ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 27 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 233

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 78


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (20) 


व्यावहारिक मसीही जीवन के लिए अनिवार्य चार बातें प्रेरितों 2:42 में दी गई हैं, जिनका पालन आरम्भिक मसीही विश्वासी लौलीन होकर करते थे। इसी कारण वे हर प्रकार की परिस्थितियों का सामना करते हुए भी अपने विश्वास में दृढ़ बने रहे, आत्मिक जीवनों में उन्नति करते गए, और कलीसियाएं भी बढ़ती चली गईं। क्योंकि आज के मसीही इन बातों को एक परम्परा के समान लेते हैं और औपचारिकता के समान उन्हें पूरा करते हैं, इसलिए न तो वे अपने आत्मिक जीवनों में बढ़ रहे हैं, और न ही कलीसियाएँ बढ़ रही हैं। इन चार में से पहली बात है परमेश्वर के वचन का अध्ययन करना, उसे सीखना; और क्योंकि सामान्यतः यह मसीहियों के जीवनों में नहीं हो रहा है, इसीलिए शैतान ने अवसर पाकर अनेकों गलत शिक्षाएं और अनुचित धारणाएं मसीहियों में घुसा और बैठा दी हैं। हम इस अध्ययन में इन चारों बातों के परमेश्वर के वचन बाइबल में दिए गए सही स्वरूप और उनके सही निर्वाह के बारे में सीखते आ रहे हैं। पहली तीन बातों पर विचार करने के बाद, अब हम चौथी बात, प्रार्थना करने के बारे में बाइबल से सीख रहे हैं। अभी तक हम सीख चुके हैं कि प्रार्थना करना परमेश्वर से कुछ माँगना या पूरा करने के लिए कहना ही नहीं है, वरन परमेश्वर से वार्तालाप करना है। परमेश्वर को अपनी बात बताना, और उससे उसकी बात सुनना है। शैतान की युक्तियों से सुरक्षित रहने के लिए, परमेश्वर चाहता है कि मसीही विश्वासी, निरन्तर, हर बात के लिए, उसके साथ प्रार्थना में जुड़े रहें। हमने यह भी देखा है कि एक आम किन्तु गलत धारणा के विपरीत, परमेश्वर ने हर किसी से यह प्रतिज्ञा नहीं की है कि वह सभी की और हर तरह की प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर देगा। परमेश्वर ने अपने वचन में लिखवा रखा है कि वह किन लोगों की और कैसी प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर देगा। इसी से सम्बन्धित एक अन्य गलत धारणा मसीहियों में प्रचलित है कि परमेश्वर “विश्वास से” और “यीशु के नाम में” माँगी गई प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर देगा। पिछले कुछ लेखों से हम इसके बारे में वचन के हवालों और उदाहरणों से सीखते आ रहे हैं कि प्रभु यीशु ने यह बात किन लोगों की और कैसी प्रार्थनाओं के बारे में कही है। पिछले लेख में हमने प्रेरितों 3:1-16 से “विश्वास से” और “यीशु के नाम में” माँगने के उदाहरण को देखा और समझा था। आज हम इसी विषय से सम्बन्धित वचन की कुछ और बातों को देखेंगे।

 

क्योंकि पुराने नियम के काल में यह “विश्वास से” और “यीशु के नाम में” प्रार्थनाओं को माँगने का कोई औचित्य, कोई सम्भावना नहीं थी, इसलिए हम इस बात के लिए पुराने नियम की प्रार्थनाओं पर विचार नहीं करेंगे। जब हम नए नियम में लिखी हुई लोगों की प्रार्थनाओं को देखते हैं, तो चाहे प्रार्थनाएं माँगने वाले सामान्य लोग थे, अथवा प्रभु के सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी विश्वासी, हमें शायद ही कोई प्रार्थना मिलती है जिसमें प्रार्थना करने वाले ने इनमें से किसी भी वाक्यांश के आधार पर अपनी प्रार्थना माँगी हो। एक उदाहरण को हम पिछले लेख में अवश्य देख चुके हैं, लेकिन वास्तव में यह भी स्वयं के लिए की गई प्रार्थना नहीं, बल्कि किसी अन्य को चंगाई देने के लिए कही गई बात है। ऐसे ही “यीशु के नाम में” प्रेरितों 9:33-34 में पतरस द्वारा ऐनियास नामक एक झोले के मारे हुए को चंगा करने और प्रेरितों 16:18 में भावी कहने वाली लड़की में से दुष्टात्मा को निकालने का उल्लेख है। प्रेरितों के काम पुस्तक में अन्य कई चंगाइयों का, दुष्टात्माओं को निकालने का, मृतकों को जीवित करने का, यहाँ तक कि पतरस की परछाई (प्रेरितों 5:15-16) और पौलुस की देह को छूए हुए रुमाल और अँगोछो (प्रेरितों 19:11-12) के द्वारा चंगाई का भी उल्लेख है। किन्तु उपरोक्त तीन चंगाइयों के “यीशु के नाम में” किए जाने के अतिरिक्त, अन्य किसी भी आश्चर्यकर्म में वाक्यांश “यीशु के नाम में” का कोई उल्लेख नहीं है। प्रेरितों और प्रभु के लोगों की किसी भी प्रकार की प्रार्थनाओं में भी इस वाक्यांश का प्रयोग किया जाना नहीं मिलता है। यह, आज मसीहियों द्वारा इस वाक्यांश के लगभग हर बात, हर प्रार्थना के लिए उपयोग करने और प्रार्थना को प्रभावी बनाने, परमेश्वर को माँगे के अनुसार करने के लिए बाध्य करने की प्रवृत्ति के प्रतिकूल है। इससे यह बात विचार योग्य है कि यदि उन आरम्भिक मसीही विश्वासियों और प्रभु के सच्चे समर्पित, आज्ञाकारी शिष्यों को अपनी प्रार्थनाओं में इस वाक्यांश “यीशु के नाम में” को उपयोग करने की कोई विशेष आवश्यकता नहीं थी, उनकी प्रार्थनाएं वैसे ही प्रभावी और क्रियाशील थीं, तो आज के मसीही विश्वासियों के इस वाक्यांश के इतना प्रयोग करने के बावजूद, उनकी प्रार्थनाएं उसी तरह से प्रभावी और क्रियाशील क्यों नहीं हैं? क्या आज के मसीहियों के द्वारा इस वाक्यांश का इस तरह से प्रयोग करना परमेश्वर के वचन के व्यावहारिक उपयोग के उदाहरणों से सुसंगत और उचित है?

 

इसी प्रकार से बहुतायत से प्रयोग किया जाने वाला दूसरा वाक्यांश है “विश्वास से” माँगना। जब प्रभु के शिष्यों ने प्रभु से प्रार्थना करना सिखाने के लिए कहा, तब प्रभु ने उन्हें जो प्रार्थना सिखाई (लूका 11:1-4), और प्रार्थना करने का जैसा स्वरूप और शिक्षा प्रभु ने अपने पहाड़ी सन्देश में अपने शिष्यों को दिया था (मत्ती 6:5-13), उन प्रार्थनाओं में कहीं भी इन दोनों वाक्यांशों, “यीशु के नाम में” माँगने और “विश्वास से” माँगने में से किसी का कोई उल्लेख नहीं है। सम्पूर्ण नए नियम में, प्रभु के लोगों की ऐसी कोई भी प्रार्थना नहीं है जिसे प्रभावी और क्रियाशील बनाने के लिए उन्होंने उसे “विश्वास से” कहकर माँगा हो। किसी को भी, किसी भी बात के लिए, यह वाक्यांश कहने की कभी आवश्यकता ही नहीं हुई। सुसमाचारों में प्रभु द्वारा “विश्वास से” उससे कुछ माँगने, या करवाने के कई उदाहरण हैं। किन्तु सुसमाचारों के इन उदाहरणों के अतिरिक्त पूरे नए नियम में, केवल याकूब 1:6 में, केवल एक बार “विश्वास से” कुछ माँगने के लिए कहा गया है; और वह भी जिसे बुद्धि की घटी है, उसे परमेश्वर से, बिना सन्देह किए, “विश्वास से” बुद्धि माँगने के लिए कहा गया है। सुसमाचारों में भी प्रभु यीशु ने जब लोगों को चंगा किया, उनकी प्रार्थना या इच्छा के अनुसार उनके लिए किया, तब उनके द्वारा उससे “विश्वास से” चंगाई माँगने, या प्रभु पर विश्वास रखने के लिए उनकी सराहना के रूप में इस बात को कहा है। प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से अवश्य यह कहा है कि वे “विश्वास से” जो भी माँगेंगे, वह परमेश्वर द्वारा पूरा किया जाएगा; और हम इसे पहले के एक लेख में समझ चुके हैं कि वचन के अनुसार इसका क्या अर्थ और तात्पर्य है।


इन दोनों वाक्यांशों के बारे में बाइबल की बातों और हवालों को देखने से जो बात हमारे सामने आती है, वह यही प्रकट करती है कि आज जिस तरह से इन दोनों वाक्यांशों को प्रयोग करना कहा और सिखाया जाता है, वह बाइबल के अनुसार उनका सही स्वरूप और प्रयोग नहीं है। प्रभु ने ये दोनों बातें जन साधारण के द्वारा किसी भी प्रार्थना को उचित और मान्य बनाने, परमेश्वर को माँगी गई बात को पूरा करने के लिए बाध्य करने के लिए नहीं कहीं थीं। बल्कि ये दोनों बातें प्रभु ने अपने सच्चे, समर्पित, और आज्ञाकारी शिष्यों के उपयोग के लिए कहीं थीं। परमेश्वर उन शिष्यों की भी उन प्रार्थनाओं को ही पूरा करता है जो उसकी इच्छा के अनुसार और वचन से सुसंगत बातों के लिए होती हैं। अगले लेख से हम यहाँ से आगे देखना आरम्भ करेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 78


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (20)


In Acts 2:42, four things related to practical Christian living have been given, which the initial Christian Believers observed steadfastly. Therefore, they remained strong and firm in their faith while facing all circumstances, they were continually edified in their spiritual lives, and the churches also continued to grow. But because the Christian Believers today, take these things as a ritual, a formality to be fulfilled, therefore neither are they growing in their faith, nor are the churches growing. The first of these four things is studying God’s Word, learning it; and generally speaking, since this is not being done in the lives of the Christians, therefore Satan has made use of the opportunity to bring in and establish many wrong teachings and false concepts in the lives of the Christians. In this study we have been considering the Biblically correct form and observance of these four things, from God’s Word. Having considered the first four things, presently we are learning about the fourth thing, praying. So far, we have learnt that praying is not just asking for something from God or asking Him to do something. Rather, it is conversing with God; sharing our concerns with Him and listening to what He has to say to us. God wants that Christian Believers to always be in contact with Him in prayer for everything, to stay safe from the devices of the devil. We have also seen that contrary to a popular but wrong concept, God has not promised everyone that He will always answer all prayers made by anyone in the affirmative. In His Word, God has written whose and which prayers He will answer in the affirmative. There is another false concept related to this, that is very prevalent amongst the Christians, that God will answer in the affirmative, all prayers made to Him “in faith” and “in the name of Jesus.” For the past few articles, we have been learning about this from the examples and references from God’s Word, and seeing to whom did the Lord say this and in context of what prayers. In the last article we have seen and understood from an example, Acts 3:1-16, about asking “in faith” and “in the name of Jesus.” Today, we will see some more things about this topic from God’s Word.


Since during the time-period of the Old Testament, there was no rationale and possibility of asking “in faith” and “in the name of Jesus,” therefore, we will not consider this from any prayers of the Old Testament. When we see the prayers written in the New Testament, whether made by the common people, or by the true, surrendered, obedient disciples of the Lord, there is hardly any prayer which has been asked using these phrases, by the person making the prayer. One example is the one which we have seen in the previous article, but in fact it is an example not of asking any prayer for self but for miraculous healing of someone else. Similarly, in Acts 9:33-34 we have an example of Peter healing the bedridden and paralyzed Aeneas, and in Acts 16:18 Paul casts out the evil spirit from the demon possessed girl who used to foretell, in the name of Jesus. In the book of Acts there are many other instances of healings, casting out demons, bringing the dead back to life, and even of healing through the shadow of Peter (Acts 5:15-16) and through handkerchiefs and aprons touched by the body of Paul (Acts 19:11-12). But except for the aforementioned three healings, in none other has the phrase “in the name of Jesus” been used. We never see this phrase being used in the prayers of any of the Apostles or of any other Believer. This is quite contrary to the tendency and practice of the Christians using this phrase for all prayers to make them effective and to compel God to answer them, today. This makes it something worth pondering over that if those initial Believers and the true, surrendered, obedient disciples of the Lord did not need to use the phrase “in the name of Jesus” in their prayers, their prayers were effective and functional without its use, then despite the Christians using this phrase so often, for practically every prayer to make it effective and functional, why is it that their prayers are not similarly effective and functional? Is the use of this phrase by the Christians so frequently, appropriate and consistent with the practical utilization of the Biblical examples?


Similarly, the second phrase “in faith” is also used very frequently. When the disciples of the Lord asked Him to teach them to pray, then the prayer that the Lord taught them (Luke 11:1-4), and the form of prayer that the Lord had taught His disciples in His Sermon on the Mount (Matthew 6:5-13), we find that neither of these two phrases asking in “in faith” and asking “in the name of Jesus” has been used. In the whole of the New Testament, there is no prayer made by the people of the Lord, which required the use of these phrases to make them effective and functional. Nobody ever had felt the necessity to use these phrases. There are many examples in the Gospels of the people asking the Lord “in faith” or the Lord mentioning their having asked or done something “in faith.” But apart from the Gospels, in the whole of the New Testament, only in James 1:6, only once has asking “in faith” been mentioned, and that too for those who lack wisdom to not doubt but ask God for it in faith. In the Gospels also, when the Lord healed people, or did something according to what they had desired or asked, then the Lord had used this phrase “in faith” only to commend them for having the faith in the Lord about doing something. Surely, the Lord has said to His disciples, that if they ask anything “in faith,” then it will be done for them by God; and we have seen and understood about this in an earlier article, what it means and implies.


Having seen about these phrases from the Bible examples and references, what emerges before us is that, the way these phrases are being used and being taught to be used today, is not their correct Biblical form or utilization. The Lord had not said these for anyone to say and use them for any prayer, to make the prayer appropriate and acceptable, and to compel God to fulfill it. Rather, the Lord had said both these things to His true, surrendered, obedient disciples. And even the prayers of those disciples were only fulfilled, if they were in accordance with God’s will and consistent with His Word. In the next article we will see further from here.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 26 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 232

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 77


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (19) 


व्यावहारिक मसीही जीवन के लिए आवश्यक, परमेश्वर के वचन, बाइबल में दी गई शिक्षाओं में से प्रेरितों 2:38-40 में दी गई तीन बातों को हम पहले देख चुके हैं। और अब हम प्रेरितों 2:42 में दी गई चार बातों का अध्ययन कर रहे हैं, जिनमें आरम्भिक मसीही विश्वासी लौलीन रहा करते थे। इन चार में से हम तीन बातों को देख चुके हैं, और अब चौथी बात, प्रार्थना करना, के बारे में देख रहे हैं। मसीही विश्वासियों द्वारा इन बातों में लौलीन रहने के स्थान पर, इन्हें पारम्परिक और औपचारिक निर्वाह की बातें बना देने के कारण, शैतान को मसीही समाज में बहुत सारी गलत धारणाओं और गलत शिक्षाओं को घुसाने का अवसर मिल गया है, और उसने इस अवसर का भरपूरी से प्रयोग किया है। हमारे वर्तमान अध्ययन में हम प्रार्थना से सम्बन्धित गलत धारणाओं और गलत शिक्षाओं के बारे में देख रहे हैं। इस विषय पर, मसीहियों में व्याप्त एक बहुत आम गलत धारणा और शिक्षा है कि परमेश्वर की यह प्रतिज्ञा है कि वह “विश्वास से” और “यीशु के नाम में” माँगी गई सभी प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर देगा। पिछले कुछ लेखों में हमने बाइबल के हवालों से देखा है कि परमेश्वर ने यह प्रतिज्ञा हर किसी से नहीं कि है, बल्कि केवल अपने सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी शिष्यों की उन प्रार्थनाओं के लिए की है जो वे परमेश्वर की इच्छा के अनुसार और परमेश्वर के वचन से सुसंगत बातों के बारे में माँगते हैं। इसकी पुष्टि के लिए हमने देखा था कि प्रभु की पृथ्वी की सेवकाई के दौरान, प्रभु के शिष्य भी प्रभु की अनुमति और सामर्थ्य के बिना, अपनी ही इच्छा से, उन अद्भुत कार्यों को नहीं कर सके, जिन्हें वे पहले, प्रभु के निर्देशानुसार कर चुके कर थे। इसी सन्दर्भ में हमने पिछले लेख में देखा था कि प्रभु ने स्वर्ग पर उठाए जाने से पहले शिष्यों को वैसी ही सेवकाई सौंपी थी, जैसी उन्होंने प्रभु के साथ रहते हुए की थी। किन्तु अब, उसी सेवकाई को करने के लिए, क्यों प्रभु के शिष्यों को पवित्र आत्मा और उसकी सामर्थ्य प्राप्त करने के बाद ही जाना था, हमने इस बात को भी समझा था। प्रभु के वे सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी शिष्य भी “विश्वास से” और “यीशु के नाम में” प्रार्थनाएं माँगकर उस सेवकाई को नहीं कर सकते थे। इन दोनों वाक्यांशों के बाइबल में दिए गए तरीके से उपयोग करने को हम आज के लेख में भी ज़ारी रखेंगे।

 

प्रेरितों 3:1-16 में पतरस और यूहन्ना के द्वारा मन्दिर के बाहर बैठ कर भीख माँगने वाले जन्म के लँगड़े को चंगा करने का वृतान्त है। इस खण्ड का पद 2 बताता है कि उस लँगड़े को प्रतिदिन वहीं पर भीख माँगने के लिए बैठाया जाता था। हमने पहले लूका 24:53 से देखा था कि पवित्र आत्मा प्राप्त करने की प्रतीक्षा करते समय, प्रभु के शिष्य लगातार मन्दिर में प्रार्थना के लिए जाया करते थे। यहाँ पर भी पद 1 और 3 में यही लिखा है कि तीसरे पहर पतरस और यूहन्ना प्रार्थना के लिए मन्दिर में जा रहे थे, जब उस लँगड़े भिखारी ने उनसे भीख माँगी। बहुत सम्भव है कि पतरस और यूहन्ना ने तथा उस भिखारी ने पहले भी एक दूसरे को देखा था। लेकिन अब भिन्न यह था कि पतरस और यूहन्ना पवित्र आत्मा प्राप्त कर चुके थे। अब उन में एक नई सामर्थ्य, एक नया भरोसा, परमेश्वर का मार्गदर्शन था। और इसी मार्गदर्शन और विश्वास के अन्तर्गत पतरस ने, जैसा पद 4 में लिखा है, उस भिखारी को अपनी ओर देखने को कहा, और जैसा पद 6 में लिखा है “यीशु के नाम में” चलने फिरने के लिए कहा। पद 7, 8 बताते हैं कि तुरन्त उसके पाँवों और टखनों में बल आ गया, और वह उछल कर खड़ा हो गया, और परमेश्वर की स्तुति करता हुआ उनके साथ मन्दिर में गया। जब लोगों ने यह देखकर अचम्भा किया, तब पद 12-16 में पतरस ने “विश्वास से” माँगी गई प्रार्थना के उत्तर में उसे प्रभु से चंगाई मिलने के बारे में समझाया।

 

हम इस खण्ड में दी गई घटनाओं, वार्तालापों, और सम्बन्धित शिक्षाओं की व्याख्या में नहीं जाएंगे। हमारे वर्तमान विषय की पुष्टि के सन्दर्भ में हम यहाँ पर देखते हैं कि यद्यपि, सम्भवतः, यह पतरस, यूहन्ना, और उस भिखारी की पहली भेंट नहीं थी। किन्तु पतरस और यूहन्ना उसके लिए तब तक कुछ नहीं कर सके, जब तक कि उन्होंने पवित्र आत्मा, उसकी सामर्थ्य, और उसके मार्गदर्शन को नहीं प्राप्त कर लिया। फिर उसके बाद ही, उसी से उन्हें परमेश्वर की इच्छा में, “विश्वास से” और “यीशु के नाम में” आश्चर्यकर्म करने की अगुवाई मिली, और उस अगुवाई की आज्ञाकारिता में उन्होंने उस जन्म के लँगड़े को चंगा कर दिया। यहाँ पर एक अन्य बहुत महत्वपूर्ण बात भी ध्यान देने के लिए है। जैसा पद 12 से 16 में पतरस द्वारा कही गई बात से प्रकट है, उन्होंने उसे केवल चंगाई ही नहीं दी, बल्कि उसके चंगे होने को वहाँ उपस्थित सभी लोगों में सुसमाचार प्रचार करने, प्रभु यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान का प्रचार करने के लिए भी उपयोग किया। पतरस और यूहन्ना ने अपनी कोई बड़ाई न की, और न होने दी; उन्होंने इससे पहले अपने द्वारा किए गए किसी प्रचार का, किसी कार्य का, कोई उल्लेख नहीं किया, बल्कि तुरन्त ही सारा नाम, आदर, और महिमा प्रभु परमेश्वर को दे दिया।

 

अद्भुत आश्चर्यकर्म शैतान और उसके लोग भी करते हैं (मत्ती 24:24; मरकुस 13:22; 2 थिस्सलुनीकियों 2:9-10; प्रकाशितवाक्य 13:13-14); वे झूठे प्रेरित और प्रचारक बनकर “यीशु के नाम में” भी बहुत से कार्य करते हैं (मत्ती 7:21-23; 2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15)। लेकिन उन लोगों के इन कामों के साथ सुसमाचार का, प्रभु यीशु के सभी मनुष्यों के उद्धार के लिए मारे जाने, गाड़े जाने, तीसरे दिन जी उठने और प्रभु यीशु के नाम में पापों की क्षमा का प्रचार नहीं किया जाता है। शैतान के लोगों की इन “चंगाई और अद्भुत कामों की सभाओं” में प्रचारक का नाम और उसका बयान, उसके द्वारा किए गए प्रचार और कार्यों के बखान, उसकी सामर्थ्य की चर्चा, उसके द्वारा ‘पवित्र आत्मा’ के उपयोग किए जाने (मानो ‘पवित्र आत्मा’ उसके अधीन उसी का सेवक है) का प्रचार, आदि तो बहुत होता है। लेकिन पापों और उनके परिणाम अनन्त नरक की चर्चा, प्रभु यीशु मसीह के जीवन, मृत्यु, पुनरुत्थान की चर्चा, सुसमाचार का प्रचार, पापों से क्षमा, उद्धार की अनिवार्यता की बातें या तो होती ही नहीं हैं, या फिर बहुत कम और बड़ी ऊपरी रीति से बहुत हल्के में की जाती हैं। उनका मुख्य विषय और प्रमुख स्थान प्रचारक का नाम और बयान, और उसकी ‘पवित्र आत्मा’ को प्रयोग करने की सामर्थ्य, शारीरिक चंगाई देना, भौतिक आश्चर्यकर्म करना ही होता है। इन बातों के द्वारा, लोगों को उद्धार के सुसमाचार और पापों की क्षमा से बहका और भटका कर, शैतान के ये लोग “विश्वास से” और “यीशु के नाम में” प्रार्थना माँगने के भ्रम में लोगों को फंसाकर, अपने साथ अनन्त विनाश में ले जाते हैं।


लेकिन इनकी तुलना में, प्रभु के सच्चे शिष्यों द्वारा माँगी गई प्रार्थनाएं और किए गए कार्य हमेशा ही प्रभु यीशु, सुसमाचार के प्रचार, उद्धार, पापों के परिणाम और पापों की क्षमा, आदि पर ज़ोर देते हैं; और प्रचारक को नहीं, प्रभु परमेश्वर को ऊंचे पर उठाते हैं। अगले लेख में हम इसी विषय पर वचन से और बातों को देखेंगे।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 77


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (19)


Of the necessary teachings given in God’s Word the Bible regarding practical Christian living, earlier we have seen three from Acts 2:38-40. Now, we are studying about the four things given in Acts 2:42, which the initial Christian Believers observed steadfastly. We have already seen three of the four things given here, and are now considering the fourth one, praying. Nowadays, instead of the Christian Believers observing them steadfastly, since they are observing them as a ritual, as a formality, therefore, Satan has been given an open door to bring in and spread many false teachings and concepts amongst the Christians, and he has fully made use of this opportunity. In our present study, we are looking into the wrong teachings and false concepts related to prayer. On this topic, a very prevalent and popular, but wrong teaching and false concept is that it is God’s promise that He will answer in the affirmative, all the prayers made to Him “in faith” and “in the name of Jesus.” In the preceding few articles, we have seen that God has not given this promise to everyone, but only to His true, surrendered, obedient disciples, for their prayers made according to God’s will and consistent with God’s Word. For affirmation, we had seen that during the earthly ministry of the Lord, even the true disciples of the Lord, without His permission and power, could not do those things on their own, which they had done earlier under the instructions of the Lord. In this context, we had seen in the previous article that just before His ascension to heaven the Lord had given the same ministry to the disciples as they had done while they were with Him. We had understood why, to do the same ministry, now, the disciples had to wait till they received the Holy Spirit, and only then go out for the ministry. Even those true, surrendered, obedient disciples of the Lord could not carry out that same ministry by using the phrases asking “in faith” and “in the name of Jesus.” Today too, we will continue to see and learn how these phrases have been used in the Bible.


In Acts 3:1-16 we have an account of Peter and John healing a man lame from birth and sitting outside the Temple, begging for alms. In this section, verse 2 tells us that this lame man was brought to this same place daily for begging alms. Earlier, we had seen from Luke 24:53 that while waiting for the Holy Spirit, the disciples of the Lord used to go to the Temple for prayers continually. Here too, the same thing is written in verses 1 and 3, that Peter and John were going into the Temple for prayers, when the lame man asked them for alms. It is quite possible that Peter, John, and the beggar had seen each other earlier also. But now what was different was that Peter and John had received the Holy Spirit. Now they had a new power, a new confidence, the guidance of God with them. And under this same guidance and confidence, as is written in verse 4, Peter asked the beggar to look at him, and as written in verse 6, commanded him to rise up and walk “in the name of Jesus.” Verse 7, 8 tell us that immediately he received strength in his feet and ankles, and he jumped and stood up, and went with them into the Temple, praising God. When the people saw this, they were amazed, then, in verses 12-16, Peter explained to them about the healing he had received from the Lord through the prayer asked “in faith.”


We will not go into the exposition of the events, conversations, and the related teachings given in this section. In context of the affirmation of our topic, we see that although, possibly, this was not the first time that Peter, John, and the beggar had met each other. But Peter and John had not been able to do anything for him till they had received the Holy Spirit, His power and guidance. Only after that, through Him, in the will of God, they were prompted to do this miracle by asking “in faith” and “in the name of Jesus” and in obedience to that prompting they healed that lame from birth beggar. There is another very important thing to take note of over here. As is evident from what Peter said in verses 12 to 16, they did not only give him healing, but they also used that healing to preach the gospel, the death and resurrection of the Lord Jesus, to all the people who had gathered there. Peter and John neither praised themselves, nor allowed anyone else to do it; they never mentioned any earlier preaching they had done, nor did they mention anything they might have done before this. Rather, they immediately gave all the name, fame, and glory to God.


Even Satan and his agents do wondrous works and miracles (Matthew 24:24; Mark 13:22; 2 Thessalonians 2:9-10; Revelation 13:13-14); they, as false apostles, do many things “in the name of Jesus” (Matthew 7:21-23; 2 Corinthians 11:3, 13-15). But along with the wondrous works that they do, the gospel, the Lord’s death, burial, and resurrection for the salvation of all mankind, the forgiveness of sins in the name of Jesus is never preached. In these “Healing and Miracles” meetings and conventions by the people of Satan, the preacher’s name and description, the exaltation of his preaching and works, of his power, his ability to use ‘the holy spirit’ (as if the holy spirit is under his control to serve him), etc. are prominently displayed and announced. But the mention of sins and hell as their eternal consequence, the life, death and resurrection of the Lord Jesus, the preaching of the gospel, of forgiveness of sins, the necessity of salvation are either never mentioned or are only mentioned very superficially, casually and insignificantly. The main purpose of these people is giving prominence to the preacher’s name and fame and his use of ‘the holy spirit,’ physical healings, and temporal miracles. Through these, they mislead the people away from the gospel of salvation and forgiveness of sins. These satanic people entice people into the deception of praying “in faith” and “in the name of Jesus” and take them away with them into eternal destruction.


In contrast, the prayers made by the true disciples of the Lord and their works, always exalt the Lord Jesus, preach about the gospel, salvation, consequences of sin and forgiveness of sins. They give prominence to the Lord God, and not the preacher. In the next article we will see more from the Word about this.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 231

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 76


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (18) 


व्यावहारिक मसीही जीवन में प्रेरितों 2:42 में दी गई चार बातों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। इन चारों बातों के लौलीन होकर पालन करने से, आरम्भिक मसीही विश्वासी अपने विश्वास में स्थिर और दृढ़ होते गए, सँख्या में बढ़ते गए, और कलीसियाएं भी बढ़ती गईं। इन चारों बातों का एक परम्परा के समान औपचारिक निर्वाह करने के कारण, इन चारों के बारे में मसीही समाज में अनेकों गलत शिक्षाएं और अनुचित धारणाएं घर कर गईं। इन चारों में से पहली तीन बातों के बाइबल के अनुसार सही स्वरूप और निर्वाह को देखने के बाद, हम इस समय इनमें से चौथी बात, प्रार्थना करने के बारे में परमेश्वर के वचन बाइबल से सीख रहे हैं। मसीहियों में यह आम धारणा है कि परमेश्वर की यह प्रतिज्ञा है कि जो भी प्रार्थनाएं “विश्वास से” और “यीशु के नाम में” माँगी जाएंगी, वह उन सभी का सकारात्मक उत्तर देगा। अपने इस अध्ययन में हमने देखा है कि ऐसा प्रभु की बातों को उनके सन्दर्भ से बाहर लेकर और उनकी गलत व्याख्या करने, गलत अर्थ देने के कारण है। परमेश्वर कि यह प्रतिज्ञा सभी लोगों की हर तरह की प्रार्थनाओं के लिए नहीं है। वरन केवल प्रभु के सच्चे, समर्पित, और आज्ञाकारी शिष्यों की परमेश्वर की इच्छा के अनुसार तथा उसके वचन से सुसंगत प्रार्थनाओं के लिए ही है। इस बात को समझने के लिए हम बाइबल में से प्रभु और शिष्यों द्वारा किए गए अद्भुत कार्यों से सीख रहे हैं। अभी तक हमने देखा है कि प्रभु के सच्चे, समर्पित, और आज्ञाकारी शिष्य भी तब ही सेवकाई और अद्भुत कार्य करने पाए जब उन्होंने उन कार्यों को प्रभु की अनुमति और उसकी सामर्थ्य के अन्तर्गत किया। जब उन्होंने अपनी इच्छा के अनुसार उन्हीं कार्यों को करना चाहा, तो नहीं करने पाए। इसी सन्दर्भ में हमने पिछले लेख में देखा था कि प्रभु ने अपने स्वर्ग पर उठाए जाने से पहले, शिष्यों को यरूशलेम से लेकर पृथ्वी के छोर तक सुसमाचार प्रचार की जो सेवकाई सौंपी थी, उसे वे केवल पवित्र आत्मा और उसकी सामर्थ्य पाने के बाद ही करने पाए थे। आज हम इसी बात को आगे देखेंगे। 


हम देख चुके हैं कि प्रभु ने जो सेवकाई शिष्यों को अपने स्वर्ग पर उठाए जाने के समय सौंपी थी, वह उससे भिन्न नहीं थी, जो उन्होंने प्रभु की पृथ्वी की सेवकाई के दिनों में, प्रभु के निर्देशानुसार और मार्गदर्शन में की थी। तब, उस समय उस सेवकाई को करने के लिए, उनके साथ प्रभु की सामर्थ्य थी। अब प्रभु के चले जाने के बाद उन्हें इसी सेवकाई को फिर से, वैसे ही प्रभावी रीति से करने के लिए, उसी ईश्वरीय मार्गदर्शन और सामर्थ्य की आवश्यकता थी। पवित्र आत्मा के उनमें आकर निवास करने के बाद, पवित्र आत्मा की सामर्थ्य उनको उपलब्ध हो गई, और वे फिर से वही सेवकाई, उसी रीति से, प्रभावी रीति से करने पाए। यह एक बार फिर दिखाता है कि प्रभु के वे शिष्य, अपनी प्रार्थनाओं को केवल “विश्वास से” माँगने, या “यीशु के नाम में” माँगने से कुछ नहीं कर सकते थे। उनकी प्रार्थनाओं और सेवकाई को सम्भव और प्रभावी होने के लिए उनमें परमेश्वर की सामर्थ्य भी अनिवार्य थी। किन्तु आज मसीही समाज में व्याप्त गलत शिक्षाओं और अनुचित धारणाओं के कारण, कोई भी केवल यह कहकर कि वह “विश्वास से” या “प्रभु यीशु के नाम से” प्रार्थना को माँग रहा है, आशा रखता है कि परमेश्वर उसकी प्रार्थना का सकारात्मक उत्तर देने के लिए बाध्य है। और जब बात उनकी इच्छा के अनुसार पूरी नहीं होती है, तो फिर उसका दोष परमेश्वर, प्रभु यीशु, मसीही विश्वास, प्रार्थना की आवश्यकता और औचित्य, आदि को दिया जाता है। कोई यह देखने का प्रयास नहीं करता है कि प्रार्थना में इन वाक्यांशों के प्रयोग के विषय वचन की सही शिक्षाएं क्या हैं। कलीसियाओं के अगुवे, पादरी, और प्रचारक भी वचन की सही समझ और शिक्षा के स्थान पर रूढ़िवादी गलत और अनुचित शिक्षाओं का ही प्रचार और प्रसार करते रहते हैं। बजाए प्रभु के चरणों पर बैठकर समर्पित और सच्चे मन से, वचन से यह सीखने के कि प्रभु ने प्रार्थना का उत्तर देने के बारे में वास्तव में कहा क्या है। 


प्रभु यीशु ने शिष्यों को यूहन्ना 14 से 16 अध्यायों में परमेश्वर पवित्र आत्मा के उनकी सहायता के लिए उनमें आकर रहने, और उन्हें सामर्थ्य देने के बारे में सिखाया था। पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से शिष्यों द्वारा की जाने वाली सेवकाई के सन्दर्भ में हम उसी खण्ड में से एक पद देखते हैं, “परन्तु सहायक अर्थात पवित्र आत्मा जिसे पिता मेरे नाम से भेजेगा, वह तुम्हें सब बातें सिखाएगा, और जो कुछ मैं ने तुम से कहा है, वह सब तुम्हें स्मरण कराएगा” (यूहन्ना 14:26)। यहाँ पर हम स्पष्ट देखते हैं कि पवित्र आत्मा प्रभु के सच्चे शिष्यों का सहायक है; वह उन्हें प्रभु के वचन को सिखाता है; वह उन्हें प्रभु की बातें याद दिलाता है। पिछले लेखों में हम देख चुके हैं कि प्रभु के सच्चे शिष्यों की केवल उन्हीं प्रार्थनाओं के सकारात्मक उत्तर मिलते हैं, जो परमेश्वर की इच्छा के अनुसार, और उसके वचन से सुसंगत होती हैं। प्रभु के शिष्यों में निवास करने वाला पवित्र आत्मा, उन्हें यही करने में सहायता करता है - प्रभु के वचन को ध्यान करवाता है, इसलिए वे वचन से सुसंगत प्रार्थना माँग सकते हैं, और प्रभु की बातें याद दिलाता है, इसलिए वे शिष्य प्रभु की इच्छा को ध्यान करते हुए उसी इच्छा के अनुसार प्रार्थनाएं माँग सकते हैं। क्योंकि पवित्र आत्मा की सहायता से परमेश्वर द्वारा प्रार्थनाओं के सकारात्मक उत्तर देने की शर्तें पूरी हो जाती हैं, इसीलिए प्रभु के सच्चे शिष्यों की, पवित्र आत्मा की अगुवाई में की गई प्रार्थनाएं सुनी जाती हैं, और पूरी भी की जाती हैं। इसीलिए प्रभु ने शिष्यों को पवित्र आत्मा के आने तक, और उन्हें पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और सहायता उपलब्ध होने तक प्रतीक्षा करने के लिए कहा। यदि वे शिष्य अपनी ही समझ और इच्छा के अनुसार सेवकाई पर निकलते, प्रभु के नाम में कुछ अद्भुत कार्य करने का दावा करते और फिर असफल रहते, तो आरम्भ होते ही सेवकाई असफल हो जाती, शिष्यों की हिम्मत टूट जाती, उनमें विश्वास के स्थान पर अविश्वास आ जाता, और सुसमाचार प्रचार का सारा काम अस्त-व्यस्त हो जाता। 


इसी बात, “विश्वास से” और “यीशु के नाम में” में प्रार्थना माँगने को और आगे बढ़ाते हुए हम इस विषय पर कुछ और बातें अगले लेख में सीखेंगे।

   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 76


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (18)


The four things given in Acts 2:42 have a very important role in practical Christian living. Because of steadfastly observing those four things, the initial Christian Believers could stand firm in their faith, increased in numbers, and the churches also increased. Today because of observing these four things as a ritual, a formality, many wrong teachings and wrong concepts have come into Christianity. Having seen the Biblically correct form and observance about the first three of the four things, we are now learning about the fourth, i.e., praying, from God’s Word the Bible. There is a common notion amongst the Christians that God has promised to answer all prayers made to Him “in faith” or “in the name of Jesus” in the affirmative. We have seen in this study that this notion is because of taking the Lord’s statements out of their context and giving wrong meanings to them. The Biblical fact is that this promise from God is not for all kinds of prayers made by anyone. Rather, it is for the prayers that are in accordance with God’s will and consistent with His Word, and are made by the true, surrendered, and obedient disciples of the Lord. To understand this thing we are considering the miraculous works done by the Lord and His disciples, written in the Bible. So far, we have seen that even the true, surrendered, obedient disciples of the Lord could do the ministry and miraculous works only under the permission and power given by the Lord. When they tried to do the same on their own, they could not do them. In this context we had seen in the previous article that before His ascension to heaven, the Lord had given the ministry of preaching the gospel starting from Jerusalem, to the end of the world, to His disciples; but they were to do it only after receiving the Holy Spirit and His power. Today we will consider this further.


We have seen that the ministry the Lord had given to the disciples at the time of His ascension, was no different from the ministry they had carried out during the earthly ministry of the Lord Jesus, under His guidance and instructions. At that time, they had with them the power of the Lord. Now, after the Lord having gone, to do the same ministry equally effectively, they needed a similar divine guidance and power. Once the Holy Spirit came to reside in them, His power became available to them, and they could do the same ministry equally effectively. This once again illustrates that those disciples of the Lord could not do anything by merely asking their prayers “in faith” or “in the name of Jesus.” For their prayers to be possible and effective, they also required the power of God with them. But today, because so many wrong teachings and concepts are so prevalent in Christianity, everyone and anyone is asking prayers and then simply adding “in faith” or “in the name of Jesus” to them, and then expecting that God will be constrained to fulfill them just as they have demanded. And when things do not work out according to their expectations, then God, Lord Jesus, Christian faith, the necessity and rationale for prayer, etc. are held responsible for the failure. Nobody cares to see and find out what the true teachings related to using these phrases, as given in the Bible, are. The Church Elders, Pastors, and preachers, instead of giving the correct teachings based on proper understanding of God’s Word, continue to preach and teach the traditional wrong teachings and wrong concepts. They continue to do this instead of sitting at the Lord’s feet with a truly surrendered and obedient heart to learn what the Lord has actually said about answering prayers.


The Lord Jesus taught His disciples, in John chapters 14 to 16, about the Holy Spirit coming to reside in them as their helper, and empowering them. From this section of doing ministry with the help and power of the Holy Spirit, let us consider one verse appropriate to our current study, “But the Helper, the Holy Spirit, whom the Father will send in My name, He will teach you all things, and bring to your remembrance all things that I said to you” (John 14:26). Here we see clearly stated that the Holy Spirit is the helper of the disciples of the Lord; He teaches them the Word of God; He brings the things of the Lord to their remembrance. In the previous articles we have learnt that even for the true disciples of the Lord, only those of their prayers are answered affirmatively by God, which are in the will of God and are consistent with His Word. The Holy Spirit residing in the disciples helps them in doing this - He reminds them of God’s Word, so they can ask prayers consistent with the Word of God; He brings to their remembrance the things of the Lord, so they remember things and can pray according to the Lord's will. Because with the help of the Holy Spirit, the conditions necessary for an affirmative answer to prayers by God are fulfilled, therefore the prayers of the true disciples of the Lord, made under the guidance of the Holy Spirit are also fulfilled. It was for this reason that the Lord asked the disciples to wait till they received the Holy Spirit, and had His power and help available for their ministry. If those disciples had gone out for ministry on their own, had made claims to do some wondrous thing in the name of the Lord, and then failed in doing it, then their ministry would have been a failure from its very beginning, the disciples would have lost their faith and courage, would have become discouraged, and the whole work of the ministry would have become unsettled and ineffective.


In the next article we will carry this further and learn some more things about asking “in faith” or “in the name of Jesus”.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 230

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 75


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (17) 


प्रार्थना में परमेश्वर के साथ निरन्तर जुड़े रहना, अर्थात, हर समय, हर बात के लिए, परमेश्वर से वार्तालाप करते रहना; परमेश्वर को अपनी बात बताना, तथा परमेश्वर से उसकी बात सुनना, व्यावहारिक मसीही जीवन का एक अनिवार्य और अभिन्न भाग है। ऐसा करने से ही मसीही विश्वासी शैतान द्वारा बहकाए और पाप में गिराए जाने से सुरक्षित रह सकते हैं। प्रथम कलीसिया और आरम्भिक मसीही विश्वासी, प्रेरितों 2:42 में दी गई चार बातों, जिनमें से चौथी बात थी प्रार्थना करना, में लौलीन रहते थे। पिछले कुछ लेखों से हम प्रार्थना को लेकर मसीहियों में व्याप्त गलत धारणाओं और गलत शिक्षाओं के बारे में परमेश्वर के वचन बाइबल से देखते आ रहे हैं, ताकि उनके सही स्वरूप और उपयोगिता को, तथा व्यक्तिगत जीवन में उनका पालन करने को समझ सकें। इस सन्दर्भ में हम वर्तमान में “विश्वास से” तथा “यीशु के नाम में” माँगने के बारे में वचन से देख और सीख रहे हैं। हमने इन दोनों वाक्यांशों के अर्थ और लागू किए जाने के बारे में वास्तविकता को बाइबल से देखा और समझा है, कि प्रभु ने ये वाक्यांश हर किसी की हर तरह की प्रार्थना के लिए नहीं कहे थे। वरन इन्हें प्रभु ने अपने सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी शिष्यों की उन प्रार्थनाओं के लिए कहा था जो वे परमेश्वर की इच्छा में तथा वचन से सुसंगत बातों के लिए माँगते हैं। पिछले लेख से हमने इसी बात से सम्बन्धित वचन के एक और तथ्य पर विचार करना आरंभ किया था - प्रभु के शिष्यों द्वारा आश्चर्यकर्म करना। हमने बाइबल के हवालों से देखा था कि प्रभु की पृथ्वी की सेवकाई के दौरान, प्रभु के शिष्य सुसमाचार प्रचार, दुष्टात्माओं को निकालना, चंगा करना, आदि केवल तब ही करने पाए थे, जब प्रभु ने उन्हें इस सेवकाई को करने की अनुमति और सामर्थ्य प्रदान की थी। इन कुछ अवसरों के अतिरिक्त, पृथ्वी की उसकी सेवकाई के शेष समय में, ये सभी अद्भुत काम प्रभु ने स्वयं ही किए थे। आज इसी विचार को, वचन में प्रभु यीशु की कही अन्य बातों के आधार पर और आगे बढ़ाते हैं।


पिछले लेख के हवालों और सन्दर्भ से यह प्रकट है कि प्रभु यीशु के वे सच्चे, समर्पित, और आज्ञाकारी शिष्य भी, प्रभु की अनुमति और इच्छा के बाहर, अपनी मन-मर्ज़ी से उन कामों को भी नहीं कर सके थे, जिन्हें उन्होंने प्रभु के निर्देश, आज्ञाकारिता, और सामर्थ्य से किया था। इसी सन्दर्भ में प्रभु के एक और निर्देश पर ध्यान करें, अपने स्वर्ग पर उठाए जाने से पहले, मत्ती 28:19-20 में प्रभु यीशु ने शिष्यों से कहा “इसलिये तुम जा कर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें पिता और पुत्र और पवित्रआत्मा के नाम से बपतिस्मा दो। और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्‍त तक सदैव तुम्हारे संग हूं।” लेकिन साथ ही प्रेरितों 1:4, 8 में प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से यह आज्ञा भी दी कि “और उन से मिलकर उन्हें आज्ञा दी, कि यरूशलेम को न छोड़ो, परन्तु पिता की उस प्रतिज्ञा के पूरे होने की बाट जोहते रहो, जिस की चर्चा तुम मुझ से सुन चुके हो।” और “परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे; और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होगे।” जैसा हमने पिछले लेख में देखा था, प्रभु के ये शिष्य, इन बातों को, प्रभु द्वारा सेवकाई पर भेजे जाने के समय कर चुके थे। किन्तु अभी, यद्यपि प्रभु ने उनके लिए यह ठहराया है कि उसके जाने के बाद उन्हें यरूशलेम से लेकर संसार के छोर तक यही काम करना है, लेकिन तुरन्त नहीं, वरन पवित्र आत्मा और उसकी सामर्थ्य को प्राप्त करने के बाद।

 

तात्पर्य प्रकट है कि पवित्र आत्मा और उसकी सामर्थ्य प्राप्त होने तक, प्रभु के उन वास्तविक शिष्यों में भी अपनी सामर्थ्य से, अपने पिछले अनुभवों के आधार पर, प्रभु द्वारा उनके लिए निर्धारित सेवकाई को करने की सामर्थ्य नहीं थी; उन्हें वह सामर्थ्य पुनः प्राप्त होने के बाद ही इस सभी को करना था। और शिष्यों ने यही किया। वे लगातार मन्दिर जाकर परमेश्वर की स्तुति करते थे (लूका 24:53), और प्रभु के अन्य शिष्यों के साथ एकत्रित होकर प्रार्थना करते रहे (प्रेरितों 1:13-15)। किन्तु उन्होंने सुसमाचार प्रचार या प्रभु के नाम में उनकी निर्धारित सेवकाई का कोई और काम तब तक नहीं किया जब तक कि पिन्तेकुस्त के दिन पवित्र आत्मा और उसकी सामर्थ्य को प्राप्त नहीं कर लिया। और उसके बाद पतरस के पहले ही प्रचार से तीन हजार भक्त यहूदियों ने उद्धार पाया, शिष्य निडर होकर प्रचार करने लगे, आश्चर्यकर्म करने लगे। उनके विरुद्ध भीषण सताव और विरोध के बावजूद मसीही विश्वासियों तथा कलीसियाओं की सँख्या बढ़ती चली गई; और थोड़े ही समय में, उन्हें “ये लोग जिन्होंने जगत को उलटा पुलटा कर दिया है” कहा जाने लगा (प्रेरितों 17:6)।


हमारे इस वर्तमान अध्ययन के विषय के सन्दर्भ में, प्रश्न उठता है कि जब ये शिष्य पहले भी यही सब कार्य, प्रभु द्वारा सेवकाई पर भेजे जाने के समय कर चुके थे, तो फिर प्रभु के स्वर्ग पर उठाए जाने के बाद, पवित्र आत्मा के उनपर उतरने तक, उन्हीं कार्यों को फिर से करने के लिए उन्हें प्रतीक्षा क्यों करनी पड़ी? इस बात को तथा प्रेरितों द्वारा किए जाने वाले आश्चर्यकर्मों पर हम अगले लेख में विचार करेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 75


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (17)


To be continually joined with God in prayer, i.e., to keep conversing with God about everything, at all times; speak to Him about our things, and listen to what He has to say, is an essential and inseparable part of practical Christian living. It is by doing this that the Christian Believers can stay safe from being misled by Satan and falling into sin. The initial Christian Believers and the first churches continued steadfastly in four things given in Acts 2:42, of which prayer was the fourth one. For the past few articles, we have been considering about and checking out the prevalent wrong concepts and false teachings prevalent amongst the Christians about prayer from the Bible, so as to understand their correct Biblical form, application, and following them in personal lives. In this context, presently we are considering and learning about asking prayers “in faith” and asking them “in the name of Jesus.” We have seen the actual meaning and application of these two phrases from the Bible, that the Lord had not said these phrases about any kind of prayer made by anyone. Rather, the Lord had spoken them for those prayers made by His true, surrendered, and obedient disciples, which were in the will of God and consistent with the Word of God. From the last article we have started to consider another related fact from the Bible - the disciples of the Lord doing miracles. We saw through references from the Bible, that during the earthly ministry of the Lord, the disciples of the Lord could do the gospel preaching, casting out evil spirits, healings, etc., only when the Lord had given them the permission and power to do these things. Except for these few occasions when the disciples did them, during His earthly ministry, it was the Lord who had done these things Himself. Today we will look further about this on the basis of what the Lord has said in His Word.


On the basis of the references and context mentioned in the previous article, it is evident that those true, surrendered, and obedient disciples of the Lord, could not do on their own and outside of the will and permission of the Lord, even the things they had done in obedience to the Lord after being instructed and empowered by Him. In this context, take note of another instruction given by the Lord. At the time of His ascension to heaven, the Lord had instructed His disciples in Matthew 28:19-20 “Go therefore and make disciples of all the nations, baptizing them in the name of the Father and of the Son and of the Holy Spirit, teaching them to observe all things that I have commanded you; and lo, I am with you always, even to the end of the age." Amen.” Along with this, the Lord had also instructed in Acts 1:4, 8 that “And being assembled together with them, He commanded them not to depart from Jerusalem, but to wait for the Promise of the Father, "which," He said, "you have heard from Me;” and “But you shall receive power when the Holy Spirit has come upon you; and you shall be witnesses to Me in Jerusalem, and in all Judea and Samaria, and to the end of the earth."” As we have seen in the previous article, these disciples of the Lord had already done these things, when the Lord had sent them out for ministry. But now, although the Lord had kept it for them that after He had gone, they had to go and do it again from Jerusalem to the end of the earth, but not immediately; only after receiving the Holy Spirit and His power.


The implication is evident, till they had received the Holy Spirit and His power, even those true disciples of the Lord, on the basis of their earlier experiences, did not have the power to do their Lord assigned ministry. They were to go and do the assigned ministry only after they had received the power once again. And that is what the disciples did. They continually went to the Temple to praise and worship God (Luke 24:53), and they gathered with the other disciples to pray (Acts 1:13-15). But they neither preached the gospel, nor did anything else related to their ministry, till on the day of Pentecost, they received the Holy Spirit and His power. Once that happened, with the first sermon Peter preached, three thousand devout Jews received salvation, the disciples started to preach fearlessly and do miracles. Despite severe persecution and opposition, the numbers of the Christian Believers and churches continued to increase; and within a short span of time, they were being called “These who have turned the world upside down” (Acts 17:6).


In context of our current study, a question that arises is, when these disciples had already done these same things earlier, when the Lord had sent them for their ministry, then after the ascension of the Lord to heaven, why did they have to wait to do them, till they received the Holy Spirit and His power? We will look into it and about the miracles done by the Apostles, in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well