ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 10 जुलाई 2022

मसीही विश्वास एवं शिष्यता / Christian Faith and Discipleship – 22

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वासी - सुसमाचार प्रचार के लिए तैयार


मसीही विश्वास एवं शिष्यता के अध्ययन के अंतर्गत हम मरकुस 3:14-15 से प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों के लिए रखे गए प्रयोजनों पर मनन कर रहे हैं। शिष्यों के लिए प्रभु के दूसरे प्रयोजन “वह उन्हें भेजे, कि प्रचार करें” के पहले और दूसरे भाग को हम पिछले लेखों में देख चुके हैं, और आज इस दूसरे प्रयोजन के तीसरे भाग, प्रभु जब और जहाँ उन्हें भेजें, वे वहाँ जाकर “प्रचार करें” को देखेंगे।


प्रचार करना, पुराने तथा नए नियम में, समस्त पवित्र शास्त्र में प्रभु के लोगों की एक प्रमुख गतिविधि रही है। प्रभु यीशु का अग्रदूत, “यूहन्ना आया, जो जंगल में बपतिस्मा देता, और पापों की क्षमा के लिये मन फिराव के बपतिस्मा का प्रचार करता था” (मरकुस 1:4)। जब प्रभु यीशु की सेवकाई का समय आया, तब “यूहन्ना के पकड़वाए जाने के बाद यीशु ने गलील में आकर परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार प्रचार किया। और कहा, समय पूरा हुआ है, और परमेश्वर का राज्य निकट आ गया है; मन फिराओ और सुसमाचार पर विश्वास करो” (मरकुस 1:14-15)। अपने बारह शिष्यों को चुनने के बाद, प्रभु ने उन्हें कुछ निर्देश देकर दो-दो करके भेजा (मरकुस 6:7-11), “और उन्होंने जा कर प्रचार किया, कि मन फिराओ। और बहुतेरे दुष्टात्माओं को निकाला, और बहुत बीमारों पर तेल मलकर उन्हें चंगा किया” (मरकुस 6:12-13)। और अपनी पृथ्वी की सेवकाई के अंत, अपने स्वर्गारोहण के समय प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को यरूशलेम से आरंभ करके संसार के छोर तक उसके गवाह होने (प्रेरितों 1:8) की ज़िम्मेदारी सौंपी, “और उसने उन से कहा, तुम सारे जगत में जा कर सारी सृष्‍टि के लोगों को सुसमाचार प्रचार करोजो विश्वास करे और बपतिस्मा ले उसी का उद्धार होगा, परन्तु जो विश्वास न करेगा वह दोषी ठहराया जाएगा” (मरकुस 16:15-16)। उन्हें सारे संसार में जाकर उद्धार के सुसमाचार को बताना था; और तब से लेकर आज दिन तक प्रभु यीशु के शिष्य, विभिन्न विधियों एवं उपलब्ध माध्यमों से, सारे संसार में यही करते आ रहे हैं।


न केवल प्रभु ने शिष्यों से प्रचार करने को कहा, वरन उन्हें उस प्रचार का मुख्य विषय, उसकी विधि, और संबंधित बातों का क्रम भी बताया “यीशु ने उन के पास आकर कहा, कि स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है। इसलिये तुम जा कर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो। और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्‍त तक सदैव तुम्हारे संग हूं” (मत्ती 28:18-20); “और उन्होंने निकलकर हर जगह प्रचार किया, और प्रभु उन के साथ काम करता रहा, और उन चिह्नों के द्वारा जो साथ साथ होते थे वचन को, दृढ़ करता रहा। आमीन” (मरकुस 16:20)। मत्ती और मरकुस रचित सुसमाचारों के अंत में दी गई प्रभु की ये बातें, बहुत महत्वपूर्ण और हमारे लिए बहुत ध्यान देने योग्य शिक्षाएं हैं, क्योंकि प्रभु का यही निर्देश, जगत के अंत तक, सफल और प्रभावी प्रचार की कुंजी है; और जब शिष्य प्रभु के कहे के अनुसार करते रहे, तो, जैसा उपरोक्त मरकुस 16:20 में लिखा है, प्रभु भी उनके साथ होकर कार्य करता रहा, उनके प्रचार को सफल और प्रभावी करता रहा। इसका प्रमाण हम कुछ ही समय पश्चात प्रेरितों के काम में लिखी एक बात में देखते हैं, “और उन्हें न पाकर, वे यह चिल्लाते हुए यासोन और कितने और भाइयों को नगर के हाकिमों के सामने खींच लाए, कि ये लोग जिन्होंने जगत को उलटा पुलटा कर दिया है, यहां भी आए हैं” (प्रेरितों 17:6) - यह लगभग 52 ईसवी, अर्थात प्रभु यीशु के स्वर्गारोहण से लगभग 18-19 वर्ष बाद की बात है। तात्पर्य यह कि प्रभु यीशु के स्वर्गारोहण के दो दशकों के भीतर ही, प्रभु के शिष्यों ने अपने प्रचार द्वारा “जगत को उलटा पुलटा” कर दिया था, यानि कि जगत में खलबली मचा दी थी।

 

उस समय उन प्रचारकों के पास न तो यात्रा के कोई विशेष साधन थे, न संपर्क एवं संचार की कोई व्यवस्था थी, न ही सम्पूर्ण वचन लिखित और संकलित रूप में जैसा आज हमारे हाथों में है उपलब्ध था। अभी तो सारी पत्रियाँ लिखी भी नहीं गई थीं! उन आरंभिक प्रचारकों के लिए भी सुसमाचार प्रचार करना सहज अथवा सरल नहीं था; उनको भी बहुत विरोध और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। किन्तु फिर भी प्रभु द्वारा दिए गए सुसमाचार प्रचार के इस साधारण से सूत्र (फौरमुले), इस विधि ने उनके प्रचार को बहुत प्रभावी और सामर्थी बना दिया था। जो काम इस विधि के द्वारा तब किया गया, वही आज भी संभव है, क्योंकि प्रभु के समान उसका वचन, उसकी बात युगानुयुग एक सी है, कभी बदलती नहीं है और हर युग, हर स्थान, हर सभ्यता के लिए सदा प्रभावी और उपयोगी है। इसलिए प्रभावी सुसमाचार प्रचार के लिए आज हमें भी मनुष्यों द्वारा बनाई गई और सिखाई जाने वाली बातों के स्थान पर प्रभु के इस सुसमाचार प्रचार के उपाय को जानने, समझने, और उसका पालन करने की आवश्यकता है। अगले लेख में हम इसी के बारे में कुछ और देखेंगे।


यदि आप प्रभु के शिष्य हैं, और उसके लिए उपयोगी होना चाहते हैं, तो प्रभु के वचन के अध्ययन करने और प्रभु से मार्गदर्शन प्राप्त करते रहने के लिए प्रार्थना करते रहिए। उसके वचन, बाइबल, का अध्ययन करते समय, बाइबल में आपकी सेवकाई से संबंधित दी गई बातों को सीखने, समझने, और उनका पालन करने पर विशेष ध्यान दीजिए - वे ही प्रभु द्वारा उस सेवकाई के प्रभावी रीति से किए जाने, उसके प्रभु के लिए फलवंत होने का सही मार्ग हैं। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।     

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • अय्यूब 41-42 
  • प्रेरितों 16:22-40

********************************************************************

English Translation

 Christian Disciple – Ready to Preach


Under the heading of Christian Faith and Discipleship, we are studying the purposes that the Lord Jesus had stated for His disciples in Mark 3:13-15, at the time of choosing them. In the previous articles we have seen about the initial two parts of the second purpose of the Lord Jesus for His disciples. Today we will look at the third part of this second purpose, that as and when the Lord sends them, they are to be ready to go wherever He sends them, and they should be prepared “to preach.


To preach, in the Old and the New Testament, has always been one of the major activities of God’s people. We see that the fore-runner of the Lord Jesus Christ, John the Baptist, preached “John came baptizing in the wilderness and preaching a baptism of repentance for the remission of sins” (Mark 1:4). When the time came for the Lord Jesus to begin His earthly ministry, He preached, “Now after John was put in prison, Jesus came to Galilee, preaching the gospel of the kingdom of God, and saying, "The time is fulfilled, and the kingdom of God is at hand. Repent, and believe in the gospel."” (Mark 1:14-15). After choosing His twelve disciples, the Lord gave them some instructions and sent them out in pairs (Mark 6:7-11), and they preached “So they went out and preached that people should repent. And they cast out many demons, and anointed with oil many who were sick, and healed them” (Mark 6:12-13). Later, they had to go into the whole world, preach and share the gospel of salvation; and since then, till date, the disciples of the Lord Jesus, through various methods and resources, have been doing the same all over the world.


Not only did the Lord Jesus ask them to preach, but He also gave to them the main theme of their preaching, the method of preaching it, and the sequence of the various things related to that preaching “And Jesus came and spoke to them, saying, "All authority has been given to Me in heaven and on earth. Go therefore and make disciples of all the nations, baptizing them in the name of the Father and of the Son and of the Holy Spirit, teaching them to observe all things that I have commanded you; and lo, I am with you always, even to the end of the age." Amen” (Matthew 28:18-20); “And they went out and preached everywhere, the Lord working with them and confirming the word through the accompanying signs. Amen” (Mark 16:20). These instructions, given at the end of the Gospel accounts written by Matthew and Mark, contain some very important teachings, because these instructions are the key to a successful and effective preaching ministry, till the end of the world. It is written in in Mark 16:20, that when the disciples did according to these instructions, the Lord too worked along with them, and rendered their ministry effective and successful. We see the proof of this in the description of an event that occurred sometime after this, given in the Book of Acts “But when they did not find them, they dragged Jason and some brethren to the rulers of the city, crying out, "These who have turned the world upside down have come here too” (Acts 17:6) - this happened in around 52AD, i.e., about 18-19 years after the ascension of the resurrected Lord Jesus. In other words, within two decades of the ascension of the Lord Jesus Christ, the disciples of the Lord Jesus Christ through their preaching, ‘had turned the world upside down’; i.e., had spread the gospel news and caused an upheaval in the world.


At that time, those preachers neither had any special means of traveling from one place to another, nor did they have the complete written and compiled Word of God in their hands as we have with us today. At the time of the above incident, all the epistles of the New Testament had not even been written! For those initial preachers too, preaching the gospel was neither easy nor convenient; they too had to face tremendous opposition and many difficulties. But still, by sticking to the method of preaching, the use of the technique given to them by the Lord Jesus, their preaching had become very effective and powerful. That which could be accomplished by this technique at that time, can be accomplished even today, since the Word of God and its teachings, like the Lord Himself, never change, they always remain the same and similarly applicable and effective at all times and places, for all people. Therefore, for effective gospel preaching, we need to learn, understand, and follow what the Lord had said and taught, instead of following man-made methods. In the next article, we will look into some details about this.


If you are a disciple of the Lord, and want to be useful for Him, then be steadfastly involved in studying His Word and praying, to have the Lord’s guidance. While studying His Word, the Bible, pay special attention to the things pertaining to your ministry, and spend time in learning, understanding, following them - they will provide the required guidance and help for you to do your ministry effectively and powerfully. Wherever there is honoring of God’s Word, obedience to it and to the Lord, the security and blessing of the Lord will always be there as well.


If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Job 41-42 

  • Acts 16:22-40



शनिवार, 9 जुलाई 2022

मसीही विश्वास एवं शिष्यता / Christian Faith and Discipleship – 21


Click Here for the English Translation

मसीही विश्वासी - प्रभु के आज्ञाकारी 


  मसीही विश्वास एवं शिष्यता के अंतर्गत हम मरकुस 3:14-15 से प्रभु द्वारा अपने शिष्यों के लिए रखे गए प्रयोजनों पर मनन कर रहे हैं। पिछली बार हमने प्रभु के दूसरे प्रयोजन “वह उन्हें भेजे, कि प्रचार करें” के पहले भाग को, कि प्रभु के शिष्य जब और जहाँ प्रभु कहे तब और वहाँ जाने के लिए तैयार हों को देखा था। आज हम इस दूसरे प्रयोजन के दूसरे भाग जब “वह उन्हें” भेजे तब ही जाएं को देखेंगे। प्रभु की आज्ञाकारिता में होकर कार्य करना बहुत आवश्यक है, अन्यथा शैतान हमें बहका कर गिरा देगा या किसी हानि अथवा बुराई में फंसा देगा और हमारी सेवकाई को व्यर्थ कर देगा। प्रभु की आज्ञाकारिता ही हमारी सुरक्षा है। हम आते समय और परिस्थितियों को नहीं जानते हैं, किन्तु प्रभु जानता है; इसीलिए वह हमें तब ही कहीं आगे बढ़ने के लिए कहता है जब वह निश्चिंत होता है कि अब आगे बढ़ने में कोई खतरा नहीं है। इसका एक उदाहरण और स्वरूप हम इस्राएलियों की मिस्र से कनान की यात्रा में देखते हैं। गिनती 9:18-23 में लिखा है कि जब तक यहोवा की उपस्थिति का बादल उन पर छाया रहता था, इस्राएली छावनी डाले रहते थे। वे तब ही कूच करते थे जब यहोवा की उपस्थिति का बादल उन पर से ऊपर उठता था; चाहे वह रात भर तक ही छाया रहे, अथवा कुछ दिन, या महीने, या वर्ष भर तक। उनकी यात्रा परमेश्वर के कहने पर ही होती थी, और कब कहाँ छावनी डालनी है, वह स्थान भी यहोवा ही निर्धारित करता था (व्यवस्थाविवरण 1:32-33)।


गिनती 13 और 14 अध्याय में हम देखते हैं कि कनान के किनारे पर पहुँच कर, यह जानते हुए भी कि परमेश्वर उनको एक उत्तम देश दे रहा है, मनुष्यों की बातों में आकर पहले तो इस्राएलियों ने कनान में प्रवेश करने से मना किया। फिर जब यहोवा उनके इस अविश्वास से क्रोधित हुआ, तो फिर से उसकी इच्छा और आज्ञा के विरुद्ध, उन्होंने अपने ही निर्णय के अनुसार कनान में प्रवेश करना चाहा; और दोनों ही परिस्थितियों में उन्हें भारी हानि उठानी पड़ी - उनकी कुछ दिन की यात्रा 40 वर्ष की यात्रा बन गई, जिसमें बलवा करनी वाली सारी पीढ़ी के लोग मारे गए, उन बलवाइयों में से एक भी कनान में प्रवेश नहीं करने पाया। कनान में प्रवेश करने के बाद यहोशू ने परमेश्वर की आज्ञाकारिता में असंभव प्रतीत होने वाली विधि से, यरीहो पर एक महान विजय प्राप्त की। इसके तुरंत बाद हम यहोशू 6 और 7 अध्याय में देखते हैं कि एक छोटे से स्थान ऐ पर जब यहोशू ने अपनी बुद्धि और लोगों की सलाह के अनुसार चढ़ाई की, तो मुँह की खाई, उसे भारी पराजय मिली; अंततः उन्हें ऐ पर विजय परमेश्वर के निर्देशों के अनुसार करने से ही मिली। नए नियम में भी पौलुस की सुसमाचार प्रचार सेवकाई में हम ऐसे ही उदाहरण देखते हैं। पौलुस, परमेश्वर की ओर से अन्यजातियों में सुसमाचार प्रचार के लिए नियुक्त किया गया था (गलातीयों 2:7-9)। हम प्रेरितों 16:6-10 से देखते हैं कि अपनी इसी सेवकाई को करने के प्रयास में दो बार पवित्र आत्मा ने उसे उसके गंतव्य में जाने से रोका; और फिर अंततः उसे मकिदुनिया जा कर प्रचार करने का दर्शन दिया, और तब पौलुस वहाँ इस निश्चय के साथ गया परमेश्वर ने उसे वहाँ भेजा है।

 

प्रभु यीशु मसीह ने भी अपने पुनरुत्थान के बाद शिष्यों से कहा कि वे यरूशलेम में प्रतीक्षा करें और जब पवित्र आत्मा की सामर्थ्य प्राप्त कर लें, तब ही सुसमाचार प्रचार की सेवकाई पर निकलें (प्रेरितों 1:4, 8)। वे शिष्य इससे पहले भी प्रभु के कहे के अनुसार इसी सेवकाई के लिए जा चुके थे और सेवकाई के दौरान उन्होंने बहुत से आश्चर्यकर्म भी किए थे (मरकुस 6:7-13; लूका 10:1-17)। किन्तु अब, प्रभु ने उन्हें प्रतीक्षा करने और निर्धारित सामर्थ्य प्राप्त करने के बाद ही सेवकाई पर निकलने के लिए कहा। प्रभु के कहे के अनुसार, वे शिष्य उस प्रतीक्षा में रहे और अपना समय प्रार्थना में और परमेश्वर की स्तुति करने में बिताते रहे (लूका 24:50-53; प्रेरितों 1:12-14)। जो लोग चाहे प्रभु के नाम से, किन्तु अपनी ही इच्छा के अनुसार प्रचार और कार्य करते हैं, प्रभु उसे ‘कुकर्म’ कहता है, और उन लोगों को ग्रहण नहीं करता है “जो मुझ से, हे प्रभु, हे प्रभु कहता है, उन में से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्‍वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है। उस दिन बहुतेरे मुझ से कहेंगे; हे प्रभु, हे प्रभु, क्या हम ने तेरे नाम से भविष्यवाणी नहीं की, और तेरे नाम से दुष्टात्माओं को नहीं निकाला, और तेरे नाम से बहुत अचम्भे के काम नहीं किए? तब मैं उन से खुलकर कह दूंगा कि मैं ने तुम को कभी नहीं जाना, हे कुकर्म करने वालों, मेरे पास से चले जाओ” (मत्ती 7:21-23)।


प्रभु हमें अपने लिए प्रयोग करना चाहता है; उसने अपने प्रत्येक शिष्य के लिए पहले से ही कार्य निर्धारित कर के रखे हैं (इफिसियों 2:10); किन्तु साथ ही वह यह भी चाहता है कि हम उन कार्यों को उसके कहे के अनुसार करें। प्रभु के शिष्यों को न केवल प्रभु के लिए जाने के लिए तैयार रहना चाहिए, वरन जब और जहाँ प्रभु कहे जाने, तब और वहाँ जाने वाला होना चाहिए। शिष्यों के प्रार्थना और वचन के अध्ययन में बने रहने के द्वारा प्रभु अपनी सेवकाई के लिए मार्गदर्शन करता है। हमें हर निर्णय प्रभु के कहे के अनुसार लेने वाली मनसा रखनी चाहिए।


यदि आप प्रभु के शिष्य हैं, तो क्या आप ने अपने आप को प्रभु को उपलब्ध करवाया है कि वह आपको अपनी सेवकाई में प्रयोग करे और आशीषित करे? यदि आप प्रभु के लिए उपयोगी, और उससे आशीषित होना चाहते हैं, तो क्या आप प्रभु के प्रयोजनों के अनुसार निर्णय तथा कार्य कर रहे हैं, या अपनी ही इच्छा अथवा किसी अन्य मनुष्य के कहे अथवा निर्देशों के अनुसार कर रहे हैं। प्रभु को स्वीकार्य कार्य वही है जो प्रभु के कहे पर, उसकी इच्छा के अनुसार किया जाए; अन्यथा प्रभु के नाम से किन्तु उसकी इच्छा और निर्देश के बाहर किया गया हर कार्य व्यर्थ और ‘कुकर्म’ है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।  

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • अय्यूब 38-40 
  • प्रेरितों 16:1-21

*****************************************************************

English Translation

 Christian Disciple – Obedient to the Lord

    Under the heading of Christian Faith and Discipleship, we are studying the purposes that the Lord Jesus had stated for His disciples in Mark 3:13-15, at the time of choosing them. In the previous article we have seen from the second purpose of the Lord, “that He might send them out to preach” (vs. 14), its first part, i.e., the disciple of the Lord should be willing and available to go whenever and wherever the Lord asks him to go. Today we will look into the second part “He might send”, of this second purpose. It is absolutely necessary for a disciple of the Lord to carry out his ministry in complete obedience to the Lord, otherwise Satan will lead him astray, make him fall into errors, or entangle him in something harmful or bad, and render the ministry vain. The obedience of the Lord is the security of the disciple. We do not know the coming times or the situations, but the Lord knows them all; that is why He never asks His people to move in any direction unless He is sure about their security and well-being in it. We see an example of this in the journey of the Israelites from Egypt to Canaan. It is written in Numbers 9:18-23 that the Israelites continued to camp as long as the cloud of the Lord’s presence covered their camp. They would only move when the cloud of the Lord’s presence would move from their camp; and this cloud could remain only for a night, or a few days, or months, or even a year. Their journey was only at the behest of God, and it was God who determined when and where they had to camp (Deuteronomy 1:32-33), and for how long.


We see in Numbers chapters 13 and 14, on reaching the boundaries of Canaan, despite knowing that God was giving them a good land to settle in, the Israelites, influenced by the opinion of some men, first refused to enter Canaan. When God was angry with them because of this, then despite God’s command to not do so, based on their own will and decision, they decided to go contrary to God’s instructions and enter Canaan; and because of both of these things, they had to suffer a heavy loss - their few days journey turned into an arduous trek of forty years, in which all those who had rebelled against God died, and none of those rebellious Israelites could enter Canaan. Similarly, we see that on entering Canaan, through his obedience to the instructions of the Lord, Joshua gained a tremendous victory over a seemingly impossible situation of conquering Jericho. But immediately after this, we see in Joshua chapters 6 and 7 that when Joshua tried to attack and win over a small place Ai, through his own wisdom and people’s and guidance, he had to face a terrible defeat; and eventually they could gain victory over Ai only by being obedient to the Lord God. Paul was appointed by the Lord to preach the gospel to the Gentiles (Galatians 2:7-9). We see from Acts 16:6-10 that when he tried to fulfill this ministry in the places of his choosing, twice the Holy Spirit prevented him from doing so. Eventually Paul, through a vision, was sent to Macedonia, confident that he was being sent there by the Lord God.


The Lord Jesus too, after His resurrection, told His disciples to wait in Jerusalem till they receive the power of the Holy Spirit, and only then should they go out to preach the gospel all over the world (Acts 1:4, 8). Those disciples had been sent by the Lord for the same ministry earlier as well and they had done many miraculous works in that ministry (Mark 6:7-13; Luke 10:1-17). But now, the Lord had asked them to wait, and go for their appointed ministry only after receiving the required power. According to the instructions of the Lord, they waited to receive that power, spending their time in prayers and praising God (Acts 1:12-24; Luke 24:50-53). Those people who do preaching and ministry, though in the name of the Lord, but on their own understanding, according to their own will, the Lord Jesus calls their work and ministry “practicing lawlessness” and totally rejects it “"Not everyone who says to Me, 'Lord, Lord,' shall enter the kingdom of heaven, but he who does the will of My Father in heaven. Many will say to Me in that day, 'Lord, Lord, have we not prophesied in Your name, cast out demons in Your name, and done many wonders in Your name?' And then I will declare to them, 'I never knew you; depart from Me, you who practice lawlessness!'” (Matthew 7:21-23).


The Lord Jesus wants to use His people for His work; He has already determined things to be done by each of His people (Ephesians 2:10); but He also wants that we do those things according to His instructions. The Lord’s disciples should not only be willing and ready to go, but also always be prepared to go whenever and wherever the Lord asks them to go. The Lord guides His disciples as they spend their time in prayer and studying His Word. We should take our every decision in and according to the will of God.


If you are a disciple of the Lord, then have you made yourself available to the Lord for Him to use you, as He wants, and thereby to bless you? If you want to be useful for the Lord and be blessed by Him, then are you taking decisions according to the Lord’s purposes for you; or, are you doing things according to your own will or on the advice of others? Only that which is done in the will of the Lord and according to His instructions, is acceptable to the Lord; else, everything else even if it is done in His name but outside His will and instructions, no matter how impressive and howsoever pleasing to the people it may be, it is vain and “lawlessness” or “iniquity”.


If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Job 38-40 

  • Acts 16:1-21



शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

मसीही विश्वास एवं शिष्यता / Christian Faith and Discipleship – 20


Click Here for the English Translation     

मसीही विश्वासी - जाने को तैयार  

    जैसा हमने पिछले लेखों में मरकुस 3:13-15 से देखा है, प्रभु यीशु मसीह ने जब अपने बारह शिष्यों को चुना, तो उनके लिए तीन प्रयोजन भी रखे। इन तीन में से पहले प्रयोजन, शिष्य प्रभु के साथ बने रहने वाले हों के बारे में हम पिछले दो लेखों में देख चुके हैं। प्रभु के साथ बने रहना, हर बात में प्रभु की इच्छा जानना और हर बात के लिए प्रभु का आज्ञाकारी होना ही मसीही सेवकाई का आधार है। जैसे ही हम अपनी इच्छा और अपनी बुद्धि के अनुसार काम करने लगते हैं, हम उत्पत्ति 3 में उल्लेखित घटना, हमारी आदि माता, हव्वा के समान स्थिति में आ जाते हैं, जब उसने अकेले ही शैतान की बातों को सुना, फिर परमेश्वर की आज्ञाकारिता में नहीं वरन अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार किया, और परिणामस्वरूप पाप को संसार और सृष्टि में प्रवेश मिल गया, जिसके परिणाम हम आज तक भुगत रहे हैं। प्रभु हमें ऐसी स्थिति में पड़ने और शैतान द्वारा किसी भी बात में बहकाए और गिराए जाने से सुरक्षित रखना चाहता है, इसीलिए, अपने अनुयायियों के लिए प्रभु का पहला प्रयोजन है कि वे हर समय और हर बात के लिए प्रभु के साथ बने रहने को अपनी आदत, अपने जीवन की एक स्वाभाविक क्रिया बना लें।


मरकुस 3:14 के अंतिम वाक्य में दिया गया अपने शिष्यों के लिए प्रभु का दूसरा प्रयोजन है कि, “वह उन्हें भेजे, कि प्रचार करें।” हम पहले देख चुके हैं कि इस दूसरे प्रयोजन के तीन भाग हैं:

  • वह उन्हें भेजे, कि प्रचार करें (पद 14)

    • भेजे जाने को तैयार हों

    • जहाँ और जब प्रभु कहे वहाँ और तब जाएं 

    • प्रभु के कहे के अनुसार प्रचार करने को तैयार हों

जो कोई भी प्रभु का शिष्य बने, स्वेच्छा से अपने जीवन में उसके प्रभुत्व को स्वीकार करे, हर समय और हर बात के लिए प्रभु का आज्ञाकारी बने रहने का निर्णय ले, उसे उपरोक्त तीन बातों के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

 

सबसे पहली बात है भेजे जाने के लिए हर समय तैयार रहे। ऐसा न हो कि कहीं जाने के लिए जब प्रभु का बुलावा आए तो वह अपनी किसी बात या व्यस्तता के कारण प्रभु के कहे अनुसार जाने के लिए अपनी असमर्थता व्यक्त करे। जब प्रभु ने मत्ती को अपना शिष्य होने के लिए बुलाया तब वह अपने कार्य-स्थल में बैठा अपनी नौकरी का कार्य कर रहा था। प्रभु के आह्वान पर उसने तुरंत सब कुछ छोड़ दिया और प्रभु के पीछे हो लिया “वहां से आगे बढ़कर यीशु ने मत्ती नाम एक मनुष्य को महसूल की चौकी पर बैठे देखा, और उस से कहा, मेरे पीछे हो ले। वह उठ कर उसके पीछे हो लिया” (मत्ती 9:9)। इसी प्रकार से पतरस, अन्द्रियास, याकूब और यूहन्ना का भी प्रभु के आह्वान पर तुरंत उसके पीछे हो लेना था (मत्ती 4:18-22)। प्रभु द्वारा निर्धारित कार्य के प्रति भी शिष्यों का यही रवैया होना चाहिए। अपनी समझ से असंभव या कठिन लगने वाली बात के लिए भी प्रभु के कहे के अनुसार करने की प्रतिबद्धता।

 

पकड़वाए जाने से पहले जब प्रभु ने यरूशलेम में प्रवेश करना था, तो अपने लिए एक गदही के बच्चे को मँगवाया, और शिष्यों से कहा कि अमुक स्थान पर वह बंधा हुआ मिल जाएगा, जाकर ले आओ; और यदि कोई पूछे तो कह देना कि प्रभु को इसका प्रयोजन है “कि अपने साम्हने के गांव में जाओ, वहां पंहुचते ही एक गदही बन्‍धी हुई, और उसके साथ बच्‍चा तुम्हें मिलेगा; उन्हें खोल कर, मेरे पास ले आओ। यदि तुम में से कोई कुछ कहे, तो कहो, कि प्रभु को इन का प्रयोजन है: तब वह तुरन्त उन्हें भेज देगा” (मत्ती 21:2-3); यह सुनने और समझने में असंभव सी बात लगती है, किन्तु हुआ वही जैसा प्रभु ने कहा था। अपने अंतिम भोज के लिए भी शिष्य फसह के भोज की तैयारी के विषय उससे पूछ रहे थे, परंतु प्रभु ने उन्हें पहले से तैयार स्थान के बारे में बताया और वहीं वह फसह का भोज भी खाया (मरकुस 14:12-16)। प्रभु ने जब स्वर्गदूत द्वारा फिलिप्पुस को कहा कि जंगल के एक मार्ग में जा, तो वह बिना किसी प्रश्न अथवा शंका के तुरंत चला गया, और कूश देश में प्रभु का वचन पहुँच गया (प्रेरितों 8:26-39)। अब्राहम से जब प्रभु ने कहा कि अपने देश और लोगों को छोड़कर उस स्थान को जा जो मैं तुझे दिखाऊँगा, तो बिना कोई और विवरण पूछे वह परमेश्वर के कहे के अनुसार चल दिया “विश्वास ही से इब्राहीम जब बुलाया गया तो आज्ञा मानकर ऐसी जगह निकल गया जिसे मीरास में लेने वाला था, और यह न जानता था, कि मैं किधर जाता हूं; तौभी निकल गया” (इब्रानियों 11:8)।


वचन में प्रभु के लोगों के प्रभु के कहे के अनुसार निकल पड़ने के अनेकों उदाहरण हैं। यह उनके जीवनों में प्रभु परमेश्वर का सर्वोपरि एवं प्राथमिक स्थान होने का सूचक है। प्रभु को सामर्थी, या कुशल एवं योग्य, या ज्ञानवान लोग नहीं चाहिएं। उसने तो जगत के निर्बलों, मूर्खों, और तुच्छों को अपने कार्य के लिए चुना है; वह ऐसों ही में होकर संसार के लोगों को अपनी सामर्थ्य को दिखाता है “हे भाइयो, अपने बुलाए जाने को तो सोचो, कि न शरीर के अनुसार बहुत ज्ञानवान, और न बहुत सामर्थी, और न बहुत कुलीन बुलाए गए। परन्तु परमेश्वर ने जगत के मूर्खों को चुन लिया है, कि ज्ञान वालों को लज्ज़ित करे; और परमेश्वर ने जगत के निर्बलों को चुन लिया है, कि बलवानों को लज्ज़ित करे” (1 कुरिन्थियों 1:26-27)। प्रभु को अपने प्रति समर्पित और आज्ञाकारी लोग चाहिएं, जो बिना प्रश्न किए, जो इस पूरे भरोसे के साथ जाकर प्रभु के कहे को करने के लिए तैयार हों, कि यदि प्रभु ने कहा और भेजा है तो फिर इसके लिए जो कुछ आवश्यक है उसे तैयार भी करके रखा है। किन्तु जो प्रभु के प्रति ऐसा समर्पण नहीं रखते हैं, वे प्रभु के लिए उपयोगी नहीं हो सकते हैं “उसने दूसरे से कहा, मेरे पीछे हो ले; उसने कहा; हे प्रभु, मुझे पहिले जाने दे कि अपने पिता को गाड़ दूं। उसने उस से कहा, मरे हुओं को अपने मुरदे गाड़ने दे, पर तू जा कर परमेश्वर के राज्य की कथा सुना। एक और ने भी कहा; हे प्रभु, मैं तेरे पीछे हो लूंगा; पर पहिले मुझे जाने दे कि अपने घर के लोगों से विदा हो आऊं। यीशु ने उस से कहा; जो कोई अपना हाथ हल पर रखकर पीछे देखता है, वह परमेश्वर के राज्य के योग्य नहीं” (लूका 9:59-62)।


आज प्रभु यीशु के प्रति आपकी स्थिति क्या है? पहला प्रश्न, क्या आपने प्रभु की शिष्यता को स्वीकार किया है? यदि नहीं, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी अपना निर्णय कर लीजिए। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


अब दूसरा प्रश्न, यदि आपने प्रभु यीशु का शिष्य होने का निर्णय ले लिया है तो उसके प्रति समर्पण, आज्ञाकारिता, और प्रतिबद्धता में आपकी स्थिति क्या है? प्रभु का जन बनना एक बात है,  किन्तु उसके लिए उपयोगी होना ही इस बात की पहचान है कि व्यक्ति का प्रभु की शिष्यता स्वीकार करने का उसका दावा सच्चा है कि नहीं। यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो क्या आप जहाँ और जब प्रभु भेजे वहाँ पर और तब जाने के लिए भी तैयार हैं? “अपने आप को परखो, कि विश्वास में हो कि नहीं; अपने आप को जांचो, क्या तुम अपने विषय में यह नहीं जानते, कि यीशु मसीह तुम में है नहीं तो तुम निकम्मे निकले हो” (2 कुरिन्थियों 13:5)। 

 

एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • अय्यूब 36-37 

  • Acts 15:22-41


******************************************************************

English Translation

 Christian Disciple – Willing to be Sent

    As we have seen in the previous articles from Mark 3:13-15, when the Lord Jesus Christ chose His twelve disciples, He also had three purposes for them. Of these three purposes, the first one is that the disciple should always be with the Lord, and we have seen about this in the previous two articles. To be with the Lord, to seek the Lord’s will for everything, and to be obedient to the Lord in everything is the foundation of Christian ministry. The moment we start doing things according to our will and mind, we come into the same situation as Eve was in the Garden of Eden, described in Genesis chapter 3. She listened to Satan, all by herself, and then took her own decisions according to what seemed right to her instead of being obedient to God. The result was that sin gained entry into God’ creation, and we are still suffering the consequences till today. The Lord wants to keep us safe from falling into any similar situation and be carried away by Satan to fall into sin. That is why the first purpose of the Lord for His disciples is that they make remaining with Him always, for all things a firm habit, something that would come naturally to them.


In the last sentence of Mark 3:14, we have the Lord’s second purpose for His disciples, …that He might send them out to preach.” We have seen earlier, that this second purpose has three components:

  • that He might send them out to preach (vs. 14)

    • Willing to be sent

    • Willing to go as and when and where the Lord sends

    • Willing to preach according to what the Lord wants him to preach

Anyone who becomes the Lord’s disciple, willingly accepts His Lordship in his life, decides to be obedient to the Lord at all times, for all things, he should also be willing for the above mentioned three things.


The first of these three is he should be always ready to be sent out. It should not be that when the Lord’s call comes, for him to be sent somewhere, then he expresses his inability to go because of some other involvement. When the Lord called Matthew to be His disciple, he was sitting at his work-place, doing his job. At the call of the Lord, he immediately left everything to follow the Lord “As Jesus passed on from there, He saw a man named Matthew sitting at the tax office. And He said to him, "Follow Me." So, he arose and followed Him” (Matthew 9:9). Similarly, Peter, Andrew, James, and John too immediately started to follow the Lord, as soon as He called them (Matthew 4:18-22). Every disciple of the Lord should have the same attitude towards the work assigned to him by the Lord. They should be fully committed to do whatever the Lord asks them to do, even if it seems impossible or difficult for them to do.


Before His being caught when the Lord had to enter Jerusalem, He asked for a donkey’s colt to be brought for Him. So, the Lord told the disciples to go to a particular place, where they will find the colt tied, and they were to fetch it for the Lord, and if anyone were to ask anything, they were to answer that the Lord has need of it, “saying to them, "Go into the village opposite you, and immediately you will find a donkey tied, and a colt with her. Loose them and bring them to Me. And if anyone says anything to you, you shall say, 'The Lord has need of them,' and immediately he will send them."” (Matthew 21:2-3). This seems to be an impossibility, but when the disciples did as the Lord told them to do, everything happened just as the Lord had said would be. Even for the last supper, the disciples were asking the Lord about preparing it, but the Lord told them about a place and the feast already prepared for them, and they ate the Passover feast there (Mark 14:12-16). When the Lord asked Phillip to go to a desert road, he immediately went without doubting anything, consequently the gospel of salvation could reach Ethiopia (Acts 8:26-39). When the Lord asked Abraham to leave his people and land, and go to a land which the Lord would show him, he immediately went, without asking the Lord for any details or description about the place or the people “By faith Abraham obeyed when he was called to go out to the place which he would receive as an inheritance. And he went out, not knowing where he was going” (Hebrews 11:8).


There are numerous examples in God’s Word about people going out at the call of the Lord God. This illustrates that the Lord God had the highest, the primary place in their lives. The Lord does not need strong, or able, or knowledgeable people. He has chosen the weak, the foolish, the despised people of the world, to show His power to the world through them “For you see your calling, brethren, that not many wise according to the flesh, not many mighty, not many noble, are called. But God has chosen the foolish things of the world to put to shame the wise, and God has chosen the weak things of the world to put to shame the things which are mighty” (1 Corinthians 1:26-27). The Lord requires people who are surrendered and fully committed to Him, who without questioning will go with full confidence that if the Lord has said to go somewhere, then He has also made all the required preparations for it beforehand. But those who do not have such a sincere submission towards the Lord, they cannot be useful for the Lord either “Then He said to another, "Follow Me." But he said, "Lord, let me first go and bury my father." Jesus said to him, "Let the dead bury their own dead, but you go and preach the kingdom of God." And another also said, "Lord, I will follow You, but let me first go and bid them farewell who are at my house." But Jesus said to him, "No one, having put his hand to the plough, and looking back, is fit for the kingdom of God."” (Luke 9:59-62).


Today, what is the state of your commitment and submission to the Lord? The first question is, have you accepted the discipleship of the Lord Jesus or not? If not, then to ensure your eternal life and heavenly blessings, take a decision right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and willingly, with a sincere heart submit yourselves into His hands. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


The second question is, if you have decided to be a disciple of the Lord, then what is the state of your submission, obedience, and commitment towards the Lord? It is one thing to become a follower of the Lord Jesus, but this claim of being a follower of the Lord is only proven by being useful and effective for the Lord. If you are a Christian Believer, then are you willing and available to be sent by the Lord as and when and where He wants to send you? “Examine yourselves as to whether you are in the faith. Test yourselves. Do you not know yourselves, that Jesus Christ is in you? Unless indeed you are disqualified” (2 Corinthians 13:5).


Through the Bible in a Year: 

  • Job 36-37 

  • Acts 15:22-41