ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 10 जून 2012

प्रार्थना

   एम्मा ग्रे ने, ९५ वर्ष की होकर, जून २००९ में अपनी जीवन यात्रा समाप्त करी। दो दशक से भी अधिक समय तक, वे एक बहुत विशाल मकान में, वहां की साफ-सफाई का कार्य करती रहीं। प्रति रात्रि, अपने कार्य को करने के उपरांत वे नियम से उस मकान में रहने वाले अपने अधिकारी के लिए आशीष, बुद्धिमानी और सुरक्षा की प्रार्थना करती थीं।

   एम्मा ने तो उस मकान में २४ वर्ष कार्य किया, किंतु उस मकान में रहने वाला अधिकारी लगभग प्रति ४ वर्ष बदल जाता था। अपनी सेवा के कार्यकाल में एम्मा ने प्रति रात्रि अमेरिका के छः राष्ट्रपतियों, आइज़िनहौवर, कैनिडी, जौनसन, निक्सन, फोर्ड और कार्टर, के लिए प्रार्थनाएं करीं।

   चाहे व्यक्तिगत रूप से एम्मा के लिए कोई भी उनका पसंदीदा राष्ट्रपति रहा हो, उनकी प्रार्थना प्रत्येक के लिए समान रहती थी। यह एम्मा को परमेश्वर के वचन बाइबल से मिले निर्देशों की आज्ञाकारिता में था, जहां १ तिमुथियुस २:१, २ में लिखा है: "अब मैं सब से पहिले यह उपदेश देता हूं, कि बिनती, और प्रार्थाना, और निवेदन, और धन्यवाद, सब मनुष्यों के लिये किए जाएं। राजाओं और सब ऊंचे पद वालों के निमित्त इसलिये कि हम विश्राम और चैन के साथ सारी भक्ति और गम्भीरता से जीवन बिताएं।" इस के आगे के पद बताते हैं कि लोगों के लिए प्रार्थना करना परमेश्वर को भाता है और वह चाहता है कि सब का उद्धार हो और वे सत्य को पहचानें।

   क्योंकि "यहोवा दुष्टों से दूर रहता है, परन्तु धमिर्यों की प्रार्थना सुनता है" (नीतिवचन १५:२९), एम्मा की प्रार्थनाओं का उन राष्ट्रपतियों के जीवन और कार्यविधि पर क्या क्या प्रभाव हुआ, यह आने वाला अनन्त ही उजागर करेगा, क्योंकि परमेश्वर का वचन यह भी बताता है कि "राजा का मन नालियों के जल की नाईं यहोवा के हाथ में रहता है, जिधर वह चाहता उधर उसको फेर देता है" (नीतिवचन २१:१)।

   एम्मा के समान, हम मसीही विश्वासियों को भी नियमित रूप से अपने अधिकारियों और अगुवों के लिए प्रार्थनाएं करते रहना चाहिएं जिससे उनके जीवन में परमेश्वर की शांति, बुद्धिमानी और आशीष रहे और उसके प्रतिफल स्वरूप हमारी सुख समृद्धि होती रहे। - सिंडी हैस कैस्पर


अगुवों और अधिकारियों को परमेश्वर के निमित प्रभावी बनाने के लिए, परमेश्वर के सम्मुख उनके लिए प्रार्थनाएं कीजिए।

राजाओं और सब ऊंचे पद वालों के निमित्त [प्रार्थना करो] इसलिये कि हम विश्राम और चैन के साथ सारी भक्ति और गम्भीरता से जीवन बिताएं। - १ तिमुथियुस २:२

बाइबल पाठ: १ तिमुथियुस २:१-८
1Ti 2:1  अब मैं सब से पहिले यह उपदेश देता हूं, कि बिनती, और प्रार्थना, और निवेदन, और धन्यवाद, सब मनुष्यों के लिये किए जाएं।
1Ti 2:2  राजाओं और सब ऊंचे पद वालों के निमित्त इसलिये कि हम विश्राम और चैन के साथ सारी भक्ति और गम्भीरता से जीवन बिताएं।
1Ti 2:3 यह हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर को अच्‍छा लगता, और भाता भी है।
1Ti 2:4  वह यह चाहता है, कि सब मनुष्यों का उद्धार हो, और वे सत्य को भली भांति पहिचान लें।
1Ti 2:5 क्‍योंकि परमेश्वर एक ही है: और परमेश्वर और मनुष्यों के बीच में भी एक ही बिचवई है, अर्थात मसीह यीशु जो मनुष्य है।
1Ti 2:6  जिस ने अपने आप को सब के छुटकारे के दाम में दे दिया ताकि उस की गवाही ठीक समयों पर दी जाए।
1Ti 2:7  मैं सच कहता हूं, झूठ नहीं बोलता, कि मैं इसी उद्देश्य से प्रचारक और प्रेरित और अन्यजातियों के लिये विश्वास और सत्य का उपदेशक ठहराया गया।
1Ti 2:8  सो मैं चाहता हूं, कि हर जगह पुरूष बिना क्रोध और विवाद के पवित्र हाथों को उठा कर प्रार्थना किया करें।


एक साल में बाइबल: 

  • २ इतिहास ३४-३६ 
  • यूहन्ना १९:१-२२

शनिवार, 9 जून 2012

उचित

   "यह उचित नहीं है" आपने कई बार यह कहा नहीं तो सोचा अवश्य होगा। आप इस बात से भी सहमत होंगे कि किसी व्यक्ति को, उसके द्वारा करी गई किसी अनुचित बात के लिए बिना दण्ड मिले, बचकर निकल जाना देखना बहुत कड़ुवा अनुभव होता है। हम यह बात जीवन के आरंभिक दिनों ही में सीख लेते हैं; किसी भी किशोरावस्था के बच्चों के माता-पिता से पूछ कर देख लीजिए। बच्चों को, किसी ऐसी बात के लिए जिसके लिए उन्हें दण्ड भोगना पड़ा हो, अपने किसी भाई-बहिन को साफ बच कर निकलते देखना बिलकुल गंवारा नहीं है; इसीलिए वे एक दूसरे की शिकायत करने या उनका भांडा-फोड़ करने को तत्पर रहते हैं।

   हम इसे बचपना कह सकते हैं, पर हम अपने जीवन भर इस प्रवृति से निकल नहीं पाते हैं। हम व्यसकों के लिए "उचित" का अर्थ होता है कि वह दूसरा "पापी" परमेश्वर के न्याय, क्रोध और दण्ड का भागी होना चाहिए, और मुझ "धर्मी" को परमेश्वर से प्रशंसा और आशीष मिलनी चाहिए। किंतु सत्य तो यह है कि यदि परमेश्वर इसी प्रकार से "उचित" रहा होता तो हम सब कब के नाश हो गए होते! हम सब को परमेश्वर के आभारी होना चाहिए कि "उस ने हमारे पापों के अनुसार हम से व्यवहार नहीं किया, और न हमारे अधर्म के कामों के अनुसार हम को बदला दिया है" (भजन १०३:१०)।

   हमें कुड़कुड़ाना नहीं वरन धन्यवाद करना चाहिए कि परमेश्वर हम में से किसी को भी वह नहीं देता जो हमारे लिए "उचित" है, वरन अपने धैर्य, अपनी करुणा और अनुग्रह में हो कर हम से प्रेम और सहिषुण्ता के साथ व्यवहार करता है। वह अपनी करुणा और और अनुग्रह उन पर भी उंडेलेने को तैयार रहता है जो इसके सर्वथा अयोग्य हैं और उसके विमुख रहते हैं। ज़रा सा रुक कर अपने जीवन में झांक कर देखिए, आखिरी बार कब था जब आपने "न्याय" नहीं वरन सहनशीलता, करुणा और अनुग्रह से किसी ऐसे के प्रति व्यवहार किया जिसने आपकी कोई हानि करी?

   परमेश्वर का न्याय नहीं, वरन परमेश्वर का प्रेम है जो उसे बाध्य करता है कि वह आपको और मुझे पुकारता और ढ़ूंढ़ता हुआ आता है; और हमारे उसके पास लौट आने पर स्वर्ग में आनन्द मनाया जाता है (लूका १५:७)।

   व्यक्तिगत रीति से पूछिए तो मैं तो परमेश्वर का बहुत धन्यवादी और आभारी हूँ कि उसने मुझ से "उचित" व्यवहार नहीं किया है। क्या आप भी मेरे साथ सहमत हैं? - जो स्टोवैल


क्योंकि परमेश्वर ने पहले हम पर अपनी करुणा तथा दया दिखाई है, इसलिए हम भी दूसरों के प्रति यही व्यवहार प्रदर्शित कर सकते हैं।

उस ने हमारे पापों के अनुसार हम से व्यवहार नहीं किया, और न हमारे अधर्म के कामों के अनुसार हम को बदला दिया है। - भजन १०३:१०

बाइबल पाठ: भजन १०३:१-१४
Psa 103:1  हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह, और जो कुछ मुझ में है, वह उसके पवित्र नाम को धन्य कहे!
Psa 103:2  हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह, और उसके किसी उपकार को न भूलना।
Psa 103:3  वही तो तेरे सब अधर्म को क्षमा करता, और तेरे सब रोगों को चंगा करता है,
Psa 103:4  वही तो तेरे प्राण को नाश होने से बचा लेता है, और तेरे सिर पर करूणा और दया का मुकुट बान्धता है,
Psa 103:5  वही तो तेरी लालसा को उत्तम पदार्थों से तृप्त करता है, जिस से तेरी जवानी उकाब की नाईं नई हो जाती है।
Psa 103:6  यहोवा सब पिसे हुओं के लिये धर्म और न्याय के काम करता है।
Psa 103:7  उस ने मूसा को अपनी गति, और इस्राएलियों पर अपने काम प्रगट किए।
Psa 103:8  यहोवा दयालु और अनुग्रहकरी, विलम्ब से कोप करने वाला और अति करूणामय है।
Psa 103:9  वह सर्वदा वादविवाद करता न रहेगा, न उसका क्रोध सदा के लिये भड़का रहेगा।
Psa 103:10  उस ने हमारे पापों के अनुसार हम से व्यवहार नहीं किया, और न हमारे अधर्म के कामों के अनुसार हम को बदला दिया है।
Psa 103:11  जैसे आकाश पृथ्वी के ऊपर ऊंचा है, वैसे ही उसकी करूणा उसके डरवैयों के ऊपर प्रबल है।
Psa 103:12  उदयाचल अस्ताचल से जितनी दूर है, उस ने हमारे अपराधों को हम से उतनी ही दूर कर दिया है।
Psa 103:13  जैसे पिता अपने बालकों पर दया करता है, वैसे ही यहोवा अपने डरवैयों पर दया करता है।
Psa 103:14  क्योंकि वह हमारी सृष्टि जानता है, और उसको स्मरण रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है।


एक साल में बाइबल: 

  • २ इतिहास ३२-३३ 
  • यूहन्ना १८:१९-४०

शुक्रवार, 8 जून 2012

सहायता का हाथ

   कुछ समय पहले की बात है कि मैं अपने कुछ मित्रों के साथ नदी में मछली पकडने गया, और धीरे धीरे आगे बढ़ते बढ़ते, अनजाने ही में पानी के तेज़ बहाव वाले स्थान में पहुंच गया। यह एक जाना-माना तथ्य है कि तेज़ बहाव में जाना तो सरल है, पर सुरक्षित निकल पाना कठिन है। यह पहचान कर कि अब मैं जान के जोखिम वाली कठिन परिस्थिति में पड़ गया हूं, मेरे अन्दर से घबराहट उठने लगी। मैं एक कदम और इधर-उधर बढ़ाता, तो पानी की तेज़ धारा मुझे असंतुलित कर, बहा के ले जाती।

   ऐसे में मैंने वही किया जो मैं तब सोच सका; मैंने, मेरे निकट उपस्थित, मुझसे कम उम्र के और सामर्थी, एक मित्र को आवाज़ लगाई और सहायता मांगी। वह आया, अपना हाथ मेरी ओर बढ़ाया, और उसे पकड़ कर, और उसकी सहायता से मैं खतरे के स्थान से निकल कर सुरक्षित स्थान पर आ सका।

   इस घटना के कुछ दिन पश्चात जब मैं परमेश्वर के वचन बाइबल से भजन ११९ पढ़ रहा था, तो मैंने उसके १७३ पद में परमेश्वर के विषय में लिखा पाया: "तेरा हाथ मेरी सहायता करने को तैयार रहता है, क्योंकि मैं ने तेरे उपदेशों को अपनाया है।" मेरा ध्यान उस दिन की घटना की ओर गया जब मेरी जोखिम की स्थिति में से मेरे मित्र के बढ़ाए हुए हाथ ने मुझे खींच कर निकाला था, और मुझे स्मरण हो आया कैसे जब अपनी क्षमताओं का गलत आंकलन करके मैं ने अपने आप को, अपने परिवार जनों और मित्रों को परेशानीयों में डाला, और वहां से परमेश्वर को पुकारा तो परमेश्वर ने हमें उन सब मुसीबतों से निकाला।

   संभव है कि मेरी ही तरह आप भी किसी ऐसी ही परेशानी या जोखिम में पड़े हैं; घबराइये मत, सहायता निकट ही है। एक ऐसा मित्र जो सर्वसामर्थी है, जिसका हाथ हर परिस्थिति में सुरक्षित थामे रहने में सक्षम है (भजन १३९:१०), आपके पुकारने भर की दूरी पर आपकी सहायता के लिए तत्पर खड़ा है। उसके लिए भजनकार ने लिखा: "तेरी भुजा बलवन्त है, तेरा हाथ शक्तिमान और तेरा दहिना हाथ प्रबल है" (भजन ८९:१३)।

   परमेश्वर को पुकार कर तो देखिए, उसके सामर्थी हाथों में अपने आप को निढाल छोड़कर तो देखिए; इस लोक या परलोक के लिए, उसके हाथों से सामर्थी और सुरक्षित सहायता के हाथ आपको कहीं नहीं मिलेंगे। - डेविड रोपर


हर परिस्थिति में परमेश्वर की सहायता का हाथ हमारे लिए उपलब्ध रहता है।

तेरा हाथ मेरी सहायता करने को तैयार रहता है, क्योंकि मैं ने तेरे उपदेशों को अपनाया है। - भजन ११९:१७३

बाइबल पाठ: भजन १३९:७-१२
Psa 139:7  मैं तेरे आत्मा से भाग कर किधर जाऊं? वा तेरे साम्हने से किधर भागूं?
Psa 139:8  यदि मैं आकाश पर चढूं, तो तू वहां है! यदि मैं अपना बिछौना अधोलोक में बिछाऊं तो वहां भी तू है!
Psa 139:9  यदि मैं भोर की किरणों पर चढ़ कर समुद्र के पार जा बसूं,
Psa 139:10  तो वहां भी तू अपने हाथ से मेरी अगुवाई करेगा, और अपने दाहिने हाथ से मुझे पकड़े रहेगा।
Psa 139:11  यदि मैं कहूं कि अन्धकार में तो मैं छिप जाऊंगा, और मेरे चारों ओर का उजियाला रात का अन्धेरा हो जाएगा,
Psa 139:12  तौभी अन्धकार तुझ से न छिपाएगा, रात तो दिन के तुल्य प्रकाश देगी; क्योंकि तेरे लिये अन्धियारा और उजियाला दोनों एक समान हैं।


एक साल में बाइबल: 

  • २ इतिहास ३०-३१ 
  • यूहन्ना १८:१-१८

गुरुवार, 7 जून 2012

अनुग्रह के भण्डारी

   पिछले सप्ताह मुझे अनुग्रह दिखाने के अनेक अवसर मिले। मैं उन में बिलकुल सिद्ध तो नहीं रही, परन्तु जितना मैंने किया मैं उससे बहुत प्रसन्न थी; मैं विशेषकर एक परिस्थिति को लेकर अपने किए से बहुत संतुष्ट थी, जहां क्रोधित होने कि बजाए, मैंने कहा, "मैं समझ सकती हूं कि आप से यह गलती कैसे हुई, मैंने भी कई गलतियां करीं हैं" और बात को आगे बढ़ाने की बजाए उसे वहीं समाप्त कर दिया।

   अपने आंकलन के स्तर पर मुझे इस बात के लिए चाहे पूरे नहीं, परन्तु पूरे के निकट अंक अवश्य ही मिलने चाहिएं थे। मुझे यह स्वीकार करते हुए कुछ शर्म तो आ रही है, लेकिन मैं मान लेती हूं कि मेरे मन में इस बात के लिए कुछ घमण्ड और यह भावना भी थी कि ऐसे अनुग्रह दिखा कर, किसी आते समय में आवश्यक्तानुसार, मैं भी किसी अनुग्राह का पात्र बनने के योग्य हो गई हूं।

   इसके अगले इतवार को चर्च में हम भजन गा रहे थे, "Amazing Grace! How sweet the sound, that saved a wretch like me" अर्थात, "अद्भुत अनुग्रह! कितना मधुर है यह शब्द, जिसके कारण मुझ जैसा निकृष्ट पापी भी उद्धार पा सका" यह गीत गाते गाते, मुझे एकदम ही बीते सप्ताह में अपने रवैये के दंभ और ढिठाई का एहसास हुआ। मैंने एहसास किया कि ये मैं क्या सोचने और मानने लग गई थी?

   जो अनुग्रह मैंने किसी दूसरे पर दिखाया है वह मेरा तो है ही नहीं; वह तो पहले मुझ पर किया गया और मुझे दिया गया है। इसी लिए तो मैं उसे किसी अन्य पर दिखा पाई! किसी दूसरे पर अनुग्रह कर पाने का एक मात्र कारण है कि पहले हम पर परमेश्वर ने अनुग्रह किया, और हमें अपने अनुग्रह का भण्डारी बनाया जिस से हम दूसरों को उसे बांट सकें।

   भले भण्डारी अपने स्वामी के द्वारा दिये गए भण्डारीपन को योग्य रीति से निभाते हैं और उसकी इच्छा को पूरी करते हैं। हम सभी मसीही विश्वासी परमेश्वर के अनुग्रह के पात्र और भण्डारी हैं, उसे दूसरों तक पहुंचाने के लिए। आइये अपने इस वरदान को "...परमेश्वर के नाना प्रकार के अनुग्रह के भले भण्‍डारियों की नाईं एक दूसरे की सेवा में लगाए" (१ पतरस ४:१०)। - जूली ऐकैरमैन लिंक


परमेश्वर के अनुग्रह को जानने वाले उसे दूसरों को बांटने वाले भी होते हैं।

जिस को जो वरदान मिला है, वह उसे परमेश्वर के नाना प्रकार के अनुग्रह के भले भण्‍डारियों की नाईं एक दूसरे की सेवा में लगाए। - १ पतरस ४:१०

बाइबल पाठ: १ कुरिन्थियों १५:१-११
1Co 15:1  हे भाइयों, मैं तुम्हें वही सुसमाचार बताता हूं जो पहिले सुना चुका हूं, जिसे तुम ने अंगीकार भी किया या और जिस में तुम स्थिर भी हो।
1Co 15:2  उसी के द्वारा तुम्हारा उद्धार भी होता है, यदि उस सुसमाचार को जो मैं ने तुम्हें सुनाया था स्मरण रखते हो; नहीं तो तुम्हारा विश्वास करना व्यर्थ हुआ।
1Co 15:3 इसी कारण मैं ने सब से पहिले तुम्हें वही बात पहुंचा दी, जो मुझे पहुंची थी, कि पवित्र शास्‍त्र के वचन के अनुसार यीशु मसीह हमारे पापों के लिये मर गया।
1Co 15:4 और गाड़ा गया; और पवित्र शास्‍त्र के अनुसार तीसरे दिन जी भी उठा।
1Co 15:5  और कैफा को तब बारहों को दिखाई दिया।
1Co 15:6  फिर पांच सौ से अधिक भाइयों को एक साथ दिखाई दिया, जिन में से बहुतेरे अब तक वर्तमान हैं पर कितने सो गए।
1Co 15:7  फिर याकूब को दिखाई दिया तब सब प्रेरितों को दिखाई दिया।
1Co 15:8  और सब के बाद मुझ को भी दिखाई दिया, जो मानो अधूरे दिनों का जन्मा हूं।
1Co 15:9  क्‍योंकि मैं प्ररितों में सब से छोटा हूं, वरन प्ररित कहलाने के योग्य भी नहीं, क्‍योंकि मैं ने परमेश्वर की कलीसिया को सताया था।
1Co 15:10 परन्‍तु मैं जो कुछ भी हूं, परमेश्वर के अनुग्रह से हूं: और उसका अनुग्रह जो मुझ पर हुआ, वह व्यर्थ नहीं हुआ परन्तु मैं ने उन सब से बढ़ कर परिश्रम भी किया: तौभी यह मेरी ओर से नहीं हुआ परन्‍तु परमेश्वर के अनुग्रह से जो मुझ पर था।
1Co 15:11  सो चाहे मैं हूं, चाहे वे हों, हम यही प्रचार करते हैं, और इसी पर तुम ने विश्वास भी किया।


एक साल में बाइबल: 

  • २ इतिहास २८-२९ 
  • यूहन्ना १७

बुधवार, 6 जून 2012

नायक

   नैतिकता के आधार पर सेना की कुछ गतिविधियों से आपत्ति रखने वाले कॉर्पोरल डेस्मन्ड डौस अमेरिका के सर्वोच्च सैनिक पदक - Congressional Medal of Honor को पाने वाले ऐसे पहले सैनिक थे। सच्ची लगन और समर्पण वाले प्रभु यीशु मसीह के शिष्य, डौस, का मानना था कि किसी की हत्या करना उनके लिए गलत है, लेकिन वे अपने देश की सेवा से भी चूकना नहीं चाहते थे; इसलिए उन्होंने सेना की चिकित्सा सेवा में भर्ती ली। प्रशिक्षण के दौरान उनके साथ के सैनिक, राइफल ना चलाने के कारण उनका मज़ाक उड़ाते थे। जब रात को सोने से पहले वे अपनी बाइबल पढ़ते और फिर पलंग के किनारे घुटने टेक कर प्रार्थना करते थे, तो वे लोग उनका ठठ्ठा करते थे। किंतु जब युद्ध समय आया तो कहानी बहुत फर्क थी।

   दूसरे विश्वयुद्ध में मई १९४५ में ओकिनावा के युद्ध के समय डौस ने बारंबार अपने जीवन को जोखिम में डाल कर युद्धभूमि में अनेक घायलों की जान बचाई। अपनी इस निस्वार्थ सेवा कार्य के कारण उन्होंने ना केवल उनका आदर और कृतज्ञता प्राप्त करी जिनकी उन्होंने जान बचाई थी, वरन अपने आलोचकों और ठठ्ठा करने वालों से भी प्रशंसा प्राप्त करी। डौस का यह व्यवहार और उसका प्रतिफल, परमेश्वर के वचन बाइबल से उन्हें मिली शिक्षाओं के आधार पर था।

   प्रभु यीशु के चेले प्रेरित पतरस ने अपनी पत्री में प्रभु यीशु के अनुयायीयों को अनुचित और अन्यायपूर्ण आलोचना के विष्य में लिखा, कि वे इस से ना घबराएं, वरन अपने जीवन में परमेश्वर को आदर देते हुए नम्रता के साथ अपनी आशा के विष्य में पूछने वालों को उत्तर देने के लिए तैयार सदा तैयार रहें : "और यदि तुम धर्म के कारण दुख भी उठाओ, तो धन्य हो; पर उन के डराने से मत डरो, और न घबराओ। पर मसीह को प्रभु जान कर अपने अपने मन में पवित्र समझो, और जो कोई तुम से तुम्हारी आशा के विषय में कुछ पूछे, तो उसे उत्तर देने के लिये सर्वदा तैयार रहो, पर नम्रता और भय के साथ" (१ पतरस ३:१४-१५)।

   आज यही व्यवहार, इस मसीह विरोधी और पाप से दुखी संसार के लोगों को, प्रत्येक मसीही विश्वासी के जीवन में दिखना चाहिए जिससे वे परमेश्वर के प्रेम और क्षमा का अनुभव ले सकें, और पापों से फिरने के महत्व को जान सकें। - डेविड मैक्कैसलैंड


भलाई के बदले भलाई करना तो मानवीय, परन्तु बुराई के बदले भलाई करना ईश्वरीय व्यवहार है।

और यदि तुम धर्म के कारण दुख भी उठाओ, तो धन्य हो; पर उन के डराने से मत डरो, और न घबराओ। - १ पतरस ३:१४

बाइबल पाठ: १ पतरस ३:८-१७
1Pe 3:8  निदान, सब के सब एक मन और कृपामय और भाईचारे की प्रीति रखने वाले, और करूणामय, और नम्र बनो।
1Pe 3:9  बुराई के बदले बुराई मत करो, और न गाली के बदले गाली दो; पर इस के विपरीत आशीष ही दो: क्‍योंकि तुम आशीष के वारिस होने के लिये बुलाए गए हो।
1Pe 3:10  क्‍योंकि जो कोई जीवन की इच्‍छा रखता है, और अच्‍छे दिन देखना चाहता है, वह अपनी जीभ को बुराई से, और अपने होंठों को छल की बातें करने से रोके रहे।
1Pe 3:11  वह बुराई का साथ छोड़े, और भलाई ही करे; वह मेल मिलाप को ढूंढ़े, और उस के यत्‍न में रहे।
1Pe 3:12  क्‍योंकि प्रभु की आंखे धमिर्यों पर लगी रहती हैं, और उसके कान उन की बिनती की ओर लगे रहते हैं, परन्‍तु प्रभु बुराई करने वालों के विमुख रहता है।
1Pe 3:13   और यदि तुम भलाई करने में उत्तेजित रहो तो तुम्हारी बुराई करने वाला फिर कौन है?
1Pe 3:14   और यदि तुम धर्म के कारण दुख भी उठाओ, तो धन्य हो; पर उन के डराने से मत डरो, और न घबराओ।
1Pe 3:15   पर मसीह को प्रभु जान कर अपने अपने मन में पवित्र समझो, और जो कोई तुम से तुम्हारी आशा के विषय में कुछ पूछे, तो उसे उत्तर देने के लिये सर्वदा तैयार रहो, पर नम्रता और भय के साथ।
1Pe 3:16  और विवेक भी शुद्ध रखो, इसलिये कि जिन बातों के विषय में वे जो तुम्हारे मसीही अच्‍छे चालचलन का अपमान करते हैं लज्ज़ित हों।
1Pe 3:17  क्‍योंकि यदि परमेश्वर की यही इच्‍छा हो, कि तुम भलाई करने के कारण दुख उठाओ, तो यह बुराई करने के कारण दुख उठाने से उत्तम है।


एक साल में बाइबल: 

  • २ इतिहास २५-२७ 
  • यूहन्ना १६

मंगलवार, 5 जून 2012

विश्वास

   जब मेरी सहेली के पति डेव, अचानक निढाल होकर गिर पड़े, और फिर बाद में उनकी मृत्यु हो गई तो किसी को कोई शक नहीं था कि उनका जीवन जाता रहा था; लोगों ने यह सब देखा था, इन बातों के गवाह थे। प्रभु यीशु की मृत्यु के लिए भी यह सच था; उनकी मृत्यु के भी गवाह थे। परन्तु तीसरे दिन कुछ अद्भुत हो गया - प्रभु यीशु मृतकों में से जी उठे! यह भी सच है, इसके भी गवाह हैं जिन्होंने उन्हें जीवित देखा, उनसे बातें करीं, उन के साथ रहे।

   जब हम डेव के अन्तिम संसकार के लिए एकत्रित हुए तो परमेश्वर के वचन बाइबल से हमने वे जाने पहचाने खंड पढ़े जो हमें इस बात कि याद दिलाते हैं कि डेव अब स्वर्ग में एक नए जीवन के आनन्द में हैं। यद्यपि हम इन प्रतिज्ञाओं को केवल विश्वास के आधार पर ही स्वीकार करते हैं क्योंकि हम में से किसी ने भी डेव को स्वर्ग में जाते हुए नहीं देखा है; किंतु प्रभु यीशु के लिए ऐसा नहीं है। बहुत से गवाहों ने उन्हें स्वर्ग पर जाते देखा (प्रेरितों १:९)। एक गवाह ऐसा भी है जिसने प्रभु यीशु को स्वर्ग में विद्यमान देखा है - स्तिफनुस ने "कहा, देखो, मैं स्‍वर्ग को खुला हुआ, और मनुष्य के पुत्र को परमेश्वर के दाहिनी ओर खड़ा हुआ देखता हूं" (प्रेरितों ७:५६)। प्रभु यीशु के इस कथन पर कि वह हमारे लिए स्वर्ग में स्थान तैयार करने जाता है (यूहन्ना १४:२) हम इसलिए भी विश्वास कर सकते हैं क्योंकि उसे स्वर्ग में जीवित देखा गया है।

   जब हमारा कोई प्रीय स्वर्ग सिधार जाता है, तो हम दुख और निराशा के गर्त में जाने लगते हैं। ऐसे में हमें कभी भी नहीं भूलना चाहिए कि जिस परमेश्वर ने प्रभु यीशु को मृतकों में से जिला कर स्वर्ग ले जाने की अपनी प्रतिज्ञा पूरी करी है, वही परमेश्वर हम सब मसीही विश्वासियों को भी प्रभु यीशु के पास स्वर्ग में ले जाने का वायदा करता है, और वह सदा ही अपने वायदों के पूरे करने में विश्वासयोग्य रहा है।

   हमारा विश्वास हमारे सच्चे और जीवित परमेश्वर के अटल वचन पर स्थापित है। - जूली ऐकैरमैन लिंक


स्वर्ग की प्रतिज्ञा हमारी अनन्त आशा है।

यह कह कर वह उन के देखते देखते ऊपर उठा लिया गया, और बादल ने उसे उन की आंखों से छिपा लिया। - प्रेरितों १:९

बाइबल पाठ: प्रेरितों १:१-११
Act 1:1  हे थियुफिलुस, मैं ने पहिली पुस्‍तिका उन सब बातों के विषय में लिखी, जो यीशु ने आरम्भ में किया और करता और सिखाता रहा।
Act 1:2  उस दिन तक जब वह उन प्ररितों को जिन्‍हें उस ने चुना था, पवित्र आत्मा के द्वारा आज्ञा देकर ऊपर उठाया न गया।
Act 1:3  और उस ने दु:ख उठाने के बाद बहुत से पक्के प्रमाणों से अपने आप को उन्‍हें जीवित दिखाया, और चालीस दिन तक वह उन्‍हें दिखाई देता रहा : और परमेश्वर के राज्य की बातें करता रहा।
Act 1:4  ओर उन से मिल कर उन्‍हें आज्ञा दी, कि यरूशलेम को न छोड़ो, परन्‍तु पिता की उस प्रतिज्ञा के पूरे होने की बाट जोहते रहो, जिस की चर्चा तुम मुझ से सुन चुके हो।
Act 1:5  क्‍योंकि यूहन्ना ने तो पानी में बपतिस्मा दिया है परन्‍तु थोड़े दिनों के बाद तुम पवित्रात्मा से बपतिस्मा पाओगे।
Act 1:6  सो उन्हों ने इकट्ठे हो कर उस से पूछा, कि हे प्रभु, क्‍या तू इसी समय इस्‍त्राएल को राज्य फेर देगा?
Act 1:7  उस ने उन से कहा, उन समयों या कालों को जानना, जिन को पिता ने अपने ही अधिकार में रखा है, तुम्हारा काम नहीं।
Act 1:8 परन्‍तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ पाओगे; और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होगे।
Act 1:9  यह कह कर वह उन के देखते देखते ऊपर उठा लिया गया, और बादल ने उसे उन की आंखों से छिपा लिया।
Act 1:10  और उसके जाते समय जब वे आकाश की ओर ताक रहे थे, तो देखो, दो पुरूष श्वेत वस्‍त्र पहिने हुए उन के पास आ खड़े हुए।
Act 1:11  और कहने लगे, हे गलीली पुरूषों, तुम क्‍यों खड़े स्‍वर्ग की ओर देख रहे हो? यही यीशु, जो तुम्हारे पास से स्‍वर्ग पर उठा लिया गया है, जिस रीति से तुम ने उसे स्‍वर्ग को जाते देखा है उसी रीति से वह फिर आएगा।


एक साल में बाइबल: 

  • २ इतिहास २३-२४ 
  • यूहन्ना १५

सोमवार, 4 जून 2012

कपट और खण्डन

   जब उस दोषी राजनितज्ञ को अपने अनुचित और निन्दनीय व्यवहार के लिए पत्रकारों का सामना करना पड़ा, तो उसने बड़े भोलेपन से उत्तर दिया, "मुझे ऐसी कोई बात स्मरण नहीं आती।" एक सार्वजनिक व्यक्ति द्वारा कपट और खण्डन के प्रयोग से अपने काले कारनामों के उत्तरदायित्व से बच निकलने का यह एक और उदाहरण था। जब किसी को अपने दुषकर्मों के दायित्व से बचने के लिए कोई मार्ग चाहिए होता है, तो वे अकसर इसी बात का उपयोग करते हैं - कपट और खण्डन द्वारा ध्यान अपने से हटा कर किसी दूसरे पर कर देना; किसी दूसरे को ज़िम्मेदार ठहरा कर उसे फंसा देना और आप बच निकलना।

   मसीही विश्वासी भी इस से अछूते नहीं हैं। यह भी देखने में आता है कि हम मसीही विश्वासी भी कभी कभी अपने गलत व्यवहार के लिए अनजान होने का बहाना बनाते हैं, या फिर अन्य किसी को उसके लिए ज़िम्मेदार ठहराने का प्रयास करते हैं, नहीं तो किसी न किसी बात के कारण उस व्यवहार को उचित ठहराना चाहते हैं - परन्तु हम भूल जाते हैं कि हमारा परमेश्वर सच्चाई को जानता है। परमेश्वर का वचन बाइबल हमें बताती है कि "...क्योंकि यहोवा का देखना मनुष्य का सा नहीं है; मनुष्य तो बाहर का रूप देखता है, परन्तु यहोवा की दृष्टि मन पर रहती है" (१ शमूएल १६:७)। यह बात हर हाल में सच है, चाहे मन स्वच्छ हो या मलिन। हम मनुष्यों को धोखा दे सकते हैं जो केवल बाहरी रूप ही को देख पाते हैं; चाहे हम बाहर से कितने भी मासूम क्यों ना दिखें, परमेश्वर हमारे हृदय कि हर दशा को जानता है; उस से कुछ भी छुपा हुआ नहीं है, और वह अपने इसी ज्ञान के आधार पर हम से लेखा लेगा और हमें प्रतिफल देगा।

   इसलिए बुद्धिमानी इसी में है कि हम विनम्रता के साथ अपने पाप परमेश्वर के सामने मान लें और उससे क्षमा मांग लें, क्योंकि वह चाहता है कि हम सत्य को स्वीकार करें (भजन ५१:६)। पाप के दुषपरिणामों से बचने का एकमात्र मार्ग है उन्हें मान लेना, उनके लिए पश्चाताप कर लेना और परमेश्वर से उनकी क्षमा मांगे लेना; इसी के द्वारा परमेश्वर के साथ हमारि संगति फिर से बहाल हो सकती है। - बिल क्राउडर


हम दुसरे मनुष्यों को धोखा दे सकते हैं, परन्तु परमेश्वर को नहीं, जो हमारे वास्तविक दशा भली भांति जानता है।


...क्योंकि यहोवा का देखना मनुष्य का सा नहीं है; मनुष्य तो बाहर का रूप देखता है, परन्तु यहोवा की दृष्टि मन पर रहती है। - १ शमूएल १६:७

बाइबल पाठ: भजन ५१:१-१०
Psa 51:1  हे परमेश्वर, अपनी करूणा के अनुसार मुझ पर अनुग्रह कर; अपनी बड़ी दया के अनुसार मेरे अपराधों को मिटा दे।
Psa 51:2  मुझे भलीं भांति धोकर मेरा अधर्म दूर कर, और मेरा पाप छुड़ा कर मुझे शुद्ध कर!
Psa 51:3  मैं तो अपने अपराधों को जानता हूं, और मेरा पाप निरन्तर मेरी दृष्टि में रहता है।
Psa 51:4  मैं ने केवल तेरे ही विरूद्ध पाप किया, और जो तेरी दृष्टि में बुरा है, वही किया है, ताकि तू बोलने में धर्मी और न्याय करने में निष्कलंक ठहरे।
Psa 51:5  देख, मैं अधर्म के साथ उत्पन्न हुआ, और पाप के साथ अपनी माता के गर्भ में पड़ा।
Psa 51:6  देख, तू हृदय की सच्चाई से प्रसन्न होता है; और मेरे मन ही में ज्ञान सिखाएगा।
Psa 51:7  जूफा से मुझे शुद्ध कर, तो मैं पवित्र हो जाऊंगा; मुझे धो, और मैं हिम से भी अधिक श्वेत बनूंगा।
Psa 51:8  मुझे हर्ष और आनन्द की बातें सुना, जिस से जो हडि्डयां तू ने तोड़ डाली हैं वह मगन हो जाएं।
Psa 51:9  अपना मुख मेरे पापों की ओर से फेर ले, और मेरे सारे अधर्म के कामों को मिटा डाल।
Psa 51:10  हे परमेश्वर, मेरे अन्दर शुद्ध मन उत्पन्न कर, और मेरे भीतर स्थिर आत्मा नये सिरे से उत्पन्न कर।


एक साल में बाइबल: 

  • २ इतिहास २१-२२ 
  • यूहन्ना १४