ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 4 जून 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 117 - Satan’s Wrong Teachings To Render the Gospel Ineffective (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 117 - सुसमाचार को अप्रभावी करने वाली कुछ गलत शिक्षाएँ (2)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 117

Click Here for the English Translation

सुसमाचार को अप्रभावी करने वाली कुछ गलत शिक्षाएँ (2)

        पिछले लेख से हमने लोगों के मध्य सुसमाचार के बारे में फैलाए गई कुछ गलत धारणाओं और गलतफहमियों के बारे में देखना आरम्भ किया है। शैतान ने इन झूठी धारणाओं और मान्यताओं को लोगों के मध्य में, सुसमाचार को भ्रष्ट करने के लिए, तथा लोगों को वास्तविक बाइबल के अनुसार सच्चे सुसमाचार के बारे में सीखने और उस पर विश्वास करने से रोकने के लिए किया है। ऐसा करने के द्वारा, शैतान लोगों को झूठी शिक्षाओं में फँसाए रखता है और उन्हें इस भर में बनाए रखता है कि वे परमेश्वर के साथ सही सम्बन्ध में हैं, उसे स्वीकार्य हैं, और वे अवश्य ही परमेश्वर के साथ रहने क लिए स्वर्ग में जाएंगे। जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल विपरीत है; और बाइबल के अनुसार सही और सच्चे सुसमाचार पर विश्वास न करने, उसे स्वीकार न करने, और उसका पालन न करने क कारण, जो शैतानी भ्रम और धोखों में फंसे हुए हैं, वे उसी के साथ नरक में जाने की  ओर अग्रसर हैं। आज हम इसी शैतानी भ्रम और धोखे से सम्बन्धित कुछ और बातों को देखेंगे, ताकि बाइबल के अनुसार सच्चे और वास्तविक सुसमाचार को जानने और पालन करने की अनिवार्यता की पुष्टि हो सके।

       * प्रभु यीशु मसीह और उसके वचन के बारे में जान लेना और उसके ज्ञान में बढ़ना, सुसमाचार का पालन करने के समान ही है:

       तथ्य यही है कि बाइबल के और प्रभु परमेश्वर के बारे में संसार में सांसारिक ज्ञान की बहुत सी बातें और शिक्षाएं हैं उपलब्ध और प्रचलित, परन्तु इस सांसारिक ज्ञान का होना, लोगों को प्रभु यीशु में विश्वास में नहीं लाता है, वरन ऐसा सांसारिक ज्ञान अकसर परमेश्वर और उसके वचन पर संदेह उत्पन्न करके, व्यक्ति को उन से दूर कर देता है। इसी प्रकार से बाइबल कॉलेज और सेमनरियों से शिक्षा पाने वाला हर जन प्रभु का सच्चा समर्पित विश्वासी नहीं होता है। बहुत से लोगों के लिए यह शिक्षा-दीक्षा केवल नौकरी करने और सांसारिक कमाई का एक साधन है। न वे स्वयं प्रभु को समर्पित होते हैं, न औरों को यह सिखाते हैं; वरन धर्म-कर्म-अनुष्ठानों की औपचारिकता के निर्वाह के द्वारा ही काम चलाते रहने की शिक्षाओं में उलझे और उलझाए रखते हैं। वे स्वयं भी नरक के भागी हैं, और जाने कितनों को नरक का भागी बना दे रहे हैं।

        * चंगाइयों और आश्चर्यकर्मों को करना प्रभु की सामर्थ्य का और प्रभु के सुसमाचार के पालन करने का प्रमाण है:  इस धारणा को मानने वालों को मत्ती 7:21-23 पर बहुत गंभीरता से ध्यान और मनन करना चाहिए। मत्ती में उल्लेखित उन लोगों ने प्रभु यीशु के नाम से बहुत कुछ किया, जिन में प्रभु के नाम में आश्चर्यकर्म करना, चंगाइयाँ देना, दुष्टात्माओं को निकालना भी सम्मिलित है; किन्तु प्रभु यीशु ने अंत में उन्हें “कुकर्म करने वाले” कह दिया, और यह भी कह दिया कि प्रभु ने उन्हें कभी नहीं जाना था। यहूदा इस्करियोती भी अन्य शिष्यों के साथ प्रचार और चंगाई की सेवकाइयों में गया था, इन अभियानों में सम्मिलित होकर कार्य किया था, और किसी को भी उस पर कभी संदेह नहीं हुआ। किन्तु उसमें इस सामर्थ्य के होने और उसके द्वारा इसे उपयोग करने के बावजूद, न तो उसका जीवन बदला, और न ही वह वास्तव में कभी प्रभु का जन बना; अन्ततः उसे धोखा देकर पकड़वा दिया, मरवा दिया। इसलिए, हम देखते हैं कि ये बातें सुसमाचार को मानने का प्रमाण नहीं हैं, क्योंकि शैतान भी ऐसी ही बातों के द्वारा लोगों को भरमाता है, तथा प्रभु भी इन बातों में रुचि और विश्वास रखने वालों को उन आत्माओं के वश में कर देता है (2 थिस्सलुनीकियों 2:9-11)

        * सुसमाचार प्रचार में मनुष्यों के ज्ञान और समझ को मिलाना भी सुसमाचार को व्यर्थ और अप्रभावी कर देता है:

       पिछले लेख में कही गई निर्गमन 20:24-25 की बात को ध्यान कीजिए - जहाँ मनुष्य परमेश्वर की बात को सुधारने और सँवारने का प्रयास करते हैं, उसे अशुद्ध और अनुपयोगी कर देते हैं। पौलुस ने अपनी सेवकाई के विषय लिखा, “क्योंकि मसीह ने मुझे बपतिस्मा देने को नहीं, वरन सुसमाचार सुनाने को भेजा है, और यह भी शब्दों के ज्ञान के अनुसार नहीं, ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे” (1 कुरिन्थियों 1:17)। सुसमाचार को उसकी सादगी, स्पष्टता, और शुद्धता में, जैसा वह है, वैसा ही दिया जाना है; अन्यथा मनुष्य की किसी भी बात की मिलावट के द्वारा वह अशुद्ध और अप्रभावी, परमेश्वर के उद्देश्यों के लिए अनुपयोगी हो जाता है।

       * सुसमाचार में भले कार्यों का योगदान सिखाना भी उसे भ्रष्ट और अप्रभावी करना है:

       वचन में यह स्पष्ट लिखा और सिखाया गया है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के भले कार्यों के द्वारा, या कैसे भी कर्मों से उद्धार नहीं पा सकता है; यह केवल और केवल विश्वास द्वारा ही हो सकता है, क्योंकि उद्धार परमेश्वर से कमाया नहीं जा सकता है, उसे केवल उसके अनुग्रह के दान के रूप में परमेश्वर से स्वीकार किया जा सकता है: “जब हम अपराधों के कारण मरे हुए थे, तो हमें मसीह के साथ जिलाया; (अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है।); क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है, और यह तुम्हारी ओर से नहीं, वरन परमेश्वर का दान है” (इफिसियों 2:5, 8)। मनुष्य के सभी भले कार्य परमेश्वर की दृष्टि में मैले चिथड़ों के समान हैं, “हम तो सब के सब अशुद्ध मनुष्य के से हैं, और हमारे धर्म के काम सब के सब मैले चिथड़ों के समान हैं। हम सब के सब पत्ते के समान मुर्झा जाते हैं, और हमारे अधर्म के कामों ने हमें वायु के समान उड़ा दिया है” (यशायाह 64:6); वे किसी भी रीति से परमेश्वर के शुद्ध और पवित्र कार्य को संवार नहीं सकते हैं; और बेहतर नहीं बना सकते हैं, उसे बिगाड़ अवश्य सकते हैं, और बिगाड़ते भी हैं। 

        * सुसमाचार का उद्देश्य भली मनसा और भले कार्य करने के द्वारा परमेश्वर को ग्रहण योग्य हो पाना समझाना है। यह शिक्षा देना मनुष्यों को भरमाना है। संसार भर में ऐसे अनेकों लोग हैं और हुए हैं जो मसीही विश्वास में नहीं हैं और न ही सुसमाचार पर विश्वास करते हैं; किन्तु उनके जीवन नैतिकता के भले कार्यों तथा औरों की भलाई करने से भरे हुए हैं, और इसके लिए वे लोगों में बहुत आदरणीय हैं, सुविख्यात हैं। अर्थात, भले कार्य और भलाई करना सुसमाचार से नहीं है; व्यक्ति का विवेक और मानसिकता भी उसे इन कार्यों के लिए प्रेरणा दे सकते हैं और इन कार्यों को करवा सकते हैं, करवाते भी हैं। परन्तु सुसमाचार का उद्देश्य लोगों को पापों से पश्चाताप करने के लिए प्रोत्साहित करना, तथा प्रभु यीशु में विश्वास लाने के द्वारा उद्धार प्राप्त करना है। क्योंकि न्याय के दिन, सुसमाचार पर किए गए विश्वास के आधार पर ही प्रभु यीशु मसीह के द्वारा लोगों का न्याय होगा, “जिस दिन परमेश्वर मेरे सुसमाचार के अनुसार यीशु मसीह के द्वारा मनुष्यों की गुप्त बातों का न्याय करेगा” (रोमियों 2:16), इसलिए सुसमाचार का उद्देश्य लोगों को भले कामों के लिए प्रेरित करना नहीं, उन्हें उद्धार पाने के लिए प्रेरित करना है, प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने के लिए प्रोत्साहित करना है। 

        यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप प्रभु परमेश्वर के सुसमाचार से संबंधित किसी गलत शिक्षाओं धारणाओं में न पड़े हों। यह सुनिश्चित कर लीजिए कि आपने सच्चे सुसमाचार पर सच्चा विश्वास किया है, आप सच्चे पश्चाताप और समर्पण तथा सच्चे मन से प्रभु यीशु से पापों की क्षमा के द्वारा परमेश्वर के जन बने हैं। न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाली ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें, यदि सही हों, तब ही उन्हें मानें, अन्यथा अस्वीकार कर दें।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 117

English Translation

Satan’s Wrong Teachings To Render the Gospel Ineffective (2)

        Since the previous article, we have begun to consider some common misconceptions and misunderstandings amongst the people regarding the gospel. Satan has spread these false opinions and views amongst people to corrupt the gospel, to mislead people from learning about and believing in the true Biblical gospel. By doing this, Satan keeps the people entangled in false teachings, and makes people believe they are okay with God, acceptable to Him, and will surely go to heaven and be with God; whereas the truth is otherwise, and because of not believing, accepting, and following the true Biblical gospel, those who believe in Satan's deceptions are headed to be with him in hell. Today we will consider some more points about this satanic deception, to reinforce the necessity of learning and following the true Biblical gospel.

        * To grow in the knowledge of the Lord Jesus and His Word is similar to obeying the Gospel:

       The fact is that there is much worldly knowledge available in the world about the Bible and the Lord God, but this worldly knowledge does not bring people into having faith in the Lord Jesus; rather that knowledge often raises doubts about God and His Word and draws people away from the Lord. Similarly, all those who are trained in the Bible colleges and Seminaries are not truly surrendered and committed disciples of the Lord. For many of them, their training and knowledge is simply a means of getting a job and earning a living. Neither are such people committed and surrendered to the Lord, nor do they teach others to do so; all that they do is tell the people to fulfill the religious formalities and obligations, and keep them occupied in that. They are headed to hell themselves, and have destined innumerable others to hell as well.

        * Being able to do healings and miracles is a proof of having the power of the Lord Jesus and believing in the Gospel:

       Biblically speaking, those who believe in this idea should pay careful attention to and ponder over Matthew 7:21-23. The Lord Jesus says that many people did many things, including miracles and healings and casting out of demons in His name; but eventually, the Lord did not accept them or any of their works, called what they did as “lawlessness” or “iniquity”, and said that He never knew them. Judas Iscariot too went out with the other disciples on their preaching and healing campaigns, worked with the other disciples in them, and no one ever doubted him. But because of this Lord given power in his life, and his having used that power, neither did his own life change, nor did he ever actually become a committed disciple of the Lord. Instead, he eventually betrayed Him and conspired to have the Lord killed. Therefore, we see that these things are not a proof of believing in and accepting the Gospel; Satan beguiles and misleads people through such things; and the Lord too will let those people who do not accept the truth of His Word go into the hands of such deceivers (2 Thessalonians 2:9-11).

        * Adding things of human wisdom and understanding too corrupts and renders the Gospel vain and ineffective:

       Review what was written in the previous article about Exodus 20:24-25 - wherever man tries to improve upon what God has done and instructed, he ends up corrupting it and making it unusable and ineffective. Paul wrote about his ministry, “For Christ did not send me to baptize, but to preach the gospel, not with wisdom of words, lest the cross of Christ should be made of no effect” (1 Corinthians 1:17). The Gospel has to be shared just as it is, in its simplicity, clarity, and purity; else any mixing of any human thought and wisdom in it will make it impure and ineffective, unsuitable for the purposes of God.

        * Teaching the necessity of addition of good works into the Gospel is also corrupting it and rendering it ineffective:

       It is very clearly written and taught in God’s Word that no person can ever, through any good works, or works of any kind, attain to salvation; salvation is only through faith, because salvation cannot ever be earned, but can only be received from the Lord as a gift of His grace: “even when we were dead in trespasses, made us alive together with Christ (by grace you have been saved), For by grace you have been saved through faith, and that not of yourselves; it is the gift of God” (Ephesians 2:5, 8). All, each and every one of man’s good works are like filthy rags in the sight of God “But we are all like an unclean thing, And all our righteousnesses are like filthy rags; We all fade as a leaf, And our iniquities, like the wind, Have taken us away” (Isaiah 64:6); they can in no way improve or beautify God’s pure and holy works; they can only spoil and corrupt God’s works, and that is all that man’s good works do.

        * The purpose of the Gospel is to instruct or teach the philosophy of being good and doing good to be acceptable to God: 

       To give this teaching is deceiving and misleading people. There always have been and still are innumerable people all over the world who have nothing to do with the Christian Faith, nor with believing in the Gospel; but their lives are full of morality, good works, helping others; and for this they are very well known and honored. Therefore, being good and doing good is not because of, or through the Gospel; the conscience and mentality of a person too can, and also do encourage a person to do these good works. But the purpose of the Gospel is to encourage people to repent of their sins and be saved through coming into faith in the Lord Jesus. Because on the day of judgement, everyone will be judged by the Lord Jesus based on their response to the Gospel “in the day when God will judge the secrets of men by Jesus Christ, according to my gospel” (Romans 2:16). Therefore, the purpose of the gospel is not to encourage people to do good works, but to believe in the Lord Jesus and be saved.

        If you are a Christian Believer, then it is very essential for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived, nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and reject the rest.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 3 जून 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 116 - Satan’s Wrong Teachings To Render the Gospel Ineffective (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 116 - सुसमाचार को अप्रभावी करने वाली कुछ गलत शिक्षाएँ (1)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 116

Click Here for the English Translation

सुसमाचार को अप्रभावी करने वाली कुछ गलत शिक्षाएँ (1)

        समस्त मानव जाति के लिए, बिना किसी भी धर्म, जाति, मत, आयु, मान्यता आदि के कारण किसी अन्तर के, कि पापों स बचाया जाना, उद्धार पाना, केवल प्रभु यीशु पर विश्वास लाने ही के द्वारा है, और यह सभी के लिए मुफ़्त में उपलब्ध है। सुसमाचार कोई परम्परा, रीति, या विधि नहीं है जिसे पूरा करने से व्यक्ति "धर्मी" अथवा "धार्मिक" होने के किसी उच्च स्तर पर पहुँच जात है, जिससे कि परमेश्वर उसे अपने राज्य में प्रवेश दें के लिए बाध्य हो जाए। सुसमाचार, व्यक्ति के जीव में, उसके द्वारा अपने पापों से पश्चाताप करने, प्रभु यीशु से पापों के लिए क्षमा माँगने, और अपना जीवन प्रभु यीशु को समर्पित करने के साथ कार्यकारी एवँ प्रभावी होता है। आज से हम सच्चे और उद्धार देने वाले सुसमाचार के, शैतान द्वारा बिगाड़े जाने, भ्रष्ट किए जाने, और विभिन्न रीतियों से अप्रभावी किए जाने की युक्तियों के बारे में देखेंगे।

 सुसमाचार को अप्रभावी करने के लिए शैतान की गलत बातें

        हमने पिछले लेख में देखा था कि सुसमाचार का सार 1 कुरिन्थियों 15:1-4 में दिया गया है। तात्पर्य यह, कि जिस भी सुसमाचार प्रचार में इन पदों की बातें नहीं हैं, या इन पदों की बातों के अतिरिक्त भी बातें डाली गई हैं, अर्थात, इन पदों में से कुछ घटाया या बढ़ाया गया है, वह “सुसमाचार” भ्रष्ट है, बिगाड़ा हुआ है, अस्वीकार्य है, क्योंकि वह अप्रभावी है! ये पद और उनके तथ्य हमारे लिए सुसमाचार संबंधित हर शिक्षा को जाँचने और परखने की कसौटी प्रदान करते हैं।

        इन बातों को ध्यान में रखते हुए, हम संक्षेप में देखेंगे कि शैतान किस प्रकार से अपनी युक्तियों और मिथ्या बातों के द्वारा लोगों को अपनी दुष्ट चालों में फंसा लेता है, लोगों का ध्यान परमेश्वर तथा उसके वचन की बातों हटा देता है, और उन्हें बहकाकर अपनी बातों का पालन करने वाला बना लेता है; और इस प्रकार से सुसमाचार को लोगों के जीवनों में अप्रभावी कर देता है।

 सुसमाचार के बारे में सामान्यतः पाई जाने वाले गलत धारणाएं है:

        * सुसमाचार केवल गैर-मसीहियों के लिए, जो ईसाई नहीं हैं, उन्हीं के लिए है:

       वास्तविकता में सुसमाचार संसार के प्रत्येक व्यक्ति के लिए है, चाहे उसका धर्म, धारणा, मान्यता कुछ भी हो; ईसाइयों या मसीहियों के लिए भी (प्रेरितों 17:30-31)। सभी को उसके लिए व्यक्तिगत रीति से निर्णय लेना है।

        * ईसाई धर्म और उससे संबंधित रीतियों के निर्वाह से सुसमाचार का भी पालन हो जाता है:

       वास्तविकता में किसी भी प्रकार की कोई भी रीति के निर्वाह करने के द्वारा सुसमाचार का पालन नहीं होता है; क्योंकि सुसमाचार किसी औपचारिकता का पालन करना नहीं है। व्यक्ति के जीवन में सुसमाचार का कार्यकारी होना उसके सच्चे समर्पित मन से अपने पापों के लिए पश्चाताप और प्रभु यीशु से पापों के क्षमा माँगकर उसे समर्पित हो जाने से आरंभ होता है। यही बात इस बात को प्रकट करती है कि यह बारंबार दोहराया जाने वाला कोई धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, वरन यदि सच्चे और समर्पित मन से किया जाए तो यह जीवन में एक बार लिया जाने वाला निर्णय है। सच्चे मन से सुसमाचार को स्वीकार करने से, वास्तविकता में मसीही विश्वासी होने का जीवन, मसीह को समर्पित और उसकी आज्ञाकारिता के जीवन का आरंभ होता है।

        * प्रभु यीशु मसीह से चंगाई प्राप्त करना भी सुसमाचार पर विश्वास करने और प्रभु का जन हो जाने का प्रमाण है:

       बाइबल का तथ्य है कि प्रभु यीशु ने उन सभी चंगाई दी जिन्होंने उससे माँगी, किसी से कोई भेदभाव नहीं किया (प्रेरितों 10:38)। किन्तु जिन्हें प्रभु ने चंगा किया, जिन की सहायता की, पिलातुस एक सामने खड़े होकर वे ही लोग बहुत ज़ोर देकर उसे क्रूस पर चढ़ाए जाने की माँग करने लगे, और उसे क्रूस पर मरवा दिया। वे अपने स्वार्थ के लिए यीशु की ओर आकर्षित हुए और उसके जुड़े; उन्होंने सच्चे मन से प्रभु को समर्पण नहीं किया था; प्रभु के सच्चे विश्वासी जन नहीं बने थे। कुछ यही आज भी होता है, लोग प्रभु यीशु के नाम में चंगाई तो प्राप्त कर लेते हैं, किन्तु बहुत ही कम ऐसे होते हैं जो उसे समर्पण करते हैं और उसकी अधीनता में जीवन जीने का निर्णय करते हैं।

        इसी विषय पर कुछ अन्य बातों को हम अगले लेख में देखेंगे।

        यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप प्रभु परमेश्वर के सुसमाचार से संबंधित किसी गलत शिक्षाओं धारणाओं में न पड़े हों। यह सुनिश्चित कर लीजिए कि आपने सच्चे सुसमाचार पर सच्चा विश्वास किया है, आप सच्चे पश्चाताप और समर्पण तथा सच्चे मन से प्रभु यीशु से पापों की क्षमा के द्वारा परमेश्वर के जन बने हैं। न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाली ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें, यदि सही हों, तब ही उन्हें मानें, अन्यथा अस्वीकार कर दें।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 116

English Translation

Satan’s Wrong Teachings To Render the Gospel Ineffective (1)

        In the previous articles we saw that the Gospel is, what it means; that it is an information from God for the entire mankind, irrespective of religion, caste, creed, age, belief etc. for being saved from sins freely through the Lord Jesus. It is not a tradition, ritual, or method, the fulfillment of which enables a person to reach a higher level of being “religious” or “righteous” so that God becomes compelled to give him an entrance into His kingdom. The Gospel becomes effective and working in a person’s life only by his repenting of his sins, asking the Lord Jesus to forgive him, and surrendering his life to the Lord Jesus. From today we will see the various ploys and devices that Satan uses to corrupt and spoil the true and life-giving Gospel, and render it ineffective.

 Satan’s Misinformation for Making the Gospel Ineffective

        We had seen in the previous article that the core of the Gospel is given to us in 1 Corinthians 15:1-4. The implication is that any preaching of the Gospel, that does not incorporate the matter of these verses, or has things other than what these verses say, i.e., if anything has been added to or subtracted from this core of the Gospel, that ‘gospel’ is corrupted, has been spoilt, is unacceptable, and is ineffective. These verses provide us the standard to test and evaluate every teaching related to the Gospel.

        Keeping these things in mind, we will see, in brief, the various kinds of misinformation Satan has spread to entangle people in his deviousness, diverts people’s attention away from God and His Word, and beguiles them into following what he says; thereby rendering the Gospel ineffective in people’s lives.

 The commonly held misunderstandings about the Gospel and salvation are:

        * The Gospel is only for the non-Christians, and not for the Christians:

       The Biblical fact is that the Gospel is for every person of the world, irrespective of their religion, belief, concepts etc.; even for the “christians”, those who are born in “christian” families (Acts 17:30-31). Everyone has to make a personal decision about it.

        * By fulfilling the rites and rituals of the Christian religion one also fulfills the Gospel:

       The Biblical fact is that no fulfillment of any ritual fulfills the Gospel; since the Gospel is not a formality. The fulfillment of the Gospel in the life of a person is by his sincerely repenting of his sins, asking their forgiveness from the Lord Jesus, and surrendering one’s life to Him to live in obedience to Him and His Word. This by itself makes it clear that the sincere and true acceptance of the Gospel by a person can only be a one time event, it cannot be a ritual to be carried out repetitively. The acceptance of the Gospel begins the lifetime journey of living life as a submitted and committed disciple of Christ, of actually being a Christian.

        * Receiving healing from the Lord Jesus is also evidence of believing the Gospel and becoming a believer in Christ Jesus:

       The Biblical fact is that the Lord Jesus healed all those who asked Him to heal them, never made any differentiation of any kind (Acts 10:38). But the very people amongst whom He healed and helped, in front of Pilate were vociferously asking for Him to be crucified and put to death. They were attracted and attached to the Lord Jesus only for their selfish motives; they had never surrendered and committed themselves to the Lord with a sincere heart; they had never truly become His Believers. Much the same holds true even today, when people receive healing in the name of the Lord, but hardly ever surrender to Him and commit their lives to Him.

        We will see some other points on this same topic in the next article.

        If you are a Christian Believer, then it is very essential for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived, nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and reject the rest.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 2 जून 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 115 - Rendering the Gospel Ineffective (2) /

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 115

Click Here for the English Translation

सुसमाचार को अप्रभावी करना (2)

       हम पिछले लेखों में सुसमाचार को बिगाड़ने से सम्बन्धित शैतान की युक्तियों के बार मे देखते आ रहे हैं। पिछले लेख में हमने देखा था कि यह करने के लिए शैतान की एक बहुत कारगर युक्ति, जिसका उपयोग उसने अदन की वाटिका में भी किया था है, मनुष्य के मन में यह बैठा देना कि जो उसे अच्छा और लाभदायक प्रतीत होता है, उसे कर डाले, चाहे वह परमेश्वर की आज्ञा के प्रतिकूल ही क्यों न हो, क्योंकि परमेश्वर ने मनुष्य को सब कुछ नहीं दिया है, कुछ बातें रोक कर रखीं हैं। और मनुष्य उन बातों को स्वयँ ले लेने के द्वारा और बेहतर हो सकता है। इस विचारधारा के अन्तर्गत, शैतान मनुष्यों को झूठी और गढ़ी हुई भक्ति और उपासना की बातों में उलझा देता है। ऐसा करके मनुष्य यही सोचता रह जाता है कि वह धार्मिकता के कार्य कर रहा है, परमेश्वर को प्रसन्न कर रह है, धर्मी हो गया है; जबकि वास्तविकता इसके ठीक विपरीत होती है, और मनुष्य परमेश्वर को प्रसन्न नहीं, अप्रसन्न का रहा होता है, उसके निकट नहीं बल्कि उससे दूर हो रहा होता है। आज हम इसके बार में कुछ औ बातें देखेंगे।

       इसी संदर्भ में ध्यान करें कि मूसा को अपनी दस आज्ञाएँ देने के पश्चात, परमेश्वर ने अपनी उपासना और आराधना से संबंधित एक और आज्ञा भी दी, मेरे लिये मिट्टी की एक वेदी बनाना, और अपनी भेड़-बकरियों और गाय-बैलों के होमबलि और मेलबलि को उस पर चढ़ाना; जहां जहां मैं अपने नाम का स्मरण कराऊं वहां वहां मैं आकर तुम्हें आशीष दूंगा। और यदि तुम मेरे लिये पत्थरों की वेदी बनाओ, तो तराशे हुए पत्थरों से न बनाना; क्योंकि जहां तुम ने उस पर अपना हथियार लगाया वहां तू उसे अशुद्ध कर देगा (निर्गमन 20:24-25)। प्रमुख किए गए अंतिम वाक्य को स्मरण रखें - जैसे ही हम परमेश्वर की दी गई बातों में अपनी युक्तियाँ और कार्य लगाकर उसे और अधिक बेहतर या सुंदर बनाने का प्रयास करते हैं, हम उसे अशुद्ध कर देते हैं। फिर वे देखने में चाहे कितनी भी सुंदर और आकर्षक हों, लोगों को चाहे कितनी भी अच्छी प्रतीत हों और लोगों द्वारा उन की चाहे जितनी भी प्रशंसा की जाए, किन्तु परमेश्वर की वे बातें परमेश्वर के लिए उपयोगिता और उसके परमेश्वर को ग्रहण होने में वह व्यर्थ हो जाती हैं।

       हम इससे पहले के विषयों के लेखों में देख चुके हैं कि शैतान ने, झूठे प्रेरित और धर्म के सेवक बनकर प्रभु यीशु मसीह, परमेश्वर पवित्र आत्मा, और पवित्र आत्मा के कार्यों तथा वरदानों के बारे में बहुत सी गलत शिक्षाएं, उन्हें बहुत आकर्षक एवं चाहने योग्य बनाकर, लोगों में फैला रखी हैं, उन्हीं में लोगों को भरमाता भटकाता रहता है, बाइबल से बाहर की झूठी बातों में मगन बनाए रखता है। उन गलत शिक्षाओं में बहकाए जाने के कारण लोग अपने पापी होने को पहचानने, पापों से पश्चाताप के लिए कायल होने से बाधित रहते हैं और गलत बातों के निर्वाह में लगे रहते हैं, यह समझते हुए कि हम धर्मी और उद्धार पाए हुए हैं। प्रेरितों 2 अध्याय इसका बहुत उत्तम उदाहरण है। पिन्तेकुस्त के दिन जब पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से प्रभु के शिष्य भर गए, और फिर जब पतरस ने प्रचार किया, वह उस समय वहाँ एकत्रित “भक्त यहूदियों” (प्रेरितों 2:5) के मध्य किया गया था; अर्थात परमेश्वर की चुनी हुई प्रजा के भक्त लोगों के मध्य जो व्यवस्था के अनुसार परमेश्वर की उपासना करने के लिए पृथ्वी भर के अनेकों स्थानों से आए हुए थे। किन्तु पवित्र आत्मा की अगुवाई में पतरस द्वारा उन्हें भी किए गए प्रचार से उनके हृदय छिद गए, उन्हें भी अपनी पापी दशा का बोध हुआ, और पतरस ने उन्हें सुसमाचार, पश्चाताप करने और प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने का ही संदेश दिया (प्रेरितों 2:37-38), जिससे लगभग 3000 लोगों ने उद्धार पाया (प्रेरितों 2:41)। अर्थात, जैसे कि हम पहले देख चुके हैं, जबकि व्यवस्था और पवित्र शास्त्र प्रभु यीशु मसीह की गवाही देते थे, उद्धारकर्ता के बारे में बताते थे, किन्तु शैतान ने उन लोगों की समझ और आँखों को अंधा कर रखा था कि वे सही बात को देख और समझ न सकें, प्रभु यीशु की वास्तविकता को स्वीकार न करें। सुसमाचार की ज्योति ने जिनके इस अंधकार को हटाया, वे फिर उद्धारकर्ता को भी पहचान सके और उन्होंने उद्धार भी पाया (2 कुरिन्थियों 4:4; इफिसियों 2:2; 4:18; कुलुस्सियों 1:12-13)। शैतान हमें व्यर्थ की बातों में उलझा कर, सुसमाचार को पहचानने और मानने से बाधित करके रखता है, जब तक कि कोई वास्तविक शुद्ध सुसमाचार के द्वारा उसके अंधकार को हटा कर हमें प्रभु यीशु की ज्योति में न ले आए।

       अगले लेख में हम शैतान द्वारा फैलाई जाने वाली सुसमाचार से संबंधित आम गलत शिक्षाओं को देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप प्रभु परमेश्वर के सुसमाचार से संबंधित किसी गलत शिक्षाओं या धारणाओं में न पड़े हों। यह सुनिश्चित कर लीजिए कि आपने सच्चे सुसमाचार पर सच्चा विश्वास किया है, आप सच्चे पश्चाताप और समर्पण तथा सच्चे मन से प्रभु यीशु से पापों की क्षमा के द्वारा परमेश्वर के जन बने हैं। न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाली ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें, यदि सही हों, तब ही उन्हें मानें, अन्यथा अस्वीकार कर दें।

       यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 115

English Translation

Rendering the Gospel Ineffective (2)

       Since the previous articles we have been seeing the ploys that Satan uses to corrupt the gospel. in the last article we had seen that one very effective ploy that Satan uses to do this, one that he also used in the Garden of Eden, is that he makes people believe to go ahead and do what seems good and beneficial to them, even if it is contrary to what God has said; since God has not given everything to man, but has held somethings back from man. By going ahead and acquiring those things on his own, man can become far better. Under this thinking, Satan beguiles and entangles man in false things and contrived godliness. By doing those things, man keeps believing that he is being religious, is doing things of righteousness, and is pleasing God; whereas, the reality is just the opposite, and man instead of pleasing God has earned God's displeasure, instead of drawing near to God, has moved further away from Him. Today we will see some more about this.

    In the same context, also remember that after giving His ‘Ten Commandments’ to Moses, God gave another instruction regarding His veneration and worship, An altar of earth you shall make for Me, and you shall sacrifice on it your burnt offerings and your peace offerings, your sheep and your oxen. In every place where I record My name, I will come to you, and I will bless you. And if you make Me an altar of stone, you shall not build it of hewn stone; for if you use your tool on it, you have profaned it (Exodus 20:24-25). Ponder over the last sentence, made bold, in this passage. The moment we try to improve upon and make the things made and given by God to be better and more attractive, we end up not improving but ‘profaning’ them. After this, they may appear very nice, attractive, and desirable; people may appreciate and praise them, but so far as God and the utility of those things for God is concerned, those things have now become vain, infructuous.

       We have seen in the earlier articles that Satan, coming in the form of false apostles and ministers of righteousness, in very appealing and desirable manner has spread many wrong doctrines and false teachings about the Lord Jesus, God the Holy Spirit, and about the works and gifts of the Holy Spirit, amongst the people, and through them he keeps deceiving and misleading the people, keeping them occupied in unBiblical, false things. Because of being beguiled by those false teachings, people are unable to see their actual sinful state, are not truly convicted for their sins, do not really repent for their sins, and keep doing wrong things, all the time believing and thinking that they are righteous and saved. Act chapter 2 is a very good example of this. On the day of Pentecost, when the disciples were filled with the power of the Holy Spirit, and when Peter preached, all of this happened amongst the “devout Jews” (Acts 2:5) gathered in Jerusalem, i.e., amongst the chosen people of God who had come from all over the world to venerate and worship the Lord God in the manner prescribed in God’s Law. But through the gospel message given to them by Peter by the power of the Holy Spirit, they were convicted of their sinful condition; they too realized that despite their being devout and fulfilling the Law, they had not yet become acceptable to God. To them too, Peter preached the Gospel of repentance from sins and believing in the Lord Jesus to be saved (Acts 2:37-38); by doing so about 3000 people were saved (Acts 2:41). As we have said above, although the Law and Scriptures spoke about the Lord Jesus, witnessed for Him, but Satan had blinded their eyes and they could neither see, nor believe and understand the truth, nor could they accept the reality of the Lord Jesus. When the light of the Gospel shone through this spiritual darkness, then those who could see the Savior Lord Jesus and understand about salvation through faith in Him, they believed and were saved (2 Corinthians 4:4; Ephesians 2:2; 4:18; Colossians 1:12-13). Satan keeps us entangled in vain things, prevents us from seeing, understanding, and believing in the Gospel; and this is only rectified when someone shines the light of the true and pure Gospel and leads us into the light of the Lord Jesus.

       In the next article we will look at some of the wrong teachings about the Gospel commonly spread by Satan. If you are a Christian Believer, then it is very essential for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived, nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and reject the rest.

       If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 1 जून 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 114 - Rendering the Gospel Ineffective (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 114 - सुसमाचार को अप्रभावी करना (1)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 114

Click Here for the English Translation

सुसमाचार को अप्रभावी करना (1)

    पिछले लेखों में हमने इन गलत शिक्षा देने वाले लोगों के द्वारा, पहले तो प्रभु यीशु से संबंधित सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं को देखा; फिर उसके बाद, परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित सामान्यतः बताई और सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं की वास्तविकता को वचन की बातों से देखा; और अब पिछले कुछ लेखों से हमने सुसमाचार से संबंधित गलत शिक्षाओं के बारे में देखना आरंभ किया है। इसके लिए हमें पहले तो सुसमाचार के बारे में बाइबल की सही बातों को जानना, सीखना, और समझना आवश्यक है, जिससे कि हम सही सुसमाचार क्या है देख और समझ सकें और गलत या भ्रष्ट को पहचान सकें, ताकि स्वयं भी गलत से बच कर रह सकें तथा औरों को भी बचा सकें।

    इस विषय के परिचय में हमने देखा था कि प्रभु यीशु का सुसमाचार पृथ्वी पर किसी राज्य, कोई सांसारिक धन-सम्पत्ति, या भौतिक सम्पन्नता के बारे में नहीं है, वरन्, मनुष्य के परमेश्वर के राज्य के प्रवेश प्राप्त कर सकने के बारे में है। हमने देखा था कि परमेश्वर के राज्य में प्रवेश के लिए, मनुष्य का पहला कदम है अपने पापों से पश्चाताप करना, और यह सभी के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण और लागू है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि किसी का धर्म, मान्यताएँ, धारणाएं, या समुदाय क्या है; चाहे उसका परिवार कई पीढ़ियों से "ईसाई या मसीही" रहा हो, और वह स्वयँ भी अपने आप को "परमेश्वर का जन" मानता चला आया हो। फिर हमें यहाँ से आगे बढ़कर देखा था कि सुसमाचार क्या है, और उसका अर्थ क्या है। हमने समझा था कि सुसमाचार परमेश्वर का सन्देश है, समस्त मानव जाति के लिए, बिना किसी भी धर्म, जाति, मत, आयु, मान्यता आदि के कारण किसी अन्तर के, कि पापों स बचाया जाना, उद्धार पाना, केवल प्रभु यीशु पर विश्वास लाने ही के द्वारा है, और यह सभी के लिए मुफ़्त में उपलब्ध है। सुसमाचार कोई परम्परा, रीति, या विधि नहीं है जिसे पूरा करने से व्यक्ति "धर्मी" अथवा "धार्मिक" होने के किसी उच्च स्तर पर पहुँच जात है, जिससे कि परमेश्वर उसे अपने राज्य में प्रवेश दें के लिए बाध्य हो जाए। सुसमाचार, व्यक्ति के जीव में, उसके द्वारा अपने पापों से पश्चाताप करने, प्रभु यीशु से पापों क लिय क्षमा माँगने, और अपना जीवन प्रभु यीशु को समर्पित करने के साथ कार्यकारी एवँ प्रभावी होता है। आज हम सच्चे और उद्धार देने वाले सुसमाचार के, शैतान द्वारा बिगाड़े जाने, भ्रष्ट किए जाने, और विभिन्न रीतियों से अप्रभावी किए जाने की युक्तियों के बारे में देखेंगे।

    हमने पिछले लेख में देखा था कि सुसमाचार का सार 1 कुरिन्थियों 15:1-4 में दिया गया है। तात्पर्य यह, कि जिस भी सुसमाचार प्रचार में इन पदों की बातें नहीं हैं, या इन पदों की बातों के अतिरिक्त भी बातें डाली गई हैं, अर्थात, इन पदों में से कुछ घटाया या बढ़ाया गया है, वह “सुसमाचार” भ्रष्ट है, बिगाड़ा हुआ है, अस्वीकार्य है, क्योंकि वह अप्रभावी है! ये पद और उनके तथ्य हमारे लिए सुसमाचार संबंधित हर शिक्षा को जाँचने और परखने की कसौटी प्रदान करते हैं।

    शैतान की सुसमाचार को भ्रष्ट और अप्रभावी करने की इन युक्तियों को देखने और समझने से पहले हमें परमेश्वर, उसके वचन, और उसकी बातों से संबंधित एक बहुत महत्वपूर्ण बात को ध्यान में लाना और हमेशा स्मरण रखना होगा। यह बात है, परमेश्वर, उसका चरित्र और उसके गुण, उसका वचन, उसकी शिक्षाएं, सभी पवित्र, पूर्णतः शुद्ध, और हर रीति से संपूर्ण और सिद्ध हैं, सभी समयों, सभी लोगों, और सभी परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के लिये। उनमें न तो कुछ घटाया जा सकता है, न बढ़ाया जा सकता है, और न ही सुधारा जा सकता है; न ही उन्हें किसी भी रीति से संवार कर और बेहतर किया जा सकता है। ऐसा कुछ भी करने का प्रयास करना यह दिखाना है कि परमेश्वर द्वारा दी गई बात में कुछ अपूर्णता, कुछ कमी, कुछ असिद्धता है, जिसे मनुष्य अपनी बुद्धि और योजनाओं तथा कार्यों से और बेहतर कर सकता है, उससे भी बेहतर जो परमेश्वर ने कर के दिया है। स्मरण कीजिए, अदन की वाटिका में हुए पहले पाप का आधार यही विचार था। शैतान ने सर्प के रूप में, हव्वा को इसी बात से बहकाया और अनाज्ञाकारिता के पाप के लिए उकसाया कि “मेरे कहे तथा अपने मन की अभिलाषा के अनुसार कर ले, और जैसा परमेश्वर ने बनाया और दिया है तू उससे भी बेहतर हो जाएगी।” यदि हव्वा, परमेश्वर द्वारा कहे और दिए गए से और बेहतर करने के लालच में न पड़ती, तो अनाज्ञाकारिता का पाप भी नहीं करती।

    अगले लेख में हम इसी विषय पर और आगे देखेंगे, तथा समझेंगे कि शैतान कितनी चतुराई और धूर्तता से परमेश्वर की बातों से हमें बहकाता और भरमाता है कि परमेश्वर के विरुद्ध कार्य करें, जब कि हम यही सोचते रह जाते हैं कि हम भले और परमेश्वर को पसन्द आने वाले कार्य कर रह हैं।

    यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 114

Rendering the Gospel Ineffective (1)

    In the previous articles, after seeing some commonly preached and taught false things about the Lord Jesus, next we had seen the Biblical facts and teachings about the wrong things often taught and preached regarding the Holy Spirit. Now, we have started to take up the wrong teachings about the Gospel. For this we first need to know, learn, and understand the correct or Biblical things about the Gospel, so that we can see and understand what the actual gospel is, thereby recognize the wrong or the corrupted gospel, so that we remain safe, as well as keep others safe from the false gospel.

    In the Introduction to this topic, we had seen that the Gospel of the Lord Jesus is not about any earthly kingdom, physical wealth, or any temporal prosperity, but about man being able to enter the kingdom of God. We had seen that the first step to man’s entering God’s kingdom is his repenting of sins, which is equally important and applicable for everybody. It does not matter what the person's religion, beliefs, concepts, or community may be; even if his family has been “christian” for many generations and he may be considering himself as “people of God.” We had then moved ahead from here, and saw what the Gospel is, what it means. We understood that it is an information from God for all of mankind, irrespective of religion, caste, creed, age, belief etc. being saved from sins, salvation is only through coming to faith in the Lord Jesus, and is freely available to all. It is not a tradition, ritual, or method, the fulfillment of which enables a person to reach a higher level of being “religious” or “righteous” so that God becomes compelled to give him an entrance into His kingdom. The Gospel becomes effective and working in a person’s life by his repenting of his sins, asking the Lord Jesus to forgive him, and surrendering his life to the Lord Jesus. Today we will see how Satan corrupts and spoils the true and life-giving Gospel through various tricks and devices, and renders it ineffective.

    We had seen in the previous article that the core of the Gospel is given to us in 1 Corinthians 15:1-4. The implication is that any preaching of the Gospel, that does not incorporate the matter of these verses, or has things other than what these verses say, i.e., if anything has been added to or subtracted from this core of the Gospel, that ‘gospel’ is corrupted, has been spoilt, is unacceptable, and is ineffective. These verses provide us the standard to test and evaluate every teaching related to the Gospel.

    Before we go into the tricks and devices of Satan through which he spoils and corrupts the Gospel, there is one more very important thing about God’s Word and its contents that we need to recall and always keep in mind. This is that God, His attributes and characteristics, His Word and its teachings, are all holy, absolutely pure, complete and perfect in all aspects, for all times, all people, all situations and needs. Nothing can be added or removed from them, nor can they in any manner be improved upon or made more attractive and acceptable. Doing anything of this sort is tantamount to saying that there is something lacking or incomplete, or there is some imperfection in what God has given, and man is capable of rectifying and improving upon what God has made and given to us. Recall that the basis of leading Eve to commit the first sin in the Garden of Eden, was this very idea. Satan, in the form of the serpent beguiled Eve and enticed her to disobey God by saying to her, “do what I am telling you, and according to your evaluation, and you will become better than what God has made you and has given to you.” If Eve had not fallen for this deception of improving upon what God had made and done, she would never have fallen into committing the sin of disobedience.

    We will continue considering this topic further in the next article and see how Satan very cleverly and deviously deceives and misleads us into doing things contrary to God, while we keep thinking and believing we are doing things that are good, and are pleasing to God.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 31 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus -113 - The Gospel - Established Even Before Creation (3) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 113 - सुसमाचार की योजना - जगत की सृष्टि से भी पूर्व (3)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 113

Click Here for the English Translation

सुसमाचार की योजना - जगत की सृष्टि से भी पूर्व (3)

पिछले दो लेखों में हमने देखा है कि सुसमाचार पुराने नियम का एक भाग है, प्रतिज्ञा किए हुए मसीहा से सम्बन्धित भविष्यवाणियों के रूप में; वह मसीहा जो समस्त मानव जाति के लिए उद्धार का मार्ग तैयार करके उपलब्ध करवाएगा। प्रभु यीशु मसीह ने उसके बारे में, उसके जन्म से सैकड़ों और हजारों वर्ष पहले लिखी गई बातों को पूरा किया। यह सभी बाइबल के परमेश्वर का वचन होने की पुष्टि करता है। आज हम देखेंगे कि किस प्रकार सुसमाचार परमेश्वर द्वारा कोई बाद में सोची और जोड़ी गई बात नहीं है, वरन् सृष्टि के समय से ही स्थापित है। 

क्योंकि पवित्र शास्त्र, अर्थात वर्तमान के पुराने नियम में एक उद्धारकर्ता के जन्म और छुटकारे के कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई थी, इसीलिए प्रभु यीशु की सेवकाई के समय में लोगों को यह अंदेशा था कि उस उद्धारकर्ता के आने का समय हो गया है, वे उसकी बाट जोह रहे थे। इसी प्रत्याशा में यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने अपनी सेवकाई आरंभ की, और जब वह आया तो उसे पहचान लिया दूसरे दिन उसने यीशु को अपनी ओर आते देखकर कहा, देखो, यह परमेश्वर का मेम्ना है, जो जगत के पाप उठा ले जाता है (यूहन्ना 1:29)। यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्य अन्द्रियास ने, यूहन्ना के कहने पर प्रभु यीशु को मसीह स्वीकार कर लिया, उसने पहिले अपने सगे भाई शमौन से मिलकर उस से कहा, कि हम को ख्रिस्तुस अर्थात मसीह मिल गया” (यूहन्ना 1:41)। सामान्य लोगों में भी यही प्रत्याशा थी जैसा सामरी स्त्री ने प्रभु यीशु से कहा, स्त्री ने उस से कहा, मैं जानती हूं कि मसीह जो ख्रीस्‍तुस कहलाता है, आने वाला है; जब वह आएगा, तो हमें सब बातें बता देगा। आओ, एक मनुष्य को देखो, जिसने सब कुछ जो मैं ने किया मुझे बता दिया: कहीं यह तो मसीह नहीं है? (यूहन्ना 4:25, 29)।

यह सभी दिखाता है कि प्रभु यीशु मसीह में उद्धार का सुसमाचार नए नियम से भी पहले का है, पवित्र शास्त्र के अनुसार है, पुराने नियम के आरंभ में से ही उसके बारे में लिख दिया गया था, उसकी योजना बनाई जा चुकी थी। किन्तु अद्भुत बात यह है कि प्रभु यीशु मसीह का अपने बलिदान के द्वारा छुटकारे का, पापों से क्षमा और उद्धार का मार्ग प्रदान करने का कार्य जगत की उत्पत्ति से पहले ही स्थापित कर दिया गया था उसका ज्ञान तो जगत की उत्पत्ति के पहिले ही से जाना गया था, पर अब इस अन्तिम युग में तुम्हारे लिये प्रगट हुआ (1 पतरस 1:20), और वह घात या बलि जगत की उत्पत्ति के समय हुआ, और पृथ्वी के वे सब रहने वाले जिन के नाम उस मेम्ने की जीवन की पुस्तक में लिखे नहीं गए, जो जगत की उत्पत्ति के समय से घात हुआ है, उस पशु की पूजा करेंगे” (प्रकाशितवाक्य 13:8)। 

अर्थात, प्रभु यीशु मसीह में होकर पापों की क्षमा और उद्धार का यह सुसमाचार न तो मनुष्य के पाप करने के बाद, परिस्थिति के अनुसार, बाद में लिया गया निर्णय और किया गया कार्य है; और न ही मनुष्यों की कल्पनाओं और विचारों की गढ़ी हुई बात है। यह जगत की उत्पत्ति से पहले स्थापित हो गया था, और जगत की उत्पत्ति के समय, इससे पहले कि मनुष्य की सृष्टि भी होती और वो पाप में गिराया जाता, उसे पाप से छुड़ाने का प्रयोजन और क्रिया को परमेश्वर ने तैयार कर के रख लिया था। इसीलिए इसे “eternal salvation” या “सदा काल का उद्धार” कहा गया है (इब्रानियों 5:9)। 

ये बातें सुसमाचार के महत्व, सिद्धता, शुद्धता और पवित्रता को दिखाती हैं; बताती हैं कि कैसे सुसमाचार से की गई थोड़ी से भी छेड़ा-खानी, परमेश्वर द्वारा बनाई और स्थापित की गई इस योजना में की गई कोई भी मिलावट, उसमें डाली गई कोई भी अतिरिक्त बात, उसे भ्रष्ट कर देगी, उसे अप्रभावी बना देगी। अगले लेख में हम देखेंगे के शैतान किन युक्तियों तथा ‘धार्मिक’ प्रतीत होने वाली बातों के द्वारा सुसमाचार को अप्रभावी बनाता है, और हमें अपनी चालाकियों और बहकावे की युक्तियों द्वारा उस भ्रष्ट सुसमाचार के चक्करों में फँसा कर, वास्तविक और सच्चे सुसमाचार को हमारे जीवनों में कार्यकारी एवं प्रभावी होने से रोक देता है, हमें अपने चंगुल में फंसाए रखता है। और हम यही सोचते रह जाते हैं, इसी भ्रम में पड़े रह जाते हैं, कि हम ने भी उद्धार पा लिया, और अब हम परमेश्वर के हाथों में सुरक्षित हो गए हैं, जबकि वास्तविकता में हम शैतान ही के हाथों में पड़े हुए होते हैं और उस स्थिति में हमारा भी वही अन्त होगा जो शैतान का होगा। 

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप प्रभु परमेश्वर के सुसमाचार से संबंधित किसी गलत शिक्षाओं में न पड़े हों। यह सुनिश्चित कर लीजिए कि आप सच्चे पश्चाताप और समर्पण तथा सच्चे मन से प्रभु यीशु से पापों की क्षमा के द्वारा परमेश्वर के जन बने हैं। न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाली ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें, यदि सही हों, तब ही उन्हें मानें, अन्यथा अस्वीकार कर दें। 

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus -113

English Translation

The Gospel - Established Even Before Creation (3)

In the previous two articles we have seen about the gospel being part of the Old Testament, as prophecies about the promised Messiah, who would provide the way for salvation for all of mankind; and that the Lord Jesus fulfilled all that had been written about Him hundreds and thousands of years before His birth. All of this affirms the divine nature of God's Word, the Bible. Today we will see how the gospel is not an afterthought added by God, but had been established since the time of creation.

Since in the Scriptures, i.e., the Old Testament, detailed knowledge is given about the deliverer, the savior, and deliverance through him, therefore during the days of the Lord Jesus’s earthly ministry, the people had a strong anticipation that the time to fulfillment is complete, the savior is about to be born, and they were all waiting for Him. John the Baptist too, began his ministry with a similar anticipation, and recognized Him when he came to him The next day John saw Jesus coming toward him, and said, "Behold! The Lamb of God who takes away the sin of the world! (John 1:29). Andrew, the disciple of John the Baptist, on hearing this from John accepted Christ Jesus and also called his brother, Simon Peter to meet the Lord He first found his own brother Simon, and said to him, "We have found the Messiah" (which is translated, the Christ) (John 1:41). Even the general public had a similar anticipation about Him, as the Samaritan woman at the well said to the Lord Jesus The woman said to Him, "I know that Messiah is coming" (who is called Christ). "When He comes, He will tell us all things. Come, see a Man who told me all things that I ever did. Could this be the Christ?" (John 4:25, 29).

All of this shows that the news about salvation through the Lord Jesus, the gospel predates the New Testament, is according to the Scriptures, it had been written in the very beginning of the Old Testament, its plan had already been made. But the astounding and wonderful thing is that the way of forgiveness of sins and salvation through the sacrifice of the Lord Jesus Christ had already been established by God even before the creation of the world He indeed was foreordained before the foundation of the world, but was manifest in these last times for you (1 Peter 1:20); and the Lord had been sacrificed at the time of creation, All who dwell on the earth will worship him, whose names have not been written in the Book of Life of the Lamb slain from the foundation of the world (Revelation 13:8).

In other words, this good news of salvation, this gospel of the forgiveness of sins and salvation through the Lord Jesus was neither an afterthought after man sinned, nor was it thought of and brought about later according to an unexpected situation that happened to come about, nor is it a product of man’s imaginations and thinking. It had been put into place before the creation of the world, and at the time of creation, even before man was created and fell into sin, God had already prepared and put in place the way for deliverance of man from sin. Therefore, it has been called “eternal salvation” (Hebrews 5:9).

These things show to us the importance, perfection, purity, and holiness of the Gospel; they put before us that how even a little tampering with the Gospel, and admixture into it of any kind, anything added to what God has prepared and put in place, will not improve it, but will spoil and corrupt it, and render it ineffective. In the next article we will see how Satan brings in his tricks and devices and seemingly ‘religious’ thoughts, and thereby makes the Gospel ineffective; and then he entangles us in that corrupted, ineffective ‘gospel’ so that we remain in his clutches, while he makes us think and believe that we are ‘saved’ and safe in the hands of God, although we actually are very much in Satan’s hands and going to suffer the same fate that he will.