ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 21 जुलाई 2021

विलंब

 

          मेरी सास को दिल का दौरा पड़ा, और उस चिंताजनक समय में वह सौभाग्यशाली रही कि उसे तुरंत ही सही चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो गई। बाद में मुझे डॉक्टर ने बताया कि यदि दिल का दौरा पड़ने के पंद्रह मिनिट के अन्दर सही उपचार आरंभ हो जाता है तो बचने का दर 33% होता है, किन्तु इससे अधिक विलम्ब हो जाए तो केवल 5% लोग ही बच पाते हैं।

          परमेश्वर के वचन बाइबल में हम देखते हैं कि प्रभु यीशु याईर की बहुत बीमार और गंभीर हालत में पड़ी बेटी की सहायता के लिए उसके घर जा रहे थे, जिसे निःसंदेह तुरंत ही चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता थी। लेकिन प्रभु ने चलते चलते वह किया जो उस परिस्थिति में बिलकुल अनपेक्षित था; वे अचानक ही रुक गए (मरकुस 5:30); वे पता करना चाह रहे थे उन्हें किस ने छूआ था! जब तक उन्हें छूने वाली स्त्री सामने नहीं आ गई, और प्रभु ने उससे कृपा तथा ढाढ़स के साथ बात नहीं कर ली, वे आगे नहीं बढ़े। आप सोच सकते हैं कि ऐसे में याईर क्या सोच रहा होगा, ‘प्रभु, इस सब के लिए अभी समय नहीं है; मेरी बेटी मरने को है! और फिर वह हो गया जिसका याईर को भय था – उसके घर से समाचार आया कि उसकी बेटी का देहांत हो गया है (पद 35); शायद प्रभु ने अनावश्यक विलंब कर दिया था।

          लेकिन प्रभु ने याईर की ओर मुड़कर उसे प्रोत्साहित करते हुए, जो बात वे कह रहे थे, उसको यीशु ने अनसुनी कर के, आराधनालय के सरदार से कहा; मत डर; केवल विश्वास रख” (पद 36)। और फिर उपस्थित लोगों के उपहास की अवहेलना करते हुए, वह शांत भाव में याईर के घर गया, उसकी बेटी के पास जाकर उससे बात की, और वह जी उठी! प्रभु ने दिखा दिया की वह कभी विलंब से नहीं होता है। जो वह करना चाहता है, और जो वो कर सकता है, समय उसके लिए प्रभु को सीमित नहीं कर सकता है।

          कितनी ही बार हम भी याईर के समान सोचते हैं, कि प्रभु ने हमारी सहायता करने में अनुचित विलम्ब कर दिया है; अब बात बिगाड़ गई है, और जो हम चाहते थे अब वह नहीं होने पाएगा। किन्तु हमारे प्रभु परमेश्वर के लिए विलंब नाम की कोई बात नहीं है। हमारे जीवनों में अपने भले और कृपालु कार्य को करने में वह कोई विलम्ब नहीं करता है। - पीटर चिन

 

प्रभु, मैं यह कभी न भूलूँ, कि आप समय के भी स्वामी हैं।


छोटे से छोटा एक हजार हो जाएगा और सब से दुर्बल एक सामर्थी जाति बन जाएगा। मैं यहोवा हूं; ठीक समय पर यह सब कुछ शीघ्रता से पूरा करूंगा। - यशायाह 60:22

बाइबल पाठ: मरकुस 5:35-43

मरकुस 5:35 वह यह कह ही रहा था, कि आराधनालय के सरदार के घर से लोगों ने आकर कहा, कि तेरी बेटी तो मर गई; अब गुरु को क्यों दुख देता है?

मरकुस 5:36 जो बात वे कह रहे थे, उसको यीशु ने अनसुनी कर के, आराधनालय के सरदार से कहा; मत डर; केवल विश्वास रख।

मरकुस 5:37 और उसने पतरस और याकूब और याकूब के भाई यूहन्ना को छोड़, और किसी को अपने साथ आने न दिया।

मरकुस 5:38 और आराधनालय के सरदार के घर में पहुंचकर, उसने लोगों को बहुत रोते और चिल्लाते देखा।

मरकुस 5:39 तब उसने भीतर जा कर उस से कहा, तुम क्यों हल्ला मचाते और रोते हो? लड़की मरी नहीं, परन्तु सो रही है।

मरकुस 5:40 वे उस की हंसी करने लगे, परन्तु उसने सब को निकाल कर लड़की के माता-पिता और अपने साथियों को ले कर, भीतर जहां लड़की पड़ी थी, गया।

मरकुस 5:41 और लड़की का हाथ पकड़कर उस से कहा, ‘तलीता कूमी’; जिस का अर्थ यह है कि ‘हे लड़की, मैं तुझ से कहता हूं, उठ’।

मरकुस 5:42 और लड़की तुरन्त उठ कर चलने फिरने लगी; क्योंकि वह बारह वर्ष की थी। और इस पर लोग बहुत चकित हो गए।

मरकुस 5:43 फिर उसने उन्हें चिताकर आज्ञा दी कि यह बात कोई जानने न पाए और कहा; कि उसे कुछ खाने को दिया जाए।

 

एक साल में बाइबल: 

  • भजन 29-30
  • प्रेरितों 23:1-15

मंगलवार, 20 जुलाई 2021

उदाहरण

 उदाहरण

          मेरे छः वर्षीय पुत्र को एक नया उपहार मिला – घर के अन्दर और लोगों के साथ मिलकर खेले जाने वाला एक खेल। वह अपने उपहार से बहुत खुश और उत्साहित था। उसने बैठकर उस खेल को समझना और उसे खेलने के नियमों को पढ़ना आरंभ किया। किन्तु आधे-घंटे की माथा-पच्ची के बाद वह निरुत्साहित होने लगा, क्योंकि उसे समझ नहीं आ रहा था कि उस खेल को कैसे खेलना है। कुछ समय बाद उसका एक मित्र हमारे घर आया, जो उस खेल को खेलना जानता था; उसने मेरे पुत्र को उस खेल के बारे में बताया, और दोनों मिलकर उसे खेलने लगे। अपने मित्र के द्वारा समझाए और दिखाए जाने के बाद, मेरा पुत्र अपने उपहार का आनन्द लेने लगा।

          उन्हें साथ मिलकर खेलता देखकर मुझे ध्यान आया कि कोई नई बात सीखना कितना अधिक सहज हो जाता है यदि कोई अनुभवी शिक्षक आपके साथ हो और आपको उस बात के बारे में बताए। निःसंदेह निर्देशों को पढ़ना सहायक होता है, किन्तु यदि कोई मित्र साथ हो जो उसे कर के दिखा सके तो सीखना बहुत सरल हो जाता है।

          परमेश्वर के वचन बाइबल में हम देखते हैं कि प्रेरित पौलुस भी यह बात समझता था। पौलुस ने अपने सहकर्मी तीतुस को लिखा कि वह अपने चर्च के लोगों की विश्वास में बढ़ते जाने में उनकी सहायता करे, और इस बात पर बल दिया कि उन अनुभवी विश्वासियों की सहायता से जिन्हें उदाहरण बना कर सिखाया जा सकता था, यह करना सहज हो जाएगा। निःसंदेह “सही सिद्धांतों” को सिखाना आवश्यक था, किन्तु केवल बोल कर सिखाना ही पर्याप्त नहीं था; उस शिक्षा को जी कर भी दिखाना, तथा उदाहरण स्थापित करना था। पौलुस ने लिखा कि प्रौढ़ पुरुषों और स्त्रियों को संयमी, दयालु, और प्रेम करने वाले होना चाहिए (तीतुस 2:2-5)। पौलुस ने कहा, सब बातों में अपने आप को भले कामों का नमूना बना” (पद 7)।

          मैं ठोस शिक्षा के लिए धन्यवादी हूँ, किन्तु साथ ही मैं उन अनेकों लोगों की भी धन्यवादी हूँ, जिन्होंने उदाहरण बनकर हमें सिखाया है। उन्होंने अपने जीवनों के द्वारा मुझे सिखाया है कि मसीह का शिष्य होने का क्या अर्थ होता है, और मेरे लिए उस मार्ग पर चलना, तथा दूसरों के लिए उदाहरण बनना सरल कर दिया है। - एमी पीटरसन

 

प्रभु आप के ऐसे अनुयायियों के लिए धन्यवाद जो हमारे लिए उदाहरण बने।


तुम मेरी सी चाल चलो जैसा मैं मसीह की सी चाल चलता हूं। - 1 कुरिन्थियों 11:1

बाइबल पाठ: तीतुस 2:1-8

तीतुस 2:1 पर तू ऐसी बातें कहा कर, जो खरे उपदेश के योग्य हैं।

तीतुस 2:2 अर्थात बूढ़े पुरुष, सचेत और गम्भीर और संयमी हों, और उन का विश्वास और प्रेम और धीरज पक्का हो।

तीतुस 2:3 इसी प्रकार बूढ़ी स्त्रियों का चाल चलन पवित्र लोगों सा हो, दोष लगाने वाली और पियक्कड़ नहीं; पर अच्छी बातें सिखाने वाली हों।

तीतुस 2:4 ताकि वे जवान स्त्रियों को चितौनी देती रहें, कि अपने पतियों और बच्चों से प्रीति रखें।

तीतुस 2:5 और संयमी, पतिव्रता, घर का कारबार करने वाली, भली और अपने अपने पति के आधीन रहने वाली हों, ताकि परमेश्वर के वचन की निन्दा न होने पाए।

तीतुस 2:6 ऐसे ही जवान पुरुषों को भी समझाया कर, कि संयमी हों।

तीतुस 2:7 सब बातों में अपने आप को भले कामों का नमूना बना: तेरे उपदेश में सफाई, गम्भीरता

तीतुस 2:8 और ऐसी खराई पाई जाए, कि कोई उसे बुरा न कह सके; जिस से विरोधी हम पर कोई दोष लगाने का अवसर न पाकर लज्जित हों।

 

एक साल में बाइबल: 

  • भजन 26-28
  • प्रेरितों 22

सोमवार, 19 जुलाई 2021

कौन है?

 

          हम अपने हनीमून की यात्रा से वापस लौट रहे थे, और हवाई-अड्डे पर अपन सामान को वायु-यान में चढ़ाने के लिए सौंपे जाने की अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। मैंने हम से कुछ ही दूर खड़े एक व्यक्ति को देखा और अपने पति को कोहनी मार कर उसकी ओर देखने का संकेत किया। मेरे पति ने उसे ध्यान से देखने का प्रयास किया और फिर मुझ से पूछा “कौन है?” मैंने बताया कि वह एक प्रसिद्ध फ़िल्म कलाकार है और उसकी कई फिल्मों और उनमें उसके द्वारा निभाई गई भूमिकाओं की एक लम्बी सूची उस सूना दी। फिर मैंने अपने पति से कहा कि वे हमारी एक फोटो लें, और जाकर उस कलाकार के साथ खड़ी हो गई। इस बात को चौबीस वर्ष हो चुके हैं, किन्तु आज भी मुझे इस घटना का वर्णन करना अच्छा लगता है, मैं बड़े आनन्द के साथ उस दिन के बारे में बताती हूँ जब मैं एक फिल्म कलाकार से मिली थी।

          किसी प्रसिद्ध कलाकार को पहचानना एक बात है, लेकिन एक और है जो सभी मनुष्यों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, और मैं उसकी कृतज्ञ हूँ, कि अब मैं उसे व्यक्तिगत रीति से जानती हूँ। परमेश्वर के वचन बाइबल में दाऊद ने पूछा “वह प्रतापी राजा कौन है?” (भजन 24:8)। भजनकार दाऊद सर्वशक्तिमान प्रभु की ओर संकेत करता है, जो सृष्टिकर्ता, संभालने वाला, और सभी पर राज्य करने वाला है। दाऊद कहता है, पृथ्वी और जो कुछ उस में है यहोवा ही का है; जगत और उस में निवास करने वाले भी। क्योंकि उसी ने उसकी नींव समुद्रों के ऊपर दृढ़ कर के रखी, और महानदों के ऊपर स्थिर किया है” (भजन 24:1-2)। दाऊद विस्मय से अभिभूत होकर घोषित करता है कि परमेश्वर सबसे महान है, किन्तु फिर भी हम उसके निकट जा सकते हैं (पद 3-4)। जब हम परमेश्वर के लिए जीवन व्यतीत करते हैं, तो हम न केवल उसे घनिष्ठता से जान सकते हैं, वरन उससे सामर्थ्य प्राप्त कर सकते हैं, और भरोसा रख सकते हैं कि वह हमारी ओर से लड़ेगा (पद 8)।

          प्रभु परमेश्वर हमें अवसर प्रदान करता है कि हम बता सकें कि केवल एक वही ऐसा सुप्रसिद्ध है जिसका औरों से वर्णन करना सर्वथा उपयुक्त है। जब हमारे जीवनों में से उसका चरित्र प्रतिबिंबित होता है, तब जो लोग उसे नहीं जानते हैं, उनके पास भी अवसर होता है कि वे हम से पूछें कि हमारा यह प्रभु परमेश्वर “कौन है?” दाऊद के समान, हम भी अपने अद्भुत सर्वशक्तिमान, सबसे महान परमेश्वर के बारे में बता सकते हैं कि वह “कौन है?” – सोहचील डिक्सन

 

प्रभु आपका धन्यवाद प्रतिदिन के उन अवसरों के लिए 

जिनमें हम आपके बारे में लोगों को बता सकते हैं।


अन्यजातियों में तुम्हारा चालचलन भला हो; इसलिये कि जिन जिन बातों में वे तुम्हें कुकर्मी जान कर बदनाम करते हैं, वे तुम्हारे भले कामों को देख कर; उन्‍हीं के कारण कृपा दृष्टि के दिन परमेश्वर की महिमा करें। - 1 पतरस 2:12

बाइबल पाठ: भजन 24

भजन 24:1 पृथ्वी और जो कुछ उस में है यहोवा ही का है; जगत और उस में निवास करने वाले भी।

भजन 24:2 क्योंकि उसी ने उसकी नींव समुद्रों के ऊपर दृढ़ कर के रखी, और महानदों के ऊपर स्थिर किया है।

भजन 24:3 यहोवा के पर्वत पर कौन चढ़ सकता है? और उसके पवित्र स्थान में कौन खड़ा हो सकता है?

भजन 24:4 जिसके काम निर्दोष और हृदय शुद्ध है, जिसने अपने मन को व्यर्थ बात की ओर नहीं लगाया, और न कपट से शपथ खाई है।

भजन 24:5 वह यहोवा की ओर से आशीष पाएगा, और अपने उद्धार करने वाले परमेश्वर की ओर से धर्मी ठहरेगा।

भजन 24:6 ऐसे ही लोग उसके खोजी हैं, वे तेरे दर्शन के खोजी याकूब वंशी हैं।

भजन 24:7 हे फाटकों, अपने सिर ऊंचे करो। हे सनातन के द्वारों, ऊंचे हो जाओ। क्योंकि प्रतापी राजा प्रवेश करेगा।

भजन 24:8 वह प्रतापी राजा कौन है? परमेश्वर जो सामर्थी और पराक्रमी है, परमेश्वर जो युद्ध में पराक्रमी है!

भजन 24:9 हे फाटकों, अपने सिर ऊंचे करो हे सनातन के द्वारों तुम भी खुल जाओ! क्योंकि प्रतापी राजा प्रवेश करेगा!

भजन 24:10 वह प्रतापी राजा कौन है? सेनाओं का यहोवा, वही प्रतापी राजा है।

 

एक साल में बाइबल: 

  • भजन 23-25
  • प्रेरितों 21:18-40

रविवार, 18 जुलाई 2021

सहायता

 

          मैंने जब अपनी कार लाल बत्ती होने से रोकी, तो मैंने फिर से उसी आदमी को सड़क के किनारे खड़ा हुआ देखा। उसके हाथ में गत्ते की एक तख्ती थी, जिस पर लिखा था: “भोजन के लिए पैसे चाहिएँ; जितना भी देंगे, सहायता होगी।” मैंने दूसरी ओर मुँह फेर लिया और लम्बी साँस ली। क्या मैं ऐसा व्यक्ति हूँ जो ज़रूरतमंदों की उपेक्षा करता है? मुझे बुरा तो लगा, किन्तु मैंने उसकी उपेक्षा की, और गाड़ी आगे बढ़ा दी।

          वास्तविकता है कि कुछ लोग आवश्यकताएं होने का ढोंग करते हैं, किन्तु असल में ठग होते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं जिनकी वास्तविक आवश्यकताएं होती हैं किन्तु साथ ही उनमें कुछ बुरी आदतें होना उन्हें इस प्रकार माँगने की स्थिति में लाकर खड़ा कर देता है। लोगों की सहायता करने में लगे सामाजिक कार्यकर्ता कहते हैं कि सहायता करने के लिए सबसे सही अपने स्थान में लोगों की सहायता में लगी संस्थाओं को पैसा देना होता है।

          परमेश्वर के वचन बाइबल में परमेश्वर हम से कहता है,और हे भाइयों, हम तुम्हें समझाते हैं, कि जो ठीक चाल नहीं चलते, उन को समझाओ, कायरों को ढाढ़स दो, निर्बलों को संभालो, सब की ओर सहनशीलता दिखाओ” (1 थिस्स्लुनीकियों 5:14)।  सही रीति से सहायता करने के लिए हमें यह जानना आवश्यक है कि कौन किस श्रेणी में आता है? यदि हम किसी निराश अथवा कमज़ोर हुए व्यक्ति को चेतावनी देंगे, तो हम उसकी आत्मा को तोड़ भी सकते हैं। और यदि हम किसी सक्षम किन्तु आलसी व्यक्ति की सहायता करेंगे, तो हम आलसीपन को बढ़ावा देंगे। तो उचित यही है कि सहायता देने के लिए व्यक्ति को पहले पहचान लें, उसकी आवश्यकताओं को जान लें, और उसके आधार पर निर्णय लें कि किसको क्या और कितना देना है।

          क्या परमेश्वर ने आपके मन में किसी की सहायता करने के लिए कुछ बोझ दिया है? बहुत अच्छा; असली कार्य यहाँ से आरंभ होता है! अनुमान लगाकर यह धारणा मत बना लीजिए कि उस व्यक्ति को क्या चाहिए होगा। जाकर उससे मिलें, उसकी बात को सुनें, ध्यानपूर्वक सही जानकारी लेने के बाद निर्णय लें कि उसे क्या चाहिए होगा, और फिर प्रार्थना पूर्वक उसे उचित दें; केवल अपने मन में भला अनुभव करने के लिए ही न दें। जब हम वास्तविकता में सब की भलाई करने की चेष्टा करेंगे, तो हम औरों के प्रति धैर्य भी रखेंगे, उनके ठोकर खाने में उन्हें संभालेंगे, और हमारी सहायता सार्थक होगी। - माईक विटमर

 

प्रभु मुझे औरों की सही सहायता करने की सद्बुद्धि दें, और करवाएं।


इसलिये जहां तक अवसर मिले हम सब के साथ भलाई करें; विशेष कर के विश्वासी भाइयों के साथ। - गलातियों 6:10

बाइबल पाठ: 1 थिस्सलुनीकियों 5:12-15

1 थिस्स्लुनीकियों 5:12 और हे भाइयों, हम तुम से बिनती करते हैं, कि जो तुम में परिश्रम करते हैं, और प्रभु में तुम्हारे अगुवे हैं, और तुम्हें शिक्षा देते हैं, उन्हें मानो।

1 थिस्स्लुनीकियों 5:13 और उन के काम के कारण प्रेम के साथ उन को बहुत ही आदर के योग्य समझो: आपस में मेल-मिलाप से रहो।

1 थिस्स्लुनीकियों 5:14 और हे भाइयों, हम तुम्हें समझाते हैं, कि जो ठीक चाल नहीं चलते, उन को समझाओ, कायरों को ढाढ़स दो, निर्बलों को संभालो, सब की ओर सहनशीलता दिखाओ।

1 थिस्स्लुनीकियों 5:15 सावधान! कोई किसी से बुराई के बदले बुराई न करे; पर सदा भलाई करने पर तत्पर रहो आपस में और सब से भी भलाई ही की चेष्टा करो।

 

एक साल में बाइबल: 

  • भजन 20-22
  • प्रेरितों 21:1-17

शनिवार, 17 जुलाई 2021

विजय

 

          जब 2016 में शिकागो कबस की बेसबॉल टीम ने एक शताब्दी से भी अधिक में पहली बार विश्व सीरीज़ जीती, तो कुछ लोगों का कहना है कि उसके उपलक्ष्य में निकाले जुलूस को देखने और उस चैम्पियनशिप का जश्न मनाने के लिए पचास लाख से भी अधिक लोग जुलूस के मार्ग के किनारे खड़े हुए थे।

          विजय के जुलूस कोई आधुनिक आविष्कार नहीं हैं। एक प्रसिद्ध प्राचीन जुलूस रोमी विजय का जुलूस हुआ करता था, जिसमें विजयी सेनापति अपनी सेना और युद्ध-बंदियों के जुलूस को भीड़ से भरे मार्गों से होकर लिए चलते थे।

          परमेश्वर के वचन बाइबल में कुछ ऐसे ही जुलूस का ध्यान शायद पौलुस के मन में भी था जब उसने कुरिन्थुस के चर्च को लिखी अपनी पत्री में परमेश्वर का धन्यवाद व्यक्त किया, मसीही विश्वासियों को मसीह के जय के उत्सव में लिए फिरने के लिए (2 कुरिन्थियों 2:14)। मुझे यह बहुत अचंभित तथा आकर्षक लगता है कि इस चित्रण में मसीही विश्वासियों को जुलूस के बन्दियों के समान दिखाया गया है। लेकिन मसीही विश्वासी होने के नाते, हम बंदी नहीं हैं, वरन स्वेच्छा से हमारे जयवंत और पुनर्जीवित हो उठे प्रभु को समर्पण करने वाले उसके अनुयायी हैं, जो उसके पीछे और उसके कहे के अनुसार, उसके बताए मार्ग पर चल रहे हैं। हम मसीही जश्न मनाते हैं कि मसीह की विजय के कारण, हम उसके साथ उसके उस राज्य के वारिस हैं जो वह बना रहा है, और अधोलोक के फाटक भी उस राज्य पर कभी प्रबल नहीं होंगे (मत्ती 16:18)।

          जब हम क्रूस पर मसीह की विजय के बारे में, और उसके कारण मसीही विश्वासियों को मिलने वाली स्वतंत्रता के बारे में बात करते हैं, तो हम उसके ज्ञान के सुगन्ध को हर जगह फैलाते हैं (2 कुरिन्थियों 2:14)। और लोगों को यह गन्‍ध उद्धार की मनोहर सुगन्ध लगे, या अपनी पराजय की गन्‍ध लगे, यह अदृश्य शक्तिशाली गन्‍ध हर स्थान पर विद्यमान है।

          जब हम मसीह का अनुसरण करते हैं, तो हम उसके पुनरुत्थान की विजय को भी घोषित करते हैं। यही विजय संसार को उद्धार उपलब्ध करवाती है। - लिसा सामरा

 

प्रभु यीशु हमारा विजयी सम्राट है।


और मैं[यीशु] भी तुझ से कहता हूं, कि तू पतरस है; और मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा: और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे। - मत्ती 16:18

बाइबल पाठ: 2 कुरिन्थियों 2:14-17

2 कुरिन्थियों 2:14 परन्तु परमेश्वर का धन्यवाद हो, जो मसीह में सदा हम को जय के उत्सव में लिये फिरता है, और अपने ज्ञान का सुगन्ध हमारे द्वारा हर जगह फैलाता है।

2 कुरिन्थियों 2:15 क्योंकि हम परमेश्वर के निकट उद्धार पाने वालों, और नाश होने वालों, दोनों के लिये मसीह के सुगन्ध हैं।

2 कुरिन्थियों 2:16 कितनों के लिये तो मरने के निमित्त मृत्यु की गन्‍ध, और कितनों के लिये जीवन के निमित्त जीवन की सुगन्ध, और इन बातों के योग्य कौन है?

2 कुरिन्थियों 2:17 क्योंकि हम उन बहुतों के समान नहीं, जो परमेश्वर के वचन में मिलावट करते हैं; परन्तु मन की सच्चाई से, और परमेश्वर की ओर से परमेश्वर को उपस्थित जानकर मसीह में बोलते हैं।

 

एक साल में बाइबल: 

  • भजन 18-19
  • प्रेरितों 20:17-38

शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

मार्ग

 

          टोलकिइन के उपन्यास ‘लार्ड ऑफ़ द रिंग्स, पर बनी 3 फिल्मों की श्रृंखला का एक पात्र, गोल्लम, कुपोषित है, और सनकी स्वभाव का है। उस पर सामर्थ्य देने वाली अँगूठी प्राप्त कर लेने की धुन पागलपन की हद तक स्वर है; वह उस अँगूठी को ‘माए प्रेशियस अर्थात ‘मेरी बहुमूल्य कहता रहता है, और उसके लिए लालच, सनक, और जुनून का व्यवहार करता रहता है। उस पात्र के इस सजीव चित्रण के कारण ‘माए प्रेशियस आज इन तीनों बातों का पर्यायवाची बन गया है।

          गोल्लम की अपने तथा अँगूठी के प्रति प्रेम और नफ़रत का व्यवहार, और उसकी आवाज़ हमारे हृदय के अन्दर की भूख को भी दिखाती है। चाहे वह लालसा कोई एक बात के लिए ही हो, या बस कुछ और पाते रहने की लालसा हो, हमें भी यही लगता रहता है कि जब हम अपनी उस लालसा के ‘माए प्रेशियस को प्राप्त कर लेंगे, तो संतुष्टि के मार्ग पर आ जाएँगे। किन्तु उसके स्थान पर, हमने जिसे सोचा था कि वह हमें पूर्ण कर देगा, उसे पा लेने के बाद भी एक खालीपन हमारे अन्दर बना रहता है।

          परमेश्वर के वचन बाइबल में जीवन जीने के अधिक बेहतर और भरोसेमंद मार्ग के बारे में बताया गया है। दाऊद भजन 16 में व्यक्त करता है कि हमारे हृदयों में लालसाएँ हैं जो हमें संतुष्टि के व्यर्थ और निराशाजनक प्रयास के मार्ग पर डालने के लिए डराती रहती हैं (पद 4)। ऐसे में हमें परमेश्वर की ओर मुड़ने का ध्यान रखना चाहिए (पद 1), और हमें अपने आप को यह स्मरण करवाते रहना चाहिए कि परमेश्वर के अतिरिक्त हमारे पास और कोई नहीं है (पद 2)।

          और तब, जब हमारी आँखें, वहाँ बाहर संसार से संतुष्टि पाने के लिए देखना बन्द करके, हमारे अन्दर परमेश्वर की सुन्दरता को निहारना आरंभ कर देंगी (पद 8), तब ही हम अपने आप को वास्तविक संतुष्टि के मार्ग पर बढ़ता हुआ पाएँगे – एक ऐसे जीवन की ओर, जो परमेश्वर की उपस्थिति के आनन्द से भरा हुआ है। तब हम परमेश्वर के साथ, अब से लेकर अनन्तकाल तक, जीवन के मार्ग में चलते, संतुष्टि के साथ बढ़ते रहेंगे (पद 11)। - मोनिका ब्रैंड्स

 

प्रभु, आपके अतिरिक्त मुझे जीवन तथा संतुष्टि का मार्ग और कहीं नहीं मिल सकता है।


जो शिक्षा पर चलता वह जीवन के मार्ग पर है, परन्तु जो डांट से मुंह मोड़ता, वह भटकता है। - नीतिवचन 10:17

बाइबल पाठ: भजन 16:1-11

भजन 16:1 हे ईश्वर मेरी रक्षा कर, क्योंकि मैं तेरा ही शरणागत हूं।

भजन 16:2 मैं ने परमेश्वर से कहा है, कि तू ही मेरा प्रभु है; तेरे सिवाए मेरी भलाई कहीं नहीं।

भजन 16:3 पृथ्वी पर जो पवित्र लोग हैं, वे ही आदर के योग्य हैं, और उन्हीं से मैं प्रसन्न रहता हूं।

भजन 16:4 जो पराए देवता के पीछे भागते हैं उनका दु:ख बढ़ जाएगा; मैं उनके लहू वाले अर्घ नहीं चढ़ाऊँगा और उनका नाम अपने ओठों से नहीं लूंगा।

भजन 16:5 यहोवा मेरा भाग और मेरे कटोरे का हिस्सा है; मेरे बाट को तू स्थिर रखता है।

भजन 16:6 मेरे लिये माप की डोरी मनभावने स्थान में पड़ी, और मेरा भाग मनभावना है।

भजन 16:7 मैं यहोवा को धन्य कहता हूं, क्योंकि उसने मुझे सम्मत्ति दी है; वरन मेरा मन भी रात में मुझे शिक्षा देता है।

भजन 16:8 मैं ने यहोवा को निरन्तर अपने सम्मुख रखा है: इसलिये कि वह मेरे दाहिने हाथ रहता है मैं कभी न डगमगाऊंगा।

भजन 16:9 इस कारण मेरा हृदय आनन्दित और मेरी आत्मा मगन हुई; मेरा शरीर भी चैन से रहेगा।

भजन 16:10 क्योंकि तू मेरे प्राण को अधोलोक में न छोड़ेगा, न अपने पवित्र भक्त को सड़ने देगा।

भजन 16:11 तू मुझे जीवन का रास्ता दिखाएगा; तेरे निकट आनन्द की भरपूरी है, तेरे दाहिने हाथ में सुख सर्वदा बना रहता है।

 

एक साल में बाइबल: 

  • भजन 16-17
  • प्रेरितों 20:1-16