ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 20 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 165

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 10


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 1 - वचन (3) 



व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित प्रेरितों 2:38-42 में दी गई बाइबल की शिक्षाओं के हमारे इस अध्ययन में वर्तमान में हम प्रेरितों 2:42 में दिए गए “मसीही जीवन के चार स्तम्भ” में से पहले स्तम्भ, लौलीन होकर परमेश्वर के वचन को सीखना पर विचार कर रहे हैं। पिछले लेख से हमने बाइबल के ही कुछ पदों के आधार पर देखना आरम्भ किया है कि हमें यत्न से परमेश्वर के वचन बाइबल का अध्ययन करना क्यों अनिवार्य है; और हमने यह करने के तीन कारणों को देखा था। आज हम यहीं से आगे बढ़ेंगे, और बाइबल में दिए गए एक और कारण को देखेंगे, कि क्यों प्रत्येक मसीही विश्वासी को गम्भीरता से बाइबल को पढ़ना चाहिए, उसका अध्ययन करना चाहिए।


क्योंकि यह परमेश्वर का वचन ही है जो लोगों को विश्वास में लाता है; और उन्हें विश्वास में बढ़ाता है 

परमेश्वर का वचन रोमियों 10 :17 में कहता है “सो विश्वास सुनने से, और सुनना मसीह के वचन से होता है।” हम इससे पहले के लेखों में देख चुके हैं कि परमेश्वर के वचन और पवित्र आत्मा की सामर्थ्य पर आधारित पतरस के प्रचार ने धार्मिक रीतियों और आवश्यकताओं के पालन के लिए यरूशलेम में एकत्रित भक्त यहूदियों के हृदयों को उनकी वास्तविक पापी दशा के बारे में छेद दिया। पहले के कुछ अन्य लेखों में हम यह भी देख चुके हैं कि, जैसे कि आज भी बहुधा होता है, उस समय पर भी तब के धार्मिक अगुवों ने पवित्रशास्त्र में अपनी ही समझ और व्यक्तिगत व्याख्या की बातों को जोड़ने के द्वारा, पवित्रशास्त्र को भ्रष्ट कर दिया था, और वे लोग उस भ्रष्ट वचन को “परमेश्वर का वचन” कहकर सिखाते थे (मत्ती 15:9), जो वह रह ही नहीं गया था। इसी प्रकार से सम्पूर्ण “पहाड़ी उपदेश” (मत्ती 5 से 7 अध्याय) में प्रभु बारम्बार इस वाक्यांश “तुम सुन चुके हो…, परन्तु मैं तुम से कहता हूँ…,” या इससे मिलती-जुलती कोई बात दोहराता रहता है। यह कहने के द्वारा कि “तुम सुन चुके हो…,” प्रभु अपने श्रोताओं के सामने धार्मिक अगुवों के द्वारा भ्रष्ट की गई पवित्रशास्त्र की शिक्षाओं को रख रहा था; और फिर “परन्तु मैं तुम से कहता हूँ…,” कहने के द्वारा प्रभु उन्हें पवित्रशास्त्र की सही शिक्षा दे रहा था। इसलिए, उस समय यरूशलेम में जो यहूदी एकत्रित हुए थे, उन्होंने जो सुना था, वह धार्मिक अगुवों की भ्रष्ट की हुई शिक्षाएँ ही थीं। इसीलिए, उनके भक्त, ईमानदार, और धर्मी होने के बावजूद, धार्मिक अगुवों से जो वचन मिला था, वह उनमें उनके पाप के लिए कोई बोध, उनमें कोई परिवर्तन नहीं ला सका। किन्तु अब पतरस और प्रभु के अन्य शिष्य जो प्रचार कर रहे थे, वह वास्तव में परमेश्वर का वचन था। इसीलिए, इस “निर्मल आत्मिक दूध” (1 पतरस 2:2) ने उन सुनने वालों को उनके पापों का बोध करवाया, और उनमें विश्वास को लाया।


हमारे पास स्वयं प्रभु यीशु के शब्दों में परमेश्वर के वचन के इस उद्धार देने वाले प्रभाव से सम्बन्धित अन्य उदाहरण भी हैं। प्रभु यीशु ने “बीज बोने वाले” का एक दृष्टान्त दिया था, जिसमें एक बीज बोने वाला बीज, अर्थात परमेश्वर का वचन बोने निकला, और उसने यह काम चार प्रकार की भूमि पर किया - मार्ग में, पत्थरीली भूमि पर, कटीली झाड़ियों में, और अच्छी भूमि पर। हमारे सन्दर्भ के लिए, प्रभु यीशु द्वारा इस दृष्टान्त कि, लूका रचित सुसमाचार में दी गई व्याख्या से दो पदों पर विचार कीजिए “मार्ग के किनारे के वे हैं, जिन्होंने सुना; तब शैतान आकर उन के मन में से वचन उठा ले जाता है, कि कहीं ऐसा न हो कि वे विश्वास कर के उद्धार पाएं। चट्टान पर के वे हैं, कि जब सुनते हैं, तो आनन्द से वचन को ग्रहण तो करते हैं, परन्तु जड़ न पकड़ने से वे थोड़ी देर तक विश्वास रखते हैं, और परीक्षा के समय बहक जाते हैं” (लूका 8:12-13)। जो बीज, अर्थात वचन, मार्ग के किनारे बोया गया वह निष्फल रहा क्योंकि इससे पहले कि उसमें से अँकुर फूटे और जड़ पकड़े, शैतान उसे चुग कर ले गया, कहीं सुनने वाले विश्वास कर लें और उद्धार पाएँ। इसी प्रकार से जो बीज या वचन पत्थरीली भूमि पर पड़ा, वह भी निष्फल रहा, क्योंकि वह जड़ नहीं पकड़ सकता था, अर्थात सुनने वाले ने थोड़ी सी देर के लिए विश्वास किया, और जब परीक्षाएँ आईं, तब वह वापस सँसार में चला गया, क्योंकि वह न तो विश्वास में स्थापित हुआ और न ही बढ़ा। इसलिए, जब परमेश्वर का बोया गया वचन उठा लिया जाता है, तो विश्वास उत्पन्न नहीं होता है; और जब वचन को वास्तविकता में ग्रहण करना और उसके प्रति कोई प्रतिबद्धता नहीं होते हैं, तो केवल एक ऊपरी या अस्थाई विश्वास ही होता है जो अधिक समय तक टिक नहीं पाता है। एक और उदाहरण को देखिए, “वह ये बातें कह ही रहा था, कि बहुतेरों ने उस पर विश्वास किया। तब यीशु ने उन यहूदियों से जिन्होंने उन की प्रतीति की थी, कहा, यदि तुम मेरे वचन में बने रहोगे, तो सचमुच मेरे चेले ठहरोगे” (यूहन्ना 8:30-31)। प्रभु यीशु से परमेश्वर का वचन सुनने के द्वारा ‘बहुतेरों’ ने उस पर विश्वास किया; और उन लोगों को प्रभु ने अपना शिष्य होने की एक कसौटी दी, कि वे केवल इस बात का दावा ही न करें, वरन उसके वचन में बने रहने के द्वारा उसे प्रत्यक्ष जी कर के भी दिखाएँ, जैसा कि प्रेरित यूहन्ना ने अपनी पहली पत्री में, 1 यूहन्ना 2:3-5 में इस बात की पुष्टि की है। इसी प्रकार से क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए पकड़े जाने से पहले प्रभु ने अपनी प्रार्थना में उनके विषय कहा, जो उसके शिष्यों की सेवकाई के द्वारा उसमें विश्वास करेंगे “मैं केवल इन्‍हीं के लिये बिनती नहीं करता, परन्तु उन के लिये भी जो इन के वचन के द्वारा मुझ पर विश्वास करेंगे, कि वे सब एक हों” (यूहन्ना 17:20)। जो एक बार फिर से लोगों को उद्धार के विश्वास में लाने के लिए परमेश्वर के वचन की भूमिका के महत्व को प्रमुख करता है।


इन अन्त के दिनों में, जैसा कि प्रभु यीशु द्वारा भविष्यवाणी की गई और चेतावनी दी गई, झूठे शिक्षक, प्रचारक, और उनकी गलत शिक्षाएँ सारे संसार में भरी हुई हैं। इन झूठे प्रचारकों और शिक्षकों, की शिक्षाओं, प्रचार, तथा उनके कामों के कारण, प्रतिदिन मसीही विश्वासियों का विश्वास विभिन्न प्रकार से जाँचा और परखा जा रहा है। संसार के हालात और हर जगह होने वाली कई प्रकार की घटनाओं के कारण, बहुतेरे मसीही विश्वासी बहुत चिंतित हैं, दुविधा में हैं कि क्या करें और क्या न करें; किस प्रकार से स्थिति को संभालें? इसलिए यह प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए अनिवार्य है कि वह परमेश्वर के वचन में स्थापित और दृढ़ बना रहे, जो उन्हें इन कठिन समयों में स्थिर और शान्त बनाए रखेगा। जैसा कि प्रभु ने अपने वचन में कहा है, इन बातों के द्वारा परेशान और अचंभित होने की कोई आवश्यकता नहीं है, बल्कि “जब ये बातें होने लगें, तो सीधे हो कर अपने सिर ऊपर उठाना; क्योंकि तुम्हारा छुटकारा निकट होगा” (लूका 21:28)।


अगले लेख में हम लौलीन होकर परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने के कारणों को देखना ज़ारी रखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 10


The Four Pillars of Christian Living - 1 - Word (3)


In our study on Biblical teachings related to practical Christian living from Acts 2:38-42, presently we are considering the first of the four “Pillars of Christian Living” given in Acts 2:42, i.e., steadfastly studying God’s Word. From the last article we had started to consider through some Bible verses, why we need to diligently study God’s Word, the Bible; and we had seen three reasons for doing this. Today we will carry on from there, and consider another reason given in the Bible, why every Christian Believer should seriously read and study the Bible.


It is God’s Word that brings people to faith; makes them grow in faith: 

God’s Word says in Romans 10:17 “So then faith comes by hearing, and hearing by the word of God.” We have seen in the preceding articles, that it was Peter’s preaching based on God’s Word and the power of the Holy Spirit, that convicted the hearts of devout Jews gathered in Jerusalem to fulfill their religious requirements, about their actual sinful state. We have also seen in some earlier articles that just as it often happens even today, at that time the religious leaders had corrupted the Scriptures by adding their own understanding and personal interpretations to the Scriptures, and had been preaching that corrupted word as “God’s Word” (Matthew 15:9); which it was no longer was. Similarly, throughout His Sermon on the Mount (Matthew chapters 5 to 7) the Lord keeps repeating the phrase “you have heard…, but I tell you…” or something to that effect. By saying “you have heard…,” the Lord was pointing out to His audience the various teachings of the Scriptures that had been corrupted by the then religious leaders; and then by saying “but I tell you…,” the Lord was giving to them what the actual Scriptural teaching was. Therefore, all that these devout Jews gathered in Jerusalem had heard were the corrupted teachings from their religious leaders. Therefore, despite their being devout, sincere and religious, the word that they had received from their religious leaders as “God’s word” was unable to convict them of sin, and bring any change in them. Whereas now what Peter and the Lord’s disciples were preaching, was the actual Word of God. Therefore, this “pure milk of the Word” (1 Peter 2:2) brought conviction for sins and faith amongst the hearers. 


We have other examples of this saving effect of the true Word of God in the Lord Jesus’s own words. The Lord Jesus had spoken a parable about the “Sower and the seed” where a sower went sowing the seed, i.e., God’s Word, and did so on four types of soil - wayside, rocky, with thorny bushes, and the good soil. Of these four, only the seed i.e., the Word, sown on the prepared good soil brought forth a harvest. For our context, consider two verses from the Lord’s explanation of this parable, as given in Luke 8:12-13 “Those by the wayside are the ones who hear; then the devil comes and takes away the word out of their hearts, lest they should believe and be saved. But the ones on the rock are those who, when they hear, receive the word with joy; and these have no root, who believe for a while and in time of temptation fall away.” The seed i.e., the Word sown by the wayside is infructuous because before it can germinate and take root, the devil takes it away, lest the hearers should believe and be saved. Similarly, the seed, or the Word on the rocky soil becomes ineffective, because it cannot take ‘root,’ meaning that the hearer believes only for a while, and then when temptations come, not having grown or being established in faith, he falls back into the world. So, when the sown Word of God is taken away, there is no faith; where there is no real acceptance and commitment but only a superficial or transient faith, it fails to last. Consider another example, “As He spoke these words, many believed in Him. Then Jesus said to those Jews who believed Him, If you abide in My word, you are My disciples indeed” (John 8:30-31). The hearing of God’s Word from the Lord Jesus brought ‘many’ to faith in the Lord; and the criteria the Lord gave to them for being His disciple is that they should not just claim to the Lord’s disciples, but demonstrate it by abiding in His Word as the Apostle John affirmed in his first letter, in 1 John 2:3-5. Similarly, the Lord Jesus in His prayer before being caught and taken for crucifixion says regarding those who will believe in Him through the ministry of His disciples “I do not pray for these alone, but also for those who will believe in Me through their word” (John 17:20). Once again emphasizing the importance of God’s Word in bringing people to the saving faith in the Lord; and affirming that God’s Word not only brings people to faith but also helps to grow and mature in faith.


In these end times, as had been predicted and warned by the Lord Jesus, false preachers, teachers, and their wrong teachings are so rampant all over the world. Because of these false preachers and teachers, through their preaching, teaching, and deeds, the faith of the Christian Believers is being tested every day in various ways. Because of the state of the world and the various happenings everywhere, many Christian Believers are greatly perplexed and are in a dilemma about what to do, and what not to do; how to manage? Therefore, it is imperative for every Christian Believer to stay well established in God’s Word and evaluate every teaching, every happening through God’s Word. It is by being established in faith through God’s Word which will keep them settled and at peace in these troubling times. As the Lord has said in His Word, not to be troubled and dismayed by these things, but “Now when these things begin to happen, look up and lift up your heads, because your redemption draws near” (Luke 21:28).


In the next article we will continue to look at reasons for steadfastly studying God’s Word.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 19 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 164

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 9


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 1 - वचन (2) 



परमेश्वर के वचन के द्वारा बढ़ोतरी विषय पर इस श्रृंखला में, अब हम तीसरी श्रेणी की बाइबल शिक्षाओं को देख रहे हैं, अर्थात उन शिक्षाओं को जो व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित हैं। हम कह चके हैं कि इसके लिए हम प्रेरितों के काम पुस्तक के अध्याय 2 और 15 में दी गई शिक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हम प्रेरितों 2 अध्याय से देख चुके हैं कि मसीही बढ़ोतरी के लिए सात बातें अनिवार्य हैं। पहली तीन, पश्चाताप, बपतिस्मा, और अलगाव, प्रभु यीशु के शिष्य बनने के आरम्भिक कदम हैं। ये तीनों सभी के लिए अनिवार्य हैं, उनकी सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, या आर्थिक स्थिति और पृष्ठभूमि चाहे जो भी हो। यह परमेश्वर की आज्ञा है कि सभी को पश्चाताप करना ही है, उन्हें भी जो अपने आप को “जन्म से ईसाई या मसीही” मानते हैं। जो वास्तव में पश्चाताप करते हैं, उन्हें अपने इस निर्णय की सार्वजनिक गवाही देने के लिए बपतिस्मा लेना है; और प्रभु के प्रति अपने समर्पण को अपने व्यावहारिक जीवन में संसार और उसके तौर-तरीकों से अलगाव का जीवन जीने के द्वारा दिखाना है। इसके बाद वे चार बातें आती हैं, जिन्हें “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है, जो मसीही विश्वासियों को स्थिरता, सामर्थ्य, और बढ़ोतरी प्रदान करती हैं। ये चार हैं, लौलीन होकर प्रेरितों की शिक्षाएँ अर्थात बाइबल का अध्ययन करना, संगति रखना, रोटी तोड़ना, और प्रार्थना में रहना। पिछले लेख से हमने इन में से पहली बात, परमेश्वर के वचन का अध्ययन करना पर विचार करना आरम्भ किया था और स्वयं प्रभु के शब्दों से देखा था कि किसी के भी परमेश्वर से प्रेम करने का एकमात्र ठोस या यथार्थ प्रमाण है, उसके द्वारा परमेश्वर के वचन से प्रेम करना। सम्पूर्ण बाइबल में परमेश्वर के प्रति व्यक्ति के प्रेम को परखने का अन्य कोई माप नहीं दिया गया है। आज हम परमेश्वर के वचन बाइबल के कुछ पदों से देखेंगे कि क्यों लोगों को परमेश्वर के वचन का अध्ययन करना चाहिए।


बाइबल का अध्ययन क्यों करना चाहिए:

  • यह अपने लोगों के लिए परमेश्वर की आज्ञा है: “तू ने अपने उपदेश इसलिये दिए हैं, कि वे यत्न से माने जाएं” (भजन 119:4)। मानने के लिए उन उपदेशों को जानना आवश्यक है; और जानने के लिए उन्हें पढ़ना, और उनका अध्ययन करना आवश्यक है। साथ ही व्यवस्थाविवरण 6:1-9 तथा यहोशू 1:8 भी देखें - इस्राएलियों के कनान में बस जाने के बाद उनकी सुरक्षा और सफलता, उनकी संख्या अथवा सैनिक सामर्थ्य पर निर्भर नहीं थी; वरन यह निर्भर इस बात पर थी कि वे कितने यत्न से परमेश्वर के वचनों का पालन करते हैं। यही बात आज ठीक वैसे ही मसीही विश्वासियों के लिए भी लागू है।

  • शिक्षाओं और सिद्धान्तों की वास्तविकता को जानने के लिए: “ये लोग तो थिस्सलुनीके के यहूदियों से भले थे और उन्होंने बड़ी लालसा से वचन ग्रहण किया, और प्रति दिन पवित्र शास्‍त्रों में ढूंढ़ते रहे कि ये बातें यों ही हैं, कि नहीं” (प्रेरितों 17:11)। प्रभु यीशु के द्वारा दिए गए अन्त के दिनों, जिन दिनों में हम आज जी रहे हैं, के चिह्नों में से एक है “क्योंकि झूठे मसीह और झूठे भविष्यद्वक्ता उठ खड़े होंगे, और चिन्ह और अद्भुत काम दिखाएंगे कि यदि हो सके तो चुने हुओं को भी भरमा दें” (मरकुस 13:22 )। और हम इस बात को अपने चारों ओर बहुतायत से होते हुए देख रहे हैं; ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो तरह-तरह के प्रचार और शिक्षाएँ देते रहते हैं, तथा लोगों को बहका कर अनेकों प्रकार के गलत विश्वास और व्यवहार में ले जाते हैं, जो फिर उनके अनन्त विनाश में चले जाने का कारण बन जाता है। पवित्र आत्मा के द्वारा प्रेरित पौलुस ने इसके बारे में चेतावनी दी है (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15)। इन बातों से सुरक्षित रहने का एक ही तरीका है, परमेश्वर के वचन को जानना और उसी में बने रहना। यह करने में सहायता प्रदान करने के लिए परमेश्वर ने अपने प्रत्येक, वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को अपना पवित्र आत्मा, इसी कार्य के लिए दिया है। प्रत्येक मसीही विश्वासी को यह आदत बना लेनी चाहिए कि प्रत्येक शिक्षा की वास्तविकता को पहले बाइबल से जाँच-परख ले, चाहे उस शिक्षा को देने वाला कोई भी क्यों न हो, और जो सही है केवल उसी का पालन करे “सब बातों को परखो: जो अच्छी है उसे पकड़े रहो” (1 थिस्सलुनीकियों 5:21), अन्य सभी का तिरस्कार कर दे। दूसरे शब्दों में, विश्वासियों को मनुष्यों का नहीं, बल्कि परमेश्वर के वचन का अनुसरण करने वाला होना चाहिए।

  • आत्मिक बढ़ोतरी के लिए यह हमारा आत्मिक भोजन है: “इसलिये सब प्रकार का बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी को दूर करके। नये जन्मे हुए बच्‍चों की नाईं निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ” (1 पतरस 2:1-2)। हम अपने प्रतिदिन के जीवन से जानते हैं कि हर उम्र के लोगों के लिए, दूध पौष्टिक आहार है, जो न केवल पोषण, वरन सामर्थ्य, और बढ़ोतरी भी प्रदान करता है। इसी तरह से परमेश्वर का वचन भी है। हर आयु - शारीरिक अथवा आत्मिक, के मसीही विश्वासियों को इस निर्मल आत्मिक दूध - परमेश्वर के वचन की अपनी दैनिक खुराक अवश्य ही लेनी है, नियमित तथा यत्न के साथ। लेकिन साथ ही पतरस की पत्री से लिए गए उपरोक्त पद से एक अन्य बात पर भी ध्यान दीजिए, इस निर्मल आत्मिक दूध को प्रभावी होने के लिए, व्यक्ति को पहले अपने मन को बुराई के विचारों, रवैये, और व्यवहार से स्वच्छ करना होगा। यदि ये बुराई की बातें उसके मन में बनी रहेंगी, तो वे उस निर्मल आत्मिक दूध के प्रभावी होने और बढ़ोतरी लाने में बाधा डालेंगी।


अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे, और बाइबल के कुछ अन्य पदों पर भी विचार करेंगे, कि हमें क्यों नियमित और यत्न से परमेश्वर के वचन का अध्ययन करना है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 9


The Four Pillars of Christian Living - 1 - Word (2)



 In this series on Growth through God’s Word, we are now studying the third category of Bible teachings, i.e., teachings related to practical Christian Living. We have said that for this we will be considering the teachings given in the Book of Acts, in chapters 2 and 15. From Acts chapter 2 we have seen that there are seven things that are necessary for Christian growth. The first three, Repentance, Baptism, Separation from the world, are the initial steps to becoming the follower or disciple of the Lord Jesus. They are mandatory for everyone, irrespective of their social, religious, educational, or financial status or background. It is God’s command that everyone, including those who think of themselves as “christians by birth” must repent. Those who have truly repented, they should publicly witness about their decision by taking baptism; and practically demonstrate their submission to the Lord by separating themselves from living life according to the world and its ways. Then come the four steps, also known as “Pillars of Christian Living” that provide stability, strength, and growth to the Christian Believers. These four are, being steadfast in the Apostles Doctrine or Bible study, in Fellowship, in Breaking of Bread, and in Prayers. From the last article we have started considering the first of these four, i.e., studying the Word of God; and had seen that in the Lord Jesus’s own words, the only tangible proof of a person’s measure of loving God, is how much he loves the Word of God. In the whole of the Bible there is no other indicator given to assess a person’s love for God. Today, we will see from some verses from the Bible, why people should study God’s Word, the Bible.


Why to read the Bible:

  • It is God’s command to His people: “You have commanded us To keep Your precepts diligently” (Psalm 119:4). To keep the precepts, one has to know them; and to know them, one has to read and study them. See also Deuteronomy 6:1-9 and Joshua 1:8 - the safety and success of the Israelites settling in Canaan did not depend upon their numbers or military strength; rather it depended upon how diligently they learnt and obeyed God’s commands. The same holds for the Christian Believers even today.

  • To ascertain the truth of teachings & doctrine: “These were more fair-minded than those in Thessalonica, in that they received the word with all readiness, and searched the Scriptures daily to find out whether these things were so” (Acts17:11). One of the signs given by the Lord Jesus, of the end times, the times that we are living in, is “For false christs and false prophets will rise and show signs and wonders to deceive, if possible, even the elect” (Mark 13:22). And we see this happening all around us; there is no dearth of people preaching and teaching all kinds of things, misleading many into false beliefs and practices, and thereby into eternal destruction. The Apostle Paul through the Holy Spirit had warned about this (2 Corinthians 11:3, 13-15). The only way of remaining safe is to know and abide in God’s Word, and resolutely stick to obeying only the Word. This is to be done with the help and guidance of the Holy Spirit given by God to every truly Born-Again Christian Believer for this very purpose. Every Christian Believer should make it a habit to examine and ascertain the truth of all teachings, no matter who may be giving them, by cross-checking them from the Bible, and following only those which are true “Test all things; hold fast what is good” (1 Thessalonians 5:21), rejecting everything else. In other words, the Believers should be followers of God’s Word and not of men.

  • It is our spiritual food for spiritual growth: “Therefore, laying aside all malice, all deceit, hypocrisy, envy, and all evil speaking, as newborn babes, desire the pure milk of the word, that you may grow thereby” (1 Peter 2:1-2). We know from our daily lives that milk is a source of nourishment, growth, and strength for people of all ages; everyone can partake of milk and it will provide them nourishment and help them grow. So also the Word of God. All Believers of all ages - spiritual and physical, are to regularly and diligently take their daily dose of the pure spiritual milk - the Word of God. But do notice that in the verse quoted above from Peter’s letter, the precondition for this pure spiritual milk to be effective is that one has to first cleanse his heart of all the ungodly thoughts, attitudes, and behavior. If these things remain in one's heart, they will hinder this pure spiritual milk from being effective and causing spiritual growth.


In the next article we will carry on from here and consider some more Bible verses to learn why we need to study God’s Word regularly and diligently.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 18 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 163

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 8


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 1 - वचन (1) 


पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और पवित्रशास्त्र के आधार पर पतरस द्वारा दिए गए सन्देश से उन भक्त यहूदियों में से बहुतेरों के हृदय छिद गए, जो उस समय यरूशलेम में व्यवस्था के अनुसार पर्व मनाने और भेंट चढ़ाने के लिए एकत्रित हुए थे; और वे पूछने लगे कि उन्हें अब क्या करना चाहिए। इसके सन्दर्भ और प्रत्युत्तर में, प्रेरितों 2:38-42 में सात बातें दी गई हैं, जो उन्हें सिखाई गईं; इन सात में से पहली तीन, जो प्रेरितों 2:38-41 में दी गई हैं, वे पतरस के द्वारा कही गईं, और ये पहली प्राथमिकता - बचाए जाने या उद्धार पाकर प्रभु यीशु का शिष्य बनने के लिए अनिवार्य पहले तीन कदम हैं। उसके बाद पद 42 “और वे प्रेरितों से शिक्षा पाने, और संगति रखने में और रोटी तोड़ने में और प्रार्थना करने में लौलीन रहे” में वे चार बातें दी गई हैं, जिन्हें करने के लिए ये उद्धार या नया-जन्म पाए हुए प्रभु के अनुयायी लौलीन रहे। यहाँ से आगे, जब नए विश्वासी इन चारों का पालन करने में लौलीन बने रहे, तो प्रेरितों के काम के इसके आगे के अध्यायों में देखते हैं कि मसीही विश्वासियों की सँख्या तेज़ी से बढ़ती चली गई। इन चार बातों, अर्थात, प्रेरितों से शिक्षा पाना; संगति रखना, रोटी तोड़ना, और प्रार्थना करना, को “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है। दूसरे शब्दों में, मसीही विश्वासी के जीवन को स्थिरता और सामर्थ्य प्रदान करने के लिए, उस में इन चार बातों का होना अनिवार्य है। यदि इनमें से एक भी कमज़ोर होगी, या मात्र औपचारिकता भर के लिए की जाएगी, या नहीं होगी, तो फिर उस विश्वासी का आत्मिक जीवन कमज़ोर और अस्थिर होगा, और शैतान को अवसर रहेगा कि उसमें तथा उसके द्वारा समस्याएं उत्पन्न करे। इसलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को इन चारों बातों में परिश्रम तथा ईमानदारी के साथ लौलीन रहना चाहिए। आज से हम इन चारों बातों को बारी-बारी देखना आरम्भ करेंगे।


इन चारों में से पहली है “प्रेरितों से शिक्षा पाना” अर्थात, उस समय, उस पहली कलीसिया में प्रेरितों द्वारा दी जा रही सैद्धान्तिक बातों को सीखना। प्रभु यीशु ने, अपने स्वर्गारोहण से पहले, अपने शिष्यों, प्रेरितों, को आज्ञा दी कि वे सारे संसार में जाएं, सुसमाचार का प्रचार करें, और जो लोग सुसमाचार पर विश्वास करें, उन्हें बपतिस्मा दें और प्रभु ने जो बातें प्रेरितों को सिखाई थीं, उन नए शिष्यों को भी सिखाएं (मत्ती 28:18-20)। ध्यान रखिए यह वह समय था जब लिखित पवित्रशास्त्र के रूप में केवल आज का “पुराना नियम” ही विद्यमान था। पवित्र आत्मा की प्रेरणा और मार्गदर्शन में (2 तीमुथियुस 3:16; 2 पतरस 1:21), प्रभु यीशु की शिक्षाएँ, मुख्यतः मौखिक रूप में प्रचार और प्रसार की जा रही थीं, कुछ शिक्षाएँ विभिन्न कलीसियाओं या व्यक्तियों को लिखी पत्रियों के रूप में सिखाई जा रही थीं, और प्रभु के कुछ शिष्य इन शिक्षाओं को भावी पीढ़ियों के लिए लिखने में भी लगे हुए थे (2 पतरस 1:12-15)। इस सभी शिक्षाओं का आधार प्रभु यीशु द्वारा दी गई शिक्षाएँ थीं (1 कुरिन्थियों 3:11)। प्रेरित इन शिक्षाओं की व्याख्या करते और लोगों को उन्हें सिखाते थे, और साथ ही यह भी दिखाते जाते थे कि किस प्रकार से प्रभु यीशु की शिक्षाएँ पवित्रशास्त्र अर्थात पुराने नियम की बातों को पूरा करती थीं (लूका 24:27, 44-47; प्रेरितों 8:35; 9:22; 17:2-3; 18:5, 24-25, 28; 26:22-23; 28:23; 1 कुरिन्थियों 15:3-4; इफिसियों 2:20)। इनके, अर्थात पवित्रशास्त्र और प्रभु की शिक्षाओं के माध्यम से, इफिसुस की मण्डली के अगुवों से अपने अन्तिम विदाई सन्देश में, पौलुस खुलकर उनसे यह दावा कर सका कि उसने उन्हें परमेश्वर की सम्पूर्ण मनसा सिखाई थी (प्रेरितों 20:20, 27)। बाद में जब सभी आवश्यक शिक्षाएँ लिखित रूप में आ गईं, तब पवित्र आत्मा की अगुवाई में, उन शिक्षाओं और लेखों को, जो “नया नियम” तैयार करने के लिए चाहिए थे, संकलित किया गया, और फिर नए तथा पुराने नियम को साथ मिलाकर बाइबल के रूप में हमारे हाथों में रखा गया।


इस संक्षिप्त वृतान्त से हम यह देखते हैं कि नए नियम का आधार या नींव, पुराना नियम है। सम्पूर्ण पुराना नियम प्रभु यीशु और उसके द्वारा उद्धार के कार्य के बारे में बताता है। परमेश्वर की सम्पूर्ण मनसा को जानने के लिए, दोनों, पुराने और नए नियम का अध्ययन करना अनिवार्य है। प्रत्येक मसीही विश्वासी का सहायक होने के लिए और उसे परमेश्वर का वचन सिखाने के लिए, परमेश्वर ने अपना पवित्र आत्मा दिया है (यूहन्ना 14:16, 26)। बिना परमेश्वर के वचन के साथ समय बिताए, बिना उसे पढ़े, उस पर मनन करे, उसका अध्ययन करे, कोई भी, किसी भी बात के बारे में परमेश्वर की मनसा को नहीं जान सकता है, और न ही अपने मसीही जीवनों के लिए परमेश्वर की आशीष या उसका मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है। परमेश्वर के वचन को पढ़ने और सीखने के महत्व को इस बात से समझा जा सकता है कि सम्पूर्ण बाइबल में केवल एक ही चिह्न दिया गया है जिसके आधार पर कोई भी वास्तव में यह दावा कर सकता है कि वह परमेश्वर से प्रेम करता है; और वह है उस व्यक्ति का परमेश्वर के वचन से प्रेम (यूहन्ना 14:21, 23)। दूसरे शब्दों में, जैसा कि प्रभु यीशु ने स्वयं कहा है, जो परमेश्वर से प्रेम करेगा, वह उसके वचन से भी प्रेम करेगा और उसके साथ समय बिताएगा। अन्यथा, बाइबल के आधार पर, उसके द्वारा परमेश्वर से प्रेम करने के सभी दावे निराधार और झूठे हैं। इसमें अचरज की कोई बात नहीं होनी चाहिए, क्योंकि प्रभु यीशु मसीह ही तो परमेश्वर का वचन है, जो देहधारी हुआ और हमारे बीच में निवास किया (यूहन्ना 1:1, 14)। तो फिर यह कैसे सम्भव है कि कोई उसके ईश्वरीय आत्मिक स्वरूप से तो प्रेम करने का दावा करे, किन्तु उसके भौतिक स्वरूप की अनदेखी करे, उसके प्रति बेपरवाह हो, या उसके साथ मात्र औपचारिकता पूरी करने का व्यवहार करे?


यदि आप परमेश्वर से प्रेम करने का दावा करते हैं, तो उसके वचन से भी प्रेम करने के द्वारा प्रमाणित करें। यदि आप चाहते हैं कि परमेश्वर आप के साथ समय बिताए, आप के साथ बातें करे और आप का मार्गदर्शन करे, तो फिर विनम्र होकर प्रार्थना सहित परमेश्वर के वचन के साथ सार्थक समय बिताना आरम्भ कर दें। इसीलिए, मसीही जीवन का पहला स्तम्भ “प्रेरितों से शिक्षा” पाने में लौलीन होना, अर्थात बाइबल के व्यक्तिगत एवं कलीसिया के सामूहिक अध्ययन में लौलीन होना, परिश्रम करना है। अगले लेख में हम बाइबल में से कुछ कारणों क देखेंगे कि बाइबल को पढ़ना और सीखना क्यों आवश्यक है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 8


The Four Pillars of Christian Living - 1 - Word (1)



By Peter’s sermon, given under the power of the Holy Spirit, and based on the Scriptures, the hearts of many of the devout Jews, assembled in Jerusalem for the feasts and offerings according to the Law, were pricked; and they wanted to know what to do next. In this context, in Acts 2:38-42 are recorded seven things taught to them; the first three, given in verses 38-41 were spoken of by Peter and these are the three steps to being saved or being Born-Again and becoming a follower or disciple of the Lord Jesus - the primary requirement. Then in verse 42, “And they continued steadfastly in the apostles' doctrine and fellowship, in the breaking of bread, and in prayers” are given four things, that these saved, or Born-Again followers of the Lord Jesus did steadfastly. From here onwards, as the new Believers continued to practice these things steadfastly, in the subsequent chapters of the book of Acts, we see a rapid growth of the Christian Believers. These four things, namely, Apostles’s Doctrine; Fellowship; Breaking of Bread; and Prayers are also known as the “Pillars of Christian Life.” In other words, these four things are essential to provide stability and strength to the Christian Believer’s life. If even one of them is missing, or is weak, or is done perfunctorily, in any Believer’s life, then his spiritual life will be weak and unstable, and allow Satan to create problems in him and through him. Therefore, all four of them have to be maintained diligently and steadfastly in every Christian Believer’s life. From today, we will start considering these four, one-by-one.


The first of these four is “Apostle’s Doctrine” i.e., the doctrinal teachings being given at the time of the first Church by the Apostles. The Lord Jesus, in His Great Commission given to His disciples, the Apostles, before His ascension, had commanded them to go into the world, preach the gospel, and those who believe in the gospel, they should be baptized and should receive the teachings that the Lord had given to His disciples (Matthew 28:18-20). Remember, this was the time when only the present day “Old Testament” existed as the written Scriptures. Under the inspiration and guidance of the Holy Spirit (2 Timothy 3:16; 2 Peter 1:21), the teachings of the Lord Jesus were mostly being delivered and propagated orally, while some things were also taught through letters written to various churches and to people, and some of the Lord’s followers were engaged in writing these teachings down for posterity (2 Peter 1:12-15). The foundation of these teachings was what the Lord Jesus had taught (1 Corinthians 3:11). The Apostles expounded and taught them to the people, while also showing how the Lord’s teachings fulfilled the things written in the Old Testament (Luke 24:27, 44-47; Acts 8:35; 9:22; 17:2-3; 18:5, 24-25, 28; 26:22-23; 28:23; 1 Corinthians 15:3-4; Ephesians 2:20). Through these, i.e., the Scriptures and the Lord’s teachings, Paul in his farewell address to the Elders of the Church in Ephesus could make the bold claim that he had taught to them the whole counsel of God (Acts 20:20, 27). Later, after the required teachings had been written down under the guidance of the Holy Spirit, the teachings and writings required to form the “New Testament” were later compiled, and then the Old Testament and the New Testament were combined to give us the Bible, as we have it in our hands today.


What we see through this brief narrative is that the Old Testament is the basis or foundation of the New Testament. The whole of the Old Testament speaks about the Lord Jesus and His redemptive work. To learn the whole counsel of God, one has to study both the Old as well as the New Testament. God, has given to every Believer the Helper to teach His Word to them, His Holy Spirit (John 14:16, 26). Without spending time with God’s Word, reading, meditating, and learning it, no one can know God’s counsel about anything, nor receive God’s guidance and blessings in their Christian lives. The importance of reading and studying God’s Word can be understood by the fact that in the whole Bible, there is only one sign, on the basis of which one can truly affirm that he loves God; and that is by the love the person has for God’s Word (John 14:21, 23). In other words, in the Lord Jesus’s own words, those who love God, will also love His Word, and spend time with it. Else, Biblically speaking, their claims of loving God are baseless and false. This should not be surprising at all, since the Lord Jesus Christ is the Word of God, who became flesh and dwelt amongst us (John 1:1, 14). So, how can one claim to love Him in His divine spiritual form, but ignore Him, be uncaring about Him, or deal merely perfunctorily with Him in His physical form?


If you claim to love God, then demonstrate it by loving His Word. If you want God to spend time with you, have Him speak to you and guide you, then start spending quality time with God’s Word, humbly and prayerfully. This is why the first pillar of the Christian life is being steadfast in the “Apostle’s Doctrine,” i.e., being steadfast and diligent in Bible study, personal as well as corporate in the Church. In the next article we will see some Biblical reasons to read and study the Bible. 


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well