ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 27 दिसंबर 2022

प्रभु भोज – प्रभु यीशु द्वारा स्थापित (3) / The Holy Communion - Established by the Lord Jesus (3)

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - परीक्षाओं का सामना करने की तैयारी के लिए 

प्रभु यीशु मसीह के द्वारा फसह खाते समय प्रभु भोज की स्थापना को नए नियम से सीखने के लिए, हमें चारों सुसमाचारों में,  मत्ती 26, मरकुस 14, लूका 22, और यूहन्ना 13 में दिए गए विवरणों को साथ मिलाकर देखना चाहिए, क्योंकि भिन्न लेखकों ने घटनाक्रम के भिन्न भागों को लिखा है। पिछले दो लेखों में हमने आरंभिक भाग के बारे में देखा है, अर्थात, प्रभु यीशु द्वारा शिष्यों के साथ फसह खाने की तैयारी करने के बारे में। पिछले लेख में हमने देखा था कि यह फसह न तो सांसारिक पारिवारिक रूप में प्रभु यीशु के घर में मनाया गया, न किसी शिष्य के घर में; किन्तु एक विश्वास में स्थापित हुए परिवार के समान, एक बिल्कुल ही भिन्न स्थान पर, जिसके बारे में, इसके घटित होने से पहले, शिष्य भी नहीं जानते थे। हम यह इसलिए कह सकते हैं क्योंकि हमने मत्ती 26:17-19 तथा लूका 10-13 से देखा है कि शिष्यों के प्रश्न के उत्तर में, कि फसह की तैयारी कहाँ पर की जाए, प्रभु यीशु न तो किसी का नाम लेते हैं, और न ही उस स्थान का कोई पता बताते हैं, परंतु पतरस और यूहन्ना से कहते हैं कि अमुक स्थान पर जाएं, वहाँ उन्हें एक व्यक्ति घड़ा लिए हुए जाता मिलेगा, उसके पीछे-पीछे जाएं और जिस भी घर में वह जाए उसके स्वामी से जाकर कहें कि उन्हें वह कमरा दिखाए जहाँ पर फसह की तैयारी करनी है। इसलिए, यह बहुत संभव है कि शिष्य न तो इस व्यक्ति से परिचित थे न उस स्थान को जानते थे, जिस घर में उन्हें फसह की तैयारी करनी थी। हम देखते हैं कि मरकुस 14:13-16 तथा लूका 22:10-13 में कुछ वर्णन दिया गया है जो मत्ती और यूहन्ना में नहीं दिया गया है। हमने इसका कुछ भाग पिछले लेख में देखा है, और साथ ही प्रभु के प्रति आज्ञाकारिता के महत्व को भी देखा है, चाहे वह जो कह रहा है वह कितना ही असंभव और असमंजस में डालने वाला प्रतीत हो, और यही लगे कि प्रभु की बात के सफल होने की बजाए असफल होने की संभावना कहीं अधिक है। किन्तु प्रभु के निर्देशों के प्रति बिना कोई प्रश्न किए आज्ञाकारी बने रहने के द्वारा उन सभी को बहुत लाभ भी मिला।

बाइबल में कहीं पर भी उस व्यक्ति की कोई पहचान नहीं दी अथवा संकेत की गई है, जिसके घर में उन्होंने फसह को खाया था। मरकुस 14:14 और लूका 22:11 से हम बस इतना जानने पाते हैं कि वह प्रभु यीशु को “गुरु” के रूप में जानता था; और जब पतरस तथा यूहन्ना ने उसे प्रभु का संदेश दिया तो उसने बिना कोई प्रश्न किए तुरन्त ही पहले से तैयार किया गया बड़ा सा ऊपर का कमरा उन्हें दिखा दिया; और उन्होंने वहीं पर तैयारी की।

यह सभी बातें बहुत असमंजस में डालने वाली लगती हैं; प्रभु यीशु इस गुप्त सी रीति से, बिना शिष्यों को कोई विवरण बताए, यह सब क्यों कर रहा था? वास्तविकता में, यह सब करने के पीछे प्रभु की एक बड़ी योजना थी। इसे समझने के लिए हम उस प्रश्न की ओर चलते हैं जिसके साथ यह घटनाक्रम आरंभ हुआ, प्रश्न जो शिष्यों ने प्रभु से पूछा “तू कहां चाहता है, कि हम जा कर तेरे लिये फसह खाने की तैयारी करें?” पहले तीनों सुसमाचार, मत्ती, मरकुस, और लूका एक ही शब्द “तैयारी करें” प्रयोग करते हैं; शिष्य प्रभु से तैयारी करने के स्थान के बारे में पूछ रहे थे। परन्तु वास्तविकता में, प्रभु उन्हें आने वाली घटनाओं के लिए तैयार कर रहा था, जो कुछ ही घंटों में उनके साथ होने वाली थीं; इतनी दिल दहला देने वाली और विश्वास को झकझोर देने वाली कि उनके कारण शिष्य पूरी तरह से हिल जाएंगे और वह कर जाएंगे जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।  जैसा हम मत्ती 26:1-2 से देख चुके हैं, प्रभु ने उन्हें पहले से ही जो उसके साथ यरूशलेम में होने वाला था उसके बारे में सचेत कर दिया था कि उसे पकड़वाया जाएगा और क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए सौंप दिया जाएगा। किन्तु बजाए इसके कि वे शिष्य प्रभु से पूछते कि इस भयानक घटना के लिए वे कैसे तैयार हों, उन्हें क्या करना चाहिए, किसी ने भी प्रभु की बात पर ध्यान नहीं दिया, किसी ने उसकी चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया, सभी शिष्यों ने इसे नज़रंदाज़ कर दिया।  अब इन बातों के घटित होने का समय निकट था, कुछ ही घंटे बचे थे, और शिष्य अभी भी प्रभु की कही बात के बारे में उदासीन थे।

लेकिन एक बड़ी बात उनके पक्ष में थी - वे प्रभु के साथ अपनी ही इच्छा को लेकर, अपने ही अनुमान लगाकर नहीं चलते थे; किन्तु उसकी इच्छा को जानने और उसकी निर्देशों को मानने का प्रयास करने वाले थे। इसलिए, इन रहस्यमय लगने वाले निर्देशों के द्वारा, प्रभु व्यावहारिक रीति से उनके सामने इस बात को ला रहा था कि अनायास कुछ भी नहीं था; वह सभी बातों, सभी लोगों, और होने वाले सभी घटनाओं के बारे में जानता था; सभी बातें उसकी जानकारी में हो रही थीं, उसके नियंत्रण में ही थीं। वे हर बात के लिए, चाहे जो कुछ भी हो, उस पर भरोसा रख सकते थे। ये सभी बातें वे व्यावहारिक प्रमाण थे जिनके द्वारा प्रभु शिष्यों पर अपनी सार्वभौमिकता को प्रकट कर रहा था, उनके विश्वास को दृढ़ कर रहा था, जिससे के वे आने वाली बातों का सामना कर सकें। क्योंकि वे शिष्य उसकी इच्छा जानने और पूरा करने का प्रयास कर रहे थे, असंभव सी प्रतीत होने वाले बात के लिए भी बिना किसी संदेह या संकोच के, इसलिए प्रभु भी उनके सामने उस पर भरोसा रखने और उसकी आज्ञाकारी रहने के, उनके समक्ष और उनके साथ प्रभु भोज को स्थापित करने के आदर को, और उसकी संबंधित आशीषपूर्ण शिक्षाओं के अद्भुत प्रतिफल लेकर आया।

शिष्यों को पता भी नहीं था कि वे प्रभु के लिए फसह की तैयारी नहीं कर रहे हैं - वह तो पहले से ही जिस घर में उन्होंने उसे कहना था उसके स्वामी के द्वारा लगभग की ही जा चुकी थी, वरन प्रबु अपने पर भरोसा रखने वाले और आज्ञाकारी शिष्यों को शीघ्र ही उनकी होने वाली परीक्षा के लिए तैयार कर रहा था (प्रकाशितवाक्य 3:10)।

संसार भर की घटनाएं, चिल्ला-चिल्ला कर कह रही हैं कि हम अंत के दिनों में हैं; शीघ्र ही संसार का अंत आने वाला है और संसार परमेश्वर के सामने अपने न्याय के लिए खड़ा होगा। अंत के दिनों के चिह्नों में से कुछ चिह्न हैं बहुतायत से झूठे शिक्षकों का खड़ा होना, गलत शिक्षाओं की भरमार होना, और संसार भर में मसीही विश्वासियों का सताया जाना, जो अब सभी स्थानों पर देखे जा रहे हैं। प्रभु पर भरोसा रखने वाले, उसके आज्ञाकारी विश्वासियों के लिए, योग्य रीति से और प्रभु के निर्देशों के अनुसार प्रभु की मेज़ में भाग लेना, उन्हें प्रभु की सामर्थ्य और हर बात पर प्रभु के अधिकार को स्मरण दिलाता है; बाहर संसार और पाप के अंधकार में चाहे जो भी हो रहा हो, अन्ततः प्रभु की सार्वभौमिकता को याद दिलाता है, उसके लोगों के विश्वास को दृढ़ करता है। इस्राएलियों को निर्देश दिया गया था कि एक बार जब वे बलि के मेमने के लहू से चिह्नित किए हुए घर के अन्दर आ जाएं, तो फिर बाहर न निकलें, जहां अंधकार में मृत्यु काम कर रही थी। इसी प्रकार से मसीही विश्वासियों को भी निर्देश दिया गया है कि एक बार जब उन्होंने अपना जीवन प्रभु यीशु को समर्पित कर दिया है तो फिर संसार में न जाएं, संसार के साथ कोई समझौता न करें। उनका बचाव, उनकी सुरक्षा, उनका छुटकारा “अन्दर”, अर्थात प्रभु में बने रहने में ही है; उसपर भरोसा बनाए रखने और उसके आज्ञाकारी बने रहने में है, चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन और परेशान करने वाली क्यों न हों। प्रभु भोज में योग्य तथा सही रीति से भाग लेने के द्वारा प्रभु हमें तैयार करता है कि हम उन सभी परीक्षाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें जो हमारे सामने आएंगी, जब हम प्रभु के लिए जीएंगे और कार्य करेंगे।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • ज़कर्याह 1-4          

  • प्रकाशितवाक्य 18     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation

The Lord’s Table - A Preparation For Facing Trials  

In studying from the New Testament, the establishing of the Holy Communion by the Lord Jesus, at the time when He was eating the Passover with His disciples, we need to put together the details given in the four Gospels, from Matthew 26, Mark 14, Luke 22, and John 13, since different authors have stated different parts of the events. In the previous two articles we have seen about the initial part, i.e., about the Lord Jesus getting ready to eat the Passover with His disciples. In the last article we had seen that this Passover was neither celebrated as earthly families at the Lord’s, nor at one of the disciple’s homes, but as a family of faith, at a totally different place, which even the disciples did not know of before this happened. We can say this because we have seen from Matthew 26:17-19 and Luke 22:10-13 that in response to the question of the disciples about where to prepare the Passover, the Lord Jesus neither mentions anyone’s name nor any address, but asks Peter and John to go to a certain place, where they will see a person carrying a pitcher of water; they were to follow him, and whichever house he went into, to ask the owner of that house to show them the room, where they were to prepare for the Passover. Therefore, quite likely, the disciples were neither familiar with the place nor aware of this person in whose house they were going to eat the Passover. We see that Mark 14:13-16 and Luke 22:10-13 have given some details that Matthew and John do not mention. We have seen a part of it in the last article, and seen the importance of obedience to the Lord, even though what He says may sound implausible or perplexing, and may seem more likely to fail than succeed. But unquestioning obedience and fulfilling the Lord’s instructions benefitted them all immensely.

Nowhere in the Bible, has the identity of the person in whose house they ate that Passover been given or even hinted. From Mark 14:14 and Luke 22:11 all we can learn is that the owner of that house knew the Lord Jesus as “The Teacher”; and when Peter and John conveyed the Lord’s message to him, he immediately, unquestioningly showed them the large upper room, already furnished and made ready for the occasion; and they prepared for the Passover there.

All of this seems quite perplexing; why was the Lord Jesus doing this in a secretive manner, not laying open the details before His disciples, instructing them sequentially for the occasion? Actually, there is a great purpose the Lord has in doing all this. Let us go back to the initial question the disciples had put to the Lord Jesus, the place where this whole process was put into motion - “Where do You want us to go and prepare, that You may eat the Passover?” The first three Gospels - Matthew, Mark, and Luke, use the same word “prepare” in the question; the disciples were asking where to prepare the Passover. But actually, it was the Lord Jesus who was preparing them for the coming events, that would unfold in a few hours; very terrifying and faith shaking events that would shake the disciples to their core and make them do the unthinkable. As we have seen from Matthew 26:1-2 in the earlier articles, the Lord had forewarned them about what was waiting for Him in Jerusalem, that He would be caught and be delivered to be crucified. But instead of asking the Lord what He would have them to do to prepare for this terrible event, no one paid heed to this, no one took Him seriously, all the disciples ignored it. Now, the time of these things happening was at hand, just a few hours away, and the disciples were still not concerned about what the Lord had said.

But they had one major thing going in their favor - they were not assuming and presumptive about things with the Lord, but were concerned about knowing and doing His will, and were obedient to His instructions. So, through these seemingly cryptic instructions, the Lord was practically putting it across to them that nothing was unexpected or unforeseen; He knew about things, about people, about events, and all things were in His knowledge, under His control. They could trust Him for everything, for whatever happens. These were practical lessons by the Lord, demonstrating His sovereignty to the disciples and strengthening their faith, to enable them to handle the coming trials they were going to face. Since they were concerned about knowing His will, and obedient to doing His will, without any doubts or hesitancy about a seemingly impossible sequence of events, the Lord put before them the wonderful rewards of trusting Him and doing as He had instructed to be done, by establishing the Lord’s Table before them, with them, and giving them the teachings of the blessings associated with the Table.

It was not so much the disciples preparing for the Passover for the Lord - that was practically already done beforehand by the person in whose house they were going to eat the Passover; rather, the disciples did not even realize that actually it was the Lord who was preparing His trusting and obedient disciples to face the impending trial, soon to come upon them (Revelation 3:10).

The events of the world, all over, are crying out that the end-times are upon us; the world will soon come to an end and stand before God for judgment. Amongst the signs of the end times are the prolific rise of false teachers, explosion of wrong teachings, and the persecution of the Christian Believers - as is happening all over the world now. For His trusting and obedient disciples, their worthily partaking in the Lord’s Table, as per the Lord’s instructions, serves to remind them of the power and authority of the Lord Jesus, of His sovereignty over everything, no matter what may be happening outside, and thus strengthens their faith. The Israelites were instructed to not go out of their houses, once marked by the blood of the sacrificial lamb; outside where death was at work in the darkness, but they were safe inside the blood marked houses. Similarly, the Christian Believers too have been instructed to not go out into the world, not compromise with the world, once they have submitted themselves to the Lord. Their safety, security, and deliverance are in remaining “inside”, in the Lord, in being trusting and obedient to Him, no matter how difficult and troubling the situation may seem to be. Through properly and worthily participating in the Holy Communion, the Lord prepares us to face the trials that will come our way, as we live and work for the Lord.

If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Zechariah 1-4

  • Revelation 18

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

सोमवार, 26 दिसंबर 2022

प्रभु भोज – प्रभु यीशु द्वारा स्थापित (2) / The Holy Communion - Established by the Lord Jesus (2)

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - प्रभु के आज्ञाकारी शिष्यों के लिए

पिछले लेख से हमने नए नियम से प्रभु भोज के बारे में सीखना आरंभ किया है। चारों सुसमाचारों में,  मत्ती 26, मरकुस 14, लूका 22, और यूहन्ना 13 में, प्रभु यीशु के द्वारा फसह को मनाते हुए अपने शिष्यों के लिए प्रभु की मेज़ के स्थापित किए जाने के वृतांत दिए गए हैं। पिछले लेख में हमने मत्ती 26:17 से देखा था कि किस प्रकार से प्रभु भोज यह दिखाता है कि प्रभु यीशु मसीह के शिष्य एक “परिवार” हैं; “परिवार” जैसा कि प्रभु यीशु ने मरकुस 3:35 में परिभाषित किया है। परमेश्वर के वचन के अनुसार प्रभु भोज में भाग लेना हर किसी के लिए नहीं है वरन प्रभु के इस परिवार के सदस्यों का विशेषाधिकार है। आज भी हम मत्ती 26:17 से, आगे पद 19 तक देखेंगे, और फसह तथा प्रभु भोज से संबंधित एक और महत्वपूर्ण शिक्षा को देखेंगे।

हम मत्ती 26:17 में देखते हैं कि शिष्य प्रभु यीशु के पास एक प्रश्न के साथ आए, “तू कहां चाहता है कि हम तेरे लिये फसह खाने की तैयारी करें?” जैसे हमने पिछले लेख में कहा था, प्रभु यीशु के शिष्यों के बारे में एक जाना-पहचाना तथ्य है कि प्रभु यीशु के समान ही वे सभी स्थानीय लोग थे, अधिकांश गलीली थे। उन बारह शिष्यों में से कम से कम चार तो मछुआरे थे, उनके पास नावें (बहुवचन, लूका 5:2) थीं, और उनकी सहायता के लिए मज़दूर (बहुवचन, मरकुस 1:20) भी थे। इससे हम अंदाज़ा लगा सकते हैं कि चाहे वे बहुत संपन्न न भी हों, किन्तु आर्थिक स्थिति के अनुसार उनके हाल खराब भी नहीं थे। साथ ही, शिष्यों के प्रश्न के उत्तर में प्रभु ने इन्हीं मछुआरों, पतरस और यूहन्ना को भेजा (लूका 22:8) कि जाकर फसह को तैयार करें। लेकिन न तो पतरस ने, और न ही यूहन्ना या किसी अन्य शिष्य ने यह सोचा और किया कि जब हमारे अपने परिवार ऐसा कर सकते हैं, तो हम कहीं और क्यूँ जाएँ? हम स्वयं ही प्रभु तथा शिष्यों के लिए फसह का आयोजन करेंगे; क्योंकि आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह करना उनके लिए भारी भी नहीं होता। पतरस और यूहन्ना ने तुरंत ही, जैसे ही प्रभु ने उन्हें जिम्मेदारी दी, उसे पूरा किया, बिना मत्ती 26:18 और लूका 22:10-13 की अनिश्चितता की परवाह किए, बिना उससे घबराए।

उन्होंने कोई प्रश्न नहीं किए, कोई संदेह व्यक्त नहीं किया, कोई वैकल्पिक सुझाव नहीं दिए, इस बात से नहीं घबराए कि क्या वे उस आदमी से मिलने पाएंगे या नहीं अथवा क्या प्रभु के कथन पर क्या घर का स्वामी स्थान उपलब्ध करवा देगा? उन्होंने, जो उनसे कहा गया था, उसे बिना हिचकिचाए, बिना कोई प्रश्न उठाए, पूरा किया। और फिर मत्ती 26:19 शिष्यों की आज्ञाकारिता का एक और उदाहरण है, “सो चेलों ने यीशु की आज्ञा मानी, और फसह तैयार किया।” कोई असहमति नहीं, कोई सुझाव देना नहीं, न ही अपने विचारों के अनुसार कुछ करना, प्रभु के कहे हुए में कोई ‘सुधार’ या परिवर्तन नहीं; बस केवल प्रभु की बात की सीधी और खरी आज्ञाकारिता।

यही शिष्यता का, प्रभु को समर्पित होने का, उसके प्रति और उसके वचन के प्रति आज्ञाकारी होने का अर्थ है। हमने निर्गमन 12:15-20 के खण्ड के अध्ययन के दौरान देखा था कि परमेश्वर उसकी आराधना और उपासना के लिए कुछ बातों के प्रति बहुत दृढ़ है; उसने जो और जैसा कहा है, उसे ठीक वैसा ही किया जाना है। चाहे फसह हो, या मिलापवाला तंबू, या मंदिर, या व्यवस्था के पर्व, भेंट, बलिदानऔर अनुष्ठान आदि हों, परमेश्वर ने प्रत्येक के लिए विस्तार से निर्देश दिए, कि उसके लोगों को क्या और कैसे करने है। उसने कुछ भी लोगों के अपने विचार अथवा कल्पना पर नहीं छोड़ा। परमेश्वर को स्वीकार्य रीति से करने के लिए सभी को वैसे ही करना था जैसा परमेश्वर ने आज्ञा दी थी कि किया जाए; अन्यथा वह आराधना परमेश्वर को ग्रहण नहीं होती, और व्यर्थ हो जाती (मत्ती 15:9)। यहाँ पर हम देखते हैं कि शिष्यों को फसह की तैयारी भी प्रभु द्वारा चुने हुए स्थान पर ही करनी थी, प्रभु के निर्देशों के अनुसार ही उन्हें उस स्थान पर पहुँचना था और कहे गए के अनुसार तैयारी करनी थी। प्रभु यीशु ने शिष्यों को उस घर तक पहुँचने के लिए उन्हें कोई पता नहीं बताया, लेकिन वहाँ पहुँचने की एक विधि बताई; यदि उन्होंने प्रभु के कहे के अनुसार तुरन्त नहीं किया होता, तो वे घड़ा लेकर जा रहे उस आदमी से नहीं मिल पाते, और फिर उनके लिए उसके बाद की सारी बात बिगड़ जाती। किन्तु उनकी आज्ञाकारिता ने यह सुनिश्चित कर दिया कि सब कुछ ठीक से हो जाए। इससे शिष्यों का विश्वास भी दृढ़ हुआ, वे प्रभु के साथ घनिष्ठता का समय बिता सके, और प्रभु से कई बातें सीख सके, जिन्हें हम आगे देखेंगे।

प्रभु भोज में भाग लेने का अर्थ है प्रभु के प्रति आज्ञाकारी होना, चाहे बात समझ में न आए, या फिर अटपटी, कठिन या असंभव ही क्यों न लगे। कोई भी प्रभु और उसके वचन, उसके निर्देशों को हल्के में नहीं ले सकता है, अपनी मन-मर्जी के अनुसार करके यह अपेक्षा नहीं रख सकता है कि प्रभु उससे प्रसन्न और संतुष्ट होगा। प्रभु अपनी आज्ञाकारिता से खुश होता है (1 शमूएल 15:22-23), न कि ऊपरी तौर से एक रस्म पूरी करने के लिए, या औपचारिकता अथवा परंपरा निभाने के लिए किए गए कार्यों के द्वारा। प्रभु भोज हमें सिखाता है कि हम हमेशा प्रभु और उसके वचन के प्रति आज्ञाकारी रहें। यह हमें अवसर देता है कि हम प्रभु के प्रति अपनी आज्ञाकारिता की स्थिति का आँकलन कर लें, अपने जीवनों में झांक कर देख लें, और जो भी सुधार करने की आवश्यकता है, उसे कर लें।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • हाग्गै 1-2          

  • प्रकाशितवाक्य 17     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation

The Lord’s Table - For Those Obedient to the Lord  

  Since the last article, we have started studying about the Holy Communion from the New Testament. All the four Gospels give an account of the Lord Jesus’s establishing the Lord’s Table for His disciples, in Matthew 26, Mark 14, Luke 22, and John 13, while celebrating the Passover with them, using the elements of the Passover. In the last article we had seen from Matthew 26:17, how the Holy Communion showed that the disciples of Christ Jesus are one “family”, family as defined by the Lord Jesus in Mark 3:35. As per the Word of God, it is this family of God that has the privilege of partaking of the Lord’s Table. Today we will continue with Matthew 26:17 till verse 19, and look at another important teaching related to the Passover and the Holy Communion.

We see in Matthew 26:17 that the disciples came to the Lord with a question, “Where do You want us to prepare for You to eat the Passover?” As we said in the last article, a well-known fact about the disciples of the Lord Jesus is, like the Lord Jesus, they too were all local people, mostly Galileans. Of the twelve disciples, at least four were fishermen, having boats (plural; Luke 5:2) and servants (plural; Mark 1:20) to help them. So, we can surmise that even if they were not very affluent, economically, they were at least in a reasonably good state. Moreover, in response to the disciple’s question, the Lord sent the fishermen Peter and John (Luke 22:8), to go and prepare for the Passover to be observed. But neither Peter, nor John, nor any one of the other disciples assumed and decided that they and when they and their natural families can do it, why should they go elsewhere? They will host the Passover for the Lord Jesus and the rest of the disciples, since unlikely that financially it would have been any burden for them. Peter and John, immediately, as soon as the Lord entrusted the responsibility to them, went, undaunted by the uncertainty of Matthew 26:18 and Luke 22:10-13.

They did not raise any questions or express any doubts, did not offer alternative suggestions, did not feel perplexed at whether or not they will be able to meet the man, or whether the owner of the house would accept the Lord’s statement and give them the room. They just did what was told to them, unhesitatingly, unquestioningly; and then Matthew 26:19 has another statement of obedience “So the disciples did as Jesus had directed them; and they prepared the Passover.” No disagreement, no suggestions or doing anything according to their own ideas, no modification of what the Lord had asked to be done; simple straightforward obedience to the Lord’s command.

That is what discipleship and submission to the Lord, deciding to obey Him and His Word means. During the study from Exodus 12:15-20, we had seen how God is very steadfast about certain things for worshipping and following Him, it has to be done as He has ordained it be done. Whether for the Passover, or the Tabernacle, or the Temple, or the various feasts, offerings, sacrifices and ceremonies of the Law - God gave detailed instructions for everything and commanded that His people have to do as He has commanded to be done. He did not leave it to anybody’s imagination, or personal preferences. To worship God acceptably, everybody had to do it in the manner given by God, else the worship was not acceptable to God; it was vain worship (Matthew 15:9). We see here that even the preparation of the Passover by the disciples had to be done at the place the Lord had chosen, and they had to reach there to prepare in the manner the Lord told them to. The Lord Jesus did not give them the address of the house, but gave them a way of reaching there; had they not obeyed it properly, they would have missed out meeting the man carrying the pitcher, and everything else after that would have fallen apart for them. But their obedience ensured that all went well. Therefore, the disciple’s faith was strengthened and they could have a time of close fellowship with the Lord, learn many things, as we will see later.

Partaking of the Holy Communion demands being obedient to the Lord, even if the thing seems difficult to understand or do. One cannot treat the Lord and His Word casually, and do according to one’s own whims, and then expect the Lord to be pleased and happy with that. It is obedience to the Lord that makes Him happy (1 Samuel 15:22-23), not the doing of things in a ritualistic and superficial manner, as a formality or a tradition. The Holy Communion teaches us to be obedient to the Lord and His Word. It gives us an opportunity to examine our lives and check on our state of obedience to the Lord and His Word, and rectify what needs to be corrected in our lives.

If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Haggai 1-2

  • Revelation 17

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

रविवार, 25 दिसंबर 2022

प्रभु भोज – प्रभु यीशु द्वारा स्थापित (1) / The Holy Communion - Established by the Lord Jesus (1)

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - केवल प्रभु के परिवार के लिए

प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ के हमारे अध्ययन में हम अभी तक, पिछले 3½ सप्ताहों से, उसके पुराने नियम के प्ररूप, फसह, से सीखते आ रहे हैं। अब हम नए नियम में आते हैं और इसके बारे में नए नियम के वृतांतों से देखेंगे। पहले, हम प्रभु यीशु मसीह के द्वारा प्रभु की मेज़ की स्थापना के बारे में देखेंगे; फिर उन भ्रष्ट बातों के बारे में देखेंगे जो प्रभु की मेज़ को लेकर कलीसिया में आ गईं, और किस प्रकार से परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरितों तथा नए नियम के लेखों में होकर उनके निवारण और समाधान को दिया। हम जब प्रभु भोज से संबंधित नए नियम के लेखों और शिक्षाओं को देख रहे होंगे, तो साथ ही हम यह भी देखेंगे कि किस प्रकार से वे तथा हमने जो निर्गमन 12 से सीखा है दोनों में पूर्ण सामंजस्य है। अर्थात, क्यों और कैसे निर्गमन 12 से प्रभु की मेज़ के बारे में लिए गए हमारे निष्कर्ष, शिक्षाएं, तथा अभिप्राय मन-गढ़ंत बातें या अटकलें नहीं, वरन बाइबल के तथ्य हैं; परमेश्वर के वचन की अकाट्य और अपरिवर्तनीय बातें।

प्रभु यीशु मसीह के द्वारा प्रभु के मेज की स्थापना करने के वृतांत चारों सुसमाचारों में दिए गए हैं, और उन्हें साथ मिला कर देखने से पूरा घटनाक्रम और निष्कर्ष स्पष्ट होते हैं। प्रभु भोज से संबंधित, हमारी रुचि के भाग मत्ती 26, मरकुस 14, लूका 22, और यूहन्ना 13 में दिए गए हैं; और अध्ययन के इस भाग में हम सुसमाचारों के इन अध्यायों के पदों को संदर्भ के अनुसार देखते रहेंगे। हमारे अध्ययन का उद्देश्य सुसमाचारों के वृतांतों का विश्लेषण कर के उनमें सामंजस्य बैठाना नहीं है, बल्कि प्रभु भोज के महत्व, अर्थ, और अभिप्रायों को सीखना तथा समझना है, और मसीही विश्वासी के जीवन में उनके व्यावहारिक उपयोग को देखना है। आज हम फसह, जिसके मनाए जाने के दौरान प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के लिए प्रभु भोज को स्थापित किया था, उसकी तैयारी के साथ आरंभ करते हैं।

हम मत्ती 26:17 से देखते हैं कि “अखमीरी रोटी के पर्व के पहिले दिन, चेले यीशु के पास आकर पूछने लगे; तू कहां चाहता है कि हम तेरे लिये फसह खाने की तैयारी करें?” शिष्यों ने प्रभु यीशु  से यह जो प्रश्न किया, यदि उसे उस घटना और उसके मनाए जाने के संदर्भ में देखें, तो यह हम से बहुत कुछ कहता है। हमने निर्गमन 12 के वृतांत से देखा है कि फसह को मनाना एक पारिवारिक बात थी, एक घराने के लिए एक मेमना बलि किया जाना था, और छोटे परिवारों को साथ मिलकर इसे मनाना था और एक ही मेमने में भाग लेना था (निर्गमन 12:3-4)। हम मरकुस 3:13-14 से यह भी जानते हैं कि प्रभु यीशु ने उन अनेकों लोगों में से जो उसके पीछे-पीछे चलते रहते थे, बारह को चुना, कि वो उसके मुख्य गुट बनकर उसके साथ रहें, और उसने उन्हें प्रशिक्षित किया कि सुसमाचार को लेकर संसार में जाएं, और उन बारह को उसने “प्रेरित” कहा (लूका 6:13; मत्ती 10:1-2)। ये प्रेरित सभी स्थानीय लोग थे, उनमें से अधिकांश गलीली थे। फसह इस्राएलियों का एक महत्वपूर्ण पारिवारिक वार्षिक पर्व था (निर्गमन 12:14)। किन्तु यहाँ पर ये शिष्य प्रभु से अपने निज परिवारों के साथ जाकर फसह मनाने, और फिर उसके बाद लौट कर आने की अनुमति नहीं मांग रहे हैं। और ऐसा भी नहीं है कि यह इसलिए था कि वे प्रभु के साथ इसलिए रहना चाहते थे क्योंकि उसने उन्हें उसके आते बलिदान और मृत्यु के बारे में स्मरण दिलाया था (मत्ती 26:1-2, 12)। वास्तव में लगता ही नहीं है कि किसी भी शिष्य ने प्रभु द्वारा उसके पकड़े जाने और क्रूस पर चढ़ाए जाने की बात को समझा भी था, ऐसा लगता ही नहीं है कि वे इस बात को लेकर ज़रा भी परेशान या दुखी थे। न ही प्रभु यीशु ने उनसे यह कहा कि वह फसह को अपने पृथ्वी के परिवार के साथ मनाएगा, और न ही उसने उन्हें निमंत्रण दिया कि उसके साथ चलकर वे भी प्रभु के पृथ्वी के परिवार के साथ फसह मनाएं। प्रभु पहले ही उन्हें बता चुका था कि उसके अनुसार उसका परिवार कौन है (मरकुस 3:31-35) - वे जो परमेश्वर की इच्छा को पूरी करते हैं; और हमें प्रभु द्वारा दी गई इस परिभाषा को याद रखने की आवश्यकता है, हमारी अपनी समझ, तथा भविष्य में इसके उपयोग के लिए।

हम यहाँ पर यह देखते हैं कि ये बारह शिष्य, लगभग तीन वर्ष से अधिक समय से साथ तथा प्रभु के साथ रहते-रहते, एक साथ जुड़कर एक “परिवार” के समान व्यवहार करने लग गए थे (हम यहूदा इस्करियोती तथा प्रभु की मेज़ के बारे में थोड़े ही समय में देखेंगे)। निःसंदेह, शिष्यों में परस्पर मतभेद होते थे, और आपस में बड़े-छोटे होने की भावनाएं भी थीं, जैसे कि किसी भी अधिक संख्या में बच्चों वाले परिवार में सामान्यतः देखा जा सकता है। लेकिन फिर भी वे सभी साथ मिलकर, प्रभु की अधीनता में रहते थे, और उनमें से कोई भी अपने स्वाभाविक परिवार को प्रभु के शिष्य होने के परिवार से बढ़कर नहीं समझता था। यहाँ पर हम उस बात का एक व्यावहरिक उदाहरण देखते हैं, जो प्रभु यीशु ने उनसे कही थी जो उसके शिष्य, उसके लोग होना चाहते थे, उसके पीछे चलना चाहते थे (मत्ती 10:37; लूका 9:59-62; 14:26)।

यहाँ पर हमारे सामने नए नियम की, प्रभु भोज से संबंधित पहली शिक्षा है - प्रभु यीशु ने फसह उनके साथ मनाया जो उसके “परिवार” के लोग थे, “परिवार” किसी मनुष्य के अनुसार नहीं, किन्तु प्रभु यीशु की परिभाषा के अनुसार। प्रभु यीशु ने अपनी मेज़ उसके चारों ओर किसी भी कारण से, किसी स्वार्थ के अंतर्गत अथवा यूं ही समय बिताने के लिए, एकत्रित होने वाले लोगों के लिए स्थापित नहीं की थी। वरन, प्रभु ने अपनी मेज़ उनके लिए स्थापित की थी जो उसका “परिवार”, उसके लोग हो गए थे; और भविष्य में भी उन्हीं लोगों को इसमें भाग लेने का विशेषाधिकार प्रदान किया जो इनके समान उसके शिष्य बनने के लिए तैयार थे (मत्ती 28:19-20)। जैसा हम निर्गमन 12 से देख चुके हैं, फसह, और प्रभु भोज केवल परमेश्वर के प्रति समर्पित एवं प्रतिबद्ध लोगों के लिए है; उनके लिए जिन्होंने प्रभु को अपना जीवन समर्पित किया है और उसके तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता में जीने का निर्णय लिया है। यह कोई रीति अथवा परंपरा नहीं है जिसे यूं ही हल्के में अथवा औपचारिकता-वश निभाया जाए। इसमें भाग लेने वालों के लिए इसके साथ एक जवाबदेही भी जुड़ी हुई है, जैसे कि हम आगे देखेंगे।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • सपन्याह 1-3          

  • प्रकाशितवाक्य 16     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation

The Lord’s Table - Only for the Lord’s Family  

In our study of the Holy Communion or the Lord’s Table, so far, for the past 3½ weeks, we have been learning about it from its Old Testament antecedent, the Passover. We now come to the New Testament and will learn from the New Testament accounts about it. First, we will see about the Lord’s Table being established by the Lord Jesus; then we will see about the aberrations that had crept into the Church regarding the Lord’s Table, and how they were addressed by God the Holy Spirit through the Apostles, in the NT writings. As we go along the NT texts and teachings related to the Holy Communion, we will also see how they are in agreement with what we have learnt from Exodus 12, i.e., how and why our conclusions, lessons, and implications learnt about the Lord’s Table from Exodus 12 were not conjectures and surmising, but Biblical facts, the infallible, unchanging things of the Word of God.

The accounts of the Lord’s establishing the Lord’s Table are given in all four Gospels, and they together present the full picture of the events and their conclusions. Our portions of interest, related to the establishing of the Lord’s Table are found in Matthew 26, Mark 14, Luke 22, and John 13; and, in this part of the study, we will be referring to the relevant verses from these chapters of the Gospel accounts. The focus of our study is not discussing the Gospel accounts to harmonize them, but to learn about the significance, meaning, and implications of the Holy Communion, and the practical application of the teachings in the life of the Christian Believer. Let us now start with the preparation for the Passover, during which the Lord Jesus established the Holy Communion for His disciples.

We see from Matthew 26:17, that “Now on the first day of the Feast of the Unleavened Bread the disciples came to Jesus, saying to Him, "Where do You want us to prepare for You to eat the Passover?"” The question asked by the disciples to the Lord speaks volumes, when we consider it in context of the event and its celebration. We have seen from the Exodus 12 account that the observing of the Passover was to be a family event, one lamb to be sacrificed per family, and the small families could join together as one, and partake of one lamb (Exodus 12:3-4). We also know from Mark 3:13-14 that from the people who followed Him around, the Lord Jesus had chosen twelve to be with Him, His core group, whom He trained to take the Gospel to the world, and called them Apostles (Luke 6:13; Matthew 10:1-2). These Apostles were all local people, mostly Galileans. The Passover was an important annual feast of the Israelites (Exodus 12:14), celebrated with the family. But here the disciples are not asking the Lord Jesus permission to go to their respective families to celebrate the Passover, and then come back and join Him afterwards. Nor was it because they were desirous of being with the Lord, since He had again reminded them of His impending sacrifice and death (Matthew 26:1-2, 12). Actually none of the disciples seem to have understood what the Lord had said about His being caught and crucified, they do not seem to be at all perturbed about it. Neither did the Lord Jesus say that He will celebrate it with His earthly family, nor did He invite them to go with Him to celebrate with His earthly family. He had already defined for them, what for Him constituted His family - those who did the will of God (Mark 3:31-35) – and we need to keep this mind for our understanding and future use as well.

What we see here is that these twelve disciples, in their being together and with the Lord for over three years, had come together to behave as one “family”; (we will see about Judas Iscariot and the Lord’s Table shortly). No doubt, the disciples had their mutual differences, and also feelings of mutual superiority or inferiority, as siblings in any family with many children usually have. But yet they all stayed together, under the Lord, none placing their individual natural families over and above this family of being Lord’s disciples. We see here a practical enactment of what the Lord Jesus had said to those wanting to follow Him and be His people (Matthew 10:37; Luke 9:59-62; 14:26).

Here we have the first lesson of the New Testament regarding the Holy Communion - the Lord Jesus celebrated the Passover with those who were His family, according to not any man’s but His own definition. As we see throughout the Gospel accounts, although multitudes followed Him around, listened to His teachings, benefitted from His miracles, but despite having done all these things for the people thronging around Him, He did not call or consider them His “family” or His people. He did not establish the Lord’s Table for just about anyone who gathered around Him, casually or selfishly, and spent time with Him for some reason or the other. But He established His Table for His “family”, His people; and He gave those the privilege of partaking from it in future, who would join with Him in the manner these initial disciples had joined, becoming His disciples as these had become (Matthew 28:19-20). As we have seen from Exodus 12, the Passover, and the Holy Communion, are only for the committed people of God; for those who have surrendered their lives to the Lord, to live in obedience to Him and His Word. It is not a ritual to be casually participated in, perfunctorily observed. There is an accountability associated with it, for all who participate in it, as we will see later.

If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Zephaniah 1-3

  • Revelation 16

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well