ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 6 जुलाई 2025

The Holy Communion – 25 - An Assurance of Future Blessings (2) / प्रभु भोज – 25 - भावी आशीषों का आश्वासन (2)

प्रभु भोज 25

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:14 (8) - प्रभु की मेज़ - भावी आशीषों का आश्वासन (2)

       पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर ने अपने लोगों इस्राएलियों को, फसह को एक सालाना यादगारी के भोज में परिवर्तित करने की आज्ञा दी थी, जिससे कि वे न केवल अपने लिए मिस्र के दासत्व से छुड़ाए जाने  के परमेश्वर द्वारा किए गए आश्चर्यकर्म की याद को ताज़ा करें, बल्कि अपनी अगली और भावी पीढ़ियों को भी इस बात को बताएँ, और सिखाएँ कि वे भी याद रखें। यह ऐसी घटना थी जिसमें सब कार्य परमेश्वर ने उनके लिए किया था, उनकी भूमिका केवल उन्हें दिए जाने वाले निर्देशों को पूरा करते चले जाने की ही थी। इसी प्रकार से प्रभु भोज को भी उसी रीति से लिया जाना है, जिस तरह से प्रभु ने उसे अपने शिष्यों के साथ पहली बार स्थापित किया था। आज हम फसह की कुछ और बातों को देखेंगे जो आज हमारे प्रभु की मेज़ में भाग लेने से सम्बन्धित हैं।

        जब भी हम किसी व्यक्ति के आदर के लिए किसी उत्सव को आयोजित करते हैं, किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति, या किसी उच्च पदाधिकारी, या किसी उच्च प्रशासनिक अधिकारी के लिए, उसकी सराहना करने, किसी बात के लिए उसका धन्यवाद करने के लिए, तो हम विशेष ध्यान रखते हैं कि वह आयोजन, वह उत्सव उस व्यक्ति की पसंद-नापसंद की बातों का ध्यान रखते हुए आयोजित किया जाए। यदि वह व्यक्ति उस आयोजन के विषय हमें पहले से ही कुछ निर्देश देता है, तो हम यह सुनिश्चित करते हैं कि उसके उन निर्देशों का बहुत ध्यान और बारीकी से पालन किया जाए; उनकी कोई अवहेलना, उनमें कोई परिवर्तन, किसी बात में उसके निर्देशों के स्थान पर किसी अन्य बात का डाला जाना न हो जाए। हम इस बात के प्रति बहुत सजग और सावधान रहते हैं कि यदि हमने उस व्यक्ति की पसन्द-नापसन्द का ध्यान नहीं रखा, उसके निर्देशों का पालन नहीं किया, किन्तु उनके स्थान पर अपनी ही बातें डाल दीं, तो हम उसका निरादर कर देंगे, यह उसका अपमान करना, उसे छोटा करना होगा। इसलिए हम बहुत ध्यान रखते हैं कि हम उसे किसी भी प्रकार से अप्रसन्न न करें, कहीं हमें उसके क्रोध का सामना करना पड़ जाए; और हमारा आयोजित यह उत्सव आदर देने के स्थान पर उससे क्रोध और ताड़ना का आने कारण न बन जाए। यदि हम मनुष्यों के लिए यह कर सकते हैं, तो क्या हमें राजाओं के राजा, प्रभुओं के प्रभु, हमारे छुटकारा और उद्धार देने वाले प्रभु परमेश्वर के लिए यही व्यवहार, और भी अधिक सावधानी तथा परिश्रम से नहीं करना चाहिए?

        प्रभु यीशु मसीह ने अपने शिष्यों के लिए प्रभु भोज आयोजित करने के द्वारा, हमें पाप और शैतानी शक्तियों से छुड़ाए जाने का उत्सव मनाने के लिए दिया है, जब तक कि परमेश्वर का राज्य न आ जाए, प्रभु न आ जाए (लूका 22:18; 1 कुरिन्थियों 11:26)। उसने हमारे थोड़े समय के हल्के से क्लेश को अनन्तकाल के छुटकारे और आनन्द के उत्सव में बदल दिया है (2 कुरिन्थियों 4:17); जब हम इसे उसके साथ परमेश्वर के राज्य में मनाएंगे और खाएंगे (लूका 22:15-16)। लेकिन हमें बहुत ही सावधान और सचेत रहना है कि हम इसे “यहोवा के लिये पर्व कर के” मनाएं। अर्थात, हम इसमें शैतान द्वारा मनुष्यों में होकर बनाई और मिलाई गई रीतियों और प्रथाओं, या किसी समुदाय अथवा डिनॉमिनेशन की परंपराओं के अनुसार नहीं, वरन जैसा परमेश्वर ने कहा और निर्देश दिया है उसके अनुसार भाग लेना है; इसलिए यह अनिवार्य है कि हम परमेश्वर के वचन से उसकी बातों, उसकी इच्छा को जानें और पूरा करें।

        जब तक हम परमेश्वर के साथ व्यक्तिगत बाइबल अध्ययन और प्रार्थना में बिताए गए समय के द्वारा संगति और सहभागिता नहीं करेंगे, तब तक हम किसी भी बात के बारे में परमेश्वर की इच्छा और निर्देशों को जानने नहीं पाएंगे, न कभी उसकी पसन्द-नापसन्द को जानने पाएंगे। यदि हमारे पास परमेश्वर के साथ बिताने और उसके वचन का अध्ययन करने के लिए समय नहीं होगा, तो फिर बिना हमारे जाने और पहचाने, चुपके से शैतान हमारा मूर्ख बना देगा, हम में होकर परमेश्वर का उपहास करेगा, अपनी गलत शिक्षाओं और झूठे सिद्धांतों से हमें भर देगा, हमें अपने पीछे ले चलेगा, अपनी सेवा करवाने लगेगा, और हम इसी धोखे में जीते रहेंगे कि हम परमेश्वर की सेवा कर रहे हैं, उसकी इच्छा पूरी कर रहे हैं। जब तक कि हम पूर्ण रीति से परमेश्वर को समर्पित और उसके प्रति प्रतिबद्ध, उसके आज्ञाकारी, नहीं हो जाते हैं, अपने आप को उसकी वेदी पर अर्पित नहीं कर देते हैं, हम कभी उसकी इच्छा जानने वाले नहीं बन पाएंगे (रोमियों 12:1-2)। यह समर्पण, प्रतिबद्धता, और आज्ञाकारिता ही प्रभु का शिष्य होने की पहचान और अर्थ है; यही नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी होना है। और जो लोग इस रीति से प्रभु के लोग बन गए हैं, उनके लिए प्रभु भोज, या प्रभु की मेज़, एक अनन्तकालीन उत्सव और आनन्द के मनाए जाने का आश्वासन है।

        ये सभी बातें स्पष्ट दिखाती हैं कि प्रभु भोज में भाग लेना उनके लिए नहीं है जो इसे एक धार्मिक रीति या औपचारिकता के समान लेते हैं, किन्तु उनके लिए है जिन्होंने स्वेच्छा से प्रभु के योग्य जीवन बिताने उसकी आज्ञाकारिता में चलने का निर्णय लिया है, और इसके लिए कीमत चुकाने के लिए भी तैयार है। अगले लेख में हम निर्गमन 12 में से यहीं से आगे देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं कि नहीं? क्या आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु में एक नई सृष्टि बन गए हैं कि नहीं? क्या आप कलीसिया में विभाजनों और गुटों में बांटने में नहीं किन्तु एकता के साथ रहने में प्रयासरत रहते हैं कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु की मेज़ में उसी प्रकार से भाग ले रहे हैं जैसे परमेश्वर ने निर्देश दिये हैं, प्रभु के प्रति पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ, बड़ी गंभीरता से मेज़ के महत्व पर मनन करते हुए; या फिर आप किसी डिनॉमिनेशन की परंपरा अथवा किसी के  मनमाने विचारों के अनुसार भाग ले रहे हैं? अपने आप को जांच कर देखें कि क्या आप प्रभु के सामने खड़े होकर अपने जीवन का हिसाब देने के लिए तैयार हैं कि नहीं? आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा निरंतर परिपक्वता में बढ़ते जाएं। साथ ही सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 25

English Translation

Exodus 12:14 (8) - The Lord’s Table - An Assurance of Future Blessings (2)

       In the previous article we had seen that God had made the Passover meal into a memorial feast, to be observed by His people the Israelites annually; so that they can not only refresh for themselves, but also pass on to their next generations the memory and events of their miraculous deliverance from the bondage in Egypt, done for them by the Lord, in which their only role was to keep obeying the instructions of the Lord, as they came to them, while God did everything else for them. Similarly, the Holy Communion reminds us of the sacrifice of the Lord Jesus, His death and resurrection, because of which we have been delivered from the bondage of sin and Satan. Just as the Passover was to be obediently observed in the manner instructed by God, similarly the Holy Communion is to be obediently observed in the manner established by the Lord Jesus when He first established it with His disciples. Today, we will consider some more aspects of the Passover that relate to our observing the Holy Communion.

        Whenever we organize and celebrate any event to honor a particular person, some dignitary or high-ranking official or administrator, to express our appreciation of him, to thank him for something, then we take special care and make sure that everything in that event and celebration is according to the likes and preferences of that person. If the person has given us certain instructions about the celebration, we make sure that those instructions are minutely followed, there is no breach, no alteration, no substitution with anything else. We are very conscious of the fact that by ignoring that person’s likes and dislikes, by disregarding his instructions and substituting them with our own, we will be dishonoring him, insulting and belittling him and are very conscientious that we do not displease him in any way, lest we offend him and incur his wrath, and what was meant to be a celebration to honor him, becomes a cause for our having to suffer his anger and retribution. If we can be doing this for men, should we not be doing the same, and much more diligently and carefully for the Lord of Lords, King of Kings, our Savior and Redeemer Lord God?

        The Lord Jesus, in instituting the Holy Communion for His disciples, has given us a celebration of deliverance from sin and satanic forces, to be observed, until the Kingdom of God comes, till He comes (Luke 22:18; 1 Corinthians 11:26). He has turned our light momentary affliction into an eternal celebration of redemption and joy (2 Corinthians 4:17); when we will be eating and celebrating it with Him in God’s Kingdom (Luke 22:15-16). But we have to be very careful and discreet that we partake of the Lord’s Table “as a feast to the Lord.” In other words, we do not continue with the satanic deceptions that have been brought in as man-made rituals and methods, as denominational practices, into this sacrament, but learn from the Word of God, what the Lord wants, and partake in it accordingly.

        Unless we spend time in fellowship with the Lord through personal Bible study and prayer, we will never get to learn God’s will and instructions about things, nor will we know His likes and dislikes. If we do not have time for fellowshipping with God and studying His Word, then, even without our realizing it, Satan will make a fool out of us, mock God through us, fill us with his wrong teachings and false doctrines, make us follow them and serve him, while we presume that we are serving God and doing His will. Unless we totally submit to the Lord God, offer ourselves up as a sacrifice on His altar, we will never get to learn His will (Romans 12:1-2). This submission, surrender, and obedience to the Lord is what being a disciple of the Lord Jesus, a Born-Again Christian Believer means; and for those who have become the people of the Lord in this manner, the Holy Communion, the Lord’s Table is an assurance of eternal joy and celebration for them.

        All these things show that participating in the Holy Communion is not for those who take it as a religious ritual or formality to be carried out perfunctorily, but is for those who willingly have chosen to live worthy of the Lord, in obedience to His Word, and are willing to pay the price for doing so. In the next article we will carry on with our consideration of Exodus 12 from here onwards. If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word, are a new creation for the Lord. That you strive for unity, not divisions and factionalism in the Church, and have been participating as the Lord has instructed to be done, participating with full allegiance to the Lord, in all seriousness, and pondering over its significance; instead of doing it in any presumptive manner, or simply as a denominational ritual; and are ready and prepared to stand before the Lord and answer for your life. It is also necessary for you to be spiritually mature, learn the right teachings of God’s Word. You should also always, like the Berean Believers first check and test all teachings you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 5 जुलाई 2025

The Holy Communion – 24 - An Assurance of Future Blessings (1) / प्रभु भोज – 24 - भावी आशीषों का आश्वासन (1)

प्रभु भोज 24

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:14 (8) - प्रभु की मेज़ - भावी आशीषों का आश्वासन (1)

       हम प्रभु भोज के बारे में अध्ययन कर रहे हैं, जिसे प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के लिए स्थापित किया था, शिष्यों के साथ फसह का भोज खाते समय, फसह के भोज की सामग्री में से लेकर, जिससे कि प्रभु के वापस आने के समय तक उनके पास उसकी यादगार के लिए कुछ हो। समय के साथ जब प्रभु, उसके वचन, उसकी सेवकाई के प्रति लोगों का आरंभिक जोश और लगन फीकी पड़ने लगी, तब शैतान ने बड़े हल्के से, चतुराई और धोखे के साथ, प्रभु के निर्देशों के स्थान पर रीतियाँ, परम्पराएं, अनुष्ठान, और त्यौहार घुसा दिए। ये सभी प्रभु के नाम में तो थे, किंतु न तो उसके वचन में से थे, और न ही प्रभु की इच्छा के अनुसार या प्रभु के वचन अनुसार थे। जो कुछ भी शैतान परमेश्वर के द्वारा दिए गए निर्देशों का स्थान ले लेने के लिए ले कर आया था, वह सभी या तो किसी मनुष्य की इच्छा और कल्पना से था (चाहे वह मनुष्य कोई धार्मिक अगुवा ही रहा हो जो पवित्र शास्त्र का ज्ञानी भी रहा हो), या फिर अन्यजाति-मूर्तिपूजकों और आस-पास के संसार से लिया गया था, जिसे फिर कुछ फेर-बदल के साथ “ईसाई” या “मसीही” स्वरूप दे दिया गया। शैतान ऐसा सरलता से करने पाया क्योंकि लोगों के अन्दर परमेश्वर के वचन की भूख नहीं रही थी, उन्हें व्यक्तिगत बाइबल अध्ययन में, उसका पालन करने में, और उसे अपने जीवन में लागू करने में कोई रुचि नहीं रही थी। अब तो वे बस इसी से संतुष्ट थे कि कोई उन्हें परमेश्वर के नाम में पुल्पिट से कुछ बता दिया जाए, और फिर वे बिना बाइबल से उसकी जाँच-परख किए, बिना उसकी पुष्टि किए उसे स्वीकार कर लें, उसका पालन करने लगें। क्योंकि शैतान और उसकी गलत व्याख्याओं और परमेश्वर के वचन के दुरुपयोग के द्वारा लाई गई बातों को चुनौती देने के लिए शायद ही कोई खड़ा होता था, इसलिए उसकी गलत शिक्षाएं, झूठे सिद्धान्त, और बाइबल की बातों के शैतानी अर्थ, मसीहियत में धर्म और धार्मिक बातों के रूप में बहुत गहराई से जड़ पकड़ चुके हैं, बैठ गए हैं। शैतान ने परमेश्वर के हर निर्देश को भ्रष्ट कर दिया है, बिगाड़ कर बदल दिया है, लेकिन फिर भी लोग उसके द्वारा भ्रष्ट किए हुए वचन का पालन करने के प्रति अधिक प्रतिबद्ध हैं, बजाए परमेश्वर के वचन से उसके सही निर्देशों को सीखने और जानने, तब उसका पालन करने के। लोग अब मनुष्यों की बातों का पालन करने में और मनुष्यों को प्रसन्न करने वाले होने में अधिक विश्वास रखते हैं, न कि परमेश्वर की बातों को जानने और उनका पालन करने में। शैतान ने उनको मनों में बाइबल के विपरीत की इस गलत और शैतानी शिक्षा को बैठा दिया है कि यदि वे परमेश्वर के नाम में कुछ रीतियों और परंपराओं का पालन करते रहेंगे, तो वे परमेश्वर के प्रति सही, उसे स्वीकार्य तथा स्वर्ग में जाने के योग्य भी रहेंगे। अपनी इस धूर्तता के द्वारा वह अनगिनत लोगों को अपने साथ अनंतकाल के लिए नरक में लिए जा रहा है, वे अपने अंधेपन में उसकी बातों का पालन करते हुए अपने अनंत विनाश की ओर बढ़ते जा रहे हैं। जिस प्रकार से शैतान ने परमेश्वर की अन्य बातों को भ्रष्ट किया है, उसने प्रभु भोज को भी भ्रष्ट कर रखा है; और हम इस अध्ययन में बाइबल से, पुराने नियम में दिए गए उसके प्ररूप फसह से संबंधित निर्देशों के द्वारा, प्रभु की मेज़ से संबंधित बातों को देख और सीख रहे हैं।

        प्रभु की मेज़ से संबंधित अपने इस अध्ययन के आरंभ में हमने कहा था कि हम इसका अध्ययन तीन भागों में करेंगे:

 1.   निर्गमन 12:1-14 फसह के भोज के बलिदान का मेमना और उसका खाया जाना

 2.   निर्गमन 12:15-20 फसह के भोज से संबंधित नियम

 3.   निर्गमन 12:40-49 फसह के भोज में भाग लेने वाले

        आज के इस अध्ययन में हम अपने पहले खण्ड, निर्गमन 12:14, के अंत में पहुँच गए हैं। उस छुटकारे के अनुभव में से, जिसमें से होकर वे इस्राएली तब निकले थे, परमेश्वर ने “सदा की विधि” के द्वारा उसे एक यादगार का पर्व, “स्मरण दिलाने वाला” बना दिया, जिसे इस्राएलियों की पीढ़ियों को मनाते रहना था। परमेश्वर ने जब उनसे, मूसा में होकर यह बात कही थी, तब तक छुटकारे की यह घटना घटित नहीं हुई थी, किन्तु परमेश्वर ने अपनी योजनाओं और बातों के अटल और अपरिवर्तनीय होने की पुष्टि के लिए उन से इसे हमेशा मनाए जाने के लिए एक पर्व भी ठहरा दिया। जिस काम को उस समय उन लोगों को जल्दी में करना था, सीधे आग पर पकाए गए मेमने में से खाना था, बिना उसके साथ उसे कुछ स्वादिष्ट बनाने की वस्तु के उपयोग किए, बल्कि अखमीरी रोटी और कड़वे साग-पात के साथ खाना था, इस एक बार की तकलीफ के बाद, उनके लिए तथा उनकी आने वाली सभी पीढ़ियों के लिए परमेश्वर ने उसी को एक उत्सव, एक भोज में परिवर्तित कर दिया, कि उसमें होकर वे परमेश्वर द्वारा उनके लिए लाए गए छुटकारे को स्मरण रखें। और यह उत्सव, यह भोज, केवल उन लोगों या तब विद्यमान पीढ़ी के लिए नहीं था, वरन उनकी सभी भावी पीढ़ियों के लिए था। क्योंकि वे परमेश्वर के चुने हुए लोग थे, उनकी पीढ़ियों का कभी कोई अंत नहीं होना था, इसलिए इस उत्सव, इस भोज का भी कभी कोई अंत नहीं होना था। परमेश्वर के लोगों के द्वारा कुछ घंटों की असुविधा और समस्याओं का झेलना, परमेश्वर ने अपने लोगों और उनकी पीढ़ियों के लिए अनन्तकाल के उत्सव और भोज में बदल दिया।

        किन्तु यहाँ पर, इस पद में, एक बहुत महत्वपूर्ण और मुख्य वाक्यांश है। यद्यपि यह एक यादगार, एक उत्सव, एक भोज होना था, किन्तु इसे वैसा नहीं होना था जैसा संसार और संसार के लोग किसी यादगार, उत्सव, और भोज को मनाते हैं। परमेश्वर ने विशेषतः कहा, “तुम उसको यहोवा के लिये पर्व कर के मानना।” इसे मनुष्य या संसार के अनुसार भोज नहीं होना था, वरन परमेश्वर के आदर और उसकी महिमा के लिए, उसने जो उनके लिए किया था, उसका धन्यवाद करने के लिए मनाया जाना था।

        अगले लेख में हम परमेश्वर द्वारा फसह को स्मरण के लिए एक पर्व स्थापित करने के बारे कुछ और बातों को देखेंगे, और साथ ही देखेंगे कि यह आज हमारे प्रभु भोज में भाग लेने के साथ किस प्रकार से सम्बन्धित है।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 24

English Translation

Exodus 12:14 (8) - The Lord’s Table - An Assurance of Future Blessings (1)

       We have been studying about the Holy Communion, established by the Lord Jesus for His disciples, while eating the Passover feast with His disciples, using the elements of the Passover meal, so that they can have a remembrance of Him till He comes again. Over time, as the initial zeal and fervor for the Lord, His Word, His ministry wore off, Satan subtly, cunningly, and deviously replaced the Lord’s instructions with rituals, traditions, ceremonies, and festivals, all in the name of the Lord God, but not from His Word, nor in the Lord’s will or according to Him. Everything that Satan brought in to replace what the Lord had given, came in either as a product of man’s imagination and desire (even if that man was a religious leader or elder, and well versed in the Scriptures), or was borrowed from pagans and the world around, then suitably modified to give it a “Christian” appearance. Satan could easily do this since people had lost their appetite for God’s Word, for personally studying it, obeying it, and applying it in their lives. Instead, they had become content and satisfied with other men telling it to them from the pulpit, and their following whatever was told to them without cross-checking and verifying it from the Bible. Since there was hardly anyone left to challenge Satan and his devious misinterpretations and misuse of God’s Word, wrong teachings, false doctrines, and satanic interpretations have become rampant and deeply entrenched in Christianity, in the garb of religion and religiosity. Satan has corrupted and altered every instruction of God, and yet people are more committed about following his aberrations of God’s instructions and Word, than learning the truth from God and following it; people prefer to be followers of men and men-pleasers, than follow God, and be God-pleasers. Satan has embedded into them his unBiblical and devious ploy, that so long as they keep fulfilling certain rituals and traditions in the name of God, they will be okay with God, be acceptable to Him, and worthy of going to heaven. Through this ploy, he is leading many to be in hell with him for eternity, as they blindly follow him to their eternal destruction. As Satan has corrupted other things, he has also corrupted the Holy Communion, and we have been looking at Biblical teachings about it, from its Old Testament antecedent, the Passover.

        At the beginning of our study of the Lord’s Table, we had said that we will be looking it up in three sections:

 Exodus 12:1-14 The Lamb of the Passover meal and it’s being eaten

 Exodus 12:15-20 The Ordinance of the Passover meal

 Exodus 12:40-49 The Partakers of the Passover meal

        In today’s study we have come to the end of the first section, to Exodus 12:14. From the deliverance event that the then Israelites experienced, God through “an everlasting ordinance” turned it into a memorial feast, to be celebrated by the Israelites “throughout your generations.” When God said this to them, through Moses, the event had not yet happened, but God, as confirmation of His eternal, irrevocable plans, has already told them to use it as an eternal memorial “feast” - what that generation, those set of people, at that time had to do hurriedly, had to eat a lamb directly roasted on fire without any savory additions or condiments, with unleavened bread and bitter-herbs, after this once, they and their subsequent generations, will celebrate as a “feast”, as a memorial to celebrate their deliverance brought about by God. This celebration, this memorial was not just for the generation of the people of that time, but was to be for all their generations. Since, as God’s chosen people, they would never have an end to their generations, and this memorial feast too would never have an end. A few hours of facing troubling and problematic experiences suffered by His people, were turned by God into an everlasting memorial and feast for all times, for His people.

        But there is a very important and key phrase here, in this verse. While this was to be a memorial, a feast, but it was not to be a feast according to the way the world celebrates a memorial. God expressly says, “you shall keep it as a feast to the Lord.” It was not to be a feast according to man and the ways of the world, but for the honor and glory of God, a way of thanking Him for what He has done for them.

        In the next article we will consider some more about God making the Passover a memorial feast, and how this relates to its observance as the Holy Communion for us today.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 4 जुलाई 2025

The Holy Communion – 23 - An Opportunity to Be Safe (2) / प्रभु भोज – 23 - अनन्तकालीन सुरक्षा का अवसर (2)

प्रभु भोज 23

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:13 (7) - प्रभु की मेज़ - अनन्तकालीन सुरक्षा का अवसर (2)

       पिछले लेख में हमने निर्गमन 12:13 के आधार पर देखा था कि परमेश्वर ने इस्राएलियों को यह स्पष्ट कह दिया था कि केवल उस घर के लोग ही सुरक्षित बचे रहेंगे जिस घर पर फसह के लिए बलिदान मेमने का लहू लगा होगा; और परमेश्वर स्वयं इस बात को देखेगा और जाँचेगा कि वास्तव में वह बलिदान के मेमने का लहू ही है, या कुछ और है। इसी प्रकार से परमेश्वर के न्याय के समय केवल वे ही बचेंगे, जो वास्तव में नया जन्म और उद्धार पाए हुए प्रभु यीशु के सच्चे समर्पित विश्वासी हैं; न कि वे जो रीतियों, परम्पराओं, और अपने समुदाय या डिनॉमिनेशन के अगुवों की कुछ बातों का पालन करने, के आधा पर स्वयं को "मसीही विश्वासी" समझते हैं। उस समय केवल प्रभु का अपना आँकलन ही प्रयोग  किया जाएगा, अन्य कोई बात नहीं (प्रेरितों 17:30-31)। आज हम इन बातों के अपने जीवनों में व्यावहारिक प्रयोग के बारे में कुछ देखते हैं।

        बाइबल में दिए गए इन प्रमुख उदाहरणों के बावजूद, शैतान ने लोगों को इतना बहका और अंधा कर दिया है कि वे अभी भी अपने आप को धर्मी तथा परमेश्वर को स्वीकार्य इसलिए समझते हैं क्योंकि उन्होंने अपने कुछ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कर लिए हैं। और उनके धार्मिक अगुवे भी उन्हें यही विनाशकारी, बाइबल के विपरीत सिद्धान्त पढ़ाते और उनसे पालन करवाते हैं; न तो वे अगुवे सत्य को जानते और समझते हैं, और न ही औरों को जानने और समझने देते हैं। यहाँ पर निर्गमन 12:13 में परमेश्वर कहता है वह स्वयं लहू को देखेगा; इसके विषय वह किसी की कही बात को स्वीकार नहीं करेगा। यदि वह लगे हुए लहू को देखकर संतुष्ट होगा, तब ही वह उस घर से आगे बढ़ जाएगा, अन्यथा जब वह मिस्र - जो कि शैतानी शक्तियों और परमेश्वर के लोगों को बंधुवाई में रखने वालों का प्रतीक है, का न्याय करेगा, तब साथ ही वह उस अनुचित लहू वाले घर का भी वैसा ही न्याय करेगा, मृत्यु उस घर पर भी वैसे ही आएगी जैसे मिस्रियों पर। परमेश्वर द्वारा संसार का न्याय करने का समय निकट है। प्रत्येक “घर”, अर्थात, परमेश्वर का निवास-स्थान समझा जाने वाला स्थान, जो वास्तव में परमेश्वर के मेमने के लहू की अधीनता में नहीं आया है, वह भी परमेश्वर के न्याय के नीचे आएगा, और मृत्यु को भोगेगा।

        प्रभु की मेज़, प्रभु यीशु के बलिदान और मृत्यु के स्मरण करने के द्वारा, व्यक्ति को अवसर प्रदान करती है कि वह अपने जीवन को जांच-परख ले, और जो भी त्रुटियाँ या कमियां हों उन्हें प्रभु की उपस्थिति में मान कर सही कर ले। विशेषकर यदि कोई वास्तव में नया जन्म पाया हुआ नहीं है, उन्हें परमेश्वर अभी समय और अवसर दे रहा है कि वे अपने व्यर्थ, निष्फल रीतियों, परंपराओं, और कार्यों, जिन्होंने न तो कभी किसी का उद्धार किया है और न ही कभी करेंगे (प्रेरितों 15:10-11; 1 पतरस 1:18-19), में ढिठाई के साथ बने रहने की बजाए, अभी नया जन्म पा लें (इब्रानियों  3:7-19)

        ये सभी बातें स्पष्ट दिखाती हैं कि प्रभु भोज में भाग लेना उनके लिए नहीं है जो इसे एक धार्मिक रीति या औपचारिकता के समान लेते हैं, किन्तु उनके लिए है जिन्होंने स्वेच्छा से प्रभु के योग्य जीवन बिताने उसकी आज्ञाकारिता में चलने का निर्णय लिया है, और इसके लिए कीमत चुकाने के लिए भी तैयार है। अगले लेख में हम निर्गमन 12 में से यहीं से आगे देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं कि नहीं? क्या आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु में एक नई सृष्टि बन गए हैं कि नहीं? क्या आप कलीसिया में विभाजनों और गुटों में बांटने में नहीं किन्तु एकता के साथ रहने में प्रयासरत रहते हैं कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु की मेज़ में उसी प्रकार से भाग ले रहे हैं जैसे परमेश्वर ने निर्देश दिये हैं, प्रभु के प्रति पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ, बड़ी गंभीरता से मेज़ के महत्व पर मनन करते हुए; या फिर आप किसी डिनॉमिनेशन की परंपरा अथवा किसी के  मनमाने विचारों के अनुसार भाग ले रहे हैं? अपने आप को जांच कर देखें कि क्या आप प्रभु के सामने खड़े होकर अपने जीवन का हिसाब देने के लिए तैयार हैं कि नहीं? आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा निरंतर परिपक्वता में बढ़ते जाएं। साथ ही सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 23

English Translation

Exodus 12:13 (7) - The Lord’s Table - An Opportunity to Be Safe (2)

        In the previous article, we had seen from Exodus 12:13 that God had very clearly told the Israelites that only those will be safe and be saved who are in a house marked with the blood of the sacrificial lamb of the Passover; and God Himself will check and ascertain whether it actually is the blood of the sacrificial lamb, or something else. Similarly, at the time of God's judgement, only those will be saved who actually are the Born-Again saved, truly surrendered and committed people of the Lord; and not those who consider themselves to be "christian believers" because of fulfilling some rituals and traditions and following the teachings given by the elders of their sect or denominations. At that time, the Lord will judge only according to His own criteria, nothing else (Acts 17:30-31). Today we will see something about the practical application of these things in our lives.

        Despite these prominent examples in the Bible, Satan has so beguiled and blinded the people, that they are still caught up in vainly considering themselves to be righteous and acceptable to God because of their fulfilling the requirements of their religion. And their religious leaders only teach and affirm this unBiblical, eternally destructive dogma to them; neither do they themselves know and understand the truth, nor do they let others learn and obey the truth from the Word of God. God says here in Exodus 12:13, that He will see the blood; He will not take anyone’s word for it. Only if He is satisfied with the blood applied to the house, will He pass over it, else when He judges Egypt - the symbol of satanic forces bringing God’s people under bondage, every “house” which does not have the blood He wants to see, will also be judged and come under the same death penalty as the Egyptians. God’s time of judging the world and people of the world is at hand. Every “house”, i.e., every presumed dwelling place of God, that has not actually come under the saving blood of the Lamb of God, too will come under God’s judgment, will suffer death.

        The Lord’s Table, through the remembrance of the sacrifice and death of the Lord Jesus, provides an opportunity to judge, or, evaluate one’s life, and in the presence of the Lord to rectify all the short-comings that have to be corrected. Especially, if one is not yet Born-Again, to do so now, when God is giving time and opportunity, instead of obstinately persisting in vain, inconsequential religious rituals, practices, and traditions, which never have (Acts 15:10-11; 1 Peter 1:18-19), and never will save anyone (Hebrews 3:7-19).

        All these things show that participating in the Holy Communion is not for those who take it as a religious ritual or formality to be carried out perfunctorily, but is for those who willingly have chosen to live worthy of the Lord, in obedience to His Word, and are willing to pay the price for doing so. In the next article we will carry on from here and see more from these verses of Exodus 12. If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word, are a new creation for the Lord. That you strive for unity, not divisions and factionalism in the Church, and have been participating as the Lord has instructed to be done, participating with full allegiance to the Lord, in all seriousness, and pondering over its significance; instead of doing it in any presumptive manner, or simply as a denominational ritual; and are ready and prepared to stand before the Lord and answer for your life. It is also necessary for you to be spiritually mature, learn the right teachings of God’s Word. You should also always, like the Berean Believers first check and test all teachings you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 3 जुलाई 2025

The Holy Communion – 22 - An Opportunity to Be Safe (1) / प्रभु भोज – 22 - अनन्तकालीन सुरक्षा का अवसर (1)

प्रभु भोज 22

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:13 (7) - प्रभु की मेज़ - अनन्तकालीन सुरक्षा का अवसर (1)

        प्रभु भोज के बारे में इस अध्ययन में, जो फसह पर आधारित है, हम फसह के बारे में परमेश्वर के निर्देशों को देखते आ रहे हैं, क्योंकि प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के साथ फसह मनाते समय, फसह की सामग्री में से ही लेकर प्रभु भोज की स्थापना की थी। उन निर्देशों, और उनके साथ जुड़े हुए प्रतीकों और चिह्नों के द्वारा हम प्रभु की मेज़, कलवरी के क्रूस पर दिए गए प्रभु यीशु के बलिदान के अर्थ और अभिप्रायों को, तथा नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के द्वारा मेज़ में भाग लेने के महत्व को समझते आ रहे हैं। हमारे लिए यह करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि परमेश्वर और उसके वचन से संबंधित हर बात में शैतान ने बहुतेरी गलत शिक्षाएं और झूठे सिद्धांत घुसा दिए हैं, प्रभु भोज में भी। शैतान ऐसा इसलिए करने पाया है क्योंकि परमेश्वर के लोग उसके वचन के व्यक्तिगत अध्ययन के प्रति, परमेश्वर के साथ समय बिताने के प्रति, और यह जानने और मानने के प्रति कि परमेश्वर उनसे क्या चाहता है, उदासीन हो गए हैं। इसके स्थान पर अब वो पुल्पिट पर से परमेश्वर के नाम में जो भी उनसे कह दिया जाता है, बिना उसे जाँचे-परखे, और वचन से उसकी पुष्टि करे, स्वीकार करने और पालन करने में संतुष्ट हैं। लोग मनुष्यों - अपने धार्मिक अगुवों को प्रसन्न करने और उनकी बातों को मानने की अधिक परवाह करते हैं, न कि परमेश्वर को प्रसन्न करने और उसकी बात मनाने के।

        अपने इस अध्ययन में अब हम निर्गमन 12:13 पर पहुँच गए हैं; इस पद, इसके अर्थ, और हमारे जीवनों में उसके पालन एवं महत्व को समझने के लिए हमें पहले के प्रतीकों और चिह्नों पर, तथा कुछ अन्य पर स्मरण और ध्यान करना पड़ेगा। प्रभु यहाँ पर फिर से इस्राएलियों से बल देकर वही बात दोहरा रहा है, जिसे वह पहले कह चुका है। यद्यपि परमेश्वर ने जो एक बार बोल दिया वह हो कर रहेगा (गिनती 23:19; मत्ती 24:35), परंतु परमेश्वर द्वारा किसी बात का दोहराया जाना इस बात का संकेत है कि वह बात बहुत महत्वपूर्ण है, अटल है (उत्पत्ति 41:32)। यहाँ पर परमेश्वर कह रहा है कि वे इस्राएली, अर्थात परमेश्वर के लोग, ही सुरक्षित रहेंगे, जो उस घर के अन्दर होंगे जिस घर पर बलि किए हुए मेमने का लहू लगा होगा। प्रत्येक मसीही विश्वासी परमेश्वर पवित्र आत्मा का घर, उसका निवास स्थान, उसका मंदिर है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19)। किन्तु शैतान ने सभी “ईसाइयों” या “मसीहियों” को यह बात मानने के लिए बहका दिया है कि उनके द्वारा अपने समुदाय या डिनॉमिनेशन की कुछ रीतियों और परंपराओं को मान लेने के द्वारा वे वैसे ही “मसीही विश्वासी” या “नया जन्म” पाए हुए लोग बन जाते हैं, जैसा परमेश्वर चाहता है। यद्यपि यूहन्ना रचित सुसमाचार के आरंभ में ही - यूहन्ना 1:12-13 में बता दिया गया है कि यह किस प्रकार होता है, किसी समुदाय या डिनॉमिनेशन की रीतियों और परंपराओं के पालन के द्वारा नहीं, किन्तु व्यक्तिगत रीति से प्रभु यीशु को ग्रहण कर लेने और उसके नाम में विश्वास करने के द्वारा; किन्तु अधिकांश लोग इस पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। अर्थात “घर” वही होगा, वही व्यक्ति सुरक्षित रहेगा जिस पर बलि के परमेश्वर के मेमने का लहू लगा होगा।

        पद 13 के अगले वाक्य में, परमेश्वर बताता है कि वह इसकी पुष्टि किस प्रकार से करेगा - किसी मनुष्य के द्वारा नहीं, न ही व्यक्ति के द्वारा किए गए कुछ कार्यों और पूरी की गई धार्मिक बातों के द्वारा, किन्तु केवल तब जब “वह लहू को देखेगा” के द्वारा!” कोई भी परमेश्वर को मूर्ख नहीं बना सकता है; उसकी आँखें प्रत्येक मनुष्य के हृदय अन्दर तक गहराई से जाकर देख सकती हैं (1 इतिहास 28:9), और वह प्रत्येक मनुष्य की वास्तविक दशा को भली-भांति जानता है। वह पहचान लेगा कि जो लहू लगाया गया है, वह वास्तव में उसके पुत्र प्रभु यीशु मसीह का लहू है जो सारी मानवजाति के उद्धार के लिए बलिदान हुआ; या यह रीतियों, रिवाजों, मनुष्य द्वारा बनाए गए नियमों, विधियों, और कार्यों, आदि को मिलाकर लहू के समान दिखने वाली कोई नकली वस्तु है जिसे लगाए गया है; जो लोगों को तो धोखा दे सकती है किन्तु परमेश्वर को नहीं। बहुत से लोग आज इस धोखे में जी रहे हैं कि क्योंकि वे अपनी, या अन्य मनुष्यों, या संसार की दृष्टि और रीति से पवित्र, धर्मी, तथा धर्म-शास्त्र के विद्वान और ज्ञाता भी हो सकते हैं, इसलिए वे “मसीही विश्वासी” भी हैं। लेकिन इनमें से कोई भी बात किसी को भी नया जन्म पाई हुई परमेश्वर की संतान तथा स्वर्ग में प्रवेश पाने के लिए योग्य नहीं बनाती है। यहूदियों और फरीसियों का विद्वान धार्मिक अगुवा, निकुदेमुस (यूहन्ना 3:1-10); वचन का ज्ञाता और परमेश्वर के लिए अत्यंत-उत्साही फरीसी, शाऊल (पौलुस), (प्रेरितों 9:1-6); जवान धर्मी व्यक्ति जो लड़कपन से आज्ञाओं को मानता आया था, किन्तु उसे फिर भी यह निश्चय नहीं था कि उसने उद्धार पा लिया है (मरकुस 10:17-30); इन पवित्र, धर्मी, वचन के ज्ञानी और विद्वान लोगों में से कोई भी नया जन्म पाया हुआ नहीं था। उनके धर्म, उनके द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों, रीतियों, और परंपराओं के उत्साही निर्वाह, आदि, ने उन में से किसी को भी परमेश्वर को स्वीकार्य तथा स्वर्ग में प्रवेश के लिए योग्य नहीं बनाया था; और वे सभी अपने अन्दर इस बात को जानते और समझते थे। उन सभी को अपने पापों से पश्चाताप करना, और प्रभु यीशु के उद्धारकर्ता स्वीकार करना था, ताकि नया जन्म प्राप्त हो और वे स्वर्ग में प्रवेश के योग्य हो सकें। प्रभु यीशु मसीह ने कहा है कि नया जन्म पाए बिना स्वर्ग में प्रवेश करना तो दूर, कोई उसे देख भी नहीं सकेगा (यूहन्ना 3:3, 5), और प्रभु की बात अटल, अपरिवर्तनीय है।

        अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे और जो हमने सीखा है, उन बातों को अपने जीवनों में व्यावहारिक रीत से लागू करने के बारे में देखेंगे; आज प्रभु भोज में सम्मिलित होने क लिए हमें किन बातों के बारे में मनन करना चाहिए।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 22

English Translation

Exodus 12:13 (7) - The Lord’s Table - An Opportunity to Be Safe (1)

       In this study on the Holy Communion, through its antecedent, the Passover, we have been seeing God’s instructions about the Passover, because the Lord Jesus established the Communion while having the Passover meal with His disciples, using the elements of the Passover. Through them, through the symbolisms and signs in those instructions, we have been understanding the meanings and implications of the Lord’s Table, the Lord Jesus’s sacrifice on the Cross of Calvary, and the Born-Again Christian Believer’s participation in the Table. We need to do this since Satan has brought in many wrong teachings and false doctrines about everything related to God and His Word, including the Holy Communion. Satan has been able to do this because God’s people have become disinterested in personal Bible study, in spending time with God, and in learning what God wants them to learn and apply in their lives. Instead, they are now content with accepting without any cross-checking and verification, whatever is told to them from the pulpit in God’s name. People are more interested in pleasing and obeying men - their religious leaders, rather than pleasing God and obeying Him.

        We have now come to Exodus 12:13; pondering over the symbolisms we have seen earlier, and some others, will help us to understand this verse, and its application in our lives, in our participation in the Lord’s Table. The Lord is re-emphasizing to the Israelites what He has said before. Though what God says will always come to pass (Numbers 23:19; Matthew 24:35), the repetition of an instruction from God is an indicator of the importance of the thing and of it being irrevocable (Genesis 41:32). God says here that only those Israelites, the people of God, will be safe who are in the house that has the blood of the sacrificed lamb applied on it. Every Christian Believer is the house, the dwelling place, or the temple of God the Holy Spirit (1 Corinthians 3:16; 6:19). But Satan has beguiled the “Christians” into thinking and believing that their fulfilling certain rituals and traditions of their sects and denominations, makes them the “Christian Believers'', the “Born-Again” people that God wants. Although we have in the beginning of John’s Gospel - John 1:12-13, how this comes about - not by fulfilling sect and denomination rituals and traditions, but by personally receiving the Lord Jesus, and believing in His name, but not many pay heed to it. So, it is the person who has this sign of the blood of the sacrificed Lamb of God, the Lord Jesus, upon him, who will be the “house” which will remain safe.

        In the next sentence of verse 13, God tells how He will affirm this - not through any man, not because of the person having done certain things, fulfilled certain requirements, but only when “He sees the blood!” No one can fool God; His eyes penetrate and see deep inside into the heart of every man (1 Chronicles 28:9), and He well knows every person’s actual state. He will know if the blood applied is the actual blood of His Son, the Lord Jesus, sacrificed for the salvation of mankind; or is it a counterfeit substance made up of rituals, traditions, man-made rules, regulations and procedures, etc., appearing like the blood, which may fool and beguile men, but not God. Many people are living under the false assurance of being “Christian Believers” because of their being pious, religious, and maybe even because of being knowledgeable about the Scriptures in their own eyes or in the eyes of men and the world. But none of these things make anyone a Born-Again child of God, worthy of entering heaven - the learned leader and religious teacher of the Pharisees, Nicodemus (John 3:1-10); the learned and zealous for God Pharisee, Saul (Paul), before his encounter with the Lord Jesus and conversion on the road to Damascus (Acts 9:1-6); the Rich Young man, who had fulfilled the Commandments from his childhood, but still did not have the assurance that he was saved (Mark 10:17-30); none of these learned, pious, zealous, deeply religious people were saved, were Born Again. Their religion, their zealous observances of religious rituals, practices and traditions etc., had not made them acceptable to God and worthy of entering heaven; and they all knew and felt it within them. They all had to repent of their sins, accept the Lord Jesus as savior, to be Born Again and made worthy of entering into heaven. Lord Jesus has said that without being Born-Again, no one can even see the Kingdom of God, let alone enter into it (John 3:3, 5), and what the Lord has said is unchangeable and irrevocable.

        In the next article we will carry on from here and consider the practical application of these things that we have learnt, for us today; what we need to ponder over when participating in the Holy Communion.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 2 जुलाई 2025

The Holy Communion – 21 - An Assurance of God’ Presence and Safety (2) / प्रभु भोज – 21 - परमेश्वर के साथ और सुरक्षा का आश्वासन (2)

प्रभु भोज 21

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:11-12 (6) - प्रभु की मेज़ - परमेश्वर के साथ और सुरक्षा का आश्वासन (2)

        पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर ने मिस्र से कूच करने के लिए तैयार इस्राएलियों को फसह का भोजन खाते समय आश्वस्त किया था कि वह उनकी रक्षा के लिए उतार आया है, उनके साथ है, मिस्रियों तथा उनके देवताओं से उनके दासत्व एवँ दुर्व्यवहार का पलटा ले रहा है। वह उन्हें असहाय नहीं छोड़ेगा, और उनसे बाहर चाहे जो भी हो रहा हो, लेकिन उनका बाल भी बाँका नहीं होगा, परमेश्वर उनकी कोई हानि नहीं होने देगा। उन्हें केवल दिए गए निर्देशों के अनुसार, अपने आप को तैयार रखना है कि कूच करने की आज्ञा मिलते ही, निकल जाने के लिए तैयार रहें। इसी प्रकार से आज जो प्रभु भोज में भाग लेते हैं, उन्हें भी उनके साथ परमेश्वर की उपस्थिति के बने रहने, उनके लिए परमेश्वर की सुरक्षा के लिए आश्वस्त रहना है; और अपने आप को सदा तैयार रखना है कि जैसे ही परमेश्वर की ओर से पुकार आए, वे अपने स्वर्गीय देश के लिए कूच करने को तत्पर और तैयार पाए जाएँ।

        किन्तु सामान्यतः यह देखा जाता है कि प्रभु भोज में अपनी रीति के अनुसार, या परंपरा को पूरा करने के लिए भाग लेने के बाद, लोग उन्हीं अनिश्चितताओं, चिंताओं, उन्हीं तनावों के साथ वापस लौटते हैं, जिन्हें लेकर वे आए थे। उन्हें कभी भी यह एहसास नहीं होता है कि वे परमेश्वर के साथ संगति करके, उसकी सन्तान के समान उसकी मेज़ में से भाग लेकर आए हैं; परमेश्वर उनके कार्यों और व्यवहार का सर्वेसर्वा और नियंत्रक है, उनके लिए कार्य कर रहा है, और चाहे उनके चारों ओर कुछ भी हो रहा हो, चाहे वह उन्हें समझ न भी आ रहा हो, किन्तु आखिरकार जयवंत और आशीषित वे ही होंगे। परमेश्वर की देखभाल और सुरक्षा सदा उनके साथ बनी हुई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अपने दिन-प्रतिदिन के जीवनों में वे परमेश्वर की संगति में नहीं रहें हैं; वे अपना जीवन, जैसा उन्हें उचित लगता है जीते हैं, या उनके धर्म के अगुवे जो निर्देश देते हैं वैसा करते हैं। इसलिए। जब वे अपने तथा-कथित प्रभु-भोज में भाग लेने के लिए आते हैं, तो उन्हें परमेश्वर की उपस्थिति में होने, उसकी देखभाल और सुरक्षा उनके साथ होने, का कोई एहसास नहीं होता है। यह एक बार फिर से इस बात की पुष्टि करता है कि प्रभु-भोज में भाग लेना लोगों को परमेश्वर के जन नहीं बनाता है; वरन् जो परमेश्वर की सन्तान हैं, उन्हें प्रभु की मेज़ में भाग लेने का विशेषाधिकार और आशीष है, कि वे प्रभु की उपस्थिति और आशीर्वाद का आनन्द लें, और इस सन्तुष्टि के साथ जाएँ कि उनका परमेश्वर पिता उनके साथ है, उनकी देखभाल का रहा है, उनकी सुरक्षा है।

        जब तक कि व्यक्ति वास्तव में नया जन्म पाया हुआ परमेश्वर की सन्तान न हो, और वह परमेश्वर के निर्देशों के अनुसार अपने आप को तैयार करके न रखता हो, और प्रभु भोज में परमेश्वर द्वारा निर्धारित विधि के अनुसार, परमेश्वर को आदर देने, उसकी आज्ञाकारिता में रहने के लिए भाग न लेता हो; तब तक परमेश्वर की उपस्थिति का एहसास, उसकी सुरक्षा, और आश्वासनों का अनुभव, मनुष्यों की सुनने वालों, मनुष्यों और मानवीय संस्थाओं को आदर देने वालों के द्वारा नहीं किया जा सकता है। केवल परमेश्वर की सन्तान ही अपने स्वर्गीय पिता की हर समय उनके साथ बनी रहने वाली उपस्थिति को पहचान और अनुभव कर सकते हैं, और भरोसा बनाए रख सकते हैं कि परमेश्वर हर बात में उनके पक्ष में, उनके भले के लिए कार्य कर रहा है।

        ये सभी बातें स्पष्ट दिखाती हैं कि प्रभु भोज में भाग लेना उनके लिए नहीं है जो इसे एक धार्मिक रीति या औपचारिकता के समान लेते हैं, किन्तु उनके लिए है जिन्होंने स्वेच्छा से प्रभु के योग्य जीवन बिताने उसकी आज्ञाकारिता में चलने का निर्णय लिया है, और इसके लिए कीमत चुकाने के लिए भी तैयार है। अगले लेख में हम निर्गमन 12 में से यहीं से आगे देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं कि नहीं? क्या आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु में एक नई सृष्टि बन गए हैं कि नहीं? क्या आप कलीसिया में विभाजनों और गुटों में बांटने में नहीं किन्तु एकता के साथ रहने में प्रयासरत रहते हैं कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु की मेज़ में उसी प्रकार से भाग ले रहे हैं जैसे परमेश्वर ने निर्देश दिये हैं, प्रभु के प्रति पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ, बड़ी गंभीरता से मेज़ के महत्व पर मनन करते हुए; या फिर आप किसी डिनॉमिनेशन की परंपरा अथवा किसी के  मनमाने विचारों के अनुसार भाग ले रहे हैं? अपने आप को जांच कर देखें कि क्या आप प्रभु के सामने खड़े होकर अपने जीवन का हिसाब देने के लिए तैयार हैं कि नहीं? आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा निरंतर परिपक्वता में बढ़ते जाएं। साथ ही सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 21

English Translation

Exodus 12:11-12 (6) - The Lord’s Table - An Assurance of God’ Presence and Safety (2)

        In the previous article we had seen that to the Israelites, ready for their departure from Egypt, and eating the Passover meal, God had assured that He had come down to protect them, He is with them, and is avenging them for their bondage and mistreatment by the Egyptians and their gods. He was not going to let them be helpless, and whatever might be happening outside of the Israelites, but they will never suffer any loss of any kind. All that they had to do was to keep themselves ready according to the instructions given to them, and move as soon as the instruction to depart was given. Similarly, those who participate in the Lord's Table today must always be ready to depart for their heavenly dwelling place at a moment's notice, as soon as the call comes from the Lord. They should always remain assured that God's presence is always there with them and His protection for them is guaranteed.

        But it is commonly seen that after they have fulfilled the ritualistic observance of participating in the Lord's Table, people go back with the same uncertainties, same worries, same tensions, that they had come in with. They never get the sense that they have been in company of God, have been at God’s Table as His children, and that God is in-charge of their affairs, is working things out for them, and though they may not necessarily understand the things happening around them, ultimately, they will come out victorious and blessed. God's care and security are with them always. This is because in their day-to-day lives they actually have not been with God, under His care and protection; they have been living life as they thought fit, or as instructed by their religious leaders. Therefore, when they come to the so-called Lord's Table, the sense of having been in the presence of God, and of His care and protection being with them, does not come to them. This once again affirms that it is not the participation in the Lord's Table that makes them the people of God; rather because of being the children of God, they have the right and privilege to the Lord's Table, enjoying the presence and blessings of the Lord, and going out content that their Father God is with them, caring for them and protecting them.

        Unless one truly is a Born-Again child of God, has kept himself ready and prepared as instructed by God, and is partaking in the Communion as God has ordained it to be done, to honor and obey God, instead of obeying men and honoring man-made institutions, these feelings of God’s presence, safety, and assurances are hard to come by. Only God’s children can feel and know the presence of their heavenly Father with them at all times, and remain confident of His working on their behalf all the time, in everything.

        All these things show that participating in the Holy Communion is not for those who take it as a religious ritual or formality to be carried out perfunctorily, but is for those who willingly have chosen to live worthy of the Lord, in obedience to His Word, and are willing to pay the price for doing so. In the next article we will carry on from here and see more from these verses from Exodus 12. If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word, are a new creation for the Lord. That you strive for unity, not divisions and factionalism in the Church, and have been participating as the Lord has instructed to be done, participating with full allegiance to the Lord, in all seriousness, and pondering over its significance; instead of doing it in any presumptive manner, or simply as a denominational ritual; and are ready and prepared to stand before the Lord and answer for your life. It is also necessary for you to be spiritually mature, learn the right teachings of God’s Word. You should also always, like the Berean Believers first check and test all teachings you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.