ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 29 दिसंबर 2024

Some Related Questions and their Answers / कुछ संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर (3b)

 

पाप और उद्धार को समझना – 37

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 34

कुछ संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर (3b)


पिछले लेख से हमने बहुत लोगों द्वारा बहुधा उठाए जाएं वाले प्रश्न, "क्या कभी गँवाए न जा सकने वाले अनन्त उद्धार के सिद्धांत में, बिना किसी भय के पाप करते रहने की स्वतंत्रता निहित नहीं है?" पर विचार करना आरंभ किया था। हमने देखा था कि परमेश्वर भी इस संभावना से अवगत है, और उसने अपने इस प्रावधान के दुरुपयोग किए जाने को रोकने के लिए उपयुक्त प्रावधान किए हैं। हर एक पाप के दुष्परिणाम हैं, इस  पृथ्वी पर भी और परलोक में भी। इस पृथ्वी पर पाप का दण्ड भुगतने से संबंधित चर्चा कुछ लंबी है, इसलिए उसे हम अगले लेख में देखेंगे; आज हम परलोक के जीवन से संबंधित पाप के प्रभाव को देख लेते हैं। 


पाप का प्रभाव प्रत्येक मनुष्य के परलोक के जीवन पर भी पड़ता है। पापों की क्षमा पाए हुए मसीही विश्वासी को, इस पृथ्वी पर प्रभु की आज्ञाकारिता में उसकी उपयोगिता के लिए बिताए गए जीवन के अनुसार, स्वर्ग में आदर और प्रतिफल भी मिलेंगे “भविष्य में मेरे लिये धर्म का वह मुकुट रखा हुआ है, जिसे प्रभु, जो धर्मी, और न्यायी है, मुझे उस दिन देगा और मुझे ही नहीं, वरन उन सब को भी, जो उसके प्रगट होने को प्रिय जानते हैं” (2 तीमुथियुस 4:8)। किन्तु इस आज्ञाकारिता के साथ ही, पृथ्वी पर उसके द्वारा की गई परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता तथा पाप उसके इन प्रतिफलों को बिगाड़ता भी रहता है। स्वर्ग में मनुष्य को मिलने वाले प्रतिफल इन दोनों - भले और बुरे के कुल योग के अनुसार दिए जाएंगे। किन्तु ये आदर और प्रतिफल मिलने से पहले प्रत्येक मसीही विश्वासी के जीवन के प्रत्येक कार्य की बहुत बारीकी से जाँच भी की जाएगी, “क्योंकि अवश्य है, कि हम सब का हाल मसीह के न्याय आसन के सामने खुल जाए, कि हर एक व्यक्ति अपने अपने भले बुरे कामों का बदला जो उसने देह के द्वारा किए हों पाए।” (2 कुरिन्थियों 5:10); “क्योंकि वह समय आ पहुंचा है, कि पहिले परमेश्वर के लोगों का न्याय किया जाए, और जब कि न्याय का आरम्भ हम ही से होगा तो उन का क्या अन्त होगा जो परमेश्वर के सुसमाचार को नहीं मानते? और यदि धर्मी व्यक्ति ही कठिनता से उद्धार पाएगा, तो भक्तिहीन और पापी का क्या ठिकाना?” (1 पतरस 4:17-18)। 


यहाँ पर अक्सर लोग परमेश्वर द्वारा अंगीकार किए गए पापों को पीठ के पीछे फेंक देने, काली घटा के समान मिटा देने (यशायाह 38:17; 43:25; 44:22), आदि प्रतिज्ञाओं का हवाला देकर यह प्रमाणित करना चाहते हैं कि जिन पापों को परमेश्वर ने क्षमा कर दिया है, उनका कोई हिसाब नहीं लिया जाएगा। किन्तु उनकी यह धारणा, वचन की सही व्याख्या और शिक्षा के अनुकूल नहीं है। यह स्वयं में एक विस्तृत विषय है, जिसे हमने हाल ही में सम्पन्न हुई व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित लेखों की शृंखला में, इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः में से छठी बात, "अन्तिम न्याय" पर चर्चा के दौरा विस्तार से देखा और समझा था।   


मनुष्य के पाप से उसके परलोक के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव विषय से संबंधित कुछ बाइबल के पदों को देखते हैं: 


* हर पाप, हर अनाज्ञाकारिता, मसीही विश्वासी के प्रतिफलों को खराब करता है; और जिसका जीवन ऐसा रहा होगा कि उसकी लापरवाही और पापों ने उसके प्रतिफलों को या तो अर्जित ही नहीं होने दिया, अथवा बिगाड़ कर समाप्त कर दिया, वह फिर अनन्तकाल के लिए स्वर्ग में खाली हाथ ही प्रवेश करेगा और रहेगा, “तो हर एक का काम प्रगट हो जाएगा; क्योंकि वह दिन उसे बताएगा; इसलिये कि आग के साथ प्रगट होगा: और वह आग हर एक का काम परखेगी कि कैसा है। जिस का काम उस पर बना हुआ स्थिर रहेगा, वह मजदूरी पाएगा। और यदि किसी का काम जल जाएगा, तो हानि उठाएगा; पर वह आप बच जाएगा परन्तु जलते जलते” (1 कुरिन्थियों 3:13-15)। 


* न केवल कार्यों का, वरन हर एक मनुष्य को अपनी हर व्यर्थ बात, हर शब्द का भी हिसाब देना होगा, “और मैं तुम से कहता हूं, कि जो जो निकम्मी बातें मनुष्य कहेंगे, न्याय के दिन हर एक बात का लेखा देंगे। क्योंकि तू अपनी बातों के कारण निर्दोष और अपनी बातों ही के कारण दोषी ठहराया जाएगा” (मत्ती 12:36-37)। 


     * परमेश्वर मसीही विश्वासियों की बातचीत को ध्यान से सुनता है और उसके सम्मुख उन बातों का लेखा रखा जाता है, “तब यहोवा का भय मानने वालों ने आपस में बातें की, और यहोवा ध्यान धर कर उनकी सुनता था; और जो यहोवा का भय मानते और उसके नाम का सम्मान करते थे, उनके स्मरण के निमित्त उसके सामने एक पुस्तक लिखी जाती थी” (मलाकी 3:16)। 


इसलिए कोई भी यह न समझे कि उद्धार पाने के बाद पाप करने से उसे अब कोई हानि नहीं होगी। परमेश्वर मूर्ख नहीं है, कि मनुष्य उद्दंड होकर उसकी उदारता, कृपा, और प्रेम का दुरुपयोग कर ले और परमेश्वर बस एक मूक दर्शक ही बनकर मनुष्य द्वारा उसकी भली मनसा का अनुचित लाभ उठाते हुए देखता रह जाए। इसलिए शैतान के द्वारा फैलाई जा रही इन व्यर्थ और मिथ्या बातों पर ध्यान मत दीजिए। प्रभु के आपके प्रति प्रमाणित किए गए प्रेम, कृपा, और अनुग्रह, तथा उसके द्वारा आपको प्रदान किए जा रहे पाप-क्षमा प्राप्त करने के अवसर के मूल्य को समझिए, और अभी इस अवसर का लाभ उठा लीजिए। प्रभु यीशु ने तो अपना काम कर के दे दिया है; किन्तु क्या आपने उसके इस आपकी ओर बढ़े हुए प्रेम और अनुग्रह के हाथ को थाम लिया है, उसकी भेंट को स्वीकार कर लिया है? या आप अभी भी अपने ही प्रयासों के द्वारा वह करना चाह रहे हैं जो मनुष्यों के लिए कर पाना असंभव है।


आपके द्वारा स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ आपके द्वारा की गई एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को आशीषित तथा स्वर्गीय जीवन बना देगा। अभी अवसर है, अभी प्रभु का निमंत्रण आपके लिए है - उसे स्वीकार कर लीजिए।   


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 37

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 34

Some Related Questions and their Answers (3b)


Since the previous article we have started considering the often raised question, "In the doctrine of eternal salvation, one that cannot ever be lost, isn’t the freedom to continue to sin with impunity implied?" We had seen that God is well aware of this possibility, and has put in place appropriate measures to deal with the misuse of this provision of His. Every sin has a harmful effect, both, in this world, as well as the next. The discussion about suffering the consequences of sin in this earthly life is a long one, and we will look into it in the next article. Today we will look at the effects of sin on the afterlife, i.e., the eternal life after a person dies and leaves this earth.


The effects of sin also come upon man’s afterlife, i.e., his spirit’s life, after his physical body’s death on earth. For the Christian Believer who has received forgiveness of sins, according to the life of obedience he has lived towards the Lord while on earth, how useful he has been on earth for the Lord, he will get honor and rewards in heaven “Finally, there is laid up for me the crown of righteousness, which the Lord, the righteous Judge, will give to me on that Day, and not to me only but also to all who have loved His appearing” (2 Timothy 4:8). But along with his obedience, his disobedience towards the Lord and the sins committed here on earth, also keep adversely affecting those heavenly rewards. Eventually in heaven, he will get the rewards according to the net result of his good and bad deeds, his life of obedience and utility for the Lord and his life of disobedience and creating problems for the Lord. These rewards will be given after a very minute and thorough scrutiny of each Believer’s life, “For we must all appear before the judgment seat of Christ, that each one may receive the things done in the body, according to what he has done, whether good or bad” (2 Corinthians 5:10); and “For the time has come for judgment to begin at the house of God; and if it begins with us first, what will be the end of those who do not obey the gospel of God? Now "If the righteous one is scarcely saved, Where will the ungodly and the sinner appear?"” (1 Peter 4:17-18). 


At this point people usually quote the promises of God about casting the confessed sins behind His back, wiping them away like a dark cloud (Isaiah 38:17; 43:25; 44:22), and try to prove that there will not be any accountability for the sins that have once been forgiven. But their this concept and understanding is not in accordance with the correct interpretation and teachings of the Word. This in itself is a long topic, and we have considered it in detail in a recently concluded series of articles on Practical Christian Living, when we were considering "Eternal Judgment," the sixth of the six Elementary Principles given in Hebrews 6:1-2.    

 

Let us look at some more verses from the Bible about the effects of sin on man's afterlife:


* Every sin, every disobedience spoils the rewards of the Christian Believer; and the person whose life has been one of carelessness and waywardness, then his sins could either not have allowed any heavenly rewards to get accumulated, or may have even eaten away all his heavenly rewards, and then though he will enter into heaven, but will remain empty handed for eternity, “each one's work will become clear; for the Day will declare it, because it will be revealed by fire; and the fire will test each one's work, of what sort it is. If anyone's work which he has built on it endures, he will receive a reward. If anyone's work is burned, he will suffer loss; but he himself will be saved, yet so as through fire” (1 Corinthians 3:13-15).


* Every person will not only have to give an account of everything he has done, but also give an account of every vain talk and words spoken by him, “But I say to you that for every idle word men may speak, they will give account of it in the day of judgment. For by your words you will be justified, and by your words you will be condemned."” (Matthew 12:36-37).


* God very carefully listens to the conversations of the Christian Believers, and they are recorded before Him “Then those who feared the Lord spoke to one another, And the Lord listened and heard them; So a book of remembrance was written before Him For those who fear the Lord And who meditate on His name” (Malachi 3:16).


Therefore, let no one think that sinning after being saved has no consequences, there will be no harm. God is not a fool and cannot be mocked; no man can take for granted and misuse His grace, benevolence, kindness, and love, and get away with it lightly; God will not remain a helpless, silent spectator to man making a mockery of His grace. Therefore, do not be beguiled and carried away by these false notions and unBiblical teachings being spread by Satan. Understand the value and importance of the love and sacrifice of the Lord Jesus to redeem you of your sins. The Lord Jesus has done His part; He has made ready and available salvation with all the benefits freely to everyone; but have you accepted His offer? Have you taken His hand of love and grace extended towards you and the free gift He offers; or are you still determined to do that which no man can ever accomplish through his own efforts?


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

शनिवार, 28 दिसंबर 2024

Some Related Questions and their Answers / कुछ संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर (3a)

 

पाप और उद्धार को समझना – 36

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 33

कुछ संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर (3a)


हम पिछले दो लेखों से प्रभु यीशु मसीह द्वारा सेंत-मेंत उपलब्ध करवाए गए पापों की क्षमा और उद्धार से संबंधित कुछ सामान्यतः उठाए जाने वाले प्रश्नों को देख रहे हैं। पिछले लेख में हमने देखा था कि उद्धार अनन्तकालीन है, कभी खोया अथवा गंवाया नहीं जा सकता है। उद्धार गँवाने की बात परमेश्वर के वचन और उसके चरित्र तथा गुणों से कदापि मेल नहीं खाती है, वरन उनके विरुद्ध है। किन्तु कुछ लोग यह विचार रखते हैं कि यदि मनुष्य धार्मिकता का जीवन न जीए, और पाप करे, तो फिर उसका उद्धार जा सकता है। साथ ही वे यह भी तर्क भी देते हैं कि यदि उद्धार कभी नहीं जा सकता है, तब तो परमेश्वर ने मनुष्यों को पाप करने का लाइसेंस दे दिया है - एक बार उद्धार पा लो, और फिर उसके बाद जैसा चाहो वैसा करो, क्योंकि उद्धार तो जाएगा नहीं, स्वर्ग तो हर हाल में मिलेगा ही। किन्तु यह भी मनुष्यों को भरमाने के लिए, और प्रभु यीशु के सिद्ध और पूर्ण कार्य में मनुष्यों की अपने ही प्रयासों की धार्मिकता और कर्मों को मिलाने की शैतान द्वारा फैलाई जाने वाली एक गलत शिक्षा, एक गलत धारणा है, और आज हम इसी प्रश्न के विषय देखेंगे।


प्रश्न: क्या कभी गँवाए न जा सकने वाले अनन्त उद्धार के सिद्धांत में, बिना किसी भय के पाप करते रहने की स्वतंत्रता निहित नहीं है? 


उत्तर: यदि परमेश्वर ने हमें अनन्त उद्धार का प्रावधान उपलब्ध करवाया है, तो अवश्य ही कुछ सोच-समझ कर, कुछ जानते-बूझते हुए ही करवाया होगा। उपरोक्त संभावना यदि हम सीमित बुद्धि और ज्ञान वाले मनुष्यों के मन में आ सकती है तो उस असीम ज्ञान और समझ रखने वाले परमेश्वर से भी छिपी हुई नहीं होगी, कि यदि पाप की प्रवृत्ति रखने वाले मनुष्य को अनन्त, कभी न गँवाया जा सकने वाला उद्धार प्रदान कर दिया, तो वह फिर निडर होकर मनमानी और पाप करने के लिए इसका दुरुपयोग अवश्य ही करेगा। इसीलिए परमेश्वर के विषय लिखा है, “क्योंकि परमेश्वर की मूर्खता मनुष्यों के ज्ञान से ज्ञानवान है; और परमेश्वर की निर्बलता मनुष्यों के बल से बहुत बलवान है” (1 कुरिन्थियों 1:25)। वास्तविकता यही है कि इस संभावना को उठाने और मानने वाले लोग, परमेश्वर के वचन के प्रति अपने अधूरे ज्ञान और अपूर्ण समझ के कारण शैतान द्वारा बहकाए और पथभ्रष्ट किए जा रहे हैं; जैसा कि यशायाह ने लिखा, “इसलिये अज्ञानता के कारण मेरी प्रजा बंधुआई में जाती है, उसके प्रतिष्ठित पुरुष भूखों मरते और साधारण लोग प्यास से व्याकुल होते हैं” (यशायाह 5:13)। 


यदि लोग पाप और उसके कारण उत्पन्न परिस्थितियों, तथा परमेश्वर के वचन में दी गई अन्य संबंधित शिक्षाओं एवं उदाहरणों का ध्यान करें, तो उन्हें स्वतः ही स्पष्ट हो जाएगा कि अनन्त उद्धार के सिद्धांत में पाप करते रहने की स्वतंत्रता निहित नहीं है; वरन एक चेतावनी है कि मनुष्य अपने उद्धार की कीमत और महत्व को समझे अन्यथा परिणाम बहुत दुखदायी होंगे, इस लोक में भी और परलोक में भी। जैसा हम पहले देख चुके हैं, वास्तव में अपने पापों से पश्चाताप करने वाले, और प्रभु यीशु को सच्चे मन से जीवन समर्पित करने वाले व्यक्ति के अंदर परमेश्वर पवित्र आत्मा आकर निवास करने लगते हैं, जो उसे पाप के विषय कायल करते हैं। यदि उस व्यक्ति से जाने या अनजाने में किसी भी कारणवश कभी कोई पाप हो भी जाए, तो उसमें निवास करने वाले परमेश्वर पवित्र आत्मा उसे उस पाप में बने नहीं रहने देते हैं, वरन उसे उभारते और उकसाते हैं, उसके पाप को किसी न किसी रीति से उसके सामने लाते हैं, ताकि वह व्यक्ति अपने पाप के लिए पश्चाताप कर ले; अपने उस पाप को परमेश्वर के सम्मुख स्वीकार कर के उसके लिए क्षमा माँग ले, ताकि परमेश्वर उसे वापस क्षमा की स्थिति में बहाल कर दे “क्या ही धन्य है वह जिसका अपराध क्षमा किया गया, और जिसका पाप ढाँपा गया हो। क्या ही धन्य है वह मनुष्य जिसके अधर्म का यहोवा लेखा न ले, और जिसकी आत्मा में कपट न हो। जब मैं चुप रहा तब दिन भर कराहते कराहते मेरी हड्डियां पिघल गई। क्योंकि रात दिन मैं तेरे हाथ के नीचे दबा रहा; और मेरी तरावट धूप काल की सी झुर्राहट बनती गई। जब मैं ने अपना पाप तुझ पर प्रगट किया और अपना अधर्म न छिपाया, और कहा, मैं यहोवा के सामने अपने अपराधों को मान लूंगा; तब तू ने मेरे अधर्म और पाप को क्षमा कर दिया” (भजन संहिता 32:1-5); साथ ही 1 यूहन्ना 1:9 भी देखिए। इसलिए सच्चे मन से, और पूर्ण समर्पण से मसीह यीशु पर विश्वास लाने वाला व्यक्ति, जिसने प्रभु यीशु द्वारा उसके लिए चुकाई गई उसके पापों की कीमत को, प्रभु यीशु के बलिदान और पुनरुत्थान के मूल्य तथा महत्व को समझा है, वह कभी इस प्रवृत्ति के साथ कोई भी कार्य नहीं करेगा कि अब अनन्त उद्धार तो मिल ही गया है, इसलिए जैसा जी में आए कर लो, कोई हानि नहीं होगी। यह विचार और व्यवहार वही रखेगा जो अभी भी अपने पापों में ही है, जिसने वास्तव में उद्धार नहीं पाया है, और जो प्रभु द्वारा उसके उद्धार के लिए चुकाए गए दाम के मूल्य का एहसास नहीं करता है, जो प्रभु परमेश्वर के प्रति उसके इस महान अनुग्रह के लिए कृतज्ञ एवं दीन और नम्र नहीं है; वरन इसे अपने स्वार्थ और साँसारिकता की अभिलाषाओं के लिए प्रयोग करना चाहता है। 


    उद्धार पाए हुए व्यक्ति की उसे पाप करने से रोकने वाली इस कृतज्ञता और समर्पण, तथा पवित्र आत्मा द्वारा उसे गलती से भी हुए पाप के लिए कायल करने के अतिरिक्त भी कुछ और संबंधित बातें हैं, जिनको समझने के लिए हमें वापस अदन की वाटिका में, प्रथम पाप के साथ घटी हुई घटनाओं का पुनःअवलोकन करके देखना होगा। जैसा हम पहले देख चुके हैं, पाप करने के बाद प्रथम मनुष्यों के साथ दो बातें हुईं - (i) वे तुरंत ही आत्मिक और शारीरिक मृत्यु के अंतर्गत आ गए - परमेश्वर से उनकी संगति टूट गई, और उनका शरीर क्षय होना आरंभ हो गया, जो अन्ततः शारीरिक मृत्यु में पहुँच गया; (ii) परमेश्वर ने उन्हें दंड दिया - स्त्री को आदम की अधीनता में कर दिया, उसकी प्रसव की पीड़ा बढ़ा दी, और आदम को दुख के साथ परिश्रम की रोटी खाने के अधीन कर दिया, उसके परिश्रम के बावजूद धरती उनके लिए कांटे और ऊंटकटारे उगाएगी; (iii) और उन दोनों को उस आशीष की विशिष्ट वाटिका के बाहर निकाल दिया गया। अर्थात पाप के कारण मनुष्य की परमेश्वर से संगति तो टूट ही चुकी है, किन्तु साथ ही मनुष्य जब भी पाप करता है उस पाप का दंड भी उसके जीवन में जुड़ जाता है, जिसे उसे इस पृथ्वी पर भुगतना ही होता है। साथ ही परलोक में उस पाप का प्रतिफल भी उसके नाम पर अर्जित हो जाता है, जिसे उसे परलोक में जाकर भुगतना होगा।


पृथ्वी पर, तथा परलोक में पाप के दण्ड को भुगतने से सम्बन्धित चर्चा कुछ लंबी है, इसलिए हम इसे भागों में विभाजित करके, आने वाले लेखों में देखेंगे। 


अभी के लिए, यदि आपने अभी तक अपने पापों से पश्चाताप नहीं किया है, परलोक का अपना अनन्त जीवन सुनिश्चित और सुरक्षित नहीं किया है, तो अभी आपके पास यह कर लेने का अवसर है। आपके द्वारा स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ आपके द्वारा की गई एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को आशीषित तथा स्वर्गीय जीवन बना देगा। अभी अवसर है, अभी प्रभु का निमंत्रण आपके लिए है - उसे स्वीकार कर लीजिए।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 36

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 33

Some Related Questions and their Answers (3a)

    In the previous two articles we have been seeing questions that are commonly raised regarding the salvation freely provided by the Lord Jesus. In the last article we had seen that salvation is eternal, it cannot be lost or taken away. The notion of losing salvation is not just inconsistent with the Word of God and with the attributes and character of God, it actually is contrary to them. But some people resolutely believe that if a saved, i.e., a Born-Again person does not live a life or righteousness, commits sins, then he can lose his salvation. They also give this argument that if salvation cannot be lost, then getting saved or Born-Again is tantamount to getting a license to sin and lead a wayward life, because no matter the kind of kind of life a person then lives, no matter what he does, his entry to heaven is assured, so why should he worry about how he lives after receiving salvation. But this too is a result of a wrong understanding of God's Word, is another satanic attempt at adulterating the concept of righteousness by faith in the Lord Jesus Christ with the unBiblical concept of righteousness works. Today we will start looking into this question.


Question: In the doctrine of eternal salvation, one that cannot ever be lost, isn’t the freedom to continue to sin with impunity implied?


Answer: If God has made available eternal salvation to us, surely it would only be after considering the various implications, the pros and cons associated with this provision, the manner it can be used and misused, etc. If we fallible humans with a very limited knowledge and wisdom can see the possibility of misuse of this provision, then why wouldn’t the omniscient God with a limitless knowledge and wisdom, one who knows the end from the beginning, not have foreseen this possibility, when making available eternal salvation to sinful man, having a sin nature and tendency to fall into sin? How could God, for whom it is written in His Word, “Because the foolishness of God is wiser than men, and the weakness of God is stronger than men” (1 Corinthians 1:25) not have known about the possibility that this would make man prone to sin with impunity and misuse this provision without any fear? The fact of the matter is that those who raise this question and possibility, because of their incomplete knowledge and understanding of God’s Word, are being deceived and led onto a wrong path, as Isaiah has said, “Therefore my people have gone into captivity, Because they have no knowledge; Their honorable men are famished, And their multitude dried up with thirst” (Isaiah 5:13).


If people would take time to consider about the entry of sin, the situations that came about because of this, and put together the other related teachings given elsewhere in God’s Word about sin, then it will automatically become clear and evident to them that the notion of freedom to sin is not implied in the doctrine of eternal salvation. Rather, there is a serious warning that those who take this salvation lightly, do not respect the price paid for providing it to mankind, they will have to pay a very heavy price, in this world as well as the next, for their ignorance and misuse of God’s Word and God’s provision. As we have seen earlier, those who have sincerely repented of their sins and have truly submitted their lives to the Lord Jesus, their bodies have also become the temples of the Holy Spirit, who comes to reside in them, and convicts them of sin. A saved or Born-Again person, if he happens to sin due to any reason, knowingly or unknowingly, then the Holy Spirit residing in that person does not allow him to remain in the condition of sin; He prods, encourages, and provokes him to recognize his sin, somehow, in some way, brings that sin before him so that he may confess it, and ask for God’s forgiveness for it, and be restored back to the state of forgiveness from God, “Blessed is he whose transgression is forgiven, Whose sin is covered. Blessed is the man to whom the Lord does not impute iniquity, And in whose spirit there is no deceit. When I kept silent, my bones grew old Through my groaning all the day long. For day and night Your hand was heavy upon me; My vitality was turned into the drought of summer. Selah I acknowledged my sin to You, And my iniquity I have not hidden. I said, "I will confess my transgressions to the Lord," And You forgave the iniquity of my sin” (Psalm 32:1-5); also see 1 John 1:9. Moreover, any person who has with a sincere heart repented of his sins and believed in the atoning work of the Lord Jesus Christ, who has truly understood and realized the price the Lord Jesus has paid for redeeming him of his sins, has understood the value and importance of the sacrifice, death, and resurrection of the Lord Jesus, can never live or function with this tendency, that now that I have got salvation, I can live life any way I want to live, without fear of any loss. This thought and tendency will only be seen in a person who is still in his sins, has not actually been saved. Those not-saved have no understanding of the price the Lord has paid for their sins, they have no awe and reverence for the Lord and His work, and they have not been humbled by the indescribable grace shown by God in forgiving their sins, have no sense of gratitude for the deliverance made available by the Lord; therefore, they only wants to use this provision for their selfish motives and to fulfill their desires for worldly things.


    Besides this sense of gratitude, the commitment of obedience and submission to the Lord, and the presence of the Holy Spirit within the saved person, which prevent him from sinning, or remaining in sin, there are some other things as well, that need to be understood, and for them we will need to go back to the time of the first sin, and review the events in the Garden of Eden at the time of the first sin. As we have seen earlier, immediately after sinning, two things happened to the first two humans - (i) They immediately came under spiritual and physical death, i.e., they lost fellowship with God, and their bodies started to decay towards death, and eventually they died; (ii) God punished them - the women was brought under subjection of Adam, her birth pains were greatly multiplied, and Adam was condemned to eating bread out of the sweat of his brow, and despite his labor and efforts, the earth was to bring forth thorns and thistles for him; (iii) they were made to go and stay out of the place of blessings and fellowship with God, the Garden of Eden. So, we see that because of sin, not only does man come under death, i.e., his fellowship with God is broken and his body dies, but punishment for his sin is also added into his life, which he has to suffer in this world itself while he is alive. Sin also affects his heavenly rewards, and he has to pay for the sin in the afterlife as well.


The discussion related to suffering the consequences of sin is a bit long, so we will consider it in parts, in the coming articles. 


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024

Some Related Questions and their Answers / कुछ संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर (2)

 

पाप और उद्धार को समझना – 35

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 32

कुछ संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर (2)


    पिछले लेख में हमने उद्धार से संबंधित कुछ सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नों को देखा था। आज भी हम प्रश्नों की इसी शृंखला को ज़ारी रखेंगे, और एक अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न को देखेंगे। 


    प्रश्न: क्या उद्धार खोया जा सकता है? क्या व्यक्ति का उद्धार उससे वापस लिया जा सकता है? 


    उत्तर: जैसा हम उद्धार से संबंधित पिछले लेखों में बारंबार देखते चले आ रहे हैं, परमेश्वर ने अपने अनुग्रह में होकर हमें उद्धार एक उपहार के समान मुफ़्त में दिया है। उसका दिया गया यह उद्धार अनन्तकालीन है; कभी समाप्त नहीं होगा; कभी वापस नहीं लिया जाएगा; कोई व्यक्ति किसी भी रीति से अपने उद्धार को खो नहीं सकता है। 


    इस प्रश्न के उत्तर को समझने के लिए, पहले परमेश्वर के कुछ गुणों का एक संक्षिप्त अवलोकन आवश्यक है; और फिर उन गुणों के आधार पर हम उत्तर को बेहतर समझने पाएंगे। 


परमेश्वर के गुण: संक्षेप में परमेश्वर के कुछ गुण और चरित्र हैं:     


* वह ईमानदार है, कभी झूठ नहीं बोलता है और कभी धोखा नहीं देता है (तीतुस 1:2)।


* वह न तो कभी गलती करता है, और न कभी बदलता है (इब्रानियों 6:17-18; याकूब 1:17)।


* वह जो कहता है, वही करता है (गिनती 23:19; भजन 89:34), और जो वह कहता है, वह हो कर रहता है, कोई उसे रोक नहीं सकता है।


* वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर है (उत्पत्ति 17:1; प्रकाशितवाक्य 21:22)। कोई भी, किसी भी रीति से, किसी भी शक्ति, बुद्धि, या युक्ति से, उस पर या उसकी योजनाओं और इच्छाओं पर प्रबल नहीं हो सकता है, उन्हें बदल नहीं सकता है, मिटा नहीं सकता है।


* वह हर बात के बारे में सब कुछ जानता है – सर्वज्ञानी है – आरंभ से ही अन्त को भी जानता है (यशायाह 46:10)।


* उसका वचन मनुष्य के अंदर के सबसे गहरे स्थान तक भी छेदता और उसे खोलता है, और हर बात को स्पष्ट एवं प्रकट कर देता है (इब्रानियों 4:12)।


* वह मनुष्य के विचारों के पीछे की मनसा तक को भी भली-भांति जानता है (1 इतिहास 28:9)।


* वह समय द्वारा सीमित नहीं है – उसके लिए समय का कोई अस्तित्व नहीं है (भजन 90:4; 2 पतरस 3:8) – वह कभी नहीं बदलता, कल आज और युगानुयुग तक एक समान है (मलाकी 3:6; इब्रानियों 13:8)।


इसलिए परमेश्वर या परमेश्वर से संबंधित कोई भी धारणा या विचार यदि उसके उपरोक्त तथा बाइबल में वर्णित अन्य गुणों के अनुरूप नहीं है, तो वह धारणा या विचार अपूर्ण है, गलत है, अस्वीकार्य है; उसका तिरस्कार कर देना चाहिए। चाहे वह धारणा या विचार रखने वाला व्यक्ति परमेश्वर के प्रति कितने भी श्रद्धा या भक्ति-भाव रखने वाला क्यों न हो, किन्तु उसके वचन से असंगत किसी का भी कोई भी विचार परमेश्वर को कदापि स्वीकार्य नहीं है। इस अति-महत्वपूर्ण बात को ध्यान में रखते हुए बाइबल के परमेश्वर ने उद्धार के विषय जो कहा है, उसमें से कुछ बातें, और उनसे संबंधित अभिप्रायों को देखते हैं: 


उद्धार के विषय परमेश्वर के कुछ कथन:


* उसका उद्धार अनन्तकाल का है (2 तिमुथियुस 2:10; इब्रानियों 5:9) – ऐसी कोई भी शिक्षा जो इसे अस्वीकार, या इसका इनकार करती है, तो ऐसा करने से वह शिक्षा यह अभिप्राय देती है कि परमेश्वर और उसका वचन झूठा है, अविश्वासयोग्य है, उनमें त्रुटियाँ तथा झूठे आश्वासन हैं।


* चाहे हम अविश्वासी भी हों, तो भी वह हमारे प्रति विश्वासी बना रहेगा (2 तिमुथियुस 2:13 – यहाँ पद 12 उनके लिए है जो उद्धार के लिए प्रभु की पुकार को अस्वीकार करते रहते हैं; फिर मृत्योपरांत प्रभु भी उन्हें अस्वीकार कर देगा; 13 पद उद्धार पा लेने वालों, विश्वास करने वालों, के प्रति परमेश्वर का रवैया है); और वह हमें कभी नहीं छोड़ेगा न त्यागेगा (इब्रानियों 13:5)।


* इसी प्रभु परमेश्वर ने यूहन्ना 10:27-29 में अपने लोगों/भेड़ों के लिए कहा है कि:


** वह अपनी भेड़ों को जानता है


** वह उन्हें अनन्त जीवन देता है


** वे कभी नाश न होंगी


** कोई उन्हें उसके हाथों से नहीं छीन सकता है


अभिप्राय यह कि प्रभु के उपरोक्त दावों के होते हुए भी यह धारणा रखने और मानने/सिखाने कि उद्धार जा सकता है, का अर्थ यह कहना और सिखाना है कि:


* परमेश्वर झूठा तथा अविश्वासयोग्य है – उसके कहने और करने में फर्क है। उसके दावों के बावजूद न तो वह अपनी भेड़ों की सम्पूर्ण वास्तविकता को जानता है, न उन्हें अनन्त जीवन देता है, और न ही यह सुनिश्चित कर सकता है कि वे कभी नाश नहीं होंगी। अर्थात, इसलिए यह भी संभव है कि अपने दावे के बावजूद वह अपने विश्वासी के प्रति विश्वासयोग्य बना न रहे और किसी समय पर, किसी अनपेक्षित स्तिथिति या व्यवहार के कारण उसे त्याग दे या छोड़ दे।


* सृष्टिकर्ता परमेश्वर सर्वशक्तिमान नहीं है – वरन सृजा गया प्रधान स्वर्गदूत लूसिफर, जो परमेश्वर के विरुद्ध की गई बगावत के कारण शैतान बन गया, सृष्टिकर्ता परमेश्वर से अधिक शक्तिशाली है – वह परमेश्वर के हाथों में से उसके उद्धार पाए हुए लोगों को अपनी किसी युक्ति अथवा शक्ति द्वारा छीन के ले जा सकता है (मत्ती 12:29; मरकुस 3:27 के साथ मिलाकर देखिए), और परमेश्वर कुछ नहीं करने पाता।


* परमेश्वर गलती कर सकता है – वह सर्वज्ञानी नहीं है; अर्थात, आदि से अन्त को नहीं जानता है, मनुष्य के विचारों और मनसा, उसके हृदय की गहराइयों को नहीं जानता है। तात्पर्य यह कि जब उसने उद्धार को अनन्तकाल का कहा, तब उसे पता नहीं था कि लोग उसके अनुग्रह का दुरुपयोग करेंगे और उद्धार पा लेने को निश्चिंत होकर पाप करते रहने का आधार बना लेंगे। उसने गलती से एक बात तो कह दी, किन्तु अब उसे निभा पाने में असमर्थ है, इसलिए अब चुपचाप से लोगों से उनके उद्धार को वापस ले लेता है।


* उद्धार पा लेने के बाद मनुष्य अपने कर्मों और व्यवहार से इतना धर्मी बना रह सकता है कि परमेश्वर को उसे स्वर्ग में स्वीकार करना ही पड़ेगा (यशायाह 64:6; अय्यूब 14:4; 15:4; 25:4-6; इफिसियों 2:1-9 से तुलना करें)। यदि यह संभव होता, तो मनुष्य फिर उद्धार से पहले भी यह कर सकता था; तो फिर प्रभु यीशु मसीह को संसार में आने, अपमानित होने, एक घृणित मृत्यु सहने की क्या आवश्यकता थी? वह तो स्वर्ग से ही मनुष्यों को प्रोत्साहित कर सकता था, उनका मार्गदर्शन कर सकता था, कि अपने कर्मों के द्वारा उद्धार प्राप्त कर लें। 


उपरोक्त अभिप्रायों से प्रकट है कि उद्धार के खोए जा सकने का विचार परमेश्वर के गुणों, चरित्र, अनुग्रह, और प्रेम, के विरुद्ध कितना गलत और निन्दनीय है; इसलिए पूर्णतः अस्वीकार्य है। ऐसा विचार रखने वाले को दीन होकर पश्चाताप करने, परमेश्वर से उसके विरुद्ध ऐसे कुविचार रखने के लिए क्षमा माँगने की आवश्यकता है। इससे संबंधित एक अन्य प्रश्न उठाया जाता है कि यदि उद्धार कभी नहीं जा सकता है, तब तो परमेश्वर ने मनुष्यों को पाप करने का लाइसेंस दे दिया है - एक बार उद्धार पा लो, और फिर उसके बाद जैसा चाहो वैसा करो, क्योंकि उद्धार तो जाएगा नहीं, स्वर्ग तो हर हाल में मिलेगा ही। यह भी शैतान द्वारा फैलाई जाने वाली एक गलत शिक्षा, एक गलत धारणा है, और इसे हम कल देखेंगे।


प्रभु यीशु ने तो अपना काम कर के दे दिया है; किन्तु क्या आपने उसके इस आपकी ओर बढ़े हुए प्रेम और अनुग्रह के हाथ को थाम लिया है, उसकी भेंट को स्वीकार कर लिया है? या आप अभी भी अपने ही प्रयासों के द्वारा वह करना चाह रहे हैं जो मनुष्यों के लिए कर पाना असंभव है। 


अभी के लिए, आप से विनम्र निवेदन है कि यदि आप ने अभी तक प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार नहीं किया है, उसके शिष्य नहीं बने हैं, तो आज और अभी, जब यह अवसर आपके पास है, तो इसे व्यर्थ न जाने दें; प्रभु के इस आह्वान को स्वीकार कर लें, अपने जीवन में कार्यान्वित कर लें। कल तो क्या, अगले पल को भी किसी ने नहीं देखा है, कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता है; इसलिए अवसर को बहुमूल्य समझें और सही निर्णय ले लीजिए। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ आपके द्वारा की गई एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को आशीषित तथा स्वर्गीय जीवन बना देगा। अभी अवसर है, अभी प्रभु का निमंत्रण आपके लिए है - उसे स्वीकार कर लीजिए।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 35

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 32

Some Related Questions and their Answers (2)


In the previous article, we had seen some commonly asked questions regarding salvation, and their answers. We will continue looking at further questions, and today we will be considering one very important question.


Question: Can salvation be lost? Can a person’s salvation be taken away from him?


Answer: As has repeatedly been stated in the previous articles concerning salvation, God has given salvation to us in His grace, as a free gift. This salvation that He has bestowed upon us is eternal; it will never come to an end; it will never be taken back; no person, once saved, can ever lose his salvation by any means.


To understand this answer, we need to first do a quick review of some of God’s characteristics and attributes; and then based on them, we will be able to understand the answer better.


Some Attributes and Characteristics of God, in brief, are:


* He is completely honest, and never lies, never deceives anybody (Titus 1:2).


* He neither makes any mistake, nor ever changes (Hebrews 6:17-18; James 1:17).


* He always does what He says (Numbers 23:19; Psalms 89:34), and whatever He has said, always happens; no one can stop it from being fulfilled.


* He is the omnipotent God (Genesis 17:1; Revelations 21:22). No one, by any means, or power, or wisdom, or trick, can ever overpower or outwit Him, His will, or His plans - they cannot be changed or overturned by anyone.


* He knows everything about everything - is omniscient - He knows the end from the beginning (Isaiah 46:10).


* His Word pricks and lays open the deepest part of man, exposing and making evident everything inside him (Hebrews 4:12).


* He very well knows even the intentions behind the thoughts of man (1 Chronicles 28:9).


* He is not limited by time - time does not exist for Him (Psalm 90:4; 2 Peter 3:8) - He never changes, remains the same, yesterday, today and tomorrow (Malachi 3:6; Hebrews 13:8).


Therefore, if any notion, any thought or point-of-view is not in accordance with the attributes and characteristics of God, then it is false, incomplete, unacceptable, and has to be rejected. It is absolutely inconsequential, how pious and religious the person having such wrong notions is, but anything inconsistent with what God’s Word teaches about God, is never to be accepted from anyone. Keeping this extremely important fact in mind, let us look at some of the things that the God of the Bible has stated about salvation, and their implications.


Some Statements of God regarding Salvation:


* His salvation is eternal (2 Timothy 2:10; Hebrews 5:9) - any teaching or doctrine that negates or rejects these verses, implies that God is a liar and His Word is a lie; they cannot be relied and believed upon, there are errors and false assurances in them.


* Even if we are unbelieving and faithless towards Him, yet He always remains faithful towards us (2 Timothy 2:13; Note - this verse 13 is God’s attitude towards those who are Believers, who have obtained salvation; the preceding verse 12 is regarding those who keep on rejecting God’s call to salvation to them; therefore, after their death, God too will reject them); and He has promised to never leave nor forsake us, ever (Hebrews 13:5). 


* That is why, in John 10:27-29, God has said about His sheep, i.e., His people:


** He knows them


** He gives them eternal life


**  They will never perish


**  No one can snatch them out of His hands


Therefore, the evident implication of the above statements is that despite the afore-mentioned facts about God and His salvation, if someone still maintains, believes and teaches that salvation can be lost, then what that person believes in and teaches is tantamount to saying: 


* God is a liar, and cannot be relied upon - there is no consistency between what He says and what He does. Despite His claims to the contrary, He neither knows absolutely everything about all His sheep, nor does He give them irrevocable eternal life, nor can He make sure that they will never perish. Therefore, He cannot be relied upon to always remain faithful towards His Believers, and is liable to abandon His people at any time, because of some unforeseen, unexpected circumstance or works.


* The Creator God is not omnipotent - rather, the created archangel Lucifer, who became Satan because of rebelling against God, he is more powerful and wiser than God - because he can by his power and devious tricks, snatch the people away, out of the hands of God (read Matthew 12:29 along with Mark 3:27), and God can do nothing about it, He remains helpless about it.


* God can make mistakes - He is not omniscient; i.e., does not actually know the end from the beginning, does not really know all that is in the heart of man, nor knows the intents and thoughts of man. Meaning, when He stated salvation to be “eternal”, He had not actually realized that people will misuse His grace; and having been saved, will become complacent about salvation, continue to sin with impunity, being assured of heaven for eternity. He erroneously gave an assurance, a statement, and is now incapable of fulfilling it, therefore quietly, He takes away the salvation from people.


* After salvation, man can, through his works and behavior, make himself so holy and righteous, that God will be compelled to accept him in heaven (compare this thought with Isaiah 64:6; Job 14:4; 15:4; 25:4-6; Ephesians 2:1-9). If this would be possible, then man could have done the same works and behavior before being saved, and there would have been no need for the Lord Jesus Christ to come to earth, be humiliated, and suffer a shameful and demeaning death? Instead, He could have encouraged and guided people from heaven itself, how they could be saved and become righteous by their works and behavior.


It is clear from the above, how wrong and abhorrent to God’s attributes, characteristics, love, and grace this notion of salvation being lost is; and is absolutely unacceptable. Anyone harboring such thoughts should repent, humble himself, and ask for God’s forgiveness for allowing such thoughts against God to come in him. Another related question that is raised with this question is that if salvation can never be lost, then God has given an unbridled licence to sin to man - be saved once, and after that do what you feel like, live as you want to, since salvation will not be lost, entry into heaven will never be denied. This too is a wrong teaching taught and popularized by Satan, and we will start considering it from the next article.


For now, rest assured that the Lord Jesus has done His part; He has made ready and available salvation with all the benefits freely to everyone; but have you accepted His offer? Have you taken His hand of love and grace extended towards you and the free gift He offers; or are you still determined to do that which no man can ever accomplish through his own efforts?


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well