ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 11 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 66

Click Here for the English Translation

आरम्भिक बातें – 27

बपतिस्मों – 6

बपतिस्मे का उद्देश्य (1)

    इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भिक बातों में से तीसरी, “बपतिस्मों” के हमारे इस अध्ययन में, पिछले लेखों में परमेश्वर के वचन बाइबल का अध्ययन तथा व्याख्या करने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सिद्धांतों, तथा कुछ प्रारंभिक बातों को देखने के पश्चात, जिनसे हमें बपतिस्मे के बारे में सीखने में सहायता मिलेगी, आज से हम इसके बारे में बाइबल से अध्ययन आरंभ करेंगे। जैसा कि हम पिछले लेखों में देख चुके हैं, रीति के अनुसार शुद्ध होने के लिए जल द्वारा धोए जाने और स्नान करने से यहूदी भली भांति परिचित थे। साथ ही वे पाप से भीतरी सफाई के प्रतीक के रूप में जल द्वारा बाहरी धोए जाने को भी जानते और मानते थे (यशायाह 1:16; ज़कर्याह 13:1; यूहन्ना 13:10; इब्रानियों 10:19-22; तीतुस 3:4-7)। दूसरे शब्दों में, व्यक्ति के अन्दर हुए भीतरी परिवर्तन का बाहरी प्रकटीकरण और चिह्न होना भी अनिवार्य था। प्रभु यीशु मसीह ने अपने ‘पहाड़ी उपदेश’ में अपने शिष्यों से उनके भीतरी परिवर्तन के बाहरी प्रकटीकरण, बाहरी विदित प्रमाण की अनिवार्यता के बारे में कहा (मत्ती 5:14-16)। बाद में प्रेरितों ने भी अपने लेखों में इस बाहरी प्रकटीकरण का, प्रभु यीशु का शिष्य हो जाने का संसार के सामने चिह्न रखने का उल्लेख किया (रोमियों 12:1-2; 1 पतरस 1:14-16)। इन बातों को ध्यान में रखते हुए, हम बपतिस्मे को उस रूप में देखते हैं, जैसा वह आरंभ में होता था। 

    बाइबल में बपतिस्मे का प्रथम लेख मत्ती 3 में है। हम यहाँ पर पद 1-8 में देखते हैं कि दो श्रेणी के लोग यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के पास बपतिस्मे के लिए आए थे। पद 5-6 यरूशलेम, यहूदिया, और यरदन के आस-पास के सारे देश से जन-साधारण के लोग; और पद 7 में यहूदियों के धार्मिक अगुवे, फरीसी और सदूकी। पद 6 के जन-साधारण के लोगों को यूहन्ना ने यरदन नदी में बपतिस्मा दिया, किन्तु पद 7 के फरीसियों और सदूकियों को लौटा दिया। यहाँ इन पदों में कुछ है जो हमारे आज के इस अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण है। जन-साधारण के लोगों ने “अपने अपने पापों को मानकर”; अर्थात उन्होंने अपनी भीतरी दशा को छिपाया नहीं, वरन उसे खुलकर मान लिया, और यूहन्ना ने उन्हें बपतिस्मा दे दिया – जो उनके पापों को मानने और उनके लिए पश्चाताप करने से उनके अन्दर हुए भीतरी परिवर्तन का बाहरी प्रतीक या चिह्न हुआ। लेकिन ऐसा कोई भी अंगीकार फरीसियों या सदूकियों की ओर से नहीं आया; बहुत संभव है कि उन्होंने इसे एक रस्म के अनुसार लिया, और वे केवल लोगों को दिखाने और उनकी प्रशंसा का पात्र बनने के लिए (मत्ती 23:5) बपतिस्मा लेना चाहते थे। लेकिन यूहन्ना ने उनके इस पाखण्ड पूर्ण रवैये के लिए उन्हें डाँटा, और उनसे कहा कि वे पहले “मन फिराव के योग्य फल लाओ” (मत्ती 3:8) उसके बाद बपतिस्मा लें; अर्थात, यूहन्ना उनसे उनके अंदर हुए परिवर्तन के बाहरी प्रमाण की माँग कर रहा था। जन-साधारण के लोगों ने अपने पापों के खुलकर अंगीकार करने के द्वारा यह प्रमाण दे दिया, किन्तु उन धार्मिक अगुवों से यूहन्ना ने उनके जीवन और व्यवहार के द्वारा इस परिवर्तन की माँग की।

    इसलिए, प्रथम प्रयोग या प्रथम उल्लेख के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए, हम सीखते हैं कि बपतिस्मा केवल पापों के लिए पश्चाताप के द्वारा हुए भीतरी परिवर्तन को दिखाने वाले व्यक्ति को ही, उसके बाहरी चिह्न या प्रतीक के रूप में दिया जाता था। जिसे बपतिस्मा दिया जाता था, वह अपने पापों का सार्वजनिक रीति से अंगीकार और उनके लिए पश्चाताप करने की बात को मानता था, और यूहन्ना उन्हें बपतिस्मा दे देता था। किन्तु जो लोग पाखंडी जीवन जीने के लिए जाने जाते थे, जो केवल रीति को पूरा करने या लोगों को दिखाने भर के लिए बपतिस्मा लेना चाहते थे, उन्हें वापस लौटा दिया गया। लेकिन उनके लिए द्वारा खुला छोड़ा गया; वे बपतिस्मा लेने के लिए वापस आ सकते थे। किन्तु तब, जब वे अपने जीवनों तथा व्यवहार से अपने भीतरी परिवर्तन को बाहरी रूप में दिखाते, तथा औरों के समान सार्वजनिक रीति से अपने पापों का अंगीकार करने को तैयार होते। यहाँ पर परमेश्वर के वचन में दिए गए क्रम पर ध्यान दीजिए - पहले पश्चाताप, फिर बपतिस्मा। बपतिस्मे से न तो कोई धर्मी बना, और न किसी पश्चाताप किया; लेकिन जो पश्चातापी थे, केवल उन्हीं को बपतिस्मा दिया गया। यह उस बात की पुष्टि करता है जिसे हमने इन शृंखला के आरंभ में कहा था - बपतिस्मा किसी को धर्मी या परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं बनाता है; वरन जो परमेश्वर को स्वीकार्य और धर्मी बन चुके हैं, उन्हें अपने अन्दर आए इस परिवर्तन की गवाही देने के लिए बपतिस्मा लेना है। हम इस बात और इसी पुष्टि को आगे के लेखों में भी देखेंगे, प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों को अपने स्वर्गारोहण से पहले दी गई “महान आज्ञा” के निर्देशों के संदर्भ में। किन्तु इस अति-महत्वपूर्ण तथ्य की आज रस्म के समान लिए और दिए जाने वाले बपतिस्मों में पूर्णतः अनदेखी की जाती है, और ईसाई या मसीही धर्म के अगुवे अपने लोगों और समुदायों को यह बिल्कुल झूठी और बाइबल के विपरीत बात बताते और सिखाते हैं कि डिनॉमिनेशन की रीतियों के अनुसार किसी भी स्वरूप में दिया गया बपतिस्मा “ईसाई” या “मसीही” बना देता है और परमेश्वर के राज्य में प्रवेश पाने के योग्य कर देता है। यह धर्म के नाम पर पढ़ाया और सिखाया जाने वाला एक ऐसा झूठ है जिस ने इस झूठे और बाइबल के विपरीत आश्वासन के कारण असंख्य लोगों को अनन्तकालीन नरक के मार्ग पर डाल दिया है।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में नया जन्म पाए हुए प्रभु यीशु के शिष्य हैं, पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Elementary Principles – 27

Baptisms - 6

The Purpose of Baptism (1)

    In our study of “Baptisms,” the third of the six elementary principles from Hebrew 6:1-2, and having seen some important principles of studying and interpreting God’s Word the Bible, and some preliminary considerations that will help us understand about baptism, from today we will start studying about it, from God’s Word the Bible. As we have seen in the earlier articles, the Jews were quite familiar with the use of water for ceremonial cleansing, in the form or bathing or washing. Moreover, outside cleansing with water was also known and accepted as symbolical of the inner cleansing from sin (Isaiah 1:16; Zechariah 13:1; John 13:10; Hebrews 10:19-22; Titus 3:4-7). In other words, an external representation and sign to witness to others of the inner change within the person was also necessary. The Lord Jesus said in His ‘Sermon on the Mount’ that this external witnessing, this external evidence, of the inner transformation of His followers is essential (Matthew 5:14-16). Later the Apostles in their writings too spoke of this external witnessing, of presenting to the world an external sign of becoming followers of the Lord Jesus (Romans 12:1-2; 1 Peter 1:14-16). With this in mind, let us look at the baptism as it was initially practiced.

    The first Biblical record of baptism is in Matthew 3. We see here in verses 1-8 that basically two categories of people came to John the Baptist to be baptized. Verse 5-6 speaks of the common people residing in Jerusalem, Judea, and the region around Jordan; and verse 7 talks about the religious leaders of the Jews, the Pharisees and the Sadducees coming to him to be baptized. The common people of verse 6, were baptized by John in the river Jordan, but he turned away the Pharisees and Sadducees of verse 7. There is something here in these verses, that is of relevance for our today’s study. The common people were baptized, “confessing their sins,” i.e., they did not hide their actual inner state, but openly confessed it, and John baptized them - an external sign of an inner transformation by acknowledging of personal sins and repenting of them. But no such confession coming from the Pharisees and Sadducees is recorded here; they quite likely took it as a formal ritual, and wanted to undergo baptism to be seen and praised by people for doing it (Matthew 23:5). But John roundly condemned them for their hypocritical attitude, and asked them to first “bear fruits worthy of repentance” (Matthew 3:8), i.e., John asked for external evidence of an inner change from them. The common people provided the evidence by their confession, but from the religious leaders John asked that it should come through their works and living. 

    So, from the principle of the first use, we see that baptism was only given as a sign of acknowledging an inner transformation of repentance for sins by a person. The person being baptized, publicly confessed his sins and repentance, and John then baptized them. Those who were known for their hypocritical living, who wanted to take it merely to fulfil a ritual, to only show to the people, were turned away. The door to those who were turned away was left open; they could come back for baptism, provided they exhibited their inner transformation through their lives and behavior, and like the others were ready to publicly confess their sins. Take careful note the sequence that is given here in God’s Word - first repentance, then baptism. Baptism did not make anyone righteous or penitent; but those who were penitent, only they were baptized. This affirms what we had said at the beginning of this series - baptism does not make a person righteous and acceptable to God; rather, those who have become righteous and acceptable to God, they are to take baptism to witness for the change that has come within them.  We will see this point coming up again and being affirmed once again in the subsequent articles, in context of the Lord Jesus’s instructions to His disciples in His “Great Commission” before His ascension. But this very important point is largely ignored in the ritualistic baptism done today, and the religious leaders of Christian religion convey to the congregation an absolutely unBiblical and false impression that ‘baptism,’ administered in whatever denominational form, makes one a “Christian” and worthy to be admitted to the Kingdom of God. This is a lie preached and taught in the name of religion that has created a false and unBiblical assurance in countless people and put them on the road to eternal hell.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 10 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 65

Click Here for the English Translation

आरम्भिक बातें – 26

बपतिस्मों – 5

आरंभिक विचार (4) – संदर्भ में व्याख्या

    प्रत्येक मसीही विश्वासी को, आत्मिक बढ़ोतरी एवं परिपक्वता के लिए परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन का अध्ययन करने, उसे सीखने, और उसे अपने जीवन में लागू करना अनिवार्य है। हम देख चुके हैं कि तीन प्रकार की मौलिक शिक्षाएँ, अर्थात सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाएँ, छः आरम्भिक बातें जो इब्रानियों 6:1-2 में दी गई हैं, और व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित शिक्षाएँ जिन्हें सीखना और जानना अति आवश्यक है, क्योंकि ये मसीही जीवन बनाने के लिए एक स्थिर नींव प्रदान करती हैं। इस तीन प्रकार की शिक्षाओं में से हम सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं पर विचार कर चुके हैं, और वर्तमान में छः आरम्भिक बातें जो इब्रानियों 6:1-2 में दी गई हैं, उन में से तीसरी, “बपतिस्मों” पर विचार कर रहे हैं। हमने पिछले लेखों में देखा है कि यहूदी शुद्ध होने के लिए अनुष्ठान के अनुसार स्नान करने, धोए जाने, स्वच्छ होने से भली-भांति परिचित थे। यह उनके पवित्र शास्त्र, अर्थात वह जो हमारे लिए पुराना नियम है, में दी गई व्यवस्था में भी दिया गया था और भविष्यद्वक्ताओं ने भी लिखा था। हमने यह भी देखा था कि परमेश्वर के वचन के गुणों के अनुसार, इन गुणों पर आधारित, बाइबल की व्याख्या करने और अर्थ निकालने का एक बहुत महत्वपूर्ण सिद्धांत है पहले प्रयोग के प्राथमिक अर्थ का अपरिवर्तनीय सिद्धांत। बाइबल में दी गई किसी बात या शब्द का प्राथमिक और अपरिवर्तनीय अर्थ वह होता है जो उस शब्द या बात के पहले प्रयोग के साथ जुड़ा हुआ होता है। दूसरे शब्दों में, यह वह अर्थ है जो उन लोगों ने समझा था जब इस बात को सबसे पहले उन्हें कहा गया था। यही उस बात का प्राथमिक, अपरिवर्तनीय, अर्थ है जिस की किसी भी व्याख्या या समझ के समय अनदेखी नहीं की जानी चाहिए, जिसके साथ किसी भी व्याख्या का कभी कोई विरोधाभास नहीं होना चाहिए। अन्य सभी अर्थ या व्याख्या इस प्राथमिक अर्थ के सहायक हो सकते हैं, लेकिन कभी इसके विरुद्ध नहीं हो सकते हैं, उसे बदल नहीं सकते हैं, उसका स्थान नहीं ले सकते हैं। 

    अपने मुख्य विषय, “बपतिस्मों” में जाने से पहले, बाइबल की व्याख्या का एक अन्य महत्वपूर्ण और अनिवार्य सिद्धांत भी है, जिसे हमें सदा ध्यान में रखना चाहिए - प्रत्येक बात को उसके संदर्भ में देखें और समझें। संदर्भ तात्कालिक भी होता है, अर्थात उस से पहले और बाद के पदों, अनुच्छेदों, और खण्डों का; और दूर का भी हो सकता है, अर्थात उस शब्द या विषय से संबंधित अन्य बाइबल के पदों और खण्डों का। संदर्भ - तात्कालिक और दूर के, में देखने और समझने के इस सिद्धांत का पालन न करना ही संभवतः ईसाई या मसीही समाज में बाइबल की बातों की समझ और व्याख्या को लेकर देखी जाने वाली भिन्नताओं, गलत व्याख्याओं, और गलत समझे जाने का सबसे आम और मुख्य कारण है। यह सामान्यतः देखा जाता है कि शब्दों, वाक्यांशों, वाक्यों, पदों, खण्डों आदि को उनके संदर्भ से बाहर लेकर फिर उनकी व्याख्या की जाती है, और उन्हें वे अर्थ दिए जाते हैं जो परमेश्वर के वचन के उस भाग में कभी थे ही नहीं। या, संबंधित पदों और खण्डों में कही गई बातों का ध्यान रखे बिना ऐसे अर्थ और व्याख्याएँ दी जाती हैं जो विरोधाभास उत्पन्न करती हैं। 

    तात्कालिक संदर्भ का ध्यान रखना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हमें यह समझने और ध्यान रखने की आवश्यकता है कि बाइबल में भी भाषा का उसी प्रकार से प्रयोग किया गया है, जैसा कि उस भाषा में लिखे गए किसी भी अन्य लेख में किया जाता है। इसीलिए बाइबल में भी लेखक की अभिव्यक्तियाँ, आलंकारिक भाषा, अभिप्राय या तात्पर्य, व्यंग्य, कविता के समान प्रयोग, और अन्य साहित्यिक अभिव्यक्तियाँ देखने को मिलती हैं। और इसीलिए, बाइबल में भी सही और उचित अर्थ तब ही समझा और जाना जा सकता है जब बात को उसके संदर्भ के साथ देखा जाए। किसी भी शब्द या वाक्यांश आदि को उसके संदर्भ से बाहर लेकर उस की अर्थ या व्याख्या करना, अवश्य ही गलत अर्थों और अनुचित व्याख्याओं को ले आएगा। 

    तात्कालिक संदर्भ का हमेशा ही ध्यान रखने की अनिवार्यता का एक और कारण बाइबल के इतिहास पर आधारित है। बाइबल की सभी पुस्तकें उनके मूल स्वरूप में ठीक वैसे ही लिखी गई थीं जैसे कि अन्य कोई भी लेख लिखे जाते हैं - परिच्छेदों और खण्डों में, न कि अध्यायों और पदों में जैसा कि हम आज अपनी बाइबल में देखते हैं। इसीलिए, हम देखते हैं कि बाइबल में जब भी बाइबल के किसी अन्य स्थान पर लिखी बात का हवाला दिया जाता है तो केवल उस पुस्तक के लेखक का नाम दिया गया है, कभी किसी अध्याय या पद का हवाला नहीं दिया गया, क्योंकि उस समय में पवित्र शास्त्र में यह पदों और अध्यायों में विभाजन था ही नहीं, कि उसका हवाला दिया जा सके। यह अध्यायों और पदों में विभाजन बहुत बाद में किया गया, जिससे बाइबल अध्ययन में, हवालों को विशिष्ट बता सकने के लिए, याद रखना सरल करने के लिए, आसानी हो सके। यद्यपि यह कृत्रिम विभाजन बहुत सहायक है, और इसका प्रयोग सभी के द्वारा किया जाता है, किन्तु इसके साथ एक गंभीर समस्या भी है - कई बार इससे विचार या बात का प्रवाह बीच में ही कट जाता है, बाधित हो जाता है, अथवा रुक जाता है। और यह किसी और भाषा में अनुवाद करने में और भी अधिक गंभीर हो जाता है क्योंकि प्रत्येक भाषा के अपने ही भिन्न व्याकरण तथा वाक्य की रचना के सिद्धांत होते हैं। इसीलिए, यदि प्रत्येक बात को उसके तात्कालिक संदर्भ में, अर्थात उसके पहले और बाद के पदों, परिच्छेदों, और खण्डों के साथ देखा और समझा न जाए, तो अनजाने में ही बड़ी गलतियाँ की जा सकती हैं और बहुधा हो भी जाती हैं, क्योंकि इस एक तथ्य की अनदेखी की गई थी।

    इसी प्रकार से, अर्थ अथवा व्याख्या देते समय, बाइबल की अन्य संबंधित बातों, पदों, और खण्डों का भी ध्यान रखना अनिवार्य है, कहीं परमेश्वर के वचन के उन संबंधित भागों के साथ कोई विरोधाभास तो नहीं आ गया है क्योंकि बाइबल परमेश्वर का त्रुटि-हीन, अटल, अपरिवर्तनीय वचन है, इसलिए बाइबल का कोई भी खण्ड या भाग कभी भी किसी भी अन्य भाग के विपरीत, उसके विरोधाभास में कोई बात नहीं कहेगा। इसलिए कोई भी ऐसा अर्थ या व्याख्या सही नहीं होगी जो बाइबल के किसी भी अन्य भाग के साथ सहमत न हो, किसी भाग के साथ विरोधाभास उत्पन्न करती हो; क्योंकि बाइबल का हर पद और भाग शेष सभी की सहायता करता है, उनका समर्थन करता है। इसलिए यदि हमारे अर्थ अथवा व्याख्या के द्वारा यदि कहीं कोई असहमति अथवा विरोधाभास आ रहा है, तो गलती परमेश्वर के वचन में नहीं, हमारे अर्थ और व्याख्या में है, और उसे सही किया जाना चाहिए, उसे शेष बाइबल के साथ सहमत बनाया जाना चाहिए।

    इन सिद्धांतों को याद रखने और इनका पालन करने की आवश्यकता को हम आगे समझने पाएंगे, जब हम अपने विषय से संबंधित कुछ पदों और खण्डों को देखेंगे, जिनके अनुचित प्रयोग के द्वारा बपतिस्मे को गलत अर्थ और व्याख्याएँ दी जाती हैं। हमारे द्वारा इन सिद्धांतों का ध्यान रखना और इनका पालन करना हमें इन पदों और खण्डों की वास्तविकता को समझने में सहायक होगा तथा हमें बाइबल के विरुद्ध, गलत व्याख्याओं से बचकर रहने में हमारी सहायता करेगा। अगले लेख से हम बपतिस्मे के उद्देश्य को देखेंगे और समझेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Elementary Principles – 26

Baptisms - 5

Preliminary Considerations (4) - Interpreting in Context

    Every Christian Believer needs to study, learn, and apply the whole of God’s Word in his life for spiritual growth and maturity. We have seen that there are three kinds of teachings, i.e., teachings related to the gospel, teachings about the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2, and teachings related to practical Christian living, that are essential to learn, since they provide a firm foundation to build up Christian lives. Of these three kinds of teachings, we have seen the teachings related to the gospel, and presently are considering teachings related to “Baptisms,” which is the third of the elementary principles given in Hebrews 6:1-2. We have seen in the earlier articles that the Jews were quite familiar with ceremonial washing, bathing, and cleansing for their purification. This had been prescribed in the Law as well as stated in the Prophets in their Scriptures, i.e., that which is the Old Testament for us. We have also seen that because of the characteristics of the Word of God, a very important principle for interpretation and understanding of Biblical things based on those characteristics is the Principle of the Unalterable Primary Meaning. The primary and unalterable meaning of a Biblical term or thing is the meaning that is given or used with the first use of that term. In other words, it is the meaning that those people to whom that thing was first given or mentioned, understood. This is the primary, unalterable meaning which should never be ignored or contradicted in any interpretation. Every other subsequent meaning or interpretation can supplement it, but never contradict, or alter, or replace this primary meaning. 

    Before we get into our main subject of “baptisms,” it is necessary to bear in mind another very essential and important principle of Bible interpretation - study and interpret everything in its context. The context is both immediate, i.e., the preceding and succeeding verses, or passages; and remote; i.e., the other Bible verses or passages related to that topic or term. Not adhering to this principle about interpreting in context – both immediate and remote, is probably the most common cause of various variations, misinterpretations, and misunderstandings that abound in Christendom about things given in God’s Word. It is quite commonly seen that words, phrases, sentences, verses, passages etc. are often taken out of their context, and then interpreted as saying things that were never actually meant in that part of God’s Word. Or, the other related verses and passages are not taken into consideration and contradictory meanings and interpretations are given.

    The importance of considering the immediate context is because we need to keep in mind that the Bible too uses language in a manner similar to any other text written in that language. Therefore, it has textual expressions, figures of speech, implied meanings, sarcasm, poetic usage, and other literary forms, just as any other text written in any language would have. Therefore, as is necessary for all other writings, for the Bible too, it is the context that determines the appropriate meaning of the word under consideration. Merely taking up and interpreting a word or phrase, without considering its context, is bound to bring in errors in meanings and misinterpretations. 

    Another reason for always considering the immediate context is derived from the history of the Bible. The books of the Bible were written as any other document is written - in sections and paragraphs, and not in the chapters and verses that we see in our Bibles today. That is why we see that whenever one part of the Bible quotes another part from somewhere else, it only mentions the name of the author of that book, but never the actual reference as chapter and verse, since there were no chapters or verses in the Scriptures at that time to give a reference of. The division into chapters and verses was done much later to facilitate Bible study through quoting and referencing its particular parts, as an aid to memorizing God’s Word, etc. While this artificial division into verses and chapters is very helpful, and is used universally, it also has a serious drawback - the breaking up into verses at times cuts off the thought or flow of the passage in between, without it getting completed. This gets compounded in translation into other languages, since grammar and sentence constructions differ amongst languages. Therefore, unless one makes it a point to consider everything in its immediate context, i.e., along with the preceding and succeeding verses or passages, serious errors can be brought in inadvertently; and often are brought in because of ignoring this fact. 

    Similarly, it is necessary to keep the other related verses and passages in mind, and interpret in a manner that does not contradict these other related sections of God’s Word. Since the Bible is the inerrant, infallible, unalterable Word of God, therefore one part of the Bible can never contradict another, can never mean something that does not support or go along with a meaning or interpretation ascribed to another related part of God’s Word. Rather, since every verse and section of the Bible supports and supplements the rest. Therefore, if our meaning or interpretation contradicts, or is not in conformity with all of the other related verses, passages, and sections, then there is an error in the meaning or interpretation that we are giving. It is not the Word of God that is in error; the error is in the meaning or interpretation that we are giving to it, and this has to be corrected, has to be brought in conformity with the rest of the Word of God. 

    The necessity of remembering and adhering to these principles will become apparent, as we study some passages related to our topic; verses and passages which are often used to give it meanings and interpretations that are not factual. Our keeping these principles in mind and following them will help us understand those verses and passages and to steer clear of the erroneous, unBiblical interpretations which have become associated with Baptism. In the next article, we will look into the purpose of baptism. 

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 9 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 64

Click Here for the English Translation

आरम्भिक बातें – 25

बपतिस्मों – 4

आरंभिक विचार (3) – शब्द का अर्थ

    इब्रानियों 6:1-2 में दिए गए तीसरी आरम्भिक बात, बपतिस्मे पर हमारे अध्ययन में, इन आरंभिक विचारों के आरंभ में, हम ने देखा था कि परमेश्वर के वचन बाइबल के गुण यह माँग करते हैं कि बाइबल में से किसी भी बात की हमारी समझ अथवा व्याख्या उस समझ और अर्थ के अनुरूप होनी चाहिए, जो उन लोगों के लिए थे जिन्हें सबसे पहले उस बात को कहा गया था। वही उस बात का मूल और अपरिवर्तनीय अर्थ है, अन्य अर्थ या व्याख्या उसके सहायक हो सकते हैं, किन्तु कभी भी उस में परिवर्तन नहीं कर सकते है, उसका स्थान नहीं ले सकते हैं। इसके बाद हमने देखा था कि यहूदी लोग अनुष्ठान की रीति के अनुसार या पारंपरिक शुद्धि के लिए स्नान, पानी से धोए जाने से, और अन्दर से हुई पापों की शुद्धि के प्रतीक के रूप में बाहर से जल द्वारा शुद्धि से, भली-भांति परिचित थे। पुराने नियम में व्यवस्था में तथा भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकों में इन बातों के पर्याप्त हवाले हैं। संभवतः यही कारण था कि किसी ने भी न तो यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले से और न ही पतरस तथा प्रभु यीशु के अन्य शिष्यों से बपतिस्मे के बारे में कोई विवाद किया, और न ही उन पर पवित्र शास्त्र से बाहर की किसी नई प्रथा को आरम्भ करने का दोष लगाया। उन सभी ने शुद्धि के चिह्न के रूप में बपतिस्मा लेने को सहज ही स्वीकार कर लिया और उसका पालन किया। इन आरंभिक विचारों को आगे बढ़ाते हुए, आज हम शब्द ‘बपतिस्मा’ या ‘बपतिस्मा लेने’ के अर्थ को देखेंगे; कि उस समय जब यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने, और बाद में मसीह के शिष्यों ने बपतिस्मे के लिए आह्वान किया, तब उस समय के लोग इसे कैसे समझे होंगे। 

    बाइबल में इस शब्द का पहला उल्लेख यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले की सेवकाई के साथ आया है, मत्ती 3:6 - “और अपने अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उस से बपतिस्मा लिया।” मूल यूनानी भाषा में जो शब्द प्रयोग हुआ है, जिसका अनुवाद हिन्दी में ‘बपतिस्मा’ किया गया है, वह है “बैप्टिज़ो”, और मिकलसंस एनहाँसड स्ट्रॉनगस ग्रीक एण्ड हीब्रयू डिक्शनरी में दिए गए इस के अर्थ हैं: 1. डुबो देना, पूरी तरह से अन्दर कर देना; और 2. ओतप्रोत कर देना, पूर्णतः भिगो देना। यूनानी भाषा का यह शब्द “बैप्टिज़ो”, मूल शब्द “बैप्टो” से आया है; और “बैप्टो” की स्ट्रॉंग के द्वारा दी गई परिभाषा है “ओतप्रोत कर देना, अर्थात किसी तरल पदार्थ से पूरी तरह से ढक देना”; और थैयर ने बैप्टो की परिभाषा दी है - 1. डुबोना, अन्दर डुबो देना, पूर्णतः अन्दर कर देना; और 2. किसी रंग में डुबोना, रंग देना, रंग करना। ये अर्थ यहूदियों की अनुष्ठान के अनुसार शुद्धि के लिए स्नान और स्वच्छ करने के तात्पर्य के साथ भली-भांति मेल रखते हैं। यहूदियों में यह अनुष्ठान की शुद्धि सामान्यतः या तो जलाशयों में या पानी के कुंडों में की जाती थी, और जिसकी शुद्धि की जाती थी, पानी को उसके शरीर के प्रत्येक भाग पर आना उसे ढाँपना अनिवार्य होता था। इस लिए यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले की सेवकाई, प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई, और प्रभु के शिष्यों की सेवकाई के समय यदि किसी से कहा जाता कि उन्हें ‘बपतिस्मा’ लेना है, तो वे स्पष्ट समझते थे कि इसका अर्थ है पानी में डुबोया जाना और जल के द्वारा शुद्ध किया जाना। इस अर्थ के तात्पर्यों के बारे में हम आगे के लेखों में भी देखेंगे। लेकिन अभी के लिए, इन आरंभिक विचारों में, वे आरंभिक लोग यह जानते और समझते थे कि बपतिस्मा लेने का अर्थ है शुद्धि के प्रतीक के रूप में पानी में डुबोया जाना, पानी से पूर्णतः ढाँपा जाना।

    प्रभु यीशु ने भी इस शब्द का प्रतीक के समान आलंकारिक उपयोग किया था, और वह भी उसके इस मूल अर्थ पर ही आधारित है, और इस बात की पुष्टि करता है कि बपतिस्मा लेने का अर्थ है डुबोया जाना या अन्दर कर दिया जाना। उनके पकड़वाए जाने और क्रूस पर मारे जाने के संदर्भ में, प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से कहा था, “मुझे तो एक बपतिस्मा लेना है; और जब तक वह न हो ले तब तक मैं कैसी सकेती में रहूंगा?” (लूका 12:50; साथ ही मत्ती 20:22; मरकुस 10:38 भी देखें)। यहाँ पर भी प्रभु यीशु ने मत्ती 3:6 के समान शब्द “बैप्टिज़ो” का प्रयोग किया है। प्रभु यीशु अपने शिष्यों से जो कह रहा है उससे यह स्पष्ट है कि वह किसी ऐसी बात के बारे में कह रहा है जिससे वह शीघ्र ही ओतप्रोत होने वाला था, अर्थात जिसमें वह पूर्णतः संलग्न हो जाएगा, उससे ढाँप दिया जाएगा, उसमें डूब जाएगा। 

    इसी प्रकार से रोमियों 6:3 में, पवित्र आत्मा की अगुवाई में, पौलुस भी उसी शब्द “बैप्टिज़ो” का उपयोग करते हुए लिखता है “क्या तुम नहीं जानते, कि हम जितनों ने मसीह यीशु का बपतिस्मा लिया तो उस की मृत्यु का बपतिस्मा लिया”। उसके इस वाक्य का अभिप्राय प्रकट है, मसीही विश्वासियों पर मसीह यीशु का या उसकी मृत्यु का न तो छिड़काव किया गया, न ही उनके शरीर उस से छूए गए, वरन वे प्रभु यीशु में ढाँपे गए (रोमियों 13:14; गलातियों 3:27), प्रभु की मृत्यु में उसके साथ जोड़े गए (रोमियों 6:5; फिलिप्पियों 3:10) हैं।

    इससे हम देखते हैं कि पवित्र आत्मा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि परमेश्वर के वचन में जब भी शब्द ‘बपतिस्मा’ प्रयोग किया गया है, हमेशा ही उसका अर्थ ढाँप दिए जाने या डुबो दिए जाने का है। और यहूदी भी अनुष्ठान के अनुसार स्नान या धोए जाने द्वारा शुद्धि के लिए यही समझते थे - पानी द्वारा ढाँपा जाना, उनके सारे शरीर को पानी के संपर्क में लाकर शुद्ध करना। उनके लिए शब्द बपतिस्मे का अर्थ कभी भी पानी का छिड़काव करना या शरीर पर पाने द्वारा छूआ जाना नहीं होता था। इस बात का कोई इनकार नहीं है कि पुराने नियम में व्यवस्था में रीति के अनुसार शुद्धि के लिए छिड़काव के द्वारा शुद्ध करने के बारे में भी लिखा हुआ है; परंतु क्या इसकी तुलना नए नियम के बपतिस्मे से की जा सकती है, विशेषकर तब जब बपतिस्मे के लिए शब्द “बैप्टिज़ो” का विशेष प्रयोग किया गया है? इस के बारे में हम आने वाले लेखों में देखेंगे। अगले लेख में हम बपतिस्मे के उद्देश्य के बारे में समझने का प्रयास करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Elementary Principles – 25

Baptisms - 4

Preliminary Considerations (3) - The Meaning

    In our study on Baptism, the third elementary principle given in Hebrews 6:1-2, at the beginning of these Preliminary Considerations we have seen that the characteristics of God’s Word, the Bible demand that our understanding and interpretation of anything from the Bible should be consistent with the understanding and meaning that the people to whom it was initially mentioned, had about it. That remains the basic unalterable meaning, and other meanings and interpretations can supplement it, but never replace or alter it. We then saw that the Jews were quite familiar with ceremonially bathing or washing in water, for ceremonial cleansing, and even as an external sign of inner cleansing from sins. There are ample references in the Old Testament Law as well as the writings of the Prophets to show this. This was probably why no one disputed with either John the Baptist or Peter and the other disciples of the Lord Jesus when they asked people to be baptized; no one accused them of starting something outside of Scriptures. They all readily accepted the call to be baptized as a form of cleansing, and submitted to it. Carrying our Preliminary Considerations further, today we will see what the word ‘baptism’ or ‘to be baptized’ meant for those people at that time, when John the Baptist, and later the disciples of Christ gave the call for it.

   The first use of this word in the Bible is given in relation to the ministry of John the Baptist, in Matthew 3:6 - “And were baptized of him in Jordan, confessing their sins.” The word used in the original Greek language, and translated in English as ‘baptized’, is “baptizo”, and Mickelson's Enhanced Strong's Greek and Hebrew Dictionaries states its meanings as: 1. to immerse, submerge; and 2. to make whelmed or soaked (i.e. fully wet). This Greek word “baptizo” is a derivative of its root word “bapto”; Strong’s definition of “bapto” is “to whelm, i.e., to cover wholly with fluid”; and Thayer defines “bapto” as - 1. To dip, dip in, immerse; and 2. To dip into dye, to dye, colour. These meanings fit very well with the Jew’s understanding of ceremonial washings and bathing, which were usually carried out in pools or tanks of water, and the one being cleansed had the cleaning water touch and cover every part of his body. Therefore, at the time of the ministry of John the Baptist, the earthly ministry of the Lord Jesus, and the ministry of the disciples, if anyone was told to be ‘baptized’ they would understand it as getting dipped into water and be cleansed by water. We will look further into the implications of this meaning in later articles, but for now, in these preliminary considerations, those initial people getting baptized understood and accepted it as being dipped into or wholly covered with water as a symbol of being cleansed.

   The Lord Jesus used this word symbolically also, which draws from this primary meaning we have seen above, and again affirms that to be baptized meant to be dipped into or immersed into. In context of His being caught and crucified, to be killed, the Lord said to His disciples, “But I have a baptism to be baptized with, and how distressed I am till it is accomplished!” (Luke 12:50; see also Matthew 20:22; Mark 10:38). Here too, the Lord Jesus uses the same word, “baptizo”, as is used in Matthew 3:6. From what the Lord is saying to His disciples, it is apparent He is talking about something into which He will soon be whelmed, i.e., He will be totally caught up with, be wholly covered or totally submerged into.

   Similarly, in Romans 6:3, when Paul under the guidance of the Holy Spirit, using the same word “baptizo” writes, “Or do you not know that as many of us as were baptized into Christ Jesus were baptized into His death?”, take note of his using “into” and not “with”. The implication of his statement is clear, the Christian Believers have not been sprinkled with or touched with Christ Jesus and His death, but have been covered by Christ Jesus (Romans 13:14; Galatians 3:27), have been made a part of Him in His death (Romans 6:5; Philippians 3:10).

   Therefore, the Holy Spirit has made it clear that whenever the word ‘baptism’ is used in God’s Word, it is always with the meaning of being covered with or immersed into. Which is the same as the Jews understood about their ceremonial cleansing through bathing and washing, by being covered with water, or their whole body was brought in contact with the cleaning water. The word “baptizo”, to them, never meant being sprinkled upon, or just a part of their body being touched with water. There is no denying the fact that in the Old Testament Law, sprinkling is mentioned for ritual purification; but can it be equated with the New Testament Baptism, especially in context of this word “baptizo” being specifically used? We will see about it in later articles. In the next article, we will try to understand the purpose of baptism.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 8 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 63

Click Here for the English Translation

आरम्भिक बातें – 24

बपतिस्मों – 3

आरंभिक विचार (2) – पुराने नियम के प्ररूप

हमने इब्रानियों 6:1-2 में से तीसरी आरम्भिक बात, बपतिस्मों, पर विचार करते हुए, पिछले लेख में हमने देखा था कि बाइबल परमेश्वर का एकमात्र सत्य, अनन्तकालीन, अचूक, अपरिवर्तनीय वचन है जो सर्वदा के लिए स्वर्ग में स्थापित है; जो कभी भी समय, स्थान, या व्यक्ति के अनुसार बदलता नहीं है। इसलिए, इस तथ्य को बपतिस्मे के बारे में हमारे इस अध्ययन पर लागू करने के बाद हम समझ सकते हैं कि शब्द ‘बपतिस्मा’ या ‘बपतिस्मा लेने’ का जो अर्थ और अभिप्राय नए नियम के उन आरंभिक समय के लोगों के लिए रहा होगा जिन्होंने बपतिस्मा लिया था, वही उसका मूल, अपरिवर्तनीय अर्थ है जो हमेशा सभी स्थानों पर, सभी के लिए लागू है। कोई भी अन्य अर्थ या व्याख्या इस मूल अर्थ को और स्पष्ट कर सकती है, उसकी पुष्टि कर सकती है, किन्तु कभी भी उसे बदल नहीं सकती है, उसके स्थान पर कोई और अर्थ नहीं ला सकती है। इस संदर्भ में हमने दो बातों को आगे के विचार के लिए अपने सामने रखा था - पहली, क्या पुराना नियम बपतिस्मे के बारे में कुछ कहता है, और यदि कहता है तो क्या कहता है? दूसरी, क्यों किसी ने भी यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले या प्रभु यीशु के शिष्यों पर कोई नई, पवित्र शास्त्र से बाहर की रीति आरंभ करने का दोष नहीं लगाया? ऐसा कैसे प्रतीत होता है कि सभी ‘बपतिस्मे’ से परिचित थे, और बिना किसी वाद विवाद के उसे स्वीकार कर लिया? ये दोनों बातें परस्पर संबंधित हैं, और हम आज इनके बारे में देखेंगे। 

हमें यह एहसास करने की आवश्यकता है कि यद्यपि पुराने नियम में बपतिस्मे का कोई उल्लेख नहीं है, परन्तु परमेश्वर द्वारा मूसा में होकर इस्राएलियों को दी गई व्यवस्था, अनुष्ठानों, और रीतियों में अनुष्ठान के अनुसार स्नान करना, शुद्ध होना, और स्वच्छ करना अत्यावश्यक तथा बहुत महत्वपूर्ण बातें थीं। प्रभु यीशु और फरीसियों से सम्बन्धित एक घटना (मत्ती 15:1-3) पर विचार कीजिए। इस घटना से हम देख और समझ सकते हैं कि फरीसी अपनी रीतियों के पालन के प्रति कितने कट्टर और निश्चित थे। फिर भी वे लोग यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के पास बपतिस्मा लेने के लिए गए (मत्ती 3:7), और उन्होंने कभी भी यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के द्वारा, या प्रभु यीशु अथवा उसके शिष्यों के द्वारा (यूहन्ना 4:1-2) बपतिस्मा दिए जाने के लिए कोई आपत्ति नहीं उठाई। यदि यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने, या प्रभु यीशु और उसके शिष्यों ने कुछ नया आरंभ किया होता तो जो लोग भोजन से पहले हाथ धोने के लिए आपत्ति उठा सकते थे, वे इस बात के लिए निश्चय ही कहीं अधिक गंभीर और तीव्र प्रतिक्रिया देते। ये उदाहरण दिखते हैं कि चाहे पुराने नियम में ‘बपतिस्मा’ शब्द नहीं दिया गया है, किन्तु  फिर भी उन लोगों के लिए यह कोई नई बात नहीं थी; उस समय के यहूदी और उनके धार्मिक अगुवे उसे पहले से ही जानते थे और स्वीकार करते थे। व्यवस्था में वस्त्रों को धोने और स्नान करके रीति के अनुसार स्वच्छ होना कई परिस्थितियों में निर्धारित किया गया है, जैसे कि उनके लिए जो:

·      रीति के अनुसार अशुद्ध हों (लैव्यव्यवस्था 14:8-9)। 

·      जो शरीर के किसी रिसाव या प्रमेह के द्वारा अशुद्ध हों (लैव्यव्यवस्था 15:3-12)।

·     जो लहू या किसी मरे हुए पशु को खाने के कारण अशुद्ध हो गए हों (लैव्यव्यवस्था 17:15-16)।

·     जो किसी मरे हुए व्यक्ति, या मनुष्यों की अस्थियों, या कब्र को छूने के कारण अशुद्ध हो गए हों (गिनती 19:16-20)।

·    महायाजक, हारून पहला था, को महा-पवित्र स्थान में प्रवेश करने से पहले अपने आप को अनुष्ठान के अनुसार शुद्ध और स्वच्छ करना होता थी, उसके बाद ही वह मिलाप वाले तंबू के महा-पवित्र स्थान में प्रवेश कर सकता था (लैव्यव्यवस्था 16:23-28)।   

पुराने नियम में भविष्यद्वक्ताओं ने भी परमेश्वर को स्वीकार्य होने के लिए शुद्ध और स्वच्छ होने के लिए कहा है (यशायाह 1:16; ज़कर्याह 13:1)। और प्रभु यीशु ने भी इसी संकेत देते हुए पतरस से उसके पाँव धोने के बारे में यूहन्ना 13:6-10 में बात की - यहाँ पर पद 10 पर विशेष ध्यान दीजिए। इब्रानियों का लेखक भी इब्रानियों 9:6-10 में इन्हीं अनुष्ठान के अनुसार शुद्ध और स्वच्छ होने की बातों का उल्लेख करता है।

    इसीलिए जब प्रभु यीशु मसीह के अग्रदूत, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने अपनी सेवकाई का आरंभ पश्चाताप के प्रचार के साथ किया और यरदन नदी में बपतिस्मा देने लगा (मत्ती 3:1-6); और इसी प्रकार से जब पतरस ने भक्त यहूदियों से पश्चाताप करने और बपतिस्मा लेने के लिए कहा (प्रेरितों 2:38), तो इनमें से किसी की कही बात से किसी को कोई अचंभा नहीं हुआ। यहाँ तक कि फरीसियों और सदूकियों ने भी बपतिस्मे के लिए यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के आह्वान को बिना किसी विवाद के स्वीकार कर लिया, क्योंकि उनकी समझ के अनुसार यह कोई नई बात नहीं थी। यह उनकी जानी-पहचानी धोने और शुद्ध तथा स्वच्छ होने की रीति के अनुसार ही था; वे इसे किसी रीति से शुद्धि के साथ जोड़कर देखते थे (यूहन्ना 3:25)। तो, यद्यपि पुराने नियम में बपतिस्मे का कोई उल्लेख नहीं है, किन्तु फिर भी व्यवस्था तथा भविष्यद्वक्ताओं में लोगों के जल के द्वारा स्नान करने, धोने और स्वच्छ होने के कई हवाले हैं। साथ ही, जल के द्वारा बाहरी रीति से स्वच्छ होने को भीतरी रीति से पापों से स्वच्छ होने के चिह्न के रूप में भी स्वीकार किया जाता था, जैसा कि कुछ उपरोक्त हवालों से स्पष्ट है; साथ ही यशायाह 1:16; ज़कर्याह 13:1; यूहन्ना 13:10; इब्रानियों 10:19-22; तीतुस 3:4-7 को भी देखिए।

    अगले लेख में हम मूल यूनानी भाषा में प्रयोग किए गए शब्द, जिसे नए नियम में हिन्दी में ‘बपतिस्मा’ लिखा गया है, के अर्थ को देखेंगे। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Elementary Principles – 24

Baptisms - 3

Preliminary Considerations (2) - The Old Testament Antecedents

    While considering the third elementary principle, Baptisms from Hebrews 6:1-2; in the last article we have seen that since God’s Word the Bible is the one and only true, eternal, infallible, unalterable Word of God forever established in heaven; never ever changing according to time, place or person. Therefore, applying this fact to our study on baptism means that what the term ‘baptism’ or ‘to be baptized’ meant for the people who had taken baptism in the New Testament times initially, the same meaning is the basic, unchanging meaning for everyone else, at all times, and all places. Every other meaning and interpretation can supplement or complement this basic meaning, but never replace or change it. In this context we had brought up two points for further consideration - firstly, what, if anything, does the Old Testament say about baptism? Second, why did no one accuse John the Baptist or the disciples of Christ Jesus of starting off some new unscriptural ritual? How come, everyone seemed to be familiar with the term ‘baptism’, and accepted it, without any controversy? Both of these points are related, and we will see about them today.

    We need to realize that in the Old Testament although baptism has not been mentioned, but in the Law, and in the ceremonies and rituals given by God through Moses to the Israelites, ceremonial washings were an integral and very important part of the observances. Consider an incidence related to the Lord Jesus and the Pharisees, given in Matthew 15:1-3. From this incidence we can see and understand how particular and adherent the Pharisees were maintaining their ceremonies and rituals. Yet they went to John the Baptist to be baptized (Matthew 3:7), and never objected to the baptism being practiced by John the Baptist as well as the disciples of the Lord Jesus (John 4:1-2). If John the Baptist, or the Lord Jesus, or the Lord’s disciples had started something new, then surely those who could object to not washing hands before food, would have objected to it and protested much more seriously about this new practice. These examples show that baptism, though not mentioned under this term in the Old Testament, but it was nothing new for those people; in some form was already known and accepted by the Jews and their religious leaders. Consider some Old Testament examples of ceremonial purification, washing of clothes, and bathing as prescribed in the Law:

  • For people ritually unclean (Leviticus 14:8-9).

  • For people made unclean because of body fluids (Leviticus 15:3-12).

  • For people become unclean because of eating blood or dead animals (Leviticus 17:15-16).

  • For anyone who has become unclean by touching a dead person, or bones of a man, or a grave (Numbers 19:16-20)

  • The High Priest, Aaron being the first one, on the day of Atonement had to first make himself ceremonially clean and then enter the Most Holy Place of the Tabernacle (Leviticus 16:23-28).

    The Old Testament prophets also spoke of washing and cleansing from sins to become acceptable to God (Isaiah 1:16; Zechariah 13:1). And, the Lord Jesus in John 13, alludes to this in His conversation with Peter about washing of Peter’s feet John 13:6-10 - pay particular attention to verse 10 here. The author of Hebrews also alludes to these ceremonial washings in Hebrews 9:6-10.

    Therefore, when John the Baptist in his ministry as the forerunner of the Messiah, the Lord Jesus, came preaching repentance and baptizing people in the river Jordan (Matthew 3:1-6); and similarly, when Peter asked the devout Jews to repent and be baptized (Acts 2:38), neither of them surprised anyone by asking the people to be baptized. Even the Pharisees and Sadducees accepted John the Baptist’s call to be baptized, without raising any controversy, since to their understanding this was nothing new. It was similar to their known and accepted practice of ceremonially cleansing themselves; in some manner, they associated baptism with purification (John 3:25). So, even though baptism is not mentioned in the Old Testament, yet there are ample references in the Law as well as in the writings of the Prophets, of people being asked to wash, bathe, and cleanse themselves, using water. Moreover, outside cleansing with water was also known and accepted as symbolical of the inner cleansing from sin, as is apparent from some of the references given above; also see Isaiah 1:16; Zechariah 13:1; John 13:10; Hebrews 10:19-22; Titus 3:4-7.

    In the next article we will consider the meaning of the word used in the original Greek language and translated as ‘baptism’ in English in the New Testament. 