ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 4 जून 2022

बाइबल, पाप और उद्धार / The Bible, Sin, and Salvation – 22


Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 18


    पिछले लेखों में हमने देखा था कि मनुष्यों के पापों के प्रायश्चित और पाप से उत्पन्न हुई समस्याओं के निवारण के लिए जिस सिद्ध पुरुष की आवश्यकता थी, उसके गुणों में से एक था उसका स्वेच्छा से अपने आप को मनुष्य जाति के पापों के लिए बलिदान होने के लिए दे देना। इस संदर्भ में हमने देखा था कि प्रभु यीशु मसीह ने अपने आप को स्वेच्छा से यह बलिदान होने के लिए अर्पित किया, और उन्हें मारे जाने के लिए क्रूस पर चढ़ा दिया गया। इससे पिछले लेख में हमने देखा था कि शैतान ने प्रभु यीशु की मृत्यु के विषय तुरंत ही अनेकों भ्रम भी फैला दिए जिससे लोगों को लगे कि उनके इस बलिदान की यह गाथा एक काल्पनिक बात है अथवा बढ़ा-चढ़ा कर कही गई बात है, और लोगों का ध्यान उनके इस बलिदान के महत्व एवं महानता से भटक जाए। उनकी मृत्यु से संबंधित भ्रमों को आज इस लेख में हम आगे देखते हैं। 

    क्रूस की मृत्यु रोमी साम्राज्य के समय में समाज के सबसे निकृष्ट अपराधियों को दी जाती थी, और इस सबसे अधिक अपमानजनक मृत्यु माना जाता था। क्रूस पर चढ़ाए जाने से पहले अपराधियों को बहुत मारा-पीटा जाता था, कोड़े लगाए जाते थे। उन कोड़ों के सिरों पर नुकीली वस्तुएं लगी होती थीं, जो कोड़े के शरीर पर पड़ने के वेग से खाल के अंदर धंस जाती थीं और जब कोड़े मारने वाला कोड़े को वापस खींचता था तो वे धँसी हुई नुकीली वस्तुएं खाल और माँस को फाड़ते हुए बाहर आती थीं। जब सिपाही यह सब कर चुकते थे, तब उस व्यक्ति को काठ से बना अपना क्रूस, अपनी कोड़ों की मार से चिथड़े हो चुकी पीठ पर लादे हुए क्रूसित होने के स्थान तक जाना पड़ता था, और वहाँ पर उसकी बाहें फैला कर हाथों में से होकर मोटी कीलें क्रूस के काठ में ठोक कर तथा पैरों को एक ऊपर दूसरा रख कर उनमें से भी मोटी कील क्रूस के काठ में ठोक कर उस क्रूस को सार्वजनिक स्थान पर धरती में गाड़कर खड़ा कर दिया जाता था। क्रूस पर चढ़ाए गए अपराधियों के प्राण तुरंत ही नहीं निकलते थे। यह बहुत ही पीड़ादायक मृत्यु होती थी। कोड़ों की मार से उधड़ा हुआ उसका बदन हर सांस के साथ खुरदरे काठ पर रगड़ता रहता था; लटके होने के कारण, शरीर का सारा वज़न कीलों से ठोके हुए हाथों पर आता था, जो हाथों की पीड़ा को असहनीय बना देता था; राहत पाने के लिए यदि अपराधी पैरों का सहारा लेकर उचकने का प्रयास करता तो यही असहनीय पीड़ा फिर पैरों में भी होती, और इस सारी प्रक्रिया में उसका उधड़ा हुआ बदन और भी ज़ोर से क्रूस के काठ पर रगड़ खाता। अर्थात अपराधी कुछ भी करे, वह उसकी पीड़ा को और बढ़ाता ही था, किसी भी रीति से कोई राहत उसे नहीं मिल सकती थी। अंततः थके हुए और लहू बहने से कमज़ोर हो चुके, कीलों से ठुके हुए हाथों के भार टंगे हुए शरीर को सांस लेना भी भारी हो जाता था, और पैरों के सहारे थोड़ा सा उचक कर सांस लेने के प्रयास उसे सांस तो ले लेने देते थे, किन्तु साथ ही उसकी पीड़ा को बहुत बढ़ा भी देते थे। कुछ अपराधियों को इस स्थिति में टंगे हुए, तिल-तिल करके मरने में एक दिन से भी अधिक लग जाता था, और जब तक वो मर नहीं जाते थे, उन्हें क्रूस पर से उतारा नहीं जाता था। प्रभु यीशु ने यह सब जानते हुए भी, इस मृत्यु को स्वेच्छा से स्वीकार कर लिया जिससे हम मनुष्यों को अनन्त-काल की नरक की पीड़ा से बचने का मार्ग बनाकर सेंत-मेंत प्रदान कर सकें। 

    प्रभु यीशु को दो पहर में क्रूस पर चढ़ाया गया, और उन्होंने लगभग तीन घंटे क्रूस पर टंगे रहने के बाद अपने प्राण त्याग दिए (मत्ती 27:45-50)। क्योंकि यहूदियों की व्यवस्था के अनुसार मृत्यु-दण्ड भुगतने वाले अपराधी की लाश को सूर्यास्त से पहले दफनाया जाता था (व्यवस्थाविवरण 21:22-23), और क्योंकि प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने से अगला दिन सबत का दिन था जिसमें यहूदी कोई भी कार्य नहीं करते थे, इसलिए प्रभु यीशु की देह को उसी संध्या, सूर्यास्त से पहले दफनाया जाना आवश्यक था। क्रूसित अपराधी की मृत्यु को कुछ शीघ्र कर देने के लिए रोमियों ने एक और पीड़ादायक विधि अपना रखी थी - वे अपराधी की टांगें तोड़ देते थे - पीड़ा भी होती थी, और अपराधी अब सांस लेने के लिए पैरों का बिल्कुल भी सहारा नहीं ले सकता था, शरीर पूर्णतः हाथों में ठुकी हुई कीलों के सहारे लटक जाता था, जो पीड़ा को बढ़ाता था, सांस लेने के लिए छाती को ठीक से फूलने नहीं देता था, जिससे सांस ठीक से नहीं आने पाती थी और व्यक्ति घुटन के अनुभव और तड़पने के साथ कुछ शीघ्र मर जाता था। यही करने सिपाही प्रभु यीशु के पास भी आए, परंतु उसे मरा हुआ पाकर उसकी टांगें तो नहीं तोड़ीं, किन्तु उसकी मृत्यु निश्चित कर लेने के लिए उसकी छाती में भाला मारा, “और इसलिये कि वह तैयारी का दिन था, यहूदियों ने पिलातुस से बिनती की कि उन की टांगे तोड़ दी जाएं और वे उतारे जाएं ताकि सबत के दिन वे क्रूसों पर न रहें, क्योंकि वह सबत का दिन बड़ा दिन था। सो सिपाहियों ने आकर पहिले की टांगें तोड़ीं तब दूसरे की भी, जो उसके साथ क्रूसों पर चढ़ाए गए थे। परन्तु जब यीशु के पास आकर देखा कि वह मर चुका है, तो उस की टांगें न तोड़ीं। परन्तु सिपाहियों में से एक ने बरछे से उसका पंजर बेधा और उस में से तुरन्त लहू और पानी निकला। जिसने यह देखा, उसी ने गवाही दी है, और उस की गवाही सच्ची है; और वह जानता है, कि सच कहता है कि तुम भी विश्वास करो। ये बातें इसलिये हुईं कि पवित्र शास्त्र की यह बात पूरी हो कि उस की कोई हड्डी तोड़ी न जाएगी। फिर एक और स्थान पर यह लिखा है, कि जिसे उन्होंने बेधा है, उस पर दृष्टि करेंगे” (यूहन्ना 19:31-37)।

    प्रभु यीशु की मृत्यु निश्चित हो जाने के बाद, प्रभु के दो अनुयायियों ने उनकी देह को पिलातुस से माँग लिया और सूर्य ढलने से पहले शीघ्रता से देह को पचास सेर सुगंध-द्रव्यों - गंधरस और एलवा में कफन में लपेटकर पास ही की एक कब्र में रख दिया “इन बातों के बाद अरमतियाह के यूसुफ ने, जो यीशु का चेला था, (परन्तु यहूदियों के डर से इस बात को छिपाए रखता था), पिलातुस से बिनती की, कि मैं यीशु की लोथ को ले जाऊं, और पिलातुस ने उस की बिनती सुनी, और वह आकर उस की लोथ ले गया। निकुदेमुस भी जो पहिले यीशु के पास रात को गया था पचास सेर के लगभग मिला हुआ गन्‍धरस और एलवा ले आया। तब उन्होंने यीशु की लोथ को लिया और यहूदियों के गाड़ने की रीति के अनुसार उसे सुगन्ध द्रव्य के साथ कफन में लपेटा। उस स्थान पर जहां यीशु क्रूस पर चढ़ाया गया था, एक बारी थी; और उस बारी में एक नई कब्र थी; जिस में कभी कोई न रखा गया था। सो यहूदियों की तैयारी के दिन के कारण, उन्होंने यीशु को उसी में रखा, क्योंकि वह कब्र निकट थी” (यूहन्ना 19:38-42); “अरिमतिया का रहने वाला यूसुफ आया, जो प्रतिष्ठित मंत्री और आप भी परमेश्वर के राज्य की बाट जोहता था; वह हियाव कर के पिलातुस के पास गया और यीशु की लोथ मांगी। पिलातुस ने आश्चर्य किया, कि वह इतना शीघ्र मर गया; और सूबेदार को बुलाकर पूछा, कि क्या उसको मरे हुए देर हुई? सो जब सूबेदार के द्वारा हाल जान लिया, तो लोथ यूसुफ को दिला दी। तब उसने एक पतली चादर मोल ली, और लोथ को उतारकर उस चादर में लपेटा, और एक कब्र में जो चट्टान में खोदी गई थी रखा, और कब्र के द्वार पर एक पत्थर लुढ़का दिया” (मरकुस 15:43-46)। 

    किन्तु यहूदी धर्म-गुरुओं को आशंका थी कि प्रभु के शिष्य आकर उसकी देह को उठा ले जाएंगे और कह देंगे कि वह जी उठा है, इसलिए उन्होंने कब्र के मुंह पर एक भारी पत्थर लुढ़का दिया और कब्र को मोहर-बंद करके, वहाँ पहरा बैठा दिया “दूसरे दिन जो तैयारी के दिन के बाद का दिन था, महायाजकों और फरीसियों ने पिलातुस के पास इकट्ठे हो कर कहा। हे महाराज, हमें स्मरण है, कि उस भरमाने वाले ने अपने जीते जी कहा था, कि मैं तीन दिन के बाद जी उठूंगा। सो आज्ञा दे कि तीसरे दिन तक कब्र की रखवाली की जाए, ऐसा न हो कि उसके चेले आकर उसे चुरा ले जाएं, और लोगों से कहने लगें, कि वह मरे हुओं में से जी उठा है: तब पिछला धोखा पहिले से भी बुरा होगा। पिलातुस ने उन से कहा, तुम्हारे पास पहरूए तो हैं जाओ, अपनी समझ के अनुसार रखवाली करो। सो वे पहरूओं को साथ ले कर गए, और पत्थर पर मुहर लगाकर कब्र की रखवाली की” (मत्ती 27:62-66)। 

    इन तथ्यों के संदर्भ में हम उस मिथ्या धारणा की ओर आते हैं, जिसके अंतर्गत लोग कहते हैं कि प्रभु यीशु क्रूस पर मरे नहीं, केवल बेहोश हुए, और फिर कब्र के ठन्डे वातावरण में कुछ समय के बाद उन्हें होश आया, और तब वे कब्र से बाहर निकाल कर आ गए, कहीं चले गए, और शिष्यों ने यह कह दिया कि वे जीवित हो उठे हैं। किन्तु उपरोक्त तथ्यों के सामने यह धारणा पूर्णतः निराधार है, बिना तथ्यों का ध्यान किए भ्रम फैलाने के लिए बनाई गई है। ध्यान कीजिए:

  • रोमी गवर्नर पिलातुस के कहने पर सूबेदार और सिपाहियों ने जाकर यह निश्चित किया कि प्रभु यीशु वास्तव में मर गया है। वे रोमी सैनिक क्रूस पर चढ़ाए हुओं के मरे अथवा जीवित होने की पहचान में अनुभवी थे, उन्होंने देखा कि प्रभु यीशु मर गए हैं, इसलिए उनके साथ क्रूसित किए गए शेष दोनों डाकुओं के समान, उन्होंने प्रभु यीशु की टांगें नहीं तोड़ीं, वरन छाती को भाले से भेद अवश्य दिया, और फिर पिलातुस को बता दिया कि प्रभु यीशु मर गया है। यदि उन्होंने पिलातुस से झूठ बोल होता, और यह बात सामने आ जाती, तो उस सूबेदार और उन सिपाहियों की मौत निश्चित थी, इसलिए वे प्रभु यीशु की मृत्यु का झूठा समाचार पिलातुस को देने का जोखिम नहीं उठा सकते थे।

  • प्रभु की देह को पचास सेर सामग्री में और कफन में लपेट कर (केवल ढाँप कर नहीं) कब्र में रखा गया था। क्या यह संभव कि कब्र के अंदर होश आने पर सारे शरीर की कोड़ों से उधेड़ दी गई स्थिति, और हाथों तथा पैरों में शरीर का वज़न सहन कर सकने लायक मोटी कीलों के घावों वाला व्यक्ति, जिसकी छाती तो रोमी भाले ने छेद दिया अहो, वह बिना किसी सहायता के, अकेले अपने आप ही पचास सेर सामग्री तथा लिपटे हुए कफन को खोल कर उतार देगा और खड़ा हो जाएगा?

  • क्या इतनी यातना सहने और फिर इतना लहू बह जाने के बाद किसी भी मनुष्य के शरीर में यह कर पाने की सामर्थ्य बचेगी?

  • क्या ऐसा घायल और निर्बल व्यक्ति अंदर से अकेले ही कब्र के मुँह पर लगे मोहर बंद भारी पत्थर को स्वयं ही लुढ़का कर बाहर आने पाएगा? उन घायल हाथों और पैरों में, उसे भेदी गई छाती में, और लहू बहने से दुर्बल हो गई देह में क्या यह सब करने की शक्ति एवं क्षमता शेष रही होगी?

  • यदि एक बार को मान भी लिया जाए कि प्रभु यीशु उस भारी पत्थर को लुढ़का कर बाहर आ गया, तो फिर उन पहरेदारों ने उसे पकड़ क्यों नहीं लिया? वह अकेला और घायल, दुर्बल था; और पहरेदार कई थे - यीशु को पकड़ लेने में उन्हें क्या कठिनाई हो सकती थी?

 

    किसी भी रीति से प्रभु यीशु के क्रूस पर मारे जाने, और दफनाए जाने से संबंधित तथ्य इस मिथ्या धारणा को कोई समर्थन प्रदान नहीं करते हैं कि वे क्रूस पर मरे नहीं थे। थोड़ा रुक कर, उनके स्वेच्छा से यह सब सहना स्वीकार कर लेने और उनकी क्रूर, वीभत्स, अवर्णनीय, अत्यंत पीड़ादायक मृत्यु के बारे में विचार कीजिए। उन्होंने यह सब मेरे और आपके लिए, संसार के सभी मनुष्यों के लिए, हम मनुष्यों की पापी दशा को जानते हुए भी सह लिया, जिससे हम मृत्योपरांत परलोक की अनन्त पीड़ा में न जाएं, वरन उनके साथ स्वर्ग की आशीषों और सुख-शांति में संभागी हों। प्रभु यीशु मेरे और आपकी अंदर-बाहर की वास्तविक दशा को, हमारे द्वारा दिन-प्रतिदिन मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में किए जा रहे सभी पापों और बुराइयों को अच्छे से जानता है, फिर भी हमसे प्रेम करता है, हमें क्षमा करना चाहता है। और यह अनन्तकालीन स्वर्गीय सुख वह हमें सेंत-मेंत दे रहा है, हमसे केवल यह अनुमति चाहता है कि हम उसे हमारे जीवनों में विद्यमान पापों के दुष्परिणामों को दूर करके, उसे हमारे मन और जीवन को स्वच्छ एवं निर्मल कर लेने दें। उसे हम से हमारी कोई भी शारीरिक या सांसारिक बात नहीं चाहिए, उसे केवल हमारा मन चाहिए, जिसे वह पवित्र और शुद्ध करना चाहता है।

    यदि वह निष्पाप, निष्कलंक, निर्दोष, पवित्र, और सिद्ध प्रभु मेरे और आपके पापों के लिए घोर यातनाएं सहने और क्रूस की अत्यंत पीड़ादायक मृत्यु सहने के लिए तैयार हो गया, तो क्या हम उससे आशीष और अनत जीवन पाने, नरक की अनन्त पीड़ा से बचने के लिए तैयार नहीं होंगे? वह तो केवल हमारा भला ही चाहता है, जिसके लिए उसने हमारा सारा दुख सह लिया; तो फिर हम क्यों उसके इस आमंत्रण को अस्वीकार करें? शैतान की किसी बात में न आएं, किसी गलतफहमी में न पड़ें, अभी समय और अवसर के रहते स्वेच्छा और सच्चे मन से अपने पापों से पश्चाताप कर लें, अपना जीवन उसे समर्पित कर के, उसके शिष्य बन जाएं। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा। 


एक साल में बाइबल: 

  • 2 इतिहास 21-22

  • यूहन्ना 14


*****************************************************************

English Translation

The Solution for Sin - Salvation - 18

    We have seen in the previous articles that the perfect man required to atone for the sins of mankind and provide the solution to the problem of sin, should have some characteristics. One of these characteristics was that he would voluntarily and willingly sacrifice himself for the sins of mankind. We saw in this context that the Lord Jesus Christ offered Himself to be sacrificed on the cross voluntarily, and willingly. We also saw in the previous article that Satan immediately spread lies and deceptions about His death, so that people would not believe on the sacrifice of the Lord Jesus, instead would take it either as an imaginary story, or as an exaggerated account, and would not ponder over the significance of the Lord’s sacrifice. We will look into some deceptions spread amongst people regarding the death of the Lord Jesus.


    In the days of the Roman empire, the death of the cross was awarded to the worst of criminals, and was considered the most humiliating of all death penalties. The criminals were severely beaten and scourged before being crucified. To scourge them, to the whips sharp objects were tied, and by the force of the whiplash, these sharp objects would get embedded into the skin and flesh of the criminal, and when the soldier scourging the criminal would pull back the whip for the next strike, those sharp objects would tear out the skin and flesh. After they had finished scourging the condemned criminal, he would then be made to bear his wooden cross on his back torn up and raw from the scourging, and walk to the place of crucifixion. There his hands and feet would be spread out on the cross, and nailed with thick nails to the cross, and the cross was made to stand erect in a public place. The crucified criminal did not die immediately. This was a very painful and long-drawn means of inflicting death. With the raw back of the person rubbing against the rough wood of the cross, with every breath, each breath was an agony. Because of the body hanging by the nailed hands, the body weight came onto the hands causing excruciating pain there; and if the man tried to brace himself up by taking the weight of the body onto the feet, the nail in the feet would cause similarly excruciating pain to occur in the feet; all the while his raw, bleeding back would be rubbing against the wood of the cross. So, whatever the crucified criminal did, it would only aggravate his pain, not relieve it. Eventually, exhausted by all this, he would not even be able to take full breaths and he would gradually die over a long period of time, at times, it would take more than a day to die, and they would be taken off the cross only after their death. The Lord Jesus, knowing all this, still willingly suffered this painful death, so that we could be provided with the way to escape the eternal torment of hell.


    The Lord Jesus was crucified in the afternoon, and after about three hours on the cross, He gave up His spirit (Matthew 27:45-50). Because, according to the Law of the Jews, the dead body had to be buried before sunset (Deuteronomy 21:22-23); and the next day was the sabbath day, in which no Jew would do any work, therefore, it was necessary to bury the body of the Lord the same evening before sunset. To hasten the death of the crucified person, the Romans had devised another agonizing method - they would break the legs of the crucified person. This would not only aggravate the pain, but would now also make it impossible for the person to brace himself by his nailed feet. The chest of the person, hanging by the nailed hands, would be stretched by the body weight, and not allow the person to breath adequately, and the person would soon succumb to this pain and choking sensation. The soldiers had come to do this to the Lord, but when they saw that He had already died, they did not do this, but to ascertain His death, they pierced His chest, “Therefore, because it was the Preparation Day, that the bodies should not remain on the cross on the Sabbath (for that Sabbath was a high day), the Jews asked Pilate that their legs might be broken, and that they might be taken away. Then the soldiers came and broke the legs of the first and of the other who was crucified with Him. But when they came to Jesus and saw that He was already dead, they did not break His legs. But one of the soldiers pierced His side with a spear, and immediately blood and water came out. And he who has seen has testified, and his testimony is true; and he knows that he is telling the truth, so that you may believe. For these things were done that the Scripture should be fulfilled, "Not one of His bones shall be broken." And again another Scripture says, "They shall look on Him whom they pierced."” (John 19:31-37).


    After it was confirmed that the Lord had died, two of His followers asked for His body from Pilate, and before sunset quickly wrapped it in a cloth with about a hundred pounds of mixture of myrrh and aloes and put His body in a nearby tomb “After this, Joseph of Arimathea, being a disciple of Jesus, but secretly, for fear of the Jews, asked Pilate that he might take away the body of Jesus; and Pilate gave him permission. So he came and took the body of Jesus. And Nicodemus, who at first came to Jesus by night, also came, bringing a mixture of myrrh and aloes, about a hundred pounds. Then they took the body of Jesus, and bound it in strips of linen with the spices, as the custom of the Jews is to bury. Now in the place where He was crucified there was a garden, and in the garden a new tomb in which no one had yet been laid. So there they laid Jesus, because of the Jews' Preparation Day, for the tomb was nearby” (John 19:38-42); “Joseph of Arimathea, a prominent council member, who was himself waiting for the kingdom of God, coming and taking courage, went in to Pilate and asked for the body of Jesus. Pilate marveled that He was already dead; and summoning the centurion, he asked him if He had been dead for some time. So when he found out from the centurion, he granted the body to Joseph. Then he bought fine linen, took Him down, and wrapped Him in the linen. And he laid Him in a tomb which had been hewn out of the rock, and rolled a stone against the door of the tomb” (Mark 15:43-46).


    But the religious leaders were worried that the Lord’s disciples will come and steal away His body, and claim that He has risen from the dead, so they not only rolled a heavy stone on mouth of the grave, but also had it sealed, and put guards to secure the grave, “On the next day, which followed the Day of Preparation, the chief priests and Pharisees gathered together to Pilate, saying, "Sir, we remember, while He was still alive, how that deceiver said, 'After three days I will rise.' Therefore, command that the tomb be made secure until the third day, lest His disciples come by night and steal Him away, and say to the people, 'He has risen from the dead.' So the last deception will be worse than the first." Pilate said to them, "You have a guard; go your way, make it as secure as you know how." So they went and made the tomb secure, sealing the stone and setting the guard” (Matthew 27:62-66).


    Now bearing the above Biblical facts in mind, let us turn back to the false notion that people have, that the Lord Jesus only became unconscious on the cross, did not die, and in the cool environment of the grave, He regained consciousness, revived, came out of the grave, and walked away to some unknown place, and the disciples spread the claim that He had risen from the dead. But in light of the above facts, this notion is absolutely baseless, is a concocted story spread to deceive people. Consider some things here:

  • On the orders of Pilate, the Roman Governor, the soldiers went to ascertain that the Lord had indeed died on the cross. Those Roman soldiers were experienced in recognizing whether the person hanging on the cross was dead or not. They broke the legs of the other two criminals crucified with the Lord, but did not break the legs of the Lord, still they did pierce His chest to confirm His death, and told the same to Pilate. Had they lied to Pilate, and had this at any time come to the knowledge of Pilate, then that Centurion and those soldiers would certainly have been killed as punishment; so, there is no way they could have taken the risk of giving a false report to Pilate and risked their lives because of it.

  • The Lord’s body was not just covered, but wrapped in linen cloth along with a hundred pounds of material. Now, is it at all possible that a person whose body had been badly bruised by the scourging, whose hands and feet had been pierced with thick nails, by which he hung on the cross, and whose chest had been pierced by a Roman spear, he, without any help would be able to unwrap himself from the hundred pounds of material and cloth, and stand up?

  • After having suffered all this excruciating torture, would there be any strength left in any person to still be able to do this?

  • Would such a bruised, battered, and weak person, all by himself, be able to get up, walk, push away the heavy stone from the mouth of the grave? Would he have any strength left in his body to do any of this?

  • Even if only for arguments sake, it is accepted that the Lord could do all this, push away the heavy stone with His pierced hands, and step out of the grave, then what about the guards placed there? Why did they not catch and hold Him down? He was alone, bruised and battered, weak, and the guards were many - so why could they not catch the Lord?


    Whichever way you look at it, there is just no support for this concocted story that the Lord did not die on the cross, but walked away from the grave. Please pause for a while, and ponder about His willingly and voluntarily accepting to suffer all of this; think of the cruel, horrific, indescribable painful death He suffered on the cross. He suffered it all for you and me, for the entire mankind, knowing fully well about our sinful condition, yet He did it, so that we could be saved from the eternal torment of hell, and instead enjoy His blessings, peace, and bliss in heaven with Him for eternity. The Lord Jesus knows our factual condition very well, He knows us inside-out, even better than we know ourselves. He very well knows all the thoughts we harbor and deeds that we do, daily; He knows all our sinfulness in all its gory details; and yet He still loves us, still wants to forgive us. He wants to give us this eternal pleasure and happiness, without our having to pay Him anything for it. All He wants from us is the permission, that we will let Him cleanse us, to let Him remove the sins and their effects from our lives, and make our hearts and minds pure and clean. He does not need any of our physical or worldly things; He only wants to have access to our hearts and minds, to make them pure and holy.

    If that sinless, spotless, blameless, holy, and perfect man, the Lord Jesus, was willing to suffer such excruciating torture and suffer the unimaginably painful death of the cross for my sins and yours, then why should we not accept His offer of eternal life and blessings, and consent to be saved form the torments of hell for eternity? He only wants our benefit, to only do good for us; and for this He suffered all the pain; so then why should we not accept His loving invitation He is freely and graciously extending to us? Do not let Satan deceive you through his smooth-talks, do not get carried away in any contrived misrepresentations or misconceptions regarding the Lord Jesus. While you have the time and opportunity now, surrender your life to Him and agree to become His obedient disciple.

    If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

 


Through the Bible in a Year: 

  • 2 Chronicles 21-22

  • John 14




शुक्रवार, 3 जून 2022

बाइबल, पाप और उद्धार / The Bible, Sin, and Salvation – 21


Click Here for the English Translation


पाप का समाधान - उद्धार - 17


    हम उन गुणों को, और उनके कारणों को देखते आ रहे हैं, जो उस सिद्ध मनुष्य में होने चाहिएं जो मनुष्यों के पाप का समाधान और निवारण करने के लिए अपना बलिदान दे। हमने देखा कि ऐसा मनुष्य स्वाभाविक प्रणाली से मानव जन्म लेने वाला नहीं हो सकता है; किन्तु प्रभु यीशु के मानव स्वरूप में अवतरित होकर पृथ्वी पर आने के लिए परमेश्वर ने एक विशेष प्रयोजन किया, और उन्होंने मनुष्य के रूप जन्म तो लिया, किन्तु अन्य सभी मनुष्यों के समान उनके मानव शरीर में पाप का दोष और स्वभाव में पाप करने की प्रवृत्ति नहीं थी। वे पूर्णतः परमेश्वर थे, यद्यपि मनुष्य रूप में अवतरित होते समय उन्होंने अपने आप को अपने परमेश्वरत्व से शून्य कर लिया था; और पूर्णतः मनुष्य भी। उन्होंने सामान्य, साधारण मनुष्यों के समान ही सब कुछ सहते हुए, सभी अनुभवों में से होकर निकलते हुए जीवन बिताया, किन्तु निष्पाप, निष्कलंक, निर्दोष, पवित्र, और सिद्ध बने रहे। पिछले लेख में हमने देखा था कि उन्होंने स्वेच्छा से सभी मनुष्यों के बदले उनके पापों के दण्ड को सहने, यातनाएं सहने और अपने आप को बलिदान करने को स्वीकार किया, और इसके लिए अपने आप को पकड़ लिए जाने दिया। आज हम उनकी मृत्यु के बारे में देखेंगे। 

    बहुत से लोगों, और कुछ धर्मों तथा मतों का यह मानना है, कि प्रभु यीशु क्रूस पर नहीं मारे गए, वरन उनके स्थान पर उनके समान दिखने वाला कोई और व्यक्ति क्रूस पर चढ़ा दिया गया, और लोगों ने समझ लिया कि प्रभु यीशु को क्रूस पर मार डाला गया है। यह शैतान द्वारा फैलाए गए उस भ्रम का एक भाग है, जिसके द्वारा उसने प्रभु द्वारा उपलब्ध करवाए गए पापों की क्षमा और उद्धार के मार्ग को व्यर्थ और निष्क्रिय दिखाने का प्रयास किया है। लेकिन परमेश्वर के वचन बाइबल में दिए गए विवरणों के साथ तुलना करके देखने से इन सभी दावों का खोखलापन तुरंत प्रकट हो जाता है। 

    प्रभु के पकड़वाए जाने के समय से लेकर, उनके क्रूस पर चढ़ाए जाने तक वे निरंतर पहरे में तथा विभिन्न लोगों की उपस्थिति में रहे; एक से दूसरे स्थान पर ले जाए गए, विभिन्न अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किए गए, और अन्ततः रोमी गवर्नर पिलातुस के सामने लाए गए, जहाँ से फिर उन्हें क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए रोमी सैनिकों को सौंप दिया गया, और उन्होंने उसे यातनाएँ देने के बाद ले जाकर क्रूस पर चढ़ा दिया। दिन के उजाले में वे धार्मिक अगुवों के सामने भी प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उन्हें पहचाना, और उनके मसीह और परमेश्वर का पुत्र होने के बारे में उनसे पूछा (लूका 22:66-71)। इस दौरान उन्हें भयानक यातनाओं, कोड़े खाने, उपहास आदि के अनुभव से भी निकलना पड़ा, जिसे वे चुपचाप बिना कोई प्रतिक्रिया दिए, या कोई अपशब्द कहे सहते रहे। इस पूरी प्रक्रिया में वे कभी अपने विरोधियों और बैरियों की दृष्टि से ओझल नहीं हुए, तो फिर उनके स्थान पर कोई दूसरा कब और कैसे आता; और क्यों? जिन यातनाओं से होकर प्रभु को निकलना पड़ा, उनमें कोई भी अन्य मनुष्य कुछ भी भला-बुरा कह सकता था, कोई पापमय प्रतिक्रिया दे सकता था, जो नहीं हुआ। यदि वह प्रभु यीशु नहीं था तो फिर इन बातों को सहन करने वाला अपनी वास्तविक पहचान बता कर अपने आप को इस हृदय विदारक वेदना से बचा सकता, जो नहीं हुआ।

    यदि यह कहें कि पकड़ने के समय ही कोई गलती हुई, रात के अंधेरे में लोगों ने किसी गलत व्यक्ति को पकड़ लिया, तो इसका भी कोई आधार अथवा प्रमाण नहीं है। उन्हें उनके शिष्य, यहूदा इस्करियोती द्वारा पहचाने जाने के बाद पकड़वाया गया था, और उस समय उनके और यहूदा के मध्य अन्य लोगों के सामने वार्तालाप भी हुआ था (मत्ती 26:47-50); इसलिए किसी गलत व्यक्ति के पकड़े जाने की कोई संभावना नहीं थी। उनके पकड़े जाने के समय दो आश्चर्यकर्म भी हुए; एक तो जब पकड़ने आए लोगों ने प्रभु से उनकी पहचान के लिए पूछा, और प्रभु ने कहा कि “मैं ही हूँ” तब उन्हें पकड़ने आए हुए सभी लोग तुरंत स्वतः ही पीछे की ओर गिर पड़े “तब यीशु उन सब बातों को जो उस पर आनेवाली थीं, जानकर निकला, और उन से कहने लगा, किसे ढूंढ़ते हो? उन्होंने उसको उत्तर दिया, यीशु नासरी को: यीशु ने उन से कहा, मैं ही हूं: और उसका पकड़वाने वाला यहूदा भी उन के साथ खड़ा था। उसके यह कहते ही, कि मैं हूं, वे पीछे हटकर भूमि पर गिर पड़े” (यूहन्ना 18:4-6) - जो किसी साधारण मनुष्य के पकड़े जाने पर नहीं हो सकता था। दूसरा, प्रभु के शिष्य, पतरस ने तलवार चलाकर उन लोगों में से एक का कान काट दिया, जिसे प्रभु ने तुरंत चंगा भी कर दिया “और उन में से एक ने महायाजक के दास पर चला कर उसका दाहिना कान उड़ा दिया। इस पर यीशु ने कहा; अब बस करो: और उसका कान छूकर उसे अच्छा किया” (लूका 22:50-51) - यह भी कोई सामान्य जन नहीं कर सकता था।

    इसके अतिरिक्त, दिन के समय में, और उन्हें क्रूस पर चढ़ाए जाने के समय वहाँ खड़े लोगों और धर्म-गुरुओं ने पहचाना कि वे प्रभु यीशु मसीह ही हैं, और उनका उनके ईश्वरत्व के लिए उपहास किया “लोग खड़े खड़े देख रहे थे, और सरदार भी ठट्ठा कर कर के कहते थे, कि इस ने औरों को बचाया, यदि यह परमेश्वर का मसीह है, और उसका चुना हुआ है, तो अपने आप को बचा ले। सिपाही भी पास आकर और सिरका देकर उसका ठट्ठा कर के कहते थे। यदि तू यहूदियों का राजा है, तो अपने आप को बचा” (लूका 23:35-37)। फिर, क्रूस पर से प्रभु यीशु ने अपनी माता मरियम की देखभाल की ज़िम्मेदारी अपने शिष्य को दी “परन्तु यीशु के क्रूस के पास उस की माता और उस की माता की बहिन मरियम, क्‍लोपास की पत्नी और मरियम मगदलीनी खड़ी थी। यीशु ने अपनी माता और उस चेले को जिस से वह प्रेम रखता था, पास खड़े देखकर अपनी माता से कहा; हे नारी, देख, यह तेरा पुत्र है। तब उस चेले से कहा, यह तेरी माता है, और उसी समय से वह चेला, उसे अपने घर ले गया” (यूहन्ना 19:25-27); जो कोई दूसरा जन नहीं कर सकता था। 

    इसलिए किसी अन्य जन को उनके स्थान पर पकड़े जाने और क्रूस पर चढ़ाए जाने का कोई आधार अथवा प्रमाण नहीं है। शैतान द्वारा एक अन्य धारणा प्रचलित की गई है कि प्रभु यीशु क्रूस पर मरे नहीं, बस बेहोश हुए, और बाद में कब्र के ठन्डे वातावरण में होश में आकर, वे कब्र से बाहर आ गए, जिसे उनके शिष्यों ने उनके पुनरुत्थान के रूप में प्रस्तुत कर दिया। इसके बार में हम कल देखेंगे, कि यह बात भी परमेश्वर के वचन बाइबल में दिए गए प्रभु यीशु मसीह की मृत्यु और पुनरुत्थान के विवरण से बिल्कुल मेल नहीं खाती है। किन्तु अभी के लिए, हमारे विचार करने के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है - यदि वह निष्पाप, निष्कलंक, निर्दोष, पवित्र, और सिद्ध प्रभु मेरे और आपके पापों के लिए घोर यातनाएं सहने और क्रूस की अत्यंत पीड़ादायक मृत्यु सहने के लिए तैयार हो गया, तो क्या हम उससे आशीष और अनत जीवन पाने, नरक की अनन्त पीड़ा से बचने के लिए तैयार नहीं होंगे? वह तो केवल हमारा भला ही चाहता है, जिसके लिए उसने हमारा सारा दुख सह लिया; तो फिर हम क्यों उसके इस प्रेमपूर्ण आमंत्रण को अस्वीकार करें? शैतान की किसी बात में न आएं, किसी गलतफहमी में न पड़ें, अभी समय और अवसर के रहते स्वेच्छा और सच्चे मन से अपने पापों से पश्चाताप कर लें, अपना जीवन उसे समर्पित कर के, उसके शिष्य बन जाएं। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा। 

एक साल में बाइबल:

  • 2 इतिहास 19-20
  • यूहन्ना 13:21-38

***************************************************************

English Translation

The Solution for Sin - Salvation - 17

    We have been looking at the characteristics that are required in that perfect man who can sacrifice himself to atone for the sins of mankind and provide the solution to the problem of sin. We have seen that such a man cannot be born according to the natural manner of men; but for the Lord Jesus to be incarnated as man and be born on earth, God had made a special provision. Though He was born as any other man, yet in His human body there was no sin, nor any effect of sin. He was fully God, but had emptied Himself of His divinity at the time of being born on earth; and was fully man as well. He lived His life like any other common man of His time, passing through those same experiences, suffering the same problems as any other person, yet always remained sinless, spotless, blameless, holy, and perfect. We saw in the previous article that He voluntarily suffered the punishment for the sins of all mankind, suffered their afflictions, allowed Himself to be caught and tortured, and let Himself be sacrificed for them all. Today, we will look into His death.

    Many people, some religions, and certain sects have a belief that the Lord Jesus did not die on the cross, but somebody who appeared to be like Him was crucified in His place, and people believed that Lord Jesus had died on the cross. This notion is a part of the deception spread by Satan through which he tries to nullify the work of the Lord Jesus accomplished on the cross, to render vain the Lord’s sacrifice to atone for the sins of mankind and make available the way to salvation. But the hollowness of all these claims becomes apparent as soon as we see them in light of the details given in God’s Word, the Bible.

    Since the time of His being caught, till His crucifixion, the Lord had continually remained under guard and surrounded by His detractors; He was taken from one place to another, was produced before different officials, even before the Roman Governor, from where He was handed over to the Roman soldiers, who after torturing Him took Him away to be being crucified. In the light of the day, He was also produced before the religious leaders, they recognized Him to be who He was, and questioned Him about His being the Messiah and the Son of God (Luke 22:66-71). During all this, He was also subjected to severe torture, being whipped and humiliated; and He went through it all silently, without any retaliation, without any harsh words coming from His mouth. Throughout all that He was being made to go through, He was never out of sight of His opponents and enemies for even a moment; so, how and when could somebody have been substituted to take His place? All that the Lord Jesus had to suffer before being crucified, any other human being suffering all that would have reacted in some sinful manner against his tormentors, which never happened. Moreover, if the person being tormented was not actually the Lord, then he could have spoken up, stated his true identity, and saved himself from this undeserving and unnecessary excruciating torture and pain; which never happened.


    If it is argued that there was some error at the time of taking the Lord into custody, people caught the wrong person in the darkness of the night, then this too is a baseless statement, without any proof. He was caught after he had been identified by His disciple, Judas Iscariot; and at that time, a conversation between Him and Judas in the presence of the people had also taken place (Matthew 26:47-50); therefore, there is no possibility that a wrong person had been taken into custody. At the time of His being caught, two miraculous events also took place; one was that when those who had come to catch Him asked Him about His identity, the Lord responded, “Jesus therefore, knowing all things that would come upon Him, went forward and said to them, "Whom are you seeking?" They answered Him, "Jesus of Nazareth." Jesus said to them, "I am He." And Judas, who betrayed Him, also stood with them.  Now when He said to them, "I am He," they drew back and fell to the ground” (John 18:4-6) - which was something that could never have happened if an ordinary person had been mistakenly caught. Secondly, one of the Lord’s disciples, Peter, used a sword, and cut off the ear of one of those who had come to catch Him, and the Lord healed that person immediately, “And one of them struck the servant of the high priest and cut off his right ear. But Jesus answered and said, "Permit even this." And He touched his ear and healed him” (Luke 22:50-51) - this too no ordinary man could have done.


    Besides this, during the daytime, and at the time of His being crucified, the people standing there and the religious leaders recognized that it was the Lord Jesus Christ, and they mocked Him for His claims of divinity, “And the people stood looking on. But even the rulers with them sneered, saying, "He saved others; let Him save Himself if He is the Christ, the chosen of God." The soldiers also mocked Him, coming and offering Him sour wine, and saying, "If You are the King of the Jews, save Yourself."” (Luke 23:35-37). Then, He also gave the responsibility of taking care of His mother to His disciple John “Now there stood by the cross of Jesus His mother, and His mother's sister, Mary the wife of Clopas, and Mary Magdalene. When Jesus therefore saw His mother, and the disciple whom He loved standing by, He said to His mother, "Woman, behold your son!" Then He said to the disciple, "Behold your mother!" And from that hour that disciple took her to his own home” (John 19:25-27); which is something no one else would do. 

    Therefore, there is no basis or proof of someone else having been caught instead of Him, or having been crucified in His place. Another wrong notion spread by Satan is that the Lord Jesus did not die on the cross but only became unconscious and only appeared to be dead on the cross; in the cool environment of the tomb, He revived, and walked out of the tomb, which His disciples claimed as the Lord being resurrected. We will see about this in the next article, and see how this too cannot stand the scrutiny in light of all that is written in God’s Word the Bible about the death and resurrection of the Lord Jesus. But for now, we have another very important thing to ponder over - if that sinless, spotless, blameless, holy, and perfect man, the Lord Jesus, was willing to suffer such excruciating torture and suffer the unimaginably painful death of the cross for my sins and yours, then why should we not accept His offer of eternal life and blessings, and consent to be saved form the torments of hell for eternity? He only wants our benefit, to only do good for us; and for this He suffered all the pain; so then why should we not accept His loving invitation He is extending to us? Do not let Satan deceive you through his smooth-talks, do not get carried away in any contrived misrepresentations or misconceptions. While you have the time and opportunity now, surrender your life to Him and agree to become His obedient disciple.


    If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 


  

Through the Bible in a Year: 

  • 2 Chronicles 19-20

  • John 13:21-38



गुरुवार, 2 जून 2022

बाइबल, पाप और उद्धार / The Bible, Sin, and Salvation – 20


Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 16


    हम देखते आ रहे हैं कि मनुष्य के पाप में पड़ने के कारण उत्पन्न हुई बातों के समाधान के लिए जिस मनुष्य की आवश्यकता थी, उस में निम्नलिखित बातों का होना अनिवार्य था:

  • वह एक पाप के दोष और पाप करने के प्रवृत्ति से रहित मनुष्य हो; 

  • वह अपना जीवन और सभी कार्य परमेश्वर की इच्छा और आज्ञाकारिता में होकर, उसे समर्पित रहकर करे। वह सदा ही परमेश्वर पर अपना पूरा भरोसा बनाए रखे, उस की किसी भी बात पर कोई संदेह न करे, उसकी आज्ञाकारिता के लिए कोई आनाकानी न करे;  

  • वह पृथ्वी के किसी भी अन्य साधारण और सामान्य मनुष्य के समान सभी परिस्थितियों और बातों के अनुभव में से होकर निकले, किन्तु फिर भी वह अपने जीवन भर, अपने  मन-ध्यान-विचार-व्यवहार में पूर्णतः निष्पाप, निष्कलंक, और पवित्र रहा हो;

  • वह स्वेच्छा से सभी मनुष्यों के पापों को अपने ऊपर लेने और उनके दण्ड - मृत्यु को सहने के लिए तैयार हो; 

  • वह मृत्यु से वापस लौटने की सामर्थ्य रखता हो; मृत्यु उस पर जयवंत नहीं होने पाए;

  • वह अपने इस महान बलिदान के प्रतिफलों को सभी मनुष्यों को सेंत-मेंत देने के लिए तैयार हो; 

    हमने देखा कि प्रभु यीशु मसीह के जीवन में इस सूची की पहली तीन बातें सटीक पूरी होती हैं। आज हम चौथी बात, उसके स्वेच्छा से अपना बलिदान देने के बारे में देखते हैं। 

    उत्पत्ति 3 अध्याय में दिए गए प्रथम पाप के संसार में प्रवेश और कार्यान्वित होने के समय के विवरण में हम आदम द्वारा परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करके, उस वर्जित फल को खा लेने और पाप करने के बारे में लिखा पाता हैं: “सो जब स्त्री ने देखा कि उस वृक्ष का फल खाने में अच्छा, और देखने में मनभाऊ, और बुद्धि देने के लिये चाहने योग्य भी है, तब उसने उस में से तोड़कर खाया; और अपने पति को भी दिया, और उसने भी खाया” (उत्पत्ति 3:6)। दिए गए क्रम के अनुसार, शैतान की बातों के प्रभाव में आकर, उस फल से आकर्षित होकर, पहले स्त्री ने अनाज्ञाकारिता की - फल को तोड़कर खाया, और फिर अपने पति, आदम, को भी दिया। हव्वा शैतान की बातों से प्रभावित हो गई और लालच में पड़ गई, उस वर्जित फल के ओर आकर्षित हो गई। पहले उसने अनाज्ञाकारिता की, फल को पहले उसने खाया, और उसके बाद उसने अपने पति आदम को खाने के लिए दिया। उत्पत्ति 3:6 के इस वृतांत की घटनाओं के क्रम से प्रकट है कि शैतान ने आदम को प्रभावित नहीं किया था; केवल हव्वा को ही किया था। हव्वा ने अपनी बुद्धि, समझ, और आँकलन के अनुसार, पहले अपने मन में पाप करने का निर्णय लिया, और फिर अपने उस निर्णय को शरीर में कार्यान्वित भी किया। पहले स्वयं पाप कर लेने के बाद, उसने आदम को भी यही करने के लिए कहा। पौलुस इस बात का कि पहले हव्वा बहकाई गई थी, हवाला तिमुथियुस और कुरिन्थियों को लिखी अपनी पत्रियों में देता है (1 तिमुथियुस 2:14; 2 कुरिन्थियों 11:3)।

    आदम के पास यह अवसर था कि वह परमेश्वर की आज्ञाकारिता में बना रहता, स्त्री के समान फल को न खाता, और न केवल उसके निर्णय से अपने आप को अलग रखता, वरन उसे उसके पाप में गिरने के बारे में और परमेश्वर से इसके लिए सहायता माँगने के बारे में सिखाता। किन्तु उसने ऐसा नहीं किया। यद्यपि आदम बहकाया नहीं गया था; किन्तु उसने भी अपनी स्वेच्छा के अंतर्गत, स्त्री के समान उसने भी पहले अपने मन में परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करने, और पाप करने का निर्णय लिया, और फिर उसे शारीरिक रीति से कार्यान्वित कर लिया। यह हमारे समक्ष एक बहुत महत्वपूर्ण बात को लेकर आता है - हव्वा धोखे में आ गई, प्रभावित की गई, और पाप करने के लिए लालच में फंसा ली गई। लेकिन आदम ने, जो बहुत अच्छे से जानता था कि परमेश्वर ने उससे इस बारे में क्या कहा है, स्वेच्छा से और जान-बूझकर, अपने इस निर्णय के परिणामों से भली-भांति अवगत होने के बावजूद, पाप में गिरे हुए एक अन्य मनुष्य अर्थात हव्वा की बात का पालन करने और परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करने को ठान लिया, और कर भी लिया। इसलिए, आदम का पाप और अधिक गंभीर था, और आदम द्वारा की गई इन बातों को पलटने के द्वारा ही पाप का समाधान किया जा सकता था.  

    अब पाप के लिए प्रायश्चित, और पाप के परिणामों के समाधान को उपलब्ध करवाने वाले मनुष्य के लिए भी यही बात आवश्यक थी कि वह आदम द्वारा किए गए कार्य को उल्ट दे; अर्थात उसे स्वेच्छा से पाप के निवारण से संबंधित सभी बातों का अपने निर्णय के अनुसार परमेश्वर के पक्ष में होकर पालन करना था। अर्थात, उसे इस प्रक्रिया में निहित परेशानियों, अपमान, तिरस्कार, कष्टों और यातनाओं, और अन्ततः एक भयानक मृत्यु को भली-भांति जानते-बूझते हुए भी, जो शैतान और संसार के लोग उस पर लाएँगे, स्वेच्छा से उन सभी को स्वीकार करने और सहने के लिए तैयार होना था; उसे इस बात के लिए भी तैयार होना था लोगों से परमेश्वर की इच्छा और निर्देशों का पालन करने के लिए आग्रह करे, उन्हें परमेश्वर को समर्पित जीवन जीने, और जब कभी भी परमेश्वर की सहायता की आवश्यकता हो तो परमेश्वर को पुकारने के लिए सिखाए और तैयार करे; और, इन सभी में होकर निकलने में भी अपने पवित्र, सिद्ध, निष्पाप, निष्कलंक अस्तित्व को बनाए रखने वाला हो।

    हम पिछले लेख में देख चुके हैं कि इब्रानियों 10:7 और फिलिप्पियों 2:6 में प्रभु यीशु के संसार में आते समय किए गए निर्णय के बारे में लिखा है, कि वह स्वेच्छा से परमेश्वर द्वारा पहले से लिख दी गई बातों की पूर्ति के लिए इस संसार में मानव-देहधारी होकर आ गया। आते समय उसने अपने ईश्वरत्व को छोड़ कर मानव रूप में अपने आप को ईश्वरत्व की सभी महिमा और आदर से शून्य कर लिया। वह एक पूर्णतः आज्ञाकारी दीन और नम्र दास का स्वरूप धरण कर के पृथ्वी पर आया, और प्रभु पृथ्वी पर इसी स्वरूप में रहा और कार्य किया।

    जब उसने अपने शिष्यों से अपने आने वाले बलिदान और कष्ट के बारे में बात की, तो उसके शिष्य पतरस ने, प्रभु के प्रति अपने प्रेम के अंतर्गत, प्रभु को ऐसा करने से रोकना चाहा, किन्तु प्रभु ने उसे तुरंत ही झिड़क दिया: “उस समय से यीशु अपने चेलों को बताने लगा, कि मुझे अवश्य है, कि यरूशलेम को जाऊं, और पुरनियों और महायाजकों और शास्त्रियों के हाथ से बहुत दुख उठाऊं; और मार डाला जाऊं; और तीसरे दिन जी उठूं। इस पर पतरस उसे अलग ले जा कर झिड़कने लगा कि हे प्रभु, परमेश्वर न करे; तुझ पर ऐसा कभी न होगा। उसने फिरकर पतरस से कहा, हे शैतान, मेरे सामने से दूर हो: तू मेरे लिये ठोकर का कारण है; क्योंकि तू परमेश्वर की बातें नहीं, पर मनुष्यों की बातों पर मन लगाता है” (मत्ती 16:21-23)।  यहाँ 21 पद में प्रभु की कही बात पर ध्यान कीजिए “मुझे अवश्य है, कि यरूशलेम को जाऊं, और पुरनियों और महायाजकों और शास्त्रियों के हाथ से बहुत दुख उठाऊं; और मार डाला जाऊं; और तीसरे दिन जी उठूं।” उसका यह सब बातों को सहने के लिए यरूशलेम को जाना, उसका अपना निर्णय था; वह स्वयं, या पतरस के कहने पर, इस निर्णय से हट सकता था, किन्तु उसने ऐसा नहीं किया। वरन, उसे इस निर्णय से हटाने का प्रयास करने वाले पतरस को ही “शैतान” कहकर झिड़क दिया, और उसे परमेश्वर की आज्ञाकारिता में बाधा होने की उलाहना दी। 

    यही एकमात्र समय नहीं था, जब प्रभु यीशु ने अपने यरूशलेम जाने, और वहाँ पर यातनाएं देने तथा मारे जाने के लिए पकड़वाए जाने की बात अपने शिष्यों से कही। उसने अन्य अनेकों अवसरों पर भी उनके सामने इसी बात को रखा (मत्ती 17:21-22; 20:17-19; मरकुस 9:30-32; लूका 9:22, 44; 18:31-33; आदि)। अर्थात प्रभु के लिए यरूशलेम जाकर अपने आप को मारे जाने के लिए पकड़वाया जाना, कोई अनपेक्षित या अनायास घटने वाली बात नहीं थी। वह इससे भली-भांति परिचित था, फिर भी उन्होंने यह किया, स्वेच्छा से किया, परमेश्वर की इच्छानुसार ऐसा किया।  

    जब समय आया, और यहूदा इस्करियोती प्रभु को पकड़वाने के लिए जाने के लिए फसह के भोज से जाने को तैयार हो रहा था, तब भी प्रभु ने उसे रोका नहीं, वरन उसे जा लेने दिया “और टुकड़ा लेते ही शैतान उस में समा गया: तब यीशु ने उस से कहा, जो तू करता है, तुरन्त कर” (यूहन्ना 13:27)।

    जब उसे पकड़ने और यातनाएं देने के बाद, क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए ले जाया जा रहा था, तब उसके हाल देखकर कुछ स्त्रियाँ विलाप करने लगीं, तो प्रभु ने उन्हें उसके लिए विलाप करने से मना किया “और लोगों की बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली: और बहुत सी स्त्रियां भी, जो उसके लिये छाती-पीटती और विलाप करती थीं। यीशु ने उन की ओर फिरकर कहा; हे यरूशलेम की पुत्रियों, मेरे लिये मत रोओ; परन्तु अपने और अपने बालकों के लिये रोओ” (लूका 23:27-28)। प्रभु को अपने नहीं, उन पर शीघ्र ही आने वाले दुख की चिंता थी। 

    कुल मिलाकर, परमेश्वर का वचन बाइबल यह स्पष्ट दिखाती है कि प्रभु यीशु ने स्वेच्छा से अपने आप को मारे जाने के लिए दे दिया। वह पापी मनुष्यों के बदले में उनके मृत्यु दण्ड को सहने के लिए तैयार था। उसने यह इसलिए स्वीकार किया ताकि मुझे और आपको अनन्त जीवन की आशीष दे सके - यदि मैं और आप उसके इस बलिदान पर विश्वास लाएं, उसे अपना प्रभु स्वीकार करें, और स्वेच्छा तथा सच्चे मन से अपना जीवन उसे समर्पित कर के, उसके शिष्य बन जाएं।

    यदि आप ने अभी भी उद्धार नहीं पाया है, अपने पापों के लिए प्रभु यीशु से क्षमा नहीं मांगी है, तो अभी आपके पास अवसर है। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा।

 

एक साल में बाइबल: 

  • 2 इतिहास 17-18

  • यूहन्ना 13:1-20

*****************************************************************

English Translation

The Solution for Sin - Salvation - 16


We have seen in the previous articles that the man God required to atone for and provide the solution to the problem of sin should have the following characteristics:

  • He should be without any guilt of sin, devoid of the sin nature or the tendency to sin found in all human beings.

  • He should do all things in his life according to the will of God and in obedience to God, living a life of submission to God. He must always have full faith in God, never doubt anything God says, and never be reluctant to obey God for anything.

  • He should pass through all the situations and circumstances that any average normal human being on earth passes through; but yet throughout his life, in all his thoughts, attitudes, behavior, and actions should remain totally sinless, spotless, and holy.

  • He should voluntarily be willing to take upon himself all the sins of entire mankind, and be willing to suffer their punishment, i.e., death in the place of all of mankind.

  • He should have the power to overcome death and to return back to life from death; death should not have any hold on him.

  • He should be voluntarily and freely willing to share the benefits of his great sacrifice with mankind.

    We have also seen that in the life of the Lord Jesus Christ, the first three characteristics of the above list are fulfilled. Today we will look at the 4th characteristic, that is about His voluntarily taking the sins of mankind upon Himself and sacrificing Himself for mankind.


    In chapter 3 of Genesis, we find the account of how sin entered into the world and affected the whole of creation. This happened because of the disobedience of Adam and Eve, in eating the forbidden fruit, “So when the woman saw that the tree was good for food, that it was pleasant to the eyes, and a tree desirable to make one wise, she took of its fruit and ate. She also gave to her husband with her, and he ate'' (Genesis 3:6). Going by the serial order of the events given in this account, we see that it was Eve, who was influenced and enticed by Satan’s talk, was attracted to the forbidden fruit. It was she who first disobeyed, first ate the fruit, and then she gave it to her husband Adam to eat. From this description given in Genesis 3:6, it is evident that Satan had not influenced Adam to sin; he had only influenced Eve. It was Eve who, based on her own wisdom, understanding, and assessment, first decided in her mind to disobey God, commit the sin, and then went ahead to do accordingly, i.e., she then committed it physically as well. After doing so, she then asked Adam to do the same as well. Paul gives a reference to this incident of Eve being deceived, in his letters to Timothy and to the Corinthian Church (1 Timothy 2:14; 2 Corinthians 11:3).

    Adam had the opportunity to remain obedient to God, not eat the forbidden fruit, and not only keep himself separate from Eve’s decision, but also to educate her about her fallen state and ask her to seek God’s help for the remedy.  But he did not do so. Although Adam was not deceived by Satan; but of his own free will, like Eve, he too first mentally decided to disobey God and commit sin, and then he too, like Eve, acted upon his decision and physically committed the sin. This brings us to a very important point - Eve was deceived, influenced, and enticed to sin by Satan. But Adam, knowing fully well what God had said to him, voluntarily and volitionally decided to disobey God, and obey another human being already fallen into sin i.e., Eve, and committed the sin by his own choice, knowing fully well the consequences that would follow. Therefore, it was Adam’s sin that was more serious, and it was through the reversal of what Adam had done that the remedy for sin could be brought about.


    Therefore, now for the one who was going to provide the atonement, the solution to the effects of sin, it was necessary that he act in a reverse manner to what Adam had done; i.e., he had to voluntarily do everything in accordance with God’s will, instead of doing against what God had said. He should voluntarily, being well aware of all the consequences of his action, be willing to fulfill all things stated by God for the solution for sin. This meant that knowing very well the inherent serious problems, insults, rejections, sufferings, and torture culminating in a terrible death that would come his way from Satan and the people of the world, he would still be willing to undergo all of this volitionally; he would be willing and committed to urge people to obey God’s instructions and will, submit to Him, and seek God’s remedy as and when it was required for them to do so; and while passing through all of this he should remain holy, perfect, sinless, and blameless, on all accounts, throughout.


    We have seen in the previous article that in Hebrews 10:7 and Philippians 2:6 it is written about the decision the Lord Jesus made at the time of coming into the world, that He had decided to come into the world in human form to fulfill all things that God had written in the Scriptures beforehand. On coming to earth in His human form, He emptied himself of all his glory, heavenly status, and honor as God, and came to earth as a common man. He remained and ministered as a humble, fully obedient servant of God while on earth, throughout His ministry.


    When He spoke with his disciples about his coming sacrifice and sufferings then one of his disciples Peter, because of his love for the Lord, tried to stop the Lord from doing this, but the Lord immediately rebuked him “From that time Jesus began to show to His disciples that He must go to Jerusalem, and suffer many things from the elders and chief priests and scribes, and be killed, and be raised the third day. Then Peter took Him aside and began to rebuke Him, saying, "Far be it from You, Lord; this shall not happen to You!" But He turned and said to Peter, "Get behind Me, Satan! You are an offense to Me, for you are not mindful of the things of God, but the things of men."” (Mathew 16:21-23). Here take note of what the Lord says to Peter in verse 21 “From that time Jesus began to show to His disciples that He must go to Jerusalem, and suffer many things from the elders and chief priests and scribes, and be killed, and be raised the third day.” His going to Jerusalem to suffer all of this was His own decision. He had the opportunity to alter His decision, either Himself or because of Peter’s urging Him; but He did not do so. Instead, He immediately turned down Peter’s attempt to dissuade Him from doing this, and even addressed Peter as ‘Satan’, since, in suggesting this Peter was coming in the way of His being obedient to God.


    This wasn't the only occasion when the Lord Jesus had talked with His disciples about his going to Jerusalem, being caught over there to be tortured and then killed. He had put this before His disciples on many other occasions as well (Matthew 17:21-22; 20:17-19; Mark 9:30-32; Luke 9:22, 44; 18:31-33; etc.). The meaning is quite evident, that the Lord's going to Jerusalem and allowing himself to be caught was not something unexpected or unforeseen. He was very well aware of it all, and yet He allowed it voluntarily in the will of God.


    When the time came, and Judas Iscariot was getting ready to leave the Passover feast to go and make arrangements for the Lord Jesus to be caught, the Lord Jesus neither prevented, nor stopped Judas from doing so rather urged him go and do what he wanted to do “Now after the piece of bread, Satan entered him. Then Jesus said to him, "What you do, do quickly."” (John 13:27). 


    After being caught and tortured when He was being taken to be crucified, some women looking at his condition started to weep and lament; the Lord ask them not to weep for him “And a great multitude of the people followed Him, and women who also mourned and lamented Him. But Jesus, turning to them, said, "Daughters of Jerusalem, do not weep for Me, but weep for yourselves and for your children”” (Luke 23:27-28). Even at that time the Lord was more worried about the torment that was going to come upon them in the near future; than He was of his own condition.


    Overall, the Bible, the Word of God very clearly shows that the Lord Jesus gave himself up voluntarily to be sacrificed. He was willing to suffer the death penalty in lieu of the sinful and sinning mankind. He agreed to suffer all of this so that you and I could have the blessing of eternal life - provided you and I believe in His sacrifice, accept him as our Lord, and voluntarily with a sincere heart submit our lives to Him, to become His obedient disciples.


    If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

 

 

Through the Bible in a Year: 

  • 2 Chronicles 17-18

  • John 13:1-20