ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 15 नवंबर 2025

God’s Word - The Bible - 6 - Bible’s Necessity - Part 2 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 6 - बाइबल की आवश्यकता - भाग 2

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 6

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

बाइबल की आवश्यकता - भाग 2 


पिछले लेख में हमने देखा था कि बाइबल हम मनुष्यों के लिए, जीवन व्यतीत करने और परलोक के लिए तैयार होने की, परमेश्वर द्वारा दी गई मार्गदर्शक पुस्तिका है। यह हमें हमारे भूत, वर्तमान, और भविष्य के बारे में बताती, सिखाती, और चिताती है; और सभी परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करती है। आज इसी से सम्बन्धित कुछ और बातों को भी देखते हैं।

प्रभु यीशु ने यूहन्ना 14:21, 23 में कहा कि व्यक्ति का उससे वास्तव में प्रेम करने का एक ही व्यावहारिक प्रमाण है - उसके वचन से प्रेम करना। और जो लोग उसके वचन से प्रेम करेंगे, प्रभु अपने आप को उन पर प्रकट करेगा; साथ ही परमेश्वर पिता भी उनसे प्रेम करेगा, उनके पास आएगा, उसके साथ वास करेगा: “21 जिस के पास मेरी आज्ञा है, और वह उन्हें मानता है, वही मुझ से प्रेम रखता है, और जो मुझ से प्रेम रखता है, उस से मेरा पिता प्रेम रखेगा, और मैं उस से प्रेम रखूंगा, और अपने आप को उस पर प्रगट करूंगा।” “23 यीशु ने उसको उत्तर दिया, यदि कोई मुझ से प्रेम रखे, तो वह मेरे वचन को मानेगा, और मेरा पिता उस से प्रेम रखेगा, और हम उसके पास आएंगे, और उसके साथ वास करेंगे।” 

साथ ही, प्रभु यीशु अपनी कलीसिया, अपने लोगों की मण्डली को, अपने “वचन के स्नान” के द्वारा निर्मल और शुद्ध करता है, पवित्र बनाता है “उसको वचन के द्वारा जल के स्‍नान से शुद्ध कर के पवित्र बनाए” (इफिसियों 5:26)। तात्पर्य यह कि इस संसार की पापमय बातों और व्यवहार से शुद्ध और पवित्र रहने के लिये परमेश्वर के वचन बाइबल में बने रहना, उसका पालन करते रहना अनिवार्य है। इसकी पुष्टि 2 पतरस 1:2-4 से भी होती है। 

बाइबल में दी गई भविष्यवाणियों के अनुसार, हम संसार के अंत के दिनों में जी रहे हैं। शीघ्र ही संसार का हर व्यक्ति अपने जीवन का हिसाब देने और अपने किए के अनुसार न्याय पाने के लिए प्रभु यीशु मसीह के समक्ष उपस्थित होगा: “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है। क्योंकि उसने एक दिन ठहराया है, जिस में वह उस मनुष्य के द्वारा धर्म से जगत का न्याय करेगा, जिसे उसने ठहराया है और उसे मरे हुओं में से जिलाकर, यह बात सब पर प्रमाणित कर दी है” (प्रेरितों के काम 17:30-31)। वर्तमान संसार के हालात, सभी स्थानों पर होने वाली तथा बढ़ती जाने वाली प्राकृतिक आपदाएं, विश्व-व्यापी बीमारियाँ, स्थान-स्थान पर हो रहे कलह-क्लेश, युद्ध, सामाजिक अव्यवस्था, आदि सभी प्रभु यीशु मसीह द्वारा दिए गए अंत के दिनों के चिह्नों (मत्ती 24 अध्याय) की पूर्ति हैं। इन परिस्थितियों में हमारा मार्गदर्शन करने और इनमें से सुरक्षित पार निकालने के लिए सभी को बाइबल की आवश्यकता है।

परमेश्वर ने विपदाओं से बचने का साधन हमें उपलब्ध कर दिया है। प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करने और अपना जीवन स्वेच्छा से उसे समर्पित करने के द्वारा हम परमेश्वर के इस अमूल्य, अद्भुत, अनुपम साधन का सदुपयोग करने का मार्गदर्शन और सामर्थ्य भी प्राप्त कर लेते हैं। अब परमेश्वर के इस अनुग्रह को स्वीकार करना, और उसका लाभ उठाना, या उसका तिरस्कार करके अपने ही विनाशकारी मार्गों में बने रहना, यह प्रत्येक का व्यक्तिगत निर्णय है। जो बाइबल को परमेश्वर का वचन मानकर उसकी बातों का पालन करेगा; बाइबल के केन्द्रीय पात्र, प्रभु यीशु मसीह को उद्धारकर्ता स्वीकार करके उसके निर्देशों के अनुसार जीवन व्यतीत करेगा, वह आशीषों के साथ सुरक्षित परलोक में प्रवेश प्राप्त करेगा, अनन्त विनाश से बच जाएगा।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 6

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Bible’s Necessity - Part 2


In the previous article we had seen that The Bible is the God-given guidebook for us humans to live in the present, and to prepare for the hereafter. It tells, teaches, and warns us about our past, present, and future; And prepares us to face all situations. Today, we will consider a couple of other things related to this.

The Lord Jesus has said in John 14:21, 23 that the only practically evident proof of a person truly loving Him, is the person’s love for His Word. Those who love His Word, the Lord has promised to manifest Himself to them; and God the Father will also love them, will come to Him, they will make their home with him: “21 He who has My commandments and keeps them, it is he who loves Me. And he who loves Me will be loved by My Father, and I will love him and manifest Myself to him.” “23 Jesus answered and said to him, "If anyone loves Me, he will keep My word; and My Father will love him, and We will come to him and make Our home with him.” 

Also, the Lord cleanses and sanctifies His Church, the congregation of His people, by “washing of water by the Word.” In other words, to stay clean and pure from the sinful things and behavior of this world, it is essential to abide in God’s Word, and follow it “that He might sanctify and cleanse her with the washing of water by the Word” (Ephesians 5:26). This is also supported by 2 Peter 1:2-4.

According to the prophecies in the Bible, we are living in the last days of the world. Very soon everyone in the world will have to appear before the Lord Jesus Christ to give an account of his life and to be judged according to what he has done: “Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent, because He has appointed a day on which He will judge the world in righteousness by the Man whom He has ordained. He has given assurance of this to all by raising Him from the dead” (Acts 17:30-31). The current world situation, natural disasters that are occurring and increasing everywhere, diseases worldwide, strife from place to place, war, social disorder, etc. are all signs of the last days given by the Lord Jesus Christ. (Matthew chapter 24). To guide us through these situations and get through them safely, we all need the guidance of the Bible.

God has provided us with the means to escape from the coming calamities. By believing in the Lord Jesus Christ and voluntarily submitting our lives to Him, we also gain the guidance and ability to make good use of this priceless, wonderful, unique resource of God, that He has placed in our hands. Now it is everyone's personal decision to accept this grace of God, and to take advantage of it, or to reject it and continue in our own destructive ways. Those who will accept and obey the Bible as the Word of God; Accept the Lord Jesus Christ, the central figure of the Bible, as their Savior and will live according to His instructions, they will be blessed with a safe entry into the hereafter, and will be saved from eternal destruction.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 14 नवंबर 2025

God’s Word - The Bible - 5 - Bible’s Necessity - Part 1 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 5 - बाइबल की आवश्यकता - भाग 1

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 5

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

बाइबल की आवश्यकता - भाग 1


परमेश्वर ने हमें बाइबल क्यों दी? यहूदियों के पास, परमेश्वर द्वारा मूसा, नबियों, तथा परमेश्वर के अन्य लोगों में होकर दिया गया उसका वचन था; जिसे आज हम मसीही विश्वासी “पुराना नियम” के नाम से जानते हैं। परमेश्वर द्वारा नैतिकता, धार्मिकता, धार्मिक अनुष्ठानों, पर्वों, और विधियों के पालन का पुराने नियम में वर्णन दिया गया है। तो फिर उसके साथ नया नियम जोड़कर यह 66 पुस्तकों का संकलन, बाइबल, क्यों प्रदान की गई?

जैसा पहले के लेख में कहा गया है, सम्पूर्ण पुराना नियम, प्रभु यीशु मसीह के विभिन्न पहलुओं और बातों की भविष्यवाणी है। पुराना नियम संसार के लोगों को प्रभु के आने और उन भविष्यवाणियों, उस से संबंधित बातों को पूरा करने, तथा लोगों द्वारा उसे स्वीकार करने के लिए तैयार करता है। बिना नए नियम के, बिना प्रभु यीशु मसीह में होकर पुराने नियम की बातों की परिपूर्णता के, पुराने नियम का उद्देश्य अधूरा है, अपूर्ण है। पुराना और नया नियम, एक ही सिक्के दो पहलू हैं, एक की अनुपस्थिति से सिक्का अधूरा है, अस्वीकार्य है। परमेश्वर ने प्रभु यीशु मसीह को इस संसार में भेजकर और उसमें अपने द्वारा कही गई बातों को पूरा करवाने के द्वारा, अपने आप को, अपने वचन को, प्रभु यीशु मसीह को, और बाइबल की शिक्षाओं को प्रमाणित कर दिया है, सत्यापित कर दिया है। अब अपने जीवनों और परमेश्वर के साथ हमारे संबंधों के विषय जानने के लिए हमें कहीं और भटकने या हाथ-पैर मारने की आवश्यकता नहीं  है। बाइबल में हमें सारा विवरण और मार्गदर्शन उपलब्ध है। 

बाइबल हम मनुष्यों के लिए, जीवन व्यतीत करने और परलोक के लिए तैयार होने की, परमेश्वर द्वारा दी गई मार्गदर्शक पुस्तिका है। यह हमें हमारे भूत, वर्तमान, और भविष्य के बारे में बताती, सिखाती, और चिताती है; और सभी परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करती है। बाइबल के कुछ पदों पर ध्यान कीजिए:

  • जीवन और भक्ति से संबंधित जो कुछ भी हमें आवश्यक है, वह सब हमें प्रभु यीशु मसीह की पहचान में, जो बाइबल में दी गई है, उपलब्ध करवाया गया है: “क्योंकि उसके ईश्वरीय सामर्थ्य ने सब कुछ जो जीवन और भक्ति से सम्बन्ध रखता है, हमें उसी की पहचान के द्वारा दिया है, जिसने हमें अपनी ही महिमा और सद्गुण के अनुसार बुलाया है” (2 पतरस 1:3)। 

  • परमेश्वर ने ठहराया है कि उसके वचन के पालन के द्वारा हमारी भलाई हो, हम आशीषित हों, हमारे कार्य सफल हों: “भला होता कि उनका मन सदैव ऐसा ही बना रहे, कि वे मेरा भय मानते हुए मेरी सब आज्ञाओं पर चलते रहें, जिस से उनकी और उनके वंश की सदैव भलाई होती रहे!” (व्यवस्थाविवरण 5:29)। “इतना हो कि तू हियाव बान्धकर और बहुत दृढ़ हो कर जो व्यवस्था मेरे दास मूसा ने तुझे दी है उन सब के अनुसार करने में चौकसी करना; और उस से न तो दाहिने मुड़ना और न बाएं, तब जहां जहां तू जाएगा वहां वहां तेरा काम सफल होगा। व्यवस्था की यह पुस्तक तेरे चित्त से कभी न उतरने पाए, इसी में दिन रात ध्यान दिए रहना, इसलिये कि जो कुछ उस में लिखा है उसके अनुसार करने की तू चौकसी करे; क्योंकि ऐसा ही करने से तेरे सब काम सफल होंगे, और तू प्रभावशाली होगा” (यहोशू 1:7-8)।

  • परमेश्वर के वचन, बाइबल की शिक्षाओं को अपने हृदय में बसाए रखने से हम पाप करने से बचे रहते हैं: “9 जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार सावधान रहने से।” “11 मैं ने तेरे वचन को अपने हृदय में रख छोड़ा है, कि तेरे विरुद्ध पाप न करूं” (भजन संहिता 119:9, 11)।

  • जो परमेश्वर के वचन बाइबल की बातों को थामे रहते हैं, वे परमेश्वर के द्वारा संसार पर आने वाली सभी विपत्तियों और हानियों से सुरक्षित रखे जाएँगे: “तू ने मेरे धीरज के वचन को थामा है, इसलिये मैं भी तुझे परीक्षा के उस समय बचा रखूंगा, जो पृथ्वी पर रहने वालों के परखने के लिये सारे संसार पर आने वाला है” (प्रकाशितवाक्य 3:10)। 


अगले लेख में भी हम इसी विषय को ज़ारी रखेंगे तथा इससे सम्बन्धित कुछ और बातों को देखेंगे।

  

परन्तु उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए, यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी, समय और अवसर के रहते, प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 5

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Bible’s Necessity - Part 1


Why did God give us the Bible? The Jews had God's Word through Moses, Prophets, and other men of God; today we Christians know it as the "Old Testament." Since God's instructions regarding the observance of morality, righteousness, religious ceremonies, festivals, and ordinances etc. are already described in the Old Testament, then why was the “New Testament” added to it to make this into this 66-book compilation, we have as the Bible?

As stated in an earlier article, the entire Old Testament is a prophecy or fore-telling of various aspects and things of the Lord Jesus Christ. The Old Testament prepares the people of the world for the coming of the Lord, the fulfillment of those prophecies, the things concerning Him, and the people being prepared for the acceptance of the Lord. Without the New Testament, without the fulfillment of the things of the Old Testament in the Lord Jesus Christ, the purpose of the Old Testament is incomplete and unfulfilled. The Old and the New Testament are two sides of the same coin, the absence of one, makes the coin incomplete, and unworthy of use. God has proven Himself, His Word, His Savior of the world, and the teachings of the Bible, by sending the Lord Jesus Christ into this world and fulfilling the things He said in it. There is no longer any necessity to search here or there, or to run from pillar to post to learn about conducting our lives and living in a relationship with God. We have all the details and guidance available in the Bible for these things.

The Bible is the God-given guidebook for us humans to live in the present, and to prepare for the hereafter. It tells, teaches, and warns us about our past, present, and future; And prepares us to face all situations. Consider some Bible verses:

  • Everything we need regarding life and godliness has been made available to us in the knowledge of the Lord Jesus Christ, given in the Bible: “as His divine power has given to us all things that pertain to life and godliness, through the knowledge of Him who called us by glory and virtue" (2 Peter 1:3).

  • God has ordained that through obedience to His word we may be blessed, that our lives may be successful: “Oh, that they had such a heart in them that they would fear Me and always keep all My commandments, that it might be well with them and with their children forever!” (Deuteronomy 5:29). “Only be strong and very courageous, that you may observe to do according to all the law which Moses My servant commanded you; do not turn from it to the right hand or to the left, that you may prosper wherever you go. This Book of the Law shall not depart from your mouth, but you shall meditate in it day and night, that you may observe to do according to all that is written in it. For then you will make your way prosperous, and then you will have good success” (Joshua 1:7-8).

  • By keeping the teachings of God's Word, the Bible in our hearts, we are kept safe from sinning: “9 How can a young man cleanse his way? By taking heed according to Your word.11 Your word I have hidden in my heart, That I might not sin against You!" (Psalm 119:9, 11).

  • Those who hold onto the Words of God, to what the Bible says, they are protected by God from all calamity and harm that is to come upon the world: “Because you have kept My command to persevere, I also will keep you from the hour of trial which shall come upon the whole world, to test those who dwell on the earth” (Revelation 3:10).


We will continue with this topic in the next article too, and consider some other related things.


But, in light of what has been said above, if you have not yet accepted the discipleship of the Lord, then please make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings, now while you have the time and opportunity to do so. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language


गुरुवार, 13 नवंबर 2025

God’s Word - The Bible - 4 - Unique in its Contents / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 4 - विषय-वस्तु में अनुपम

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 4

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

विषय-वस्तु में अनुपम


परमेश्वर का वचन - बाइबल विषय पर, पिछले लेखों में हमने परिचय के रूप में बहुत संक्षेप में देखा था कि आम और लोकप्रिय धारणा के विपरीत, बाइबल न तो “पश्चिमी” सभ्यता का ग्रन्थ है, और नही बाइबल का उद्देश्य लोगों को “पश्चिमी” सभ्यता की मान्यताओं और जीवन-शैली में परिवर्तित करना है। बाइबल समस्त मानव जाति के लिये लिखा गया परमेश्वर का प्रेम पत्र है, जिसमें परमेश्वर ने अपने बारे में, अपने गुणों के बारे में, और उन की पापी दशा के बावजूद, उनके लिये उसके प्रेम के बारे में है; कैसे वह जी से चाहता है कि सभी मनुष्य उसके साथ मेल-मिलाप कर लें, ताकि वह उन्हें इस पृथ्वी पर भी, और इस पृथ्वी के बाद के जीवन में भी अनंतकाल के लिये आशीषित कर सके। बाइबल की रूपरेखा में हमने देखा बाइबल के भागों के बारे में देखा था, और यह कि यद्यपि बाइबल 66 पुस्तकों से मिलकर बनी है, जिन्हें एक बहुत लम्बे समय के दौरान, विभिन्न भाषाओं में, और विभिन्न लेखकों के द्वारा लिखा गया था, परन्तु फिर भी सम्पूर्ण बाइबल का एक ही मौलिक विषय हा - मनुष्यों का उद्धार तथा परमेश्वर से मेल-मिलाप; और इसका एक ही तथा केन्द्रीय व्यक्तित्व है - प्रभु यीशु मसीह - जगत का प्रतिज्ञा और भविष्यद्वाणी किया हुआ उद्धारकर्ता, जिसके चारों ओर बाइबल की हर बात लिखी गई है। 

आज से हम बाइबल के विभिन्न अनोखे और चकित कर देने वाले गुणों के बारे में देखना आरम्भ करेंगे, ताकि समझ सकें कि क्यों बाइबल को “परमेश्वर का वचन” कहा जाता है। 

       बाइबल की सभी 66 पुस्तकों की सामग्री को, उसके लेखों के विषयों तथा बातों को पाँच मुख्य श्रेणियों में बाँटा जा सकता है। हर पुस्तक में हर श्रेणी से संबंधित कुछ लिखा हो, यह आवश्यक नहीं; किन्तु सभी पुस्तकों की बातों को इन पाँच श्रेणियों में से किसी एक में अवश्य रखा जा सकता है। 

ये पाँच श्रेणियाँ हैं:

       1. इतिहास – बाइबल की बातों और लोगों से संबंधित इतिहास; जैसे कि उत्पत्ति की पुस्तक के आरंभ में सृष्टि का इतिहास है। शमूएल, राजाओं, इतिहास की पुस्तकों में इस्राएल के राजाओं और उनके कार्यों का इतिहास है। नए नियम में प्रेरितों के काम में प्रथम मँडली के बनाए जाने और संसार भर में फैलने का इतिहास है।

2. व्यवस्था या नियम – परमेश्वर द्वारा अपने लोगों के मार्गदर्शन और पालन के लिए दिए गए नियम, पर्व, विधि-विधान आदि जो पुराने नियम की पहली पाँच पुस्तकों में दिए गए हैं।

3. जीवनियाँ – बाइबल के मुख्य पात्रों के जीवनों और कार्यों का वर्णन विभिन्न पुस्तकों में दिया गया है। प्रभु यीशु मसीह के जन्म, जीवन, कार्य, शिक्षा, मृत्यु, पुनरुत्थान, और स्वर्गारोहण नए नियम की पहली चार पुस्तकों में दिया गया है।

4. भविष्यवाणियाँ – सम्पूर्ण बाइबल में आरंभ से लेकर अंत तक, स्थान-स्थान पर परमेश्वर के कार्यों और उसके लोगों से संबंधित अनेकों भविष्यद्वाणियाँ दी गई हैं। उत्पत्ति की पुस्तक में ही, मनुष्य के पाप में गिरने के साथ ही, पाप के समाधान और निवारण के मार्ग की भविष्यवाणी परमेश्वर ने दे दी थी। नए नियम की अंतिम पुस्तक का अंत परमेश्वर के लोगों का अनन्तकाल तक परमेश्वर के साथ परम-आनंद में रहने की भविष्यवाणी के साथ होता है। 

       प्रभु यीशु मसीह के जन्म, जीवन, कार्य, मृत्यु, पुनरुत्थान आदि की सभी बातों की भविष्यवाणियाँ पुराने नियम में प्रभु से हजारों से लेकर सैकड़ों वर्ष पहले लिखी गई थीं, और वे सभी सटीक पूरी हुई हैं। आज तक कभी भी कोई भी बाइबल की भविष्यद्वाणियों को गलत अथवा झूठी प्रमाणित नहीं कर सका है। परमेश्वर ने जो कहा है, वो हुआ है, और जैसा कहा है, वैसा ही हुआ है, चाहे लिखे जाने के समय, या पूरा होने से पहले, पढ़ने और सुनने में वह असंभव ही क्यों न लगता हो।

       पुराने नियम की पुस्तकों में कुछ विशिष्ट भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकें हैं, जो उनके लेखकों के नाम से जानी जाती हैं; जैसे कि यशायाह, यिर्मयाह, यहेजकेल, दानिय्येल, होशे, मलाकी, आदि। इन पुस्तकों में परमेश्वर ने अपने नबियों के द्वारा अपने लोगों को उनके पापों, परमेश्वर से भटक जाने, सांसारिकता में फँस जाने आदि के बारे में बताया, चेतावनियाँ दीं, और अनाज्ञाकारिता के परिणामों की चेतावनियाँ दीं, जो अपने समय पर पूरी भी हुईं; साथ ही भविष्य में होने वाली बातों के बारे में भी बताया, जो अपने समयानुसार पूरी भी हुईं, हो रही हैं, और जगत के अंत के समय पूरी होंगी। कुछ पुस्तकें, जैसे कि योना, नहूम, ओबद्याह नबियों की पुस्तकें, गैर-यहूदियों, या अन्यजातियों के विषय परमेश्वर की चेतावनियाँ और भविष्यवाणियाँ हैं। 

       5. शिक्षाएं – मनुष्य के पापों से पश्चाताप करने और उद्धार पाने, फिर परमेश्वर की इच्छानुसार जीवन बिताने, परमेश्वर के बारे में सीखने, परमेश्वर को क्या पसंद है और किस से वह अप्रसन्न होता है, अपने लोगों से वह क्या चाहता है, उन्हें अपने आप को उसके स्वर्गीय राज्य के लिए किस प्रकार तैयार करना और रखना है, आदि सभी बातें बाइबल की सभी पुस्तकों में विभिन्न संदर्भों, उदाहरणों, पात्रों के जीवनों और कार्यों, नैतिक शिक्षाओं, आदि के द्वारा दी गई हैं। 

       बाइबल की पुस्तकों की उपरोक्त सभी सामग्री सामान्य लेखों, कविताओं, परमेश्वर की स्तुति और आराधना के भजनों, नैतिक शिक्षाओं के लघु कथनों आदि के रूप में है। आज हम बाइबल की पुस्तकों को अध्यायों और पदों या आयतों में विभाजित देखते हैं। उनके मूल स्वरूप और लेखों में अध्यायों और पदों का यह विभाजन नहीं था। इसीलिए नए नियम में जहाँ पर भी पुराने नियम की पुस्तकों को उद्धत किया गया है, उनके हवाले से कोई बात कही गई है, तो हम कभी भी पुस्तक के लेखक के नाम के अतिरिक्त, किसी अध्याय या पद की संख्या को नहीं पाते हैं। आज हम जो बाइबल की पुस्तकों का अध्यायों और पदों में विभाजन देखते हैं, वह किसी भी वाक्य अथवा कथन तक सरलता से पहुँचने, या उसे दूसरों को बताने के लिए सरल करने के उद्देश्य से किया गया था। आज जिस विभाजन को सामान्यतः स्वीकार किया और जिसका पालन किया जाता है, वह इंग्लैंड में कैन्टरबरी के आरचबिशप स्टीफन लैंगटन की विभाजन पद्धति के अनुसार है। बिशप लैंगटन ने यह पद्धति 1227 ईस्वी में दी, और 1382 ईस्वी में प्रकाशित वाइकलिफ़ अंग्रेजी बाइबल इसे प्रयोग करने वाली पहली बाइबल थी। इस पद्धति के अंतर्गत जब बाइबल की किसी भी पुस्तक का कोई हवाला देना होता है तो पहले पुस्तक का नाम, फिर अध्याय और फिर वह पद लिखा जाता है जहाँ पर वह बात है। उदाहरण के लिए, यूहन्ना 3:16 से तात्पर्य है यूहन्ना की पुस्तक, उसका तीसरा अध्याय और उसका 16वां पद। यदि कोई लंबा खंड बताना होता है तो उस खंड के आरंभिक और अंतिम पदों को लिखा जाता है;  यूहन्ना 3:16 – 4:6 का अर्थ है यूहन्ना 3 अध्याय के 16वें पद से लेकर 4 अध्याय के 6 पद तक का खंड विचार या प्रयोग के लिए है। 

बाइबल जिस उद्धार और परमेश्वर से मेल-मिलाप की बात करती है, वह स्वेच्छा से प्रभु यीशु पर विश्वास लाने के द्वारा होता है, जिससे व्यक्ति परमेश्वर की सन्तान बन जाता है (यूहन्ना 1:12-13), और उसकी देखभाल, आशीषों, और संरक्षण में आ जाता है। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 4

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Unique in its Contents


In the previous articles on Bible the Word of God, we have very briefly seen an introduction to the Bible, that unlike a very common and popular misconception, the Bible is not a book of the “Western” civilization, nor is its purpose to convert the people to the “Western” ideology and way of life. The Bible is God’s love letter to the entire mankind, telling them about Himself, His attributes, and His love for all men, despite their sinfulness; and how He earnestly desires for every man to be reconciled to Him, so that He can bless them on this earth as well as after their life on earth, for eternity. In the outline of the Bible, we had seen the various sections of the Bible, and how despite being written as 66 individual books, over a vast period of time, in different languages, by different authors, the whole of the Bible has one theme - the salvation of  mankind and reconciliation with God; and one core central figure around whom everything in the Bible is written - the Lord Jesus - the promised and prophesied savior of all of mankind.

From today, we will start considering various unique and amazing characteristics of the Bible, that show why it is called “The Word of God.”

The content of all the 66 books of the Bible, the themes, and their writings, can be divided into five main categories. It is not necessary that every book should contain something related to each category. But, everything written in all of the books can be placed in at least one or more of these five categories.

These five categories are:

1. History – History related to Biblical things and people; As in the beginning of the book of Genesis there is a history of creation. The books of Samuel, Kings, and Chronicles contain a history of the kings of Israel and their deeds. The book of Acts in the New Testament has a history of the first Assembly of Christian Believers being formed and their spread throughout the world.

2. The Law or Instructions – The rules, festivals, ordinances etc. given by God for the guidance and observance by His people, are given in the first five books of the Old Testament.

3. Biographies – The lives and works of the main characters of the Bible are described in various books. The birth, life, work, teaching, death, resurrection, and ascension of the Lord Jesus Christ are given in the first four books of the New Testament.

4. Prophecies – There are many prophecies in these books, throughout the Bible, from its beginning to its end, concerning God's works and concerning his people. In the book of Genesis itself, with man's fall into sin, God had foretold the way of redressal and remission of sin. The final book of the New Testament ends with the prophecy of God's people living in bliss with God for eternity.

The prophecies of the Lord Jesus Christ's birth, life, work, death, resurrection, etc., were all written thousands to hundreds of years before the birth of the Lord, in the books of the Old Testament, and they have all been accurately fulfilled. To this day no one has ever been able to prove the prophecies of the Bible to be false or wrong. What God has said has always happened, and it has happened just as it is said, even if at the time of the writing of the prophecy, or prior to its completion, it may have seemed an impossibility.

Among the books of the Old Testament are the books of certain prophets, known by the names of their authors; Such as Isaiah, Jeremiah, Ezekiel, Daniel, Hosea, Malachi, etc. In these books, God, through His prophets, told His people about their sins, about their going astray from God, about their falling into worldliness, etc., and God warned them of the consequences of their disobedience to His Word; and all these warnings were also fulfilled in their own time. God had also told about the things to happen in the future, they too were fulfilled according to their time, are presently being fulfilled, and will be fulfilled at the end of the world. Some books, such as the books of the prophets Jonah, Nahum, Obadiah, are God's warnings and prophecies concerning non-Jews, or Gentiles.

5. Teachings - Teachings and instructions for mankind regarding repentance for sins and being saved, then living life according to God’s will, learning about God, what God likes or dislikes, what God expects from His people, how should they prepare and keep themselves ready for God’s heavenly kingdom, etc. are all given in the books of the Bible in various contexts, through various examples, through the lives and works of the various characters of the Bible, through moral teachings and instructions, etc.

All of the above-mentioned contents of the books of the Bible are in the form of general writings, poems, hymns of praise and worship of God, prayers, short statements of moral teachings, etc. Today we see the books of the Bible divided into chapters and verses. In their original form these writings did not have this division of chapters and verses. That's why wherever the Old Testament books are quoted in the New Testament, we never find a chapter or verse number, other than the name of the author of the book. The division of Bible books into chapters and verses that we see today was done for the purpose of making any sentence or statement easier to access, or to make it easier to cite and communicate to others. The division that is commonly accepted and followed today is according to the division method of Stephen Langton, Archbishop of Canterbury in England. Bishop Langton introduced this method in AD 1227, and the Wycliffe English Bible, published in AD 1382, was the first Bible to use it. Under this method, when a reference has to be made to any book of the Bible, first the name of the book, then the chapter and then the verse where it is spoken. For example, John 3:16 refers to the book of John, its third chapter, and its 16th verse. If a long section is to be mentioned, the starting and ending verses of that section are written; John 3:16 – 4:6 means the section from verse 16 of John chapter 3 to verse 6 of chapter 4 is under consideration or use.

The salvation and reconciliation with God that the Bible talks about comes through voluntarily coming to faith in the Lord Jesus, which also makes the person a child of God (John 1:12-13), and the person also comes under the care, blessings, and safety of God. If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language