ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 6 - On Peter? - (4) - Built on the Lord & His Word / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 6 - पतरस पर? - (4) - कलीसिया प्रभु एवं उसकी शिक्षाओं पर आधारित है

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 6 

Click Here for the English Translation

पतरस पर? - (4) -  कलीसिया प्रभु एवं उसकी शिक्षाओं पर आधारित है।

हम इस विषय को कि क्या कलीसिया पतरस पर बनाई गई है, तीन प्रश्नों के अन्तर्गत देख रहे हैं। पिछले लेख में हमने इन तीन में से दूसरे प्रश्न पर विचार करना आरम्भ किया था। पहले प्रश्न पर विचार करते समय हमने देखा था कि मत्ती 16:18 का विश्लेषण इस सामान्य धारणा को गलत प्रमाणित करता है कि कलीसिया पतरस पर बनाई जानी थी; इस पद में प्रभु ने ऐसा कुछ नहीं कहा, जिसका यह तात्पर्य निकाला जा सके। फिर हमने दूसरे प्रश्न पर विचार करना आरम्भ किया कि क्या बाइबल में कहीं पर कोई अन्य बात है जो इस धारणा को समर्थन देती है, इसकी पुष्टि करती है कि कलीसिया पटर्स पर बनाई जानी थी, और देखा कि परमेश्वर का वचन स्पष्ट इसका निषेध करता है कि किसी भी मनुष्य को यह महत्व दिया जा सकता है। आज हम इसी प्रश्न पर विचा ज़ारी रखेंगे, और बाइबल के कुछ अन्य तथ्यों को देखेंगे जो या बिल्कुल स्पष्ट कर देते हैं कि कलीसिया पतरस पर कभी बनाई ही नहीं जा सकती थी। 

पिछले लेख में हमने जो खण्ड देखा था, 1 कुरिन्थियों 3:1-7, उससे थोड़ा आगे चलकर, परमेश्वर पवित्र आत्मा एक बहुत महत्वपूर्ण बात लिखवाता है, जिसकी, तथा उससे संबंधित एक अन्य पद की, अनदेखी और अवहेलना वे सभी लोग, जाने या अनजाने में करते हैं, जो यह मानते हैं कि पतरस ही प्रथम मण्डली का आधार था, मण्डली उसी पर बनाई गई थी। पौलुस ने पवित्र आत्मा के अगुवाई में लिखा, क्योंकि उस नींव को छोड़ जो पड़ी है, और वह यीशु मसीह है कोई दूसरी नींव नहीं डाल सकता (1 कुरिन्थियों 3:11)। इस पद के पहले भाग से यह बिलकुल स्पष्ट है कि कलीसिया की नींव या आधार पहले से तैयार और स्थापित है; और कोई भी, कभी भी, कैसे भी इसे बदल नहीं सकता है, इसके स्थान पर कुछ और नहीं ला सकता है। मध्य भाग बताता है कि वह पहले से तैयार और डाली गई नींव स्वयं प्रभु यीशु मसीह है; और अंतिम भाग बताता है कि यह स्थिर और दृढ़, अपरिवर्तनीय, अटल नींव कोई और नहीं, स्वयं प्रभु यीशु है। इसलिए यह कभी बदली नहीं जा सकती है, इसके स्थान पर कोई और नींव नहीं डाली जा सकती है।

इस संदर्भ में इस पद से संबंधित जिस दूसरे पद की अनदेखी और अवहेलना की जाती है, वह है और प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं की नींव पर जिसके कोने का पत्थर मसीह यीशु आप ही है, बनाए गए हो। जिस में सारी रचना एक साथ मिलकर प्रभु में एक पवित्र मन्दिर बनती जाती है (इफिसियों 2:20-21)। पद 20 भी यही बताता है कि कलीसिया की नींव, उसका आधार प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं द्वारा जो बातें और शिक्षाएं प्रभु ने प्रदान की हैं, अर्थात परमेश्वर का वचन है - जो आदि से था, परमेश्वर का स्वरूप है, और जिसने प्रभु यीशु के रूप में देहधारी होकर हमारे साथ निवास किया (यूहन्ना 1:1, 2, 14)। साथ ही, इस 20 पद में “प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं” के बहुवचन में प्रयोग पर ध्यान कीजिए। तात्पर्य यह है कि यह नींव, यह आधार, कोई एक व्यक्ति कदापि नहीं था; वरन प्रभु के वे अनेक प्रेरित और भविष्यद्वक्ता थे जिनमें होकर प्रभु का वचन लोगों तक पहुँचा; और पतरस निःसंदेह उनमें से एक था, किन्तु वही एकमात्र कदापि नहीं था, और न ही केवल उसके द्वारा दी गई शिक्षाओं को ही कलीसिया का आधार या नींव बनाया गया। एक बार फिर यह पतरस के एकमात्र आधार होने की धारणा को गलत ठहराता है। साथ ही 20 पद यह भी दिखाता है कि इन सभी प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं की शिक्षाओं को साथ और संगत रखने वाला वह “कोने का पत्थर”, जिससे सारी नींव एवं भवन-निर्माण की सिधाई और दिशा जाँची जाती है, स्थापित की जाती है, स्वयं प्रभु यीशु मसीह है। फिर 21 पद में लिखा है कि कलीसिया की यह सारी रचना साथ मिलकर “प्रभु में एक पवित्र मन्दिर बनती जाती है” - पतरस में नहीं, प्रभु में!

स्वयं पतरस भी उसके द्वारा लिखी गई पत्रियों में उसके कलीसिया का आधार होने की बात की पुष्टि करना तो दूर, ऐसा कोई संकेत भी नहीं देता है कि प्रभु ने उसे कलीसिया का आधार नियुक्त किया है, जिसके अनुसार वह इस दायित्व का निर्वाह कर रहा है। दोनों पत्रियों के आरंभ में उसने अपने आप को केवल प्रभु का प्रेरित कहा है, और दूसरी पत्री के आरंभ में प्रभु का दास भी कहा है, किन्तु कलीसिया का आधार होने को न तो कहीं कहा है और न ही इसका कोई संकेत दिया है।

प्रेरितों के काम के 15 अध्याय में भी जब यरूशलेम में मण्डलियों में फैलाई जा रही कुछ गलत शिक्षाओं के विषय चर्चा एवं निर्णय करने के लिए उस प्रारंभिक मण्डली के अगुवे एकत्रित हुए (प्रेरितों 15:6), और फिर प्रेरितों 15:7 में पतरस का नाम “बहुत वाद-विवाद के बाद” आया, और उसने किसी अधिकार के साथ नहीं वरन सभा के अन्य लोगों के समान एक सदस्य के रूप में अपना तर्क रखा। तथा फिर 12 पद से आगे लिखा है कि अन्य लोग भी अपने विचार रखने लगे; पतरस के तर्कों को अंतिम और निर्णायक नहीं मान लिया गया। फिर अन्ततः याकूब ने सारी चर्चा की समीक्षा प्रस्तुत की (प्रेरितों 15:13-21) और तब 22 पद में जाकर “प्रेरितों और प्राचीनों” के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कहीं पर भी पतरस के किसी विशेष स्तर अथवा स्थान, या सभा को संचालित करने, अंतिम निर्णय लेने, आदि जैसी बातों का कोई उल्लेख नहीं है; जबकि यह व्यवहार कलीसिया के “आधार” या “मुख्य संचालक” से अपेक्षित है।

अर्थात परमेश्वर के वचन में कहीं पर भी इस बात का समर्थन नहीं है कि प्रभु ने कलीसिया को पतरस पर आधारित कर के बनाने की बात कही, जिसे फिर निभाया गया; और न ही प्रथम कलीसिया के अगुवों या लोगों ने कभी पतरस को कोई विशेष स्थान या पद दिया। अगले लेख में हम तीसरे प्रश्न को देखेंगे और विश्लेषण करेंगे कि क्या प्रभु “कलीसिया को पतरस पर बनाने” के योग्य समझ कर उसे यह दायित्व दे सकता था।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो परमेश्वर पवित्र आत्मा की आज्ञाकारिता एवं अधीनता में वचन की सच्चाइयों को उससे समझें; किसी के भी द्वारा कही गई कोई भी बात को तुरंत ही पूर्ण सत्य के रूप में स्वीकार न करें, विशेषकर तब, जब वह बात बाइबल की अन्य बातों के साथ ठीक मेल नहीं रखती हो।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 6

English Translation

On Peter? - (4) - Built on the Lord & His Word

In the previous article we had begun to consider the second of the three questions we are looking at, about the notion that the Church was built on Peter. While considering the first question we had seen that contrary to popular belief, an analysis of Matthew 16:18, on the basis of which it is said that the Church was to be built on Peter, makes it clear that the Lord Jesus had not implied any such meaning in this verse. We then took up the second question in the previous article, about any other support or affirmation in the Bible of Peter being the one on which the Church was to be built, and saw that God's Word clearly forbids giving any such importance to any person. Today we will carry on looking at this question, and see some other Biblical facts that make it absolutely clear that the Church could never have been built on Peter. 

A little ahead of the passage we had seen in the last article, i.e.,1 Corinthians 3:1-7, the Holy Spirit had a very important thing written, which, all those who insist on saying that only Peter was the foundation of the first Church, knowingly or unknowingly ignore and overlook, along with another related verse about this. Paul, under the guidance of the Holy Spirit wrote For no other foundation can anyone lay than that which is laid, which is Jesus Christ (1 Corinthians 3:11). The first part of this verse very clearly states that the foundation of the Assembly or the Church of the Lord Jesus is unchangeable, no one can ever alter it or substitute it with another. The middle part states that this foundation has been made ready and established from beforehand; and the last part of the verse that this firm, unalterable, established foundation is none other than the Lord Jesus Christ Himself. Therefore, this foundation can never be changed, and no other foundation can ever be laid in its place.

In this context, there is another related verse, and that too is similarly ignored and overlooked by these people. That verse is having been built on the foundation of the apostles and prophets, Jesus Christ Himself being the chief corner-stone, in whom the whole building, being joined together, grows into a holy temple in the Lord (Ephesians 2:20-21). Here it says that foundation are the “apostles and prophets” implying the teachings and Word received by them from God, i.e., the Word of God - which was eternally present, is a form of the Lord God, and which came to dwell on earth in bodily form as the Lord Jesus Christ (John 1:1, 2, 14). Also, take note that in verse 20 here, “apostles and prophets” has been stated in plural. This clearly shows that the foundation of the Church is not any single person, but the many apostles and prophets of God through whom the Word of God came to the people. Undoubtedly, Peter was one of those through whom God’s Word came to the people, but he was not the only one, nor only the teachings given by him were made the foundation. This once again negates the notion that Peter was the only foundation on which the Church was built. Another important thing mentioned in these verses is that along with the “apostles and prophets”, there is Jesus Christ Himself as the corner-stone, to maintain the correct direction and provide a reference point for the entire foundation as well as the super-structure - the building. Then verse 21 concludes that the whole building, the temple being joined together, grows “in the Lord”, and not in Peter!

Peter himself, in his letters, never affirms or even indicates that he has been appointed by the Lord to be the foundation of the Church, or that the Church will be built on him. At the beginning of both his letters he only called himself an apostle, and in the second letter even called himself a servant of the Lord, but never stated or indicated that he is the foundation of the Church or that the Church will be built on him.

In Acts15, when the elders and apostles gathered together (Acts 15:6) to discuss and decide upon the wrong doctrines and false teachings that were being preached amongst the Believers, we see that it was not Peter who was leading or directing the discussions; his name and turn came much later, after a lot of arguments had been done (Acts 15:7), and he presented his opinion not with any special authority, but as an ordinary member of that council. It is written in verse 12 that after him, others too expressed their opinions; Peter’s opinions were not immediately accepted as the final word. Then eventually after James had summarized the whole discussion (Acts 15:13-21), the final decision was taken collectively by the apostles and elders (Acts 15:22). At no place do we see any special status or position being given to Peter, nor did he conduct the proceedings, or take the final decision, as would have been expected from the “foundation” or the “governing authority” of the Church.

In other words, nowhere in the Word of God is there any support of any kind, whatsoever, about Peter being made the “foundation” of the Church, or of the Church ever being built on him by the Lord; nor did the elders and people of the first Church give any special place or position to Peter. In the next article we will consider the third question and analyze whether Peter was at all worthy of being considered of building the Church on him by the Lord.

If you are a Christian Believer, then you should learn to discern and understand the truths of God’s Word under the guidance and teaching of the Holy Spirit. Do not accept anything and everything as the truth unless and until you have cross-checked and verified it from the Bible with the help of the Holy Spirit; more so when that thing does not seem to be consistent with the other related things of the Bible.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 12 फ़रवरी 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 5 - On Peter? - (3) - Built on the Lord & His Word / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 5 - पतरस पर? - (3) - कलीसिया प्रभु एवं उसकी शिक्षाओं पर आधारित है

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 5 

Click Here for the English Translation

पतरस पर? - (3) - कलीसिया प्रभु एवं उसकी शिक्षाओं पर आधारित है।

प्रभु परमेश्वर द्वारा लोगों को उद्धार देने, अपने साथी (मत्ती 28:20; यूहन्ना 14:3, 18), परमेश्वर की संतान (यूहन्ना 1:12-13), और अपने साथ स्वर्ग के वारिस (रोमियों 8:17) बनाने; उन्हें संसार भर में जाकर अपने सुसमाचार के प्रचार की सेवकाई सौंपने और सेवकाई के अनुसार आत्मिक वरदान प्रदान करने के उद्देश्य को समझने के लिए हमें प्रभु की कलीसिया या मण्डली और उससे संबंधित बातों को समझना होगा। इस संदर्भ में प्रचलित कुछ भ्रांतियों और गलत शिक्षाओं की वास्तविकता को हम परमेश्वर के वचन बाइबल से देख रहे हैं। पहले हमने देखा कि आम धारणा के विपरीत, बाइबल के अनुसार कलीसिया कोई भौतिक वस्तुओं से बना हुए भवन, अथवा कोई संस्था नहीं है, वरन प्रभु यीशु द्वारा बुलाए गए, और उसके प्रति समर्पित लोगों का समूह है। हमने पहले देखा था कि शब्द कलीसिया या मण्डली मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का अनुवाद है, वह है “ekklesia, एक्कलेसिया” जिसका शब्दार्थ होता है, “व्यक्तियों का एकत्रित होना”, या “व्यक्तियों का समूह” या “व्यक्तियों की सभा”। कलीसिया को एक विशिष्ट भवन एवं आराधना-स्थल के साथ जोड़ने से संबंधित बातों को हम आगे देखेंगे। दूसरी बहुत आम भ्रांति और गलत शिक्षा है कि प्रभु ने कलीसिया को अपने शिष्य पतरस पर स्थापित किया है, और इस भ्रांति के समर्थन में मत्ती 16:18 में प्रभु की कही बात का हवाला दिया जाता है, जो “कलीसिया” शब्द का बाइबल में सर्वप्रथम प्रयोग का पद भी है।

पिछले लेख में हमने देखा था कि मत्ती 16:18 में प्रभु की कही गई बात की वास्तविकता को तीन बातों के आधार पर जाँच और समझ सकते हैं। ये तीन बातें हैं:

* क्या मत्ती 16:18 में प्रभु की कलीसिया बनाने की बात पतरस के लिए थी?

* क्या वचन में किसी अन्य स्थान पर पतरस पर कलीसिया बनाने की, उसे कलीसिया का आधार रखने की पुष्टि है?

* क्या पतरस इस आदर और आधार के योग्य था?

पिछले लेख में हमने इनमें से पहली बात के विश्लेषण को देखा था, और समझा था कि प्रभु यीशु ने आलंकारिक भाषा का प्रयोग तो किया, किन्तु मत्ती 16:18 में यह बात पतरस के विषय नहीं कही थी। आज हम दूसरी बात, “वचन में दी गई अन्य बातों के द्वारा क्या कलीसिया के पतरस पर आधारित होने की पुष्टि होती है?” को देखेंगे।

इस तथ्य की पुष्टि कि कलीसिया, या मण्डली, अर्थात प्रभु के बुलाए हुए लोगों का समूह किसी भी व्यक्ति पर कदापि आधारित नहीं है, हम प्रेरित पौलुस द्वारा पवित्र आत्मा की अगुवाई में कुरिन्थुस की मण्डली को लिखी गई पहले पत्री के आरंभिक भाग में ही देखते हैं। पौलुस ने कुरिन्थुस की मण्डली के लोगों का, प्रभु के सेवकों के प्रति उनकी निष्ठा के अनुसार विभाजित होने और फिर परस्पर मतभेद रखने की प्रवृत्ति की भर्त्सना करते हुए लिखा, हे भाइयो, मैं तुम से यीशु मसीह जो हमारा प्रभु है उसके नाम के द्वारा बिनती करता हूं, कि तुम सब एक ही बात कहो; और तुम में फूट न हो, परन्तु एक ही मन और एक ही मत हो कर मिले रहो। क्योंकि हे मेरे भाइयों, खलोए के घराने के लोगों ने मुझे तुम्हारे विषय में बताया है, कि तुम में झगड़े हो रहे हैं। मेरा कहना यह है, कि तुम में से कोई तो अपने आप को पौलुस का, कोई अपुल्लोस का, कोई कैफा का, कोई मसीह का कहता है। क्या मसीह बँट गया? क्या पौलुस तुम्हारे लिये क्रूस पर चढ़ाया गया? या तुम्हें पौलुस के नाम पर बपतिस्मा मिला? (1 कुरिन्थियों 1:10-13)। इस खंड से स्पष्ट है कि प्रभु के सेवकों के नाम पर, जिनमें से एक नाम पतरस का भी दिया गया है, निष्ठा रखने, और फिर उस आधार पर विभाजित होने, आपस में झगड़ने की यह प्रवृत्ति अनुचित थी। प्रभु के सभी लोगों को, उस एक ही नाम, प्रभु यीशु, पर निष्ठा रखनी थी, और प्रभु के प्रति समर्पण के अनुसार ही साथ मिलकर एक मनता के साथ रहना था, और केवल प्रभु ही की सेवकाई के प्रति समर्पित रहना था। ध्यान कीजिए कि यहाँ पर पतरस के नाम को कोई भी और कैसा भी विशेष महत्व प्रदान नहीं किया गया, अपितु यह विशेष महत्व देने के प्रयास की निन्दा की गई, इस से निकलने और हटने के लिए कहा गया। साथ ही यह एक और शिक्षा को हमारे सामने लाता है, जब भी उद्धारकर्ता प्रभु यीशु के नाम को छोड़ किसी भी अन्य व्यक्ति या प्रभु के सेवक के नाम अथवा किसी भी मनुष्य को महत्व देने के प्रयास होते हैं, तो परिणाम परस्पर मतभेद, झगड़े, और प्रभु के नाम की निन्दा होता है; क्योंकि यह परमेश्वर की ओर से नहीं वरन शैतान की ओर से है, और शैतान कभी भी प्रेम को नहीं वरन बैर, फूट, मतभेदों, और झगड़ों को ही लेकर आता है।

इसी बात को 1 कुरिन्थियों 3:1-7 में समझाया और दोहराया गया है, जहाँ पर साथ ही यह भी लिखा गया है कि मसीही विश्वासियों का इस प्रकार से मनुष्यों और मनुष्यों के नामों को महत्व देना: 

* आत्मिक अपरिपक्वता का चिह्न है, (3:1)। 

* उन्नत और गहन आत्मिक शिक्षाओं को प्राप्त करने, समझने, और जीवन में लागू एवं प्रयोग करने में बाधा डालता है, (3:2)। 

* शारीरिक - अर्थात उद्धार से पहले की प्रवृत्तियों और व्यवहार के अभी भी मसीही चरित्र पर हावी होने और उसे दबाए रखने का प्रमाण है, (3:3-4)। 

* तथा मसीही विश्वासी के जीवन में परमेश्वर की प्राथमिकता के न होने को दिखाता है (3:5-7)। 

अगले लेख में हम इस दूसरे प्रश्न पर विचार करना ज़ारी रखेंगे, और इसके संबंध में परमेश्वर के वचन से कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो परमेश्वर पवित्र आत्मा की आज्ञाकारिता एवं अधीनता में वचन की सच्चाइयों को उससे समझें; किसी के भी द्वारा कही गई कोई भी बात को तुरंत ही पूर्ण सत्य के रूप में स्वीकार न करें, विशेषकर तब, जब वह बात बाइबल की अन्य बातों के साथ ठीक मेल नहीं रखती हो।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 5

English Translation

On Peter? - (3) - Built on the Lord & His Word

To understand the salvation given to the people by God, making them His children (John 1:12-13), promising to always be with them (Matthew 28:20; John 14:3, 18), giving them the responsibility of going into the world to preach the gospel of salvation, and giving them Spiritual gifts to help them carry out their work and ministry worthily, we will need to understand about the Church or Assembly of the Lord Jesus and its related things. We have already seen a few wrong teachings, misinterpretations, and misunderstandings related to this from God’s Word the Bible. We first saw that contrary to popular notion, Church is not a physical building or organization, rather it is a gathering of people called out by the Lord Jesus and are surrendered and submissive to Him. We had seen that the word Church or Assembly is a translation of the Greek word ‘ekklesia’ which literally means “a collection of people”, or “a group of people”, or “an assembly of people.” About associating the Assembly or Church with a particular building and place of worship, we will see later. A second common misunderstanding and false teaching is that the Lord has established His Church on Peter, and Matthew 16:18 is quoted in support of this misunderstanding, which is also the verse in which the word ‘ekklesia’ or Church has been used for the very first time in the Bible.

In the previous article we had seen that for the actual meaning and proper understanding of Matthew 16:18, this verse needs to be considered under three questions:

* Was the Lord’s statement in Matthew 16:18 about building His Church, about Peter?

* Does the Scripture at any other place support or state this notion of the Church being built on Peter, or Peter being its foundation?

* Was Peter even worthy of this honor, of being considered to be the foundation for the Church?

In the last article we had analyzed the first question, and had seen that the Lord had used figures of speech in this verse, but had not stated or indicated that the Church will be built on Peter. Today we will consider the second question “Does the Scripture at any other place support or state this notion of the Church being built on Peter, or Peter being its foundation?”

That the Church or Assembly, i.e., the gathering of the called-out ones of the Lord is by no means based upon a person; we see an affirmation of this fact at the beginning of the first letter written by Paul to the Church at Corinth, under the guidance of God the Holy Spirit. Paul, castigating the people of the Church in Corinth for their dividing themselves on the basis of the elders they liked, and then developing a tendency of opposing each other on this basis, wrote to them Now I plead with you, brethren, by the name of our Lord Jesus Christ, that you all speak the same thing, and that there be no divisions among you, but that you be perfectly joined together in the same mind and in the same judgment. For it has been declared to me concerning you, my brethren, by those of Chloe's household, that there are contentions among you. Now I say this, that each of you says, "I am of Paul," or "I am of Apollos," or "I am of Cephas," or "I am of Christ." Is Christ divided? Was Paul crucified for you? Or were you baptized in the name of Paul? (1 Corinthians 1:10-13). It is very clear from this passage that the tendency to have allegiance to ministers of the Lord God, amongst whom one of the names mentioned is of Peter, divide into factions based on that allegiance, and then start quarrelling amongst themselves because of it was absolutely wrong and unacceptable. Every Believer in the Lord Jesus has to have allegiance to only one person - the Lord Jesus Christ, be surrendered and obedient to Him, and remain united to serve not any person but Him and Him alone. Note that no special importance or exaltation has been given to Peter here; rather the tendency to give importance and exaltation to persons has been censured outrightly, and the Church members have been commanded to get out and away from this tendency. This brings another teaching before us, whenever any minister of the Lord or any person other than the Lord Jesus is given any importance and exaltation in the Church of the Lord Jesus Christ, it always results in mutual acrimony, tensions, quarrels, and vilification of the name of the Lord Jesus. Because this is not from God, but from Satan, and Satan never brings any love and unity; rather always causes discord, divisions, acrimony, and quarrels amongst people.

This same thing has been reiterated and explained in 1 Corinthians 3:1-7, and in these verses, it has also been taught that giving prominence to men and names of men:

* Shows Spiritual immaturity (3:1).

* Obstructs receiving, understanding, and applying deeper and solid Spiritual truths and teachings (3:2).

* Is proof of still being under the control of not Spiritual but physical or worldly desires and tendencies (3:3-4).

* Demonstrates that God does not have the primary place in the Believer’s life (3:5-7).

In the next article we will carry on looking at this second question we are considering, and see some other important facts from God's Word about this. If you are a Christian Believer, then you should learn to discern and understand the truths of God’s Word under the guidance and teaching of the Holy Spirit. Do not accept anything and everything as the truth unless and until you have cross-checked and verified it from the Bible with the help of the Holy Spirit; more so when that thing does not seem to be consistent with the other related things of the Bible.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 4 - On Peter? (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 4 - पतरस पर? (2)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 4 

Click Here for the English Translation

पतरस पर? (2)

पिछले लेख स हमने मत्ती 16:18 पर आधारित, मसीहियों में पाई जाने वाली एक बहुत आम किन्तु गलत धारणा, पर विचार करना आरम्भ किया था, कि प्रभु यीशु ने अपनी कलीसिया पतरस पर बनाई है। इस विषय पर जाने से पहले, हमने परमेश्वर के वचन की सही व्याख्या और समझ  के लिए अनिवार्य कुछ आधारभूत सिद्धान्तों को देखा था। यही सिद्धान्त मत्ती 16:18 की सही व्याख्या और समझ में हमारी सहायता करेंगे। हमने कहा था कि हम इस पद की व्याख्या और समझ को तीन शीर्षकों के अन्तर्गत देखेंगे: (1) क्या प्रभु न यह पद पतरस के लिए कहा था? (2) क्या वचन में अन्य किसी स्थान पर कलीसिया के पतरस पर बनाए जाने की पुष्टि हुई है? (3) क्या पतरस इस आदर के योग्य था? आज हम इन तीन में से पहली बात को देखेंगे। 

इस पद और इसमें प्रभु द्वारा कही गई बात को लेकर पतरस और कलीसिया के बारे में इस बड़े असमंजस और गलत धारणा का कारण इस पद की दो बातें हैं - (i) प्रभु द्वारा कहे गए ‘इस पत्थर’ को पतरस के लिए किया गया संबोधन मान लेना; और (ii) यूनानी भाषा में ‘पतरस’ शब्द के शब्दार्थ का ‘पत्थर’ अर्थ होना। इन दोनों प्रश्नों पर विचार करने से पहले, हम इस पद के सन्दर्भ को, जो इस पद की समझ और व्याख्या को प्रभावित करता है, देखेंगे। मत्ती 16:18 का संदर्भ उससे ठीक पहले के पदों में कही गई प्रभु द्वारा बोली गई बातें हैं। यह संदर्भ प्रभु द्वारा कहे गए ‘इस’ शब्द को परिभाषित करता है, और शब्द ‘पत्थर’ के वास्तविक अर्थ को प्रकट करता है। इसलिए इस पद को मत्ती 16:13 से आरंभ कर के देखना चाहिए। मत्ती 16:13-14 में प्रभु ने शिष्यों से पूछा कि लोग उसके विषय में क्या कहते हैं, और पद 15 में शिष्यों ने प्रभु के विषय लोगों के दृष्टिकोण को उसे बता दिया। फिर पद 15 में प्रभु शिष्यों से उसके लिए उन शिष्यों के दृष्टिकोण को पूछता है। इसके लिए “शमौन पतरस ने उत्तर दिया, कि तू जीवते परमेश्वर का पुत्र मसीह है” (मत्ती 16:16); और पद 17 में इस उत्तर एवं दृष्टिकोण के लिए प्रभु पतरस की सराहना करता है, और उससे कहता है “...क्योंकि मांस और लहू ने नहीं, परन्तु मेरे पिता ने जो स्वर्ग में है, यह बात तुझ पर प्रगट की है”। ध्यान कीजिए कि प्रभु पतरस से कह रहा है कि “मेरे पिता ने जो स्वर्ग में है, यह बात तुझ पर प्रगट की है”; स्पष्ट है कि यहाँ पर “यह बात” से अभिप्राय है वह दर्शन जो पिता परमेश्वर ने, पतरस को, परमेश्वर पुत्र, अर्थात प्रभु यीशु मसीह के बारे में प्रदान किया है। अब यदि पदों के मध्य के इस कृत्रिम विभाजन को हटा कर, पद 17-19 को एक निरंतर विचार के रूप में देखें, जैसा वह मूल भाषा में लिखा गया था, तो यह समझने में कोई असमंजस नहीं होता है कि पद 18 का “इस”, पद 17 के “यह बात” से संबंधित है। अर्थात पद 18 का “इस” पद 17 में परमेश्वर पिता द्वारा पतरस को दिए गए दर्शन या भेद के प्रकटीकरण के लिए है। यहाँ इस बात पर भी ध्यान दीजिए कि यदि प्रभु ने पद 18 में “इस” का प्रयोग पतरस के लिए किया होता, यह दिखाने के लिये कि वह पतरस पर अपनी कलीसिया बनाएगा, तो अधिक उचित तथा प्रयुक्त शब्द होते “तुझ पर”, न कि “इस पत्थर पर”।

अब यहाँ पर असमंजस उत्पन्न करने वाली दूसरी बात को समझते हैं। मूल यूनानी भाषा में, इस वाक्य में, प्रभु द्वारा शब्दों का आलंकारिक प्रयोग किया गया है। ध्यान कीजिए, प्रभु के साथ पतरस की पहली भेंट में प्रभु ने उस से कहा था ...तू यूहन्ना का पुत्र शमौन है, तू कैफा, अर्थात पतरस कहलाएगा (यूहन्ना 1:42); यहाँ प्रयुक्त शब्द “कैफा, Cephas” सिरियक भाषा का शब्द है, जिसका यूनानी अनुवाद पेत्रोस है, जिससे पतरस शब्द आया है, और जैसा इस पद में लिखा गया है, सिरियक “कैफा, Cephas” तथा यूनानी “पेत्रोस”, दोनों ही शब्दों का अर्थ ‘पत्थर’ या ‘कंकर’, अर्थात एक छोटा पत्थर होता है। मत्ती 16:18 के आरंभिक वाक्य में भी प्रभु इसी बात को उसे स्मरण करवा रहा है कि तू “पेत्रोस”, अर्थात “कैफा, Cephas” यानी कि एक छोटा पत्थर या कंकर है। किन्तु मत्ती 16:18 में, मूल यूनानी भाषा में, अगले वाक्य में, “इस पत्थर” में प्रभु ने “पेत्रोस” शब्द का नहीं, वरन “पेत्रा” शब्द का प्रयोग किया, जिसका अर्थ होता है “चट्टान”, जो विशाल, दृढ़, और अटल होती है। इन दोनों शब्दों को अपने-अपने स्थानों पर रखने से मत्ती 16:18 इस प्रकार पढ़ा जाएगा: “और मैं भी तुझ से कहता हूं, कि तू पतरस [पेत्रोस - कंकर, या छोटा पत्थर] है; और मैं इस पत्थर [पेत्रा - चट्टान] पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा: और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे।”

अब, इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, हम प्रभु द्वारा शब्दों के आलंकारिक प्रयोग, और इस वाक्य के वास्तविक अर्थ को समझ सकते हैं, जिसकी पुष्टि फिर वचन की अन्य संबंधित बातों से, तथा पतरस की सेवकाई के बारे में विश्लेषण - हमारे उपरोक्त दूसरे और तीसरे प्रश्नों के उत्तरों से भी हो जाती है। मूल यूनानी भाषा के शब्दों और उनके अर्थों के आधार पर इन स्पष्टीकरणों के समावेश के साथ, प्रभु की कही बात का अभिप्राय कुछ इस प्रकार का होता - “तू एक कंकर/छोटा पत्थर है। और मैं इस चट्टान पर, अर्थात पिता परमेश्वर द्वारा तुझ पर प्रकट किए गए इस अटल, दृढ़, अडिग, सत्य पर कि मैं जीवते परमेश्वर का पुत्र यीशु हूँ, अपनी कलीसिया बनाऊँगा: और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे।” प्रभु की यह बात वचन की अन्य बातों के साथ भी संगत है, तथा पतरस के जीवन का विश्लेषण भी यही दिखाता है कि वह प्रभु की कलीसिया का आधार कभी नहीं हो सकता था, कलीसिया उस पर नहीं बनाई जा सकती थी; और ऐसा करना वचन में त्रुटि एवं विरोधाभास ले आता है।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो परमेश्वर पवित्र आत्मा की आज्ञाकारिता एवं अधीनता में वचन की सच्चाइयों को उससे समझें; किसी के भी द्वारा कही गई कोई भी बात को तुरंत ही पूर्ण सत्य के रूप में स्वीकार न करें, विशेषकर तब, जब वह बात बाइबल की अन्य बातों के साथ ठीक मेल नहीं रखती हो।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 4

English Translation

Built on Peter? (2)

Since the previous article, we have started considering a very common misconception amongst the Christians, based upon Matthew 16:18, that the Lord Jesus has built His Church on Peter. Before taking up the topic, we had seen about some essential principles for correctly interpreting and understanding God's Word; principles that will help us correctly interpret and understand Matthew 16:18 as well. We had said that we will consider the interpretation and understanding of this verse under three headings: (1) Did the Lord mean the verse to be for Peter? (2) Has the building of the Church on Peter been affirmed at any other place in the Bible? (3) Was Peter worthy of this honor? Today we will look at the first of the above three questions. 

Two things in this verse are the main cause of the confusion and misunderstanding about the Church being built on Peter - (i) The assumption that the Lord’s used the words “on this rock” for Peter; and (ii) Taking the meaning of the word “Peter” in the original Greek language as "stone." Before taking up these two questions, let us first consider the context of this verse and its implications regarding interpretation. The immediate context of Matthew 16:18 are its preceding verses. These verses define the word ‘this’ used here by the Lord, and clarify the actual meaning of the word ‘Peter.’ Therefore, this verse should be studied along with its preceding verses, i.e., from Matthew 16:13 onwards. In Matthew 16:13-14 the Lord Jesus is asking His disciples, what do the people say about Him; and in verse 15, the disciples tell Him what the people think. Then, in verse 15, the Lord asks the disciples what do they think about Him. For this, Simon Peter answered and said, "You are the Christ, the Son of the living God." (Matthew 16:16); and the Lord in verse 17 appreciates Peter’s answer and commends him for it, and says to him “...for flesh and blood has not revealed this to you, but My Father who is in heaven”. Take note that the Lord says to him “revealed this to you”; clearly the “this” here is meant for the revelation given to Peter by God the Father about God the Son, Lord Jesus. Now if you mentally remove the artificial division into verses, and consider the passage from verse 17-19 as one continual thought, as it had been written in the original text, then there is no confusion in understanding that the “this” of verse 18 is related and about the same thing as the “this” of verse 17; i.e., the “this” of verse 18 is not about Peter but about the revelation given by God the Father to Peter. Also take note that if in verse 18 the Lord Jesus had wanted to say that He will build His Church on Peter, then instead of the word “this” for Peter, the more appropriate word which He would have used would have been “on you”, and not “on this rock.”

Now let us look at the second thing that causes the confusion and misunderstanding about this verse. In the original Greek language, the Lord has used allegorical or metaphorical words in this conversation. Recall that in His first meeting with Peter, the Lord has said to him, ...You are Simon the son of Jonah. You shall be called Cephas (which is translated, A Stone) (John 1:42); the word cephas used here is a word of the Syriac language, and its Greek translation is ‘petros’, from which the name Peter has been derived. Both these words, Syriac cephas and Greek petros mean the same thing - a small stone or pebble. In Matthew 16:18, in the opening sentence of verse the Lord is reminding Peter the same thing, that he is ‘petros’ i.e., ‘cephas’. But in the next sentence of verse 18, in the original Greek language, the Lord does not use the word ‘petros’, but says ‘petra’ which means a big rock that is large, firm, and unmovable. By putting the translations of these words in the place where they have been used, Matthew 16:18 can be paraphrased as: “And I also say to you that you are Peter [petros - a small stone or pebble], and on this rock [petra - rock,] I will build My church, and the gates of Hades shall not prevail against it.”

Now, by putting together all these things, and the figures of speech used by the Lord, we can understand the correct meaning of this verse. This meaning can then be affirmed by checking if it is consistent with the other related things given in the Bible, and by analyzing Peter’s ministry – the second and third questions given above. By taking the words of the original Greek language and their meanings together, what the Lord has said in this verse, can be stated like this: “you are a small stone/a pebble. I will build My Church on this firmly established and unmovable, rock-solid truth, i.e., what God the Father has revealed to you, that I am Jesus the Son of the Living God; and the gates of Hades will not be able to prevail upon that Church.” This statement of the Lord is consistent with the other things mentioned in the Scriptures; an examination of the life of Peter too reveals that he could never be the foundation of the Church of the Lord Jesus; the Church could never have been built on him; and to assume anything like this is to bring errors and contradictions in God’s Word.