रीति से ज़िम्मेदार है। अपने अनुचित रीति से भाग लेने के लिए वह किसी अन्य को दोषी नहीं ठहरा सकता है। आज हम इसी बात को और आगे देखेंगे।    

5. प्रभु-भोज में भाग लेना - पद 27-28 - (भाग 3)


हम यह देख चुके हैं कि प्रभु ने जिस रीति से और जिस अभिप्राय से अपनी मेज़ को स्थापित किया है, वही उसका एकमात्र सही और उचित स्वरूप है; उसमें भाग लेने का एकमात्र सही तरीका है। प्रभु द्वारा दिए गए तरीके से भिन्न जो भी है, वह गलत है, अनुचित है। अधिकाँश मसीही, प्रभु की मेज़ में परम्परा के निर्वाह या औपचारिकता को पूरा करने के लिए, बिना उसके बारे में जाने और समझे, भाग लेते रहते हैं। और इसलिए, जैसा हम देख चुके हैं, उनका भाग लेना सामान्यतः उचित नहीं, वरन अनुचित रीति से होता है; और वे प्रभु से आशीष के नहीं, दण्ड के भागी हो जाते हैं। ये लोग सामान्यतः इस अनुचित रीति से भाग लेने को सही ठहराने के लिए तीन बातें कहते हैं। पहली, उन्हें वचन की शिक्षाएं पता नहीं हैं; दूसरी वह तो अपनी कलीसिया की परम्परा का निर्वाह कर रहा है; और तीसरी, वह अपनी कलीसिया के पादरी या अगुवे की बात का पालन कर रहा है। पिछले लेख में हमने देखा था कि प्रभु ने अपनी मेज़, अपने शिष्यों के लिए स्थापित की थी; इस मेज़ में केवल उन्हें ही भाग लेना है जो वास्तव में सच्चे मन और पूर्ण समर्पण से प्रभु के शिष्य बन गए हैं। जो वास्तव में शिष्य नहीं हैं, उनके लिए इस मेज़ में भाग लेना स्वतः ही आशीष का नहीं, दोषी और दण्ड के भागी होने का कारण बन जाता है। इसलिए, ऐसे लोगों के लिए, इससे आगे की कोई बात, उनका कोई भी स्पष्टीकरण, किसी काम का नहीं है, व्यर्थ है, उन्हें दोषी और दण्ड के भागी होने से नहीं बचाता है। 

उपरोक्त तीन में से पहली बात के विषय हमने यह भी देखा था कि जो अपने आप को मसीही विश्वासी कहते और मानते हैं, लेकिन फिर भी अनुचित रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेते हैं, उनके द्वारा यह कहना कि वे वचन की बातों और शिक्षाओं को नहीं जानते, उन्हें उनके अपने मुँह से दोषी ठहरा देता है। यह प्रमाणित कर देता है कि वे वास्तव में सच्चे मसीही विश्वासी और प्रभु के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध शिष्य नहीं हैं; उनमें प्रभु की मेज़ में भाग लेने के गुण हैं ही नहीं।


जो लोग उन तीन में से दूसरी बात, कलीसिया की परम्परा के निर्वाह, के आधार पर अपने आप को सही ठहराना चाहते हैं, वे भी वचन के प्रति अपनी अज्ञानता का प्रमाण देते हैं, और इससे वे भी वचन की जानकारी और समझ न रखने वाले लोगों के समान दोषी बन जाते हैं। ऐसे लोग इस बात की अनदेखी करते हैं कि प्रभु यीशु ने प्रभु भोज की स्थापना किसी कलीसिया में, या कलीसिया के लिए नहीं की थी। प्रभु भोज का प्रभु द्वारा दिया गया मूल स्वरूप, प्रभु के प्रति पूर्णतः समर्पित और प्रतिबद्ध शिष्यों के लिए था; यहूदा इस्करियोती को उसमें भाग नहीं लेने दिया गया था। प्रभु की मेज़ उन ग्यारह शिष्यों के लिए थी जो अपने घर, परिवार, व्यवसाय, आदि सभी कुछ छोड़कर प्रभु के पीछे हो लिए थे। उनका इस मेज़ में भाग लेना न तो उन्हें शिष्य बनाता था, और न ही उन्हें धर्मी, या प्रभु को स्वीकार्य। क्योंकि वे पहले से ही प्रभु के शिष्य थे, प्रभु के द्वारा धर्मी बनाए गए थे, प्रभु को स्वीकार्य थे, इसीलिए प्रभु ने उनके साथ मेज़ को स्थापित किया था; न कि मेज़ में भाग लेने के द्वारा उनके यह सब हो जाने के लिए। प्रभु ने उन्हें मेज़ एक स्मारक के रूप में दी थी, कि वे मेज़ में भाग लेने के द्वारा उसे स्मरण करें। प्रभु ने जब मेज़ को स्थापित किया था, तब न तो कोई कलीसिया थी और न ही किसी कलीसिया से सम्बन्धित कोई नियम और व्यवस्थाएं। तो फिर कलीसिया की परम्परा के अनुसार मेज़ में भाग लेने का दावा करने वाले, अपने आप को सही और भाग ले लेने को उचित किस आधार पर ठहरा सकते हैं?


इसी प्रकार से तीसरी बात; जो लोग इस आधार पर अपने मेज़ में भाग लेने को सही ठहराते हैं कि वे पादरी या कलीसिया के अगुवे की बात का पालन कर रहे हैं, वे स्वतः ही उपरोक्त बातों के, अर्थात प्रभु के वास्तविक शिष्य हुए बिना मेज़ में भाग लेने के दोषी, वचन को न जानने, न सीखने, और पालन न करने के दोषी, और प्रभु द्वारा मेज़ को स्थापित करने के अभिप्राय और उद्देश्य को न जानने के दोषी ठहरते हैं। साथ ही वे अपने आप को एक और भी अधिक जघन्य अपराध के दोषी ठहरा लेते हैं - प्रभु और उसके वचन से बढ़कर, मनुष्यों और मनुष्यों की बातों का पालन करने के अपराध का। वे अपने ही मुँह से इस बात का अंगीकार कर रहे हैं कि उन्हें प्रभु की और उसके वचन की कोई परवाह नहीं है; प्रभु से और उसके वचन से अनजान रहने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है; उन्हें प्रभु की आज्ञाएँ और निर्देश न तो पता हैं, और न वे जानने और सीखने में रुचि रखते हैं। लेकिन फिर भी, उन्हें कलीसिया के पादरी या अगुवे और उसकी बातों के बारे में पता है; और वे उस पादरी या अगुवे की बातें जानते और मानते हैं। उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है कि वह पादरी या अगुवा जो कह रहा है वह सही है या गलत। उन्हें बस इतना पता है कि यदि उन्होंने पादरी या अगुवे के द्वारा कहे हुए को नहीं निभाया, तो बहुत सी बातों के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसलिए, वे प्रभु को अप्रसन्न कर सकते हैं, किन्तु पादरी या अगुवे को नहीं। लेकिन फिर भी उनकी अपेक्षा यही है कि उस पादरी या अगुवे की बात मानने से प्रभु प्रसन्न होगा और उन्हें आशीष देगा। वे यह सुनना और समझना भी नहीं चाहते हैं कि उनकी यह धारणा सर्वथा आधारहीन और पूर्णतः गलत है; उन्हें विनाश में ले जा रही है। उन्हें तो बस पादरी या अगुवे द्वारा कही गई बात का पालन करने के द्वारा उन्हें प्रसन्न रखने से मतलब है। जब उनके मनों में प्रभु और उसके वचन, उसकी आज्ञाओं और निर्देशों के प्रति कोई मान-सम्मान और आज्ञाकारिता की भावना ही नहीं है, तो फिर वे यह किस आधार पर मानते हैं कि मेज़ में भाग लेने से वे धर्मी, प्रभु को स्वीकार्य, और प्रभु के शिष्य बन जाएंगे?


इसी प्रकार से किसी भी अन्य बहाने का प्रभु के द्वारा मेज़ को स्थापित करने के विवरणों के समक्ष रख कर, उस बहाने का विश्लेषण कर लीजिए; उस बहाने को 1 कुरिन्थियों 11:17-34 के निर्देशों के सामने लाकर परख लीजिए; आप हमेशा ही उस बहाने को एक व्यर्थ, निष्फल, और अस्वीकार्य बात के अतिरिक्त और कुछ नहीं पाएंगे।


अगले लेख में हम पद 28 के आधार पर प्रभु की मेज़ में उचित रीति से भाग लेने के बारे में देखेंगे। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 37


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (12)



Partaking of the Lord’s Table is the third of the four things given in Acts 2:42, which the initial Christian Believers used to follow steadfastly. Because those initial Christian Believers were steadfast in following these four things, therefore they were edified in their spiritual lives, became firmly established in their faith, and rapidly increased in their numbers. And, the churches also continued to grow. Because of these positive and edifying effects of these four things, they are also called the “Four Pillars of Christian Living.” In this Bible study, presently, we are considering the third of these four pillars, i.e., “breaking of bread,” or the Holy Communion, or the Lord’s Table. We have seen that things related to the establishing of the Lord’s Table are found in all gospel accounts. How the Lord established the Table, and the manner in which the disciples have to partake on the Table, has been given in the gospels. Because of some wrong teachings and behavior that had come into the churches, the Christian Believers had started to partake in the Holy Communion in a wrong manner, as we see about the state of the church in Corinth. God the Holy Spirit, through the Apostle Paul, had a letter written to the church in Corinth, to correct their errors and their manner of participating in the Lord’s Table. These instructions regarding the Holy Communion are mainly given in 1 Corinthians 11:17-34. We are considering these instructions about the Holy Communion under seven points. In the previous two articles we have seen the instructions related to verses 27-28 of this passage, under the fifth point, and we have understood the meaning of partaking in the Lord’s Table worthily, as well as unworthily. In the previous article we had seen and understood that as is written in 1 Corinthians 11:27, every person partaking of the Holy Communion is personally responsible for partaking in a worthy manner. No person can blame anyone else for partaking in an unworthy manner. Today, we will consider this further.

 

5. Partaking in the Holy Communion - verses 27-28 - (Part 3)

 

We have seen that the manner and purpose in which the Lord has established His Table is its one and only correct form; the one and only correct way of partaking in it. Anything that is in any way different from the way and manner given by the Lord is wrong, is partaking unworthily. Vast majority of the Christians partake of the Lord’s Table to fulfill a ritual, or as a formality, and continue partaking in it without knowing, learning, or understanding about it. Therefore, as we have seen, their participation, very often, is in an unworthy manner; and they receive not blessings, but punishment from the Lord for it. To justify their participation in an unworthy manner, they usually give three excuses. Firstly, that they do not know the teachings in God’s Word about it; secondly, they are only following the traditions of their church; and thirdly, they are only obeying what their Pastor or church Elder has asked them to do. In the previous article we had seen that the Lord had established His Table for His disciples; only they, who truly are the fully committed and surrendered disciples of the Lord are to partake in the Table. Those who actually are not the Lord’s disciples, for them, this Table will only be a cause of being punished instead of being blessed. Therefore, for such, anything beyond this argument, any clarification on their part, is vain, and will not save them from being punished. 


Of the three aforementioned excuses, we have seen about the first one, that those who claim to be Christian Believers, and still participate in the Holy Communion unworthily, their saying that they do not know the teachings and instructions of God’s Word, is a self-admission of their guilt. Their saying so proves that they are not actually the true Christian Believers, are not the fully surrendered and committed disciples of the Lord Jesus; they do not have in them, that which is required for partaking of the Table worthily.


Those who try to justify themselves on the basis of the second of the aforementioned three excuses, they too prove their ignorance of God’s Word, and thereby, they too become guilty like those who say they are ignorant of God’s Word. These people overlook the fact that the Lord Jesus had neither established the Table in any church nor for any church. The original form and manner given by the Lord of the Lord’s Table was for those who were His fully surrendered and committed disciples; even Judas Iscariot had not been allowed to participate in the Table. The Lord instituted His Table for those eleven disciples who had left their homes, families, jobs, to follow the Lord. Their participation in the Table neither made them disciples, nor righteous and acceptable to the Lord. It was because they already were the Lord’s disciples, made righteous by Him, and accepted by Him, that the Lord established the Table with them; and not that partaking of the Table made them all of these. The Lord had given them the Table as a remembrance, so that by participating in it they would remember Him. At the time when the Lord had established the Table, there was neither any church, nor any church traditions or regulations. Therefore, those who claim to justify themselves by claiming to follow the traditions of their church, on what basis can they justify making this claim?


Similarly, the third thing, those who justify their partaking of the Table on the grounds that they are following what has been told by their Pastor or church Elder, they automatically make themselves guilty of what has been said above, i.e., guilty of partaking without truly being a disciple of the Lord, of not knowing, not learning and not obeying God’s Word, of not knowing the purpose and implication of the Lord’s Table. In addition, they also make themselves guilty of a far more serious offense - of obeying men and their words, over and above the Lord and His Words. By their own mouths they are accepting that they have no concern for the Lord or His Word; they are not bothered by their being unaware of the Lord and His Word; they neither know, nor are interested in knowing the commandments and instructions given by the Lord Jesus. Yet, they know what the Pastor or the Elder of the church says; they follow and obey what the Pastor or the Elder say. Although they are not concerned whether what has been said is correct or not. All that matters to them is that if they do not fulfill what the Pastor or the Elder says, then they may have to face many problems about many things. Therefore, they cannot afford to make the Pastor or the Elder unhappy, however the Lord may feel about it. But still, their expectation is that by fulfilling what the Pastor or the Elder says, the Lord will be pleased with them, and will bless them. They do not want to even listen or understand that their notion is absolutely baseless and totally incorrect; and is taking them into eternal destruction. All they are concerned about is keeping the Pastor or the Elder happy. When there is no concern or respect in their hearts and minds about the Lord and His Words, when they are just not bothered about the commandments and instructions of the Lord, then on what basis do they believe and claim that by partaking of the Lord’s Table they will be made righteous, acceptable to the Lord, and His disciples?


Similarly, take any excuse that is offered and place it before the account of the Lord instituting His Table and analyze it, check it out through the instructions of 1 Corinthians 11:17-34; you will always find it to only be vain, infructuous, and unacceptable; and nothing else.


In the next article, we will see on the basis of verse 28 about worthily partaking of the Holy Communion.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well