ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 2 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 57

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 18

परमेश्वर पर विश्वास करना – 5

 

    इस अध्ययन में, वर्तमान में हम इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भिक बातों में से दूसरी, “परमेश्वर पर विश्वास करना” पर विचार कर रहे हैं; प्रत्येक मसीही विश्वासी को इन बातों को जानना चाहिए। हम देख चुके हैं कि प्रत्येक मसीही विश्वासी में परमेश्वर के प्रति एक दृढ़ और अडिग विश्वास होना चाहिए, अन्यथा शैतान उन्हें परमेश्वर के गुणों, विशेषताओं और चरित्र के बारे झूठी शिक्षाओं के द्वारा बहका, भरमा देगा। इस विषय पर विचार करते हुए हम देख चुके हैं कि परमेश्वर आत्मा है, अदृश्य है, लेकिन उसने अपने विषय अपनी सृष्टि में प्रमाण रख छोड़े हैं, जिस से कि जो उसके बारे में सीखना चाहते हैं वे सीख सकें। उसने सभी लोगों को एक खुला निमंत्रण दिया है कि वे उसकी जाँच कर लें और उस में विश्वास करने के विषय स्वयं अपने निष्कर्ष बना लें। हमने देखा है कि यद्यपि वह एक धीरजवन्त और विलम्ब से क्रोध करने वाला परमेश्वर है, और जो अपने पापों से पश्चाताप करके उनके लिए उस से क्षमा माँगते हैं, वह उन्हें क्षमा कर देता है, लेकिन साथ ही वह एक न्यायी परमेश्वर भी है; और जो अपने पापों के लिए उस से क्षमा प्राप्त नहीं करते हैं, उन्हें अन्ततः उसके सामने न्याय के लिए खड़ा होना पड़ेगा और अपने पापों के परिणाम भुगतने पड़ेंगे। पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर स्थान/space, पदार्थ, ऊर्जा, और समय का सृष्टिकर्ता है; उनके ऊपर है, और अपने उद्देश्यों एवं योजनाओं के अनुसार इन सभी को नियंत्रित करता है। आज हम परमेश्वर की एक और महत्वपूर्ण विशेषता पर ध्यान करेंगे, कि वह सर्वव्यापी है, अर्थात वह हर समय हर स्थान पर विद्यमान रहता है।

    दाऊद ने भजन 139:7-12 में लिखा, “मैं तेरे आत्मा से भाग कर किधर जाऊं? या तेरे सामने से किधर भागूं? यदि मैं आकाश पर चढूं, तो तू वहां है! यदि मैं अपना बिछौना अधोलोक में बिछाऊं तो वहां भी तू है! यदि मैं भोर की किरणों पर चढ़ कर समुद्र के पार जा बसूं, तो वहां भी तू अपने हाथ से मेरी अगुवाई करेगा, और अपने दाहिने हाथ से मुझे पकड़े रहेगा। यदि मैं कहूं कि अन्धकार में तो मैं छिप जाऊंगा, और मेरे चारों ओर का उजियाला रात का अन्‍धेरा हो जाएगा, तौभी अन्धकार तुझ से न छिपाएगा, रात तो दिन के तुल्य प्रकाश देगी; क्योंकि तेरे लिये अन्धियारा और उजियाला दोनों एक समान हैं।” दाऊद इस बात का अँगीकार कर रहा है कि ऐसा कोई स्थान नहीं है, न आकाश में, न अधोलोक, न समुद्र के पार, जहाँ पर परमेश्वर नहीं है, और अँधकार भी किसी को उस से छुपा नहीं सकेगा। पिछले लेख में यह उल्लेख किया गया था कि बाइबल का परमेश्वर इसलिए भी अनुपम है क्योंकि वह असीम है। एक सीमित बुद्धि केवल सीमित बातों के बारे में ही सोच सकती है, कल्पना कर सकती है; और वही कह सकती है जो स्थान और समय से सीमित हों, जैसे कि मसीही विश्वास के अतिरिक्त अन्य सभी विश्वास अथवा मान्यताओं में जो भी ईश्वर हैं वे सभी स्थान और समय की सीमाओं के अन्तर्गत ही काम करते हैं, और उनके काम उन्हें मानने वाले लोगों की भौगोलिक सीमाओं तक ही सीमित रहते हैं। किन्तु क्योंकि बाइबल का परमेश्वर मनुष्य की बुद्धि और कल्पना की उपज नहीं है, इसलिए वह किसी भी स्थान या भौगोलिक सीमाओं से सीमित नहीं है। दाऊद द्वारा लिखे गए ये पड़ इस बात का एक और प्रमाण हैं कि बाइबल का परमेश्वर किसी स्थान या भौगोलिक सीमा से सीमित नहीं है; वह हर स्थान पर हर समय विद्यमान, सक्रिय, और उपलब्ध है; व्यक्ति चाहे जहाँ पर भी हो।

    यह प्रत्येक व्यक्ति को इस बात के लिए आश्वस्त करता है कि वे सँसार में कहीं भी हों, यदि वे बाइबल के परमेश्वर की ओर मुड़ेंगे, तो वे कभी भी उसे अनुपस्थित नहीं पाएंगे, निराश नहीं होंगे। वे चाहे कहीं पर भी हों, जब वे उसे पुकारेंगे तो परमेश्वर उनकी सुनने और उनकी सहायता करने और उन्हें सँकट से छुड़ाने के लिए सदा वहाँ पर होगा। उस ने प्रतिज्ञा दी है “संकट के दिन मुझे पुकार; मैं तुझे छुड़ाऊंगा, और तू मेरी महिमा करने पाएगा” (भजन 50:15)। वास्तव में बाइबल का तथ्य यही है कि हमारा, अर्थात समस्त सृष्टि का अस्तित्व परमेश्वर ही में है, जैसा कि पौलुस ने पवित्र आत्मा की अगुवाई में दो स्थानों पर कहा है – प्रेरितों 17:28 “क्योंकि हम उसी में जीवित रहते, और चलते-फिरते, और स्थिर रहते हैं...” और कुलुस्सियों 1:17 “और वही सब वस्तुओं में प्रथम है, और सब वस्तुएं उसी में स्थिर रहती हैं।” इसलिए किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि परमेश्वर कहीं दूर है, पहुँच से परे रहता है, और ऐसा है जिसके निकट नहीं जाया जा सकता है। परमेश्वर हमेशा ही निकट रहता है, और जो भी उसे सच्चे और समर्पित मन से पुकारता है, वह उसे उपलब्ध रहता है (2 इतिहास 33:12-13; भजन 91:15; 107:6, 13)। वह हमेशा ही सहायता करने के लिए तैयार रहता है, यदि लोग उसके आज्ञाकारी होकर वैसा करने को तैयार रहें जैसा वह उनकी पुकार के प्रत्युत्तर में उन्हें करने के लिए कहता है।

    परमेश्वर की यह विशेषता सभी के सामने एक बड़ी चेतावनी भी रखती है – चाहे वह विश्वासी हो अथवा नहीं। क्योंकि परमेश्वर हर स्थान पर हर समय विद्यमान है, इसलिए प्रत्येक, हर समय उसकी ध्यान से देखते रहने वाली दृष्टि में बना रहता है, और परमेश्वर के ध्यान से कुछ नहीं छूटता है। परमेश्वर उनकी सहायता और सुरक्षा के लिए भी उन पर अपनी दृष्टि बनाए रख सकता है, साथ ही, उस को भी देखता रहता है वे भला या बुरा, जो भी कर रहे हैं। इसलिए, जब भी लोग उसके सामने खड़े होंगे, उन्हें हर एक बात का हिसाब देना होगा (2 कुरिन्थियों 5:10)। परमेश्वर के सर्वव्यापी होने का यह गुण उनके लिए जो उस पर विश्वास करते हैं, बहुत आश्वस्त करने वाला है, और यह उस पर विश्वास करने वाले विश्वासियों को यह भरोसा देता रहता है कि जिस पर उन्होंने विश्वास किया है वह हर बात के लिए सदा उनके पास, सहज से उपलब्ध रहता है। यह हमें परमेश्वर की एक और विशेषता पर ले जाता है, कि वह सर्वज्ञानी भी है; क्योंकि वह हर समय, हर स्थान पर विद्यमान है, इसलिए वह हर बात के बारे में सब कुछ जानता है; व्यक्ति जो भी करे, कहीं भी जाए, किसी से भी मिले, कुछ भी कहे, आदि; और हम अगले लेख में परमेश्वर के सर्वज्ञानी होने के बारे में देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 18

Faith Towards God - 5

 

    In this study, presently, we are considering having “Faith Towards God” which is the second of the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2, that every Christian Believer should know. We have seen that every Believer should have a firm, unshakeable faith in God and His Word, else Satan will be able to beguile them by bringing in false teachings and creating doubts in them about the attributes, characteristics, and character of God. In our considerations of this topic, we have seen that though God is Spirit, is invisible, yet He has placed proofs about Himself in His creation, so that those who want to can always learn about Him. He has given an open invitation for all people to check Him out and draw their own conclusions about coming to faith in Him. We have also seen that though He is patient and longsuffering, willing to forgive those who repent of their sins and ask His forgiveness for them, yet He is also a just God, and those who do not obtain His forgiveness for their sins from Him, eventually will have to face Him as their judge, and bear the consequences of their sins. In the last article we saw that God is the creator of space, matter, energy, and time; and is over and above them all, controlling them all according to His plans and purposes. Today we will look at another important characteristic of God, He is omnipresent, i.e., He always is present everywhere.

    David, in Psalm 139:7-12 writes, “Where can I go from Your Spirit? Or where can I flee from Your presence? If I ascend into heaven, You are there; If I make my bed in hell, behold, You are there. If I take the wings of the morning, And dwell in the uttermost parts of the sea, Even there Your hand shall lead me, And Your right hand shall hold me. If I say, "Surely the darkness shall fall on me," Even the night shall be light about me; Indeed, the darkness shall not hide from You, But the night shines as the day; The darkness and the light are both alike to You.” David acknowledges that there is no place, not in heaven, or hell, or way beyond the sea, where the presence of God is not there, and even darkness will not hide anyone from Him. In the last article it was mentioned that the God of the Bible is unique in being infinite. A finite mind can only think of and imagine finite things; and only talk of things that are finite in time and locality, like all the deities of every belief other than the Christian Faith function under the limits of time and their activities have been presented as localised to the geographical area of the people believing in them. But since the God of the Bible is not a product of human mind and imagination, He is not limited by time or space. These verses from David are a further proof that the God of the Bible is not limited by space or any geographical location; He is present, active, and available everywhere, anywhere a person may be.

    This assures everyone, anywhere in the world, that when they turn to the Lord God of the Bible, they will never be disappointed because of His absence. Wherever they may be, God is always there to listen to them, to help them, and to deliver them when they cry out to Him. He has promised “Call upon Me in the day of trouble; I will deliver you, and you shall glorify Me” (Psalm 50:15). Actually, the Biblical fact is that we, i.e., all of creation have our existence in God, as Paul has said under the guidance of the Holy Spirit at two places – Acts 17:28 “for in Him we live and move and have our being…” and Colossians 1:17 “And He is before all things, and in Him all things consist.” So, no one need fear God ever being far away, inaccessible, and unapproachable. God is always at hand and available to everyone who calls out to Him with a honest and surrendered heart (2 Chronicle 33:12-13; Psalm 91:15; 107:6, 13). He is always willing to extend a helping hand, provided people are willing to obey Him and do as He asks them to do, when they call out for His help.

    This characteristic of God also places a great caution before everyone – whether a Believer or not. Since God is always present everywhere, therefore, everyone is always under God’s watchful eyes and nothing escapes His attention. God can be watching over them to protect and help them, as well as keeping an eye on whatever right or wrong they may be doing. Therefore, when people stand before Him, they will have to give an account of each and everything (2 Corinthians 5:10). This omnipresent attribute of God is not only reassuring for those who trust in Him, but it also gives His Believers confidence in their “Faith Towards God” that they believe in and belong to the God who is always at hand, never far from them.  This leads us to another related characteristic of God, that He is omniscient, i.e., since He is everywhere all the time, therefore He knows everything about everything; whatever anyone does, wherever they go, whoever they meet whatever they say etc.; and we will consider God being omniscient in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 1 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 56

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 17

परमेश्वर पर विश्वास करना – 4

 

    वर्तमान में हम प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी के सीखने के लिए अनिवार्य, इब्रानियों 6:1-2 में उल्लेखित छः आरम्भिक बातों में से दूसरी, “परमेश्वर पर विश्वास रखना” के बारे में विचार कर रहे हैं। किसी में विश्वास रखने के लिए, न केवल उस व्यक्ति के गुणों, विशेषताओं, और चरित्र को जानना आवश्यक है, वरन उसके साथ एक निकट सम्बन्ध भी होना चाहिए, जिससे उस पर भरोसा किया जा सके, और किसी आवश्यकता के समय उस से सहायता मिलने आश्वस्त रहा जा सके। पिछले लेख में हमने देखा है कि यद्यपि परमेश्वर आत्मा है, अदृश्य है, फिर भी उसने अपने विषय प्रमाण अपनी सृष्टि में रखे हैं; और उसका वचन, बाइबल, हमें उसके गुणों, विशेषताओं, और चरित्र के बारे में बताती है। पिछले लेख में हमने उसके गुणों और विशेषताओं में से दो के बारे में देखा था: पहला कि वह धीरजवन्त, विलम्ब से क्रोध करने वाला परमेश्वर है; और दूसरा, वह न्यायी परमेश्वर है जो पाप की अनदेखी नहीं करता है। परमेश्वर ने जैसी आज्ञा दी है, पाप के दो ही समाधान हैं; या तो पाप परमेश्वर के द्वारा प्रभु यीशु के कलवरी के क्रूस पर दिए गए प्रायश्चित वाले बलिदान के आधार पर क्षमा किया जा सकता है; अन्यथा, यदि पापों के लिए यह क्षमा प्राप्त नहीं की गई है, तो फिर अन्ततः उनका न्याय होगा, उन के लिए दण्ड दिया जाएगा। यह प्रत्येक व्यक्ति का सोचा-समझा निर्णय है कि वह अपने पापों के लिए क्या व्यवहार चाहता है – प्रभु यीशु में विश्वास में आने के द्वारा परमेश्वर से पापों की क्षमा प्राप्त करना चाहता है, या अपने पापों में बने रहने का निर्णय लेने के द्वारा वह उनके लिए परमेश्वर के न्याय और दण्ड का सामना करना चाहता है। आज हम परमेश्वर के एक ऐसे गुण और विशेषता के बारे में बात करेंगे, जिसके बारे में शायद ही कभी कोई चर्चा होती है, और जो बहुत कम समझा जाता है।

    जैसा कि बाइबल के आरम्भिक पद, उत्पत्ति 1:1-5 दिखाते हैं, परमेश्वर स्थान (आकाश/space), पदार्थ (पृथ्वी और आकाश की सामग्री), ऊर्जा (उजियाला), और समय (दिन से रात का अन्तराल जो पहला दिन कहलाया) का सृष्टिकर्ता है। सृष्टि जिसे आज हम जानते हैं, वह ‘आकाश’ या ‘अंतरिक्ष/space’ तथा समय के विस्तार और उन की सीमाओं में विद्यमान पदार्थ और ऊर्जा के विभिन्न स्वरूप हैं, जो परमेश्वर द्वारा उनकी निर्धारित स्थिति और रूप में रहते हैं, उसके अनुसार परस्पर एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं, और कार्य करते हैं। परमेश्वर जो स्थान/आकाश, पदार्थ, ऊर्जा, और समय का सृष्टिकर्ता है, स्वयं इन सब से ऊपर और पृथक है। वह न तो इनकी सीमाओं से बन्धा है, और न ही उनकी सीमाओं और क्षमताओं से सीमित होकर काम करता है, जैसा कि हम, जो सृजे गए हैं करते हैं; बल्कि सृष्टि में जो कुछ भी है वह उसी में विद्यमान है और कार्य करता है (कुलुस्सियों 1:17)। परमेश्वर समय के अस्तित्व से बन्धा नहीं है; वह कल, आज, और युगानुयुग एक सा है; कभी नहीं बदलता है (भजन 90:2; 102:27; विलापगीत 5:19; मलाकी 3:6; यूहन्ना 8:56-58; इब्रानियों 1:12; 7:24; 13:8; याकूब 1:17; प्रकाशितवाक्य 1:8, 17-18)। परमेश्वर, हमारे समय को नापने या बीतने के माप से बन्धा हुआ नहीं है (भजन 39:5; 90:4; 2 पतरस 3:8)। बल्कि, इसके विपरीत, परमेश्वर समय को नियंत्रित करता है; वह न केवल समय को आगे बढ़ने से रोक सकता है (यहोशू 10:12-14), बल्कि उसे पीछे भी कर सकता है (2 राजाओं 20:9-11)।

    अधिकाँश विश्वासियों के लिए यह एहसास करना और मानना – कि परमेश्वर समय से पृथक और परे है (अय्यूब 10:5), कठिन होता है। क्योंकि वे इसका एहसास करके, इसे स्वीकार नहीं करते हैं और इसे परमेश्वर के वचन में लिखी हुई बातों पर लागू नहीं करते हैं, इसलिए वे कई बातों को गलत समझते हैं, उनकी गलत व्याख्या करते हैं, और उन्हें गलत रीति से लागू करते हैं। क्योंकि परमेश्वर के वचन की बातों के प्रति उनकी समझ, व्याख्या, और उन बातों को लागू करना इसी समझ के साथ है कि परमेश्वर भी समय के विस्तार और सीमाओं में काम करता है, इसलिए वे परमेश्वर की कई बातों के विषय कई गलतियाँ करते हैं। जैसा हम समझते और देखते हैं, तथा अपनी समझ के लिए समय से सम्बन्धित बातों को लागू करते हैं, उसकी बजाए यदि हम परमेश्वर के समय के विस्तार और सीमाओं से परे होने, और उसके लिए हर बात के वर्तमान और अभी में होने, न कि भूतकाल-वर्तमान काल-भविष्यकाल में होने के दृष्टिकोण से बाइबल की बातों को देखें और समझें तो परमेश्वर के पूर्व-ज्ञान, पूर्व-निर्धारण या पूर्व-निर्धारित नियति, चुने जाना, कुछ लोगों के लिए परमेश्वर द्वारा पहले से ही दण्ड निर्धारित करके रखना, उद्धार के अनन्तकालीन होने कभी खोए न जाने, आदि को समझने में बहुत सहायता मिलेगी। यद्यपि हमारी सहायता के लिए और हमें समझना सहज करने के लिए परमेश्वर भूतकाल-वर्तमान काल-भविष्यकाल के सन्दर्भ में बात करता है, अपने विषय में भी और अपने कामों और योजनाओं के बारे में भी, किन्तु यह इसलिए नहीं है कि वह समय से बन्धा हुआ है, बल्कि इसलिए है क्योंकि हम बात को उसी रीति से समझते हैं। और वह जो कह रहा है वह हमारे समझने, सीखने और पालन करने के लिए है; इसलिए वह उन अभिव्यक्तियों को उपयोग करता है जिन्हें हम समझ सकते हैं, पालन कर सकते हैं।

    यह बात कि परमेश्वर समय से पृथक और परे है, बाइबल के परमेश्वर का एक और अनुपम गुण है। सँसार की किसी भी अन्य विश्वास या मान्यता में ईश्वर के समय से पृथक और परे होने की धारणा नहीं पाई जाती है। मसीही विश्वास को छोड़कर, किसी भी अन्य विश्वास या मान्यता में समय को हमेशा ही उस विश्वास या मान्यता के ईश्वर से ऊपर, तथा उन को समय और भौगोलिक सीमाओं के अन्तर्गत कार्य करने को ही दिखाया गया है। यह इस बात का सूचक है कि वे सभी ईश्वर मनुष्य की कल्पनाओं की उपज हैं; क्योंकि मनुष्य का सीमित मस्तिष्क केवल समय और स्थान की सीमाओं के अन्तर्गत काम करने के बारे में ही जानता और मानता है। मनुष्य कभी भी किसी के भी समय और स्थान के विस्तार और सीमाओं से परे, उसके असीमित होने की कल्पना भी नहीं कर सकता है, समय को नियंत्रित करने वाला होने का विचार भी नहीं कर सकता है।

    अगले लेख में हम यहाँ से और आगे बढ़ेंगे और परमेश्वर के गुणों, विशेषताओं, और चरित्र के बारे में और बातों को देखेंगे, जिस से कि हमारा “परमेश्वर पर विश्वास” मात्र कल्पनाओं और धारणाओं पर आधारित कोई अन्ध-विश्वास न हो; बल्कि हमारा “परमेश्वर पर विश्वास” उसके बारे में दिए गए बाइबल के तथ्यों पर आधारित हो। ऐसा विश्वास स्थिर और दृढ़ होगा, अडिग होगा, और शैतान के लिए हमें किसी झूठी शिक्षा अथवा गलत सिद्धान्त तथा तरह-तरह की त्रुटिपूर्ण बातों के द्वारा बहका या भरमा कर गलत मार्ग पर डाल देना सम्भव नहीं होगा।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 17

Faith Towards God - 4

 

    We are presently considering “Faith Towards God,” the second of the six elementary principles mentioned in Hebrews 6:1-2, that every Born-Again Christian Believer should learn. To have faith in someone requires not only knowing the attributes, characteristics, and the character of that person, but also being in a close relationship with him, thereby being able to trust him and rely on him for any time of need. In the previous article we have seen that though God is Spirit, is invisible, yet He has placed proofs about Him in His creation; and His Word, the Bible speaks to us about His attributes, characteristics, and character. In the last article we also saw two of the attributes and characteristics of God: firstly, that though He is a patient, long-suffering God; secondly, but He is also a just God who does not condone sin. As God has commanded, there are only two remedies for sin; sin can either be forgiven by Him on the basis of the atoning sacrifice of the Lord Jesus made on the Cross of Calvary; or, if this forgiveness for sins has not been obtained, then eventually it will be judged and punished by Him. It is every person’s considered decision, how he wants his sins to be handled – by God forgiving them through their coming to faith in the Lord Jesus, or by God judging them and punishing him for their deciding to continue in their sins. Today we will look at a rarely talked about and often very poorly understood attribute and characteristic of God.

    As the opening verses of the Bible, Genesis 1:1-5 show, God is the creator of Space, Matter, Energy (heavens, earth, matter in the heavens) and Time (period spanning day and night, called the first day). The creation as we know it, is matter and energy in their various forms, that exist, interact, and function in the manner determined by God for them, in space and time. God as the creator of matter, energy, space, and time is over and above them. He is neither bound by them, nor does He function within their boundaries and limits, as we – the created beings do; but everything exists and functions in Him (Colossians1:17). For God time does not exist; He is the same yesterday, today and forever; never changing (Psalm 90:2; 102:27; Lamentations 5:19; Malachi 3:6; John 8:56-58; Hebrews 1:12; 7:24; 13:8; James 1:17; Revelation 1:8, 17-18). God is not bound by our measures and concepts of passage of time (Psalm 39:5; 90:4; 2 Peter 3:8). Rather, God controls time; He can not only stop it from moving forward (Joshua 10:12-14), but also reverse it, move it back (2 Kings 20:9-11).

    This, for most Believers is a difficult concept to realize and accept – that God is outside of time (Job 10:5). Since they do not realize, accept, and apply this, while trying to understand, interpret, and apply the things written in God’s Word; therefore, they misunderstand, misinterpret, and misapply many things written in the Bible. Because their understanding, interpretation, and application of God’s Word is as if God too functions within the scope and limits of time, and therefore they commit many errors about the things of God. Problems related to understanding the concepts of fore-knowledge, pre-destination, election, God’s retribution for some, salvation being eternal, etc., become much easier to understand and follow, when seen from this perspective of God being outside of time, and for Him everything being in the present and now, instead of happening in past-present-future, as we perceive them, as we think and apply them for our understanding and interpretation of things. Though for our convenience and to help us understand, God does speak about past-present-future even in context of Himself, His works, and His actions. But that is not because He is bound by time, but since that is how we understand things, and what He is saying is for us to understand, learn, and follow, so He uses expressions that we can understand and apply.

    God being outside of time is another concept that is unique to the God of the Bible. In no other faith or belief is this concept of the deity being over and above time seen. In every faith and belief other than the Christian Faith, time is shown as being over and above even the deities, all of whom function within the scope and limits of time, and their geographical location. This is an indicator of those deities being products of human imagination, since the finite human mind that only knows about functioning within the limits of space and time, can never imagine anything or anyone to be infinite and beyond the limits of time, let alone being one who even controls time.

    In the next article we will move ahead and consider further about attributes, characteristics, and the character of God, so that we do not have a blind “Faith towards God” based on suppositions; rather our faith in Him be based on Biblical facts about Him. Such a faith will be firm and unshakeable, rendering it impossible for Satan to mislead us into false teachings, wrong doctrines, and various kinds of errors.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 30 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 55

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 16

परमेश्वर पर विश्वास करना – 3

 

    पिछले लेख में, इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भिक बातों में से दूसरी आरंभिक बात, अर्थात “परमेश्वर पर विश्वास करना” पर विचार करते हुए, हमने देखा था कि किसी काल्पनिक ईश्वर अथवा सृजे गई वस्तु या जन पर नहीं बल्कि एकमात्र सच्चे परमेश्वर, प्रभु परमेश्वर यहोवा, पर दृढ़ और स्थिर विश्वास रखना क्यों आवश्यक है। यही परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह के रूप में देहधारी होकर पृथ्वी पर आया, ताकि समस्त मानवजाति के लिए उद्धार और अनन्त जीवन का मार्ग तैयार कर के दे, और जो भी अपने पापों से पश्चाताप करता है, उस पर विश्वास लाता है, और अपना जीवन उसे समर्पित करता है कि उसकी तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता में जीवन व्यतीत करे, वह प्रभु से पापों के लिए क्षमा और अनन्त जीवन सेंत-मेंत प्राप्त करता है। जैसा हमने पिछले लेख में इब्रानियों 11:6 से देखा था, परमेश्वर को प्रसन्न करने के लिए यह विश्वास होना अनिवार्य है। यदि व्यक्ति परमेश्वर के प्रति अपने विश्वास में स्थिर और दृढ़ नहीं होगा, तो शैतान उसके मन में परमेश्वर, परमेश्वर के गुणों और विशेषताओं, परमेश्वर के चरित्र के बारे में सन्देह उत्पन्न कर देगा, और फिर उन्हें पाप करने के मार्ग में बहका देगा, जैसा उसने अदन की वाटिका में हव्वा के साथ किया था। एक बार जब व्यक्ति गलती और पाप करने में गिर जाता है, तो फिर वह औरों को भी उनमें ले आता है, जैसे हव्वा ने आदम से पाप करवा दिया। इसलिए यह अनिवार्य है कि हम शैतान को कोई अवसर न दें कि वह अपनी किसी भी युक्ति से हमें परमेश्वर पर सन्देह करने और पाप में डालने में सफल हो जाए; और इसका एकमात्र मार्ग है परमेश्वर में स्थिर और दृढ़ विश्वास को बनाए रखना, जो कि परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन से भली-भांति परिचित होने से होता है, क्योंकि तब शैतान परमेश्वर के वचन की कोई गलत व्याख्या या किसी हवाले का गलत उपयोग हमारे सामने लाकर हमें किसी झूठी शिक्षा अथवा गलत सिद्धान्त पर विश्वास करने में नहीं फँसाने पाता है।

    परमेश्वर का वचन बाइबल हमें यह भी बताती है कि परमेश्वर की दृष्टि में विश्वास रखने का क्या अर्थ है – “अब विश्वास आशा की हुई वस्तुओं का निश्चय, और अनदेखी वस्तुओं का प्रमाण है” (इब्रानियों 11:1)। यहाँ पर जिस वाक्यांश को प्रमुख किया गया है वह हमारे वर्तमान विचार के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बाइबल का परमेश्वर आत्मा है, न कि कोई भौतिक शरीर (1 यूहन्ना 4:12, 20); और जब तक वह स्वयं ही अपने आप को प्रत्यक्ष नहीं दिखाता है, कोई उसे देख नहीं सकता है। जैसा कि प्रभु यीशु ने कहा, परमेश्वर की आराधना उसके अदृश्य आत्मा रूप में ही होनी है “परमेश्वर आत्मा है, और अवश्य है कि उसके भजन करने वाले आत्मा और सच्चाई से भजन करें” (यूहन्ना 4:24)। इसलिए सच्चा विश्वास, बाइबल की परिभाषा के अनुसार, यह माँग करता है कि हम परमेश्वर में विश्वास रखें, उस पर भरोसा रखें, उसकी उपासना करें और उसके आज्ञाकारी रहें, चाहे वह हमें दिखाई न भी दे। हमारे ऐसा करने के लिए परमेश्वर ने न तो हमें हमारी कल्पनाओं पर छोड़ा है, और न ही हम से उस पर अन्धविश्वास रखने के लिए कहा है। उसने हमारी सहायता के लिए न केवल स्वयं के विषय आवश्यक प्रमाण उपलब्ध करवाए हैं, बल्कि साथ ही खुला निमंत्रण भी दिया है कि हम उसे परख कर देख लें कि वह कितना भला है, “परखकर देखो कि यहोवा कैसा भला है! क्या ही धन्य है वह पुरुष जो उसकी शरण लेता है” (भजन 34:8)। यह एक अनुपम बात है, जो सारे सँसार भर में, किसी भी अन्य ईश्वर के प्रति विश्वास रखने के साथ कदापि नहीं देखी जाती है। मसीही विश्वास के अतिरिक्त, अन्य सभी विश्वास और किसी भी अन्य ईश्वर की उपासना में, माँग एक अन्धविश्वास की रहती है, जिस में कोई सन्देह करने अथवा प्रश्न उठाने का कोई स्थान नहीं होता है। और यदि कोई उस ईश्वर या देवी-देवता के अस्तित्व, या उसकी सामर्थ्य, या उसकी क्षमताओं पर कोई प्रश्न उठाता है, तो उसे विधर्मी माना जाता है। साथ ही उस ईश्वर पर सन्देह करने, या उसके बारे में प्रश्न उठाने को उस ईश्वर का अपमान करना समझा जाता है और फिर उसके अनुयायी सन्देह करने या प्रश्न उठाने वाले को यह अपमान करने के लिए दण्ड देते हैं।

    बाइबल के परमेश्वर के साथ ऐसा नहीं है; उसे कोई आपत्ति नहीं है कि कोई उसके बारे में जाँचे-परखे, वह इसे बुरा नहीं मानता है; और जाँचने-परखने वाले पर छोड़ देता है कि यह सब करने के बाद स्वयं ही उस पर विश्वास करने के बारे में निष्कर्ष निकालें, वह उन्हें विश्वास करने के लिए बाध्य नहीं करता है। उसने अपनी सृष्टि में अपने बारे में बहुतेरे प्रमाण रखे हैं (अय्यूब 12:7-9; भजन 8:3; 19:1-3; 33:6-9; रोमियों 1:20), और लोकप्रिय किन्तु गलत शैतानी धारणा के विपरीत, विज्ञान बाइबल के विरुद्ध नहीं है और न ही परमेश्वर के अस्तित्व को नकारता है। इस धारणा के विपरीत, सभी वैज्ञानिक आविष्कार एक सृष्टिकर्ता की ओर संकेत करते हैं, एक बुद्धिमान हस्ती के द्वारा की गई सुनियोजित, और व्यवस्थित सृष्टि की ओर, न कि विज्ञान के नाम पर किए जाने वाले खोखले दावों के अनुसार अनियंत्रित और अनायास ही कुछ भी हो जाने के द्वारा सभी कुछ बन जाने की ओर। इसलिए, चाहे बाइबल का परमेश्वर आत्मा है, अदृश्य है, लेकिन फिर भी उस ने अपनी सृष्टि में अपने बारे में प्रमाण रखे हैं जो कि उसके अनदेखे होने पर भी अस्तित्व में होने को प्रमाणित करते हैं। ये प्रमाण, अर्थात हम जो उसके वचन से, और उसकी सृष्टि से उसके गुणों, विशेषताओं, और उसके चरित्र के बारे में सीखते हैं, वह हमें वह आधार प्रदान करते हैं कि हम “परमेश्वर पर विश्वास” करें। अब हम परमेश्वर के कुछ महत्वपूर्ण गुणों और विशेषताओं के बारे में देखेंगे, और उसके चरित्र के बारे में भी सीखेंगे।

    बाइबल का परमेश्वर ही वह एकमात्र परमेश्वर है जो अपनी समस्त सृष्टि की देखभाल करता है, चाहे उसके सृजे हुए लोग उस में विश्वास करें या न करें, उसका अंगीकार करके उसके आज्ञाकारी रहें अथवा न रहें; वह फिर भी उनकी भौतिक या शारीरिक आवश्यकताओं का ध्यान रखता है, उनके लिए उपलब्ध करवाता है “यहोवा सभों के लिये भला है, और उसकी दया उसकी सारी सृष्टि पर है” (भजन 145:9; साथ ही मत्ती 5:45; लूका 6:35; प्रेरितों 14:15-17 भी देखें)। वह धीरजवन्त और विलम्ब से क्रोध करने वाला परमेश्वर है, और सभी के भले या बुरे कामों को धैर्य के साथ बर्दाश्त करता रहता है, उन्हें पर्याप्त अवसर देता रहता है, स्मरण दिलाता रहता है कि लोग अपने पापों से पश्चाताप करें और उसकी ओर लौट आएँ, “प्रभु अपनी प्रतिज्ञा के विषय में देर नहीं करता, जैसी देर कितने लोग समझते हैं; पर तुम्हारे विषय में धीरज धरता है, और नहीं चाहता, कि कोई नाश हो; वरन यह कि सब को मन फिराव का अवसर मिले” (2 पतरस 3:9)। किन्तु वह न्यायी परमेश्वर भी है, और जो पापों से पश्चाताप करके उसे समर्पण नहीं करते हैं, उसके आज्ञाकारी नहीं बनते हैं, उस से क्षमा प्राप्त नहीं करते हैं, उन्हें फिर अन्ततः उसका सामना एक न्यायी के समान करना पड़ेगा और उसके न्याय को झेलना पड़ेगा “… यहोवा, यहोवा, ईश्वर दयालु और अनुग्रहकारी, कोप करने में धीरजवन्त, और अति करुणामय और सत्य, हजारों पीढ़ियों तक निरन्तर करुणा करने वाला, अधर्म और अपराध और पाप का क्षमा करने वाला है, परन्तु दोषी को वह किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा, वह पितृों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों वरन पोतों और परपोतों को भी देने वाला है” (निर्गमन 34:6-7 )।

    अगले लेख में हम परमेश्वर के कुछ और गुणों, विशेषताओं पर, और उसके चरित्र के बारे में विचार करेंगे, यह जानने के लिए कि क्यों बाइबल का परमेश्वर विश्वास करने के योग्य है, और क्यों विश्वासियों को उसमें स्थिर और दृढ़ विश्वास बनाए रखना चाहिए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 16

Faith Towards God - 3

 

    In the last article, considering the second i.e., the principle of “Faith Towards God,” of the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2, we had seen the necessity of having a firm, unshakeable faith towards not any imaginary deity or created being, but in the one true God, the Lord God Jehovah, who manifested on earth as the Lord Jesus Christ, to provide the way of salvation and eternal life for all of mankind. Anyone who repents of his sins, believes in Him, and submits his life to Him, to live in obedience to Him and His Word, obtains His pardon for their sins and eternal life freely, from Him. As we saw from Hebrews 11:6 in the previous article, this faith is necessary to be pleasing to Him. Unless one is firm and unshakeable in his faith towards God, Satan will be able to create doubts in him about God, God’s attributes and characteristics, God’s character, and then mislead them into committing sin, as he did with Eve in the Garden of Eden. Once a person falls into errors and sins, he leads others also into them, as Eve led Adam into sinning. Hence, it is imperative that we do not provide Satan any opportunity to make us fall into doubting God and sinning through any of his ploys; and the way to do that is to have a firm, unshakeable faith in God and to be well versed in all of God’s Word, so that Satan is unable to misquote and misinterpret God’s Word to us, and make us believe in some false teaching or wrong doctrine.

    God’s Word the Bible also tells us what God considers having faith – “Now faith is the substance of things hoped for, the evidence of things not seen” (Hebrews 11:1). The phrase made prominent here is important for our current consideration since the God of the Bible is a Spirit, and not a physical being (1 John 4:12, 20); and unless He chooses to make Himself visible, no one can see Him. As the Lord Jesus has said, God is to be worshipped as Spirit, i.e., in His invisible form “God is Spirit, and those who worship Him must worship in spirit and truth” (John 4:24). So, true faith, going by the Biblical definition, demands that we believe in God, trust Him, worship and obey Him, though He remains invisible to us. For this, God has neither left us to our own imaginations, nor has He asked us to have a blind faith in Him. To help us He has not only provided the requisite proofs, but has also given the open invitation to taste and see how good He is “Oh, taste and see that the Lord is good; Blessed is the man who trusts in Him” (Psalm 34:8). This is something unique, quite unlike any other belief in any other deity, anywhere in the world. Except for the Christian Faith, in practically every other belief and form of worship of any deity, having a blind, unquestioning faith is often the demand; and anyone who questions the existence, or the power, or the abilities of that deity is seen as a heretic. Moreover, having doubts and raising any questions about the deity is taken as insulting the deity, deserving of punishment, and those who doubt or question are punished by the followers of that deity for demeaning that deity.

    Not so with the God of Bible; He is willing to be examined and prove Himself without any ill-will towards anyone about this; and still leaving it to those checking Him out to draw their own conclusions about believing in Him, instead of forcing them to believe in Him. He has put many proofs about Himself in His creation (Job 12:7-9; Psalm 8:3; 19:1-3; 33:6-9; Romans 1:20), and unlike the popular but satanic notion, science does not contradict the Bible nor disproves the existence of God. On the contrary, all scientific discoveries are pointing towards the creator and an intelligent, planned, orderly creation, instead of the random occurrences by chance that are claimed and taught in the name of science. So, even though the God of the Bible is a Spirit, is invisible, yet He has placed abundant proofs about Himself in His creation, that provide the evidence of Him who is not seen. This evidence, i.e., what we learn about His attributes, characteristics, and character from His Word and from His creation provide for us the basis of our having “Faith Towards God.” We will now look at some important attributes and characteristics about the Lord, and also learn of His character.

    The God of the Bible, is the only God who takes care of all His creation, whether or not they believe in Him, acknowledge Him, obey Him; He still meets their physical needs and provides for them “The Lord is good to all, And His tender mercies are over all His works” (Psalm 145:9; see also Matthew 5:45; Luke 6:35; Acts 14:15-17). He is a longsuffering God, who patiently puts up with the deeds, whether right or wrong, of everyone, and provides ample opportunities and reminders for people to repent of their sins and return to Him, “The Lord is not slack concerning His promise, as some count slackness, but is longsuffering toward us, not willing that any should perish but that all should come to repentance” (2 Peter 3:9). But He is also a God of justice, and those who do not repent and submit to Him in obedience to be forgiven, will eventually have to face Him as their Judge and suffer His judgment “…The Lord, the Lord God, merciful and gracious, longsuffering, and abounding in goodness and truth, keeping mercy for thousands, forgiving iniquity and transgression and sin, by no means clearing the guilty, visiting the iniquity of the fathers upon the children and the children's children to the third and the fourth generation” (Exodus 34:6-7).

    In the next article we will consider some more attributes and characteristics of God, and His Character, to see why the God of the Bible is worthy of being believed in, and the Believers should be firm and unshakeable in their Faith Towards God.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 29 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 54

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 15

परमेश्वर पर विश्वास करना – 2

 

    प्रत्येक मसीही विश्वासी को न केवल परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन को पढ़ने और जानने की आवश्यकता है, बल्कि वचन का अध्ययन करने, उसे सीखने, और उसका पालन करने में भी बढ़ते रहने की आवश्यकता है; तब ही वह अपने आत्मिक जीवन एवं परिपक्वता में बढ़ने पाएगा, और परमेश्वर से आशीषित रहेगा। इस बात के लिए हम कुछ ऐसी मौलिक शिक्षाओं के बारे में सीख रहे हैं, जो परमेश्वर के वचन और मसीही जीवन में दृढ़ता तथा स्थिरता से स्थापित होकर बने रहने के लिए नींव का काम करती हैं। वर्तमान में हम इब्रानियों 6:1-2 से, जहाँ छः आरम्भिक बातें जो विश्वासियों को सीखनी चाहिए दी गई हैं, दूसरी आरम्भिक बात – “परमेश्वर पर विश्वास करने” के बारे में सीख रहे हैं। पिछले लेख में हमने देखा था कि यद्यपि इब्रानियों को लिखी गई पत्री के पाठक वे लोग थे जो यहूदियों में से आए थे और प्रभु यीशु में विश्वास करते थे, अर्थात, वे एक ही ईश्वर को मानने वाले और प्रभु परमेश्वर यहोवा में विश्वास रखने वाले लोग थे; लेकिन फिर भी, किसी कारणवश, पवित्र आत्मा की अगुवाई में, इब्रानियों की पत्री के लेखक ने यह आवश्यक समझा कि इन विश्वासियों को यह स्मरण करवाए कि वे “परमेश्वर पर विश्वास करने” में दृढ़ और स्थापित होना सीखें। यह इसलिए था क्योंकि उनके चारों ओर व्याप्त अन्यजाति मूर्तिपूजा की संस्कृति ने किसी तरह से परमेश्वर पर उनके विश्वास को प्रतिकूल रीति से प्रभावित किया था, जिससे वे अपने विश्वास में, परमेश्वर पर भरोसा रखने में, परमेश्वर के वचन को सीखने में कमजोर पड़ गए थे। इसलिए यह अनिवार्य हो गया था कि इन विश्वासियों को परमेश्वर के प्रति उनके विश्वास में दृढ़, और परमेश्वर के वचन को सीखने में स्थापित करें।

    मसीही विश्वास में परमेश्वर पर विश्वास रखना बहुत आवश्यक है, जैसा कि इब्रानियों 11:6 में लिखा है, “और विश्वास बिना उसे प्रसन्न करना अनहोना है, क्योंकि परमेश्वर के पास आने वाले को विश्वास करना चाहिए, कि वह है; और अपने खोजने वालों को प्रतिफल देता है।” इस का अर्थ यह नहीं है कि किसी भी ईश्वर में विश्वास रखा जाए, न ही मात्र औपचारिकता की पूर्ति के लिए यह कह देना भर है कि व्यक्ति प्रभु यीशु और प्रभु परमेश्वर यहोवा में विश्वास करते हैं। बल्कि इसका अर्थ है कि प्रभु यीशु और प्रभु परमेश्वर यहोवा के गुणों में पूरे मन से सम्पूर्ण विश्वास करना और भरोसा रखना, और परमेश्वर के वचन बाइबल में वर्णन किए गए परमेश्वर के चरित्र पर पूरा भरोसा रखना। बाइबल परमेश्वर के कुछ बहुत महत्वपूर्ण गुणों और उसके चरित्र के बारे में बताती है, और शैतान हमेशा ही उन गुणों और चरित्र की बातों के विरुद्ध बातें फैलाने के प्रयास में लगा रहता है। शैतान ऐसा इसलिए करता है ताकि परमेश्वर और उसके उद्देश्यों को बदनाम करे, उनके बारे में, लोगों के प्रति, विशेषकर उसके अपने लोगों के प्रति परमेश्वर के व्यवहार के बारे में सन्देह उत्पन्न करे। हम इसे अदन की वाटिका में होते हुए देखते हैं, जहाँ शैतान हव्वा के पास साँप के रूप में आया और परमेश्वर ने जो उन से कहा था उसके बारे में उस से प्रश्न किए, और फिर परमेश्वर के भले और सच्चे-खरे होने के बारे में उसके मन में सन्देह उत्पन्न किए (उत्पत्ति 3:1-5)। जब हव्वा ने शैतान की बात को मान लिया, जब उस में परमेश्वर के प्रति सन्देह आ गया, तब उसने अपने दिमाग, योग्यताओं, और विचार करने की क्षमता का उपयोग किया, और परमेश्वर के कहे की बजाए अपने ही निष्कर्षों को मान लेने की शैतानी युक्ति में गिर गई। यह करने से न केवल वह स्वयं पाप में गिरी, बल्कि आदम से भी पाप करवा दिया (उत्पत्ति 3:6-7)।

    यदि उसने परमेश्वर और उसके द्वारा उनसे कही गई बात के प्रति एक दृढ़, स्थिर निर्णय बनाए रखा होता, तो शैतान चाहे जो भी कहता या तात्पर्य देता, लेकिन कभी भी हव्वा को बहकाने, भरमाने, और गिराने नहीं पाता। दूसरे शब्दों में शैतान उसे अपने दिमाग, योग्यताओं, और विचार करने की क्षमता का उपयोग कर के किसी गलत निष्कर्ष पर पहुँचने, और फिर अपने निष्कर्ष को परमेश्वर के कहे से अधिक मान्य समझकर परमेश्वर के कहे के विरुद्ध जाने के लिए उकसाने नहीं पाता। और इस बात को ध्यान में बनाए रखिए कि शैतान यह सब तब कर सका जब सँसार में और आदम या हव्वा में कोई पाप नहीं था; आदम और हव्वा सिद्ध, निष्पाप, परमेश्वर के साथ नियमित और खुली संगति रखते थे। लेकिन फिर भी अपने शब्दों और सुझाव देने के उपयोग के द्वारा शैतान ने न केवल हव्वा से परमेश्वर पर सन्देह करवाया, उस से पाप करवाया, वरन उस से आदम को भी पाप में गिरवा दिया। इसकी तुलना में, आज, जब सारे सँसार में पाप व्यापक रीति से छाया हुआ है, शैतानी लोग और युक्तियाँ हमारे चारों ओर भरे पड़े हैं, सारे सँसार में झूठी शिक्षाएँ और गलत सिद्धान्तों की भरमार है, और वास्तविक नया-जन्म पाए हुए विश्वासी भी जाने-अनजाने त्रुटिपूर्ण शिक्षाओं को सिखाने लगे हैं, तो हम मसीही विश्वासी आज बहकाए और भरमाए जाने, पाप में गिराए जाने की सम्भावना कहीं अधिक बढ़ गई है। इस से बचने का एक ही मार्ग है कि परमेश्वर के वचन को सीखें और परमेश्वर पर विश्वास में स्थिर दृढ़ बने रहें, नहीं तो शैतान की युक्तियों और झूठी शिक्षाओं की सच्चाई को पहचान नहीं पाएंगे।

    यह इस दूसरी आरम्भिक बात – “परमेश्वर पर विश्वास करना”  के बारे में, जिस पर हम विचार कर रहे हैं, के प्रति हमारे सामने एक बहुत महत्वपूर्ण और मौलिक बात को लाता है। यदि परमेश्वर के प्रति हमारा विश्वास दृढ़ और स्थिर नहीं है, तो शैतान हमें परमेश्वर पर, उसके गुणों पर, और हमारे प्रति उसके उद्देश्यों पर सन्देह में डाल देगा। एक बार जब हम परमेश्वर और उसके वचन पर सन्देह करने लगेंगे, तो न केवल हम गलतियों और पाप में गिरेंगे, बल्कि अपने साथ औरों को भी गलतियों और पाप में गिरा देंगे। यह हम विश्वासियों के सामने एक बहुत गंभीर और महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी को भी लाता है, कि किसी के भी द्वारा अपने दिमाग, योग्यताओं, और विचार करने की क्षमता के उपयोग के द्वारा कही गई किसी भी बात या शिक्षा पर तुरन्त विश्वास न कर लें, परन्तु हमेशा पहले परमेश्वर के वचन से बात को जाँच-परख लें, और उसके बाद ही जो बाइबल के अनुसार सही है (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21), केवल उसी पर विश्वास करें; अन्यथा न केवल हम गलतियों और पाप में गिरेंगे, बल्कि औरों को भी गलतियों और पापों में ले जाएँगे।

    परमेश्वर पर हमारा विश्वास तब ही स्थिर और दृढ़ होगा यदि हमारे अन्दर परमेश्वर का वचन बना रहेगा और यदि हम परमेश्वर के वचन से उसके गुणों के बारे में जानेंगे और उसके चरित्र पर विश्वास करेंगे, भरोसा रखेंगे। अगले लेख में हम इस अध्ययन को यहाँ से आगे बढ़ाएंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 15

Faith Towards God - 2

 

    Every Christian Believer not only needs to read and know all of God’s Word, but also keep growing in studying, learning, and obeying it; only then will he grow in his spiritual life as well as maturity, and remain blessed by God. To this end we are studying about some fundamental teachings that serve as the foundation to stay firmly established and grow in God’s Word and Christian life. Presently, from Hebrews 6:1-2, where six elementary principles that the Believers need to learn are given, we are considering the second elementary principle – “Faith Towards God.” In the previous article we had seen that though the recipients of the letter to the Hebrews were Jewish converts and Believers in the Lord Jesus, i.e., they were mono-theistic people who believed in the Lord God Jehovah, in Christ Jesus; yet for some reason, under the inspiration of the Holy Spirit, the author of the letter to Hebrews found it necessary to remind these Believers to learn and be established in “Faith Towards God”. This was since, quite likely the gentile idolatrous culture around them had in some way adversely affected their faith in God, and thereby they had become weak in their faith, in trusting God, and learning God’s Word. Therefore, it was necessary to have these Believers get back into being strong in their faith towards God, and learning God’s Word.

    Having faith in God is crucial in the Christian faith; it is written in Hebrews 11:6, “But without faith it is impossible to please Him, for he who comes to God must believe that He is, and that He is a rewarder of those who diligently seek Him.” This is not just about believing that there is a god, nor merely perfunctorily saying that one believes in the Lord Jesus and the Lord God Jehovah. Rather, it means whole heartedly believing in and trusting the attributes of the Lord Jesus and the Lord God Jehovah, and fully trusting His character as all these are described and taught in God’s Word the Bible. The Bible teaches some very important attributes and characteristics of God, and Satan keeps attempting to contradict those attributes and characteristics. Satan does this to malign God and create doubts about God and His intentions, about His dealing with people, particularly His own people. We see this happening from the Garden of Eden, where Satan came to Eve in the form a serpent and questioned her about what God had said, and then created doubts in her heart about God being good and truthful with them (Genesis 3:1-5). It was after Eve accepted what Satan was saying, doubted God, that she started to use her mind, abilities, and reasoning, and fell for the satanic ploy of trusting her conclusions rather than trusting what God had said; this not only led to her into falling in sin but also leading Adam into committing sin as well (Genesis 3:6-7).

    Had she taken a firm, unshakeable stand towards God and the Word He had spoken to them, against whatever Satan had spoken or implied, Satan would not have been able to beguile her. In other words, Satan would not have been able to induce her into using her mind, abilities, and reasoning, then drawing her own erroneous conclusions, and going against what God had said to them, by placing her own conclusions over and above what God had said. And, do keep in mind, Satan could do this at a time when there was no sin – neither in in the world, nor in Adam and Eve; they were perfect, sinless, having a regular and open fellowship with God. Yet merely with his words and power of suggestions Satan not only got Eve to doubt God and commit sin, but to also bring Adam into committing sin. In contrast, today, with sin rampant in the world, satanic people and ploys being all around us, false teachings, wrong doctrines abounding all over the world, and even the genuine, Born-Again true Christian Believers inadvertently having become teachers of erroneous teachings, we Christian Believers are in a far more vulnerable and precarious position, in constant danger of being beguiled into committing sin. The only way out is to know God’s Word and stand firm in faith towards God, else we will not be able to discern Satan’s ploys and false teachings.

    This brings before us a very basic and important point regarding this second elementary principle that we are considering – “Faith Towards God.” If our faith in God is not firm and sure, is not unshakeable, then Satan will be able to induce us into doubting God, His attributes, and His intentions for us. Once we start doubting God and His Word, not only will we fall into errors and sin, but we will also lead others into errors and sin. This also places before the Believers the very serious and important responsibility of not readily going by what man says through his mind, abilities, and reasoning, but to always confirm from God’s Word all that is preached and taught (Acs 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21), and then only believe that which is Biblically true; else not only will we fall into errors and sin, but will also lead others into similar errors and sin.

    Our faith in God will be firm and unshakeable if we have His Word abiding in us, and if we know God’s attributes and characteristics from God’s Word, and firmly believe in and trust the character of God. In this study we will carry on from here in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well