ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सन्तान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सन्तान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 1 मार्च 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 22 – Field of God / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 22 - परमेश्वर की खेती

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 22 

Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु की कलीसिया - परमेश्वर की खेती


पिछले कुछ लेखों में हम प्रभु यीशु की कलीसिया के लिए परमेश्वर के वचन बाइबल के नए नियम खंड में प्रयोग किए गए विभिन्न रूपकों (metaphors), जैसे कि - प्रभु का परिवार या घराना; परमेश्वर का निवास-स्थान या मन्दिर; परमेश्वर का भवन; परमेश्वर की खेती; प्रभु की देह; प्रभु की दुल्हन; परमेश्वर की दाख की बारी, इत्यादि के बारे में देखते आ रहे हैं। हमने देखा है कि किस प्रकार से इन रूपकों में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रभु द्वारा अपनी कलीसिया, अर्थात, अपने सच्चे और समर्पित शिष्यों का धर्मी और पवित्र किए जाना, परमेश्वर के साथ कलीसिया के संबंध, संगति, एवं सहभागिता की बहाली, तथा कलीसिया के लोगों के व्यवहार और जीवनों में परमेश्वर के प्रयोजन, उन से उसकी अपेक्षाएं, आदि को समझाया है।  इनमें से प्रत्येक रूपक, एक सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी मसीही विश्वासी के प्रभु यीशु और पिता परमेश्वर के साथ संबंध को, तथा उसके मसीही जीवन, और दायित्वों के विभिन्न पहलुओं को दिखाता है। हमने यहाँ पर इन लेखों में रूपकों को किसी निर्धारित अथवा विशेष क्रम में नहीं लिया अथवा रखा है; सभी रूपक समान ही महत्वपूर्ण हैं, सभी में मसीही जीवन से संबंधित कुछ आवश्यक शिक्षाएं हैं।


इन सभी रूपकों में सामान्य बात है कि प्रत्येक रूपक यह भी बिलकुल स्पष्ट और निश्चित कर देता है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के किसी भी मानवीय प्रयोजन, कार्य, मान्यता या धारणा के निर्वाह आदि के द्वारा, अपनी अथवा किसी अन्य मनुष्य की ओर से परमेश्वर की कलीसिया का सदस्य बन ही नहीं सकता है; वह चाहे कितने भी और कैसे भी प्रयास क्यों न कर ले। अगर व्यक्ति प्रभु यीशु की कलीसिया का सदस्य होगा, तो वह केवल प्रभु की इच्छा से, उसके माप-दंडों के आधार पर, उसकी स्वीकृति से होगा, अन्यथा कोई चाहे कुछ भी कहता रहे, वह चाहे किसी मानवीय कलीसिया अथवा किसी संस्थागत कलीसिया का सदस्य हो जाए, किन्तु प्रभु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य हो ही नहीं सकता है। और यदि वह अपने आप को प्रभु की कलीसिया का सदस्य समझता या कहता भी है, तो भी प्रभु उसकी वास्तविकता देर-सवेर प्रकट कर देगा, और अन्ततः वह अनन्त विनाश के लिए प्रभु की कलीसिया से पृथक कर दिया जाएगा। इसलिए अपने आप को मसीही विश्वासी कहने वाले प्रत्येक जन के लिए अभी समय और अवसर है कि अभी अपने ‘मसीही विश्वासी’ होने के आधार एवं वास्तविक स्थिति को भली-भांति जाँच-परख कर, उचित कदम उठा ले और प्रभु के साथ अपने संबंध ठीक कर ले। हर व्यक्ति को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह किसी मानवीय कलीसिया अथवा किसी संस्थागत कलीसिया का नहीं, परंतु प्रभु यीशु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य है।


पिछले लेखों में हम उपरोक्त सूची के पहले तीन रूपकों को देख चुके हैं। आज हम इस सूची के चौथे रूपक, परमेश्वर की खेती होने के संबंध में देखेंगे।


(4) परमेश्वर की खेती


परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में, पौलुस प्रेरित ने कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों की मण्डली को लिखी अपनी पहली पत्री में लिखा, क्योंकि हम परमेश्वर के सहकर्मी हैं; तुम परमेश्वर की खेती और परमेश्वर की रचना हो (1 कुरिन्थियों 3:9); इसे इसके संदर्भ में पद 1 से देखना अधिक उचित है। संदर्भ के साथ देखने से स्पष्ट हो जाता है कि पवित्र आत्मा पौलुस में होकर कुरिन्थुस की मण्डली के लोगों को उलाहना दे रहा है क्योंकि उन्होंने अपने आप को एकता में रखने की बजाए, अपने आप को उनके मध्य सेवकाई करने वाले सेवकों के अनुसार विभाजित करना आरंभ कर दिया था। विभाजन की इस प्रवृत्ति की भर्त्सना करते हुए, पवित्र आत्मा ने लिखवाया कि न तो पौलुस कुछ है, और न ही अपुल्लोस कुछ है। वे केवल प्रभु के सेवक हैं जिन्हें प्रभु ने अपने लोगों के मध्य कार्य के लिए प्रयोग किया, किन्तु उनके कार्य को सफल और फलवंत करने वाला परमेश्वर है, जिसके कार्य के बिना उन सेवकों का परिश्रम व्यर्थ है। इस बात को समझाने के लिए पवित्र आत्मा ने खेती-किसानी से संबंधित बातों को रूपकों के समान प्रयोग किया। पद 6-8 में मजदूरों द्वारा खेत में बीज के बोने और उगने वाली फसल के पौधों को सींचने वाले को मात्र सेवक, जिन्हें उनके परिश्रम के अनुसार प्रतिफल दिया जाएगा कहा गया है। तब पद 9 में मण्डली या कलीसिया को परमेश्वर की खेती, परमेश्वर की रचना बताया गया है।


इसी रूपक से संबंधित दो अलग-अलग दृष्टांत प्रभु यीशु ने मत्ती 13 अध्याय में भी दिए हैं; जिन्हें परस्पर एक समान लेकर भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए। इन में से पहला, बीज बोने वाले का दृष्टांत, चार प्रकार की भूमियों के बारे में है। उन चारों भूमियों पर एक ही बीज बोने वाले - प्रभु यीशु (मत्ती 13:37) ने एक ही समान गुणवत्ता के बीज - परमेश्वर का वचन (लूका 8:11) बोया। किन्तु इन चार प्रकार की “भूमि” में से केवल एक ही प्रकार की भूमि “अच्छी” है, जिसमें बोया गया बीज अन्ततः फलवंत हुआ (मत्ती 13:23)। दूसरा दृष्टांत दो भिन्न प्रकार के बीजों के विषय में है। इस दृष्टांत की व्याख्या करते समय, प्रभु यीशु ने बताया कि “खेत” संसार है (मत्ती 13:38), और इसमें दो प्रकार के बीज बो दिए गए हैं - अच्छे बीज, अर्थात, परमेश्वर के राज्य की सन्तान, और बुरे बीज, अर्थात, दुष्ट अर्थात शैतान की सन्तान या लोग (मत्ती 13:38 )। परमेश्वर ने अपने खेत में अच्छे बीज बोए, किन्तु शैतान ने आकर अपने बुरे बीज भी उसी खेत में बो दिए (मत्ती 13:39), जिन्हें फिर जगत के अन्त, कटनी के समय, पृथक करके, अपने-अपने स्थानों पर पहुँचा दिया जाएगा (मत्ती 13:40-42)।


प्रत्येक स्थानीय कलीसिया या मण्डली के लोग, प्रभु यीशु द्वारा दिए गए प्रथम दृष्टांत की चार प्रकार की भूमियों के समान हैं; जिन्हें परमेश्वर के द्वारा नियुक्त उसके सेवक प्रभु की ओर से, परमेश्वर के एक ही वचन से, एक ही समान शिक्षाएं देते हैं। किन्तु हर एक सदस्य उन शिक्षाओं को समान रीति से ग्रहण तथा अपने जीवन में उपयोग नहीं करता है, और परिणामस्वरूप, कलीसिया के विभिन्न लोगों में आत्मिकता के भिन्न स्तर पाए जाते हैं। यहाँ तक कि अन्त के समय जब प्रतिफल मिलने की बारी आएगी, तब ऐसे भी लोग होंगे जो परमेश्वर के राज्य में खाली हाथ प्रवेश करेंगे, क्योंकि उनका जीवन और कार्य किसी प्रतिफल के योग्य ही नहीं रहे; किन्तु उनका उद्धार या प्रभु की कलीसिया का जन होना उनसे कदापि नहीं छीना जाएगा (1 कुरिन्थियों 3:13-15)। किन्तु उस समय की उनकी दश की कल्पना कीजिए, उन्हें स्वर्ग में प्रवेश तो मिला, किन्तु अनन्त काल के लिए वे खाली हाथ ही रहेंगे, उनके पास स्वर्ग में उपयोग के लिए कोई प्रतिफल नहीं होंगे, और न ही कोई अवसर होगा कि अपनी इस स्थिति को सुधार सकें। वे परमेश्वर की खेती तो हैं, किन्तु “अच्छी भूमि” नहीं बने, पृथ्वी पर अपने समय और योग्यताओं को प्रभु के लिए प्रयोग करने के स्थान पर उन्हें नश्वर संसार और संसार के लोगों, अधिकारियों, तथा नाशमान बातों के लिए लगाते रहे, और प्रभु के खेती होते हुए भी अपने समय, अवसर, और वरदानों को व्यर्थ कर दिया (1 यूहन्ना 2:15-17)।


इसी प्रकार से, प्रभु द्वारा बताए गए दूसरे दृष्टांत के अनुरूप, प्रत्येक स्थानीय कलीसिया में प्रभु के लोग और उनके मध्य शैतान के द्वारा घुसा दिए गए लोग, अर्थात दोनों ही प्रकार के लोग होते हैं। और जैसा हम पहले के एक लेख में देख चुके हैं, “प्रभु यीशु अपनी कलीसिया स्वयं ही बना रहा है;” प्रभु शैतान द्वारा उसकी कलीसिया या मण्डली में घुस आए शैतान के लोगों को अलग करता भी रहता है, तथा जगत के अन्त के समय, अलग किए जाने के समय, वे सभी जो प्रभु की वास्तविक कलीसिया के नहीं हैं, अनन्त विनाश में भेज दिए जाएंगे।


    यदि आप मसीही विश्वासी हैं तो ध्यान कीजिए कि एक बार फिर यह रूपक स्पष्ट कर देता है कि कोई भी मनुष्य अपनी अथवा किसी अन्य मनुष्य या संस्था की बातों, नियमों, रीतियों, आदि के निर्वाह के द्वारा प्रभु की खेती, उसकी रचना नहीं बन सकता है। और न ही कोई परमेश्वर के वचन की अवहेलना करके, संसार, संसार के लोगों, संसार की बातों और लालसाओं को अपने जीवन में प्राथमिकता देकर, प्रभु की कलीसिया का सदस्य होने पर भी, कोई प्रभु से कुछ प्रतिफल पा सकता है। प्रभु ही अपनी कलीसिया को बनाता है, उसकी देखभाल करता है, और उसमें से उनको जो उसके द्वारा सम्मिलित नहीं किए गए हैं, शैतान के लोगों को निकाल देता है। इसलिए ध्यान कीजिए कि आपकी प्रभु की कलीसिया में, और प्रभु के वचन की आज्ञाकारिता में तथा अपने जीवन में उसके वचन को दी गई प्राथमिकता की दशा क्या है? यदि कुछ सुधारे जाने की आवश्यकता है, तो अभी, समय और अवसर रहते यह कर लीजिए; विलंब या लापरवाही बहुत हानिकारक हो सकती है। प्रभु अपने विश्वासियों, अपनी वास्तविक कलीसिया के सच्चे सदस्यों को अपनी खेती, अपनी रचना के समान, अपने लिए भी, तथा उनके अनन्तकाल के लिए भी फलवन्त और आशीषित देखना चाहता है; यदि वे उसके वचन को अपने जीवनों में प्राथमिकता तथा आज्ञाकारिता का उचित स्थान प्रदान करते रहें।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 22

English Translation

Biblical Metaphors for the Church – Field of God


We have been considering the various metaphors given in the New Testament section of the Word of God the Bible, for the Church of God, e.g., the Family of the Lord; the Temple or Dwelling place of God; House of God; the Field of God; The Body of the Lord; the Bride of the Lord; the Vineyard of God, etc. We have seen how through these metaphors God the Holy Spirit has shown and explained about the Church of the Lord Jesus Christ, i.e., about those who are His truly surrendered and committed people being made pure and holy, their relationship with the Lord, the restoration of His people to fellowship with God, the life and behavior of the people of the Church, and God’s expectations from them, His work in their lives etc. We are not considering these metaphors in any particular order; all of them are equally important, and every one of them teaches some important thing or the other about Christian life.


Every metaphor shows different aspects of the relationship of a truly surrendered and committed Christian Believer with the Lord Jesus and God, and the related aspects of the Believer’s life and responsibilities. Every metaphor also makes it very clear and evident that no person can become a member of the Lord’s Church through any human works, criteria, notions etc., no matter who he may be or how much he may try to join the Lord’s Church. If anyone joins the Church of the Lord, it will only be according to the will, standards, criteria, and acceptance by the Lord. Other than this anyone may keep saying, doing, and claiming whatever they may; he will never actually be or become a member of the Lord’s Church. Even if he considers himself to be and claims his being a member, sooner or later his actual state will be exposed, and he will be separated out for eternal destruction. Therefore, for everyone who claims himself to be a Christian Believer, now is the time and opportunity to examine and evaluate their relationship with the Lord and its basis, and if there is any doubt, then have it rectified and come into the right relationship with the Lord.


From this list of metaphors given above, we have considered the first three metaphors in the previous articles. Today we will consider the fourth metaphor, being the Field of God.


(4) The Field of God


Under the guidance of the Holy Spirit, the Apostle Paul in his first letter to the Christian Believer’s Assembly in Corinth wrote, For we are God's fellow workers; you are God's field, you are God's building (1 Corinthians 3:9); it is better to consider this verse in its context, from verse 1 onwards. When seen in its context, it becomes clear that the Holy Spirit through Paul is admonishing the Church in Corinth, because instead of keeping themselves in unity, they had started to divide themselves into factions, according to the name of the ministers of God serving amongst them. Castigating their tendency of segregating themselves, the Holy Spirit had it written to the Church that neither Paul nor Apollos are anything in themselves. They are merely ministers of the Lord, whom He has used amongst His people for some works; but the power to make their works successful and fruitful came from God, and without Him those ministers could not have accomplished anything. To make them understand this concept, the Holy Spirit used an activity related to farming and working in the fields as a metaphor. In verses 6-8 it says that those who plant the seeds in the field, and those who water the plants, take care of them, are all servants of the master, and each will receive his reward according to their diligence and labor from God. It is also written in verse 9 that the Church or the Assembly is the “field of God.”


The Lord Jesus had given two parables related to this metaphor in Matthew 13. Because of their similarity, these two parables, their contents, and their implications should not be confused with each other. The first one of these parables, the parable of the “Sower of the Seed”, is about the four kinds of soils. One and the same ‘Sower’ - the Lord Jesus (Matthew 13:37) sowed seed of the same quality - the Word of God (Luke 8:11) in all four soils. But of these four kinds of soils, only one kind was the good soil, in which the sown seed brought much returns (Matthew 13:23). The second parable is about two different kinds of seed. While explaining this parable, the Lord Jesus said that the “field” is the world (Matthew 13:38), and in this ‘field’ two kinds of seed have been sown - the good seed, i.e., the ‘sons of the kingdom’ of God, and Satan has come and sown his tares also amongst the good seed (Matthew 13:39). The results of these two kinds of seeds will be segregated at the end and each will be sent to its assigned place (Matthew 13:40-42).


The members of every local Church or assembly are like the four soils of the first parable given by the Lord; everyone is given the same teachings from the same Word of God, by the same appointed minister of God to work amongst them. But not every member accepts and utilizes the teachings in a similar manner, therefore, in the local Church people of differing Spiritual maturity and growth are found in the Church. Even so, that at the end time, when it is time to give out the rewards to each one, there will be some who will enter the Kingdom of God empty handed, because their life and works were not worthy of any rewards; but their status of being a part of the Church of God, a saved person, will never be taken away from them (1 Corinthians 3:13-15). But just imagine their plight at that time, they will be allowed into heaven, but they will be empty-handed for eternity, they will have no rewards to utilize in heaven, and no opportunity to rectify this situation. They were and are the ‘field of God’, but they never became the good soil. They had not utilized their time and opportunities on earth for the work of the Lord; rather, used their time, talents, and opportunities for the temporal gains of the perishing world, for the people of the world, to please their worldly authorities, and despite being the ‘field of God’ they wasted away their gifts, talents, time, and opportunity (1 John 2:15-17).


Similarly, in accordance with the second parable of the Lord, in every local Church, amongst the people of God, satanic people are also infiltrated, i.e., both kinds of people are found in every local Church. As we have seen in an earlier article, "The Lord Is Building His Church", the Lord keeps exposing and separating out these satanic people, and at the end time, all those not actually a part of the true Church of the Lord Jesus Christ, will be sent to their eternal destruction.


If you are a Christian Believer, then take note that this metaphor too makes it very clear that no person can ever become a part of God’s field, through fulfilling any of his own, or any other person’s or institution’s contrived rules, regulations, and ceremonies. Neither can anyone by ignoring God’s Word, giving more importance to the world, things of the world, and the people of the world, gain any heavenly rewards, despite being a part of the Church of the Lord Jesus Christ. It is the Lord who is building His Church, is looking after it, and from time-to-time keeps weeding out those whom He has not planted, i.e., the satanic people infiltrated into His Church. Therefore, take note and do a careful evaluation - in the Church of the Lord Jesus, what is your status of faith and obedience to the Lord and His Word? Who or what has the primacy in your life, the things of the world or the work of the Lord? If there is something that needs to be corrected, then do it now while you have the time and opportunity; any delay or procrastination can have irreversible, eternally disastrous, and very painful consequences. The Lord wants to see His ‘field’, His people, fruitful now and for eternity, both for Him as well as for themselves; which comes about by their giving Him and His Word the primary position and required obedience.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 1 नवंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 238

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 83


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (25) 


व्यावहारिक मसीही जीवन जीने से सम्बन्धित बातों में से एक है प्रार्थना करना। आज के समय में मसीहियों में मसीही जीवन जीने से सम्बन्धित बातों को लेकर शैतान ने बहुत सी भ्रांतियाँ फैला रखीं हैं। इस कारण आज के मसीहियों का जीवन और व्यवहार, बाइबल में दिए गए आरम्भिक मसीहियों और कलीसियाओं के जीवन और व्यवहार से भिन्न हैं। किन्तु फिर भी परमेश्वर के वचन से बाहर की इन बातों को बड़ी लग्न से स्वीकार किया जाता है, उनका पालन किया जाता है। इन गलत बातों के मसीहियों के जीवन में घुस आने, और जड़ पकड़ लेने का मुख्य कारण है मसीहियों द्वारा व्यक्तिगत बाइबल अध्ययन को छोड़कर, केवल पास्टर, कलीसिया के अगुवों, या प्रचारकों द्वारा कही गई बातों पर अन्ध-विश्वास कर लेना और बिना जाँचे परखे उन्हें मानते रहना। यदि स्वीकार करने से पहले हर बात बाइबल से जाँची-परखी जाए, और फिर उसका पालन किया जाए, तो शैतान को अपने झूठ फैलाने का अवसर भी नहीं रहेगा। इसीलिए हम व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातों को परमेश्वर के वचन के उदाहरणों और लेखों के आधार पर देख रहे हैं, उनके वास्तविक स्वरूप और उपयोग के बारे में सीख रहे हैं। वर्तमान में, प्रार्थना के बारे में सीखते हुए, हम तथा-कथित “प्रभु की प्रार्थना” के बारे में मत्ती 6:5-15 से सीख रहे हैं। इस “प्रार्थना” को बचपन से ही मसीहियों को रटा दिया जाता है, और फिर वे जीवन भर, हर अवसर और हर परिस्थिति में, बिना इसके बारे में जाने, बिना इस पर सोचे समझे, इसे बोलते रहते हैं। लेकिन जैसा हमने पिछले लेखों में देखा है, प्रभु ने इसे अपने शिष्यों को उस तरह से उपयोग करने के लिए नहीं दिया था, जैसा कि आज इसे उपयोग किया जा रहा है। यह परमेश्वर से कारगर प्रार्थना करने की एक रूपरेखा, एक ढाँचा है, जिसके आधार पर मसीहियों को अपनी व्यक्तिगत प्रार्थनाएं बनानी और स्वरूपित करनी हैं। मत्ती के इस खण्ड से हमने, पद 5-8 से देखा है कि परमेश्वर के सामने प्रार्थना के साथ उपस्थित होने से पहले, प्रार्थना करने वाले को कुछ तैयारी कर लेनी चाहिए, परमेश्वर से क्या और क्यों माँगना है, उसके लिए अपने आप को कैसे तैयार करना चाहिए। आज से हम इस “प्रभु की प्रार्थना” के पदों, पद 9-13, पर विचार आरम्भ करेंगे।


प्रभु यीशु ने इस प्रार्थना की रूपरेखा, या ढाँचे के बारे में आरम्भ करते हुए कहा, “सो तुम इस रीति से प्रार्थना किया करो; “हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्य आए; तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी होती है, वैसे पृथ्वी पर भी हो” (मत्ती 6:9-10)। प्रभु द्वारा दिए गए प्रार्थना के इस ढाँचे, इस रूपरेखा को मोटे तौर पर तीन भागों में बाँटा जा सकता है - आरम्भिक सम्बोधन (पद 9-10), प्रार्थना के विषय (पद 11-13a), और समापन (पद 13b)। प्रार्थना की इस रूपरेखा का आरम्भिक सम्बोधन, और समापन दोनों परमेश्वर की आराधना अर्थात उसका गुणानुवाद, उसे सम्मान देना हैं। फिर मध्य भाग उन विषयों के बारे में है जिन्हें प्राप्त करने के लिए हमें परमेश्वर के सम्मुख आना है। अर्थात, प्रभु के लोगों को, प्रभु से कुछ प्राप्त करने की मनसा रखने वालों को, केवल प्रभु से माँगने वाला ही नहीं, वरन सबसे पहले प्रभु का आराधक, उसका गुणानुवाद करने वाला, उसे सम्मान देने वाला भी होना चाहिए। पिता परमेश्वर की आराधना, उसका गुणानुवाद करना, उसे सम्मान देना दिखाता है कि हम उसकी हस्ती को, उसके सार्वभौमिक, सर्वोच्च, सर्वाधिकारी होने को, सभी बातों के उसके नियंत्रण में होने को, और उसके हमारी हर आवश्यकता की पूर्ति करने की क्षमता रखने वाले एकमात्र होने को जानते और मानते हुए उसके सम्मुख अपनी आवश्यकताओं को लेकर आए हैं। जब हम परमेश्वर पिता की वास्तविक हस्ती, उसकी सार्वभौमिकता को अपने जीवनों में अंगीकार करेंगे, उसे सर्वप्रथम रखेंगे, उसके प्रति अपने जीवन और व्यवहार को उससे सम्बन्धित इन बातों के अनुरूप करेंगे, तो स्वतः ही फिर हम यह ध्यान भी रखेंगे कि हम उससे जो भी कहें, जो भी माँगें, वह हमारे पिता परमेश्वर की उस हस्ती और उसके गुणों के अनुसार हो। हमारा उससे कुछ भी माँगना या कहना, उसकी इस हस्ती में, उसके गुणों में कोई ऐसी बात न लाए, जो उसके स्वरूप और चरित्र की इन बातों को किसी भी रीति से कम करे, किसी भी तरह से उसे नीचा दिखाए, किसी भी रूप में उसके लिए अपमानजनक हो। तब ही हमें यह आशा रखनी चाहिए कि परमेश्वर पिता हमारी सुनेगा और उसका सकारात्मक उत्तर भी देगा।


हमने पिछले लेखों में देखा है कि परमेश्वर का प्रार्थनाओं को सुनकर उत्तर देने का आश्वासन, प्रचलित किन्तु गलत धारणा के विपरीत, केवल प्रभु के सच्चे, समर्पित, और आज्ञाकारी शिष्यों के लिए ही है; हर किसी के लिए नहीं। साथ ही हमने यूहन्ना 3:3, 5 से देखा है कि प्रभु का सच्चा शिष्य होने का अर्थ है वास्तव में नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी होना, परमेश्वर पिता के परिवार का एक सदस्य होना (यूहन्ना 1:12-13)। इसी बात के आधार पर प्रभु ने प्रार्थना की इस रूपरेखा में सबसे पहली बात जो कही है, वह है “हे हमारे पिता।” अर्थात, परमेश्वर से वार्तालाप का, उससे कुछ माँगने और पाने की इच्छा रखने का आधार परमेश्वर के साथ हमारा सम्बन्ध है। सबसे पहले हमें परमेश्वर के साथ अपने सम्बन्ध को समझना चाहिए। जिनका परमेश्वर के साथ पिता और सन्तान का सम्बन्ध नहीं है, उन्हें सबसे पहले अपने जीवन की इस कमी को ठीक करना चाहिए, और फिर परमेश्वर की सन्तान बनकर परमेश्वर से प्राप्त करने की लालसा रखनी चाहिए। जब व्यक्ति अपने आप को परमेश्वर के परिवार का सदस्य जानता और पहचानता है, तो वह फिर अपने जीवन और व्यवहार में, अपनी लालसाओं और अभिलाषाओं में इस बात का भी ध्यान रखेगा कि परमेश्वर पिता से उसका वार्तालाप, इस पारिवारिक सम्बन्ध, परिवार की इस गरिमा और सम्मान के अनुसार हो। उसकी किसी भी बात से न तो उसके पिता परमेश्वर पर और न ही उसके परिवार तथा अन्य पारिवारिक सदस्यों पर कोई आँच न आने पाए, कोई उँगली न उठाने पाए। अर्थात, इस पिता और सन्तान के सम्बन्ध के एहसास के साथ ही परमेश्वर के पास आने वाले व्यक्ति के जीवन, व्यवहार, लालसाओं, और अभिलाषाओं में स्वतः ही बहुत सुधार हो जाता है, व्यर्थ बातें हटने लगती हैं, और व्यक्ति परमेश्वर पिता की इच्छा और उसके वचन के अनुसार ढलने लग जाता है। ऐसे में स्वाभाविक है कि उसकी प्रार्थनाएं या ‘माँगें’ भी परमेश्वर पिता की इच्छा और वचन के अनुसार होने लग जाएंगी, और परमेश्वर को स्वीकार्य हो जाएंगी।

 

बहुत से लोगों में यह प्रवृत्ति पाई जाती है कि वे “प्रभु यीशु के लहू के द्वारा,” या “प्रभु के क्रूस के द्वारा,” या अन्य ऐसे किसी वाक्यांश का प्रयोग करते हुए परमेश्वर के सम्मुख आने की बातें बोलते हैं। परमेश्वर के वचन में, परमेश्वर के सम्मुख आने का आधार केवल व्यक्ति का परमेश्वर से पिता और सन्तान का रिश्ता होना ही दिखाया गया है। इसके अतिरिक्त जो भी सम्बोधन हैं, वे चाहे श्रद्धा पूर्ण हों, लेकिन वचन के उदाहरणों से सुसंगत नहीं हैं; वचन में जोड़ी गई बातें हैं, जो करना मना किया गया है। उनके प्रयोग के औचित्य और उपयोगिता का वचन से कोई समर्थन नहीं है। प्रभु द्वारा परमेश्वर पिता को सम्बोधित करने के लिए दिया गया वाक्यांश है “हे हमारे पिता;” इसलिए वचन में अपनी ओर से कुछ नया जोड़ने की बजाए, किसी मनुष्य की बुद्धि और समझ की बात का पालन करने की बजाए, प्रभु द्वारा दी गई बात का पालन करना ही सही और उचित है। अगले लेख में हम यहाँ से आगे देखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 83


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (25)


One of the components of living a practical Christian life is prayer. Nowadays, Satan has spread many wrong concepts related to living a Christian life. Therefore, the life and behavior of the present-day Christians and of the churches is quite different from the way of living and behavior of the initial Christians and the churches at that time. But still, the things from outside of God’s Word are readily accepted and followed. The main reason for these wrong things having entered and taken root in the lives of the Christians is their moving away from personal Bible study, and depending only upon the Pastors, Church Elders, and Preachers; having a blind faith in whatever they say, and following them without first examining and cross checking them. If everything is examined and cross-checked from the Bible before accepting and following it, Satan will not have any opportunity to spread his lies. Therefore, we are learning about the actual form and observance of things related to practical Christian living from the examples and the text given in God’s Word. Presently, while learning about prayer, we are now considering the so-called “Lord’s Prayer” through Matthew 6:5-15. The children are made to memorize this “prayer” from their childhood, and then for the rest of their lives, on every occasion and for every circumstance, they keep repeating it, without knowing or understanding anything about it. But, as we have seen in the earlier articles, the Lord had not given it to His disciples to be used in such a manner as it is being used today. This is an outline, a framework, based on which the Christians have to build and mold their personal prayers. From this section of Matthew, we have seen from verses 5 to 8 of this section of Matthew, that before presenting ourselves before God in prayer, we should make some preparations about what we are going to ask God for, and why; and, how we should make ourselves ready to come before God. From today we will start considering this “Lord’s Prayer” given in verses 9-13.


The Lord Jesus at the beginning of this outline or framework said “In this manner, therefore, pray: Our Father in heaven, Hallowed be Your name. Your kingdom come. Your will be done On earth as it is in heaven” (Matthew 6:9-10). This framework, this outline of prayer given by the Lord, can broadly be divided into three parts - the opening address (verses 9-10), the topics for asking (verses 11-13a), and the ending (verse 13b). In this framework of prayer, both, the opening address, and the ending are God’s worship, i.e., exalting and honoring Him. The middle part is about the things we should be coming to God for. In other words, the people of God, those who desire to receive something from God, should not just be those who ask for things from God, but also be those who worship Him, praise and honor Him. To worship Father God, to exalt and honor Him shows that we recognize His stature, His being all-in-all, the most high, the highest authority, everything being under His control, and His being the only one who has the ability to fulfill all our needs, and with this in mind we have come before Him for our needs. When we acknowledge the true stature of God, of His being all-in-all, give Him the first place in our lives, and mold our lives and behavior in accordance with these, then automatically we will also take care that whatever we say to Him, whatever we ask of Him, it is consistent with the stature and attributes of God. So, anything that we ask for or say, should not in any way be anything that in any way diminishes anything related to His characteristics and stature, is in any way insulting to Him, or brings Him down in any manner. Only then will we have this hope that Father God will listen to us and answer favorably.


We have seen in the earlier articles that God’s assurance to listen and answer prayers, contrary to the popular but wrong concept, is only for the true, surrendered, obedient disciples of the Lord; it has not been given for everyone. We have also seen from John 3:3, 5 that to be a true disciple of the Lord means to be a truly Born-Again Christian Believer, to be a member of God’s family (John 1:12-13). On this basis, the first thing that the Lord has said in this outline of prayer is “Our Father.” In other words, the basis of conversing with God, of having the desire to ask and receive something from Him, is our relationship with God. The first thing that we should understand about is our relationship with God. Those who do not have a Father and child relationship with God, should first rectify this deficiency in their lives, and then, having become a child of God, have the desire to receive anything from God. When a person recognizes himself as a member of God’s family, then in his life and behavior, in his desires and expectations, he is also careful to ensure that his conversation with God should be according to the dignity and honor of this familial relationship. Nothing of what he says or does should in any way bring a bad name, and no one should have any reason or opportunity to point fingers on his Father God and other members of his family. That is to say that with the realization of this Father and child relationship with God, the life, behavior, desires, expectations, etc., automatically start changing for the better, the vain things start falling away, and the person starts conforming to the will and Word of Father God. In such a situation, it is only natural that his prayers and ‘wants’ will also start becoming consistent with God’s will and Word, and will become acceptable to God.


There is a tendency seen in many people that they use phrases like “through the blood of Jesus” or “through the Cross of the Lord” or something else like these, to come before God with their requests. In God’s Word, the one and only basis of approaching God is the Father and child relationship with God. Using anything other than this to address God, even though it may sound reverential, it is not consistent with the examples given in God’s Word. They are additions to God’s Word, something that has been forbidden. There is no rationale and no utility for them on the basis of God’s Word. The phrase given by the Lord Jesus for addressing God is “Our Father.” Therefore, instead of adding anything new to God’s Word, instead of following anything according to the wisdom and understanding of any man, following what has been said and given by the Lord is the correct and appropriate thing to do. In the next article, we will carry on from here.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 29 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 174

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 19


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 2 - संगति (1) 



मसीही विश्वासी के परमेश्वर के वचन के द्वारा बढ़ोतरी के हमारे इस अध्ययन में, वर्तमान में, हम व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बाइबल की शिक्षाओं का अध्ययन कर रहे हैं। हमने देखा है कि प्रेरितों 2 अध्याय में सात शिक्षाएं दी गई हैं, जिनमें से चार प्रेरितों 2:42 में दी गई है। आरम्भिक मसीही विश्वासी, इन चारों शिक्षाओं का लौलीन होकर पालन करते थे, और इन शिक्षाओं को “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है। इन चार में से हमने पहली, अर्थात, परमेश्वर के वचन बाइबल का यत्न से और लौलीन होकर अध्ययन करने को देखा है। आज से हम दूसरे स्तम्भ अर्थात, संगति रखने के बारे में देखना आरम्भ करेंगे।


सृष्टि के आरंभ से ही, संगति रखना मनुष्य के जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग रहा है। यह संगति दो तरह की होनी है, पहली परमेश्वर के साथ संगति, जिसके लिए परमेश्वर अदन की वाटिका में मनुष्य के पास आया करता था; और दूसरी मनुष्य की मनुष्य के साथ संगति। आदम की रचना करने, और उसे समस्त पृथ्वी तथा प्रत्येक प्राणी पर अधिकार देने (उत्पत्ति 1:26), उसके लिए एक विशेष वाटिका लगाकर उसको उस में रखने, और उसे उसकी देखभाल की जिम्मेदारी देने (उत्पत्ति 2:8, 15) के बाद, परमेश्वर ने कहा “फिर यहोवा परमेश्वर ने कहा, आदम का अकेला रहना अच्छा नहीं; मैं उसके लिये एक ऐसा सहायक बनाऊंगा जो उस से मेल खाए।” (उत्पत्ति 2:18)। यहां पर हम देखते हैं कि आरम्भ से ही परमेश्वर का उद्देश्य रहा है कि न केवल मनुष्य उसके साथ संगति रखे, वरन उसकी संगति किसी ऐसे के साथ भी हो जो उसके समान है। हव्वा की सृष्टि से पहले परमेश्वर आदम के सामने सारे जीवों को लेकर के आया, और आदम ने उनको उनके नाम दिए (उत्पत्ति 2:19)। लेकिन परमेश्वर द्वारा सारे जीवों को आदम के पास लाने के पीछे एक उद्देश्य और भी था; वह उद्देश्य था कि आदम को भी जता दे, तथा अपने वचन में भी हमेशा के लिए लिखवा दे कि परमेश्वर के द्वारा रचे गए सभी प्राणियों में आदम के तुल्य और उसका सहायक या साथी होने के योग्य और कोई भी नहीं है (उत्पत्ति 2:20)। इसीलिए हम देखते हैं कि सामान्य स्वभाव से मानव जाति एक संगति में या समूह में रहने की प्रवृत्ति रखती है। मनुष्य विभिन्न प्रकार के पशुओं को पालतू बनाकर या उनसे अन्य लाभ पाने के लिए उन्हें अपने साथ रख सकता है, और उनसे बहुत निकटता का व्यवहार भी कर सकता है। किन्तु परिवार केवल अन्य मनुष्यों के साथ मिलकर रहने और संगति रखने से ही बनते हैं, ना कि पशुओं के साथ मिलकर रहने या संगति से।


परमेश्वर का वचन हमें दिखता है कि संगति में या सहभागिता में रहना क्यों अनिवार्य है, और कैसे परमेश्वर ने अपने वचन में इसके बारे में विभिन्न निर्देश और उदाहरण भी दिए हैं। हम “दस आज्ञाओं” (निर्गमन 20:1-17) में, जो परमेश्वर की व्यवस्था का निचोड़ या उनका केंद्रीय स्तम्भ हैं, देखते हैं कि पहली चार आज्ञाएँ मनुष्य और परमेश्वर के सम्बन्ध के बारे में हैं, और बताती हैं कि मनुष्य किस आधार पर परमेश्वर से सम्बन्ध बनाये रख सकता है। और अगली छः आज्ञाएँ, मनुष्य के मनुष्य के साथ एक मनोहर और सामंजस्य पूर्ण सम्बन्ध बनाए रखने के बारे में हैं; यह सम्बन्ध पारिवारिक, या समाज अथवा पड़ोसियों के साथ हो सकता है। राजा सुलैमान ने संगति के लाभ के बारे में लिखा कि किस प्रकार एक व्यक्ति दूसरे को उभार सकता है उसको बेहतर कर सकता है “जैसे लोहा लोहे को चमका देता है, वैसे ही मनुष्य का मुख अपने मित्र की संगति से चमकदार हो जाता है” (नीतिवचन 27:17)। राजा सुलैमान ने संगति रखने या सहभागिता में रहने के अन्य लाभों के बारे में भी लिखा “एक से दो अच्छे हैं, क्योंकि उनके परिश्रम का अच्छा फल मिलता है।” “फिर यदि दो जन एक संग सोए तो वे गर्म रहेंगे, परन्तु कोई अकेला क्योंकर गर्म हो सकता है?” “यदि कोई अकेले पर प्रबल हो तो हो, परन्तु दो उसका सामना कर सकेंगे। जो डोरी तीन तागे से बटी हो वह जल्दी नहीं टूटती।” (सभोपदेशक 4:9, 11, 12)। जब प्रभु यीशु मसीह ने अपने शिष्यों को उनकी पहली सेवकाई के लिए भेजा, तब दो-दो के जोड़ों में भेजा (मरकुस 6:7)। प्रभु ने अपने शिष्यों से यह प्रतिज्ञा भी की, कि उसके लोग जब भी संगति में जमा होंगे, तो न केवल वह उनके मध्य में होगा, बल्कि यदि वे एक मन होंगे, तो परमेश्वर उन्हें उनका माँगा हुआ भी दे देगा (मत्ती 18:19-20)।


इस संगति का, चाहे वह परमेश्वर से हो अथवा मनुष्य से, मूलभूत या मौलिक आधार परिवार है। परमेश्वर ने अपने लोगों, अपने अनुयायियों, अपने चुने हुओं को अपनी सन्तान, और स्वयं को उनका पिता कहा है (निर्गमन 4:22; व्यवस्थाविवरण 14:1; 2 शमूएल 7:14; यशायाह 43:6; यिर्मयाह 31:9; होशे 1:10; 2 कुरिन्थियों 6:18; आदि)। इसी प्रकार से, हम सारे विश्व में मानव जाति में देखते हैं कि मनुष्य अपने परिवार के साथ एक प्राथमिक और मुख्य संगति बनाए रखने के प्रयास में रहता है, उनके लिए प्रावधान करता है, और अपने परिवार को औरों से बचाए रखने के प्रयास करता है। साथ ही परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति के साथ कोई निकट सम्बन्ध या गहरे लगाव को व्यक्त करने के लिए, बहुधा पारिवारिक सम्बन्धों को व्यक्त किया जाता है, जैसे कि परिवार के बाहर के लोगों के लिए कहना “यह हमारे भाई/बहन के समान है,” या “यह हमारे पिता/माता के समान है,” या यह कहना कि “यह तो हमारे परिवार के सदस्य के समान है,” या यह कि “हम तो एक ही परिवार हैं” आदि। दूसरे शब्दों में, निकट की संगति को पारिवारिक भावनाओं के साथ जोड़ के रखना, उन्हें उसी तरह से व्यक्त करना, मानव जाति की मानसिकता में गहराई से बसा हुआ है।


अगले लेख में हम यहीं से आगे बढ़ेंगे और संगति से सम्बन्धित कुछ अन्य बातों को देखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 19


The Four Pillars of Christian Living - 2 - Fellowship (1)



As part of the study on the Christian Believer’s growth through God’s Word, we are now studying Biblical teachings related to practical Christian living. We have seen that in Acts chapter 2, seven teachings are given, four of them being in Acts 2:42. The initial Christian Believers continued steadfastly in these four teachings; and they are also known as the “Pillars of Christian Living.” Of these four, we have seen about the first one, i.e., diligently and steadfastly studying God’s Word the Bible. From today we will take up the second ‘Pillar’ i.e., “Fellowship.”


Since creation, Fellowship has been an important aspect of man’s life. This fellowship was meant to be two-fold - fellowship with God, for which God used to come down to man in the Garden of Eden; and fellowship of man with man. Having created Adam, given him dominion over every creature and all the earth (Genesis 1:26); having planted a special Garden for him and placed him in it to tend it (Genesis 2:8, 15), God said “And the Lord God said, ‘It is not good that man should be alone; I will make him a helper comparable to him’” (Genesis 2:18). Here we see that since the very beginning it has been God’s intention that not only should man fellowship with Him, but should also fellowship with one “comparable to him.” Before creating Eve, God brought all the creatures to Adam, and Adam gave them all their names (Genesis 2:19). But there was also another purpose in God’s bringing all the creatures to Adam; it was to show to Adam, and have it recorded for all times in His Word, that amongst all the creatures created by God, there is none comparable to Adam and worthy of being his helper or companion (Genesis 2:20). Therefore, we see that mankind in general tends to live and stay in fellowship, in groups with each other. Man may have various kinds of animals as pets or for other benefits, and may even be closely attached to them, but families are only built in companionship with other humans, not with animals.


God’s Word shows us the necessity of living in companionship or fellowship, and how God has given us the necessary instructions and various examples for this in His Word. We see in the Ten Commandments (Exodus 20:1-17), which are the core, or the gist of God’s Law, that the first four Commandments teach about the basis of man’s relationship with God - the basics of man fellowshipping with God. And the next six Commandments are about man’s having and maintaining a harmonious relationship with man; within the family, as well as in the society or neighborhood.  King Solomon spoke of the advantage of fellowship wherein one uplifts or improves the other “As iron sharpens iron, So a man sharpens the countenance of his friend.” (Proverbs 27:17). King Solomon also emphasized the benefits of fellowship or companionship “Two are better than one, Because they have a good reward for their labor.” “Again, if two lie down together, they will keep warm; But how can one be warm alone?”; “Though one may be overpowered by another, two can withstand him. And a threefold cord is not quickly broken.” (Ecclesiastes 4:9, 11, 12). The Lord Jesus sent out His disciples in pairs for their ministry (Mark 6:7). The Lord also promised that when His people gather together in fellowship, not only is He also there amongst them, but when they are of one mind, God will grant them their prayers “Again I say to you that if two of you agree on earth concerning anything that they ask, it will be done for them by My Father in heaven. For where two or three are gathered together in My name, I am there in the midst of them” (Matthew 18:19-20).


The basic unit of this fellowship, whether with God or with man, is the family. God has called His people, His followers, His chosen ones, His children, and called Himself as their Father (Exodus 4:22; Deuteronomy 14:1; 2 Samuel 7:14; Isaiah 43:6; Jeremiah 31:9; Hosea 1:10; 2 Corinthians 6:18; etc.). Similarly, we see in mankind all over the world, that man tries to maintain a primary fellowship within his family, amongst his family members; and tries to provide for and protect his own family from others. To express a close relationship or attachment to others outside of the family, the names of familial relationships are invoked, calling the non-familial members to be “like a brother/sister,” or, “like father/mother,” or saying “he/she is like a family member,” or, “we are one family.” In other words, close fellowship and family-feelings are inherently interlinked in the psyche of mankind.


We will carry on from here in the next article, and see some other aspects related to fellowship.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well