ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 19 अप्रैल 2022

परमेश्वर का वचन – बाइबल / Bible – The Word of God – 1


  काफी समय से इस ब्लॉग के लेखों के अँग्रेज़ी अनुवाद की आवश्यकता अनुभव की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए, अभी समाप्त हुई बपतिस्मे से संबंधित लेखों की शृंखला को साथ ही में अँग्रेज़ी में भी अनुवाद कर के प्रस्तुत किया गया। इसीलिए, आज से अन्य विषयों को उठाने और लेने से पहले, पहले के विषयों के लेखों के अँग्रेज़ी अनुवादों को उनके हिन्दी मूल लेख के साथ फिर से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह न केवल नए पाठकों को पुराने लेखों को देखने और पढ़ने का अवसर देगा, वरन अँग्रेज़ी पाठकों को भी पिछले लेखों की बातों और शिक्षाओं से अवगत करवा देगा। 

     आज से हम परमेश्वर के वचन बाइबल से संबंधित प्रारंभिक लेख और उसके अँग्रेज़ी अनुवाद को देखना आरंभ करेंगे, जो हमें यह जानने और समझने में सहायता करेगा के हम बाइबल को क्यों परमेश्वर का एकमार वचन कहते और मानते हैं। आज का लेख बाइबल और उसकी बातों के बारे में एक परिचय है।

परिचय 

सामान्यतः बाइबल को ईसाइयों का धर्म-ग्रन्थ; पश्चिमी सभ्यता से आई हुई पुस्तक समझा जाता है, जो लोगों को पश्चिमी सभ्यता तथा व्यवहार में ले जाती है; और यह मिथ्या आरोप लगा कर व्यर्थ में बाइबल का तथा बाइबल को मानने वालों का विरोध किया जाता है। लेकिन वास्तव में बाइबल किसी धर्म-विशेष अथवा सभ्यता विशेष की पुस्तक नहीं है; और न ही किसी सांसारिक सभ्यता का अनुसरण करने की शिक्षा देती है। बाइबल सृष्टि के सृष्टिकर्ता, इस संसार के प्रत्येक व्यक्ति के रचयिता, इस संपूर्ण जगत के सृजनहार, पालनहार, तारणहार परमेश्वर द्वारा संपूर्ण मानवजाति से उसके असीम, अपरिवर्तनीय, निःस्वार्थ, पवित्र प्रेम की लिखित अभिव्यक्ति है। 

बाइबल में परमेश्वर ने अपने आप को, अपने गुणों, अपने चरित्र, अपनी पसंद-नापसन्द को, और समस्त मानवजाति से जो अद्भुत, अवर्णनीय प्रेम परमेश्वर ने रखा है, उसे व्यक्त किया है। यह ऐसा विलक्षण प्रेम है जो परमेश्वर ने मनुष्यों से उनके पाप के दशा में होते हुए भी किया है। बाइबल ही वह एकमात्र ग्रन्थ है जो परमेश्वर के विषय यह बताता है कि वह पापियों से भी प्रेम करता है, उनका नाश नहीं चाहता, वरन उसकी यही लालसा है कि वे अपने पापों से पश्चाताप के साथ उसकी ओर फिरें, और वह उन्हें क्षमा करके अपने साथ अनन्तकाल के लिए अपनी संतान बनाकर जोड़ ले। यह इसलिए संभव है क्योंकि प्रभु यीशु मसीह ने संसार के सभी मनुष्यों के सभी पापों को अपने ऊपर ले लिया, और उनके दण्ड को, क्रूस की मृत्यु को, सभी मनुष्यों के लिए सह लिया। अब, प्रभु यीशु मसीह में सभी मनुष्यों के सभी पापों का दण्ड चुकाया जा चुका है, और किसी भी मनुष्य को अपने पापों की क्षमा को प्राप्त करने के लिए प्रभु यीशु मसीह के इस बलिदान के कार्य को स्वीकार करने के अतिरिक्त और कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। 

केवल बाइबल का परमेश्वर ही वह परमेश्वर है जो मनुष्यों के प्रति अपने प्रेम के कारण स्वर्ग छोड़कर, एक साधारण मनुष्य की समानता में देहधारी होकर प्रभु यीशु मसीह के नाम से पृथ्वी पर आया, जिससे कि मनुष्यों के लिए स्वर्ग जाने का मार्ग तैयार करके उन्हें दे। ऐसा मार्ग जिस मार्ग पर चलने के लिए संसार के किसी भी मनुष्य को परमेश्वर प्रभु यीशु पर और उसके क्रूस पर दिए गए बलिदान के कार्य पर विश्वास करने, स्वेच्छा से अपना जीवन उसे समर्पित करके उसका अनुसरण करना स्वीकार कर लेने के अतिरिक्त और कुछ भी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। मनुष्य को परमेश्वर का यह प्रेम, मनुष्य के प्रति परमेश्वर के अनुग्रह से उसे मिलता है; न कि मनुष्य के किसी भी कर्म अथवा उसकी अपनी किसी भी ‘धार्मिकता’ के आधार पर। परमेश्वर का यह प्रेम संसार के प्रत्येक व्यक्ति को, परमेश्वर की ओर से सेंत-मेंत उपलब्ध है। परमेश्वर के इस प्रावधान को स्वीकार अथवा अस्वीकार करना, यह प्रत्येक मनुष्य का अपना व्यक्तिगत निर्णय है।

बाइबल मनुष्यों को पृथ्वी पर की वस्तुओं, संपत्ति, स्थान, वैभव, राज्य या ओहदा प्राप्त करने के लिए नहीं, स्वर्ग में परमेश्वर के साथ निवास करने के लिए तैयार करती है। बाइबल का दृष्टिकोण इस पृथ्वी का नहीं, वरन स्वर्ग का है। बाइबल बारंबार यही सिखाती है कि मनुष्य का यह शरीर और पृथ्वी का समय तथा संपदा अस्थाई हैं, यहीं नाश हो जाएँगी। जो स्थाई और चिरस्थाई है, वह मृत्योपरांत है – स्वर्ग या नरक; जिन में से एक स्थान पर जाने के लिए मनुष्य को अभी यहाँ पृथ्वी पर रहते हुए व्यक्तिगत निर्णय लेना है और उसके अनुसार तैयार होना है। जो पापों के लिए पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से पापों की क्षमा प्राप्त करके प्रभु के साथ रहने का निर्णय लेते हैं, वे अपने इस निर्णय लेने के समय से आरम्भ कर के मृत्योपरांत अनन्तकाल तक प्रभु यीशु के साथ स्वर्ग में रहेंगे। जो प्रभु यीशु के इस प्रेम-प्रस्ताव को अस्वीकार कर देते हैं, प्रभु के साथ नहीं रहना चाहते हैं, वे परलोक में अपना अनन्तकाल व्यतीत करने के लिए उनके द्वारा लिए गए व्यक्तिगत निर्णय के अनुसार, मृत्योपरांत उस स्थान पर जाएंगे जहाँ परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह नहीं है – नरक में। परमेश्वर ने उन्हें नरक भेजने का निर्णय नहीं लिया है; उन्होंने परमेश्वर से दूर, नरक में रहने का अनिर्णय लिया है, और परमेश्वर उनके द्वारा लिए गए निर्णय का आदर कर रहा है। 

बाइबल में परमेश्वर ने मनुष्यों को परस्पर व्यवहार करने, और परमेश्वर के प्रति व्यवहार रखने के बारे में बताया गया है। बाइबल सिखाती है कि मनुष्य पाप के स्वभाव के साथ जन्म लेता है, पाप के स्वभाव के साथ ही पलता और बड़ा होता है, व्यवहार करता है, और पाप कमाता रहता है; और अन्ततः पापों के साथ ही मर जाता है, और उसका यही पाप स्वभाव उसे इस पृथ्वी पर परमेश्वर प्रभु यीशु से दूर रखता है। उसके पाप उसके साथ परलोक में जाते हैं, और उसे अनन्त पीड़ा के स्थान नरक में ले जाते हैं। किन्तु प्रभु यीशु मसीह पर लाया गया विश्वास और पापों से पश्चाताप उसके इस पाप स्वभाव, तथा पापों के दण्ड को हटाकर, प्रभु यीशु के स्वभाव को उसमें डाल देता है, और पापों की क्षमा पाया हुआ वह पापी मनुष्य अंश-अंश करके प्रभु यीशु की समानता में ढलने लगता है, प्रभु यीशु के व्यवहार, चरित्र, गुणों आदि को अपनाने लगता है, प्रभु यीशु की समानता में आने लग जाता है।

बाइबल की शिक्षा के अनुसार, प्रभु यीशु में स्वेच्छा तथा सच्चे समर्पण से लाया गया यह विश्वास मनुष्य के धर्म को नहीं वरन उसके मन को, उसकी पाप करने की प्रवृत्ति को, उसके जीवन को बदलता है। उसे किसी सांसारिक सभ्यता अथवा संस्कृति विशेष का नहीं वरन स्वर्गीय दृष्टिकोण तथा व्यवहार रखने वाला, परमेश्वर की संतान बना देता है। प्रभु यीशु के एक अनुयायी ने कहा है: “या तो पाप आपको बाइबल से दूर रखेगा; अन्यथा, बाइबल आपको पाप से दूर रखेगी।

परमेश्वर से सच्चे मन से प्रार्थना करें कि वह अपने वचन बाइबल के प्रति आपके मन और समझ को खोले; और इस पापों की क्षमा का मार्ग दिखाने वाले, जीवन बदलने वाले, अनन्त जीवन देने वाले, परमेश्वर की संतान बनाकर स्वर्ग का उत्तराधिकारी बना देने वाले अद्भुत वचन, बाइबल, के अध्ययन की यात्रा में आपको आगे बढ़ाए।


एक साल में बाइबल: 
  • 2 शमूएल 6-8

  • लूका 15:1-10

 

**********************************************************


    For a long time the need for English translation of the articles of this blog was being felt. Keeping this in mind, the articles related to the just concluded series on Baptism were translated and presented in English as well. Before taking up and taking up other topics from today, English translations of articles on earlier subjects are being re-presented, along with their original Hindi articles. This will not only give an opportunity to new readers to see and read the previous articles, but will also make English readers current with the lessons and teachings of previous articles.

     Starting today, we'll begin to look at the introductory text on the Word of God, and its English translation, which will help us to learn and understand why we consider and believe the Bible to be the only Word of God. Today's article is an introduction to the Bible and what it is about.

Introduction


The Bible, generally speaking, is believed to be the Scripture of Christians. It is commonly understood and taken as a book come from the western civilization, and is falsely accused of being a book that motivates people into norms, practices and life-style of the western civilization. And this false accusation, is often the basis of vainly opposing the Bible and the Bible believers. But in reality, the Bible is not a book of any particular region, religion or civilization; Nor does it teach the following of any worldly civilization. The fact is that The Bible is the written expression of the infinite, unchanging, unselfish, holy love, of the Creator, Sustainer, and Savior of this entire universe, the Creator God, of the Creator of every person in this world, towards all of mankind.


In the Bible, God has expressed Himself, His qualities, His character, His likes and dislikes, and the wonderful, indescribable love God has for all mankind. The wonderful love that God has shown towards mankind even in their state of sinfulness. The Bible is the only book that tells about God that He loves even sinners, does not want them to perish, but longs for them to turn to Him with repentance from their sins, so that He can forgive them and make them His children for eternity. This is possible because the Lord Jesus Christ took upon Himself all the sins of all of mankind, and endured their punishment for everyone, through His the death on the Cross of Calvary. Now, since the Lord Jesus Christ has suffered the punishment and paid the penalty for all the sins of all human beings, therefore, no man needs to do anything other than accept this sacrificial act of the Lord Jesus Christ, and to receive the forgiveness of his sins from Him.


Only the God of the Bible is the God who, because of his love for mankind, left heaven and came to earth in the form of an ordinary man taking the name of the Lord Jesus Christ, so as to prepare the way for mankind to go to heaven and be with Him. He has prepared and provided a way for every person in the world, which requires nothing other than to believe in the Lord Jesus Christ and his work of sacrifice on the Cross, voluntarily submit his life to Him, and accept to follow Him. Everyone who believes in the Lord Jesus receives this love of God solely because of God's grace towards man; not on the basis of any works of man or any of his own 'righteousness'. This love of God is available freely from God to every person in the world. To accept or reject this provision of God is the individual, voluntary decision of each man.


The Bible prepares humans to reside with God in heaven, and not to enrich them with the perishing corrupted, and corrupting things on earth, like property, status, splendor, dominion, or worldly honor. The perspective of the Bible is not of this earth, but of heaven. The Bible teaches over and over again that this time on earth, the human body, and the possessions of the earth are all temporary; they all will perish here. That which is permanent and everlasting is what comes after death – heaven or hell; and everyone will eventually go to one or the other of these two places. In order to go to one of those places, man has to make a personal decision while living here on earth and prepare accordingly. Those who decide to live with the Lord by repenting of their sins, receiving forgiveness of sins from the Lord Jesus, they, starting from the time they made this decision, will start living with the Lord Jesus, and will continue to live with the Lord Jesus in heaven for eternity after their physical death. Those who reject this loving offer of the Lord Jesus, those who do not want to be with the Lord Jesus here on earth, will go to the place where God, the Lord Jesus Christ does not reside - in hell, to spend their eternity; which is according to their personal decision made by them while on earth. It is not God who is sending them to hell; they have decided to stay away from God and be in hell, and God is honoring their decision.


In the Bible, God tells people how to interact with each other, and how to behave toward God in a way acceptable to God. The Bible teaches that man is born with a sin nature, is brought up and grows up with this sin nature, behaves sinfully, and continues to earn the penalties of his sin throughout his life, and eventually dies with sins. It is this sin nature that keeps man away from God, the Lord Jesus, on the earth, as well as after his life on earth is over. His sins accompany him to the hereafter, and take him to hell, a place of eternal torment. But through the faith brought in the Lord Jesus Christ and the repentance of sins, this sin nature, and the punishment of sins, is taken away. It is replaced in him by the nature of the Lord Jesus, and the sinner who has been forgiven of sins, now gradually, bit by bit is transformed into the likeness of the Lord Jesus. He now starts taking on the likeness, behavior, character, qualities etc. of Lord Jesus, and growing in the likeness of Lord Jesus.


According to the teaching of the Bible, this voluntary acceptance of faith and sincere submission to the Lord Jesus does not change anyone's religion; but changes his mind, his tendency to sin, his life of worldliness. It transforms him into a child of God; he no longer is bound by the ideology of any particular worldly region, religion, civilization, or culture; but receives a heavenly attitude and behavior. A follower of the Lord Jesus had once very rightly said about the Bible: “Either sin will keep you away from the Bible; Else, the Bible will keep you away from sin."


Sincerely ask God, pray to Him to open your mind and understanding towards His Word, the Bible; And to lead and guide you in the study of His wonderful, life-changing, eternal life-giving Word, the Bible; clearly showing you the way for the forgiveness of sins, to become a child of God, and a heir to heaven.


Read the Bible in a Year: 

  • 2 Samuel 6-8

  • Luke 15:1-10


सोमवार, 18 अप्रैल 2022

“बपतिस्मे” की समझ / Understanding "Baptism" - 14


दोबारा बपतिस्मा? 


बहुत बार लोगों के सामने यह प्रश्न होता है कि जिन्होंने एक बार पहले बपतिस्मा ले लिया है, क्या उन्हें दोबारा बपतिस्मा दिया जा सकता है; या दिया जाना चाहिए? इस प्रश्न का आधार ही बपतिस्मे के प्रति अधूरी या गलत समझ होना है। यदि परमेश्वर के वचन बाइबल में दी गई बातों के अनुसार, व्यक्ति बपतिस्मे के विषय सही समझ रखेगा, बाइबल की शिक्षाओं को स्वीकार करेगा, तो स्वतः ही उसे इस प्रश्न का उत्तर भी मिल जाएगा। इसलिए, हम बपतिस्मे से संबंधित उन बातों का, जिन्हें हम ने अभी तक देखा और समझा है, एक बार पुनः अवलोकन कर लेते हैं। 


अभी तक हम परमेश्वर के वचन से देख और समझ चुके हैं कि:

  • बपतिस्मे का अर्थ है डुबोया जाना; और बाइबल में वर्णित बपतिस्मा केवल पानी में डुबकी का बपतिस्मा ही है। 

  • बपतिस्मा हमेशा ही वयस्कों को दिया गया; उनके द्वारा पापों से पश्चाताप करने और प्रभु यीशु को अपना निज उद्धारकर्ता स्वीकार करने, तथा स्वेच्छा से बपतिस्मा लेने के लिए तैयार होने के पश्चात।

  • बाइबल में शिशुओं और बच्चों के बपतिस्मे का, पानी के छिड़कने या पानी में उँगली डुबो कर माथे पर चिह्न बनाने को बपतिस्मा कहने या मानने का कोई उल्लेख, समर्थन, अथवा प्रमाण नहीं है। न ही बाइबल में शिशुओं या बच्चों को इस प्रकार का ‘बपतिस्मा’ देने के बाद, युवा होने पर दृढ़ीकरण करने का कोई निर्देश अथवा शिक्षा है। ये सभी बातें बाइबल के बाहर की बातें हैं, मनुष्यों की बनाई हुई रीतियाँ हैं, जिनका परमेश्वर के वचन से कोई आधार अथवा स्वीकृति नहीं है; और न ही परमेश्वर इन्हें स्वीकार करने के लिए किसी भी रीति से बाध्य है।

  • उद्धार पाए हुए वयस्कों द्वारा स्वेच्छा से लिया गया बपतिस्मा, उनके अंदर पापों के पश्चाताप और प्रभु यीशु को अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता ग्रहण कर लेने के निर्णय का, उसके द्वारा उनके जीवन में आए परिवर्तन की, एक सार्वजनिक गवाही है। इससे अधिक और कुछ नहीं है। 

  • प्रभु यीशु के शिष्यों के लिए बपतिस्मा लेना प्रभु की आज्ञा है, इसलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को समय और अवसर के अनुसार उसे लेना है, उसकी अनदेखी नहीं करनी है, उसे हल्के में नहीं लेना है। किन्तु बपतिस्मा व्यक्ति को परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं बनाता है; वरन जो परमेश्वर के हो जाते हैं, वे बपतिस्मा लेते हैं। 

  • बपतिस्मे के द्वारा उद्धार और पापों की क्षमा नहीं है; जिन्होंने पश्चाताप और प्रभु यीशु को अपनाने के द्वारा पापों की क्षमा और उद्धार पाया है, उन्हें बपतिस्मा लेना है। इसे व्यक्ति विश्वास में आते ही, तुरंत भी ले सकता है, या बाद में समय और अवसर के अनुसार भी ले सकता है। 

  • बपतिस्मे के समय बोले गए शब्दों या वाक्यांशों के आधार पर, या बपतिस्मा दिए जाने के स्थान के आधार पर, बपतिस्मा जायज़ अथवा नाजायज़ नहीं होता है। बपतिस्मा तो उद्धार पाए हुए व्यक्ति की गवाही है; यदि गवाही सच्ची है, तो फिर वह जायज़ या नाजायज़ कैसे हो सकती है, किस संदर्भ में जायज़ या नाजायज़ हो सकती है?

  • बपतिस्मा केवल एक ही है - पानी में दिया गया डुबकी का बपतिस्मा। बाइबल में इस एक बपतिस्मे से अधिक किसी अन्य बपतिस्मे को लेने की कोई शिक्षा या निर्देश नहीं है।

  • बाइबल में बहुचर्चित और ज़ोर देकर सिखाए जाने वाले “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” का कोई उल्लेख, समर्थन अथवा शिक्षा नहीं है। और न ही इस “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” से संबंधित अन्य गलत शिक्षाओं का कोई आधार अथवा औचित्य है। 

  • पानी, आग (नरक की आग की झील), और पवित्र आत्मा वे माध्यम हैं, जिनमें व्यक्ति कभी-न-कभी डुबोया जाएगा, जिनसे कभी-न-कभी ओतप्रोत होगा। ये तीन पृथक ‘बपतिस्मे’ नहीं हैं। 


पुनःअवलोकन की उपरोक्त बातों के आधार पर यह प्रकट और स्पष्ट है कि निम्न प्रकार के बपतिस्मे बाइबल की शिक्षाओं, निर्देशों, और उदाहरणों के आधार पर “बपतिस्मा” नहीं माने जा सकते हैं:

  • यदि शिशु अवस्था में, या बाल अवस्था में “बपतिस्मा” लिया गया है; चाहे बाद में दृढ़ीकरण भी क्यों न किया गया हो। 

  • यदि पापों के लिए पश्चाताप और प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता ग्रहण किए बिना लिया गया। चाहे वह मण्डली या चर्च की रीतियों के पालन के अनुसार लिया गया हो। 

  • यदि स्वेच्छा से लेने की बजाए, किसी भी दबाव या परंपरा के पालन, या लोगों को प्रसन्न करने के लिए लिया गया हो।  

  • ऐसा कोई भी “बपतिस्मा” जो उपरोक्त बाइबल की शिक्षाओं, निर्देशों, और उदाहरणों के अनुसार, या उनके अनुरूप नहीं है।  


इससे यह प्रकट और स्पष्ट है कि ऐसा कोई भी “बपतिस्मा” वास्तव में बाइबल के अनुसार और परमेश्वर को स्वीकार्य “बपतिस्मा” नहीं है, नहीं था। वह केवल एक औपचारिकता, या एक रस्म थी; वास्तविक बपतिस्मा नहीं। इसलिए अब, वास्तविकता में मसीही विश्वास में आने के बाद, व्यक्ति जब भी बपतिस्मा लेगा, वह उसका “पहला” बपतिस्मा ही होगा, कोई “दूसरा” बपतिस्मा नहीं। उसकी वह “पहली” गवाही तो गलत और अस्वीकार्य थी, इसलिए वह तो मानी ही नहीं गई, और न मानी जाएगी। अब जो वह बाइबल की बातों और शिक्षाओं के अनुरूप अपने सही गवाही दे रहा है, वही मानी और गिनी जाएगी। 


यह सही है कि बाइबल में किसी दूसरे बपतिस्मे के लिए या दिए जाने का कोई उल्लेख नहीं है; और इसी तर्क को आधार बना कर लोग उद्धार पाने के बाद “दूसरा” बपतिस्मा लेने के लिए मना करते हैं। किन्तु इसी के साथ यह भी तो उतना ही सही और जायज़ तर्क है कि उपरोक्त अनुचित और गलत “बपतिस्मों” का भी बाइबल में कोई उल्लेख एवं उदाहरण नहीं है, किन्तु “दूसरा” बपतिस्मा लेने का विरोध करने वाले ये लोग, फिर भी अपनी ही गढ़ी हुई धारणाओं के अनुसार, ये अनुचित “बपतिस्मे” देते चले जा रहे हैं। किन्तु मसीही विश्वास में आने वाले व्यक्ति को प्रभु की आज्ञाकारिता में होकर सही बपतिस्मा लेने से रोकते हैं, उस प्रभु के जन से प्रभु की अनाज्ञाकारिता करवाते हैं।


साथ ही इस पर भी विचार करना चाहिए कि जिस समय बाइबल की पुस्तकें लिखी जा रही थीं, उस समय पर वे अनुचित “बपतिस्मे” थे ही नहीं। जो बपतिस्मा था, वह वही उपरोक्त सही बपतिस्मा था। इसलिए किसी को भी गलत “बपतिस्मे” के बाद कोई सही बपतिस्मा लेने, या उसकी शिक्षा और समझ देने की कोई आवश्यकता ही नहीं थी। इसलिए बाइबल में इस बात के लिए कोई शिक्षा या कोई उदाहरण कहाँ से आता, क्यों आता? यदि ऐसा कुछ लिखा भी जाता, तो लोगों को समझ में भी नहीं आता, और शैतान के लिए गलत शिक्षा के रूप में दुरुपयोग करने का एक आधार बन जाता। इन कारणों से बाइबल में “दूसरा” बपतिस्मा लेने के लिए न लिखे होने को इसे वर्जित करने का आधार नहीं बनाया जा सकता है। वर्जित करने वाले, यदि “पहले” और गलत बपतिस्मे का प्रयोग बन्द कर दें, और सही बपतिस्मे की ओर आ जाएं, तो समस्या का समाधान स्वतः ही हो जाएगा। 


हाँ, उद्धार पा लेने, और बपतिस्मे के द्वारा उसकी सार्वजनिक गवाही एक बार दे देने के बाद, फिर मुड़कर पुनः बपतिस्मा लेने की कोई आवश्यकता, औचित्य, अथवा कारण नहीं है।  


 यदि आप मसीही हैं, तो आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप मनुष्यों की बनाई हुई रीतियों और प्रथाओं का नहीं, परमेश्वर के वचन का पालन करने वाले हों। क्योंकि अन्ततः आपका न्याय, मनुष्यों के द्वारा बनाई और धर्म-उपदेश करके सिखाई गई, मनुष्यों की बातों के आधार पर नहीं होगा। क्योंकि मनुष्यों द्वारा बनाए गए धर्मोपदेश न केवल व्यर्थ हैं (मत्ती 15:9) किन्तु हटा भी दिए जाएंगे (मत्ती 15:13)। सभी का न्याय प्रभु यीशु के द्वारा (प्रेरितों 17:30-31), उसके वचन की अटल और अपरिवर्तनीय बातों के आधार पर होगा (यूहन्ना 12:48)। इसलिए आपके लिए मनुष्यों को नहीं परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बनना अनिवार्य है, नहीं तो अनन्त जीवन में अनंतकाल की हानि उठानी पड़ेगी। अपने जीवन में गंभीरता से झांक कर देख लें, और जिन भी बातों को सही करना है, उन्हें अभी समय और अवसर रहते हुए सही कर लें; कहीं कल या “बाद में” पर टाल देने से बहुत विलंब और हानि न हो जाए।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • 2 शमूएल 3-5      

  • लूका 14:25-35       


*************************************************************


 

Re-Baptism?

Many times, people face the question, should those who have been baptized once before, be baptized again; should re-baptism be given? The basis of their raising this question is their having an incomplete or incorrect understanding of baptism. If a person has the right understanding of baptism, as is given in God's Word Bible, and if he accepts the teachings of the Bible about it, then he will automatically get the answer to this question as well. So, let's again take a look at what we have seen and understood about baptism so far.


So far, we have seen and understood from the Word of God that:

  • To be baptized means to be immersed; And the baptism described in the Bible is only the immersion baptism.

  • Baptism was always given only to adults; After they repented of their sins and accepted the Lord Jesus as their Savior, and were voluntarily desirous of taking baptism.

  • There is no mention, support, or evidence of baptism of infants and children in the Bible, by sprinkling water, or making a mark on the forehead by dipping a finger in water, or in any other manner. Nor is there any instruction or teaching in the Bible for infants or children to be “Confirmed” when they are young. All these are things outside the Bible, they are customs made by men, which have no basis or approval from the Word of God; Nor is God obliged in any way to accept or honor them.

  • Voluntary baptism taken by saved adults is a public testimony of the change brought in their lives, because of their repentance of sins and their decision to accept the Lord Jesus as their personal Savior. Baptism is nothing more than this public testimony of an inner personal change.

  • Taking Baptism is a command of the Lord Jesus, for His disciples, so every Christian Believer has to take it, according to the available time and opportunity, and not ignore it, nor take it lightly. But baptism does not make a person acceptable to God; rather, those who become of the children of God should take baptism.

  • Baptism does not give salvation and forgiveness of sins; but those who have received forgiveness and salvation of sins through repentance and accepting the Lord Jesus are to be baptized. It can be taken immediately as soon as the person comes into faith, or may also be taken later according to the time and opportunity.

  • Baptism cannot be considered valid or invalid, based on the words or phrases spoken at the time of the baptism, or on the place where the baptism is administered. Baptism is only a publicly expressed personal testimony of the saved person; If the testimony is true, then how can its expression, their baptism be said to be valid or invalid, and in what context can one’s personal experience be called valid or invalid?

  • There is only one baptism - immersion baptism given in water. There is no teaching or instruction in the Bible to take more than this one baptism, or any baptism other than this one.

  • There is no mention, support, or teaching of the often publicized and emphasized “baptism of the Holy Spirit” in the Bible. Nor is there any Biblical basis or justification for this "baptism of the Holy Spirit" and related erroneous teachings.

  • Water, fire (i.e., hell's lake of fire), and the Holy Spirit are the mediums, and every person will eventually be immersed into one of them; at some time he will surely be thoroughly soaked with one of these. These three are not separate 'baptisms'.


Based on the above observations, it is evident and clear that the following types of baptism cannot be considered as "baptism" based on the teachings, instructions, and examples of the Bible:

  • If “baptism” has been taken in infancy, or in childhood; Even if it was later followed by Confirmation.

  • If “baptism” has been taken without repentance for sins and without receiving the Lord Jesus as Savior. Even if it has been taken in accordance with the customs of the local Christian Assembly or the local Church and/or its denomination.

  • If baptism has been taken under any coercion, or for the sake of fulfilling a ritual, or to please people, rather than taking it voluntarily.

  • Any “baptism” that does not conform to the above-mentioned teachings, instructions, and examples of the Bible.


From this it is evident and clear that any such "baptism" is not, in fact, Biblical and is not a "baptism" that is acceptable to God. That was only fulfilling a formality, or a ritual; Not an actual baptism. So now, after actually coming into the Christian Faith, whenever a person is baptized, it actually will be his "first" baptism, not a "second" baptism. That "first" testimony of his was baseless, false and unacceptable, so it was not accepted, and neither ever will be. Now that he is giving his true testimony, testimony according to the instructions and teachings of the Bible, only that will be considered and counted.


It is very true that in the Bible there is no mention of a re-baptism being given or taken; And based on this argument, people refuse allowing or taking a "second", or a re-baptism after being saved. But at the same time, it is equally right and justified to argue that there is no mention and example of the above mentioned improper and wrong "baptisms" in the Bible, but the people who oppose the "second" or a re-baptism, still insist and persist in doing their own thing and continue to administer them with impunity. Based on their contrived assumptions, they continue to give wrong "baptisms." But they prevent a Christian Believer, one who has come into the faith, from being properly baptized in obedience to the Lord, thereby causing that child of God to disobey the Lord, just as Satan beguiled Eve into disobeying God.


Another fact that should also be considered is that at the time the books of the Bible were being written, there were no improper "baptisms". The only baptism that was there at that time was the correct baptism as has been mentioned above. So, there was no need for anyone to receive a correct re-baptism, or to be taught and understand about a wrong “baptism.” Therefore, how and from where would any teaching or any example of a re-baptism come into the writings of the Bible? Even if something like this were written, people wouldn't even understand it, and it would become a ground for Satan to misuse it as a false teaching. For these reasons the absence of mention of a "second" or a re-baptism in the Bible cannot be used as a ground for forbidding it. If those not in favor of re-baptism stop administering the wrong "first" baptism, and shift only to the correct baptism, then the problem will automatically be solved.


Yes, having been saved, and having given the public testimony for it through baptism, there is no need, or justification, or reason for anyone to turn back and be baptized again.


If you are a Christian, it is essential for you to follow the Word of God, not the customs and traditions created by men. Because in the end, you will neither be judged by any man, nor on the basis of any man-made doctrines and teachings, all of which not only are vain (Matthew 15:9) but will also be taken away (Matthew 15:13). But everyone will be judged by the Lord Jesus (Acts 17:30-31), and only on the basis of His unalterable and firmly established Word (John 12:48). Therefore, it is necessary for you to be pleasing to God, instead of striving to please men; else you will have to suffer the loss of eternal life and eternity. Take a serious account of your life, and whatever things you need to rectify, do it right now, while you have the time and opportunity; procrastinating and postponing it for tomorrow or "later" may be very harmful.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Read the Bible in a Year: 

  • 2 Samuel 3-5

  • Luke 14:25-35


रविवार, 17 अप्रैल 2022

“बपतिस्मे” की समझ / Understanding "Baptism" - 13



बपतिस्मे के विषय कुछ कम समझी जाने वाली, असमंजस में डालने वाली, और परमेश्वर के वचन बाइबल की शिक्षाओं के आधार पर कुछ अस्वीकार्य धारणाओं को देखते हुए हमने देखा है कि बपतिस्मा केवल एक ही है, जो पानी में डुबकी के साथ दिया जाता है। साथ ही, न तो पवित्र आत्मा का बपतिस्मा बाइबल में कहीं लिखा गया है, और न ही कहीं उसे अलग से प्राप्त करने की कोई शिक्षा बाइबल में दी गई है। इसी से संबंधित एक और गलत शिक्षा है “आग का बपतिस्मा” जिसके बारे में हम आज के इस लेख में वचन की बातों के आधार पर देखेंगे। 

आग और पानी का बपतिस्मा

 मत्ती 3:11 में यूहन्ना द्वारा कही गई बात “वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा” को लेकर भी गलत शिक्षाएं और व्याख्या दी जाती है कि पवित्र आत्मा का बपतिस्मा, आग का बपतिस्मा है। इसे समझने के लिए एक बार फिर “से” शब्द के अर्थ, प्रयोग, और महत्व पर ध्यान कीजिए, साथ ही यहाँ प्रयुक्त संयोजक शब्द “और” का भी ध्यान रखिए। इस पद में यूहन्ना यह नहीं कह रहा है कि “वह तुम्हें पवित्र आत्मा अर्थात आग से बपतिस्मा देगा”, जैसा कि यह गलत शिक्षा देने वाले इस पद को लेकर कहते और सिखाते हैं। किन्तु वाक्य स्पष्ट है वरन “वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा” - यानि कि प्रभु के पास दो वस्तुओं, या दो माध्यमों से दिए जाने वाले बपतिस्मे हैं - एक तो पवित्र आत्मा से, और दूसरा आग से। जिन्होंने प्रभु यीशु को स्वीकार कर लिया, उस पर विश्वास कर लिया, अर्थात उद्धार पा लिया, उन्हें स्वतः ही, विश्वास करते ही तुरंत पवित्र आत्मा मिल जाएगा, अर्थात, जैसा हम पहले देख चुके हैं, पवित्र आत्मा से बपतिस्मा मिल जाएगा, जैसा कि प्रेरितों 1:5, तथा प्रेरितों 11:15-16 में लिखा और स्पष्ट किया गया है। जिन्होंने प्रभु को स्वीकार नहीं किया, उद्धार नहीं पाया, फिर वे अनन्त काल के लिए नरक की आग में डुबोए जाएंगे - उनके लिए फिर प्रभु के पास आग से बपतिस्मा है। नरक को बाइबल में एक “झील” कहा गया है, जिसमें शैतान और उसके अनुयायी अनन्तकाल के लिए डाल दिए जाएंगे, और पीड़ा में रहेंगे, “और उन का भरमाने वाला शैतान आग और गन्‍धक की उस झील में, जिस में वह पशु और झूठा भविष्यद्वक्ता भी होगा, डाल दिया जाएगा, और वे रात दिन युगानुयुग पीड़ा में तड़पते रहेंगे” (प्रकाशितवाक्य 20:10)। समस्त मानव जाति को इस भयंकर, अवर्णनीय, असहनीय पीड़ा से बचने का मार्ग और उपाय देने के लिए ही प्रभु यीशु मसीह स्वर्ग छोड़कर पृथ्वी पर आया था, और उसने हमें वह मार्ग बनाकर भी दिया। अब उसके द्वारा सेंतमेंत में, केवल उस पर लाए गए विश्वास के द्वारा दिए जाने वाले इस प्रयोजन को स्वीकार करना या न करना प्रत्येक का व्यक्तिगत निर्णय है। 


प्रेरितों 17:30-31 में जैसा लिखा है, आज जो जगत का उद्धारकर्ता है, जगत के अंत के समय, वही प्रभु जगत का न्यायी भी होगा। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा, अपने पृथ्वी के जीवन काल के समय में लिए गए निर्णय के अनुसार, जिसने प्रभु यीशु को अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता ग्रहण किया है वह प्रभु के साथ स्वर्ग में जाएगा; किन्तु जिसने प्रभु यीशु को अस्वीकार किया है, वह अपने इस निर्णय के अनुसार, शैतान, जिसके साथ रहने का उसने निर्णय लिया है, के साथ नरक में जाएगा। तो हर एक व्यक्ति को प्रभु के हाथों इन दोनों माध्यमों में से एक न एक से बपतिस्मा मिलेगा - या तो पवित्र आत्मा से; अन्यथा आग से। इसीलिए प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को सचेत किया, “जो शरीर को घात करते हैं, पर आत्मा को घात नहीं कर सकते, उन से मत डरना; पर उसी से डरो, जो आत्मा और शरीर दोनों को नरक में नाश कर सकता है” (मत्ती 10:28)। 


साथ ही ध्यान कीजिए, प्रेरितों 2:3 में, प्रभु के शिष्यों द्वारा पवित्र आत्मा को प्राप्त करने के विषय में लिखा है, “और उन्हें आग की सी जीभें फटती हुई दिखाई दीं; और उन में से हर एक पर आ ठहरीं”; किन्तु इस घटना - आग की जीभों का आकर प्रभु के शिष्यों पर ठहर जाना और फिर उन्हें पवित्र आत्मा की सामर्थ्य प्राप्त, को न तो यहाँ पर और न ही कभी कहीं अन्य किसी स्थान पर “पवित्र आत्मा की आग से बपतिस्मा” कहा गया। जब कि यदि पवित्र आत्मा का बपतिस्मा पाना और आग से बपतिस्मा पाना एक ही होते, तो यह सबसे उपयुक्त अवसर एवं घटना होती इस बात को दिखाने और प्रमाणित करने के लिए कि पवित्र आत्मा का बपतिस्मा, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के द्वारा कहा गया वह आग का बपतिस्मा है। किन्तु बाइबल स्पष्ट है कि पवित्र आत्मा का बपतिस्मा है ही नहीं; और आग, पानी के समान, वह माध्यम है जिसमें उन्हें डाला जाएगा जिन्होंने प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास नहीं किया है। उनके लिए यही वह आग का बपतिस्मा होगा।


 यदि आप मसीही हैं, तो आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप मनुष्यों की बनाई हुई रीतियों और प्रथाओं का नहीं, परमेश्वर के वचन का पालन करने वाले हों। क्योंकि अन्ततः आपका न्याय, मनुष्यों के द्वारा बनाई और धर्म-उपदेश करके सिखाई गई, मनुष्यों की बातों के आधार पर नहीं होगा। क्योंकि मनुष्यों द्वारा बनाए गए धर्मोपदेश न केवल व्यर्थ हैं (मत्ती 15:9) किन्तु हटा भी दिए जाएंगे (मत्ती 15:13)। सभी का न्याय प्रभु यीशु के द्वारा (प्रेरितों 17:30-31), उसके वचन की अटल और अपरिवर्तनीय बातों के आधार पर होगा (यूहन्ना 12:48)। इसलिए आपके लिए मनुष्यों को नहीं परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बनना अनिवार्य है, नहीं तो अनन्त जीवन में अनंतकाल की हानि उठानी पड़ेगी। अपने जीवन में गंभीरता से झांक कर देख लें, और जिन भी बातों को सही करना है, उन्हें अभी समय और अवसर रहते हुए सही कर लें; कहीं कल या “बाद में” पर टाल देने से बहुत विलंब और हानि न हो जाए।  


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • 2 शमूएल 1-2     

  • लूका 14:1-24      


*****************************************************



In view of some poorly understood, at times confusing, and Biblically unacceptable assumptions about baptism, we have seen that based on the teachings of the Bible, the Word of God, the only true baptism is the one which is given by immersing in water. Also, the baptism of the Holy Spirit is neither written anywhere in the Bible, nor is there any instruction in the Bible to receive it, separately. Another misconception related to this is the "baptism of fire," which we'll look at in today's article, based on the teachings of the Scriptures.


 Baptism with Fire and Water


 In Matthew 3:11, John's statement of "he will baptize you with the Holy Spirit and fire" is also misinterpreted and wrongly taught as the baptism of the Holy Spirit, i.e., the baptism of fire. To understand this, consider once again the meaning, usage, and significance of the word "with", as well as the conjunction "and" used here in this verse. In this verse John is not saying that "He will baptize you with the Holy Spirit, i.e., fire", as those giving wrong teachings say and teach about this verse. But the sentence is clear, but "He will baptize you with the Holy Spirit and fire" - i.e., the Lord has baptisms, to be given by two mediums - one with the Holy Spirit, and the other with fire. Those who have accepted the Lord Jesus, believed in Him, are saved, they will automatically receive the Holy Spirit immediately upon believing, i.e., as we have seen earlier, will be baptized with the Holy Spirit, as It is written and explained in Acts 1:5, and Acts 11:15-16. Whereas those who do not accept the Lord, are not saved, they will be cast into the fire of hell for eternity - for them then the Lord has baptism with fire. Hell is called a "lake" in the Bible, in which Satan and his followers will be cast into, for eternity, and will be in torment, "The devil, who deceived them, was cast into the lake of fire and brimstone where the beast and the false prophet are. And they will be tormented day and night forever and ever" (Revelation 20:10). The Lord Jesus Christ left heaven and came to earth to give all of mankind a way and a deliverance out of this terrible, indescribable, unbearable pain, and He gave us that way as well. Now it is a personal decision of each person, whether or not to accept this provision made freely available by the Lord, only through the trust placed in him by any person.


As it is written in Acts 17:30-31, He, who is the Savior of the world today, at the time of the end of the world, the same Lord will also be the Judge of the world. Everyone who has received the Lord Jesus as his personal Savior will go to heaven with the Lord, according to the decision taken by each person during his earthly lifetime. But whoever rejects the Lord Jesus, will, according to his decision, go to hell with Satan, with whom he has decided to be. So, each person will be baptized by the Lord by one of these two mediums - either by the Holy Spirit; Otherwise by fire. That is why the Lord Jesus cautioned his disciples, “And do not fear those who kill the body but cannot kill the soul. But rather fear Him who is able to destroy both soul and body in hell” (Matthew 10:28).


Also note, in Acts 2:3, about the receiving of the Holy Spirit by the Lord's disciples, it is written, “Then there appeared to them divided tongues, as of fire, and one sat upon each of them”; But this event—the coming of the tongues of fire and staying on the disciples of the Lord and then their receiving the power of the Holy Spirit—was never called "the baptism with the fire of the Holy Spirit", neither here nor anywhere else. Whereas if the baptism of the Holy Spirit and being baptized with fire were one and the same, this would be the most appropriate occasion and event to show and prove that the baptism of the Holy Spirit was the fire spoken by John the Baptist. But the Bible is clear that there is no baptism of the Holy Spirit; And fire, like water, is only a medium into which those who have not believed in the Lord Jesus Christ will be cast. That would be the baptism of fire for them.


If you are a Christian, it is essential for you to follow the Word of God, not the customs and traditions created by men. Because in the end, you will neither be judged by any man, nor on the basis of any man-made doctrines and teachings, all of which not only are vain (Matthew 15:9) but will also be taken away (Matthew 15:13). But everyone will be judged by the Lord Jesus (Acts 17:30-31), and only on the basis of His unalterable and firmly established Word (John 12:48). Therefore, it is necessary for you to be pleasing to God, instead of striving to please men; else you will have to suffer the loss of eternal life and eternity. Take a serious account of your life, and whatever things you need to rectify, do it right now, while you have the time and opportunity; procrastinating and postponing it for tomorrow or "later" may be very harmful.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Read the Bible in a Year: 

  • 2 Samuel 1-2

  • Luke 14:1-24